CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
चरित्र शंका के चलते एक बार फिर चढ़ी पत्नी की बलि, SDM की मौजूदगी में निकाला गया शव

चरित्र शंका के चलते एक बार फिर चढ़ी पत्नी की बलि, SDM की मौजूदगी में निकाला गया शव

 बस्तर / छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर उसकी हत्या कर दी है। युवक पत्नी को पहले माता के मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया, फिर लौटते समय जंगल में गला घोंट कर मार दिया। किसी को शक न हो इसलिए जंगल में शव को दफना कर फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने पुलिस को झारखंड, ओडिशा समेत 4 राज्यों के चक्कर लगाने पड़े। हत्या के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला 27 सितंबर का है। जगदलपुर के परउगुड़ा का रहने वाला युवक शंकर पांडेय (25) और तेतरकुटी की रहने वाली युवती सीमा यादव (22) ने करीब 8 से 9 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही उसका पति शंकर पांडेय चरित्र पर शक करता था। कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। सीमा पति को छोड़कर घर भी गई थी। हालांकि, फिर मान मनव्वल के बाद वापस शंकर के साथ रह रही थी। फिर, 27 सितंबर को शंकर पत्नी सीमा को गिरोला मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया।

जिसके बाद रास्ते में उसने सुनसान इलाका देखकर पत्नी का गला घोंट कर मार दिया। फिर उसके शव को झाड़ियों में ही छिपा दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने घर लौटा फिर पिता चिंतामणी पांडेय (51) और छोटे भाई विक्रम पांडेय (19) को इसकी जानकारी दी। फिर देर रात तीनों जंगल पहुंचे। वहां से शव को उठाया और फिर कुछ दूरी पर ले जाकर दफना दिए। वारदात के बाद शंकर ने अपनी पत्नी के परिजनों से कहा था कि, दोनों मंदिर गए थे। मैं आ गया और सीमा बाजार गई है कहकर निकली थी, लौटी नहीं।

मृतिका के पिता ने लिखवाई थी रिपोर्ट

दरअसल, इस मामले के बाद बेटी की गुमशुदगी की उसके पिता ने रिपोर्ट लिखवाई थी। शंकर उसी दिन से फरार हो गया था। पुलिस को इस पर संदेह था। जिसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से पता लगाया। जिसमें 1 महीने के अंदर यह ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार इन 4 राज्यों में अलग-अलग लोकेशन दिखाया। जिसके बाद पुलिस इसे पकड़ने इन जगहों पर घूमती रही। अंत में ओडिशा के पुरी से इसे पकड़ा गया।

पूछताछ में खुला हत्या का राज

जब पुलिस शंकर पांडेय को पकड़ कर लाई तो इसने हत्या का राज खोल दिया। इसने पुलिस को वह जगह दिखाया जहां इसने शव को दफनाया था। गुरुवार को पुलिस ने SDM की मौजूदगी में शव को निकाल लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

  रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री  बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री  हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.30 बजे सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के ग्राम कांशीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का वहां दोपहर 12.30 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2.10 बजे ग्राम कांशीगढ़ से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.25 बजे ग्राम छपोरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम छपोरा में दोपहर 3.05 बजे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम छपोरा से शाम 4.55 बजे प्रस्थान कर शाम 5.05 बजे जैजैपुर विकासखण्ड के हसौद पहुंचेंगे।

चार दिवसीय छठ महापर्व की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को दी बधाई

चार दिवसीय छठ महापर्व की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को दी बधाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व के नहाए-खाए से शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

बघेल ( baghel)ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व सब के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

छठ पर्व( chhath puja) का दूसरा दिन खरना का होता है

छठ पर्व का दूसरा दिन खरना का होता है। इस साल खरना 29 अक्टूबर को होगा। इस दिन महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती हैं और रात को ग्रहण करती हैं। इसे प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

CM भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

CM भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। बता दे प्रदेश में अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण हेतु नामांतरण प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए तैयार किए गए ऑनलाईन नामांतरण पोर्टल के नये वर्जन का शुभारंभ किया था।

किसी से तुरंत प्रभावित मत होना,जो अप्रभावित रहेगा वही धर्म का पालन कर पाएगा : आचार्य विशुद्ध सागर

किसी से तुरंत प्रभावित मत होना,जो अप्रभावित रहेगा वही धर्म का पालन कर पाएगा : आचार्य विशुद्ध सागर

 रायपुर। ज्ञानियों प्रभावित होने से कभी धर्म का पालन नहीं हो सकता है,जो अप्रभावित रहेगा, वही धर्म का पालन कर सकता है,इसलिए किसी से भी तुरंत प्रभावित नहीं होना। यह संदेश आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने शुक्रवार को फाफ़ाडीह में जारी चातुर्मासिक प्रवचनमाला में दिया। आचार्यश्री ने कहा कि मित्रों जानों इस रहस्य को,आप खाना लेकर दुकान जाते ही होंगे, कभी न कभी अपने पिताजी के लिए भी दुकान पर खाना लेकर गए होंगे,आप उस दिन भी भोजन लेकर गए थे जिस दिन रिमझिम रिमझिम बारिश गिर रही थी,लेकिन टिफिन बंद था,पानी की बूंदे टिफिन पर गिरी थी पर भीतर रखी खीर पूड़ी को कुछ नहीं हुआ। मित्रों जब सीलबंद टिफिन में पानी की बूंदे कुछ नहीं कर सकी, ऐसे आप चाहो पश्चिमबंगाल जाओ या अमेरिका जाओ, जैसे पैक टिफिन में पानी प्रवेश नहीं कर सका, ऐसे आप अप्रभावित रहना,अपना भी ढक्कन बंद करके रखना,चाहे आप देश में जाओ या विदेश में जाओ, धर्म कमाने जाना, धर्म बेचने नहीं जाना।

आचार्यश्री ने कहा कि विज्ञान धर्म हो न हो लेकिन धर्म विज्ञान है। विज्ञान मात्र विज्ञान है परंतु धर्म वीतराग विज्ञान है। इस वीतराग विज्ञान को जिसने समझ लिया, उस जीव ने विश्व को समझ लिया। अज्ञ प्राणी जीवन जीने के लिए बहुत कुछ करते हैं कि मेरा जीवन सुखमय हो परंतु विज्ञ प्राणी धर्म करने के लिए जीता है, जीवन अपने आप सुखमय हो जाता है। सुखमय जीवन जीने के लिए आपने अज्ञान का आश्रय लिया है तो संक्लेषता को प्राप्त हुए और सुखमय जीवन जीने के लिए आपने विज्ञान का आश्रय लिया है,विश्वास मानिए क्लेष से पूरित होंगे। मित्रों यदि आपने सुखमय जीवन जीने के लिए धर्म का आश्रय लिया है तो परम सुखी हो जाओगे।

आचार्यश्री ने कहा कि लोग कहते हैं मैं निरोग रहूं,स्वस्थ रहूं,विज्ञान कह रहा है गर्म पानी पियो। मित्रों विज्ञान जो कह रहा है वह मात्र शरीर को स्वस्थ करने के लिए गर्म पानी पिला रहा है, पर क्रूरता से भरा हुआ है। ज्ञानियों धर्म कहेगा जीवों की रक्षा करो, पानी को छानकर, बिलछानी कुंए में डालकर,प्रासुक करके पानी का प्रयोग करो,जीवों की रक्षा होगी। जब आप नाना जीवों की रक्षा करोगे,उसमें आप भी एक जीव हो। अप्रासुक बगैर छना पानी पियोगे तो शरीर में रोग होंगे, आपकी मृत्यु हो जाएगी,आप अन्य जीवों के हत्यारे हो जाओगे और स्वयं के भी हत्यारे हो जाओगे।

 

आचार्यश्री ने कहा कि आपके आश्रित जो कुटुंब के लोग जीने वाले थे,उनको तुम बिछोह करके चले गए,छोटे-छोटे आपके बच्चे थे,वे पिता व माता के अभाव में बिलखेंगे। इतना ही नहीं किया आप एक ज्ञानी जीव थे,बलिष्ठ थे, समाज के मुखिया थे,आपने समाज का भी अहित कर दिया, कदाचित आप बदल जाते तो धर्मात्मा बन जाते, लेकिन आपने धर्मात्मा का भी अहित कर दिया। इसलिए जो कार्य विज्ञान बोल रहा है,उसकी अपेक्षा से करोगे तो पाप का बंध होगा और जो कार्य धर्म बोल रहा है उसकी अपेक्षा से करोगे तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और आत्मा भी स्वस्थ रहेगी।
आचार्यश्री ने कहा कि ज्ञानियों मात्र दृष्टि बदलना है,सोच बदलनी है,वही क्रिया आप कर रहे हो, भोजन तो करते हो न ? भूखा तो कोई नहीं रहता है। मर्यादित भोजन घर में बनने लग जाए तो आपको कभी मुनिराजों के लिए चौका नहीं लगाना पड़ेगा। चौका लगेगा लेकिन कभी यह नहीं कहना पड़ेगा कि चौका खाली गया,क्योंकि आप अपने लिए शुद्ध बना रहे हैं तो साधुओं का पड़गाहन भी करेंगे ही। शोक और क्लेष आपको इसलिए होता है, क्योंकि आप शुद्ध नहीं खाते हो, यदि शुद्ध खाओगे तो समाज में कीमत बढ़ेगी,शरीर स्वस्थ रहेगा, लोग धर्मात्मा कहेंगे,बुद्धि का विकास होगा,जो चिंतन कभी नहीं करते थे,अब उत्कृष्ट चिंतन आपके पास होगा।

आचार्यश्री ने कहा कि अब आप सवाल करते हो कि किसी से प्रभावित नहीं होंगे तो विकास कैसे करेंगे। मित्रों आप तो एक चींटी को भी देखकर चलते हो,ताकि जीव हत्या न हो, आपके दादा ने सिखाया है कि किसी को सताना नहीं। आपके आसपास संसार में ऐसे लोग भी हैं जो मांसाहार कर रहे हैं, उस क्षण ध्यान रखना कि भूत के पुण्य से कभी प्रभावित मत हो जाना, आप अप्रभावित रहना। किसी से प्रभावित होना तो उनके पद व प्रतिष्ठा पर ध्यान देना लेकिन उनके भोजन पर ध्यान मत देना।
आचार्यश्री ने कहा कि रायपुर में एक माँ ऐसी जगह सर्विस कर रही है,जहां उसको बच्चों को भोजन देना पड़ता है। एक दिन अधिकारियों ने कहा कि आप पहले भोजन खाओगे फिर बच्चों बच्चों को देंगे। उस मां ने कहा कि मैं नहीं खाऊंगी,तो उसे कहा गया कि आप पूरे बच्चों के अधिकारी हो,तो उस मां ने कहा हां मैं अधिकारी अवश्य हूं लेकिन धर्म मेरा अधिकारी है। तब अधिकारियों ने उससे कहा आपको खाना ही पड़ेगा,उस मां ने कहा कि यहां अभक्ष भी बनता है, हम जैन हैं, मैं सर्विस छोड़ने को तैयार हूं लेकिन भोजन नहीं करूंगी। तब कार्य की योग्यता देखकर उन अधिकारियों को बदलना पड़ा,बोले ठीक है आप दूसरे को खिला देना परंतु आपका धर्म बोलता है तो मत खाना।

मजाक करें सोच समझकर अन्यथा मुसीबत में कोई आप पर विश्वास नहीं करेगा : मुनिश्री निर्मोह सागर जी
मुनिश्री निर्मोह सागर जी ने कहा कि जैसे धनुष से निकला तीर कभी वापस नहीं आता,वैसे ही मुख से निकली वाणी कभी मुख में वापस नहीं आती, ऐसे ही किसी का विश्वास ढल जाए तो कभी वापस नहीं आता। बंधुओं आपने गडरिया की कहानी सुनी ही होगी,वह हमेशा मजाक में चिल्लाता था शेर आया-शेर आया लोग भागते आते थे लेकिन कोई शेर नहीं रहता था। बार-बार ऐसा होने से उसके मजाक के कारण लोगों का गड़रिये पर से विश्वास उठ गया। एक दिन सही में शेर आ गया और उसकी बकरी व भेड़ को खा गया,गडरिया चिल्लाता रहा लेकिन कोई नहीं आया,इसलिए मजाक करके किसी को परेशान मत करना, आफत के समय वही मजाक आप पर भारी पड़ेगा। कोई भी आफत के समय आप पर विश्वास नहीं करेगा। जिस प्रकार गेहूं जल जाने के बाद पुनः अंकुरित नहीं होता,पुनः गेहूं नहीं बनता,इसी प्रकार बंधुओं एक बार जो भगवान बनकर संसार से चले गए वो संसार में वापस नहीं आते हैं।

मुनिश्री निर्मोह सागर जी महाराज के णमोकार महामंत्र के व्रत पूर्ण
विशुद्ध वर्षा योग समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी व महामंत्री राकेश बाकलीवाल ने बताया कि
मुनिश्री निर्मोह सागर जी महाराज के णमोकार महामंत्र के व्रत पूर्ण हुए। जैन धर्म में णमोकार महामंत्र के व्रतों का बड़ा ही महत्व है। सकल दिगम्बर जैन समाज रायपुर ने मुनिश्री के व्रत पूर्ण होने पर उनकी तपस्या की खूब अनुमोदना की है।
इसी तरह आज शुक्रवार को परम पूज्य चर्या शिरोमणी आचार्य गुरुवर 108 श्री विशुद्ध सागरजी महाराज का पड़गाहन कर आहार कराने का परम सौभाग्य फाफाडीह रायपुर निवासी बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ। दिगम्बर जैन समाज ने महावीरप्रसादजी, राजकुमार-कुसुमजी, जितेंदकुमार-सुनीताजी, राकेशकुमार-रीनाजी, नरेन्द्रकुमार-अमिताजी बाकलीवाल परिवार के पुण्य की अनुमोदना कर बहुत बहुत बधाई दी।

अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल को राज्योत्सव एवं नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का दिया न्यौता

अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल को राज्योत्सव एवं नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का दिया न्यौता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 से 3 नवंबर के बीच रायपुर में आयोजित होने वाले राज्योत्सव एवं नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल 2022 के आयोजन में शामिल होने के लिए केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल एडमिरल डी के जोशी को छग सरकार की ओर से संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से उपराज्यपाल के नाम संदेश, आमंत्रण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह और छत्तीसगढ़ का गमछा जिसमे छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति परम्परा को दर्शाया गया है भेंट स्वरुप दिया गया। उपराज्यपाल ने भी छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे विकास उपाध्याय और विनोद चन्द्राकर को अंडमान निकोबार के राष्ट्रीय स्मारक (सेलुलर जेल) का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उपराज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। छत्तीसगढ़ मे होने वाले राज्योंत्स्व मे अंडमान निकोबार के आदिवासी दल भी शामिल होकर अपनी प्रस्तुति देंगे।

राजधानी में 1 से 3 नवंबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, देश-विदेश के जनजातियों के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली, नृत्य की दिखेगी झलक

राजधानी में 1 से 3 नवंबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, देश-विदेश के जनजातियों के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली, नृत्य की दिखेगी झलक

 रायपुर। आधुनिकता के दौड़ से दूर जंगलों में रहने वाली जनजातियों की अपनी समृद्ध संस्कृति है। विभिन्न जनजातियों के अपने तीज-त्यौहार, लोक नृत्य व गीत भी हैं। इन आदिवासियों की कला और संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक किया जा रहा है। राज्य में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का यह तीसरा आयोजन है। महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होगा।

छत्तीसगढ़ में 42 तरह की जनजातियां निवासरत
छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न है। यहां का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है एवं यहां जनजातियों की जनसंख्या राज्य की कुल जनसंख्या का 31 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ राज्य में 42 तरह की जनजातियां निवास करती हैं। इस महोत्सव के माध्यम से जनजाति कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन का अवसर मिलता है।

आपसी मेल-जोल, कला-संस्कृतियों के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण

महोत्सव के माध्यम से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच उनकी कलाओं की साझेदारी होगी। वे एक-दूसरे के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली को भी देख-समझ सकेंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन से आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। यह आयोजन देश और पूरी दुनिया के जनजातीय समुदायों के आपसी मेल-जोल, कला-संस्कृतियों के आदान-प्रदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

देश विदेश के 1500 से अधिक जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेगें। इन कलाकरों में देश के 1400 और विदेशों के 100 प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन में मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे।

विदेशी जनजातियों की संस्कृति को भी जानने का मिलेगा मौका

छत्तीसगढ़ में प्रथम बार आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन वर्ष 2019 में 27 से 29 दिसम्बर तक किया गया था। इस महोत्सव में कुल 1,262 कलाकारों ने भाग लिया। इनमें 06 देशों के 59 जनजतीय कलाकारों शामिल थे। इसमें भारत के विभिन्न राज्यो सहित श्रीलंका, यूगांडा, मालदीव, थाईलैंड, बंग्लादेश और बेलारूस कलाकारों ने अपने देश के संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव वर्ष 2021 का आयोजन 28 अक्टूबर से 01 नवंबर तक किया था। जिसमें कुल 1,149 कलाकारों ने भाग लिया। इनमें में 07 देशों के 60 जनजातीय कलाकारों भी शामिल थे। इनमें स्वीजरलैंड, माली, नाइजीरिया, श्रीलंका, फ़िलिस्तीन, यूगांडा और उज्बेकिस्तान के कलाकारों ने भाग लिया।

इस वर्ष राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव वर्ष 2022 का आयोजन 01 से 03 नवंबर तक होगा। इस महोत्सव में कुल 1500 जनजातीय कलाकार भाग लेंगे। इसमें 09 देशों के 100 जनजातीय कलाकार भाग लेेने पहुँचेंगे। इनमें मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे।

‘फसल कटाई और आदिवासी रीति-रिवाज की थीम पर होगा नृत्य महोत्सव

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव मंे इस बार दो थीम रखी गई है। पहली थीम है ‘फसल कटाई पर होने वाले आदिवासी नृत्य’ और दूसरी थीम है ‘आदिवासी परम्पराएं और रीति- रिवाज’। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को कुल 20 लाख रुपए का पुरस्कार

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 05 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 03 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 02 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।

जनजातीय कला, संस्कृति और विरासत को सहेजने के लिए हो रहे जतन

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने विगत् पौने चार वर्षो में छत्तीसगढ़ की लोक तथा जनजाति कला, संस्कृति और विरासत सहेजने और संवारने के लिए बहुत सारे जतन किये है। यहां के पर्यटन स्थलों, कला परपंराओं और संस्कृति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में राज्य गीत को मान्यता दी गई, इसका मानकीकरण किया गया। राज्य के लोक एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण स्तर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक नाम से खेलकूद आयोजन किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या कर लाश को दफनाया, महीने भर से था लापता, मामले में 3 संदेही हिरासत में…

कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या कर लाश को दफनाया, महीने भर से था लापता, मामले में 3 संदेही हिरासत में…

 रायपुर। रायपुर के उरला क्षेत्र से लापता कांग्रेस नेता के भतीजे की लाश मिली है। लापता युवक की लाश WRS कॉलोनी स्थित रेलवे पटरी में मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, उरला थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवक वाहजुद्दीन उर्फ बाबू 25 सितंबर से लापता था। इस ममले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने WRS कॉलोनी स्थित रेलवे पटरी के पास हत्या कर लाश को दफन करना कबूल किया। मृत युवक बीरगांव नगर निगम MIC मेंबर इकराम अहमद का भतीजा था।

बताया जा रहा है कि WRS कॉलोनी स्थित रेलवे पटरी के पास हत्या कर लाश को दफना दी गई थी। जिसके बाद आज पुलिस को दफन लाश मिली है। लाश निकलने के लिए तहसीलदार की मौजूदगी में खुदाई हुई, जहां से डेडबॉडी निकाली गई है। इस मामले में हिरासत में लिए गए तीन संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

व्यापारी की संदिग्ध हालत में मिली लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका

व्यापारी की संदिग्ध हालत में मिली लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका

 दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के धौराभाठा (परसाही) गांव के पास लकड़ी व्यापारी का शव संदिग्ध मिला है। व्यापारी का शव खदान के पास पड़ा हुआ मिला है। उतई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंडा निवासी ईश्वर साहू (36 साल) लकड़ी खरीदी और बिक्री करने का काम करता था। उसने उतई के परसाही में एक व्यापारी को लकड़ी दिया था। उसका 30 हजार रुपए उसे लेना था। वही लेने के लिए वह गुरुवार को वहां पहुंचा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लकड़ी व्यापारी ने ईश्वर को 30 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद वह वहां चला गया था। अब आज उसका शव मिला है।

पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। उसके सिर में पीछे से किसी ठोस चीज से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।

नियमों के उलंघन पर कलेक्टर सख्त, 10 बीएलओ को जारी किया नोटिस

नियमों के उलंघन पर कलेक्टर सख्त, 10 बीएलओ को जारी किया नोटिस

 रायपुर। मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु जांजगीर-चांपा  के विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बीएलओ को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा  के निर्देशित करने के बाद भी बीएलओ द्वारा 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एसडीएम (राजस्व) एवं निर्वा. रजि. अधिकारी अकलतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोचन सिंह राज, बी.एल.ओ. भाग संख्या 155, अकलतरा 3, मो. आदम कुरैशी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 161 अकलतरा 9, अमित कुमार धीवर, बीएलओ भाग संख्या 162 अकलतरा 10, राजेन्द्र कुमार कश्यप, बीएलओ भाग संख्या 163, अकलतरा – 11, कृष्णपाल सिंह, बीएलओ भाग संख्या 172 कल्याणपुर ,दिनेश कुमार राज बीएलओ भाग संख्या 196 अमोरा, गणेश निर्मलकर, बीएलओ भाग संख्या 197 आरसमेटा, सच्चिदानंद कश्यप, बीएलओ भाग संख्या 199 सोनसरी, अमित कुमार माथुर, बीएलओ भाग संख्या 200 सोनसरी -2 और रामशरण सिंगसर्वा, बीएलओ भाग संख्या 212 पकरिया को 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

CG NEWS: नहर की जमीन बिक्री मामले में एसडीएम की बड़ी कार्यवाही, महिला पटवारी को किया निलंबित

CG NEWS: नहर की जमीन बिक्री मामले में एसडीएम की बड़ी कार्यवाही, महिला पटवारी को किया निलंबित

 कोरिया।CG NEWS: जिले के बैकुंठपुर में नहर की जमीन बिक्री  मामले में एसडीएम ने महिला पटवारी को निलंबित कर दिया है। वंदना कुजूर पटवारी हल्का नंबर 5 खरवत की रहवासी है। ग्राम मंडलापारा स्थित नहर भूमि को महिला पटवारी द्वारा विक्रय किया गया था। जिसका नामांतरण पंजी में बिना सक्षम अधिकारी के प्रमाणीकरण करवाये बिना नामांतरण कर दिया गया था। जिसके चलते महिला पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

CG BREAKING : राजीव भवन में पीसीसी की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

CG BREAKING : राजीव भवन में पीसीसी की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

 रायपुर। 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब जमीनी तैयारियों के साथ ही मुद्दों पर भी फोकस शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजीव भवन में पीसीसी की राजनीतिक मामलों की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक के बाद पीएल पुनिया ने कहा आज की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है, जिसमे एक बेहतर समन्वय के साथ में आगे काम कियाजान को लेकर चर्चा की गई है, साथ ही 2023 का चुनाव किस तरीके से लड़ा जाए उस पर भी विचार किया गया है।

CG BREAKING : राजीव भवन में पीसीसी की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

वहीँ बैठक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि – बैठक के उद्देश्यों के बारे में पुनिया जी ने जानकारी दी, बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित हुए, आगे चुनाव की रणनीति किस प्रकार हो कैसे हमें जाना है, इन बिंदुओं पर चर्चा हुई है। प्रभारी के द्वारा हम सब को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। इसका क्रियान्वयन हमको करना है।

गौरतलब है कि, 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब जमीनी तैयारियों (Raipur Rajiv Bhawan) के साथ ही मुद्दों पर भी फोकस शुरू कर दिया है। चुनावी मुद्दे तैयार करने के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की इस बैठक में मुख्यमंत्री बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया, चंदन यादव के साथ मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया, अमरजीत भगत, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू आदि मौजूद रहे। वहीँ बैठक में शामिल होने के बाद पीएल पुनिया सीएम भूपेश बघेल के साथ बस्तर रवाना होंगे। सीएम भूपेश दिवंगत नेता मनोज मंडावी के परिजनों से मुलाकात के बाद रायपुर लौट आएंगे।

कुँए में गिरा हाथियों का झुंड... कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू...देखें VIDEO

कुँए में गिरा हाथियों का झुंड... कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू...देखें VIDEO

धमतरी। जिले के दुगली वन परिक्षेत्र (Dugli Forest Range) मे 30 हाथियो का झुंड़ इलाके मे विचरण कर रहे है। हाथियो का झुंड खेतों मे लगे फसलो को नुकसान पहुचाते हुए आगे बढ रहा है। बीती रात दुगली के चारगाव मे किसान रमेश नेताम के खेत से लगे कुए मे इसी झुंड के तीन हाथी गिर गए थे। रात होने की वजह से वन विभाग ने रेस्क्यू नही किया। सुबह होते होते वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनो हाथियो को बाहर निकाला गया।

दरअसल दुगली परिक्षेत्र अंतर्गत चारगांव के किसान रमेश नेताम के खेत जो कंपार्टमेंट 339 के नजदीक कुएं में बीती रात करीब 8 बजे 3 हाथी गिर गए थे। रात को वन विभाग को सूचना मिलने पर डीएफओ सहित समस्त अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं हालात का जायजा लिया। मौके पर आसपास हाथी दल (लगभग 30) विचरण कर रहे थे। लेकिन किसी प्रकार की बेचैनी हाथियों में नजर नहीं आ रही थी, इससे अनुमान लगाया गया कि कुएं में गिरे हाथी सुरक्षित हैं। चूंकि चारों ओर हाथी खेतों में फैले हुए थे, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात में ऑपरेशन नहीं करने का निर्णय लिया गया। इस बीच दो जेसीबी, सर्च लाइट्स, रेत और लकड़ी के लट्ठो आदि की व्यवस्था कर ली गई थी ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। शुक्रवार की सुबह 5 बजे के आसपास दो हाथी पास के सोलर पंप के सहारे से बाहर आ गए। जबकि तीसरा हाथी नहीं निकल पा रहा था। जिसे कुएं के एक छोर को जेसीबी से हटा करके निकाला गया। जिसके बाद तीनों हाथीयो को जंगल के भीतर खदेडा गया। जहाँ पर तीनो हाथी सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं। पुरे ऑपरेशन के सफल हो जाने पर वन विभाग ने राहत की सांस ली।

देखें रेस्क्यू का वीडियो 

 

 

भारी हंगामे के बीच भाजपा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया शिकायतों का अंबार

भारी हंगामे के बीच भाजपा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया शिकायतों का अंबार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में महज एक वर्ष ही शेष रह गया है, जिसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वहीँ भाजपा ने भी लगातार बैठक का दौर शुरू कर दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने विधानसभावार बैठकों की शुरुआत कर दी है। पहली बैठक रायपुर शहर के चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं की हुई। रायपुर पश्चिम, ग्रामीण, उत्तर और दक्षिण के क्रम में बैठक हुई, लेकिन रायपुर उत्तर विधानसभा की बैठक काफी हंगामाखेज रही।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने इशारों-इशारों में जहां पूर्व शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा दिया। इनमें कई मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं। वहीं, एक कार्यकर्ता ने पार्षद सूर्यकांत राठौड़ के खिलाफ नामजद शिकायत की। इसका कुछ और कार्यकर्ताओं ने समर्थन भी किया। जामवाल ने सभी की शिकायतें सुनीं। इसके बाद सबका उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “यह पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि एक-एक कार्यकर्ता की है। आप सब (कार्यकर्ता) इस पार्टी के मालिक हैं। जो भी शिकायतें हैं, उन्हें मन में रखने के बजाय कभी भी मेरे पास आकर बताएं। मेरी पाचन शक्ति बहुत अच्छी है। कोई भी बात कमरे से बाहर नहीं जाएगी। साथ ही, जो गलत हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।’

बूथ स्तर पर जाकर काम करने के दिए गए निर्देश

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने एक-एक कार्यकर्ता से परिचय लिया। उन्हें पूरा बोलने का अवसर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के लिए काम करना है। बूथ को मजबूत बनाना है। जामवाल ने कार्यकर्ताओं से ही पूछा कि किस तरह जीत सकते हैं। इस पर उनकी ओर से सुझाव भी आए। इन सुझावों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बूथ स्तर पर जाकर काम करने के निर्देश दिए। सभी बैठकों में 150 से 200 लोग अपेक्षित थे। इन सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने कहा गया है।

कमल निशान देखें

विधानसभावार बैठकों की शुरुआत के साथ ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने यह भी संकेत दे दिए हैं कि किसी एक चेहरे के बजाय कमल निशान को देखकर कार्यकर्ता काम करें। दरअसल, इस बार चुनाव में बड़ी संख्या में टिकट कटने की बातें आ रही हैं। ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि किसी एक नेता के समर्थक बनकर उनकी बातों में आने के बजाय पार्टी को ऊपर मानकर काम करें। पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

1 नवम्बर से धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण पर, केंद्रों में पहुंचा बारदाना

1 नवम्बर से धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण पर, केंद्रों में पहुंचा बारदाना

 1 नवम्बर से धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में। विकासखण्ड के 18 धान खरीदी केंद्रों में पहुंचा बारदाना।दीपावली का त्योहार बीत जाने के बाद अब किसान खेतों में धान कटाई में जुट हैं। 1 नवंबर से शुरू धान खरीदी के लिए समितियों में भी तैयारियां तेज हो गई है, लेकिन जिले में इस साल धान बुवाई में हुई देरी होने से लगभग 20 फीसदी फसल ही पकी है। कटाई शुरू नहीं होने से नवंबर के पहले हफ्ते धान बिक्री की उम्मीद कम है। कोरिया व मनेद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर जिले में 33 समिति के 41 उपार्जन केंद्रों से धान खरीदी की जानी है। 1 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी के लिए किसानों आरईओ 31 अक्टूबर तक पंजीयन करेंगे। पिछले साल धान बेचने वाले 28 हजार 304 किसानों ने इस साल पंजीयन करा लिये है।

इस बार किसानों की संख्या 33 हजार से अधिक होने का अनुमान है। हालांकि मानसून की देरी से फसल उत्पादन में फर्क नजर आएगा। कई समितियों में किसानों की संख्या दोगुनी हो गई है, लेकिन धान को सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था नहीं हो सकी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने के लिए सेवा सहकारी समितियाें की ओर से साफ-सफाई कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

धान रखने के लिए समुचित इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन जिले में 50 फीसदी समितियां ऐसी है। जहां धान रखने के लिए चबूतरे तो बने हैं, लेकिन शेड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश और धूप से धान को बचाने के लिए सिर्फ तिरपाल ही सहारा है। जिले में कांटा बांट का सत्यापन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। समर्थन मूल्य पर किसानों से पहले दिन से ही धान खरीदी के लिए बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में भंडारण नहीं हो सका है। जिले में इस साल धान की पैदावार व उत्पादन में पिछले साल की अपेक्षा कमी आने की संभावना है।

पंजीयन पूरा होने के बाद नए किसानों की संख्या स्पष्ट होगी
डीएमओ बुद्धिमान टेकाम ने बताया कि 31 अक्टूबर तक पंजीयन होना है। 1 नवंबर से खरीदी होगी। कृषि विभाग के उप संचालक पीएस दीवान ने बताया कि पंजीयन पूरा होने के बाद ही नए किसानों की संख्या स्पष्ट होगी। आरईओ पंजीयन कर रहे हैं।

इस साल जिले के 33 हजार से ज्यादा किसान बेचेंगे धान
धान खरीदी के लिए नए किसानों का पंजीयन भी शुरू कर दिया गया है। गिरदावरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई है। पंजीयन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद पहले नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इस बार 33 हजार से अधिक किसान 41 उपार्जन केंद्रों में अपनी उपज बेचेंगे। इसके पहले ही प्रशासन ने बॉर्डर पर सख्ती और अवैध ढंग से धान खपाने वालों की निगरानी शुरू करने की तैयारी की है।

धान परिवहन में पहले से तगड़ी व्यवस्था निर्देश
प्रदेश सरकार ने धान खरीदी के लिए पहले नवंबर की तारीख तय कर दी है। इसके साथ ही जिलेभर में धान खरीदी को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। कोरिया जिले के अलावा नवगठित जिले एमसीबी में भी धान खरीदी की तैयारी को लेकर अफसर मैदान में उतर गए हैं। बीते दिनों राज्य स्तरीय अफसरों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के अफसरों को जरुरी निर्देश भी जारी किए हैं। इसमें खासकर धान के परिवहन को लेकर पहले ही तगड़ी व्यवस्था बनाने कहा है।

मौसम साफ इसलिए खेतों से फसल लाने की है जल्दी
जिले में फिलहाल मौसम साफ है। बादल नहीं होने के कारण ठंड तेजी से अपना असर दिखा रही है। मौसम साफ देखते हुए किसानों को भी खेतों से फसल को खलिहान में लाने की जल्दी है, लेकिन धान पकने में दो हफ्ते का वक्त लगेगा। जहां धान पक चले हैं वहां किसानों को इन दिनों कुशल मजदूर भी नहीं मिल पा रहे हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीयन पूरा होने के साथ ही प्रशासन व प्रबंधन व्यवस्था की तैयारी में जुट गए हैं।

नशीली दवाई बेचने पर एक मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस रद्द, 7 का सस्पेंड, 4 को कारण बताओ नोटिस

नशीली दवाई बेचने पर एक मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस रद्द, 7 का सस्पेंड, 4 को कारण बताओ नोटिस

 दुर्ग। जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कई मेडिकल स्टोर्स में एक साथ छापेमार कार्रवाई कर प्रतिबंधित व नशीली दवाओं को जब्त किया। जिसके बाद एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। वहीं 7 मेडिकल स्टोर को 3 से 10 दिनों तक के लिए सस्पेंड किया गया। 4 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सही जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने नशीली दवाओं की ब्रिकी करने वाले मेडिकल स्टोर्स की जांच के निर्देश दिए हैं। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. जेपी मेश्राम के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम को नशीली दवाइयों की अवैध विक्री करने वाले मेडिकल स्टोर्स की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खुर्सीपार क्षेत्र में कुल 14 मेडिकल स्टोर्स में छापेमार कार्रवाई की। इसमें से 10 मेडिकल स्टोर्स बंद पाए गए।

जांच के दौरान खुर्सीपार क्षेत्र में संचालित सरदार मेडिकोज व श्रीराम मेडिकल स्टोर्स सहित चार मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाओं की सेल होना पाया गया। टीम ने जब उनसे रिकॉर्ड मांगा तो वे नहीं दे पाए। चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान 8 मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली दवाइयों का अवैध रूप से क्रय-विक्रय किया जाना पाया गया। विभाग ने 7 मेडिकल स्टोर्स को 3-10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। वहीं मेसर्स भारत मेडिकल कसारीडीह दुर्ग का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने इन सभी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग एवं साइकोट्रोपिक एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की है।

इन मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ की गई कार्रवाई

विभाग ने मेसर्स विनय मेडिकल स्टोर्स, अग्रसेन चौक का लाइसेंस 10 दिन के लिए निलंबित किया है। मेसर्स जीवन मेडिसिन सेंटर 5 दिन, दुर्ग मेसर्स लक्ष्य मेडिकल, भिलाई 3 दिन, मेसर्स भारत मेडिकल कसारीडीह दुर्ग का लाइसेंस सस्पेंड किया गया, मेसर्स सिन्हा मेडिकल स्टोर्स, जामगांव, पाटन का लाइसेंस 5 दिन, मेसर्स विजय मेडिकल स्टोर्स, पाटन 5 दिन, मेसर्स देवांगन मेडिकल स्टोर्स, पाटन, 5 दिन, मेसर्स जलाराम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स दुर्ग का लाइसेंस 3 दिन के लिए निलंबित किया गया है। इसके साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र में 4 फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, भूपेश सरकार ने राज्योत्सव के पहले सैलरी में की बढ़ोतरी, आदेश हुआ जारी ..

इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, भूपेश सरकार ने राज्योत्सव के पहले सैलरी में की बढ़ोतरी, आदेश हुआ जारी ..

 रायपुर । राज्योत्सव के पूर्व राज्य सरकार ने ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश भर के RHEO का ग्रेड पे बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (RHEO) को भी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) की तरह 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। जानकारी के मुताबिक जब से इस पद का सृजन हुआ था, तब RAEO और RHEO का ग्रेड पे 2400 ही था, लेकिन इसी बीच 2016 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का ग्रेड 2400 से बढ़ाकर 2800 कर दिया।

 इस फैसले के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी के बीच वेतन का अंतर करीब 6500 रूपये का बढ़ गया। इसके बाद से ही RHEO की तरफ से लगातार मांगें सरकार के सामने बुलंद की जा रही थी। अलग-अलग चरण के आंदोलन के बाद अब राज्य सरकार ने RAEO की तर्ज पर RHEO यानि उद्यानिकी विस्तार अधिकारी का भी ग्रेड पे 2800 कर दिया है।

 

करीब 6500 रूपये बढ़ जायेगा वेतन
 पहले ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी का वेतन 5200-20200 ग्रेड पे 2400 था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 5200-20200 ग्रेड पे 2800 कर दिया गया है। ये सातवें वेतनमान के वेतन मैट्रिक्स का लेवल-7 है। राज्य सरकार ने 18 अक्टूबर को इसकी सहमति दी थी, जिसके बाद अवर सचिव ने इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अभी ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारियों को 35000 रुपये वेतन मिलता है, जो अब बढ़कर 40,000 रूपये हो जायेगा।

CG Transfer Breaking : नायाब तहसीलदारों का हुआ तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें ट्रांसफर लिस्ट

CG Transfer Breaking : नायाब तहसीलदारों का हुआ तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें ट्रांसफर लिस्ट

 बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले में मंत्रालय के आदेश पर संभागीय आयुक्त ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके लिए आदेश जारी किया गया है, जिनमें चार नायाब तहसीलदार के नाम शामिल है। सौरभ कुमार चौरसिया नायब तहसीलदार कसडोल अब लवन तहसीलदार के भी प्रभारी होंगे। वहीं चमनलाल ध्रुव, नायब तहसीलदार जो मोहला में पदस्थ थे, अब उन्हें प्रभार सोनाखान तहसीलदार के तौर पर पदस्थ किया गया है। वही सिमगा के निलंबित नायब तहसीलदार युवराज साहू को बहाल कर तहसील कसडोल में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा पंकज बघेल नायब तहसीलदार को पल्लारी की जिम्मेवारी दी गई है।

CG Transfer Breaking : कई पटवारियों को किया गया इधर से उधर, SDO ने जारी किए आदेश, देखें लिस्ट

CG Transfer Breaking : कई पटवारियों को किया गया इधर से उधर, SDO ने जारी किए आदेश, देखें लिस्ट

 बलौदा बाजार-भाटापारा। प्रदेश में तबादलों के दौर के बीच, एक और ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। बलौदा बाजार – भांटपारा जिले में दर्जन भर से ज्यादा पटवारियों का तबादला कर दिया गया है। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश के बाद अनुविभागीय अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, फॉयर मेन समेत इन पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल्स

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, फॉयर मेन समेत इन पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल्स

 राजनांदगांव। फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई( bhilai) द्वारा 31 अक्टूबर 2022 को जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों पर भर्ती ( post ) 

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से फॉयर मेन (केवल पुरूष), सिक्यूरिटी गार्ड (महिला व पुरूष), ड्राईवर हैवी लायसेंस (केवल पुरूष) की भर्ती की जाएगी।

समस्त मूल दस्तावेजों ( documents) 

प्लेसमेंट में शामिल होने वाले इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

मुख्यमंत्री बघेल आज चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री बघेल आज चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल(CM baghel)  आज कांकेर जिले के चारामा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 58 करोड़ 05 लाख रूपये के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इनमें 49 करोड़ 24 लाख रूपये के 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री व चेक का वितरण भी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। उनमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के विभिन्न वार्डाे में अधोसंरचना मद से 02 करोड़ 81 लाख रूपये के सी.सी.रोड ( cc road)व नाली निर्माण कार्य, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 44 लाख रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, कोरर-तरांदूल मार्ग में 02 करोड़ 30 लाख 29 हजार रूपये की लागत से 2.10 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, कोर्रामपारा-घोठा से परवी मार्ग निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लागत 12 करोड़ 91 हजार रूपये, ग्राम पंचायत परवी में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत मांगरा नाला भाग-02 नालों का उपचार कार्य लागत 01 करोड़ 12 लाख 56 हजार 700 रूपये, ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत बयानार नालों का उपचार कार्य लागत 88 लाख 81 हजार 700 रूपए की लागत के कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से भानुप्रतापपुर ( bhanupratapur)में निर्मित 50 सीटर पो.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण लागत 191 लाख रूपये, चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सराधुनवागांव में निर्मित महिला स्व सहायता समूह के आजीविका संवर्धन हेतु वर्किंग शेड निर्माण लागत 07 लाख 60 हजार रूपये तथा अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेलोण्डी में 127 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण का लोकार्पण किया जायेगा।

CM भूपेश की घोषणा पर अमल, विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली शासकीय नौकरी

CM भूपेश की घोषणा पर अमल, विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली शासकीय नौकरी

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति के 80 शिक्षित युवाओं को शिक्षा, राजस्व, सहायक शिक्षक, पशुपालन विभाग में परिचारक, भृत्य के पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने 80 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों को सामाजिक उत्थान की दिशा में इन वर्ग के पढ़े लिखे युवक-युवतियों को चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती( post fulfill) दी जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी( job) देने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 बैगा युवाओं को शासकीय सेवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार जो कहती है उसे पूरा भी करती है

छत्तीसगढ़ सरकार जो कहती है उसे पूरा भी करती है। प्रदेश में निवासरत अति पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित( educated)को शिक्षा और विकास के मुख्य धारा में लाने सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की पहली बैठक आज, पीएल पुनिया समेत सभी सदस्य होंगे शामिल

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की पहली बैठक आज, पीएल पुनिया समेत सभी सदस्य होंगे शामिल

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।राजीव भवन में होने वाली कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद पीएल पुनिया( PL puniya) जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। पुनिया आज जगदलपुर विधानसभा और कल दंतेवाड़ा विधानसभा की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ( mohan markam)उपस्थित रहेंगे।

मुखिया भूपेश बघेल भी आज कांकेर ( kanker)दौरे पर

मुखिया भूपेश बघेल भी आज कांकेर दौरे पर रहेंगे। सीएम बघेल चारामा में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल नाथिया नवागांव जाएंगे।

BREAKING : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा में कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त

BREAKING : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा में कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त

 रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा महिला बाल विकास विभाग जिला रायपुर अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल गृह, बाल संप्रेषण गृह में संविदा में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों पर संविदा नियम अंतर्गत सेवा से बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर ने बताया कि विभाग अधीन कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारियों को खराब गोपनीय प्रतिवेदन ,कार्य पर नियमित रूप से अनुपस्थिति, पीड़ित पक्ष से दुर्ववहार, महिला कर्मचारियों से दुर्वव्यहार की लंबे समय से शिकायत प्राप्त होने के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा अनुशंसा उपरांत कलेक्टर द्वारा सेवा बर्खास्त की कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा भर्ती नियम 2012 के उपबंधो द्वारा कार्य की उपयुक्तता का आकंलन पश्चात इनकी सेवाए 31 अक्टूबर 2022 से स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

 
CG NEWS : नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर पत्रकार के भाई की कर दी हत्या

CG NEWS : नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर पत्रकार के भाई की कर दी हत्या

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। बीजापुर जिले में माओवादियों ने क्रेडा विभाग के एक तकनीशियन की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक जिले के एक पत्रकार का भाई था। उसे 4-5 दिन पहले नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। जिसके बाद खूनी जनअदालत लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, दिवाली की रात छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित एक गांव में सार्वजनिक दरबार लगा दिया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में मौत की सजा सुनाई गई थी। यह मामला जिले के उसूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मृतक बसंत झड़ी कोट्टापल्ली क्षेत्र के क्रेडा विभाग में टेक्नीशियन का काम करता था, जिसे नक्सलियों ने गत शुक्रवार की रात ही गांव से छीन लिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों के अगवा करने के बाद वे उसे जंगल में इधर-उधर ले गया। फिर कोट्टापल्ली को गांव के जंगल में ले जाया गया। यहां माओवादियों ने जन अदालत का आयोजन किया। इस सार्वजनिक अदालत में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद थे। फिर बसंत पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए उसे जन अदालत के कटघरे में खड़ा किया गया। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने पहले सैकड़ों ग्रामीणों के बीच बसंत की पिटाई की। फिर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। माओवादियों ने दीवाली की रात को घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद शव को गांव में फेंक दिया।