CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबर : वक्फ बोर्ड के आवेदन को तहसीलदार ने किया ख़ारिज...

बड़ी खबर : वक्फ बोर्ड के आवेदन को तहसीलदार ने किया ख़ारिज...

 रायपुर। निजी भूमि स्वामी के नाम पर दर्ज भूमि को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के नाम पर नामांतरण का आवेदन खारिज कर दिया गया है। दुर्ग तहसीलदार ने प्रकरण की सुनवाई के बाद आवेदन को खारिज किया।

दुर्ग जिले के प.ह.नं. 24 स्थित भूमि खसरा नं. 21/2, 29/2, 146/4, 109 कुल रकबा 0.208 हे. जो कि भूमिस्वामी हक में दर्ज है। छ.ग.भू.रा.सं. 1959 की धारा 109/110 के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर द्वारा नामांतरण के लिए आवेदन न्यायालय तहसीलदार दुर्ग को प्रस्तुत किया गया था। जिसकी सुनवाई के बाद तहसीलदार दुर्ग द्वारा प्रकरण को खारिज कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़: पड़ोसी को मारी टांगी, खून से लथपथ हुआ शख्स.. पत्नी से बात करता था इसलिए नाराज हुआ बुजुर्ग, मौका मिलते ही किया हमला

छत्तीसगढ़: पड़ोसी को मारी टांगी, खून से लथपथ हुआ शख्स.. पत्नी से बात करता था इसलिए नाराज हुआ बुजुर्ग, मौका मिलते ही किया हमला

 छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी पर टांगी से हमला कर दिया। जिससे अधेड़ खून से लथपथ हो गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल शख्स बुजुर्ग की पत्नी से बात किया करता था। जिसकी वजह से वह नाराज था और मौका मिलते ही उसने हमला कर दिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आमाडोल निवासी पंचराम राठिया(45) सोमवार शाम को अपने घर पर था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले कन्हैया लाल पटेल ने उस पर हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि वह टांगी लेकर आया था और गाली-गलौज कर पंचराम पर हमला कर दिया। जिससे पंचराम गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के वक्त आस-पास कोई नहीं था। मगर चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी मौके पर पहुंचे थे।

 
 

इसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया है। अगले दिन मंगलवार को इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने भी केस दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी भी फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंचराम राठिया उसकी पत्नी से बात करता था। जो मुझे पसंद नहीं था। इसलिए मैंने उससे गाली-गलौज की थी। बाद में जब मौका मिला तो इसलिए मैंने उस पर हमला कर दिया था।

 
छत्तीसगढ़: भेंट-मुलाकात: डोंगरगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया…

छत्तीसगढ़: भेंट-मुलाकात: डोंगरगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया…

 रायपुर: मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने आज नगर पालिका क्षेत्र डोंगरगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इंदिरा गांधी अमर रहें के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने परिसर में उपस्थित राजीव युवा मितान क्लब, क्रिकेट क्लब एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से मिल कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

भेंट-मुलाकात :  डोंगरगढ़
  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़: गृहमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न…

छत्तीसगढ़: गृहमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न…

 

  • विशुद्ध रूप से राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन
  • 37 में से 21 प्रकरणों की वापसी पर बनी सहमति

रायपुर: गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया व  महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया उपस्थित थीं।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय हेतु आयोजित बैठक में कुल 37 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 21 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए इन्हें वापस लेने की अनुशंसा की गई। 16 प्रकरणों को बैठक में अमान्य कर दिया गया है। बैठक में  मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ , मुख्य सचिव विधि श्री राम कुमार तिवारी,  पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित पुलिस तथा विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की…

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की…

 रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ में नीचे मंदिर में माता बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता बम्लेश्वरी मंदिर में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता बम्लेश्वरी मंदिर का विशेष महत्व है। सच्चे मन से जो भी भक्त माता बम्लेश्वरी के मंदिर आता है, उनकी मनोकामना पूरी होती है। मुख्यमंत्री के साथ डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर शोभा राम बघेल ने भी पूजा अर्चना की।

"डागा कन्या महाविद्यालय में "जन्तु विज्ञान विभाग" की प्रयोजनीयता पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया

"डागा कन्या महाविद्यालय में "जन्तु विज्ञान विभाग" की प्रयोजनीयता पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया

 रायपुर। आज दिनाँक 16/11/2022रायपुर के पी.जी.डागा.कन्या महाविधालय में "जन्तु विज्ञान" विभाग की ओर से व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें "डाँ. पल्लवी सिन्हा" सहा.प्राध्यापक शा.न.पी.जी.विज्ञान महाविधालय से उपस्थित रही। आपने "Biowaste to Bioenergy: A Holistic approach for conversion of biowaste to biofuels" विषय में व्याख्यान दिया ।
आपने जैविक इंधन को नवीनीकृत तथा अनवीनीकृत ऊर्जा के स्त्रोतों को समझाया । आपने बायोवेस्ट को उपयोगी बनाने से लेकर ग्लोबल वार्मिग की समस्या पर प्रकाश डाला, साथ ही उदा. देते हुए बताया कि फंजाई, बैकटिरिया तथा एल्गी के उपयोग से कैसे कार्बोहाइड्रेट,फैटी एसिड,लिपिड युक्त पदार्थों से हाइड्रोजन बनाया जाता है।
उन्होंने छात्राओं के अनेक प्रश्नों का रोचक ढंग से उतर भी दिया ।
कार्यक्रम का संचालन अदिती शिवहरे एवं समापन डाँ टिंकी कन्नौजे ने किया ।
इस व्याख्यान कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य आदरणीय डाँ.संगीता घई,डाँ. आराधना सिंग, डाँ. रानी पुष्पा बघेल एवं समस्त सहयोगी शिक्षिकाएँ उपस्थित रही ।

खदान में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, जांच जारी

खदान में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, जांच जारी

 कोरबा। जिले के कुसमुंडा खदान में हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई है। खदान में समानता कंपनी के बनाए बंकर में 20 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर मजदूर पुताई का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो वहां से सीधे जमीन पर गिर गया।

मृतक का नाम महावीर सिंह कंवर (33 वर्ष) था, जो चुनचुनी बस्ती का रहने वाला था। महावीर सिंह कंवर ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया था, जिसके बाद मजदूर को वहां मौजूद अन्य कर्मचारी जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने काम के दौरान सेफ्टी बेल्ट भी पहन रखा था, इसके बाद भी वो इतनी ऊंचाई से नीचे कैसे गिर गया, इसकी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। मामले की जांच की जा रही है और वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

माओवादियों ने सरपंच के भाई को उतारा मौत के घाट, अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

माओवादियों ने सरपंच के भाई को उतारा मौत के घाट, अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

 कांकेर। जिले में माओवादियों ने सरपंच के भाई का अपहरण करने के बाद धरदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। यह पूरी घटना आमाबेड़ा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित गांव हुर्रापिंजोडी में माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। गांव के सरपंच के भाई के घर देर रात 5 से 6 की संख्या में माओवादी घुसे, जिसके बाद युवक का अपहरण कर उसे अपने साथ लेकर चले गए। फिर गांव के ही जंगल में धारदार हथियार से युवक का गला रेतकर उसे मार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया।

सुबह इलाके के ग्रामीणों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। आमाबेड़ा थाना से जवानों की एक टीम मौके के लिए रवाना हुई है। फिलहाल मृतक का नाम अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: सावित्री मंडावी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम से होगा मुकाबला

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: सावित्री मंडावी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम से होगा मुकाबला

 भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर से विधायक रहे स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना उम्मीदवार बनाया है, अब आखिर में इन्हीं के नाम पर आलाकमान ने मुहर लगाई है. वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम को मैदान में उतारा है.

भारत जोड़ो पदयात्रा देश के लोगों में उम्मीद की नई किरण जगा रही : कांग्रेस

भारत जोड़ो पदयात्रा देश के लोगों में उम्मीद की नई किरण जगा रही : कांग्रेस

 राहुल गांधी प्रेम और सद्भावना के बीज बोते चल रहे, 26 से 28 तक छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन मध्यप्रदेश में यात्रा में शामिल होंगे

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडों पदयात्रा ने दो माह से अधिक समय में पूरा कर लिया है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन भी 26 से 28 तक मध्यप्रदेश के इंदौर से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ की माटी का कलश लेकर कांग्रेसजन जायेंगे। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पद यात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पद यात्रा से विघटन कारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोक तंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारा से फिरंगी हुकूमत डरी और देश को आजादी मिली उसी तरह भारत जोड़ो यात्रा में लग रहे नफरत भारत छोड़ो की नारा से भाजपा और उनके नफरती गैंग बेचैन हो रहे है। भारत जोड़ो पदयात्रा से वही लोग परेशान हो रहे हैं जिनका मुख्य एजेंडा नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी को सेंकना है। भारत जोड़ो पदयात्रा में नफरत भारत छोड़ो के नारे से भाजपा और उसके सहयोगी संगठन क्यों परेशान हो रहे हैं? भाजपा की परेशानी से स्पष्ट समझ में आ रहा है कि उनकी नफरत फैलाने की एजेंडा अब खत्म हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बीते 8 साल से अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर भाजपा काम कर रही है जात से जात और धर्म से धर्म को लड़ाने का बार-बार षड्यंत्र किया जा रहा है देश की गंगा जमुनी तहजीब को खंडित किया जा रहा है। असहमति के अधिकार का हनन किया गया। लोकतंत्र का अमूल्यन हुआ है देश की सत्ता में बैठी सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भाजपा की ट्रोल गैंग के द्वारा उनकी असहमति की आवाज को दबाने उनके खिलाफ नफरत का माहौल पैदा किया जाता है उन्हें राष्ट्रद्रोही कह दिया जाता है डर पैदा किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति देश की सरकार की खिलाफ की आलोचना न करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2018 में 15 साल के कुशासन भ्रष्टाचार रमन भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया। भाजपा को 15 सीटों में समेट दी और भाजपा के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। उसी तरह ही 2024 में भी केंद्र की तानाशाही सरकार की विदाई तय है जिस तरह बीते 8 साल में जनता के साथ अत्याचार हो रहा है देश की जनता मौन रहकर खून की आंसू रो रही है घुट-घुट कर जी रही है भाजपा जिन्हें जनता ने 303 सीट देकर देश की व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी थी उसी सरकार के द्वारा उत्पन्न की गई अव्यवस्थाओं के चलते देश की जनता हताश परेशान है और 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का जनता द्वारा तिरस्कार तय है। लोग अब विघटन वाली राजनीति को समझ गए है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वह भाजपा जो कभी सड़कों पर पैदल नहीं चली जनता की आवाज नहीं उठाई जिसका मूल एजेंडा चंद पूंजीपतियों के लिए काम करना है वह क्या जाने पदयात्रा का मतलब। भाजपा के नेता पूंजीपतियों के करोड़ों की हवाई जहाज में बैठकर यात्रा करते है खुद को जन हितैषी होने का दावा करते हैं जनता से दूरी बना कर चलते हैं ऐसे लोग पदयात्रा का मतलब नहीं समझ सकते।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज खुज्जी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज खुज्जी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे बात

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री  बघेल आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 16 नवम्बर को डोंगरगढ़ नगर में सुबह 10.00 बजे से 11.00 बजे तक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे, विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में 11.05 बजे से 11.35 बजे तक स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। उसके बाद मंदिर दर्शन को जायेंगे और सी-मार्ट का भी लोकार्पण करेंगे।

दोपहर 12.00 बजे से उनका भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू

मुख्यमंत्री  बघेल डोंगरगढ़ से सुबह 11.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.55 बजे इन्द्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम ग्राम छुरिया पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12.00 बजे से उनका भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री फिर दोपहर 2.00 बजे ग्राम छुरिया से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे चिल्हाटी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का दोपहर 3.00 बजे से ग्राम चिल्हाटी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा।

रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 सूरजपुर नगर के एसपी ऑफिस के पास एक बाइक डिवाइडर से टकराई बाइक सवार युवा की मौके पर मौत वह दो की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि नगर के संजय कबाड़ी का पुत्र बाइक चला रहा था जो डिवाइडर ( divider)से जा टकराई जिसमें संजय साहू कबाड़ी की पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई बाईक को बैठे दो अन्य की हालत गंभीर है।

943 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 455 लोगों ने दम तोड़ दिया

इस बार 943 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 455 लोगों ने दम तोड़ दिया और 867 व्यक्ति घायल हुए। ये आंकड़े भी जून 2020 के आंकड़ों से ज्यादा हैं।

POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में फेरबदल, TI सहित 21 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में फेरबदल, TI सहित 21 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

 मुंगेली। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुंगेली सएसपी चंद्रमोहन सिंह ने ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। जारी आदेश में थाना प्रभारी सहित 21 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

देखें लिस्ट-

धर्मांतरण राष्ट्र के लिए खतरा है- मोहन भागवत

धर्मांतरण राष्ट्र के लिए खतरा है- मोहन भागवत

 अंबिकापुर। आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत तीन दिवसीय सरगुजा संभाग के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान जशपुर जिले में पहुंचकर स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा का अनावरण किया. उसके बाद दूसरे दिन अंबिकापुर पहुंचे जहां 10 हजार से अधिक की संख्या में स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन कर पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे. इधर डॉ मोहन भागवत ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए लोगो को बताया कि गुरु नानक देव से लेकर शंकर देव जी और पूर्व से पश्चिम , उत्तर से दक्षिण हमारे सभी कवियों ने ,संतों ने सहित सब ने पूरे लोगों ने महिमा गाई इन विविधताओं के बावजूद भी हम एक देश है. हम एक राष्ट्र हैं प्राचीन समय से राजा बदलते रहे बाहर से आक्रमक आए उन्होंने भी कभी-कभी राज किया।  लेकिन हम वही भारत रहे हम आज भी वही भारत रहे जो सनातन काल से चलता आया है.                                 इधर आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हमारे डीएनए बदलते रहे लेकिन 40 हजार साल पूर्व से जो अखंड भारत था काबूल के पश्चिम से चिंगलिंग नदी के पूरब तक, तिब्बत के उत्तर की ढलान से श्रीलंका के दक्षिण तक जो मानव समूह आज है उन सबका डीएनए 40 हजार वर्षों से सामान डीएनए है. तब से हमारे पूर्वज समान है।

वही आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि आज जो आपने दृश्य देखा है. यही स्वयंसेवक संघ है, बल्कि देश का नहीं पूरी दुनिया का बड़ा अनुशासित संगठन है. इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रदेश में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण हो रहा है, साथ ही प्रदेश सरकार की शासन के संरक्षण में हो रहा है और जो धर्मांतरण होता है वह राष्ट्रांतरण है. धर्मांतरण के पीछे जो भाव है. उससे राष्ट्र को लेकर खतरा है,और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसे तत्काल रोकना चाहिए।

CG पुलिस में ASI से SI बने अधिकारी वर्तमान कार्यस्थल पर ही रहेंगे पदस्थ...DGP ने जारी की सूची

CG पुलिस में ASI से SI बने अधिकारी वर्तमान कार्यस्थल पर ही रहेंगे पदस्थ...DGP ने जारी की सूची

 रायपुर। DGP अशोक जुनेजा ने ASI से पदोन्नत होकर SI बने 33 अधिकारियों की सूची जारी की है। आदेश में इस बात का उल्लेख है कि अधिकारी जहां पदस्थ हैं, फ़िलहाल वहीं पदस्थ रहेंगे, उनकी नवीन पदस्थापना का आदेश अलग से जारी किया जायेगा।

देखें सूची :

 शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम प्रारम्भ...

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम प्रारम्भ...

रायपुर : शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन में 15/11/2022 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए मूल्य वर्धित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम गृह विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। 

गृह विज्ञान विभाग द्वारा संचालित फल एवं शाक परिरक्षण पाठ्यक्रम में फल एवं शाक के विभिन्न परिरक्षण तकनीकों के बारे में बताया जाएगा। इसमें थ्योरी एवं प्रैक्टिकल की विभिन्न कक्षाएं होंगी जिनमें छात्राओं को जैम, जेली, टोमेटो सॉस, मुरब्बा आदि बनाना सिखाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के द्वारा छात्राएं स्वाबलंबी होकर भविष्य में स्वयं के व्यवसाय बनाने में सक्षम होंगी।
यह कार्यक्रम गृह विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज, डॉ नंदा गुरवारा, दीप्ति चंद्राकर एवं श्रेया राठी के द्वारा संचालित किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न संकाय की प्रथम वर्ष की लगभग 58 छात्राओं ने पंजीयन कराया।
छात्राओं ने कार्यक्रम में बहुत ही दिलचस्पी दिखाई। 
कार्यक्रम के शुभारंभ में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज, डॉ नंदा गुरवारा, डॉ अनुभा झा, डॉ स्वाति सोनी, दीप्ति चंद्राकर एवं श्रेया राठी मौजूद थे।
राज्य के पेंशनरों के लिए खुशखबरी...महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि...आदेश जारी

राज्य के पेंशनरों के लिए खुशखबरी...महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि...आदेश जारी

 रायपुर। राज्य सरकार ने पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। बता दे लंबे समय से पेंशनर्स अपनी मांगों के लिए जूझ रहे थे।

देखे आदेश ( notice) 

 

सेवानिवृत्त PCCF राकेश चतुर्वेदी जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन बनाए गए, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

सेवानिवृत्त PCCF राकेश चतुर्वेदी जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन बनाए गए, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

 रायपुर। सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी को छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जारी दिनांक से आगामी 3 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्ति किया गया है। यह आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव केपी राजपूत ने जारी किया है।

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका और ग्राम बेलगांव में की कई बड़ी घोषणाएँ

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका और ग्राम बेलगांव में की कई बड़ी घोषणाएँ

 राजनांदगाव। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) द्वारा डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाएँ-

1. घुमका को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।

2. घुमका में स्वामी आत्मा अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।

3. घुमका को 3 महीने के भीतर पूर्ण तहसील क्रियान्वयन करने की घोषणा।

4. बघेरा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

5. रुसे बांध से नहर लाइनिंग की घोषणा।

6. घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण की घोषणा।

7. तेंदुनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसके विस्तार की घोषणा।

8. जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग के कार्य की घोषणा।

9. हडुवा, खारा और मुरमुंदा में हाई स्कूल से हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।

ग्राम बेलगांव ब्लॉक डोंगरगढ़ में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-

1. ग्राम बेलगांव में निस्तारी तालाब का सौंदर्यीकरण और नाली निर्माण किया जायेगा।

2. देवकट्टा जलाशय की नहरो का सीसी लाइनिंग का कार्य करवाया जायेगा ।

3. कुकरापाट जलाशय का निर्माण कराया जायेगा

4. मुढ़ीपार में पुलिस चौकी की स्थापना की जायेगी ।

5. टोला गांव में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

6. हाई स्कूल गाड़ाघाट एवं घोटिया के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करेंगे।

7. हायर सेकेंडरी स्कूल टोला गांव जो हाई स्कूल भवन में संचालित है, उसके लिये दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जायेगा।

8. ठेलकाडीह के हायर सेकेंडरी स्कूल में भी दो अतिरिक्त कमरे बनवायेंगे।

तहसीलदार-नायब तहसीलदार का तबादला, देखें आदेश...

तहसीलदार-नायब तहसीलदार का तबादला, देखें आदेश...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग ने 5 तहसीलदार और 7 नायब तहसीलदार का तबादल किया है। रायपुर कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।


देखे आदेश...

गुजरात चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी...छग से सीएम भूपेश बघेल बने स्टार प्रचारक

गुजरात चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी...छग से सीएम भूपेश बघेल बने स्टार प्रचारक

 रायपुर। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भूपेश बघेल भी गुजरात में स्टार प्रचारक होंगे। अब से कुछ देर पहले जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत के साथ भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं के नाम है। छत्तीसगढ से भूपेश बघेल इकलौते स्टार प्रचारक हैं।

CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता शीतला की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता शीतला की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

 रायपुर।  भेंट-मुलाकात के तहत आज विधानसभा डोंगरगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम देवरीडीह में मां शीतला माता मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मां शीतला की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंदिर परिसर में शीतला माता कुटीर का लोकार्पण किया और इस कुटीर के अंदर चंदन का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और विधायक भुनेश्वर शोभा राम बघेल ने भी चंदन के पौधे का रोपण किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मंदिर परिसर में 6.50 रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस भवन में नवरात्र के समय ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। ग्राम पंचायत घुमका की सरपंच फूलमती वर्मा ने मुख्यमंत्री बघेल को मां शीतला के प्राचीन स्वरूप का फोटो भेंट किया

इस अवसर पर राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, जिला कलेक्टर डोमन सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए BJP ने किया प्रत्याशी का एलान, जानें किसे मिला टिकट

भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए BJP ने किया प्रत्याशी का एलान, जानें किसे मिला टिकट

 छत्तीसगढ़।  के भानूप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस आशय का आदेश पार्टी मुख्यालय दिल्ली से जारी हुआ है।

उल्लेखनीय है कि ब्रह्मानंद नेताम 2005 में कसावाही गांव के सरपंच चुने गए थे। इसके बाद से ही वे लगातार भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहे। भाजपा में चारामा मंडल के अध्यक्ष रहे। 2008 में भाजपा की टिकट पर भानुप्रतापपुर से 15479 मतों से जीतकर विधायक बने। 2010 से 2013 तक भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य और भाजपा मजदूर संगठन में राष्ट्रीय मंत्री रहे। वर्तमान में नेताम भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक
ब्रम्हानंद नेताम 17 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक
नामांकन के दौरान प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

CM भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के ग्राम घुमका में भेंट मुलाक़ात के लिए हुए रवाना

CM भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के ग्राम घुमका में भेंट मुलाक़ात के लिए हुए रवाना

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से राजनांदगांव जिले के ग्राम घुमका के लिए रवाना हो गए है। बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री आज डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका और ग्राम बेलगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। और साथ ही डोंगरगढ़ में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भी मुलाकात करेंगे।