CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश में सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। मरने वाले सभी लोग छत्तीसगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना छत्‍तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर की है। सुकमा के रहने वाले कुछ लोग तेलंगाना में राम मंदिर दर्शन करने गए थे। आज सभी वापस लौट रहे थे। बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालवाहक ट्रक और मिनी वैन के बीच टक्‍कर में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची हुई है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान, रायपुर की श्वेता को नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा…

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान, रायपुर की श्वेता को नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा…

 रायपुर। वीरांगना झलकारी बाई जयंती के अवसर पर शांति फाउंडेशन गोंडा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया है। जिसमें छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली श्वेता मुंडेजा पति डॉ. प्रशांत मुडेजा को नारी शक्ति पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि यह पुरस्कार बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाता है। जिससे श्वेता मुंडेजा की उत्कृष्टता प्रशंसनीय है।

राजस्व निरीक्षक के घर चोरों ने बोला धावा, 5 घरों का ताला टूटा, पुलिस जांच में जुटी…

राजस्व निरीक्षक के घर चोरों ने बोला धावा, 5 घरों का ताला टूटा, पुलिस जांच में जुटी…

 सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शांतिपारा स्थित 5 घरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी सहित जेवर पार कर दिए। मामले में के 5 घरों में चोरी की गई। इन घरों में रखे नगदी और जेवरात पार कर दिए गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

बता दें कि शांति पारा स्थित छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कर्मचारी और अधिकारी निवासरत हैं। शनिवार और रविवार को अक्सर रहवासी अपने पैतृक आवासों में चले जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने मामले को अंजाम दिया। पांच घरों से एक साथ चोरी की कोशिश की गई, जिसमें से कुछ घरों में नगदी और जेवरात नहीं मिलने पर चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला है और खाली हाथ वापस लौट गए हैं। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने जेवरात खंगालने के दौरान नकली जेवरातों को छोड़ दिया है, जबकि असली की चोरी कर ली है।

बताया जाता है कि चोरों को यह भी मालूम था कि किस-किस घर के लोग शनिवार और रविवार को नहीं रहते और ताला लगाकर कहीं और चले जाते हैं। इस मामले में कमजोर प्लाई के दरवाजे और कमजोर कुंडियों की वजह से चोरी करने में चोर सफल रहे। सभी घरों से प्लास के सहारे कुंडियों को तोड़ा गया है और उसके बाद चोर बड़ी आसानी से घर में प्रवेश कर गए।

रविवार और सोमवार की दरमियानी रात छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवासरत धर्मेंद्र दुबे राजस्व निरीक्षक बतौली के घर से 5000 रुपए नगद की चोरी हुई है। शिवपजन तिवारी राजस्व निरीक्षक बोदा के घर से 5000 रुपए नगद और सोने की अंगूठी चोरों ने पार किया। इसके बाद गोलन सिंह लिपिक तहसील कार्यालय बतौली के घर में छानबीन के बाद चोरों को कुछ नहीं मिला। यहां खुली अलमारी, बिखरा हुआ समान छोड़कर चोर भाग खड़े हुए।

Bhet Mulakat : CM भूपेश बघेल ने सुरगी में की 9 बड़ी घोषणाएं, योजनाओं को लिया फीडबैक

Bhet Mulakat : CM भूपेश बघेल ने सुरगी में की 9 बड़ी घोषणाएं, योजनाओं को लिया फीडबैक

 रायपुर। Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव विधानसभा के ग्राम सुरगी में भेंट-मुलाकात के दौरान कई अहम घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में पूछने पर ओंकार प्रसाद बघेल ने बताया कि सुरगी का ग्रामीण हूँ। नियमित रूप से किश्त मिल रही है। हमारे लिए योजना बहुत अच्छी है। हाट बाजार क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी लेने पर मुख्यमंत्री को बच्चुराम ने बताया कि मैं भर्रेगांव का हूँ। गांव में नियमित गाड़ी आती है। वहां से दवाई ले रहा हूँ। पैसा नहीं लगता।

 बच्चुराम ने कहा कि अच्छी योजना है। मुझे अब तक भूमिहीन योजना का लाभ नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि इसे दिखवा लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेन जी बाल काटते हैं। ये भी इस योजना के पात्र हितग्राही हैं। लोहार हैं वो भी पात्र हैं। शीतला मंदिर में महाराज ने पूजा की, वो भी पात्र हैं। बस ये कि भूमि नहीं होना चाहिए।

– सुरगी में जिला सहकारी बैंक के शाखा खोलने की घोषणा।

– सुरगी हाईस्कूल में मैदान का विकास और लाइटिंग।

– हरदी-सुरगी सड़क की प्रशासनिक स्वीकृति।

– सोमनी-नवागांव सड़क का जीर्णोद्धार।

– सूखा नाला बैराज से आलीखूंटा तक सिंचाई सुविधा और नाली निर्माण की घोषणा।

– तोरणकट्टा के आश्रित गांव मनकी में धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा।

– भरेगांव के बूढ़ादेव तालाब में सौंदर्यीकरण और पचरी निर्माण।

– ग्राम सिंघोला में भानेश्वरी मंदिर जीर्णोद्धार और तालाब सौंदर्यीकरण।

– रानीतराई में हाईस्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष तथा धामनसारा में एक अतिरिक्त कक्ष।

Suspended : कर्मचारी को किया गया सस्पेंड, 8वीं की मार्कशीट निकली फर्जी, आदेश जारी…

Suspended : कर्मचारी को किया गया सस्पेंड, 8वीं की मार्कशीट निकली फर्जी, आदेश जारी…

 रायपुर। फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी पाने वाले स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बिलासपुर जिला आयुर्वेद अधिकारी ने औषधालय सेवक को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मचारी की 8वीं की डिग्री फर्जी निकली थी। जिस स्कूल का मार्कशीट बताया गया था, उसमें दर्ज रोल नंबर ही सही नहीं है।

दरअसल बिलासपुर में जिला आयुर्वेद कार्यालय में औषधालय सेवक की भर्ती हुई थी। इस परीक्षा में न्यूनतम योग्यता आठवीं उत्तीरण थी। इस पद के लिए प्रदीप कुमार माथुर का चयन हुआ था। नियुक्ति के बाद जब सर्टिफिकेट वैरिकेशन किया गया तो मार्कशीट फर्जी साबित हुई। जिसके बाद जांच प्रतिवेदन में आरोप सिद्ध होने पर आरोपी कर्मचारी को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया।

 
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम बघेल समेत इन 37 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम बघेल समेत इन 37 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

 रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में सीएम भूपेश बघेल के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला सहित 37 नेताओं को शामिल किया गया है। देखें लिस्ट...

आयल मिल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर…

आयल मिल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर…

 बिलासपुर। Fire News जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित शिवानी आयल मिल में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम व दमकल विभाग की टीम मौके में पहुंच गई है और आग बुझाने का कार्य कर रही है।

बता दें कि शिवानी ऑयल मिल में जहां पर आग लगी। वहां आयल ब्रांड के कई हजार आयल के टीन रखे हुए थे, जिसके कारण आग एकाएक भड़क गई। हालांकि आग लगने की खबर मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है लेकिन उनके लिए भी इस भयंकर आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। आग की लपटें इतनी तेज है कि उसकी आंच काफी दूर तक महसूस की जा रही है।

Promotion Breaking : कृषि विकास अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

Promotion Breaking : कृषि विकास अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

 रायपुर। कृषि विकास अधिकारियों को लंबे संघर्ष के बाद प्रमोशन मिला है। डायरेक्टर कृषि डॉ. अय्याज तंबोली ने प्रमोशन ऑर्डर के साथ नई पोस्टिंग भी को है।

जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और जहर की शीशी बरामद

जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और जहर की शीशी बरामद

 बालोद। जिले में महामाया थाना क्षेत्र के आड़े झर के जंगलों में प्रेमी जोड़े का शव मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम राहुल टेकाम (22) मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का रहने वाला है। मृतिका संध्या किरंगे पिता (21) कलचुवा थाना मोहला की रहने वाली थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। ये बात भी सामने आई है कि युवक अपनी प्रेमिका का घर रखा हुआ था। इसका विरोध करने पर युवक का अपने माता-पिता से विवाद भी हुआ था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटनास्थल पर दो डिस्पोजल, जहर की दो शीशी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों ने डिस्पोजल में साथ जहर पीया है। दोनों के शव के पास बाइक भी मिली है।

दोनों के शव को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव घर में रखा गया है। आज पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण साफ हो पाएगा।

CG TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, TI,SI, ASI सहित 64 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रासंफर

CG TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, TI,SI, ASI सहित 64 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रासंफर

 महासमुंद। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। थाना प्रभारी, एसआई, एएसआई सहित प्रधान आरक्षकों समेत 64 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। महासमुंद एसपी भेजराम पटेल ने तबादला आदेश जारी किया है।

देखें लिस्ट

इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर युवक ने 10वीं की छात्रा को घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म

इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर युवक ने 10वीं की छात्रा को घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म

 बिलासपुर। जिले में 16 साल की छात्रा का अपहरण कर रेप करने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुए दोस्ती के बाद युवक से मिलने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 16 साल की लड़की तखतपुर में अपनी बुआ के घर में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। रोज की तरह वह सोमवार की सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह दोपहर तक घर नहीं लौटी, तब परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद शाम होने से पहले ही तखतपुर क्षेत्र के राजपुर निवासी युवक पंकज खांडे पीड़ित को अपनी बाइक से लेकर आया और उसे छोड़कर भाग निकला।

परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तब जाकर मामले की जानकारी मिली। उसने बताया कि पंकज खांडे उसे अपनी बाइक से अपने गांव ले गया, जहां अपने चाचा के घर में उसने उसके साथ गलत काम किया। मामला सामने आने पर परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, युवक से बातचीत करती थी छात्रा

पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से पंकज खाण्डे से हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करते थे। सोमवार की सुबह वह बिना बताए मिलने के लिए आ गया। तब वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसने अपनी बाइक से घूमाने की बात बोला और अपने चाचा के घर ले गया। जहां उसने अपने हवस का शिकार बनाया।

BREAKING : कृषि विभाग के अधिकारीयों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : कृषि विभाग के अधिकारीयों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। कृषि विकास अधिकारियों को लंबे संघर्ष के बाद प्रमोशन मिला है। डायरेक्टर कृषि डॉ. अय्याज तंबोली ने प्रमोशन ऑर्डर के साथ नई पोस्टिंग भी को है।

देखें आदेश

बेरोजगार युवाओ के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी में इन पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, देखें पूरी डिटेल्स

बेरोजगार युवाओ के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी में इन पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, देखें पूरी डिटेल्स

 दंतेवाड़ा। एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा अंतर्गत वर्तमान में 01 कार्यकर्ता पद आं.बा. केन्द्र पोन्दुम बटुमपारा एवं 05 सहायिका पद गदापाल रावतपारा, मेटापाल बाजारपारा, तोयलंका कोटवारपारा, तोयलंका पटेलपारा एवं भोगाम कलारपारा रिक्त हैं।

उक्त पदों पर विभागीय नियमानुसार नियुक्ति की जानी हैं। इस हेतु संबंधित ग्राम पंचायतों से इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से 6 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार को संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय में सीधे अथवा डाक द्वारा आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। अधिक जानकारी हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसों में कार्यालयीन समय पर कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा में संपर्क कर सकते हैं। या इस लिंक पर जा कर बाकी की जानकरी एकत्रित कर सकते है https://dantewada.nic.in/en/

 

 

 

 

7 प्रत्याशियों के बीच होगा भानुप्रतापपुर उपचुनाव, 14 निर्दलीयों ने वापस लिया नाम

7 प्रत्याशियों के बीच होगा भानुप्रतापपुर उपचुनाव, 14 निर्दलीयों ने वापस लिया नाम

 कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में आज नामांकन वापसी के दिन सर्व आदिवासी समाज की ओर से अकबर कोर्राम को प्रत्याशी घोषित होते 14 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब 7 प्रत्याशियों के बीच भानुप्रतापपुर विधानसभा का उपचुनाव होगा। सर्व आदिवासी समाज की ओर से प्रत्याशी तय होने पर कांग्रेस और भाजपा की खलबली को बढ़ा दिया है।

 
 
अब चुनाव मैदान में ये हैं 7 प्रत्याशी
 
Bhanupratappur Upchunav Update : भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस से सावित्री मंडावी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अभ्यर्थी घनश्याम जुर्री, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से शिवलाल पुड़ो, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से डायमंड नेताम, निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्रामा, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कुमार कल्लो आदि उम्मीदवार मैदान में हैं।
 
नाम वापस लेने वाले उम्मीदवार
 
Bhanupratappur Upchunav Update : अर्जुन सिंह, आयनुराम धु्रव, गौतम कुंजाम, जीवन राम ठाकुर, दुर्याेधन दर्रो, देव प्रसाद जुर्री, नागेश कुमार माहला, प्रेम कुमार टेकाम, बलराम तेता, महत्तम कुमार दुग्गा, रेवती रमन गोटा, रोहित कुमार नेताम, लक्ष्मीकांत गावड़े और सेवालाल चिराम ने भानु प्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से अपने-अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं।
CG Transfer : बड़ी संख्या में पटवारियों का किया गया तबादला, आदेश जारी, देखें ट्रांसफर लिस्ट

CG Transfer : बड़ी संख्या में पटवारियों का किया गया तबादला, आदेश जारी, देखें ट्रांसफर लिस्ट

 बिलासपुर. कलेक्टर ने जिले में बड़े पैमाने पर पटवारियों का ट्रांसफर किया है. जो पटवारी लंबे समय से शहर में जमे हुए थे उन्हें गांव भेजा गया है. जानकारी के अनुसार पटवारियों की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है. जिसमें कुल 28 पटवारियों का नाम शामिल है.

 
WHO ने छत्तीसगढ़ सरकार की हाट बाजार क्लीनिक योजना को सराहा

WHO ने छत्तीसगढ़ सरकार की हाट बाजार क्लीनिक योजना को सराहा

 रायपुर। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने छत्तीसगढ़ की हाट बाजार क्लीनिक योजना की सराहना की है। डब्ल्यूएचओ ने वनांचल और दूरस्थ अंचल के गांवों में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में कारगर छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कराई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह फिल्म रिलीज की। यह फिल्म विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिनेवा स्थित मुख्यालय में दिखाई जाएगी।

इस मौके पर उपस्थित डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि डॉ. हिल्डे डी. ग्रीव ने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। यह नवाचार देश के किसी अन्य राज्य में नहीं है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए डब्ल्यूएचओ ने इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का निर्माण कराया है, जिससे इस योजना का प्रचार प्रसार अन्य राज्य ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने संवेदनशीलता के साथ दूरस्थ अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस योजना के माध्यम से सराहनीय पहल की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि हाट बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से अब तक 62 लाख 47 हजार से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को छत्तीसगढ़ शासन की इस योजना पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ आज वनांचल क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति को भी मिल रहा है। जो लोग अस्पताल से दूरी होने की वजह से अपना इलाज नहीं करा पाते थे, वे आज अपने घर के समीप इस योजना के माध्यम से इलाज करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग हाट-बाजार में अवश्य जाते हैं। यहां चिकित्सा दल और डॉक्टरों की मौजूदगी, निःशुल्क जांच और दवाईयों की सुविधाएं उपलब्ध होने से लोग अपने स्वास्थ्य की जांच और इलाज कराने लगे हैं। लोगों का स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है। हाट-बाजार क्लिनिक योजना का मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान और मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की सफलता में प्रभावी भूमिका रही है। इस योजना के संचालन से बस्तर में डायरिया के प्रकरण काफी कम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 429 मेडिकल मोबाइल वाहनों की मदद से प्रदेश में 1798 हाट-बाजार क्लिनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। अब तक 1 लाख 28 हजार से अधिक हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से पिछले 4 वर्षों में 62 लाख 47 हजार से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हुई है। हाट-बाजार क्लीनिक योजना में 10 प्रकार की जांच और 60 प्रकार की दवाइयां निःशुल्क दी जा रही हैं। इस योजना में 57 लाख 35 हजार से अधिक लोगों को दवा वितरण किया गया तथा 25 लाख से अधिक लोगों ने पैथोलॉजी जांच कराई है। हॉट बाजार क्लीनिक योजना में गर्भवती माताओं की जांच, संक्रामक तथा असंक्रामक बीमारियों की जांच, नेत्र रोग जांच, कुपोषण जांच, चर्म रोग, मधूमेह, टीबी, कुष्ठरोग, उच्च रक्तचाप तथा एचआईवी जांच और परिवार नियोजन संबंधी सलाह लोगों को दी जा रही है। इन क्लिनिकों में शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया जा रहा है।

कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिये चुनाव संचालन समिति का किया गठन, देखें सूची…

कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिये चुनाव संचालन समिति का किया गठन, देखें सूची…

 रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी-महामंत्री अमरजीत चावला ने आदेश जारी किया है। जिसमें 19 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल है। देखिये सूची किसे मिली किस पद की जिम्मेदारी-

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के खिलाफ भाजपा ने की थानों में शिकायत, पॉक्सो एक्ट के तहत की FIR दर्ज करने की मांग

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के खिलाफ भाजपा ने की थानों में शिकायत, पॉक्सो एक्ट के तहत की FIR दर्ज करने की मांग

 रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के ऊपर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों के खिलाफ आज भाजपा ने जिले के सभी थानों कांकेर, भानुप्रतापपुर,चारामा, कोरर,दुर्गकोन्दुल, हल्बा, हारादुला मंडल के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा शिकायत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

शिकायत में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पीड़िता बच्ची की सरेआम पहचान उजागर की है जो पॉक्सो एक्ट की धारा 23 (2) के तहत अपराध है। साथ ही यह बयान जारी किया गया कि यह प्रपंच रचने वाली कांग्रेस की सरकार जिसके मुखिया भूपेश बघेल स्वयं सीडी कांड में जमानत पर हैं, अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी हमें नसीहत कैसे दे रही है?प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के शिकायत देने वालों में कांकेर जिले के सभी मंडलों के कार्यकर्ता शामिल रहे।

जिला महामंत्री जितेंद्र, मंडल अध्यक्ष भानुप्रतापपुर बुधनु राम पटेल, महामंत्री डीगेश खापर्डे ,ज्वाला प्रसाद जैन उपाध्यक्ष अरविंद जैन, आदिवासी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष छत्र प्रताप दुग्गा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा देवी शर्मा रजिंदर रंधावा, सीता चंद्राकर, उर्मिला जसूजा कुमुदिनी खरे एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संकेत नशीने आकाश सोलंकी एवं अन्य भानुप्रतापपुर में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। कांकेर में वरिष्ठ नेता महावीर सिंह राठौर सहित सभी नेताओं ने मोहन मरकाम के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया। इसी तरह चारामा मंडल ने चारामा थाने में शिकायत की।

जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, पुलिस ने प्रसंग में आत्महत्या की जताई आशंका

जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, पुलिस ने प्रसंग में आत्महत्या की जताई आशंका

 बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ महामाया थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का पेड़ पर लटका शव मिला है. पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है.

आज भी समाज में प्रेम-विवाह करने वालों को हिकारत की नजर से देखी जाती है. जब कोई लव मैरिज करने की बात करते हैं तो उसके घर वाले विरोध करना शुरू कर देते हैं. ऐसे में इश्क करने वले मजबूर होकर मौत को गले लगा लेते हैं. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. बालोद जिले में प्रेमी-प्रेमिका एक-दूजे के होना चाहते थे, लेकिन उनके घर वालों ने विरोध किया तो दोनों ने जहर खाकर जान दे दी.

PM अवार्ड के लिए IAS 28 तक कर सकते हैं आवेदन… GAD ने सभी कलेक्टर, कमिश्नर व विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा

PM अवार्ड के लिए IAS 28 तक कर सकते हैं आवेदन… GAD ने सभी कलेक्टर, कमिश्नर व विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा

 रायपुर। लोक प्रशासन में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रधानमंत्री अवार्ड 2022 के लिए सभी जिलों का नामांकन 28 नवम्बर तक किया जा सकता है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों, संभागायुक्तों, विभागाध्यक्षों एवं राजस्व मंडल को पत्र भेजकर नामांकन जमा करने कहा गया है।

प्रधानमंत्री अवार्ड के अंतर्गत सिविल सेवकों द्वारा ‘हर घर जल योजना‘ के तहत स्वच्छ जल को बढ़ावा देने, ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर‘ के जरिए स्वस्थ भारत, ‘समग्र शिक्षा योजना‘ के तहत शिक्षा में अवसरों की समानता और आकांक्षी जिलों के समग्र विकास और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के संबंध में नामांकन वेब पोर्टल  पर www.pmawards.gov.in निर्धारित तिथि तक दर्ज कराया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में फिर से ED का छापा, खनिज अधिकारी से चल रही है पूछताछ

छत्तीसगढ़ में फिर से ED का छापा, खनिज अधिकारी से चल रही है पूछताछ

 धमतरी। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर से छापेमारी की है। इस बार ईडी की टीम धमतरी जिले में दबिश है। ईडी की टीम सोमवार की सुबह जिले में खनिज विभाग के दफ्तर में दबिश दी है। जहां ईडी की टीम खनिज विभाग के अधिकारी बजरंग पैकरा से पूछताछ कर रही है। वहीं उनके ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद है।

बता दें कि बजरंग पैकरा जब अंबिकापुर में पदस्थ थे, तब उनके यहां ईडी का छापा पड़ा था। सुबह दफ्तर खुलने के बाद सहायक खनिज अधिकारी जैसे ही अपने चेम्बर में पहुंचे वैसे ही ईडी के अधिकारी सीधे चेम्बर में आ गए। फिलहाल ईडी की टीम पूछताछ कर रही है।

CG ACCIDENT : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 बैंक कर्मियों की मौत, दो घायल

CG ACCIDENT : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 बैंक कर्मियों की मौत, दो घायल

 जशपुर। दुलदुला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो बैंक कर्मियों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने के बाद यह हादसा हुआ।

पूरी घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के चराइडाड गांब की है। जहां एक निजी चार पहिया वाहन से कुनकुरी स्टेट बैंक के कर्मचारी छुट्टी मनाने के लिए निकले थे। देर रात चारों वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चराई डांड़ के पास चारपहिया वाहन चालक के काबू से बाहर होकर सड़क किनारे स्थित एक बड़े से पेड़ से टकरा गई।

हादसे में एसबीआई कुनकुरी के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज और कैशियर सुमित कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार दो अन्य को भी गम्भीर चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG BREAKING : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए छग भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर पहुंचे रायपुर, लेंगे दो दिवसीय मैराथन बैठक

CG BREAKING : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए छग भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर पहुंचे रायपुर, लेंगे दो दिवसीय मैराथन बैठक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर मंगलवार को रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसी तरह स्वागत और बाइक रैली के जरिए उन्हें कुशाभाऊ ठाकरे परिसर ले जाया गया। कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। साथ ही, उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग की है। ज्ञात हो कि 9 सितंबर को माथुर को छत्तीसगढ़ प्रभारी नियुक्त किया गया।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक, गौरीशंकर अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद सुनील सोनी ने स्वागत किया। भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ठहरेंगे।

वहीँ मंगलवार को कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, संभागीय प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, सांसद विधायकों के साथ सुबह 10.38 से रात 8 बजे तक बैठकें चलेगी। बुधवार को सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और सभी प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजकों की बैठक लेंगे।

जल्द जारी होगी तबादले की दूसरी सूची, पुलिस अधीक्षक एवं सेनानियों के दर्जनोंभर से अधिक इधर उधर होंगे

जल्द जारी होगी तबादले की दूसरी सूची, पुलिस अधीक्षक एवं सेनानियों के दर्जनोंभर से अधिक इधर उधर होंगे

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस अधीक्षक एवं सेनानियों के आधा दर्जन से अधिक अफसरों के तबादले जल्द होंगे, इसके पहले सरकार ने आईपीएस अफसरों के तबादले कर उनकी इच्छा पूरी की है। आईजी से लेकर पुलिस महानिदेशक तक को खुश होने का अवसर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तबादले की दूसरी सूची में आधा दर्जन एस एस पी, एस पी और सेनानियों के नाम होने के आसार है। जिनमे पारुल माथुर, और प्रशांत ठाकुर दोनों पुलिस अफसरों को राजधानी के एस एस पी/ एसपी की कमान सौपें जाने की उम्मीद है। पहली सूची की ही तरह दूसरी सूची में भी डीजी के साथ एक एडीजी की अहम भूमिका होने की खबर है।

सूत्रों के अनुसार इस बार एक और जिले सरगुजा में भी एस एस पी पदस्थ किए जाने के संकेत हैं। इस बदलाव में कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद में नई नियुक्ति होने के आसार है। इनमें एक – दो सेनानी एस पी बनकर मुख्य धारा में लौट सकते हैं। बजट सत्र के बाद सरकार चुनावी बिसात बिछाएगी। अब देखना यह है कि इनमें से कौन, विश्वास अर्जित कर चुनावी टीम का हिस्सा बन सकता है।

छत्तीसगढ सोसायटी ऑफ फार्मास्युटिकल सांइस और टेक्नोलॉजी, जेसीआई रायपुर ब्रेनवाश एवम प्रिशा फाउंडेशन द्वारा ब्लड डोनेशन ड्राइव का अयोजन किया गया

छत्तीसगढ सोसायटी ऑफ फार्मास्युटिकल सांइस और टेक्नोलॉजी, जेसीआई रायपुर ब्रेनवाश एवम प्रिशा फाउंडेशन द्वारा ब्लड डोनेशन ड्राइव का अयोजन किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ सोसायटी ऑफ फार्मास्युटिकल सांइस और टेक्नोलॉजी, जेसीआई रायपुर ब्रेनवाश एवम प्रिशा फाउंडेशन द्वारा दिनांक 20 नवंबर 2022 को ब्लड डोनेशन ड्राइव का अयोजन थेलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए किया गया इस आयोजन में सहयोग कोशिश, जियोमेड लाइफसाइज, काश फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक, फार्मदर्त कंपनी, एवम हेल्थपोटली का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सीजीएसपीएसटी के अध्यक्ष  रवि किशोर अग्रवाल ने बताया कि आज जितने भी ब्लड एकत्रित होगा वो सिर्फ थैलेसीमिया बच्चो को जाएगा जिससे उनको अगले माह वाले ब्लड की पूर्ति हो सके। इस प्रोग्राम का संचालन प्रिशा फाउंडेशन के अध्यक्ष  धनंजय सिंह ने किया और उन्होंने जानकारी दी का आज महज 2 घंटे मे करीबन 30 यूनिट ब्लड का डोनेशन आया जो कि बहुत अच्छी बात है की लोग इस बात को जानते हैं कि थैलेसीमिया के बच्चो को ब्लड की कितनी आवश्यकता होती हैं। हेल्थपोटल के डायरेक्टर  अंकुर अग्रवाल जी ने इस आयोजन के समस्त व्यय का जिम्मा उठाया एवम आगे भी इस प्रकार के आयोजन में अपना सहयोग देने की बात कही। एचडीएफसी बैंक से आए सचिन जी एवम सुनील जी ने सीजीएसपीएटी को अश्वत करवाया की भविष्य में जिस किसीको ब्लड की आवश्यकता होगी HDFC बैंक से वो संस्था के माध्यम से संपर्क कर ब्लड प्राप्त कर सकता है। सहयोग वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष  बसंत बागरेचा जी ने बताया कि उनकी संस्था भी इस तरह के आयोजन हर बार करते रहते हैं और ब्लड डोनेशन के साथ साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम के लिए भी उनकी संस्था प्रणबद्ध है। ड्राइव में आए सीजीएसपीएस टी के सचिव  रवीन्द्र यादव   मोनिका बागरेचा,  काजल सचदेव,  राज किशोर अग्रवाल,  ऋषभ अग्रवाल, फूलझर फाउंडेशन के  सूरज जी, हेल्थपोटलिट के  गौरव, जेसीआई के  शुभम, शिवनाथ ब्लड बैंक के  गोपाल साहू जी एवम समस्त डोनर का सीजीएसपीएसट के संरक्षक  धीरेन्द्र पाठक जी ने विशेष रूप से धन्यवाद दिया एवम सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।