रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीतापुर क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहाँ सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है।
यहाँ है पूरा मामला
घटना फरवरी 2019 का है। जब पीड़िता अपनी सहेली के घर घूमने गई थी। दो तीन दिन आपनी सहेली के यहाँ रुकी हुई थी। इसी दौरान सहेली के भाई फिलिप तिग्गा ने युवती से प्यार करने की बात कही। जिसके बाद युवती ने उसे मना कर दिया, फिर आरोपी फिलिप तिग्गा ने देर रात को परिजन के सो जाने के बाद उसका मुंह दबाकर जबरन अपने कमरे में ले गया ओर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी
इसके बाद वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन साल तक दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच युवती की शादी किसी दूसरे लड़के से घर वालों ने तय हो गई। इस बात की सूचना आरोपी युवक को लगी तो उसने अपने पास रखे अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर युवती ने पूरी घटना परिजन को बताई।
इस पर परिजन ने मामले की शिकायत 6 मई को थाने में पहुंच कर की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।








