BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12.20 बजे भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) जाएंगे, यहां आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी कार्यशाला में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5 बजे इंदिरा गांधी कृषि विवि के कृषक सभागार जाएंगे, यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व. शांताराम सर्राफ की श्रद्धाजंलि सभा में शामिल होंगे और देर शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

प्रदेश भाजपा संगठन की शुक्रवार को एक साथ दो बड़े विषयों जीएसटी में बदलाव और आत्मनिर्भर भारत को लेकर कार्यशाला होगी. इसमें पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों के साथ दोनों अभियानों से जुड़ी समितियों के संयोजक और सदस्यों को बुलाया गया है. जहां आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय स्तर के संयोजक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी मार्गदर्शन देंगे, वहीं जीएसटी के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन का मार्गदर्शन मिलेगा. कार्यशाला में ही दोनों अभियानों की रूपरेखा और कार्यक्रम भी तय होंगे.

रायपुर में होगा गुरु तेग बहादुर की शहादत यात्रा का विराट स्वागत, 30 से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा की तैयारी

रायपुर में होगा गुरु तेग बहादुर की शहादत यात्रा का विराट स्वागत, 30 से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा की तैयारी

 रायपुर।  सिख समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। जब-जब देश पर किसी भी तरह की बात आई है, सिख समाज हमेशा ही आगे खड़ा नजर आया है। मुगल कालीन इतिहास की बात हो, अंग्रेजी हुकूमत की बात हो, या 1965, 1971 के युद्ध की बात हो, पड़ोसी मुल्क के छद्म युद्ध आक्रमण की बात हो, या कोरोना काल के समय की गई सेवा कार्य की बात देश की आबादी में भले सिख समाज 2% आता हो, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में सिख समाज की भागीदारी सदैव ही 100% रही है।

इस गौरवशाली इतिहास की एक कड़ी सिख धर्म के नवमे गुरु गुरु तेग बहादुर जी हैं, जिन्होंने कश्मीरी पंडितों की गुहार, धर्म की रक्षा की खातिर, तिलक-जनऊ की रक्षा की खातिर आतताई मुगल बादशाह औरंगजेब के धर्म-विरोधी नीतियों का विरोध किया। फलस्वरूप, गुरु तेग बहादुर जी को उनके तीन साथियों भाई सती दास, भाई मति दास, भाई दयाला जी सहित सैकड़ों अनुयायियों के साथ गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया।

दिल्ली के चांदनी चौक पर बंदी बनाकर गुरु तेग बहादुर के सम्मुख सैकड़ों अनुयायियों को शहीद किया गया। भाई सती दास, भाई मति दास और भाई दयाला जी को क्रूरता पूर्वक शहीद किया गया और फिर अंत में आतताई औरंगजेब के आदेश पर श्री गुरु तेग बहादुर जी का शीश धड़ से अलग कर दिया गया। आज दिल्ली में चांदनी चौक में शीश गंज और रकाब गंज गुरुद्वारा इसी याद में शहीद स्थल पर बनाया गया है।

 
CRIME : सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर साइबर ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए 77 हजार रुपये

CRIME : सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर साइबर ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए 77 हजार रुपये

 रायपुर।  राजधानी में साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक को अपना शिकार बनाया और उनके बैंक खाते से 77 हजार रुपये गायब कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 और मोवा थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई ठगी:

फ्रेंड्स नगर मोवा निवासी उन्नी नायर, जो पुलिस विभाग में निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनका एसबीआई बैंक मोवा शाखा में खाता है, जिसमें उनकी पेंशन आती है।
7 अगस्त 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें YONO SBI ऐप अपडेट करने का एक लिंक भेजा गया था। लिंक खोलने और ऐप इंस्टॉल करने की प्रक्रिया के दौरान उनका मोबाइल हैक हो गया। इस बीच कई बार ओटीपी भी आया, जिसे उन्होंने किसी से साझा नहीं किया, लेकिन हैकिंग के चलते जानकारी सीधे ठगों तक पहुंच गई
 
ठगों ने ऐसे उड़ाए पैसे:

उसी शाम करीब 6:11 बजे उनके मोबाइल पर अलर्ट मैसेज आया कि किसी ने YONO SBI प्रोफाइल को एक्सेस किया है, लेकिन वह उस समय इसे नहीं देख पाए। अगले दिन सुबह उन्होंने देखा कि उनके खाते से 77 हजार रुपये कोलकाता स्थित पीएनबी शाखा के एम.डी. अराफत नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
 
शिकायत और जांच:

घटना का पता चलते ही उन्नी नायर तुरंत बैंक पहुंचे और मैनेजर को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन और थाना मोवा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
साइबर टीम अब डिजिटल ट्रांजैक्शन और तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज,समाज की आस्था और शौर्य से जुड़ी कहानी

छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज,समाज की आस्था और शौर्य से जुड़ी कहानी

 रायपुर। सतनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा निर्मित और बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ कल 19 सितंबर से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 31 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से न सिर्फ सतनामी समाज बल्कि लाखों छत्तीसगढ़वासियों की आस्था, शौर्य और गर्व जुड़ा हुआ है।

फिल्म के निर्माता और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जे. आर. सोनी व मीडिया प्रभारी चेतन चंदेल ने बताया कि यह फिल्म गुरु घासीदास के द्वितीय सुपुत्र, महान प्रतापी राजा वीर बलिदानी गुरु बालकदास के जीवन दर्शन और शौर्य पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर बलिदान तक के सभी ऐतिहासिक प्रसंगों का चित्रण किया गया है।

फिल्म में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह और गुरु बालकदास की मित्रता तथा प्रदेशवासियों के हक, अधिकार और स्वाभिमान को जगाने में उनके योगदान को भी दर्शाया गया है।

CG Liquor Scam : सीजी शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS निरंजन दास गिरफ्तार

CG Liquor Scam : सीजी शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS निरंजन दास गिरफ्तार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध विंग (EOW) ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात निरंजन दास पर शराब सिंडिकेट चलाने और राज्य को करोड़ों का चूना लगाने के गंभीर आरोप हैं।

 जांच एजेंसियों के अनुसार, निरंजन दास ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, तत्कालीन विशेष सचिव आबकारी अरुणपति त्रिपाठी, होटल व्यवसायी अनवर ढेबर और अन्य के साथ मिलकर एक शराब सिंडिकेट का संचालन किया। इस सिंडिकेट ने आबकारी विभाग की मिलीभगत से राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया।

 जांच एजेंसी के अनुसार अनियमितताओं में सरकारी शराब दुकानों पर कमीशन फिक्स करना, डिस्टिलरियों से अतिरिक्त शराब उत्पादन कराना, विदेशी ब्रांड की अवैध सप्लाई पर वसूली, और डुप्लीकेट होलोग्राम (सुरक्षा फीचर) का इस्तेमाल कर नकली शराब को वैध दिखाकर बेचना प्रमुख हैं। इन गड़बड़ियों से राज्य को अनुमानित 1200 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ।

 चार्जशीट में दर्ज विवरणों के मुताबिक, निरंजन दास ने नोएडा की प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स (मालिक विधु गुप्ता) को टेंडर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कंपनी योग्यता मानदंडों पर खरी उतरती नहीं थी, लेकिन निरंजन दास, त्रिपाठी और टुटेजा ने टेंडर की शर्तों में हेराफेरी कर इसे अवैध रूप से आवंटित कर दिया। इससे डुप्लीकेट होलोग्राम तैयार किए गए, जो अवैध शराब की बोतलों पर चिपकाकर उन्हें असली दिखाया गया। प्रत्येक होलोग्राम पर 8 पैसे का कमीशन लिया गया।

जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि निरंजन दास ने सिंडिकेट के साथ मिलकर पड़ोसी राज्य झारखंड की आबकारी नीति में बदलाव की साजिश रची। जनवरी 2022 में अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के साथ झारखंड के अधिकारियों से गुप्त बैठक की गई, जहां छत्तीसगढ़ का ‘मॉडल’ लागू कर अवैध लाभ कमाने की योजना बनी। इस साजिश से झारखंड के खजाने को भी भारी नुकसान पहुंचा।

रिटायरमेंट के बाद फरवरी 2023 में पूर्व कांग्रेस सरकार ने निरंजन दास को संविदा पर फिर से आबकारी आयुक्त बना दिया, जिससे सिंडिकेट को और बल मिला। EOW के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, निरंजन दास की गिरफ्तारी घोटाले की केंद्रीय कड़ी को तोड़ने जैसी है। पूछताछ में कई नए सुराग मिले हैं, और अन्य आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

CG : शादी के लिए लड़की वाले नहीं माने तो प्रेमी – प्रेमिका ने नदी में लगा दी छलांग, तलाश जारी

CG : शादी के लिए लड़की वाले नहीं माने तो प्रेमी – प्रेमिका ने नदी में लगा दी छलांग, तलाश जारी

 कोरबा। लड़के लड़की में प्रेम हुआ, दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। लड़के के घर वाले शादी के लिए तैयार थे लेकिन लड़की के घर वालों ने इंकार कर दिया। दोनों ने खुदकुशी करने का निर्णय लिया और हसदेव नदी पर बने एनीकट से पानी में जा कूदे। प्रेमी तो बचा लिया गया लेकिन प्रेमिका का पता नहीं चल पा रहा है

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की दो लोग हसदेव नदी पर गिरवा घाट में बने एनी कट से पानी में कूद गए हैं। गोताखोर की मदद से पुलिस के जवान पानी में कूदे। जान आफत में डालकर कर्तव्य निर्वहित कर रहे जवानों को एक बार तो लगा कि वह भी पानी के तेज बहाव में बह जाएंगे लेकिन किसी तरह नदी के मध्य सुखे स्थल पर खड़े उस युवक तक जा पहुंचे जो पानी में कूदा था।

युवक से जब पूछा गया कि तुम कौन हो और पानी में क्यों कूदे थे तो उसने अपना नाम राहुल और निवासी काशी नगर बताया ।उसने बताया कि उसका महाराणा प्रताप नगर में निर्मित अटल आवास निवासी एक लड़की से प्रेम है दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। राहुल का परिवार शादी के लिए राजी था लेकिन लड़की का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। बस फिर क्या था दोनों ने खुदकुशी करने का निर्णय लिया और हसदेव नदी में जाकर कूद गए।

रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 एकजुटता से मजबूत होगी पत्रकार बिरादरी


रायपुर - पत्रकारों को ख़बरों की होड़ और प्रतियोगी माहौल से उपजे तनाव से निकालकर संगठन की सद्भावना और एकजुटता ही राहत दिला सकती है। यही संदेश शुक्रवार को रायपुर के रिंग रोड स्थित एक होटल में आयोजित स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ की रायपुर जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में उभरकर सामने आया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी.सी. रथ ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों के बीच एकजुट रहना सबसे बड़ी जरूरत है। यूनियन पिछले छह वर्षों से पत्रकारों के सम्मानजनक वेतन, कार्य स्थितियों और कानूनी अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। आईजेयू से संबद्ध होने के बाद संगठन को राष्ट्रीय स्तर के अनुभवों और सहयोग का भी लाभ मिल रहा है।

रायपुर जिला इकाई के पदाधिकारी
शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है :

अध्यक्ष : राहुल सिन्हा (प्रसार भारती)
उपाध्यक्ष : खोमन साहू (विस्तार न्यूज़), विक्की पंजवानी (ए वी न्यूज़)
महासचिव : लविंदर पाल सिंघोत्रा (सीजी24)
कोषाध्यक्ष : अमित बाघ (आईएनडी24)
संयुक्त सचिव : वर्षा यादव (झूठा सच), हरिमोहन तिवारी (प्राइम डे)
मीडिया प्रभारी : जिज्ञासा चंद्रा (साधना न्यूज), सुधीर वर्मा (स्वदेश न्यूज)

जिला कार्यकारिणी सदस्य

निधि प्रसाद (IND24 न्यूज़)
अंकुश शर्मा (न्यूज़ नेशन)
पार्थ सारथी बेहरा (टाइम्स ऑफ़ इंडिया)
स्नेहल सराफ (पीटीआई)
खुशबू ठाकरे (राष्ट्रीय जगत विजन)
हिमांशु पटेल (स्वदेश न्यूज़ चैनल)
मोनिका दुबे (आईएनएच)
श्रवण तम्बोली (आईबीसी24)

वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन

वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार गिरीश पंकज ने वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के 30 साल पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि आज पत्रकार अकेले पड़ते जा रहे हैं, इसलिए संगठन से जुड़ना बेहद जरूरी है।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और सेवानिवृत्त समाचार संपादक घनश्याम गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संगठन ही पत्रकारों की असली ताकत है। 

वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी ने पत्रकारिता के शुरुआती दिनों की स्मृतियों को साझा किया और कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नई तकनीक के साथ-साथ पुराने साथियों के अनुभव से भी सीखना चाहिए। 

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने यूनियन की भूमिका को प्रेस क्लब से व्यापक बताते हुए स्वास्थ्य बीमा, आवास और अधिमान्यता जैसे मुद्दों पर सरकार से ठोस बातचीत की जरूरत बताई।

आईजेयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार साहू ने पत्रकारों से यूनियन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन वर्षा यादव ने किया। उन्होंने प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तंबोली को पूरे प्रदेश में यूनियन के विस्तार के लिए बधाई दी। रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव पांडेय ने भी मौजूदा हालात पर प्रकाश डाला।

शपथ ग्रहण समारोह ने साफ संकेत दिया कि पत्रकार बिरादरी अगर संगठन के साथ एकजुट रहे तो न केवल उनके अधिकारों की रक्षा होगी बल्कि पत्रकारिता की गरिमा भी बनी रहेगी।
 
 विश्कर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया

विश्कर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया

  रायपुर :- विश्कर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रसादी वितरण समिति समाज सेवको द्वारा भाठा गांव बस स्टेंड रोड साहू ऑटो सर्विस  के पास महा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान विश्कर्मा की जय जय कार किये एवं प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु जीवन के लिए भगवान से कामना किये जिसमे मुख्य रूप से समिति के सदस्य प्रशांत पाण्डेय मुकेश साहू स्वर्णजीत साहू भरत पाण्डेय टिकेश यादव  ईश्वर राजू यादव विनय देवांगन अजय साहू विजय पाण्डेय मधुसूदन संजू देवांगन खेमू साहू दीपेश सिन्हा सुशांत अग्रवाल आदि समस्त कार्यकर्ता का सहयोग रहा

 
BREAKING : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ी फेरबदल, उप अभियंता, स्वच्छता निरीक्षक, लेखपाल के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ी फेरबदल, उप अभियंता, स्वच्छता निरीक्षक, लेखपाल के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभागीय आदेश के तहत कुल 267 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है।

सूची में विभिन्न स्तरों के अधिकारी शामिल हैं, जिनमें सहायक अधीक्षक, उप अभियंता, कार्यपालन अभियंता, प्रभारी कार्यपाल अभियंता, निरीक्षक, सहायक लेखा अधिकारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, सहायक वर्ग-1, सहायक ग्रेड-2 और सहायक वर्ग-2 के नाम शामिल हैं।

पूरी लिस्ट जारी

 

 

 

 

 

 

 

सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुनिश्चित : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुनिश्चित : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आज मंत्रालय, महानदी भवन में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी वर्षों की ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक लोक शिक्षण श्री ऋतुराज रघुवंशी, एवं प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री संजीव झा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक में मंत्री श्री यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य के सभी जिलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। मॉडल स्कूल स्थापित करने योग्य स्कूलों की जानकारी 10 दिन में संचालनालय को प्रस्तुत की जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा डीएवी, इग्नाइट और पीएम श्री विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने भवन विहीन और भवन की आवश्यकता वाले स्कूलों की संख्यात्मक जानकारी ली और अधिकारियों से कहा कि जहां भवन बनाना आवश्यक हो वहां प्राथमिकता से इस कार्य को करें। उन्होंने कहा कि डिस्मेन्टल योग्य भवनों की स्थिति का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने लघु मरम्मत और शौचालय मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि नए शिक्षा सत्र शुरू होते ही निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल का वितरण स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों तक पहुँच जाना चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएँ समय रहते पूरी कर ली जाएँ।

मंत्री श्री यादव ने प्रशासनिक कार्यों में उदासीनता के कारण मनेंद्रगढ़- चिरमिरी – भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर पी मिरे को शो कॉस नोटिस देने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों को दिए।

मंत्री श्री यादव ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए प्रारंभ से ही विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों के प्रतिभा में कोई कमी नही है। उन्होंने विभाग के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरणों की अद्यतन जानकारी लेकर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्रीय छात्रवृत्ति योजना, विद्यार्थियों के बैंक खाते खोलने तथा उनके जाति प्रमाण पत्र आदि के संबंध में विशेष चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पेंशन और वेतन निर्धारण के मामलों पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पास बुक नवंबर माह तक अपडेट कर ली जाए। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर हितलाभ भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम, रजत जयंती कार्यक्रम एवं सेजेस भर्ती की स्थिति की समीक्षा की गई। श्री यादव ने कहा कि इन सभी योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग हो और पात्र विद्यार्थियों तक सभी लाभ समय पर पहुँचें। लंबे समय से एक ही जगह में डी ई ओ / बी ई ओ कार्यालय में पदस्थ क्लेरिकल स्टाफ की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि उनकी पदस्थापना और शाखा बदली जाए। उक्त कर्मचारियों के कार्य का पुनः विभाजन करें।

पी.एम. ई-विद्या चैनल और दीक्षा पोर्टल के प्रचार-प्रसार को गति देने पर बल देते हुए श्री यादव ने कहा कि डिजिटल शिक्षा को व्यापक स्तर पर लागू किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सके। नवीन डाइट सूरजपुर एवं गरियाबंद में पदस्थापना की कार्यवाही और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ हो।

बैठक में लोक शिक्षण संचालनालय, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के वरिष्ठ अधिकारी, सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में श्री यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ करें तथा योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करें, ताकि राज्य का हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।

युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

 रायपुर। स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलौदाबाज़ार में जिला प्रशासन की ओर से आज भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का विजन है कि प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है।

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का एकमात्र रास्ता कड़ी मेहनत है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी लेकर सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में साढ़े 13 एकड़ में एआई हब का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवाओं को नई तकनीकी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित आई-हब लैब की भी जानकारी युवाओं के साथ साझा की।

रोजगार मेले में हम होंगे कामयाब अभियान के तहत 60 तथा जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से 15, इस प्रकार कुल 75 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मेले में कुल 1458 पदों के विरुद्ध 1300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके आधार पर युवाओं को उनकी योग्यता व रुचि के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और युवा उपस्थित रहे।

encounter : सुकमा एनकाउंटर में 5 लाख के ईनामी महिला नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

encounter : सुकमा एनकाउंटर में 5 लाख के ईनामी महिला नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

 सुकमा।  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में पुलिस के जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है, सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि गादीरास थाना क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य जंगल जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक 5 लाख ईनामी मलांगीर एरिया कमेटी के महिला सदस्य बूस्की नुप्पों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। घटनास्थल से जवानों ने शव और हथियार बरामद किया है।

मृत नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रही है, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि माओवाद समाप्ति के कगार पर है। अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें।

CG : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटकती मिली लाश

CG : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटकती मिली लाश

 फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नाबालिग युवती और युवक की पेड़ से लटकती लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीँ परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। ये पूरा मामला बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी का है। 

 

 

खेत में मिली दोनों की लाश 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों का शव गांव से 2 किलोमीटर दूर खेत में मिला है। युवती ने कपड़े से और युवक ने रस्सी से फांसी लगाई है। मामले में प्रेम- प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 30 सितम्बर से पहले कराएं e-KYC…. नहीं तो अटक सकती है सैलरी

Chhattisgarh : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 30 सितम्बर से पहले कराएं e-KYC…. नहीं तो अटक सकती है सैलरी

 एमसीबी।  कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने निर्देश दिए हैं कि जिले के समस्त शासकीय सेवकों का e-KYC कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कोषालय शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के तहत सभी शासकीय सेवकों को Employee Corner App अथवा Employee Corner Portal के माध्यम से अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की गई है।

तत्काल करें e-KYC

 
छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय, मौसम विभाग ने इन संभागों के लिए जारी किया अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय, मौसम विभाग ने इन संभागों के लिए जारी किया अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

 रायपुर। प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग सहित अन्य इलाकों में मानसून का प्रभाव एक बार और देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों को एक ओर गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को भी इस बारिश का फायदा होता दिख रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम की स्थिति ऐसी ही सामान्य बने रहने की संभावना है।

आज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 18 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। बारिश का क्षेत्र मुख्यतः सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले संभावित है।

CG : हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटेने वाले कर्मचारी होंगे बर्खास्त ! आज “जेल भरो आंदोलन” का ऐलान

CG : हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटेने वाले कर्मचारी होंगे बर्खास्त ! आज “जेल भरो आंदोलन” का ऐलान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों की हड़ताल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। देर रात स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सभी जिलों के सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भी कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटे हैं, उन्हें गुरुवार यानि आज ही व्यक्तिगत कानूनी आदेश जारी कर बर्खास्त कर दिया जाए। इसके साथ ही सभी जिलों को खाली हुए पदों की सूची तैयार करने और तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने साफ कहा है कि भर्ती का कैलेंडर सख्ती से तय होगा और किसी भी हालत में सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी।

आज “जेल भरो आंदोलन” का ऐलान

सरकार के इस आदेश से हड़ताली कर्मचारियों में खलबली मच गई है। वहीं दूसरी ओर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सरकार के कड़े रुख का जवाब देने के लिए आज “जेल भरो आंदोलन” का ऐलान किया है। कर्मचारी संगठन का कहना है कि जब तक उनकी नियमितीकरण, वेतनमान और सेवा सुरक्षा जैसी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 
आज से शुरू हुआ रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर,CM साय ने हरीझंडी दिखा कर किया रवाना

आज से शुरू हुआ रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर,CM साय ने हरीझंडी दिखा कर किया रवाना

 रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम रेलवे स्टेशन से राजधानी रायपुर तक मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,बता दे की 8 साल के लंबे इंतजार के बाद राजिम, गोबरा नवापारा की जनता को नैरो गेज रेल लाइन से ब्रॉड गेज रेल लाइन की सौगात मिली,लोगों ने इस मेमू ट्रेन की शुरूवात को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल बताया लोगों का कहना है,कि इस ट्रेन के चलने से क्षेत्र के हजारों लोग जो रोजाना राजधानी में नौकरी,उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ सम्बन्धी कारणों के चलते रोजाना आना जाना करते है,उनके लिए ये मेमू ट्रेन मिल का पत्थर साबित होगा, बढ़ती महंगाई में ट्रेन का सफर लोगों के लिए राहत भरा और आसान रहने वाला है।

Breaking : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक स्थगित, जानें वजह

Breaking : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक स्थगित, जानें वजह

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 19 सितंबर को दुर्ग में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे पी.डब्ल्यू.डी., मीटिंग हॉल, जी. ई. रोड, दुर्ग में आयोजित की जानी थी। प्राधिकरण की अगली बैठक की सूचना पृथक से दी जाएगी।

CG – अजब प्रेम की गजब कहानी : 28 साल की युवती ने 11 साल छोटे नाबालिग से की मोहब्बत, लड़के ने शादी से इंकार किया तो कर दिया ये बड़ा कांड…..

CG – अजब प्रेम की गजब कहानी : 28 साल की युवती ने 11 साल छोटे नाबालिग से की मोहब्बत, लड़के ने शादी से इंकार किया तो कर दिया ये बड़ा कांड…..

 रायपुर। राजधानी रायपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 28 साल की युवती का 11 साल छोटे नाबालिग से अफेयर चल रहा था। युवती नाबालिग से शादी की भी जिद करने लगी। शादी से इनकार करने पर 50 लाख की डिमांड की कर दी।

जाने पूरा मामला

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। 28 साल की युवती का 11 साल छोटे 17 साल के लड़के से अफेयर चल रहा था। युवती ने लड़के से शादी की बात कही जिससे लड़के ने मना कर दिया। शादी से मना करने पर युवती ने लड़के डरा कर 50 लाख की डिमांड की। जब लड़के ने 50 लाख देने से मना कर दिया। तो युवती ने थाने में शारीरिक शोषण की केस दर्ज करा दी। इतना ही नहीं युवती ने 17 सितंबर को महिला आयोग में भी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

महिला आयोग में हुई सुनवाई

इस मामले में राज्य महिला आयोग में सुनवाई हुई। जिसमे नाबालिग के माता-पिता भी शामिल थे। सुनवाई के दौरान युवती ने बताया युवती ने कि उसे यह मालूम ही नहीं था कि लड़का नाबालिग है। वह लड़के की सही उम्र नहीं जानती थी। वहीँ लड़के के मारा पिता ने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्कूल दस्तावेज पेश किये जिससे लड़के की उम्र की पुष्टि हुई।

बाल संरक्षण आयोग भेजा गया मामला

आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा, यह मामला गैरकानूनी है क्योंकि दोनों के बीच 11 साल का अंतर है। जबकि क़ानूनी रूप से केवल चार साल का अंतर मान्य है। साथ ही अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने इस मामले को बाल संरक्षण आयोग को भेजने का आदेश दिया है। क्योंकि यह नाबालिग से जुड़ा मामला है। इसके अलावा युवती ने आयोग में स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। मामले की आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही होगी।

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,4 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,4 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

 बीजापुर : जवानों ने एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें बीजापुर में 2 नक्सली और गढ़चिरौली में 2 महिला नक्सली शामिल हैं। चारों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खुफिया इनपुट पर जवानों ने ऑपरेशन चलाया। DIG कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।”

“डीआईजी ने बताया कि बीजापुर के गंगालूर इलाके में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। एनकाउंटर के एक दिन पहले ही नक्सली लीडर अभय ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि सरकार के सामने सरेंडर करने और हथियार डालने को तैयार हैं।”

“अगर सरकार वास्तव में बातचीत करना चाहती है, तो वह जेल में बंद नक्सली साथियों से भी राय लेने की अनुमति दे। इस बीच नक्सल संगठन पर पुलिस दबाव न डाले।”

कांग्रेस की वोटर अधिकार रैली का अंतिम दिन आज, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल

कांग्रेस की वोटर अधिकार रैली का अंतिम दिन आज, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल

 रायपुर। रायपुर कांग्रेस की वोटर अधिकार रैली का आज अंतिम दिन है, जिसमें राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में वोटर अधिकार रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट इस रैली में शामिल होंगे, साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी दिखेगी।

यह तीन दिन की पदयात्रा भिलाई में समाप्त होगी, जहां कांग्रेस तीनों जिलों में बड़ी सभाएं आयोजित करेगी। इस दौरान वोट चोरी के मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि, बीते दिनों सचिन पायलट बिलासपुर में कांग्रेस की बड़ी सभा को लेकर कहा था कि, प्रदेश भर में यात्रा निकाली जा रही है ताकि जनता को जागरूक किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि, वोट चोरी हो रही है और लोकतंत्र के साथ हेराफेरी हो रही है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, राहुल गांधी के साथ विपक्ष खड़ा है लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है। 15 तारीख से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान होगा। जिसमें सभी नेता मिलकर जन-जागरण अभियान को अंजाम देंगे। उन्होंने कहा कि, वोट चोरी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

दो लोगों की आपसी दुश्मनी ने ले ली बेगुनाह की जान, दो महीने बाद होनी थी शादी, जानें पूरा मामला

दो लोगों की आपसी दुश्मनी ने ले ली बेगुनाह की जान, दो महीने बाद होनी थी शादी, जानें पूरा मामला

 भिलाई।  अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन कई तरह के मामले सामने आते है जिसमें जरा-जरा सी बात पर लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन जात हैं। ऐसा ही एक मामला भिलाई से सामने आया है। जहां दो लोगों की आपसी लड़ाई मे एक बेगुनाह युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बता दें कि, भिलाई में खुर्सीपार शराब भट्टी के पास एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम कामेश है जो खुर्सीपार का निवासी था। आरोपी सुरेंद्र महानंद ने कामेश के सिर पर रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि, कामेश की शादी दो महीने बाद होनी थी।

 मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी सुरेंद्र महानंद की कामेश के दोस्त योगेंद्र सिंह से पहले से दुश्मनी थी। झगड़े के बाद सुलह होने के बाद कामेश घर जा रहा था, तभी सुरेंद्र महानंद ने हमला कर दिया जिससे की उसकी मौत हो गई।ल वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Breaking : दुर्ग में ED की रेड, ट्रांसपोर्टर सुधाकर राव के घर और अन्य ठिकानों पर दी दबिश

Breaking : दुर्ग में ED की रेड, ट्रांसपोर्टर सुधाकर राव के घर और अन्य ठिकानों पर दी दबिश

 दुर्ग।  छत्तीसगढ़ की दुर्ग-भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, ईडी की 4 सदस्य टीम ने आज गुरुवार सुबह हुडको क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर सुधाकर राव के घर और अन्य ठिकानों रेड मारी है। पूछताछ जारी है। दस्तावेज खंगाले जा रहे। ईडी की रेड कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़ा बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक ED की टीम आज सुबह 6 बजे पहुंची और प्रदेश के 10 अलग-अलग जिले में रेड मार कार्रवाई की है। वही अब ED की टीम ने जांच तेज कर दी है।

 
CG : गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता – दो महिला नक्सली ढेर

CG : गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता – दो महिला नक्सली ढेर

 पखांजुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो खूंखार महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें एक गट्टा दलम कमांडर और दूसरी एसीएम स्तर की माओवादी शामिल थी। दोनों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मौके से सुरक्षाबलों ने AK-47 राइफल, पिस्तौल, कारतूस और नक्सली साहित्य समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। इसके अलावा अलग कार्रवाई में पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की।

ढेर हुई महिला नक्सलियों की पहचान

  • सुमित्रा उर्फ सुनीता वेलाडी (38 वर्ष), निवासी मडवेली, तहसील अहेरी, जिला गढ़चिरौली। वह गट्टा दलम की कमांडर थी और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

    • अब तक 14 मुठभेड़ों, 12 हत्याओं और 3 आगजनी समेत कई अपराधों में शामिल थी।

  • ललिता उर्फ लड्डो उर्फ संध्या कोर्सा (34 वर्ष), निवासी नेल्टोला, तहसील पखांजूर, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़)। वह गट्टा दलम की एसीएम थी और उस पर 6 लाख रुपये का इनाम था।

    • उसके खिलाफ 8 मुठभेड़ों, 4 हत्याओं और 1 आगजनी सहित कई अपराध दर्ज रहे हैं।

बरामद हथियार और सामग्री

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की। इसमें शामिल हैं:

  • एक AK-47 राइफल

  • एक पिस्तौल

  • 37 जिंदा कारतूस

  • 2 वॉकी-टॉकी

जंगल से बरामद विस्फोटक

इधर, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई पुरानी विस्फोटक सामग्री पुलिस के हाथ लगी।

  • लेकरबोडी जंगल क्षेत्र में तलाशी के दौरान पुलिस को संदिग्ध स्थान मिला।

  • निरीक्षण के बाद वहां से बरामद हुआ:

    • 5 लीटर का स्टील कैन

    • 1.25 किलोग्राम सफेद विस्फोटक पाउडर

    • 2.50 किलोग्राम नुकीला लोहे का सिलेंडर

    • 4 क्लेमोर

    • 8 बिजली के तारों के बंडल

CG : बाप ने अपने दो साल के बेटे को पटक – पटक कर मार डाला, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

CG : बाप ने अपने दो साल के बेटे को पटक – पटक कर मार डाला, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पिता ने अपने 2 साल के बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। फिर पत्नी को फोन कर कहा कि, मैंने तुम्हारे बेटे को मार दिया है। उसकी पत्नी पिछले एक साल से मायके में रह रही है। जिससे वो नाराज चल रहा था। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, शराब पीने के बाद पति अक्सर विवाद कर मारपीट करता था। इसलिए पत्नी अपने मायके चली गई थी। उसे मनाने की कोशिश की। बेटे के बिना जी नहीं पाऊंगा कहकर कुछ दिन पहले वो बेटे को अपने साथ लेकर आया था।

जानकारी के मुताबिक, करजी गांव के रहने वाले जुगलाल सिंह (26) की शादी साल 2022 में रोपाखार मैनपाट निवासी विनीता सिंह (24) के साथ हुई थी। साल 2023 में बेटा हर्षित हुआ। लेकिन आए दिन पति शराब पीकर पत्नी से विवाद कर मारपीट करने लगा। जिससे तंग आकर एक साल पहले विनीता बेटे को लेकर मायके चली गई। फिर वापस नहीं लौटी।