CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
गुंडरदेही में व्यापारियों से मारपीट की घटना पर चैंबर ने जताई नाराजगी, उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा चैंबर ऑफ कॉमर्स

गुंडरदेही में व्यापारियों से मारपीट की घटना पर चैंबर ने जताई नाराजगी, उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा चैंबर ऑफ कॉमर्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेंबर कार्यालय में संरक्षक मंडल, सलाहकार मंडल और वरिष्ठ सदस्यों की एक अति आवश्यक बैठक बुलाई गई, जिसमे दल्लीराजहरा, बालोद एवं गुण्डरदेही के व्यापारी शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया की बैठक में बालोद जिला के ग्राम तुएगोंदी में घटना की आड़ में बालोद बंद के नाम पर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा गुंडरदेही में व्यापारियों के साथ मारपीट की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा दी गई विवादास्पद बयान से भी समाज का माहौल खराब हुआ। इसका भी चैंबर आफ कामर्स ने पुरजोर विरोध किया। पूर्व मे भी अमित बघेल द्वारा प्रदेश के विभिन्न् शहरों में अन्य समाजों के लिए उन्माद फैलाने के उद्देश्य से इसी प्रकार से नफरत और घृणा से भरे हुए भाषण दिए गए हैं।
पूरे भारत में छत्तीसगढ़ सबसे शांतिप्रिय प्रदेश है, जिसके सामाजिक समन्वय और सौहार्द को जानबूझकर बिगाड़ने की कोशिश की गई है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा व्यापारियों से जबरन वसूली की शिकायतें भी सामने आती रही है । श्री पारवानी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि अतिशीघ्र ही चेंबर एवं समस्त समाजों के वरिष्ठों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर सारी बातों से अवगत कराएगा एवं इस प्रकार के तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करेगा।

बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर के संरक्षक आसुदामल वाधवानी, महेन्द्र कुमार धाड़ीवाल, स. भजन सिंह होरा, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप कुमार गुप्ता सलाहकार दीपक बल्लेवार, भरत बजाज, अमर गिदवानी, जितेंद्र दोशी, नरेंद्र कुमार दुग्गड़, परमानंद जैन, राकेश ओचवानी, सुरिन्दर सिंह, अजय अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, मनमोहन अग्रवाल, राम मंधान, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा सहित दल्ली राजहरा इकाई अध्यक्ष शंकर लाल कुकरेजा, बालोद इकाई के महामंत्री अमित कुकरेजा व कैलाश जैन, भूपेंद्र डहरवाल उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने पूरा किया वादा, तीन दिन के भीतर लोकेश्वरी को मिला 3 लाख रुपए का चेक, बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने घर जाकर सौंपा चेक

मुख्यमंत्री ने पूरा किया वादा, तीन दिन के भीतर लोकेश्वरी को मिला 3 लाख रुपए का चेक, बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने घर जाकर सौंपा चेक

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बस्तर संभाग का दौरा कर रहे है। जहां वे सीधे आम जनता से मुलाकात कर उनकी दिक्कतों का निवारण तुरंत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बस्तर संभाग में शासकीय योजनाओं की मैदानी स्तर तक पहुंच की जांच-परख स्वयं कर रहे हैं। कई जगह मुख्यमंत्री श्री बघेल की उदारता और संवेदनशीलता देख प्रशासन के साथ आमजन भी चौकस है। इसी कड़ी में बस्तर विधानसभा के भैंसगांव ग्राम पंचायत में भेंट-मुलाकात के दौरान 26 मई को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भीड़ में भी रोती हुई बेटी को देख लिया। ग्राम पंचायत कुरूषपाल की रहने वाली इस बेटी लोकेश्वरी को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाकर उनकी समस्या सुनी। लोकेश्वरी की समस्या पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा तीन लाख रूपए की सहायता राशि तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस्तर प्रशासन ने तत्काल अमल करते हुए महज तीन दिन के भीतर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने स्वयं लोकेश्वरी के घर जाकर उन्हें 3 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि लोकेश्वरी ने मुख्यमंत्री को बताया था कि उसके पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। घर ना होने की वजह से अपनी विधवा मां और भाई के साथ अपने मामा के यहां रहने को मजबूर हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वो और उसका भाई पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि घरेलू कार्यों में मां की मदद करनी पड़ती है। उनकी समस्या सुन मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता राशि की घोषणा की।

इस अवसर पर ज़िला पंचायत सीईओ श्री रोहित व्यास एवं अनुविभागीय अधिकारी बस्तर श्री ओपी वर्मा उपस्थित थे। 

रायपुर के इन 4 जगहों पर अब रैली-जुलूस व शोभायात्रा पर लगा प्रतिबन्ध

रायपुर के इन 4 जगहों पर अब रैली-जुलूस व शोभायात्रा पर लगा प्रतिबन्ध

रायपुर, जारी आदेश के मुताबिक जीई रोड में आमापारा से शास्त्री चौक तक,एमजी रोड में शारदा चौक से गुरुनानक चौक तक, मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक व सदर बाजार रोड में कोतवाली चौक से सत्ती बाजार एवं आजाद चौक तक के क्षेत्र पर किसी प्रकार के रैली, शोभायात्रा, जुलूस एवं अन्य प्रकार के प्रदर्शन धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया हैं।
आपको बता दे जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार में आए दिन निकलने वाली रैली, जुलूस व शोभायात्रा के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती थी। इस कारण सदर बाजार के साथ ही सराफा बाजार में कारोबार करने वाले व्यापारी परेशान रहते थे। इसके साथ ही धरना स्थल में हो रहे प्रदर्शन से बुढ़ातालाब में जाम की स्थिति निर्मित हो जाती थी और पूरा ट्राफिक सिस्टम सराफा बाजार की ओर टायवर्ड हो जाता था, इस कारण भी यहां जाम की स्थिति निर्मित हो जाता था।
 

RAIPUR NEWS : गोधन न्याय योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई...

RAIPUR NEWS : गोधन न्याय योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई...

रायपुर : साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। दुर्ग जिले की ग्राम दमोदा, अरानी, समोदा,ननकट्ठी,गाड़ाघाट, हिर्री,बोरई, करंजा,जनपद दुर्ग सहित विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास योजनाओं की सराहना की।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना कारगर साबित हो रहा है। इससे सरकारी स्कूलों के प्रति विद्यार्थियों एवं पालकों का रुझान बढ़ा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा सरकारी स्कूलों में दिलवा कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

RAIPUR NEWS : मौसम में आए बदलाव तापमान में गिरावट, उमस बढ़ी...

RAIPUR NEWS : मौसम में आए बदलाव तापमान में गिरावट, उमस बढ़ी...

रायपुर : मौसम में आए बदलाव से जहां तापमान में गिरावट हुई है वहीं नौतपे की तीसरे दिन प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश दर्ज होने से तापमान विभिन्न जिलों में 38 से 40 डिसी दर्ज किया गया है। हल्की बारिश से जहां उमस में वृद्धि हुई है वहीं राजधानी के निवासियों को चिपचिपी गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने प्रदेश के कुछ इलाकों में आज तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश की संभावना दर्ज की है। इधर केरल में तय तिथि 27 मई को मानसून ब्रेक नहीं होने के कारण बारिश की गतिविधियों में धीमी गति से हलचल शुरू हुई है।

आगामी एक दो दिनों में केरल में मानसून ब्रेक होते ही प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र बस्तर में बारिश होते ही रायपुर में आगामी 10 जून तक मानसून पूर्व की हल्की वर्षा होने की संभावना है। बस्तर में पिछले 24 घंटों में कटे कल्याण में 6 सेमी, बस्तानार दरभा में 4-4 सेमी, गीदम छिंदगढ़, दंतेवाड़ा, जगदलपुर में 3-3 सेमी, नारायणपुर, सुकमा, तोकापाल एवं मस्तुरी में 2-2 सेमी बारिश होने से जहां किसानों के मुरझाए चेहरों में मुस्कान आई है। वहीं जेठ की तपिश में नौतपा के चौथे दिन सामान्य स्थिति देखी गई हैं। बस्तर में किसानों ने बारिश के होते ही खेती किसानी के कार्यों की शुरूआत प्रारंभ कर दी है।

 

बस्तर तक चलने वाली सभी ट्रेने दो दिन को नहीं आएगी...

बस्तर तक चलने वाली सभी ट्रेने दो दिन को नहीं आएगी...

जगदलपुर : बस्तर में एक बार फिर सम्लेश्वरी एक्सप्रेस के साथ इस रूट की करीब-करीब सभी ट्रेने दो दिन बस्तर नहीं आएगी। रेलवे के अनुसार इस रूट पर आधुनिकीकरण का कार्य किया जाना है, जिसके बाद सभी ट्रेने नियमित चलने लगेगी।

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके त्रिपाठी ने बताया कि अब तक हावड़ा जगदलपुर एक्सप्रेस (18005) 03 जून को हावड़ा से छूटकर संबलपुर पर समाप्त होग। वहीं जगदलपुर हावड़ा एक्सप्रेस (18006) 04 जून को जगदलपुर से निकलने वाली थी लेकिन अब वह यहां से न निकलकर संबलपुर तक चलेगी।

 

एल्युमिनियम लोड ट्रेलर खाई में गिरी, इंजर में लगी आग...

एल्युमिनियम लोड ट्रेलर खाई में गिरी, इंजर में लगी आग...

कोरबा : मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर घाट मोड में शनिवार की सुबह एक एल्युमिनियम लोड ट्रेलर खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद ट्रेलर के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते टेलर धू-धू कर जलने लगा।

ट्रेलर में सवार चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को डायल 112 की मदद से इलाज के लिए शासकीय सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा भेजा गया है। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया। महेंद्र कुमार चंद्रा और चालक निर्कज पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

 

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या....

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या....

भिलाई : पुलगांव स्थित पोटिया रोड़ निजी फर्मेसी कॉलेज में फस्र्ट ईयर की छात्रा यामिनी राजपूत (21 वर्ष) ने अपने हास्टल रूम में फांसीलगाकर आत्महत्या कर ली. पुलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है.

पुलिस ने बताया कि हॉस्टल के वार्डन ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी थी. पुलिस ने पंचनामा कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नारायणपुर जिले की निवासी छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

पुलिस ने बताया कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया है. इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और छात्रा के कमरे की तलाशी ली जा रही है. जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी.
 

कारोबारियों के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी टीम की दबिश से मचा हड़कंप…

कारोबारियों के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी टीम की दबिश से मचा हड़कंप…

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में कारोबारियों के ठिकानों में केंद्रीय जीएसटी के छापे से हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवीदास वाधवानी के फर्म में सेंट्रल जीएसटी ने छापेमारी की है। टीम ने व्यापार विहार स्थित वाधवानी ट्रेडर्स में दबिश दी है। वाधवानी ट्रेडर्स तेल, शक्कर विक्रेता है। सेंट्रल जीएसटी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

वहीं शहर के कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी में भी जीएसटी की छापेमार कार्रवाई जारी है। छत्तीसगढ़ के टॉप कारोबारियों में भारत होजियरी का नाम शामिल है। बिलासपुर में सेंट्रल जीएसटी की रेड से व्यपारियों में खलबली मची हुई है।
 

CG ACCIDENT NEWS : बेटी का जन्म प्रमाण पत्र लेकर लौट रहा पिता की सड़क हादसें में मौत...

CG ACCIDENT NEWS : बेटी का जन्म प्रमाण पत्र लेकर लौट रहा पिता की सड़क हादसें में मौत...

बालोद : बालोद के लाटाबोड़ से टेकापार के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया है। मृतक अपनी नवजात बेटी की छ_ी (जन्मोत्सव) कार्यक्रम के ही दिन हॉस्पिटल से बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र लेकर घर जा रहा था।


मिली जानकारी के अनुसार गुंडरदेही ब्लाक के गांव सलोनी का रहने वाला टामेश कुमार उईके शुक्रवार को अपने घर पर अपनी नवजात बेटी का छट्टी कार्र्यक्रम मना रहा था इसी दौरान वह अपने भाई रुस्तम उइके के साथ सिवनी हॉस्पिटल से अपनी बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र लेकर अपने गांव गुंडरदेही ब्लाक के सलोनी जा रहे थे, इसी दौरान लाटाबोड़ से टेकापार के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारा, जिससे टामेश उइके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रुस्तम उइके गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है जहां उसका उपचार जारी है किंतु उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहार बालोद थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच में जुटी है।
 

पति ही निकला हत्यारा, पत्नी को गला दबाकर मारा फिर टांग दिए फंदे पर...

पति ही निकला हत्यारा, पत्नी को गला दबाकर मारा फिर टांग दिए फंदे पर...

दुर्ग : 17 मई को थाना रानीतराई में सूचना प्राप्त हुआ कि राजकुमारी यदू पति घनश्याम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बोरेंदा थाना रानीतराई का फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर थाना रानीतराई में मर्ग क्रमाक 16/22 धारा 174 कायम कर पंचनामा कार्रवाई में लिया गया। मृतिका के शव का पीएम शास अस्पताल पाटन में कराया गया। मर्ग जांच दौरान डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु मुंह एवम गला को दबाकर हत्या करना लेख किए है। जिस पर थाना रानीतराई में अप क 33/22 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।


घटना की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव (भापु से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनु अधिकारी देवांस सिंह राठौर को अवगत कराया गया, हत्या की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही एवं आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। संदेही मृतिका के पति घनश्याम यदु से पूछताछ किया गया, जो अपना कथन बार-बार बदलता रहा, जिससे कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपनी पत्नि एवं बच्चे को लेकर अपने ससुराल मंदिर हसौद पूजा कार्यक्रम में गया था जहा ससुराल वालों द्वारा लड़ाई झगड़ा कर मारपीट किया गया।

उसी बात को लेकर अपनी पत्नी से आये दिन झगडा करते रहता था। घटना के दिन उसी बात को लेकर पति पत्नी दोनों के बीच विवाद हो गया, जिस कारण खाट में रखे कथरी से अपनी पत्नी के मुह को दबाकर तथा हाथ से गला को दबाने से बेहोश होने के बाद गमछा से गला को दबाकर हत्या कर दिया. उसके बाद अपने बचाव में आत्महत्या बताने की नियत से अपनी पत्नी के गले में साड़ी को बांध कर फांसी पर लटका दिया, आरोपी द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करना कबुल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


उपरोक्त कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रजापति, सहा उप निरीक्षक नकुल प्रसाद ठाकुर प्रभार लोकेश लहरी आरक्षक तुलेश धनकर आरक्षक तालेंद्र चंद्राकर आरक्षक धनंजय सिन्हा आरक्षक लक्ष्मी नारायण आरक्षक डेकेश बंछोर आरक्षक तुकाराम निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही।
 

किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें भेजा जाएगा जेल - मुख्यमंत्री

किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें भेजा जाएगा जेल - मुख्यमंत्री

रायपुर : किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें जेल भेजा जाएगा। किसानों से धोखाधड़ी किये जाने का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। माकड़ी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक किसान की शिकायत पर सभी किसानों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों से धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जा सके। उल्लेखनीय है कि माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने सहायक कृषि विस्तार अधिकारी ए.के. टंडन के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टंडन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। किसानों को फसल कीे उचित मूल्य के साथ ही उन्हें संरक्षण देना भी प्राथमिकता में है ताकि खेती किसानी को आगे बढ़ाने में निरंतर मदद मिलती रहे। भेंट-मुलाकात के दौरान उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, सांसद दीपक बैज, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।


भेंट मुलाकात के दौरान राशन कार्ड में नाम नहीं जुडऩे की शिकायत की, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये और कार्यक्रम समाप्त होते तक नाम भी जुड़ गया- भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों की समस्या का निदान मौके पर ही हो रहा है। परतू पांडे ने शिकायत करते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने तुरंत इसके लिए निर्देश दिये। कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री ने परतू को बताया कि आपकी पत्नी सोहदरा का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया है।
मावा गिरदा कोण्डानार के तहत हो रहा प्रशिक्षण- बस्तर फाइटर्स के लिए भर्तियां होने वाली हैं और इसकी तैयारियों के लिए प्रशिक्षण भी राज्य शासन द्वारा दिया जा रहा है। मावा गिरदा कोंडानार योजना के तहत इसकी तैयारी के लिए युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं ने बताया कि प्रशिक्षण बहुत उम्दा है और इससे उम्मीद जग गई है कि हम निश्चित ही बस्तर फाइटर्स के लिए चयनित हो जाएंगे।
कोंडागांव का तिखूर जा रहा है वियतनाम भी- मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव के उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल गई है। यहां का तिखूर वियतनाम भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब आपका उत्पाद पहुंचता है तो आपको कई गुना लाभ मिलने की गुंजाइश बनती है। हमारी सरकार की यही कोशिश है कि बस्तर के उत्पादों की विशिष्टता की ब्रांडिंग हो, दुनिया भर को इनकी खूबी की जानकारी मिले। यह प्रमोशन जितना अच्छा होगा, हमारे वनोपजों की मांग उतनी ही बढ़ेगी और आप लोग समृद्धि के नये स्तर को प्राप्त करेंगे।
नरवा योजना से मिल रहा लाभ- नरवा योजना के हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नरवा योजना के माध्यम से जलस्तर काफी बढ़ गया है। पहले ऊंचाई वाले इलाकों में जलसंकट रहता था जो अब दूर हो गया है। इसकी वजह से वे अब दो बार फसल ले पा रहे हैं।


स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण भी किया। यहां पर उन्होंने बच्चों के साथ चाइनीस चेकर गेम भी खेला, उनके साथ कंप्यूटर में बैठे और उन्हें चाकलेट वितरित किये।
पुलिस थाना माकड़ी का किया निरीक्षण- मुख्यमंत्री ने पुलिस थाना माकड़ी का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने थाने के रोजनामचे को देखा। लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। बंदी गृह, अभिलेख कक्ष, कंप्यूटर कक्ष और शस्त्रागार का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने आम का पौधा भी रोपा।


भेंट मुलाकात में की गई घोषणाएं- इस मौके पर मुख्यमंत्री ने माकड़ी में हाइटेक बस स्टैंड की तथा बीजापुर में सहकारी बैंक शाखा खोलने की घोषणा की। सिंचाई के लिए 1466 पम्पों में बिजली कनेक्शनों को स्वीकृति देने की घोषणा की और 12 स्कूलों के नये भवन स्वीकृत करने की घोषणा की। रांधना में उन्होंने मिनी स्टेडियम की घोषणा की। इसके साथ ही बूढ़ातालाब माकड़ी तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी उन्होंने की।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को लिया चपेट में, हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को लिया चपेट में, हुई मौत...

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों बच्चे करीब 10 फीट दूर जा गिरे। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और फरार हो गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जाम लगा दिया। घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर जाकर चालक और अंदर बैठे लोग कार छोड़कर भाग निकले।


जानकारी के मुताबिक, चांपा क्षेत्र के ग्राम महुदा में सबरिया डेरा निवासी मनोज गोंड़ (10) पुत्र रतन गोंड और राजू गोंड़ (9) पुत्र जगदीश गोंड शुक्रवार सुबह जांजगीर-कोरबा रोड पर आम तोडऩे के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चांपा से कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उच्चभि_ी गांव के पास दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
 

गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर

गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर

अम्बिकापुर : कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना और गैर धान की खेती में विभागों ने की जा रही कार्रवाई और प्रगति की समीक्षा की।


उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि दोनों ही योजनाएं शासन की महत्वपूर्ण योजना है इनके क्रियान्वयन में लापरवाही बिल्कुल भी न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला कार्यालय में संलग्न ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को तत्काल मुक्त कर मैदानी कार्यालयों में पदस्थ करने तथा जिन्होंने अब तक मुक्त होने के बाद भी जिला कार्यालय में जमें हुए है उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि सभी सक्रिय गोठानों में प्रतिदिन कम से कम 50 क्विंटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करें। पशुपालकों को गोठान तक गोबर बेचने आने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने गोबर खरीदी के विरुद्ध 40 प्रतिशत खाद निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि जितनी मात्रा में गोबर खरीदी होती है उसका 40 प्रतिशत वर्मी खाद बनना चाहिए। खाद का सैम्पल निर्धारित मापदंड अनुरूप होने पर वर्मी टांका के खाद की छनाई कराये और तैयार खाद की बिक्री के लिए सहकारी समितियों में पर्ची कटवाए। उन्होंने कहा कि किसानों को वर्मी खाद लेने के लिए प्रेरित करें।


कलेक्टर ने सभी नवीन गोठानों में कार्यरत स्व सहायता समूह के नाम की एंट्री गोधन न्याय योजना एप्प में करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नवीन गोठानों में भी नियमित रूप से गोबर खरीदी करने कहा। उन्होंने धान के बदले अन्य फसल की खेती के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करने तथा किसानों के लिए केसीसी के माध्यम से ऋण स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह सहित जनपद सीईओ, कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, मछलीपालन, वन विभाग तथा सहकारी बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
 

मंत्री उमेश पटेल ने हादसे में घायल व्यक्ति को भेजा अस्पताल...

मंत्री उमेश पटेल ने हादसे में घायल व्यक्ति को भेजा अस्पताल...

रायगढ़ : गुरुवार की देर रात ग्राम कोतरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल को मंत्री उमेश पटेल ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा और जाम हटवाकर ट्रैफिक क्लियर करने में पुलिस टीम का सहयोग किया।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार कि देर रात गांव कोतरा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे तेज रफ्तार पूर्वक बाइक चालक हेमकुमार निषाद निवासी नवापारा टकरा गया। इस भीषण टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए तो वहीं हेम कुमार निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़प रहा था। भीषण सड़क हादसा देख भीड़ इकट्ठा हो गयी और पूरे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। कोई फोटो खींचने में व्यस्त रहा तो किसी ने एंबुलेंस को भी सूचित किया लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचा।

रास्ते से गुजर रहे मंत्री उमेश ने रोका कार और घायल को भेजा अस्पताल
इसी दौरान इसी मार्ग से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का काफिला गुजर रहा था। पटेल ओड़िशा से नंदेली वापिस आ रहे थे। सड़क में जाम की स्थिति देख मंत्री उमेश अपने कार से उतरे और जाम का जायजा लेने पहुंचे तो उन्हें मालूम चला कि ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे एक बाइक चालक तेज रफ्तार से टकरा गया है, जो लहुलुहान हालत में सड़क पर पड़ा हुआ है उसे त्वरित इलाज की जरूरत है।


इतना सुनते ही मंत्री उमेश पटेल घायल के पास तुरंत पहुंच गए। उसकी हालत देख कर मंत्री उमेश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के आला-अफसरों को तत्काल एंबुलेंस भेजने को कहा। जाम की स्थिति से निपटने कोतरा थाना पुलिस को तत्काल फोन कर मौके पर बुलाया। मंत्री के निर्देश पर करीबन 10 -15 मिनट के अंदर स्वास्थ्य विभाग की टीम की एंबुलेंस पहुंची और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच जाम हटाने लगे। मंत्री पटेल ने घायल हेम कुमार के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ विभाग को निर्देश दिए और किसी भी स्थिति में जान बचाने की बात कहीं। इस दौरान पुलिस टीम के साथ मंत्री उमेश पटेल जाम हटाते हुए भी नजर आए। करीबन 1 घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटाया गया उसके पश्चात ही मंत्री उमेश अपने घर नंदेली रवाना हुए।


मंत्री उमेश के संवेदनशीलता के कायल हुए लोग
सड़क पर भीड़ ने मंत्री उमेश पटेल के संवेदनशीलता को देखते हुए उनके तारीफों के पुल बांधने लगे। कइयों को पटेल की संवेदना को देखते हुए शहीद नंदकुमार पटेल की याद आ गई। भीड़ में यह चर्चा भी होने लगी कि यदि मंत्री उमेश पटेल नहीं होते तो घायल अस्पताल नहीं पहुंच पाता और सड़क पर जो जाम लगा था उसे हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के संवेदना की चहुँ ओर चर्चा हो रही है। यह कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी मंत्री उमेश पटेल ने इसी मार्ग पर

गुड़ी परिसर में राजागांव के जिम्मेदारीन बुढ़ी माता, बारह पिकोड़ी चौरासी मंदिर में की पूजा अर्चना

गुड़ी परिसर में राजागांव के जिम्मेदारीन बुढ़ी माता, बारह पिकोड़ी चौरासी मंदिर में की पूजा अर्चना

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार विधानसभा कोंडागांव के राजागांव स्थित गुड़ी परिसर पहुंचे। गुड़ी में पुजारियों ने छिंद पत्तों के गुलदस्ते से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।


मुख्यमंत्री बघेल ने गुड़ी परिसर स्थित जिम्मेदारीन बुढ़ी माता और बारह पिकोड़ी चौरासी माता गुड़ी में विराजी जिम्मेदारीन माता, लंगुर माता, मावली माता, बंजारिन माता, बम्हनी माता, तारकिन माता, भीमा डोकरा , सुरलीन डंडाहा के दर्शन किये और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही गायता-पुजारियों द्वारा गुड़ी परिसर में लाये गए गांव के आराध्य देवी-देवताओं की भी उन्होंने पूजा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर गुड़ी के पुजारियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया।


पुजारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव के लोग किसी भी शुभ कार्य को सफ़लतापूर्वक सम्पन्न कराने के पूर्व गुड़ी में देवी-देवताओं की पूजा करते है। बरगद के कई वर्ष पुराने पेड़ों की छांव में स्थित गुड़ी का विशेष महत्व है और गर्मियों में भी यहां शीतलता का अनुभव होता है। गांव का प्रमुख स्थान होने के कारण लोग यहां रोजना आते है
 

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार...

कोरबा : शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर युवती को भगा रायपुर ले गया। इस बीच उसका के साथ युवक ने दुष्कर्म भी किया। सूचना पर पुलिस ने युवती को पहले ही बरामद कर लिया था, पर आरोपित फरार हो गया था। पतासाजी कर पुलिस ने आरोपित को रायपुर से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत हुई घटना की रिपोर्ट 10 दिसंबर को पीडि़ता के मामा ने दर्ज कराया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि 17 नवंबर 2021 को उसके घर भांजी मेहमानी करो आई थी। दो दिसंबर 2021 की रात नौ बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसे भगा कर ले गया।

मामले में पुलिस ने धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया था। पतासाजी के बाद 18 दिसंबर को 2021 को पीडि़ता को बरामद किया और महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ की गई, तब पीडि़ता ने बताया कि दो दिसंबर को जितेंद्र जगत 21 वर्ष निवासी ग्राम लिटियाखार थाना दीपका उसे बहला फुसलाकर रायपुर भगा ले गया था। इस दौरान शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीडि़ता के कथन के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 366, 376 भादवि. 4- 6 पाक्सो एक्ट जोड़ कर पतासाजी शुरू की गई।

मामला दर्ज होने की भनक ही आरोपित घटना दिनांक से गिरफ्तारी से बचने फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपित को पकडऩे पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय करने के साथ ही खोजबीन शुरू की। सूचना मिलने पर आरोपित को पकडऩे टीम रायपुर रवाना की गई और घेराबंदी कर रायपुर में आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपित ने जुर्म करना स्वीकार किया। इस पर गुरूवार को विधिवत रुप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
 

रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त…

रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त…

जगदलपुर : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने 26 मई को जिले के बकावंड एवं नगरनार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चार वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज का अवैध परिवहन प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें हाईवा क्रमांक सीजी 08 जेड 2349, हाईवा क्रमांक सीजी 08 एल 2349, हाईवा क्रमांक सीजी 17 केआर 9998, हाईवा क्रमांक सीजी 17 केडब्ल्यू 9995 को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

इन सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है, अतएव अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्व पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा निरंतर जांच की जा रही है। 

मिशन अमृत सरोवर के तहत बनने वाले सरोवरों के उपयोग, रखरखाव और दस्तावेजीकरण के लिए अनुपूरक एडवाइजरी जारी

मिशन अमृत सरोवर के तहत बनने वाले सरोवरों के उपयोग, रखरखाव और दस्तावेजीकरण के लिए अनुपूरक एडवाइजरी जारी

रायपुर | अमृतमय वर्षा जल को सहेजने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'मिशन अमृत सरोवर' के अंतर्गत मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) के माध्यम से प्रत्येक जिले में कम से कम 75 सरोवरों (तालाबों) का निर्माण या पुनरुद्धार किया जा रहा है। जनभागीदारी से इन्हें धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक सरोवर के लिए उपभोक्ता समूह (यूजर ग्रुप) का गठन किया जाएगा, जिस पर सरोवर के जल के उपयोग और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी होगी। मनरेगा राज्य कार्यालय द्वारा इस सम्बन्ध में अनुपूरक परामर्श (Advisory) संबंधी परिपत्र सभी जिलों के कलेक्टर-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक को जारी किया गया हैं। भारत सरकार द्वारा मिशन अमृत सरोवर के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में यह परिपत्र जारी किया गया है।

मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुकहक ने बताया कि मिशन अमृत सरोवर में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और सम्पूर्ण प्रक्रिया के दस्तावेजीकरण के लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक अमृत सरोवर के लिए एक 'जल उपभोक्ता समूह' का गठन किया जाएगा। यह समूह सरोवर के निर्माण की अवधारणा से लेकर उसके पूरा होने और बाद में उसके उपयोग तक परियोजना से जुड़ा रहेगा। इस उपभोक्ता समूह पर वृक्षारोपण सहित अमृत सरोवर के उपयोग और रखरखाव की जिम्मेदारी होगी। उपभोक्ता समूह द्वारा प्रत्येक मानसून के बाद स्वेच्छा से सरोवर के जलग्रहण क्षेत्र से गाद हटाने का कार्य किया जाएगा। अमृत सरोवर के निर्माण के लिए प्राप्त लोगों के सहयोग (योगदान) और दान (श्रम, सामग्री, मशीन) के विवरण को सूचीबद्ध कर उसे नागरिक सूचना पटल (CIB) के निकट एक अलग सूचना पटल स्थापित करते हुए प्रदर्शित किया जाएगा।

दस्तावेज़ीकरण

अमृत सरोवर का दस्तावेज़ीकरण वीडियो और लेखन (राइट-अप) प्रारूप, दोनों में तैयार किया जाएगा। दस्तावेज़ीकरण में जन जागरूकता, स्थल चयन, आधारशिला (नींव) रखना, कार्यान्वयन के चरण, जन भागीदारी, वित्तीय विवरण, अभिसरण विवरण, पानी का उपयोग (सिंचाई, जलीय जीवपालन (aquaculture) आदि), लागत लाभ अनुपात और अमृत सरोवर के अन्य पहलुओं को शामिल किया जा सकता है।

विश्व धरोहर अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल सिरपुर जिला महासमुंद का राष्ट्रीय एकता शिविरार्थी द्वारा किया गया शैक्षणिक भ्रमण...

विश्व धरोहर अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल सिरपुर जिला महासमुंद का राष्ट्रीय एकता शिविरार्थी द्वारा किया गया शैक्षणिक भ्रमण...

रायपुर : सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर 21 मई से 27 मई तक श्री रामचंद्र मिशन योगाश्रम अमलेश्वर रायपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय ,भोपाल द्वारा प्रायोजित एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की संगठन व्यवस्था में आयोजित है। रासेयो राष्ट्रीय एकता शिविर के पांचवें दिवस दिनांक 25 मई 2022 को विश्व धरोहर अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल सिरपुर जिला महासमुंद का राष्ट्रीय एकता शिविरार्थी द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया।

 

यह शैक्षणिक भ्रमण श्री ए. एस. कबीर क्षेत्रीय निदेशक रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल, सुश्री नीता बाजपेयी कार्यक्रम समन्वयक रासेयो पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ एवं डॉ. मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक जिला महासमुंद के नेतृत्व में किया गया। सिरपुर के पर्यटक सलाहकार श्री सत्यप्रकाश द्वारा सभी को सिरपुर क्यों प्रसिद्ध है उसके बारे में अवगत कराया। सिरपुर प्राचीन काल में श्रीपुर के नाम से विख्यात रहा है तथा सोमवंशी शासकों के काल में इसे दक्षिण कौसल की राजधानी होने का गौरव हासिल है।अतीत के पन्नों में सिरपुर की गाथा :- सिरपुर का प्राचीन नाम श्रीपुर है, भारत का सबसे पहले ईंटों से बना मंदिर हैं।

 

इस प्रकार से ऐतिहासिक धरोहर को देखकर सभी स्वयंसेवकों एवं बाहर 12 राज्यों से आए सभी 210 स्वयंसेवकों, 20 कार्यक्रम अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लक्ष्मण मंदिर , बौद्ध विहार, सुरंग टीला इत्यादि जगहों का भ्रमण किया गया अंत में श्री ए. एस. कबीर एवं सुश्री नीता बाजपेयी का डॉ. मालती तिवारी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित कियाl भ्रमण पश्चात संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति सभी राज्यों के स्वयंसेवकों द्वारा अपने लोक गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुती सुवानृत्य, लोकगायन, नारी शक्ति प्रदर्शन,गौरीचा, कोलट्टम, घूमर, पणिहारी, पंगारिया, जदूर, छेरिया, कजरी पर प्रस्तुति दिया गया। 

पैंगोलिन की रिहाई के लिए दायर याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई...

पैंगोलिन की रिहाई के लिए दायर याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई...

बिलासपुर  : बस्तर के उमरकोट-जगदलपुर मार्ग पर ओडिश सीमा से 25 अप्रैल को बेचने ले जाये जा रहे एक जीवित पैंगोलिन को जप्त कर रायपुर लाकर जंगल सफारी में रखने के मामले में गुरुवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई। समय अभाव के कारण अब सुनवाई सोमवार को होगी।

रायपुर निवासी याचिकाकर्ता नितिन सिंघवी ने बताया कि वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया ने अपने अध्यन में कहा है कि चींटी दीमक खाने की विशेष आदत के कारण और इनके सामाजिक और प्रजनन की समझ नहीं होने के कारण ये बंधक जीवन नहीं जी पाते। यह जानकारी होने के बावजूद वन विभाग और जंगल सफारी प्रबंधन ने अनुसूची-1 के तहत संरक्षित और आई.सी.यू.एन. की रेड बुक में संकटग्रस्त घोषित भारतीय पैंगोलिन को बंधक बना रखा है और चींटी दीमक जुगाड़ कर के इसे खिला रहे हैं।



सिंघवी ने बताया कि केंद्रीय जू अथॉरिटी ने वर्ष 2021 में पैंगोलिन के पुनर्वास के लिए मार्गदर्शिका जारी कर रखी है, जिसके तहत जप्त पैंगोलिन को उसी जंगल के घने इलाके में थोड़ा जाना है जहां से उसे पकड़ा गया है, जहां रोड रेल और मानव बस्ती न हो।

सिंघवी ने बताया कि उन्होंने 6 मई को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) को पत्र लिखकर बंधक पैंगोलिन को छोड़ने की मांग की थी और यह भी बताया कि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत किसी भी अनुसूचि-एक के वन्य जीव को बिना उनके आदेश के बंधक नहीं बनाया जा सकता है। खुद उनके कार्यालय ने बताया है कि पैंगोलिन को बंधक बनाने का आदेश उन्होंने जारी नहीं किया है, इसके बावजूद भी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और ना ही बंधक पेंगोलिन को छोड़ रहे हैं।


पैंगोलिन जप्त करने के बाद, वन परीक्षेत्र अधिकारी करपावंद, जिला बस्तर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर को आवेदन देकर कहा की जप्त वन्य प्राणी पैंगोलिन दुर्लभ प्रजाति का वन्य प्राणी है, इसे जंगल में छोड़ने पर ग्रामीणों के द्वारा हानि पहुंचाई जा सकती है, सुरक्षा की दृष्टि से शासन द्वारा वर्तमान में निर्मित जंगल सफारी नया रायपुर में रखना उचित होगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर द्वारा वन परीक्षेत्र अधिकारी के आवेदन पर ही आदेशित किया गया कि प्रकरण में जब्त शुदा वन्यजीव पैंगोलिन को वनमंडल अधिकारी जगदलपुर के माध्यम से जंगल सफारी नया रायपुर में विधि अनुसार रखे जाने की आदेशित किया जाता है। परन्तु वन परीक्षेत्र अधिकारी द्वारा बिना वनमंडल अधिकारी जगदलपुर के आदेश के पैंगोलिन को जंगल सफारी ला कर छोड़ दिया आश्चर्य की बात है कि जंगल सफारी ने उसे डीएफओ जगदलपुर के पत्र के बिना रख भी लिया। 

इस दिन परिवर्तित मार्ग से चलेगी यह ट्रेन…

इस दिन परिवर्तित मार्ग से चलेगी यह ट्रेन…

रायपुर  : उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल के अंर्तगत ट्रैफिक ब्लॉक, प्वाइंट बदलने और सिंगल स्टिप डायमंड क्रॉस के नवीनीकरण के कार्य के लिए 30 मई, सोमवार को कार्य किया जा रहा है।

जिसके कारण 29 मई को दुर्ग स्टेशन से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ तथा 30 मई को छपरा स्टेशन से चलने वाली 15159 छपरा- दुर्ग अपने नियमित रुट व्याया मानिकपुर जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन-प्रयाग जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित रुट वाया मानिकपुर जंक्शन -प्रयागराज छिवकी- बधारी कलां- वाराणसी जंक्शन होकर चलेगी। 

12 हजार से अधिक किशोरियों को मिली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी...

12 हजार से अधिक किशोरियों को मिली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी...

रायपुर : राज्य के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक बुधवार को किशोरी स्वास्थ्य दिवस का आयोजन कर किशोरियों को पोषण, माहवारी स्वच्छता और सेनेटरी नैपकिन के उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न नगरों में स्थित प्रदेश के 45 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चार शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों, स्टॉफ नर्स तथा आरएमएनसीएच कन्सल्टेंट द्वारा दस वर्ष से 19 वर्ष की बालिकाओं को हर बुधवार को विशेष सत्र का आयोजन कर किशोरी स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी और परामर्श प्रदान किया जा रहा है। अगस्त-2020 में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में किशोरी स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरूआत की गई थी। इन केंद्रों में अब तक 12 हजार से अधिक किशोरियों को जागरूक और शिक्षित किया जा चुका है।


संयुक्त संचालक, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन डॉ. सुरेन्द्र पामभोई ने बताया की किशोरी स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को मितानिनों एवं एएनएम द्वारा चिन्हांकित कर शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में लाया जाता है। इन केंद्रों में उन्हें माहवारी स्वच्छता, सेनेटरी नैपकिन के उपयोग और इससे जुड़े मिथकों के साथ ही शरीर में खून की कमी, आयरन की खुराक के महत्व, संतुलित आहार, सूक्ष्म पोषक तत्व, कुपोषण एवं उसके प्रभाव की जानकारी दी जाती है। परामर्श सत्र के दौरान रक्ताल्पता (एनीमिया) का परीक्षण एवं स्वास्थ्य की जांचकर आवश्यकतानुसार दवाईयां भी प्रदान की जाती है।


डॉ. पामभोई ने बताया कि किशोरी स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से रायपुर जिले के बीरगांव शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों खोखोपारा, भांठागाँव, मठपुरैना, बोरियाकला, भनपुरी, राजातालाब, लाभांडी, मोवा, कांशीराम नगर, कचना, चंगोराभांठा, रामनगर, आमा सिवनी, हीरापुर, देवपुरी, बीरगांव और गोगांव में 5752 बालिकाओं को किशोरी स्वास्थ्य के संबंध में शिक्षा व परामर्श प्रदान किया गया है। बिलासपुर जिले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों राजकिशोर नगर, बंधवापारा और गांधी चौक में कुल 210, दुर्ग जिले के धमधा नाका, पोटिया कला, बघेरा, बैकुंठधाम, खुर्सीपार, टंकी मरोदा, कोसानगर, छावनी और चरोदा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 2296, कोरबा जिले के गोपालपुर, कटाईनगर व ढोढ़ीपारा में कुल 1035 तथा राजनांदगांव जिले के शंकरपुर, मोतीपुर व लखोली में कुल 477 किशोरियों को शिक्षित किया गया है।


विशेष सत्रों का आयोजन कर बस्तर जिले के गीदम रोड शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 919, रायगढ़ जिला के रामभाटा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 408, कांकेर के रामनगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 58, जांजगीर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30, कबीरधाम के बुढ़ा महादेव में पांच, मुंगेली शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 138, महासमुंद के नयापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 157, सरगुजा के नवापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 145, धमतरी के इतवारी बाज़ार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 305 तथा कोरिया जिला के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनहील में 257 बालिकाओं को किशोरी स्वास्थ्य, पोषण और सेनेटरी नैपकिन के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया है।

 

युवक की मिली लाश मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस...

युवक की मिली लाश मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस...

धमतरी : जिले के नगरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की खून से सनी लाश मिली. अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि लाश मिलने से हत्या कर पुल के नीचे फेंकने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि, घटना सिहावा थाना इलाके के सोनामगर पुल के करीब हुई है. नगरी मार्ग पर कई दिनों से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. वहीं निर्माणाधीन पुल के पास ही हत्या के बाद युवक का शव फेंक दिया गया. युवक की कलाई पर अरुण लिखा हुआ है. पुलिस टैटू के आधार पर युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है.

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम को अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार हत्या में दो से तीन लोग शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. जमीन पर युवक को घसीटने के भी निशान मिले हैं।