CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
RAIPUR NEWS : इस दिन घोषित होंगे 10वीं 12वीं के रिजल्ट, जानिये कहाँ चेक करें रिजल्ट.........

RAIPUR NEWS : इस दिन घोषित होंगे 10वीं 12वीं के रिजल्ट, जानिये कहाँ चेक करें रिजल्ट.........

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम शनिवार को दोपहर 12 बजे मंडल के कार्यालय में जारी किया जाएगा। दसवीं, बारहवीं के नतीजे कल 14 मई को घोषित किए जायेंगे। माशिमं सचिव वीके गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल कल दोपहर 12 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट https:/www.cgbse.nic.in तथा https:/results.cg.nic.in देख सकते है। इस बार मंडल परिणाम के साथ-साथ मेधावियों की मेरिट सूची भी जारी करेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार 10वीं- 12वीं दोनों ही कक्षाओं के टापरों को हेलीकाप्टर की सैर कराई जाएगी। मेरिट में टापटेन आने वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस बार माशिमं ने आफलाइन मोड पर स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा ली थी।
इस बार परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना की पात्रता रखी गई है। जिन परीक्षार्थियों को अपेक्षा के अनुरूप कम अंक मिलेंगे वह अपने अंकों का सुधार करवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। मंडल के अध्यक्ष डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि परीक्षा के परिणाम मंडल के कार्यालय में परिणाम जारी होंगे। परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम जारी करेंगे।


 

RAIPUR NEWS : राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर क्रैश अब ब्लैक बॉक्स से पता चलेगा हादसे का कारण...

RAIPUR NEWS : राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर क्रैश अब ब्लैक बॉक्स से पता चलेगा हादसे का कारण...

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर बीती रात बड़ा हादसा हुआ। यहां छत्तीसगढ़ सरकार का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिसके कारण इसमें सवार दो पायलट की मौत हो गई। जो हेलीकाप्टर क्रैस हुआ है उसे छत्तीसगढ़ सरकार ने 2007 में खरीदा था। 2007 में ही छत्तीसगढ़ सरकार एक हेली काप्टर मैना क्रैस हो गया था उसक बाद इस हेली काप्टर को खरीदा गया था। मौजूदा सीएम भूपेश बघेल भी इस हेलीकाप्टर से कई दौर कर चुके हैं।

हेलीकाप्टर प्रैक्टीस के दौरान क्रैस हुआ था। कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव हेलीकाप्टर से फ्लाइंग प्रैक्टिस कर रहे थे और तभी यह हादसे का शिकार हो गया।

कैप्टन पांडा ओडिशा के रहने वाले हैं और वे कुछ सालों से छत्तीसगढ़ में सीनियर पायलट के रूप में काम कर रहे थे। वहीं कैप्टन श्रीवास्तव दिल्ली के रहने वाले थे। हादसे के बाद दोनों का अस्पतात पहुंचाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इधर जानकारी मिली है कि क्रैस हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि ब्लैक बॉक्स से हेलीकाप्टर के क्रैस होने का कारण पता चल पाएगा। इसमें उस वक्त के मैसेज रिकार्ड होंगे जो हेलीकाप्टर क्रैस होने से पहले दोनों पायलट द्वारा दिए गए हों। जांच टीम इसके जरिए हादसे के कारणों का पता लगाएगी। वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि हेलीकाप्टर के इंजन में खराबी आने से यह क्रैस हुआ था। फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है।

जो हेलीकाप्टर क्रैस हुआ है वह अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी का है। कंपनी इसे एक बेहतर हेलिकॉप्टर बताती रही है। कंपनी का कहना है कि इस हेलीकाप्टर को ऐसे क्षेत्रों में पहुंचने के लिए बनाया गया है जहां पहुंचना कठिन होता है। यह हेलिकॉप्टर 310 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर उडऩे की क्षमता रखता है। इस हेलिकॉप्टर में दो टरबाइन इंजन,ऑटो पायलट, बेहतर लैंडिंग सिस्टम, नेविगेशन, मौसम रडार सिस्टम जैसी सुविधाएं मौजूद थी। इसके बाद भी हेलीकाप्टर क्रैस हो गया।

गौरतलब हो कि 15 साल पहले छत्तीसगढ़ 14 जुलाई 2007 विमानन विभाग का यूरोकॉप्टर मैना क्रैस हो गया था। भोपाल से मरम्मत के बाद रायपुर के लिए रवाना हुआ हेलीकाप्टर मैना का संपर्क दोपहर बाद कट गया। इसके बाद इकी तलाश शुरू की गई थी। अब तक यह पता चल चुका था कि हेलीकाप्टर क्रैस हो चुका है। 17 जुलाई को हेलीकाप्टर के बारे में पता चला। छत्तीसगढ़ की सीमा से दो किलोमीटर दूर बालाघाट के लांजी तहसील में हेलीकाप्टर का मलबा मिला। बचार टीम पहुंची तो उन्होंने हेलीकाप्टर में सवार पायलट सहित सभी चारों के शव बरामद किए गए थे।
 

दातून तोडऩे गये ग्रामीण पर भालू ने किया हमला....

दातून तोडऩे गये ग्रामीण पर भालू ने किया हमला....

कोरबा : वन मंडल के करतला वनपरिक्षेत्र में ग्राम चारमार के निकट जंगल दातून तोड़ रहे ग्रामीण पर मादा भालू ने हमलाकर जख्मी कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे ग्रामीण को खेत में काम करने वालों के सहयोग से करतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गयाए जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम चारमार निवासी फुलेश्वर सिंह राठिया प्रतिदिन की तरह गुरूवार को मवेशी चराने के लिए निकट के जंगल में गया। दोपहर के समय मवेशियों को वापस गांवे की ओर लाने के पहले वह सरई पेड़ से दातून तोडऩे लगा। निकट झुरमुट में अपने बच्चे के साथ बैठी मादा भालू ने असुरक्षा के एहसास फुलेश्वर पर हमला कर दिया। नुकीले पंचों के कारण ग्रामीण के शरीर के कई अंगो को जख्मी कर दिया है। बताना होगी इन दिनों जंगल में तेंदू पक चुके हैं, जिसे खाने के लिए जंगली जीव खासकर भालू आ रहे हैं। वन कर्मियों ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

पाली तानाखार विधायक उस समय अपने साथियों के साथ जाम में फंस गए जब चोटिया-चिरमिरी मार्ग में हाथियों का काफिला सड़क पार कर रहा था। 34 हाथियों की झुंड को सड़क पार करने में लगभग आधा घंटा लगा तब जा कर आवागमन बहाल हुआ और विधायक ने राहत की सांस ली। मारवाही वन परिक्षेत्र चले गए हाथियों की वापसी ढाई माह बाद फिर कटघोरा वन मंडल में हो गई है।

अस्थिर रहवास के कारण हाथी पसान, केंदई में विचरण कर रहे हैं। मंगलवार की रात पाली. तानाखार विधायक कोरबी से अपने गृहग्राम वापस जा रहे थे, इस दौरान उनका काफिला चोटिया के पास रूक गया। हाथियों का दल सड़क से पार हो रहा था। देर रात होने के कारण मार्ग वन अमले का कोई भी कर्मचारी नहीं था। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। झुंड के पार होने के बाद आवागमन बहाल हुआ। बताना होगा कि जिले में हाथियों की चिंघाड़ से वनांचल क्षेत्र थर्राया हुआ है।

 

दर्दनाक सड़क हादसा :  तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, 1 की मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, 1 की मौत...

बिलासपुर : तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक में सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत गिर गए। हादसा से पति-पत्नी को गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायलों को सिम्स लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने जांच करने के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का इलाज चल रहा है। हिर्री पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मकुरा के रहने वाले ओंमकार सोनी अपनी पत्नी शीतला सोनी के साथ बीते 10 मई को बाइक से समान खरीदने बिलासपुर आए थे।

खरीदारी करने के बाद रात को दोनों घर लौट रहे थे। रात 10.30 बजे वे बिल्हा मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से ओमप्रकाश और उनकी पत्नी शीतला के सिर पर गंभीर चोट आई थी। 108 एंबुलेंस से घायलों को सिम्स लाया गया। यहां डाक्टर ने जांच करने के बाद शीतला को मृत घोषित कर दिया। घायल ओमप्रकाश का इलाज चल रहा है। 

RAIPUR NEWS : बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रही युवती को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गम्भीर...

RAIPUR NEWS : बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रही युवती को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गम्भीर...

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर बीती रात गोलीकांड की वारदात हुई है। इस बार बदमाशों ने युवती पर गोली चलाई हैं। बताया जा रहा हैं कि सहेली का जन्मदिन मनाकर लौट रही एक युवती को अज्ञात युवकों ने पहले छेडख़ानी की। इसके बाद उसे जान से मारने गोली चला दी।
वारदात में युवती को हाथ में गोली लगी है। उसे देर रात इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर युवती को गोली मारने की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। वहीं अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि महावीर नगर निवासी ऋतिका इसरानी अपनी सहेली पूजा का जन्मदिन मनाने के लिए वीआईपी रोड स्थित होटल फिल इन द ब्लैंक पहुंची थी। बर्थडे मनाने के बाद ऋतिका, पूजा और उसकी एक सहेली फरीन होटल के बाहर बात कर रहे थे कि उसी समय तीन अज्ञात लोग पहुंचे और उन्होंने ऋतिका का मोबाइल लूटने की कोशिश की। इस बीच दो युवकों ने गोली चला दी।

गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। गोली ऋतिका के दाहीने हाथ की छोटी उंगली को भेदकर निकल गई। उसके बाएं हाथ की बांह में भी चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

RAIPUR NEWS : तेज धमाके से सहमे कॉलोनीवासी, घर में मचा हड़कंप...

RAIPUR NEWS : तेज धमाके से सहमे कॉलोनीवासी, घर में मचा हड़कंप...

रायपुर : राजधानी के कबीरनगर क्षेत्र के एक घर में शुक्रवार तड़के रसोई गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, इसका असर आसपास के मकानों तक देखा गया। बताया जा रहा है कि बालकनी में रखे गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर का था कि आसपास के मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। वहीं गैस सिलेंडर फटने के बाद घर के बाहर सड़क इसका मलबा बिखर गया। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है। धमाके के बाद आनन-फानन में परिवार के सदस्य बाहर निकले। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग भी सहम गए।
जानकारी के अनुसार कबीर नगर के इम्पीरियल सोसाइटी निवासी पंकज दुबे के घर में यह हादसा आज शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब सभी लोग सो रहे थे। करीब छह बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज की सुनकर सभी हड़बड़ा गए। बालकनी से आई धमाके की आवाज सुनकर पंकज बाहर निकले तो देखा गैस सिलेंडर में धमका हुआ है। उन्होंने तुरंत घर के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी घर के बाहर निकल आए। हालांकि गैस सिलेंडर में हुए धमाके में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
 

बहू को काम बताना सास को पड़ा महंगा बहु ने कर दी जमकर पिटाई, जानें क्या है पूरा मामला...

बहू को काम बताना सास को पड़ा महंगा बहु ने कर दी जमकर पिटाई, जानें क्या है पूरा मामला...

कांकेर : अक्सर सास-बहू के बीच नोकझोक की खबरें सुनने को मिलती है, और ये आम बात भी है । लेकिन छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक सास को अपनी बहू को काम बताना भारी पड़ गया। बहू ने सास की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस में शिकायत दर्ज‎ कराते सास रसमोतीन दुग्गा ने बताया‎ 11 मई की शाम 5 बजे उसने अपनी‎ बहू सामो को बोला की घर की सफाई‎ करो, घर में कचड़ा जमा हो गया है बस‎ इतना सुनते ही बहू आवेश में आकर‎ उससे गाली गलौज करने लगी।

उधर बहू ने‎ आरोप लगाया कि सास उसे बचलन व झाड़ू करने वाली बोलती है। साथ‎ ही बहू ने सास की हाथ मुक्के से‎ उसकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि इस घटना की जानकारी पति और बेटे को हुई तो उन्होंने खुद इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने पीड़ित सास की शिकायत पर धारा 294 और 323 का मामला दर्ज कर लिया है।  

हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में दोनों पायलट की मौत, भूपेश बघेल ने जताया दुःख

हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में दोनों पायलट की मौत, भूपेश बघेल ने जताया दुःख

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इसमें 2 पायलट सवार थे. लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. इस दुखद हादसे में दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है।
इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुःख प्रगट किया और कहा इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति:

BIG BREAKING: माना एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की हेलीकॉप्टर क्रैश

कोरोना अपडेट 12 मई : प्रदेश के इस जिले में मिलने लगे ज्यादा मरीज, अब एक्टिव मरीज हुए इतने, देखे जिलेवार आकड़ें...
 

BIG BREAKING: माना एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की हेलीकॉप्टर क्रैश

BIG BREAKING: माना एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की हेलीकॉप्टर क्रैश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इसमें 2 पायलट सवार थे. लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. 

शादी समारोह में नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर :  बलरामपुर जिले से नाबालिग लडक़ी के साथ अनाचार का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल नाबालिग अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। आधी रात वह टॉयलेट के लिए निकली तो पहले से मौजूद 2 युवक उसे उठाकर खेत में ले गए और मुंह दबाकर सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान पीडि़ता ने शोर भी मचाया लेकिन डीजे की आवाज में उसकी आवाज दब गई। जाते-जाते युवकों ने उसे धमकी भी दी। नाबालिग ने यह बात अपने परिजन को दी तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


प्राप्त जानकरी के अनुसार बलरामपुर जिले के एक गांव में 9 मई को नाबालिग लडक़ी शादी समारोह में शामिल होने अपने माता-पिता के साथ आई थी। शादी समारोह में सब डीजे की धुन पर नाच रहे थे। रात करीब ढाई बजे नाबालिग टॉयलेट करने बाड़ी तरफ गई थी, इसी दौरान 2 युवक वहां पहुंच गए, इसी बीच लाइट भी गुल हो गई तो युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका मुंह दबा दिया और उठाकर खेत में ले गए।
यहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और वहां से फरार हो गए। फिर नाबालिग किसी तरह घर पहुंची और रिश्तेदार महिला को पूरी बात बताई। यह सुनते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।


नाबालिग को युवकों ने दी थी धमकी

सुबह परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। नाबालिग ने बताया कि जब दोनों युवक उसके साथ गलत काम कर रहे थे उस समय डीजे भी चल रहा था। वह चिल्लाती रही लेकिन डीजे के कारण शोर किसी को सुनाई नहीं दिया। पीडि़ता ने बताया कि जाते-जाते युवकों ने उसे धमकी दी कि यदि किसी को ये बात बताओगी तो जान से मारकर फेंक देंगे।


पुलिस ने अपराध की गंभीरता को देखते दोनों युवकों के खिलाफ धारा 376 (घ), 506 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज कर 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 

नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर 1 नवम्बर 2004 से पुरानी पेंशन योजना बहाल, छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर 1 नवम्बर 2004 से पुरानी पेंशन योजना बहाल, छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुसार राज्य शासन द्वारा नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर 01 नवम्बर 2004 से पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा इस आशय की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में 11 मई 2022 को प्रकाशित की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 9 मार्च को राज्य सरकार के वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करते हुए राज्य सरकार के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा की थी।

अधिसूचना के अनुसार नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत शासकीय सेवकों के वेतन से की जा रही 10 प्रतिशत मासिक अंशदान की कटौती 01 अप्रैल 2022 से समाप्त हो जायेगी तथा सामान्य भविष्य निधि नियम के अनुसार मूल वेतन (परिलब्धियां) का न्यूनतम 12 प्रतिशत कटौती की जायेगी।

नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत नियुक्त समस्त शासकीय सेवकों का छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि लेखा, महालेखाकार कार्यालय के स्थान पर वित्त विभाग के नियंत्रण में संचालनालय, कोष, लेखा एवं पेंशन के पास (नवीन संचालनालय, पेंशन एवं भविष्य निधि की स्थापना अवधि तक) होगा।

छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि लेखे के संधारण एवं पेंशन से संबंधित समस्त कार्यवाही करने हेतु पृथक से संचालनालय, पेंशन एवं भविष्य निधि की स्थापना की जाएगी।

एनएसडीएल से प्राप्त शासकीय अंशदान एवं उस पर अर्जित ब्याज की राशि को भविष्य के पेंशनरी दायित्वों के भुगतान हेतु लोक लेखे के अंतर्गत पृथक निधि में रखा जाएगा एवं प्रतिवर्ष, गत वर्ष के पेंशनरी दायित्वों के 4 प्रतिशत के बराबर राशि पेंशन निधि में निवेशित की जाएगी।

शासकीय सेवकों के अंशदान की जमा मूल राशि को छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि खाते में अंतरित किया जाएगा एवं उस पर 01 नवम्बर 2004 से छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि नियमों के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी ब्याज दर संबंधी निर्देशों के अनुसार, ब्याज का भुगतान किया जायेगा।

एक नवम्बर 2004 से पुरानी पेंशन योजना लागू होने के दिनांक के मध्य सेवानिवृत्त, मृत कर्मचारियों के प्रकरणों में भी पुरानी पेंशन योजना के अनुरूप पात्र शासकीय सेवक, परिवारों को नियमानुसार लाभ देय होगा। ऐसे शासकीय सेवकों, जिनको नवीन अंशदायी पेंशन योजना में सेवानिवृत्ति उपरांत अथवा शासकीय सेवक के मृत्यु के प्रकरणों में उनके परिवार को सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त हो चुके हैं, ऐसे प्रकरणों में पुरानी पेंशन योजना के अनुरूप लाभ का निर्धारण करने संबंधी दिशा-निर्देश पृथक से जारी किये जाएंगे।

योजना के अर्न्तगत लेखा संधारण, विनियमन एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे।

नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाली संबंधी समस्त कार्यों का निष्पादन एवं अन्य अनुषांगिक कार्यवाही, वित्त विभाग द्वारा की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय बढाने की घोषणा की, अब मिलेंगे इतने रुपए

मुख्यमंत्री ने मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय बढाने की घोषणा की, अब मिलेंगे इतने रुपए

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रूपए एवं 6 हजार रूपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्ताें से संबंधित मांगों पर कहा है कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आए मनरेगा के रोजगार सहायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

चितवन परिवार के द्वारा आयोजित होने जा रहा है "समर कैंप", मिलेगा इन विधाओ को सिखने का अवसर

चितवन परिवार के द्वारा आयोजित होने जा रहा है "समर कैंप", मिलेगा इन विधाओ को सिखने का अवसर

रायपुर, चितवन परिवार के द्वारा एक विशेष समर कैंप लगाया जा रहा है जो बच्चों और किशोरों के लिए गर्मियों के मौसम में एक माह के लिए आयोजित किया गया है। इसमें छात्र - छात्राएं बडे मज़े से नई - नई चीज़ें सीखने के साथ बुजुर्गों के बीच संस्कार व अनुभव का जो समावेश होगा वो सच में अद्वितीय है


आश्रम में बच्चों को सुरक्षित एवं परिवारिक वातावरण में घर से दूर नए रोमांच की अनुभूति होगी। यहां विशेष ट्रेनरों द्वारा
सभी प्रकार से डोकोरेशन, कुकिंग एवं फूड डेकोरेशन, ड्राईंग,मेंहदी,ब्यूटी-पालर, सिलाई, जुबां, डांस सिखाने के अलावा, समर कैंप के दौरान कई बच्चों के नए दोस्त बनाते हैं साथ ही आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल एवं संस्कारों में अलौकिक विकसित होता हैं।
संस्था के प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि बुजुर्गों की शीतल छाया और संस्कारों में समाहित परिवारिक माहौल ही कैंप की विशेषता है|
 

रविवि की संम्पत्ति कुर्की के मामले में राज्यपाल ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश

रविवि की संम्पत्ति कुर्की के मामले में राज्यपाल ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की चल एवं अचल संपत्ति को कुर्क किए जाने के प्रकरण के संबंध में शासन को विधि अनुसार अविलंब आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर राज्यपाल के निर्देशों से अवगत कराया। पत्र में उच्चतम न्यायालय में लंबित अपील प्रकरण में शीघ्र सुनवाई के लिए स्टैडिंग कौंसिल डॉ. राजेश कुमार पांडेय को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
पत्र में राज्यपाल के सचिव ने लिखा कि विश्वविद्यालय के उक्त पत्र के साथ एवं सहपत्रों के परीक्षण से स्पष्ट है कि चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, रायपुर द्वारा पारित आदेश के परिपालन में दिनांक 26.04.2022 को उक्त भू-अर्जन प्रकरण में मुआवजा से अतिरिक्त राशि के भुगतान नहीं किए जाने के एवज में विश्वविद्यालय के तीन वाहनों को जब्त कर ले गए हैं।
शासन द्वारा प्रस्तुत प्रथम अपील को उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 29.11.2019 को विलंब का पर्याप्त कारण नहीं पाते हुए निरस्त कर दिया गया है, जिसके विरूद्ध शासन द्वारा तत्कालीन शासकीय उप-अधिवक्ता को लिखित पत्र दिनांक 31.01.2020 अनुसार विशेष अनुमति याचिका (सी) प्र्रस्तुत किए हैं, जिसका अंतरिम आवेदन क्रमांक 7987/2021 एवं 7988/2021 है। प्रकरण वर्तमान में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्णय दिनांक 29.11.2019 के विरूद्ध उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।
राज्यपाल व कुलाधिपति के निर्देशानुसार संलग्न पत्र में दर्शित वस्तुस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विधि अनुसार अविलंब आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं इस संबंध में शासन द्वारा उच्चतम न्यायालय में लंबित अपील प्रकरण में शीघ्र सुनवाई के लिए स्टैडिंग कौंसिल डॉ. राजेश कुमार पाण्डेय को निर्देशित करने कहा गया है।
 

ई.के.वाई.सी. कराने पर ही मिलेगी, पीएम किसान सम्मान की किस्त...

ई.के.वाई.सी. कराने पर ही मिलेगी, पीएम किसान सम्मान की किस्त...

कोरबा : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के पंजीकृत सभी किसानों को पीएम किसान पोर्टल में ई.के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले के किसान स्वयं किसान पोर्टल में अपने आधार का सत्यापन कर या अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जाकर 31 मई तक ई.के.वाई.सी. करवा सकते हैं। अब बिना ई.के.वाई.सी. के किसानों को अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा।


उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला ने बताया कि शासन की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सही और पात्र किसानों को मिले तथा किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब ई.के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। शुक्ला ने कहा कि जिले के किसान यथाशीघ्र अपने आधार कार्ड का सत्यापन ई.के.वाई.सी. के माध्यम से अपडेट करा ले, ताकि समय पर किसान सम्मान निधि की किस्त की राशि हितग्राहियों को प्रदान की जा सके।


गौरतलब है कि जिले में ई.के.वाई.सी. करवाने के लिए कृषि विभाग की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले में अब तक 68 हजार 900 से अधिक किसानों की ओर से ई.के.वाई.सी करवाया गया है तथा अन्य किसानों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
 

मिठाई गायब होने की संदेह पर व्यक्ति के साथ हुई मारपीट...

मिठाई गायब होने की संदेह पर व्यक्ति के साथ हुई मारपीट...

महासमुंद : सरायपाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में घुसकर दो लोगों ने मारपीट की। रोहिना निवासी लोचन साहू (49) ने पुलिस को बताया कि बीते 17 अप्रैल की रात को गांव के हीरालाल साहू एवं बिरंची साहू घर में घुस आए।

दोनों ने मिठाई गायब होने पर हम पर संदेह कर रहे हो कहते हुए उनसे गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने धारा 451, 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

 

लोगो ने बाइक सवार को रॉड से पीटा डाला...

लोगो ने बाइक सवार को रॉड से पीटा डाला...

महासमुंद : बाइक सवार ने सड़क से हटने के लिए कहा तो कुछ लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। नयापारा निवासी साहिल अली (22) ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह इंद्रा चेलक के साथ पिरदा से महासमुंद जा रहा था।

रात करीब 10 बजे तुमगांव ओवरब्रिज के पास मीना तिवारी के घर के सामने दो महिला और एक पुरूष सड़क पर खड़े थे, जिन्हें चालक इंद्रा ने हटने के लिये हार्न बजाया। इतने में मीना तिवारी, रितेश तिवारी व करण तिवारी ने डंडे व रॉड से इंद्रा चेलक को पीटा। 

सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को रौंदा....

सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को रौंदा....

दंतेवाड़ा : जिले के गीदम के तुमनार में सीडब्ल्यूसी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर बैठे 08 आवारा मवेशियों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के द्वारा रौंदने के बाद फरार हो गया। इस घटना में 06 गायों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 02 घायल गाय की स्थिति गंभीर है। स्थानीय ग्रामीण सुखराम और बलराम ने जब आज सुबह सड़क में मेवेशियों के शव देखे तो उन्होंने पहले घायल गायों को उपचार के निकटस्थ पशु चिकित्सालय पहुंचाया उसके बाद मृत मवेशियों को सड़क से हटाया।

गौरतलब है कि शहर व गांव की सड़कों व गली, मोहल्लों में घूमने वाले आवारा मवेशियों को पकड़कर गोठान में रखा जाना है, लेकिन इस ओर ध्यान ही नहीं देने का दुष्परिणाम है कि 06 गायों की मौत के रूप में सामने आया है। सड़कों में आवारा मवेशियों की मौजूदगी की समस्या बस्तर संभाग में लगभग हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। बारिश होने पर आवारा मवेशी सड़क पर सूखे स्थान पर बैठ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
 

सड़क हादसा : दो जिलो में हुए सड़क हादसे में हुई 2 की मौत...

सड़क हादसा : दो जिलो में हुए सड़क हादसे में हुई 2 की मौत...

महासमुंद : जिले के पिथौरा और सरायपाली थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़बेड़ा निवासी जयप्रकाश यादव बताया कि जनक राम यादव (55) अपनी बाइक से सोमवार को कहीं जा रहा था।

इसी दौरान उनकी बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मार दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनकी सूचना पर मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। इधर, सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी निवासी हेमसागर कर्री बाइक क्रमांक सीजी 06 जीवी 8131 को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए हादसे का शिकार हो गया। उन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

 

पिकनिक मनाने गए युवक की डैम में डूबकर हुई मौत...

पिकनिक मनाने गए युवक की डैम में डूबकर हुई मौत...

कांकेर : जिले से लगे मनकेशरी डैम में पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। यहां नहाते समय पैर फिसलने से यह हादसा हो गया और युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मनकेशरी डेम में डूबे युवक के शव को बरामद कर लिया है। गोताखोरों की लगातार कोशिशों के बाद पत्थरों के बीच युवक का शव बरामद किया गया। मृतक युवक फरीद कुरैसी कांकेर के रामनगर का रहने वाला है। शव के बाहर आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं शव बरामद होने के बाद पुलिस ने अब इस हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है।
 

धमतरी ब्रेकिंग: ओवरटेक करते हुआ हुआ भयानक हादसा, स्कार्पियो सवार 2 लोगों की मौके पर मौत, 6 से अधिक घायल...

धमतरी ब्रेकिंग: ओवरटेक करते हुआ हुआ भयानक हादसा, स्कार्पियो सवार 2 लोगों की मौके पर मौत, 6 से अधिक घायल...

धमतरी : नगरी सिहावा रोड में सियादेही के पास ओवरटेक करते हुए स्कार्पियो पलट गई। उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 6 से अधिक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी गरियाबंद से बरात धमतरी के तरसिंवा आ रहे थे।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद से स्कॉर्पियो CG23 L1423 में सवार होकर बराती अर्जुनी थाना क्षेत्र के तरसिंवा आ रहे थे। सियादेही के पास सामने जा रही हाईवा को स्कॉर्पियो का चालक ओवरटेक करने लगा। ओवर टेक करने के दौरान सामने से आ रही इनोवा से टकराया। इसी बीच वह नियंत्रण खो बैठा और हाईवा ने स्कार्पियो को लगभग 50 मीटर तक घसीट लिया।

 

दो-तीन बार पलटने के बाद स्कार्पियो खड़ी हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 से अधिक घायल हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी यातायात एमएस चंद्रा केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों और मृतकों जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि सिन्हा परिवार के लोग तरसींवा बरात आ रहे थे। मृतकों में ग्राम कोठीगांव निवासी संजू विश्वकर्मा 25 वर्ष रावणसिंघी निवासी हेमंत सिन्हा 23 वर्ष बताया जा रहा है। घायलों में
 

विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पर किया जाता है तत्काल सुधार...

विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पर किया जाता है तत्काल सुधार...

बालोद : विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पर तत्काल सुधार कार्य कराकर निराकरण कर लिया जाता है। विद्युत विभाग के कायर्पालन अभियंता सहारें ने बताया कि गर्मी सीजन में घरेलु व गैर घरेलु श्रेणी के उपभोक्ताओं की खपत बढ़ने के कारण कभी-कभी ट्रांसफार्मर की डी.ओ, फ्यूज व निम्न दाब फ्यूज जल जाता है, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित होती है।

उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पर तत्काल सुधार कार्य कराकर निराकरण किया जाता है। 

भूपेश ने कुर्सी बचाने परसा माइंस की हरी झंडी दी- विष्णुदेव

भूपेश ने कुर्सी बचाने परसा माइंस की हरी झंडी दी- विष्णुदेव

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने परसा कोल माइंस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को उनकी एक नई पैंतरेबाजी करार देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने तो देश के सभी राज्यों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत कोल ब्लॉक आवंटित कर दिया था तो अब तक भूपेश बघेल क्यों नाटक कर रहे थे। अब वे केंद्र की अनुमति का हवाला देकर जनता को आखिर क्या बताना चाहते हैं? जबकी सब जानते है की छत्तीसगढ़ सदन मे किसके साथ गुप्त वार्ता हुई तब परमिशन दी गई ?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दबाव में परसा कोल माइंस में खनन की अनुमति दी है। अन्यथा वे ही जानें कि अब तक किस कारण से अड़े हुए थे। कांग्रेस भी उनके सुर में सुर मिला रही थी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि जब राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी से भूपेश बघेल की शिकायत की थी, तब ही कुर्सी छिनने से बचाने की जुगत में जुटे बघेल ने सोनिया शरणम गच्छामि के अंदाज में आत्म समर्पण कर दिया था कि सोनिया जी जैसा कहेंगी, वैसा ही करूंगा तो अब क्यों केंद्र की अनुमति की बात कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि अव्वल तो यह कि जब यह केंद्र और राज्य के बीच का विषय है तो सोनिया गांधी किस हैसियत से दखल दे सकती हैं लेकिन कांग्रेस के तमाम नेता अब भी इस मुगालते मे जी रहे हैं कि मां बेटे की सरकार चल रही है इसलिए गहलोत ने न केवल सोनिया दरबार में अर्जी लगाई बल्कि सोनिया गांधी के दबाव में ही भूपेश बघेल ने गहलोत को हरी झंडी दी है और अब आदत के मुताबिक नौटंकी कर रहे हैं। 

होटल की महिला मैनेजर के साथ अश्लील बातें करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

होटल की महिला मैनेजर के साथ अश्लील बातें करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

दंतेवाड़ा : जिले के बचेली स्थित एक होटल की महिला मैनेजर के साथ अश्लील बातें करने वाले आरोपी रोहित कुमार साहू को बचेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला मैनेजर ने बचेली थाने में लिखित शिकायत की थी, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 09 मई को पीडि़ता ने थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई कि बचेली के एक होटल में महिला मैनेजर है। 09 मई के दोपहर करीबन 03 बजे अपने घर में थी, तभी होटल का स्टाफ के मोबाइल पर फोन किया, फोन पर स्टॉफ ने बताया कि कस्टमर हॉटल रूम के संबंध में बात करना चाहता है। पीडि़ता फोन से उस कस्टमर से बात की तो कस्टमर ने कहा कमरा मिलेगा, मैनेजर ने मिल जाने की बात बताई तब कस्टमर रूम सर्विस के नाम पर लड़की की व्यवस्था करने की आपत्तिजनक बाते करने लगा तो मैनेजर फोन काट दिया और तुरंत होटल पहुंची, जहां पर कस्टमर आरोपी रोहित साहू मिला।

मैनेजर को दोबारा रूम और लड़की की व्यवस्था करने को लेकर बोलने लगा। कोई नहीं है तो तुम चलो कहके महिला मैनेजर का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने और विरोध करने पर अश्लील गाली गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता महिला मैनेजर के आवेदन पर बचेली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित कुमार साहू को तत्काल गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी, आरोपी रोहित कुमार साहू को हिरासत में लेकर बचेली पुलिस ने पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।
 

घरों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए कर सकते हैं आवेदन...

घरों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए कर सकते हैं आवेदन...

कांकेर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-2 के अंतर्गत नये बढ़े हुए पात्र परिवारों के घरों में जिस परिवार को किसी भी मद या योजना से लाभ प्राप्त नहीं हुआ हो, ऐसे परिवारों के घरों मे इस वित्तीय वर्ष में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण किया जाना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने बताया कि हितग्राही के द्वारा स्वयं के व्यय से शौचालय निर्माण किये जाने के बाद जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वारा 12 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जायेगा। लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों द्वारा ग्राम पंचायत अथवा जनपद पंचायत में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है।