BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने दिया इस्तीफा

CG : छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने दिया इस्तीफा

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। फिलहाल ऊर्जा विभाग से प्रभार सौंपने का आदेश जारी होना बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक, नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस पद के लिए सीएस अमिताभ जैन सहित कई अफसरों के नाम चर्चा में हैं। जैन का 30 सितंबर को एक्सटेंशन खत्म हो रहा है, जिसके बाद उन्हें बिजली नियामक आयोग का चेयरमैन बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

त्रिपुरा जा रहे हैं हेमंत वर्मा

2021 में छत्तीसगढ़ बिजली विनियामक आयोग के चेयरमैन बने हेमंत वर्मा का कार्यकाल जुलाई 2026 तक था। मगर उन्होंने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही पद छोड़ने का फैसला लिया है।

  • वर्मा का त्रिपुरा बिजली विनियामक आयोग में चयन हो गया है।

  • वे 19 सितंबर को छत्तीसगढ़ से रिलीव हो जाएंगे।

  • इसके बाद यह पद खाली हो जाएगा।

संवैधानिक पद, सरकार बदलने से असर नहीं

बिजली विनियामक आयोग का चेयरमैन पद संवैधानिक पद माना जाता है।

  • इस पर तैनात व्यक्ति को सरकार बदलने के बाद भी हटाया नहीं जा सकता।

  • चेयरमैन का चयन हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी करती है।

  • कार्यकाल पांच साल या 65 वर्ष की उम्र तक होता है।

 
CM साय ने दी बड़ी सौगात, ईब नदी पर 9 करोड़ 18 लाख की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी

CM साय ने दी बड़ी सौगात, ईब नदी पर 9 करोड़ 18 लाख की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है. लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी होती जा रही है. जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धौरासांड से दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है. यह निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा. पुल बन जाने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही.

मिलेगी आवागमन की बड़ी सुविधा

इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के बाद फरसाबहार क्षेत्र के दाईजबहार, बरकशपाली, साजबहार, बामहनमारा, तपकरा से धौरासांड, खुटगांव, बनगांव, हेटघिंचा और तुबा जैसे गांवों की दूरी काफी कम हो जाएगी. ग्रामीणों को अब लंबी दूरी का आवागमन नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी.

ओडिशा और झारखंड राज्य से होगा सीधा संपर्क

ईब नदी पर बनने वाला यह उच्च स्तरीय पुल केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. यह मार्ग छत्तीसगढ़ को सीधे ओडिशा और झारखंड राज्यों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बन जाएगा, इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी.

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

फरसाबहार क्षेत्र के ग्रामीणों ने ईब नदी में पुल निर्माण की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है. उनका कहना है कि यह पुल न केवल उनके जीवन को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा.

CG : नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, उपसरपंच को उतारा मौत के घाट

CG : नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, उपसरपंच को उतारा मौत के घाट

 बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर से कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने उपसरपंच दसरू ओयाम की निर्मम हत्या कर दी. एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि की है. घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, दरभा पंचायत के रहने वाले उपसरपंच दसरू ओयाम को नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने मौत के घाट उतार दिया. दसरू बेचरम के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि 4 से 5 लोग नक्सली बिना वर्दी में पहुंचे थे, जिन्होंने दरभा में खूनी खेल किया है. घटना के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 
Breaking : अमिताभ जैन बन सकते हैं विद्युत नियामक आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष

Breaking : अमिताभ जैन बन सकते हैं विद्युत नियामक आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष

  रायपुर- अमिताभ जैन बन सकते हैं विद्युत नियामक आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब, यह चर्चा जोरों पर है कि नियामक आयोग के नए अध्यक्ष सीएस अमिताभ जैन बन सकते हैं। गौरतलब है कि सोमवार को हेमंत वर्मा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, उनका कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था। वर्तमान में 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विद्युत नियामक आयोग का नया अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर है।

राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली के नियमन और वितरण से जुड़ी संस्था। हैं जो बिजली उत्पादन और वितरण के लाइसेंस धारकों के बीच के विवादों को सुलझाती हैं, नियमों का मसौदा तैयार करती हैं और उपभोक्ताओं व बिजली वितरण संस्थाओं के हितों की रक्षा करती है। लाइसेंस प्राप्त विद्युत संस्थाओं, उपभोक्ताओं और बिजली वितरण कंपनियों के बीच के विवादों को सुलझाने में सिविल न्यायालयों के समान कार्य करते हैं।.

BREAKING : प्रेस क्लब चुनाव का रास्ता साफ, दो महीने के भीतर चुनाव कराने रजिस्ट्रार ने दिए आदेश

BREAKING : प्रेस क्लब चुनाव का रास्ता साफ, दो महीने के भीतर चुनाव कराने रजिस्ट्रार ने दिए आदेश

 रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में चुनाव को लेकर पंजीयक, फर्म एवं सोसाइटी ने आदेश जारी किया है, जारी आदेश के अनुसार रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव 60 दिनों के भीतर कराने के निर्देश दिए गए है। आदेश जारी होने के बाद पत्रकारों ने प्रेस क्लब में गाजे बाजे के साथ पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

बता दें कि 17 फरवरी 2024 को हुए चुनाव के बाद निर्वाचित कार्यकारिणी का एक साल का कार्यकाल 17 फरवरी 2025 में ही पूरा हो गया था। प्रावधानानुसार अब तक चुनाव संपन्न हो जाने चाहिए थे, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने परिस्थितियों का हवाला देते हुए चुनाव टाल दिया। इसी के चलते जागरूक पत्रकारों ने पंजीयक, फर्म एवं सोसाइटी के पास चुनाव कराने की मांग रखी, जिसपर कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं द्वारा 60 दिनों के भीतर चुनाव संपन्न कराने को आदेश दिया गया है। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, मोहन तिवारी, संदीप पुराणिक, प्रदीप चंद्रवंशी, विजय कुमार वर्मा शामिल है।

ज्ञात हो कि संविधान संशोधन के सदस्यों की सहमति के नाम पर तीन तीन रजिस्टर तैयार किए गए थे, प्रेस क्लब में 1 दिसंबर को हुई सामान्य सभा में जब हंगामा हो गया और धक्का मुक्की की स्थिति में सामान्य सभा नहीं हो पाई तो अध्यक्ष ने संविधान संशोधन की सहमति के लिए सदस्यों से हस्ताक्षर का एक रजिस्टर बनाया, जिसमें 145 लोग के साइन लिए , वही एजेंडे के खिलाफ भी हस्ताक्षर कराते हुए विरोधी गुट ने भी हस्ताक्षर कराया, 125 लोगों के साइन कराए , जिसे पंजीयक के पास जमा कराया गया, लेकिन नियम अनुसार 3/5 यानी 60% सहमति आवश्यक होने के कारण प्रेस क्लब ने एक तीसरा रजिस्टर भी बनाया और सदस्यों को चुनाव कराए जाने के नाम पर हस्ताक्षर कराए गए जिसमें संख्या 342 रही, इसे प्रेस क्लब की ओर से जुलाई महीने में बाद में जमा करा कर संविधान संशोधन का अप्रूवल मंगा गया था , इस तरह तीन अलग अलग हस्ताक्षर अभियान कराए गए है जिसको लेकर संशय बना हुआ था। वहीं अब नई कार्यकारिणी गठन का रास्ता साफ हो गया है।

 

 

 पंडित वामन राव लाखे  जी की  153  जयंती पर पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

पंडित वामन राव लाखे जी की 153 जयंती पर पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

रायपुर - शहर के गांधी चौक स्थित   शिक्षा प्रचारक समिति द्वारा संचालित , महन्त कॉलेज,  वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा आज  वामन राव लाखे की 153 जयंती के अवसर पर ख्याति प्राप्त पत्रकारों और शिक्षा के क्षेत्र में अतुल्य योगदान करने वाली शख्सियत तथा स्कूल की खेलकूद व आर्ट  क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया वही कार्यक्रम में नवभारत रायपुर के सिटी के प्रमुख  चंद्र भूषण मिश्रा दैनिक नई दुनिया के सिटी के प्रमुख परितोष दुबे एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले डॉक्टर शांतनु पाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर के मुख्य अतिथि   सुनील सोनी जी विधायक, रायपुर दक्षिण,महंत डॉक्टर रामसुंदर दास एवं विशेष अतिथि  अजय तिवारी  आर के गुप्ता,  सुरेश शुक्ला  राम अवतार तिवारी विष्णु महोबिया प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य भारती यादव आशा मंजू साहू की उपस्थिति रही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि  सुनील सोनी जी ने कहा कि  वामन राव राकेश जी मध्य भारत के सच्चे सपूत्र है जिन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में विश्व उल्लेखनीय कार्य किया आयोजन में मुख्य वक्ता महंत डॉ रामसुंदर दास ने कहा कि लाखे जी का सहकारिता पत्रकारिता अधिवक्ता के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है व लोगों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहा करते थे और निराकरण के लिए कार्य करते थे उनके द्वारा आम लोगों के लिए बचत के लिए बैंक की भी स्थापना की गई तथा स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भाग लेकर देश को आजाद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वे आम जन मानस की बातों को पहुंचाने के लिए अखबार निकाला करते थे उन्होंने कहा कि यह विद्यालय उनके नाम से स्थापित किया गया है जो शिक्षा के क्षेत्र में गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर योगदान कर रहा है उन्होंने बताया कि किसी के सम्मान के प्राप्त करने से उसमें दोगुनी उत्साह का संचार होता है और अन्य प्रतिभाओं को प्रेरणा का अवसर देता है इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामावतार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण व्यक्ति की जयंती पर मनाया जा रहा है जो गौरवपूर्ण है उनका कहना था कि लाखे जी समाज के गरीब तबके के लिए विशेष तौर पर काम करते रहे हैं ऐसे दौर में जब माता-पिता की देखभाल की आवश्यकता होती है तब उन्होंने काम करके दिखाया है उनके व्यक्तित्व से दान देने की सीख मिलती है सहकारिता के क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान करते हुए समाज के लिए जीवन जीने का तरीका सिखलाया है शिक्षा को सबसे बड़ा अस्त्र और शास्त्र माना जाता है इसलिए यह विद्यालय उनके काम को आगे बढ़ा रहा है इसके लिए संचालन समिति धन्यवाद की पात्र है इस मौके पर शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्षश्री अजय तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के जनक पत्रकार शिक्षाविद और अधिवक्ता लाखे जी की जयंती सभी के लिए प्रेरणादाई है उन्होंने भूमि विकास बैंक की स्थापना की गरीबों के मुकदमे की लड़ाइयां लड़ी और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए पत्र का प्रकाशन किया इसलिए उनके व्यक्तित्व कृतित्व को निरंतर याद किया जा रहा है आयोजन के अंत में  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय और विद्यालय की जानकारी को उपस्थित लोगों से साझा किया स्कूल कि जिन  प्रतिभाओं का सम्मान हुआ उसमें कुमारी जरीना बानो कुमारी चंचल सोनी कुमारी पूर्वा डॉली टांडी जोया तुम्हारी मिनी साहू कुमारी प्रियांशी मांडवी कुमारी तान्या कुमारी जानवी बारिक संतोषी  अंजलि निषाद मान्य गोस्वामी निशा पंसारी  छात्र-छात्रा को पुरस्कृत किया गया है
 
छत्तीसगढ़ में शुरू होगा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और राष्ट्रीय पोषण माह, सीएम साय करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और राष्ट्रीय पोषण माह, सीएम साय करेंगे शुभारंभ

 रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का भी आयोजन 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक पूरे देश में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश के इंदौर से इस अभियान और पोषण माह का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ करेंगे।

छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। अभियान के तहत प्रदेशभर में 7,500 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों के उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, क्षय रोग, कुष्ठ जैसी बीमारियों की शुरुआती जांच और उपचार किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, बच्चों का टीकाकरण और किशोरी बालिकाओं के लिए पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे।

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विशेष गतिविधियां जैसे पोषण पंचायतें, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता, स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और मातृ-शिशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। पात्र महिलाओं का विशेष पंजीकरण कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। साथ ही, मिलेट्स और स्थानीय पौष्टिक खाद्य जैसे कोदो, कुटकी, रागी को अपनाने के लिए महिलाओं और परिवारों को प्रेरित किया जाएगा। बच्चों की परवरिश में पुरुषों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की वास्तविक आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला और बाल स्वास्थ्य को लेकर जो राष्ट्रीय अभियान प्रारंभ हो रहा है, वह हर घर और हर समाज को नई शक्ति देगा। छत्तीसगढ़ में इस अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह को हम सभी के सामूहिक प्रयास और सामाजिक सहयोग से एक सफल जन आंदोलन बनाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों, नगरीय निकायों, महिला मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से यह संदेश हर गांव और हर शहर तक पहुँचेगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रदेशभर में 7,500 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिला एवं बाल स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस अभियान से न केवल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी बल्कि किशोरियों और परिवारों में पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिला और बाल स्वास्थ्य एवं पोषण ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह पूरे देश में एक नई जनचेतना का संचार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इस अभियान को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और समाज की सहभागिता से एक सफल जन आंदोलन का स्वरूप मिलेगा। हमारी प्राथमिकता है कि हर माँ और हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुँचें, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सक्षम बन सके।

उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, रक्तदान शिविर, निक्षय मित्र नामांकन और दूरस्थ अंचलों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं भी शामिल रहेंगी। जिला और विकासखंड स्तर पर कैंसर स्क्रीनिंग, एएनसी जांच, किशोरी स्वास्थ्य सत्र, पोषण काउंसलिंग और इम्यूनाइजेशन ड्राइव आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की सौजन्य भेंट….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की सौजन्य भेंट….

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की।मुख्यमंत्री  साय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।

Breaking : नारायणपुर में 18 लाख इनामी 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Breaking : नारायणपुर में 18 लाख इनामी 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली बैकफुट पर आ गए है और सरकार से सीजफायर की अपील की है. वहीं इसी बीच नारायणपुर में 5 महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने सरेंडर किया है. सभी माओवादियों पर कुल 18 लाख का इनाम घोषित था. इस दौरान BSF, व ITBP के अधिकारी भी मौजूद रहे.

सीएम साय ने की भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों को भी दी शुभकामनाएँ

सीएम साय ने की भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों को भी दी शुभकामनाएँ

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

सीएम साय ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का शुभारंभ, कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सीएम साय ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का शुभारंभ, कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव स्वच्छता की बात करते हैं और उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया संबंधी मॉडल तथा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया।

 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “खुशियों का ठेला” के अंतर्गत महिला वेंडर्स को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शुरू हुई मां दुर्गा के आगमन की तैयारी, यहां अक्षरधाम की तर्ज पर बन रहा दुर्गा पंडाल, जानें कितनी होगी लागत

शुरू हुई मां दुर्गा के आगमन की तैयारी, यहां अक्षरधाम की तर्ज पर बन रहा दुर्गा पंडाल, जानें कितनी होगी लागत

 रायपुर।  22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। ऐसे में मां दुर्गा के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं हर साल शहर के माना कैंप, माना बाजार और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के पंडाल ऐसे हैं। जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां हर साल नए-नए थीम पर पंडाल तैयार किए जाते हैं, जो की प्रदेशभर में चर्चा में रहते हैं।

बता दें कि, माना कैंप में 1964 से पूजा की शुरुआत हुई, इस साल यहां अक्षरधाम की तर्ज पर 70 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत डे ने बताया कि 40 लाख का बजट रखा गया है। कोलकाता के 30 कारीगर 1 महीने से पंडाल बनाने में जुटे हैं। यहां 27 सितंबर से दर्शन होंगे।

 वहीं माना में ही माना बाजार में दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाए जा रहे हैं। जिसे करीब डेढ़ महीने से कोलकाता के 20 कारीगर काम में लगे हैं। माना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के मणितोष विश्वास ने बताया कि, इस साल 25 लाख के बजट से उत्सव मनाया जाएगा। 27 से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

CG – नक्सलियों ने फिर की कायराना हरकत : बेटे के बाद पिता की कर दी निर्मम हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

CG – नक्सलियों ने फिर की कायराना हरकत : बेटे के बाद पिता की कर दी निर्मम हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

घटना अरनपुर थाना क्षेत्र के निलावाया गांव की है। मृतक की पहचान ग्राम निलावाया के रहने वाले बंडी कोर्राम के रूप में हुई है। धारदार हथियार से वार कर बंडी कोर्राम की जान लेली। जानकारी के मुताबिक़, देर रात नक्सलियों का समूह गाँव पहुंचा था। उन्होंने बंडी कोर्राम को घर से बाहर बुलाया।

चार साल पहले ली थी मृतक के बेटे की जान

उसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। ग्रामीण की हत्या से गाँव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ, घटना को लेकर पूछताछ करने पर पता चला करीब चार साल पहले नक्सलियों ने बंडी कोर्राम के बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या कर दी थी। फ़िलहाल अरनपुर थाना पुलिस और सुरक्षा बल मामले की जांच में जुट गयी है। नक्सलियों पर नजर रखा जा रहा है।

रायपुर से राजिम तक का सफर होगा आसान, 18 सितम्बर से दौड़ेगी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन

रायपुर से राजिम तक का सफर होगा आसान, 18 सितम्बर से दौड़ेगी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन

 रायपुर।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का परिचालन का राजिम रेलवे स्टेशन से 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जा रहा है। साथ ही रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रायपुर एवं अभनपुर के मध्य चल रही 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार किया जा रहा है।

यह गाड़ी 06767 राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सेवा का परिचालन राजिम रेलवे स्टेशन से दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जाएगा। यह गाड़ी दिनांक 19 सितम्बर, 2025 से नियमित समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा प्रतिदिन दोनों छोर से राजिम और रायपुर से संचालित की जाएगी।

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया हिन्दी दिवस

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया हिन्दी दिवस

रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के हिंदी विभाग द्वारा आज हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समीक्षक, भाषाविद् एवं पूर्व प्राचार्य, शहीद राजीव पांडेय शासकीय महाविद्यालय, भाठागांव, रायपुर के डॉ. राजेश दुबे ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

डॉ. दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा है। यह भाषा हमें न केवल संवाद की सुविधा देती है, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और मूल्यों को भी संरक्षित करती है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल एक रस्म अदायगी नहीं, बल्कि यह स्मरण करने का अवसर है कि स्वतंत्र भारत ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। यह दिवस हमें हमारी मातृभाषा के प्रति गौरव और उत्तरदायित्व का बोध कराता है।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में भारत में लगभग 60 करोड़ लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं, जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग 43.63% है। हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2050 तक हिंदी बोलने वालों की संख्या 2 बिलियन से अधिक हो सकती है। डॉ. दुबे ने यह भी कहा कि हमें हिंदी की उपयोगिता को आधुनिक तकनीकी, प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में बढ़ावा देना चाहिए, जिससे यह वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शांतनु पाल ने की। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. किरण अग्रवाल एवं डॉ. पाल द्वारा संयुक्त रूप से शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर डॉ. राजेश दुबे का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री प्रीतम दास द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. किरण तिवारी ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हिंदी दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह भाषा के प्रति चेतना, सम्मान और संवर्धन का दिन है। हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुँचाना, उसका सम्मान बढ़ाना और उसकी व्यावसायिक एवं तकनीकी उपयोगिता को बढ़ाना हम सबका दायित्व है।
माओवादी संगठन ने पहली बार हथियार छोड़ शांति वार्ता की लगाई गुहार,पत्र जारी कर सीजफायर की रखी मांग

माओवादी संगठन ने पहली बार हथियार छोड़ शांति वार्ता की लगाई गुहार,पत्र जारी कर सीजफायर की रखी मांग

 बस्तर :-  छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य तय है। इसी मिशन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ ऑपरेशन जारी है। इन लगातार सफल ऑपरेशनों का असर अब नक्सल संगठन पर साफ दिखाई देने लगा है। डर और दबाव में नक्सली संगठन ने अब शांति वार्ता की बात कही है।

सोशल मीडिया पर नक्सल संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता अभय का एक कथित पत्र वायरल हुआ है। इसमें अभय ने कहा है कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार की ओर से सीजफायर घोषित किया जाए।

पत्र में नक्सली प्रवक्ता ने दावा किया है कि उनकी पार्टी मार्च 2025 से ही गंभीरता के साथ शांति वार्ता की कोशिश कर रही है। लेकिन इसके उलट, सरकार की ओर से जनवरी 2024 से चल रहे घेराव और उन्मूलन अभियान को और तेज कर दिया गया। अभय ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि 21 मई को माड क्षेत्र के गुंडेकोट में हुए बड़े मुठभेड़ में उनके महासचिव बसवाराजू सहित केंद्रीय कमेटी के 28 सदस्य मारे गए।

पत्र के मुताबिक,अब संगठन ने यह तय किया है कि अधूरी पड़ी शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा और भविष्य में नक्सली हथियार छोड़कर जनसमस्याओं को लेकर राजनीतिक दलों और संघर्षरत संगठनों के साथ मिलकर काम करेंगे।

पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत

पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी। अब दोनों अधिकारियों को ईडी की कस्टडी में जाना पड़ सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के अदेशानुसार दोनों अधिकारियों को पहले दो हफ्ते ईडी की हिरासत और उसके बाद दो हफ्ते न्यायिक हिरासत में रहना होगा। इसके बाद ही उन्हें जमानत मिल सकेगी। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपियों ने 2015 में दर्ज नान घोटाला मामले और ईडी की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी। उस समय दोनों अधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे।

राज्य सरकार के लिए आसान कार्रवाई

अदालत के इस फैसले से राज्य सरकार के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी का रास्ता आसान हो गया है। अब सरकार बिना किसी कानूनी अड़चन के टुटेजा और शुक्ला को गिरफ्तार कर सकती है।

आबकारी घोटाले में भी बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी घोटाले से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई की। अब तक आबकारी घोटाले में छह आरोपियों को नो कोर्सिव एक्शन यानी गिरफ्तारी से सुरक्षा मिली हुई थी। लेकिन अदालत ने साफ किया कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के आबकारी घोटाले एक ही प्रकृति के मामले नहीं हैं। इस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।

शीर्ष अदालत ने ईडी और ईओडब्ल्यू को जांच पूरी करने के लिए तय समय सीमा दी है। जस्टिस सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने ईडी को तीन महीने और ईओडब्ल्यू को दो महीने में जांच पूरी करने के निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि लंबित मामलों का निपटारा समय पर होना चाहिए।

आने वाली पीढ़ियों के लिए ओजोन परत का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी: मंत्री ओ.पी. चौधरी

आने वाली पीढ़ियों के लिए ओजोन परत का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी: मंत्री ओ.पी. चौधरी

 रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित नवीन विश्राम गृह में पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सबके लिए समान है अमीर, गरीब, विद्वान या साधारण व्यक्ति और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सबकी है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भारतीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलते रहे हैं। पीपल, आंवला नवमी, गोवर्धन पूजा जैसी परंपराएं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल हैं। पश्चिमी देशों का विकास मॉडल केवल संसाधनों के अंधाधुन दोहन पर आधारित है, जो टिकाऊ नहीं है। अब आवश्यकता सस्टेनेबल डेवलपमेंट की है ताकि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटा जा सके।

इस वर्ष दोगुना, अगले वर्ष तीन गुना होगी पुरस्कार राशि: मंत्री श्री चौधरी
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। ओजोन परत का संरक्षण केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। हम सभी इस दिशा में आगे आयें और ओजोन क्षरण पदार्थ व इसके उपयोग से बने उपकरणों का उपयोग ना करें। पर्यावरणीय चेतना से ही इस देश का हरित और सुरक्षित भविष्य बन सकता है।

शिक्षा क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। नया रायपुर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के कैंपस खोले जा रहे है। इन संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और शोध के अवसर अपने ही राज्य में उपलब्ध होंगे। साथ ही राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (निलेट) का स्थायी केंद्र भी छत्तीसगढ़ में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को तकनीकी, व्यावसायिक और शोध आधारित शिक्षा के नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को टेक्नोलॉजी और स्किल्स पर भी ध्यान देना होगा। इस अवसर पर उन्होंने अजीज प्रेम जी स्कॉलरशिप का उल्लेख किया, जिसके तहत शासकीय स्कूलों से 10वीं-12वीं पास कर चुके जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इस वर्ष दोगुना अगले वर्ष तीन गुना मिलेगी पुरस्कार राशि: मंत्री श्री चौधरी

मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम में पोस्टर एवं इन्वायरोथॉन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही इस दौरान उन्होंने पुरस्कार राशि को इस वर्ष दोगुना और अगले वर्ष  3 गुना करने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालयीन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को ओजोन परत सरंक्षण हेतु शपथ भी दिलायी।

इस वर्ष दोगुना, अगले वर्ष तीन गुना होगी पुरस्कार राशि: मंत्री श्री चौधरी

जलवायु परिवर्तन के कारण एवं निदान तथा ओजोन परत संरक्षण- मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में लगभग 550 एवं इन्वायरोथॉन के विषय वेस्ट टू वेल्थ में लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में 12-17 वर्ष वर्ग में बी.पी. पुजारी स्कूल, रायपुर की कु. नेहा कोसले, 18-22 वर्ष वर्ग में शास. नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के श्री रोहित कुमार साहू और दिव्यांग वर्ग में शा. दिव्यांग महाविद्यालय, माना, रायपुर के श्री अनमोल पटले प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार इन्वायरोथान प्रतियोगिता में 12वीं तक वर्ग में राज कुमार कॉलेज के श्री स्वर्णिम कुंज (ए.आर.बी. ग्रुप), स्नातक वर्ग में आईआईआईटी नवा रायपुर की कु. अनुष्का एक्का तथा स्नातकोत्तर वर्ग में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के श्री निखिल कसेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री राजिव अगसिमनि सहित बड़ी संख्या में स्कूलीं एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

रायपुर के तेलीबांधा में आज सशक्त भारत-सशक्त छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदर्शनी…

रायपुर के तेलीबांधा में आज सशक्त भारत-सशक्त छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदर्शनी…

 रायपुर: सशक्त भारत-सशक्त छत्तीसगढ़ की प्रेरणादायक यात्रा विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन 17 सितंबर किया जा रहा है। आदि सेवा पर्व के तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियाँ और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया है।

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौभाग्य योजना का क्रियान्वयन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, सेना का सम्मान और सशक्तिकरण, वन रैंक वन पेंशन योजना, रक्षा निर्यात और सेना को आधुनिक हथियार व तकनीक मुहैया कराने की पहल का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में आतंकवाद एवं माओवादी हिंसा के खिलाफ मोदी सरकार ने दृढ़ नीति, उरी और पुलवामा हमले के बाद निर्णायक सैन्य कार्रवाई और ठोस न्यायिक सुधारों से आतंकवाद के खिलाफ मजबूत पहल को प्रदर्शित किया गया है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती मिली है। प्रदर्शनी के माध्यम से गरीबों को मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जनधन खातों जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों का जीवन में आए बदलाव, छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को मिल रही आर्थिक मदद के बारे में जानकारी दी गई है।

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणादायक जीवन यात्रा, बचपन, ईमानदारी और साहस की कहानियां भी विशेष रूप से शामिल की गई हैं, जिससे युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नवचेतना और विकास की भावना को मजबूत करना है।

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में इतने हजार से अधिक हितग्राहियों के कटे नाम, सामने आई ये बड़ी वजह..!

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में इतने हजार से अधिक हितग्राहियों के कटे नाम, सामने आई ये बड़ी वजह..!

 रायपुर। भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से एक साल के भीतर बस्तर जिले की 3399 महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इनमें से 1 हजार 923 हितग्राही वे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। जबकि बाकी महिलाओं के दस्तावेज में गड़बड़ी पाए गए या वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनोज सिन्हा का कहना है कि कई मामलों में मृत्यु की जानकारी देर से मिलने के कारण राशि जारी हो गई थी। जिसे अब रिकवरी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत पिछले साल काशी से की थी और पहले ही महीने जिले की करीब 1 लाख 94 हजार महिलाओं को पहली किस्त दी गई थी। इस माह 19वीं किस्त जारी की जा चुकी है, लेकिन अब भी सैकड़ों महिलाएं पंजीयन कराने से छूट जाने, आधार कार्ड निष्क्रिय होने या हाल ही में पात्रता हासिल करने की वजह से योजना से वंचित हैं।

नक्सल प्रभावित इलाकों में शुरू हो चुका है पंजीयन का काम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पंजीयन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। महिला बाल विकास अधिकारी के अनुसार बस्तर जिले में नए पंजीयन तो नहीं हो रहे हैं, लेकिन नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल पीड़ितों का पंजीयन किया जा रहा है। फिलहाल विभाग ने संदेहास्पद हितग्राहियों को जांच सूची में डाल दिया है और जिसने गलत तरीके से लाभ लिया है, उनसे राशि वसूली जा रही है।

LOVE SEX और धोका : पहले प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर बुझाई हवस की प्यास, प्रेग्नेंट होने पर अपनाने से किया इंकार, फिर जो हुआ….

LOVE SEX और धोका : पहले प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर बुझाई हवस की प्यास, प्रेग्नेंट होने पर अपनाने से किया इंकार, फिर जो हुआ….

 बालोद। बालोद जिला के गुरुर थाना क्षेत्र में महिला से अनाचार करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नीलकंठ यादव ने उस महिला को शादी करने का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला जब 4 माह की गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा गुरूर थाना में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने 14 सितंबर को गुरूर थाना में लिखित शिकायत दी है कि नीलकंठ यादव उर्फ नीलू यादव द्वारा वर्ष 2019 में शादी करने का झांसा देकर उससे पहली बार शारीरिक संबंध बनाया गया। उसके बाद लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़ित महिला चार माह की गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसे अपना बच्चा नहीं है कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे प्रताड़ित होकर थाना गुरूर में अपनी आप बीती बताते हुए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी नीलकंठ उर्फ नीलू यादव को उसके घर से आज गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय की शरण में भेज दिया है। जहां से उसे जेल भेजा गया। यह जानकारी देवांश राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, बालोद ने दी है।

छत्तीसगढ़ से पुणे जाने और आने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन… ये हैं पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ से पुणे जाने और आने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन… ये हैं पूरी डिटेल

 रायपुर. छठ पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा और अधिकतम कन्फर्म बर्थ/सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर और हडपसर (पुणे) के बीच एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन नंबर 08265 (बिलासपुर-हडपसर) और 08266 (हडपसर-बिलासपुर) के बीच चलेगी.  ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआर (सामान यान), 03 सामान्य श्रेणी, 04 शयनयान (स्लीपर), 08 एसी-थ्री, 02 एसी-थ्री इकोनॉमी और 01 एसी-टू कोच होगी.

08265 बिलासपुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन प्रस्थान समय रुकने का समय रुकने का स्टेशन 08266 हडपसर-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन प्रस्थान समय
16:30 बिलासपुर 20:50
18:05 18:10 रायपुर 18:35 18:40
19:10 19:12 दुर्ग 17:48 17:50
19:33 19:35 राजनांदगांव 16:12 16:14
19:58 20:00 डोंगरगढ़ 15:58 15:50
21:19 21:20 गोंदिया 14:45 14:50
23:40 73:50 नागपुर 12:30 12:40
00:50 00:52 वर्धा 10:48 10:50
02:57 03:00 बादरा 08:47 08:50
04:00 04:03 अकोला 07:10 07:12
05:15 05:17 जलगांव 05:58 06:00
06:20 06:25 भुसावल 05:00 05:05
06:40 06:42 मनमाड 04:28 01:30
10:20 10:25 दौंड 01:50 01:55
11:18 11:20 कुरकुंभ 23:50 23:52
12:10 12:12 वडगांव 22:48 22:50
13:25 13:27 अहमदनगर 21:38 21:40
15:00 15:02 दौड कर्द लाइन 20:20 20:22
16:30 हडपसर (पुणे) 19:30

ये ट्रेन 22 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर से और ट्रेन नंबर 08266 (हडपसर-बिलासपुर) यह ट्रेन 23 अक्टूबर 2025 को हडपसर से रवाना होगी.

हास्य-व्यंग्य के कवि सुरजीत नवदीप का निधन, सीएम साय ने जताया शोक, कहा-उनका जाना हिंदी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति

हास्य-व्यंग्य के कवि सुरजीत नवदीप का निधन, सीएम साय ने जताया शोक, कहा-उनका जाना हिंदी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य के कवि, धमतरी जिला हिंदी साहित्य समिति के संरक्षक सुरजीत नवदीप के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि, अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के लोकप्रिय मंच संचालक, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व सदस्य और धमतरी जिला हिंदी साहित्य समिति के संरक्षक सुरजीत नवदीप के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। यह हिंदी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

सीएम ने कहा, नवदीप जी की सहज हास्य-व्यंग्य शैली, समाज की विसंगतियों पर गहरी दृष्टि और मंचीय उपस्थिति ने हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयां दी। आपकी रचनाएं और आपका व्यक्तित्व सदैव साहित्य प्रेमियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

ACB की बड़ी कार्रवाई : 4.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते NTPC का डिप्टी GM रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई : 4.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते NTPC का डिप्टी GM रंगे हाथों गिरफ्तार

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ में लगातार रिश्वतखोरों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक (DGM) विजय दुबे को साढ़े 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सौदागर गुप्ता निवासी तिलाईपाली, थाना तमनार, जिला रायगढ़ ने एंटी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके ग्राम तिलाईपाली स्थित मकान का मौखिक बंटवारा कर तीन हिस्से किए गए थे, जिसमें वह और उनके दो पुत्र अलग-अलग हिस्सों में निवासरत हैं। एनटीपीसी द्वारा मकान और जमीन का अधिग्रहण किए जाने पर उन्हें मुआवजा राशि मिल चुकी है, लेकिन पुनर्वास के लिए उनके पुत्रों को करीब 30 लाख रुपये और मिलना था। इसमें से 14 लाख रुपये मिल चुके थे, जबकि शेष 16 लाख रुपये दिलाने के एवज में आरोपी उप महाप्रबंधक विजय दुबे ने 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

आरोपी पहले ही 50 हजार रुपये अग्रिम के रूप में ले चुका था। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज 16 सितंबर को ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें प्रार्थी से 4.50 लाख रुपये लेते हुए एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक विजय दुबे को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी ने अपराध छिपाने के लिए प्रार्थी को एक पेट्रोल पंप के पास बुलाकर रिश्वत की रकम ली थी।

मामले में ACB की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद एसीबी की यह अब तक की सबसे बड़ी राशि की ट्रैप कार्रवाई है। इतनी बड़ी कार्रवाई पूर्व में कभी नहीं हुई। गौरतलब है कि एसीबी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज भी यह बड़ी कार्रवाई की गई। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। लगभग एक साल में रायगढ़ जिले में एसीबी बिलासपुर की यह 8वीं ट्रैप कार्रवाई है। आरोपी की अन्य संपत्तियों की भी जांच एसीबी द्वारा की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय 17 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के 1 लाख 84 हजार श्रमिकों के खाते में डालेंगे 65.16 करोड़ रूपए

मुख्यमंत्री साय 17 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के 1 लाख 84 हजार श्रमिकों के खाते में डालेंगे 65.16 करोड़ रूपए

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को अपरान्ह 2 बजे राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के एक लाख 84 हजार 220 श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार 456 रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के श्रमवीरों को आर्थिक मदद एवं उन्हें संबल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मंडल द्वारा 01 लाख 77 हजार 049 निर्माण श्रमिकों को 58 करोड़ 32 लाख 38 हजार 136 रूपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा 3 हजार 839 हितग्राहियों के खाते में 4 करोड़ 77 लाख 50 हजार 750 तथा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा 3 हजार 332 हितग्राहियों के खाते में 2 करोड़ 06 लाख 72 हजार 570 रूपए डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे।