CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह कांपी धरती, लोगों ने महसूस किए भूकंप के तेज झटके, 4.8 रही तीव्रता

छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह कांपी धरती, लोगों ने महसूस किए भूकंप के तेज झटके, 4.8 रही तीव्रता

 रायपुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.8 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में सुबह 5.28 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसका केंद्र अंबिकापुर( ambikapur) से 65 किमी दूर जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है।

बैकुंठपुर जिले में आज फिर भूकंप के झटके

प्रदेश के बैकुंठपुर जिले में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अंबिकापुर से 65 किमी दूर जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है।

लद्दाख में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए

लद्दाख में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. महाराष्ट्र में आए भूकंप की तीव्रता 1.7 से 2.6 तक रही. अरुणाचल प्रदेश में 2, असम में 3, गुजरात मे 2, हिमाचल में 2, जम्मू कश्मीर में 3, मणिपुर में 3, मेघालय में 1, पंजाब में 1, राजस्थान में 1, उत्तराखंड में 1 और अंडमान में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

छत्तीसगढ़ : ‘ वक्ता मंच ‘ की अखिल भारतीय हिंदी काव्य लेखन स्पर्धा में गोविंद पाल भिलाई, छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ और हरचरण सिंग सूडान जम्मू  को मिला प्रथम पुरस्कार.

छत्तीसगढ़ : ‘ वक्ता मंच ‘ की अखिल भारतीय हिंदी काव्य लेखन स्पर्धा में गोविंद पाल भिलाई, छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ और हरचरण सिंग सूडान जम्मू को मिला प्रथम पुरस्कार.

रायपुर। प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच “की अखिल भारतीय हिंदी काव्य लेखन स्पर्धा के परिणाम आज घोषित किये गये। पूरे देश भर से प्राप्त 1102 प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर परिणाम बनाये गये है। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने निर्णय में हुए विलंब पर क्षमा याचना करते हुए घोषणा की है कि स्पर्धा का पुरस्कार वितरण नवंबर महीने में किया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के विजेताओं को रायपुर में एक भव्य कार्यक्रम में आमंत्रित कर पुरस्कृत किया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश से बाहर के विजेताओं को नवंबर के अंतिम सप्ताह में डाक के माध्यम से पुरस्कार प्रेषित किये जायेंगे।

▪️ गोविंद पाल

▪️ हरचरण सिंग सुदान

▪️ द्बितीय पुरस्कार – मनु प्रताप सिंह चींचडौली(राजस्थान), अहिबरन पटेल (जांजगीर चांपा), रमेशचंद्र सेठ (आशिक जौनपुरी) -(उत्तर प्रदेश), मोहित कुमार शर्मा (पाटन), डॉ देवी दीन अविनाशी(उत्तर प्रदेश), स्वीटी सिंघल “सखी” (बेंगलूर), सुनीता वैष्णव (रायपुर), राजेश शुक्ला (कांकेर), शिखा गोस्वामी ‘निहारिका'(मुंगेली), योगेश शर्मा योगी (रायपुर), करुणेश चंद्र श्रीवास्तव (रायपुर), डॉ शोभना गौरव तिवारी (रायपुर), अजय देशकर (रायपुर), मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (आगरा), मिली बेहार (रायपुर), राजेश तिवारी ‘ मक्खन'(उत्तर प्रदेश), श्रीमती ज्योति चौहान ‘वीथिका'(जगदलपुर), डॉ ललिता बी. जोगड(मुंबई), प्रमोद कुमार तिवारी (उत्तर प्रदेश), सुनील पांडेय (छत्तीसगढ़), वृंदा पंचभाई (रायपुर)।

▪️ तृतीय पुरस्कार – ऋचा त्रिपाठी ‘तूलिका'(प्रयागराज), दिनेश रोहित चतुर्वेदी (जांजगीर), कमलेश कुमार वर्मा (बेमेतरा), गुलशन सार्थक (भडंसिवना), एम एस शिलेदार (रायपुर), असकरण दास जोगी (बिलासपुर), पं राजेंद्र प्रसाद पांडेय (छत्तीसगढ़), संपत बरमेचा (कोलकाता), विजय शंकर “विशाल” (बसना), सरोज कंसारी (नवापारा राजिम), सुरेंद्र रावल (रायपुर), वंदना गोपाल शर्मा “शैली” (भाटापारा), ज्योति परमाले (छत्तीसगढ़), ममता राजपूत प्रकृति (छत्तीसगढ़), डॉ कमल वर्मा (रायपुर), मोहन कंसारी (धमतरी), राज आंगन उर्फ अमित बैजनाथ गर्ग (जयपुर), वंदना गोपाल शैली (छत्तीसगढ़)।

▪️ चतुर्थ पुरस्कार – आशा भारद्वाज (मालखरौदा- जांजगीर), एच. एल. चंद्राकर (रायपुर), कुलदीप सिंग चंदेल (रायपुर), प्रवीण जंघेल (रायपुर), देव मानिकपुरी(रायपुर), श्रवण कुमार साहू “प्रखर” (गरियाबंद), कृष्णपाल राणा (कांकेर), सुनीता पाठक “सत्या” (रायपुर), विजय मेहंदी (जौनपुर–उत्तर प्रदेश), बी बी पी मोदी (सरोना), सविता राय (रायपुर) डॉ बीना सिंह “रागी” (भिलाई), राजेश कुमार निषाद (ग्राम- चपरीद), अंजना जैन (नोयेडा) , श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव (रायपुर), राज साहू (समोदा), सुरेश सिंह (नागपुर), मुकेश गुप्ता (रायपुर), लॉयन डॉ चंद्रेश भट्ट “अमृतम”( मंदसौर- मध्य प्रदेश),नीता गुप्ता (रायपुर), लिलेश्वर देवांगन (छत्तीसगढ़), सुभाष देवांगन (छत्तीसगढ़), राकेश गुप्त ‘निर्मल'(मुंगेली), रोहिणी नंदन मिश्र (उत्तर प्रदेश), शुभा शुक्ला ‘निशा'(रायपुर), पुरुषोत्तम चक्रधारी ‘सूर्य'(छत्तीसगढ़)।

▪️ पंचम पुरस्कार – शत्रुंजय तिवारी (दुर्ग), यशवंत भंडारी ‘यश'(झाबुआ– मध्यप्रदेश), प्रिया रामटेके (चारामा), अपूर्वा तिवारी (रायपुर), ऋषित श्रीवास्तव (चंदखुरी), श्रीमती अमिता तिवारी (रायपुर), उदय राज वर्मा ‘उदय'(अमेठी–उ प्र), बादल भिमटे(रायपुर), देवयानी शुक्ला ‘श्रद्धा'(रायपुर), सुप्रिया शर्मा (रायपुर), मधु तिवारी (कोंडागाँव), चंद्रकांत पांडेय (रायपुर), आयुष तिवारी (भाटापारा), धनराज खत्री (लोरमी), कु खुशबू साहू (धमतरी), प्रवीण गुप्ता (छत्तीसगढ़), अमृत दास साहू (छत्तीसगढ़)।

▪️ षष्ठम पुरस्कार – सुरेश कुमार यादव (दुर्ग), सुखनंदन जंघेल (रायपुर), गायत्री शुक्ला (रायपुर), राहुल कुमार सिन्हा’ खैरझिटीया'(राजनांदगांव), डी एल वैद्य (रायपुर), छोटूलाल नागवंशी (बलौदा बाजार), खुमान सिंह भाट (बालौद), मनोज कुमार डागा’ इंकलाब'(खरियार रोड), भावना पटेल (बालोद), बिहारी साहू सेलोकर (छुईखदान), जी आर पारकर(राजिम) ,ज्योति सोनी (रायपुर), झनकराम पटेल (जांजगीर- चांपा), प्रेमिश शर्मा’ अमित'(कबीरधाम), ऋचा चंद्राकर (महासमुंद), राकेश नारायण बंजारे (खरसिया), सीमा कैंसवार (रायपुर), गोकुल राम साहू (छत्तीसगढ़)।

▪️ सप्तम पुरस्कार – राम नारायण साहू “राज” (रायपुर), सिद्धेश्वर साहू (महासमुंद), पद्मा साहू पर्नवी(छुई खदान- गंडई), दीपायन गांगुली (रायपुर), कमलेश कुमार साहू (रायपुर), थानूराम साहू (मुंगेली), अनन्या राय पराशर (उत्तर प्रदेश), रंजीत कुमार शर्मा (बिहार), राधा साहू (रायपुर), हीरा शंकर झार राय (राजनां दगांव), आदित्य उपाध्याय (रायपुर), रिनु सोनकर (रायपुर), नारायण प्रसाद ‘चंदन'(बेमेतरा), प्राची अनर्थ (रायपुर), मुकेश साहू (राजनांदगांव), नलिनी तँवर (रायपुर), प्रफुल्ल पाठक (बलौदा बाजार), जागृति मिश्रा ‘रानी'(रायपुर), कुलेश्वर प्रसाद (बालोद), एच. एस. अरमो’अरमान’ (रायपुर), यशवंत ‘यश’ सूर्यवंशी (जांजगीर), लक्ष्मीकांत वैष्णव ‘अबोध'(रायपुर)।

▪️ अष्टम पुरस्कार – भाऊराव ढोमणे(रायपुर), भोला राम सिन्हा’ गुरुजी'(मगरलोड), लोकांक्षा शर्मा (बेमेतरा), डॉ सिंधु शुक्ला (रायपुर), गणेश्वर आजाद (छत्तीसगढ़), सुनीता कुर्रे (मस्तूरी- बिलासपुर), नेहा जैन ‘अज़ीज़'(उत्तर प्रदेश), विनीता झा (रायपुर), अभिजीत श्रीवास्तव (रायपुर), शिवशंकर गुप्ता(रायपुर), आधार शर्मा (रायपुर), संगीता दरक माहेश्वरी (नीमच- म प्र), नर्मदा दीवान ‘नैना'(महासमुंद), संजय मृदुल (रायपुर), आशा राय नशीने (राजनाँद गाँव), लुकेश कुमार (धमतरी), शालिनी सिंग (रायपुर), बैकुंठ महानंद’ देवभूई'(रायपुर), रजत दीक्षित (जगदलपुर), परमानंद निषाद’ प्रिय'(बलौदाबाजार), यू एस बरी (ग्वालियर)।

▪️ नवम पुरस्कार – एम एस राठिया (कटौद- खरसिया), गुलशन कुमार (खैरागढ़), श्रीमती मंजू जैन (रायपुर), डॉ सुरेंद्र दत्त सेमल्टी (उत्तराखंड), श्रीमति उमेश नाग (जयपुर), वैभव गुप्ता (छत्तीसगढ़), तुषार साहू (छत्तीसगढ़), राजेश बन्छोर ‘राज'(भिलाई), हेमराज निषाद (छत्तीसगढ़), सागर सिंग राजपूत (मोहला- राजनांदगांव), अभिषेक द्विवेदी (रीवा–मध्यप्रदेश), उमेश कुमार तीरधारी(गरियाबंद), तेजराम नायक (रायगढ़), मेमन मरकाम ‘जकहा'(गरियाबंद), योगिता साहू (धमतरी), तुकाराम असफल (बेमेतरा), नेमलता पटेल ‘नम्रता'(रायगढ़), संतराम सलाम (भैंस बोड), संजय देवांगन (सिमगा)।

▪️ दशम पुरस्कार – मधु तिवारी (कपसदा- दुर्ग), शत्रुहन सिंह कंवर (चिस्दा- बिलासपुर), डॉ कुलदीप साहू (रायपुर), प्रभात शुक्ला (खमतराई रायपुर), प्रतापचंद साहू (जांजागीर चांपा) , सुनीता महेश मल्ल(जयपुर), संतोष मानिक पुरी (बिलासपुर), लेमेंद्र साहू ‘अनुराग'(बालोद), देव मानिकपुरी (रायपुर), नरेंद्र कुमार साहू’ पार्थ'(नया रायपुर), संतोषी साय (बलौदाबाजार), डॉ रानू शुक्ला (रायपुर),  अर्चना दीक्षित (रायपुर)।

इसके अलावा समस्त प्रतिभागियों को आन लाईन सम्मान पत्र व्हाट्स एप या ई मेल के माध्यम से प्रेषित किये जायेंगे।

ED को 8 दिन के लिए मिली IAS समीर विश्नोई सहित 3 लोगों की कस्टडी, कोर्ट ने दिया आदेश

ED को 8 दिन के लिए मिली IAS समीर विश्नोई सहित 3 लोगों की कस्टडी, कोर्ट ने दिया आदेश

 रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में छापेमारी कर आईएएस समीर विश्नोई, कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया और आज कोर्ट पेश किया। जहां ईडी तीनो को 14 दिनाें की रिमांड पर लेने की मांग कोर्ट में की। इस दौरान कोर्ट में लम्बी बहस चली जिसके बाद अदालत ने 8 दिन की रिमांड मंजूर किया है।

स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई में आईएएस समीर विश्नोई सहित अन्य आरोपियों को 8 दिन रिमांड पर देने का फैसला दिया है। सुनवाई के बाद करीब आधे घंटे के बाद स्पेशल जज ने निर्णय दिया।

स्पेशल जज अजय कुमार राजपूत के कोर्ट में ईडी की ओर से आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मी तिवारी और सुनील अग्रवाल को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की रिमांड की मांग की है। जहाँ इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया और ईडी की कार्यवाही पर ही सवाल खड़े किये। इस पर काफी देर बहस चली। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 8 दिन की रिमांड मंजूर किया है। सुनील अग्रवाल की ओर से दिल्ली से जानेमाने वकील विजय अग्रवाल ने पैरवी की। साथ में उन्हें वकील आयूष जिंदल सहायता दे रहे थे।

ED द्वारा गिरफ्तार किये गए लक्ष्मीकांत तिवारी के वकील फैसल रिजवी ने कोर्ट में हुई बहस को लेकर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी ने और पूछताछ के लिए 14 दिन की ज्यूडिशल कस्टडी मांगी की। साथ ही उन्होंने बताया कि जितने भी वरिष्ठ वकील है अपोस्ट किया है कि जिस तरह से अरेस्ट किया गया वह गलत है। ईडी इन्हें रिमांड पर नहीं ले सकती क्योंकि वह कह रहे हैं कि आईटी रेड पहले हुई थी तो आईटी रेड हुई थी वो आईटी का काम है ईडी का काम नहीं है। इनकम टैक्स ने जो रेड की है उनको रेड में जो पैसा मिला है वह इनकम टैक्स जाने की ईडी में उसमें शेड्यूल ऑफर में इसके ऑफेंस नहीं आते हैं।

इस पर बहस हुई और 14 दिन की कस्टडी रिमांड की मांग की गई है। पूछताछ के लिए जिसमें सब ने अपोज किया है कि की कस्टडी में रिमांड ना दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ईडी ने जो वहां दलीलें पेश की है रेड की उसमें आईटी रेड की दलीलें पेश की है। बुधवार को जो पैसे बरामद हुए हैं उसका कोई भी जिक्र अभी नहीं हुआ है उन्होंने अभी तक इनकम टैक्स रेड को ही बताया है और ईडी किस बेस पर रिमांड ले रही है उसकी पेपर थोड़ी देर में देंगे।
वकील फैसल रिजवी ने बताया कि जिस तरह से अरेस्ट किया गया है वह अवैध है और अरेस्टिंग का पावर ईडी को नहीं है वह आईटी को है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस पर अरेस्ट किया है। मगर हमारा कहना है कि पैसे जो बरामद हुए हैं वह इनकम टैक्स को बरामद हुए हैं और इनकम टैक्स का ऑफेंस, शेड्यूल ऑफेंस में नहीं आता है।

BSP में हुआ बड़ा हादसा, हाट ब्लास्ट वाल्व अचानक फटा, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

BSP में हुआ बड़ा हादसा, हाट ब्लास्ट वाल्व अचानक फटा, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

 भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में गुरुवार की शाम दुर्घटना हो गई। पौने पांच बजे के करीब संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में लगा वाल्व क्रमांक-3 फट गया। इससे वहां पर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र ( bhilai steel plant) फायरब्रिगेड का अमला लगा हुआ है।जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में जो हाट ब्लास्ट वाल्व फटा है उसे बदलने के लिए कई दिनों से प्लान किया जा रहा था। परंत शटडाउन( shutdown) न मिलने की वजह से इसे बदला नहीं जा सका था। आज अचानक तेज आवाज के साथ हाट ब्लास्ट वाल्व फट गया। यह हाट ब्लास्ट वाल्व फर्नेस में उपर की ओर लगा था। इस फर्नेस में हाट मेटल उत्पादन की क्षमता आठ हजार टन है।

TRANSFER : पीडब्ल्यूडी विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारी -कर्मचारी का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट

TRANSFER : पीडब्ल्यूडी विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारी -कर्मचारी का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट

 Raipur : CG PWD TRANSFER  प्रदेश में तबादला का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी संख्या में लोक निर्माण विभाग में तबादला जारी किया है।जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग के 80 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ है।


विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

 रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अजवानी सर एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में तफरी के संचालक इरफान सर ने व्याख्यान दिया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि आज का युवा डिप्रेशन का शिकार है परिस्थितियां हमेशा एक सी नहीं रहती है हमें चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ना है।
प्राचार्य महोदया डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार में कहां की लोगों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है बढ़ती आत्महत्या और आपस में मनमुटाव के पीछे मानसिक अवसाद एक कारण है सोशल मीडिया के प्रचलन एवं नई जीवनशैली के बीच हमें योग संगीत के माध्यम से अपने मानसिक अवसाद को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।
विशिष्ट वक्ता के रूप में इरफान सर ने कहानी के माध्यम से अपनी बात रखी
इरफान अहमद ने अपनी जिंदगी के अनुभवों को साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार से वह अपनी जिंदगी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाया एवं अन्य लोगों को भी एक सकारात्मक सोच दी जिस प्रकार से इरफान अहमद ने अन्य लोगों को अपनी जिंदगी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी वैसे ही प्रेरणा उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी दी इरफान अहमद में छात्र-छात्राओं के सवाल के जवाब देते हुए आत्महत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बहुत ही संजीदगी के साथ बातचीत की डॉक्टर जेसी अजवानी ने उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को समझाया कि किस प्रकार से हम अपनी जिंदगी में खुशियां ला सकते हैं एवं आत्महत्या के विचार को त्याग कर अपनी एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं सर ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए तथा जिंदगी में खुश रहने के तरीके भी बताए तथा अभी के युवा वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को अपने जीवन में खुशी से रहने तथा लक्ष्य पूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम में विशेष सहयोग विक्की राज का रहा।

अग्रसेन महाविद्यालय में एफडीपी का चौथा दिन...“शोध की प्रकृति से तय होती है डाटा एनालिसिस की विधि”

अग्रसेन महाविद्यालय में एफडीपी का चौथा दिन...“शोध की प्रकृति से तय होती है डाटा एनालिसिस की विधि”

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय में पांच-दिवसीय फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के चौथे दिन आज आमंत्रित विशेषज्ञों ने शोध के लिए डाटा एनालिसिस की विभिन्न विधियों के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डाला. आमंत्रित वक्ताओं ने कहा कि डाटा एनालिसिस के लिए विधि का चुनाव, शोध की प्रकृति के अनुसार तय किया जाता है.  

आज के पहले सत्र में पं. रविशंकर शुक्ल विवि में सांख्यिकी के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप चौरसिया ने  डाटा एनालिसिस करते समय पैरामीट्रिक तकनीक की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि पैरामीट्रिक विधियाँ मॉडल बनाने के लिए निश्चित संख्या में मापदंडों का उपयोग करती हैं.  उन्होंने कहा कि जिस  सांख्यिकीय परीक्षण में जनसंख्या पैरामीटर के बारे में विशिष्ट धारणाएं बनाई जाती हैं, उसे ही पैरामीट्रिक परीक्षण विधि के रूप में जाना जाता है. उन्होंने  डाटा एनालिसिस के लिए काम में आने वाले सोफ्टवेयर एस.पी.एस.एस. से सम्बंधित तकनीकी जानकारी भी दी. आज की प्रस्तुति के बाद डॉ चौरसिया कल इस सोफ्टवेयर का व्यावहारिक प्रयोग कम्प्यूटर पर स्वयं करके भी प्रतिभागियों को बताएँगे, ताकि विभिन्न प्रकार के डाट एनालिसिस को प्राप्त करने की विधि समझी जा सके.    

आज पहले सत्र में डॉ ए.के. श्रीवास्तव ने अधिकृत प्रकाशन स्रोतों के विषय पर अपना व्याख्यान दिया. उन्होंने बताया कि यूजीसी द्वारा अनुमोदित शोध पत्रिकाओं और जर्नल में ही अपना शोध पत्र प्रकाशित करने से इसकी विश्वसनीयता और भी ज्यादा बढ़ जाती है. उन्होंने अधिक इम्पैक्ट फैक्टर वाले रिसर्च जर्नल तथा अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल में भी अपने शोध पत्रों के प्रकाशन पर जोर दिया.  

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पं. रविशंकर शुक्ल विवि में शारीरिक शिक्षा और विधि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव चौधरी ने डाटा एनालिसिस में नॉन-पैरामीट्रिक तकनीक की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नॉन-पैरामीट्रिक विधि का मॉडल बनाने के लिए लचीले मापदंडों की संख्या का उपयोग किया जाता है. उन्होंने कहा कि नॉन-पैरामीट्रिक विधियों के लिए पैरामीट्रिक विधियों की तुलना में बहुत अधिक डेटा की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि नॉन-पैरामीट्रिक विधियों का व्यापक उपयोग उन आबादी के अध्ययन में किया जाता है, जो एक क्रमबद्ध  आधार पर  उपलब्ध होते हैं. डॉ चौधरी ने कहा कि नॉन-पैरामीट्रिक विधियों का उपयोग तब आवश्यक हो सकता है जब डाटा की  रैंकिंग हो लेकिन उसकी कोई स्पष्ट संख्यात्मक व्याख्या न हो. उन्होंने आंकड़ों के अधर पर विभिन्न नार्मेलिटी के लिए आवश्यक विभिन्न टेस्ट को भी व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत करके प्रतिभागियों को इन सभी  टेस्ट की उपयोगिता के बारे में बताया.  

इससे पहले स्वागत भाषण में डॉ वीके अग्रवाल ने कहा कि शोध की बारीकियों को जानने के इस प्रयास में शिक्षकों और शोधार्थियों को निश्चित रूप से लाभ होगा. कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि चार दिनों सभी सत्रों में हर दिन विशेषज्ञ वक्ताओं ने बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी है, जो सभी के लिए उपयोगी साबित होगी. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने आमंत्रित वक्ताओं की प्रस्तुति के लिए उन्हें साधुवाद दिया. पांच दिनों के इस कार्यक्रम के अंतिम दिन विशेषज्ञ के रूप में डॉ प्रदीप चौरसिया द्वारा एसपीएसएस सॉफ्टवेयर के प्रायोगिक उपयोग तथा डॉ दिव्या शर्मा द्वारा शोध पत्र के प्रकाशन से जुडी जानकारी दी जाएगी. इसके बाद समापन समारोह होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पंडित रविशंकर शुक्ल विवि के कुलपति डॉ केसरीलाल वर्मा होंगे तथा विशेष अतिथि शिक्षाविद डॉ मधुलिका अग्रवाल होंगी। समारोह में सभी सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र  दिए जायेंगे.
CM बघेल से शिकायत के बाद रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, SDM ने की कार्रवाई, जानिये पूरा मामला

CM बघेल से शिकायत के बाद रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, SDM ने की कार्रवाई, जानिये पूरा मामला

 कोरिया। मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. सीएम बघेल से भेंट मुलाकात के दौरान किसानों ने शिकायत की थी कि, हल्का नम्बर 11 में पदस्थ पटवारी काम करने के लिए पैसे की डिमांड करते हैं. जिसके बाद कोरिया जिले में पटवारी पर बैकुंठपुर एसडीएम अंकिता सोम ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार, पटवारी आशीष पाल बैकुंठपुर क्षेत्र के आमगांव पटवारी हल्का नम्बर 11 में पदस्थ थे. पटवारी नेकिसान से भूमि की चौहद्दी बनाने ,फौत चढ़ाने के लिए पैसे लिए थे, जिसकी शिकायत किसानों ने की थी. कार्रवाई में पूछताछ के दौरान पटवारी ने पैसा लेन देन की बात अधिकारी से स्वीकार कर ली है.

 
 
नाली में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस टीम मौके पर…

नाली में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस टीम मौके पर…

 रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना इलाके के सेक्टर 5 में नाली में डूबा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी मिला है।

जानकारी के अनुसार शव के पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। मृतक की उम्र तकरीबन 25 से 30 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हत्या की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस टीम शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। जिले के सभी थानों से गुम इंसान रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है।

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री से मिलकर IAS समीर विश्नोई की पत्नी ने परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार, ईडी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री से मिलकर IAS समीर विश्नोई की पत्नी ने परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार, ईडी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापामार कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम ने कार्रवाई में अब तक चार करोड़ नगदी, जेवरात और सोना जब्त किया है। साथ ही कई दस्तावेज भी बरामद किये हैं। वहीं आईएएस अधिकारी समीर विश्वनाई, सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। इसके बाद ईडी कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें राजधानी रायपुर के कोर्ट लेकर पहुंची है और एक हफ्ते की रिमांड की मांग कर रही है।

वहीं ईडी की इस कार्रवाई के बीच एक नया मामला सामने आया है जिसमें गिरफ्तार किये गए आईएएस अधिकारी समीर विश्वनोई की पत्नी प्रीति विश्वनोई ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक शिकायत पत्र देकर ईडी के अधिकारियों द्वारा उन्हें व उनके परिवार को परेशान करने के साथ-साथ प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है और परिवार के सदस्यों की जानमाल की सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।

देखिये पत्र में क्या लिखा है-

डागा कन्या महाविद्यालय रायपुर सभागृह में आज समाजशास्त्र विभाग द्वारा अपराध व समाज विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

डागा कन्या महाविद्यालय रायपुर सभागृह में आज समाजशास्त्र विभाग द्वारा अपराध व समाज विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

 रायपुर। आज दिनांक 13 अक्तूबर 2022 को प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय कचहरी चौक रायपुर सभागृह में सुबह 10:00 बजे समाजशास्त्र विभाग द्वारा अपराध व समाज विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया
दुर्गा महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया महाविद्यालय की समाजशास्त्र की प्राध्यापक डॉ पदमा शर्मा द्वारा विशेषज्ञ का परिचय दिया गया। डा राजेश शुक्ला द्वारा समाज की प्रथा नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को समझाया अंत में प्रश्नकाल के दौरान छात्राओं के प्रश्न एवं शंकाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता घई, डॉ.पद्मा शर्मा, डॉ.गायत्री शर्मा डॉ.स्मृति अग्रवाल, डॉ. रेणुका बक्षी, विनय रंजन कुल्लू एवं कला संकाय के प्राध्यापकों के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, थाना प्रभारी,  एसआई और एएसआई के हुए तबादले...देखें पूरी लिस्ट

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, थाना प्रभारी, एसआई और एएसआई के हुए तबादले...देखें पूरी लिस्ट

 बलौदाबाजार।  पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया गया है। थाना प्रभारी सहित एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसपी दीपक कुमार झा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कुल 14 पुलिसकर्मी के नाम शामिल है।

देखें आदेश 

 

पेचकस से वार कर युवक की हत्या, नाबालिग के सामने मां से कर रहा था गलत हरकत

पेचकस से वार कर युवक की हत्या, नाबालिग के सामने मां से कर रहा था गलत हरकत

 दुर्ग। युवक की पेचकस से वार कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक नाबालिग के सामने उसकी मां से कर गलत हरकत कर रहा था। नाबालिग ने आवेश में आकर मृतक के पेट में पेचकस से वार किया। यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के मलपुरीखुर्द गांव का है।

कांग्रेस सरकार पर बीजेपी का प्रहार, बोले – लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली की जा रही

कांग्रेस सरकार पर बीजेपी का प्रहार, बोले – लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली की जा रही

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, नलीनेश ठोकने ,अमित साहू ने एकात्म परिसर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और उसकी भूपेश बघेल सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के लोग गैंगरेप कर रहे हैं। एनएसयूआई के अध्यक्ष शराब दुकानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। महामंत्री पद के लोग नक्सलियों को अस्पताल ले जा रहे हैं। कांग्रेस आखिर ये क्या कर रही है? ताजा मामले में एनएसयूआई के अध्यक्ष का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह दबाव पूर्वक 5000 रुपये की मांग कर रहा है और साथ में चार बियर और व्हिस्की की बोतल की भी मांग कर रहा है। इससे भाजपा के लगाए गए आरोप की पुष्टि हो गई है कि शराब में अवैध वसूली का यह खेल जोरों पर है। लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली की जा रही है। मुख्यमंत्री जी से हम मांग करते हैं कि यह स्पष्ट किया जाए कि यह ऑडियो किसका है? इस ऑडियो की पुष्टि कराई जाए। ऑडियो में यह भी शराब वाले को कहा जा रहा है कि आप मिलावट करते हैं। अवैध धंधा करते हैं। मुझे मालूम है। इसी एवज में ही वह पैसे मांग रहा है। जवाब में दुकान कर्मचारी कह रहा है कि ऊपर तक पैसा पहुंचाते हैं। कुरुद में भी कुछ रोज पहले इसी तरह की अवैध वसूली का मामला सामने आया था। ऑडियो में कहा जा रहा है 5 हजार नही 3 हजार दे सकते है पैसा ऊपर भी जा रहा है यह ऊपर तक पैसा कौन ले रहा है।यह कोई नहीं बता रहा। यह बात स्पष्ट होती है कि शराब के व्यापार में अवैध वसूली के साथ ही मिलावट व अवैध शराब बेचने का एक बड़ा धंधा चल रहा है। सरकार इसे स्पष्ट करें।

शराब की अवैध वसूली पर भाजपा के 5 सवाल

प्रदेश भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री से हमारे 5 सवाल हैं कि

1.जब ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार चल रहा है तो आप यह क्यों पूछते हैं कि ईडी क्यों आती है?

  1. क्या शराब दुकानों से वसूली का जिम्मा युवा कांग्रेस को दिया गया है या बाकी लोग भी वसूली करते हैं?
  2. शराब दुकानों को अवैध व्यापार करवाने की आड़ में की जा रही वसूली का पैसा कहां-कहां बांटा जाता है?
  3. जो ऑडियो वायरल हो रहा है, सरकार ने उसकी जांच के आदेश क्यों नहीं दिए?
    अब तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं की?
  4. ऑडियो में शराब में मिलावट करने की भी बात सामने आ रही है। आखिर शराब में क्या मिलाया जा रहा है ?इससे लोगों की जान भी जा सकती है। इस पर अभी तक सरकार ने संज्ञान क्यों नहीं लिया?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गण ने कहा कि विधानसभा में जब शराब की गुणवत्ता और शराब दुकानों में दो तरह के कैश बॉक्स रखे जाने का मुद्दा उठाया जाता है तो सरकार जवाब नहीं दे पाती। जब विधानसभा में एक जिले की दुकानों का संचालन दूसरे जिले से होने का सवाल उठाया जाता है तो सरकार जवाब नहीं दे पाती। आबकारी मंत्री को उनके विभाग की जानकारी या तो होती नहीं है अथवा वे देना नहीं चाहते। उनकी तरफ से दूसरे मंत्री को खड़ा किया जाता है। यह सरकार ऐसे चल रही है जैसे कोई अयोग्य परीक्षार्थी उत्तर देने के लिए सहयोगी साथ में रखे हो।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गण ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता पूरे प्रदेश में उत्पात मचा रहे हैं। माफिया राज चल रहा है। अवैध वसूली कर रहे हैं। गैंग रेप कर रहे हैं। नक्सलियों की सेवा में लगे हुए हैं और यह सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है। बीजापुर का कांग्रेसी नेता तेलंगाना में हार्डकोर नक्सलियों के साथ पकड़ा जाता है और यहां सरकार का मंत्री उसके अपहरण की कहानी सुनाने लगता है। हर मामले में केवल और केवल गुमराह करने की राजनीति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही है। प्रदेश की जनता हाहाकार कर रही है और यहां से हर तरह से पैसा उगाह कर कांग्रेस कंपनी के मालिकों को भेजा जा रहा है। यही वजह है कि भ्रष्ट अफसरों के यहां होने वाली छापेमारी पर मुख्यमंत्री बौखला कर विपक्ष को धमकाने की कोशिश करते हैं। उनके इसी आचरण से प्रेरणा लेकर कांग्रेसियों ने गुंडागर्दी और अवैध वसूली का धंधा खोल रखा है। ऐसा पूरे देश में कहीं नहीं होता कि सरकार अपने भ्रष्ट अफसरों को बचाने की खातिर विपक्ष को धमकाए। लेकिन छत्तीसगढ़ में जो जंगलराज चल रहा है, वह सबके सामने है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज को दी श्रद्धांजलि

 जैजैपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जैजेपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के गृह ग्राम पिहरीद पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद दीपक भारद्वाज के परिजनों से मुलाकात की।

गौरतलब है कि शहीद दीपक भारद्वाज, सब इंस्पेक्टर बीजापुर जिला के तर्रेम थाना क्षेत्र के जीवनागुड़ा इलाके क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ के दौरान 3 अप्रैल 2021 को शहीद हुए थे। वे छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी 8 साल की सेवा पूरा कर चुके थे। छत्तीसगढ़ शासन की नीति के तहत उन्हें आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। उक्त जानकारी पिता राधेलाल भारद्वाज एवं माँ परमेश्वरी भारद्वाज के द्वारा दी गयी है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

 रायपुर : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट फार्म डालने वाले आवेदकों के लिए यह काम की खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्राइवेट परीक्षा देने वाले आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित कर दी है। आवेदन करने की तिथि 30 नवंबर से 25 दिसंबर 2022 तक दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि आवेदक संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की उपलब्ध वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही फार्म भी वहां से भरा जा सकता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसौद में ली अधिकारियों की बैठक, निष्क्रिय गौठान समितियों को भंग करने दिए निर्देश, साथ ही कही यह बातें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसौद में ली अधिकारियों की बैठक, निष्क्रिय गौठान समितियों को भंग करने दिए निर्देश, साथ ही कही यह बातें

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सक्ति नया जिला बना है, लोगों में उत्साह है। जिले की स्थापना और प्रथम अधिकारी बनने का सौभाग्य आप लोगों को मिला है। पूरे जोश के साथ काम करके लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। मुख्यमंत्री ने आज सक्ति जिले के हसौद ( जैजैपुर ब्लॉक) में भेंट मुलाकात अभियान के तहत अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अधिकारियों के साथ लाभान्वित होने वाली जनता को भी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। नए जिले में काम की अपार संभावनाएं हैं। आपको संतोष होगा कि जिले को मैंने स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि किसानों व ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं। नामांकन, बटवारा, खतौनी के प्रकरणों का मौके पर निराकरण करें। सभी भूमिहीन ग्रामीण मजदूरों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ दिलाएं। दौरे में योजनाओं के प्रचार प्रसार की कमी मिली। मुनादी और व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें लाभ दिलाएं। एक भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं होने चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने जाति प्रमाण पत्रों में त्रुटि होने की गुंजाइश को दूर करने के लिए अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। इससे मात्रात्मक त्रुटि वाली समस्या दूर होगी। सीएम बघेल ने कहा कि सभी गौठानों में गोबर खरीदी हो। कोई भी पंजीकृत किसान और पशुपालक गौठान के लाभ से वंचित न हो। उन्होंने गोठान की वर्तमान प्रगति पर असंतोष जताते हुए इसे सुधारने के निर्देश दिए।

बाप बना हैवान, पत्नी के छोड़ के जाने के बाद बच्चियों के साथ बुझाने लगा हवस, ऐसे हुआ खुलासा

बाप बना हैवान, पत्नी के छोड़ के जाने के बाद बच्चियों के साथ बुझाने लगा हवस, ऐसे हुआ खुलासा

 बिलासपुर। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ दो मासूम बच्चियों के साथ उनके पिता ने ही कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मासूम बच्चियों को उसकी मां छोड़कर चली गई, तब वे अपने पिता के साथ अकेली रहती थीं। पूरा मामला उस समय उजागर हुआ, जब बच्चियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आप बीती बताईं।बच्चियों की बात सुनकर उन्होंने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को जानकारी दी। इसके बाद उनका रेस्क्यू किया गया। अब आरोप है कि पुलिस 10 दिन से इस केस को दबाने का प्रयास कर रही है और दोषी पिता के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इस केस में FIR की मांग को लेकर गुरु घासीदास सेवादार संघ (GSS) ने पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

चकरभाटा थाना क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस पूरे केस को उजागर किया है। उन्होंने 30 सितंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि 4 और 6 साल की दो बहनें आंगनबाड़ी केंद्र में गुमशुम रहती हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी मां नहीं है और दोनों अपने पिता के साथ रहती हैं। बच्चियों ने जब बातचीत बढ़ी तो दोनों ने पिता की गंदी हरकत के बारे में जानकारी दी। मामला सामने आने पर CWC ने बच्चियों को रेस्क्यू किया और उनसे पूछताछ की, तब उन्होंने घटना के बारे में बताया।

10 दिन बाद भी पुलिस ने हीं की कार्रवाई

मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण के इस केस में चकरभाठा पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर सामाजिक संगठन के पदाधिकारी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, चकरभाठा TI मनोज नायक का कहना है कि प्रारंभिक जांच व पूछताछ में पता चला है कि बच्चियों के पिता मानसिक रोगी है। CWC ने बच्चियों का मेडिकल जांच कराया है, जिसमें रेप जैसी घटना सामने नहीं आई है। पुलिस अब CWC की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।

सराहना के बजाए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां

गुरु घासीदास सेवादार संघ की विधिक सलाहकार अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि इस केस को उजागर करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गांव वाले मिलकर डरा-धमका रहे हैं। बच्चियों को भड़काने का आरोप लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में भी की है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बच्चियों को शोषण से बचाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सराहना होनी चाहिए या डराना चाहिए। उन्होंने पुलिस को उन्हें सुरक्षा देते हुए धमकाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले को सामने लाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका सिंह को डराया जा रहा है, जबकि इन्हें सराहना मिलनी चाहिए थी, पुलिस को सुनिश्चित करना था कि डरने की जरूरत नहीं है लेकिन इसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका सही नही है, अब जब पूरा मामला सामने आया है, तो खानापूर्ति कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास चल रहा है।

गुरु घासीदास सेवादार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

गुरु घासीदास सेवादार संघ की विधिक सलाहकार प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 11 अक्टूबर को संगठन के पदाधिकारी गांव भी गई थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी जुटाई, जिसके बाद सच्चाई सामने आने पर संघ ने दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भवरी देवी केस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने विशाखा कमेटी की गाइडलाइन जारी किया है। इसके आधार पर उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चकरभाठा TI मनोज नायक और पुलिस अफसरों पर इस गंभीर केस को दबाने का आरोप भी लगाया है।

 राजधानी पुलिस ने अवैध वसूली करते 4 फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार

राजधानी पुलिस ने अवैध वसूली करते 4 फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार

 रायपुर। नवा राजधानी स्थित एनआरडीए के सहायक प्रबंधक को पुराने मामले छापने का भय दिखाकर अवैध वसूली करते हुए 4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार किए गए हैं। तहसीलदार स्तर के अधिकारी बेंजामिन सिक्का से सवा 2 लाख रुपए की अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।

सभी फर्जी पत्रकार रायपुर और महासमुंद के रहने वाले हैं। इनके नाम सेवकराम दीवान, सुनील यादव, हामिद कादरी समेत आर बी वर्मा बताए गए हैं।राखी थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है।

राजधानी आ रहे अक्षय कुमार, अपकमिंग फिल्म की करेंगे शूटिंग, एक हप्ते तक गुजारेंगे वक्त…

राजधानी आ रहे अक्षय कुमार, अपकमिंग फिल्म की करेंगे शूटिंग, एक हप्ते तक गुजारेंगे वक्त…

 रायपुर। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आने वाले है। ये पहली बार है जब किसी बड़े बजट की फिल्म छत्तीसगढ़ में शूट होने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर 15 अक्टूबर को रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे जिसके बाद रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां पर अक्षय 15 से 17 अक्टूबर तक फिल्म की शूटिंग करेंगे। सूत्रों के अनुसार अक्षय साउथ के सिंघम सूर्या की सुपरहिट फिल्म सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक में काम करने जा रहे है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस राधिका मदान काम करती नजर आने वाली है।

इस फिल्म की शूटिंग पहले दो अक्टूबर को होने वाली थी। लेकिन किसी कारण वर्ष इस फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ दिया गया था। लेकिन अब कन्फर्म है कि इस फिल्म की शूटिंग 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। जिसके लिए सारी तैयारी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार फिल्म सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक की शूटिंग रायगढ़ के आसपास के इलाकों में लगभग एक सप्ताह तक होगी। फिल्म में छत्तीसगढ़ की अनेक खूबसूरत लोकेशन को दिखाया जाएगा। इससे देशभर में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्धि बढ़ेगी और यहां के खूबसूरत स्थलों से देशवासी परिचित होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चंडीगढ़ दौरे पर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चंडीगढ़ दौरे पर

 रायपुर। छग के सीएम भूपेश बघेल( CM baghel)आज चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल शाम 6 बजे माना एयरपोर्ट( airport) से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। रात 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण आज की महती जरूरत - मोहम्मद अकबर

पर्यावरण संरक्षण आज की महती जरूरत - मोहम्मद अकबर

 दो दिवसीय ईको बाल मेले के समापन अवसर पर

सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब पुरस्कृत

भारत माता बिलासपुर प्रथम एवं मिंटू स्कूल डूमरतराई द्वितीय

रायपुर। दो दिवसीय ईको बाल मेले के अंतिम दिन ईको क्लब स्कूलों को पुरस्कृत करने के लिये आवास एवं पर्यावरण मंत्री  मोहम्मद अकबर पहुंचे। बच्चों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कि  अकबर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की रक्षा वर्तमान की जरूरत है।  अकबर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं यदि यह पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हो जाये तो प्रकृति की रक्षा के लिये इससे बडा काम और कुछ नहीं हो सकता। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिये अपनी जवाबदारी समझनी चाहिये।  अकबर ने प्रदेश के उत्कृष्ठ ईको क्लब को भी सम्मानित किया।
मंडल के सदस्य सचिव  आर.पी. तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए ईको क्लब स्कूलों के गठन एवं कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया।  तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने कोने से ईको क्लब के बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में दिव्यांग महाविद्यालय के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ राजगीत एवं पर्यावरण गीत, रामकृष्ण आश्रम, नारायणपुर के बच्चों द्वारा गेडी नृत्य तथा डूमरतराई स्कूल के बच्चों द्वारा बैंड की प्रस्तुती की गई।
इन्हें मिला पुरस्कार -
सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार - भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर, द्वितीय पुरस्कार - स्व. श्रीराम शर्मा (मिन्टू) शास. हाय.सेके. स्कूल डुमरतराई, रायपुर, तृतीय पुरस्कार - बी.एस.पी. सीनियर सकेण्डरी स्कूल, सेक्टर-7, भिलाई को प्राप्त हुए। सांत्वना पुरस्कार ऑक्सफोर्ड पब्लिक उ.मा. विद्यालय, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बी.एस.पी.ई.एम.एम.एस. सेक्टर-9 भिलाई, शा.उ.मा.वि. बरतीकला, वाड्रफ नगर, ओ.पी. जिंदल, स्कूल रायगढ़, स्वामी करपात्री जी शा.उ.मा.विद्यालय, कबीरधाम को प्रदान किये गये। राज्य स्तरीय ईको बाल मेले पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के हायर सेकेण्डरी स्तर पर प्रथम स्थान - कु. अग्निबाला साहू, बी.एस.पी.एस.एस.एस. सेक्टर-07, भिलाई, मिडिल स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान -  राकेश कुमार मरकाम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश स्कूल जगदलपुर, ऑन द स्पॉट पेंटींग प्रतियोगिता पर हायर सेकेण्डरी स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान - कु. वसुन्धरा पैकरा, शास.उच्च.माध्य.विद्या. तुमान, कोरबा एवं मिडिल स्कूल स्तर पर कु. ऐषणा ताम्रकार, शास. पूर्व माध्य. शाला उसरीजोर, गरियाबंद, भाषण प्रतियोगिता पर हायर सेकेण्डरी स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान - कु. कोशी मिश्रा, ओ.पी.जिंदल स्कूल, रायगढ़ जिला-रायगढ़ साथ ही मिडिल स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान - कु. इशिता गुप्ता, बी.एस.पी. स्कूल, भिलाई, जिला-दुर्ग। कार्यक्रम का संचालन  अमर प्रकाश सावंत, जनसंपर्क अधिकारी द्वारा किया गया।

 

ॐ की अनुनादी से गूँजा जी. ई. सी. का कार्यक्रम सदन...छात्रों ने सीखे संचार कौशल के गुर

ॐ की अनुनादी से गूँजा जी. ई. सी. का कार्यक्रम सदन...छात्रों ने सीखे संचार कौशल के गुर

 रायपुर। आज दिनांक 12/10/22, को शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के इंडक्शन प्रोग्राम का तृतीय दिवस संपन्न हुआ , आज के दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के  चरणों में पुष्पांजलि देकर की गई । तदुपरांत, छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः ध्यान लगाकर, प्राणायाम तथा ओंकार गुंजन कर, सदन को ॐ की पावन ध्वनि से आंदोलित कर दिया । छात्रों को योगा, इसकी विधि, प्रभाव, और अनगिनत लाभों से अवगत कराकर उनके महत्व और अभ्यास हेतु प्रेरित किया गया ।

इन प्रभावी और ज़रूरी क्रियाकलापों से निवृत होने के पश्चात छात्रों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, सेंट्रल वर्कशॉप, ग्रंथालय, छात्र-शाखा, परीक्षा विभाग आदि का भ्रमण कर उनकी विशेषताओं, उपलब्ध साधनों के उपयोग, और ज़रूरी संपर्क सूत्रों के बारे में जाना। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में छात्रों ने बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़ के अंग्रेजी विभाग के व्याख्याता श्री आशीष सिंह ठाकुर द्वारा संचार-कौशल, भाषिक अर्जन, और शारीरिक भाषा, अवाज़, लय इत्यादि के गुर सीखे। तृतीय दिवस के कार्यक्रम का सफल समापन डॉ. एम. आर. खान, प्राचार्य, डा. श्वेता चौबे, बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के विभागाध्यक्ष, एवम इंडक्शन प्रोग्राम के समन्वयक, तथा प्राध्यापक गण, डा.रचना रस्तोगी, डॉ. अनिल मांझी, सुश्री शशिबाला किंडो,  अर्श खान एवम अन्य सभी विभागों के प्राध्यापक, कर्मचारियों की गरिमामयी सानिध्य में सकुशल सम्पन्न हुआ । बड़ी संख्या में कार्यक्रम में छात्र छात्रा शिरकत कर रहे हैं, जिसकी प्राचार्य महोदय ने जमकर तारीफ़ की और आने वाले समय के लिए इसी निरंतरता की अपेक्षा भी की है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

 रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 13 अक्टूबर को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदीपान और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह भी बैठक में शामिल होंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने सरगुजा संभाग के विभागीय संयुक्त संचालक, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जन्स, खंड चिकित्सा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, अस्पताल सलाहकारों और खंड कार्यक्रम प्रबंधकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।

रमन सरकार के दौरान खनिज से जितना राजस्व मिलता था उससे 10 गुना ज्यादा राजस्व सिस्टम सुधारने से मिला है – कांग्रेस

रमन सरकार के दौरान खनिज से जितना राजस्व मिलता था उससे 10 गुना ज्यादा राजस्व सिस्टम सुधारने से मिला है – कांग्रेस

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान खनिज परिवहन का कार्य रतलाम और प्रतापगढ़ के लोग करते थे और छत्तीसगढ़ के लोग खाली बैठे रहते थे, अब सिस्टम सुधारने के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों को खनिज परिवहन का कार्य मिला है तो भाजपाइयों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान खनिज से जितना राजस्व प्राप्त होता था उससे 10 गुना ज्यादा खनिज से राजस्व सरकार को प्राप्त हो रही है यह सब खनिज से संबंधित सिस्टम को सुधारने के बाद ही हो पाया है। इससे समझ में आता है कि पूर्व की रमन सरकार की कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और अपने चहेते को खनिज परिवहन का कार्य देने के चलते राज्य के खजाने को भारी चोट पहुंचा है। पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रवक्ता राजेश मूणत को बताना चाहिए जब वर्तमान में खनिज से मिलने वाला राजस्व पूर्व सरकार के दौरान मिलने वाले राजस्व से 10 गुना ज्यादा है तो ऐसे में भ्रष्टाचार किसने किया है?

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को हवाहवाई बात करने की आदत है धरातल का ज्ञान नहीं है, पहले राजेश मूणत धरातल पर जाकर जानकारी इकट्ठा कर ले उसके बाद बयानबाजी करें। प्रदेश की जनता को पता है 15 साल के भाजपा शासनकाल में कोई ऐसा सरकारी दफ्तर नही था जहाँ सामानों की सप्लाई से लेकर प्रिंटिंग के काम, निर्माण कार्य ठेकेदार भाजपा समर्थित लोग थे, छत्तीसगढ़ से बाहर के लोग करते थे आज सभी काम छत्तीसगढ़ के लोग कर रहे हैं यहां के छोटे मंझोले व्यापारी ठेकेदार प्रिंटर्स कर रहे हैं तो भाजपा नेताओं को तकलीफ क्यों हो रहा है?