CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजन आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और अन्नकूट का महत्व

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजन आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और अन्नकूट का महत्व

 हिंदू पंचांग( hindu panchang) के अनुसार, कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है। यानी दिवाली अगले दिन ये पर्व मनाया जाता है। इस बार दिवाली( diwali) और गोवर्धन पूजा के बीच में सूर्य ग्रहण लगा था। ऐसे में सूर्यग्रहण के कारण इस साल दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा नहीं होगी। सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को है।

गोवर्धन पूजा का पर्व, इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त…

शुभ मुहूर्त ( subh muhrat) 

25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो रही है। ये तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

पूजा विधि( worship) 

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह काल जल्दी उठकर स्नानादि करें। फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं। इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।

पूजा का महत्व( importance) 

मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण( shree krishna) के द्वारा ही सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा आरंभ करवाई गई थी और गोवर्धन पर्वत तो अपनी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रज वासियों और पशु-पक्षियों की रक्षा की थी। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा में गिरिराज के साथ कृष्ण जी के पूजन का भी विधान है।

अन्नकूट के भोग( bhog) की परंपरा चली आ रही है

अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए आप सभी सब्जियां( vegetable) जैसे गोभी, गाजर, कद्दू, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, लौकी, बैंगन, आलू, सिंघाड़ा, जिमीकंद यानि सूरन ले लें। अगर इतनी सब्जियां नहीं हैं तो मूली, गोभी और बैंगन से भी अन्नकूट की सब्जी तैयार की जा सकती है।

सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली होंगे रवाना

सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली होंगे रवाना

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जहां सीएम बघेल रात दिल्ली स्तिथ छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे।आज सुबह सीएम सीएम भूपेश बघेल हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी और कुम्हारी पहुंचकर गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा-गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।

जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है।
सीएम भूपेश बघेल इसके बाद कुम्हारी में भी गौरा गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की।

छत्तीसगढ़दुर्गपॉलिटिक्सरायपुर सीएम भूपेश बघेल ने की गौरा-गौरी की पूजा, प्रदेश की खुशहाली के लिए खाए सोंटे

छत्तीसगढ़दुर्गपॉलिटिक्सरायपुर सीएम भूपेश बघेल ने की गौरा-गौरी की पूजा, प्रदेश की खुशहाली के लिए खाए सोंटे

  रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदेश की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में सोंटे का प्रहार सहा। लोक मान्यता है कि ऐसे प्रहार सहने से अनिष्ट नष्ट होते हैं। हर साल सीएम भूपेश बघेल गौरा-गौरी की पूजा करने जजंगिरी आते हैं।

हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी और कुम्हारी पहुंचकर गौरा-गौरी की पूजा पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।
जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। सीएम बघेल इसके बाद कुम्हारी में भी गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा-गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया। इस मौके पर वे शहरवासियों से मिले। सभी ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ अभूतपूर्व दृश्य कुम्हारी नगर में दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा शहर मुख्यमंत्री के साथ सरोबार दिखा। सारा शहर गलियों में उमड़ आया। उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोग। दीपावली का लोक जीवन का अपूर्व आनंद, जिसने भी यह दृश्य देखा अभिभूत हो गया।

108 से अधिक रामायण की ग्रंथों का विश्लेषण करने पर महंत को मिली डी लिट की उपाधि

108 से अधिक रामायण की ग्रंथों का विश्लेषण करने पर महंत को मिली डी लिट की उपाधि

 रायपुर / दूधाधारी मठ के महंत डा.रामसुंदर दास को रामायण ग्रंथों का विश्लेषण करने पर डी लिट की उपाधि प्रदान की गई है। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष डा.महंत का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि डा. महंत छत्तीसगढ़ की एक ऐसी पहचान है जिन्हें हर छत्तीसगढ़िया नागरिक जानता और पहचानता है। डा.महंत ने छत्तीसगढ विधानसभा में विधायक के तौर पर भी अपनी कार्यशैली से विशेष पहचान बनाई। साथ ही छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या की जन्मतिथि ज्ञात करने के लिए देशभर के विद्वानों के विचार मंगवाकर एक अनोखा कार्य करने जा रहे हैं।

सम्मानित होने वाले डा.महंत ने कहा कि इस उपाधि को प्राप्त करने में चार वर्ष का समय लगा। काफी कठिनाई और 108 से अधिक रामायण की ग्रंथों का विश्लेषण करने के बाद यह उपाधि प्रदान की गई है। डी लिट की उपाधि में शोध अध्ययन के निदेशक डा. वैष्णव रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में शोध अध्ययन को पूरा किया है। इस अध्ययन के दौरान 10 से अधिक संस्कृत में शोध पत्रों का प्रकाशन के साथ तीन भौतिक ग्रंथों का भी प्रकाशन किया और उनकी अनुमति के बाद ही यह उपाधि प्रदान की गई।

डा.महंत ने कहा कि एक अवसर ऐसा भी था जब अध्ययन के लिए पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, परंतु निश्चय कर लिया था। कई बार यह प्रश्न पूछा गया कि शोध अध्ययन का क्या उपयोग होगा। जवाब में सभी विश्लेषकों को बताया गया कि त्रेता युग में ऋषि मुनि किस तरह का जीवन जिया करते थे। राजा महाराजाओं का तौर तरीका क्या होता था। किस तरह से समाधान निकाले जाते थे। इस अध्ययन से भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को एक ऊंचाई तक ले जाया जा सकेगा।

आयोजन में शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव अनिल तिवारी, कॉलेज के प्राचार्य डा. देवाशीष मुखर्जी, उपाध्यक्ष शिक्षण समिति डा. आरके गुप्ता, सुरेश शुक्ला आयुक्त भारत स्काउट गाइड, शिक्षाविद डा. अंजनी शुक्ला, शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय दुबे, प्रो. पार्थसारथी, सरोज मिश्रा, अभिजीत तिवारी, विट्ठल अग्रवाल समेत अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

सियासत :पार्टी संगठन ने रमन सिंह कतरे पर

सियासत :पार्टी संगठन ने रमन सिंह कतरे पर

 रायपुर / अगले साल छ्त्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसके चलते उन्होंने राज्य में कई दौरे किए हैं। इस पर पार्टी ने उन्हें चेतावनी दी कि वह अपने दौरों को एकतरफा ना बनाएं। भाजपा के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी बीएल संतोष ने कहा कि रमन सिंह अपने दौरे के कार्यक्रम को एकतरफा न बनाएं बल्कि पार्टी संगठन के साथ मिलकर यह दौरे करें।

उनकी इस नसीहत से आशंका जताई जा रही है कि 2023 के चुनाव में पार्टी रमन सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के मूड में नहीं है। संतोष सिंह की इस टिप्पणी से रमन सिंह में नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में बेटे अभिषेक सिंह को टिकट ना दिए जाने को लेकर भी उन के मन में नाराजगी है।

सिंह ने राज्य के चुनिंदा पत्रकारों से बात की, जिसमें उनकी बातों से यह बात साफ जाहिर हुई। इस दौरान वह यह भी कहते हुए नजर आए थे कि वह एक राजपूत हैं और चुपचाप रहकर अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि, बाद में जब वह शांत हुए तो उन्होंने जल्दबाजी में अपने मीडिया सलाहकारों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मीडिया उनकी टिप्पणियों को अपनी रिपोर्ट्स में ना छापे।

स्थापना दिवस पर 50 लाख हितग्राहियों को लाभ देने की तैयारी

स्थापना दिवस पर 50 लाख हितग्राहियों को लाभ देने की तैयारी

 भोपाल / प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में पात्र 50 लाख हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए सभी जिलों में कलेक्टरों से रिपोर्ट 25 अक्टूबर तक देने के लिए कहा गया है। स्थापना दिवस पर एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों के लिए गांवों में भी आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार ग्राम स्तर पर ही वितरित किए जाएंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठकें भी ले चुके हैं और इसे व्यापक रूप में मनाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद यह तय हुआ है कि एक नवम्बर को सभी जिलों में जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रभात फेरियाँ निकाली जाएंंगी।  इसके बाद सभी जिलों में जन-सेवा अभियान स्वीकृति-पत्र और अन्य लाभों के वितरण का कार्यक्रम होगा। खास बात यह है कि सभी 22 हितग्राहीमूलक योजनाओं में जिन नागरिकों को योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माना गया है, उन्हें स्वीकृति पत्र देने का काम भी किया जाएगा और इस दिन 50 लाख हितग्राही इसके लिए प्रदेश भर में स्वीकृति पत्र के लिए घोषित किए गए हैं।

ये कार्यक्रम भी होंगे
इसके बाद दो नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाड़लियों और उनके माता-पिता के सम्मेलन सभी जिलों में किए जाएंगे। तीन नवम्बर को सभी जिलों में स्वच्छता गतिविधियां और महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसी दिन से ग्रामीण खेल प्रतियोगिता और व्यंजन प्रतियोगिताएं भी होंगी। चार नवम्बर को एक जिला-एक उत्पाद पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे और रोजगार मेले भी लगाए जाएंगे। पांच नवम्बर को प्रदेश के गौरव पर केंद्रित नाटक, लोक नृत्य और जननायकों पर प्रतियोगिता होंगी। छह नवम्बर को सभी जिलों में पौधरोपण, जल-संरक्षण, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे। सात नवम्बर को सभी जिला मुख्यालयों और राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

बच्चों की स्पोर्ट्स साइकिल चोरी करने वाले बदमाश युवक गिरफ्तार

बच्चों की स्पोर्ट्स साइकिल चोरी करने वाले बदमाश युवक गिरफ्तार

 बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिस ने बच्चों की स्पोर्ट्स साइकिल चोरी करने वाले बदमाश युवक को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो खरीदार भी पकड़े गए हैं।

आरोपी युवक मध्यप्रदेश से ट्रेन में आता था और महंगी साइकिलों को चोरी करता था। वह साइकिल को स्टैंड में रख देता था। फिर बाद में आकर अपनी मजबूरी बताकर औने-पौने दाम में बेच देता था। आरोपियों से पुलिस ने आठ साइकिल बरामद किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

TI फैजूल शाह ने बताया कि रेलवे ग्राउंड और आसपास के इलाकों से पिछले कुछ समय से लगातार साइकिल चोरी होने की शिकायतें मिल रहीं थीं। बच्चे वहां खेलने आते और इस बीच उनकी साइकिलें चोरी हो जाती थी।

शिकायतों के बाद पुलिस ने संदेहियों पर नजर रखना शुरू किया। रविवार को पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। वह महंगी साइकिल से घूम रहा था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दीपक कुमार गोंड़ (33) मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के धमधा थाना क्षेत्र के गोशलपुर गांव का रहने वाला है।

बच्चों की स्पोर्ट्स साइकिल को बनाता था निशाना
पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेन से बिलासपुर आता था और रेलवे ग्राउंड के पास साइकिल चोरी करता था। चोरी की साइकिल को वह रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड में रखकर लौट जाता। बाद में वापस आकर वह ग्राहक तलाश कर साइकिल को बेच देता था। उसके बताए अनुसार पुलिस ने कोनी क्षेत्र के सेंदरी के श्रृंगार सिटी निवासी अजय कुमार केंवट (30) व सकरी क्षेत्र के पोड़ी निवासी अतुल कौशिक (24) को पकड़ा। दोनों ने उससे साइकिल खरीदी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 8 साइकिल बरामद किया है।

मजबूरी बताकर कम कीमत में बेच देता था साइकिल
पकड़े गए युवक दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह साइकिल चोरी करने के बाद उसे स्टेशन की पार्किंग में रख देता था। बाद में वह साइकिल लेने के लिए दोबारा आता था। इस दौरान ग्राहक खोजकर अपनी पारिवारिक मजबूरी बताकर साइकिलों को कम कीमत में बेच देता था।

दीपावली पर्व पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

दीपावली पर्व पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर :बिलासपुर में दीपावली पर्व पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दो बदमाश युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह रात में कैस कटर, वेल्डिंग मशीन और औजार लेकर हार्डवेयर दुकान में चोरी कर रहा था। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम रविवार की रात पेट्रोलिंग करते हुए गश्त कर रही थी। इस दौरान महाराणा प्रताच चौक स्थित ओवरब्रिज के पास टीम ने दो युवक को औजार वगैरह के साथ हार्डवेयर की दुकान के पास देखा।

पुलिस ने उसके पास से गैस कटर सहित अन्य हथियार जब्त किया। हार्डवेयर की दुकान को बनाया था निशाना पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मुकेश डहरिया (27) सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी के सतनाम नगर और राज सिदार उर्फ राजू (34) जरहाभाठा मिनीबस्ती का रहने वाला है। उनके पास वेल्डिंग केबल, ऑक्सीजन रेगुलेटर, अर्थिंग वायर, इलेक्ट्रानिक वायर सहित कई अन्य सामान मिले।

पूछताछ में दोनों यवुकों ने हार्ड वेयर की दुकान में चोरी करने की जानकारी दी। वेल्डिंग केबल सहित औजार के साथ मिले बदमाश, दो गिरफ्तार वेल्डिंग केबल सहित औजार के साथ मिले बदमाश, दो गिरफ्तारग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी दुकान संचालक हर्ष आशियाना ग्रीन पार्क कालोनी में रहने वाले मुकेश कुमार चौधरी सुबह जब दुकान पहुंचे, तब उन्हें दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली।

वह इस केस की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। तब पुलिस ने उन्हें बताया कि उनकी दुकान में चोरी करने वाले दो युवक पकड़े गए हैं। उनकी रिपोर्ट पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब की बोतल में मिला मेंढक, शराब प्रेमी के उड़ गए होश

शराब की बोतल में मिला मेंढक, शराब प्रेमी के उड़ गए होश

 कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब की बोतल में मरा मेंढक मिलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। हरदी बाजार में संचालित देशी शराब दुकान से शख्स शराब लेकर गया था। बोतल में मरा मेंढक दिखने के बाद ग्राहक ने इसकी शिकायत दुकान के सेल्समैन से की, जिसके बाद उसे दूसरी नई शराब की बोतल दी गई है।

शख्स जैसे ही मेंढक वाली शराब की बोतल लेकर दुकान में पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। शराब दुकान के सेल्समैन अमित राठौर ने बताया कि ग्राहक देशी शराब के तीन क्वार्टर खरीद कर ले गया था। ग्राहक से ही बोतल में मरा हुआ मेंढक मिलने की जानकारी मिली है।

शराब प्रेमी के उड़ गए होश

शख्स आनन-फानन में दुकान से तो शराब की बोतल ले गया था। जब बाद में उसने बोतल देखा तो उसके भी होश उड़ गए थे। बोतल में मरा मेंढक था। ग्राहक कुछ और लोगों के साथ मिलकर शराब की दुकान पहुंचा और शराब की बोतल में मेंढक होने की जानकारी दी।

वेयरहाउस से आती हैं शराब की पेटियां

सेल्समैन के मुताबिक शराब की पेटी वेयरहाउस से आती हैं, जिसे स्कैन कर ग्राहक को दिया जाता। अमित राठौर की माने तो इस तरह की पहली घटना इस शराब दुकान सामने आई है। अब सील पैक शराब की बोतल में मेंढक मिलने की घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

दुकान के सेल्समैन ने दी जानकारी।
शराब प्रेमियों में इसे लेकर खासी नाराजगी है। उनकी माने तो इस घटना की संबंधित ठेकेदार या विभाग की ओर से जांच कराई जानी चाहिए। अगर लापरवाही हुई तो इसके खिलाफ कार्रवाई हो, ताकि इस तरह की घटना दोहराई न जाए।

Diwali 2022 : मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार पर आकर्षक सजावट, रौशनी से जगमग हुआ सीएम हाउस, देखें तस्वीरें…

Diwali 2022 : मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार पर आकर्षक सजावट, रौशनी से जगमग हुआ सीएम हाउस, देखें तस्वीरें…

 रायपुर। Diwali 2022 देवारी तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में एलईडी लाईप, रंग-बिरगें कपड़ों से आकर्षक साज-सज्जा की गई है। खास बात यह है कि इस साज-सज्जा में छत्तीसगढ़ के स्थानीय परंपराओं और प्रतीकों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। मुख्य द्वार में एलईडी लाइट से शुभ देवारी तिहार लिखा हुआ और दोनों गेट में दिया का प्रतीक बनाया गया है, जो बहुत ही आकर्षक प्रतीत हो रहा है। वहीं प्रवेश द्वार के बाद छोटे-छोटे पेड़ पौधों को झालर लाइट से और रंग-बिरंगे कपड़ों से प्रवेश मार्ग को सजाया गया है। निवास के अंदर वाले गेट में भी एलईडी लाइट से बना दिया का प्रतीक भी मनमोहक दिखाई दे रहा है

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में गौठान दिवस मनाया जाना है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य शासन द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार जिले के सभी गौठानों में गौठान दिवस मनाने के निर्देश संबद्ध विभागों के अधिकारियो-कर्मचारियों को दिए हैं।

=

जिला पंचायत (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक आरके खूटे ने इस संबंध में 26 अक्टूबर को सभी गौठानों में परंपरागत तरीके से गौठान त्यौहार मनाने और इसकी जानकारी भेजने कहा है। राज्य शासन द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि गोबर्धन पूजा के दिन गौठानों में कार्यक्रम आयोजित कर परम्परागत पूजा अर्चना के अलावा नवीन गौठान चयनित तथा स्वीकृत हो तो उनका भूमि पूजन कराया जाए।

गौठान दिवस पर गौठानों में संगोष्ठी आयोजित कर ग्रामीणों एवं चरवाहों को गौठान प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य रक्षा, पशु नस्ल सुधार, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं गौठानों को स्वावलंबी बनाये जाने के संबंध में चर्चा की जायें। गौठान में शिविर आयोजित कर पशुओं को कृमिनाशक दवापान तथा डी-टीकिंग करायी जाए। गौठान सेवा समिति के सदस्यों के साथ गौठान में कार्य सम्पादित करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों की सहभागिता गौठान दिवस के कार्यक्रम में सुनिश्चित की जाए।

दुबई में छाया छत्तीसगढ़ का नाम, 700 प्रतिभागियों पछाड़ अमरेंद्र सिंह वामा ने जीता कांस्य पदक

दुबई में छाया छत्तीसगढ़ का नाम, 700 प्रतिभागियों पछाड़ अमरेंद्र सिंह वामा ने जीता कांस्य पदक

 रायपुर। IFBB Dubai pro 2022 : दुबई में आयोजित बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ के अमरेंद्र सिंह वामा ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर देश के साथ प्रदेश का भी मान बढ़ाया है. इन्होंने 700 प्रतिभागियों को पछाड़कर तीसरा रैंक हासिल किया है. इस कंपटीशन में अमरेंद्र सिंह वामा ने इंडिया को पहला ब्रांज मेडल दिलाया है.

दीपावली पर्व पर आंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे रहेंगे डाक्टर, आपातकालीन सेवा में तत्काल होगा उपचार

दीपावली पर्व पर आंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे रहेंगे डाक्टर, आपातकालीन सेवा में तत्काल होगा उपचार

 Raipur : दीपावली त्योहार के बीच दुर्घटनाओं और गंभीर चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकीय टीम 24 घंटे सेवा देगी। इसके लिए आंबेडकर अस्पताल, डीकेएस सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, जिला अस्पताल समेत अन्य शासकीय अस्पतालों में व्यवस्था की गई है। दिवाली पर अस्पतालों में रहेगी आपातसेवाआंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर एसबीएस नेताम ने बताया कि किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए अस्पताल में इलाज के इंतजाम हैं। इमरजेंसी विभाग में चिकित्सक व नर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मरीजों को 24 घंटे आपातकालीन सेवा मिलेगी। आपात सेवा के लिए अस्पताल के 07712890113 पर काल कर सकते हैं। डीकेएस सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के सह अधीक्षक डाक्टर हेमंत शर्मा ने बताया कि सोमवार को ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन आपात चिकित्सा सेवा के लिए चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेंगे। दुर्घटना व अन्य आपातकाल में मरीजों को चिकित्सा सेवा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाक्टर पीके गुप्ता ने भी आपात सेवा के लिए व्यवस्था होने की बात कही।

आंखों के लिए नुकसानदायक है पटाखों का प्रदूषण

संचालक, महामारी नियंत्रण डा. सुभाष मिश्रा ने बताया कि दीपावली में पटाखों को लेकर बरती गई लापरवाही के कारण हाथ और उंगली के बाद प्रभावित होने वाला दूसरा सबसे आम अंग हैं आंखें। पटाखों के धुएं के कारण आंखों में जलन-चुभन के साथ लालिमा होने का खतरा होता है। पटाखों से आंखों को चोट लगने पर घाव होने, रक्त के थक्के बनने की समस्या के साथ पुतली को भी नुकसान पहुंच सकता है।

पटाखे जलाते समय रहें सावधान

डा. सुभाष ने बताया कि पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें। बोतल में जलाए जाने वाले राकेट लोगों के चेहरों पर उड़कर लग जाते हैं, जिसके कारण आंखों में चोट के सबसे ज्यादा मामले देखे जाते हैं। पटाखों के नजदीक में फटने से आंखों की रोशनी खराब हो सकती है। दीपावली के दौरान आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपात चिकित्सा के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय और एम्स रायपुर में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Laxmi Puja Muhurat : दिवाली आज, जाने मुहूर्त और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की पूजा विधि…

Laxmi Puja Muhurat : दिवाली आज, जाने मुहूर्त और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की पूजा विधि…

रायपुर। Laxmi Puja Muhurat आज दीपावली का महापर्व हैं। दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मनाया जाता है। अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व के अवसर पर लोग घर, दुकान, ऑफिस मां लक्ष्मी-गणेश, मां महाकाली, मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोषकाल और मध्यरात्रि में स्थिर लग्न में उत्तम मानी गई है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की समाग्री, मुहूर्त, मंत्र और संपूर्ण पूजा विधि-

दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

    • कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ – 24 अक्टूबर 2022, शाम 05.27
    • कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त – 25 अक्टूबर 2022, शाम 04.18
    • लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त (शाम) – 07.02 PM – 08.23 PM (24 अक्टूबर 2022)
 
  • लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त (मध्यरात्रि) – 24 अक्टूबर 2022, 11.46 PM – 25 अक्टूबर 2022, 12.37 AM
  • दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा शुभ चौघड़िया
  • प्रदोष काल – 05.50 PM – 08:23 PM
  • वृषभ काल – 07:02 PM- 08.58 PM
  • अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 05:27 PM – 05:50 PM
  • शाम मुहूर्त (चर) – 05:50 PM – 07:26 PM
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 10:36 PM – 12:11 AM

पूजा सामग्री

  • रोली, कुमकुम, चंदन, अष्टगंध, अक्षत, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ती या फोटो
  • पूजा की चौकी, लाल कपड़ा, पान, सुपारी, पंचामृत, हल्दी, रूई की बत्ती, लाल धागे की बत्ती
  • नारियल, गंगाजल, फल, फूल, कमल गट्‌टा, कलश, आम के पत्ते, मौली
  • जनेऊ, दूर्वा, कपूर, दक्षिणा, धूप, दो बड़े दीपक, गेंहूं, खील, बताशे, स्याही, दवात
बड़ी खबर : सीएम भूपेश बघेल बनाए गए स्टार प्रचारक, हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के नाम का किया ऐलान, देखें सूची

बड़ी खबर : सीएम भूपेश बघेल बनाए गए स्टार प्रचारक, हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के नाम का किया ऐलान, देखें सूची

 रायपुर। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी जगह मिली है। सीएम बघेल भी चुनाव में कांग्रेस का प्रचार-प्रसार करेंगे। वहीं इससे पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था।

मुख्यमंत्री को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने खुशी जताई है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की आक्रामक शैली का लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

देखें कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची-

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि रोशनी का त्यौहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जीवन में त्यौहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत बनती है। धार्मिक आस्था के साथ त्यौहार हमारी परम्परा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।

पटाखों से जले लोगों के लिए डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 24 को विशेष क्लीनिक

पटाखों से जले लोगों के लिए डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 24 को विशेष क्लीनिक

 रायपुर / पटाखों से जले लोगों के लिए डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 24 अक्टूबर दीपावली के दिन विशेष क्लीनिक लगाई जाएगी, इसके लिए बर्न एवं सर्जरी विभाग में 5 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे, जो बर्न पीड़ित मरीजों का इलाज करेंगे। 24 घंटे यह सेवा उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान योजना के तहत बर्न मरीजों का इलाज पूरी तरह से फ्री किया जाएगा। वहीं आंबेडकर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा के भरोसे ही बर्न मरीज रहेंगे, यहां आपातकालीन सेवा में रेजिडेंट डॉक्टर्स उपलब्ध रहेंगे। साथ ही सीनियर डॉक्टर्स सुबह-शाम राउंड पर पहुंचेंगे। गंभीर स्थिति होने पर आॅनकॉल में कंसल्टेंट उपलब्ध होंगे।

अस्पतालों में रविवार 23 को अवकाश और सोमवार 24 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी रहेगी। 25 अक्टूबर को भी सरकारी छुट्टी है, लेकिन अस्पताल खुले रहेंगे। डीकेएस हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी चलेगी। दूसरे दिन 26 अक्टूबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी सामान्य दिनों की तरह चलेगी। आंबेडकर अस्पताल में भी यह व्यवस्था रहेगी। डीकेएस हॉस्पिटल के उप अधीक्षक डॉ. हेमंत शर्मा ने कहा कि दीपावली पर लोग सावधानीपूर्वक पटाखें जलाएं। अगर पटाखों से कोई अप्रिय घटना हो जाती है, तो इसके लिए अस्पताल में 24 घंटें विशेष क्लीनिक चलाई जाएगी। यहां इलाज से लेकर सर्जरी तक की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक का विरोध भाजपा के छत्तीसगढ़िया विरोधी चरित्र है : कांग्रेस

छत्तीसगढ़ ओलंपिक का विरोध भाजपा के छत्तीसगढ़िया विरोधी चरित्र है : कांग्रेस

 रायपुर / छत्तीसगढ़ ओलंपिक को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि दरअसल भाजपा का राजनीतिक चरित्र ही छत्तीसगढ़िया विरोधी है। 15 साल सरकार में रहने के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित युवाओं के अधिकारों को बेचने का काम करने वाले भाजपाई अब छत्तीसगढ़ ओलंपिक को लेकर भ्रम फैला रहे। 15 साल सरकार में रहे छत्तीसगढ़ के भाजपाइयों को यह तक नहीं पता कि सहमति पत्र सामान्य प्रक्रिया है, भूपेश बघेल सरकार अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटी हैं और ना हटेगी। विगत पौने चार साल के भूपेश बघेल सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनता के चौखट तक पहुंची है। प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर 240 परसेंट बढा है। सभी जिला अस्पतालों को मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया गया है। ब्लॉक के अस्पतालों में भी भर्ती की सुविधा चालू की गई है। हमर अस्पताल योजना के तहत दवाएं भी नि: शुल्क दी जा रही है। हाट बाजार क्लिनिक और मोहल्ला क्लीनिक भी संचालित है।

वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक भूपेश बघेल सरकार की छत्तीसगढ़िया आत्मसम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिसके तहत पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया है। पहली बार पूरे प्रदेश में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोग उत्साह से अपनी भागीदारी निभा रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रोत्साहित करने के बजाय विरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ ओलंपिक को लेकर भाजपा नेताओं का तथ्यहीन बयान निंदनीय है।

स्काईवॉक, एक्सप्रेस-वे भाजपा के भ्रष्टाचार की निशानी : शुक्ला

स्काईवॉक, एक्सप्रेस-वे भाजपा के भ्रष्टाचार की निशानी : शुक्ला

 रायपुर / कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्वमंत्री राजेश मूणत कितनी भी गलत बयानी कर ले रायपुर का एक्सप्रेस-वे, स्काईवॉक भाजपा की भ्रष्टाचार की स्मारक के रूप में छत्तीसगढ़ की जनता के सामने खड़ी है। एक्सप्रेस-वे ऐसी सड़क जो उद्घाटन के पहले ही जर्जर हो गई, गड्ढे हो गये, दरारे पड़ गयी, एक्सप्रेस-वे पर बनाये गये पुल दरक गये थे। तत्कालीन भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है? एक्सप्रेस-वे को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगभग पूरा नया बनाना पड़ा। भाजपा सरकार में करोड़ों रू. खर्च कर बनाई गयी सड़कें चार से पांच साल में ही कंडम हो गयी। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है। अमूमन एक सड़क की औसत आयु 12 से 15 साल होती है लेकिन भाजपा के 15 साल में बनाई गई सड़कें डामर कम भाजपा के भ्रष्टाचार की कालिख ज्यादा थी।

शुक्ला ने कहा कि भाजपा के सारे के सारे नेता जो इस भ्रष्टाचार के लिये जिम्मेदार है चाहे डॉ. रमन सिंह हो, चाहे राजेश मूणत हो, या सांसद के रूप में सरोज पांडेय हो सबने अपने भ्रष्टाचार की कालिख को बेशमीर्पूर्वक उजागर करने का काम किया है। डोंगरगढ़ की सड़क, 2016 में बनी, बिलासपुर की सड़क 2018 में बनी, पंडरिया की सड़क 2017 में बनी, बालोद की सड़क 2018 जनवरी में बनाई गयी थी। राजेश मूणत सोच रहे है कि रमन सरकार में बनी इन कंडम सड़कों की आड़ में कांग्रेस सरकार को बदनाम कर लेंगे तो वे सब मुगालते में है। यह सड़कें रमन राज के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की स्मारक के रूप में है। जनता की गाढ़ी कमाई को किस प्रकार लूटा गया इसकी बानगी 4 साल में खराब होने वाली यह सड़कें है। स्काईवॉक, एक्सप्रेस-वे रमन-मूणत के भ्रष्टाचार की निशानी है। राजेश मूणत की काली करतूत से प्रदेश की जनता वाकिफ है।

शैक्षिक गुणवत्ता के लिए बेहतर प्लान बनाएं: राणा

शैक्षिक गुणवत्ता के लिए बेहतर प्लान बनाएं: राणा

 रायपुर / राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने समग्र शिक्षा और एससीईआरटी को समन्वय से कार्य करने पर जोर देते हुए कहा है कि एससीईआरटी और समग्र शिक्षा को राज्य में शिक्षा गुणवत्ता के लिए सकारात्मक योजना बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कार्ययोजना के क्रियान्वयन की पाक्षिक बैठक में नियमित रूप से समीक्षा करने को भी कहा है। संचालक श्री राणा आज यहां एससीईआरटी में प्रारंभिक साक्षरता एवं संख्यात्मकता संबंधी बुनियादी दक्षताओं की जांच के लिए असर के संबंध में प्रदेश की गुणात्मक स्थिति की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में एससीईआरटी और समग्र शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री नरेन्द्र दुग्गा ने बैठक में पाठ्यचर्या एवं पाठ्यक्रम की समीक्षा के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलू पर गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसमें कक्षा पहली से पांचवी तक के अभ्यास पुस्तिका का निर्माण और असर के संदर्भ में सीखने के प्रतिफल पर आधारित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के संबंध में शिक्षकों के भीतर जागरूकता लाना है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को जागरूकता के स्तर पर पहुंचाना, जिससे राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के परिणामों को प्रभावित किया जा सके। नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनईएस) के परिणाम के संदर्भ में डिपस्टिक स्टडीज करना है। इस स्टडीज के माध्यम से बच्चों की कमजोरी का पता लगाकर सुव्यस्थित कार्ययोजना का निर्माण तथा उसे क्रियान्वित कर गुणवत्ता की दिशा में पूरी व्यवस्था उत्तरोत्तर प्रगतिशील बनाने का लक्ष्य रखा गया। कक्षा पहली से आठवीं के पाठ्यक्रम की समीक्षा पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। चूंकि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यचर्या का निर्माण किया जा रहा है। पाठ्यचर्या के पश्चात पाठ्यक्रम की समीक्षा आवश्यक होने के कारण इस विषय पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, समग्र शिक्षा और अन्य शिक्षाविदों के साथ विचार-मंथन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

आत्मा को पावन करने वाला ग्रंथ वस्तुत्व महाकाव्य अद्भुत रचना है : कुलपति शर्मा

आत्मा को पावन करने वाला ग्रंथ वस्तुत्व महाकाव्य अद्भुत रचना है : कुलपति शर्मा

 रायपुर / विशुद्ध देशना मंडप में जारी अंतर्राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी के कार्यक्रम का शुभारंभ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा ने किया। उन्होंने आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज एवं मुनिराजों को प्रणाम करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि आचार्यश्री की उपस्थिति में एक ऐसे ग्रंथ पर चर्चा कर रहे हैं जो वास्तव में विश्व कल्याण का मार्ग दिखाता है। एक नई दृष्टि जीवन जीने की कला, जीवन का अर्थ,जीवन सम्यक मार्ग, हम सबके सामने उपस्थित करता है। ऐसा वस्तुत्व महाकाव्य अद्भुत रचना है, आत्मा को पावन करने वाला ग्रंथ है। आज भौतिकता के दौर में तत्व ज्ञान की चर्चा करना बड़ा दुर्लभ हो गया है।

पूज्य आचार्यश्री के आशीर्वाद से यह हमको अवसर मिल रहा है और अनेक स्थानों के बड़े-बड़े विद्वान यहां उपस्थित हैं। यह जो वस्तुत्व शब्द है ये बड़ा गहन है, पहली नजर में लगता है पता नहीं दूसरा अर्थ क्या होगा ? पाश्चात्य जगत ने दुनिया को एक सिद्धांत दिया पदार्थ ही सर्वोपरि है। ये जीवन उन पदार्थों का अधिकाधिक उपभोग करने के लिए है। पश्चिम की दृष्टि ने आज मनुष्य को परस्पर संघर्ष, स्वार्थ और टकराव के मुहाने पर ले जाकर विनाश की ओर अग्रसर किया है, लेकिन पूज्य आचार्यश्री ने वस्तुत्व की जो व्याख्या की है,वो भारतीय चिंतन परंपरा में,ये जो पदार्थ है,ये केवल उपभोग के लिए नहीं है,पदार्थ की मीमांसा त्यागमयी जीवन में है, अपरिग्रह में है। हमारे जैनाचार्यों ने सम्यक दृष्टि,सम्यक बुद्धि ,सम्यक ज्ञान, एक जो जीवन का सम्यक रूप प्रस्तुत किया, वास्तव में वस्तुत्व उसका समुच्चय है। जिसने वस्तुत्व के अर्थ को समझ लिया उसका जीवन वैराग्य पूर्ण, त्याग पूर्ण, लोक हितकारी,इस प्रकार की दृष्टि से युक्त हो जाता है।

नशे में धुत पति ने पत्नी को बेदम पीटा, घंटो तड़पने के बाद महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

नशे में धुत पति ने पत्नी को बेदम पीटा, घंटो तड़पने के बाद महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़। जिले में शराब के नशे में धुत पति ने डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरने के लिए छोड़ दिया। कई घंटो तक पत्नी दर्द से तड़पती रही और आखिर में उसकी मौत हो गई। पत्नी के मरने के बाद ही पति ने रिश्तेदारों को खबर की। घटना चक्रधर थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जुनवानी में रहने वाले सागर धनुहार (35 वर्ष) और उसकी पत्नी गणेशी धनुहार (34 वर्ष) के बीच शुक्रवार दोपहर को किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों पति-पत्नी को शराब पीने की लत थी। पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और फिर किसी बात पर बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि सागर ने पत्नी गणेशी पर डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पति सागर अपने काम पर चला गया। इधर पत्नी दर्द से तड़पती रही। इसके बाद रात को पति घर वापस आ गया। अपनी पत्नी को जिंदा और बुरी हालत में देखकर भी पति ने न तो परिवार वालों को कुछ बताया और न तो उसे अस्पताल ही लेकर गया। शनिवार तड़के 3-4 बजे के आसपास पत्नी गणेशी ने दम तोड़ दिया।

मृतका की भाभी गुलापी धनुहार ने बताया कि घर का आंगन एक ही होने के बाद भी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है, क्योंकि सभी मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। वे सभी वापस लौटे और अपने-अपने काम में लग गए। शनिवार सुबह सागर ने शोर मचाते हुए कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। जब परिवार वाले उसके कमरे में घुसे, तो गणेशी मरी हुई पड़ी थी। उसके सिर से खून बह रहा था। काफी देर तक पूछने पर उसने पूरी बात बताई।आरोपी सागर धनुहार और गणेशी की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही वो अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। दोनों के तीन बच्चे हैं। बच्चों को घटना की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने परिवारवालों को कुछ नहीं बताया, क्योंकि पिता ने उन्हें इसके लिए मना किया था। हत्या की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सागर धनुहार को गिरफ्तार कर लिया।

 
धनतेरस त्यौहार पर बड़े व्यापार की तैयारियों जोरो पर : कैट

धनतेरस त्यौहार पर बड़े व्यापार की तैयारियों जोरो पर : कैट

 आज और कल धनतेरस दो दिन में देश भर में 40 हजार करोड़ रुपए के व्यापार का अनुमान

रायपुर । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  और मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि दिवाली की त्यौहारों के सीजन की श्रृंखला में मूल रूप से कल धनतेरस का त्यौहार प्रदेश सहित देश भर के व्यापारियों के लिए माल की बिक्री का एक बड़ा दिन है। देश भर में बड़ी तैयारियाँ व्यापारियों ने की हुई है। देश के कुछ हिस्सों में आज भी धनतेरस मनाया जा रहा है।

कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी  एवं प्रदेश अध्यक्ष  जितेन्द्र दोशी ने बताया की आज और कल दो दिनों में धनतेरस के मौक़े पर देश भर में आज लगभग 15 हज़ार करोड़ रुपए और  कल लगभग 25 हज़ार करोड़ रुपए से जोड़कर लगभग 40 हज़ार करोड़ रुपए के रिटेल व्यापार का अनुमान है।

श्री पारवानी और श्री दोशी ने बताया की धनतेरस के दिन सिद्धि विनायक श्री गणेश जी , धन की देवी  महालक्ष्मी जी और  श्री कुबेर जी की पूजा होती है । इस दिन नई वस्तु ख़रीदना शुभ माना जाता है । इस दिन ख़ास तौर पर सोना चाँदी के आभूषण और अन्य वस्तुएँ, सभी प्रकार के बर्तन, रसोई का सामान , वाहन, कपड़े, रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली का सामान और उपकरण, व्यापार करने के उपकरण जैसे कंप्यूटर, कंप्यूटर से जुड़े उपकरण, मोबाइल , बही खाते, फर्नीचर, एकाउंटिंग का अन्य सामान आदि विशेष रूप से खरीदे जाते हैं ।

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पंकज अरोड़ा ने बताया की देश भर के ज्वेलरी व्यापारियों में आज और कल धनतेरस की बिक्री को लेकर बड़ा उत्साह है जिसके लिए ज्वैलरी व्यापारियों ने व्यापक स्तर पर काफ़ी तैयारियाँ की हुई है। सोने -चाँदी, डायमंड आदि के नये डिज़ाइन के  आभूषण सहित अन्य वस्तुओं का प्रचुर मात्रा में स्टॉक रखा गया है। उन्होंने बताया की इसके साथ ही इस वर्ष आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी बड़ी माँग बाज़ारों में दिखाई दे रही है वहीं सोने चाँदी के सिक्के, नोट एवं मूर्तियों को भी धनतेरस पर बड़ी मात्रा में ख़रीदा जाना भी संभावित है। कल हालाँकि रविवार छुट्टी का दिन है पर फिर भी देश भर में सोने चाँदी की दुकानें खुली रहेंगी।

कैट की वैदिक एवं ज्योतिष कमेटी के संयोजक और प्रख्यात वेद मर्मज्ञ उज्जैन के आचार्य  दुर्गेश तारे ने बताया की देश भर में धनतेरस 23 को ही मनाई जा रही है । भगवान धन्वंतरि का प्रदूर्भाव भी धनतेरस के  ही के दिन हुआ था। भगवान धन्वंतरि  भगवान विष्णु के अवतार हैं और औषधि के देवता भी हैं । भगवान धन्वंतरि ने ही आयुर्वेद भारत में प्रारंभ किया था। 23 अक्तूबर को ही उदयात तिथि में त्रयोदशी होने के कारण ही  सम्पूर्ण दिवस धनतेरस के रूप में मनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा की उदयात तिथि  को ही आधार मान कर धनतेरस पर्वकाल 23 को ही संपन्न करना चाहिए।

रमन राज की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में अपराध कम हुये-कांग्रेस

रमन राज की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में अपराध कम हुये-कांग्रेस

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अपराधों पर लगाम लगा है। राज्य के अपराधो को लेकर बयान देने वाले भाजपा नेताओं को राज्य के एवं देश के अन्य राज्यों के अपराधों का तुलनात्मक अध्ययन करना चाहिये। भाजपा एनसीआरबी के झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर लगातार दुष्प्रचार करती है। राज्य में हत्या अपहरण, महिला अपराधों, बलात्कार, अनुसूचित जनजाति के विरूद्ध, अनुसूचित जाति के विरूद्ध हुये अपराधों में देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा तथा पूर्ववर्ती रमन सरकार की अपेक्षा प्रभावी कमी आई है।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार बच्चों के विरुद्ध हुए अपराधों में 17 प्रतिशत की राज्य में लूट डकैती के अपराधो में भी कमी आयी है। 2016-17-18 के तीन साल में डकैती के 214 अपराध हुये थे। कांग्रेस राज में 2019-20-21 में छत्तीसगढ़ में यह घट कर 196 तक पहुंच गयी। एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले तीन साल में दर्ज लूट की सभी घटनाओं के अपराधियों को पकड़ा गया है। 2019-20-21 में छत्तीसगढ़ में हत्या के अपराधों में भी गिरावट 28 प्रतिशत की कमी आयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भादवि के अपराध में छत्तीसगढ़ देश राज्यों की रैकिंग में 17वें स्थान पर है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, आदि राज्य भादवि की रैकिंग में छत्तीसगढ़ से उपर है। भादवि के अपराध का राष्ट्रीय औसत प्रति लाख आबादी पर 251.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रति लाख आबादी पर यह अपराध 238.2 है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। हत्या के अपराध वर्ष 2021 में राज्य में कुल 1007 है। प्रति लाख आबादी पर हत्या के अपराध की दर 3.4 है, जबकि झारखंड में यह औसत 4.1, हरियाणा में 3.8, असम में 3.4 है। राज्य में हत्या के संगठित अपराध नहीं हुये है।

अपितु अधिकांश अपराध आपसी एवं पारिवारिक विवाद, क्षणिक उत्तेजना से घटित हुये है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021 में 2681 अपहरण के अपराध घटित हुये है। राष्ट्रीय स्तर पर इस अपराध में छत्तीसगढ़ 13वें स्थान पर है। असम, उड़िसा, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान प्रति लाख आबादी में होने वाले अपहरण के अपराध छत्तीसगढ़ से अधिक है।

अब तक 17 करोड़ को नौकरी का वायदा, 22 करोड़ ने आवेदन किया, दे रहे मात्र 75 हजार को नौकरी

अब तक 17 करोड़ को नौकरी का वायदा, 22 करोड़ ने आवेदन किया, दे रहे मात्र 75 हजार को नौकरी

 रायपुर। मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के मात्र 252 लोगों को नियुक्ति पत्र देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अब तक 17 करोड़ को नौकरी का वायदा था, 22 करोड़ ने आवेदन किया था, और मात्र 75 हजार को नियुक्ति पत्र दिया गया। मोदी भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है वादाखिलाफी करना भाजपा का ऐतिहासिक चरित्र बन गया है। दो करोड प्रतिवर्ष रोजगार के वादा अनुसार छत्तीसगढ़ के हिस्सा में वर्तमान में 30 लाख नियुक्ति पत्र मिलना था मोदी सरकार ने मात्र 252 नियुक्ति पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ धोखा किया है।मोदी सरकार ने मात्र 75 हजार नियुक्ति पत्र वितरित कर बीते 8 साल से दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष मिलने का इंतजार कर रहे  करोडो युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने काम किया है।मोदी भाजपा ने सरकार बनने पर प्रतिवर्ष दो करोड रोजगार उपलब्ध कराने का वादा कर युवाओं से वोट बटोरा था और सत्ता मिलने के बाद युवाओं को रोजगार देना दूर की बात 23 करोड हाथों से रोजगार छीना है। बेरोजगारी के मामले में देश आज 45 साल पीछे की स्थिति में खड़ा हुआ है।मोदी भाजपा की सरकार ने लोकसभा चुनाव में किये दो करोड़ रोजगार के वादों को पूरा नही किया। वादानुसार बीते 8 साल देश के लगभग 17 करोड युवाओं को रोजगार मिलना ऐसे में 75 हजार नियुक्ति पत्र बांट कर अपनी पीठ थपथपा ने वाली मोदी सरकार को 16 करोड़ 99 लाख 25 हज़ार युवाओं को बताना चाहिए कि उनको रोजगार कब मिलेगा? 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है यहां कामकाजी उम्र के 60 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं 20 से 24 वर्ष की उम्र के 42 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं बीते 8 साल में केंद्र सरकार के पास 22 करोड़ लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया बेरोजगारी की मार सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ी है 26 प्रतिशत महिलाओं का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट गिरकर 15 प्रतिशत तक आ गया है। केंद्र और राज्य सरकारों के 60लाख सरकारी पद रिक्त है इस पर नियुक्ति क्यों नहीं करवाई जा रही है? सबसे ज्यादा रोजगार सृजन करने वाले छोटे लघु मध्यम उद्योगों के लिए केंद्र सरकार के पास कोई नीति क्यों नहीं है ? निजी क्षेत्रों में निवेश बंद है केन्द्र सरकार की नीतियों पर उनको भरोसा नहीं है युवाओं को स्थाई रोजगार देने के बजाय 4 साल के ठेके पर रखकर 23 वर्ष की आयु में रिटायर करने का षड्यंत्र क्यों किया जा रहा है?

अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए : पारवानी

अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए : पारवानी

 छत्तीसगढ़ चेम्बर ने सराफा व्यापारी की हत्या -लूटपाट केअपराधियों के पकड़े जाने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को किया धन्यवाद ज्ञापित

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर सराफा एसोसियेशन के पदाधिकारी चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में माननीय गृहमंत्री, ताम्रध्वज साहू से उनके निवास  में मुलाकात कर अमलेश्वर में हुए सराफा व्यापारी की हत्या और लूटपाट के अपराधियों के पकड़े जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने का आग्रह किया।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि त्यौहारी सीजन में अम्लेश्वर के सराफा व्यापारी के साथ हुए हृदयविदारक घटना से पूरे प्रदेश के व्यापारियों में चिंता और भय व्याप्त था, परंतु प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के कुशल नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने बड़ी मुस्तैदी से हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इसके लिये छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों की ओर से गृहमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

पारवानी ने हत्या के आरोपियों के लिये कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा व्यापारिक संस्थानों एवं व्यापारियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाया जावे जिससे भविष्य में व्यापारियों को इस तरह की अप्रिय घटनाओं से निजात मिल सके।

उन्होंने प्रदेश में व्यापारियों पर बढ़ रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त की तथा भविष्य में अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही ताकि अपराधी कोई वारदात करने से पहले हजार बार सोचे साथ ही माननीय गृहमंत्री जी से यह आग्रह भी किया कि लूटा गया जब्त सामान और राशि को पीड़ित परिवार के सुपुर्द किया जावे।

प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, मंत्री नीलेश मूंधड़ा, रायपुर सराफा एसोसियेशन के अध्यक्ष सुरेश भंसाली, नरेन्द्र दुग्गड़, दीपचंद कोटड़िया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।