CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सीएम भूपेश बघेल ने दसवीं में टॉपर शैली को दी बधाई, शैली ने राज्य में 6वीं रैंक हासिल की

सीएम भूपेश बघेल ने दसवीं में टॉपर शैली को दी बधाई, शैली ने राज्य में 6वीं रैंक हासिल की

रायपुर | सीएम भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर में भेंट मुलाकात के दौरान दसवीं कक्षा में नारायणपुर की रहने वाली शैली यादव से मुलाकात कर बधाई दी। शैली ने 97.5 % अंक प्राप्त कर राज्य में 6वीं रैंक हासिल किया है। जिले की टॉपर शैली को मुख्यमंत्री ने बधाई दी, शैली ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो साइंटिस्ट बनना चाहती है, मुख्यमंत्री ने शैली के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री की अनुसूचित जातियों और जनजातियों के हित में एक और बड़ी पहल

मुख्यमंत्री की अनुसूचित जातियों और जनजातियों के हित में एक और बड़ी पहल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के हित में एक और बड़ी पहल करते हुए आज से अंग्रेजी भाषा में जाति के नाम का उल्लेख वाले जाति प्रमाण पत्रों के वितरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बीजापुर में आज पहली बार अंग्रेजी भाषा में जनजाति के नाम का उल्लेख वाले जाति प्रमाण पत्रों के वितरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रधान जनजाति के तीन हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इन जाति प्रमाण पत्रों में पहली बार जनजाति के नाम का उल्लेख अंग्रेजी भाषा में किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक मई को आयोजित केबिनेट की बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में होने वाले कठिनाईयों के निराकरण के उद्देश्य से अंग्रेजी में अधिसूचित जाति को मान्य करने तथा जाति प्रमाण पत्रों में अंग्रेजी में ही अधिसूचित जाति का उल्लेख करने का निर्णय लिया गया है। इसी निर्णय के तहत मुख्यमंत्री ने आज प्रधान जनजाति के तीन हितग्राहियों बीजापुर जिले की भैरमगढ़ तहसील के ग्राम मिनग़ाचल के सुनील कंडिक, आशा कंडिक और निशा कंडिक को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए।

राज्य शासन के इस निर्णय से अब अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई नही होगी और वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उनके शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और विभिन्न योजनाओं में मिलने वाली रियायतों से संबंधित अधिकार सुरक्षित रहेंगे। इस निर्णय के पहले जाति या जनजाति के वास्तविक हितग्राहियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण प्रमाण पत्र नही मिल पाते थे, जिसके कारण वे अपने अधिकारों से वंचित रह जाते थे। जाति प्रमाण के वितरण के दौरान उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसाद श्री दीपक बैज, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।

RAIPUR NEWS : सड़क किनारे मिला युवक का शव पास पड़ा था प्रेस कार्ड, मामले की जाँच में जुटी पुलिस....

RAIPUR NEWS : सड़क किनारे मिला युवक का शव पास पड़ा था प्रेस कार्ड, मामले की जाँच में जुटी पुलिस....

रायपुर : नवा रायपुर के निमोरा गांव के पास हुए सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। अज्ञात मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच की बताई जा रही है। मृतक के पास मिले प्रेस कार्ड के मुताबिक युवराज शुक्ला नाम लिखा हुआ है। अज्ञात मृतक के पास से कोई मोबाइल नही मिला है।
हालांकि पुलिस आशंका जता रही है कि देर रात सड़क पर खड़ी वैगन आर से उतरकर शौच के लिए जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी।

इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला राखी थाना इलाके का है। हालांकि यह हादसा है या हत्या पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

CG NEWS : युवती के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार...

CG NEWS : युवती के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार...

रायगढ़  :  घरघोड़ा पुलिस ने  छेड़छाड़ व बलात्कार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार 13 मई को  प्रार्थी ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व बलात्कार के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उसने  बताया था कि आरोपी विगत 2 वर्ष से लगातार धमकी देकर जबरन शारिरिक संबंध बना रहा था।घरघोड़ा पुलिस ने धारा 376 ( 2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी जागेश्वर पैंकरा पिता भगत राम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

जहरीले सांप के काटने से हुई 5 साल के मासूम की मौत....

जहरीले सांप के काटने से हुई 5 साल के मासूम की मौत....

बालोद : डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम दारूटोला गांव में जहरीले सांप के डसने से एक 5 साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पंचनामा कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार की रात खेमलाल चिराम के साथ उनका 5 साल का बेटा कुणाल चिराम सोया हुआ था।

करीब 2 बजे के आसपास बच्चे को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके बाद बच्चा अचानक से उठ गया और पिता को बताया कि मुझे कुछ काट लिया है, इसके बाद पिता ने देखा तो सांप वही मंडरा रहा था।

इसके बाद प्राइवेट गाड़ी कर बच्चे को दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर दल्लीराजहरा थाने की टीम हॉस्पिटल पहुंचकर मामले में पंचनामा कर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

 

पत्नी की हत्या कर पति ने कर ली आत्महत्या, जानिये पूरा मामला...

पत्नी की हत्या कर पति ने कर ली आत्महत्या, जानिये पूरा मामला...

महासमुंद : पत्नी का गला घोंटकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला सरायपाली थाना के वार्ड 14 डिपापारा का है। पुुलिस ने मामले में मृतक आरोपी पति के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया है। घटना बीते 13-14 मई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पंचू नायक (46) शराब पीने का आदी था। बीते 13-14 मई की मध्य रात्रि आवेश में आकर पत्नी ललिता नायक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और स्वयं बाड़ी के नीम पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह पड़ोस की एक महिला ने पंचू नायक की लाश बाड़ी में फांसी पर लटकी हुई देखी और उसके चचेरे भाई सरनो नायक को सूचना दी। सरनो ने सुबह ललिता को बिस्तर पर मृत अवस्था में देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जांच और शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर ललिता की मौत की वजह गला दबाने से होने की बात सामने आई। पुलिस ने चचेरे भाई से पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि ललिता बहुत कमजोर थी। पंचू शराब का आदी था। आवेश में आकर उसने पत्नी की हत्या कर स्वयं फांसी लगा ली होगी।

दंपत्ति का नहीं था कोई बच्चा
पुलिस के मुताबिक दंपत्ति का कोई बच्चा नहीं था। जिसकी वजह से पत्नी मानसिक रुप से अस्वस्थ रहती थीं और पंचू इसकी वजह से शराब पीने का आदी हो गया था। इस वजह से यह घटना घटित हुई होगी। पुलिस ने मामले में आरोपी मृतक पति के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

 

बंटवारे को लेकर भाई ने किया भाई की पिटाई...

बंटवारे को लेकर भाई ने किया भाई की पिटाई...

महामसुंद : भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम छातापठार में जमीन बंटवारे की बात को लेकर मां की मौजदूगी में दो छोटे भाई ने बड़े भाई की पिटाई कर दी। ग्राम मधुबन निवासी अमरनाथ यादव (33) 15 मई की दोपहर 12 बजे ग्राम छातापठार खार के खेत में मूंगफली की फसल की रखवाली करने गया था।

उसी समय उसके छोटे भाई गोरखनाथ, फागूलाल और मां पीलाबाई वहां आए और बंटवारे की बात को लेकर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। 

मौसम अलर्ट : प्रदेश में फिर बढ़ सकती है गर्मी, नमी की वजह से इन स्थानों पर हो सकती है बारिश...

मौसम अलर्ट : प्रदेश में फिर बढ़ सकती है गर्मी, नमी की वजह से इन स्थानों पर हो सकती है बारिश...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण की नमीयुक्त हवा का असर खत्म होने से शुक्रवार को प्रदेश गर्मी की चपेट में आ सकता है। वही अनुमान है कि देश के मध्य इलाके में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की गर्मी व लू के हालात बन सकते हैं।

नमी की वजह से तापमान बढ़ रहा है मगर उमस से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। जिसके चलते पिछले कई दिनों से प्रदेश में हुए बूंदाबांदी ने इस गर्मी के मौसम में लोगों को राहत दी है, वहीं शुक्रवार से हवा की दिशा बदलने के कारण पारा ऊपर चढऩे का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में लू जैसे हालात रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण में नमी युक्त हवा चल रही है, मगर शुक्रवार से इसकी दिशा उत्तर पश्चिम होने के आसार है। जिसकी वजह से तापमान बढऩे की संभावना अधिक है। वहीं बुधवार को प्रदेश में तापमान ने ज्यादा असर नहीं दिखाया है और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

पिछले 24 घंटो में राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई एक पूरब-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पश्चिम तक मौजूद है। इसके ऊपर से एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
 

RAIPUR NEWS : हैक हुआ राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट, 17 बार ट्वीट किया गया क्रिप्टोकरेंसी के बारे में....

RAIPUR NEWS : हैक हुआ राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट, 17 बार ट्वीट किया गया क्रिप्टोकरेंसी के बारे में....

रायपुर : राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है हैकर द्वारा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया है। इसकी सूचना तब मिली जब अनुसुइया उइके के ट्विटर अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी के बारे में कई बार ट्वीट किया गया है । इस दौरान उनके हैंडल से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर 17 बार पोस्ट किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यपाल उइके का ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिए गया था। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हैक होने के कुछ मिनटों बाद उनके ट्वीटर अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया।

बता दें आज एलन मस्क ने एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा हुआ था कि ‘क्रिप्टोकरेंसी कई स्तरों पर एक अच्छा विचार है और हमें विश्वास है कि इसका भविष्य आशाजनक है। em4crypt.com (लिंक) आओ सब मिलकर इसका समर्थन करें।’ एलन मस्क के इस पोस्ट को टैग करते हुए छत्तीसगढ़ के गवर्नर के आधिकारिक हैंडल से एक जवाब पोस्ट किया गया।

उसमें लिखा गया कि ‘यह एक बड़ा समाचार है।’ इसके बाद लगभग आधे घंटे तक यही पोस्ट लगातार घुमा-फिरा कर किया गया। लगातार 15 बार ये पोस्ट करने के बाद लिखा गया कि ‘यह एक बड़ा दिन है।’
 

बड़ा फेरबदल: रायपुर के 27 निरीक्षकों की नई पदस्थापना आदेश जारी, देखें सूची

बड़ा फेरबदल: रायपुर के 27 निरीक्षकों की नई पदस्थापना आदेश जारी, देखें सूची

रायपुर। राजधानी रायपुर के थानों में बड़ा फेरबदल किया गया है। 27 निरीक्षकों के नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। 

महाविद्यालय में एड्स और एचआईवी  के बारे में छात्रों को दी जानकारी...

महाविद्यालय में एड्स और एचआईवी के बारे में छात्रों को दी जानकारी...

रायपुर : वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे पर दुर्गा महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा एड्स कंट्रोल सोसाइटी कालीबाड़ी रायपुर में मनाया गया कार्यक्रम का संचालन हर्षिता तिवारी ने किया डॉ एसके बिजवार ने एड्स के बारे में जानकारी दी तथा नीतू मंडावी मैडम ने एड्स और एचआईवी में अंतर बताया और बताया कि समाज में आज भी इस बात पर करने में हम संकोच करते हैं

मैडम द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब भी दिया गया आभार प्रदर्शन डॉ दीपाली शर्मा ने किया कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉक्टर संजुक्ता मुखर्जी डॉक्टर योगिता लोणारे एवं छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नाबालिग बच्ची का फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

नाबालिग बच्ची का फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

कांकेर : जिले के कोतवाली क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर नाबालिग की फर्जी प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने 13 मई को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम में उसके नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर प्रोफाइड डीपी में उसका फोटो लगाकर इंस्टाग्राम में अश्लील आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट कर रहा है।


रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच में जूट गई है। इस दौरान आरोपी तक पहुंचने पुलिस ने सायबर सेल की मदद लिया और आपत्तिजनक पोस्ट की आईपी एवं आईपी जनरेट करने में प्रयुक्त डिवाइस के संबंध में विवेचना की गई। विवेचना के दौरान आरोपी का लोकेशन रायपुर में होना ज्ञात हुआ। पुलिस द्वारा आरोपी के पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई।

इस दौरान रायपुर पुलिस की सहायता से आरोपी की पहचान सांई नगर टिकरापारा रायपुर निवासी मो. तबरेज पिता मो. रिजवान उम्र 22 वर्ष के विरूद्ध धारा 509 आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। नाबालिग बालिका के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील एवं आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। पुलिस ने इंस्टाग्राम में फर्जी प्रोफाइल आईडी बनाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर उसे जेल दाखिल कर दिया है।
 

किसानों से मक्का खरीद आठ लाख न देने पर व्यापारी को जेल

किसानों से मक्का खरीद आठ लाख न देने पर व्यापारी को जेल

फरसगांव : कोंडागांव जिले में फिर एक बार व्यापारी द्वारा किसानों के साथ मक्का खरीदी कर धोखधड़ी करने का मामला सामने आया है। किसानों के आरोप है की व्यापारी द्वारा उनसे मक्का खरीदी की गई और पैसे नही दिए , पैसे के लिए उन्हें बार बार चक्कर कटवा रहा था यही नही व्यापारी ने किसानों को चेक भी दिया लेकिन उसके खाते में पैसे नही होने के चलते चेक बाउंस हो गया। किसानों के द्वारा व्यापारी के खिलाफ फरसगांव थाने में शिकायत करने के बाद फरसगांव पुलिस ने आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


फरसगांव थाना से मिली जानकारी के अनुसार फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झूलनाडीही पाटला निवासी हलाल राम मरकाम पिता स्वर्गीय बालसाय मरकाम ने थाने में आकर लिखित शिकायत किया की 07 जून 2021 को ग्राम गारका निवासी व्यापारी विक्रम सिन्हा पिता जनक राम सिन्हा के पास 95 किवंटल 27 किलो मक्का 1375 रूपये प्रति किवंटल के हिसाब से बेचा , जिसका कुल कीमत 1,31,000 हजार रुपया होता हैं । बेचते समय विक्रम ने तुरंत पैसा देने की बात कही लेकिन प्रार्थी द्वारा बार बार बोलने के बाद भी पैसे नही दे रहा है आज कल करके घुमा रहा है ।
इसी प्रकार व्यापारी विक्रम ने अन्य किसान ग्राम पाटला के छ्बीलाल मरकाम के पास 201 क्विटल 78 किलो कुल कीमत 2.77.447 रूपये, का , रघुराम यादव के पास से 31 क्विंटल 64 किलो कीमत 43,510 रूपये , झुलनाडीही का नाथुराम नेताम के पास से 95 क्विंटल 27 किलो कीमती 1,31,000 रुपये , अमल नेताम नवागढ़ वाले के पास 74 क्विटल 4 किलो 1,02300 रुपये, मोतीलाल तरईबेडा के पास 74 स्विटल 1,02300 रूपये, कुल 8.29.967 रुपये का मक्का प्रार्थी व अन्य किसानों से विक्रम सिन्हा द्वारा तुरंत पैसे देने की लालच देकर छलपूर्वक खरीदा गया और आज तक पैसा नहीं दिया और अब पैसे देने से इंकार कर रहा है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर फरसगांव थाना में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी विक्रम सिन्हा पिता जनकराम सिन्हा उम्र 31 वर्षिय निवासी गारका को हिरासत में लेकर थाना फरसगाव लाकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत कार्यवाही के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है ।


व्यापारी ने किसानों को दिया चेक, चेक हुआ बाउंस :
किसान हलाल मरकाम ने बताया की सभी किसानों के द्वारा बार बार पैसे की मांगने पर आरोपी व्यापारी किसानों को आज कल पैसे देने की बात कहकर घूमता रहा था यही नही व्यापारी ने सभी किसानों को चेक भी दिया लेकिन उसके खाते में पैसे नही होने के चलते चेक बाउंस हो गया । एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जब किसानों को उनके मक्का का पैसे नही मिला जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की है , किसानों ने बताया की आरोपी के द्वारा और भी कई किसानों से मक्का की खरीदी कर उन्हे पैसा नही दिया गया है, व्यापारी इसी तरह से आस पास क्षेत्र के किसानों से मक्का की खरीदी कर उन्हे पैसे के लिए चक्कर कटवाता है।

 

RAIPUR NEWS : शेयर मार्केट में ऑनलाईन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…

RAIPUR NEWS : शेयर मार्केट में ऑनलाईन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : शेयर मार्केट में ऑनलाईन निवेश के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी करने में राज्य सायबर पुलिस थाना को सफलता मिली है। आरोपियों ने व्हाटसएप के माध्यम से स्वयं को सिंगापुर की एक फाइनेसियल कंपनी , जिसकी भारत में भी एक शाखा है, का आर्थिक विश्लेषक (फाइनेसियल एनालिस्ट) बताकर दोस्ती की और ट्रेडिंग एकाउंट खोलने का लिंक भेजकर लिंक में रजिस्टर्ड होकर इन्वेस्टमेंट करने पर म्युचुअल फण्ड से ज्यादा रिर्टन का भरोसा दिलाकर कुल 87 लाख रूपये की धोखाधडी की।

जब प्रार्थी को लगा कि वह सायबर ठगी का शिकार हो गया है तब उसने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुये प्रार्थी के लिखित आवेदन पर 26 अक्टूबर 2021 को राज्य साइबर पुलिस थाना में अपराध धारा 420 भादवि एवं 66 ( डी ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में राज्य साइबर पुलिस थाना की टीम गठित की गई जिसमें प्रकरण के सायबर एनालिसिस पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम को मामले की विवेचना के लिए महाराष्ट्र और कर्नाटक रवाना किया गया। विवेचनाक्रम में यह पता चला कि क्रियेटीव टेक्नालॉजी कंपनी के साथ ही अन्य कई कंपनी ठगी के उद्देश्य से खोली गई जो कि Registrar of companies (ROC) में रजिस्टर्ड करायी गई थी। रजिस्ट्रार आफ कंपनी से जानकारी प्राप्त करने पर इस तरह की अन्य कंपनी की जानकारी प्राप्त हुई जिसमें Ministry of Home Affairs (MHA) द्वारा पूर्व में उपरोक्त कंपनियों पर कार्यवाही हेतु रजिस्ट्रार आफ कंपनी को निर्देशित किया गया था।

गिरफ्तार कंपनी के डायरेक्टर मोहसिन एन ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रियेटीव टेक्नालॉजी व अन्य कंपनी को विदेशी नागरिक के साथ मिलकर रजिस्टर करवाया था। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया। अपराध में विदेशी नागरिकों कि संलिपत्ता पायी गई है, अपराध में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पतासाजी जारी है। दस्तावेज के आधार पर आरोपी द्वारा विभिन्न तिथियों को जिन खाता नंबरो में सम्पूर्ण धोखाधड़ी की राशि जमा कराई गई थी उक्त खातों के बैंक स्टेटमेंट के आधार पर धोखाधड़ी की राशि जिस खातों में ट्रांसफर करायी गयी थी उन खातों की जानकारी लेकर कुल 96 लाख रू. डेबिट फ्रीज कराये गये।

 

सड़क हादसा : तेज रफ़्तार ट्रक की ठोकर से हुई युवक की मौत...

सड़क हादसा : तेज रफ़्तार ट्रक की ठोकर से हुई युवक की मौत...

महासमुंद : सरायपाली के झिलमिला चौक के पास रविवार रात सड़क पार कर रहे एक युवक को ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध कायम किया है। पुलिस के अनुसार भुवनेश्वर ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह वार्ड 9 झिलमिला सरायपाली में रहता है। 15 मई की रात करीब पौने 12 बजे वह झिलमिला मंजीत ढाबा में खाना खा रहा था।

उसी समय अपना दुकान बंद कर उसका डेढ़ साला विकास सराफ खाना खाने के लिए सड़क पार कर मंजीत ढाबा आ रहा था। तभी संबलपुर उडि़सा की ओर से आ रहे अज्ञात कंटेनर (ट्रक) के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सड़क पार कर रहे विकास को ठोकर मार दिया। विकास के सिर व चेहरा में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी आशीष वासनिक अपनी टीम के साथ पहुंचकर न केवल मानवता का परिचय दिया, बल्कि स्वयं ग्लब्स पहन कर शव को एंबुलेंस में रखकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता एवं संवेदनशीलता की नगर में सराहना हो रही है। 

सड़क किनारे मिली युवक की लाश, पुलिस जाँच में जुटी...

सड़क किनारे मिली युवक की लाश, पुलिस जाँच में जुटी...

महासमुंद : सरायपाली थाना क्षेत्र में ग्राम बालसी के पास सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार 14 मई की सुबह 8.30 बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है।

पुलिस ने मृतक की पहचान की कोशिश की, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

 

मिल में लगी भीषण आग लाखो का माल हुआ राख...

मिल में लगी भीषण आग लाखो का माल हुआ राख...

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के शिवानन्द एण्ड ब्रदर्स सॉ मिल में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना की सूचना के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। बताया जाता है कि आगजनी से पचास लाख रुपए से अधिक का बांस जलकर राख हो गया है।

सॉ मिल में लगी आग की लपटें इतनी भयानक थी कि बलौदाबाजार से पांच किलोमीटर दूर तक देखी जा रही थी. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग लगभग 35 गाडिय़ों से पानी डाला जा चुका है, फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. जिसको देखते हुए आसपास के सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल की गाडिय़ों को बुलाया गया. देर रात से सुबह तक लगभग 30 ट्रक पानी लग चुका था, इसके बाद भी आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है.

फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 30 ट्रक पानी डाला जा चुका है, पर अभी भी और गाड़ी मंगाई जा रही है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. वहीं कितने का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि प्रदेश में पड़ भीषण गर्मी के कारण अनेक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। आए दिन अनेक स्थानों पर ऐसी घटनाएं होती जा रही है जिसका प्रमुख कारण तापमान बढ़ोत्तरी है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी आग बुझाने में जुटी हुई है।

सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, यात्री हुए गभीर रूप से घायल....

सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, यात्री हुए गभीर रूप से घायल....

बिलासपुर : प्रयागराज से यात्री लेकर बिलासपुर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे नरेश बस सीजी 27 के 9616 अनियंत्रित होकर चपोरा के मुड़ानार के पास पलटी है। इस हादसे में 12 यात्री घायल बताए जा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच मामले की जांच कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रतनपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि बस का चालक बहुत तेजी से बस चला रहा था। कई बार धीरे चलने को कहा गया फिर भी तेज़ चलता रहा, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वही हादसे से के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।  

RAIPUR NEWS : बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री...

RAIPUR NEWS : बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री...

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरा चरण के लिए बुधवार को बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण की शुरूआत आज कोंटा विधानसभा से करेंगे। मुख्यमंत्री कोंटा और छिंदगढ़ में आम जनता से सीधे मुलाकात कर शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। इसके बाद वे सुकमा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुकमा में पुलिस लाईन स्थित आफिसर्स मेस का लोकार्पण, शहीद पार्क में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं सी-मार्ट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री वहां शाम को विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करने के बाद राजीव भवन का अवलोकन एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत इस महीने की 4 तारीख से की है। भेंट-मुलाकात अभियान के पहले चरण में मुख्यमंत्री बघेल 4 से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तीन जिलों के विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली । मुख्यमंत्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जहां आम जनता से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को जानकर उनका त्वरित निराकरण भी किया। जनता की मांग पर मुख्यमंत्री बघेल ने विकास एवं निर्माण कार्यों की घोषणा भी की थी।

 

घर के बाहर सो रहे कालरी कर्मी की धारदार हथियार से हत्या...

घर के बाहर सो रहे कालरी कर्मी की धारदार हथियार से हत्या...

बैकुन्ठपुर : सोनहत थाना क्षेत्र के राऊत सरई में बिती रात अज्ञात लोगों ने घर बाहर सो रहे एक कालरी कर्मी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी।घटना रात करीब 2 से 3 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनहत थाना के राऊत सरई निवासी जवाहर कुर्रे अपने घर के सामने रात में सोये हुआ था। इस दौरान मध्य रात्रि अज्ञात लोगों के जवाहर कुर्रे के गल्ले में एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।मृतक जवाहर कुर्रे एससीएल चरचा मे कार्यरत था।

सूचना मिलते ही सोनहत थाना प्रभारी शिव कुमार यादव स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुचे और परिजनो से पुछताछ कर जाच शुरू कर दी। वही परिजनो ने पड़ोस के एक युवक पर हत्या का संदेह जाहिर की जिस पर पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में लेकर कड़ी पुछताछ कर रही है।

 

मौसम अलर्ट: राज्य में आज कई जगहों पर बढ़ेगी गर्मी, एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार

मौसम अलर्ट: राज्य में आज कई जगहों पर बढ़ेगी गर्मी, एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम में बदलाव के आसार है। कहीं-कहीं बारिश की संभावना है वहीं अन्य शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। इधर मध्यप्रदेश में सूरज की तपिश से प्रदेश तप रहा है। कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार हो गया है।
एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में आज फिर से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आज अधिकतम तापमान में औसत रूप से गिरावट होने की संभावना है। वहीं कई जिलों के अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने के आसार है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। इसके आलवा एक- दो स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका मौसम विभाग ने जताई है।
 

चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल ने डुमरतराई क्षेत्र में हुई लूटपाट के संबंध में महापौर ढेबर सहित SP प्रशांत से की मुलाकात...

चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल ने डुमरतराई क्षेत्र में हुई लूटपाट के संबंध में महापौर ढेबर सहित SP प्रशांत से की मुलाकात...

रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल डूमरतराई क्षेत्र में व्यापारियों के साथ बढ़ रही लूटपाट एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिये महापौर श्री एजाज ढेबर एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल से मुलाकात की।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि कमल विहार से देवपुरी थोक सब्जी मंडी वाले मार्ग पर आए दिन व्यापारी लूटपाट का शिकार हो रहे हैं। कतिपय लोग उक्त स्थान पर सुनसान और रात के समय अकेले-दुकेले लोगों से मारपीट एवं लूटपाट करके घटना को अंजाम देते हैं जिससे समस्त व्यापारियों में रोष एवं भय व्याप्त है। व्यापारियों को भय के माहौल में अपना व्यापार करना पड़ रहा है।


श्री पारवानी ने शहर में व्यापारियों के प्रति बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों और लूटपाट की घटनाओं को रोकने एवं उस पर त्वरित रूप से कार्यवाही करने हेतु महापौर एजाज ढेबर से मुलाकात कर स्ट्रीट लाईट और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। जिस पर महापौर ढेबर ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये।

श्री पारवानी ने उक्त घटना के सन्दर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर देवपुरी थोक अनाज मंडी में पुलिस चैकी स्थापित करने हेतु निवेदन किया तथा उक्त मार्ग पर पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की तत्पश्चात डूमरतराई में लूट के पीड़ित व्यापारी श्री नरेंद्र खेत्रपाल से एम एम आई हॉस्पिटल जाकर चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने उनका हाल जाना एवं पूरी घटना का ब्यौरा लिया तथा एम एम आई हॉस्पिटल के निदेशक नवीन शर्मा से मिलकर पीड़ित के लिए विशिष्ट उपचार हेतु निवेदन किया।

चेम्बर प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने एवं कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग जिला पुलिस अधीक्षक महोदय से की गई।

प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, उपाध्यक्ष महेश दरयानी, मंत्री-नीलेश मूंधड़ा, शंकर बजाज, प्रशांत गुप्ता, जवाहर थारानी, गोविंद माहेश्वरी, युवा चेम्बर महामंत्री कांति पटेल, युवा चेम्बर उपाध्यक्ष विपुल पटेल, विजय क्षत्री आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

सड़क हादसे में दो एमआर की हुई  मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

सड़क हादसे में दो एमआर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

अम्बिकापुर  : जिले में सड़क हादसे में दो एमआर की मौत हो गई। इस हादसे में सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकरी ने अनुसार दोनों एमआर अंबिकापुर से भटगांव जा रहे थे। उसी दौरान सोनगरा जंगल के पास ये हादसा हुआ। दोनों एमआर थे, जिनमें से एक का नाम कमल कुशवाहा अलेशिया फार्मा दूसरा योगेश राजवाड़े अलवाकोर कंपनी में था। दोनों अंबिकापुर के करजी निवासी बताए जा रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की बेटी ने नाम किया रोशन, मिस टीन यूनिवर्स पर पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय...

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की बेटी ने नाम किया रोशन, मिस टीन यूनिवर्स पर पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय...

रायपुर : प्रदेश की राजधानी रायपुर की रहने वाली वाची पारीक मिस टिन यूनिवर्स 2021 में सेकंड रनर उप आकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दुबई में 28 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें कुल 23 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

आपको बता दें वाची पारीक मिस टिन यूनिवर्स के पोडियम पर पहुंचने वाली पहली एशियाई और पहली भारतीय हैं। मात्र 19 वर्ष की उम्र में वाची पारीक ने यह खिताब अपने नाम किया है। वाची का अब पूरा ध्यान भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस यूनिवर्स के खिताब पर है।

वाची अपना कैरियर फैशन और मनोरंजन में स्थापित करना चाहती हैं जिसको लेकर वह लगातार मेहनत कर रही हैं। वाची पारीक मिस टिन दिवा 2020 का भी खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

 

RAIPUR NEWS : ट्रैन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत....

RAIPUR NEWS : ट्रैन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत....

रायपुर : राजधानी के पंडरी क्षेत्र के मोवा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ओवरब्रिज के नीचे एक युवक ट्रेन से टकरा गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कुछ साल पहले ही इस ब्रिज के नीचे से गाडिय़ों के जाने के लिए एक अंडर ब्रिज का निर्माण भी किया गया है। रेलवे क्रॉसिंग होने की वजह से यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती ही थी और ट्रेनों की आवाजाही की वजह से फाटक बंद कर दिया जाता था जिसकी वजह से लोग उस फाटक के नीचे से उसे क्रॉस करते थे जिसकी वजह से आए दिन हादसे की स्थिति बनी रहती थी।

लेकिन ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद से हादसे होना बंद हो गए थे। आपको बता दें लम्बे समय बाद ऐसी घटना फिर हुई है जिसके बाद यहां ट्रेन की वजह से किसी व्यक्ति की मौत हुई है।