CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का छग दौरा, राजीव भवन में किया पत्रकार वार्ता का आयोजन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का छग दौरा, राजीव भवन में किया पत्रकार वार्ता का आयोजन

 रायपुर। आज कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जहाँ उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा और अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की।

दो चरणों में होगी यात्रा

उन्होंने बताया कि भारत जोड़ों यात्रा राहुल जी के नेतृत्व में होगा। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर से कन्याकुमारी से की जाएगी। ये यात्रा 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी, जिसके अंतर्गत देशभर में 3500 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। यात्रा को दो चरणों में किया जायेगा जिसमे पहला चरण सुबह 7.30 बजे से और दूसरा चरण का दोपहर 3.30 बजे से प्रारंभ होगा। भारत जोड़ो यात्रा जिस भी राज्य से होकर गुज़रेगी उस राज्य के 100 – 100 लोग इसमें शामिल होंगे।

केंद्र सरकार पर किया हमला

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा ने केंद्र सरकार पर भी जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार की कारगुजारी चल रही है मोदी सरकार के नीचे जन विरोधी कार्य हो रहे हैं। महंगाई बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है। देश की सार्वजनिक संपत्तियों को निजी क्षेत्र में बेचा जा रहा है। संस्थानों को खत्म किया जा रहा है, सामाजिक ताने बाने में सांप्रदायिक जहर घोला जा रहा है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में भी कांग्रेस ने हल्ला बोल रैली की है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश को फिर से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

राजभवन में किया गया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

राजभवन में किया गया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

 रायपुर। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत अन्य कई अधिकारी भी मौजूद रहें। सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 60 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिनमे 4 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से नवाज़ा गया तो वहीं 56 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया।

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री के कई बड़े फैसले

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। सीएम ने आज राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की शिक्षा दिए जाने की घोषणा की। इसके साथ मुख्यमंत्री बघेल ने दूसरा बड़ा निर्णय लेते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संस्कृत विषय की भी पढ़ाई कराने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए शैक्षणिक सामग्री भी तैयार की जा रही है। बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में वहां की स्थानीय आदिवासी बोलियों के अनुसार एवं शेष क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पाठ्य सामग्री तैयार की जा रही है। सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई से स्थानीय भाषा को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। जबकि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संस्कृत विषय की भी पढ़ाई होगी। इससे भारत की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सीएम ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को भी अनिवार्य करने की बात कही है। उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बालक का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करे और इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवाचार को अपना रही है।

'40 रुपये लीटर आटा' राहुल गांधी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही ये बात

'40 रुपये लीटर आटा' राहुल गांधी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही ये बात

 रायपुर: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्ला बोल रैली का आयोजन किया। इस रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एक मंच पर एकजुट हुए दिग्गज नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।


दिल्ली के रामलीला मैदान की हल्ला बोल रैली में खाद्य सामग्री की महंगाई का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आटे के साथ लीटर का उपयोग कर बैठे। राहुल गांधी भाषण देते हुए यह कह गए कि 22 रुपये लीटर आटा, आज 40 रुपये लीटर हो गया है। हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपनी गलती सुधार ली, लेकिन यह बीजेपी के लिए अवसर बन गया। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों के हित में बड़ा फैसला...सीएम भूपेश बघेल ने की ये घोषणाएं

शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों के हित में बड़ा फैसला...सीएम भूपेश बघेल ने की ये घोषणाएं

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'शिक्षक दिवस' के मौके पर छात्र-छात्राओं के हित में कई बड़े फैसले लिए है। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

दरअसल, प्रदेश में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक सामग्री भी तैयार की जा रही है। बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में वहां की स्थानीय आदिवासी बोलियों के मुताबिक एवं शेष क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पाठ्य सामग्री तैयार की जा रही है। सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई से स्थानीय भाषा को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव उत्पन्न होगा।

वहीं एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि भारत की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संस्कृत विषय की भी पढ़ाई होगी। इसके साथ ही सीएम बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को भी अनिवार्य करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बालक का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करे और इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवाचार को अपना रही है।

सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में किया पांच करोड़ से ज्यादा का भुगतान

सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में किया पांच करोड़ से ज्यादा का भुगतान

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि का वितरण उनके बैंक खातों में किया।

• मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, पशुपालकों, ग्रामीणों, गौठान समितियों के पदाधिकारियों और स्व-सहायता समूह की महिला बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

• उन्होंने कहा कि आप सबके समन्वित प्रयास से गोधन न्याय योजना का दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिसका लाभ खेती-किसानी के साथ सभी लोगों को मिल रहा है। आज यह योजना मिशन के रूप में संचालित की जा रही है।

• बीते एक साल में इस योजना के तहत लाभान्वित पशुपालकों की संख्या 01 लाख 77 हजार 437 से बढ़कर 2 लाख 52 हजार 685 हो गई है, जो 42 प्रतिशत है।

• 3 हजार 89 गौठान स्वावलंबी हुए हैं, जो स्वयं की राशि 18 करोड़ 24 लाख रूपए से गोबर क्रय कर चुके हैं।

• आज इस कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को 05करोड़ 9 लाख रूपए का भुगतान किया जा रहा है।

• इस राशि में से गोबर विक्रेताओं को 02 करोड़ 69 लाख रुपए स्व सहायता समूहों को 93 लाख रुपए और गौठान समितियों को 01 करोड़ 48 लाख रुपए का भुगतान प्राप्त हो रहा है।

• आज भुगतान की जा रही राशि को मिलाकर गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को अभी तक 340 करोड़ 35 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

• गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसमें 2 रूपए किलो की दर से गोबर तथा 4 रूपए लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है।

• बीते एक माह में गौठानों में 21 हजार 492 लीटर गोमूत्र खरीदा गया है,जिससे हमारी महिला बहनों ने 5 हजार 160 लीटर गोमूत्र कीटनाशक ब्रम्हास्त्र तथा 6 हजार 582 लीटर जीवामृत तैयार किया है।

• किसान भाई खेती में उपयोग के लिए इसे खरीदने भी लगे हैं। लगभग ढ़ाईलाख रूपए का ब्रम्हास्त्र और जीवामृत बिक चुका है।

• इस योजना में अभी तक 160 करोड़ 94 लाख रुपए की गोबर खरीदी की गई है।

इस अवसर पर कृषि, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे , शिक्षा मंत्री डा प्रेमसाय सिंह टेकाम मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा , प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डा आलोक शुक्ला, कृषि उत्पादन आयुक्त डा कमलप्रीत सिंह, सचिव स्कूल शिक्षा डा एस भारती दासन, विशेष सचिव कृषि डा अयाज़ तंबोली, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक नरेन्द्र दुग्गा एवम अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।

राजधानी के माना बस्ती में दिनदहाड़े मर्डर, लोगों में आक्रोश, किया चक्काजाम

राजधानी के माना बस्ती में दिनदहाड़े मर्डर, लोगों में आक्रोश, किया चक्काजाम

 रायपुर। राजधानी के माना बस्ती में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय मार्ग पर टायर जलाकर चक्का जाम कर दिया। घटना के बाद विरोध प्रर्दशन की जानकारी मिलते ही मौके पर माना पुलिस पहुंची है और आक्रोषित लोगों को समझाकर चक्का जाम को खुलवाया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना माना थाना क्षेत्र के माना बस्ती की है। आज सुबह लल्ला बंजारे पर कुछ युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक के मौत की खबर मिलते ही माना बस्ती के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

फिर बिगड़ने वाला है घर का बजट: आसमान पर पहुंचे हरी सब्जियों के दाम

फिर बिगड़ने वाला है घर का बजट: आसमान पर पहुंचे हरी सब्जियों के दाम

 रायपुर: प्रदेश में लगातार हुई बारिश से सब्जियों की पैदावार में कमी आई है और बाजार में कम सब्जियां आने की वजह से सभी सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बढ़ती महंगाई के बीच अब एक बार फिर घर का बजट बिगड़ने वाला है। महज 3 तीन में ही टमाटर के दाम 20 रूपये से बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।

बता दें कि टमाटर के साथ-साथ धनिया, मेथी, पालक सहित पत्तेदार सब्जियों के भाव भी बढ़े है। इससे ज्यादा अच्छे दिन शायद जनता ने अपने कभी नहीं देखे। ऐसे में हर परिवार का रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बालवाड़ी योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बालवाड़ी योजना का शुभारंभ

 रायपुर: नई शिक्षा नीति के अनुरूप 05 से 06 वर्ष आयु के बच्चों के लिए बालवाड़ियां शुरू की गई हैं। बालवाड़ी के माध्यम से सीखने के लिए बच्चे प्रोत्साहित होंगे। स्कूल के माहौल के लिए बच्चों को तैयार किया जा सकेगा। हर बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अतिरिक्त संबद्ध प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक की भी तैनाती होगी। सहायक शिक्षक को हर माह 500 रुपए का मानदेय मिलेगा। बालवाड़ी में खेल-खेल में एवं रोचक तरीके से अध्यापन के लिए आंगनबाड़ी सहायिका एवं शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्येक बालवाड़ी के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, बच्चों के अनुकूल खेल सामग्री एवं प्रिंटरीच रंग-रोगन के लिए 01 लाख रुपए की स्वीकृति है। इस वर्ष 5173 बालवाड़ियां की गई हैं प्रारभ,आने वाले वर्षों में राज्य के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से बालवाड़ियां खोली जाएंगी।

करमा त्योहार पर स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने 6 सितंबर को किया छुट्टी का ऐलान

करमा त्योहार पर स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने 6 सितंबर को किया छुट्टी का ऐलान

 बलरामपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अंतर्गत 06 सितंबर 2022 मंगलवार को करमा त्यौहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

बता दें कि यह अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों के लिये लागू नहीं होगा।

ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को देना होगा जुर्माना! रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठने का लगेगा चार्ज, देने होंगे 30 रुपये प्रति घंटे

ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को देना होगा जुर्माना! रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठने का लगेगा चार्ज, देने होंगे 30 रुपये प्रति घंटे

 बिलासपुर: रेलवे स्टेशन पर अब ट्रेन का इंतजार करना महंगा पड़ेगा। अब इसके लिए भी शुल्क देना होगा। जी हां, रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठकर किसी ट्रेन का इंतजार करने के लिए अब यात्रियों को प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान करना होगा। यात्रियों को अब 30 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा।

दरअसल रेलवे प्रतीक्षालय का संचालन प्राइवेट एजेंसी को देने की तैयारी में है। अब तक सिर्फ वीआईपी लॉज में ही 30 रुपये प्रतिघंटा शुल्क लिया जाता था।

रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक आशुतोष मिश्रा के पत्र के आधार पर सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने नए आदेश से सभी मुख्य वाणिज्य निरीक्षक स्टेशन अधीक्षक को अवगत कराया है। स्लीपर, एसी व अन्य श्रेणी के महिला व पुरुष प्रतीक्षालय का संचालन प्राइवेट एजेंसी को सौंपा जाएगा।

प्रतीक्षालय में बैठकर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों से एजेंसी 30 रुपये प्रतिघंटा शुल्क लेगी। प्लेटफार्म पर यात्रियों को ट्रेन आने से आधा घंटे पहले आने की अनुमति होगी। मुरादाबाद रेल मंडल के मुरादाबाद, हरिद्वार, बरेली, देहरादून रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय को प्राइवेट कंपनी को ठेके पर देने के लिए ई निविदा आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के विश्रामालय को भी प्राइवेट एजेंसी को दिए जाएंगे।

बता दें कि वर्तमान में रेल मैनुअल के मुताबिक ट्रेन आने से तीन घंटे पहले और जाने के तीन घंटे बाद तक प्रतीक्षालय में यात्रियों को नि: शुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध है। ट्रेन के देरी से आने पर यह अवधि बढ़ाई जा सकती है। प्रतीक्षालय में यात्रियों को आरक्षण टिकट दिखाना पड़ता है। शुल्क लेने की नई व्यवस्था में ट्रेन के देरी से आने के बारे में कोई व्यवस्था नहीं है।

Teachers day 2022 : आज राजधानी के राजभवन में आयोजित होगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, 60 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

Teachers day 2022 : आज राजधानी के राजभवन में आयोजित होगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, 60 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

 रायपुर। आज पांच सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। हम जानते हैं कि भारत में शिक्षक दिवस को हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस तारीख के पीछे विशेष कारण है, इस दिन सन् 1888 को स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। उनका हमेशा से मानना था कि शिक्षा के प्रति सभी को समर्पित रहना चाहिए, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनी रहनी चाहिए, जिस व्यक्ति के पास ज्ञान और कौशल दोनों हैं उसके सामने हमेशा कोई न कोई मार्ग खुला रहता है।

इस अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 56 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इन 56 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा। इन चार शिक्षकों को 50-50 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

बता दें कि, राजभवन में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुइया उइके, सीएम भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।

BREAKING : रेलवे ने फिर से रद्द की 14 ट्रेनें, देखें ट्रेनों की सूची

BREAKING : रेलवे ने फिर से रद्द की 14 ट्रेनें, देखें ट्रेनों की सूची

 रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के लखोली- रायपुर आरवी ब्लॉक हट रेल खंड के बीच दुहारीकरण का कार्य, मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन का यार्ड आधुनिकरण, लखोली – मंदिर हसौद के बीच नया रायपुर स्टेशन का कमीशनिंग, रायपुर -लखोली के बीच विद्युतीकरण का कार्य सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा ! इस कार्यों के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगी ! जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाड़ियों:-
1. दिनांक 07 सितम्बर,2022 को गांधीधाम से चलने वाली 22973 गांधीधाम – पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
2.दिनांक 10 सितम्बर,2022 को पूरी से चलने वाली 22974 पूरी – गांधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
3. दिनांक 11 सितम्बर,2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम – कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
4. दिनांक 12 सितम्बर,2022 को कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा – विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
5. दिनांक 06 एवं 16 सितम्बर,2022 को रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर – जुनागढ़ रोड स्पेशल रद्द रहेगी.
6. दिनांक 07 एवं 17 सितम्बर,2022 को जूनागढ़ रोड से चलने वाली 08276 जुनागढ़ रोड- रायपुर स्पेशल रद्द रहेगी.
7. दिनांक 06 एवं 12 सितम्बर,2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 18530 विशाखापटनम – दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
8. दिनांक 07 एवं 13 सितम्बर,2022 को दुर्ग से चलने वाली 18529 दुर्ग – विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
9. दिनांक 06 एवं 12 सितम्बर,2022 को टिटलागढ़ से चलने वाली 08277 टिटलागढ़ -रायपुर स्पेशल रद्द रहेगी.
10. दिनांक 07 एवं 13 सितम्बर,2022 को रायपुर से चलने वाली 08278 रायपुर – टिटलागढ़ स्पेशल रद्द रहेगी.

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां :-
1. दिनांक 06 से 15 सितम्बर, 2022 तक पूरी से चलने वाली 18425 पूरी – दुर्ग एक्सप्रेस को महासमुंद स्टेशन ही समाप्त होगी यह गाड़ी महासमुंद एवं दुर्ग के रद्द रहेगी.
2.दिनांक 07 से 16 सितम्बर, 2022 तक दुर्ग से चलने वाली 18426 दुर्ग – पूरी एक्सप्रेस को महासमुंद स्टेशन से ही पूरी के लिए रवाना होगी, गाड़ी दुर्ग एवं महासमुंद के रद्द रहेगी.
3. दिनांक 06 से 12 सितम्बर, 2022 तक विशाखापटनम से चलने वाली 08528 विशाखापटनम – रायपुर स्पेशल को महासमुंद स्टेशन ही समाप्त होगी यह गाड़ी महासमुंद एवं रायपुर के रद्द रहेगी.
4.दिनांक 07 से 13 सितम्बर, 2022 तक रायपुर से चलने वाली 08527 रायपुर – विशाखापटनम स्पेशल को महासमुंद स्टेशन ही समाप्त होगी यह गाड़ी रायपुर एवं महासमुंद के रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां :-
1. दिनांक 08 एवं 11 सितम्बर, 2022 को तिरुपति से चलने वाली 17482 तिरुपति -बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ – संबलपुर – झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी.
2. दिनांक 10 एवं 13 सितम्बर, 2022 को बिलासपुर से चलने वाली 17481 बिलासपुर – तिरुपति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ – संबलपुर – झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी.
3. दिनांक 06, 08, 09, 10, 13 एवं 15 सितम्बर, 2022 को पूरी से चलने वाली 12843 पूरी – अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ – संबलपुर – झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी.
4. दिनांक 08, 10, 11, 12 एवं 15 सितम्बर, 2022 को अहमदाबाद से चलने वाली 12844 अहमदाबाद- पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ – संबलपुर – झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी.
5. दिनांक 07 एवं 14 सितम्बर, 2022 को पूरी से चलने वाली 20861 पूरी – अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ – संबलपुर – झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी.
6. दिनांक 06 सितम्बर, 2022 को अहमदाबाद से चलने वाली 20862 अहमदाबाद – पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ – संबलपुर – झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी.
7.दिनांक 11 सितम्बर, 2022 को पूरी से चलने वाली 22827 पूरी – सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ – संबलपुर – झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी.
देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां:-
1. दिनांक 12 सितम्बर, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम – कोरबा एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी.
2. दिनांक 08 एवं 15 सितम्बर, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम – निजामुद्दीन एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी.
3.दिनांक 12 सितम्बर, 2022 को निजामुद्दीन से चलने वाली 12808 निजामुद्दीन – विशाखापटनम एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी.
4. दिनांक 09 सितम्बर, 2022 को पूरी से चलने वाली 20857 पूरी – साईसीडी एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी.
5. दिनांक 15 सितम्बर, 2022 को तिरुपति से चलने वाली 17482 तिरुपति -बिलासपुर एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी.
6. दिनांक 06 एवं 13 सितम्बर, 2022 को पूरी से चलने वाली 12146 पूरी – कुर्ला एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी.
7.दिनांक 08, 12 एवं 15 सितम्बर, 2022 को पूरी से चलने वाली 20823 पूरी – अजमेर एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी.
8. दिनांक 08 एवं 15 सितम्बर, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम – भगत की कोठी एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी.
9.दिनांक 12 सितम्बर, 2022 को पूरी से चलने वाली 12994 पूरी – गाधीधाम एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी .
महासमुंद एवं रायपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलने वाली गाड़ियां:-
1. दिनांक 06, 07, 08, 09, 10, 12 सितम्बर, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम – कोरबा एक्सप्रेस.
2. दिनांक 07, 08, 09, 10, 11, 13 सितम्बर, 2022 को कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा – विशाखापटनम एक्सप्रेस.
3. दिनांक 06, 08, 09, 10 एवं 12 सितम्बर, 2022 तक निजामुद्दीन से चलने वाली 12808 निजामुद्दीन – विशाखापटनम एक्सप्रेस.
4. दिनांक 07, 08, 10, 11 एवं 13 सितम्बर, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम – निजामुद्दीन एक्सप्रेस.

BREAKING : एक लाख इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

BREAKING : एक लाख इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू अभियान के तहत पुलिस को फिर से एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां 1 इनामी सहित कुल 2 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों ने DIG CRPF और दंतेवाड़ा SP के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। दोनों माओवादी मलिंगिर एरिया कमेटी के सदस्य है। आत्मसमर्पित जोगा मंडावी जनताना सरकार का अध्यक्ष था। जिस पर 1 लाख का इनाम घोषित था। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 137 इनामी सहित कुल 552 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके है। इसकी पुष्टि एडिशनल DP योगेश पटेल ने की है।

आज इनके खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षक सम्मान समारोह में भी होंगे शामिल

आज इनके खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षक सम्मान समारोह में भी होंगे शामिल

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष 2022 सहित दुर्ग जिले के ग्राम भनसुली (के) और बेमेतरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।


सीएम भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:00 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बालवाड़ी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और 11.30 बजे गोधन योजना के तहत पशुपालकों, महिला स्व सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे।

सीएम बघेल इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:30 बजे राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:00 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम भनसुली (के) पहुंचेंगे और वहां शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित गुरु सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम भनसुली से इस कार्यक्रम के बाद रवाना होकर दोपहर 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद शाम 5:05 पर रायपुर लौट आएंगे। सीएम शाम 6:30 बजे रायपुर के होटल बेबीलॉन कैपिटल में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

काटने वाले सांप को युवक ने बनाया बंधक: कहा- जब तक इलाज नहीं तब तक रिहाई नहीं

काटने वाले सांप को युवक ने बनाया बंधक: कहा- जब तक इलाज नहीं तब तक रिहाई नहीं

 अंबिकापुर: सांप के काटने के बाद युवक ने उसे ढूंड़ कर डिब्बे में बंद कर लिया। युवक ने सांप को न सिर्फ उसे बंद किया बल्कि वह सांप को अस्पताल भी ले गया जहां उसका ईलाज कराना था। क्योंकि आस पास के लोगों का मानना था कि यदि सांप दूर चला गया तो व्यक्ति की मृत्यु हो जाएगी।

मामला अंबिकापुर के लखनपुर के कुन्नी का है जहां का युवक रहने वाला है। युवक को सांप ने सोते वक्त काटा लिया। सांप के काटते ही युवक ने शोरकर गांव के कुछ लोगो को बुलाकर खोजकरवाई तो सांप पकड़ा गया। लोगो ने कहा कि ये तो ठीक कि आपने जल्दी बता दिया नही तो जान जानी तय थी। बाद में युवक अस्पताल गया वहां भी युवक ने सांप को छोड़ा नहीं था।

पीड़ित के घर वालो का मानना है कि जब तक इलाज पूरा नही हो जाता तब तक वे सांप को बाहर नहीं छोड़ेगे। घर वालो की मानें तो सांप के दूर जाते ही व्यक्ति के प्रांण चले जाएंगे। इस वजह से पूरी सुरक्षा के साथ सांप को बंदी बना कर रखा गया है।

गणेश विसर्जन के लिए रूट तय

गणेश विसर्जन के लिए रूट तय

 रायपुर। रायपुर में गणेश उत्सव सबसे बड़े सार्वजनिक त्योहार के रूप में मनाने की परंपरा रही है। बीते दो सालों से झांकियां नहीं निकाली जा रही थीं। इस बार भव्य झांकियां शहर में देखने को मिल सकती हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने रूट तय कर दिया है। गणेश उत्सव समितियों के साथ इसे लेकर जल्द ही एक बैठक कर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त भी तय करेगा। तय रूट के मुताबिक झांकियां शारदा चौक की तरफ से निकलेंगी, वहीं लाखेनगर से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।

रायपुर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने निगम के तीनों अपर आयुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस समिति में अधीक्षण अभियंता बीआर अग्रवाल, नगर निवेश सहायक अभियंता निशीकांत वर्मा, जोन 8 कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन 6 कमिश्नर नेतराम चंद्राकर, उपायुक्त स्वास्थ्य एके हालदार एवं कार्यपालन अभियंता जल बीएल चंद्राकर शामिल हैं। ये अफसर विसर्जन की व्यवस्था संभालेंगे।

9 से 12 सितंबर तक विसर्जन

खारुन नदी में किसी भी सूरत में प्रतिमाओं को विसर्जित नहीं किया जाएगा। नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में नगर निगम गणेश विसर्जन का बंदोबस्त कर रहा है। प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए 9 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा। जोनवार प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सभी जोन कमिश्नरों, जोन कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, समयपालों, श्रमिकों की ड्यूटी लगाई है। महादेव घाट पर पुलिस और निगम के अफसरों के लिए पंडाल, लाइट, माइक, इमरजेंसी के लिए गोताखोर और मेडिकल टीम का बंदोबस्त किया जा रहा है।

यहां से गुजरेगी झांकी

10 या 11 सितंबर को शहर में झांकी निकाली जा सकती है। इनमें शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाएं होंगी। राजनांदगांव और दुर्ग से भी झांकियां शामिल होंगी। झांकियां शारदा चौक से शुरू होंगी। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लिलि चौक, लाखेनगर, सुंदर नगर, महादेव घाट रिंग रोड होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल में जाकर विसर्जित की जाएंगी। लाखेनगर चौक से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।

रायपुर : शहर के जैतु साव मठ मंदिर में राधिका अष्टमी महोत्सव महाआरती संपन्न हुई

रायपुर : शहर के जैतु साव मठ मंदिर में राधिका अष्टमी महोत्सव महाआरती संपन्न हुई

 रायपुर। पद्म पुराण के अनुसार, राधा रानी बरसाना के प्रतिष्ठित यादव राजा वृषभानु गोप की पुत्री थी एवं लक्ष्मी अवतार थीं। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बरसाने (रावल) में राधा जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को राधाष्टमी के नाम से मनाते हैं।

मां राधिका जी के जन्मोत्सव पर आज दिनांक 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे जैतु साव मठ में 21 आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चार पढ़ते हुए राधिका जी का पंचविधि स्नान ,ध्यान, नव वस्त्र धारण कराया गया और छप्पन भोग लगाया गया तथा महाआरती संपन्न हुई जिसमें राजश्री महंत रामसुंदर दास जी अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, पूर्व मंत्री विधायक  सत्यनारायण शर्मा जी, सचिव महेंद्र अग्रवाल ,अजय तिवारी जी ,युवा आयोग अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा, सभापति प्रमोद दुबे , जगन्नाथ अग्रवाल, शैल अग्रवाल ,शारदा शुक्ला, संतोषी अग्रवाल ,शालिनी,प्रमिला,लता,
आचार्य सुमित तिवारी ,सौरभ मिश्रा ,दीपक पाठक व अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे ।

धमतरी जिले में मिली ठेकेदार की लाश का खुलासा: कर्ज के रुपए मांगने पर मार डाला

धमतरी जिले में मिली ठेकेदार की लाश का खुलासा: कर्ज के रुपए मांगने पर मार डाला

 धमतरी/ जिले के सोनामगर के शांता गुफा के पहाड़ियों में 2 सिंतबर को मिली ग्राम मोदे निवासी ज्योति प्रकाश की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, उसकी हत्या की गई थी। बताया गया कि ठेकेदार एक युवक से अपने रुपए वापस मांग रहा था। इसी बात से आरोपी नाराज हो गया और उसने 3 लोगों को दूसरे जिले से बुलाया। इसके बाद चारों ने मिलकर ठेकेदार की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम मोदे निवासी ज्योति प्रकाश (35) की लाश मिली थी। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था। लाश मिलने के बाद से ही पुलिस इस केस में हत्या वाले एंगल से ही जांच कर रही थी। ज्योति प्रकाश ग्राम पंचायतों में ठेकेदार किया करता था। ऐसे में पुलिस ने रुपए के लेन-देन में ही उसकी हत्या की आशंका जताई थी।

वापस नहीं कर रहा था रुपए
पुलिस इस केस में जांच कर ही रही थी। इस बीच पता चला कि ज्योति प्रकाश ने कुछ समय पहले ग्राम सिरसीदा निवासी लोकेश कुमार सोनडरे (29) को रुपए दिए थे। लेकिन लोकश उसे रुपए वापस नहीं कर रहा था। ये पता चलने के बाद पुलिस ने लोकेश को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में ही उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया था।

12 लाख रुपए लिए थे
आरोपी लोकेश ने बताया कि मैंने ज्योति प्रकाश से 12 लाख रुपए कर्ज लिए थे। वही पैसे वो बार-बार मुझसे मांग रहा था। मगर पैसे नहीं होने के कारण नहीं लौटा पाया। इसके बावजूद वो मुझ पर दबाव बना रहा था। इसी बात से मैं तंग आ गया था। फिर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया और मुंगेली से नाबालिग, दीप कुमार पाटले, अमर सिंह जांगड़े को पैसे देकर हत्या करने के लिए बुलाया था।

बहाने से ले गए और मार दिया
आरोपी ने बताया कि तीनों को बुलाने के बाद हम सभी 1 सितंबर की रात को ज्योति प्रकाश के घर गए थे। वहां से हम उसे किसी बहाने से सोनामगर के शांता गुफा के पहाड़ियों में ले गए। वहां हमने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर ज्योति प्रकाश की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को वहीं छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने लोकेश की निशानदेही पर नाबालिग, दीप कुमार पाटले, अमर सिंह जांगड़े को भी गिरफ्तार किया है। रविवार को पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

‘हल्ला बोल’ रैली में जमकर बरसे राहुल गांधी, बोले- हमें बोलने नहीं दिया जाता…महंगाई, नफरत सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

‘हल्ला बोल’ रैली में जमकर बरसे राहुल गांधी, बोले- हमें बोलने नहीं दिया जाता…महंगाई, नफरत सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रैली किया। वहीं रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की जा रही है क्योंकि हमारे सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने विपक्ष को संदेश दिया है और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।

रैली में राहुल गांधी ने उद्योगपतियों से लेकर मीडिया तक पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से देश में नफरत और लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। देश में महंगाई और बेरोजगारी का डर बढ़ रहा है और इसके परिणामस्वरूप नफरत बढ़ रही है, नफरत से देश कमजोर होता है। राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला लेकिन मोदी सरकार ने मात्र 8 साल में 23 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया।

हमें बोलने नहीं दिया जाता- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए सरकार ने सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। संसद में विपक्ष के नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता। चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर सरकार का दबाव बना हुआ है। इसलिए अब हम जनता के बीच में जाकर, जनता को देश की सच्चाई बताएंगे। इसीलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। उनके ‘विपक्ष’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर दूसरे दलों के नेताओं को संदेश माना जा रहा है कि 2024 के चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एकसाथ आना होगा।

केंद्र सरकार पर वार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार देश में डर पैदा कर रही है ताकि हिंदुस्तान में नफरत बढ़े। इससे महंगाई, बेरोजगारी और भविष्य का डर बढ़ रहा है। बीजेपी और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं। देश में बढ़ रहे इस डर का फायदा केवल दो उद्योपति उठा रहे हैं। आपके डर और नफरत का फायदा इन्हीं के हाथों में जा रहा हैं। बीते 8 साल में किसी और को कोई फायदा नहीं हुआ। तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है।

6 मंत्रियों के साथ दिल्ली पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

6 मंत्रियों के साथ दिल्ली पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

 नई दिल्ली: देशभर में बढ़ते महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली का आह्वान किया है। वहीं इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने 6 मंत्रियों के साथ रैली में शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित छह मंत्री इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस रैली में छत्तीसगढ़ के चार हजार नेता-कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात 9.30 दिल्ली के लिए रवाना हुए। रात में उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद वे छत्तीसगढ़ सदन में रुके। सुबह वे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ एआईसीसी सचिव और विधायक विकास उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार और एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी और प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल आदि नेता भी वहां पहुंचे थे। यहां से सभी नेताओं को बसों से रामलीला मैदान ले जाया गया है।

कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, देश भर में आम जनता महंगाई से त्रस्त है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजित की है। इस रैली को मुख्य रूप से राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

म्यूजिक टीचर गिरफ्तार: स्कूल में 7वीं क्लास की छात्रा को अकेले बुलाकर किया ऐसा काम

म्यूजिक टीचर गिरफ्तार: स्कूल में 7वीं क्लास की छात्रा को अकेले बुलाकर किया ऐसा काम

 भिलाई: संगीत टीचर ने अपनी 11 साल की स्टूडेंट्स के साथ छेड़छाड़ कर गंदी हरकत करने की कोशिश की। शिकायत के बाद स्मृति नगर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार उसके खिलाफ धारा 354, 8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह पूरा मामला भिलाई के कोहका क्षेत्र में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का है।

छात्रा को स्कूल में अकेले पाकर...
स्मृतिनगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल आर्य नगर कोहका की है। यहां पदस्थ संगीत शिक्षक राम अवतार कलिहारी (49) बच्चों को म्यूजिक सिखाता है। 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे स्कूल में 7वीं की पढ़ने वाली छात्रा को अकेले पाकर अध्यापक ने अपने पास बुलाया। इसके बाद वह उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा।

दो दिनों तक डरी और गुमसुम रही छात्रा
उसकी हरकतों से बच्ची काफी डर गई। इसके बाद बच्ची अपने घर आई। दो दिनों तक बच्ची काफी डरी और गुमसुम सी थी। यह देख परिजनों ने बच्ची से प्यार से पूछा तो उसने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन काफी भड़क गए और उन्होंने स्मृति नगर चौकी में मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अपनी मौसी के घर रहती थी
बच्ची के माता पिता मरोदा में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। बच्ची अपनी मौसी के पास कोहका में रहकर पढ़ाई कर रही है। बच्ची पढ़ने में काफी तेज थी, लेकिन इस घटना के बाद से बाद वह काफी सहमी सहमी सी रह रही है।

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप
बच्ची के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी तो प्रधानाचार्य और अध्यक्ष ने उन्हें अपने पास बुलाया। उन्होंने पहले तो स्कूल की रेपोटेशन खराब होने की बात कहते हुए मामले को दबाने की बात कही। जब परिजन नहीं माने तो उन्होंने उन्हें धमकी तक दी गई।

13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे सरपंच, राजधानी में ‘हल्ला बोल’ की तैयारी

13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे सरपंच, राजधानी में ‘हल्ला बोल’ की तैयारी

 बलौदाबाजार: 13 सूत्रीय मांगो को लेकर सरपंच हड़ताल पर उतर गए हैं। बता दें कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। 10 सितम्बर को राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
दरअसल, 13 सूत्रीय मांग के साथ बलौदाबाजार जिले के सरपंचों ने काम बंद कलम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह जानकारी समस्त सरपंच संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सरपंच सदस्य द्वारा दिया गया है। सरपंच संघ ने अपनी तेरह सूत्री मांगों में सरपंचों एवं पंचों का मानदेय वृद्धि कर 20 हजार और 5 हजार रुपये करने की मांग की है।

पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, 9 साल तक किया बर्दाश्त

पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, 9 साल तक किया बर्दाश्त

 जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक प्रेमी के चलते पति के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना स्थल से सुसाइड नोट को भी बरामद किया गया,जिसमें पत्नी के प्रेमी पुरंदर यादव को जिम्मेदार बताया गया है। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला बगीचा के खंताडाँड़ का है, जहां बीती रात मृतक रोहित यादव पिता हरिराम यादव ने अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके लिए उसने अपने सुसाइड नोट में पुरंदर यादव निवासी लसिअम्बा करडेगा को जिम्मेदार बताया है।

मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। परिजन ने बताया कि मृतक का लगभग 9 वर्ष पहले विवाह हुआ था।पत्नी के प्रेम संबंध को लेकर वह परेशान था। बीती रात किसी बात को लेकर विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि लगातार पारिवारिक जीवन में तनाव के कारण मृतक काफी दिनों से परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ : चूहे का पीछा करते हुए आ रहे सांप ने डेढ़ साल के मासूम को डसा

छत्तीसगढ़ : चूहे का पीछा करते हुए आ रहे सांप ने डेढ़ साल के मासूम को डसा

 भिलाई । अंजोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम सिलौदी में एक डेढ़ साल के बच्चे को सांप ने डस लिया। शुक्रवार की शाम को बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक चूहे का पीछा करते हुए सांप वहां से गुजरा। सामने बच्चे को देखकर सांप ने उसे डस लिया। परिवार वालों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंंचाया। जहां कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। अंजोरा चौकी पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुुरू की है।

पुलिस ने बताया कि पारधी पारा ग्राम गनियारी भिलाई-3 निवासी लक्ष्मीनारायण पटेल के डेढ़ वर्षीय बेटे निलेश पटेल को शुुक्रवार की शाम को सांप ने डस लिया। बच्चे की मां हितेश्वरी पटेल उसे साथ में लेकर तीज मनाने के लिए ग्राम सिलौदी स्थित अपने मायके आई हुई थी। परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे।

इसी दौरान शाम को करीब चार बजे सांप ने बच्चे को डस लिया। परिवार वालों ने देखा कि बाहर से एक चूहा भागते हुए बच्चे के बगल से गुजरा। उसके पीछे-पीछे आ रहे सांप ने बच्चे को सामने देखा तो उसने बच्चे के बाएं जांघ में डस लिया। परिवार वालों ने सांप को काटते देखा तो वे बच्चे को तुुरंत लेकर अस्पताल गए। लेकिन, बच्चे की जान नहीं बच सकी।

Godhan Nyay Yojana: मुख्यमंत्री कल हितग्राहियों के खाते में करेंगे पांच करोड़ से ज्यादा का भुगतान

Godhan Nyay Yojana: मुख्यमंत्री कल हितग्राहियों के खाते में करेंगे पांच करोड़ से ज्यादा का भुगतान

 रायपुर। Godhan Nyay Yojana: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पांच सितंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पांच करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करेंगे। वह पशुपालक ग्रामीणों, गोठानों से जुड़ी महिला समूहों और गोठान समितियों को पांच करोड़ नौ लाख रुपये की राशि आनलाइन जारी करेंगे।

इसमें 15 से 31 अगस्त तक राज्य के गोठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 1.34 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 2.69 करोड़ रुपये भुगतान किया जाएगा। इसमें गोठान समितियों को 1.48 करोड़ और महिला समूहों को 93 लाख रुपये की लाभांश राशि शामिल हैं। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 335 करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रुपये की बोनस राशि भी शामिल है। पांच सितंबर को भुगतान के बाद यह आंकड़ा 340 करोड़ 35 लाख रुपये हो जाएगा।