CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की संध्या पर हिन्दू युवा मंच द्वारा की गई छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती_

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की संध्या पर हिन्दू युवा मंच द्वारा की गई छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती_

रायपुर। आज 1 नवंबर 2020 को छत्तीसगढ़ राज्य के 20वे स्थापना दिवस की संध्या पर हिन्दू युवा मंच द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती की गई एवं अपनी बोली अपनी माटी से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किये गए... इन आयोजनों के माध्यम से हिन्दू युवा मंच ने लोगो को अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति से पुनः रूबरू कराया..!_

_कार्यक्रम की शुरूआत हिन्दू युवा मंच के अध्यक्ष श्रीकुमार  एवं योजना समिति सदस्य श्री अरुण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की श्री अरुण सिंह ने छतीसगढ़ी में अपने उद्बोधन में छतीसगढ़ी बोली की मधुरता को बताया और बिना संकोच सभी जगह अपनी बोली का उपयोग अधिक से अधिक करने को कहा..!!_

_कार्यक्रम में मंच संयोजक  गोविंदराज नायडू महामंत्री  राजेश शर्मा, राजा देवांगन, मंगल सिंह, शिबू सोनी, वीरेन्द्र, शिवम सिंह, बन्टू सोनी, जय देवांगन, प्रिंस तिवारी, सानिध्य चन्द्राकर, नीरज देवांगन, अरुण अग्रवाल, अमन ताम्रकार, सुरेश साहू, रोशन राजपूत, अजय ठाकुर ,धर्मेंद्र वर्मा, राजकुमार चेलक, गोपाल यादव, दीपक सिंह,  ऋषि चौहान, आदि मंच के सैकड़ो कार्यकर्ताओ उपस्तिथ थे...उपयुक्त जानकारी हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता रोशन सिंह राजपूत ने दी है_
राज्योत्सव-2022 में विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित हुई विभूतियां

राज्योत्सव-2022 में विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित हुई विभूतियां

 रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों को उनकी उपलब्धियों एवं राज्य के विकास में योगदान के लिए राज्य अलंकरण सम्मानों से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, संसदीय सचिव, सांसद, विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अलंकरण पुरस्कारों में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार  नारायण मरकाम को दिया गया। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान  लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिया जाने वाले अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान  मदन मोहन गौशाला खरसिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधूर सम्मान  अमितेश मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान डॉ.  मीरा शुक्ला, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक चेतना और दलित उत्थान के क्षेत्र में गुरू घासीदास सम्मान  खेमचंद भारती, सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सम्मान  अशोक अग्रवाल को प्रदान किया गया।

इसी तरह आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा उर्दू की सेवा क्षेत्र में हाजी हसन अली सम्मान जनाब यूनुस खान, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान सीताराम अग्रवाल, संस्कृति विभाग द्वारा साहित्य-आंचलिक के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान  रामेश्वर वैष्णव, संस्कृति विभाग द्वारा संगीत एवं कला के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान श्री वेदमणि सिंह ठाकुर को प्रदान किया गया। संस्कृति विभाग द्वारा लोककला एवं शिल्प के क्षेत्र में दिया जाने वाला दाऊ मंदराजी सम्मान संयुक्त रूप से  जयंती यादव और  पंडित राम को प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान खेदूराम बंजारे, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में दानवीर भामाशाह सम्मान श्रीमती गंगोत्री वर्मा, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास  रूपचंद धीवर को प्रदान किया गया।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संस्कृत भाषा के क्षेत्र में संस्कृत भाषा सम्मान डॉ. बालकृष्ण तिवारी, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासियों की सेवा और उत्थान के क्षेत्र में दिया जाने वाला भंवर सिंह पोर्ते सम्मान श्री टुकेश्वर कंवर को प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कार संयुक्त रूप से एनटीपीसी सीपत उज्ज्वल नगर बिलासपुर और  पालूराम साहू को प्रदान किया गया। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर क्षेत्र में बिसाहूदास महंत पुरस्कार संयुक्त रूप से वर्ष 2020-21 के लिए  आनंद देवांगन और  पद्मचरण देवांगन तथा वर्ष 2021-22 का पुरस्कार संयुक्त रूप से  राजन देवांगन और श्री कृष्ण कुमार देवांगन को प्रदाय किया गया। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर के क्षेत्र में राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री नरसिंह देवांगन एवं  श्रीपति मेहेर देवांगन को दिया गया।

संस्कृति विभाग द्वारा प्रदर्शनकारी लोककला क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार  द्वारिका बर्मन, संस्कृति विभाग द्वारा लोक शैली पंथी नृत्य प्रदर्शनकारी कला क्षेत्र में देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार  मिलाप दास बंजारे, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान  मनु नायक, संस्कृति विभाग द्वारा ही हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए दिया जाने वाला किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण श्री पलाश वासवानी को प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए धनवन्तरि सम्मान डॉ. मनोज चौकसे को प्रदान किया गया। विधि एवं विधायी विभाग द्वारा विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान संयुक्त रूप से डॉ. प्रिया राव और  विवेक सारस्वत को प्रदान किया गया। संस्कृति विभाग द्वारा देश के बाहर सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य अथवा आर्थिक योगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान  गणेश कर, संस्कृति विभाग द्वारा साहित्य, आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार  जीवन यदु को प्रदान किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकरिता प्रिंट मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार  धनंजय वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से  अमितेष पांडेय और डॉ. वैभव शिव पाण्डेय, जनसपंर्क विभाग द्वारा पिं्रट मीडिया अंग्रेजी के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार डॉ. के. एन. किशोर, जनसंपर्क विभाग द्वारा ही रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा क्षेत्र में प्रदाय किए जाने वाले पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान  सुदीप ठाकुर को प्रदान किया गया।

BREAKING : राज्यपाल अनुसूइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य अलंकरण समारोह का किया शुभारंभ, देखें कार्यक्रम का LIVE प्रसारण

BREAKING : राज्यपाल अनुसूइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य अलंकरण समारोह का किया शुभारंभ, देखें कार्यक्रम का LIVE प्रसारण

 रायपुर। तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के पहले दिन राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में जबरदस्त माहौल देखने को मिला। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ही विदेशी कलाकारों ने अपने नृत्य कौशल से सभी को अचंभित किया। वहीँ राज्यपाल अनुसूइया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य अलंकरण समारोह का शुभारंभ किया।

 

राज्य अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज राज्य स्थापना दिवस समारोह और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही आज प्रदेश में धान ख़रीदी की शुरुआत हुई। आज राज्योत्सव के मौके पर राज्य अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। अलंकरण समारोह के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों का सम्मान करके हम स्वयं गौरवान्वित महसूस करते हैं, इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है।

 

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का तीसरी बार आयोजन हो रहा है। प्रतिवर्ष इसमें प्रतिभागी के तौर पर शामिल होने वाले राज्य और देशों की संख्या बढ़ रही है। आदिम संस्कृति प्रकृति के साथ, प्रकृति की रक्षा करते हुए अपनी ज़रूरतों को पूरा करती है। आदिम संस्कृति के जीवनशैली से प्रेरणा लेकर हम आगे बढ़ेंगे तो पर्यावरण की रक्षा कर पाएँगे। दुनियाभर के आदिम संस्कृति में एकरूपता दिखती है। यह वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को दर्शाता है।

 

सीएम बघेल ने आगे कहा कि राज्य अलंकरण समारोह समाज के ऐसे व्यक्ति जो विभिन्न क्षेत्रों में निःस्वार्थ सेवा करते हैं उन्हें दिया जा रहा है। अलंकरण समारोह के माध्यम से सम्मान करके हम स्वयं गौरान्वित महसूस करते हैं। आप सभी के कृतित्व से समाज को प्रेरणा मिलती है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पूरी दुनिया में सिर्फ छत्तीसगढ़ में होता है आदिम संस्कृति प्रकृति का संरक्षण करते हुए आगे बढ़ती है। नृत्य कला देखकर लगा कि सभी आदिवासियों की कला में बहुत समानता है। आज छत्तीसगढ़ के मंच पूरी दुनिया की आदिवासी संस्कृति को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

 

  सभी जिलों में लगाई जाएगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर ज़िला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी जिलों में प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

देखें कार्यक्रम का LIVE प्रसारण 

मुख्यमंत्री ने रायपुर के कलेक्टोरेट चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की 11 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने रायपुर के कलेक्टोरेट चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की 11 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां कलेक्टोरेट चौक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं लगाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पारंपरिक त्योहारों, खेलों, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ महतारी की 11 फुट ऊंची एवं 1200 किलो वजन की इस कांस्य प्रतिमा का निर्माण देश के ख्यातिलब्ध मूर्तिकार भिलाई निवासी पद्मश्री जे.एम. नेल्सन द्वारा केवल एक माह के भीतर किया गया है। इस प्रतिमा स्थल का संरचनात्मक स्वरूप रायपुर के ऑर्किटेक्ट मनीष पिल्लेवार ने तैयार किया है। इस प्रतिमा का निर्माण जिला प्रशासन, रायपुर के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम रायपुर द्वारा कराया गया है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल, स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर के एमडी एवं नगर निगम रायपुर आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्योत्सव 2022 : स्टॉलों में सजी विकास कार्यों की आकर्षक व जीवंत प्रदर्शनी

राज्योत्सव 2022 : स्टॉलों में सजी विकास कार्यों की आकर्षक व जीवंत प्रदर्शनी

 स्कूली बच्चों-कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

अम्बिकापुर। 22 वे राज्य स्थापना दिवस पर कलाकेंद्र मैदान अम्बिकापुर में 1 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य तथा सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। राज्योत्सव का शुभारंभ राज्यगीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला स्तरीय राज्योत्सव में 28 विभागों के द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा इसके साथ ही स्कूली बच्चों एवं कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तति दी गई। इस अवसर पर  विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये के चेक एवं सामग्री वितरण किया गया। इसके साथ ही 3 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार, 21 शिक्षकों को विकासखंड स्तरीय शिक्षादूत पुरस्कार, 7 विद्यार्थियों एवं 6 खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
 
अतिथियों के द्वारा स्टॉलों का अवलोकन :
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों के द्वारा विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न हितग्राहियों से भी मुलाकात किया गया। विकास प्रदर्शनी में पुलिस विभाग, जिला पंचायत, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, पशु चिकित्सा विभाग मतस्य विभाग, क्रेड़ा विभाग, जल संसाधन विभाग, नगर पालिक निगम, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्योग विभाग, अग्रणी बैंक, शिक्षा विभाग, कौशल विकास प्राधिकरण, केन्द्रीय जेल, जनसंपर्क विभाग के द्वारा लगाई गई है।

इन्हे मिला पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र :
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत  वंदना सविता व भूनेश्वर को ज्ञानदीप पुरस्कार तथा  किरण,  सुनीता, कृपाशंकर, श्यामाप्रसाद, राजूराम, नीलम,  जीवयानी, प्रेमदान, मुरली मनोहर,  आरती, रामजतन को शिक्षादूत पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।


मनमोहक प्रस्तुतियां :
सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न 5 बजे से प्रियांशु मिश्रा एवं शताक्षी वर्मा सहित 11 स्कूलों के बच्चों के द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारम्परिक नृत्य समूह द्वारा गणेश वंदना व नृत्य की प्रस्तुति (जबलपुर), स्तुति जायसवाल द्वारा गायन प्रस्तुति, राधाकृष्ण नृत्य समूह द्वारा प्रस्तुति (जबलपुर), बवीता विश्वास एवं समूह द्वारा सरगुजिहा लोक गीत संगीत की प्रस्तुति, डांस ग्रुप द्वारा पारम्परिक व बॉलीवुड मिक्स प्रस्तुति (जबलपुर), खैरागढ़ विश्वविद्यालय द्वारा भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति लिटिल मास्टर प्रियांशु मिश्रा द्वारा गायन प्रस्तुति, शिव झांकी नृत्य प्रस्तुति (जबलपुर), स्वप्निल जायसवाल व बैंड ग्रुप की प्रस्तुति, खैरागढ विश्वविद्यालय द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुति, लक्ष्मण कौशिक व ग्रुप द्वारा कव्वाली, सुफी, गजल एवं भजन की प्रस्तुति (रायपुर), पारम्परिक नृत्य समूह द्वारा ट्रेडिशनल व बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुति एवं छत्तीसगढ़ी लोक गीत संगीत की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छतीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, जिला पंचायत सदस्य अर्पिता सिंहदेव, प्रभारी कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, वनमंडलाधिकारी पंकज कमल, पार्षद द्वितेंद मिश्रा, दीपक मिश्रा, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव एसडीएम प्रदीप साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार 15 साल नहीं होती तो राज्य और विकसित होता : कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार 15 साल नहीं होती तो राज्य और विकसित होता : कांग्रेस

 4 सालो में धान खरीदी, बेरोजगारी दर, वनोपज खरीदी, लोकसेवा परीक्षा में राज्य में नया कीर्तिमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 23वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 सालो तक भाजपा की सरकार नहीं होती राज्य और प्रगति की ओर अग्रसर होता। 4 सालो में राज्य के रोजगार किसानी, व्यापार, उद्योग, शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। 2018 में भाजपा सरकार के समय राज्य की बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत आज प्रदेश की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम 0.2 प्रतिशत है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब 2018 में प्रदेश में धान की खेती 22 लाख हेक्टेयर होती थी, आज प्रदेश में 30 लाख हेक्टेयर रकबे पर धान की खेती हो रही है। रमन राज में 12 से 16 लाख किसान ही धान बेचते थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस वर्ष लगभग 26 लाख किसानों ने धान बेचने के लिये पंजीयन कराया है। 2018 की तुलना में प्रदेश में सिंचाई के रकबे में भी 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन राज में प्रदेश में 3000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो गये थे आज इनमें से 2600 से अधिक स्कूलों को फिर से शुरू किया गया है, राज्य में 450 से अधिक अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गये है। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब मात्र 7 वनोपजों की समर्थन मूल्य में खरीदी होती थी, कांग्रेस की भूपेश सरकार बनने के बाद 65 वनोपजों की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। भाजपा सरकार के समय राज्य में मात्र धान की समर्थन मूल्य में खरीदी होती थी आज राज्य में धान के अलावा मक्का, गन्ना, मूंग, उड़द, गौण अन्न रागी, कोदो, कुटकी की भी समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। भाजपा के राज्य में सरकार नौकरी में भर्तियां बंद हो गयी थी, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सभी विभागों में भर्तियां शुरू हुई। भाजपा के 15 साल में राज्य लोक सेवा आयोग की मात्र 9 परीक्षा हुई थी, कांग्रेस के 4 साल में हर साल पीएससी की नियमित भर्ती परीक्षा हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा शासन काल में उद्योग लगाने के लिये एनओसी लेने में उद्योगपतियों को विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एकल खिड़की प्रणाली लागू की गयी। रमन राज में तहसील कार्यालयों में नामांतरण, फौती के प्रकरणों की पेडेंसी में 70 प्रतिशत की कमी आई है। भाजपा सरकार के समय सिटिजन चार्टर केवल सरकारी दफ्तर के दरवाजे की शोभा बढ़ाते थे आज उन पर कड़ाई से अमल होता है। रमन सरकार के समय 15 साल में मात्र 4 मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर खुला, भूपेश सरकार ने 4 साल में 8 मेडिकल कॉलेज खोला कांकेर, महासमुंद, कोरबा खुल गये, जांजगीर, कवर्धा, दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़ की घोषणा, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का शासकीयकरण किया गय। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

किसान की शिकायत पर कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित...

किसान की शिकायत पर कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित...

 जशपुनगर। नामांतरण और नक्शा में हेरा फेरी मामले पर पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अनुविभागीय अधिकारी फरसाबहार से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार कृषक गोविंद सिंह पिता आनंद सिंह निवासी ग्राम टाकमुण्डा कुम्हारबहार द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम में शिकायत पेश किया था। जिसके अनुसार अवधेश भगत,पटवारी हल्का नम्बर 22 (तत्कालीन पटवारी) तहसील फरसाबहार द्वारा जाल साजी, गलत तरीके से फौती नामांतरण, नाम काटने, नक्शा में हेरा फेरी करने तथा गोविंद पिता आनंद का नाम ग्राम गंझियाडीह ख.नं. 235 / 33 से बिना सूचना दिए तथा बिना सुने खाते से नाम काट दिये जाने पर जाँच प्रतिवेदन अनुसार जिला कलेक्टर ने कार्रवाई की। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत अवधेश भगत, पटवारी प.ह.नं.- 22 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पत्थलगांव में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में जगद्धात्री पूजा का आयोजन

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में जगद्धात्री पूजा का आयोजन

 रायपुर । त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा 2 नवंबर को जगद्धात्री पुजा का भव्य आयोजन  किया जा रहा है। समिति के सचिव विवेक बर्धन ने बताया कि कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी के  साथ  ही जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरू होता हैं। बर्धन ने बताया कि हिन्दू धर्म में जगद्धात्री पूजा का नवरात्रि पूजा की तरह विशेष स्थान है। ये पूजा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में खासकर की जाती है।

ऐसा माना जाता है कि दुर्गा माता इस दिन धरती पर फिर से जगत की धात्री के तौर पर आती हैं। यह मान्यता है कि जगद्धात्री माता दुर्गा का ही एक अवतार है।  यह तंत्र से उत्पन्न  हुई है। यह मां  काली और दुर्गा के साथ ही सत्व रूप में है। इन्हें राजस एवं तमस का प्रतीक माना जाता  है। बर्धन  के अनुसार यदि  हम इसका  इतिहास  देखें  तो सर्वप्रथम इस पूजा का प्रारंभ सन 1750 में पश्चिम बंगाल के  चंदन नगर  से हुआ था। इंद्रनारायण चौधरी ने सबसे पहले अपने घर में जगद्धात्री पूजा की थी।  कहा जाता है कि इस त्योहार की शुरूआत रामकृष्ण मिशन के संस्थापक रामकृष्ण परमहंस की पत्नी ने की थी।

उनकी पत्नी पुनर्जन्म में काफी विश्वास रखती थीं और उनका कहना था कि मां इस दिन फिर से धरती पर आकर दुष्टों का नाश कर के खुशियां देने आती है। धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल सहित बिहार, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों में भी यह पूूजा की जाने लगी। छत्तीसगढ़ में भी बंगाली समुदाय द्वारा अब जगद्धात्री पूजा की  जाने लगी है। बर्धन ने बताया कि  त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर, राजेंद्र नगर में सुबह 9 बजे से जगद्धात्री पूजा प्रारंभ  की जाएगी। पूजा के दौरान समिति  के समस्त  पदाधिकरीगण, सदस्य एवं श्रद्धालुगण उपस्थित  रहेंगे। पूजा के उपरांत  प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस पूजा की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

डीआरएम की अगुवाई में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन

डीआरएम की अगुवाई में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन

 रायपुर। रायपुर रेल मंडल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन प्रात 7.30 बजे किया गया। यह पैदल मार्च  केन्द्रीय विद्यालय डब्लू आर एस कॉलोनी  से प्रारंभ होकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,रायपुर पर समाप्त की गई इस दौड़ की अगुवाई मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक लोकेश विश्नोई सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, रेल कर्मचारी एवं सिविल डिफेंस, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्काउट एंड गाइड सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ का युवा सड़क पर आने को मजबूर : चौधरी

छत्तीसगढ़ का युवा सड़क पर आने को मजबूर : चौधरी

 रायपुर। प्रदेश भाजपा महामंत्री  ओपी चौधरी ने युवाओं को सड़क पर उतरकर भर्तियां शुरू करने के लिए आंदोलित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा अपने भविष्य के लिए सड़क पर आने को इसलिए मजबूर है क्योंकि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में सारी भर्तियां ठप पड़ी हुई हैं।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने आज के ही दिन हमें अपने पते में छत्तीसगढ़ राज्य लिखने का अधिकार दिया था, इसलिए हम आज गौरव दिवस मना रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के लिए यह दुर्भाग्य जनक स्थिति है कि राज्योत्सव के अवसर पर राज्य का युवा निराश और हताश होकर सड़क पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि कल बिलासपुर में पूरे प्रदेश के छोटे-छोटे गांवों, कस्बों के आम मध्यम और निम्न मध्यम परिवार के युवा भाई-बहन भर्तियों पर लगी रोक के विरुद्ध सड़कों पर उतरे। यह किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं थे। बल्कि यह वह युवा हैं जो अपने भविष्य के लिए शिक्षा के माध्यम से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने इन शिक्षित युवाओं को सरकारी सेवा में भर्ती होने के सारे रास्ते बंद कर रखे हैं। भर्ती की तमाम प्रक्रियाएं ठप पड़ी हुई हैं और इन युवाओं के सामने इसके अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है कि वह सड़क पर उतर कर सरकार की नीतियों का विरोध करें।

 प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की स्थिति लगातार विकराल हो रही है। सरकार झूठे आंकड़े देती है। 5 लाख रोजगार देने के होर्डिंग लगाए जाते हैं और विधानसभा में जब सवाल पूछा जाता है तो जवाब आता है कि 20 हजार नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में .2 फीसदी बेरोजगारी है तो फिर युवा सड़क पर क्यों उतर रहा है ?? सरकार को तत्काल भर्ती पूर्ण करना चाहिये।

पुलिस ने अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, भतीजा ही निकला चाचा का हत्यारा

पुलिस ने अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, भतीजा ही निकला चाचा का हत्यारा

 थाना छुरा पुलिस एवं स्पेशल टीम की त्वरित कार्यवाही । दिनांक 17.10.2022 को l दुबराज नेताम चुरकीदादर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिता गोविन्द राम नेताम दिनांक 03.10.2022 को घर से कही चला गया है कि रिपोर्ट पर गुमशुदा का पता तलाश दौरान मुखबीर सुचना के आधार पर ग्राम चुरकीदादर कयो कछार जंगल में किसी व्यक्ति को मार कर दफनाया गया है सूचना तस्दीकी दौरान पुलिस स्टाफ डॉक्टर की टीम एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिती में  शव उत्खनन कराया गया जो शव सडा गला होने से दिनांक 23.10.2022 को गुम शुदा गोविन्द नेताम के परिजनों द्वारा गुम इंसान गोविन्द नेताम का ही शव होना ही पहचान किये कि मर्ग  कार्यवाही में लिया गया था जो दौरान जांच पश्चात थाना छुरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक l चंद्रेश सिंह ठाकुर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस l पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण एवं स्पेशल टीम प्रभारी अधिकारी तथा थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित किया गया जो जांच दौरान थाना छुरा में गवाहों से पूछताछ करने पश्चात व मुखबीर के सूचना अनुसार संदेही बृतलाल नेताम जो घटना करने पश्चात ग्राम चुरकीदादर से काम करने के बहाने गांव से फरार था जिसे घेरा बंदी कर पकड़े जाने से पूछताछ दौरान गुमशुदा मृतक गोविन्द राम नेताम पिता पीलू राम नेताम उम्र 67 वर्ष साकिन चुरकीदादर थाना छुरा को जादू टोना कर दिमागी संतुलन खराब एवं बिमार करने की बात को लेकर दिनांक 03.10:2022 को कयो कछार जंगल में लकड़ी के डण्डा से उसके सिर में वार करने से मौके पर ही गोविन्द राम नेताम जमीन पर गिर गया जिससे लोहे की छुरी से गले को रेत कर हत्या कर पास के नाला डबरी के पानी में डाल कर पत्थर से दबा दिया था। गोविन्द राम नेताम के शव को डबरी के पानी से अकेले निकाल कर फारेस्ट विभाग के खोदे गये गढ्ढे को और गहरा खोद कर गोविन्द नेताम के लाश को दफना दिया था । की प्रकरण के आरोपी बृजलाल नेताम पिता जलसिंग नेताम उम्र 24 वर्ष साकिन चुरकीदादर थाना छुरा जिला गरियाबंद को दिनांक 01.11.2022 को 12.15 बजें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई है। प्रेक्षक टीम टीम ने जांच की, रायटर पार्वती ध्रुव और थाना ने जांच की निगरानी टीम में तैनात टीम के प्रधान आरक्षक तूराम साहू, धनु निषाद, आस्तिक शिव देवनालेश्वर, मोहित गेंदबाज़ साहू, मोहित भारद्वाज ध्रुवतारा महिला, जय प्रकाश, धुरंधामाणी देवता, धुरंधर धुरंधर, सौरी कुमार धुरंधर, हरीश साहू की कीटाणु कीट। -:: गिरफ्तार आरोपी 01. बृजलाल नेताम पिता जलसिंग नेताम उम्र 24 वर्ष साकिन चुरकीदादर थाना छुरा जिला गरियाबंद छ०ग०

CG NEWS : मानसिक रोगी पर बैगा ने गर्म त्रिशूल दागा, अन्धविश्वाश के चलते हुई मौत

CG NEWS : मानसिक रोगी पर बैगा ने गर्म त्रिशूल दागा, अन्धविश्वाश के चलते हुई मौत

 बिलासपुर। अंधविश्वास के चलते न्यायधानी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी। मानसिक रोगी ग्रामीण को परिजन इलाज के लिए बैगा गुनिया के पास ले गए थे। बैगा ने झाड़- फूंक कर इलाज करने के बहाने गर्म त्रिशूल से ग्रामीण के शरीर को कई जगह दागा। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बैगा पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वही आरोपी बैगा फरार है।

बताया जाता है कि रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में रहवासी उम्र 35 वर्ष टेकूराम निर्मलकर की मानसिक स्थिति गत चार माह से ठीक नही थी। जिसके चलते उसकी पत्नी व घर वाले उसका इलाज अस्पताल में करवा रहे थे। पर स्वास्थ्य में कोई सुधार नही होने के कारण उसे घर ले आये। वही पता चला कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हार जुनवानी स्थित उनका ही रिश्तेदार लीला रजक बैगा- गुनिया है। व झाड़-फूंक का काम करता है। तब टेकूराम के रिश्तेदारों ने उससे बात की तो लीला रजक ने झाड़- फूंक से उसे ठीक करने का आश्वासन दिया और पति पत्नी को इलाज हेतु बुलाया। टेकूराम की पत्नी 23 अक्टूबर को उसे लेकर उसके मल्हार जुनवानी स्थित घर पहुँची। वहां पहुँच कर दोनो पति पत्नी को अपने घर पर रखकर बैगा लीला रजक झाड़- फूंक करता रहा। झाड़ फूंक के बहाने टेकूराम को वह गर्म चिमटे से शरीर पर जगह जगह दागता रहा।

चार दिन पूरा होने पर लीला रजक ने मानसिक रोगी की पत्नी को कहा कि इसके अंदर बैठे प्रेत आत्मा को उसने जला कर भगा दिया है। और यह जल्द ही ठीक हो जाएगा। यह कह कर वापस भेज दिया। दोनो पति पत्नी घर आ गए। पर शरीर मे जगह जगह जलने से इंफेक्शन फैल गया और 30 अक्टूबर की शाम 4 बजे उसकी मौत हो गयी। जिसकी सूचना उसके घर वालो ने पुलिस को नही दी। और 31 अक्टूबर को उसका अंतिम संस्कार करने लगे। जिसकी सूचना गांव के सरपंच ने रतनपुर पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस जल्द मौके पर घटना स्थल पहुचीऔर अंतिम संस्कार रुकवा कर शव को पंचनामा कर । शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । बैगा के गांव में दबिश दी। पर वह फरार हो गया था। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र का है । रतनपुर पुलिस ने शून्य में बैगा पर अपराध दर्ज कर दी है ।

अपराध गढ़ बन चूका है छत्तीसगढ़ : डॉ. रमन सिंह

अपराध गढ़ बन चूका है छत्तीसगढ़ : डॉ. रमन सिंह

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। रमन सिंह ने कहा है कि पृथसक राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने विकास के नए आयाम छुए हैं। इस विकास का श्रेय उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटाल बिहारी बाजपेयी को समर्पित किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ के कहा कि छत्तीसगढ़ की यात्रा का यह तीसरा खंड है जिसमें छत्तीसगढ़, अपराधगढ़ बन गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर आज पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस विकास को मैं छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व पीएम अटल जी को समर्पित करता हूं। राज्य के इस यात्रा को तीन खण्ड में बांटा जा सकता है। 2003 से 2018 और अभी इस यात्रा का तीसरा खण्ड चल रहा है।

रमन सिंह ने कहा जब हमें अवसर मिला तो अंतोदय की कल्पना को साकार करने की काम की शुरुआत हमने की उन्होंने छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के इस 22 साल के यात्रा को 3 कालखंड में बांटा है जिसमें उन्होंने कहा कि 2000 से 2003 के समय राजधानी का चयन और बाकी कामों में लगे रहे। 2003 के बाद 2018 तक दूसरा कार्यकाल आया जिसे छत्तीसगढ़ के निर्माण का स्वर्णिम कालखंड कहा जाता है क्योंकि सारे विकास इस 15 साल में वह किए गए हैं। और तीसरा कालखंड अभी चल रहा है। 2018 के बाद से आज तारीख तक और इस कालखंड में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन चुका है। इस 4 साल में छत्तीसगढ़ देश और दुनिया के सामने बदनाम हुआ किसके लिए कि छत्तीसगढ़ कोल माफिया के चंगुल में कसा है, रेत माफिया का जाल बिछा हुआ है। ऐसे में सरकार को पद में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ में सिर्फ नारे की सरकार चल रही है। गौठानो में भी किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक की गौठानों में मवेशियों के लिए चारा-पानी और बाउंड्री वाल तक नहीं है।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मां अन्नपूर्णा देवी की अराधना कर धान खरीदी महाभियान का किया शुभारंभ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मां अन्नपूर्णा देवी की अराधना कर धान खरीदी महाभियान का किया शुभारंभ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 खाद्यमंत्र अमरजीत भगत ने रायपुर जिले के मंदिरहसौद सहकारी समिति में मां अन्नपूर्णा देवी की अराधना कर धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया। राज्योत्सव के साथ ही आज से प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गयी है। मंत्री भगत ने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाभियान पर किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है।

राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी है। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवम्बर 2022 से धान ,खरीदी शुरू हो गयी है। किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। धान खरीदी हेतु बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। धान खरीदी के लिए सभी समितियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स का पंजीयन किया जा रहा है। राज्य में अवैध धान की आवक रोकने तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीमावर्ती सोसायटियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन न हो, इसकी रोकथाम के लिए चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं, जहां अधिकारियों की टीम माल वाहकों पर कड़ी निगरानी रखेगी।

इस मौके पर मार्कफेड के एमडी मनोज के. सोनी, समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह ध्रुव, नगर पंचायत मंदिर हसौद के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में घर पर बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, 5 साल तक के बच्चों के लिए सुविधा

BREAKING : छत्तीसगढ़ में घर पर बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, 5 साल तक के बच्चों के लिए सुविधा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में अब पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड घर पर ही बन जाएगा। आधार सेवा से जुड़े लोग खुद घर आकर यह कार्ड बना देंगे। इसे बनवाने के लिए अब सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दी जानी है। राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर से इस योजना में आधार की यह नई सेवा भी जोड़ दिया गया है।

 

इस योजना के तहत अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार मितान के जरिए घर आकर बनाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपनी सुविधानुसार अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है। आवेदक के बताए तारीख पर मितान बच्चे का आधार पंजीकरण करने आएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ ही दिनों में बच्चे का आधार आवेदक के घर के पते पर पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है। बाद में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में इसे लागू किया जाना है। इस योजना में अब तक जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं।

आधार पंजीयन के लिए यह दस्तावेज लगेगा

पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने के लिए राशन कार्ड, सीजीएसएस/ स्टेट गवर्नमेंट/ ईसीएचएस/ ईएसआईसी /मेडिकल कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, राज्य अथवा केंद्र सरकार से जारी परिवार से संबंधित दस्तावेज लगेगा।

CG NEWS : महिला ने 4 माह की बेटी को जिंदा कुएं में फेंका, फिर गढ़ी भूत की कहानी

CG NEWS : महिला ने 4 माह की बेटी को जिंदा कुएं में फेंका, फिर गढ़ी भूत की कहानी

 बेमेतरा। जिले में एक महिला ने अपनी 4 महीने की बच्ची को जिंदा कुएं में फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने परिजनों से कह दिया कि मेरी बेटी लापता हो गई है। उसे भूत उठाकर ले गया होगा। जब पुलिस के पास मामला पहुंचॉ तो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के घोघरा गांव का है।

यह पूरी वारदात 22 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह घोघरा गांव में कुएं में तैरती हुई राही यादव नाम की बच्ची की लाश मिली थी। शव मिलने के बाद परिजन बच्ची का अंतिम संस्कार करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। फिर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था।

इस केस में पुलिस लगातार परिजनों से पूछताछ कर रही थी। इसके बावजूद एक हफ्ते तक मामले में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी। इसके बाद पुलिस की टीम एक बार फिर से 30 अक्टूबर को घोघरा गांव पहुंची। क्योंकि पुलिस को पहले से ही बच्ची की मां बबीता यादव(25) की थ्योरी पर शक था। इसलिए उस दिन पुलिस ने फिर से बबीता से पूछताछ की। तब बबीता ने अपना गुनाह कबूल किया।

बबीता ने बताया कि अपने पति चंद्रप्रकाश यादव(28) के व्यवहार से तंग आकर मैंने ही अपनी बच्ची को जिंदा कुएं में फेंक दिया। मैंने 22 अक्टूबर की रात को अपनी बेटी को उठाकर कुएं में फेंक दिया। किसी को पता ना चले इसलिए भूत की कहानी भी सुनाई। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को पूरे मामला का खुलासा किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ...देखें सीधा प्रसारण लाइव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ...देखें सीधा प्रसारण लाइव

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साइंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का शुभारभ कर रहे हैं।

देखें सीधा प्रसारण लाइव

 

https://youtu.be/-2MXtvjMUvw

22 साल का शानदार सफर, ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस पर बधाई

22 साल का शानदार सफर, ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस पर बधाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) ने प्रदेशवासियों को 23वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं( best wishes) दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उन सपनों को साकार करने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) सरकार ने पिछले चार वर्षों में लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक नवाचारी कार्यों की शुरूआत की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राज्य की बागडोर संभालते ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभालने का काम हमने किया। किसानों की कर्ज माफी और उन्हें उपज की वाजिब कीमत दिलाने की पहल की। जल, जंगल, जमीन से जुड़े वनवासियों को वनाधिकार पट्टे, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार दिए गए, अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून को प्रभावी बनाया गया है। किसानों और ग्रामीणों को राज्य की अर्थव्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की। गौठानों में आर्थिक गतिविधियों के लिए महिला समूहों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण से जोड़ा गया। अब इस कार्य को और आगे बढ़ाते हुए गौठानों में रूरल इण्डस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं। इसका सीधा फायदा युवाओं को मिल रहा है। इससे गांवों में रोजगार के नये-नये अवसर बढ़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य है जो कोदोे, कुटकी, रागी की खेती

छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य है जो कोदोे, कुटकी, रागी की खेती के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सब्सिडी दे रहा है। गोधन न्याय योजना में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ-साथ अब गौ-मूत्र की खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत नागरिकों को घर बैठे शासकीय दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है।

1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई

आज से 20 साल पहले 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई थी। उस समय केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी।इस दौरान केंद्र सरकार ने तीन नए राज्यों की स्थापना की, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ, बिहार से अलग झारखंड और उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया गया था।

35 साल आंदोलन के बाद मिला राज्य

छत्तीसगढ़ी समाज के कार्यकर्ताओं ने 35 साल तक अनवरत आंदोलन जारी रखा. 1999 में विद्याचरण शुक्ल और श्यामाचरण शुक्ल ने पृथक राज्य छत्तीसगढ़ का समर्थन करते हुए आंदोलन को और गति दी।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का आज होगा रंगा-रंग आगाज, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ

तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का आज होगा रंगा-रंग आगाज, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ

 तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का रंगा-रंग आगाज एक नवम्बर को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में इसका पूर्वान्ह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए साईंस कॉलेज मैदान की साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस अनूठे आयोजन का यह तीसरा मौका है। साल दर साल इस आयोजन की लोकप्रियता देश-विदेश में बढ़ती जा रही है। इस आयोजन के दौरान आने वाले दर्शकों के लिए अनेक आकर्षण होंगे। जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं के साथ छत्तीसगढ़ के पौने चार वर्ष की विकास यात्रा की झलक लोगों को देखने को मिलेगी।

10 देशों के जनजातीय कलाकार( artist) रायपुर पहुंचे

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए देश-विदेश के नर्तक दलों के आने का सिलसिला जारी है। अब तक 9 देशों में से टोगो, मोजांबिक, सर्बिया, इंडोनेशिया, मालदीव, मंगोलिया, न्यूजीलैण्ड, रशिया, रवांडा और इजिप्ट के नर्तक दल राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। इस नृत्य महोत्सव में विदेशों के 100 कलाकारों सहित देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे।

फूड जोन( food zone) में मिलेगा लजीज व्यंजनों का स्वाद

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी( chhattisgarh) पकवानों समेत अनेक तरह के लजीज व्यंजनों से सजा फूड जोन भी होगा। फूड जोन में 24 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ लोग अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे।

उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के भी होंगे स्टॉल

आयोजन स्थल पर थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल लगाए जाएंगे। थीम हैंगर में बाल्को, बीएसपी, एसईसीएल, एनटीपीसी( NTPC), एनएमडीसी सहित विभिन्न उद्योगों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। व्यावसायिक स्टॉलों के लिए निर्धारित स्थान पर 40 स्टॉल बनाए गए हैं।

आज से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाभियान, इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान

आज से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाभियान, इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में एक नवम्बर से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाभियान पर किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है।

राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 01 नवम्बर 2022 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवम्बर 2022 से धान ,खरीदी शुरू हो जाएगी। किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

खाद्य सचिव वर्मा ने बताया कि गत वर्ष के पंजीकृत 24.05 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। पंजीकृत किसानों के डाटा को कैरी फॉरवर्ड तथा इस साल लगभग 61 हजार नये किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इस प्रकार पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़कर 25.72 लाख हो गई है। पंजीकृत किसानों के धान का रकबा बढ़कर 30.44 लाख हेक्टेयर हो गया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की अधिकतम सीमा पिछले वर्ष के अनुसार 15 क्वि. प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। धान खरीदी हेतु बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। धान खरीदी के लिए सभी समितियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स का पंजीयन किया जा रहा है। राज्य में अवैध धान की आवक रोकने तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीमावर्ती सोसायटियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन न हो, इसकी रोकथाम के लिए चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं, जहां अधिकारियों की टीम माल वाहकों पर कड़ी निगरानी रखेगी।

गौरतलब है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि तथा फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए तथा धान की खेती बदले अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ की मान से 10 हजार सब्सिडी दी जा रही है। बीते तीन सालों में राज्य के किसानों को 16 हजार 415 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। वर्ष 2019 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 18.43 लाख किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए के मान से 5627 करोड़ रूपए, वर्ष 2020 में 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 24 लाख किसानों को तीन किश्तों में 5235 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। वित्तीय वर्ष के अंत तक किसानों को चौथी किश्त के रूप में 1745 करोड़ रूपए की सब्सिडी और दी जाएगी। इस प्रकार इस राज्य के किसानों को कुल 6980 करोड़ रूपए सब्सिडी के रूप में मिलेंगे।

शर्मसार, चलती ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

शर्मसार, चलती ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। रेलवे की पुलिस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को पकड़ा है। इसने सारी हदों को पारकर एक लड़की के साथ चलती ट्रेन में अश्लील हरकत की। लड़की अकेले सफर कर रही थी, उसे इसने धमकाया और अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।

बता दे 7 जून को बिलासपुर( bilaspur) निवासी युवती अम्बिकापुर से रायपुर आने के लिए ट्रेन 18242 अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। युवती ट्रेन ( train)के कोच बी-1 में बर्थ नंबर 6 में बैठी थी। इस दौरान बैकुंठपुर स्टेशन में एक व्यक्ति बैठा। थोड़ी देर बाद वो अजीब-अजीब हरकत करने लगा। महिला जब अपने बर्थ में सोई हुई थी तो आरोपी उसे गलत ढंग से छूने लगा। साथ ही आरोपी उसे देखकर गंदी गंदी हरकत करने लगा।

युवती ने दर्ज कराई शिकायत ( complain) 

युवती ने रायपुर जीआरपी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शून्य पर अपराध दर्जकर रायपुर जीआरपी ने केस डायरी बिलासपुर जीआरपी को सौंपा। टीम ने 354 भादवि के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई करते हुए आज न्यायालय में पेश किया गया।

हिमाचल प्रदेश से लौटे मुख्यमंत्री बघेल, मीडिया से बातचीत में कहा- कांग्रेस पक्ष में अच्छा माहौल, मोरबी हादसे पर जांच की मांग

हिमाचल प्रदेश से लौटे मुख्यमंत्री बघेल, मीडिया से बातचीत में कहा- कांग्रेस पक्ष में अच्छा माहौल, मोरबी हादसे पर जांच की मांग

 रायपुर । सीएम भूपेश बघेल चुनावी दौरे पर हिमाचल गए थे। जहां आज उन्होंने मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सीएम भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश से  रायपुर लौट आए है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम बघेल ने कहा हिमाचल में इस बार परिवर्तन है कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है वहीं वर्तमान सरकार से बहुत दुखी है।

छत्तीसगढ़ को 22 साल पूरा होने पर कहां

छत्तीसगढ़ को नौजवान छत्तीसगढ़ कह सकते हैं पिछले तीन-चार वर्षो में रोजगार शिक्षा, संस्कृति इसको लेकर हम आगे बढ़े साथ ही  छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्य में जल्द शामिल होगा।

गुजरात में पुल हादसा पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने (Morbi Bridge Collapse) से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना को  दुखद बताया है। इसकी जांच होना चाहिए। वहीं जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए

Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

देखे आदेश की कॉपी ( copy) 

हिमाचल में भी नारा हुआ बुलंद..वक्त है बदलाव का - प्रमोद दुबे

हिमाचल में भी नारा हुआ बुलंद..वक्त है बदलाव का - प्रमोद दुबे

 00 छत्तीसगढ़ सरकार का कामकाज लोगों को आ रहा पसंद
रायपुर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा सरकार की विदाई साफ नजर आ रही है। इसलिए कि लोग भी चाह रहे हैं कांग्रेस की वापसी हो। हर विधानसभा में इसीलिए नारा बुलंद हो रहा है वक्त है बदलाव का...। ठीक उसी तरह जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनने से पहले लोगों ने स्वमेव समर्थन जताया और पन्द्रह साल पुरानी भाजपा सरकार को चलता कर दिया। यहां भी स्वंय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता चुनावी मोर्चा संभाले हुए और उनका एक सूत्री एंजेडा जिसमें जनता को बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बात विकास के क्या काम हुए जिसे पूरे देश में रोल माडल के रूप में अपनाया जा रहा है। हर क्षेत्र में बेहतर काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा रहा। रोजगार का जरिया लोगों को उन्ही के प्रदेश में आसानी से मुहैया हो रहा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनावी घोषणा पत्र में प्रमुख विषयों को शामिल किया है।
मंडी विधानसभा में प्रमोद दुबे अपनी टीम के साथ धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दिवाली त्यौहार के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह जोर पकड़ लिया है कांग्रेस नेता अपने साथ छत्तीसगढ़ में हुए कामकाज का पूरा लेखा जोखा ले गए हैं,जो हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है। मंडी विधानसभा के लिए नियुक्त चुनाव प्रभारी रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे सह-सह-चुनाव प्रभारी विजय साहू और कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर के साथ कई जगहों पर सभा ली और कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा। एक बात साफ नजर आ रही है कि प्रदेश सरकार के कामकाज से वे पूरी तरह नाखुश हैं। महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है इसलिए हर हाल में वे बदलाव चाह रहे हैं।