CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
राज्यपाल ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं

राज्यपाल ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं

 रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने धनतेरस और नरक चतुर्दशी के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए भगवान कुबेर और धन्वन्तरी की आराधना की जाती है। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

बाजार की भीड़ को नियंत्रित करने निगम-पुलिस प्रशासन समन्वय से करें काम : कलेक्टर

बाजार की भीड़ को नियंत्रित करने निगम-पुलिस प्रशासन समन्वय से करें काम : कलेक्टर

 निर्धारित स्थान पर ही लगें फटाका दुकानें, सुरक्षा के हो पूरे इंतजाम

रायपुर। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दीपावली खरीदी के लिए बाजार में बढ़ रही भीड़ और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल,नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।  

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि त्यौहारी खरीदी के लिए बाजार में उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निगम और पुलिस समन्वय के साथ काम करे। इस दौरान लोग ट्रैफिक जाम होने से परेशान ना हो। उन्होंने दुकानों के सामने बाहर तक सामान रखकर बेचना रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया ताकि दुकानों के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठी ना हो और आने-जाने में सभी लोगों को सहूलियत हो। कलेक्टर डॉ भुरे ने मुख्य मार्गों जैसे पंडरी, शंकर नगर, मालवीय रोड, जीई रोड, लाखे नगर रोड आदि में निगम और पुलिस प्रशासन को त्यौहार के समय लोगों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए पैट्रोलिंग बढ़ाकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोगों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए शहर के अलग-अलग जगहों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा।कलेक्टर डॉ भुरे ने कहा कि शहर के लाखे नगर, हालीक्रॉस, बी.टी.आई ग्राउंड और रावांभाटा में फटाका विक्रय के लिए स्थल निर्धारित किया गया है। उन्होंने इन स्थानों के अलावा दूसरी किसी भी जगह फटाका बेचने पर रोक लगाने के कड़े निर्देश दिए और ऐसे सभी फटाका बेचने वालो को निर्धारित फटाका विक्रय स्थल पर स्थानांतरित करने को कहा। लोगो को जानमाल की हानि से बचाने के लिए फटाका विक्रय स्थल पर पानी और फायर सेफ्टी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा।

 

पटाखा व्यापारियों के यहां कार्यवाही, 50 लाख से ऊपर के पटाखे जप्त

पटाखा व्यापारियों के यहां कार्यवाही, 50 लाख से ऊपर के पटाखे जप्त

 सूरजपुर। कलेक्टर आरा व अनुविभागीय दंडाधिकारी रवि सिंह के निर्देशन पर राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर शहरी रहवासी क्षेत्र के अंदर अपने घरों पर अवैध पटाखा भंडारण करते पाए जाने पर साथ ही बगैर लाइसेंस और शासन की ओर से निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में बारूदी फटाके पाए जाने पर जब्ती करते हुए पंचनामा बनाकर पुन: पटाखा व्यापारियों को ही सुपुर्दनामा में दिया गया है।

विगत दिनों बुधवार शाम 8 बजे से प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने करवाई प्रारंभ की जो गुरुवार देर शाम तक जारी रही जिसमे 95 किलो से अधिक बारूद व पटाखे और देवी-देवताओं के चित्र व नाम वाले फटाके बेचते हुए पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। सुप्रीम कोर्ट, केंद्र शासन, राज्य पर्यावरण व प्रदूषण मंत्रालय और राज्य शासन के आदेशानुसार लड़ी और स्काई शॉट, और अत्याधिक आवाज करने ध्वनि प्रदूषण वाले पटाखों पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया है, उसी के तहत पटाखा दुकानों में लड़ी अथवा शॉट बेचते पाए जाने पर दुकान सील कर संबंधित व्यापारी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए दंडात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने चेतावनी और निर्देश जारी की है।

इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी संजय राठौर, नायब तहसीलदार हिना टंडन, कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश राठोर, राजस्व निरीक्षक शिव शंकर ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक हीरा लाल साहू, मुख्यालय पटवारी निर्मल तिवारी, प्रधान आरक्षक जय प्रकाश तिवारी, आरक्षक मुकेश शर्मा, मानसिंह सहित काफी संख्या में महिला पुलिस बल के साथ राजस्व टीम सक्रीय रही।

10 लाख की सुपारी लेकर की 11 लाख की मांग, सभी आरोपी गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

10 लाख की सुपारी लेकर की 11 लाख की मांग, सभी आरोपी गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

 दुर्ग। जिले के भिलाई में हत्या करवाने के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अपने बिजनेस पार्टनर को जादू टोना से मारने के लिए 10 लाख रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि प्रार्थी संजीव सिंह निवासी आर्य नगर कोहका द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत 2-3 दिनो से इनके मोबाईल में एक नंबर से बार-बार फोन आ रहा है जो धमकाते हुए कह रहा है कि तुमको जादू-टोना करके मारने के लिए 10 लाख रूपये में सुपारी मिली है। यदि मुझे 11 लाख रूपये दे देते हो तो मै तुमको नही मारूंगा। प्रार्थी जादू-टोना व मारने की सुपारी देने की बात सुन कर काफी डरा हुआ था। जिसे आरोपी द्वारा प्रार्थी को बार-बार फोन कर धमकाने लगा तो प्रार्थी अंत में सुपेला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चूंकि मामला काफी गंभीर व संवेदनशील था। इस लिए घटना के तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशन पर थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस टीम द्वारा जाल बिछाकर फोन पर धमकी देने वाले आरोपी संतोष मिर्ची को पैसे देने के बहाने दुर्ग बस स्टैण्ड बुलाकर पकड़ा गया। आरोपी संतोष मिर्ची झाड़-फूक का काम करता है जिनके कब्जे से नीबू, मिर्ची, बंदन, कच्चा धागा, 7 नग पुराने तांबा का सिक्का व मोबाईल बरामद किया गया है। आरोपी संतोष ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि इसे अब तक 55,000 रूपये अजय कोसरे ने प्रार्थी संजीव सिंह को जादू-टोना कर मारने की सुपारी दी थी। इसके निशानदेही पर आरोपी अजय कोसरे को पकड़ा गया। आरोपी अजय कोसरे के मोबाईल चेक किया गया जिसमें इन्द्रकुमार महिलांग द्वारा प्रार्थी संजीव सिंह को मारने के लिए फोटो व नाम पता भेजा है। आरोपी का मोबाईल बरामद बरामद किया गया है। आरोपी इन्द्रकुमार महिलांग के द्वारा बतौर 01 लाख रूपये एडवांश के तौर पर रकम अजय कोसरे को दिया था। बचत रकम कार्य पूर्ण होने के पश्चात देना था। इसी मे से अजय कोसरे ने 55,000 रूपये संतोष मिर्ची (बैगा) को दिया था तथा शेष रकम 45,000 रूपये स्वयं रखा था। आरोपी अजय कोसरे के निशानदेही पर आरोपी इन्द्रकुमार महिलांग एवं अशोक मौर्या को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये। दोनो का मोबाईल चेक किया गया जिसमें प्रार्थी संजीव सिंह का फोटो व नाम पता अशोक मौर्या द्वारा इन्द्र कुमार महिलांग को भेजा गया है। दोनो का मोबाईल बरामद किया गया है। आरोपी अशोक मौर्या एवं प्रार्थी संजीव सिंह पूर्व में जमीन खरीदी बिक्री का पार्टनर थे तथा अशोक मौर्या का काम सही तरीके से नही चलने के कारण तथा संजीव सिंह का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ते देखकर उसको जादू-टोना के माध्यम से मरवाने का प्लान तैयार कर आरोपीगणों को 10 लाख रूपये में सुपारी दिया था। सुपेला पुलिस की तत्परता से आरोपीगणों को 16 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया तथा आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम (1) अशोक कुमार मौर्या पिता स्व. राममूरत मौर्या उम्र 50 साल निवासी कैलाश नगर शिव मंदिर के पास थाना जामुल । (2) इन्द्र कुमार महिलांग पिता स्व. कार्तिक महिलांग उम्र 52 साल निवासी ग्राम बानबरद थाना नंदिनी, (3) अजय कोसरे पिता लखन लाल कोसरे उम्र 36 साल निवासी अधिनियम 2005 | गुण्डरदेही, ग्राम व पोष्ट उतई जिला- दुर्ग की धारा 7, 8 (4) संतोष मिर्ची पिता गौकरण उम्र 37 साल निवासी सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम ।

CG NEWS :छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक देखीं जायेगी आदिवासी संस्कृति की झलक

CG NEWS :छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक देखीं जायेगी आदिवासी संस्कृति की झलक

 छत्तीसगढ़।  मुख्यमंत्री बघेल राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच होगी कलाओं की साझेदारी।

रायपुर, 21 अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। महोत्सव में नौ देशों के जनजातीय कलाकारों सहित 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक कलाकार भाग लेंगे।
नई दिल्ली में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जनजातीय कलाकारों के बीच उनकी कलाओं की साझेदारी होगी, बल्कि वे एक-दूसरे के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली को भी देख-समझ सकेंगे। इन प्रयासों के क्रम में हमने नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के रूप में एक बहुत महत्वपूर्ण परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हुआ है। हमारा यह प्रयास न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि देश और पूरी दुनिया के जन-जातीय समुदायों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बघेल ने कहा कि वनवासियों, आदिवासियों, किसानों, ग्रामीणों और वंचित वर्ग के लोगों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में कला, संस्कृति और पर्यटन को हमने एक मजबूत संसाधन के तौर पर इस्तेमाल किया है, और इसके बढ़िया परिणाम भी हमें मिले हैं। आयोजन के दौरान श्री बघेल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ की ओर से नौ देशों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। ये सभी देश पहली बार रायपुर में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन में मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे।
वहीं, दिल्ली पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ तक लाने-ले जाने और उनकी मेहमान-नवाजी में इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन, दिल्ली (आई.सी.सी.आर) सहयोगी होगा। इस दौरान श्रम एवं समाज कल्याण मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अनिल साहू सहित छत्तीसगढ़ के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा गया न्योता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपालों को आमंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से भेजा जा रहा है।

राष्ट्रीय महोत्सव के लिए दो थीम तय

इस बार आदिवासी नृत्य महोत्सव में दो थीम रखी गई है। पहली थीम है ‘फसल कटाई पर होने वाले आदिवासी नृत्य’ और दूसरी थीम है ‘आदिवासी परम्पराएँ और रीति- रिवाज’। विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 05 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 03 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 02 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।

डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित डॉक्टर राम सुंदर दास का हुआ सम्मान

डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित डॉक्टर राम सुंदर दास का हुआ सम्मान

रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में आज पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित राजश्री महंत डॉ राम सुंदर दास अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग का सम्मान स्मरण पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित विषय विशेषज्ञों ने बातें रखकर राजे  महंत रामसुंदर दास को विशाल और सहज सरल और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया वही आयोजन में मुख्य अतिथि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहां की वे छत्तीसगढ़ की एक ऐसी पहचान है जिसे हर छत्तीसगढ़िया नागरिक जानता और पहचानता है शिक्षक जनसेवक धर्म के ज्ञाता और कई रूपों में डॉ राम सुंदर दास की एक विशेषता रही है उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ विधानसभा में विधायक के तौर पर कार्य शैली को नजदीक से देखने का अवसर मिला उनकी कार्यशैली से हम सभी काफी प्रभावित रहे हैं छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या के राम को जगाने का काम का  किया है
वहीं आयोजन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा बाल्मीकि रामायण पर डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले डॉक्टर राम सुंदर दास ने उपाधि के विषय में बातें रखते हुए कहा कि इस उपाधि को प्राप्त करने में 4 वर्ष का समय लगा काफी कठिनाई और 108 से अधिक रामायण की ग्रंथों का विश्लेषण करने के बाद यह उपाधि प्रदान की गई है डॉक्टर महंत ने बताया कि डिलीट की उपाधि में शोध अध्ययन के निदेशक डॉक्टर वैष्णव रहे हैं जिनके मार्गदर्शन में शोध अध्ययन को पूरा किया है इस अध्ययन के दौरान 10 से अधिक संस्कृत में शोध पत्रों का प्रकाशन के साथ 3 भौतिक ग्रंथों का भी प्रकाशन किया और उनकी अनुमति के बाद ही यह उपाधि प्रदान की गई एक अवसर ऐसा भी था जब अध्ययन के लिए पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पा रही थी परंतु किसी कार्य का निश्चय कर लिया था तो उद्देश्य तक पहुंचाना जरूरी होता है कई बार यह प्रश्न पूछा गया कि शोध अध्ययन का क्या उपयोग होगा जवाब में सभी विश्लेषकों को यह बताना चाहता हूं कि इस अध्ययन में यह बताया गया है कि त्रेता युग में ऋषि मुनि किस तरह का जीवन जिया करते थे राजा महाराजाओं का तौर तरीका क्या होता था और किस तरह से समाधान निकाले जाते थे इस अध्ययन से भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को एक ऊंचाई तक ले जाया जा सकेगा जो शोध अध्ययन का मूल विषय रहा है।
आयोजन में विशेष रूप से मुख्य अतिथि डॉक्टर राम सुंदर दास संसदीय सचिव विकास उपाध्याय शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी सचिव  अनिल तिवारी महंत कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी उपाध्यक्ष शिक्षण समिति डॉ आर के गुप्ता  सुरेश शुक्ला आयुक्त भारत स्काउट गाइड शिक्षाविद डॉ अंजनी शुक्ला शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय दुबे प्रोफ़ेसर पार्थसारथी सरोज मिश्रा अभिजीत तिवारी विट्ठल अग्रवाल प्रोफ़ेसर राव ऑफिसर वैष्णव बीडी दीवान प्रोफ़ेसर त्रयो निधि सालिक ठाकुर छत्तीसगढ़ लोक गायक दिलीप षडंगी पवन दीवान स्मृति आश्रम के प्रोफेसर दीवान दीवान सहित शिक्षिका मंजू साहू  आशा घोष भारती यादव योगेंद्र राजपूत सहित कई विद्वत प्रोफेसर और शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे
ज्वेलरी शॉप के मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बनारस से पकड़े गए चारो लुटेरे

ज्वेलरी शॉप के मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बनारस से पकड़े गए चारो लुटेरे

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे दुर्ग जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ी घटना हुई थी। जहां दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स शॉप में लूटेरे लूटने पहुंचे और वहां के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। लुटेरे दुकान से नकदी और सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस लगातार जांच कर रही थी। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि दुर्ग जिले के अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक स्थित समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक सुरेंद्र सोनी की दुकान बाइक पर अज्ञात लुटेरे पहुंचे। लुटेरों ने दुकान में घुसकर दिनदहाड़े सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। लुटेरे दुकान से नकदी व सोने के जेवर लेकर भाग गए। यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है। वहीं इस मामले पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार कर दुर्ग ला रही है। जानकारी के मुताबिक यह सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अलग-अलग रास्तों से होकर बनारस पहुंचे थे और वहां सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे थे। ज्वेलरी शॉप के संचालक की हत्या मामले में पुलिस लगातार सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही थी और टोल नाका पर साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस बनारस पहुंची। जहां आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।

हाथी के शावक को मारकर दफनाया, गुस्साए झुंड ने ली ग्रामीण की जान; जांच के लिए पहुंची टीम

हाथी के शावक को मारकर दफनाया, गुस्साए झुंड ने ली ग्रामीण की जान; जांच के लिए पहुंची टीम

 कोरबा। जिले के पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम बनिया में ग्रामीणों ने डेढ़ साल के हाथी के शावक को मारकर दफना दिया। शावक की मौत से गुस्साए हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने सरहदी इलाके में जटगा वन परिक्षेत्र में ग्रामीण और एक मवेशी को मार डाला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर से वन विभाग के अधिकारी और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची हुई है। वन विभाग की टीम ने शावक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।

बनिया के सरहदी इलाके में हाथियों ने जटगा वन परिक्षेत्र में ग्रामीण और एक मवेशी को मार डाला है। मृतक ग्रामीण का नाम पीतांबर सिंह है, जो ग्राम देवमिट्टी का रहने वाला था। हाथियों के झुंड की निगरानी में वनकर्मी जुटे हुए हैं। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। इधर जानकारी मिल रही है कि हाथियों का झुंड लगातार वन परिक्षेत्र से सटे गांवों में सैकड़ों एकड़ फसल और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है, साथ ही लोगों व मवेशियों पर हमला कर उनकी जान ले रहा है, इसलिए गांववालों ने मिलकर हाथी के शावक को मार दिया। इलाके में 44 हाथियों का झुंड मौजूद है। वे बेहद आक्रामक हो गए हैं, जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं।

जिन लोगों ने हाथी के शावक को मारा, उन्होंने उसे दफनाने के बाद उसके ऊपर धान के पौधों को लगा दिया। जब दूसरे लोगों ने वहां धान के पौधे देखे, तो उनका माथा ठनका, क्योंकि वो जमीन परती थी और उस पर कोई फसल नहीं लगी हुई थी। इसके बाद गांववालों ने वहां जाकर मिट्टी हटाया, तो वहां से हाथी के शावक का शव निकल आया। तुरंत वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई।बिलासपुर अचानकमार टाइगर रिजर्व से भी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची हुई है। गांववालों से भी पूछताछ की जा रही है।

CG Crime : 5 लाख की उठाईगिरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सीसीटीवी कैमरे से हुआ खुलासा…

CG Crime : 5 लाख की उठाईगिरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सीसीटीवी कैमरे से हुआ खुलासा…

 कोरबा। CG Crime जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में 5 लाख की उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी 4 लाख 90 हजार रूपए व बाइक बरामद कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

बता दें कि ग्राम चौतमा निवासी कल्याण सिंह पैकरा 62 वर्ष स्टेट बैंक कटघोरा से नगदी रकम 5 लाख रुपए लेकर अपनी बाइक की डिक्की में रखकर इस्तियाक मेडिकल स्टोर कटघोरा में दवाई लेने गया था। जब दवाई लेकर वापस आया तो देखा कि बाइक की डिक्की खुली हुई थी, कोई अज्ञात चोर डिक्की में रखा हुआ नकदी रकम 5 लाख रुपए चोरी कर भाग गया था। मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की।

तो पाया कि एक बाइक में सवार 2 व्यक्ति वारदात को अंजाम देकर कटघोरा जटगा पसान होकर पेंड्रा गौरेला की ओर भागे हैं। इन रास्तों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल पर आरोपी का फोटो प्राप्त हुआ, जिसकी पहचान आसपास के जिलों में अपने-अपने माध्यम से कराया गया। यह भी जानकारी प्राप्त हुआ कि इसी हुलिया के आरोपियों द्वारा कुछ दिनों पूर्व जनकपुर, चिरमिरी, जशपुर के लुडेग व पेंड्रा गौरेला क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है।

इस तरह की घटनाएं अक्सर नट गिरोह के सदस्यों के द्वारा की जाती है। इस आधार पर एक टीम को पत्थलगांव के आसपास निवासरत नट गिरोह के सदस्यों पर निगाह रखने के लिए भेजा गया। टीम के द्वारा पता लगाया गया की उक्त घटना को नट गिरोह के सदस्य दीपक कुमार नट एवं वासुदेव नट के द्वारा घटित किया गया है। सूचना के आधार पर टीम द्वारा नट गिरोह के सदस्यों की तलाश शुरू की गई, थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम झक्कड़पुर में निवासरत नट लोगों के घरों में दबिश दी गई।

जहां से आरोपी दीपक कुमार नट 36 वर्ष को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ पर अपने साथी वासुदेव नट के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार नट के पास से नकदी रकम 4 लाख 90 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त 1 बाइक बरामद कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी वासुदेव नट को बलरामपुर पुलिस अपने हिरासत में लेकर गई है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

करंट बिछाकर जंगली सुअरों का शिकार करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने की कार्रवाई…

करंट बिछाकर जंगली सुअरों का शिकार करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने की कार्रवाई…

बिलासपुर। CG Crime जिले के सीपत सर्किल क्षेत्र के ठरकपुर परिसर में करंट बिछाकर 8 जंगली सूअरों का शिकार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्ततार किया है। ये सभी आरोपी एक मकान में सूअरों को काट रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 170 किलो मांस व मृत पांच सुअर के अलावा 4 टंगिया, 7 चापड़, 7 हंसिया, 100 मीटर जीआई तार, कनेक्शन तार व खूंटी भी बरामद किया है।

बता दें कि घटना बुधवार की है। ठरकपुर परिसर से लगा हुआ नागेश्वर पटेल का प्लाट है। यहां इतवार सिंह नाम का ग्रामीण काम करता है। इस क्षेत्र में जंगली सूअर है। धान की फसल को नुकसान भी पहुंचाते हैं। नागेश्वर के प्लाट में सूअर लगातार घूस रहे थे। जिसे देखते हुए इतवार सिंह ने करंट बिछा दिया। उसके द्वारा बिछाए गए करंट में एक साथ 8 सूअर चपेट में आ गए। इसमें कुछ छोटे सूअर भी हैं। करंट की चपेट में आते ही सभी सूअरों की मौके पर ही मौत हो गई

इसके बाद मृत सूअरों को इतवार सिंह के अलावा नारायण सिंह, बाबू लाल पटेल, गैतराम धनवार, लक्ष्मण धनवार व प्लाट का मालिक नागेश्वर पटेल प्लाट के अंदर बने मकान में ले गए। इसके बाद रात में ही सूअरों को काटकर मांस को इकट्टा करने लगे। इस दौरान इसकी सूचना वन विभाग को मिल गई और आनन-फानन में टीम बनाकर घटना स्थल दबिश दी गई। उस समय तक आरोपियों ने तीन सूअर को काटकर मांस इकठ्ठा कर चुके थे।

Diwali 2022 : CM भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई, सबकी सुख, साथ ही की ये अपील

Diwali 2022 : CM भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई, सबकी सुख, साथ ही की ये अपील

 रायपुर। Diwali 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।

बघेल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और खुशियां बांटे।

 

अग्रसेन महाविद्यालय में “छात्र संघ के  पदाधिकारियों ने ली शपथ

अग्रसेन महाविद्यालय में “छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

शासन की योजनाओं का लाभ उठायें छात्र- सन्नी अग्रवाल

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती में आज छात्रसंघ के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इनका अधिकतम लाभ उठाकर सामान्य तथा साधनविहीन श्रमिक परिवारों के बच्चे अपनी उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की कोचिंग के लिए आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने मेधावी छात्र योजना, नोनी सशक्तीकरण योजना,  विशेष शिक्षा सहायता योजना, उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन त्तथा दिव्यांग सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि शासन की मंशा सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की है. उन्होंने नवगठित छात्रसंघ के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने आस-पास के श्रमिक परिवारों की मदद के लिए उन्हें इन सभी योजनाओं की जानकारी दें, ताकि साधनविहीन मजदूरों के बच्चों की शिक्षा भी सामान्य रूप से पूरी हो सके. कार्रयक्रम में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल  समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष तथा महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी. समाज के वरिष्ठ सदस्य सुनील अग्रवाल तथा समाजसेवी सचिन शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे.        


इस मौके पर श्रम विभाग के कल्याण अधिकारी आशीष मिश्र ने केंद्र और राज्य सरकार की  विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अब विभाग की सभी योजनाएं “श्रमेवजयते” मोबाइल एप पर भी उपलब्ध हैं, और कोई भी पात्र व्यक्ति इनका लाभ ले सकता है. इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि छात्रसंघ गठन का उद्देश्य यही है कि वे अपने सहपाठी छात्रों की जरूरतों और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास कर सकें. साथ ही देश की लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से परिचित हो सकें. आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि छात्रसंघ के गठन से महाविद्यालय की गतिविधियों में विद्यार्थियों को सहभागिता का अवसर मिलता है. यह उनके अनुशासन के लिए भी एक रचनात्मक मंच का कार्य करता है. कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ प्रभारी प्रो. विकास शर्मा ने किया. इसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने पूरी सक्रियता से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.
छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

 सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों को महोत्सव में किया जा रहा आमंत्रित, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आमंत्रित करने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को आगामी 1 नवम्बर को 22 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 23वें राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

राज्य स्थापना दिवस के साथ ही राज्य का अंलकरण समारोह व राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का गरिमामय आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर राज्य की ओर से मंत्री, संसदीय सचिव, विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने पहुंच रहे हैं।

राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रण की कड़ी में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आमंत्रित करने विधायकश्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा और डॉ. लक्ष्मी ध्रुव पहुंची। उन्होंने गहलोत से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ की आदिवासी कलाकृति भेंट करते हुए महोत्सव में सम्मिलित होने आमंत्रित किया। वहीं असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमन्त बिश्व शर्मा से मुलाकात कर संसदीय सचिव  पारसनाथ राजवाड़े ने आमंत्रित किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायकखेलसाय सिंह एवं संसदीय सचिव  रश्मि आशीष सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री  सोरेन को रायपुर में आयोजित हो रहे तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की ओर से निमंत्रण पत्र दिया। पुद्दूचेरी के मुख्यमंत्री  एन. रंगास्वामी से संसदीय सचिव  इन्द्रशाह मंडावी एवं विधायक  दलेश्वर साहू ने मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौंपा। साथ ही सिक्किम के लोक निर्माण एवं संस्कृति मंत्री  संदूप लेपचा को आमंत्रित करने पहुंचे संसदीय सचिव  कुंवरसिंह निषाद एवं विधायक भुनेश्वर बघेल ने आमंत्रण पत्र और आदिवासी कलाकृति भेंट किया। विधायक  सत्यनारायण शर्मा ने लक्षद्वीप के प्रशासक के प्रतिनिधि से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।

दीवाली रायपुर में मनाएंगे बैस

दीवाली रायपुर में मनाएंगे बैस

 रायपुर। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस 22 अक्टूबर की शाम को दिल्ली से नियमित विमान से रायपुर आ रहे हैं। वे दीपावली के अवसर पर तीन दिन के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न दीवाली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैस 27 अक्टूबर को सुबह झारखंड के लिए रवाना हो जायेंगे।

 
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उन पर पूरे देश को गर्व है।

 
राज्यपाल उइके और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल

राज्यपाल उइके और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज माना स्थित चौथी बटालियन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुई और शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल उइके और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राष्ट्रगान की धुन पर परेड की सलामी भी ली।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्मृति दिवस अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद पुलिस जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम का स्मरण कराता है। राज्यपाल उइके ने भगवत गीता में उल्लेखित पुलिस के ध्येय वाक्य परित्राणाय साधुनाम के अर्थ को पुलिस द्वारा सार्थक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि समय के साथ देश ने अपनी सामरिक क्षमता बढ़ाने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। पुलिस के जवानों को बेहतर प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाएं मिलने से उनका मनोबल बढ़ा है। देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने निरंतर शांति व सौहार्द्र स्थापित करने में अपना योगदान दिया है। हमें ऐसी धारणा नहीं बनानी चाहिए कि पुलिस के जवान केवल आंतरिक क्षेत्रों में ही सेवाएं देंगे, यदि सीमा पर हमें जवानों की आवश्यकता होगी तो वे देश रक्षा के अपने कर्त्तव्य से विमुख नहीं होंगे।

राज्यपाल ने कहा कि कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में पुलिस के जवानों ने किस प्रकार चौबीस घंटे, सातों दिन लोगों की सेवा की और अपना कर्त्तव्य निभाया। पुलिस की कार्यप्रणाली और दायित्व सबसे अलग है। पुलिस की सजगता व सतर्कता से ही समाज में शांति व सौहार्द्र बना रहता है और लोग चौन से रह पाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पुलिस कर्मियों के प्रति अपने व्यवहार में संवेदनशीलता लाएं और मानवीय दृष्टिकोण रखें। उन्होंने कहा कि आपका मृदु व्यवहार उनके तनाव प्रबंधन में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है, जो उन्हें अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा भी देगा। इस आशय से सांस्कृतिक और शारीरिक गतिविधियों का आयोजन उनकी क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश नक्सल समस्या से ग्रसित है। अशांत क्षेत्रों में तैनात हमारे पुलिस के जवानों ने कई मौकों पर अपने साहस का लोहा मनवाया है। उनकी तैनाती ढाल की तरह है, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विस्तार में कमी आई है। हमारे जवानों के साहस, पराक्रम और सूझबूझ से नक्सलियों का दायरा सीमित हुआ है और राज्यपाल ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नक्सल समस्या का पूर्ण रूप से उन्मूलन होगा।

JOB NEWS : छग में यहाँ 200 पदों पर निकली भर्ती

JOB NEWS : छग में यहाँ 200 पदों पर निकली भर्ती

 सूरजपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 02 नवम्बर 2022 को कार्यालय परिसर में सुबह 10.30 से 2 बजे तक प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया गया था।

जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक कैपिटल प्रोटैकसन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा सुरक्षा गार्ड हेतु 200 पद महिला या पुरूष शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास एवं 10 वीं पास या फेल आयु 20 से 35 वर्ष, उचाई 167 सेमी, कार्यक्षेत्र हैदराबाद, सम्भावित वेतन 12500 प्रति माह, सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु 30 पद, शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं एनसीसी प्रमाण पत्र, आयु 20 से 40 वर्ष, ऊंचाई 172, कार्य स्थल हैदराबाद, सम्भावित वेतन 15500 प्रतिमाह, हाउस कीपिंग हेतु 15 पद केवल पुरूष 8 वीं से 10 वीं पास, आयु 18 से 30 वर्ष, ऊंचाई 165 सेमी तथा सम्भावित वेतन 10000 प्रति माह है। इच्छुक आवेदक उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाये।

किडनी पेशेंट शिक्षक के तबादले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आदेश निरस्त करने शासन को पुनर्विचार के निर्देश

किडनी पेशेंट शिक्षक के तबादले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आदेश निरस्त करने शासन को पुनर्विचार के निर्देश

 बिलासपुर। हाईकोर्ट ने दि‌‌व्यांग और किडनी पेशेंट टीचर के ट्रांसफर आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही शासन को उनका ट्रांसफर आदेश निरस्त करने पांच सप्ताह में पुनर्विचार करने का आदेश दिया है। केस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस तरह से नियम विरुद्ध तबादला आदेश जारी करने पर चिंता भी जताई है।

27 खोली निवासी राजेंद्र शर्मा उनकी पोस्टिंग शासकीय बॉयज स्कूल सरकंडा में है। जो 70% दिव्यांग होने के साथ ही कई तरह की बीमारी से ग्रसित हैं। बीमार होने के बाद भी टीचर राजेंद्र शर्मा लगातार स्कूल जा रहे हैं। यहां तक किडनी खराब होने के बाद भी उन्होंने स्कूल जाना बंद नहीं किया। स्कूल टाइमिंग के बाद ही वे अपना इलाज कराते हैं। बावजूद इसके शासन ने उनका तबादला जांजगीर-चांपा जिले में कर दिया, जहां उनके इलाज की कोई सुविधा ही नहीं है। ऐसे में उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

अपने स्थानांतरण आदेश को चुनौती देते हुए टीचर राजेंद्र शर्मा ने एडवोकेट हर्षल चौहान के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया गया कि याचिकाकर्ता टीचर 70% दिव्यांग होने के साथ-साथ हेपेटाइटिस सी के भी पेशेंट हैं, जिसके कारण बिलासपुर के कुछ अस्पताल में ही उनका डायलिसिस हो पाता है। शहर में पदस्थ होने के कारण उनका इलाज संभव है। दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के बाद उनके जीवन पर संकट की स्थिति बन गई है। जस्टिस पीपी साहू ने केस की सुनवाई के दौरान शासन के वकील से सवाल किया कि नियम के अनुसार दिव्यांग कर्मचारियों के लिए उनके आवागमन का ख्याल रखते हुए ट्रांसफर करना है। लेकिन, इस मामले में ऐसे हालत क्यों बने, यह चिंता का विषय है। शासकीय वकील ने उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। तब कोर्ट ने स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने पर पांच सप्ताह के भीतर पुनर्विचार करने का आदेश दिया है। तब तक उनके ट्रांसफर पर रोक लगा दी है।

भूपेश सरकार का सराहनीय कदम : धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स बना मरीजों के लिए जीवनदान, करोड़ो की दवाइयां मिल रही मात्र इतने में, जनता ने कहा-मुख्यमंत्री हो तो ऐसे…

भूपेश सरकार का सराहनीय कदम : धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स बना मरीजों के लिए जीवनदान, करोड़ो की दवाइयां मिल रही मात्र इतने में, जनता ने कहा-मुख्यमंत्री हो तो ऐसे…

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के गरीब जनता तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री श्री बघेल की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। पिछले साल आज ही के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी की दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स पूरे प्रदेश में शुरू किए थे. इस योजना के तहत रायपुर जिले में 19 मेडिकल स्टोर्स खोले गए हैं. रायपुर जिले में पिछले एक साल में धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स से दवाइयां खरीदने पर लोगों को लगभग साढ़े दस करोड़ रुपए की बचत हुई है.

पिछले एक साल में रायपुर जिले में इन मेडिकल स्टोर्स से चार लाख 71 हजार से अधिक मरीजों या उनके परिजनों ने सस्ते दामों पर दवाइयां खरीदी है. इन दवाइयों का वास्तविक अधिकतम खुरदुरा मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपए है. सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी की दवाइयां मरीजों को समय पर उपलब्ध होने से उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने के साथ-साथ महंगे ईलाज और दवाइयों से भी उन्हें राहत मिली है. इसीलिए योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार भी माना है.

रायपुर जिले में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 8 और बाकी 11 नगरीय निकायों में 1-1 धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स संचालित है. इन स्टोर्स पर मरीजों को 54 प्रतिशत से लेकर 72 प्रतिशत तक की छूट पर अच्छी क्वॉलिटी की जेनेरिक दवाइयां मिल रही है. वास्तव में यह योजना बीमार लोगों के लिए संजीवनी के साथ-साथ धन बचत की भी योजना साबित हो रही है. सस्ते दामों पर दवाइयां मिलने से हुई बचत को लोग बीमारी के बाद पूरी तरह ठीक होने में भी खर्च कर पा रहें है. इसके साथ ही कई लोग अपने बच्चों की पढ़ाई, अन्य पारिवारिक-सामाजिक कामों में भी इस पैसे का उपयोग कर पा रहे हैं.

Big News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सीएम भूपेश बघेल ने की मुलाकात, कही ये बड़ी बात…

Big News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सीएम भूपेश बघेल ने की मुलाकात, कही ये बड़ी बात…

 दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे से सीएम भूपेश बघेल ने मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने शॉल पहनाकर नमस्कार किया। बता दें कि वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 24 सालों के बाद कांग्रेस में कोई गैर-गांधी परिवार से अध्यक्ष बना है।

दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह पहला बदलाव अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर काफी सक्रिय रहने वाले खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अपने बायो में इसका जिक्र किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में बदलाव करते हुए लिखा है, ”प्रेसिडेंट: इंडियन नेशनल कांग्रेस | सांसद, राज्यसभा।” इसके अलावा, शशि थरूर के मुकाबले जीत मिलने के बाद से ही खड़गे ट्विटर पर काफी सक्रिय दिख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी समेत कई दलों के नेताओं द्वारा दिए गए बधाई संदेश का भी रिप्लाई किया है।

7 लोगों की आकस्मिक मौत, प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दिए 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि

7 लोगों की आकस्मिक मौत, प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दिए 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि

 अंबिकापुर। सरगुजा जिले में पानी में डूबने से 5, सर्प काटने से 1 एवं मिट्टी गिरने के कारण मिट्टी में दबने से 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।

अम्बिकापुर तहसील के वार्ड क्रमांक 13 की प्रिया यादव पति सेतराम यादव की मृत्यु 17 अप्रैल 2021 को मौलवी बांध में डूबने से, ग्राम मुड़ेसा के युवराज राजवाड़े की मृत्यु 16 अक्टूबर( october) 2021 को कुआं के पानी में डूबने से, ग्राम लब्जी के भीमसेन के मृत्यु 25 नवंबर 2021 को कुआं में डूबने से, ग्राम सोनपुरकला की श्रेया टोप्पो की मृत्यु 20 मई 2022 को सांप काटने से हो गई थी।

मिट्टी खनन के दौरान मिट्टी दबने से मौत ( death) 

उदयपुर के ग्राम डोंई के तुलेश्वर सिंहं की मृत्यु मिट्टी खनन के दौरान मिट्टी दबने से 18 अप्रैल 2020 को हो गई थी। तहसील लुण्ड्रा के ग्राम अमड़ी की सोमानी की मृत्यु 15 नवंबर 2020 को कुआं में डूबने से, दरिमा तहसील के ग्राम पोड़िपा के मुनेश्वर आत्मज लिखन की मृत्यु 1 अक्टूबर 2018 को नाला के पानी में डूबने से हो गई थी।

मृतकों के परिजनों के देने के लिए 4-4 लाख रुपये की स्वीकति प्रदान

जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधान के तहत मृतकों के परिजनों के देने के लिए 4-4 लाख रुपये की स्वीकति प्रदान की गई है।

नामकरण की खुशियां मातम में बदली, पानी की बाल्टी में गिरा 11 माह का मासूम, मौत

नामकरण की खुशियां मातम में बदली, पानी की बाल्टी में गिरा 11 माह का मासूम, मौत

 कोंडागांव। घर में रखी पानी की बाल्टी में गिरने से 11 महीने के बच्चे की मौत हो गई। जामकोटपारा निवासी धनेश्वर देवांगन के घर में शादी के 11 साल बाद बेटा हुआ था, जिसके नामकरण संस्कार को लेकर तैयारियां चल रही थी.।हादसे के वक्त बच्चे की मां वंदना देवांगन घर के काम में लगी थी. इधर बच्चा पानी की बाल्टी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अस्तपाल लें जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

धनेश्वर देवांगन अपने व्यवसाय के काम से बाहर गया हुआ था. उसकी पत्नी वंदना देवांगन घर के साफ-सफाई करवा रही थी. इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते दूसरे कमरे में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं जब बच्चे की मां वंदना देवांगन ने इधर-उधर खोजबीन की तो बच्चा बाल्टी में उलटा मिला. घटना के बाद पिता धनेश्वर तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों(doctors) उसे मृत घोषित कर दिया

धनतेरस पर 27 साल बाद बन रहा ये खास संयोग, इस बार पांच नहीं, छह दिन मनेगा दीपोत्सव

धनतेरस पर 27 साल बाद बन रहा ये खास संयोग, इस बार पांच नहीं, छह दिन मनेगा दीपोत्सव

 धनतेरस (Dhanteras 2022) में अब केवल एक दिन शेष बचा है. 27 साल बाद ऐसा सुखद संयोग बना है कि इस बार धनतेरस एक नहीं बल्कि 2 दिन मनाई जाएगी. इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर की शाम 6:02 बजे से होगी और समापन 23 अक्टूबर को शाम 6:03 बजे हो जाएगा।

23 अक्टूबर को दिनभर धनतेरस (Dhanteras 2022) की खरीदारी होगी. उस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, धनवंतरि और कुबेर देव की पूजा होती है. उसी दिन प्रदोष व्रत होगा और शनि ग्रह मार्गी हो जाएंगे. उनके मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी।

दिवाली का त्योहार (Diwali 2022) 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा

25 अक्टूबर को प्रदोष काल से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जाएगी, इसलिए इस बार दिवाली का त्योहार (Diwali 2022) 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा. लक्ष्मी पूजन भी 24 अक्टूबर को ही होगा. इसके लिए शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में शाम 5:25 बजे से 6:13 बजे तक रहेगा. वहीं वृषभ लग्न में शुभ मुहूर्त शाम 6:44 बजे से रात 8:37 बजे होगा

छत्तीसगढ़ के नाम जुड़ी दो नई उपलब्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिले पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के नाम जुड़ी दो नई उपलब्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिले पुरस्कार

 रायपुर। PMAY(U) Awards 2021 : सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य नई उचाइयां छू रहा है व नए कीर्तिमान रच रहा है। जड़ों से लोगों की समस्या को जानना, मूलभूत व्यवस्थाओं का इंतजाम करना, स्वास्थ्य से लेकर कृषि और विकास करना ही यह वजह है की लोगों के जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि हुई। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देश में अपना परचम लहराया है।

PMAY(U) Awards 2021 : प्रधानमंत्री आवास योजना अवॉर्ड 2021 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य को दो पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। यह पुरस्कार गुजरात के राजकोट में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 19 से 21 अक्टूबर 2022 तक आयोजित हो रहे इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव में प्रदान किए गए। छत्तीसगढ़ को यह अवॉर्ड बेस्ट कम्यूनिटी ओरिएंटेड प्रोजेक्ट्स और बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत श्रेणी में मिला है।

मुख्यमंत्री बघेल की पहल ‘मोर जमीन-मोर मकान योजना’

PMAY(U) Awards 2021 : छत्तीसगढ़ में मोर जमीन-मोर मकान योजना शुरू की गई। इसे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से जोड़ते हुए नगर पालिक निगम राजनांदगांव के आशा नगर में निवासरत कुष्ठ रोग से ग्रसित परिवारों को अन्य 19 केन्द्र व राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ अभिसरण करते हुए 61 परिवारों को सर्वसुविधायुक्त पक्का आवास दिया गया। इससे उनके जीवनशैली में सुधार लाया गया।

झाड़ियों में फांसी पर लटकती मिली युवक की लाश, मौत की वजह पुलिस कर रही तलाश…

झाड़ियों में फांसी पर लटकती मिली युवक की लाश, मौत की वजह पुलिस कर रही तलाश…

 अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र से 500 मीटर की दूरी पर एक युवक की झाड़ी में फांसी से लटकी लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है.