CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मुझे बचा लो मौसी.. कुछ लोगो ने मुझे अगवा कर लिया हैं.. इनके पास बंदूके भी हैं... लापता हुई लड़की ने फोन कर कही ये बात

मुझे बचा लो मौसी.. कुछ लोगो ने मुझे अगवा कर लिया हैं.. इनके पास बंदूके भी हैं... लापता हुई लड़की ने फोन कर कही ये बात

 कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा में रहने वाली 19 वर्षीय युवती प्रियंका सोनवानी के गुमशुदा होने का मामला सामने आया था। प्रियंका सोनवानी 22 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल सतरेंगा पिकनिक मनाने के लिए गई थी। वहां से आने के बाद 23 अगस्त की सुबह वो काम पर गई, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं आई हैं। मां ने बताया कि जब प्रियंका देर शाम भी घर वापस नहीं आई, तो वे प्रियंका की तलाश करने में जुट गई। प्रियंका जहां काम करने जाती हैं, वहां भी उन्होंने पूछताछ कि तो पता चला कि प्रियंका वहां उस दिन गई ही नहीं हैं।

मामले में आया नया मोड़
उसने फोन कर अपनी किडनैपिंग की बात अपने परिजनों को बताई हैं, जिसके बाद चिंता के कारण उनका हाल बेहाल हो गया हैं। प्रियंका ने फोन पर बताया कि उसका अपरहण बंदूक की नोक पर किया गया हैं। बातचीत का ऑडियो भी सामने आया हैं।

कुसमुंडा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज
प्रियंका सोनवानी की मां ममता सोनवानी ने बताया कि प्रियंका का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। उन्हें लगा कि प्रियंका किसी रिश्तेदार के यहां चली गई होगी। उन्होंने रिश्तेदरों से भी पूछा व आसपास उसे ढूंढा भी, लेकिन किसी को भी प्रियंका के बारे में पता नहीं था। इसके बाद प्रियंका की मां घबराकर 24 अगस्त को कुसमुंडा थाने में लापता होने कि शिकायत दर्ज कराई।

प्रियंका का ऑडियो आया सामने
पुलिस ने 24 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कर प्रियंका को खोजना शुरू किया। लेकिन 30 अगस्त के दोपहर में प्रियंका की मौसी नेहा के फोन पर एक नंबर से कॉल आया। नेहा ने फ़ोन उठाया, तो प्रियंका ने रोते हुए कहा कि मुझे बचा लो मौसी, कुछ लोगो ने मुझे अगवा कर लिया हैं। मैं बहुत दूर हूं, उनके पास बंदूके भी हैं। इसके तुरंत बाद फ़ोन कट गया। प्रियंका की मौसी नेहा ने जब दुबारा इस नंबर पर कॉल किया तो फोन बंद आया। मौसी ने हुई बातचीत का ऑडियो भी रिकॉर्ड करके रखा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दे दी हैं।

वहीं प्रियंका के परिजनों ने इस मामले की जानकारी एसपी संतोष सिंह को दी। कुसमुंडा थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि पीड़ित परिवार ने युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को दी हैं, और प्रियंका को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने की मांग की हैं। सोमवार को पुलिस ने इस मामले की पूरी जानकारी दी हैं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रायपुर, समन्वय समिति की बैठक में होंगे शामिल

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रायपुर, समन्वय समिति की बैठक में होंगे शामिल

 रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ (आरएसएस) के प्रमुख डा. मोहन भागवत आज राजधानी रायपुर पहुंचे। मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 10 से 12 सितंबर तक प्रस्तावित अखिल भारतीय समन्वयक समिति की बैठक में शामिल होंगे। समिति की यह बैठक तीन दिनों तक रायपुर एयरपोर्ट के सामने स्थित जैनम मानस भवन में होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी तीन दिन तक इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इस बैठक के लिए सभी पदाधिकारी 9 सितंबर तक पहुंच जाएंगे। सभी के रहने की व्यवस्था जैनम में ही होगी।

इस बैठक का ढंग इस बार अलग ही होगा। इसमें सहभागी बनने के लिए जो भी संगठन के नेता या पदाधिकारी आएंगे। वह एक बार भवन के भीतर घुसेंगे तो तीन दिन बाद ही बाहर आएंगे। जैनम भवन में सारी व्यवस्था खुद संघ के स्वयं सेवक ही संभाल रहे हैं। चाय, नाश्ते से लेकर खाना बनाने और साफ-सफाई तक की व्यवस्था स्वयं सेवक ही संभालेंगे। ये भी तीन दिनों तक अंदर ही रहेंगे। बैठक में संघ से प्रेरित और अनुषांगिक संगठन के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनुसूचित जातियों के हित में बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद का होगा गठन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनुसूचित जातियों के हित में बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद का होगा गठन

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुसूचित जाति वर्ग  के हित में तत्परता से कार्यवाही एवं उनसे संबंधित नीति विषयक मामलों में अनुशंसा के लिए अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद् के गठन का निर्णय लिया है। इस परिषद के गठन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग की बेहतरी और उनके जीवन स्तर में तेजी से सकारात्मक बदलाव लाना है तथा उन्हें शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।

इस परिषद् के गठन से राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग के हित में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए सार्थक सलाह-मशविरा मिलने के साथ ही बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी। परिषद् की अनुशंसा के आधार पर शासन-प्रशासन को अनुसूचित जाति वर्ग की बेहतरी के लिए आवश्यक सुधार के फैसले लेने में मदद मिलेगी। परिषद् में इस वर्ग के चुने हुए प्रतिनिधि सदस्य समाज की स्थिति एवं समस्याओं के निराकरण में सहभागी बनेंगे। इससे अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणकारी कार्यक्रमों के संचालन में आसानी होगी।

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जनजाति से संबंधित विषयक पर अनुशंसा के लिए छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद का गठन पूर्व में ही हो चुका है। इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद का गठन किए जाने प्रक्रिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप शुरू कर दी गई है। इस परिषद् में वर्ग विशेष की समस्या, आवश्यकता पर विचार किया जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण संबंधी निर्णय लिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे तथा भारसाधक मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। परिषद में कुल 20 सदस्य होंगे, जिसमें राज्य विधान सभा में अनुसूचित जाति के कम से कम 05 निर्वाचित सदस्य होगे तथा शेष सदस्य राज्य शासन द्वारा मनोनीत होंगे। भारसाधक सचिव छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इस परिषद् के सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

रायपुर में गणेश विसर्जन के लिए बनाए गए 33 अस्थायी कुंड, इन जगहों पर कर सकेंगे विसर्जन

रायपुर में गणेश विसर्जन के लिए बनाए गए 33 अस्थायी कुंड, इन जगहों पर कर सकेंगे विसर्जन

 रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के 33 जगहों पर अस्थायी विसर्जन कुंड बनाया गया है। वहीं बड़ी मूर्तियों का विसर्जन महादेव घाट पर बने विसर्जन कुंड में किया जाएगा।

निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर शहर के सभी 10 जोनों में विसर्जन कुंड की व्यवस्था की जा रही है। जोन क्रमांक 1 क्षेत्र में गोगांव में दुर्गा-हनुमान मंदिर, भनपुरी में छठवा तालाब शिव मंदिर के पास, गुढ़ियारी में मच्छी तालाब, खमतराई में शीतला तालाब के पास कुंड की व्यवस्था रहेगी।

इसी तरह जोन क्रमांक 2 में कूकरी तालाब, जोन क्रमांक 3 में एस एल आर एम सेंटर गोठान मोवा, कुष्ठ बस्ती तरुण नगर पंडरी तालाब पारा और तेलीबांधा में विसर्जन की व्यवस्था रहेगी। जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में कंकाली तालाब, बूढ़ातालाब और चिरौंजी तालाब, इसी तरह जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के तरुण नगर डंगनिया तालाब, रोहनीपुरम तालाब, लाखे नगर और मलसाय तालाब में व्यवस्था की गई है।

वहीं जोन क्रमांक 6 में मठपुरैना पानी टंकी, जोन क्रमांक 7 में मोहबा बाजार चौक, महंत तालाब, कर्मा चौक, आमा तालाब, जोन क्रमांक 8 क्षेत्र के शीतला तालाब रामदरबार कोटा और डूमर तालाब जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में मोवा तालाब, खम्हारडीह तालाब, अवंति विहार तालाब और जोन क्रमांक 10 क्षेत्र के पुरैना तालाब, अमलीडीह तालाब और गजराज बांध तालाब में अस्थायी कुंड की व्यवस्था रखी गई है। इन जगहों में से मच्छी तालाब, खमतराई शीतला तालाब, बूढ़ातालाब और गजराज बांध तालाब में दो-दो अस्थायी विर्सजन कुंड रखे जाएंगे।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन का शेड्यूल जारी...रायपुर में होंगे सेमीफाइनल और फाइनल समेत 5 मैच

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन का शेड्यूल जारी...रायपुर में होंगे सेमीफाइनल और फाइनल समेत 5 मैच

रायपुर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच जाएगा। यह मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं रायपुर को दो सेमीफाइनल और फाइनल समेत 5 मैचों की मेजबानी सौंपी गई है। पांचों मैच नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
बता दें कि इस बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड टूर्नामेंट का आयोजन भारत के अलग-अलग शहरों में होगा। इसका पहला सीजन छत्तीसगढ़ के रायपुर में किया गया था। जिसमें इंडिया लीजेंड्स विजेता बनी थी।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड टूर्नामेंट में पहली बार न्यूजीलैंड लीजेंड्स की टीम भी शामिल हो रही है। इसके अलावा भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड इस प्रतियोगिता में भाग लेगी।

इंडिया लीजेंड्स के मैच का विवरण

इंडिया लीजेंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स 10 सितंबर

इंडिया लीजेंड्स बनाम वेस्ट इंडीज लीजेंड्स 14 सितंबर

इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स 18 सितंबर

इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स 21 सितंबर

इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स 24 सितंबर।

रायपुर में इन तारीखोंं को होंगे मैच

श्रीलंका लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स 27 सितंबर दोपहर 3.30 बजे

इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स 27 सितंबर शाम 7.30 बजे

पहला सेमीफाइनल 28 सितंबर शाम 7.30 बजे

दूसरा सेमीफाइनल 29 सितंबर शाम 7.30 बजे

फाइनल 1 अक्टूबर शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

 

घुमाने के बहाने साथ ले गया परिचित युवक, दोस्त के घर में किया दुष्कर्म

घुमाने के बहाने साथ ले गया परिचित युवक, दोस्त के घर में किया दुष्कर्म

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रविंद्र सिंह ठाकुर स्कूल जा रही नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने साथ ले गया और फिर दोस्त के सूने घर में जबरदस्ती की। आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था और वह दूर का रिश्तेदार था।

यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां दसवीं में पढ़ने वाली 15 साल की एक लड़की शुक्रवार को स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में रविंद्र सिंह ठाकुर बाइक में सवार होकर पहुंचा और घुमाने की बात कहकर उसे भी बाइक में बिठा लिया।

इसके बाद रविंद्र उसे अपने एक दोस्त के यहां लेकर गया और सूने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म कर चला गया। उसने लड़की को धमकी भी दी कि, इस घटना के बारे में किसी को न बताए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र सिंह ठाकुर सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक का रहने वाला है। वह लड़की का परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी।

भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, 12 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती…

भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, 12 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती…

 रायपुर। आज मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गए। अब छत्तीसगढ़ में एसटी एससी और ओबीसी एक ही दफ्तर से संचालित नहीं होंगे, बल्कि इसके लिए एसटी वर्ग का अलग से संचालनालय गठन किया जाएगा। वहीं, एससी और ओबीसी एक संचालनालय के अंतर्गत संचालित होंगे। इसी तरह एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए सलाहकार परिषद का गठन किया जाएगा।

सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पत्रकार वार्ता में सीएम बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में किसानों को तीन लाख तक कर्ज देने का फैसला किया गया है। सोलर बिजली उत्पादन के लिए किसानों के साथ 25 साल का एग्रीमेंट होगा। हर साल 30 हजार दिया जाएगा। इसमें हर साल 6% वृद्धि होगी।

48 संगठनों को जमीन दी गई है, ताकि शहर में अपना भवन बना सकें। पीएससी के जरिए 12489 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी। इसकी भी मंजूरी दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़़ा वर्ग के कल्याण और विकास के लिए पृथक-पृथक विभागों के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इससे इन वर्गो के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का अधिक सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वयन हो सकेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

राज्य शासन द्वारा अधिसूचित अनुसूचित क्षेत्रों बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों तथा बिलासपुर संभाग के कोरबा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय पदों पर नियुक्त व्यक्तियों का स्थानान्तरण , प्रतिनियुक्ति, संविलियन, संलग्नीकरण जिले और संभाग के बाहर नही किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

राज्य में किसानों के हित में कृषि और उससे संबंधित उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन आदि संबद्ध विभागों की गतिविधियों को एक ही जगह से क्रियान्वित करने के लिए अन्य विभागों की भांति नवा रायपुर में कृषि भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया। कृषि भवन निर्माण के लिए नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर 19 में 3.14 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। इसके लिए एक रूपए टोकन में भूमि आबंटित करने का निर्णय लिया गया।

BIG BREAKING : भूपेश कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिये गए कई अहम फैसले

BIG BREAKING : भूपेश कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिये गए कई अहम फैसले

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई । इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है कि अब अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग अलग-अलग होंगे।

राज्य सरकार ने निर्णय लिया है की ट्राइबल क्षेत्र में अनुसूचित सलाहकार और अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार बनाया जाएगा। इसके अध्यक्ष सीएम भूपेश बघेल होंगे।

मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत राज्यांश राशि की पूर्ति हेतु ऋण प्राप्त करने के लिए विभाग को स्वीकृत प्रत्याभूति की अवधि मार्च 2022 को दिसम्बर 2024 (मिशन अवधि) तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया।

मिशन अमृत 2.0 योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी द्वारा अनुमोदित वित्तीय संरचना की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। मिशन अमृत 2.0 योजना में प्रदेश के 169 नगरीय निकायों को सम्मिलित किया गया है। जिसके तहत नगरीय निकायों में जल प्रदाय और आवर्धन योजना के कार्य को प्राथमिकता से कराया जाना है।

फिल्म की शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस राधिका मदान भी आएंगी नजर

फिल्म की शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस राधिका मदान भी आएंगी नजर

रायपुर: जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने अपकमिंग मूवी के शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आने वाले है। बता दें कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु का रीमेक बन रहा है। इस फिल्म में लीड एक्टर अक्षय कुमार हैं। एक्ट्रेस राधिका मदान अक्षय के अपोजिट हैं। इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। प्रदेश में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट शूट हुए हैं। मगर ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगी।

रायगढ़ में तय की जा रही हैं फिल्म के लिए लोकेशंस
खबर है कि शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को अक्षय कुमार रायगढ़ जाएंगे। इस फिल्म के लिए लोकेशंस रायगढ़ में ही तय की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार में फिल्म पॉलिसी के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आइडिएशन के साथ तैयार की गई फिल्म पॉलिसी से बॉलीवुड और दूसरी भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग छत्तीसगढ़ में शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि अक्षय की इस अपकमिंग मूवी के लिए लोकेशन देखने 9-10 सितंबर को डायरेक्टर सुधा कोंगारा अपनी टीम के साथ रायगढ़ आएंगी।

यहाँ होगी शूटिंग
सुधा कोंगारा ने ही फिल्म सोरारई पोटरु को बनाया था, जिसके हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार हैं। माना जा रहा है कि शूटिंग जिंदल स्टील एंड पावर के प्लांट और कॉलोनी में होगी। लोकेशन फाइनल करने के बाद फिल्म मेकिंग टीम के साथ 2 अक्टूबर को अक्षय कुमार रायगढ़ आएंगे। वे यहां 9 अक्टूबर तक रहेंगे। लोकेशन रेकी के लिए टीम पहले ही छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुकी है। इसे अंतिम रूप देने के लिए फिल्म की डायरेक्टर सुधा रायगढ़ आएंगी।

ये है अक्षय की मूवी की कहानी
सोरारई पोटरु कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है। इसकी कहानी जानने से पहले ये जान लीजिए कि सोरारई पोटरु का क्या अर्थ है। ये एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब है 'वीर की जय जयकार।' फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे हर जगह ठोकर मिलती है। हर जगह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो हार नहीं मानता है और अपने सपने को साकार करता है। वो आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को किफायती बनाता है। बताया जाता है कि इसकी कहानी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ की लाइफ से इंस्पायर्ड है जो इंडियन आर्मी में थे।

राधिका आएंगी नजर
छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राधिका इस फिल्म का हिस्सा हैं। 2014 में टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से है' से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली राधिका मदान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। राधिका मदान ने फिल्म 'पटाखा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसके बाद'अंग्रेजी मीडियम', 'शिद्दत', 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' फिल्म में राधिका नजर आ चुकी हैं।

BIG NEWS : खारुन एनीकट में डूबे शिक्षक समेत 1 ही परिवार के 3 लोगों में से 1 शव हुआ बरामद

BIG NEWS : खारुन एनीकट में डूबे शिक्षक समेत 1 ही परिवार के 3 लोगों में से 1 शव हुआ बरामद

 रायपुर : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) से लगे धरसीवां (Dharsiwan) इलाके में एक शिक्षक सहित 3 लोग खारुन नदी में डूब गए। मुर्रा गांव के पास खारुन नदी (Kharun River) पर बने एनीकट को पार करते समय यह हादसा हुआ। घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस हादसे को देखा है। सूचना पर धरसीवां थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

गोताखोरों को नदी में उतारा गया। नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसके एनीकट में डूबे शिक्षक समेत 1 ही परिवार के 3 लोगो मे से 1 शव हुआ बरामद। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में नदी किनारे ग्रामीण पहुंच गए। शेखर बंजारे के रूप में शव को हुई पहचान। मृतक लापता टीचर लखनलाल बंजारे का भतीजा है। मास्टर शंकरलाल बंजारे और उसके नाती हरजीत भारती की तलाश में जुटी SDRF की टीम। यह मामला धरसीवां थाना इलाके का है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हो रही बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हो रही बैठक

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( cm bhupesh baghel) की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू की गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हो रही है।अक्टूबर-नवंबर में धान तैयार हो जाएगा। इससे पहले धान खरीदी और बारदानों के अलावा मार्कफेड के लिए बैंक गारंटी की भी व्यवस्था करनी होगी। इस विषय पर भी कैबिनेट में बातचीत की जाएगी। इसके अलावा नए आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के संबंध में भी कैबिनेट( cabinet) में स्वीकृति हो सकती है। रायगढ़ में नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। कुछ नए कॉलेज के लिए भी प्रस्ताव आ सकता है।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI, प्रधान आरक्षक सहित आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI, प्रधान आरक्षक सहित आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

बलरामपुर। जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 49 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने आदेश जारी किया है। जारी  आदेश में 4 उप निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक, 13 प्रधान आरक्षक और 31 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

 

देखें आदेश की कॉपी ( copy) 

 

 

आज रायपुर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, समन्वय समिति की बैठक में करेंगे शिरकत

आज रायपुर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, समन्वय समिति की बैठक में करेंगे शिरकत

 रायपुर: संघ प्रमुख मोहन भागवत आज रायपुर के दौरे पर आ रहे है। वे पहली बार राजधानी रायपुर में आठ दिन तक रहेंगे। उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी। राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर मंथन होगा। 7 सितंबर से शुरू निर्णायक टोली की बैठक होगी, वहीं 10 सितंबर से समन्वय बैठक शुरू होगी।

मोहन भागवत वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ आदि संगठनों के प्रमुखों से संवाद कर उनके अब तक के कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा से निकले निष्कर्षों के आधार पर संघ की अगले तीन वर्ष की रणनीति तय की जाएगी।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

 रायपुर: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में गैर-शैक्षणिक तथा शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के माध्यम से शाला आबंटन किया गया तथा शालावार नियुक्ति तीन सितंबर को जारी किया जा चुका है। जिसकी सूचना कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर में प्रदर्शित की गई है तथा संबंधित संस्था के प्राचार्य को भी उपलब्ध करा दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 9 सितंबर तक आबंटित शाला में उपस्थिति देने के निर्देश भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कर दिए गए है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चयनित उम्मीदवार जिला शिक्षा कार्यालय रायपुर अथवा संबंधित संस्था के प्राचार्य से संपर्क कर नियुक्ति आदेश प्राप्त कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी सुसंगत दस्तावेज जमा कर संबंधित शाला में नियत तिथि 9 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। नियत तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति आदेश स्वमेव निरस्त मानी जाएगी तथा उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से पद की पूर्ति की जायेगी।

सूरजपुर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

सूरजपुर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

 सूरजपुर। प्रेमनगर के समीप बकालो गांव में तेज रफ्तार जय भवानी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में भर्ती कराया गया है।

घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। जय भवानी यात्री बस प्रेमनगर, उदयपुर, सूरजपुर मार्ग पर चलती है।सोमवार को दोपहर में यात्री बस प्रेमनगर से उदयपुर के लिए रवाना हुई थी। यात्री बस में करीब ढाई दर्जन यात्री सवार थे। उसी दौरान तेज रफ्तार में जा रही यात्री बस बकालो गांव में अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रेमनगर एसडीओपी प्रकाश सोनी, टीआइ विपिन लकड़ा एवं उमेश्वरपुर चौकी प्रभारी देवनाथ चौधरी ने पुलिस टीम के साथ घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में भर्ती कराया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नौ घायलों का इलाज चल रहा है। इसमें ग्राम जमगला निवासी बियारो बाई पति धनेश्वर बैगा 45 वर्ष सहित भदवाई उदयपुर निवासी फूलकुंवर पति बज्जू 44 वर्ष, जमगला निवासी दिलासो पति अलख घसिया व अनंगपुर निवासी सुनीता दास पुत्री तिलक दास 28 वर्ष को गंभीर चोटें आई है। शेष पांच घायलों की स्थिति सामान्य है। सभी का उपचार डा. नारद गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। दुर्घटना में घायल अन्य यात्री अन्य साधनों से अपने अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं।

धमतरी से भागकर प्रेमी जोड़े ने दुर्ग में खाया जहर, दोनों की मौत, बघेरा में युवक और विजय नगर में मिली किशोरी की लाश

धमतरी से भागकर प्रेमी जोड़े ने दुर्ग में खाया जहर, दोनों की मौत, बघेरा में युवक और विजय नगर में मिली किशोरी की लाश

भिलाई । धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने दुर्ग में आकर आत्महत्या कर लिया। दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दी है। शनिवार को दोनों की लाश को बरामद किया गया। युवक की लाश बघेरा के पहले रेलवे लाइन के पास मिली है। वहीं किशोरी दुर्ग रेलवे स्टेशन से लगे विजय नगर के पास रेलवे लाइन पर पड़ी मिली। किशोरी के परिवार वालों ने अर्जुनी थाना में उसके अपहरण की शिकायत की थी।

दोनों के शव मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने जांच शुुरू की है और अर्जुनी पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान तुलाराम साहू (19) के रूप में की गई है। वहीं किशोरी की उम्र 16 साल है। दोनों धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना के रहने वाले हैं। दोनों पांच दिन पहले धमतरी से एक साथ निकले थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन, उनके परिवार वाले इसके खिलाफ थे। इसलिए दोनों वहां से एक साथ भागे। धमतरी से भागने के बाद वे लोग चार दिनों तक कहां रहे। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पहले एक साथ डोंगरगढ़ थे और वहां से लौटते समय दुर्ग में आकर आत्महत्या की है। मृतक तुलाराम की लाश बघेरा के पहले रेलवे लाइन के पास मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ में अब नहीं होगी भारी वर्षा, महीने के अंत तक होगी मानसून की विदाई

छत्तीसगढ़ में अब नहीं होगी भारी वर्षा, महीने के अंत तक होगी मानसून की विदाई

 रायपुर। प्रदेश में एक जून से लेकर पांच सितंबर तक यानि 97 दिनों में 1039.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब भारी वर्षा के आसार नहीं है। सितंबर तीसरे हफ्ते के बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। प्रदेश के बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2094.6 तथा सबसे कम सरगुजा जिले में 501.5 मिमी वर्षा हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के आठ जिलों में ज्यादा, 13जिलों में सामान्य और पांच जिलों में कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में अभी तक 772.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य है। वर्तमान में प्रदेश में सामान्य वर्षा हुई है।

बीते कुछ दिनों से वर्षा न होने के कारण उमस में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेशभर में सोमवार को बिलासपुर 32.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विभिन्न क्षेत्रों में हुई वर्षा

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई। दरभा में सात सेमी, सूरजपुर में छह सेमी, लैलूंगा में चार सेमी, कठघोरा में तीन सेमी वर्षा दर्ज की गई है। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बतायाकि अभी मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मंगलवार को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगी।

इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा आज दुर्गा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा आज दुर्गा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया

रायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा आज दुर्गा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया स्वयंसेवकों द्वारा प्रत्येक कक्षा में जाकर प्राध्यापकों को चंदन तिलक लगाकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात प्राचार्या महोदया डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने बच्चों को आशीर्वचन दिया आपने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा राष्ट्र सेवा की भावना जागृत होती है कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस बैच लगाकर प्राचार्या महोदया एवं डॉ संजीव प्रमाणिक सर का स्वागत किया गया तथा छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो फ्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में प्राचार्या महोदया को दिया गया कार्यक्रम का संचालन लिकेश जंघेल एवं सैफ अली द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया द्वारा किया गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा बी.ए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मरीन ड्राइव में कल सुबह निकलेगी साइकिल रैली, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता का देंगे संदेश

मरीन ड्राइव में कल सुबह निकलेगी साइकिल रैली, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता का देंगे संदेश

 रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण जागरुकता के लिए 6 सितंबर को राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव से सुबह 7 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। लगभग 5-6 किलोमीटर की परिधि में यात्रा कर पुनः मरीन ड्राईव पर साइकिल रैली का समापन होगा। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी सहित नागरिकगण शामिल होकर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता का संदेश देंगे। पोषण माह अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली में विभाग ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सहभागी होने का आह्वान किया है। साईकल रैली में पंजीकरण के लिए विभाग द्वारा जारी बार कोड का प्रयोग किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कुपोषण एवं एनिमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने तथा सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में हर साल सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।

राजधानी में थामे नहीं थम रही चाकूबाजी की घटनाएं, कलेक्शन अधिकारी पर चाकू से हमला, 2 संदेही हिरासत में

राजधानी में थामे नहीं थम रही चाकूबाजी की घटनाएं, कलेक्शन अधिकारी पर चाकू से हमला, 2 संदेही हिरासत में

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थामे नहीं थम रही है। रोजाना चाकूबाजी की कई वारदाते सामने आ रही है।ताजा मामले में बीती रात गुढ़ियारी इलाके में हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू निवासी युवक विकास पांडेकर को 2 अज्ञात युवको ने चाकू मारा। गणेश पंडाल से डीजे वाले युवक को छोड़ने जाते समय यह घटना हुई।शुक्रवारी बाजार लक्ष्मी मेडिकल के पास रोककर छीनी सोने की चेन छीनने की कोशिश की। नहीं देने पर जांघ,पेट समेत कई जगह पर वार किया गया है।घायल युवक माइक्रो फाइनेंस में कलेक्शन अधिकारी के पद पर है कार्यरत है। गंभीर हालत में कोटा स्थित निजी अस्पताल में इलाज जारी है। गुढ़ियारी पुलिस 2 संदेही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टरों का किया ट्रांसफर...देखें आदेश

राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टरों का किया ट्रांसफर...देखें आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों का तबादला किया है। इस ट्रांसफर को लेकर आदेश जारी किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टरों के तबादला हुआ है।

देखिए आदेश-

खारुन नदी एनीकट में बड़ा हादसा: पैर फिसलने से शिक्षक सहित 3 लोग बहे

खारुन नदी एनीकट में बड़ा हादसा: पैर फिसलने से शिक्षक सहित 3 लोग बहे

 रायपुर: राजधानी रायपुर के खारुन नदी में टीचर और उनके परिवार के 2 लोग डूब गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों मुर्रा एनीकट पार कर रहे थे। उसी दौरान पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

पैर फिसलने से नदी में समाए तीनों
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को धरसींवा इलाके के रहने वाले लखनलाल बंजारे ( 58) अपने परिवार के हरजीत भारती (15), शेखर बंजारे (28) के साथ मुर्रा गांव में खारुन नदी पर बने एनीकट को पार कर रहे थे। लखनलाल पेशे से टीचर हैं। बताया गया है कि एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। उसी दौरान पार करते-करते तीनों का पैर फिसल गया और वे नदी में डूब गए।

घटना के वक्त मौजूद थे लोग
घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने इस घटना को देखा था। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद से ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। अब गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश जारी है। मगर घटना के 2 घंटे बाद भी तीनों का कुछ पता नहीं चला है।

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 65 शिक्षक किये गए इधर से उधर… देखिए आदेश

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 65 शिक्षक किये गए इधर से उधर… देखिए आदेश

 गरियाबंद। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। जहां गरियाबंद जिले में 65 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। इस सम्बन्ध में कलेक्टर प्रभात मलिक ने आदेश जारी की है।

देखिए आदेश-

Transfer Breaking : 15 सहायक उप निरीक्षक हुए इधर से उधर...देखें लिस्ट

Transfer Breaking : 15 सहायक उप निरीक्षक हुए इधर से उधर...देखें लिस्ट

 गरियाबंद। जिला पुलिस अधीक्षक जे.आर.ठाकुर ने 15 सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। जिसके तहत प्रहलाद ठाकुर को गरियाबंद से फिंगेश्वर भेजे गए है। वहीं फिंगेश्वर के खुमान लाल महिलांग को गरियाबंद थाना में पदस्थ किए है। प्रशासन में कसावट लाने के लिए तबादला आदेश जारी किया गया है। वहीं सभी स्थानांतरित ए.एस.आई. को तत्काल ज्वाइन करने का निर्देश दिए गए है।

Transfer Breaking