CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक व सतनाम भजन सम्राट राजेंद्र रंगीला व मिलन रंगीला छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड से हुए सम्मानित

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक व सतनाम भजन सम्राट राजेंद्र रंगीला व मिलन रंगीला छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड से हुए सम्मानित

रायपुर | राजधानी रायपुर के देवपुरी में रविवार को प्रदेश स्तरीय युवा महोत्सव व सम्मान समारोह, गुरु अमरदास मैदान में आयोजित हुआ | जिसके मुख्य अतिथि पद्मश्री डाँ आर एस बारले जी थे | प्रदेश स्तरीय युवा महोत्सव व सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक व समाज सेवक श्री राजेंद्र रंगीला व मिलन रंगीला जी को छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड से नवाजा गया | इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री कमल कुर्रे, रिसी बारले, भगत गुलेरी, अमृता बारले, हिरदय अनंत, समाज सेविका के पी खंडे, श्रीमती रामेश्वरी गिलहरे व प्रदेश भर से हज़ारों के तादाद में लोक कलाकार उपस्थित थे |

 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के इन सड़कों पर कल आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, इन रास्तों पर जाने की सोच रहे हो तो पड़ सकते हो मुश्किल में

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के इन सड़कों पर कल आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, इन रास्तों पर जाने की सोच रहे हो तो पड़ सकते हो मुश्किल में

रायपुर | रायपुर वासियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि कल बीजेपी के जेल भरो आंदोलन के चलते ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई मार्गों को डायवर्ट कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है। वाहनों के आवागमन रोकने के लिए पुलिस ने भी व्यापक तैयारी की है।

जारी एडवाइजरी के मुताबिक OCM चौक से काली मंदिर, शास्त्री चौक से खजाना चौक, आनंद नगर से भगतसिंह चौक, पंचशील नगर से छग क्लब चौक, बंजारी चौक से राजभवन चौक, भगत सिंह चौक से छग क्लब तक के रास्ते पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगी।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ पिछले दिनों धरना, निजी, सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों, जुलूस, रैली, भूख हड़ताल के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि भी सार्वजनिक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक कार्यक्रम बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं किए जाएंगे। सरकार के इसी फैसले का विरोध भाजपा कर रही है और 16 मई को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है।

चलते कूलर में पानी डालना महिला को पड़ा भारी, कूलर में अचानक आया करेंट, महिला की हुई मौत

चलते कूलर में पानी डालना महिला को पड़ा भारी, कूलर में अचानक आया करेंट, महिला की हुई मौत

धमतरी | ग्राम रामपुर थाना भखारा निवासी महिला की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी साहू 28 वर्ष पति योगेश्वर साहू शनिवार की रात लगभग 8 बजे कूलर में पानी डाल रही थी तभी अचानक करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसके दोनों हाथ जल गए। भखारा अस्पताल में ले जाने के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। रात 10:30 बजे पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की 2015 में शादी हुई थी और अभी दो बच्चे थे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

8 हजार करोड़ ऐंठने वाले चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर राजस्थान से गिरफ्तार…

8 हजार करोड़ ऐंठने वाले चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर राजस्थान से गिरफ्तार…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों से छत्तीसगढ़ सहित देशभर से 8 हजार करोड़ रुपए ऐंठने के आरोप हैं। राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह लगातार चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सिलसिलेवार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के सिरोही नामक शहर से आदर्श को-आपरेटिव सोसायटी के दो डॉयरेक्टर को गिरफ्तार किया है। उन पर राजनांदगांव जिले में फर्जी तरीके से निवेशकों को झांसा देकर 2 करोड़ 16 लाख रुपए डकारने का आरोप है।


सोसायटी के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस से निवेशकों ने शिकायत की थी। इस आधार पर पुलिस ने जालसाजी के तहत मामला दर्ज किया और दो आरोपी राहुल मोदी और मुकेश मोदी को गिरफ्तार किया। फर्जी तरीके से दोनों के विरुद्ध अलग-अलग राज्यों में अपराध दर्ज है। कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम ने आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया। अब उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी है।


सीएसपी गौरव राय और कोतवाली निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

RAIPUR NEWS : कट्टे से फायर कर लूट : 2 गिरफ्तार, स्कूटर और नगदी जब्त…

RAIPUR NEWS : कट्टे से फायर कर लूट : 2 गिरफ्तार, स्कूटर और नगदी जब्त…

रायपुर : तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक निजी होटल के पास गुरुवार रात फायर कर युवतियों से लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही कट्टा, कारतूस, नगदी सहित मोबाइल और लूटी गई स्कूटर भी जब्त कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि 12 मई को महावीर नगर प्रेम पार्क निवासी युवती अपनी सहेली के साथ कॉपी लेने के लिए फिताब कैफे गए हुए थे।

कॉफी लेने के बाद एक्टिवा से दोनों युवती अपने घर महावीर नगर लौट रही थीं। इस दौरान होटल के पास दो युवक उनके पास आये और कट्टा दिखाकर मोबाइल और नगदी मांगने लगे। युवतियों ने जब इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने अपने पास रखे कट्टे को निकालकर रितिका ईसरानी पर फायर कर दिया। इस घटना में रितिका के हाथ-उंगली में चोट लगी, जिसके बाद दोनों आरोपी मोबाइल नगदी और स्कूटर लूटकर फरार हो गए।

इधर इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल, एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और तेलीबांधा टीआई सोनल ग्वाला को जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पहचान कर राजेन्द्र नगर निवासी जतिन तलरेजा और पुरानी बस्ती निवासी अनिल पोपतानी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना वाले दिन एक और युवक से भी लूट की वारदात को कबूल करते हुए घटना करने की बात स्वीकार की है। दोनों के खिलाफ 379, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
 

CG NEWS : छ: दुकानों में लगी आग,पुलिस आरक्षक आया चपेट में अस्पताल में भर्ती...

CG NEWS : छ: दुकानों में लगी आग,पुलिस आरक्षक आया चपेट में अस्पताल में भर्ती...

बलौदाबाजार : जिले के कसडोल में आज तड़के सुबह तीन बजे के आसपास नगरपालिका के समीप गैस वेल्डिंग की दुकान सहित आसपास की दुकानो में भीषण आग लग गयी।


आग लगने की सूचना पर कसडोल पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंच आग बुझाने का काम रहे थे।
इसी दौरान वहां विस्फोट हुआ जिससे आग को बुझाने गए पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे रायपुर रिफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक आरक्षक जीवन पाटले चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा ब्लास्ट से उसका हाथ की उंगली व जबडा फटकर अलग हो गया. साथ ही दो दमकल कर्मी भी झुलस गये. घायल पुलिस आरक्षक को तत्काल रायपुर रिफर किया गया है. वहीं दमकल कर्मियों का कसडोल के स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया है. आग लगने की घटना का कारण अज्ञात है।

 


घटना सुबह तीन बजे के आसपास की है इसी दौरान आग बुझाने का काम जारी था कि वहां रखे सिलेंडर मे विस्फोट हो गया. जिसमें हमारा आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है, रायपुर रिफर किया गया है आग लगने की घटना का कारण पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

हसदेव बचाने 21 को आप करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव : सिरिल

हसदेव बचाने 21 को आप करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव : सिरिल

रायगढ़ : रायगढ़ प्रभारी सिरिल धृतलहरे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में आदिवासी लगातार विरोध कर रहे है और पर्यावरण विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद भी राज्य की कांग्रेस सरकार ने परसा कोयला खदान को मंजूरी दे दी है। यह कोयला खदान दूसरे कांग्रेसी राज्य राजस्थान को आवंटित किया गया है।

सरकार के कहने पर ही भारत सरकार की संस्था वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (WII) ने हसदेव अरण्य का अध्ययन कर पिछले साल ही रिपोर्ट सौंपी है। वीएलएल ने अपनी रिपोर्ट में साफ-साफ कहा था कि यहां एक भी कोयला खदान को मंजूरी देने के विनाशकारी परिणाम होंगे, जिसे रोक पाना असंभव होगा।


वीएलएल (वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट अनुसार *मध्यभारत का फेफड़ा* कहे जाने वाले हसदेव अरण्य के इलाके में नये खदान की मंजूरी से जंगल का विनाश तो होगा ही, जंगल में रहने वाले हाथी, बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे जानवरों का भी जीवन खतरे में आ जाएगा। साथ ही हाथी-मानव संघर्ष अत्याधिक बढ़ेगा।


वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम की मार झेल रहे मध्य भारत के सबसे घने जंगलों के विनाश से तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी और पानी संकलन में कमी के चलते सूखा पड़ने की आशंका है।
हसदेव अरण्य के गांव में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार आई तो वे आदिवासियों के साथ खड़े रहेंगे और कोयला खदान नहीं खुलने देंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद सब कुछ भूलकर खदानों को मंजूरी देना शुरु कर दिया गया है और इसी तरह के वादे अब राहुल गांधी दूसरे चुनावी राज्यों में भी कर रहे हैं। यह बेहद गलत है और इससे सरकार की नीयत और वादा खिलाफी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे है।
कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी बार-बार अपने भाषणों में भाजपा की केंद्र सरकार को अडानी अंबानी की सरकार कहकर उल्लेख करते रहे हैं, लेकिन यह दिलचस्प है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अपना कोयला खदान एमडीओ के आधार पर अडानी को सौंप दिया है। राजस्थान सरकार को जो परसा कोयला खदान सौंपा गया है, कांग्रेस पार्टी की राजस्थान सरकार ने इस परसा खदान को भी एमडीओ का अनुबंध कर के पूरी तरह अडानी कंपनी को सौंप दिया है।


आम आदमी पार्टी ने कल प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में कल अंबिकापुर में लोगो को संबोधित करते हुए प्रदर्शन किया। कोमल हुपेंडी ज्ञापन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का जनता व हसदेव के लोगो के संघर्ष में साथ देने का शंखनाद किया। कोमल हुपेंडी ने कहा कि सरकारें अडानी की गोद मे जाकर बैठ चुकी है लेकिन हम हसदेव अभ्यारण्य में खदानों के कोई काम नही होने देंगे चाहे हमें कुछ भी करना पड़े।


हम प्रदेश सरकार से मांग करते है कि
फर्जी ग्राम सभा की जांच करवाई जाए
वीएलएल की रिपोर्ट को संज्ञान में ले सरकार और तुरंत पेड़ कटाई बंद करवाया जाए।
पाँचवी अनुसूचित इलाके का नियम का पालन हो, ताकि फर्जी तरह से काम बंद हो।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की टीम जब गाँव वालों के साथ मिलकर जंगलों में गई जहां पेड़ो को काटने का काम देर रात में किया गया है। वहाँ मौके पर हालात को देखा और पाया गया कि बड़े बड़े लगभग 300 पेड़ो को रातों रात काट दिया गया। ये पेड़ महुआ, साल के बड़े बड़े पेड़ थे, साथ ही तेंदू पत्ते के छोटे झाड़ को भी नुकसान हुआ। गाँव के आनंदराम ने बताया कि इन पेड़ों से लगभग 50000 का महुआ हमने बेचा था और प्रतिदिन तेंदू पत्ता संकलन से 1000 की कमाई होती है और इसी काम पर हम आदिवासी लोगो की आजीविका निर्भर है, जिसका आदिवासियों को उसको बड़ा नुकसान पंहुचा है।


प्रभारी धृतलहरे ने बताया कि समस्त तथ्यों को संज्ञान में लेकर आदिवासियों की मांगो को पूरा किया जाना चाहिए। यदि सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए, हमारी मांगों को 20 मई तक नही मानती है तो आम आदमी पार्टी द्वारा 21 मई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। आम जन में काफी आक्रोश है और उग्र आंदोलन वाली स्थिति बन रही है, यदि ऐसी स्थिति सरकार बनने देती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदार कांग्रेस की प्रदेश में बघेल सरकार होगी।
 

पैरावट में लगी आग ,चपेट में आने से छात्रा की मौत...

पैरावट में लगी आग ,चपेट में आने से छात्रा की मौत...

बेमेतरा : बेमेतरा से एक बेहद ही दर्दनाक खबर आयी है। 12वीं परीक्षा में रिजल्ट की खुशियों के बीच एक छात्रा की जिंदा जलकर मौत हो गयी। छात्रा नाम खिलेश्वरी यादव है, जो बेमेतरा के थान खमरिया थाना भेत्र दर्री गांव की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक देर रात पैरावट में आग लगी, जिसकी चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गयी।


जानकारी के मुताबिक दर्री गांव की खिलेश्वरी देर रात शौचालय गयी थी, उसी दौरान शौचालय के बगल में रखे पैरावट में भीषण आग लग गयी। आग की तेज लपटें जल्द ही शौचालय तक पहुंच गयी। शौचालय के गेट पर आग की लपटों में छात्रा खिलेश्वरी बुरी तरह फंस गयी, जिसकी वजह से उसकी जिंदा जलकर मौत हो गयी।


इधर परिजनों को जब आग लगने की खबर लगी तो उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, खिलेश्वरी की मौत हो चुकी थी।

CG CRIME NEWS : मां ने अपने बेटे को कही ये बात की, नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की कर दी हत्या...

CG CRIME NEWS : मां ने अपने बेटे को कही ये बात की, नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की कर दी हत्या...

बिलासपुर : जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। मां की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने बेटे को नशे करने के लिए पैसे नहीं दिए। इससे गुस्साए बेटे ने पहले मां को जमीन पर धक्का दिया फिर तकिए से मुंह दबाकर मार डाला। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।


मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के जरहाभाटा मिनी माता नगर बिंदा भाई बंजारे यहां महिला स्व सहायता समूह चलाती है। इसके माध्यम से वह कई तरह के एक्टिविटीज भी करती रहती हैं। रोज सुबह से ही सामाजिक कार्य में लगने वाली महिला शनिवार को घर से बाहर ही नहीं निकल रही थी। जिससे पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर बिंदा बाई का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी।


प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को हत्या का अंदेशा हो गया था। पड़ोसियों ने पुलिस को यह जानकारी दी थी रात में उनका बेटा अजय बंजारे घर आया था। पड़ोसियों ने अभी बताया कि बिंदा बाइक अपने बेटे से अक्सर विवाद होता था क्योंकि वह आदतन नशेड़ी। पुलिस को पता चला कि बिंदा बाई का बेटा कुछ दूरी पर अपनी पत्नी व बेटों के साथ रहता है।


इसके बाद पुलिस ने अजय बंजारे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। अजय बंजारे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसके खिलाफ थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके कारण उसे सजा भी हुई थी। इसे लेकर वह नाराज था। शनिवार को वह अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगने पहुंचा था लेकिन मां ने देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के वीब विवाद हुआ। तभी अजस बंजारे ने अपनी मां को जमीन पर गिराया और तकिए से मुंह दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत , मानसून का होगा आगमन..

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत , मानसून का होगा आगमन..

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून जल्दी आएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि मानसून 27 मई तक केरल तट पर पहुंच जाएंगे। ऐसा हुआ और सब कुछ सामान्य रहा तो अगले 10 दिन में 7 जून तक छत्तीसगढ़ की धरती पर मानसून का आगमन होगा।


मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है, भारत में दक्षिण अंडमान सागर में शुरुआती मानसूनी बारिश का अनुभव होता है। इसके साथ ही मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ती हैं। सामान्य रूप से दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई तक अंडमान सागर के ऊपर से आगे बढ़ता है। अभी बढ़ी हुई क्रास इक्वेटोरियल हवा की स्थिति दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढऩे के अनुकूल हो रही हैं।


मौसम विभाग के गणितीय मॉडल के मुताबिक इस साल केरल में मानसून की शुरुआत सामान्य से कुछ पहले यानी 27 मई से होने जा रही है। इस मॉडल में चार दिन-आगे पीछे होने की गुंजाइश है। 2021 में मानसून 3 जून को केरल तट पर पहुंचा था। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत सामान्य तौर पर 15-16 जून से माना जाता है। केरल तट से बस्तर तक पहुंचने में मानसूनी सिस्टम को 12-13 दिनों का वक्त लगता है।
पिछले साल यह 6 दिन पहले ही यानी 9-10 जून की रात में ही रायपुर तक पहुंच गया था।

प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ मानसून की घोषणा हुई थी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है, छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए समय से मानसून का आना और सामान्य रहना बड़ी राहत है। यहां खरीफ के फसलों का बड़ा रकबा बरसात पर ही निर्भर है। एक फसली इलाकों में यह बरसात अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ाएगा।
 

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में 7 जून तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जताई संभावना

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में 7 जून तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जताई संभावना

रायपुर | मौसम विभाग ने इस बार मानसून के  जल्दी आने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 27 मई तक केरल पहुंच जाएगा और अगर ऐसा होता है दस दिनों बाद यानि 7 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार भारत में दक्षिण अंडमान सागर में शुरूआती मानसूनी बारिश का अनुभव होता है इसके साथ ही मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम मानसून की ओर आगे बढ़ती है। सामान्य रूप से दक्षिण पश्चिम  मानसून 22 मई तक अंडमान सागर के ऊपर से आगे बढ़ता है। अभी बढ़ी हुई क्रास इक्वेटोरियल हवा की स्थिति दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आग बढऩे के अनुकुल हो रही है। मौसम विभाग के गणितीय मॉडल के अनुसार इस साल केरल में मानसून सामान्य से पहले 27 मई का आ सकता है। इस मॉडल के चार दिन आगे-पीछे होने की संभावना है। इस आधार पर छत्तीसगढ़ में  मानसून की शुरूवात इसके 10 दिनों बाद यानि 7 जून तक हो सकती है। 
 
12वीं में रायगढ़ की कुंती साव 98.20% अंक के साथ बनीं स्टेट टॉपर,तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने दी बधाई..

12वीं में रायगढ़ की कुंती साव 98.20% अंक के साथ बनीं स्टेट टॉपर,तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने दी बधाई..

रायपुर | रायपुर - आज दोपहर 12 बजे मंत्री, छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।जिसमे आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकंडरी स्कूल पुसौर की छात्रा कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 12वीं की प्रावीण्य सूची में रायगढ़ जिले के 4 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनायी है। मेरिट लिस्ट में अभिनव वी एम एच एस स्कूल पुसौर के शिवम साव ने 5 वां स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 95.40 % अंक मिले हैं।


इसी तरह प्रावीण्य सूची में आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकंडरी स्कूल पुसौर के छात्र एकांत प्रधान को 95 % अंक के साथ 6वां और नीति पांडेय को 94.60% अंक के साथ 8 वां स्थान मिला है।इसके अलावा 10वीं में रायगढ़ जिला से सुमन पटेल ने  98.65  प्रतिशत के साथ टॉप किया है। 10 वीं में दूसरे स्थान पर आशिफ़ा शाह, टॉपर में कांकेर की सोनाली बाला भी शामिल है। 

12वीं की स्टेट टॉपर कुंती साव की इस सफलता और बेहतर परिणाम हासिल करने पर खुशी जाहिर करते हुए  तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) व साहू समाज,युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू ने शुभकामना व बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अध्यक्ष साहू ने कुंती साव को समाज का गौरव कहा साथ ही उनके माता-पिता व गुरुजनों को भी बधाई दी।

अध्यक्ष साहू ने कहा कि कोरोना के बाद पहली बार ऑफ़लाइन एग्जाम आयोजित किया गया था।  इस वजह से कई छात्र अनुत्तीर्ण भी रहे।साहू ने उत्तीर्ण हुए छात्रों की उज्वल भविष्य की कामना की और अनुत्तीर्ण छात्रों को बिना हताश हुए दोगुनी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
 
रायपुर जेल में बंद निलंबित आईपीएस जीपी सिंह हुए रिहा, अधिक संपत्ति और राजद्रोह का है आरोप

रायपुर जेल में बंद निलंबित आईपीएस जीपी सिंह हुए रिहा, अधिक संपत्ति और राजद्रोह का है आरोप

रायपुर | निलंबित आइपीएस जीपी सिंह शनिवार को जेल से रिहा हो गए है। उनके रिहाई आर्डर लेकर पुलिस के साथ वकीलों की टीम जेल पहुंची थी जहां से उन्हें शनिवार शाम रिहा कर दिया गया। जीपी सिंह आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के आरोप में पिछले 4 महीनों से जेल में बंद थे। आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने दो दिनों पूर्व ही पचास हज़ार के बाण्ड पर सशर्त जमानत दी थी। 

बता दें कि जीपी सिंह को ईओडब्ल्यू की टीम ने 11 जनवरी को नोएडा से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वे रायपुर जेल में बंद थे। जीपी सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक कुमार तिवारी के सिंगल बेंच ने जमानत का फैसला सुनाया। एक जुलाई 2021 को एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमों ने आईपीएस जीपी सिंह के रायपुर-राजनांदगांव के अलावा ओडिशा स्थित ठिकानों पर छापा मारकर करीबन 5 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया था। दस्तावेजों की जांच के बाद कई और संपत्तियों का पता चला जिसके बाद मामले में जीपी सिंह के खिलाफ  एफआईआर दर्ज हुई और 5 जुलाई को सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने की बड़ी गलती, 12वीं में चौथे स्थान पर रहे छात्र को बताया टॉपर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने की बड़ी गलती, 12वीं में चौथे स्थान पर रहे छात्र को बताया टॉपर

रायपुर | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शनिवार को जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की मेरीट लिस्ट में बड़ी लापरवाही कर दी। बोर्ड ने 12वीं कक्षा में एक छात्र को टॉपर बता दिया जबकि उसने चौथा स्थान प्राप्त किया है और जिस छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया है उसे 35वें स्थान पर रखा। हालांकि कुछ ही देर बाद बोर्ड ने अपनी गलती सुधारते हुए नई लिस्ट जारी की। 

दउअसल मामला शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही का है। शिक्षा विभाग ने जब रिजल्ट की घोषणा की। और बाद में जब टॉपर की लिस्ट की आफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में डाली गयी। लिस्ट में रीतेश कुमार साहू को 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बताया गया। रीतेश के कुल 478 अंक थे। जबकि उसी लिस्ट में रायगढ़ की कुंती शाव 35वें नंबर पर थी, जिसे 98.20 अंक मिले थे। और उसके कुल 491 अंक मिले थे।

पहले जारी लिस्ट में बालोद के रितेश कुमार साहू 95.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में अव्वल था। लेकिन कुछ ही देर बाद शिक्षा विभाग के सचिव वीके गोयल ने नई लिस्ट जारी की, जिसमें टॉप करने वाले रितेश चौथे स्थान पर खिसक गए। वहीं रायगढ़ की कुंती साव 98.20 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर आ गई। कुंती साव के बाद बिलासपुर की खुशबू वाधवानी 96.40 प्रतिशत के साथ दूसरे और रेणुका चंद्रा 95.80 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर आ गई। ऐसे में जब दूसरी लिस्ट सामने आई तो पता चला की रितेश नहीं कुंती ने टॉप किया है। अब इस लिस्ट में क्रम और नंबर के अनुसार कुंती ने ही टॉप किया है और नई लिस्ट के अनुसार रितेश अब चौथे स्थान पर है। 
 
BIG BREAKING RAIPUR : 12वीं बोर्ड में फेल होने पर छात्र ने घर के छत से छलांग लगाकर की खुदखुशी, जाँच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING RAIPUR : 12वीं बोर्ड में फेल होने पर छात्र ने घर के छत से छलांग लगाकर की खुदखुशी, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर | प्रदेश में आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के नतीजे घोषित किये हैं| इसी बीच राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है| खबर है कि माशिमं द्वारा नतीजे घोषित होने के बाद 12वीं में फेल होने से नाराज एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम सहस्त्रांशु पांडे था।

जानकारी के मुताबिक, थाना डीडी नगर के डंगनिया निवासी 12वीं में पढ़ने वाले सहस्त्रांशु पांडे ने अपने घर छत से कूदकर जान दे दी। सहस्त्रांशु का आज रिजल्ट आया था, जिसमे वो अनुत्तीर्ण था। इस बात से वो काफी परेशान था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसकी जांच में जुट गई है।

 

आईईडी की चपेट में आई एरिया डोमिनेशन पार्टी, 1 जवान घायल...

आईईडी की चपेट में आई एरिया डोमिनेशन पार्टी, 1 जवान घायल...

बीजापुर : जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले जवान माओवादियों के लगाए आईईडी की चपेट में आ गए। इस घटना में सीएएफ का एक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान रामनाथ मौर्य का प्राथमिक उपचार नेलसनार स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद बेहतर उपचार के लिए दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि शनिवार 14 मई को नेलसनार हेमलापारा स्थित सीएएफ 8 वीं वाहिनी की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। इसी दौरान इंद्रावती नदी के किनारे बंगोली घाट के पास माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से आरक्षक रामनाथ मौर्य के दोनों पैरों में गम्भीर चोट आई है। घायल जवान का उपचार जारी है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 साल की मासूम को कुचला मौके पर ही हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 साल की मासूम को कुचला मौके पर ही हुई मौत...

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से आज एक दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है यहां 4 साल की बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है मिली जानकारी के अनुसार सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पंडरिया के बिरकोना गांव की घटना है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं फरार ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

 

सड़क हादसा : वाहन की ठोकर से हुई दो महिलाओं की मौत.....

सड़क हादसा : वाहन की ठोकर से हुई दो महिलाओं की मौत.....

महासमुंद : सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लंबर में दो महिलाओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में सास-बहू हैं। दोनों कल अल सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार ग्राम लंबर निवासी आलिया बाई पटेल पति वेद राम पटेल 35 साल एवं उसकी सास राम बाई पति श्याम लाल दोनों तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए अल सुबह 4 से 5 के बीच घर से निकले थे। दोनों जैसे ही साजापाली चौक के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।
 

RAIPUR NEWS : एक व्यापारी के पूरे परिवार की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी....

RAIPUR NEWS : एक व्यापारी के पूरे परिवार की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी....

रायपुर : राजधानी में एक व्यापारी की पूरे परिवार की लाश मिली है। पूरे परिवार की मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मरने वालो में व्यापारी के दो बच्चे व पति पत्नी शामिल है। बच्चों की लाश बेड में पड़ी मिली थी। वही व्यापारी का शव जमीन पर और पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को मौके वारदात से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, बजरंग चौक निवासी पंकज जैन सीमेंट-सरिया का व्यापार करता था। शुक्रवार देर शाम जब पंकज के भाई घर लौटे तो सभी की मौत का पता चला।

उन्होंने खिड़की से देखा तो सबके शव मिले। लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिलने की सूचना के बाद आईजी ओपी पॉल, एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर सहित अन्य आला अधिकारी और थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो देखा की बेड पर दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उनके गले पर कपड़ा भी लिपटा था।

पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था। जबकि फर्श पर पंकज जैन का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। उनके सिर पर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्ट्या घटना की वजह पारिवारिक विवाद दिख रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।
 

हाथियों का आतंक घर तोड़ने के बाद महिला को उतारा मौत के घाट...

हाथियों का आतंक घर तोड़ने के बाद महिला को उतारा मौत के घाट...

धमतरी : जिले में एक बार फिर हाथी ने कोहराम मचाया। हाथियों ने पहले तो एक ग्रामीण का घर तोड़ा और फिर घर में मौजूद एक महिला को कुचलकर मार डाला। घटना धमतरी उत्तरी सिंगपुर रेंज की पारधी की बतायी जा रही है। हाथियों के दल ने रात करीब 2 बजे गांव पर हमला बोला। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है।

बीते देर रात ग्राम झुरातराई पंचायत के आश्रित ग्राम पारधी घटवारी पारा में देर रात करीब 2 बजे हाथियों के दल ने हमला बोला। इस दौरान एक घर में मौजूद 30 वर्षीय सुकमा बाई कमार को हाथियों ने अपना शिकार बना लिया। महिला को मारने के पहले हाथियों ने उसके झोपड़ीनुमा घर को तोड़कर तहस नहस कर दिया। सूचना मिलते ही वन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुँच गयी है।

उत्तर सिंगपुर रेंजर दीपक कुमार बघेल ने बताया कि घटना रात 2 से ढाई बजे की है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए रात में पारधी घटवारी पारा के लोगों को गजराज वाहन से सुरक्षित स्थान पर ले गए थे, लेकिन महिला उधर फिर कब चले गयी किसी को पता नहीं चला। उत्तर ,दक्षिण सिंगपुर और दुगली रेंज के वन विभाग की टीम लगातार हाथियों पर निगाह रखी हुई है। वहीँ मुनादी कराकर और अन्य तरीके से लोगों को अलर्ट किया जा रहा। बता दे उत्तर सिंगपुर रेंज के जंगलों में अभी चंदा ग्रुप 22 हाथियों की मौजूदगी है। जिस पर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी रखी हुई है। बता दे कि बीते दिनों नगरी -सिहावा और टाइगर रिजर्व के जंगल में एक के बाद एक हाथी ने मासूम बच्ची सहित पांच को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से पूरा इलाका सहम उठा था।
 

RAIPUR NEWS  :  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा ने जारी किया रिजल्ट , यहां क्लिक कर देखें परिणाम....

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा ने जारी किया रिजल्ट , यहां क्लिक कर देखें परिणाम....

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा ने जारी किया रिजल्ट CG बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए गए। 10वीं में रायगढ़ की सुमन और कांकेर की सोनाली ने टॉप किया। 12वीं में बालोद के रितेश ने टॉप किया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ गए। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के ये परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रिजल्ट जारी किया। स्टूडेंट्स रिजल्ट मण्डल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in और https://www.results.cg.nic.in पर देख सकेंगे।

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एग्जाम से जुड़े कंफ्यूजन दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक और पैरेंट्स सुबह 10.30 बजे शाम 5 बजे तक बात कर सकेंगे। टोल फ्री नम्बर 18002334363 जारी किया गया है। इस नंबर पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर स्टूडेंट्स को रिजल्ट के बाद किसी भी तरह की परेशानी पर बात करेंगे। अगली क्लास में विषयों के चयन के संबंध में बात कर सकेंगे।

दो साल बाद स्कूल में हुई है ऑफलाइन परीक्षा
पिछली बार कोरोना संक्रमण की वजह से दसवीं की परीक्षा नहीं हुई थी। असाइनमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किए गए थे। बारहवीं की परीक्षा भी छात्रों ने घर से दी थी। तब जहां छात्र पढ़ते थे, उन्हीं स्कूलों से परीक्षा के लिए आंसरशीट और प्रश्नपत्र का वितरण किया गया था। आंसर लिखने के बाद छात्रों ने संबंधित स्कूलों में ही कापियां जमा की। इस बार छात्रों को संबंधित सेंटर में जाकर पेपर लिखना था, जैसा परीक्षा का आम पैटर्न हुआ करता है।

सीजी बोर्ड एग्जाम में इस बार बारहवीं में छात्रों की संख्या बढ़ी है। जबकि दसवीं में छात्र कम हुए हैं। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या करीब 6.83 लाख है। पिछली बार दसवीं परीक्षा में छात्रों की संख्या 4.46 लाख थी। इस बार दसवीं के लिए परीक्षार्थियों की संख्या 3.93 लाख है।


 

शहर के 4 स्थानों से मुख्यमंत्री निवास घेरने निकलेगी भाजपा- श्रीचन्द सुन्दरानी

शहर के 4 स्थानों से मुख्यमंत्री निवास घेरने निकलेगी भाजपा- श्रीचन्द सुन्दरानी

रायपुर : कांग्रेस सरकार द्वारा जन आंदोलन को कुचलने के लिए लाए गए काले कानून के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 16 मार्च को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर, जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। इसकी तैयारियों के लिए आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक आहूत की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल को देश की जनता ने टिकने नहीं दिया। उसके सामने कांग्रेस शासन के इस काले कानून की हैसियत ही क्या है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि देश में आंदोलन करने के लिए क्या अनुमति लेने की जरूरत पड़ेगी? लगता है उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काला कानून नहीं पढ़ा है। राहुल गांधी भाजपा को बदनाम करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस शासित राज्य में प्रदर्शन के लिए अनुमति लेने वाला काला कानून खुद ही लागू किए हुए है। उन्होंने कहा कि यह डरी हुई सरकार है जो अपने विरुद्ध होने वाले किसी भी आंदोलन को कुचलने के लिए विभिन्न कुप्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश में भय का वातावरण बनाकर लोगों के मौलिक अधिकार छीनने का प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा है कि 16 तारीख को इस अत्याचारी, दमनकारी, लोकतंत्र विरोधी सरकार के विरुद्ध विद्रोह का शंखनाद करना है।

भाजपा जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का ब्रह्मास्त्र है। उन्होंने कहा कि अत्याचारी सरकार के दमन से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए उस ब्रह्मास्त्र के संधान का वक्त आ गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि कांग्रेस के 3 वर्षों में जनता को वादाखिलाफी, झूठ, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं मिला। अब जनता पूछ रही है कि जो वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई थी वह कहां हवा हो गए। यह सरकार जनता की सवालों से डरकर काला कानून लेकर आई है। इसके विरोध में भाजपा 16 मई को रायपुर के चार स्थानों से मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर जेल भरो आंदोलन करेगी। बैठक का संचालन महामंत्री ओंकार बैस व आभार उपाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने किया।

बैठक में मुख्यरूप से पूर्व ग्रामीण विधायक नंदे साहू, संजय श्रीवास्तव, देवजी भाई पटेल, राजीव अग्रवाल, मीनल चैबे, केदार गुप्ता, ओंकार बैस, अशोक पांडे, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, डॉक्टर सलीम राज, सीमा साहू, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, अमरजीत छाबड़ा, आशु चंद्रवंशी, बजरंग खंडेलवाल, अवधेश जैन, किशोर महानंद, मृत्युंजय दुबे, अनिल सोनकर, राहुल राव, खेम सेन, प्रीतम ठाकुर, श्रीनिवास राव, भूपेन्द्र ठाकुर, सुनील चैधरी, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी  

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जबरदस्त ठोकर, कटकर अलग हुआ हाथ...

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जबरदस्त ठोकर, कटकर अलग हुआ हाथ...

जांजगीर-चांपा : जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्तों की हालत गंभीर हैं। हादसा तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क पर पड़ा एक घंटे तक तड़पता रहा और दम तोड़ दिया। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, बलौदा क्षेत्र के बछौद निवासी रितेश कुमार मरावी (22), रितिक कुमार मरावी (23) और सतीश बरेट (24) तीनों धुमाल पार्टी में काम करते हैं। तीनों एक शादी समारोह में धुमाल बजाने के बाद गुरुवार देर रात करीब 11 बजे करमंदी गांव जा रहे थे। अभी वे मौहार गांव के पास पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और भाग निकला।


कटकर अलग हुआ हाथ
टक्कर लगते ही तीनों बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में सतीश बरेट का एक हाथ उसके शरीर से कटकर अलग हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जब तक डायल-112 की टीम पहुंची करीब एक घंटा बीत चुका था। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने ज्यादा खून बह जाने के कारण सतीश को मृत घोषित कर दिया।


दो लोगों की हालत गंभीर
दूसरी ओर रितिक और रितेश की हालत गंभीर थी। उनका उपचार पहले जिला अस्पताल में ही चलता रहा, लेकिन सुबह दोनों की हालत ज्यादा बिगडऩे लगी तो डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया है। दोनों युवक हादसे को लेकर कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसका पता लगाया जा रहा है।
 

CG NEWS : गरियाबंद से ट्रांसफर होने पर 7 टीआई को दी गई विदाई...

CG NEWS : गरियाबंद से ट्रांसफर होने पर 7 टीआई को दी गई विदाई...

रायपुर : पुलिस लाईन गरियाबंद में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान गरियाबंद जिले से स्थानांतरण पर दीगर जिले जाकर अपनी सेवा देने वाले अधिकारी निरीक्षक सत्येंद्र श्याम ,निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, निरीक्षक संतोष भूआर्य, निरीक्षक बसंत बघेल, निरीक्षक राजेश जगत, निरीक्षक वेदवती दरियो ,निरीक्षक शोभा मंडावी को


सहसम्मान विदाई देते हुए पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामना दिए, कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, SDOP मैनपुर अनुज कुमार ,उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

शहद के चक्कर में शिकारियों के फंदे में फंसा भालू हुई मौत...

शहद के चक्कर में शिकारियों के फंदे में फंसा भालू हुई मौत...

राजनांदगांव : शहद के लिए पेड़ पर चढ़ रहे भालू की शिकारियों के फंदे पर फंसने से मौत हो गई। यह घटना मानपुर दक्षिण वन परिक्षेत्र के औंधी इलाके के शारदा-मुंदेली गांव के पास की है। इसकी पुष्टि प्रभारी रेंजर अय्यूब खान ने की है। प्रभारी रेंजर ने बताया कि मानपुर दक्षिण वन परिक्षेत्र के जंगल में शहद के लिए पेड़ पर चढ़ रहा भालू शिकारियों के फंदे में पेड़ के ऊपर बांधे गए तारों में फंस गया। भालू कुछ देर तड़पने के बाद दम तोड़ दिया।

वन अमले के सामने भालू का शव पेड़ से उतारने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि मधु मक्खियों ने भालू के शव को घेर रखा है। भालू के शव को फंदे से निकालने में वन विभाग का अमला व ग्रामीण जुटे हुए हैं।