रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज सक्ती जिला के चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं।
कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। चौकी प्रभारी के मुताबिक अपने छह बच्चों के साथ पिता घर पर था और उसने इनमें से एक बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कोहड़िया क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़ित लड़की चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। पहले पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। दूसरा आरोपी सौतेले पिता के भी दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही आरोपी का पीड़ित लड़की की मां के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद से मां बच्चों को छोड़कर चली गई। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर लड़की को कोहड़िया में आइसक्रीम खिलाने लेजाने के बहाने जंगल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी पीड़ित को लेकर वापस घर आ गया। रात में फिर गलत काम के लिए आरोपी ने पीड़ित को कमरे में बुलाया। इससे डरी बच्ची ने भागकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। तब तक आरोपी फरार हो गया।
मानिकपुर चौकी की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज कर संभावित ठिकानों पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महासमुंद। जिले से हत्या क सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहाँ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एन एच 53 के घोड़ारी चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। लाश की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अज्ञात हत्यारों द्वारा युवक को मारकर लाया गया और लाश की शिनाख्ती ना हो इसलिए चेहरे को कचरे से जला दिया गया है।
रायगढ़। पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जहां होटल के बंद कमरे में जुआ खेला जा रहा था पुलिस ने दबिश देकर 8 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से 2 लाख 94 हजार रुपए कैश जब्त किया गया है। यह मामला रायगढ़ जिले के जूटमिल चौकी का है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अंश होटल के कमरा नंबर 301 में कुछ युवक जुआ खेलने बैठे है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने जुआ रेड कार्यवाही करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 94 हजार नगदी और 7 मोबाइल जब्त किया है।
CG Big Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए-
-
- खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का के उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का निर्धारण किया गया। जिसके तहत राज्य में एक नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इसी प्रकार मक्का की खरीदी एक नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक की जाएगी।
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया कि खरीफ वर्ष-2021 की भांति खरीफ वर्ष-2022 में भी किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता की राशि प्रदान की जाए।
- इसके साथ ही खरीफ-2021 से गन्ना फसल को पंजीयन और गिरदावरी के आधार पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सम्मिलित कर आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
- धान उपार्जित क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसल लेने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए आदान सहायता राशि उसी खरीफ सीजन के लिए लागू करने की अनुमति दी गई।
- धान उपार्जित क्षेत्र में वृक्षारोपण करने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए तीन वर्ष तक आदान सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। आदान राशि प्रदाय के तीन वर्ष की समयावधि समाप्ति के पश्चात उसी रकबा/खसरा पर पंजीयन की पात्रता आगामी तीन वर्ष के लिए नही होने का निर्णय लिया गया।
- गन्ना प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया कि गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 की शेष गन्ना प्रोत्साहन राशि 11.99 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 में किसानों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदाय आदान सहायता राशि से समायोजन कर शेष राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
- छत्तीसगढ़ राज्य में नेशनल टॉॅजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) को लागू किए जाने हेतु अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत ऑनलाईन नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम के माध्यम से जारी इलेक्ट्रानिक अभिवहन पास या अनापत्ति प्रमाण पत्र भी सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में विधिमान्य किया जाएगा।
- उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के सकल प्रवेश अनुपात बढ़ाने और राज्य के पिछड़े और अति पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्ता मूलक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने सार्वजनिक एवं निजी साझेदारी के तहत राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित करने हेतु प्रस्तावित नीति के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
- खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित को धान उपार्जन के लिए राज्य शासन द्वारा प्रदत्त शासकीय प्रत्याभूति (राशि14,700 करोड़ रूपए) की वैधता को एक वर्ष 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान की गई।
- छत्तीसगढ़ उपभोक्ता कल्याण निधि नियम-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत राज्य उपभोक्ता कल्याण निधि की स्थापना तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 75ः25 के अनुपात में उपभोक्ता कल्याण अंशदान के रूपए 20 करोड़ (कार्पस) फण्ड की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 5 करोड़ रूपए का अंशदान राज्य शासन द्वारा दिया जाएगा।
- आबकारी विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली आबकारी उप निरीक्षक के पद पर सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा में दो से अधिक बार परीक्षा में शामिल नही होने के प्रावधान को केवल एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
- राज्य कर विशेष आयुक्त के पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित अर्हकारी सेवा अवधि 5 वर्ष में केवल एक बार के लिए दो वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
- चिकित्सा शिक्षा विभाग की भांति संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के तहत प्रशासकीय अधिकारी के पदोन्नति के पद का वेतनमान सीधी भर्ती के पद के समान मेट्रिक्स लेवल-12 पात्रता तिथि से स्वीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया।
कांकेर : जिले के अंतागढ़ के चारगांव निक्को माइंस में आधी रात नक्सलियों ने एक बार उत्पात मचाया है, नक्सलियों ने 4 गाड़ियों को आग के हवाले किया और 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। जहां नक्सलियों द्वारा जलाए गए वाहनों में से 2 निजी वाहन भी शामिल है जो एक होटल के समीप खड़े थे। वहीँ माइंस में लगे वाहनों को जलाने का मतलब माइंस के विरुद्ध विरोध जाताना समझ आता है, लेकिन ग्रामीणो के वाहन जलाना नक्सलियों के मंसूबे के समझ से परे है। मामला सिकसोड़ थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि जिन गाड़ियों में नक्सलियों ने आग लगाई है। उसमें एक बोलेरो, एक सूमो और 2 हाइवा शामिल हैं। साथ ही एक हाइवा गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली वापस जंगल की ओर भाग गए हैं। इधर, घटना के वक्त जो कर्मचारी मौजूद थे। वो काफी डर हुए हैं। उन्होंने तुरंत ही इस बात की सूचना प्रबंधन को दी थी। प्रबंधन ने पुलिस को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है
बता दें कि संवेदनशील चारगांव निक्को माइंस के इस क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगातर घटना को अंजाम दिया जा रहा है, साल 2014 में भी 20 गाड़ियों को नक्सलियों द्वारा आग के हवाले किया गया था वहीं 1 सप्ताह पहले पूर्व सरपंच सिया राम रामटेके को भी 2 गोली मारकर घटना को अंजाम दिया गया। जिनका इलाज जारी है और खतरे से बाहर है।
नक्सलियों द्वारा लगातार क्षेत्र में हो रहे घटनाओ से क्षेत्रवासियों और पुलिस प्रशासन के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है और ये होने वाले इस घटना से चारगांव निक्को माइंस के क्षेत्रवासियो में काफी दहसत बना हुआ है । सिकसोड थाना क्षेत्र का मामला
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। जिसमें राशन कार्ड धारकों को 2 महीने निशुल्क चावल वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही धान उपार्जित क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसल लेने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की मदद देने का निर्णय लिया गया है।
पढ़ें कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय –
मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि तीन माह अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की पात्रता के समकक्ष राज्य योजना के राशनकार्डो (सामान्य राशनकार्ड को छोड़कर) में अतिरिक्त खाद्यान्न प्रदाय किया जाएगा।
इसी तरह माह अक्टूबर का नियमित मासिक खाद्यान्न निर्धारित उपभोक्ता दर पर और नवम्बर और दिसम्बर 2022 में राज्य योजना के राशनकार्डो (सामान्य राशनकार्ड को छोड़कर) में मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
*खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का के उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का निर्धारण किया गया। जिसके तहत राज्य में एक नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इसी प्रकार मक्का की खरीदी एक नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक की जाएगी।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया कि खरीफ वर्ष-2021 की भांति खरीफ वर्ष-2022 में भी किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता की राशि प्रदान की जाए।
इसके साथ ही खरीफ-2021 से गन्ना फसल को पंजीयन और गिरदावरी के आधार पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सम्मिलित कर आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
धान उपार्जित क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसल लेने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए आदान सहायता राशि उसी खरीफ सीजन के लिए लागू करने की अनुमति दी गई।
धान उपार्जित क्षेत्र में वृक्षारोपण करने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए तीन वर्ष तक आदान सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। आदान राशि प्रदाय के तीन वर्ष की समयावधि समाप्ति के पश्चात उसी रकबा/खसरा पर पंजीयन की पात्रता आगामी तीन वर्ष के लिए नही होने का निर्णय लिया गया।
*गन्ना प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया कि गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 की शेष गन्ना प्रोत्साहन राशि 11.99 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 में किसानों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदाय आदान सहायता राशि से समायोजन कर शेष राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य में नेशनल टॉॅजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) को लागू किए जाने हेतु अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत ऑनलाईन नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम के माध्यम से जारी इलेक्ट्रानिक अभिवहन पास या अनापत्ति प्रमाण पत्र भी सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में विधिमान्य किया जाएगा।
*उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के सकल प्रवेश अनुपात बढ़ाने और राज्य के पिछड़े और अति पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्ता मूलक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने सार्वजनिक एवं निजी साझेदारी के तहत राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित करने हेतु प्रस्तावित नीति के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
*खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित को धान उपार्जन के लिए राज्य शासन द्वारा प्रदत्त शासकीय प्रत्याभूति (राशि14,700 करोड़ रूपए) की वैधता को एक वर्ष 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान की गई।
*छत्तीसगढ़ उपभोक्ता कल्याण निधि नियम-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत राज्य उपभोक्ता कल्याण निधि की स्थापना तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 75ः25 के अनुपात में उपभोक्ता कल्याण अंशदान के रूपए 20 करोड़ (कार्पस) फण्ड की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 5 करोड़ रूपए का अंशदान राज्य शासन द्वारा दिया जाएगा।
आबकारी विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली आबकारी उप निरीक्षक के पद पर सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा में दो से अधिक बार परीक्षा में शामिल नही होने के प्रावधान को केवल एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
राज्य कर विशेष आयुक्त के पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित अर्हकारी सेवा अवधि 5 वर्ष में केवल एक बार के लिए दो वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की भांति संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के तहत प्रशासकीय अधिकारी के पदोन्नति के पद का वेतनमान सीधी भर्ती के पद के समान मेट्रिक्स लेवल-12 पात्रता तिथि से स्वीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया।
रायपुर । मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों एवं 25 नवीन तहसीलों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नये अनुविभाग तिल्दा नेवरा, बागबाहरा, मालखरौदा, धमधा, बलरामपुर, राजपुर, भरतपुर, खड़गवां, भोपालपट्नम और भैरमगढ़ का उद्घाटन किया। इन अनुविभागों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में 108 अनुविभाग होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में 25 नवीन तहसीलों मंदिरहसौद, धरसींवा, बेलरगांव, कोमाखान, सोनाखान, टुण्डरा, अमलीपदर, बेलतरा, जरहागांव, दीपका, मुकड़ेगा, कोटाडोल, पोड़ी (बचरा), औंधी, खड़गांव, साल्हेवारा, लालबहादुर नगर, मर्री बंगला (देवरी), देवकर, भिंभौरी, नानगुर, भानपुरी, तोंगपाल, मर्दापाल, धनोरा का उद्घाटन किया। इन तहसीलों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन अनुविभाग एवं तहसीलों की स्थापना से राज्य के सभी नागरिकों को लाभ पहुंचेगा, साथ ही शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रशासकीय कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी, शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम जनता को आसानी से उपलब्ध होगी। विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी
।
रायपुर। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए नामांतरण प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए तैयार किए गए ऑनलाईन नामांतरण पोर्टल के नए वर्जन का शुभारंभ किया।
पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कार्यालय एवं नागरिकों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन नामांतरण पंजी में स्वतः दर्ज होगा। जिसके पश्चात क्रेता से राजस्व न्यायालय अथवा ग्राम पंचायतों में नामांतरण किए जाने के संबंध में विकल्प लिया जाएगा। विकल्प के पश्चात आम ईश्तहार एवं व्यक्तिशः सूचना की प्रति विभागीय वेबसाइट में उपलब्ध होगी।
बीजापुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में नक्सली ( naxali)घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बस्तर के अलग-अलग इलाकों से लागतार नक्सली घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के तर्रेम कैंप के पास नक्सलियों ने कोबरा 210 बटालियन की टीम पर फायरिंग की है। इस फायरिंग( firing) में एक जवान को गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने घायल जवान को अस्पताल पहुंचाने निकले टीम पर भी फायरिंग किया है। मौके पर नक्सलियों ने IED भी ब्लास्ट ( blast)किया है।
हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर लाया गया
घायल जवान को देर रात MI-17 हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर लाया गया। घायल जवान का नाम राजेश सूर्यवंशी हैं और वो सेना में एसआई के पद पर पदस्थ है। घ्याल जवान को राजधानी रेफर करने के बाद कोबरा और STF की टीमें इलाके सक्रीय हो गई है
कोरबा। कोरबा में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक में पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मां-बेटे को गंभीर चोटें आई है।
जानकारी के मुताबिक विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम खुज्जीपारा बाला का रहने वाला राजा मरपच्ची उम्र 27 वर्ष अपनी पत्नी कौशिल्या बाई उम्र 25 साल, पुत्री सोनिया उम्र छह साल, ढाई साल के पुत्र सुमित और अपने रिश्ते के भाई कुष्ण कुमार गोंड़ उम्र 24 साल के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था।ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक( bike) को टक्कर मार दिया। सभी सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें राजा मरपच्ची, सोनिया( sonia) और कृष्ण कुमार गोंड़ शामिल है।
पुलिस ने दर्ज किया केस ( case) को
घटना में कौशिल्या और उसके मासूम पुत्र सुमित को गंभीर चोटें आई है। दोनों को एम्बुलेंस( ambulance) से पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।पुलिस ने बांगो थाना में केस दर्ज किया है। बाइक ( bike)को ठोकर मारने वाली बोलेरो की तलाश पुलिस कर रही है।
बिलासपुर। न्यायधानि से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में यात्री बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर खड़े ट्रेलर से यात्री बस टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 15 से 20 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं। यह हादसा हिर्री थाना क्षेत्र में हुए है।
रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM baghel)आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण हेतु नामांतरण प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए तैयार किए गए ऑनलाईन( online) नामांतरण पोर्टल के नया वर्जन का शुभारंभ करेंगे।
पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कार्यालय एवं नागरिकों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन नामांतरण पंजी में स्वतः दर्ज होगा। जिसके पश्चात क्रेता से राजस्व न्यायालय अथवा ग्राम पंचायतों में नामांतरण किए जाने के संबंध में विकल्प लिया जाएगा। विकल्प के पश्चात आम ईश्तहार एवं व्यक्तिशः सूचना की प्रति विभागीय वेबसाइट ( website) उपलब्ध होगी।
सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी
नये वर्जन में पक्षकारों को प्रकरण दर्ज होने, प्रत्येक पेशी तारीख तथा आदेश पारित होने की तारीख एवं अभिलेख दुरूस्ती होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। प्रकरण में आपत्ति प्राप्त नहीं होने पर आदेश पारित किया जाएगा।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों एवं 25 नवीन तहसीलों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नये अनुविभाग तिल्दा नेवरा, बागबाहरा, मालखरौदा, धमधा, बलरामपुर, राजपुर, भरतपुर, खड़गवां, भोपालपट्नम और भैरमगढ़ का उद्घाटन करेंगे। इन अनुविभागों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में 108 अनुविभाग होंगे।
मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम में 25 नवीन तहसीलों मंदिरहसौद, धरसींवा, बेलरगांव, कोमाखान, सोनाखान, टुण्डरा, अमलीपदर, बेलतरा, जरहागांव, दीपका, मुकड़ेगा, कोटाडोल, पोड़ी (बचरा), औंधी, खड़गांव, साल्हेवारा, लालबहादुर नगर, मर्री बंगला (देवरी), देवकर, भिंभौरी, नानगुर, भानपुरी, तोंगपाल, मर्दापाल, धनोरा का उद्घाटन भी करेंगे। इन तहसीलों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो जाएगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM baghel)अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़( chhattisgarh )सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों( farmers), गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर विक्रेता ग्रामीणों और पशुपालकों तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में कुल 1866 करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपए का ऑनलाईन( online) अंतरण करेंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बाजारों की रौनक बढ़ेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष( congress president election) पद के चुनाव के लिए सोमवार को यानी आज वोट ( vote)डालेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे कई डेलीगेट कर्नाटक( karnatak) के बेल्लारी के संगनाकुल्लू कैंप में मतदान करेंगे। वहीं, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पार्टी मुख्यालय में बने पोलिंग बूथ में मतदान करेंगे।
रायपुर। भारत की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी के अध्यक्ष पर के लिए चुनाव में कल सोमवार को मतदान किये जाएंगे। जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां की जा चुकी है। बता दें, देश भर में 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं। जहां सोमवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान किये जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 9800 मतदाता हैं जो दो उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से एक के लिए मतदान करेंगे। सोनिया गांधी , मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी समेत सीडब्ल्यूसी के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में बने बूथ में मतदान करेंगे।
17 अक्टूबर को अध्यक्ष के लिए देशभर में मतदान होगा। सभी राज्यों में मतपत्र और मतपेटी के साथ मतदान अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू होगी। 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री, सांसद-विधायक समेत 307 मतदाता राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे।
वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर में से कोई एक कांग्रेस की कमान संभालेंगे। इसके लिए पूरे देश में वोटिंग कराई जा रही है। देशभर में उन प्रतिनिधियों की सूची जारी की गई है, जो इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ में ऐसे 307 सदस्य हैं, जो मतदान करेंगे।
कांग्रेस पार्टी की ओर से जो मतदान के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है, उसके मुताबिक सभी पोलिंग एजेंट को 8:30 बजे तक पहुंचना होगा। उनकी मौजूदगी में चुनाव अधिकारी खाली मतपेटी दिखाएंगे। इसके बाद लॉक कर दिया जाएगा। एजेंट के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। मतदान अधिकारी सभी मतदाताओं को हस्ताक्षर कर मतपत्र उपलब्ध कराएंगे। मतदान अधिकारी को अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति के बिना विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को मंत्रालय में संलग्न या पदस्थ नहीं किया जा सकेगा।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी वजह से उसने हमला किया है और हमला कर भाग निकला है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार की रहने वाली हेमा सिंह राजपूत की शादी रायगढ़ जिले के मुनुंद छाल निवासी धीरेंद्र सिंह राजपूत के साथ 12 साल पहले हुई थी। इससे उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर बाद में धीरेंद्र अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करने लगा था।
बताया गया है कि धीरेंद्र अपनी पत्नी पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। धीरेंद्र अपनी पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका था। इस बीच 10 अक्टूबर की रात को घर पर ही थी। तभी धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी और चाकू से हेमा पर हमला कर दिया। घटना के वक्त घर दोनों बच्चे भी मौजूद थे।
इधर आरोपी घर से भाग निकला था। वहीं दोनों बच्चों ने अपनी मां को घायल अवस्था में देखा था। जिसके बाद पुलिस को आस-पास के लोगों को इस बारे में सूचना दी गई। फिर महिला को पास के अस्पताल में भरी कराया गया था। बाद में महिला की हालत को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तब महिला के मायके वालों ने इस मामले में शिकायत शनिवार को हुई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
दुर्ग। CG Crime भिलाई-3 थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक महिला से लूट होने की वारदात सामने आई थी। जिसे पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। मामले में शिकायत करने वाली महिला व उसके एक साथी को लूट की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बता दें कि ऐरावत परिसर एलआईसी ऑफिस के पास पद्नाभपुर दुर्ग निवासी भावना राठौर 28 वर्ष ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह बीसी की रकम 4.64 लाख रुपए बैग में लेकर स्कूटी से जमा करने कुम्हारी जा रही थी। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब वह जैसे ही सोमनी के पास पहुंची तो एक जगह पर पानी पीने के लिए रुकी।
वह पानी की बोतल निकालकर पानी पी ही रही थी, कि तभी काले रंग की बाइक में सवार दो लोग आए और उसका बैग लेकर भाग गए। लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस ने जब घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज निकाला तो सारी सच्चाई पता चल गई। फुटेज में कहीं भी लूट की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले। इस पर पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने लूट की कहानी बनाना मान लिया।
आरोपी भावना राठौर ने बताया कि उसके पास 6-7 लोगों का बीसी का पैसा जमा था। उसे लोगों को देना था। रकम लगभग साढ़े चार लाख रुपए की थी। रकम लौटाना न पड़े इसके लिए उसने रिसाली स्ट्रीट नंबर 3 निवासी अपने साथी टार्जन बंजारे 36 वर्ष के साथ लूट की झूठी कहानी बनाई। उसने टार्जन को बैग दे दिया। जब वह वहां से चला गया तो महिला ने लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीजापुर। नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। जहां बीजापुर जिले में के ग्राम पेदाकोरमा में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर युवक राजू मोडियम (27 वर्ष) व दुला कोड़में (25 वर्ष) की गला घोंट कर हत्या कर दी है। स्वजनों ने अब तक इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों युवकों पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया और जन अदालत लगाने के बाद दोनों की हत्या की है। यह घटना शनिवार रात की है। दोनों ग्रामीण युवक शादीशुदा हैं और इनके बच्चे भी है, जो पेदाकोरमा व बोडला पुसनार गांव में रहते हैं।
जब इन युवाओं को नक्सलियों ने पकड़कर जन अदालत में फैसला सुनाया, उस वक्त इनकी पत्नियां भी मौजूद रही। बताते हैं कि पत्नियों ने पतियों को छोड़ने के लिए गुहार भी लगाई, लेकिन नक्सलियों का दिल नहीं पसीजा और जन अदालत के फैसला को मानते हुए रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई।
रायगढ। Transfer Breaking : रायगढ़ के जिले के पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया गया है। एसपी अभिषेक मीणा ने कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए यह आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, चक्रधरनगर थाना प्रभारी शनीप रात्रे को कोतवाली की कमान सौंपी, तो टीआई प्रवीण मिंज को चक्रधरनगर थाना, टीआई सुंदर लाल बांधे के कापू प्रभारी के आदेश को निरस्त कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा, वहीं उपनिरीक्षक बीएस पैकरा को लैलूंगा से कापू प्रभारी बनाया गया है।
कांकेर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया है।उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज सायं 04 बजे उनके गृह ग्राम नाथियानवागांव विकास खंड कांकेर में किया जायेगा।
रायपुर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बधेल कुछ देर में नथिया नवागांव के लिए सीएम भूपेश बघेल रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी की रविवार को सुबह हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई। मंडावी को धमतरी के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया।
उनके निधन पर कलेक्टर पी एस एल्मा ने संवेदना प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। कलेक्टर ने बताया कि स्वर्गीय मंडावी का धमतरी जिले से विशेष लगाव था। नगरी के ग्राम कोटाभर्री में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर को आस्था केन्द्र के तौर पर विकसित करने में उनका विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि मंडावी के गृहग्राम नथिया नवागांव (जिला कांकेर) स्थित उनके निज निवास में आज उन्हें तड़के हृदयाघात हुआ, जिसके तत्काल बाद धमतरी के मसीही अस्पताल में लाया गया। यहां पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वरिष्ठ चिकिसकों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह 8ः45 बजे उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए गृहग्राम ले जाया गया।
































