CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में प्रभु नरनारायण के किये दर्शन, साथ ही प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में प्रभु नरनारायण के किये दर्शन, साथ ही प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ के शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के बाद शिवरीनारायण के मंदिर में प्रभु नरनारायण के दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने प्रभु नरनारायण से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विराजमान जगन्नाथ स्वामी के भी दर्शन किए। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार

नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार

 राजधानी पुलिस नशे के खिलाफ एक्शन मोड पर है, अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री और सप्लाई करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. हल ही में पुलिस ने नशीली प्रतिबंधित गोली के एक बड़े रैकेट पर कार्रवाई की थी और अब उस रैकेट के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

11 अक्टूबर को आजाद चौक पुलिस ने 6 आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया था और कब्जे से 1 लाख 57 हजार 400 स्पास्मों, 41 हजार 720 अल्प्राजोलम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया गया था, इन 6 आरोपियों से पूछताछ में मुख्य सरगना मप्र के जबलपुर निवासी आकाश विश्वकर्मा का नाम सामने आया,  मेडिकल फर्म के संचालक व मुख्य सरगना को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस की टीम ने जबलपुर पहुंच कर आरोपी आकाश विश्वकर्मा के नर्मदा फार्मा के नाम से मेड़िकल दुकान में छापामार कार्रवाई की है, आरोपी के खिलाफ आजाद चौक थाने में नारकोटिक्स का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.

BREAKING : छत्तीसगढ़ में हाथियों की दहशत, जंगल गए ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

BREAKING : छत्तीसगढ़ में हाथियों की दहशत, जंगल गए ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

 सूरजपुर। सरगुजा क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है। जहां सूरजपुर जिले में लकड़ी लेने जंगल गए वृद्ध को हाथी ने कुचला दिया। जिससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक सतन राम, चाचीडांड निवासी हैं। यह घटना प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के गणेशपुर जंगल की है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन अमला मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। क्षेत्र में बीते 15 दिनों से 32 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल आज शिवरीनारायण में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकर्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री बघेल आज शिवरीनारायण में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकर्पण और भूमिपूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत मुख्यमंत्री आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में सुबह 10 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे इसके पश्चात प्रेस-वार्ता होगी।

मुख्यमंत्री शिवरीनारायण में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल शिवरीनारायण में सुबह 11.35 बजे मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे।

शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में होंगे सेशामिल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात् दोपहर 12 बजे मेला ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान करेंगे।  बघेल पाटन से कार द्वारा दोपहर 1.05 बजे प्रस्थान कर ग्राम सांतरा जाएंगे और वहां से 1.50 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल का एकीकरण डिजिटली करने पर मिला छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार

राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल का एकीकरण डिजिटली करने पर मिला छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ( chhattisgarh)  अनेक क्षेत्रों में नवाचार किए जा रहे हैं। वहीं हितग्राहियों को त्वरित लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है, जिनमें से योजनाओं का डिजिटलीकरण मुख्य रूप से शामिल है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत आर्थिक फसल बीमा पोर्टलों का एकीकरण छत्तीसगढ़ में डिजिटल भू-अभिलेख डाटाबेस (भुइयां) में अत्यंत कम समय में किया गया है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया है।

छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया

गौरतलब है कि 19 एवं 20 अक्टूबर 2022 को केरल ( keral)के कोच्चि में आठवीं राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन के पहले दिन छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2022 से राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल का एकीकरण छत्तीसगढ़ के डिजिटल भू-अभिलेख डाटाबेस भुइयां में सीमित समय में सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की ओर से उत्कृष्ट पुरस्कार को विशेष सचिव एवं संचालक कृषि छत्तीसगढ़ शासन डॉ. अय्याज फकीर तम्बोली तथा संयुक्त संचालक कृषि, संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़  बी.के. मिश्रा ने ग्रहण किया।

भूमि विवरण संबंधित जानकारी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल में

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल का एकीकरण प्रदेश के डिजिटल भू-अभिलेख डेटाबेस (भुइयां) से होने से कृषकों की भूमि विवरण संबंधित जानकारी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल में भुइयां पोर्टल से सत्यापन उपरांत ही इंद्राज की जा सकेगी।

Phone Pay के जरिए की दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती के साथ ‘लव-सेक्स और धोखा, आरोपी गिरफ्तार

Phone Pay के जरिए की दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती के साथ ‘लव-सेक्स और धोखा, आरोपी गिरफ्तार

 जशपुर। जिले के तुमला थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थाना तुमला क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह इसके दुकान में आकर सामान खरीदाता था और फोन पे के जरिए पेमेंट करता था। इसी बीच दोनों के मध्य मोबाइल से बातचीत होना शुरू हो गया था। 6 फरवरी को रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह ने प्रार्थिया को अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठा कर एक सूने मकान में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया एवं उसके बाद अनेकों बार विभिन्न स्थानों में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा।

आरोपी गिरफ्तार( arrest) 

शिकायत( complain) के आधार पर थाना तुमला में आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर पता तलाश कर आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह को गिरफ्तार ( arrest) गया है।

केशकाल घाट में मरम्मत का कार्य जारी, इस तारीख तक बंद रहेगी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही

केशकाल घाट में मरम्मत का कार्य जारी, इस तारीख तक बंद रहेगी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही

 केशकाल। केशकाल घाट में मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस वजह से मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। 20 से 23 अक्टूबर तक सुबह 9 से रात 9 बजे तक आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है।

केशकाल SDM शंकरलाल सिन्हा ने मामले की जानकारी( information) देते हुए बताया कि रायपुर से जगदलपुर जाने वाला मार्ग वैकल्पिक रहेगा। वहीं कांकेर माकड़ी ढाबा से कोंडागांव वैकल्पिक मार्ग रहेगा।

केशकाल घाट में मरम्मत कार्य के चलते लंबा जाम

बता दे कि केशकाल घाट में मरम्मत कार्य के चलते लंबा जाम लगा है। फिर भी दोनों ओर से वाहनो के आने से कई वाहन फंस जाते है। जिसके चलते लंबा जाम लग जाता है

तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, 1 की मौत, 2 घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, 1 की मौत, 2 घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

 बिलासपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर( high speed trailer) ने यहां बाइक सवार( bike) तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा ( son)और रिश्तेदार( relative) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने यहां चक्काजाम भी कर दिया। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी नेशनल हाईवे का है।

जानकारी के मुताबिक तखतपुर क्षेत्र के घुटेली निवासी रामकिशुन साहू (60) किसान थे। वे सीपत क्षेत्र के सेलर में रहने वाले रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। सेलर से वे अपने रिश्तेदार के यहां सेंदरी जाने के लिए निकल गए। उनके साथ उनका बेटा भास्कर साहू( bhaskar sahu) और रिश्तेदार मेलऊराम साहू भी बाइक( bike) में सवार थे। तीनों दोपहर में सेंदरी से गांव जाने के लिए निकले थे। सेंदरी ( sundari)के को-आपरेटिव सोसायटी के पास टक्कर मार दी।

नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और नेशनल हाईवे में आने-जाने वाले गाड़ियों को रोक दिया। देखते ही देखते बिलासपुर( bilaspur) रतनपुर रोड में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली, तब पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी। नाराज ग्रामीण यहां अंडरब्रिज बनाने की मांग करते रहे। उनका कहना था कि आए दिन यहां हादसा होता है।

पिछले 6 महीन में 6032 सड़क दुर्घटना( road accident) 

पिछले 6 महीन में 6032 सड़क दुर्घटना मेंं 2773 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इतने ही हादसे में 5376 लोग घायल हुए हैं। लेकिन परेशान करने वाली बात ये है कि पिछले साल की तुलना में प्रदेश में सड़क दुर्घटना( accident) से मृत्यु मामले में 29.45 प्रतिशत एवं घायलों की संख्या में 4.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली के लिए होंगे रवाना, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का देंगे न्यौता

मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली के लिए होंगे रवाना, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का देंगे न्यौता

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( Chief minister bhupesh baghel) आज रात दिल्ली( delhi) जाएंगे‌। वे रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।सीएम बघेल( CM baghel) नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर बधाई देंगे।सीएम भूपेश बघेल रात दिल्ली( delhi) में ही रुकेंगे।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को पीसीसी चीफ मोहन( PCC chief) मरकाम मतगणना में मौजूद रहे और खड़गे को बधाई दे छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया है।

सीएम बघेल खड़गे को राज्योत्सव के मुख्य आतिथ्य का आग्रह करेंगे

बताया जा रहा है कि सीएम बघेल खड़गे को राज्योत्सव के मुख्य आतिथ्य का आग्रह करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल शिवरीनारायण में सुबह 11.35 बजे मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात् दोपहर 12 बजे मेला ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान करेंगे।

पटवारियों के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, नोटिस जारी कर माँगा जवाब

पटवारियों के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, नोटिस जारी कर माँगा जवाब

 बिलासपुर। CG NEWS : हाईकोर्ट ने 6 पटवारियों का ट्रांसफर (Transfer of Patwaris) दूसरे जिलों में करने के आदेश पर रोक लगा दिया है. हाईकोर्ट ने स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और अवर सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। आलोक तिवारी पटवारी पटवारी हल्का नंबर 29 मोपका जिला बिलासपुर में कार्यरत थे. इनका स्थानांतरण कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से गौरेला पेंड्रा मरवाही कर दिया गया.इसी तरह अन्य पटवारी सूरज दुबे, फिरोज आलम, राजेंद्र साहू,राकेश कुमार पांडेउत्तम चंद्राकर का भी शासन के आदेश 30 सितंबर 2022 को अवर सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वाराअन्य जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया था. शासन के तबादले नीति को चुनोती देते हुए पटवारियों द्वारा हाई अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी, संदीप सिंह और नरेंद्र मेहेर के माध्यम से याचिका प्रस्तुत की.याचिका में यह आधार लिया गया कि पटवारियों की नियुक्तिकर्ता अधिकारी कलेक्टर है एवं इनके वरिष्ठता जिले के आधार पर रहती है तथा इनके जिले से बाहर स्थानांतरण किया जाता है तो इनकी वरिष्ठता नीचे हो जाएगी. साथ ही साथ भू राजस्व संहिता की धारा 104 में नियुक्ति और सेवाओं का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है. राजस्व पुस्तक परिपत्र के खंड पांच की कंडिका 16 के संशोधित आदेश में पटवारियों को उनके जिले के भीतर कलेक्टर को ही स्थानांतरण का अधिकार दिया गया है.मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और अवर सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि, पटवारियों के स्थानांतरण कलेक्टर ही कर सकता है. क्योंकि, वही उनके नियुक्तिकर्ता अधिकारी हैं.


 


 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से अभिनेता अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से अभिनेता अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से राज्य सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता दिया है। गौरव द्विवेदी ने आज मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बच्चन को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाया और यहां की फिल्म नीति पर चर्चा की। गौरव द्विवेदी ने उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनोन्मुखी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

CG Crime : मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

CG Crime : मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

 रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं घटना में शामिल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि कवर्धा निवासी संतोष चंद्रवंशी ने थाना तेलीबांधा में शिकायत किया था कि उसके पुत्र अभिषेक चंद्रवंशी द्वारा नीट परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर तेलीबांधा रायपुर स्थित मेग्नेटो मॉल में ब्लू बेरी सर्विस नामक फर्म के संचालक कल्पत्रु दास ने फोन कर एम.बी.बी.एस में प्रवेश लेने के लिए मिलने रायपुर बुलाया था। जिससे अभिषेक अपने दोस्त के साथ रायपुर पहुंचा था।

जहां आरोपी कल्पत्रु ने उसे पश्चिम बंगाल स्थित गौरी देवी मेडिकल कालेज दुर्गापुर में एडमिशन कराने का आश्वसन देते हुए एडमिशन कराने के लिए 15 लाख रूपये लगने एवं सीट कम होने के कारण पहले 5 लाख रूपये एडवांस जमा करने को कहा। जिससे संतोष ने कल्पत्रु दास को उसके तेलीबांधा स्थित ऑफिस में 5 लाख रूपये दिये गये। पीड़ित संतोष द्वारा कल्पत्रु दास को कॉलेज दिखाने एवं मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने वाले व्यक्तियों से मिलवाने के लिए कहे जाने पर

कल्पत्रु दास द्वारा प्रार्थी को कोलकाता पश्चिम बंगाल में अपने अन्य साथी राजेश दास एवं संजय दास के साथ कोलकाता स्थित ब्लू बेरी सर्विस नाम से संचालित ऑफिस में मिलवाया तथा गौरी देवी मेडिकल कॉलेज दिखाया गया। जिस पर पीड़ित द्वारा दिनांक 18 मार्च 2021 को कल्पत्रु दास को उसके तेलिबांधा स्थित ऑफिस में 10 लाख रूपये दिये गये। जिस पर कल्पत्रु दास द्वारा प्रार्थी को उसके पुत्र का एडमिशन उक्त कॉलेज में अप्रैल 2021 तक होने की बात कही गई।

किन्तु प्रार्थी के पुत्र का अप्रैल 2021 तक एडमिशन नही होने पर प्रार्थी द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से कल्पत्रु दास से संपर्क करने पर उसका फोन बंद आने लगा तथा तेलीबांधा स्थित ऑफिस जाकर देखने पर पाया गया की उसका ऑफिस बहुत दिनों से बंद पड़ा है। कल्पत्रु दास तथा उसके अन्य साथी राजेश दास एवं संजय दास द्वारा प्रार्थी के पुत्र को एम.बी.बी.एस कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर कुल 15 लाख रूपये की ठगी कर फरार हो गये थे।

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की उपस्थिति कोलकाता में होना पाये जाने से 4 सदस्यीय टीम को कोलकाता रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। आरोपियान बहुत ही शातिर किस्म के थे, जो अपना बचाव एवं

पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार अपना लोकेशन बदल रहें थे, कि टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता में कैम्प कर आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त कर रेड कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी राजेश कुमार दास 35 वर्ष एवं संजय कुमार दास 35 वर्ष को पकड़ा गया। दोनों आरोपी मूलतः उड़िसा के रहने वाले है। वर्तमान में वे दोनों कोलकाता में रहते थे। वहीं घटना में शामिल आरोपी कल्पत्रु दास फश्रार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

प्रदेश में यहाँ बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका, जानिये कब होगी मानसून की विदाई !

प्रदेश में यहाँ बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका, जानिये कब होगी मानसून की विदाई !

 रायपुर। CG WEATHER ALERT : प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है जिसके कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई रेखा लुमडिंग, कैलाशहर ,बहरामपुर, कानके, बिलासपुर, ब्रह्मपुरी, बुलढाणा, दहानू है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं, जिसके कारण प्रदेश में अगले एक-दो दिन में प्रदेश के कुछ और भाग से मानसून की विदाई संभव है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1314.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 19 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2450.0 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 640.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1074.9 मिमी, बलरामपुर में 1116.0 मिमी, जशपुर में 1143.8 मिमी, कोरिया में 925.4 मिमी, रायपुर में 960.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1212.8 मिमी, गरियाबंद में 1317.6 मिमी, महासमुंद में 1180.6 मिमी, धमतरी में 1359.6 मिमी, बिलासपुर में 1502.3 मिमी, मुंगेली में 1382.9 मिमी, रायगढ़ में 1252.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

जांजगीर-चांपा में 1405.9 मिमी, कोरबा में 1264.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1125.9 मिमी, दुर्ग में 1042.8 मिमी, कबीरधाम में 1210.3 मिमी, राजनांदगांव में 1271.3 मिमी, बालोद में 1343.9 मिमी, बेमेतरा में 757.2 मिमी, बस्तर में 1889.7 मिमी, कोण्डागांव में 1332.3 मिमी, कांकेर में 1614.3 मिमी, नारायणपुर में 1534.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1853.5 मिमी और सुकमा में 1628.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

क्रेडिट कार्ड नहीं है? तो भी उधारी पर ले सकते हैं ट्रेन का टिकट, जानिए कैसे

क्रेडिट कार्ड नहीं है? तो भी उधारी पर ले सकते हैं ट्रेन का टिकट, जानिए कैसे

 पूरी फैमिली( all family) के साथ ट्रेन के फर्स्ट क्लास में सफर का मन है, या फिर देश की किसी प्रीमियम ट्रेन से घूमने की इच्छा है लेकिन बजट साथ नहीं दे रहा तो टेंशन न लें. टिकट बुक करें और इस टिकट के पैसे बाद में चुका दें।

CASHe ने आईआरसीटीसी( IRTC) के साथ पार्टनरशिप की है. किराए का भुगतान करते वक्त जब आप इस सुविधा का चुनाव करते हैं तो आपको किराए के भुगतान के लिए 3 से 6 ईएमआई का विकल्प मिलता है। ईएमआई( EMI) चुनने के साथ आप अपना टिकट उस समय बिना भुगतान किए कर सकते हैं और किराया बाद में चुका सकते हैं।

एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल

कंपनी के मुताबिक इसके लिए एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है और ऐसे लोगों को भी कर्ज दिया जा सकता है जिन्हें आम तरीके से कर्ज मिलना संभव नहीं होता.

इस साल दिवाली के दूसरे दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा...जानें वजह

इस साल दिवाली के दूसरे दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा...जानें वजह

 Govardhan Puja and Bhai dooj date: जानें भाई दूज और गोवर्धन पूजा की तारीख इस साल सूर्य ग्रहण और तिथियों के कारण दिवाली का पांच दिवसीय त्योहार छह दिन का हो गया है। अधिकतर जगहों पर धनतेरस 22 अक्टूबर को है तो कुछ जगहों पर 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाने की तैयारी है। ऐसे में 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन धनतेरस मनाया जाएगा। इस बार सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा एक दिन के लिए आगे खिसक गई है।

25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होने के कारण गगोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी, इसके साथ ही भाई दूज भी अब अगली तारीख यानी 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार छोटी और बड़ी दिवाली को लेकर भी कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। इस बार एक ही दिन मनाई जाएगी। 27 साल के बाद यह योग बन रहा है, जब दिवाली के दिन के अगले दिन ग्रहण पड़ रहा है। 27 साल पहले 1995 में भी दीपावली उत्सव पर इस प्रकार से सूर्य ग्रहण हुआ था।

ज्योतिषाचार्य की मानें तो दीपावली का उत्सव 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। प्रदोष काल में अमावस्या का होना दीपावली मनाने का प्रमाण है, जो 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। इसके साथ ही दिवाली से अगले दिन सुर्यग्रहण और कार्तिक की पूर्णिमा के गंगा स्नान पर 8 नवंबर को शाम 2:39 से 6:19 तक चंद्रग्रहण पड़ेगा।

इस बार दिवाली पर सूर्यास्त के 5:39 के बाद से दीपावली का उत्तम मुहूर्त रहेगा। 25 अक्टूबर दिन को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है, जो भारत में दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण दिन में है, इस कारण सभी उत्सव, पूजा सब बंद रहेंगे। गोवर्धन का उत्सव 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 27 अक्टूबर को भैया दूज का उत्सव मनाया जाएगा।

एकबार फिर पिता ने किया पवित्र रिश्ते का अपमान, करीब 6 माह से कर रहा था दरिंदगी

एकबार फिर पिता ने किया पवित्र रिश्ते का अपमान, करीब 6 माह से कर रहा था दरिंदगी

 बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो मासूम बच्चियों के साथ रेप करने वाले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 15 दिन पुराने इस केस में पुलिस अफसर पहले मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने का दावा करते रहे। जब स्वयं सेवी संठगन और महिलाएं आगे आईं, तब हरकत में आई पुलिस ने CWC में बच्चियों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

चकरभाठा थाना क्षेत्र की 4 और 6 साल की दो बच्चियां आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने जाती थीं, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उनकी स्थिति देखकर बातचीत की। सेंटर में बच्चियां गुमशुम रहती थीं। धीरे-धीरे बातचीत करने पर बच्चियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आपबीती बताईं।

बच्चियों ने उन्हें बताया कि उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गई हैं। वहीं, अकेली पाकर पिता उनके साथ गलत काम करते हैं। यह मामला 30 सितंबर को सामने आया था। इसके बाद बच्चियों की काउंसलिंग कराई गई। उनका मेडिकल भी कराया गया। लेकिन, जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने की बात कही गई।

कार्रवाई नहीं होने पर दी थी आंदोलन की चेतावनी
इस केस को दबाने पुलिस पर आरोप लगे। वहीं, केस उजागर करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धमकी दी जाने लगी। तब गुरु घासीदास सेवादार संघ (GSS) ने बच्ची को न्याय दिलाने आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ महिलाएं भी आगे आईं। उन्होंने इस केस की शिकायत IG रतनलाल डांगी और महिला बाल विकास विभाग से की।

अब पुलिस बोली- CWC की रिपोर्ट पर दर्ज किया केस, पिता गिरफ्तार
इधर, चकरभाठा TI भारती मरकाम ने बताया कि इस केस में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से रिपोर्ट मांगी गई थी। बच्चियों ने कमेटी के सामने पिता के रेप करने के संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाक्सो एक्ट में रेप करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होना जरूरी नहीं है। सिर्फ बयान के आधार पर ही पुलिस केस दर्ज कर सकती है। यही वजह कि पुलिस ने CWC की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबर : CM भूपेश बघेल ने बिजलीकर्मियों को दिवाली पर बोनस की दी सौगात, जानें कितना मिलेगा बोनस

बड़ी खबर : CM भूपेश बघेल ने बिजलीकर्मियों को दिवाली पर बोनस की दी सौगात, जानें कितना मिलेगा बोनस

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दीपावली के उपलक्ष्य में सभी नियमित एवं संविदा में कार्यरत बिजलीकर्मियों को 11 हजार रुपये तक बोनस/अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इससे छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी लाभांवित होंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री व्दारा दीपावली से पूर्व भुगतान हेतु जरूरी आदेश जल्द से जल्द जारी हेतु निर्देश दे दिए गए हैं जिस के तारतम्य में मानव संसाधन विभाग से आज शाम तक आदेश जारी किए जाने की संभावना है। पिछले वित्तीय वर्ष में 21 हजार रुपए मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता के रूप में मासिक वेतन प्राप्त करने वाले विद्युत कर्मी बोनस के लिए पात्र होंगे तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी कार्यों में दक्षता बनाए रखने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप रुपए 11 हजार की अनुग्रह राशि दी जावेगी। इससे पावर कंपनियों को लगभग 17 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा।

 

बोनस अधिनियम 2005 के अनुसार नियोक्ता केवल नियमित एवं संविदा कर्मी को ही सीधे बोनस दे सकता है। अर्थात आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगाए गए कर्मियों या दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को उनके नियोक्ता ठेकेदार के व्दारा ही बोनस दिया जाना है।

 

पावर कंपनी में आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी बहुत से कर्मचारी कार्य करते हैं अतः उन्हें भी दीपावली में खुशियां मिले इसलिए संवेदनशील माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने विद्युत अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए हैं कि आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगी में लगे ठेका कर्मचारियों को भी दीपावली से पूर्व उनके नियोक्ता ठेकेदार द्वारा नियमानुसार बोनस दिया जाए, यह सुनिश्चित करें।

IAS Breaking : CG कैडर के दो IAS केंद्र में एडिश्नल सेक्रेटरी इम्पैनल, देखें लिस्ट

IAS Breaking : CG कैडर के दो IAS केंद्र में एडिश्नल सेक्रेटरी इम्पैनल, देखें लिस्ट

 रायपुर। IAS Breaking : छत्तीसगढ़ के दो IAS एडिश्नल सिकरेट्री इम्पैनल हुए हैं। दोनों अफसर अभी केंद्र में ही प्रतिनिय़ुक्ति पर हैं। सुबोध कुमार और निहारिका बारिक केंद्र में एडिश्नल सिकरेट्री प्रमोट हुई है। केंद्र सरकार की कैबिनेट कमेटी ने 1997 बैच के 19 और 1990 बैच के अफसर को एडिश्नल सिकरेट्री इम्पैनल किया है।

 स्वच्छता अभियान : स्वच्छ भारत के नोडल अधिकारी की अगुवाई में आज सघन स्वच्छता अभियान की शुरुआत किया गया

स्वच्छता अभियान : स्वच्छ भारत के नोडल अधिकारी की अगुवाई में आज सघन स्वच्छता अभियान की शुरुआत किया गया

 रायपुर। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा प्रायोजित स्वच्छ भारत राज्य स्तरीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संगठन व्यवस्था में 19 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नगर पालिक निगम के साथ मिलकर सघन स्वच्छता अभियान सुबह 7:00 बजे से सिटी कोतवाली से कुलपति महोदय वर्मा सर कार्यक्रम समन्वयक नीता बाजपाई अपर आयुक्त  चंद्रवंशी स्वच्छ भारत के नोडल अधिकारी  प्रधान सर की अगुवाई में शुरुआत किया गया यह अभियान सिटी कोतवाली से शुरू होकर मालवीय रोड गोल बाजार सदर बाजार शारदा चौक आरडीए एमजी रोड होते हुए जय स्तंभ चौक पर समाप्त हुई समापन कार्यक्रम में क्षेत्रीय निर्देशक कबीर नगर पालिक निगम कमिश्नर  मयंक चतुर्वेदी आयुक्त स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी प्रधान सर एवं नगर पालिक निगम की पूरी टीम साथ में थे कार्यक्रम का संचालन दीपिका अयोध्या ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुनीता ने अपने स्वागत उद्बोधन में डॉक्टर नीता बाजपेई ने कहा कि स्वच्छता अभियान पूरे देश में चल रहा है रायपुर में भी अभियान 1 अक्टूबर से शुरू हुआ है 31 अक्टूबर तक चलेगा नगर पालिक निगम के कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा यह कार्य अलग से दिखाई देता है नगर पालिक निगम का सहयोग एनएसएस को हमेशा रहेगा। क्षेत्रीय निर्देशक कबीर सर ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं महात्मा गांधी के विचारों को बताते हुए कहा कि जहां स्वच्छता रहती है वहां ईश्वर निवास करते हैं। कुलपति महोदय  केशरी लाल वर्मा जी ने अपने वक्तव्य में स्वयं सजे वसुंधरा सवार देकर लक्ष्य गीत को बताते हुए कहा कि सबसे पहले स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक होकर समाज को जागरूक करें। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम से  गुप्ता सर ने अपशिष्ट का चोरों के उचित निपटारा हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन सुनीता चंसोरिया ने किया कार्यक्रम में नगर पालिक निगम की पूरी टीम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा कार्यक्रम अधिकारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

भौतिक शास्त्र विषय को समझने के लिये अंग्रेजी के शब्दों का ज्ञान आवश्यक : प्रोफेसर डा आर एन बघेल

भौतिक शास्त्र विषय को समझने के लिये अंग्रेजी के शब्दों का ज्ञान आवश्यक : प्रोफेसर डा आर एन बघेल

रायपुर । कचहरी चौक स्थित पी.जी डागा कन्या महाविद्यालय में आज भौतिक शास्त्र विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्त के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से सेवानिवृत हुए प्रोफेसर डा आर एन बघेल उपस्थित हुए । इस अवसर पर  बघेल ने भौतिक शास्त्र विषय पर व्याख्यान दिया । उन्होंनें बताया कि यदि भौतिक शास्त्र विषय को समझना हैं तो पहले आपकों अंग्रेजी भाषा के शब्द कोष समझना होगा अथवा याद करना होगा । जैसे अंग्रेजी भाषा में अधिकतर शब्द फ्रेंच भाषा से मिलकर बनें उसी तरह भौतिक शास्त्र विषय में बहुत सारी थ्योरी में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग हुआ है। व्याख्यान के दौरान  बघेल ने छात्राओं समझने के दृष्टिकोण से अंग्रेजी के कुछ एक शब्दों का भौतिक शास्त्र की अवधारणा में प्रयोग करते हुए समझाया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डा संगीता घई व महाविधालय में भौतिक शास्त्र विषय की प्रोफेसर डा प्रिया चन्द्राकर, रसायन शास्त्र विषय की प्रोफेसर डा जॉली पाल दास एवं प्राध्यापक तथा छात्राएं उपस्थिति थी । व्याख्यान माला को छात्राओं ने ध्यान लगाकर सुना ।
CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 1 की मौत, 2 घायल

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 1 की मौत, 2 घायल

 जगदलपुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर बास्तानार घाट में अनियंत्रित होकर एक पिकअप पलट गई है। हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बस्तर डेयरी फॉर्म (BDF) का वाहन दूध समेत विभिन खाद्य सामग्रियों की डिलवरी करने जगदलपुर से बीजापुर जा रही थी। इसी दौरान बास्तानार घाट में टर्निंग पॉइंट पर एक दूसरी वाहन को ओवरटेक करते वक्त वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक युवक के शरीर का आधा हिस्सा वाहन के नीचे ही दब गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, ड्राइवर समेत एक अन्य को चोट आई है।

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। फिलहाल घायल और मृतक के नामों की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking : प्रधान पाठक पद पर प्रमोशन के लिए पात्र-अपात्र की लिस्ट जारी, देखें आदेश

Breaking : प्रधान पाठक पद पर प्रमोशन के लिए पात्र-अपात्र की लिस्ट जारी, देखें आदेश

 जांजगीर जांजगीर । प्रदेश में इन दिनों सहायक शिक्षकों से प्रधान पाठक के पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है। कई जिलों से या तो प्रमोशन आदेश जारी हो गया है या फिर प्रमोशन की प्रक्रिया के तहत सीनियरिटी लिस्ट जारी कर दी गई है। इन सबके बीच जांजगीर से सहायक शिक्षकों के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति को लेकर पात्र अपात्र की सूची जारी कर दी गई है।

आपको बता दें कि सहायक शिक्षक फेडरेशन लगातार प्रमोशन को लेकर सक्रिय रहा है। जांजगीर जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने इस संदर्भ में बिलासपुर संयुक्त संचालक के साथ-साथ जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी के साथ भी कई दफा मुलाकात की थी और प्रमोशन की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की थी। अब फेडरेशन की पहल रंग लाती दिख रही है।

मुख्यमंत्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोनारगढ़ तथा केरा में ग्रामीणों से करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोनारगढ़ तथा केरा में ग्रामीणों से करेंगे भेंट-मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोनारगढ़ तथा केरा में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इस दौरान शिवरीनारायण में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और महानदी आरती में भी भाग लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल  पूर्वान्ह 10 बजे विकासखण्ड डभरा के चन्द्रपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और 11.05 बजे चन्द्रपुर स्थित मां चन्द्रहासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल इसके पश्चात 11.30 बजे चन्द्रपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे आरसमेटा हेलीपेड, तहसील अकलतरा पहुंचेंगे। वे दोपहर 12.05 बजे जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोनारगढ़ पहुंचेंगे और वहां लोगों से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लेंगे।

2.20 बजे से विधानसभा पामगढ़ के ही ग्राम केरा में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 1.55 बजे आरसमेटा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.10 बजे मेला ग्राउण्ड शिवरीनारायण हेलीपेड पहुंचेंगे। वे 2.20 बजे से विधानसभा पामगढ़ के ही ग्राम केरा में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 4.50 बजे केरा से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे और वहां शिवरीनारायण में 6.10 बजे से 6.25 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा महानदी आरती में भाग लेंगे। वे इसके पश्चात् 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक शिवरीनारायण में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे।

परिजनों की लापरवाही पड़ी भारी, गलत इंजेक्शन लगाने से दो साल की बच्ची की मौत

परिजनों की लापरवाही पड़ी भारी, गलत इंजेक्शन लगाने से दो साल की बच्ची की मौत

 बलरामपुर। परिजनों की लापरवाही 2 साल की बच्ची की जान ले गई। दरअसल, बलरामपुर ( balrampur)के कुसमी में 2 साल की सिमरन को मामूली सर्दी जुकाम था।

बच्ची के परिजन डॉक्टर के पास जाने के बजाए मेडिकल दुकान गए और दुकान संचालक से सिमरन को इंजेक्शन लगवा लिया। जिसके बाद बच्ची की तबीयत इतनी बिगड़ी गई  जिसके बाद अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

पुलिस से दुकान संचालक की गिरफ्तारी( arrest) की मांग.

परिजन अब पुलिस से दुकान संचालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तो वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का जाएगी।

मानवता शर्मसार : मदद के बहाने विधवा महिला से बढ़ाई नजदीकियां, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

मानवता शर्मसार : मदद के बहाने विधवा महिला से बढ़ाई नजदीकियां, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

 दुर्ग। विधवा महिला से अनाचार करने वाले आरोपी के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी छह महीने तक विधवा को झांसे में लेकर अनाचार करता रहा। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष महिला( women) के पति की मौत हो गई। इसके बाद महिला अपना जीवन निर्वाहन के लिए किराना दुकान चलाने लगी। उस दौरान अक्सर सामान की खरीदी के लिए उसकी दुकान आता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर आरोपी महेंद्र ( mahendra) शादी प्रलोभन देकर प्रेमजाल में फंसा लिया।

शादी के लिए महिला को समय दे देकर मुंबई भाग गया

करीब छह महीने( 6 months) तक अनाचार करता रहा। लेकिन उससे विवाह रचाने को लेकर कोई न कोई बहाना बनाकर टालने लगा।शादी( marriage) के लिए महिला को समय दे देकर मुंबई भाग गया। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस( police) ने जांच शुरू कर दी है।