CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में चार आबकारी अधिकारी निलंबित…

ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में चार आबकारी अधिकारी निलंबित…

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले अधिकारियों पर निलंबन की कार्यवाही की है। दरअसल वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग के द्वारा अप्रैल-मई माह के विभिन्न तिथियों पर संभागीय और राज्य स्तरीय उड़न दस्ता गठित कर कई स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस दौरान उड़नदस्ता के सदस्य गुप्त रूप से जाकर शराब दुकानों में शराब खरीदी करते रहे, और जहां भी अधिक कीमत पर शराब बिक्री की पुष्टि हुई उन क्षेत्रों के संबंधित अधिकारियों के ऊपर छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने निलंबन की कार्रवाई की है।

निलंबित अधिकारियों के क्षेत्र में आने वाले मदिरा दुकानों पर आकस्मिक आकस्मिक जांच पर पता चला कि इनके क्षेत्र में पड़ने वाले इन दुकानों में विभिन्न शराबों की कीमतों में ₹10 से लेकर ₹30 तक की वृद्धि करके बेची जा रही थी। जो छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 39-ग के तहत दंडनीय है। जिसके बाद इन पर कार्यवाही करते हुए देर रात इन अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है।

इन अधिकारियों पर की गई कार्रवाई
नेतराम सिंह राजपूत – आबकारी उप निरीक्षक, रायपुर
यामिनी पोर्ते – आबकारी उप निरीक्षक, जिला – बेमेतरा
विशेश्वर साव – आबकारी उप निरीक्षक, जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा
दीपक ठाकुर – आबकारी उप निरीक्षक, जिला – दुर्ग
 

भूलन दी मेज फिल्म देखने जाएंगे मुख्यमंत्री.....

भूलन दी मेज फिल्म देखने जाएंगे मुख्यमंत्री.....

रायपुर : मुख्यमंत्री राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘‘भूलन दी मेज‘‘ देखने जाएंगे। दरअसल आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ‘‘भूलन दी मेज‘‘ के प्रोडक्शन टीम एवं कलाकारों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर फिल्म देखने का आमंत्रण दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर एवं प्रोडयूसर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन टीम के विनय शुक्ला, अभिनेता संजय महानंद, समीर गांगुली एवं पुष्पेन्द्र सिंह, अभिनेत्री अनुराधा दुबे एवं एसोशियट डायरेक्टर व फिल्म एडिटर तुलेन्द्र पटेल शामिल थे। 

करोड़ों का सामन राख, सिम्पलेक्स कंपनी में लगी आग....

करोड़ों का सामन राख, सिम्पलेक्स कंपनी में लगी आग....

भिलाई : भिलाई स्थित सिंप्लेक्स कंपनी में मंगलवार देर रात तकरीबन 2.30 बजे के आग लग गई। सूचना पर पहुंची थी फायर ब्रिगेड की टीम ने करीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आगजनी से करीबन 3 करोड़ रुपए के सामान के खाक होने का अनुमान लगाया गया है।

देश प्रदेश की मशहूर कंपनी सिंप्लेक्स में लगी आग को बुझाने के लिए 13 अग्निशमन कर्मियों की टीम ने जी जान लगाया। अग्निशमन कर्मियों में एफ प्रवीण बारा, नागेश मारकंडे, पराग भोसले, धर्मेंद्र बंजारे, महेंद्र चंदेल, प्रवीण सिन्हा, धनु यादव, घनश्याम यादव, नगर सैनिक शारदा प्रसाद, हीरामन, राजू लाल, राजेश डीवहार शामिले थे। आगजनी से 3 करोड़ रुपए के आसपास का सामान जलकर खाक होने का अनुमान लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर पता लगाएगी कि आखिर इतनी बड़ी आग कैसे लग गई।

 

केन्द्र सरकार खाद देने में नाकाम...

केन्द्र सरकार खाद देने में नाकाम...

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा है कि राज्य के द्वारा मांगे गए 7 लाख 50 हजार मीट्रिक टन रासायनिक खाद में केंद्र के द्वारा 45 प्रतिशत कटौती कर दी थी और अब आगामी खरीफ सीजन में भी नियमित सप्लाई बाधित की जा रही है। रेलवे का रैक नहीं दिया जा रहा है एक तरफ रासायनिक खाद की सप्लाई बाधित कर रहे हैं, दूसरी ओर भ्रम पैदा करके वर्मी कंपोस्ट और जैविक खेती के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। मोदी सरकार ने 35 हजार करोड़ की कटौती की थी। खाद्य सब्सिडी और मनरेगा जैसे लोक कल्याणकारी योजनाओं के बजट में प्रत्येक वर्ष लगभग 25 से 35 प्रतिशत की कटौती की जा रही है लेकिन भाजपा नेता मोदी सरकार के द्वारा लगातार किए जाने वाले उक्त कटौती का आधार पूछने का साहस नहीं जुटा पाए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि खरीफ 2022 हेतु कुल मांग 13.70 लाख टन जिसका अनुमोदन भारत सरकार द्वारा दिया गया है। इसमें से यूरिया 6.50 लाख टन, डीएपी 3 लाख टन, पोटाष 80000 टन, एनपीके 1.10 लाख टन एवं सुपरफास्फेट 2.30 लाख टन है। माह अप्रैल एवं मई 2022 में राज्य को यूरिया की कुल आपूर्ति 3.29 लाख टन होनी थी लेकिन केवल 2.20 लाख टन यूरिया ही प्राप्त हुआ। यूरिया के वितरण का संपूर्ण नियंत्रण भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यूरिया की उपलब्धता खरीफ के लक्ष्य के विरूद्ध 62 प्रतिशत है। राज्य में एनपीके की उपलब्धता खरीफ के लक्ष्य के विरूद्ध 30 प्रतिशत, डीएपी की उपलब्धता 39 प्रतिशत पोटाष की उपलब्धता 35 प्रतिशत है। आगामी दिनों में समय पर उर्वरक न मिलने से इनकी कमी हो सकती है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से अग्रिम उठाव करवाने, पौष मशीन में नियमित एन्ट्री करवाने एवं प्राप्त उर्वरक के तेजी से भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था की जा रही
 

शर्मनाक घटना : शादी करने का झांसा देकर लगातार दो महीने तक किया शारीरिक शोषण...

शर्मनाक घटना : शादी करने का झांसा देकर लगातार दो महीने तक किया शारीरिक शोषण...

कवर्धा : कबीरधाम जिले के थाना कुंण्डा में पीडि़ता के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि आरोपी विक्की चंद्राकर के द्वारा शादी करने का झांसा देकर दिनांक -21/03/2022 से दिनांक- 28/05/2022 तक लगभग दो माह अपने साथ रखकर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया है, तथा मेरे द्वारा जब शादी करने की बात विक्की चंद्राकर से कहां गया तो शादी करने से सीधे इंकार कर रहा है, व मारपीट गाली गलौच कर घर से भाग जाने कहा गया।

पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना से अवगत कराया गया, जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा आरोपी के पता तलाश हेतु विशेष टीम तैयार कर आरोपी के होने के हरसंभव स्थान पर रवाना किया गया।

दौरान विवेचना के पुलिस टीम के द्वारा आरोपी विक्की चंद्राकर पिता संतोष चंद्राकर उम्र 29 साल साकिन साल्हेघोरी थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली, हाल पता कुण्डा जिला कबीरधाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध थाने में उचित वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना कुंण्डा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। 

प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला....

प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला....

रायपुर :  छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी में प्रदेश के कुल 6 आईएएस अधिकारियों का नाम शामिल है। 2006 बैच के आईएएस अंकित आनंद का कद और बढ़ गया है। उन्हें बिजली विभाग के सचिव और बिजली कंपनियों के अध्यक्ष के साथ सीएम सचिवालय में सचिव बनाया गया है। वहीं गरियाबंद जिले के कलेक्टर नम्रता गांधी को मंत्रालय बुलाया गया। उनके स्थान पर अब प्रभात मलिक को गरियाबंद जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

 

RAIPUR NEWS : प्रेमी ने काटा प्रेमिका का गला, आरोपी गिरफ्तार....

RAIPUR NEWS : प्रेमी ने काटा प्रेमिका का गला, आरोपी गिरफ्तार....

रायपुर : राजधानी से लगे अभनपुर से हत्या का मामला सामने आ रहा है, जहाँ एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने अपनी प्रेमिका सुमन साहू की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने युवती के गले में चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवती को मौत हो गई है। फिलहाल शव को पंचनामा के लिए भेज दिया गया है, पुलिस ने आरोपी एस कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया हैं, वहीं केस दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि लड़की अभनपुर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वहीं मृतिका रायपुर में नौकरी भी कर रही थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं, और इनके बीच प्रेम प्रसंग था। प्रेमी प्रेमिका कार से घूमने के लिए निकले थे, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया, और प्रेमी ने चाकू मृतका का गला काट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया हैं, केस दर्ज करने के साथ ही इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही हैं। 

वीडियो शेयर करने के बाद युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस....

वीडियो शेयर करने के बाद युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस....

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ इलाके के ग्राम जुनवानी में एक 25 वर्षीय युवक ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा युवक खुदकुशी करने से पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया है। उस वायरल वीडियो में मृतक अपने मौत का जिम्मेदारों का जिक्र किया है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही भटगांव पुलिस की टीम ग्राम जुनवानी घटना स्थल पहुंची और युवक के शव पर मर्ग कायम कर पीएम के लिए बिलाईगढ़ रवाना किया। फिलहाल भटगांव पुलिस मृतक के वायरल वीडियो और पीएम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई करने की बात जरूर कर रही है। बहरहाल अब देखना होगा कि वाईरल वीडियो के आधार पर भटगांव पुलिस क्या.. मृत युवक को न्याय दिला पाएगी। 

पति से विवाद के बाद पत्नी ने 6 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग…

पति से विवाद के बाद पत्नी ने 6 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग…

रायगढ़ : पति-पत्नी के विवाद ने 6 मासूम बच्चों की जान ले ली है। महिला ने भी सुसाइड करने का प्रयास किया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, ये मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड तालुका के ढलकाठी इलाके का है। रूना सहानी नाम की महिला का किसी बात को लेकर उसके पति से तीखी नोकझोंक हुई।

झगड़े इतना बढ़ गया कि महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने पहले अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। महिला को कुएं में कूदते देख एक राहगीर ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में महिला और बच्चों को बचाने की कोशिश की गई। इस घटना में महिला तो बच गई, लेकिन उसके 6 बच्चों की मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों का शव बरामद कर लिया है। स्थानीय विधायक भरत गोगावले ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को इस मामले में सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

RAIPUR NEWS : किराए के मकान में मिला दंपत्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस…

RAIPUR NEWS : किराए के मकान में मिला दंपत्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर : राजधानी के तरुण नगर इलाके के घर में सोमवार देर रात दंपत्ति का शव पंखे में लटका मिला है। ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का बताया जा रहा है। मामले में दंपत्ति की पहचान जोगेश बघेल और नीरा नायक के रूप में पहचान हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने जहां खुदखुशी की है वहां 1 महीने पहले ही किराए से कमरा लेकर रह रहे थे। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि, लड़की करीम नगर गुढ़ियारी की रहने वाली है और लड़का राजेंद्र नगर का रहने वाला है। दोनो पिछले एक महीने से सिविल लाइन थाना क्षेत्र तरुण नगर में शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर किराए से रह रहे थे।

कल रात जब मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों एक ही पंखे पर लटके मिले, जिसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। उसके बाद शव को पंचनामा के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट…

हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट…

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है। जिले में एक उत्पाती हा​थी ने महिला को कुचलकर मार डाला। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र की यह घटना है। इधर धमतरी में एक बार फिर हाथियों की धमक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में 50 वर्षीय एक महिला का हाथी से सामना हो गया। 

महिला कुछ कर पाती इससे पहले उत्पाती हाथी ने उसे पकड़कर मार डाला। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। धमतरी में एक बार फिर हाथियों की धमक सुनाई दे रही है। तीन दंतैल हाथी ने पैरी नदी के रास्ते धमतरी जिला में प्रवेश किया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। 

तालाब में नहाती बालिका का फोटो खींचकर किया वायरल, आरोपी पास्को एक्ट में गिरफ्तार...

तालाब में नहाती बालिका का फोटो खींचकर किया वायरल, आरोपी पास्को एक्ट में गिरफ्तार...

रायगढ़  : 29 मई को खरसिया थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ ग्राम छोटे मुडपार के नवरतन पटेल को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, आरोपी ने नाबालिग की नहाते समय की फोटो को व्हाटसअप पर वायरल कर दिया।

नाबालिग के पिता ने पुलिस को जानकारी दी, एक नम्बर से उसके मोबाइल पर उसकी बेटी की तालाब में नहाते समय ली गई तस्वीर व्हाटसअप पर आई। तब उसने नम्बर का पता लगाया और अपनी बेटी से पूछा तो बताई कि करीब 15 दिन पहले गांव के तालाब पचडी के पास नवरतन पटेल इसका फोटो खींच रहा था, जिसे देखकर मना की तो वह आकर हाथ बांह पकड़कर अश्लील बांते कहकर छेड़खानी किया।



उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर ने आरोपी नवरतन पटेल के खिलाफ धारा 354, 354 (ग), 509 बी भादवि व 8, 12 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर बालिका का महिला विवेचक से कथन कराया और तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके गांव रवाना हुये। आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिससे मोबाइल आदि की जप्ती कर आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, आरक्षक जयसिंह ‍सिदार, दशरथ लाल सिदार की अहम भूमिका रही है। 

चिकित्सक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में मिला...

चिकित्सक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में मिला...

कोरबा : कटघोरा थानांतर्गत ग्राम पतरापाली स्थित नदी के पास एक झोलाछाप चिकित्सक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई है। मृतक शनिवार की रात से लापता था। मृतक की पहचान होरीलाल यादव के रुप में की गई है।


जानकारी के अनुसार मृतक बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसरेंगा का निवासी था, जो किसी का उपचार करने के नाम पर घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। कटघोरा थाने के माध्यम से परिजनो को जानकारी हुई जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। होरीलाल की मौत को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। लाश मिलने की सूचना पर डॉग स्कॉड के साथ ही फॉरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम मौके पर छानबीन के लिए पहुंची। मर्ग कायम कर पुलिस लाश को पीएम के लिए भेज दी है, जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
 

CG CRIME NEWS : बहन को कुल्हाडी मारकर की हत्या, आरोपी फरार...

CG CRIME NEWS : बहन को कुल्हाडी मारकर की हत्या, आरोपी फरार...

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। वो अपनी बहन के घर गया था। यहीं विवाद हुआ तो उसने कुल्हाड़ी से गले में हमला किया। जिससे उसका गला कट गया और उसकी मौत हो गई है।


जानकारी के अनुसार मामला चैत्मा चौकी क्षेत्र का है। तेलसरा गांव के लालमिट्टी मोहल्ले में करीब 12 से ज्यादा पंडो जनजाति के लोग रहते हैं। यहीं इसी जाति का दादन राम भी रहता है। दादन ने अपनी बेटी गीता पंडो 30 की शादी गांंव में ही मदद राम से की थी। दोनों गांव में रहते थे। बताया गया है कि रविवार दोपहर में गीता का भाई चेतराम पंडो 35 घूमने के लिए अपनी बहन के घर गया था। यहीं उसका विवाद उसकी बहन से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कुल्हाड़ी निकाला और अपने बहन के गले में कई वार किए। इसके कुल्हाड़ी युवती के गले में फंस गया। साथ ही उसका कला भी कट गया और उसकी मौत हो गई।


घटना के वक्त गीता का पति बाहर की तरफ था। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। इधर चीख पुकार सुन गीता का पति मौके पर पहुंचा, तब तक गीता की जान जा चुकी थी। मौके से चेतराम भी फरार था। जमीन पर सिर्फ खून ही खून था। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। मगर अंदरूनी इलाका होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सकी। शाम तक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 

नहाने गये 6 वर्षीय बालक के डूबने से हुई मौत...

नहाने गये 6 वर्षीय बालक के डूबने से हुई मौत...

नारायणपुर : जिले के बेनूर थाना से 05 किलोमीटर दूर ग्राम छेरीबेड़ा के बारदा नदी में नहाने गए 06 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। आज सुबह बच्चे का शव नदी में तैरता हुए दिखाई दिया। बेनूर थाना प्रभारी कृष्णप्रसाद जांगड़े ने बताया कि ग्राम पंचायत भाटपाल निवासी रामसिंग कोर्राम के 06 वर्षीय पुत्र करण कोर्राम अपने दोस्तों के साथ छेरीबेड़ा के बारदा नदीं मे नहाने गया हुआ था, शाम तक उसके पुत्र के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसके साथ गए, लड़कों से पूछताछ की तो उन्होंने नहाते वक्त नदी में डूबने की बात बताई।

इसके बाद परिजन तत्काल नदी में जाकर ढूंढा लेकिन रात होने से बच्चा नहीं मिल पाया। परिजनों द्वारा आज सुबह नदी में जाकर देखा तो करण का शव तैरता हुआ मिला। 

कलेक्टर की पहल से हितग्राही को मिला राशन कार्ड...

कलेक्टर की पहल से हितग्राही को मिला राशन कार्ड...

कोण्डागांव  : राशन कार्ड के न होने की पीड़ा एक भुक्तभोगी परिवार ही समझ सकता है। इसपर परिवार के मुखिया का अपढ़ होने से परिवार की तकलीफें और बढ़ जाती है। पूर्व में ग्राम पंचायत मुलमुला के अंतर्गत शामिल होने वाले ग्राम धनपुर के आश्रित ग्राम जामपारा निवासी दुर्जन विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष (पिता जुगधर विश्वकर्मा) ऐसे ही ग्रामीण हैं जो असाक्षर व अज्ञानता की वजह से शासन द्वारा दी जा रही पीडीएस सेवाओं से वंचित होकर परेशानियों से जुझ रहे थे।

परंतु कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के संज्ञानता में इस प्रकरण के आने पर पूरी संवेदनशीलता के साथ इस छः सदस्यीय परिवार की तुरंत सुध लेते हुए तत्काल राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया और इस प्रकार दुर्जन और उसके परिवार को एक बड़ी चिंता से मुक्ति मिली। इस संबंध में दुर्जन विश्वकर्मा ने अवगत कराया गया कि उसके परिवार में उसकी पत्नि राजबती के अलावा तीन बेटियां भारती, आरती, बबिता हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मजदूरी के भरोसे ही परिवार की जीविका चलती है और राशनकार्ड न होने से हमेशा परिवार के पास खाने का संकट रहता है।

दुर्जन ने आगे बताया कि दो साल पहले तक उनका गांव मुलमुला पंचायत में था तब कई बार उसके द्वारा राशनकार्ड, आधारकार्ड और इंदिरा आवास के लिए सरपंच के समक्ष गुहार लगाया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। तब तंगहाली इतनी बढ़ गई की परिवार का पेट भरने और मजदूरी की तलाश में एक टूटी झोपड़ी में रहना उसके लिए मजबूरी बन गया। परंतु अब प्रशासन ने राशनकार्ड दिया जाना उसके लिए एक बड़ी राहत है और अब आधारकार्ड एवं आवास के संबंध में प्रक्रिया चल रही है। उसका कहना था कि उसके गांव में उसकी ही तरह चार-पांच परिवार और भी है जो असाक्षर होने के कारण अपना दस्तावेज नहीं बना पा रहे थे। लेकिन अब मेरे राशनकार्ड बनने पर उन्होंने भी राशनकार्ड के लिए आवेदन कर दिया है। इसके साथ ही उसने जिला प्रशासन ने तुरंत राशनकार्ड उपलब्ध कराये जाने पर साधुवाद भी दिया। 

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के केन्द्रीय विद्यालय में परीक्षा दिलाने आये विद्यार्थियों के गाड़ी से 20 मोबाइल और नगदी चोरो ने किये पार

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के केन्द्रीय विद्यालय में परीक्षा दिलाने आये विद्यार्थियों के गाड़ी से 20 मोबाइल और नगदी चोरो ने किये पार

रायपुर | राजधानी रायपुर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बात खमतराई थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय की है, केंद्रीय विद्यालय परिसर के सामने छात्रों के मोपेड से करीब 20 मोबाइल फोन सहित नकद रुपयों और अन्य दस्तावेजों के चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली है। इसके साथ ही छात्रों के परिजन इस चोरी के पीछे केंद्रीय विद्यालय परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की चोरों से मिलीभगत का आरोप भी लगा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय डब्लूआरएस कालोनी में शनिवार को सुबह 10 से 12.30 बजे तक 12वीं की परिक्षा थी। इस बीच मोपेड से परीक्षा दिलवाने पहुंचे छात्रों के वाहन को मुख्यद्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने विद्यालय परिसर के भीतर बने पार्किंग में पार्क करने से मना कर बाहर पार्क करवाया। इसके बाद परीक्षा दिलवाने सभी छात्र विद्यालय के भीतर चले गए। 12 से 12.30 बजे जब सभी छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो करीब 20 छात्रों का मोबाइल फोन गाड़ी की डिक्की में रखी नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए थे।

छात्रों ने इसकी जानकारी जब सुरक्षाकर्मियों को दी तो, सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जवाबदेही से इंकार कर दिया। साथ ही परिजनों के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने कहा, यदि मोबाइल उन्हें सौंपी जाती तो, शायद ये चोरी नहीं होती। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सभी पीड़ितों ने शनिवार और रविवार को खमतराई थाना में मामले की जानकारी दी और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

अब इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान उठ रहे हैं। एक तरफ पुलिस अपराधियों को पकड़ने की बात प्रतिदिन कह रही है, वहीं स्कूल परिसर के पास से इतनी बड़ी संख्या में एक साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना पुलिस की नींद उड़ाने जैसा है। आने वाले दिनों में पुलिस चोरों को पकड़ने में कब तक कामयाब होती है ये तो वक्त ही बताएगा।

नाली सफाई में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर निगम का चला बुल्डोजर

नाली सफाई में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर निगम का चला बुल्डोजर

भिलाई | नेहरू नगर जोन क्र. 1 की टीम ने सुपेला गदा चौक से घड़ी चौक मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानदारों ने नाली पर कांक्रीट से बनाई गई रैम्प, चबूतरे आदि को राजस्व एवं स्वच्छता कर्मचारियों की टीम ने मार्केट के एक ओर तोड़कर नाली का कब्जा खाली कराया। इससे बारिश का पानी बिना कोई अवरोध के गंतव्य की ओर प्रवाहित हो सके। निगम प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नाली पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था, व्यवसायियों ने नाली में मलबा डालकर स्लेब व सीढ़ी आदि बनाकर दुकान का सामान सड़क तक फैलाकर व्यवसाय कर रहे थे, इसके कारण सफाई कर्मचारियों को नाली साफ करने में कॉफी परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा नाली जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहना प्रारंभ हो गया था।

इन सब परिस्थितियों को देखते हुए नाली पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नाली से अतिक्रमण हटाकर सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं, ताकि नालियों के माध्यम से पानी की निकासी सुगम हो। गौरतलब है कि यहां बड़ी संख्या में शहर के नागरिक सामान खरीदने आते हैं। सुपेला गदा चौक से घड़ी चौक की ओर नाली के उपर दुकानदारों ने अतिक्रमण करते हुए चबूतरा, सीढ़ी तथा नाली के उपर कांक्रीट डालकर व्यवसाय किया जा रहा था। काफी समझाइश देने के बावजूद भी नालियों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके कारण हर बार सफाई में दिक्कतें होने लगी थीं। बरसात के दिनों में पानी भी नाली जाम होने के कारण रास्तों पर बहने लगती है। कई स्थानों पर से निकासी बंद हो गया था, इससे सड़क पर गंदगी फैलने लगी थी। इसके कारणे मार्केट में दुर्गंध फैलने की संभावना भी बढ़ गई थी। साथ ही यहां से गुजरने वाले नागरिकों को परेशानी होती थी।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। व्यवसाय करने के लिए मार्केट में नाली के दोनो ओर दुकानदारों द्वारा नाली पर स्लेब, फर्श तथा कांक्रीट डालकर अतिक्रमण लिया गया था। अतिक्रमण कर बनाए गए चबूतरे पर व्यवसाय करने के लिए इनके द्वारा सामग्री भी यही रखी जाती थी। सड़क संकरी होने के कारण आवागमन में भी दिक्कतें होती थीं। इनके विरूद्ध कार्यवाही करने आज सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर व निगम की तोडूदस्ता टीम ने विभिन्न दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटाकर नालियों की सफाई कराई। कार्यवाही के दौरान जोन 1 स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना सहित राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश का त्वरित अमल : छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए संसदीय सचिव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री के निर्देश का त्वरित अमल : छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए संसदीय सचिव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान दिए निर्देशों का जिला प्रशासन के द्वारा  त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जगदलपुर प्रवास में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल का निरीक्षण के दौरान बच्चों से स्वामी आत्मानंद के बारे में जानकारी ली और छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश  अधिकारियों को दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को आज शैक्षणिक भ्रमण हेतु नारायणपुर जिला स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम और अन्य स्थल के लिए रवाना किया गया। भ्रमण के लिए जा रहे छात्रों को संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन और सीईओ जिला पंचायत श्री रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लिफ्ट देने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 को आजीवन कारावास…

लिफ्ट देने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 को आजीवन कारावास…

रायगढ़ : लिफ्ट देने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियो को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही वहशी दरिंदों पर 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को दो लाख मुआवजा देने का आदेश भी न्यायालय द्वारा दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार घटना 6 जुलाई 2020 की है। जहां पीड़िता अपने घर से निकल कर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर बाईपास के पास एक युवक ने उसका रास्ता रोककर उसे ज़बरदस्ती अपने साथ एक मकान में ले गया। जहां पहले से ही उसके तीन अन्य साथी मौजूद थे। चारों ने मिलकर बारी बारी से युवती के साथ रेप किया और उसे डराया और धमकाया भी। इस खौफनाक घटना के बाद पीड़िता किसी तरह चौकी जूटमिल पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376,376(घ) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। विवेचना पूर्ण होने के उपरांत न्यायालय में चालान पेश किया गया।

 

फ़ास्ट ट्रैक अदालत में चली सुनवाई में विशेष न्यायधीश एक्ट्रोसिटी एक्ट जितेंद्र कुमार जैन ने आज मामले में अपना फैसला दिया है। इसमें चारो आरोपियो को गैंगरेप की धारा 376(घ) में आजीवन कारावास व 60 हजार अर्थदण्ड से दण्डित किया है। साथ ही प्रकरण की परिस्थितियों को देखते हुए पीड़िता को दो लाख मुआवजा देने के निर्देश जारी किए हैं।  

मौसम अलर्ट : बारिश को लेकर आया यह बड़ा अपडेट...

मौसम अलर्ट : बारिश को लेकर आया यह बड़ा अपडेट...

रायपुर : मौसम ने बदला मिजाज बारिश के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व हल्की बारिश की वजह से उमस से भी लोगों को थोड़ी राहत रही। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियम कम रहा।
 

बस्तर में परिवर्तन की चहक जबरदस्त है : भूपेश बघेल

बस्तर में परिवर्तन की चहक जबरदस्त है : भूपेश बघेल

रायपुर/कोंडागांव : भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोंडागांव पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने रविवार सुबह पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों की आय बढ़ी है। पहले लोग बैंक जाने से बचते थे। बस्तर संभाग के सभी विधानसभाओं में बैंक की मांग दिख रही है। बैंकों में भीड़ बड़ी है। लोगों का रुझान खेती बाड़ी की ओर बड़ी है। बिजली की मांग बड़ी है। पालकों की ओर से स्वामी आत्मानन्द स्कूल की मांग बढ़ी है। पुराने बन्द पड़े स्कूलों को भी खोला गया है। मुख्य मार्ग में संचालित स्कूलों को अब मूल ग्राम में संचालित किए जाने की मांग की जाने लगी है।

उन्होंने कहा कि डेनेक्स जैसी संस्थाओं के कारण रोजगार बढ़ा है। बस्तर प्राकृतिक रूप से सुंदर है। पर्यटन निरन्तर बढ़ रहा है। संस्कृति के संवर्धन संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। यहां बन्दोबस्त सुधार की मांग की गई है। ड्रोन से सर्वेक्षण होगा। बड़े डोंगर का पर्यटन केंद्र के रूप में विकास होगा। धनोरा में महाविद्यालय बैंक आदि स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में परिवर्तन की चहक जबरदस्त। शांति की ओर लौट रहा है बस्तर। लोग पहले भयभीत थे। अब लोगों में खुशी और उम्मीद दिखाई देती है। हमारे जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी यहां शांति और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। अबूझमाड़ लगभग चार जिलों में फैला हुआ है। दंतेवाड़ा की ओर से आवागमन की सुविधा शुरू हो चुकी है। स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू हो चुका है। नारायणपुर में अनेक लोगों को पट्टे बांटे गए हैं।

चिटफंड कम्पनियों को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। लोगों को भुगतान किया जा रहा है। चिटफंड कम्पनियों से वसूली कर लोगों को भुगतान करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है।
पत्रकार वार्ता के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यटन सूचना केंद्र सहित लगभग 146 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
 

RAIPUR NEWS : पुलिस सहायता केंद्र में घुसी तेज रफ़्तार बुलेट, बाल-बाल बचे आरक्षक…

RAIPUR NEWS : पुलिस सहायता केंद्र में घुसी तेज रफ़्तार बुलेट, बाल-बाल बचे आरक्षक…

रायपुर : तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बुलेट चालक की कहर से पुलिसवाले बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक आरक्षक गुलशन चौबे और आरक्षक शीतल बिसेन की मरीन ड्राईव मे ड्यूटी लगी थी। पुलिस सहायता केन्द्र के पास गश्त ड्यूटी कर रहे थे। उसी समय बुलेट क्रमांक CG04/NS/3981 के चालक महासमुंद बेरियर की ओर से तेज रफ्तार चलाते मरीन ड्राईव मे आया और पुलिस सहायता केन्द्र में बुलेट घुसा दी।

जिससे पुलिस सहायता केन्द्र मे रखे प्लास्टिक का टेबल टूट गया, वही आरक्षक गुलशन चौबे और आरक्षक शीतल बिसेन जान बचाकर भागे। आरोपी बुलेट चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम मुकेश चौहान पिता दीपक चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी छोटा राम नगर कबीर चौक का होना बताया। मोटर साइकिल के पीछे अफजल कुरैशी बैठा था। जो शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

अब जारी होंगे क्यूआर कोड युक्त पॉलीकार्बोनेट ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन प्रमाण पत्र, यहाँ देखे...

अब जारी होंगे क्यूआर कोड युक्त पॉलीकार्बोनेट ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन प्रमाण पत्र, यहाँ देखे...

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश के परिवहन विभाग की सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ को और सुढ़ड़ एवं सशक्त बनाने की दिशा में अब प्रदेश में जारी होने वाले समस्त ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ व ‘पंजीयन प्रमाण पत्र’ पॉलीकार्बोनेट आधारित कार्ड पर तथा क्यूआर कोड युक्त होंगे।\


भारत सरकार के भूतल एवं परिवहन विभाग (MORTH) के वर्ष 2019 में जारी अध्यादेश के अनुपालन में एकीकृत ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किया जाना है जिसके अंतर्गत परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ ने हाल ही में निविदा प्रक्रिया संपन्न की गई है। यह योजना 17 मई से प्रादेशिक स्तर पर प्रारंभ की गई है। ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रिंटिंग का कार्य “केंद्रीकृत कार्ड प्रिंटिंग एवं डिस्पैच यूनिट” पंडरी रायपुर में किया जाएगा एवं छत्तीसगढ़ सरकार की संकल्पित योजना के अंतर्गत भारतीय डाक के माध्यम से आवदेकों के घर पर प्रेषित किये जाएंगे। इस नवीन व्यवस्था के अंतर्गत “क्यू.आर. कोड” वाले पॉलीकार्बोनेट ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। पॉलीकार्बोनेट कार्ड उच्च गुणवत्ता एवं लंबे समय तक चलने वाले होते हैं जिसपर लेज़र के माध्यम से प्रिंटिंग की जाती है।


यह कार्ड सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली (MORTH) के द्वारा तय मानकों को पूर्ण करते हुए जारी किये जाएंगे। नए प्रारूप के “क्यू.आर. कोड” वाले पॉलीकार्बोनेट ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रिंटिंग का कार्य “एम.सी.टी. कार्ड्स एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड” द्वारा कार्य किया जाएगा। यह कंपनी मनिपाल कर्नाटका की आई.टी. कंपनी है जो की इस क्षेत्र में अग्रणी है एवं इसी प्रकार के कार्य अन्य राज्यों में करती आ रही है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना लोगों की सुविधा के लिए अतिमहत्वपुर्ण योजना है। परिवहन विभाग से संबंधित जनसुविधाएं इतनी सहजता से घर बैठे मिलने से लोगों को अब बार बार परिवहन विभाग के चक्कर लगाने की आवश्कयता नहीं पड़ती। इसके चलते आवेदकों के समय और धन की बचत होगी।
 

CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत...

CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत...

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बैकुंठपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार सड़क किनारे एक घर की दिवाल से जा टकराए । ये हादसा इतना भयावह था कि एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना बीती रात 2 बजे की है।


जानकारी के अनुसार कटगोड़ी के के पास ग्राम दुधनियां निवासी राकेश चेरवा उम्र 19 वर्ष अपने एक अन्य साथी संतोष के साथ गुरुवार को रिश्तेदारी में गया था। जो वापस देर रात लौट रहे थे। कटगोड़ी मेन चौक के थोड़ी दूर मोड़ में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक घर के दीवाल से टकरा गई। इससे राकेश को गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया । जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष की अस्पताल में मौत हो गई।