CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
राशन कार्ड धारियों के साथ स्कूलों आंगनबाड़ी में भी फोर्टिफाईड चावल का वितरण....

राशन कार्ड धारियों के साथ स्कूलों आंगनबाड़ी में भी फोर्टिफाईड चावल का वितरण....

जगदलपुर : राज्य के 10 आकांक्षी जिलों में शामिल बस्तर जिले में भारत सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्डधारियों तथा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं एकीकृत महिला बाल विकास योजना अन्तर्गत स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में फोर्टिफाईड चांवल का वितरण किया जा रहा है। खाद्य नियंत्रक अयज यादव ने बताया कि इसके अन्तर्गत एपीएल राशन कार्ड धारियों को छोड़कर सभी राशन कार्डधारियों को फोर्टिफाईड चांवल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि फोर्टिफाईड चांवल का वितरण जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों से किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि फोर्टिफाईड चांवल में नियमित चांवल की अपेक्षा आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन, विटामिन-ए, जिंक आदि पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कुपोषण एवं एनीमिया को दूर करने के लिए शासन के द्वारा स्कूलों, आंगनबाड़ियों के अलावा प्रत्येक राशन कार्डधारी परिवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से फोटिफाईड चांवल का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए राशन कार्डधारियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के द्वारा इसके प्रचार-प्रसार के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में बैनर, पोस्टर, दीवार लेखन के माध्यम से हितग्राहियों को इसकी महत्व की जानकारी दी जा रही है। इसके अन्तर्गत आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, पंचायत सचिवों के माध्यम से ग्रामीणों को फोर्टिफाईड चांवल के फायदों के बारे में निरंतर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बैठकों में जनप्रतिनिधियों को फोर्टिफाईड चांवल के महत्व के संबंध जानकारी देकर इसके संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। खाद्य विभाग द्वारा आम लांेगों से अपील की गई है कि वे फोर्टिफाईड चांवल के संबंध प्लास्टिक चांवल को लेकर किसी भी प्रकार के संशय में बिल्कुल भी न रहें। स्कूलों एंव आंगनबाड़ी केन्द्रों में जो चांवल भण्डारित किए गए हैं वह फोर्टिफाईड चांवल है, इस चांवल में प्लास्टिक अंश मात्र भी नहीं है। 

छत्तीसगढ़ : अब इस इलाके को जाना जायेगा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी नगर के नाम से

छत्तीसगढ़ : अब इस इलाके को जाना जायेगा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी नगर के नाम से

रायगढ़ | शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का ननिहाल है शहर का जूना बड़पारा यानी नया गंज इतवारी बाज़ार। इसे अब शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के नाम से जाना जाएगा। एमआईसी की बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई। विदित हो कि नया गंज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का ननिहाल है। शुक्रवार की शाम मेयर जानकी काटजू की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक हुई। इस दौरान 7 एजेंडा पर चर्चा की गई।

सबसे पहले राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का सर्वेक्षण कर डाटा एकत्र करने और दावा आपत्ति उपरांत सत्यापित करने संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई। इसे सामान्य सभा में रखने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह विश्वासगढ़ चर्च कब्रिस्तान निर्माण कार्य में भुगतान करने की स्वीकृति दी गई। शहर के वार्ड क्रमांक 14 में 8 लाख 71 हजार की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी रोड बनाने की स्वीकृति दी गई।

एमआईसी सदस्य प्रभात साहू द्वारा जूना बड़पारा का नाम शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के नाम पर रखने के लिए महापौर को पत्र दिया गया था। इस पर एमआईसी की बैठक में चर्चा करते हुए जूना बड़पारा को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी नगर रखने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं विभिन्न पेंशन के पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ देने की स्वीकृति दी गई। बैठक में एजेंडा से संबंधित किए गए प्रश्नों के उत्तर कमिश्नर संबित मिश्रा ने दिए।

बैठक में एमआईसी सदस्य रत्थू जायसवाल, शेख सलीम नियारिया, प्रभात साहू, विकास ठेठवार राकेश तालुकदार, संजय चौहान एवं निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर सिंह ने की सिमगा के नए SDM की घोषणा, जाने किन्हें मिली जिम्मेदारी

कलेक्टर सिंह ने की सिमगा के नए SDM की घोषणा, जाने किन्हें मिली जिम्मेदारी

बलौदाबाजार | कलेक्टर डोमन सिंह ने आज आदेश जारी करतें हुए सँयुक्त कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल को कसडोल एवं डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा नियुक्त किया है। साथ ही कसडोल एसडीएम रहे सँयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी एवं सिमगा एसडीएम रहे डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी को वापस सँयुक्त जिला कार्यालय में बुलाया गया है।

रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला निर्विरोध चुने गए,विधानसभा सचिव ने दिया सर्टिफिकेट

रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला निर्विरोध चुने गए,विधानसभा सचिव ने दिया सर्टिफिकेट

छत्तीसगढ़ के नए राज्यसभा सदस्य अब चुन लिए गए हैं। बिना किसी विरोध के रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को सांसद के तौर पर चुन लिया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने दोनों के सर्टिफिकेट दिए। रंजीत रायपुर पहुंची हुई थीं, मगर सर्टिफिकेट लेने राजीव शुक्ला नहीं आए, उन्होंने अपने भाई को भेजा था।
दरअसल छत्तीसगढ़ से दो सांसदों रामविचार नेताम एवं छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद ये नए सदस्य चुने गए हैं। दोनों को टिकट दिए जाने को लेकर प्रदेश में स्थानीय नेताओं के अपमान का आरोप बीजेपी लगाती रही। मगर अब राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य बन चुके हैं।
कांग्रेस के अब 4 राज्यसभा सांसद
कांग्रेस के दो नेता केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम राज्यसभा में पहले से ही हैं। यहां विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। इनमें से कांग्रेस के 71, भाजपा के 14, जोगी कांग्रेस के 3 और बसपा के 2 विधायक हैं। विधानसभा में सीटों के हिसाब से राजीव और रंजीत का चुना जाना भी तय ही माना जा रहा था जो कि हुआ भी। अब छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के 4 राज्यसभा सांसद हो गए। भाजपा से केवल सरोज पांडेय ही राज्यसभा में हैं।

 

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस में साइकिल रैली का किया आयोजन...

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस में साइकिल रैली का किया आयोजन...

रायपुर : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, 03 जून 2022 रायपुर शहर में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया। 3 जून 2022 को विश्व साइकिल दिवस के छत्तीसगढ़ में रायपुर राजधानी के आलावा 2 प्रतिष्ठित स्थान सिविक सेंटर, भिलाई दुर्ग एवं रतनपुर, बिलासपुर में मनाया गया। इसका उद्देश्य लोगों को शारीरिक फिटनेस गतिविधियों के लिए अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने और अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और प्रेरित करना और मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति पाना है। आम नागरिक द्वारा साइकिल को अपनाने से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी मदद मिलेगी।

विश्व साइकिल दिवस के पालन के माध्यम से, नागरिकों को अपने जीवन में रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया "फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज"।

इस विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पूरे देश में साइकिल रैलियों के माध्यम से 9.68 लाख से अधिक कि.मी. एक ही दिन यानी 3 जून 2022 को 1.29 लाख युवा साइकिल चालकों द्वारा दूरी तय की गयी। रायपुर में इस रैली में 152 से अधिक उत्साही साइकिलिस्ट ने इसमें भाग लिया। रैली में नेहरू युवा केंद्र के साथ साथ रायपुर रायपुर के विभिन्न महाविद्यालय दुर्गा महाविद्यालय, गुरुकुल महिला महाविद्याल,पंडित रवि शंकर यूनिवर्सिटी, लक्ष्मी महंत दास महाविद्यालय ,अग्रसेन महाविद्यालय, मैट्स यूनिवर्सिटी, डिग्री गर्ल्स कॉलेज एवं देवेंद्र नगर गर्ल्स कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए मेक इन इंडिया चौराहे से होकर टेलिबांदा तालाब (मरीन ड्राइव) पर समापन किया गया। इस रैली में मुख्य अतिथि माननीय सांसद, सुनील सोनी जी रहे। उन्होंने युवाओ को सम्भोधित करते हुए कहा की आज के इस दौर में स्वस्थ शरीर व् स्वस्थ मन के लिए व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां अत्यंत ज़रूरी है साइकिल ऐसा माध्यम जो न ही शरीर स्वस्थ रखेगा बल्कि पर्यावरण को भी स्वस्थ रखेगा। उन्होंने आगे बताया की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मंत्री, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, अनुराग ठाकुर जी के मार्गदर्शन में देश के युवाओं को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए शपत दिलाई की "फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़।

साइकिल रैली को हरी झंडी रायपुर नगर निगम के सभापति, प्रमोद दुबे जी द्वारा किया गया। इन्होने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा की साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा ज़रूर बनाये एवं स्वास्थ के लिए अपने परिवारजनों एवं सखी सम्बंदियों को भी जागरूक करेंगे। रैली में 150 से अधिक युवाओं ने अति उत्साह के साथ भाग लिया।

श्रीकांत पांडेय, राज्य निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन छग ने बताया की विश्व साइकिल दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा की यह पुरे देश में बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है । अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताता हुए कहा की इस साल विश्व साइकिल दिवस की थीम "साइकिल परिवहन का एक सरल, टिकाऊ, किफायती और विश्वसनीय साधन के रूप है"। नेहरू युवा केंद्र से हेमेंद्र सिंह, उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन, छग, रामसुचित मिश्रा, लेखलिपिक, राज्य कार्यालय के साथ साथ स्वयंसेवक उपस्थित। कार्यक्रम में प्रेस सूचना ब्यूरो से कृपा शंकर यादव, अतिरिक्त निदेशक, जोशी, जिला खेल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना से सुनीता चंसोरिया, रात्रि लाहिरी एवं स्वयंसेवकों के साथ साथ रायपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया। हाई स्कूल की परीक्षा में 53.7 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में 64.3 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम छात्र वेबसाईट http://www.sos.cg.nic.in और http://www.results.cg.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थियों से कहा है कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें।

हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य एवं अवसर परीक्षा में कुल 42 हजार 156 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें 36 हजार 411 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 15 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। इस परीक्षा में 36 हजार 396 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा में 19 हजार 318 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और परीक्षाफल 53.7 प्रतिशत रहा।

इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य एवं अवसर परीक्षा में कुल 73 हजार 41 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें 67 हजार 895 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 30 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। आर.टी.डी. योजना के अंतर्गत 13 हजार 706 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परीक्षा परिणाम अगले वर्ष घोषित किया जाएगा। शेष 54 हजार 163 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा में 34 हजार 683 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और परीक्षाफल 64.3 प्रतिशत रहा।

सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बताया कि इन परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्र आगामी परीक्षा के आवेदन फार्म अपने अध्ययन केन्द्र में जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

BIG BREAKING : भिलाई स्टील प्लांट में फिर हुआ बड़ा हादसा, धधकता हुआ गर्म लोहा 3 लोगों पर गिरा, हालत गंभीर

BIG BREAKING : भिलाई स्टील प्लांट में फिर हुआ बड़ा हादसा, धधकता हुआ गर्म लोहा 3 लोगों पर गिरा, हालत गंभीर

भिलाई | भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर फिर लगातार दुर्घटना होने लगा है। अभी गत बुधवार को दोपहर के समय जहां ब्लॉस्ट फार्नेस 7 में हुए हादसे में जहां दो लोगों जल गये थे जिसमें एक की तुरंत मृत्यु हो गई थी एवं एक श्रमिक को उपचार के लिए सेक्टर नौ हॉस्पिटल में भती कराया गया था वहीं आज फिर संयंत्र के एसएमएस दो के कनवर्टर 3 में फिर हादसा हो गया जिसमें तीन लोग दो ठेका श्रमिकों के साथ ही एक बीएसपी कर्मी झुलस गये। तीनों को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पौने 3 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 में काम के दौरान कनवर्टर-3 में पिघले हुए लोहे को शिफ्ट करते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण पिघले हुए लोहे के छींटे काफी दूर तक छिटक कर गिरने से वहां काम कर रहे मानसिंह ठाकुर (58 वर्ष) और ठेका कर्मचारी गिरी कुमार और भूषण लाल के ऊपर भी लोहे के छीटे गिरने से झुलस गए हैं। बीएसपी स्टॉफ ने तुरंत इन तीनो कर्मचारियों को मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों का इलाज बर्न यूनिट में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारी 15 -20 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है। यह घटना क्यों और कैसे हुई इसका पता लगाने में बीएसपी के अधिकारी जुटे हुए हैं। हादसे की खबर लगते ही बीएसपी के कर्मचारी यूनियन के नेता अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। झुलसे कर्मचारी और ठेका मजदूरों का हालचाल लिया जा रहा है।

मौसम अपडेट : राजधानी रायपुर समेत इन संभागों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जाने क्या है कारण, देखें आदेश

मौसम अपडेट : राजधानी रायपुर समेत इन संभागों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जाने क्या है कारण, देखें आदेश

रायपुर | मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक लूँ चलने के सम्बन्ध में चेतावनी जारी की है | मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर के सम्बन्ध में यलो अलर्ट जारी की है | 

देखें आदेश

 

 

RAIPUR NEWS : दो लोगों की हत्या से इलाके में मची सनसनी...

RAIPUR NEWS : दो लोगों की हत्या से इलाके में मची सनसनी...

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से दो लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहाँ देर रात एक आदतन अपराधी को मौत के घाट उतार दिया गया है , और एक युवक को घायल कर दिया। वहीँ हत्या के दूसरे मामले में अज्ञात आरोपियों द्वारा घर में घुसकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अभनपुर में गातापार में मृतक हरिश्चन्द यादव की अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, साथ ही अर्जुन पटले नाम के युवक को गंभीर रूप से घायल घायल किया गया है। दोनों ही आदतन अपराधी बताये जा रहे है। सुचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, हिरासत में लिए दोनों युवक भी उसी इलाके के आदतन अपराधी बताये जा रहे है। आज दोपहर या शाम तक पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा किया जा सकता है।

पुलिस गातापर का हत्या कांड सुलझा ही रही थी कि अभनपुर के ही रेलवे क्रोसिंग के पास के 65 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद तारक की अज्ञात आरोपियों द्वारा घर मे घुसकर सिर पर गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले में विवेचना कर रही है। अभनपुर में एक ही रात में दो हत्याओं से दहशत का माहौल है। साथ ही अपराधियों में पुलिस का खौफ़ भी कम होता नजर आ रहा है।
 

युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर दूसरी शादी कर भागा...

युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर दूसरी शादी कर भागा...

कोरबा : कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक युवती को युवक ने पहले तो शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह दूसरी लड़की से शादी कर भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। शिकायत के अनुसार दो वर्ष पहले वह कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसका सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मंजूर पहरी निवासी अजय दास के साथ जान पहचान हो गई। बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा।

जिससे दोनों किराए का मकान लेकर एक साथ रहने लगे। आरोपी अजय दास ने पीडि़ता को शादी करने का झांसा देकर जुलाई 2021 से उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी की बात पर बाद में शादी करने की बात करता रहा, लेकिन अब वह किसी दूसरे लड़की से शादी कर उसे छोड़कर भाग गया। पीडि़ता ने आरोपी पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
 

राज्य को 17 हजार करोड़ वापस दिलाने सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र…

राज्य को 17 हजार करोड़ वापस दिलाने सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र…

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर नवीन अंशदायी पेंशन योजना के तहत एनएसडीएल को अंतरित 17 हजार 240 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ सरकार को वापस करने के लिए पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण को निर्देशित करने का अनुरोध किया है, ताकि शासकीय कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय का क्रियान्वयन किया जा सके।

मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में लिखा है- राज्य सरकार द्वारा एनपीएस ट्रस्ट तथा एनएसडीएल के साथ किये गये अनुबंधों में ऐसा कोई विशिष्ट प्रावधान नहीं है जो राज्य शासन को नवीन अंशदायी पेंशन योजना के संबंध में किये गए अनुबंध से बाहर जाने तथा पुरानी पेंशन योजना की बहाली से बाधित करता हो ।

 

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में विधायकों का डेरा, रायपुर पहुंचे हरियाणा के 27 कांग्रेस विधायक

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में विधायकों का डेरा, रायपुर पहुंचे हरियाणा के 27 कांग्रेस विधायक

रायपुर, राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर अब हरियाणा कांग्रेस को खेमें में सेंध का डर सता लगाने लगा है। हरियाणा के 27 कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ लाया गया है। सभी विधायक स्पेशल प्लेन से रायपुर पहुंचे है। बताया जा रहा है कि इन विधायकों को अब यहां से एक रिसॉर्ट में ले जाया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से जनजीवन में आ रहा है सकारात्मक बदलाव

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से जनजीवन में आ रहा है सकारात्मक बदलाव

राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का लगाई गई है। बीते 21 मई से लगी इस प्रदर्शनी को देखने के लिए रोजाना प्रदेश के विभिन्न अंचलों से जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं नागरिकगण आ रहे हैं। इसी तारतम्य में आज बिलासपुर जिले के पंचायत एवं नगरी निकाय के जनप्रतिनिधियों ने डीडीयू ऑडिटोरियम पहुंचकर विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की।
बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत भुरकुंडा, मंजूर पहरी, धावरामुड़ा, भरारी, कोरबी आदि के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है। विकास प्रदर्शनी को देखने के बाद पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान, मजदूर और महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर रही है। जिसका अब सकारात्मक प्रभाव भी दिखने लगा है। किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए श्री धंवन्तरी जेनेरिक मेडिकल योजना, ग्रामीण और गरीब बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम स्कूल का संचालन किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। 

ट्रेन से कटकर हुई महिला की मौत....

ट्रेन से कटकर हुई महिला की मौत....

महासमुंद : बेलसोंडा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात महिला की लाश मिली है। महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई है।पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला की पहचान आसपास गांव में की, लेकिन नहीं हुई।पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 46 वर्ष बताई जा रही है। घटना 30 मई दोपहर साढ़े 12 बजे की है

मैदान में सोए ग्रामीण पर चढ़ा ट्रक का पहिया से हुई मौत...

मैदान में सोए ग्रामीण पर चढ़ा ट्रक का पहिया से हुई मौत...

महासमुंद : बेमचा स्थित एक राइस मिल के मैदान में सोए ग्राम सिंगनगढ़ निवासी टकेश्वर यादव (35) पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते मृतक मिल के पास वाले मैदान में सो गया था।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक 29 मई की रात सवा 11 बजे भूसा लोड करने के लिए ग्राम सिंगनगढ़ थाना पटेवा निवासी टकेश्वर यादव (35) व शेरगांव महासमुंद निवासी गोविंद निषाद (33) बेमचा स्थित राइस मिल आए थे। लेबर ट्रक में भूसा लोड कर रहे थे। मिल से लगे मैदान में टकेश्वर यादव व गोविंद निषाद गर्मी लगने की वजह से चटाई बिछाकर सोए हुए थे।

थोड़ी देर बाद ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीएन 6977 का चालक उसी मिल में जाने के लिए मैदान की ओर से ट्रक ले गया। तभी जमीन में सोए हुए दोनों लेबर को चालक देख नहीं पाया और ट्रक टकेश्वर यादव के उपर चल गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उसके बगल में सोया गोविंद निषाद बाल-बाल बच गया। गोविंद ने ही उक्त घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। 

शादी का झांसा देकर युवती से किया 4 साल तक दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार....

शादी का झांसा देकर युवती से किया 4 साल तक दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार....

रामानुजगंज : थाना त्रिकुण्डा के अंतर्गत गांव शारदापुर के प्रदीप सरूता पिता नन्हक सरूता उम्र 23 द्वारा शादी का झाँसा देकर गांव की ही युवती से पिछले 4 वर्षों से शारीरिक संबंध बना कर शादी करने से इंकार किया तथा मारपीट एवं जान से मरने की धमकी देने की शिकायत युवती ने थाना दर्ज कराया जिस पर धारा 376(2)(ढ ),323,506 के साथ मामला पंजीबद्ध किया गया।

अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हो गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी की हर सम्भव जगह पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर के द्वारा आरोपी प्रदीप सरूता के वाड्रफनगर में देखे जाने की सूचना पर थाना प्रभारी स्टाफ सहित रवाना होकर आरोपी को हिरासत में न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

कर्मचारी की मौत के बाद डीजीएम निलंबित…

कर्मचारी की मौत के बाद डीजीएम निलंबित…

भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार को हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, और एक कर्मचारी घायल हो गया था। संयंत्र प्रबंधन ने इस घटना पर कार्रवाई करते हुए डीजीएम KSNR रमेश को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

बता दें कि बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 7 में बुधवार को एसजीपी के एथर लिफ्टिंग चेम्बर नंबर 2 में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग भड़क गई, इसमें ठेका श्रमिक राहुल उपाध्याय (32 वर्ष) पिता केशव उपाध्याय और परमेश्वर सिका (26 वर्ष) पिता बैसाखु झुलस गए। दोनों ठेका श्रमिकों को पहले मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने राहुल उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया।
 

बीएसपी के फर्नेस में लगी आग से श्रमिक की मौत, 1 गंभीर

बीएसपी के फर्नेस में लगी आग से श्रमिक की मौत, 1 गंभीर

भिलाई। भिलाई स्टील संयंत्र के 6 महीने से बंद पड़े ब्लास्ट फर्नेस 7 में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक आग लगने से मरम्मत कर रहे दो ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलस गए। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस 7 में बुधवार सुबह से मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस कार्य में 4 ठेका श्रमिक राहुल उपाध्याय 32 साल परमेश्वर सिखा 25 वर्ष तरुण सिखा 31 वर्ष और सचिन सिंह 35 वर्ष को लगाया था। सभी मजदूर सेफ्टी बेल्ट लगाकर काम कर रहे थे। दुर्घटना से कुछ देर पहले लगभग दोपहर 12 बजे तरुण और सचिन पानी पीने के लिए ब्लास्ट फर्नेस के अंदर से बाहर आ गए। राहुल और परमेश्वर फर्नेस के अंदर ही काम कर रहे थे। दोपहर 12. 30 से 1 बजे के बीच अचानक फर्नेस के अंदर आग लग गई। दोनों मजदूर आग से बचने के लिए सेफ्टी बेल्ट खोलने लगे। परमेश्वर सेफ्टी बेल्ट खोलकर नीचे कूद गया, लेकिन राहुल का सेफ्टी बेल्ट नहीं खुला। इससे राहुल ब्लास्ट फर्नेस के अंदर ही झुलस कर खत्म हो गया और परमेश्वर 80 प्रतिशत झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रबंधन की दिखी अमानवीयता
दोनों ठेका श्रमिक अमन कंस्ट्रक्शन के लिए कार्य करते थे। दुर्घटना के बाद उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया। यहां स्टोरपारा पुरैना निवासी राहुल उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। वहीं परमेश्वर की हालत गंभीर बताई गई। इतना बड़ा हादसा हो जाने के बाद हॉस्पिटल ठेका श्रमिक मजदूर नेता और परिजन तो दिखेए लेकिन वहां न तो बीएसपी का कोई जिम्मेदार अधिकारी दिखा न ही ठेका कंपनी का ठेकेदार।
श्रमिक नेताओं में गुस्सा
इस हादसे से बीएसपी ठेका श्रमिक और उनके नेताओं में काफी रोष व्याप्त है। सीटू नेता योगेश सोनी ने आरोप लगाया कि सेल की तमाम इकाइयों में ठेका श्रमिकों की दुर्घटना से होने वाली मौतों का आंकड़ा काफी अधिक है। बीएसपी का पूरा कार्य आधे से ज्यादा कुशल अकुशल ठेका श्रमिकों के कंधों पर है। बीएसपी अधिक मुनाफा कमाने के लालच में कम वेतन में ठेका श्रमिकों को ठेकेदार के माध्यम से लेती है। ठेकादर भी पुराने कम वेतन देने के लालच में नए मजदूरों को भर्ती कर लेता है और पुराने व अनुभवी मजदूरों की छटनी कर देता है। इसके चलते नए श्रमिकों को पर्याप्त सुरक्षा ट्रेनिंग नहीं मिलती और वह कार्यस्थल की उतनी जानकारी भी नहीं रखते। यही कारण है कि वह दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं।

 

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री बघेल  ने की घोषणा, टैक्स फ्री होगी भूलन द मेज

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा, टैक्स फ्री होगी भूलन द मेज

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार शाम मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों के साथ राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त भूलन द मेज मूवी देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। 

रायपुर विकास योजना – 2031 (मास्टर प्लान ) की कार्यशाला में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष पारवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने दिए महत्त्वपूर्ण सुझाव

रायपुर विकास योजना – 2031 (मास्टर प्लान ) की कार्यशाला में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष पारवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने दिए महत्त्वपूर्ण सुझाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर विकास योजना के संबंध में आवास एवं पर्यावरण, वन, परिवहन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में महत्वपूर्ण सुझाव दिए

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि आवास एवं पर्यावरण, वन, परिवहन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में विभिन्न एसोसिएशन एवं संघों के प्रतिनिधियों से उक्त विषय पर सुझाव मांगे गए थे इसी तारतम्य में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये जो निम्न प्रकार थे:-

• पार्किंग:- शहर की बढ़ती जनसंख्या वजह से कई रोड़ हो रहे ट्रेफिक जाम की वजह से बाधित रहते हैं जिसका मुख्य कारण रोड पर पार्किंग है, जिसे नियमित पार्किंग स्थल का निर्माण कराकर दुरुस्त किया जा सकता है। इसमें जयस्थम्भ मल्टीलेवल, कचहरी चौक पार्किंग की तरह 8 से 10 मल्टीलेवल पार्किंग स्थानों की आवश्यकता है।

• खेल मैदान:- शहर के खेल के मैदान आबादी के अनुरूप प्लान में शामिल किया जाना चाहिए कांक्रीट एवं निर्माण के वजह से घटते भू जल स्तर के सुधार में भी यह सहायक होंगे।

• नाले एवं नालियों का जल शोधन कर शोधित जल का बड़े पार्क के गार्डनिंग में उपयोग किया जाना भविष्य में बेहतर वाटर मैनेजमेंट होगा।

• शहर के पूर्व के मास्टर प्लान में लगभग 80 मुख्य सड़कों को दर्शाया गया था परंतु इसमें 40 के लगभग सड़क अस्तित्व में ही नहीं आए हैं या आवश्यकता अनुसार नहीं है जो बढ़ती आबादी के संचलन में सहायक होंगे।

• शहर के भीतर स्कूलों तथा कॉलेजों में बच्चे निजी वाहन अथवा पालक अपने वाहनों से लाते ले जाते हैं जिसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में परिवर्तित किया जाने का प्रयास होना चाहिए जिससे शहर में अनावश्यक वाहनों की आवाजाही सीमित होगी एवं ट्रैफिक का दबाव भी सड़कों पर कम होगा।

• हम मुख्य शहर की सड़कों की चौड़ाई तो नहीं बढ़ा सकते परंतु शहर के भीतर आने के प्रवेश मार्गों पर बस टर्मिनल हो तथा प्रत्येक बस टर्मिनल से शहर के विभिन्न स्थानों हेतु सिटी बस उपलब्ध हो, जिससे शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव तथा वाहनों की संख्या नियंत्रित रहेगी।

• शहर के 15-20 किलोमीटर की परिधि में हरियाली प्रोत्साहन के लिए 10000 स्क्वायर फीट के प्लॉट पर भी शर्तों के साथ 20 प्रतिशत निर्माण तक की छूट फार्महॉउस के लिए प्राप्त हो जिससे हरियाली बढ़ाई जा सकती है।

• शहर में बिजली विभाग द्वारा खंभे लगाए जाते हैं कई बार अव्यवस्थित एवं बिना योजना के लगाये जाते हैं जो दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं तथा ट्रैफिक भी जाम करते हैं जिसे पूर्वनिर्धारित एवं सुनियोजित तरीके से लगाया जाना चाहिए एवं इसके लिए आवश्यक प्लानिंग होनी चाहिए ।

• शहर के भीतर अनेक स्थान आज थोड़ी सी बारिश में भी जलभराव से प्रभावित होते है।
वर्तमान एवं भविष्य में निर्माण होने वाली ड्रेनेज तथा सीवरेज लाइन 20 से 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए निर्माण होनी चाहिए एवं ड्रेनेज लाइन नेटवर्क को दुरुस्त करने की आवश्यकता है ।

• शहर के भीतर सड़क मरम्मत कार्य में भी सड़क की ऊंचाई निर्धारित हो कई स्थानों पर सड़क की ऊंचाई घरों तथा दुकानों की प्लिंथ की ऊंचाई से अधिक होती है।

• रायपुर राजधानी की आबादी विगत 10 से 12 वर्षों में अप्रत्याशित रूप से बड़ी है तथा भविष्य में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करते हुए मुख्य शहर, नया रायपुर तथा 40 किलोमीटर की परिधि में मेट्रो रेल की आवश्यकता पड़ेगी जो भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

• शहर के भीतर की कुछ कालोनियां कमर्शियल होती जा रही हैं जो हमारे बढ़ते बाजारों के लिए अच्छा है जिसमें FAR की बाध्यता को भी बढ़ाने की आवश्यकता है।

• नई कॉलोनी/क्षेत्र के निर्माण, विकास में मिक्स लैंड यूज का प्रावधान रखा जाए, जिससे उस क्षेत्र से संबंधित जनता वहीं उपलब्ध बाजारों से अपनी दैनिक आवश्यकताएं पूरी करें जिससे शहर में अनावश्यक दबाव नहीं पड़ेगा।

श्री पारवानी जी ने आगे कहा की शहर के भावी विकास को ध्यान में रखते हुए माननीय मंत्री जी ने जन भागीदारी हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जो शहर के विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच दर्शाती है, चेंबर आपके प्रयास की सराहना करता है ।

श्री पारवानी ने आगे कहा की शहर के भावी विकास को ध्यान में रखते हुए मंत्री अकबर ने जन भागीदारी हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जो शहर के विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच दर्शाती है, चेंबर आपके प्रयास की सराहना करता है ।

कार्यशाला में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, राम मंधान, प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तम गोलचा, उपाध्यक्ष जय नानवानी, मंत्री निलेश मूंदड़ा सहित मंत्री युवा चेम्बर विपुल प्रमुख रूप से शामिल थे। 

नेशनल फ़िल्म अवार्ड से सम्मानित फ़िल्म भूलन द मेज देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल...

नेशनल फ़िल्म अवार्ड से सम्मानित फ़िल्म भूलन द मेज देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल...

नेशनल फ़िल्म अवार्ड से सम्मानित फ़िल्म भूलन द मेज देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोकप्रचलित मान्यताओं को कहानी का रूप देकर लिखी गई श्री संजीव बख्शी के उपन्यास भूलन कांदा पर यह फ़िल्म आधारित है। इसका निर्देशन श्री मनोज वर्मा ने किया है। 

थाना परिसर में रखे वाहनों में लगी आग 50 वाहन स्वाहा...

थाना परिसर में रखे वाहनों में लगी आग 50 वाहन स्वाहा...

रतनपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहाँ जप्त एवं अन्य प्रकरणों में खड़ी दो पहिया वाहनों में अचानक आग लग गई, भीषण गर्मी के बीच लगी यह आग थोड़ी ही देर में विकराल रूप में बदल गई, जिसे रोकने प्रयास किये गए लेकिन कुछ हुआ नही और आग फैलते हुए सभी गाडिय़ों तक पहुँच गई और थाना परिसर में आग की बड़ी लपटे उठने लगी

आग बुझाने बाल्टी से पानी का छिड़काव किया गया, वही जब फायर बिग्रेड की मदद भी नही मिल पाई क्योकि वह वाहन खराब पड़ी हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

मौसम अलर्ट : राजधानी में बदला मौसम का मिजाज़, इन दो स्थानों पर हो सकती है बारिश ...

मौसम अलर्ट : राजधानी में बदला मौसम का मिजाज़, इन दो स्थानों पर हो सकती है बारिश ...

रायपुर : केरल में मानूसन ब्रेक होते ही मानूसन की गति में इजाफा हो रहा है। कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों को बारिश से भिगोता हुआ मानसून देश के अन्य हिस्सों आगे बढ़ रहा है। मानसूनी गतिविधियों के चलते छत्तीसगढ़ में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं. प्रदेश के अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री मुंगेली में दर्ज किया गया। इसके अलावा नौतपा का असर कम देखने को मिला।

नौतपा का आठवां दिन होने के कारण राजधानी सहित प्रदेश के अनेक इलाकों को भारी उमस से लोग परेशान है। ज्ञातव्य है कि बीते 7 दिनों तक नौतपा में प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश और अंधड़ चलने की वजह से अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। प्रदेश के शहरों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मुंगेली में 44.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार की तुलना में रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान : मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका का हरियाणा से बांग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके प्रभाव से बुधवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है. साथ ही प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना भी जताई है।

मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री न्यूनतम रायपुर में साल 2012 में 8 जून को मानसून प्रवेश किया था. साल 2013 में रायपुर में 9 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। साल 2014 में रायपुर में 19 जून को मानसून पहुंचा था. साल 2015 में रायपुर में 14 जून को मानसून पहुंचा था. साल 2016 में रायपुर में 17 जून को मानसून ने दस्तक दी थी. साल 2017 में 21 जून को मानसून रायपुर पहुंचा था। साल 2018 में रायपुर में मानसून ने 26 जून को दस्तक दी थी। साल 2019 में 22 जून को मानसून रायपुर पहुंचा था. साल 2020 में रायपुर में मानसूनी बारिश में 12 जून को दस्तक देने और साल 2021 में रायपुर में 10 जून को मानसून प्रवेश कर गया था।
 

शराब के नशे में पुत्र ने पिता का कांटा गर्दन हुई मौत...

शराब के नशे में पुत्र ने पिता का कांटा गर्दन हुई मौत...

रायगढ़ : जिले के बरमकेला में एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। आरोपी शराब के नशे में पिता से विवाद कर रहा था। विवाद बढऩे पर आरोपी ने पिता के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादरपाली का है।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक का नाम तेजराम बरिहा उम्र 60 वर्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। वारदात वाले दिन भी वह नशे में था। नशे के हालत में पिता के साथ लड़ाई कर रहा था। विवाद बढऩे पर संतोष ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे तेजराम की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

महिला की सडी गली हालत में मिली लाश...

महिला की सडी गली हालत में मिली लाश...

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से डौंडी थाना क्षेत्र के काड़े गांव के पास बीती रात अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. फारेंसिक टीम के नहीं आने की वजह से पुलिस की टीम रातभर घटनास्थल पर डटी रही.

डौंडी थाना प्रभारी कैलाश मरई ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि कांडे गांव से पहले तालाब किनारे पेड़ के नीचे एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली है. फारेंसिक टीम की जांच के बाद पता चलेगा की लाश कितने दिन पुरानी है, और मौत की क्या वजह है. फारेंसिक टीम आज पहुंची है।