CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CM भूपेश बघेल ने भाजपा पर बोला धावा, ट्रेनों के रद्द होने से लेकर नक्सलवाद पर दिया बयान, कहा – हमारी रणनीति कारगार

CM भूपेश बघेल ने भाजपा पर बोला धावा, ट्रेनों के रद्द होने से लेकर नक्सलवाद पर दिया बयान, कहा – हमारी रणनीति कारगार

 रायपुर। CG Political War : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने आज रविवार को ट्रेनों के रद्द होने से लेकर नक्सलवाद वाले बयान पर कड़ा पलटवार किया है। सीएम बघेल ने ट्रेनों के रद्द मामलें ने कहा कि, ट्रेनों को चालू कराने के लिए हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं, केंद्रीय मंत्री को पत्र भी लिखा है।

CG Political War : ट्रेनों के रद्द होने से मध्यमवर्गीय और गरीब लोगों को यातायात की समस्या होती है। ट्रेन यातायात की सबसे सस्ता साधन है। उसको बंद कर दिया गया है। यह तो बहुत बड़ा नुकसान है। ट्रेनों को बंद नहीं करना चाहिए। ट्रेन चलती रहती है तो उसका देखभाल भी होता है।

 

CM बघेल – हमारी सरकार में नक्सलवाद पीछे हुआ है

CG Political : राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन के नक्सलवाद वाले बयान पर भाजपा के पलटवार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलवाद बढ़ा और हमारे कार्यकाल में घटा। छत्तीसगढ़ में पहले मीडिया कर्मियों का कैमरा, आईडी और एक बैग हमेशा बंधा रहता था। कब घटना हो और कब जाना पड़े और तुरंत सब काम छोड़ कर जाना पड़ेगा। 4 साल में एक बार भी ऐसी स्थिति नहीं आई। इसका मतलब यह है कि हमारी सरकार में नक्सलवाद पीछे हुआ है, हमारी रणनीति कारगर रही है।

प्रदेश भाजपा को मोहन भगवत के दौरे का लाभ नहीं

CG Political : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनके छत्तीसगढ़ आने से भाजपा को अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ है। पिछले समय मोहन भागवत जी आए थे और हमने उन्हें कौशल्या मंदिर दर्शन करने जाने का आग्रह किया था और हमारे आग्रह को स्वीकार किए और गए भी।

भाजपा के पास मुद्दा नहीं

CG Political : सीएम बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई विषय नहीं है। ना किसान का मुद्दा है, न मजदूरों का मुद्दा है, ना आदिवासियों का और न विकास का मुद्दा है। उनके पास अगर मुद्दा रहेगा तो धर्मांतरण और संप्रदायिकता। बीजेपी के पास यह दो हथियार ही है उसके पास और कोई मुद्दा नहीं है।

CM Bhupesh baghel कल नेहरू का भारत डॉट कॉम वेबसाईट का करेंगे शुभारंभ

CM Bhupesh baghel कल नेहरू का भारत डॉट कॉम वेबसाईट का करेंगे शुभारंभ

 Raipur । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 नवंबर को राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिलें में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगें। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् हुए 14 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में “नेहरू का भारत डॉट कॉम” वेबसाइट का शुभारंभ करेगें। मुख्यमंत्री बघेल 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दोपहर 12ः45 बजे बाल दिवस समारोह में शामिल होंगे।

वे दोपहर 1ः30 बजे साइंस कॉलेज रायपुर से मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शाम 5ः30 बजे खुर्सीपार स्टेडियम भिलाई पहुंचेगें और वहां आयोजित भिलाई ओलंपिक खेल महोत्सव में भाग लेंगे।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस कल करेगी प्रत्याशी के नाम का ऐलान! चुनाव समिति की बैठक में चार नामों में से एक पर लगेगी मुहर

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस कल करेगी प्रत्याशी के नाम का ऐलान! चुनाव समिति की बैठक में चार नामों में से एक पर लगेगी मुहर

 रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए सोमवार को फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रत्याशी के नाम पर चर्चा के लिए पहली बैठक में 14 लोगों के नाम आए थे। इन नामों को लेकर कांग्रेस ने सर्वे कराया है। इसके बाद चार नाम रह गए हैं। अब चार नामों में से किसी एक पर मुहर लगाई जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की कल की बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में किसी एक नाम का चयन किया जाएगा।

बता दें, छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नामांकन के लिए अब चार दिन का समय शेष रह गया है और अभी तक कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं तय कर पाई हैं। अब कल कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में किसी एक नाम पर सहमति बनेगी। देखने वाली बात होगी की कांग्रेस अपना उम्मीदवार किसे बनाती है।

CG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे, 10 घायल

CG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे, 10 घायल

  कबीरधाम। जिले के ग्राम तालपुर में रविवार सुबह एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें टीचर्स और बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। बस नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अल्फा स्कूल की थी, जो लोहारा से 2 किलोमीटर दूर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में हुई है।जानकारी के मुताबिक, अल्फा स्कूल के टीचर्स और स्टाफ ने भोरमदेव (कवर्धा) में पिकनिक का प्लान बनाया था। 17 लोग छोटी बस में सवार होकर खैरागढ़ से भोरमदेव के लिए निकले थे। कुछ टीचर्स के साथ उनके बच्चे भी थे। जैसे ही बस तालपुर गांव में पहुंची, यहां सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर है। सामान्य घायलों का इलाज लोहारा अस्पताल में चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को कवर्धा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

 

 
 
 
 

 

 
 

सूचना मिलने पर सहसपुर लोहारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस ने बताया 17 लोगों में से सिर्फ 2 पुरुष हैं। अधिकतर संख्या महिलाओं की है, वहीं 4 बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनका बयान दर्ज किया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल लोग, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया

 
 

1. रोमा निर्मलकर, 22 वर्ष 2. प्रियंका, 25 वर्ष 3. पुनी अम्मा, 55 वर्ष 4. सोनी देवांगन, 44 वर्ष 5. प्रीति वर्मा, 22 वर्ष 6. सुनीता एस, 30 वर्ष 7. मिथुन मधु, 19 वर्ष

बस में सवार अन्य लोगों के नाम

 
 

8. नुसरत बानो, 29 वर्ष 9. अर्श मो., 8 वर्ष 10. सौम्य, 10 वर्ष 11. मधु, 35 वर्ष 12. लेखा देवांगन, 22 वर्ष 13. पौनी निर्मलकर, 7 वर्ष 14. रूपा यादव, 30 वर्ष 15. सोमेंद्र क्षत्री, 24 वर्ष (ड्राइवर) 16. अलवीरा, 6 वर्ष 17. रोंगरी निर्मलकर, 33 वर्ष

 

 
CG NEWS : जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे बॉलीवुड एक्टर्स, इन जिलों में होगी शूटिंग

CG NEWS : जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे बॉलीवुड एक्टर्स, इन जिलों में होगी शूटिंग

 रायपुर। राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों में जल्द ही बॉलीवुड स्टार्स का आना-जाना शुरू होने वाला है। नवंबर और दिसंबर के पूरे महीने बैक टू बैक छत्तीसगढ़ में बॉलीवुड फिल्म समेत वेब सीरीज की शूटिंग होने जा रही है। छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी में सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि आने वाले 2 महीनों में स्वरा भास्कर, राजपाल यादव, जूही परमार, जैसे सितारे अपनी शूटिंग के सिलसिले में छत्तीसगढ़ आएंगे।

गौरव द्विवेदी ने आगे बताया कि यह शूटिंग रायपुर के अलावा, कवर्धा, दुर्ग-भिलाई खैरागढ़, जशपुर जैसे शहरों में होगी। इन फिल्म से जुड़ी यूनिट्स ने लोकेशंस की निगरानी कर ली है। कुछ लोकेशंस की रेकी अभी बाकी है,जिसे नवंबर में पूरा करने के बाद दिसंबर में शूटिंग शुरू हो जाएगी।

वेब सीरीज और उनके शेड्यूल

  • मुंबई के फिल्म मेकर आकाश आदित्य शबरी का मोहन बॉलीवुड फिल्म लेकर आ रहे हैं । 16 नवंबर से इसकी शूटिंग खैरागढ़ में शुरू होने जा रही है । इसमें जूही परमार राजपाल यादव, सोहेला कपूर जैसे स्टार नजर आएंगे। कांकेर और कवर्धा में भी इस फिल्म की शूटिंग होगी।
  •  
  • दिसंबर में आरा की अनारकली फिल्म के निर्देशक अविनाश दास मुनुरेन वेब सीरीज की शूट छत्तीसगढ़ में करेंगे। इसमें उषा जाधव जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग कलाकार नजर आएंगी । इसे जशपुर में शूट किया जाएगा।
  •  
  • एक नए कांसेप्ट की वेब सीरीज मिसेस फलानी शूट करने के लिए मनीष किशोर रायपुर आएंगे । इस वेब सीरीज में लीड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हैं ।इसमें वह अलग अलग नौ किरदार निभाती दिखेंगी। रायपुर और आसपास के इलाकों में इस फिल्म की लोकेशन से देखी जा रही है । दिसंबर में इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो सकती है।
  •  
  • अप्रैल में अनारकी का फर्स्ट शेड्यूल पूरा किया जा चुका है। इस वेब सीरीज का दूसरा शैड्यूल 17 नवंबर से रायपुर और आसपास के इलाकों में फिर से शुरू होगा। इस बार दुर्ग-भिलाई और खैरागढ़ में भी इस वेब सीरीज की शूटिंग की जाएगी । इस प्रोजेक्ट से फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया भी जुड़े हुए हैं।

पिछले महीने आए थे अक्षय

पिछले महीने ही तीन-चार दिनों के शेड्यूल के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग करने रायगढ़ पहुंचे हुए थे। जिंदल हवाई पट्टी पर उन्होंने अपनी फिल्म के कुछ सीन फिल्माए थे । अक्षय की अपकमिंग फिल्म एयरलाइंस लॉन्च करने वाले एयरफोर्स के एक कैप्टन की कहानी पर आधारित है यह एक साउथ फिल्म का हिंदी रिमेक बताया जा रहा है।

अक्षय कुमार की शूटिंग देखने फैंस की भीड़ जमा हो गई। लोग अक्षय-अक्षय का शोर मचाने लगे। ये देख अक्षय कुमार ने भी मस्ती की। वो उछलकर फैंस के करीब पहुंच गए लोगों से हाथ मिलाया था। छत्तीसगढ़ के लोगों का भरपूर प्यार अक्षय कुमार को मिल रहा था। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष नितीन कृष्णानी में फिल्म एक्टर अक्षय कुमार के लिए अपनी मर्सिडीज गाड़ी भेजी थी।अभिनेता अक्षय कुमार साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में कर रहे हैं। इस फिल्म को कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अब हिंदी में इसका रीमेक बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़: PWD ठेकेदार के घर से 5 लाख के जेवर पार.. बेटे को दिल्ली छोड़ने गया था परिवार, घर लौटा तो टूटा हुआ था ताला

छत्तीसगढ़: PWD ठेकेदार के घर से 5 लाख के जेवर पार.. बेटे को दिल्ली छोड़ने गया था परिवार, घर लौटा तो टूटा हुआ था ताला

 छत्तीसगढ़: भिलाई शहर में PWD ठेकेदार के सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी हो गई। ठेकेदार घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने बेटे को दिल्ली छोड़ने गया था। वहां से लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो चोर घर का सारा कीमती सामान ले जा चुके थे। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपेला थाना अंतर्गत आनंद विहार दाउबाड़ा तालाब के पास राधिका नगर में दिनेश सिंह का बंगला है। दिनेश सिंग PWD के बड़े कांट्रैक्टर हैं। दिनेश सिंह ने सुपेला पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह 2 नवंबर की सुबह अपने परिवार के साथ बेटे को दिल्ली छोड़ने गए थे। शनिवार को वहां से वापस लौटा तो देखा कि दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था।

घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला और लॉकर टूटा था। चोरों ने लॉकर के अंदर से नगदी रकम सहित सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। दिनेश सिंह की माने तो उनके यहां से लगभग 5-6 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। वहीं सुपेला पुलिस मात्र डेढ़ लाख की चोरी होना बता रही है।

लाखों का कीमती सामान हुआ चोरी

दिनेश सिंह के मुताबिक घर की आलमारी के लॉकर से 6 सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी सोने की कान की कनौती, 3 जोड़ी कान का टॉप्स, 2 सोने की चेन, 1 सुई धागा, 1 मूंगा जड़ित सोने की अंगूठी, 1 मोती जड़ी अंगूठी, 2 जोड़ी चांदी की पायजेब, 5 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी पैर का छड़ा और नगदी रकम चोरी हुई है।

छत्तीसगढ़: PAT की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान.. सुसाइड नोट में लड़के से प्यार और शादी का जिक्र, घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता

छत्तीसगढ़: PAT की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान.. सुसाइड नोट में लड़के से प्यार और शादी का जिक्र, घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता

 दुर्ग: जिले के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीजी में रह रही PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी करने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जैसे ही पुलिस को पता चला की मामला प्रेम प्रसंग का है, उसका फोन खंगाला गया। फोन फिंगर लॉक था। फंदे पर झूल रह छात्रा के शव के फिंगर से मोबाइल अनलॉक किया तो वाट्सअप पॉसवर्ड लॉक था। गैलरी में गए तो वो भी लॉक था। इतने सारे लॉक देख पुलिस परेशान हो गई। अब मोबाइल को खोलने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है। वह पद्मनाभपुर में आदित्य इंटरप्राइजेस और दिव्य इंटरप्राइजेस के ऊपर की मंजिल में पीजी में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लड़की का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा है। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था। जांच करने पर लड़की की पहचान खुशबू नेताम (18) के रूप में हुई। वह दल्ली राजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

वह घर जहां छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।

वह घर जहां छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।

सुसाइड नोट में लिखा घरवालों को उसका प्यार था नामंजूर

एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। वह क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी।

प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की तैयारी कर रही थी खुशबू

खुशबू PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी करने करीब 6 महीने पहले ही दुर्ग आई थी। पीजी में रहकर अपनी तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह मुक्ति नगर दुर्ग स्थित एसपी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में कोचिंग भी कर रही थी।

होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने दी थी जान..

हाल ही में दुर्ग जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मंगलवार को ही युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का था। जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले।

उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए

रेप का आरोप लगाया, जेल भी गया था अफरोज

घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि तापशी ने पहले ही अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया था। उस दौरान अफरोज 50 दिन तक जेल में रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

इस मामले में ये भी जानकारी सामने आई है कि पहले भी अफरोज खान लड़की के साथ इस होटल में रुच चुका था। मगर उसने अब ऐसा कदम क्यों उठाया। इसके बारे में पता नहीं चल सका है।

मौत के कारण टूटा पिता का वादा.. 6 साल की बेटी से कहा था- ‘नया कपड़ा लेकर आऊंगा, सोना इंतजार करना’; करंट लगने से गई जान

मौत के कारण टूटा पिता का वादा.. 6 साल की बेटी से कहा था- ‘नया कपड़ा लेकर आऊंगा, सोना इंतजार करना’; करंट लगने से गई जान

 कोरबा: जिले में विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर गिट्टी अनलोडिंग करने गए ट्रेलर चालक की 11केवी तार की चपेट में आकर मौत हो गई। ये कंपनी उरगा थाना क्षेत्र में बरबसपुर रोड के पास है। घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतक के परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतक मोहम्मद फैज अहमद (28 वर्ष) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का रहने वाला था। वो डेढ़ महीने पहले ही कोरबा के विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करने आया हुआ था। फैज अहमद कंपनी में ट्रेलर चालक था, जो बरबसपुर स्थित कंपनी के साइडिंग में शुक्रवार को गिट्टी अनलोडिंग करने गया हुआ था। जहां पर वो गिट्टी अनलोड कर रहा था, वहीं से 11केवी बिजली का तार भी क्रॉस कर रहा था।

ट्रेलर वाहन जो 11केवी बिजली तार से टकराया।

ट्रेलर वाहन जो 11केवी बिजली तार से टकराया।

ठेका कंपनी के यार्ड में गिट्टी डंप करते समय हाईवा का डाला ऊपर से गुजरी 11केवी लाइन से टकरा गया। घटना में करंट लगने से चालक की माैत हाे गई। बरबसपुर में ठेका कंपनी विवेक कंस्ट्रक्शन का यार्ड है। ठेका कंपनी के संचालक राहुल सिंह के मुताबिक हाईवा का डाला एचटी लाइन से जैसे ही टकराया, चारों टायर ब्लास्ट कर गए। इसे देखने फैज वाहन के केबिन से नीचे उतर रहा था। जैसे ही जमीन पर उसके पैर पड़े, वह करंट के संपर्क में आ गया और उसकी मौत हो गई। करंट से आसपास उगी हुई घास भी बुरी तरह से झुलस गई। कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत हादसे की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी।

मृतक के पिता मोहम्मद शफीक ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिनों पहले ही नौकरी करने उत्तर प्रदेश से कोरबा आया हुआ था। उन्होंने कहा कि कंपनी की लापरवाही के कारण उनके जवान बेटे की जान गई है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे फैज की एक 6 साल की बेटी और एक ढाई महीने का बेटा है। कुछ दिन पहले ही उसने घरवालों से बात की थी। उसने अपनी बेटी से वादा किया था कि वो जल्द ही उसके लिए नया कपड़ा लेकर आएगा। लेकिन अब उसकी बच्ची अपने पिता का इंतजार जिंदगी भर करती रहेगी, लेकिन वो कभी वापस नहीं आएगा।

6 साल की मासूम को अभी तक उसके पिता के निधन की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं ढाई महीने के बेटे ने अभी पिता को पहचानना भी शुरू नहीं किया था, कि बाप का साया उसके सिर से हमेशा के लिए उठ गया। इधर उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कंपनी के लोगों का बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

3 दिन पहले भी करंट लगने से हुई थी मजदूर की मौत

अभी 3 दिन पहले 9 नवंबर को भी कोरबा जिले के प्रगति नगर क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान वो करंट की चपेट में आ गया था। मरने वाले की पहचान सुखनाथ देवांगन (55 वर्ष) के रूप में हुई थी। मालिक पर आरोप है कि उसने मजदूर को बिजली का लाइन बंद होने की झूठी सूचना दी थी। उसने कहा था कि लाइन बंद है, तुम काम करो।

3 दिन पहले भी निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त हुआ था हादसा।

3 दिन पहले भी निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त हुआ था हादसा।

दर्री थाना इलाके के राजीव नगर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह के मकान में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इसका ठेका सुनील नाम के शख्स को मिला था। इसी मकान में सुखनाथ देवांगन भी काम कर रहा था। इस बीच लोहे की रॉड का संपर्क विद्युत लाइन से हो गया था। सुखनाथ ने लोहे की रॉड को पकड़ रखा था, जिससे वो भी करंट की चपेट में आ गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

छत्तीसगढ़: IT के छापे में रायपुर के स्वर्णभूमि कॉलोनी से मिले बड़ी मात्रा में लाखों रुपए और दस्तावेज़...आयकर विभाग जल्द कर सकता है खुलासा

छत्तीसगढ़: IT के छापे में रायपुर के स्वर्णभूमि कॉलोनी से मिले बड़ी मात्रा में लाखों रुपए और दस्तावेज़...आयकर विभाग जल्द कर सकता है खुलासा

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 4 दिनों से जारी रेड की कार्रवाई अब खत्म हो रही है। आयकर विभाग के कुछ अफसर दिल्ली लौट चुके हैं। कुछ जांच में मिले दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ये छापा मारा था। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारी के घर दबिश दी गई थी। खबर है कि लाखों रुपए भी इस कार्रवाई में बरामद किए गए हैं। करोड़ों की डील्स के सबूत मिले हैं जिनमें कर चोरी की गई। जल्द ही आयकर विभाग इस कार्रवाई पर बड़ा खुलासा कर सकता है।

रायपुर के स्वर्णभूमि रेसिडेंशियल कॉलोनी में भी छापा मारा गया था। यहां भी कोयला कारोबारियों की करोड़ों की प्रॉपर्टी है। यहां बड़ी मात्रा में कैश और ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें आर्थिक अनियमितता के सबूत हैं। इसके अलावा आयकर की टीम ने बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल के घर छापा मारा था ये दोनों राइस मिल और रियल स्टेट का काम भी करते हैं।

 

रायगढ़ में NR ग्रुप के मालिक संजय अग्रवाल के ठिकानों पर जांच की गई। कोयला कारोबारी राकेश शर्मा, रायपुर में लॉ विस्टा सोसायटी में रामगोपाल अग्रवाल के घर की तलाशी ली गई। NR इस्पात के मालिक संजय अग्रवाल ने पिछले दिनों राज्य सरकार से 5000 करोड़ रुपए का MoU साइन किया था। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 2 साल में अपने प्लांट का एक्सटेंशन 2,000 करोड़ रुपए की लागत से कराया था।

 

IT के रडार पर थे

खुफिया इनपुट के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने सक्ती शहर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित 6 लोगों के यहां छापा मारा है। कांग्रेस नेता श्यामसुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता आनंद अग्रवाल, अनुराग कपड़ा दुकान के संचालक कमलेश अग्रवाल, स्टांप वेंडर जगदीश बंसल, प्रियंका मोबाइल दुकान के संचालक राहुल अग्रवाल और सत्यविद्या ज्वेलर्स के संचालक अरुण अग्रवाल के यहां भी आयकर ने छापा मारा।

50 गाड़ियों में आए थे अफसर

रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा में अधिकारी सुबह 5 बजे से CRPF के जवानों के साथ पहुंच गए। 50 गाड़ियों में एक साथ अलग-अलग जगहों पर छापा मारा गया। 100 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस पूरी कार्रवाई पर सियासी आराेप भी लगते रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह चुके हैं ये सब केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। ये सेंट्रल एजेंसी का दुरुपयो है। छापे वहां नहीं पड़ते जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है।

तेंदूपत्ता कारोबारियों के घर दी थी दबिश

बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल के घर आईटी का छापेमार कार्रवाई की गई। दोनों व्यापारियों के ऑफिस और घर में एक साथ आईटी की टीम तलाशी ली। बताया जा रहा है कि, 10 से 12 की संख्या में आईटी के अधिकारियों ने जांच की। बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल राइस मिल और रियल स्टेट का काम भी करते हैं।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित 6 लोगों के यहां छापा

सक्ती शहर में आयकर विभाग की टीम ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित 6 लोगों के यहां छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम इन सबसे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सक्ती में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस नेता श्यामसुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता आनंद अग्रवाल, अनुराग कपड़ा दुकान के संचालक कमलेश अग्रवाल, स्टांप वेंडर जगदीश बंसल, प्रियंका मोबाइल दुकान के संचालक राहुल अग्रवाल और सत्यविद्या ज्वेलर्स के संचालक अरुण अग्रवाल के यहां कार्रवाई जारी है।

1 माह पहले पड़े थे ED के छापे

आयकर के छापे से ठीक एक माह पहले छत्तीसगढ़ के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद जिले में ED ने छापा मारा था। इन शहरों में ED के अधिकारी देर रात पहुंच चुके थे और सुबह 5 बजे अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा गया। एक ही वक्त पर ED के अधिकारी 10 से ज्यादा जगहों पर अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की थी। जिन जगहों पर छापा मारा गया था, उनमें कारोबारी और CA शामिल थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस छापे को डराने की कोशिश बताया था। उन्होंने कहा था कि, यह आखिरी नहीं है। चुनाव तक ये बार-बार आएंगे।

मुख्यमंत्री पहले ही उठा चुके हैं सवाल

ED के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि, रमन सिंह ED के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं। जांच करना है, तो पनामा घोटाले की क्यों नहीं हो रही है। उसमें रमन सिंह और उनके लड़के का साफ नाम है। बताना चाहिए कि 10 साल में उनकी आय कैसे बढ़ गई। केंद्रीय एजेंसी गैर भाजपा राज्यों में ही भेजी जा रही है। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय-ED की छापेमारी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई थी। गुरुवार को IAS समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला था। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिले थे।

छत्तीसगढ़: 3 दिन से लापता था बुजुर्ग… अब लाश मिली; आधी सड़ चुकी थी बॉडी, घर के बाउंड्री वॉल के पीछे ही पड़ा था शव

छत्तीसगढ़: 3 दिन से लापता था बुजुर्ग… अब लाश मिली; आधी सड़ चुकी थी बॉडी, घर के बाउंड्री वॉल के पीछे ही पड़ा था शव

 छत्तीसगढ़: जांजगीर जिले में 3 दिन से लापता बुजुर्ग की सड़ी-गली लाश मिली है। उसका शव कहीं और नहीं बल्कि घर के पीछे बाउंड्री वॉल के पास ही मिला है। परिजनों को जब बदबू आने लगी थी, तब वे दीवार की तरफ गए थे। जहां उन्होंने बुजुर्ग का शव देखा था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

इस केस में 10 नवंबर को तरोद निवासी प्रहलाद सिंह (88) के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि 9 नवंबर की शाम से अचानक प्रहलाद सिंह लापता हो गए हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। आस-पास के लोगों से पूछताछ कर ली, रिश्तेदारों के यहां भी पता कर लिया। इसके बावजूद कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी शिकायत पर पुलिस ने बुजुर्ग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

इधर, पुलिस बुजुर्ग की तलाश कर रही थी। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच शनिवार शाम के वक्त प्रहलाद के परिजन घर की बाड़ी में काम कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें बदबू आई, तब पास जाकर उन्होंने बाउंड्रीवाल की तरफ देखा। जहां पीछे की तरफ प्रहलाद की लाश सड़ी-गली हालत में पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी।

खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि प्रहलाद तो ठीक से चल भी नहीं पाते थे। ‌वो दीवार की तरफ कैसे पहुंचे, ये पता नहीं है। पुलिस इस केस में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। ऐसे माना जा रहा है कि बुजुर्ग की गिरने की वजह से जान गई है।

CG News : CM भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ 27 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

CG News : CM भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ 27 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने रेस्ट हाऊस डोंगरगांव में विधानसभा क्षेत्र के लिए 80 करोड़ 27 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिनमें 74 करोड़ 80 लाख 96 हजार रूपए के 61 कार्यों का भूमिपूजन एवं 5 करोड़ 46 लाख 9 हजार रूपए के 5 कार्यों का लोकार्पण किया।

 

CG News : जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत 40 करोड़ 39 लाख 92 हजार रूपए के 50 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 15 लाख रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 8 लाख 60 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 18 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 10 करोड़ 60 लाख 20 हजार रूपए के एक कार्य।

कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 68 लाख 37 हजार रूपए के एक कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार रूपए के 3 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-1 राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 93 लाख 52 हजार रूपए के 3 कार्य का भूमिपूजन किया।

 इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 85 लाख 62 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना (ग्रामीण विकास संभाग) विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत 49 लाख 51 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 75 लाख 23 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 73 लाख 73 हजार रूपए के एक कार्य एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग अंतर्गत 62 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे छत्तीसगढ़, जनजातीय गौरव दिवस महारैली को दिखाएंगे हरी झंडी

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे छत्तीसगढ़, जनजातीय गौरव दिवस महारैली को दिखाएंगे हरी झंडी

 जशपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रविवार की शाम जशपुर पहुंचे। वे शहर स्थित वनवासी कल्याण आश्रम के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

मोहन भागवत सोमवार को आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महारैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद अपराह्न दो बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदम कद प्रतिमा का अनावरण कर आम सभा को संबोधित करेंगे। कल्याण आश्रम में उनका रात्रि विश्राम होगा। मंगलवार की सुबह नौ बजे वह अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत पथ संचलन का नेतृत्व करेंगे।

विदेशी आक्रांताओं के चलते रुक गया था आयुर्वेद का प्रसार

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि विदेशी आक्रांताओं के के कारण आयुर्वेद का प्रसार रुक गया था, लेकिन अब उपचार की इस प्राचीन पद्धति को फिर से मान्यता मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद को वैश्विक मान्यता दिलाने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। भागवत ने ये बातें आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, आयुर्वेद पर्व में कहीं। आयुष में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी शामिल हैं। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

आयुर्वेद का उपयोग किया जाना चाहिए

भागवत ने कहा, 'लोगों के बीच आयुर्वेद का प्रसार विदेशियों के आक्रमण के चलते रुक गया था, लेकिन आयुर्वेद को फिर से मान्यता मिल रही है। समय आ गया है कि आयुर्वेद के ज्ञान का प्रसार किया जाए।' उन्होंने कहा, आयुर्वेद का उपयोग किया जाना चाहिए ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिले। सोनोवाल ने कहा कि पिछले सात वर्षों से आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, '2014 तक आयुष उद्योग का बाजार तीन अरब डालर का था. लेकिन पिछले आठ वर्षों में वैश्विक स्तर पर बढ़ कर यह 18.1 अरब डालर का हो गया है और 2023 तक इसके बढ़ कर 23 अरब डालर का बाजार हो जाने की संभावना है।'

राजधानी में 15 साल की लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म, दर्ज हुआ मामला ...

राजधानी में 15 साल की लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म, दर्ज हुआ मामला ...

 रायपुर । राजधानी में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तिल्दा नेवरा में आरोपी आर्यन सोनवानी 15 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 

नेवरा पुलिस ने धारा 376,363, 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। 

भेंट-मुलाकात : अर्जुनी में खुलेगा कॉलेज, ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा

भेंट-मुलाकात : अर्जुनी में खुलेगा कॉलेज, ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम अर्जुनी पहुंचे और वहां जनचौपाल के दौरान आम जनता से मुलाकात की और विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की।

इस जन-चौपाल में ग्रामीणों का सैलाब था, मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर अर्जुनी में कॉलेज खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान छत्तीसगढ़ की पुरानी ग्राम्य परंपरा है। आवारा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए गांव-गांव में गौठान बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पैरा (पराली) न जलाने की अपील की। उन्होंने चारा को मवेशियों के लिए इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मवेशियों को चारा मिलेगा तो उनका अच्छा आहार मिलेगा। साथ ही उनसे मिलने वाले गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर उसे खेतों में खाद की तरह उपयोग कर सकते हैं। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा। फसल के लिए रासायनिक खादों के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है, जैविक खाद से फसल के सेवन से शरीर को कोई नुकसान नहीं है, जो मानवता की सेवा भी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तुमड़ीबोड़-सूखानाला बैराज सिंचाई परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति, डोंगरगांव में माटीकला, शिल्पकला के लिए ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना और डोंगरगांव के सभी वार्डों में गली कांक्रीटीकरण किए जाने, कोटरासरार से मोहभट्टा तक सड़क निर्माण, मचानपार और बुद्धुभदररा में हाईस्कूल भवन निर्माण किए जाने की भी घोषणा की। 

दादा बनने जा रहे हैं सीएम भूपेश बघेल… ट्वीट कर बांटी खुशी

दादा बनने जा रहे हैं सीएम भूपेश बघेल… ट्वीट कर बांटी खुशी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है…

सीएम भूपेश बघेल शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद

सीएम भूपेश बघेल शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद

 रायपुर। राजधानी रायपुर के दही हांडी मैदान हनुमान मंदिर, गुढ़ियारी में पिछले पांच दिनों से आयोजित शिव महापुराण कथा का आज अंतिम दिन है। बता दें शिव महापुराण कथा को सुनने बड़ी संख्या में पहले दिन से लोग पहुंच रहे हैं। इसकी वजह है अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी।

वहीं इस बीच आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम बघेल ने कथा का श्रवण किया और महाराज प्रदीप मिश्रा जी का आशीर्वाद भी लिया।

वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन एवं तृतीय लिंग समुदाय को न्याय दिलाने विशेष थाना की स्थापना करें सरकार : रिजवी

वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन एवं तृतीय लिंग समुदाय को न्याय दिलाने विशेष थाना की स्थापना करें सरकार : रिजवी

 रायपुर। मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र प्रेषित कर कहा है कि आपकी पहल पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन एवं तृतीय लिंग समुदाय के लिए गत् राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हेल्पलाईन प्रारंभ की गई है, जो सराहनीय एवं अभिनव कदम है। ऐसी हेल्पलाईन प्रारंभ करने का अनुकरणीय कदम देश के सभी राज्यों को प्रारंभ करना चाहिए, जो वक्त का तकाजा भी है। उपरोक्त वर्ग एवं समुदाय हमेशा से अपने आपको उपेक्षित महसूस करता आ रहा था। इस हेल्पलाईन को प्रारंभ करने से इन वर्गों की समस्याओं पर सरकार तत्काल उनके निराकरण की दिशा में शीघ्र प्रयास कर उन्हें राहत प्रदान कर सकेगी। 

रिजवी ने कहा है कि प्रायः देखा जा रहा है कि उपरोक्त वर्गों की समस्याओं के निदान की दिशा में प्रदेश के अधिकांश पुलिस थानों के द्वारा कार्यवाही करने में तत्परता नहीं दिखाई जाती है तथा सीनियर सिटीजन, दिव्यांग एवं तृतीय लिंग के पीड़ित एवं प्रताड़ित लोगों को न्याय प्राप्ति हेतु इधर से उधर भटकना पड़ता है, जो कदापि उचित नहीं है। आपकी इन वर्गों को राहत पहुंचाने की मंशा को उनकी परेशानियों के निदान हेतु प्रदेश के सभी जिलों में अजा-अजजा महिला वर्ग की तर्ज पर विशेष थाना प्रारंभ किया जाना अति उत्तम होगा। 

रिजवी ने आगे कहा कि उपरोक्त वर्गों के लिए विशेष थाने प्रारंभ किए जाने के लिए एक अनुकरणीय पहल, जो आज तक किसी भी प्रदेश अथवा प्रदेश मुखिया के द्वारा नहीं की गई है, उसकी पहल छत्तीसगढ़ सरकार से प्रारंभ की जानी चाहिए। इस आशय का पत्र माननीय गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा डी.जी.पी.  जुनेजा को भी प्रेषित किया है।  

छत्तीसगढ़ में गरीब बिना इलाज मर रहे, गुजरात में मुफ्त इलाज का झांसा दे रही कांग्रेस : कौशिक

छत्तीसगढ़ में गरीब बिना इलाज मर रहे, गुजरात में मुफ्त इलाज का झांसा दे रही कांग्रेस : कौशिक

 कांग्रेस यूपी जैसे परिणाम के लिए तैयार रहे- भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़  विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिये जारी कांग्रेस घोषणापत्र में 10 लाख तक मुफ्त इलाज के वादे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की तरह गुजरात में भी झूठ का पुलिंदा परोस दिया है। छत्तीसगढ़ में जो हुआ, वह देश की जनता को भी पता है, इसलिए हर चुनावी राज्य में जनता कांग्रेस को खारिज कर रही है। यूपी चुनाव में कांग्रेस भूपेश मॉडल का हश्र देख चुकी है। उत्तराखंड में भी देख चुकी है। असम और पंजाब में भी कांग्रेस पानी मांग रही है। यहां तक कि हिमाचल के लिए राहुल गांधी ने भूपेश मॉडल को दरकिनार कर दिया। अब गुजरात में कांग्रेस एक बार फिर दिन में सपने देख रही है तो भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी से वाकिफ गुजरात की जनता कांग्रेस को दिन में तारे दिखा देगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि बहुत शर्म की बात है कि कांग्रेस ने 4 साल पहले छत्तीसगढ़ में वादा किया था कि हर व्यक्ति को कांग्रेस 20 लाख रुपए का इलाज मुफ्त देगी लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप में देखा गया कि कैसे गरीब से गरीब परिवार छत्तीसगढ़ में अपना इलाज अपनी जमीन जायदाद बेचकर करवाने को मजबूर रहा। सरकार ने अध्ययन दल विदेश भेजा। यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम लागू करने के लिए राहुल गांधी को भी यहां बुलाया लेकिन 4 सालों में यह स्कीम लागू नहीं हो सकी। आज भी सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में प्रदेश के 25 हजार बच्चे कांग्रेस के केवल 3 वर्ष के कार्यकाल में ही अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस 4 साल में जब यहां पर लोगों के लिए  वादे के मुताबिक हेल्थ स्कीम लागू नहीं कर पाई और स्वास्थ्य सेवाओं को बद से बदतर कर दिया, तब बड़ी बेशर्मी से गुजरात में 10 लाख तक के मुफ्त इलाज की बात कर रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस प्रकार झूठ की राजनीति कर कांग्रेस ने बता दिया है कि वह विश्व की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। एक जगह झूठ बोलकर सत्ता में आती है फिर बेनकाब होने के बावजूद दूसरी जगह झूठ बोलने में जरा भी शर्म नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल के चरण जहां जहां पड़े हैं, वहां वहां कांग्रेस की नाव डूबी है। अब यूपी की तरह गुजरात में भूपेश मॉडल की बात करने वाली कांग्रेस यूपी जैसी अपनी  स्थिति के लिए तैयार रहे।

हमारा सौभाग्य है कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक रायपुर पधारे : बृजमोहन

हमारा सौभाग्य है कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक रायपुर पधारे : बृजमोहन

 


धर्मपत्नी संग कथावाचक प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे विधायक अग्रवाल

रायपुर। रायपुर में शिव महापुराण कथा का महा आयोजन जारी है, जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन को सुनने लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान में आयोजित शिव महापुराण कथा को श्रद्धालु बड़े ही चाव से सुन रहे हैं। प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिवमहापुराण कथा को सुनने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी धर्मपत्नी सरिता अग्रवाल के साथ पहुंचे। कथा के प्रारंभ में बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदीप मिश्रा के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया, तत्पश्चात धर्मपत्नी के साथ महाराज एवं व्यास पीठ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए।

कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शिव भगवान को अगर आप दिल और मन से प्रसन्न करने में लग जाएंगे तो निश्चित ही भगवान शिव आप पर कृपा करेंगे। बड़ी से बड़ी विपत्ति, तकलीफ और कष्ट भोलेनाथ दूर करेंगे। इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक हमारे राजधानी रायपुर में पधारे हैं और उनके श्रीमुख से सभी श्रद्धालुओं को कथा रूपी अमृत का रसपान करने को मिल रहा है।

राज्य सरकार ने आईसीसीआर के साथ किया एमओयू

राज्य सरकार ने आईसीसीआर के साथ किया एमओयू

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के मध्य समझौते से राज्य में संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में शुक्रवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद आईसीसीआर के मध्य समझौता हुआ।

छत्तीसगढ़ सरकार और आईसीसीआर के बीच हुए इस समझौते का मुख्य उद्देश्य आईसीसीआर और राज्य सरकार की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश में संस्कृति और पर्यटन विषयक सुविधाओं के विकास एवं विस्तार सुदृढ़ अधोसंरचनाओं के निर्माण के साथ ही अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को विकसित करना है।

इस समझौते से विभिन्न देशों के प्रतिभागी कलाकारों की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक और पर्यटन से जुड़े कार्यक्रमों हो सकेगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य के कला समूहों की प्रदर्शनी, कला शिविरों, संगोष्ठी, सम्मेलन प्रदर्शनकारी कलाओं की कार्यशाला आदि का आयोजन विदेशों में आयोजित हो सकेंगे,  इससे छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के दौरान विदेशों से आए नर्तक दलों को यहां आमंत्रित करने एवं आयोजन उपरांत उन्हें ससम्मान उनके देश वापसी करने में आईसीसीआर की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

छत्तीसगढ़ : OPS को रोकने के लिए मोदी सरकार कर्मचारियों के 17240 करोड़ जमा राशि को देने में कर रही आनाकानी

छत्तीसगढ़ : OPS को रोकने के लिए मोदी सरकार कर्मचारियों के 17240 करोड़ जमा राशि को देने में कर रही आनाकानी

 भाजपा स्पष्ट करें कि वो प्रदेश के कर्मचारियों के लिये लागू की गई पुरानी पेंशन योजना के पक्ष में है या विरोध में?

रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा राज्य के कर्मचारियों के पेंशन राशि 17,240 करोड़ रुपया को देने से इंकार करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद उनके बेहतर भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की है जिसके कारण अब रिटायरमेंट के बाद होने वाले आर्थिक कठिनाइयों से कर्मचारियों को मुक्ति मिला है। केंद्र के कर्मचारियों का लगभग 17,240 करोड़ रुपए की राशि जिसमें कर्मचारियों के वेतन एवं राज्य सरकार के द्वारा जमा की गई राशि है जिस पर पूरा अधिकार राज्य के कर्मचारियों का है उसे देने से मना कर केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने कर्मचारी विरोधी होने का प्रमाण दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र में जब अटल भाजपा की सरकार थी तब कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बंद कर कर्मचारियों के साथ धोखा बाजी किया गया था। रिटायरमेंट के बाद उनके भविष्य को अंधकारमय किया गया था। आज कांग्रेस की सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया है इससे कर्मचारी विरोधी भाजपा को पीड़ा हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को स्पष्ट करना चाहिए कि वो राज्य के कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए लागू की गई पुरानी पेंशन योजना के समर्थन में है कि विरोध में है और समर्थन में है तो  केंद्र सरकार पर प्रदेश के कर्मचारियों के 17,240 करोड़ रुपए को वापस दिलाने कब दबाव बनायेगें?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के पेंशन स्कीम में जमा राशि प्रदेश के कर्मचारियों के वेतन से काटी गई एवं राज्य सरकार के द्वारा जमा की गई अंशदान की राशि है इस पर केंद्र सरकार का कोई अधिकार नहीं है। इस राशि को तत्काल प्रदेश के कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए राज्य सरकार को लौटाना चाहिए। केंद्र सरकार राशि नहीं लौटा कर मनमानी कर रही है, अपने शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा आदतन कर्मचारी विरोधी है इसीलिए कर्मचारियों के हित के खिलाफ कार्य कर रही हैं।

योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो रहा है या नहीं, ये जानने आया हूँ : भूपेश बघेल

योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो रहा है या नहीं, ये जानने आया हूँ : भूपेश बघेल

 डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर पहुंचे सीएम बघेल

राजनांदगांव। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर नगर पहुंचे। यहां लीपैड पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्राचीन हनुमान मंदिर और साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। लालबहादुर नगर, विधानसभा डोंगरगांव में मुख्यमंत्री श भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 77 हितग्रहियो को मोटरराइज्ड साइकल, ट्राईसाइकिल, पोषण कीट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया।

भेंट-मुलाकात में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी दोनों मेरे साथ आये हैं। विधानसभा में बैठकर हम योजना बनाते हैं और सचिवालय में इस पर बारीकी से कार्य होता है फिर जिला प्रशासन इसे कार्यान्वित करता है। यह ठीक से हो रहा है या नहीं ये जानने आया हूँ।

- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यह योजना इसलिए लाई गई है ताकि किसानों की उपज को उचित मूल्य मिल सके।

- कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य तय किया। सबको इसका लाभ मिला। गन्ने की अच्छी कीमत किसानों को मिल रही है।

- राशन के बारे में मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सबको हमने आधार कार्ड से लिंक कर दिया। सबका राशन कार्ड बन गया।

- इस पर हितग्राही निरुपमा माली ने बताया कि उनके परिवार के 9 सदस्य हैं। सबको मिलाकर 63 किलो चावल मिल रहा है। नमक, शक्कर मिल रहा है। शक्कर का 17 रुपया है। बाकी निःशुल्क मिल रहा है।

- कार्तिक नंदेश्वर बोरतालाब ने बताया कि इस साल की 3 किश्त मिल गई है। हम सब आपकी योजनाओं से बहुत खुश हैं। सबकी ऋण माफी हुई।

- किसान प्रकाश कुमार गंधर्व, ग्राम नारायणगढ़ ने कहा कि राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय मजदूर योजना से भूमिहीन श्रमिकों को प्रतिवर्ष 7 हजार दिया जा रहा है। भूमिहीन श्रमिकों के लिए भी योजना बनाकर राशि देने का काम किया है।

- कुलेश्वरी ने बताया कि 13 हजार रुपये का गोबर बेच चुकी हूं। कभी सोची नहीं थी गोबर से भी पैसा मिलेगा।

कुलेश्वरी ने बताया कि उनके समूह ने 93 हजार का वर्मी कम्पोस्ट बेचा। 2 लाख का केंचुआ बेचा। बच्चों के लिए भी समान खरीदा और अपने लिए जेवर। मुख्यमंत्री ने कहा कि तभे सराफा बाजार में अतका भीड़ दिखत हे। कुलेश्वरी मुस्कुरा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खूब कमाओ और अपने परिवार के लिए बढ़िया काम करो।

- दुबे लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना अंतर्गत उन्हें निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। निःशुल्क  इलाज की सुविधा मिलने के चलते वे  हर रविवार को रेंगाकठेरा सप्ताहिक बाजार जाते हैं।

- माखनलाल निर्मलकर ने कहा कि उनके दो बच्चे हैं और दोनों बच्चे हीमोफीलिया बीमारी से ग्रसित है, जिससे खून का थक्का नहीं जमता है। राजनांदगांव में इस बीमारी के केवल दी मरीज है और दोनों मेरे बच्चे हैं। काफी इलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है।

- उन्होंने बताया कि 2 साल पहले 2 बेंगलुरु में ऑपरेशन हुआ था। वह गरीब है और आगे का इलाज कराने में समर्थ नहीं है। मुख्यमंत्री ने आगे की सभी तरह की इलाज के लिए शासन से राशि स्वीकृत करने की सहमति दी।

- चिटफण्ड कंपनियों के बारे में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अनेक निवेशकों को इन्होंने क्षति पहुंचाई है।इन्होंने झूठे वादे किए और लोगों को नुकसान पहुंचा।

- हमने डाइरेक्टर्स को गिरफ्तार करवाया। हमने लगातार इस पर काम किया। इन कंपनियों की संपत्ति खंगाली। राजनांदगांव में 19 हजार लोगों के 15 करोड़ रुपये वापस हुए।

- देश में पहली बार निवेशकों की राशि वापस हुई। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार हुआ लेकिन यह राहत की शुरुआत है। हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं।

- रीपा के बारे में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि डोंगरगांव में छीका और अमलीडीह में रीपा शुरू हुआ।

- हम अपने स्थानीय उद्योगों को , ग्रामीण उद्योगों को मजबूत कर रहे हैं।

- हमने यह कार्य किया है कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से लोगों की जेब में पैसे पहुंचे। इससे ही बाजार गुलजार हुआ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं :-
1. लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
2. लाल बहादुर नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
3. ग्राम आलीवारा में किसान सुविधा केंद्र खोलने की घोषणा।
4. ग्राम आलिवारा में हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।
4. मांगी खुटा जलाशय निर्माण और जमारी डायवर्सन क्रमांक 2 के प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी करने की घोषणा।
5. माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण की घोषणा।

मुख्यमंत्री ने चौसेला, गुलगुला भजिया के साथ लाखड़ी भाजी और मुनगा का लिया आनंद

मुख्यमंत्री ने चौसेला, गुलगुला भजिया के साथ लाखड़ी भाजी और मुनगा का लिया आनंद

 अर्जुनी में किसान के घर आत्मीय भाव से भोजन के लिए पहुँचे

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को अपने भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में राजनांदगाँव ज़िले के डोंगरगाँव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान आमजनों से भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री अर्जुनी पहुँचे। उन्हें दोपहर जब भूख लगी तो आत्मीय भाव से हल्बा आदिवासी किसान दिलीप धनपाल के घर पर भोजन के लिए पहुँचे। जहाँ मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को किसान परिवार की ओर से सबसे पहले ग्रामीण परम्परा अनुसार हाथ-पैर धुलवाकर परघानी किया गया। फिर तिलक लगाकर सस्नेह भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।

भोजन में छत्तीसगढ़ी पकवान चौसेला, ठेठरी, खुरमी, गुलगुला भजिया के साथ व्यंजन में लाखड़ी भाजी, टमाटर चटनी, सिलबट्टा पर पिसी चटनी, जिमीकंद, मुनगा, मिक्स वेज (नवल गोल, गोभी, सेम), करेला, रोटी, चावल और दाल परोसा गया। मुख्यमंत्री ने बड़े चाव से ज़मीन पर बैठकर भोजन कर रहे हैं

मुख्यमंत्री के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक दलेश्वर साहू, विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा वर्मा, ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगाँव के अध्यक्ष नवाज़ खान, स्थानीय सरपंच श्रीमती द्रौपती साहू, कलेक्टर राजनांदगाँव डोमन सिंह ने भी भोजन किया।

 

डागा कन्या महविद्यालय में साईबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया

डागा कन्या महविद्यालय में साईबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया

रायपुर।  पी जी डागा कन्या महाविद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से "साईबर सिक्योरिटी " विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. संजय कुमार विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने मुख्य वक्तव्य देते हुए कहा कि किस तरह आजकल साइबर फ्रॉड व हैकिंग के द्वारा आम जनता शिकार हो रही हैं व उनसे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को बताया कि फेसबुक , व्हाट्स अप, यूट्यूब,आदि को मनोरंजन की जगह पढ़ने लिखने व ज्ञान प्राप्त करने हेतु उपयोग करना चाहिए। उन्होंने एटीएम फ्रॉड रोकने के लिए बताया कि ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए या फिर उसमे लिमिट सेट किया जा सकता है उन्होंने पैरेंटल लॉक के साथ माता पिता को भी अनुशासन में रहने की बात कही उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों का रोचक ढंग से उत्तर भी दिया 

इस व्याख्यान कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ संगीता घई कंप्यूटर विभाग से सु दुर्गा चंद्राकर, मयंक यदु, डॉ रक्षा बड़गाइया व अन्य प्राध्यापक गण तथा बीसीए, पीजीडीसीए एवं बी एस सी तथा डी सी ए की समस्त छात्राएं उपस्थित रही ।अंत में डॉ संजय कुमार सर का सम्मान भी किया गया। समारोह का संचालन दुर्गा चंद्राकर ने और आभार डॉ रक्षा बडगैया ने किया।
कंप्यूटर विभाग
BREAKING : सीएम भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात करने पहुंचे डोंगरगांव विधानसभा

BREAKING : सीएम भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात करने पहुंचे डोंगरगांव विधानसभा

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर हेलीपैड पहुँचे। यहां डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।