CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : महिला ने 4 माह की बेटी को जिंदा कुएं में फेंका, फिर गढ़ी भूत की कहानी

CG NEWS : महिला ने 4 माह की बेटी को जिंदा कुएं में फेंका, फिर गढ़ी भूत की कहानी

 बेमेतरा। जिले में एक महिला ने अपनी 4 महीने की बच्ची को जिंदा कुएं में फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने परिजनों से कह दिया कि मेरी बेटी लापता हो गई है। उसे भूत उठाकर ले गया होगा। जब पुलिस के पास मामला पहुंचॉ तो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के घोघरा गांव का है।

यह पूरी वारदात 22 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह घोघरा गांव में कुएं में तैरती हुई राही यादव नाम की बच्ची की लाश मिली थी। शव मिलने के बाद परिजन बच्ची का अंतिम संस्कार करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। फिर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था।

इस केस में पुलिस लगातार परिजनों से पूछताछ कर रही थी। इसके बावजूद एक हफ्ते तक मामले में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी। इसके बाद पुलिस की टीम एक बार फिर से 30 अक्टूबर को घोघरा गांव पहुंची। क्योंकि पुलिस को पहले से ही बच्ची की मां बबीता यादव(25) की थ्योरी पर शक था। इसलिए उस दिन पुलिस ने फिर से बबीता से पूछताछ की। तब बबीता ने अपना गुनाह कबूल किया।

बबीता ने बताया कि अपने पति चंद्रप्रकाश यादव(28) के व्यवहार से तंग आकर मैंने ही अपनी बच्ची को जिंदा कुएं में फेंक दिया। मैंने 22 अक्टूबर की रात को अपनी बेटी को उठाकर कुएं में फेंक दिया। किसी को पता ना चले इसलिए भूत की कहानी भी सुनाई। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को पूरे मामला का खुलासा किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ...देखें सीधा प्रसारण लाइव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ...देखें सीधा प्रसारण लाइव

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साइंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का शुभारभ कर रहे हैं।

देखें सीधा प्रसारण लाइव

 

https://youtu.be/-2MXtvjMUvw

22 साल का शानदार सफर, ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस पर बधाई

22 साल का शानदार सफर, ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस पर बधाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) ने प्रदेशवासियों को 23वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं( best wishes) दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उन सपनों को साकार करने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) सरकार ने पिछले चार वर्षों में लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक नवाचारी कार्यों की शुरूआत की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राज्य की बागडोर संभालते ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभालने का काम हमने किया। किसानों की कर्ज माफी और उन्हें उपज की वाजिब कीमत दिलाने की पहल की। जल, जंगल, जमीन से जुड़े वनवासियों को वनाधिकार पट्टे, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार दिए गए, अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून को प्रभावी बनाया गया है। किसानों और ग्रामीणों को राज्य की अर्थव्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की। गौठानों में आर्थिक गतिविधियों के लिए महिला समूहों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण से जोड़ा गया। अब इस कार्य को और आगे बढ़ाते हुए गौठानों में रूरल इण्डस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं। इसका सीधा फायदा युवाओं को मिल रहा है। इससे गांवों में रोजगार के नये-नये अवसर बढ़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य है जो कोदोे, कुटकी, रागी की खेती

छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य है जो कोदोे, कुटकी, रागी की खेती के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सब्सिडी दे रहा है। गोधन न्याय योजना में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ-साथ अब गौ-मूत्र की खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत नागरिकों को घर बैठे शासकीय दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है।

1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई

आज से 20 साल पहले 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई थी। उस समय केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी।इस दौरान केंद्र सरकार ने तीन नए राज्यों की स्थापना की, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ, बिहार से अलग झारखंड और उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया गया था।

35 साल आंदोलन के बाद मिला राज्य

छत्तीसगढ़ी समाज के कार्यकर्ताओं ने 35 साल तक अनवरत आंदोलन जारी रखा. 1999 में विद्याचरण शुक्ल और श्यामाचरण शुक्ल ने पृथक राज्य छत्तीसगढ़ का समर्थन करते हुए आंदोलन को और गति दी।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का आज होगा रंगा-रंग आगाज, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ

तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का आज होगा रंगा-रंग आगाज, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ

 तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का रंगा-रंग आगाज एक नवम्बर को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में इसका पूर्वान्ह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए साईंस कॉलेज मैदान की साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस अनूठे आयोजन का यह तीसरा मौका है। साल दर साल इस आयोजन की लोकप्रियता देश-विदेश में बढ़ती जा रही है। इस आयोजन के दौरान आने वाले दर्शकों के लिए अनेक आकर्षण होंगे। जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं के साथ छत्तीसगढ़ के पौने चार वर्ष की विकास यात्रा की झलक लोगों को देखने को मिलेगी।

10 देशों के जनजातीय कलाकार( artist) रायपुर पहुंचे

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए देश-विदेश के नर्तक दलों के आने का सिलसिला जारी है। अब तक 9 देशों में से टोगो, मोजांबिक, सर्बिया, इंडोनेशिया, मालदीव, मंगोलिया, न्यूजीलैण्ड, रशिया, रवांडा और इजिप्ट के नर्तक दल राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। इस नृत्य महोत्सव में विदेशों के 100 कलाकारों सहित देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे।

फूड जोन( food zone) में मिलेगा लजीज व्यंजनों का स्वाद

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी( chhattisgarh) पकवानों समेत अनेक तरह के लजीज व्यंजनों से सजा फूड जोन भी होगा। फूड जोन में 24 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ लोग अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे।

उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के भी होंगे स्टॉल

आयोजन स्थल पर थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल लगाए जाएंगे। थीम हैंगर में बाल्को, बीएसपी, एसईसीएल, एनटीपीसी( NTPC), एनएमडीसी सहित विभिन्न उद्योगों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। व्यावसायिक स्टॉलों के लिए निर्धारित स्थान पर 40 स्टॉल बनाए गए हैं।

आज से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाभियान, इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान

आज से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाभियान, इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में एक नवम्बर से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाभियान पर किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है।

राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 01 नवम्बर 2022 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवम्बर 2022 से धान ,खरीदी शुरू हो जाएगी। किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

खाद्य सचिव वर्मा ने बताया कि गत वर्ष के पंजीकृत 24.05 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। पंजीकृत किसानों के डाटा को कैरी फॉरवर्ड तथा इस साल लगभग 61 हजार नये किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इस प्रकार पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़कर 25.72 लाख हो गई है। पंजीकृत किसानों के धान का रकबा बढ़कर 30.44 लाख हेक्टेयर हो गया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की अधिकतम सीमा पिछले वर्ष के अनुसार 15 क्वि. प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। धान खरीदी हेतु बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। धान खरीदी के लिए सभी समितियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स का पंजीयन किया जा रहा है। राज्य में अवैध धान की आवक रोकने तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीमावर्ती सोसायटियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन न हो, इसकी रोकथाम के लिए चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं, जहां अधिकारियों की टीम माल वाहकों पर कड़ी निगरानी रखेगी।

गौरतलब है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि तथा फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए तथा धान की खेती बदले अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ की मान से 10 हजार सब्सिडी दी जा रही है। बीते तीन सालों में राज्य के किसानों को 16 हजार 415 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। वर्ष 2019 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 18.43 लाख किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए के मान से 5627 करोड़ रूपए, वर्ष 2020 में 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 24 लाख किसानों को तीन किश्तों में 5235 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। वित्तीय वर्ष के अंत तक किसानों को चौथी किश्त के रूप में 1745 करोड़ रूपए की सब्सिडी और दी जाएगी। इस प्रकार इस राज्य के किसानों को कुल 6980 करोड़ रूपए सब्सिडी के रूप में मिलेंगे।

शर्मसार, चलती ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

शर्मसार, चलती ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। रेलवे की पुलिस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को पकड़ा है। इसने सारी हदों को पारकर एक लड़की के साथ चलती ट्रेन में अश्लील हरकत की। लड़की अकेले सफर कर रही थी, उसे इसने धमकाया और अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।

बता दे 7 जून को बिलासपुर( bilaspur) निवासी युवती अम्बिकापुर से रायपुर आने के लिए ट्रेन 18242 अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। युवती ट्रेन ( train)के कोच बी-1 में बर्थ नंबर 6 में बैठी थी। इस दौरान बैकुंठपुर स्टेशन में एक व्यक्ति बैठा। थोड़ी देर बाद वो अजीब-अजीब हरकत करने लगा। महिला जब अपने बर्थ में सोई हुई थी तो आरोपी उसे गलत ढंग से छूने लगा। साथ ही आरोपी उसे देखकर गंदी गंदी हरकत करने लगा।

युवती ने दर्ज कराई शिकायत ( complain) 

युवती ने रायपुर जीआरपी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शून्य पर अपराध दर्जकर रायपुर जीआरपी ने केस डायरी बिलासपुर जीआरपी को सौंपा। टीम ने 354 भादवि के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई करते हुए आज न्यायालय में पेश किया गया।

हिमाचल प्रदेश से लौटे मुख्यमंत्री बघेल, मीडिया से बातचीत में कहा- कांग्रेस पक्ष में अच्छा माहौल, मोरबी हादसे पर जांच की मांग

हिमाचल प्रदेश से लौटे मुख्यमंत्री बघेल, मीडिया से बातचीत में कहा- कांग्रेस पक्ष में अच्छा माहौल, मोरबी हादसे पर जांच की मांग

 रायपुर । सीएम भूपेश बघेल चुनावी दौरे पर हिमाचल गए थे। जहां आज उन्होंने मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सीएम भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश से  रायपुर लौट आए है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम बघेल ने कहा हिमाचल में इस बार परिवर्तन है कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है वहीं वर्तमान सरकार से बहुत दुखी है।

छत्तीसगढ़ को 22 साल पूरा होने पर कहां

छत्तीसगढ़ को नौजवान छत्तीसगढ़ कह सकते हैं पिछले तीन-चार वर्षो में रोजगार शिक्षा, संस्कृति इसको लेकर हम आगे बढ़े साथ ही  छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्य में जल्द शामिल होगा।

गुजरात में पुल हादसा पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने (Morbi Bridge Collapse) से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना को  दुखद बताया है। इसकी जांच होना चाहिए। वहीं जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए

Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

देखे आदेश की कॉपी ( copy) 

हिमाचल में भी नारा हुआ बुलंद..वक्त है बदलाव का - प्रमोद दुबे

हिमाचल में भी नारा हुआ बुलंद..वक्त है बदलाव का - प्रमोद दुबे

 00 छत्तीसगढ़ सरकार का कामकाज लोगों को आ रहा पसंद
रायपुर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा सरकार की विदाई साफ नजर आ रही है। इसलिए कि लोग भी चाह रहे हैं कांग्रेस की वापसी हो। हर विधानसभा में इसीलिए नारा बुलंद हो रहा है वक्त है बदलाव का...। ठीक उसी तरह जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनने से पहले लोगों ने स्वमेव समर्थन जताया और पन्द्रह साल पुरानी भाजपा सरकार को चलता कर दिया। यहां भी स्वंय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता चुनावी मोर्चा संभाले हुए और उनका एक सूत्री एंजेडा जिसमें जनता को बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बात विकास के क्या काम हुए जिसे पूरे देश में रोल माडल के रूप में अपनाया जा रहा है। हर क्षेत्र में बेहतर काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा रहा। रोजगार का जरिया लोगों को उन्ही के प्रदेश में आसानी से मुहैया हो रहा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनावी घोषणा पत्र में प्रमुख विषयों को शामिल किया है।
मंडी विधानसभा में प्रमोद दुबे अपनी टीम के साथ धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दिवाली त्यौहार के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह जोर पकड़ लिया है कांग्रेस नेता अपने साथ छत्तीसगढ़ में हुए कामकाज का पूरा लेखा जोखा ले गए हैं,जो हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है। मंडी विधानसभा के लिए नियुक्त चुनाव प्रभारी रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे सह-सह-चुनाव प्रभारी विजय साहू और कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर के साथ कई जगहों पर सभा ली और कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा। एक बात साफ नजर आ रही है कि प्रदेश सरकार के कामकाज से वे पूरी तरह नाखुश हैं। महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है इसलिए हर हाल में वे बदलाव चाह रहे हैं।

छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए प्रेरणादायी

छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए प्रेरणादायी

 00 जनसम्पर्क विभाग द्वारा इंदिरागांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर की गई आयोजित

रायपुर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरागांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आज दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के लिए उनके योगदान पर केन्द्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया।

छायाचित्र प्रदर्शनी2

छायाचित्र प्रदर्शनी3
छायाचित्र प्रदर्शनी को आम नागरिकों, युवाओं सहित महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अवलोकन कर उसकी सराहना की। डंगनिया रायपुर के 76 वर्षीय श्री रामकुमार देवांगन और 70 वर्षीय श्री आशाराम देवांगन ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर बताया कि देश के दोनों विभूतियों की जीवनी के संबंध में अब तक किताबों में पढ़ते थे, लेकिन आज छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन करने का अवसर मिला। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर ज्ञानवर्धक बताया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तकें, ब्रोशर आदि का नि:शुल्क वितरण कर लाभान्वित किया गया।

छायाचित्र प्रदर्शनी4

CG Transfer Breaking : वन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

CG Transfer Breaking : वन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

 Raipur : CG Transfer Breaking : वन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले जारी किए गए है। इसमें एडिशनल पीसीसीएफ से लेकर सीसीएफ, सीएफ, डीएफओ के नाम हैं।

 

देखें ट्रांसफर लिस्ट – CG Transfer Breaking

   

CG BREAKING : राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, 33 सम्मानग्राहिता के नाम शामिल, देखें लिस्ट…

CG BREAKING : राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, 33 सम्मानग्राहिता के नाम शामिल, देखें लिस्ट…

 रायपुर। CG State Decoration Award 2022 : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण अवार्ड की घोषणा कर दी है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के 40 से ज्यादा विभूतियों को सम्मान किया किया जायेगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ का साल 2022 का राज्योत्सव इसलिए भी ख़ास होगा, क्योंकि इस बार राज्य सरकार ने तीन पुरस्कार को शामिल किया है, जो कला और संस्कृति से सम्बंधित क्षेत्रों में दिया जाना है।

देखें लिस्ट – CG State Decoration Award 2022

–

RAJYUTSAV 2022 : राज्यपाल अनुसुईया उइके होगी राज्य अलंकरण समारोह की मुख्य अतिथि

RAJYUTSAV 2022 : राज्यपाल अनुसुईया उइके होगी राज्य अलंकरण समारोह की मुख्य अतिथि

 रायपुर।  राज्यपाल  अनुसुईया उइके 01 नवम्बर को शाम 7 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

राज्य अलंकरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री  मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, दीपक बैज, ज्योत्सना महंत और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, कुंवर सिंह निषाद और द्वारिकाधीश यादव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा और अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित रहेंगे।

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

 नारायणपुर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने  जिले में स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया साथ ही सुरक्षा ड्यूटी में लगे व्यक्तियों को हर वक्त चौकन्ना रहने की समझाईश दी। उन्होंने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरा को चलवाकर भी देखा। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गुप्ता, सहित राजनीतिक दल के प्रतिनिधि संजय रॉय के अलावा सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

 

जिले के 16 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

जिले के 16 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

 नारायणपुर । खरीफ फसल विपणन वर्ष 2022-23 में शासन द्वारा सर्मथन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध मे सोमवार कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने संबंधित अधिकारियों के के साथ धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस संबंध मे उन्होने धान उर्पाजन केन्द्रों में नोडल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर व्यवस्थाओं पर दूरुस्त करने कहा। उन्होने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने धान उर्पाजन केन्द्रों की सभी व्यवस्थाओं को भलीभांति जांच कर लें। बतातें चलें कि 1 नवंबर से प्रदेश सहित जिलें में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी।

इसके अलावा जिले के ऐसे किसान जिनका मसाहती सर्वे हुआ है और पंजीकृत हुए हैं उनसे भी धान की खरीदी की जायेगी। बैठक में कलेक्टर रघुवंशी ने अधिकारियों से कहा कि धान उर्पाजन केन्द्रों में किसानों के लिए पर्याप्त बारदानें की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस संबंध में बताया गया कि जिले के धान उर्पाजन केेन्दों मे पर्याप्त संख्या में बारदाने पहुंचा दिये गये है, ऑपरेटरों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, अलटरनेटिव ऑपरेटरों को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। बैठक में यह भी बताया गया कि धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि धान उर्पाजन केन्द्रों में पेयजल व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, छाया, टायलेट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी सुनिश्चित कर लें ताकि धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हों। कलेक्टर ने कहा कि नोडल अधिकारी धान उर्पाजन केन्द्रों पर पहले पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं की निरंतर मानिटरिेंग करते रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में 16 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये है।

इन धान उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से जिले के 9066 पंजीकृत किसानों से लगभग 2 लाख 55 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, अपर कलेक्टर अभिशेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वैद्य, सुमित गर्ग, खाद्य अधिकारी हुलेश डडसेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा रामांचल यादव, नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी के अलावा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ट्रांसफर ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में आईएफएस के ट्रांसफर, एडिशनल PCCF से लेकर कई DFO बदले

ट्रांसफर ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में आईएफएस के ट्रांसफर, एडिशनल PCCF से लेकर कई DFO बदले

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

 

 

 

राजीव भवन में कांग्रेस की अहम बैठक शुरू, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित कई बड़े नेता मौजूद…

राजीव भवन में कांग्रेस की अहम बैठक शुरू, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित कई बड़े नेता मौजूद…

 रायपुर। प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया राजीव भवन पहुंचे है. जहां बैठक चल रही है. इस बैठक में PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव मौजूद है। PCC की बैठक के पहले सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी है।

छत्तीसगढ़ में भले ही विधानसभा चुनाव को अभी एक साल का और समय है। लेकिन अभी से इसकी रणनीति शुरू हो गई है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने इसके संकेत दे दिए हैं। दरअसल बस्तर पर कांग्रेस जीत फतह के लिए नई रणनीति पर जोर दे रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने दावा किया है कि बस्तर की 12 सीटों में 50 प्रतिशत सीटें 50 से कम उम्र के युवाओं को मौका मिलेगा। दूसरी ओर विधायकों को परफॉर्मेंस सुधारने का मौका दिया गया है। 50 प्रतिशत सीटों पर विधायकों को उनके परफॉरर्मेंस के आधार पर दूसरी बार टिकट दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं-संगठन को एकजुट कर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति पर भी मंथन चल रहा हैं। इस दौरान पीएम पु​निया ने आदिवासी सीटों के हारने के भाजपा के आरोपों को खारिज किया है।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का कल से 3 नवबंर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का कल से 3 नवबंर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

 रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का भव्य आयोजन 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होना है ।

उद्घाटन कार्यक्रम 1 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जायेगा । उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । इसी दिन शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल  अनुसूईया उइके होंगी एवं अध्यक्षता मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल करेंगे ।

राज्योत्सव का समापन 3 नवंबर को शाम 7 बजे होगा

उद्घाटन कार्यक्रम के अगले दिन 2 नवंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत करेंगे । राज्योत्सव का समापन 3 नवंबर को शाम 7 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल करेंगे ।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं विदेशों से

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं विदेशों से मोजाम्बिक, टोगो, मंगोलिया, रूस, इंडोनेशिया, सर्बिया, न्यूजीलैंड, इजिप्ट और मालदीव के दलों के कुल 15 सौ कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मान राशि दो श्रेणियों में प्रदान की जायेगी

सम्मान राशि- राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मान राशि दो श्रेणियों में प्रदान की जायेगी । पहली श्रेणी में फसल कटाई के अवसर पर और दूसरी श्रेणी में पारंपरिक अवसरों और अनुष्ठानों पर आदिवासी नृत्य प्रदर्शन को रखा गया है । विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3 लाख रूपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जायेगी ।

चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने, साहब मैंने अपनी पत्नी को मार डाला

चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने, साहब मैंने अपनी पत्नी को मार डाला

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ( bilaspur)जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी( wife) से हत्या कर दी। बताया जा रहा है पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के से अवैध संबंध( external affair) है। इसी वजह से दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। तब युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बीजा निवासी जगेंद्र साहू(38) अपनी पत्नी निशा साहू(32) और 3 बेटियों के साथ डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा है। इसके पहले वह बिलासपुर के सकरी इलाके में रह रहा था। जगेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए बढ़ई का काम करता था।जगेंद्र को अपनी पत्नी पर शक था। उसे शक था कि सकरी में पड़ोस में रहने वाले किसी लड़के से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।

वारदात के बाद आरोपी थाने गया और बोला कि साहब मैंने अपनी पत्नी को मार दिया

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पास रखा कुल्हाड़ी उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी थाने गया और बोला कि साहब मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। ये जानने के बाद पुलिस की टीम मौके पर गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने ही पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

टोगो और मोजांबिक के नर्तक दल राजधानी रायपुर पहुंचे...राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देंगे प्रस्तुति

टोगो और मोजांबिक के नर्तक दल राजधानी रायपुर पहुंचे...राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देंगे प्रस्तुति

रायपुर/ अफ्रीका के टोगो और मोजांबिक से नर्तक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा माना विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नर्तक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिल। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ नारे का पूरे जोश के साथ उद्घोष किया।

उल्लेखनीय है कि टोगो से आए नृतक दल में कुल 10 सदस्य शामिल हैं, जिसमें 6 पुरुष और 4 महिला हैं। टीम लीडर श्री अजवोन बोचोउ अटा ने बताया कि उनके देश की सांस्कृतिक झलक छत्तीसगढ़ की धरा पर बिखरेगी तथा उन्हें भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। साथ ही मोजांबिक से आए नर्तक दल के टीम लीडर डेविड वेसलीना बोसले ने बताया कि उनके साथ भी कुल 10 सदस्य हैं जिसमें 8 पुरुष और 2 महिला सदस्य शामिल हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हमें इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका दिया है, यह हमारे जीवन का बेहद ही सुखद पल है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ 9 विदेशी टीम भी शिरकत कर रही हैं।।
अंतागढ़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, SP ने की पुष्टि

अंतागढ़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, SP ने की पुष्टि

 कांकेर। नक्सल प्रभावित ( naxal) जिला कांकेर के अंतागढ़ के जंगल ( forest)में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो नक्सलियों( naxali) को मार गिराया है। SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ के जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट की खबर थी। जिसके बाद जवानों की एक टीम इलाके में सर्चिंग ( searching)कर रही थी। इस दौरान जंगल में मूठभेड़ हो गया। जवानों ने नक्सलियों पर लगातार फायरिंग कर जवाब दिया हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोरबी दुर्घटना पर जताया दुख, कहा – ईश्वर मृतकों के परिजनों को संबल दे, घायल जल्द स्वस्थ हों

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोरबी दुर्घटना पर जताया दुख, कहा – ईश्वर मृतकों के परिजनों को संबल दे, घायल जल्द स्वस्थ हों

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ( CM baghel)ने मोरबी दुर्घटना पर दुःख जताया है. उन्होंने ट्वीट( tweet) कर लिखा – मोरबी की दुर्घटना अत्यंत दुखद और त्रासद है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों के परिजनों को संबल दें, घायल जल्द स्वस्थ हों। आशा है प्रभावित परिवारों को राज्य और केंद्र सरकार से हर संभव सहायता मिलेगी।

बता दे गुजरात में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया. यहां के मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए. इस हादसे में 141 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे. ये लोग रविवार की छुट्टी होने पर ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे. रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स( airforce) एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं. अब तक 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है

संस्कृति मंत्री ने विदेशी कलाकारों का किया स्वागत

संस्कृति मंत्री ने विदेशी कलाकारों का किया स्वागत

 रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ की धरती पर पहुंचे न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के विदेशी कलाकारों का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री भगत इन विदेशी कलाकारों की आगुवानी के लिए  स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आने के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव इस साल 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने विदेशी कलाकारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के कलाकार छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं।