CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
भेंट-मुलाकात में ग्राम मुक्ता की जनता से चर्चा कर रहे सीएम भूपेश बघेल

भेंट-मुलाकात में ग्राम मुक्ता की जनता से चर्चा कर रहे सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम मुक्ता में भेंट- मुलाकात स्थल पर पहुंचे है. मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात की शुरूआत करते हुए कहा कि मैं आप लोगों से यह जानकारी लेने आया हूँ कि आप लोगों को राज्य शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। लोगों से पूछा-राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरे किस्त की राशि किन किनके खाते में आई है। अनेक किसानों ने खाते में राशि मिलने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कर्ज माफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राशन कार्ड की जानकारी ली। ग्राम चिखली के किसान भगत से पूछा-आपके पास कुल कितनी खेती है, कितना पैसा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिला, पैसे का क्या उपयोग कर रहे है। महिला स्व सहायता समूह की महिला से चर्चा, वर्मीकम्पोस्ट बनाने वाले समूह की महिला ने मुख्यमंत्री जी से कहा आप ऐसे ही अच्छी योजनाएं लाते रहें। स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र संदीप पटेल से जब HCM ने कहा अच्छी इंग्लिश बोल रहे हो इस पर छात्र ने कहा it's all because of you sir. स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा ने कहा पहले 20से 25हजार फीस लगती थी अब हमे फीस नहीं देनी पड़ती। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से लाभान्वित ग्राम मुक्ता की देव कुमारी गबेल ने बताया कि उनका नाती कुपोषित था,जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा रेडी टू ईट, गर्म भोजन दिया जा रहा था। हर महीने बच्चे का वजन भी बढ़ रहा था,और अभी वह स्वस्थ और सुपोषित है।उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

जीईसी रायपुर के छात्रों ने व्यावसायिक दक्षता और सामाजिक आचार नीति पर किया ज्ञान-अर्जन

जीईसी रायपुर के छात्रों ने व्यावसायिक दक्षता और सामाजिक आचार नीति पर किया ज्ञान-अर्जन

रायपुर। शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर में प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु  इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत  नव-प्रवेशित छात्रों को विभिन्न विधाओं और विषयों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जा रहा है, जो छात्रों के मानसिक विकास को मद्देनज़र आयोजित किया जा रहा है ।
कार्यक्रम की शुरुआत रोज़ाना योग-क्रिया के सत्र से की जा रही है, जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग योग-क्रियाओं को साधने की प्रक्रिया छात्रों के उत्साह के साथ जारी है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं लगाई गई, जिसमें उन्हें सिलेबस, विषयों, परीक्षा-प्रणालियों, संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया गया ।  कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में, दिनाँक 17/10/2022 को "प्रोफेशनलिज्म एवं सोशल एथिक्स" जैसे ज्वलंत और प्रासंगिक विषय पर विषय विशेषज्ञ अमितेष कुमार झा, सहा. प्रा., ओ.एस. डी. ,स्टोर, गुरुघासीदास विश्वविद्यालय ने अपने विचार और ज्ञान-सूत्र नव-प्रवेशित छात्रों से साझा किया। झा ने अपने वक्तव्य में, छात्रों को कई संबंधित उदाहरणों के माध्यम से अपने प्रोफेशनल, पर्सनल, और सोशल लाइफ को दुरुस्त कर सही दिशा देने की बात कही। उन्होंने बताया, कि, किस तरह से हमारी सामाजिक प्रवित्ति बनती है, और इसे बेहतर से बेहतरीन कैसे बनाएं, ताकि, आप पारस्परिक संचार, समूह संचार, और कार्यस्थल पर संचार पर कुशलता प्राप्त कर स्वयं को स्थापित कर सकते हैं। श्री झा ने अपने वक्तव्य के दौरान कई सामान्य परिस्थितियों एवं सामान्य  परंतु पेचीदा प्रश्नों की प्रश्नावली के माध्यम से छात्रों को मनोदशाओं को समझकर किसी कार्य को करने पर बल दिया।
कार्यक्रम डॉ. एम. आर. खान, प्रचार्य, डॉ. श्वेता चौबे, विभागाध्यक्ष, बेसिक साइंस, एवं इंडक्शन प्रोग्राम समन्वयक, डॉ. रचना रस्तोगी, सहा. प्रा. डॉ. अनिल माँझी, सहा. प्रा.,  आशीष ठाकुर, लेक्चरर आदि की उपस्थिति में  सकुशल आयोजित हुआ। अंत में सुश्री शशिबाला किंडो, सहा. प्राध्यापक, रसायन विभाग ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।
 यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने बदला इन ट्रेनों का टाइम टेबल, जाने से पहले रखे ध्यान!

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने बदला इन ट्रेनों का टाइम टेबल, जाने से पहले रखे ध्यान!

 बिलासपुर रेलवे जोन( bilaspur railway zone) ने एक साथ 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। जारी आदेश में रेलवे ने जानकारी दी है कि 22 ट्रेनों के समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन किए गए हैं। वहीं अन्य स्टेशनों में ट्रेनों का परिचालन यथावत रहेगा।

रेलवे का दावा है कि समय की बचत होगी। इसके अलावा यात्रियों को भी राहत मिलेगी। अन्य स्टेशनों में ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान का समय यथावत रहेगा। इस संबंध में संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए जा चुके हैं।

देखें 22 ट्रेनों के समय में बदलाव

12860 हावड़ा- मुंबई गीतांजलि एक्स. 01:05 01:15 25 अक्टूबर

12870 हावड़ा- मुंबई एक्सप्रेस 01:20 01:30 29 अक्टूबर

12768 सांतरागाछी- नांदेड एक्स. 01:20 01:30 27 अक्टूबर

12409 रायगढ़- निजामुद्दीन एक्स. 05:40 05:50 31 अक्टूबर

18250 कोरबा- रायपुर हसदेव एक्स. 08:25 08:30 27 अक्टूबर

18252 कोरबा- रायपुर हसदेव एक्स. 08:25 08:30 25 अक्टूबर

12859 मुंबई- हावड़ा गीतांजलि एक्स. 01:25 01:35 25 अक्टूबर

12833 हावड़ा- अहमदाबाद एक्स. 01:35 01:45 25 अक्टूबर

12251 यशवंतपुर- कोरबा वैनगंगा एक्स. 02:25 02:35 27 अक्टूबर

 
राज्यपाल उइके आज एग्री कार्नीवाल-अंतर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई के समापन समारोह में होंगी शामिल

राज्यपाल उइके आज एग्री कार्नीवाल-अंतर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई के समापन समारोह में होंगी शामिल

 रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दोपहर 03:00 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित एग्री कार्नीवाल-2022-अंतर्राष्ट्रीय कृषि मंड़ई के समापन समारोह में शामिल होंगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के जैव विविधता परियोजना प्रमुख डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में वर्ष 2015-16 में किसानों के किस्मों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया, अभी तक कुल 1218 प्रजातियों को जी.आई. टैग मिल चुका है।उन्होंने बताया कि धान में बस्तर और सरगुजा अंचल में जैव विविधता बहुत अधिक पाई गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विश्वविद्यालय एवं ग्राम पंचायतों से मिलकर जैव विविधता पंजीयन का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में जैव विविधता में छत्तीसगढ़ राज्य दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 1785 कृषकों द्वारा कुल 68 फसलों को चिन्हित कर जी.आई.टेग हेतु पंजीयन करवाया गया था जिसमें से अभी तक धान की 339 किस्मों, सरसों की 3 एवं टमाटर की 1 किस्म कुल 343 किस्मों को जी.आई. टैग मिल चुका है।

Breaking : IAS रानू साहू के पैतृक गांव पहुंची ईडी की टीम, पैरेंट्स के घर भी हुई छापेमार कार्यवाही, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Breaking : IAS रानू साहू के पैतृक गांव पहुंची ईडी की टीम, पैरेंट्स के घर भी हुई छापेमार कार्यवाही, खंगाले जा रहे दस्तावेज

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है। रायगढ़ जिले की कलेक्टर आईएएस रानू साहू के बंगले और कलेक्टोरेट में जांच के बाद अब ईडी की टीम ने रानू साहू के पैतृक गृह ग्राम पांडुका पहुंची है। गरियाबंद की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू के यहां छापा मारा है। बता दें लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं। वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

 

कर्मचारियों को डीए की सौगात दिए जाने पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री बघेल का जताया आभार

कर्मचारियों को डीए की सौगात दिए जाने पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री बघेल का जताया आभार

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel ) से  यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दीपावली( deepawali ) पूर्व राज्य कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए की सौगात दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में सतत् निर्णय लिए जा रहे हैं। पुरानी पेंशन लागू किए जाने से प्रदेशभर के कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। दीपावली( deepawali) त्यौहार से पहले डीए की राशि में वृद्धि से राज्यभर के कर्मचारियों में हर्ष है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ से  गिरजा शंकर शुक्ला, ताराचंद जायसवाल, विजय राव, अमित दुबे, प्रदीप साहू, पवन सिंह, राकेश डड़सेना सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

 
 
राजधानी के बार में नशेड़ियों ने मारपीट कर मचाया उत्पात, कैमरे में कैद हुई वारदात, 4 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के बार में नशेड़ियों ने मारपीट कर मचाया उत्पात, कैमरे में कैद हुई वारदात, 4 आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात ऑक्टोपस बार में कर्मचारियों को नशेड़ियों ने जमकर मारपीट हुआ। बदमाशों ने बार में खूब उत्पात भी मचाया। मारपीट की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्तिथ ऑक्टोपस बार में बीती रात वेटर ने मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत तेलीबांधा पुलिस में दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक रविवार 16 अक्टूबर की रात 11ः55 को बार बंद किया जा रहा था। इस दौरान अंदर बैठा गोलू नाम का युवक बार बंद होने के गुस्से में कांच की गिलास तोड़ते हुए तीन साथियों के साथ बाहर निकल रहा था। तभी वेटर खगेश्वर मांझी ने उसे ऐसा करने से रोका, इतने में गोलू गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार हाथियार से उसके जबड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में खगेश्वर गंभीर चोट लगी और आरोपी गोलू बार के बाहर निकलकर अपने अन्य साथियों को भी बार के पास बुला लिया।

कुछ देर बाद सभी आरोपी वहां आये और गोलू के साथ बार के अन्य कर्मचारियों को मारते हुए बाहर निकालने लगे। मारपीट होता देख बार के मैनेजर ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने को दी। पुलिस को आता देख सभी आरोपी वहां से भाग निकले। फिलहल इस मामले में पीडित की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार अन्य आरोपियों की तलाष पुलिस कर रही है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम-

01. मनीष सेन उर्फ गोलू उर्फ अनुज सेन उम्र 22 वर्ष साकिन मौली मंदिर के पास मौलीपारा थाना तेलीबांधा रायपुर

02. आकाश धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 22 वर्ष साकिन पानी टंकी के पास तेलीबांधा रायपुर

वकील का अपहरण कर किडनैपर्स ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला

वकील का अपहरण कर किडनैपर्स ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर। राजधानी रायपुर में वकील के अपहरण का मामला सामने आया है। जहां अपहरणकर्ताओं ने देवेंद्र नगर से वकील का अपहरण किया। वकील को चैंबर से उठाकर अमलेश्वर होते हुए राजनांदगांव लेजाकर कमरे में आरोपियों ने बंद कर दिया और मारपीट करते रहे। इसके साथ ही वकील के बैंक खाते से पैसे निकाले। जहां किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर वकील पुलिस के पास पहुंचा। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसके निशानदेही पर 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुआर, प्रार्थी वकील देव नारायण सिन्हा ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 14.10.2022 को अपने ऑफिस सांई नगर देवेन्द्र नगर रायपुर में दोपहर लगभग 02.00 बजे बैठा हुआ था। उसी दौरान प्रार्थी के परिचित सूरज विश्वकर्मा, कमल विभोर, मनीष मिश्रा, शांतनु मिश्रा, तुलेन्द्र एवं विजय तायल द्वारा गाली गलौच करते हुए प्रार्थी के ऑफिस में आकर प्रार्थी का मोबाइल व कार सी जी 04 एन टी 8574 की चाबी प्रार्थी से लेकर उसके साथ जबरदस्ती धक्का मुक्की करते हुए प्रार्थी को अपनी कार क्रमांक सी जी 04 एम वाय 9626 में जबरन बैठाकर अमलेश्वर के आगे जामगांव के मैदान में ले जाकर लात घूंसो से मारपीट करने लगे तथा प्रार्थी को कार के अंदर लॉक कर दिये। उसके बाद राजनादगांव के के.जी.एन ढाबा में खाना खिलाये तथा आमगांव में शांतनु मिश्रा के घर में ले जाकर बंदी बनाकर रखें। इस दौरान कार में शांतनु ने प्रार्थी के फोन-पे अकाउंट से अपने खाते में लगभग 85000 रूपये अलग-अलग समय पर ट्रांसफर कर लिया और रास्ते में बेल्ट से मारपीट करते रहें, तुलेन्द्र के द्वारा प्रार्थी को घर में रात्रि 02.00 बजे के आसपास घर में ताला बंद करके व पूरा दिन अपने साथ रखे रहे दूसरे दिन शाम को आमगांव से अपने कार सेलेरियों में बैठाकर बेल्ट व स्टील के राड से मारते रहे तथा सुबह 05.00 बजे के करीब कमल विहार रायपुर ले जाकर पुनः मारपीट करने लगे। दिनांक 16.10.2022 के सुबह लगभग 10 बजे के आसपास उक्त व्यक्तियों द्वारा पुनः प्रार्थी को आमगांव ले जाने की बात कहकर पचपेड़ी नाका के रास्ते से ले जाने लगे तभी यातायात थाना देखकर प्रार्थी चलती हुई कार से कूदकर भाग गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 321/22 धारा 365, 294, 323, 342, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सक्ती जिले चन्द्रपुर विधानसभा में आमजनों से करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सक्ती जिले चन्द्रपुर विधानसभा में आमजनों से करेंगे भेंट-मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज सक्ती जिला के चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री  बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम ( program) आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

दोपहर 12.15 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर( raipur) पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.30 बजे सक्ती जिले के चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुक्ता के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का वहां दोपहर 12.15 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम मुक्ता से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे डबरा विकासखंड के ग्राम साराडीह पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम साराडीह में दोपहर 3.00 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री  बघेल ग्राम साराडीह से शाम 4.50 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे चन्द्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चन्द्रपुर में शाम 6.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री चन्द्रपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

BREAKING NEWS: बाप का घिनौना पाप, आइसक्रीम खिलाने का लालच दे कर दिया  दुष्कर्म को अंजाम

BREAKING NEWS: बाप का घिनौना पाप, आइसक्रीम खिलाने का लालच दे कर दिया दुष्कर्म को अंजाम

 कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। चौकी प्रभारी के मुताबिक अपने छह बच्चों के साथ पिता घर पर था और उसने इनमें से एक बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कोहड़िया क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़ित लड़की चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। पहले पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। दूसरा आरोपी सौतेले पिता के भी दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही आरोपी का पीड़ित लड़की की मां के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद से मां बच्चों को छोड़कर चली गई। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर लड़की को कोहड़िया में आइसक्रीम खिलाने लेजाने के बहाने जंगल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी पीड़ित को लेकर वापस घर आ गया। रात में फिर गलत काम के लिए आरोपी ने पीड़ित को कमरे में बुलाया। इससे डरी बच्ची ने भागकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। तब तक आरोपी फरार हो गया।

मानिकपुर चौकी की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज कर संभावित ठिकानों पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
 
CG NEWS : यहाँ मिली युवक की अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी

CG NEWS : यहाँ मिली युवक की अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी

 महासमुंद।  जिले से हत्या क सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहाँ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एन एच 53 के घोड़ारी चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। लाश की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अज्ञात हत्यारों द्वारा युवक को मारकर लाया गया और लाश की शिनाख्ती ना हो इसलिए चेहरे को कचरे से जला दिया गया है।

हम आपको बता दें कि सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की घोड़ारी नदीमोड़ मे एक अर्धजली लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची और लाश का मुआयना कर पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।
CG NEWS : होटल में पड़ी पुलिस की रेड, जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, लगभग 3 लाख नगदी और मोबाइल जब्त

CG NEWS : होटल में पड़ी पुलिस की रेड, जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, लगभग 3 लाख नगदी और मोबाइल जब्त

रायगढ़। पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जहां होटल के बंद कमरे में जुआ खेला जा रहा था पुलिस ने दबिश देकर 8 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से 2 लाख 94 हजार रुपए कैश जब्त किया गया है। यह मामला रायगढ़ जिले के जूटमिल चौकी का है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अंश होटल के कमरा नंबर 301 में कुछ युवक जुआ खेलने बैठे है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने जुआ रेड कार्यवाही करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 94 हजार नगदी और 7 मोबाइल जब्त किया है।

CG Big Breaking : भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, पढ़े विस्तार से…

CG Big Breaking : भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, पढ़े विस्तार से…

 CG Big Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए-

    • खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का के उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का निर्धारण किया गया। जिसके तहत राज्य में एक नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इसी प्रकार मक्का की खरीदी एक नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक की जाएगी।
    •  राजीव गांधी किसान न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया कि खरीफ वर्ष-2021 की भांति खरीफ वर्ष-2022 में भी किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता की राशि प्रदान की जाए।
  • इसके साथ ही खरीफ-2021 से गन्ना फसल को पंजीयन और गिरदावरी के आधार पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सम्मिलित कर आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
  • धान उपार्जित क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसल लेने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए आदान सहायता राशि उसी खरीफ सीजन के लिए लागू करने की अनुमति दी गई।
  • धान उपार्जित क्षेत्र में वृक्षारोपण करने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए तीन वर्ष तक आदान सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। आदान राशि प्रदाय के तीन वर्ष की समयावधि समाप्ति के पश्चात उसी रकबा/खसरा पर पंजीयन की पात्रता आगामी तीन वर्ष के लिए नही होने का निर्णय लिया गया।
  • गन्ना प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया कि गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 की शेष गन्ना प्रोत्साहन राशि 11.99 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 में किसानों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदाय आदान सहायता राशि से समायोजन कर शेष राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
  • छत्तीसगढ़ राज्य में नेशनल टॉॅजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) को लागू किए जाने हेतु अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत ऑनलाईन नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम के माध्यम से जारी इलेक्ट्रानिक अभिवहन पास या अनापत्ति प्रमाण पत्र भी सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में विधिमान्य किया जाएगा।
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के सकल प्रवेश अनुपात बढ़ाने और राज्य के पिछड़े और अति पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्ता मूलक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने सार्वजनिक एवं निजी साझेदारी के तहत राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित करने हेतु प्रस्तावित नीति के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित को धान उपार्जन के लिए राज्य शासन द्वारा प्रदत्त शासकीय प्रत्याभूति (राशि14,700 करोड़ रूपए) की वैधता को एक वर्ष 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान की गई।
  • छत्तीसगढ़ उपभोक्ता कल्याण निधि नियम-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत राज्य उपभोक्ता कल्याण निधि की स्थापना तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 75ः25 के अनुपात में उपभोक्ता कल्याण अंशदान के रूपए 20 करोड़ (कार्पस) फण्ड की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 5 करोड़ रूपए का अंशदान राज्य शासन द्वारा दिया जाएगा।
  • आबकारी विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली आबकारी उप निरीक्षक के पद पर सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा में दो से अधिक बार परीक्षा में शामिल नही होने के प्रावधान को केवल एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
  • राज्य कर विशेष आयुक्त के पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित अर्हकारी सेवा अवधि 5 वर्ष में केवल एक बार के लिए दो वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग की भांति संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के तहत प्रशासकीय अधिकारी के पदोन्नति के पद का वेतनमान सीधी भर्ती के पद के समान मेट्रिक्स लेवल-12 पात्रता तिथि से स्वीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया।
नक्सलियों की काली करतूत, 4 गाड़ियों में लगाई आग, 2 में की तोड़फोड़, ग्रामीणों में दहशत

नक्सलियों की काली करतूत, 4 गाड़ियों में लगाई आग, 2 में की तोड़फोड़, ग्रामीणों में दहशत

 कांकेर : जिले के अंतागढ़ के चारगांव निक्को माइंस में आधी रात नक्सलियों ने एक बार उत्पात मचाया है, नक्सलियों ने 4 गाड़ियों को आग के हवाले किया और 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। जहां नक्सलियों द्वारा जलाए गए वाहनों में से 2 निजी वाहन भी शामिल है जो एक होटल के समीप खड़े थे। वहीँ माइंस में लगे वाहनों को जलाने का मतलब माइंस के विरुद्ध विरोध जाताना समझ आता है, लेकिन ग्रामीणो के वाहन जलाना नक्सलियों के मंसूबे के समझ से परे है। मामला सिकसोड़ थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि जिन गाड़ियों में नक्सलियों ने आग लगाई है। उसमें एक बोलेरो, एक सूमो और 2 हाइवा शामिल हैं। साथ ही एक हाइवा गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली वापस जंगल की ओर भाग गए हैं। इधर, घटना के वक्त जो कर्मचारी मौजूद थे। वो काफी डर हुए हैं। उन्होंने तुरंत ही इस बात की सूचना प्रबंधन को दी थी। प्रबंधन ने पुलिस को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है

बता दें कि संवेदनशील चारगांव निक्को माइंस के इस क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगातर घटना को अंजाम दिया जा रहा है, साल 2014 में भी 20 गाड़ियों को नक्सलियों द्वारा आग के हवाले किया गया था वहीं 1 सप्ताह पहले पूर्व सरपंच सिया राम रामटेके को भी 2 गोली मारकर घटना को अंजाम दिया गया। जिनका इलाज जारी है और खतरे से बाहर है।

नक्सलियों द्वारा लगातार क्षेत्र में हो रहे घटनाओ से क्षेत्रवासियों और पुलिस प्रशासन के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है और ये होने वाले इस घटना से चारगांव निक्को माइंस के क्षेत्रवासियो में काफी दहसत बना हुआ है । सिकसोड थाना क्षेत्र का मामला

CABINET BREAKING : 2 महीना मुफ्त में मिलेगा चावल, बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने सरकारी और निजी पार्टनरशिप से खुलेंगे कॉलेज

CABINET BREAKING : 2 महीना मुफ्त में मिलेगा चावल, बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने सरकारी और निजी पार्टनरशिप से खुलेंगे कॉलेज

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। जिसमें राशन कार्ड धारकों को 2 महीने निशुल्क चावल वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही धान उपार्जित क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसल लेने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की मदद देने का निर्णय लिया गया है।

पढ़ें कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय –

मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि तीन माह अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की पात्रता के समकक्ष राज्य योजना के राशनकार्डो (सामान्य राशनकार्ड को छोड़कर) में अतिरिक्त खाद्यान्न प्रदाय किया जाएगा।
इसी तरह माह अक्टूबर का नियमित मासिक खाद्यान्न निर्धारित उपभोक्ता दर पर और नवम्बर और दिसम्बर 2022 में राज्य योजना के राशनकार्डो (सामान्य राशनकार्ड को छोड़कर) में मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

*खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का के उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का निर्धारण किया गया। जिसके तहत राज्य में एक नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इसी प्रकार मक्का की खरीदी एक नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक की जाएगी।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया कि खरीफ वर्ष-2021 की भांति खरीफ वर्ष-2022 में भी किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता की राशि प्रदान की जाए।
इसके साथ ही खरीफ-2021 से गन्ना फसल को पंजीयन और गिरदावरी के आधार पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सम्मिलित कर आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
धान उपार्जित क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसल लेने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए आदान सहायता राशि उसी खरीफ सीजन के लिए लागू करने की अनुमति दी गई।
धान उपार्जित क्षेत्र में वृक्षारोपण करने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए तीन वर्ष तक आदान सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। आदान राशि प्रदाय के तीन वर्ष की समयावधि समाप्ति के पश्चात उसी रकबा/खसरा पर पंजीयन की पात्रता आगामी तीन वर्ष के लिए नही होने का निर्णय लिया गया।

*गन्ना प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया कि गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 की शेष गन्ना प्रोत्साहन राशि 11.99 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 में किसानों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदाय आदान सहायता राशि से समायोजन कर शेष राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य में नेशनल टॉॅजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) को लागू किए जाने हेतु अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत ऑनलाईन नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम के माध्यम से जारी इलेक्ट्रानिक अभिवहन पास या अनापत्ति प्रमाण पत्र भी सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में विधिमान्य किया जाएगा।

*उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के सकल प्रवेश अनुपात बढ़ाने और राज्य के पिछड़े और अति पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्ता मूलक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने सार्वजनिक एवं निजी साझेदारी के तहत राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित करने हेतु प्रस्तावित नीति के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

*खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित को धान उपार्जन के लिए राज्य शासन द्वारा प्रदत्त शासकीय प्रत्याभूति (राशि14,700 करोड़ रूपए) की वैधता को एक वर्ष 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान की गई।

*छत्तीसगढ़ उपभोक्ता कल्याण निधि नियम-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत राज्य उपभोक्ता कल्याण निधि की स्थापना तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 75ः25 के अनुपात में उपभोक्ता कल्याण अंशदान के रूपए 20 करोड़ (कार्पस) फण्ड की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 5 करोड़ रूपए का अंशदान राज्य शासन द्वारा दिया जाएगा।

आबकारी विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली आबकारी उप निरीक्षक के पद पर सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा में दो से अधिक बार परीक्षा में शामिल नही होने के प्रावधान को केवल एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

राज्य कर विशेष आयुक्त के पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित अर्हकारी सेवा अवधि 5 वर्ष में केवल एक बार के लिए दो वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की भांति संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के तहत प्रशासकीय अधिकारी के पदोन्नति के पद का वेतनमान सीधी भर्ती के पद के समान मेट्रिक्स लेवल-12 पात्रता तिथि से स्वीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों, 25 तहसीलों का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों, 25 तहसीलों का किया उद्घाटन

 रायपुर । मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों एवं 25 नवीन तहसीलों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नये अनुविभाग तिल्दा नेवरा, बागबाहरा, मालखरौदा, धमधा, बलरामपुर, राजपुर, भरतपुर, खड़गवां, भोपालपट्नम और भैरमगढ़ का उद्घाटन किया। इन अनुविभागों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में 108 अनुविभाग होंगे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में 25 नवीन तहसीलों मंदिरहसौद, धरसींवा, बेलरगांव, कोमाखान, सोनाखान, टुण्डरा, अमलीपदर, बेलतरा, जरहागांव, दीपका, मुकड़ेगा, कोटाडोल, पोड़ी (बचरा), औंधी, खड़गांव, साल्हेवारा, लालबहादुर नगर, मर्री बंगला (देवरी), देवकर, भिंभौरी, नानगुर, भानपुरी, तोंगपाल, मर्दापाल, धनोरा का उद्घाटन किया। इन तहसीलों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो जाएगी। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन अनुविभाग एवं तहसीलों की स्थापना से राज्य के सभी नागरिकों को लाभ पहुंचेगा, साथ ही शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रशासकीय कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी, शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम जनता को आसानी से उपलब्ध होगी। विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी

।

मुख्यमंत्री ने नामांतरण पोर्टल के नए वर्जन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नामांतरण पोर्टल के नए वर्जन का किया शुभारंभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए नामांतरण प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए तैयार किए गए ऑनलाईन नामांतरण पोर्टल के नए वर्जन का शुभारंभ किया।

पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कार्यालय एवं नागरिकों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन नामांतरण पंजी में स्वतः दर्ज होगा। जिसके पश्चात क्रेता से राजस्व न्यायालय अथवा ग्राम पंचायतों में नामांतरण किए जाने के संबंध में विकल्प लिया जाएगा। विकल्प के पश्चात आम ईश्तहार एवं व्यक्तिशः सूचना की प्रति विभागीय वेबसाइट में उपलब्ध होगी। 

ईडी की प्रेस नोट को फर्जी बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने अज्ञानता की मिसाल कायम की - भाजपा

ईडी की प्रेस नोट को फर्जी बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने अज्ञानता की मिसाल कायम की - भाजपा

बचकानी बाते कर कांग्रेस हमेशा हसीं की पात्र बनती है :केदार गुप्ता
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के बाद उसके द्वारा जारी तथ्यों को फर्जी करार दे रहे हैं तो क्या अब ईडी द्वारा प्रेस नोट वेब साइट पर अपलोड होने के बाद,जनता को भ्रमित करने की राजनीति  करने वाले माफ़ी माँगने और संन्यास लेने तैयार हैं? ईडी ने भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया है। छापे में करोड़ों का माल मिला है और अदालत ने आगे की पड़ताल के लिए आरोपियों की रिमांड दी है।  देश की मीडिया एजेंसियों ने पहले ही जब्त किए गए नोटों की तस्वीर शेयर कर दी थी इसे अनदेखा करते हुए कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचारियों के बचाव में आगे आकर ईडी के प्रेस नोट को ही फर्जी बता दिया और पूरे देश में इनकी खिल्ली उड़ रही है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता व्यर्थ की तथ्यहीन बयानबाजी कर भ्रष्टाचार के हिस्से का नमक अदा कर रहे हैं। सरकार बेपरदा हो चुकी है और ये उसे चुनरी उढा रहे हैं। कांग्रेस का प्रचार तंत्र ईडी की जांच के खुलासे को लेकर जिस प्रकार की बेहूदा बयानबाजी कर रहा है, उससे जाहिर है कि ये दिमागी दिवालियापन की हद पार कर चुके हैं। ईडी ने जो बयान दिया, वह तमाम मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित व प्रसारित किया है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पोषक ईडी के विरुद्ध प्रचार कर रहे हैं। इन्हें अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री से जवाब मांगना चाहिए,न कि मिथ्या आरोप मढ़ना चाहिए। कांग्रेस यह समझ ले कि भूपेश बघेल कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोंक चुके हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री केदार गुप्ता ने कहा कांग्रेस कहती है कि जो आरोप भाजपा ने लगाए उसकी पुष्टि ईडी ने की भाजपा ही नहीं, प्रदेश के गांव-गांव गली-गली में कांग्रेस द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जानकारी है कहां-कहां अवैध वसूली की जा रही है यह जनता को भी सब कुछ पता है,कही अधिकारी  मुहँ न खोल दे इस डर से कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी है
तर्रेम कैंप के पास नक्सलियों ने की फायरिंग, एक जवान को लगी गोली, इलाज जारी

तर्रेम कैंप के पास नक्सलियों ने की फायरिंग, एक जवान को लगी गोली, इलाज जारी

 बीजापुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में  नक्सली ( naxali)घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बस्तर के अलग-अलग इलाकों से लागतार नक्सली घटनाओं की खबरें सामने आ रही है।  बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के तर्रेम कैंप के पास नक्सलियों ने कोबरा 210 बटालियन की टीम पर फायरिंग की है। इस फायरिंग( firing) में एक जवान को गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने घायल जवान को अस्पताल पहुंचाने निकले टीम पर भी फायरिंग किया है। मौके पर नक्सलियों ने IED भी ब्लास्ट ( blast)किया है।

हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर लाया गया

घायल जवान को देर रात MI-17 हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर लाया गया। घायल जवान का नाम राजेश सूर्यवंशी हैं और वो सेना में एसआई के पद पर पदस्थ है। घ्याल जवान को राजधानी रेफर करने के बाद कोबरा और STF की टीमें इलाके सक्रीय हो गई है

 
दर्दनाक हादसा, तेज़ रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, 3 लोगों की मौके पर मौत, 2 घायल

दर्दनाक हादसा, तेज़ रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, 3 लोगों की मौके पर मौत, 2 घायल

 कोरबा। कोरबा में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक में पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मां-बेटे को गंभीर चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम खुज्जीपारा बाला का रहने वाला राजा मरपच्ची उम्र 27 वर्ष अपनी पत्नी कौशिल्या बाई उम्र 25 साल, पुत्री सोनिया उम्र छह साल, ढाई साल के पुत्र सुमित और अपने रिश्ते के भाई कुष्ण कुमार गोंड़ उम्र 24 साल के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था।ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक( bike) को टक्कर मार दिया। सभी सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें राजा मरपच्ची, सोनिया( sonia) और कृष्ण कुमार गोंड़ शामिल है।

पुलिस ने दर्ज किया केस ( case) को

घटना में कौशिल्या और उसके मासूम पुत्र सुमित को गंभीर चोटें आई है। दोनों को एम्बुलेंस( ambulance) से पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।पुलिस ने बांगो थाना में केस दर्ज किया है। बाइक ( bike)को ठोकर मारने वाली बोलेरो की तलाश पुलिस कर रही है।

यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर, हादसे में 15 से ज्यादा यात्री हुए घायल

यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर, हादसे में 15 से ज्यादा यात्री हुए घायल

 बिलासपुर। न्यायधानि से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में यात्री बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर खड़े ट्रेलर से यात्री बस टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 15 से 20 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं। यह हादसा हिर्री थाना क्षेत्र में हुए है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नामांतरण पोर्टल के नये वर्जन का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नामांतरण पोर्टल के नये वर्जन का करेंगे शुभारंभ

 रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM baghel)आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण हेतु नामांतरण प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए तैयार किए गए ऑनलाईन( online) नामांतरण पोर्टल के नया वर्जन का शुभारंभ करेंगे।

पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कार्यालय एवं नागरिकों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन नामांतरण पंजी में स्वतः दर्ज होगा। जिसके पश्चात क्रेता से राजस्व न्यायालय अथवा ग्राम पंचायतों में नामांतरण किए जाने के संबंध में विकल्प लिया जाएगा। विकल्प के पश्चात आम ईश्तहार एवं व्यक्तिशः सूचना की प्रति विभागीय वेबसाइट ( website) उपलब्ध होगी।

सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी

नये वर्जन में पक्षकारों को प्रकरण दर्ज होने, प्रत्येक पेशी तारीख तथा आदेश पारित होने की तारीख एवं अभिलेख दुरूस्ती होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। प्रकरण में आपत्ति प्राप्त नहीं होने पर आदेश पारित किया जाएगा।

 
छग में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, मुख्यमंत्री बघेल आज नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों और 25 तहसीलों का करेंगे उद्घाटन

छग में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, मुख्यमंत्री बघेल आज नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों और 25 तहसीलों का करेंगे उद्घाटन

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों एवं 25 नवीन तहसीलों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नये अनुविभाग तिल्दा नेवरा, बागबाहरा, मालखरौदा, धमधा, बलरामपुर, राजपुर, भरतपुर, खड़गवां, भोपालपट्नम और भैरमगढ़ का उद्घाटन करेंगे। इन अनुविभागों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में 108 अनुविभाग होंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल  कार्यक्रम में 25 नवीन तहसीलों मंदिरहसौद, धरसींवा, बेलरगांव, कोमाखान, सोनाखान, टुण्डरा, अमलीपदर, बेलतरा, जरहागांव, दीपका, मुकड़ेगा, कोटाडोल, पोड़ी (बचरा), औंधी, खड़गांव, साल्हेवारा, लालबहादुर नगर, मर्री बंगला (देवरी), देवकर, भिंभौरी, नानगुर, भानपुरी, तोंगपाल, मर्दापाल, धनोरा का उद्घाटन भी करेंगे। इन तहसीलों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो जाएगी।

किसान-मजदूरों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, मुख्यमंत्री बघेल आज हितग्राहियों के खाते में करेंगे 1866 करोड़ का भुगतान

किसान-मजदूरों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, मुख्यमंत्री बघेल आज हितग्राहियों के खाते में करेंगे 1866 करोड़ का भुगतान

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM baghel)अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़( chhattisgarh )सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों( farmers), गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर विक्रेता ग्रामीणों और पशुपालकों तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में कुल 1866 करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपए का ऑनलाईन( online) अंतरण करेंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बाजारों की रौनक बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री  बघेल ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की वर्ष 2021-22 की तीसरी किस्त के रूप में प्रदेश के 23 लाख 99 हजार 615 किसानों को कुल 1745 करोड़ रूपए, ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 की राशि के रूप में 4 लाख 66 हजार 880 हितग्राहियों को 115 करोड़ 80 लाख 32 हजार रूपए और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन( online) भुगतान करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री एक ही दिन में तीनों योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में कुल 1866 करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपए का ऑनलाईन अंतरण करेंगे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ के तहत वर्ष 2021-22 की तृतीय किस्त के रूप में 23 लाख 99 हजार 615 किसानों को 1745 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जाएगा। इसमें से धान की फसल लेने वाले 23 लाख 02 हजार 737 किसानों( farmers) को 1679 करोड़ 59 लाख रूपए, अन्य फसल लेने वाले 01 लाख 98 हजार 754 किसानों को 60 करोड़ 97 लाख रूपए, धान के बदले अन्य फसल लेने वाले 17 हजार 523 किसानों को 04 करोड़ 38 लाख रूपए तथा वृक्षारोपण करने वाले 222 किसानों को 06 लाख रूपए की आदान सहायता का भुगतान किया जाएगा।

गोधन न्याय योजना के तहत 85 लाख रूपए का भुगतान

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत वितरित की जा रही 5 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि में से गोबर विक्रेता पशुपालकों और ग्रामीणों को 4.22 करोड़ रूपए, महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश की राशि के रूप में 52 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को 85 लाख रूपए का भुगतान किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत 17 अक्टूबर को वितरित की जाने वाली राशि को मिलाकर गोबर खरीदी के एवज में गोबर बेचने वाले पशुपालकों एवं ग्रामीणों को भुगतान की जाने वाली राशि बढ़कर 174 करोड़ 56 लाख रूपए हो जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज, थरूर के मुकाबले खरगे का पलड़ा भारी, PCC के 414 डेलिगेट्स डालेंगे वोट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज, थरूर के मुकाबले खरगे का पलड़ा भारी, PCC के 414 डेलिगेट्स डालेंगे वोट

 कांग्रेस अध्यक्ष( congress president election) पद के चुनाव के लिए सोमवार को यानी आज वोट ( vote)डालेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे कई डेलीगेट कर्नाटक( karnatak) के बेल्लारी के संगनाकुल्लू कैंप में मतदान करेंगे। वहीं, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पार्टी मुख्यालय में बने पोलिंग बूथ में मतदान करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात कर मतपत्र में अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने एक और दो लिखने के लिए कहा गया था। दरअसल, मतपत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने एक और शशि थरूर के नाम के सामने दो लिखने के लिए कहा गया था।

इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा

कांग्रेस के 137 साल के इतिहास( history) में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद फिर इस बार फिर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।