CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
भारी हंगामे के बीच भाजपा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया शिकायतों का अंबार

भारी हंगामे के बीच भाजपा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया शिकायतों का अंबार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में महज एक वर्ष ही शेष रह गया है, जिसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वहीँ भाजपा ने भी लगातार बैठक का दौर शुरू कर दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने विधानसभावार बैठकों की शुरुआत कर दी है। पहली बैठक रायपुर शहर के चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं की हुई। रायपुर पश्चिम, ग्रामीण, उत्तर और दक्षिण के क्रम में बैठक हुई, लेकिन रायपुर उत्तर विधानसभा की बैठक काफी हंगामाखेज रही।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने इशारों-इशारों में जहां पूर्व शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा दिया। इनमें कई मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं। वहीं, एक कार्यकर्ता ने पार्षद सूर्यकांत राठौड़ के खिलाफ नामजद शिकायत की। इसका कुछ और कार्यकर्ताओं ने समर्थन भी किया। जामवाल ने सभी की शिकायतें सुनीं। इसके बाद सबका उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “यह पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि एक-एक कार्यकर्ता की है। आप सब (कार्यकर्ता) इस पार्टी के मालिक हैं। जो भी शिकायतें हैं, उन्हें मन में रखने के बजाय कभी भी मेरे पास आकर बताएं। मेरी पाचन शक्ति बहुत अच्छी है। कोई भी बात कमरे से बाहर नहीं जाएगी। साथ ही, जो गलत हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।’

बूथ स्तर पर जाकर काम करने के दिए गए निर्देश

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने एक-एक कार्यकर्ता से परिचय लिया। उन्हें पूरा बोलने का अवसर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के लिए काम करना है। बूथ को मजबूत बनाना है। जामवाल ने कार्यकर्ताओं से ही पूछा कि किस तरह जीत सकते हैं। इस पर उनकी ओर से सुझाव भी आए। इन सुझावों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बूथ स्तर पर जाकर काम करने के निर्देश दिए। सभी बैठकों में 150 से 200 लोग अपेक्षित थे। इन सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने कहा गया है।

कमल निशान देखें

विधानसभावार बैठकों की शुरुआत के साथ ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने यह भी संकेत दे दिए हैं कि किसी एक चेहरे के बजाय कमल निशान को देखकर कार्यकर्ता काम करें। दरअसल, इस बार चुनाव में बड़ी संख्या में टिकट कटने की बातें आ रही हैं। ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि किसी एक नेता के समर्थक बनकर उनकी बातों में आने के बजाय पार्टी को ऊपर मानकर काम करें। पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

1 नवम्बर से धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण पर, केंद्रों में पहुंचा बारदाना

1 नवम्बर से धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण पर, केंद्रों में पहुंचा बारदाना

 1 नवम्बर से धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में। विकासखण्ड के 18 धान खरीदी केंद्रों में पहुंचा बारदाना।दीपावली का त्योहार बीत जाने के बाद अब किसान खेतों में धान कटाई में जुट हैं। 1 नवंबर से शुरू धान खरीदी के लिए समितियों में भी तैयारियां तेज हो गई है, लेकिन जिले में इस साल धान बुवाई में हुई देरी होने से लगभग 20 फीसदी फसल ही पकी है। कटाई शुरू नहीं होने से नवंबर के पहले हफ्ते धान बिक्री की उम्मीद कम है। कोरिया व मनेद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर जिले में 33 समिति के 41 उपार्जन केंद्रों से धान खरीदी की जानी है। 1 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी के लिए किसानों आरईओ 31 अक्टूबर तक पंजीयन करेंगे। पिछले साल धान बेचने वाले 28 हजार 304 किसानों ने इस साल पंजीयन करा लिये है।

इस बार किसानों की संख्या 33 हजार से अधिक होने का अनुमान है। हालांकि मानसून की देरी से फसल उत्पादन में फर्क नजर आएगा। कई समितियों में किसानों की संख्या दोगुनी हो गई है, लेकिन धान को सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था नहीं हो सकी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने के लिए सेवा सहकारी समितियाें की ओर से साफ-सफाई कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

धान रखने के लिए समुचित इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन जिले में 50 फीसदी समितियां ऐसी है। जहां धान रखने के लिए चबूतरे तो बने हैं, लेकिन शेड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश और धूप से धान को बचाने के लिए सिर्फ तिरपाल ही सहारा है। जिले में कांटा बांट का सत्यापन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। समर्थन मूल्य पर किसानों से पहले दिन से ही धान खरीदी के लिए बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में भंडारण नहीं हो सका है। जिले में इस साल धान की पैदावार व उत्पादन में पिछले साल की अपेक्षा कमी आने की संभावना है।

पंजीयन पूरा होने के बाद नए किसानों की संख्या स्पष्ट होगी
डीएमओ बुद्धिमान टेकाम ने बताया कि 31 अक्टूबर तक पंजीयन होना है। 1 नवंबर से खरीदी होगी। कृषि विभाग के उप संचालक पीएस दीवान ने बताया कि पंजीयन पूरा होने के बाद ही नए किसानों की संख्या स्पष्ट होगी। आरईओ पंजीयन कर रहे हैं।

इस साल जिले के 33 हजार से ज्यादा किसान बेचेंगे धान
धान खरीदी के लिए नए किसानों का पंजीयन भी शुरू कर दिया गया है। गिरदावरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई है। पंजीयन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद पहले नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इस बार 33 हजार से अधिक किसान 41 उपार्जन केंद्रों में अपनी उपज बेचेंगे। इसके पहले ही प्रशासन ने बॉर्डर पर सख्ती और अवैध ढंग से धान खपाने वालों की निगरानी शुरू करने की तैयारी की है।

धान परिवहन में पहले से तगड़ी व्यवस्था निर्देश
प्रदेश सरकार ने धान खरीदी के लिए पहले नवंबर की तारीख तय कर दी है। इसके साथ ही जिलेभर में धान खरीदी को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। कोरिया जिले के अलावा नवगठित जिले एमसीबी में भी धान खरीदी की तैयारी को लेकर अफसर मैदान में उतर गए हैं। बीते दिनों राज्य स्तरीय अफसरों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के अफसरों को जरुरी निर्देश भी जारी किए हैं। इसमें खासकर धान के परिवहन को लेकर पहले ही तगड़ी व्यवस्था बनाने कहा है।

मौसम साफ इसलिए खेतों से फसल लाने की है जल्दी
जिले में फिलहाल मौसम साफ है। बादल नहीं होने के कारण ठंड तेजी से अपना असर दिखा रही है। मौसम साफ देखते हुए किसानों को भी खेतों से फसल को खलिहान में लाने की जल्दी है, लेकिन धान पकने में दो हफ्ते का वक्त लगेगा। जहां धान पक चले हैं वहां किसानों को इन दिनों कुशल मजदूर भी नहीं मिल पा रहे हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीयन पूरा होने के साथ ही प्रशासन व प्रबंधन व्यवस्था की तैयारी में जुट गए हैं।

नशीली दवाई बेचने पर एक मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस रद्द, 7 का सस्पेंड, 4 को कारण बताओ नोटिस

नशीली दवाई बेचने पर एक मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस रद्द, 7 का सस्पेंड, 4 को कारण बताओ नोटिस

 दुर्ग। जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कई मेडिकल स्टोर्स में एक साथ छापेमार कार्रवाई कर प्रतिबंधित व नशीली दवाओं को जब्त किया। जिसके बाद एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। वहीं 7 मेडिकल स्टोर को 3 से 10 दिनों तक के लिए सस्पेंड किया गया। 4 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सही जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने नशीली दवाओं की ब्रिकी करने वाले मेडिकल स्टोर्स की जांच के निर्देश दिए हैं। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. जेपी मेश्राम के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम को नशीली दवाइयों की अवैध विक्री करने वाले मेडिकल स्टोर्स की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खुर्सीपार क्षेत्र में कुल 14 मेडिकल स्टोर्स में छापेमार कार्रवाई की। इसमें से 10 मेडिकल स्टोर्स बंद पाए गए।

जांच के दौरान खुर्सीपार क्षेत्र में संचालित सरदार मेडिकोज व श्रीराम मेडिकल स्टोर्स सहित चार मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाओं की सेल होना पाया गया। टीम ने जब उनसे रिकॉर्ड मांगा तो वे नहीं दे पाए। चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान 8 मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली दवाइयों का अवैध रूप से क्रय-विक्रय किया जाना पाया गया। विभाग ने 7 मेडिकल स्टोर्स को 3-10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। वहीं मेसर्स भारत मेडिकल कसारीडीह दुर्ग का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने इन सभी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग एवं साइकोट्रोपिक एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की है।

इन मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ की गई कार्रवाई

विभाग ने मेसर्स विनय मेडिकल स्टोर्स, अग्रसेन चौक का लाइसेंस 10 दिन के लिए निलंबित किया है। मेसर्स जीवन मेडिसिन सेंटर 5 दिन, दुर्ग मेसर्स लक्ष्य मेडिकल, भिलाई 3 दिन, मेसर्स भारत मेडिकल कसारीडीह दुर्ग का लाइसेंस सस्पेंड किया गया, मेसर्स सिन्हा मेडिकल स्टोर्स, जामगांव, पाटन का लाइसेंस 5 दिन, मेसर्स विजय मेडिकल स्टोर्स, पाटन 5 दिन, मेसर्स देवांगन मेडिकल स्टोर्स, पाटन, 5 दिन, मेसर्स जलाराम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स दुर्ग का लाइसेंस 3 दिन के लिए निलंबित किया गया है। इसके साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र में 4 फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, भूपेश सरकार ने राज्योत्सव के पहले सैलरी में की बढ़ोतरी, आदेश हुआ जारी ..

इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, भूपेश सरकार ने राज्योत्सव के पहले सैलरी में की बढ़ोतरी, आदेश हुआ जारी ..

 रायपुर । राज्योत्सव के पूर्व राज्य सरकार ने ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश भर के RHEO का ग्रेड पे बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (RHEO) को भी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) की तरह 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। जानकारी के मुताबिक जब से इस पद का सृजन हुआ था, तब RAEO और RHEO का ग्रेड पे 2400 ही था, लेकिन इसी बीच 2016 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का ग्रेड 2400 से बढ़ाकर 2800 कर दिया।

 इस फैसले के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी के बीच वेतन का अंतर करीब 6500 रूपये का बढ़ गया। इसके बाद से ही RHEO की तरफ से लगातार मांगें सरकार के सामने बुलंद की जा रही थी। अलग-अलग चरण के आंदोलन के बाद अब राज्य सरकार ने RAEO की तर्ज पर RHEO यानि उद्यानिकी विस्तार अधिकारी का भी ग्रेड पे 2800 कर दिया है।

 

करीब 6500 रूपये बढ़ जायेगा वेतन
 पहले ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी का वेतन 5200-20200 ग्रेड पे 2400 था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 5200-20200 ग्रेड पे 2800 कर दिया गया है। ये सातवें वेतनमान के वेतन मैट्रिक्स का लेवल-7 है। राज्य सरकार ने 18 अक्टूबर को इसकी सहमति दी थी, जिसके बाद अवर सचिव ने इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अभी ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारियों को 35000 रुपये वेतन मिलता है, जो अब बढ़कर 40,000 रूपये हो जायेगा।

CG Transfer Breaking : नायाब तहसीलदारों का हुआ तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें ट्रांसफर लिस्ट

CG Transfer Breaking : नायाब तहसीलदारों का हुआ तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें ट्रांसफर लिस्ट

 बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले में मंत्रालय के आदेश पर संभागीय आयुक्त ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके लिए आदेश जारी किया गया है, जिनमें चार नायाब तहसीलदार के नाम शामिल है। सौरभ कुमार चौरसिया नायब तहसीलदार कसडोल अब लवन तहसीलदार के भी प्रभारी होंगे। वहीं चमनलाल ध्रुव, नायब तहसीलदार जो मोहला में पदस्थ थे, अब उन्हें प्रभार सोनाखान तहसीलदार के तौर पर पदस्थ किया गया है। वही सिमगा के निलंबित नायब तहसीलदार युवराज साहू को बहाल कर तहसील कसडोल में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा पंकज बघेल नायब तहसीलदार को पल्लारी की जिम्मेवारी दी गई है।

CG Transfer Breaking : कई पटवारियों को किया गया इधर से उधर, SDO ने जारी किए आदेश, देखें लिस्ट

CG Transfer Breaking : कई पटवारियों को किया गया इधर से उधर, SDO ने जारी किए आदेश, देखें लिस्ट

 बलौदा बाजार-भाटापारा। प्रदेश में तबादलों के दौर के बीच, एक और ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। बलौदा बाजार – भांटपारा जिले में दर्जन भर से ज्यादा पटवारियों का तबादला कर दिया गया है। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश के बाद अनुविभागीय अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, फॉयर मेन समेत इन पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल्स

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, फॉयर मेन समेत इन पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल्स

 राजनांदगांव। फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई( bhilai) द्वारा 31 अक्टूबर 2022 को जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों पर भर्ती ( post ) 

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से फॉयर मेन (केवल पुरूष), सिक्यूरिटी गार्ड (महिला व पुरूष), ड्राईवर हैवी लायसेंस (केवल पुरूष) की भर्ती की जाएगी।

समस्त मूल दस्तावेजों ( documents) 

प्लेसमेंट में शामिल होने वाले इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

मुख्यमंत्री बघेल आज चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री बघेल आज चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल(CM baghel)  आज कांकेर जिले के चारामा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 58 करोड़ 05 लाख रूपये के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इनमें 49 करोड़ 24 लाख रूपये के 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री व चेक का वितरण भी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। उनमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के विभिन्न वार्डाे में अधोसंरचना मद से 02 करोड़ 81 लाख रूपये के सी.सी.रोड ( cc road)व नाली निर्माण कार्य, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 44 लाख रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, कोरर-तरांदूल मार्ग में 02 करोड़ 30 लाख 29 हजार रूपये की लागत से 2.10 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, कोर्रामपारा-घोठा से परवी मार्ग निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लागत 12 करोड़ 91 हजार रूपये, ग्राम पंचायत परवी में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत मांगरा नाला भाग-02 नालों का उपचार कार्य लागत 01 करोड़ 12 लाख 56 हजार 700 रूपये, ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत बयानार नालों का उपचार कार्य लागत 88 लाख 81 हजार 700 रूपए की लागत के कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से भानुप्रतापपुर ( bhanupratapur)में निर्मित 50 सीटर पो.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण लागत 191 लाख रूपये, चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सराधुनवागांव में निर्मित महिला स्व सहायता समूह के आजीविका संवर्धन हेतु वर्किंग शेड निर्माण लागत 07 लाख 60 हजार रूपये तथा अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेलोण्डी में 127 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण का लोकार्पण किया जायेगा।

CM भूपेश की घोषणा पर अमल, विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली शासकीय नौकरी

CM भूपेश की घोषणा पर अमल, विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली शासकीय नौकरी

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति के 80 शिक्षित युवाओं को शिक्षा, राजस्व, सहायक शिक्षक, पशुपालन विभाग में परिचारक, भृत्य के पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने 80 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों को सामाजिक उत्थान की दिशा में इन वर्ग के पढ़े लिखे युवक-युवतियों को चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती( post fulfill) दी जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी( job) देने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 बैगा युवाओं को शासकीय सेवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार जो कहती है उसे पूरा भी करती है

छत्तीसगढ़ सरकार जो कहती है उसे पूरा भी करती है। प्रदेश में निवासरत अति पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित( educated)को शिक्षा और विकास के मुख्य धारा में लाने सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की पहली बैठक आज, पीएल पुनिया समेत सभी सदस्य होंगे शामिल

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की पहली बैठक आज, पीएल पुनिया समेत सभी सदस्य होंगे शामिल

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।राजीव भवन में होने वाली कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद पीएल पुनिया( PL puniya) जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। पुनिया आज जगदलपुर विधानसभा और कल दंतेवाड़ा विधानसभा की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ( mohan markam)उपस्थित रहेंगे।

मुखिया भूपेश बघेल भी आज कांकेर ( kanker)दौरे पर

मुखिया भूपेश बघेल भी आज कांकेर दौरे पर रहेंगे। सीएम बघेल चारामा में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल नाथिया नवागांव जाएंगे।

BREAKING : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा में कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त

BREAKING : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा में कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त

 रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा महिला बाल विकास विभाग जिला रायपुर अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल गृह, बाल संप्रेषण गृह में संविदा में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों पर संविदा नियम अंतर्गत सेवा से बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर ने बताया कि विभाग अधीन कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारियों को खराब गोपनीय प्रतिवेदन ,कार्य पर नियमित रूप से अनुपस्थिति, पीड़ित पक्ष से दुर्ववहार, महिला कर्मचारियों से दुर्वव्यहार की लंबे समय से शिकायत प्राप्त होने के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा अनुशंसा उपरांत कलेक्टर द्वारा सेवा बर्खास्त की कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा भर्ती नियम 2012 के उपबंधो द्वारा कार्य की उपयुक्तता का आकंलन पश्चात इनकी सेवाए 31 अक्टूबर 2022 से स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

 
CG NEWS : नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर पत्रकार के भाई की कर दी हत्या

CG NEWS : नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर पत्रकार के भाई की कर दी हत्या

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। बीजापुर जिले में माओवादियों ने क्रेडा विभाग के एक तकनीशियन की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक जिले के एक पत्रकार का भाई था। उसे 4-5 दिन पहले नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। जिसके बाद खूनी जनअदालत लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, दिवाली की रात छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित एक गांव में सार्वजनिक दरबार लगा दिया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में मौत की सजा सुनाई गई थी। यह मामला जिले के उसूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मृतक बसंत झड़ी कोट्टापल्ली क्षेत्र के क्रेडा विभाग में टेक्नीशियन का काम करता था, जिसे नक्सलियों ने गत शुक्रवार की रात ही गांव से छीन लिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों के अगवा करने के बाद वे उसे जंगल में इधर-उधर ले गया। फिर कोट्टापल्ली को गांव के जंगल में ले जाया गया। यहां माओवादियों ने जन अदालत का आयोजन किया। इस सार्वजनिक अदालत में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद थे। फिर बसंत पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए उसे जन अदालत के कटघरे में खड़ा किया गया। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने पहले सैकड़ों ग्रामीणों के बीच बसंत की पिटाई की। फिर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। माओवादियों ने दीवाली की रात को घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद शव को गांव में फेंक दिया।

स्वास्थ्यकर्मी महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने बंधक बनाकर की हैवानियत, तलाश जारी

स्वास्थ्यकर्मी महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने बंधक बनाकर की हैवानियत, तलाश जारी

 अंबिकापुर। सरगुजा में गैंगरेप की वारदात की बड़ी खबर सामने आयी है, बताया जा रहा है कि पीड़िता को बंधक बनाकर 2 आरोपियों ने गैंगरेप ( gangrape)किया है, इस मामले की पुष्टि सीतापुर SDOP ध्रुवेश जायसवाल ने की है। घटना बतौली थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।

बता दें कि अभी सरगुजा संभाग के ही मनेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्यकर्मी के साथ हुई अस्पताल( hospital) में दिन दहाड़े हुए रेप की घटना का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फिर से गैंगरेप की बड़ी घटना सामने आई है। यहां पीड़ित महिला छिपछिपी उपस्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी। घटना के समय वह स्वास्थ्य केंद्र( health center) में अकेली थी। तभी आरोपी केंद्र पर पहुंच गया और उसने महिला को जबरन बांध दिया। एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि दो अन्य लोगों ने अपराध में उसका साथ दिया।

 

पुलिस को आपबीती सुनाते हुए एफआईआर( FIR) दर्ज कराई

 

घटना के बाद महिला( women) ने इस संबंध में पुलिस को आपबीती सुनाते हुए एफआईआर( FIR) दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी। इस मामले में तीन आरोपियों ( 3 arrest) गिरफ्तार किया है और एक फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 94 पुलिसकर्मियों के किए तबादले की जारी की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 94 पुलिसकर्मियों के किए तबादले की जारी की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

 गरियाबंद। जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. एक साथ 94 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले ने आदेश जारी किया है. विभाग में कसावट लाने के उद्देश्य से स्थानांतरण किया गया है.



हत्या के दो मामलों में आठ आरोपी हुए गिरफ्तार,पढ़िए पूरी खबर

हत्या के दो मामलों में आठ आरोपी हुए गिरफ्तार,पढ़िए पूरी खबर

 राजनांदगांव।  शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र और चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार को हुए हत्या के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन नाबालिग सहित 8 आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

दीपावली त्योहार के अवसर पर अपनी पुरानी रंजिश निकालने के लिए राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र और चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में बीते दिन हत्या के दो मामले सामने आए। पहले मामले में चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चार आरोपियों ने मिलकर शंकरपुर क्षेत्र में रात लगभग 10:00 बजे विनय भारती की अनिमेष तिवारी, आर्यन नायक, दीपक नेताम और नीलेश तिवारी ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उक्त घटना को अपनी पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। वहीं दूसरे मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन नाबालिग आरोपियों के साथ मिलकर शहर के स्टेशन पारा निवासी आरोपी अनमोल शेन्डे ने मोहम्मद कलीम खत्री पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या के मामले में भी आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। दोनों ही मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों पर कार्रवाई की है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि दोनों हत्या के मामले में आठ आरोपी शामिल हैं, जिसमें से तीन नाबालिग है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव ने बताया कि इन दोनों ही हत्या के मामले में शामिल आरोपी में से कुछ आदतन बदमाश है, जिनके खिलाफ कई धाराओं में मामले दर्ज है। हत्या के इन दोनों मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 25-27 आर्म्स एक्ट और धारा 302 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

CG NEWS : मनी लांड्रिंग केस में फंसे आईएएस समेत तीन आरोपियों की पुनः न्यायिक रिमांड बढ़ी

CG NEWS : मनी लांड्रिंग केस में फंसे आईएएस समेत तीन आरोपियों की पुनः न्यायिक रिमांड बढ़ी

 रायपुर। मनी लांड्रिंग केस (money laundering case) में फंसे आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मी कांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को 14 दिनों के लिए आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ईडी ने पहले आठ दिन, फिर छह दिन के लिए रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

 
कोयला परिवहन घोटाले में ईडी की गिरफ्त में आए आइएएस समीर बिश्नोई समेत कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी की दूसरी बार छह दिन की रिमांड अवधि गुरुवार को पूरी हुई। दोपहर में तीनों आरोपितों को चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत मे तीनो आरोपितो को जेल भेजने का कोर्ट ने आदेश दिया। ईडी ने और रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने देने से इन्कार कर दिया। इस मामले में विपक्ष के वकील आयुष जिंदल ने बताया कि आज पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। हम हमेशा से ही कहते आये है कि हमारे क्लाइंट की गिरफ्तारी गलत हुई है। हम इसको लेकर पहले भी आर्ग्यू करते रहे है। अभी 14 दिनों के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। तब तक वह जेल में रहेंगे 10 नवंबर को वह दुबारा बेल के लिए अप्लाई करेंगे।
CG BREAKING : राज्योत्सव एवं आदिवासी नृत्व महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश, विपक्ष पर किया करारा वार

CG BREAKING : राज्योत्सव एवं आदिवासी नृत्व महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश, विपक्ष पर किया करारा वार

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राज्योत्सव एवं आदिवासी नृत्व महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि 1 से 3 तारीख तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। सभी की तैयारियां जोरों से चल रही है 3 दिन में यह बनकर तैयार हो जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा उठाए गए सवाल पर कहा कि 15 साल उनको मौका मिला। उनके समझ में जो आया वो उन्होंने किया। पूरे बस्तर के आदिवासियों को तो वह नक्सली समझते थे। गोलियां भी चलाते थे उनके सीने में और और जेल के अंदर में बंद भी करते थे तो यह उनकी दृष्टिकोण थी। हमारी दृष्टि यह है कि बस्तर, सरगुजा क्षेत्र हो यहां लगभग 41 जनजाति निवास करते हैं और उनके अपनी बोली है संस्कृति, परंपराएं हैं और उन परंपराओं को उसके नृत्य, संगीत है इन सब के साथ वह अपना जीवन यापन करते हैं और उसके साथ साथ देश और दुनिया के जो ट्राईबल है उनके भी संस्कृति का यहां एक संगम होगा। जिसमें सभी लोग अपने कार्यक्रमों को दिखाएंगे। इससे देश और दुनिया के जो जनजाति संस्कृत संस्कृति है उसे जानने का और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जो हमारी परंपरा और संस्कृति है आदिवासियों की उसे देश और दुनिया जाने, उसके लिए यह आयोजन है।

प्रदेश में जनता की आवाज सुरक्षित नही है ये कैसा नया छत्तीसगढ़ गढ़ रहे है भूपेश जी ?- बृजमोहन अग्रवाल

प्रदेश में जनता की आवाज सुरक्षित नही है ये कैसा नया छत्तीसगढ़ गढ़ रहे है भूपेश जी ?- बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़। भूपेश सरकार मीडिया कर्मियों को सुरक्षा दे पाने में असफल रही है। सत्ता में आने के पूर्व मीडिया कर्मियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। लेकिन ठीक इसके विपरित भूपेश बघेल के राज में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर लगातार प्रहार बढ़ते गए। यह प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अराजकता का प्रमाण है।
  आज जगदलपुर में नई दुनिया के पत्रकार रितेश पांडे पर जानलेवा हमला व लूट की घटना हुई है इसकी निंदा करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा भूपेश सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही पत्रकारों को सच लिखने से रोकने के लिए पुलिस से दबाव डाला जाता था, उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किए जाते थे लेकिन अब उन पर सीधे जानलेवा हमले होने लगे। जिसका अर्थ साफ है पत्रकारों को इतना भयभीत कर दो कि उनका हाथ सच लिखने से कांपने लगे। यही चरित्र है कांग्रेस का। जो इमरजेंसी में मीडिया का गला घोंटने का काम करते थे, अब वही छत्तीसगढ़ में कर रहे है। उन्होंने पूछा कि भूपेश बघेल जी क्या इतने डरपोक हैं कि उन्हें अब कलम से डर लगता है? पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का वादा करने वाले अब  पत्रकारों को ही निशाना बना रहे हैं।
 उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार पिछले चार सालों से एक ही नीति पर काम कर रही है जनता को बरगलाओ, पत्रकारों को दबाव और बढ़ते अपराधो से जी चुराओ। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के जिले में सिलसिलेवार सामूहिक हत्याकांड की घटना होती है और त्योहार  में खुलेआम गोली कांड हो जाता है परंतु सरकार लगातार चुप्पी साधी रहती है। भूपेश बघेल जी स्मरण रहे  किसी भी सरकार में पत्रकारों पर हमला उस सरकार के पतन की चरम अवस्था होती होती है।  पत्रकार भाइयों की असुरक्षा इस बात का सूचक है कि भूपेश सरकार का अंत निकट है।
छत्तीसगढ़ में एक दिन छुट्टी का एलान, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में एक दिन छुट्टी का एलान, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर के दिन छुट्टी का ऐलान किया है। जिसका आदेश भी जारी किया गया है।

देखें आदेश 

 

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक के शरीर के उड़े चिथड़े, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक के शरीर के उड़े चिथड़े, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

 बिलासपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में एक युवक की जान चली गई है। बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक के चिथड़े उड़ गए। इस घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया, तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बिलासपुर से रतनपुर होते हुए कटघोरा-अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। सड़क के किनारे कई गांव हैं, लेकिन NHAI ने यहां अंडरपास नहीं बनवाया है। इस वजह से कई हादसे हो रहे हैं। ऐसे ही बिलासपुर से करीब 15 किमी दूर सेंदरी चौक के पास कई हादसे हो चुके हैं। यहां साल भर के भीतर पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्राम जलसो निवासी घुलन कौशिक (34) बुधवार को किसी काम से बिलासपुर आया था। काम निपटाने के बाद वह अपने साथी राधे सूर्यवंशी (35) के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। वह अभी सेंदरी पुल के पास पहुंचा था। उसी समय रतनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गिर गए। घुलन कौशिक ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया और उसका साथी सड़क से दूर जा गिरा। हादसा इतना दर्दनाक था कि घूलन कौशिक के शरीर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में राधे सूर्यवंशी को भी चोटें आई है।

गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साई भीड़ ने आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए चक्काजाम कर दिया। फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। नाराज लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

CG NEWS: प्राचार्य को पूरक परीक्षा में लापरवाही पड़ी भारी , शासन ने किया निलंबित

CG NEWS: प्राचार्य को पूरक परीक्षा में लापरवाही पड़ी भारी , शासन ने किया निलंबित

 रायपुर।  स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय गुरूघासीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल के प्राचार्य भोकसिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन द्वारा निलंबन की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड की पूरक परीक्षा में कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर नियत किया गया है।

घर से भागकर शादी करना चाहता था प्रेमी, तंग आकर प्रेमिका ने दे दी जान, अब आरोपी गिरफ्तार

घर से भागकर शादी करना चाहता था प्रेमी, तंग आकर प्रेमिका ने दे दी जान, अब आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली वाली युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी रोशन साहू को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने इस साल 14 मई को कीटनाशक पी लिया था और इलाज के दौरान बिलासपुर सिम्स में 6 जून को उसकी मौत हो गई थी। युवती ग्राम बरभाटा की रहने वाली थी।

SDOP लीला शंकर कश्यप ने बताया कि नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरभाटा की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग गोधना के रहने वाले रोशन साहू से चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति के थे, जिसकी वजह से युवती के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। इधर युवक अपनी प्रेमिका पर पिछले एक साल से शादी का दबाव बना रहा था। वहीं युवती माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। युवक रोशन का युवती को परेशान करना बढ़ता गया। वो घर से भागकर शादी करने की धमकी युवती को दे रहा था।

ऐसे में परेशान होकर पीड़िता ने 14 मई को घर में रखा कीटनाशक पी लिया था। घरवालों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी नवागढ़ में भर्ती कराया था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। ऐसे में 1 जून को उन्होंने युवती को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती करा दिया। वहां भी फायदा नहीं मिलने पर वे युवती को लेकर बिलासपुर आ गए और वहां केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन जब यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं आया, तो परिजन आखिरी उम्मीद के तौर पर उसे लेकर सिम्स गए। यहां इलाज के दौरान 6 जून को युवती ने दम तोड़ दिया था।

इसके बाद परिवारवालों ने नवागढ़ थाने में आरोपी रोशन साहू के खिलाफ मर्ग क्रमांक 37/22 धारा 174 के तहत केस दर्ज कराया। मृतका के माता-पिता, भाई, बहन और अन्य गवाहों का बयान लिया गया। सभी ने आरोपी पर भागकर शादी के लिए दबाव बनाए जाने का जिक्र किया। इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 306, 3 (2) (5) क SC-ST Act भी जोड़ दी।

रिश्तेदारों के घर छिपकर रह रहा था आरोपी

इधर आरोपी प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर फरार हो गया था। पिछले 5 महीनों से वो फरार चल रहा था। वो अपने अलग-अलग रिश्तेदारों के घर छिपकर रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रोशन साहू दीपावली मनाने अपने घर गोधना आया हुआ था और अभी भी वहीं है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर 26 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Akash Sharma बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, आशीष और मानस को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, सीएम बघेल ने दी बधाई

Akash Sharma बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, आशीष और मानस को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, सीएम बघेल ने दी बधाई

 रायपुर। आकाश शर्मा आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति प्रमाण पत्र मिल गया है. वहीं आशीष अवस्थी और मानस पांडेय उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किए गए हैं और इनको भी निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र मिला है. बता दें कि आकाश शर्मा राज्य एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.अब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

यूथ बिग्रेड की जिम्मेदारी 

कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने ट्वीट किया,’छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आकाश शर्मा जी, उपाध्यक्ष पद पर आशीष अवस्थी जी एवं मानस पांडे जी को निर्वाचित होने की अशेष शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज और भी मजबूत होगी. आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.’ बता दें कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास ने आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की यूथ बिग्रेड की जिम्मेदारी सौंपी है।

CM बघेल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव नियुक्त सीजी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को शुभकामनाएं दीं और उन्होंने कहा कि आकाश शर्मा के नेतृत्व में राज्य में युवाओं के नए नेतृत्व का विकास होगा. उन्होंने ट्वीट किया, ‘संघर्षशील एवं ऊर्जावान श्री आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं.आपके नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं का नया नेतृत्व विकसित होगा, युवाओं के मुद्दे बुलंद होंगे ऐसी आशा करता हूं.’ साथ ही उन्होंने नवनियुक्त उपाध्यक्षों  और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कौन हैं आकाश शर्मा?

आकाश शर्मा लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय थे और वे कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े थे.वह एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसी वर्ष वो युवा कांग्रेस में आए हैं. बता दें कि युवा कांग्रेस के चुनाव में आकाश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष अवस्थी को साढ़े चार लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था. जिसके बाद इंटरव्यू के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।

CG प्रमोशन : आदिम जाति कल्याण विभाग में जनपद सीईओ के पद पर हुए प्रमोशन पोस्टिंग, आदेश जारी…

CG प्रमोशन : आदिम जाति कल्याण विभाग में जनपद सीईओ के पद पर हुए प्रमोशन पोस्टिंग, आदेश जारी…

 रायपुर। राज्य शासन ने आदिम जाति कल्याण विभाग में क्षेत्र संयोजक पद से जनपद सीईओ पद पर प्रमोशन व पोस्टिंग आदेश जारी किया है। जिसमें 27 अधिकारियों को प्रमोशन देकर जनपद सीईओ बनाते हुए पोस्टिंग दी गई है। अधिकतर क्षेत्र संयोजक कई जनपदों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रभार में थे जिन्हें प्रमोशन देते हुए पूर्णकालिक जनपद सीईओ के रूप में यथावत रखा गया है।

देखिये आदेश-

Transfer Breaking : जेल विभाग में अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

Transfer Breaking : जेल विभाग में अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

 रायपुर। राज्य शासन ने जेल विभाग के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में 5 अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश