CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING : पुलिसकर्मी को नशे में मारपीट करना पड़ा भारी, एसएसपी ने किया निलंबित

BREAKING : पुलिसकर्मी को नशे में मारपीट करना पड़ा भारी, एसएसपी ने किया निलंबित

 रायपुर। शराब के नशे में मारपीट करना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया है। मामले में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित आरक्षक का नाम प्रशांत शुक्ला है।

CG NEWS : जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS : जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 धमतरी। जिले में एक कैदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। उस पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई थीं। कोर्ट ने उसे एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

जानकारी के अनुसार कैदी अरबाज खान उर्फ अल्लू (19 साल) शहर के लालबगीचा वार्ड का रहने वाला था। इसने बैरक क्रमांक 6 में फांसी लगाकर खुदकुशी की। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि अरबाज खान के ऊपर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। उस पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई थीं। कोर्ट ने उसे एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। अरबाज खान आपराधिक प्रवृत्ति का था। इससे पहले भी वो जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी के मामले में फंस चुका था।

अधिकारियों की मौजूदगी में शव का परीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया। जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि आत्महत्या के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

नक्सलियों ने बस में लगाया बैनर-पोस्टर

नक्सलियों ने बस में लगाया बैनर-पोस्टर

 कांकेर। जिले के धुर नक्सल क्षेत्र कोयलीबेड़ा में मुख्य बाजार में नक्सलियों ने बैनर लगाकर मानवाधिकार कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया है. इसके साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचार का विरोध करने की आम जनता से अपील की है.

नक्सलियों के मुख्य बाजार में बैनर लगाए जाने से कोयली बेड़ा के निवासियों में दहशत व्याप्त हो गई है. सूचना पर कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने सभी बैनरों को जब्त करने के साथ बैनर लगाने वालों की पतासाजी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी चाणक्य नाग ने बताया कि बैनर नक्सलियों ने लगाए हैं या किसी शरारती तत्व की करतूत है, इस संबंध में जांच जारी है. हालांकि, सभी बैनरों को जब्त कर लिया गया है.

6 फर्जी नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरपंच से मांगे थे 5 लाख की फिरौती

6 फर्जी नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरपंच से मांगे थे 5 लाख की फिरौती

 रायपुर/गरियाबंद। 6 फर्जी नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल मामला जिला गरियाबंद के थाना छुरा क्षेत्र का है जहां 06 आरोपियों ने फर्जी नक्सली बनकर सरपंच से 5 लाख रुपये की उगाही करने वाले सभी 6 फर्जी नक्सलियों को जिला पुलिस गरियाबंद ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किये हैं।

थाना छुरा में प्रार्थी हेमू नागेश पिता विष्णु राम उम्र 30 साल निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3-04 नकाबपोस हथियारबन्द नक्सली इनके घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग किया. जिस रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 107/2022 धारा 323, 458, 384, 34, 386, 387, 419, 398 भादवि दर्ज किया गया।

मामले कि गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी छुरा ने जिला के आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गयी। जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जे०आर० ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक, व उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के पर्यवेक्षण में स्पेशल टीम गठित कर प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पश्चात स्पेशल टीम, सायबर सेल एवं थाना छुरा के टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया था, विश्वस्त मुखबिर द्वारा दिये गए सूचना में आधार पर संदेही प्रह्लाद नायक, रोहित नायक, गेमेन्द्र ध्रुव, ओमप्रकाश निषाद, गौतम चक्रधारी एवं पायल मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी 6 आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल कर घटना को अंजाम देने में उपयोग किये एयर गन तथा नक्सली वर्दी एवं अन्य सामग्री को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा, स्पेशल टीम प्रभारी प्र०आर० अंगद राव ,चूड़ामणि देवता, आरक्षक सुशील पाठक रविंद्र सिन्हा, हरीश साहू, यादराम ध्रुव, साथ ही थाना छुरा से सहायक उपनिरीक्षक सुरेश निषाद, प्र०आर०हीरालाल चंद्राकर, तुलाराम, उमेश शांडिल्य ,आरक्षक माधव साहू, दयानंद गौड़, राजेंद्र गायकवाड, सूर्यकांत राय की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

01 *प्रहलाद नायक पिता विजय नायक उम्र 40 साल निवासी पिपरहट्टा थाना छुरा,*

02. रोहित नागेश पिता भादुराम उम्र 30 साल निवासी कोचेंगा थाना शोभा,*

03. गेमेंद्र ध्रुव पिता जागेश्वर राम उम्र 23 साल निवासी पोखरा थाना राजिम,*

04. ओमप्रकाश उर्फ छोटू पिता हेमलाल निषाद उम्र 25 साल निवासी पोखरा थाना राजिम,*

05. गौतम चक्रधारी पिता जनकराम उम्र 31 साल निवासी करेली थाना शोभा,*

06. पायल मानिकपुरी पिता कंचन्दास उम्र 31 साल निवासी बिलाईगढ़ कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार, वर्तमान पता सढ्ढु मोवा रायपुर

ब्लैकमेल कर 18 लाख रुपये की लूट, फर्जी महिला पुलिस अधिकारी बनकर की ठगी, पुलिस ने दबोचा

ब्लैकमेल कर 18 लाख रुपये की लूट, फर्जी महिला पुलिस अधिकारी बनकर की ठगी, पुलिस ने दबोचा

 भिलाई: ब्लैकमेल करने वाली एक फर्जी महिला पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियां महिला पुलिस अफसर बनकर वारदात को अंजाम दिया करती थी। प्रार्थी से बीते 2 साल के दौरान उसे डरा-धमका कर खाते में 18 लाख रुपये जमा करवा लिया था।

आरोपियां बलात्कार के मामले की शिकायत व वीडियो उपलब्ध होने का डर दिखा कर पैसा मांगती थी। वहीं प्रार्थी से डरा – धमका कर लिये गये रकम को मकान बनवाने , बोर खुदवाने तथा ईलाज करवाने में खर्च कर चुकी है। आरोपिया के कब्जे से पुलिस ने मोबाईल फोन, सीम कार्ड, ए.टी.एम. कार्ड और बैंक पासबुक जब्त की है।

सीएम भूपेश बघेल हुए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना: बोले- झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ आए हैं, उनका स्वागत है

सीएम भूपेश बघेल हुए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना: बोले- झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ आए हैं, उनका स्वागत है

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि 'झारखंड के विधायक आए हैं और जिस तरह से भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है, ऐसी स्थिति में विधायकों को सुरक्षित रखने का फैसला किया है। वे छत्तीसगढ़ आए हैं, उनका स्वागत है।'

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। सीएम बघेल शिमला में पार्टी नेताओं के साथ आज बैठक करेंगे। 10.30 बजे वे पंजाब के चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा शिमला के लिए रवाना होंगे। शिमला में तय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे शाम 7 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

झारखंड के सियासी संकट पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान: बोले- बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है

झारखंड के सियासी संकट पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान: बोले- बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है

 रायपुर: झारखंड के सियासी संकट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। हिमाचल प्रदेश दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, झारखंड के विधायक आए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। पश्चिम बंगाल में 3 विधायक पकड़े गए थे। अभी जिस प्रकार से स्थितियां चल रही हैं। इलेक्शन कमीशन ने राजभवन को पत्र दिया है। 1 सप्ताह हो गया है, लेकिन राजभवन से लिफाफा खुल ही नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब यही है कि इसके अंदर खाने में कुछ-कुछ पक रहा है, तो ऐसी स्थिति में वहां के विधायकों को सुरक्षित रखने का फैसला किया गया है। इस बीच उन्होंने रमन सिंह के आरोप पर भी पलटवार किया। रमन सिंह के उठाए सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के दूसरे पार्टी के विधायकों को उठा-उठा कर ले गए, उस समय उनकी बोलती बंद क्यों थी? उस समय बोलना था।

युवक ने फेसबुक पर की महिला से दोस्ती: फिर होटल में बुलाकर किया रेप और वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

युवक ने फेसबुक पर की महिला से दोस्ती: फिर होटल में बुलाकर किया रेप और वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तारबाहर थाने में एक 38 वर्षीय महिला ने रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला खैरागढ़ राजनांदगांव की है। पंजाब के एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। सन 2019 में युवक ने उसे बिलासपुर आने की बात बताई और मिलने के लिए कहा।

महिला ने यहां एक होटल में उससे मुलाकात की, इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। महिला को जब वीडियो की जानकारी मिली तो उसने युवक से दूरी बना ली। पीड़िता अब विवाह करना चाहती है, लेकिन युवक बार-बार उसे मिलने के लिए दबाव बना रहा है। साथ ही कह रहा है कि शादी के बाद भी वह उसके साथ संबंध बनाकर रखे वरना वह वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने खैरागढ़ थाने में शून्य में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत तारबाहर, बिलासपुर पुलिस को भेजा गया है। तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

CG में गणेश चतुर्थी के पहले दिन डबल मर्डर: दो युवकों पर चाकूओ से ताबड़तोड़ हमला

CG में गणेश चतुर्थी के पहले दिन डबल मर्डर: दो युवकों पर चाकूओ से ताबड़तोड़ हमला

 राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र में आज में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुये है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।जानकारी के मुताबिक, नंदई चौक के पास आज सुबह साढ़े पांच बजे कुछ युवकों ने गौरी नगर निवासी 26 वर्षीय कन्हा सारथी और नंदई निवासी जितेंद्र साहू पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कान्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनो मृतक आदतन अपराधी थे, जिन पर जिले के कई थानों में अपराध दर्ज था। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। हत्या किसने और क्योंकि अभी स्पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

राजनांदगांव सीएसपी आईपीएस गौरव राय ने बताया कि कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारनों का पता लगाया जा रहा है। 

मैत्रीबाग में शेर का निधन, वन विभाग की टीम ने किया अंतिम संस्कार

मैत्रीबाग में शेर का निधन, वन विभाग की टीम ने किया अंतिम संस्कार

 भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग में 30 अगस्त को सफेद नर शेर का निधन हो गया. वन विभाग की टीम ने उनका अंतिम संस्कार किया. इस शेर को कैंसर हो गया था और इसका इलाज मैत्री बाग के चिकित्सक और अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्गदर्शन में चल रहा था. अथक प्रयासों के बावजूद इसे नहीं बचाया जा सका.

मैत्री बाग में जन्में इस नर शेर किशन की उम्र 9 वर्ष थी. उसका जन्म 2013 में हुआ था. इसके पिता का नाम सुन्दर और मां का नाम कमला था. वन विभाग के अधिकारी कंजरवेटर आफ फारेस्ट, डीएफओ, एसडीओ, दुर्ग व शासकीय चिकित्सक की मौजूदगी में आज इस शेर का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया.

 
गणेशजी की स्थापना और पूजा के लिए दिनभर में कुल 5 शुभ मुहूर्त...जानिए आसान स्टेप्स में पूजन विधि, मंत्र और आरती

गणेशजी की स्थापना और पूजा के लिए दिनभर में कुल 5 शुभ मुहूर्त...जानिए आसान स्टेप्स में पूजन विधि, मंत्र और आरती

 रायपुर. 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर गणेशजी की स्थापना और पूजा के लिए दिनभर में कुल 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे। सुबह 11.20 बजे से दोपहर 01.20 बजे तक का समय सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि इस वक्त मध्याह्न काल रहेगा, जिसमें गणेश जी का जन्म हुआ था।

तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव और पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र कहते हैं कि वैसे तो दोपहर में ही गणेश जी की स्थापना और पूजा करनी चाहिए। समय नहीं मिल पाए तो किसी भी शुभ लग्न या चौघड़िया मुहूर्त में भी गणपति स्थापना की जा सकती है। वैसे भी इस बार गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही और लंबोदर योग भी है।

इतनी सारी चीजों से पूजन न कर पाएं तो इसके लिए छोटी पूजा विधि

1. चौकी पर स्वस्तिक बनाकर एक चुटकी चावल रखें।
2. उस पर मौली लपेटी हुई सुपारी रखें। इन सुपारी गणेश की पूजा करें।
3. इतना भी न हो पाए तो श्रद्धा से सिर्फ मोदक और दूर्वा चढ़ाकर प्रणाम करने से भी भगवान की कृपा मिलती है।

किसी वजह से गणेश स्थापना और पूजा न कर पाएं तो क्या कर सकते हैं…

पूरे गणेशोत्सव में हर दिन गणपति के सिर्फ तीन मंत्र का जाप करने से भी पुण्य मिलता है। सुबह नहाने के बाद गणेशजी के मंत्रों को पढ़कर प्रणाम कर के ऑफिस-दुकान या किसी भी काम के लिए निकलना चाहिए।
(डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरूपति के मुताबिक)

गणपति पूजा से जुड़ी ध्यान रखने वाली बातें

1. गणेश जी की मूर्ति पर तुलसी और शंख से जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
2. दूर्वा और मोदक के बिना पूजा अधूरी रहती है।
3. गणपति के पसंदीदा फूल: जाती, मल्लिका, कनेर, कमल, चम्पा, मौलश्री (बकुल), गेंदा, गुलाब
4. गणपति के पसंदीदा पत्ते: शमी, दूर्वा, धतूरा, कनेर, केला, बेर, मदार और बिल्व पत्र
5. पूजा में नीले और काले रंग के कपड़े न पहनें।
6. चमड़े की चीजें बाहर रखकर पूजा करें और भगवान को अकेले कभी न छोड़ें।
7. स्थापना के बाद मूर्ति को इधर-उधर न रखें, यानी हिलाएं नहीं।

इस बार गणेश चतुर्थी पर पांच राजयोग और 300 सालों बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। वहीं, पूरे उत्सव के 10 दिनों के दौरान खरीदारी के 7 शुभ मुहूर्त भी रहेंगे। जिसमें आप इन्वेस्टमेंट से लेकर व्हीकल खरीदी तक कई शुभ काम कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल 2 और 3 सितम्बर को 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को देंगे महत्वपूर्ण सौगात

मुख्यमंत्री बघेल 2 और 3 सितम्बर को 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को देंगे महत्वपूर्ण सौगात

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 और 3 सितम्बर को छत्तीसगढ़ में 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण सौगात देंगे। इनमें मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 2 सितम्बर को दोपहर 1 बजे मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 28वां जिला ‘मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे।

इसी तरह 3 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 30वां जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ का शुभारंभ करेंगे। यहां कार्यक्रम के अध्यक्षता स्कूल शिक्षा तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल 3 सितम्बर को ही दोपहर 1 बजे खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 31वां जिला ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। नवगठित जिलों के शुभारंभ के अवसर पर मंत्रीगण सहित सांसद तथा विधायकगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि मोहला-मानपुर-चौकी जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन एक अलग जिले की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मोहला-मानपुर-चौकी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक हर्ष व्याप्त है। मोहला-मानपुर-चौकी क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है। नया जिला बन जाने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में और निकट तक पहुंचेगा और विकास कार्यों की गति बढ़ेगी। शासन के प्रयासों से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न, रोड कनेक्टिविटी के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। नया जिला बन जाने से इन क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी। मानपुर प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण है। यहां के सघन वनों में लघुवनोपज प्रचुर मात्रा में है। मोहला-मानपुर क्षेत्र जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। मोहला-मानपुर-चौकी जिला एक नये नक्शे के साथ आकार लेगा। नवीन जिला की भौगोलिक सीमाएं उत्तर में जिला राजनांदगांव के तहसील छुरिया, दक्षिण में तहसील दुर्गकोंदल, पखांजुर जिला कांकेर, पूर्व में तहसील डौंडी, डौंडी लोहारा जिला बालोद एवं पश्चित में महाराष्ट्र की सीमा से लगी हुई है। प्रस्तावित नवीन जिला मोहला-मानपुर-चौकी दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा। जहां जिले का नाम मोहला-मानपुर-चौकी होगा। नवीन गठित जिले में तहसीलों की संख्या 3 है जिसमें अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है। विकासखण्ड एवं जनपद पंचायत – अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है।

नवीन मोहला-मानपुर-चौकी में कुल ग्रामों की संख्या 499 है। भौगोलिक क्षेत्रफल कुल 2 लाख 14 हजार 667 हेक्टयर है। यहां कि कुल जनसंख्या 2 लाख 83 हजार 947 है जिसमें अनुसुचित जनजाति की कुल जनसंख्या 1 लाख 79 हजार 662 जो जिले कि कुल जनसंख्या का 63.27 प्रतिशत है। जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या 13 है, कुल पटवारी हल्का नम्बर 89 है, ग्राम पंचायत की संख्या 185 है। जिला मोहला-मानुपर-चौकी में थानों की कुल संख्या 9 है। विधानसभा क्षेत्र 2 तथा कुल मतदान केन्द्र संख्या 497 है।

प्रस्तावित गठित नवीन जिला मोहला-मानपुर-चौकी में अम्बागढ़ चौकी में ग्रामों की संख्या-158, मोहला में ग्रामों की संख्या 171 एवं मानपुर में ग्रामों की संख्या 170 है। इस नवीन जिले में भौगोलिक क्षेत्रफल अम्बागढ़ चौकी में 54 हजार 747 हेक्टेयर, मोहला में 70 हजार 301 हेक्टेयर एवं मानपुर में 89 हजार 619 हेक्टेयर है। अम्बागढ़ चौकी की जनसंख्या 1 लाख 08 हजार 334, मोहला की जनसंख्या 86 हजार 994 एवं मानपुर की जनसंख्या 88 हजार 619 है। जहां अनुसूचित जनजाति की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 52 हजार 786, मोहला में 60 हजार 950 एवं मानपुर में 65 हजार 926 है। अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत अम्बागढ़ चौकी में 48.73, मोहला में 70.06 एवं मानपुर में 74.39 है। नवीन जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 5, मोहला में 4 एवं मानपुर में 4 है। नवीन जिले में पटवारी हल्का नम्बर अम्बागढ़ चौकी में 33, मोहला में 28 एवं मानपुर में 28 है। अंबागढ़ चौकी में 69 ग्राम पंचायत, मोहला में 59 ग्राम पंचायत तथा मानपुर में 59 ग्राम पंचायत रहेंगे। राजनांदगांव जिले से अम्बागढ़ चौकी की दूरी 50 किलो मीटर, मोहला की दूरी 75 किलो मीटर, मानपुर की दूरी 100 किलो मीटर है। गठित नवीन जिले में अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत दो थाने अम्बागढ़ चौकी थाना एवं चिल्हाटी थाना है। मोहला के अंतर्गत मोहला थाना एवं मानपुर के अंतर्गत कुल 6 थाने खडग़ांव थाना, मानपुर थाना, कोहका थाना, सीतागांव थाना, मदनवाड़ा थाना एवं औंधी थाना है।

इसी तरह प्रस्तावित नवीन जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’, जिला रायगढ़ के उप-खण्ड सारंगढ़, तहसील सारंगढ़ एवं बरमकेला तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के उप-खण्ड बिलाईगढ़ तथा तहसील बिलाईगढ़ को समाविष्ट करते हुए नवीन जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ का सृजन किया गया है।

इसी तरह प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नए प्रशासनिक इकाई का स्वरूप लेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद नए जिले निर्माण के गठन के लिए राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो गई है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में जनसामान्य के और निकट पहुंचेगा। नए जिले को आकार देने का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा जहां जालबांधा को उप तहसील का दर्जा दिया गया। वहीं साल्हेवारा को तहसील का दर्जा देने के लिए राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है। जिससे जनसामान्य में उत्साह एवं हर्ष व्याप्त है। आने वाले समय में आम जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और इन क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन होंगे तथा तीव्र गति से विकास होगा। नया जिला बनने से जनआकांक्षाओं को अभिव्यक्ति मिली है और नई उम्मीद और नई संभावना के रास्ते खुले हैं। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला सघन वनों से आच्छादित है और प्रचुर मात्रा में वन संपदा से समृद्ध है।

प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिला दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा। इसके उत्तर में जिला कबीरधाम, दक्षिण में तहसील डोंगरगढ़, तहसील राजनांदगांव जिला-राजनांदगांव, पूर्व में तहसील साजा जिला-बेमेतरा, तहसील- धमधा जिला दुर्ग, पश्चिम में तहसील लांजी जिला- बालाघाट (मध्यप्रदेश) की सीमा से लगी हुई है। प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिले की जनसंख्या 3 लाख 68 हजार 444 है। कुल ग्रामों की संख्या 494 तथा 3 नगरीय निकाय हैं। दो उप खण्ड खैरागढ़ एवं गण्डई-छुईखदान होंगे। 3 तहसील गण्डई, छुईखदान, खैरागढ़ होंगे। वहीं 2 विकासखण्ड छुईखदान एवं खैरागढ़, 16 राजस्व निरीक्षक मंडल, 13 हजार 562 राजस्व प्रकरणों की संख्या, 1 लाख 18 हजार 183 हेक्टेयर कुल मकबूजा रकबा, 37 हजार 14 हेक्टेयर कुल गैर मकबूजा रकबा, 1 लाख 55 हजार 197 हेक्टेयर कुल राजस्व क्षेत्रफल, कुल खातेदारों की संख्या 1 लाख 53 हजार 663, 107 कुल पटवारी हल्का, 221 कुल ग्राम पंचायत, 338 कोटवार, 316 पटेल है। दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को राजनांदगांव जिला मुख्यालय आने के लिए 40 किलोमीटर लंबी दूर का सफर तय करना होता है। ऐसे में नया जिला बन जाने से उन्हें राहत मिलेगी और कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से होंगे। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने का फायदा आम जनता को मिलेगा। बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्यान्न लोगों तक आसानी से उपलब्ध होगी और सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन दूरस्थ अंचलों तक आसानी होगा। रोड कनेक्टिविटी, पुल-पुलिया के निर्माण से सुदूर वनांचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला के सघन वनों में लघु वनोपज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। कोदो, कुटकी, रागी, भेलवा, बहेड़ा, कालमेघ, लाख, माहुल पत्ता का संग्रहण कर इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लघु वनोपज संग्राहकों को रोजगार एवं आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस क्षेत्र में विकास के और भी नए रास्ते खुलेंगे। वृक्षारोपण, वनोपज विदोहन, नरवा विकास, वन एवं वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यों में प्रशासनिक कसावट आएंगी तथा विकासोन्मुखी सुविधाओं का विकास होगा। हाल ही में खैरागढ़ वनमंडल के गण्डई वन परिक्षेत्र अंतर्गत लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र के स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 70 लाख रूपए की लागत से स्थापित होने वाले इस लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र से वनोपज आधारित आजीविका के साधन सुलभ होंगे तथा सतत रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला खनिज संसाधनों के मामले में भी समृद्ध है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। खैरागढ़ क्षेत्र में चूना पत्थर गौण खनिज उपलब्ध है। वहीं इसके साथ ही क्वार्टजाईट, सिलिका सेण्ड, ईट मिट्टी जैसे खनिज उपलब्ध हैं। वहीं छुईखदान क्षेत्र में मुख्य खनिज चूना पत्थर उपलब्ध है तथा साधारण पत्थर एवं लौह खनिज अयस्क मिलने की संभावना है। शासन द्वारा 220 करोड़ 7 लाख 19 हजार रूपए की लागत से निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय लघु सिंचाई परियोजना से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। लमती नदी में बनने वाले इस परियोजना से 34 ग्राम लाभान्वित होंगे तथा 1 हजार 840 हेक्टेयर की भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। कृषि क्षेत्र में विकास के अवसर बढ़ेगे। वहीं सुरही जलाशय लघु सिंचाई परियोजना अंतर्गत वेस्ट वियर की ऊंचाई बढ़ाने तथा नहर का विस्तार का जीर्णाेद्धार, लाइनिंग कार्य तथा नहर विस्तार किया जा रहा है। जिससे सिंचाई के रकबा में 120 हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी होगी। पिपरिया जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना से 91 ग्राम लाभान्वित हो रहे हैं तथा 6 हजार 240 हेक्टेयर रकबा में सिंचाई हो रही है। नया जिला गढऩे की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाये जा रहे हैं और आने वाले वर्षों में इसके सुखद परिणाम मिलेंगे।

Raipur News :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Raipur News :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( cm bhupesh baghel) ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

आज मांस-मटन की बिक्री में प्रतिबन्ध, बेचते पाए जानें पर होगी सख्त कार्रवाई

आज मांस-मटन की बिक्री में प्रतिबन्ध, बेचते पाए जानें पर होगी सख्त कार्रवाई

 रायपुर।नगर पालिक निगम रायपुर परिक्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर्व के पावन अवसर पर आज मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

इस संबंध में छत्तीसगढ़( chhattisgarh) शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गणेश चतुर्थी पर्व के पावन अवसर पर 31 अगस्त को रायपुर नगर( raipur nigam) पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह और समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिमला के लिए होंगे रवाना, PCC की लेंगे बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिमला के लिए होंगे रवाना, PCC की लेंगे बैठक

 रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) अपना चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए आज हिमाचल प्रदेश के लिए सुबह 8.30 बजे रवाना होंगे। वहां पहुँच CM शिमला में हिमाचल PCC की बैठक लेंगे साथ ही प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। बता दें कि CM भूपेश बघेल हिमाचल PCC के सीनियर आब्जर्वर हैं

इस साल हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव होना है। CM भूपेश बघेल के साथ ही प्रदेश कांग्रेस पार्टी के संगठन प्रभारी राजीव शुक्ला प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

जिलाधिकारी और रायपुर पुलिस ने ली DJ – धुमाल संचालकों की बैठक, इन 7 नियमों का पालन करना अनिवार्य, नही तो होगी कार्रवाई…

जिलाधिकारी और रायपुर पुलिस ने ली DJ – धुमाल संचालकों की बैठक, इन 7 नियमों का पालन करना अनिवार्य, नही तो होगी कार्रवाई…

 रायपुर । गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं रायपुर पुलिस द्वारा शहर में शांति व्यवस्था स्थापित करने एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में संचालित होने वाले डीजे धुमाल संचालकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें शहर के लगभग 70-80 डीजे/धुमाल संचालक उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जिला रायपुर नोहर साहू द्वारा उपस्थित डीजे धुमाल संचालकों को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डीजे धुमाल संचालन के संबंध में जारी दिशानिर्देशों के बारे में अवगत कराते हुए नियमानुसार डीजे धुमाल संचालन करने समझाइश दिया गया, साथ ही डीजे संचालन के दौरान किसी भी संप्रदाय के भावनाओं को आहत करने वाला गाना नहीं बजाना बताया गया।

बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर सुखनंदन राठौर द्वारा उपस्थित डीजे धुमाल संचालकों को निम्नानुसार निर्देश दिए जिसमे इन 7 नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

01. माननीय उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे धुमाल बजाना प्रतिबंधित होगा 10:00 बजे के बाद डीजे धुमाल बजते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

02. निर्धारित मापदंड के अनुरूप ही डीजे धुमाल बजाएंगे मापदंड के अनुरूप तेज आवाज में बजाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

03. डीजे धुमाल संचालन के संबंध में एडीएम रायपुर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा बिना अनुमति के डीजे संचालन करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

04. साइलेंट जोन हॉस्पिटल स्कूल मंदिर के आसपास डीजे संचालन प्रतिबंधित रहेगा साइलेंट जोन पर डीजे संचालन किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

05. यदि किसी आयोजक द्वारा जोर जबरदस्ती पूर्वक डीजे धुमाल संचालित करने हेतु बाध्य किया जाता है तो उसकी सूचना संबंधित थाने में पुलिस कंट्रोल को देंगे ताकि संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

06. बाहर जिले से आकर नियमों का उल्लंघन कर डीजे धुमाल संचालन किए जाने वालो की सूचना संबंधित थाने एवं पुलिस कंट्रोल को दें ताकि संबंधित के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

07. मालवाहक वाहनों में डीजे बॉक्स साउंड सिस्टम बांधना प्रतिबंधित है ऐसा करते पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ाई द्वारा बैठक के दौरान उपस्थित डीजे धुमाल संचालकों को निर्देशित किया गया कि अधिकांश डीजे धुमाल संचालक मालवाहक वाहनों में बॉडी के बाहर बॉक्स एवं चूंगा लगाकर बजाते हैं साथ ही बीच रोड में निकाल कर डीजे संचालित करते हैं जिससे मार्ग यातायात बाधित होती है जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है ऐसी स्थिति होने पर संबंधित डीजे संचालक एवं आयोजक दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी अतः कार्यवाही से बचने नियमों का पालन करते हुए डीजे संचालन करने निर्देशित किया गया।

Breaking : नगरीय निकाय में पदस्थ अधिकारियों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

Breaking : नगरीय निकाय में पदस्थ अधिकारियों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

रायपुर। CG Promotion Breaking  नगरीय निकाय में पदस्थ चार अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद मेयर इन काउंसिल ने प्रमोशन की अनुमति दे दी है। रायपुर नगर निगम में पदस्थ कार्यपालन अभियंता राकेश गुप्ता को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रमोशन दिया गया है। वहीं अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार देवांगन, हेमंत शर्मा और संतोष कुमार पांडेय को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रमोशन दिया गया है।

 

BREAKING : रायपुर पहुंचे झारखंड महागठबंधन सरकार के विधायक

BREAKING : रायपुर पहुंचे झारखंड महागठबंधन सरकार के विधायक

 रायपुर।  झारखंड में सियासी संकट लगातार बरकरार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने विधायकों की टूट का डर इस कदर सताया है कि वे उनका साथ नहीं छोड़ रहे हैं। झारखंड महागठबंधन सरकार के विधायक मंगलवार को रांची (Ranchi) से इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट से रायपुर शिफ्ट किया गया हैं। सीएम हेमंत सोरेन समेत सभी विधायकों को 2 बसों में लेकर रायपुर एयरपोर्ट से मेफेयर रिसोर्ट लाया गया है। विधायकों में कांग्रेस से 12, JMM के19 और राजद के 1 कुल मिलकर 32 विधायक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास की नीति पर कर रहे हैं काम: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास की नीति पर कर रहे हैं काम: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास की नीति अपनाकर राज्य की जनता के लिए काम कर रहे हैं और इस नीति से प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में सर्वाधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है और उनकी गिरफ्तारी की गई है। छत्तीसगढ़ में पहले नक्सलियों के उन्मूलन के लिए कैंप लगाए जाते थे और अब बस्तर के विकास के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं जिसकी वजह से ग्रामीण खुद कैंप लगाने के लिए सरकार से कहते हैं। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में कही हैं। स्वराज एक्सप्रेस के 'बदल गे छत्तीसगढ़ संवर गे छत्तीसगढ़' में सवालों के जवाब दे रहे थे।

गृह,पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि ग्रामीणों का मुख्यमंत्री की योजनाओं पर पूरा विश्वास है। आज अबूझमाड़ जैसी जगहों पर भी खेती हो रही है और ग्रामीण 65 प्रकार के लघु वनोपज बेच रहे हैं। साहू ने कहा है कि वर्तमान में अपराध का प्रकार बदल रहा है और उसी के अनुसार ही छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग भी बदल रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा साइबर अपराधों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।

साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ नई पर्यटन नीति लागू होने के बाद इस क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। ट्राइबल टूरिज्म में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बन रही है और राम वन गमन पथ के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 75 स्थानों का चिन्हांकन किया है जिसमें से पहले चरण में 9 स्थानों को विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार हैं जिसमें सिरपुर जैसे स्थान शामिल हैं।

BREAKING: ‘नवाखाई’ पर मिलने वाली छुट्टी की तारीख में बदलाव, अब इस दिन मिलेगा अवकाश, देखें आदेश

BREAKING: ‘नवाखाई’ पर मिलने वाली छुट्टी की तारीख में बदलाव, अब इस दिन मिलेगा अवकाश, देखें आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवाखाई के मौके पर मिलने वाली छुट्टी की तारीख में संशोधन किया गया है। “नवाखाई” के लिए पहले शनिवार यानि कि 3 सितंबर को ऐच्छिक अवकाश घोषित की गई थी। लेकिन अब संशोधन करते हुए 1 सितंबर 2022 यानि कि गुरूवार को ऐच्छिक अवकाश रहेगी। जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

देखें संशोधित आदेश

प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, रिश्ते का विरोध कर रहे थे नाबालिग के परिजन

प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, रिश्ते का विरोध कर रहे थे नाबालिग के परिजन

 बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों सोमवार से लापता थे। जिसके बाद आज दोनों की लाश मिली है।

बोईरडीह निवासी राजेश कुमार निषाद (20) का पास के ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। घरवाले इस बात का विरोध करते थे। लड़की के घरवालों लड़के से बातचीत करने से मना करते थे। इधर, सोमवार को दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने लगा, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार को सहगांव के कुछ लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी की दोनों ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई। दोनों के शव सहगांव के जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले।

पुलिस ने बताया कि युवक ने मछली पकड़ने वाली रस्सी से फांसी लगाई है। उसके साथ नाबालिग लड़की का शव भी उसी फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है।

हड़ताली कर्मचारियों को बड़ा ऑफर, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया ये आदेश

हड़ताली कर्मचारियों को बड़ा ऑफर, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया ये आदेश

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा ऑफर दिया है। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार 2 सितंबर तक काम पर लौटने वाले कर्मचारियों के वेतन नहीं काटे जाएंगे और हड़ताल के दौरान छुट्टी पर रहने वालों को भी वेतन दिया जाएगा।


छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर करीब साढ़े चार लाख कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर हैं। आंदोलनरत कर्मचारियों से बातचीत विफल रहने के बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए हड़ताली कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश दिए थे। लेकिन अब नौंवे दिन सरकार ने नरम रुख अपनाया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर 2 सितंबर तक कर्मचारियों को काम पर लौटने का आग्रह किया है। हड़ताल से लौटने वाले कर्मचारियों के वेतन नहीं काटे जाएंगे। साथ ही हड़ताल अवधि के दौरान छुट्टी पर रहने वाले कर्मचारियों को वेतन भी दिया जाएगा। सामान प्रशासन विभाग ने सभी संभाग आयुक्त, कलेक्टर और सभी विभागों के अधिकारियों को इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद सीएम भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर काम पर वापस लौटने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षा देने की बात कही है।

NCRB ने जारी की चौंकाने वाली रिपोर्ट: रेप के मामलों में छत्तीसगढ़ 12वें नंबर पर, पहले नंबर पर ये राज्य

NCRB ने जारी की चौंकाने वाली रिपोर्ट: रेप के मामलों में छत्तीसगढ़ 12वें नंबर पर, पहले नंबर पर ये राज्य

 रायपुर: देशभर के राज्यों में हुई रेप की घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार, छत्तीसगढ़ देश में 12वें नंबर पर है। छत्तीसगढ़ में साल 2021 में 1093 रेप केस दर्ज किए गए हैं यानी हर दिन लगभग तीन रेप की घटनाएं हो रही हैं। ये वो आंकड़े हैं, जिनके केस पुलिस थानों में रजिस्टर हुए। देखा गया है कि रेप जैसी वारदातों में बहुत सी शिकायतें थानों तक पहुंचती ही नहीं।

रेप के ही मामलों में दूसरे राज्यों पर गौर करें तो राजस्थान में सबसे अधिक 6337, मध्यप्रदेश में 2947, उत्तर प्रदेश में 2845, महाराष्ट्र में 2496, दिल्ली में 1250, बंगाल में 1123, हरियाणा में 1716 असम में 1733 रेप केस हुए हैं। लद्दाख में सबसे कम दो रेप केस का आंकड़ा एनसीआरबी ने बताया है।छत्तीसगढ़ में आईपीसी और स्पेशल लोकल स्पेशल एंड लोकल छत्तीसगढ़ में आईपीसी और स्पेशल एंड लोकल लॉ के मुताबिक 2019 में 96561, 2020 में 103173 और 2021 में 110633 केस दर्ज हुए। यह सभी हत्या, बलात्कार, अपहरण, दंगा, लूट जैसे मामले हैं इन्हें संज्ञेय अपराध की कैटेगरी में रखा गया है। प्रिवेंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट यानी पोक्सो के तहत छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल में 2361 केस दर्ज किए गए हैं।

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के खिलाफ हुए अपराधों में आईपीसी और स्पेशल लोकल लॉ के तहत दर्ज मामलों में भी 2021 में इजाफा हुआ। रिकॉर्ड के मुताबिक छत्तीसगढ़ में साल 2019 में 5665, 2020 में 5056 और 2021 में 6001 मामले दर्ज किए गए थे । इस लिहाज से साल 2021 में बच्चों के खिलाफ ही अपराध बढ़ा है। इनमें बच्चों से मारपीट, प्रताड़ना, साइबर क्राइम संबंधी मामले हैं।

पति के ऑफिस में पत्नी का जाना और तमाशा बनाना क्रूरता है: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

पति के ऑफिस में पत्नी का जाना और तमाशा बनाना क्रूरता है: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

 बिलासपुरः छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विवाह विच्छेद के एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि पति के ऑफिस में पत्नी का जाना और अभद्र भाषा का उपयोग कर माहौल बिगाड़ना क्रूरता है। इस आधार पर हाईकोर्ट ने रायपुर फैमिली कोर्ट के तलाक के एक फैसले को बरकरार रखा।

धमतरी के रहने वाले एक शख्स ने रायपुर की रहने वाली विधवा महिला से 2010 में शादी की थी। इसके काफी साल बाद उसने रायपुर फैमिली कोर्ट में विभिन्न आधारों का हवाला देते हुए तलाक के लिए याचिका दायर की। दिसंबर 2019 में फैमिली कोर्ट ने तथ्यों और सबूतों का मूल्यांकन करने के बाद पति के आवेदन को स्वीकार कर लिया और तलाक की अनुमति दे दी। महिला ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दे दी।

महिला की ओर से अधिवक्ता शिशिर श्रीवास्तव ने दावा किया कि पति ने तलाक पाने के लिए झूठे सबूत बनाने की कोशिश की और निचली अदालत के फैसले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप की मांग की। पति की ओर से अधिवक्ता सी जयंत के राव ने बताया कि उसे मुवक्किल को न केवल विवाहेतर संबंध के आरोप में चरित्र हनन का सामना करना पड़ा बल्कि पत्नी ने पति केऑफिस में जाकर तमाशा बनाया और मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा, जिसमें उन्होंने अपने स्थानांतरण की मांग तक कर डाली।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की खंडपीठ ने 18 अगस्त को मामले की सुनवाई करते हुए रायपुर फैमिली कोर्ट के तलाक के फैसले को बरकरार रखा। अदालत ने कहा कि पत्नी पति के कार्यालय का दौरा करती थी और अभद्र भाषा के साथ दृश्य बनाती थी। "ऐसी स्थिति में जब एक पत्नी पति के कार्यालय परिसर में जाती है, उसे गाली देती है और कुछ संबंधों का आरोप लगाती है, तो स्वाभाविक रूप से इससे सहकर्मियों के सामने पति की छवि कम हो जाएगी और कार्यालय का कद निश्चित रूप से नीचे चला जाएगा ... यहां तक ​​​​कि कहा जाता है कि पत्नी ससुराल वालों को गाली देती थी और पति को उसके माता-पिता से मिलने से रोकती थी, जो कि क्रूरता की श्रेणी में आता है।"

निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस के रिसाव से दो मजदूरों की मौत

निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस के रिसाव से दो मजदूरों की मौत

 सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र मे दो मजदूरों की निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में कार्य करने के दौरान दम घूटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहरीले गैस रिसाव की वजह से मजदूरों का दम घुटा है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पीयूरी चौक के पास का मामला है।

सोमवार शाम को रामानुजनगर थाना मार्ग के पीयूरी चौक के पास एक निजी सेप्टिक टैंक निर्माण का काम चल रहा था। जहां मिस्त्री रघुनाथ और मजदुर मदन राम दोनों निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक की सेटरींग प्लेट खोलने के लिए टैंक के अंदर घुसे और दम घुटने से दोनो की मौत हो गई। जहां जहरीली गैस से मौत की आशंका है। वहीं साथी मजदूरों को जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों को बताया गया और सेफ्टीक टैंक से दोनो को बाहर निकाला गया। दोनो के शव को आज पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। फिलहाल रामानुजनगर पुलिस जांच मे जुटी हुई है।

वही जांच के लिए पहुंचे डॉक्टर का कहना है कि सेप्टिक टैंक में मीथेन जैसी गैस की संभावना होती है जिसके कारण ही दम घुटने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कारणों का पता स्पष्ट हो सकेगा।