रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर रायपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. स्वागत के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल , ललित जैसिंघ सहित कई बीजेपी नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे. रायपुर पहुंचते ही अमित शाह ने ट्वीट कर कहा - आज पोला लोकपर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ आने का सौभाग्य मिला।पहले रायपुर में NIA कार्यालय का उद्घाटन होगा, इसके पश्चात@narendramodiजी द्वारा 20 साल के सार्वजनिक जीवन में भारत को महान बनाने हेतु किये गये अथक पुरुषार्थ को दर्शाती Modi@20 पुस्तक पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करूँगा। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें
बिलासपुर: जिले में 5 साल की मासूम बच्ची की हत्या करने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर नहलाने के बहाने उसे एनीकट ले गया था और वहां उसे डूबा दिया। इसके बाद उसकी लाश को पानी में फेंक दिया और घर आकर सो गया। दूसरी ओर मासूम बच्ची को उसकी मां और पुलिस रात भर खोजती रही। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र के पटेल मोहल्ला निवासी राधिका लहरे रोजी-मजदूरी करती हैं। गुरुवार की रात वह तोरवा थाने पहुंची और अपने पांच साल की बेटी पायल के गायब होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पिता की हरकतों पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, तब उसने नशे की हालत में हत्या करना स्वीकार किया।
टीआई ने बताया कि महिला राधिका के 10 वर्षीय बालक और बच्ची पायल साथ रहते थे। मन्नू उनका सौतेला पिता था। वह पायल को पसंद नहीं करता था और उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। आरोपी मन्नू ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा खर्च करने के लिए पैसे मांगती थी, जिसकी वजह से उसने नशे में उसकी हत्या कर दी। होश में आने के बाद आरोपी मन्नू पुलिस के सामने रोने लगा और बोला कि उससे बहुत बड़ी गलती हुई और पछतावा हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास में आयोजित पोरा-तीजा तिहार में परिवार के साथ भगवान शिव और नंदीश्वर की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख और सृमद्धि की कामना की। सीएम भूपेश ने खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रतीक पोला तिहार की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ धन-धान्य से भरपूर रहे और हमारे पशुधन हमारी तरक्की में सहायक बने रहें।
मुख्यमंत्री बघेल ने तीजा-पोरा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होने कहा कि तीजा-पोरा खेती- किसानी, बहु बेटियों का त्यौहार है। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।
तीजा-पोरा के उत्सव में सीएम हाउस पहुंची छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्घ लोकगायिका और खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकरजी ने 'तोर मन कइसे लागे राजा' गीत से तीजा के उत्सव को और खास बनाया। सीएम भूपेश बघेल और तीज मनाने पहुंची छत्तीसगढ़ की बहनों ने उनके गीतों का आनंद लिया और तीजहारिन महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके।
हरेली के बाद छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहारों पोरा-तीजाट को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित निवास में विशेष इंतजाम किए गए थे। छत्तीसगढ़ की परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा स्थानीय खेलों का आयोजन किया गया और सवाल जवाब भी किए गए, इसके बाद स्थानीय कलाकारों और नर्तक दलों की प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखेर दी।
इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अनुसूचित जाति एवं आदिमजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्यसभा सांसद के टी एस तुलसी, सांसद रंजीता रंजन, सांसद फूलो देवी नेताम, खैरागढ़ संगीत विश्व विद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकर, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा सहित समस्त जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
पोरा-तीजा तिहार में रंग-बिरंगे परिधानों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची थीं। मुख्यमंत्री निवास में तीज मनाने आयी महिलाओं के लिए श्रृंगार की व्यवस्था भी की गई थी। महिलाओं के लिए मेंहदी, आलता लगाने के साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियों की व्यवस्था भी थी। महिलाओं ने इस अवसर पर आयोजित जलेबी दौड़, मटकी डांस, कबड्डी सहित अनेक खेलों में बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया। पोरा-तीजा तिहार के अवसर पर भगवान शिव और नंदी-बैल की पूजा की गई। तीजा महोत्सव के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बहनों को यहां आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर बहनों द्वारा करूभात खाने की रस्म पूरी की गई।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को पोरा पर्व पर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों के विशेष अनुदान में 300 रुपए की बढ़ोत्तरी की। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के 43301 अंशकालीन स्कूल सफ़ाई कर्मियों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि प्रदेश के अंशकालीन स्कूल सफ़ाई कर्मचारी अपनी मांगों को कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। कल ही सफाई कर्मचारियों हड़ताल वापसी का ऐलान किया है। कर्मचारी 5 महीने से कलेक्टर दर पर मानदेय को लेकर आंदोलन कर रहे थे।
रायपुर। आज से राजधानी रायपुर( raipur) में शुरू हो रहे अखिल भारतीय महापौर परिषद का 51 वां राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार( friday) सुबह से अलग-अलग नियमित विमान से महापौरों का आना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने रायपुर पहुंच रहे महापौरों का राजा-महाराजा की तर्ज पर स्वागत किया जा रहा है।
आज से दो दिवसीय इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए अब तक गुजरात( gujarat), कर्नाटक, आगरा, दिल्ली, सिक्किम, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश( AP), हरियाणा,जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के अलग-अलग नगर निगमों के महापौर शामिल है।सम्मेलन में 50 से अधिक महापौरों( mayor) को आमंत्रित( invitation) किया गया है।
रायपुर को कैसे वाटर प्लस के साथ शहर का सबसे साफ शहर बनाया जा सकता
यहां सम्मेलन में रायपुर को कैसे वाटर प्लस के साथ शहर का सबसे साफ शहर बनाया जा सकता है,इस बारे में बताने के साथ शहर के सुव्यवस्थित विकास पर और भी कई सुझाव देंगे।सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को निगम के सामान्य सभागार में आयोजित बैठक में महापौर एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे समेत एमआईसी मेंबर और सभी पार्षदों ने चर्चा की। रायपुर महापौर और अभा महापौर परिषद के राष्ट्रीय सचिव एजाज ढेबर ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में सूरत के महापौर अपने वाटर प्लस शहर के बारे में बताएंगे।
रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM baghel)आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे इस दौरान वह भिलाई शहर के तीन बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री( chief minister ) शाम 6 बजे भिलाई पहुंचेंगे और लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भिलाई नगर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार( saturday) को पावर हाउस( power house) स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सी मार्ट, मदर्स मार्केट( mother project) और 3 करोड़ की लागत से बने डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का भी लोकार्पण करेंगे।गौरव पथ ( gaurav path)के किनारे 2 एकड़ क्षेत्रफल में 3 करोड़ की लागत से बने मांगलिक भवन के बनने से कैंप के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. वो यहां अपनी बहन बेटियों की शादियां धूम-धाम से कर पाएंगे।
मांगलिक भवन के बनने से कैंप के लोगों को काफी लाभ मिलेगा.
गौरव पथ के किनारे 2 एकड़ क्षेत्रफल में 3 करोड़ की लागत से बने मांगलिक भवन के बनने से कैंप के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. वो यहां अपनी बहन बेटियों की शादियां धूम-धाम से कर पाएंगे. मांगलिक भवन को काफी हाइटेक तरीके से बनाया गया है।यहां मैरिज हाल( marriage hall), ग्रीन रूम के साथ ही एक बड़ा किचन भी बनाया गया है भवन में मेहमानों के ठहने के लिए 25 कमरे होंगे। इनमें से 20 कमरों में लेटबॉथ अटैच है. कमरों में एसी( Ac) लगाया गया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परंपरा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के सरंक्षण और संर्वधन के लिए प्रदेश में हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन न केवल सार्वजनिक अवकाश की शुरुआत की है, बल्कि इन लोक पर्वों के महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोड़ने के लिए इन्हें जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
स्थानीय त्यौहारों को जन सहभागिता के जोड़कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति का संवर्धन एवं संरक्षण करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार पोला एवं तीज को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हरेली पर्व की तरह ही सीएम भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर इन दोनों पारम्परिक त्यौहारों को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।पोला व तीज पर्व के लिए मुख्यमंत्री निवास में विशेष तैयारियां की गई हैं और तीज मना रही माताओं एवं बहनों की स्वागत के लिए ये पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की परंपरा और रीति रिवाज के अनुसार साज सज्जा की गई है। मुख्यमंत्री निवास में पहले पोला पर्व का आयोजन होगा। इस मौके पर नंदी बैल की पूजा की जाएगी, इसी के साथ ही यहां पर तीजा महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। तीजा महोत्सव के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों से तीजहारिन माताओं एवं बहनों को मुख्यमंत्री निवास के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर बहनों द्वारा करूभात खाने की रस्म पूरी की जाएगी और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ का पोरा तिहार मूल रूप से खेती किसानी से जुड़ा पर्व है। खेती किसानी में बैल और गौवंशी पशुओं के महत्व को देखते हुए इस दिन उनके प्रति आभार प्रकट करने की परंपरा है। छत्तीसगढ़ के गांवों में इस पर्व में बैलों को विशेष रूप से सजाया जाता है। उनकी पूजा की जाती है। इस मौके पर घरों में बच्चे मिट्टी से बने नंदी बैल और बर्तनों के खिलौनों से खेलते हैं। घरों में ठेठरी, खुरमी, गुड़चीला, गुलगुला, भजिया जैसे पकवान तैयार किए जाते हैं और उत्सव मनाया जाता है। इस पर्व के अवसर पर बैलों की दौड़ भी आयोजित की जाती है।
छत्तीसगढ़ में तीजा (हरतालिका तीज) की विशिष्ट परंपरा है, तीजहारिन महिलाएं तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। तीजा मनाने के लिए बेटियों को पिता या भाई ससुराल से लिवाकर लाते है। छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व की इतना अधिक महत्व है कि बुजुर्ग महिलाएं भी इस खास मौके पर मायके आने के लिए उत्सुक रहती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। तीजा के दिन बालू से शिव लिंग बनाया जाता है, फूलों का फुलेरा बनाकर साज-सज्जा की जाती है और महिलाएं भजन-कीर्तन कर पूरी रात जागकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।
नारायणपुर। जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने ग्रामीण का पहले गला रेता, फिर पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के ही नजदीक फेंक दिया। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात 10 से 15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली जिले के कड़हागांव पहुंचे और गांव के ग्रामीण रामलाल पोटाई (27) को घर से उठाकर जंगल की तरफ ले गए। जहां पहले उसकी पिटाई की फिर धारदार हथियार से गला रेता और पत्थर से सिर कुचल दिया। देर रात ही माओवादियों ने ग्रामीण के शव को गांव में फेंक दिया। शव के पास पर्चे भी फेंके हैं। जिसमें ग्रामीणों के लिए लिखा है कि, जनविरोधी, जन दुश्मन और गद्दार मत बनो। अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मत मारो और अपनी ही उंगलियों से अपनी आंखें मत फोड़ो। मुखबिर बन कर अपनी संपति लूटने वालों का साथ मत दो। लुटेरों का साथ छोड़ो और जल-जंगल-जमीन का मालिक बनकर जिओ। यदि मुखबिर बनोगे तो रामलाल जैसी सजा मिलेगी।
सुबह इस वारदात की जानकारी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। साथ ही इलाके की सर्चिंग की जा रही है। नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में ग्राहक के संचालक को हथौड़ी से वारकर लूट करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार हो गया है। बता दें कि 23 अगस्त को ग्राहक बनकर आये लुटेरे ने संचालक याला प्रकाश के सिर पर हथौड़ी से 3 वार कर लॉकर से नगदी लूटकर फरार हो गया था। इस खौफनाक वारदात की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई थी। इस मामले में गंज थाना में लूट का मामला दर्ज हुआ था । जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर पुलिस आज खुलासा करेगी।
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है। शाह के निर्धारित कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। गृहमंत्री बोरियाकला स्थित बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के सांसद, विधायक व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। यह बैठक अब निरस्त कर दी गई है।
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री आज दोपहर दो बजे बीएसएफ के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकनांद विमानतल पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेक्टर 24 जाएंगे और राष्ट्र्यी अन्वेषण अभिकरण शाखा कार्यालय रायपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।
इसके बाद अमित शाह दोपहर साढ़े तीन बजे रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे और मोदी 20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक के सेमिनार में शामिल होंगे। इसके बाद वे सवा पांच बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक पर्व तीजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट की है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि 'छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के सरंक्षण और संर्वधन के लिए प्रदेश में हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन न केवल सार्वजनिक अवकाश की शुरूआत की है, बल्कि इन लोक पर्वों के महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोड़ने के लिए इन्हें जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।'
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व का अपना विशेष महत्व है। छत्तीसगढ़ में भादों माह की अमावस्या तिथि को पोला तिहार मनाए जाने के बाद हरतालिका तीजा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, महिलाएं तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करूभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है।
रायपुरः छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबीयत शुक्रवार रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि कवासी लखमा को बदहजमी के लक्षण हैं, उन्हें बाकी कोई दिक्कत नहीं है।
कवासी लखमा शुक्रवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने कोंडागांव आए थे। बैठक शरू होते ही जब उन्हें ठीक नहीं लगा तो वे बैठक छोड़कर स्थानीय सर्किट हाउस चले गए, वहां दवा लेकर कुछ देर आराम किया। शाम 6 बजे वे अपनी कार से रायपुर रवाना हुए। एंबुलेस के साथ डॉक्टरों को भी रवाना किया गया था ताकि रास्ते में अगर ज्यादा तबीयत खराब हुई तो तत्काल उनका उपचार शुरू किया जा सके। रात करीब साढ़े 10 बजे लखमा को एमएमआई हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।
डॉक्टर ए धर्मा राव ने बताया कि मंत्री लखमा की हालत स्थिर है। उनको बदहजमी हुई है, इसलिए भर्ती किया गया है। कोई चिंताजनक बात नहीं है। गहन जांच के लिए उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनका बीपी और शुगर सब ठीक है। हार्ट में भी कोई समस्या नहीं है। शनिवार को फिर रिव्यू किया जाएगा और फिर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान अमित शाह कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान अमित शाह मुख्य रूप से एनआईए कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही बीजेपी के प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
जारी शेड्यूल के अनुसार गृह मंत्री शाह दोपहर 2 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद नवा रायपुर के सेक्टर-24 में एनआईए भवन का उद्घाटन करेंगे। अमित शाह ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक एनआईए के मुख्यालय में लोकार्पण समारोह में रहने के बाद शाम 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ विषय पर एक सेमिनार कार्यक्रम में भाग लेंगे।
यहां से निकलकर अमित शाह शाम साढ़े 5 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद अमित शाह शाम को 7:20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली बैठक में वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग (school education department) ने बड़ी संख्या में शिक्षकों के तबादले किये है, जिनमे बालोद, राजनांदगाव और बेमेतरा जिले के अंग्रेजी मध्यक के विद्यालयों के शिक्षकों के नाम शामिल है।
आदेश देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला (transfer of administrative officers) किया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमे कई जिलों के संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के नाम शामिल हैं। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।


रायपुर। राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परिक्षेत्र रायपुर के कार्यपालन अभियंता आर.के. शुक्ला (RK shukla) को कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी में स्थानांतरित किया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।

जगदलपुर। विश्वविद्यालय व कालेज स्तर पर छात्रसंघ चुनाव होने की प्रक्रिया कोरोना संक्रमण के चलते विगत दो वर्ष से ठंडे बस्ते में पड़ी है। इसे लेकर अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत मंत्री मनोज वैष्णव ने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों के अकादमिक कैलेण्डर के सम्बन्ध में जारी पत्र क्रमांक एफ 83/2018/38-2 के अनुसार छात्रसंघ के गठन संबधी गतविधियां 3 से 9 सितंबर 2022 तक होनी है। अभाविप ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष रीति से छात्र संघ चुनावों के आयोजन के प्रक्रिया प्रारम्भ करने की मांग की है।
बस्तर जिले के जिला संयोजक वरुण साहनी ने कहा कि अभाविप पूरे कैंपस में वर्ष भर प्रवेश से लेकर परीक्षा परिणाम तक सक्रिय रहती है। अगर छात्रसंघ चुनाव होता है तो निश्चित रूप से समस्त विद्यार्थियों का समर्थन अभाविप का प्राप्त होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा, निखिल मराबी, यश धुव्र, संजय मुखर्जी, टिकेश नाग, आसमन बघेल, लखेश्वर बैध, पंकज यादव, मनीष पांडे, सचीन पांडे, पंकज जोशी, हेमराज, महेंद्र देवांगन, सतीश कश्यप व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बिलासपुर। जिले में 5 साल की लापता बच्ची की लाश एनीकट में मिली है। बच्ची अपनी पिता के साथ गुरुवार को घर से निकली थी। तब से दोनों लापता थे और अब मासूम की लाश मिली है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, और बच्ची का शव 5 किलोमीटर दूर मस्तूरी इलाके में मिला है।
जानकारी के अनुसार तोरवा के पटेल मोहल्ला निवासी राधिका लहरे (35) ने गुरुवार की रात पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह रोज की तरह गुरूवार को भी अपने काम पर निकल गई थी। लेकिन जब वह दोपहर में घर लौटी तो उसकी पांच साल की बेटी घर से गायब थी। उसने बच्ची की तलाश की। लेकिन, कोई पता नहीं चला तो महिला ने पुलिस में शिकायत की। अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी।
पूछताछ में पता चला कि, मासूम बच्ची अपने पिता मन्नू लहरे के साथ निकली थी। घटना के बाद से पिता मन्नू लहरे भी गायब है। देर रात थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति भी अब तक घर नहीं आया है। ऐसे में पुलिस बच्ची और उसके पिता की तलाश में जुटी हुई थी। इधर, शुक्रवार की सुबह मस्तूरी क्षेत्र के कर्रा गांव स्थित एनीकट के पास बच्ची की लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बच्ची की पहचान नहीं होने पर आसपास के थानों को इसकी सूचना दी गई। तब तोरवा पुलिस ने बच्ची की पहचान पायल लहरे के रूप में की। मामला हत्या का लग रहा है। तोरवा इलाके के जिस जगह से बच्ची गायब हुई है। वहां से कर्रा की दूरी पांच किलोमीटर है। ऐसे में पुलिस को शक है कि बच्ची की हत्या कर शव को एनीकट में फेंका गया है। बच्ची की लाश मिलने के बाद पुलिस उसके पिता को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। बच्ची की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जहां पुलिस द्वारा छापेमारी कर 4 युवतियों के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस स्पा सेंटर में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने जब छापा मारा तो युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ 109 की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक इस धंधे में पकड़ाए गए 2 युवक रायगढ़ और एक बरगढ़ का रहने वाला है। वहीं पकड़ी गई युवतियों में से 3 युवतियां कोलकाता की और एक संबलपुर की रहने वाली है।
रायपुर: राजधानी रायपुर में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक होने जा रही है। इसमें सर संघ चालक मोहन भागवत के साथ संघ परिवार के 37 आनुषांगिक संगठनों के 200 से ज्यादा अखिल भारतीय पदाधिकारी आगामी कार्ययोजना पर मंथन करेंगे। यह बैठक 10, 11 व 12 सितंबर को एयरपोर्ट के सामने स्थित जैनम मानस भवन में होगी।
इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी तीन दिन का समय बिताएंगे। सारे पदाधिकारी 9 सितंबर तक पहुंच जाएंगे। सभी के रहने की व्यवस्था जैनम में ही होगी। आरएसएस के स्थानीय स्वयंसेवक जो व्यवस्था में रहेंगे, उनके अलावा किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी।
आरएसएस के पदाधिकारियों के मुताबिक, सभी आनुषांगिक संगठनों के प्रमुख सालभर के जो कार्य निर्धारित किए गए थे, उस पर अपनी रिपोर्ट देंगे। साथ ही, बाकी संगठनों से जो अपेक्षाएं थीं, उस पर भी अपनी बात रखेंगे। आरएसएस की यह बैठक हर साल होती है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बैठक तेलंगाना और राजस्थान में हुई थी।
आरएसएस की समन्वय बैठक से पहले अलग-अलग विभागों की बैठकें शुरू हो जाएंगी। इसमें सभी निचले स्तर की रिपोर्ट लेकर एक फाइनल रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिस समन्वय बैठक में पेश किया जाएगा। संभवत: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ले सकते हैं। इस संबंध में शनिवार को सुबह एक बैठक रखी गई है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया है। उन्होंने तीजा पोला पर घर आने का निमंत्रण दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा - कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर में एनआईए कार्यालय का उद्घाटन करने आ रहे हैं। कल ही छत्तीसगढ़ में हम सब तीज-पोला का त्यौहार मनाने जा रहे हैं। मैंने गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का अनुभव करने के लिए मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे और शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। सीएम भूपेश ने गुरुवार की शाम अमित शाह से फोन पर बात कर बताया कि छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोक संस्कृति का रंग सभी त्योहारों में देखने को मिलता है। आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के निवासी अपनी मिट्टी से जुड़े त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं।
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने होम्यौपैथी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। डॉ एकता चंद्राकर ने परीक्षा मे टॉप किया है। टॉप थ्री में दो महिलाएं शामिल हैं। लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 20 पदों के लिए 60 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 28 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया गया।
उपरोक्त पद हेतु लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर 20 पद के विरूद्ध 15 पद पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची एवं अनुपूरक सूची जारी की गई है। चयन सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।
अम्बिकापुर। बलरामपुर जिले में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या कर दी. कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया. आरोपी मां से पैसे की मांग कर रहा था. मां के पैसे नहीं होने की बात पर बेटे को गुस्सा आ गया और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. अगली सुबह आरोपी की पत्नी ने पुलिस थाना में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामला राजपुर थानाक्षेत्र का है.
बताया जाता है कि ग्राम पंचायत पहाड़खडूवा निवासी कोंदवा कोरवा आदतन शराबी है. बुधवार को मां और पत्नी काम के लिए गए हुए थे. घर पर अकेले बैठकर बेटा शराब पी रहा था. शाम को मां और पत्नी के काम से घर लौटने पर पैसे की मांग करने लगा. शराबी बेटे की मांग पर मां ने जवाब दिया कि अभी मजदूरी के पैसे नहीं मिले हैं. रविवार को मजदूरी मिलने पर पैसा दे देगी. मां की बात कोंदवा कोरवा को रास नहीं आई. गुस्से में सबसे पहले पत्नी को पीटा और फिर मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
कुल्हाड़ी के हमले से मां की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद रात में ही आरोपी कोंदवा कोरवा घर से भाग गया. अगली सुबह पत्नी ने राजपुर थाना में पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. जल्द ही आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में आ गया. धारा 302 का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
विवेचक अश्विनी पाण्डेय ने बताया कि आज सुनीता कोरवा ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. पत्नी ने बताया कि पति कोंदवा कोरवा ने 24 अगस्त की रात लगभग 10 बजे मां से पैसे की मांग की. मां ने रविवार को मजदूरी मिलने की बात कही. मां का जवाब सुनकर कोंदवा कोरवा नाराज हो गया और कुल्हाड़ी से धावा बोल दिया. कुल्हाड़ी की चोट से मां की मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में था. पैसे नहीं देने पर ही बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोला करीब है। प्रदेश में इन त्योहारों में किसान अपने बैलों की पूजा करते हैं। महिलाएं तीजा का उपवास करती हैं। मायके जाती हैं। छत्तीसगढ़ के इन सबसे मशहूर त्योहारों में गलियों में उड़ती है पारंपरिक पकवानों की खुशबू। ऐसी ही खुशबू उड़ रही है रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में भी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल तैयार कर रही हैं प्रदेश में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला व्यंजन खुरमी। इसे शक्कर पारे के तौर पर भी देशभर में जाना जाता है। मैदे से तैयार होने वाले कुरकुरे स्नैक्स फ्लेवर हल्के मीठे होते हैं। खुद मुख्यमंत्री ने पत्नी की किचन में काम करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा – तीजा-पोला की तैयारी। श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।
जानिए प्रदेश के इन पारंपरिक त्योहारों को
छत्तीसगढ़ में इस लोक पर्व पर घरों में ठेठरी, खुरमी, चौसेला, खीर, पूड़ी, बरा, मुरकू, भजिया, मूठिया, गुजिया, तसमई जैसे कई छत्तीसगढ़ी पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों को सबसे पहले बैलों की पूजा कर भोग लगाया जाता है। इसके बाद घर के सदस्य प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।
छत्तीसगढ़ी में इस त्यौहार को पोरा या पोला कहा जाता है। इस दिन से महिलाओं को तीज के लिए मायके आने के लिए लिवाने जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बच्चे मिट्टी नांदिया-बैल व पोरा-चक्की से खेलने में मगन हो जाते हैं। राजधानी रायपुर में कई स्थानों पर बैल दौड़ का आयोजन किया जा जाता है।
पोला प्रमुखत: किसान भाइयों का ही त्योहार है। बेटियों को तीज का त्योहार मनाने के लिए ससुराल से मायके लाने का सिलसिला पोला के दिन से शुरू हो जाता है। पिता या भाई जब ससुराल पहुंचते हैं तो तीजहारिनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। दरअसल वे मायके आकर पोला के तीन दिन बाद पति के दीर्घायु के लिए तीज का व्रत रखती हैं। इस पर्व के पहले दिन रात कड़ू (कड़वे) भात यानी करेला की सब्जी खाने की परंपरा बरसों से चली जा आ रही है।
मस्तुरी क्षेत्र के भंवर गणेश की ऐतिहासिक प्रतिमा की पुजारी को बंधक बनाकर हथियारबंद युवकों ने की चोरी
बिलासपुर। मस्तुरी क्षेत्र के भंवर गणेश की ऐतिहासिक प्रतिमा को हथियारबंद युवक जबरिया ले भागे. आरोपियों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पुजारी से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं.
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे मस्तूरी क्षेत्र के (इटवा) पाली के भंवर गणेश मंदिर में 3-4 अज्ञात युवक पहुंचे. पुजारी को बंधक बनाकर भगवान गणेश की ऐतिहासिक प्रतिमा अपने साथ लेकर भागे निकले. घटना की सूचना पाते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल डॉग स्क्वाड के साथ पाली पहुंचकर चोरों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे. मंदिर के पुजारी से पूछताछ करने के बाद जांच के लिए जरूरी निर्देश दिए.
बात दें कि मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार ऐतिहासिक डिंडेश्वरी माता की प्रतिमा भी कभी कुछ वर्ष पूर्व अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. तब इस मामले को लेकर काफी हंगामा बरपा था। पुलिस ने अथक प्रयास कर उत्तर प्रदेश से प्रतिमा को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी.
























.jpg)




