CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
तुम सिर्फ मेरी हो ये जान लो…अलविदा बेबी, लड़के ने वाट्सअप पर मैसेज कर किया सुसाइड

तुम सिर्फ मेरी हो ये जान लो…अलविदा बेबी, लड़के ने वाट्सअप पर मैसेज कर किया सुसाइड

 कोरबा। एकतरफा प्यार में एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जान देने से पहले वॉट्सऐप पर लड़की को प्यार का इजहार करते हुए मैसेज भेजा और ‘अलविदा’ बेबी लिखा और एक गाना भी सेंड किया था। फिलहाल पुलिस युवक के मोबाइल के मैसेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है। घटना रजगामार चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ निवासी रितिक खड़िया (19) कोरबा के बुंदेली गांव में अपने नाना-नानी के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वो कहीं से घूमकर घर लौटा और उनसे कुछ पैसे मांगे। पैसे मिलने पर वो फिर से कहीं चला गया। कुछ देर बाद वो फिर से घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। घरवालों को लगा कि वो बाहर से खाकर आया होगा और सो रहा है। काफी समय बीतने के बाद भी जब कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजन देखने गए।

रितिक कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस को रितिक के मोबाइल से वॉट्सऐप चैटिंग मिली है। इससे शंका है कि एक तरफा प्यार के चलते उसने यह कदम उठाया है। हालांकि परिजन अभी कुछ बोल नहीं रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, युवक रितिक बुंदेली गांव में रहने वाली किसी लड़की से प्रेम करता था। आखिरी बार WhatsApp पर की गई चैटिंग से पता चला है कि लास्ट मैसेज उसने उसी लड़की को किया था। उसने मैसेज में लिखा था- ”Love you janu सिर्फ मोर अस जान ले, जात ह मैं मरे ब, अलविदा बेबी”.. यानी मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुम सिर्फ मेरी हो ये जान लो। मैं मरने जा रहा हूं, अलविदा बेबी।

सैड सॉन्ग भी किया था सेंड

मैसेज लिखकर उसने अपनी प्रेमिका को सैड सॉन्ग का वीडियो भी डाला, जिसमें प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका उसकी लाश पर रोती नजर आती है। इसके बाद उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर कर जान दे दी। कोरबा जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के मोबाइल के मैसेजेज़ और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि फिलहाल परिजन या पुलिस खुलकर कुछ भी मामले में कहने से बच रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले को दी कई सौगातें, नवापारा में स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, सड़क, सामुदायिक भवन, विद्यालय भवन की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले को दी कई सौगातें, नवापारा में स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, सड़क, सामुदायिक भवन, विद्यालय भवन की घोषणा

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के नवापारा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत मुनीचुआँ आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने काशी फूल की टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नवापारा में उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने, ग्राम कठानी में उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन निर्माण, ग्राम पंचायत मिडमिडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन, एकताल मार्ग से लहंगापाली तक सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत पुसौर के बोराडीपा में सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन, ग्राम मल्दा में पहुँचविहीन ग्राम सोडकला तक सड़क, मुनिचुआं आश्रम परिसर में बाउण्ड्री वाल निर्माण, पुसौर के बड़ी हरदी में मिनी स्टेडियम, महानदी के समीप सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ राहत केंद्रों का निर्माण, रेंगालपाली में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ग्राम नवापारा में छत्तीसगढ़ महातारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। भेंट-मुलाकात के दौरान किसान श्री बसंत कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 94-94 हजार रूपए की दो किश्त मिल गई है। हाफ बिजली बिल योजना के तहत 9 हजार 194 रूपए की छूट मिली है। इसके अलावा अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना के तहत 70 हजार रूपए कर्ज से मुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री ने बसंत कुमार को चुटकी लेते हुए कहा कि इतना फायदा हुआ है कि बहु को भी कुछ लाकर देना।

इसी प्रकार लाल कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं गोधन न्याय योजना के तहत हर महीने करीब 36 हजार रूपए के गोबर बेचता हूं। इससे वे घर गृहस्थी की जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभा रहे है। साथ ही मुलू राम सहित अनेक ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। नवापारा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आए श्री मृत्युंजय कुमार ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उन्हें शासन की हरियाली योजना के तहत अपनी निजी भूमि पर 5 हजार सागौन के पौधे रोपित किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत अब तक 32 हजार 300 रूपए का लाभ हुआ है।

ACCIDENT : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

ACCIDENT : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

 रायपुर। राजधानी रायपुर में दो बड़े सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार गिरौद गांव के संगवारी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने 2 अज्ञात बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला धरसीवां की सिलतरा चौकी इलाके का है।

वहीं दूसरे हादसे में रिंगरोड नंबर 1 सरोना स्थित जीप शोरूम के सामने पैदल जा रहे युवक को एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। जिससे राहगीर की मौके पर मौत हो गई है। मामला डीडी नगर थाना इलाके का है।

मछली मार्केट में खून से लथपथ मिली व्यापारी की लाश, सीने पर पत्थर पटक कर हत्या

मछली मार्केट में खून से लथपथ मिली व्यापारी की लाश, सीने पर पत्थर पटक कर हत्या

 भिलाई। भिलाई पावर हाउस मछली मार्केट में एक शख्स की हत्या कर दी। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई पर लगाया जा रहा है। छावनी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर शकील से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 48 साल का मो. फिरोज पुत्र मो. वकील चिल्हर मार्केट में मछली बेचने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। फिरोज रोज की तरह गुरूवार को भी रात में खाना खाकर मछली मार्केट में छोटेलाल चौधरी के गोदाम के सामने सोया था। गुरूवार सुबह लोगों ने फिरोज की खून से लथपथ लाश देखी। उसके सीने में किसी ने बड़ा से पत्थर पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में परिजनों ने शकील पर हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस शकील को पकड़कर थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आसपास के लोगों ने बताया कि मो. फिरोज का उसके छोटे भाई शकील से पारिवारिक विवाद था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा व मारपीट हो चुकी है। फिरोज छावनी थाने में शकील के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा चुका है।

रायगढ़ विधानसभा के दौरे पर रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, लोगों से करेंगे भेंट मुलाकात

रायगढ़ विधानसभा के दौरे पर रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, लोगों से करेंगे भेंट मुलाकात

 रायगढ़: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस लाईन हेलीपैड से रायगढ़ विधानसभा के दौरे पर रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री आज रायगढ़ जिले के ग्राम नवापारा और लोइंग में लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। आम लोगों के बीच शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहीं आज शाम को रायगढ़ में रोड शो में शामिल होने के बाद विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे

Transfer Breaking : एक एसआई और 3 एएसआई समेत सैंकड़ों पुलिस कर्मियों का तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी सूची

Transfer Breaking : एक एसआई और 3 एएसआई समेत सैंकड़ों पुलिस कर्मियों का तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी सूची

 कोरबा। CG Transfer Breaking छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां बड़ी संख्या में एक की जगह पर लंबे समय से जमें पुलिसकर्मियों को तबादला किया गया है। इस संबंध में एसपी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक कुल 135 पुलिसकर्मियों को तबादला किया है। इमें एक एसआई, 3 एएसआई और 131 आरक्षक शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से लेंगे फीडबैक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से लेंगे फीडबैक

 रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel ( आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ विधानसभा( raigarh vidhansabha) क्षेत्र के दौरे परे रहेंगे

बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस लाईन से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.15 बजे रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम नवापारा पहुंचेंगे और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 2.20 बजे रायगढ़ विकासखंड के ग्राम लोइंग पहुंचेंगे और वहां भोजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम लोइंग से कार द्वारा शाम 4.55 बजे रायगढ़ पहुंचकर रोड-शो में शामिल होंगे और वहां शाम 6.30 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रायगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।

CGPSC प्यून भर्ती परीक्षा: 91 पोस्ट के लिए 8वीं पास से लेकर बड़े डिग्रीधारियों ने भी किया आवेदन

CGPSC प्यून भर्ती परीक्षा: 91 पोस्ट के लिए 8वीं पास से लेकर बड़े डिग्रीधारियों ने भी किया आवेदन

 रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से होने वाली प्यून भर्ती भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास मांगी गई थी, लेकिन पता चला है कि इसमें ऐसे इंजीनियरिंग, एमएससी और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्रीधारियों ने भी आवेदन कर दिया है, जो इससे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और पहले भी ऐसे एग्जाम दे चुके हैं। इनका लक्ष्य यही है कि हजारों अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने पीएससी की अन्य परीक्षाएं भी दी हैं, लेकिन अब उनकी उम्र की सीमा खत्म हो रही है।

यदि वे चपरासी के पद पर सिलेक्ट होते हैं, तो नियमानुसार उन्हें परीक्षा देने के लिए उम्र में छूट मिल जाएगी। इस तरह से मुकाबला कड़ा गया है। प्यून भर्ती के 91 पोस्ट के लिए 2.25 लाख परीक्षा देंगे। यानी 1 पद के लिए करीब ढाई हजार दावेदार हैं। प्यून भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 सितंबर को होगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) से इसकी तैयारी की जा रही है। यह पहला अवसर है, जब चतुर्थ श्रेणी की भर्ती परीक्षा पीएससी से आयोजित की जाएगी।

शिक्षाविदाें ने बताया कि यह पोस्ट प्यून के लिए है, लेकिन प्रतिस्पर्धा इसमें भी ज्यादा है। क्योंकि, इसके लिए बड़ी डिग्री वाले अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है। इसी तरह पहले से राज्य सेवा परीक्षा व अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ऐसे अभ्यर्थियों ने भी फार्म भरा है जो पिछले कुछ वर्षों से लगातार तैयारी में जुटे हैं।शेष|पेज 9

कोचिंग इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों का कहना है कि कोचिंग में प्यून भर्ती के नाम से कोई बैच नहीं है, न ही जिसने फार्म भरा है वह खुलकर बता रहा है कि प्यून भर्ती के लिए आवेदन किया है। लेकिन यह बात साफ है कि जो पीएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने भी फार्म भरा है। क्योंकि कई लोग ऐसे हैं, जो एक सुरक्षा चाहते हैं और दूसरा सिलेक्ट होने के बाद अन्य परीक्षाओं के लिए आयु में छूट मिल जाएगी।

लिखित परीक्षा का सिलेबस पीएससी की बाकी परीक्षाओं जैसा
शिक्षाविदों का कहना है कि प्यून भर्ती के जो लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी उसका सिलेबस द्वितीय व तृतीय श्रेणी की भर्ती परीक्षाओं जैसा ही है। छत्तीसगढ़ एवं भारत का सामान्य ज्ञान, सामान्य इंग्लिश, सामान्य हिंदी, सामान्य गणित, छत्तीसगढ़ी भाषा से संबंधित प्रश्न आते हैं। हालांकि, इन परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों को स्तर थोड़ा कठिन रहता है। जबकि प्यून भर्ती में पूछे जाने वाले सवाल ज्यादा कठिन नहीं होंगे। क्योंकि, इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास मांगी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गांव की समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, सीएम भूपेश ने पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, सीएम भूपेश ने पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर अपने रायपुर स्थित निवास में विराजे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बता दें कि मुख्यमंत्री आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे। वहां से रात्रि में वे रायपुर लौटे। इसके पहले आज शाम मुख्यमंत्री बघेल की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और मुख्यमंत्री के परिजनों ने विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री निवास में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की।

TRANSFER : छत्तीसगढ़ में वनरक्षकों का हुआ तबादला, DFO ने किया आदेश जारी

TRANSFER : छत्तीसगढ़ में वनरक्षकों का हुआ तबादला, DFO ने किया आदेश जारी

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में करीब 5 साल के बाद वनरक्षकों के तबादले किए गए हैं। मरवाही DFO दिनेश पटेल ने 18 वनरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया।

लिस्ट में मरवाही वनमंडल के अंतर्गत आने वाले चारों रेंज में सालों से पदस्थ वनरक्षकों के नाम शामिल हैं। मरवाही DFO दिनेश पटेल ने कहा कि जल्द ही अभी और वनरक्षकों के तबादले किए जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आज अहम बैठक: लिया जा सकता हैं हड़ताल को लेकर महत्वपूर्ण फैसला

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आज अहम बैठक: लिया जा सकता हैं हड़ताल को लेकर महत्वपूर्ण फैसला

 रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आज अहम बैठक होने वाली है। सभी संगठनों के संयोजक की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज दोपहर 2 बजे राजपत्रित कार्यालय में होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में हड़ताल को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता हैं। बता दें कि, कल प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने अधिकारी-कर्मचारियों से आंदोलन खत्म करने की अपील की थी। साथ ही सीएम बघेल ने कर्मचारी हित में फैसला लेने का भी भरोसा दिया है।

बता दें कि, इस महीने की 13 तारीख को महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी, जिसके बाद डीए में छह प्रतिशत की वृद्धि करने की सहमति दी गई थी। साथ ही सातवें वेतनमान के आधार पर आवास भत्ता (एचआरए) में बढ़ोतरी की मांग पर विचार करने का भी आश्वासन दिया था।

16 अगस्त को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन कर्मचारी इससे संतुष्ठ नहीं हुए तथा 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। राज्य में कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल के कारण शासकीय कार्यालयों में काम नहीं हो रहा है तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री बोले- काम पर लौटें कर्मचारी, 2 तारीख तक लौट गए तो ठीक नहीं तो कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री बोले- काम पर लौटें कर्मचारी, 2 तारीख तक लौट गए तो ठीक नहीं तो कार्रवाई होगी

 रायपुर। हिमाचल प्रदेश से लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हड़ताली कर्मचारियों को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, अब वह लोग हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौट आएं। दो तारीख तक लौट आए तो कोई बात नहीं है। उसके बाद तो सर्विस ब्रेक भी होगा और तनख्वाह काटने की भी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कितने दिन तक हड़ताल करेंगे, अब वापस लौट आना चाहिए। छह प्रतिशत डीए तो पहले ही बढ़ा दिया गया है। अब हठधर्मिता छोड़ें और काम पर लौट आएं। मुख्यमंत्री से मुलाकात की कर्मचारियों की मांग पर भूपेश बघेल ने कहा, मुझसे मिलकर गए हैं, उसके बाद ही हड़ताल किए। पहले मिले तो मैंने कहा, छह परसेंट दे देंगे फिर से काम पर लौट गए। दूसरा ग्रुप भी आया तो मैंने कहा, चलो काम पर लौटो।

 

मुझसे मिलकर ही तो हड़ताल में गए हैं। काम पर लौटो उसको बाद मिल लो, इसमें मुझे कोई तकलीफ थोड़े ही है। पहले काम पर लौटें तो सही। हड़ताल खत्म नहीं हाेने की स्थिति में कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, जो लौट आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। जो आदेश है वह तो है। एक-दो तारीख तक ज्वाइन कर लेते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होगी। उसके बाद सर्विस ब्रेक भी होगा और तनख्वाह काटने की भी कार्रवाई होगी।

BREAKING : पुलिसकर्मी को नशे में मारपीट करना पड़ा भारी, एसएसपी ने किया निलंबित

BREAKING : पुलिसकर्मी को नशे में मारपीट करना पड़ा भारी, एसएसपी ने किया निलंबित

 रायपुर। शराब के नशे में मारपीट करना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया है। मामले में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित आरक्षक का नाम प्रशांत शुक्ला है।

CG NEWS : जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS : जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 धमतरी। जिले में एक कैदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। उस पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई थीं। कोर्ट ने उसे एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

जानकारी के अनुसार कैदी अरबाज खान उर्फ अल्लू (19 साल) शहर के लालबगीचा वार्ड का रहने वाला था। इसने बैरक क्रमांक 6 में फांसी लगाकर खुदकुशी की। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि अरबाज खान के ऊपर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। उस पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई थीं। कोर्ट ने उसे एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। अरबाज खान आपराधिक प्रवृत्ति का था। इससे पहले भी वो जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी के मामले में फंस चुका था।

अधिकारियों की मौजूदगी में शव का परीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया। जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि आत्महत्या के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

नक्सलियों ने बस में लगाया बैनर-पोस्टर

नक्सलियों ने बस में लगाया बैनर-पोस्टर

 कांकेर। जिले के धुर नक्सल क्षेत्र कोयलीबेड़ा में मुख्य बाजार में नक्सलियों ने बैनर लगाकर मानवाधिकार कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया है. इसके साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचार का विरोध करने की आम जनता से अपील की है.

नक्सलियों के मुख्य बाजार में बैनर लगाए जाने से कोयली बेड़ा के निवासियों में दहशत व्याप्त हो गई है. सूचना पर कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने सभी बैनरों को जब्त करने के साथ बैनर लगाने वालों की पतासाजी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी चाणक्य नाग ने बताया कि बैनर नक्सलियों ने लगाए हैं या किसी शरारती तत्व की करतूत है, इस संबंध में जांच जारी है. हालांकि, सभी बैनरों को जब्त कर लिया गया है.

6 फर्जी नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरपंच से मांगे थे 5 लाख की फिरौती

6 फर्जी नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरपंच से मांगे थे 5 लाख की फिरौती

 रायपुर/गरियाबंद। 6 फर्जी नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल मामला जिला गरियाबंद के थाना छुरा क्षेत्र का है जहां 06 आरोपियों ने फर्जी नक्सली बनकर सरपंच से 5 लाख रुपये की उगाही करने वाले सभी 6 फर्जी नक्सलियों को जिला पुलिस गरियाबंद ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किये हैं।

थाना छुरा में प्रार्थी हेमू नागेश पिता विष्णु राम उम्र 30 साल निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3-04 नकाबपोस हथियारबन्द नक्सली इनके घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग किया. जिस रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 107/2022 धारा 323, 458, 384, 34, 386, 387, 419, 398 भादवि दर्ज किया गया।

मामले कि गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी छुरा ने जिला के आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गयी। जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जे०आर० ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक, व उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के पर्यवेक्षण में स्पेशल टीम गठित कर प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पश्चात स्पेशल टीम, सायबर सेल एवं थाना छुरा के टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया था, विश्वस्त मुखबिर द्वारा दिये गए सूचना में आधार पर संदेही प्रह्लाद नायक, रोहित नायक, गेमेन्द्र ध्रुव, ओमप्रकाश निषाद, गौतम चक्रधारी एवं पायल मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी 6 आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल कर घटना को अंजाम देने में उपयोग किये एयर गन तथा नक्सली वर्दी एवं अन्य सामग्री को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा, स्पेशल टीम प्रभारी प्र०आर० अंगद राव ,चूड़ामणि देवता, आरक्षक सुशील पाठक रविंद्र सिन्हा, हरीश साहू, यादराम ध्रुव, साथ ही थाना छुरा से सहायक उपनिरीक्षक सुरेश निषाद, प्र०आर०हीरालाल चंद्राकर, तुलाराम, उमेश शांडिल्य ,आरक्षक माधव साहू, दयानंद गौड़, राजेंद्र गायकवाड, सूर्यकांत राय की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

01 *प्रहलाद नायक पिता विजय नायक उम्र 40 साल निवासी पिपरहट्टा थाना छुरा,*

02. रोहित नागेश पिता भादुराम उम्र 30 साल निवासी कोचेंगा थाना शोभा,*

03. गेमेंद्र ध्रुव पिता जागेश्वर राम उम्र 23 साल निवासी पोखरा थाना राजिम,*

04. ओमप्रकाश उर्फ छोटू पिता हेमलाल निषाद उम्र 25 साल निवासी पोखरा थाना राजिम,*

05. गौतम चक्रधारी पिता जनकराम उम्र 31 साल निवासी करेली थाना शोभा,*

06. पायल मानिकपुरी पिता कंचन्दास उम्र 31 साल निवासी बिलाईगढ़ कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार, वर्तमान पता सढ्ढु मोवा रायपुर

ब्लैकमेल कर 18 लाख रुपये की लूट, फर्जी महिला पुलिस अधिकारी बनकर की ठगी, पुलिस ने दबोचा

ब्लैकमेल कर 18 लाख रुपये की लूट, फर्जी महिला पुलिस अधिकारी बनकर की ठगी, पुलिस ने दबोचा

 भिलाई: ब्लैकमेल करने वाली एक फर्जी महिला पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियां महिला पुलिस अफसर बनकर वारदात को अंजाम दिया करती थी। प्रार्थी से बीते 2 साल के दौरान उसे डरा-धमका कर खाते में 18 लाख रुपये जमा करवा लिया था।

आरोपियां बलात्कार के मामले की शिकायत व वीडियो उपलब्ध होने का डर दिखा कर पैसा मांगती थी। वहीं प्रार्थी से डरा – धमका कर लिये गये रकम को मकान बनवाने , बोर खुदवाने तथा ईलाज करवाने में खर्च कर चुकी है। आरोपिया के कब्जे से पुलिस ने मोबाईल फोन, सीम कार्ड, ए.टी.एम. कार्ड और बैंक पासबुक जब्त की है।

सीएम भूपेश बघेल हुए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना: बोले- झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ आए हैं, उनका स्वागत है

सीएम भूपेश बघेल हुए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना: बोले- झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ आए हैं, उनका स्वागत है

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि 'झारखंड के विधायक आए हैं और जिस तरह से भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है, ऐसी स्थिति में विधायकों को सुरक्षित रखने का फैसला किया है। वे छत्तीसगढ़ आए हैं, उनका स्वागत है।'

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। सीएम बघेल शिमला में पार्टी नेताओं के साथ आज बैठक करेंगे। 10.30 बजे वे पंजाब के चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा शिमला के लिए रवाना होंगे। शिमला में तय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे शाम 7 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

झारखंड के सियासी संकट पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान: बोले- बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है

झारखंड के सियासी संकट पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान: बोले- बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है

 रायपुर: झारखंड के सियासी संकट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। हिमाचल प्रदेश दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, झारखंड के विधायक आए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। पश्चिम बंगाल में 3 विधायक पकड़े गए थे। अभी जिस प्रकार से स्थितियां चल रही हैं। इलेक्शन कमीशन ने राजभवन को पत्र दिया है। 1 सप्ताह हो गया है, लेकिन राजभवन से लिफाफा खुल ही नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब यही है कि इसके अंदर खाने में कुछ-कुछ पक रहा है, तो ऐसी स्थिति में वहां के विधायकों को सुरक्षित रखने का फैसला किया गया है। इस बीच उन्होंने रमन सिंह के आरोप पर भी पलटवार किया। रमन सिंह के उठाए सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के दूसरे पार्टी के विधायकों को उठा-उठा कर ले गए, उस समय उनकी बोलती बंद क्यों थी? उस समय बोलना था।

युवक ने फेसबुक पर की महिला से दोस्ती: फिर होटल में बुलाकर किया रेप और वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

युवक ने फेसबुक पर की महिला से दोस्ती: फिर होटल में बुलाकर किया रेप और वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तारबाहर थाने में एक 38 वर्षीय महिला ने रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला खैरागढ़ राजनांदगांव की है। पंजाब के एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। सन 2019 में युवक ने उसे बिलासपुर आने की बात बताई और मिलने के लिए कहा।

महिला ने यहां एक होटल में उससे मुलाकात की, इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। महिला को जब वीडियो की जानकारी मिली तो उसने युवक से दूरी बना ली। पीड़िता अब विवाह करना चाहती है, लेकिन युवक बार-बार उसे मिलने के लिए दबाव बना रहा है। साथ ही कह रहा है कि शादी के बाद भी वह उसके साथ संबंध बनाकर रखे वरना वह वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने खैरागढ़ थाने में शून्य में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत तारबाहर, बिलासपुर पुलिस को भेजा गया है। तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

CG में गणेश चतुर्थी के पहले दिन डबल मर्डर: दो युवकों पर चाकूओ से ताबड़तोड़ हमला

CG में गणेश चतुर्थी के पहले दिन डबल मर्डर: दो युवकों पर चाकूओ से ताबड़तोड़ हमला

 राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र में आज में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुये है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।जानकारी के मुताबिक, नंदई चौक के पास आज सुबह साढ़े पांच बजे कुछ युवकों ने गौरी नगर निवासी 26 वर्षीय कन्हा सारथी और नंदई निवासी जितेंद्र साहू पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कान्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनो मृतक आदतन अपराधी थे, जिन पर जिले के कई थानों में अपराध दर्ज था। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। हत्या किसने और क्योंकि अभी स्पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

राजनांदगांव सीएसपी आईपीएस गौरव राय ने बताया कि कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारनों का पता लगाया जा रहा है। 

मैत्रीबाग में शेर का निधन, वन विभाग की टीम ने किया अंतिम संस्कार

मैत्रीबाग में शेर का निधन, वन विभाग की टीम ने किया अंतिम संस्कार

 भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग में 30 अगस्त को सफेद नर शेर का निधन हो गया. वन विभाग की टीम ने उनका अंतिम संस्कार किया. इस शेर को कैंसर हो गया था और इसका इलाज मैत्री बाग के चिकित्सक और अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्गदर्शन में चल रहा था. अथक प्रयासों के बावजूद इसे नहीं बचाया जा सका.

मैत्री बाग में जन्में इस नर शेर किशन की उम्र 9 वर्ष थी. उसका जन्म 2013 में हुआ था. इसके पिता का नाम सुन्दर और मां का नाम कमला था. वन विभाग के अधिकारी कंजरवेटर आफ फारेस्ट, डीएफओ, एसडीओ, दुर्ग व शासकीय चिकित्सक की मौजूदगी में आज इस शेर का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया.

 
गणेशजी की स्थापना और पूजा के लिए दिनभर में कुल 5 शुभ मुहूर्त...जानिए आसान स्टेप्स में पूजन विधि, मंत्र और आरती

गणेशजी की स्थापना और पूजा के लिए दिनभर में कुल 5 शुभ मुहूर्त...जानिए आसान स्टेप्स में पूजन विधि, मंत्र और आरती

 रायपुर. 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर गणेशजी की स्थापना और पूजा के लिए दिनभर में कुल 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे। सुबह 11.20 बजे से दोपहर 01.20 बजे तक का समय सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि इस वक्त मध्याह्न काल रहेगा, जिसमें गणेश जी का जन्म हुआ था।

तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव और पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र कहते हैं कि वैसे तो दोपहर में ही गणेश जी की स्थापना और पूजा करनी चाहिए। समय नहीं मिल पाए तो किसी भी शुभ लग्न या चौघड़िया मुहूर्त में भी गणपति स्थापना की जा सकती है। वैसे भी इस बार गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही और लंबोदर योग भी है।

इतनी सारी चीजों से पूजन न कर पाएं तो इसके लिए छोटी पूजा विधि

1. चौकी पर स्वस्तिक बनाकर एक चुटकी चावल रखें।
2. उस पर मौली लपेटी हुई सुपारी रखें। इन सुपारी गणेश की पूजा करें।
3. इतना भी न हो पाए तो श्रद्धा से सिर्फ मोदक और दूर्वा चढ़ाकर प्रणाम करने से भी भगवान की कृपा मिलती है।

किसी वजह से गणेश स्थापना और पूजा न कर पाएं तो क्या कर सकते हैं…

पूरे गणेशोत्सव में हर दिन गणपति के सिर्फ तीन मंत्र का जाप करने से भी पुण्य मिलता है। सुबह नहाने के बाद गणेशजी के मंत्रों को पढ़कर प्रणाम कर के ऑफिस-दुकान या किसी भी काम के लिए निकलना चाहिए।
(डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरूपति के मुताबिक)

गणपति पूजा से जुड़ी ध्यान रखने वाली बातें

1. गणेश जी की मूर्ति पर तुलसी और शंख से जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
2. दूर्वा और मोदक के बिना पूजा अधूरी रहती है।
3. गणपति के पसंदीदा फूल: जाती, मल्लिका, कनेर, कमल, चम्पा, मौलश्री (बकुल), गेंदा, गुलाब
4. गणपति के पसंदीदा पत्ते: शमी, दूर्वा, धतूरा, कनेर, केला, बेर, मदार और बिल्व पत्र
5. पूजा में नीले और काले रंग के कपड़े न पहनें।
6. चमड़े की चीजें बाहर रखकर पूजा करें और भगवान को अकेले कभी न छोड़ें।
7. स्थापना के बाद मूर्ति को इधर-उधर न रखें, यानी हिलाएं नहीं।

इस बार गणेश चतुर्थी पर पांच राजयोग और 300 सालों बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। वहीं, पूरे उत्सव के 10 दिनों के दौरान खरीदारी के 7 शुभ मुहूर्त भी रहेंगे। जिसमें आप इन्वेस्टमेंट से लेकर व्हीकल खरीदी तक कई शुभ काम कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल 2 और 3 सितम्बर को 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को देंगे महत्वपूर्ण सौगात

मुख्यमंत्री बघेल 2 और 3 सितम्बर को 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को देंगे महत्वपूर्ण सौगात

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 और 3 सितम्बर को छत्तीसगढ़ में 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण सौगात देंगे। इनमें मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 2 सितम्बर को दोपहर 1 बजे मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 28वां जिला ‘मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे।

इसी तरह 3 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 30वां जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ का शुभारंभ करेंगे। यहां कार्यक्रम के अध्यक्षता स्कूल शिक्षा तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल 3 सितम्बर को ही दोपहर 1 बजे खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 31वां जिला ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। नवगठित जिलों के शुभारंभ के अवसर पर मंत्रीगण सहित सांसद तथा विधायकगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि मोहला-मानपुर-चौकी जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन एक अलग जिले की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मोहला-मानपुर-चौकी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक हर्ष व्याप्त है। मोहला-मानपुर-चौकी क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है। नया जिला बन जाने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में और निकट तक पहुंचेगा और विकास कार्यों की गति बढ़ेगी। शासन के प्रयासों से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न, रोड कनेक्टिविटी के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। नया जिला बन जाने से इन क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी। मानपुर प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण है। यहां के सघन वनों में लघुवनोपज प्रचुर मात्रा में है। मोहला-मानपुर क्षेत्र जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। मोहला-मानपुर-चौकी जिला एक नये नक्शे के साथ आकार लेगा। नवीन जिला की भौगोलिक सीमाएं उत्तर में जिला राजनांदगांव के तहसील छुरिया, दक्षिण में तहसील दुर्गकोंदल, पखांजुर जिला कांकेर, पूर्व में तहसील डौंडी, डौंडी लोहारा जिला बालोद एवं पश्चित में महाराष्ट्र की सीमा से लगी हुई है। प्रस्तावित नवीन जिला मोहला-मानपुर-चौकी दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा। जहां जिले का नाम मोहला-मानपुर-चौकी होगा। नवीन गठित जिले में तहसीलों की संख्या 3 है जिसमें अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है। विकासखण्ड एवं जनपद पंचायत – अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है।

नवीन मोहला-मानपुर-चौकी में कुल ग्रामों की संख्या 499 है। भौगोलिक क्षेत्रफल कुल 2 लाख 14 हजार 667 हेक्टयर है। यहां कि कुल जनसंख्या 2 लाख 83 हजार 947 है जिसमें अनुसुचित जनजाति की कुल जनसंख्या 1 लाख 79 हजार 662 जो जिले कि कुल जनसंख्या का 63.27 प्रतिशत है। जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या 13 है, कुल पटवारी हल्का नम्बर 89 है, ग्राम पंचायत की संख्या 185 है। जिला मोहला-मानुपर-चौकी में थानों की कुल संख्या 9 है। विधानसभा क्षेत्र 2 तथा कुल मतदान केन्द्र संख्या 497 है।

प्रस्तावित गठित नवीन जिला मोहला-मानपुर-चौकी में अम्बागढ़ चौकी में ग्रामों की संख्या-158, मोहला में ग्रामों की संख्या 171 एवं मानपुर में ग्रामों की संख्या 170 है। इस नवीन जिले में भौगोलिक क्षेत्रफल अम्बागढ़ चौकी में 54 हजार 747 हेक्टेयर, मोहला में 70 हजार 301 हेक्टेयर एवं मानपुर में 89 हजार 619 हेक्टेयर है। अम्बागढ़ चौकी की जनसंख्या 1 लाख 08 हजार 334, मोहला की जनसंख्या 86 हजार 994 एवं मानपुर की जनसंख्या 88 हजार 619 है। जहां अनुसूचित जनजाति की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 52 हजार 786, मोहला में 60 हजार 950 एवं मानपुर में 65 हजार 926 है। अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत अम्बागढ़ चौकी में 48.73, मोहला में 70.06 एवं मानपुर में 74.39 है। नवीन जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 5, मोहला में 4 एवं मानपुर में 4 है। नवीन जिले में पटवारी हल्का नम्बर अम्बागढ़ चौकी में 33, मोहला में 28 एवं मानपुर में 28 है। अंबागढ़ चौकी में 69 ग्राम पंचायत, मोहला में 59 ग्राम पंचायत तथा मानपुर में 59 ग्राम पंचायत रहेंगे। राजनांदगांव जिले से अम्बागढ़ चौकी की दूरी 50 किलो मीटर, मोहला की दूरी 75 किलो मीटर, मानपुर की दूरी 100 किलो मीटर है। गठित नवीन जिले में अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत दो थाने अम्बागढ़ चौकी थाना एवं चिल्हाटी थाना है। मोहला के अंतर्गत मोहला थाना एवं मानपुर के अंतर्गत कुल 6 थाने खडग़ांव थाना, मानपुर थाना, कोहका थाना, सीतागांव थाना, मदनवाड़ा थाना एवं औंधी थाना है।

इसी तरह प्रस्तावित नवीन जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’, जिला रायगढ़ के उप-खण्ड सारंगढ़, तहसील सारंगढ़ एवं बरमकेला तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के उप-खण्ड बिलाईगढ़ तथा तहसील बिलाईगढ़ को समाविष्ट करते हुए नवीन जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ का सृजन किया गया है।

इसी तरह प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नए प्रशासनिक इकाई का स्वरूप लेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद नए जिले निर्माण के गठन के लिए राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो गई है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में जनसामान्य के और निकट पहुंचेगा। नए जिले को आकार देने का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा जहां जालबांधा को उप तहसील का दर्जा दिया गया। वहीं साल्हेवारा को तहसील का दर्जा देने के लिए राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है। जिससे जनसामान्य में उत्साह एवं हर्ष व्याप्त है। आने वाले समय में आम जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और इन क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन होंगे तथा तीव्र गति से विकास होगा। नया जिला बनने से जनआकांक्षाओं को अभिव्यक्ति मिली है और नई उम्मीद और नई संभावना के रास्ते खुले हैं। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला सघन वनों से आच्छादित है और प्रचुर मात्रा में वन संपदा से समृद्ध है।

प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिला दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा। इसके उत्तर में जिला कबीरधाम, दक्षिण में तहसील डोंगरगढ़, तहसील राजनांदगांव जिला-राजनांदगांव, पूर्व में तहसील साजा जिला-बेमेतरा, तहसील- धमधा जिला दुर्ग, पश्चिम में तहसील लांजी जिला- बालाघाट (मध्यप्रदेश) की सीमा से लगी हुई है। प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिले की जनसंख्या 3 लाख 68 हजार 444 है। कुल ग्रामों की संख्या 494 तथा 3 नगरीय निकाय हैं। दो उप खण्ड खैरागढ़ एवं गण्डई-छुईखदान होंगे। 3 तहसील गण्डई, छुईखदान, खैरागढ़ होंगे। वहीं 2 विकासखण्ड छुईखदान एवं खैरागढ़, 16 राजस्व निरीक्षक मंडल, 13 हजार 562 राजस्व प्रकरणों की संख्या, 1 लाख 18 हजार 183 हेक्टेयर कुल मकबूजा रकबा, 37 हजार 14 हेक्टेयर कुल गैर मकबूजा रकबा, 1 लाख 55 हजार 197 हेक्टेयर कुल राजस्व क्षेत्रफल, कुल खातेदारों की संख्या 1 लाख 53 हजार 663, 107 कुल पटवारी हल्का, 221 कुल ग्राम पंचायत, 338 कोटवार, 316 पटेल है। दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को राजनांदगांव जिला मुख्यालय आने के लिए 40 किलोमीटर लंबी दूर का सफर तय करना होता है। ऐसे में नया जिला बन जाने से उन्हें राहत मिलेगी और कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से होंगे। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने का फायदा आम जनता को मिलेगा। बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्यान्न लोगों तक आसानी से उपलब्ध होगी और सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन दूरस्थ अंचलों तक आसानी होगा। रोड कनेक्टिविटी, पुल-पुलिया के निर्माण से सुदूर वनांचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला के सघन वनों में लघु वनोपज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। कोदो, कुटकी, रागी, भेलवा, बहेड़ा, कालमेघ, लाख, माहुल पत्ता का संग्रहण कर इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लघु वनोपज संग्राहकों को रोजगार एवं आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस क्षेत्र में विकास के और भी नए रास्ते खुलेंगे। वृक्षारोपण, वनोपज विदोहन, नरवा विकास, वन एवं वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यों में प्रशासनिक कसावट आएंगी तथा विकासोन्मुखी सुविधाओं का विकास होगा। हाल ही में खैरागढ़ वनमंडल के गण्डई वन परिक्षेत्र अंतर्गत लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र के स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 70 लाख रूपए की लागत से स्थापित होने वाले इस लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र से वनोपज आधारित आजीविका के साधन सुलभ होंगे तथा सतत रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला खनिज संसाधनों के मामले में भी समृद्ध है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। खैरागढ़ क्षेत्र में चूना पत्थर गौण खनिज उपलब्ध है। वहीं इसके साथ ही क्वार्टजाईट, सिलिका सेण्ड, ईट मिट्टी जैसे खनिज उपलब्ध हैं। वहीं छुईखदान क्षेत्र में मुख्य खनिज चूना पत्थर उपलब्ध है तथा साधारण पत्थर एवं लौह खनिज अयस्क मिलने की संभावना है। शासन द्वारा 220 करोड़ 7 लाख 19 हजार रूपए की लागत से निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय लघु सिंचाई परियोजना से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। लमती नदी में बनने वाले इस परियोजना से 34 ग्राम लाभान्वित होंगे तथा 1 हजार 840 हेक्टेयर की भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। कृषि क्षेत्र में विकास के अवसर बढ़ेगे। वहीं सुरही जलाशय लघु सिंचाई परियोजना अंतर्गत वेस्ट वियर की ऊंचाई बढ़ाने तथा नहर का विस्तार का जीर्णाेद्धार, लाइनिंग कार्य तथा नहर विस्तार किया जा रहा है। जिससे सिंचाई के रकबा में 120 हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी होगी। पिपरिया जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना से 91 ग्राम लाभान्वित हो रहे हैं तथा 6 हजार 240 हेक्टेयर रकबा में सिंचाई हो रही है। नया जिला गढऩे की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाये जा रहे हैं और आने वाले वर्षों में इसके सुखद परिणाम मिलेंगे।