CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
दो बुजर्ग व एक युवक लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस....

दो बुजर्ग व एक युवक लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस....

महासमुंद : जिले में पिछले दो दिनों के भीतर दो अधेड़ और एक युवक समेत तीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच मेंं लिया है। घटना जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकछार का है।

सिंघोड़ा निवासी शेषदेव भोई पिता सनातन भोई (62) का शव शनिवार को घाटकछार स्थित राधा माधव आश्रम के सामने फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीण की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। इसी तरह सुअरमाल निवासी युवक रोशन यादव पिता कुमार यादव (21) ने गांव के सागर तालाब के नीचे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

इधर, तीसरी घटना बसना थाना क्षेत्र की है। कोलिहादेवरी निवासी श्यामलाल नाग पिता कल्याण सिंह नाग (70) ने देवलभांठा स्थित टेंगनापाली धरसा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। सभी मामले में आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

 

यात्री प्रतीक्षालय में गमछे को फंदा बनाकर एक युवक ने की खुदकुशी...

यात्री प्रतीक्षालय में गमछे को फंदा बनाकर एक युवक ने की खुदकुशी...

मुंगेली : जबलपुर -बिलासपुर नेशनल हाईवे पर मुंगेली जिले के धरमपुरा गांव में बने यात्री प्रतीक्षालय में गमछे को फंदा बनाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. सुबह जब राहगीर व स्थानीय लोगों ने प्रतीक्षालय में युवक के शव लटकते देखा तो कुछ पल के लिए हैरान रह गए. घटना की सूचना पर पहुंची जरहागांव थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं परिजनों ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को बताया है कि परमेश्वर रात को घर के छत पर सोया हुआ था, सुबह जब परिजन उठे तो छत में वह नहीं था. इसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद तड़के सुबह उसकी लाश नेशनल हाईवे रोड पर यात्री प्रतीक्षालय में लटकती मिलने की जानकारी मिली है।

जरहागांव थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव घुठेरा निवासी परमेश्वर जोशी (19 वर्ष) के रूप में की गई है. पुलिस का कहना है कि मौके से फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मृतक ने किस कारण से आत्मघाती कदम उठाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

झाडिय़ों में मिली युवक की लाश,जाच में जुटी पुलिस...

झाडिय़ों में मिली युवक की लाश,जाच में जुटी पुलिस...

भिलाई : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत औंधी मे सुबह सुबह झांडियो मे युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के निरंजन यादव 26 साल के रूप मे हुई मृतक को सिर पर व हाथ मे गंभीर चोट पहुची हैं। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वास चन्द्राकर के नेतृत्व मे थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा, स्नस्रु के मोहन पटेल डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया।

हत्या के कारणो का पता नही चल पाया है,भिलाई तीन पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर मामले की तफ्तीश कर रही हैअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वास चन्द्राकर से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई तीन थानान्तर्गत औंधी गांव मे गांव से बाहर झाडियो मे औधे मुंह पडे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई पुलिस को सूचित किया गया पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंच आसपास के लोगो से पूछताछ की किन्तु आरोपियो के संबंध मे जानकारी नही मिल पायी।

मृतक निरंजन यादव पिता दुकालू यादव 26 साल मजदूरी का काम करता था मृतक का पिता 20 साल पहले परिवार को छोड़कर जा चुका उसके उपरांत मृतक अपने मामा के घर पर ही रहता था मृतक खाना खाने के उपरांत रात्रि 10 बजे घर से टहलने निकाला था ।वारदात के कारणो का पता नही चल पाया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वास चन्द्राकर के अनुसार मामले का जल्द ही खुलाशा हो जायेगा।

 

कार में ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 2 कार क्षतिग्रस्त, कई घायल....

कार में ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 2 कार क्षतिग्रस्त, कई घायल....

कोरबा : शहर के रविशंकर नगर में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में कार चालक ने 2 फोर व्हीलर वाहन समेत कई लोगों को ठोकर मार दी। हालांकि घटना में कोई गंभीर नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार शहर के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में रविवार दोपहर सड़क पर जा रही तेजरफ्तार कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अलग-अलग जगह पर सड़क किनारे खड़े दो फोर व्हीलर को ठोकर मार दी।

इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं सड़क पर जा रहे कुछ लोगों को चोंट लगी। हालांकि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी। दोपहर का समय सड़क सुनसान होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कार रोककर उसमें सवार युवक उतरकर भागने लगे। इस दौरान लोगों ने कार में शराब की बोतल व डिस्पोजल देखा। जिससे कार सवार युवकों द्वारा शराब का सेवन करते हुए नशे में वाहन चलाया जाना माना जा रहा है। घटना की सूचना पर मानिकपुर पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

 

RAIPUR NEWS : विवाद के बाद आरक्षक को मारा चाक़ू, आरोपी गिरफ्तार...

RAIPUR NEWS : विवाद के बाद आरक्षक को मारा चाक़ू, आरोपी गिरफ्तार...

रायपुर : राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में आरक्षक पर चाक़ू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डीडीनगर में पदस्थ आरक्षक गजेंद्र साहू 22 मई की रात्रि लगभग 12 बजे कार्य से रायपुरा चौक में संचालित हरमन ढाबा के पास गया।

यहां आरोपी हर्ष शुक्ला पिता सुशील शुक्ला (उम्र 25 वर्ष) ने ड्यूटीरत आरक्षक से विवाद कर उसपर चाकू से वार कर दिया, जिसमें आरक्षक के हाथ मे चोट आई हैं। आरोपी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया गया। उसके विरुद्ध ग़ैर ज़मानती धाराओं में अपराध दर्ज़ कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही हैं। 

माता तेलिनसत्ती की पूजा-अचर्ना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना की...

माता तेलिनसत्ती की पूजा-अचर्ना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना की...

 धमतरी : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी के ग्राम तेलिनसत्ती में माता तेलिनसत्ती के दर्शन कर पूजा-अचर्ना की और जिला सहित प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए प्राथर्ना की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर परिसर में जिला साहू संघ के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस भवन के लिए मुख्यमंत्री ने पूर्व में 20 लाख रुपए दिए गए थे। ग्राम देमार के हाई स्कूल परिसर में आयोजित मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज पिछड़ा वर्ग का सबसे बड़ा और अग्रणी समाज है। यह शिक्षा, व्यापार, राजनीति, संस्कृति, साहित्य, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अपना विशिष्ट स्थान बनाया है और अन्य समाज भी साहू समाज से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

अपने उद्बोधन में उन्होंने धमतरी जिले की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जिला उन्नत कृषि, अधिक उत्पादन और अधिक धान बिक्री में अग्रणी जिला है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश शासन की राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सहित विभिन्न योजनाओं का बढ़-चढ़कर अधिकाधिक लाभ लिया। इस पर भी मुख्यमंत्री ने उन्हें ढेरों बधाई दी। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लोगों की आय बढ़ाने प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।

इसके अलावा सरकार संस्कृति के संवर्द्धन और संरक्षण पर भी सतत् कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, छेरछेरा पुन्नी और भक्तमाता कर्मा जयंती की छुट्टियां सरकार की ओर से घोषित की गई है। इसका मकसद है कि छत्तीसगढ़ संस्कृति, बोली, भाषा इत्यादि को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने समाज की मांग के संबंध में कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने की बात कही, ताकि राशि स्वीकृत की जा सके। इसके पहले, समाज के प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंह साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तेलिनसत्ती मंदिर के निर्माण के लिए बिना मांगे ही राशि दी, इसके लिए साहू समाज सदैव आभारी रहेगा। साथ ही समाज के जिलाध्यक्ष दयाराम साहू ने स्वागत भाषण में विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, विधायक सिहावा और उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, धमतरी विधायक रंजना साहू, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, महापौर विजय देवांगन, कलेक्टर पी.एस. एल्मा, एसपी प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत की सी.ई.ओ. प्रियंका महोबिया, जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष गूंजा साहू, वरिष्ठ नागरिक शरद लोहाणा, मोहन लालवानी, साहू समाज के उमेश साहू सहित सामाजिक जन, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 

राजधानी रायपुर के कबाड़ियों और यार्ड संचालकों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 11 कबाड़ व्यापारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के कबाड़ियों और यार्ड संचालकों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 11 कबाड़ व्यापारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर | राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के लिए एसएसपी अग्रवाल के निर्देश पर जिले के थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दबिश दी। 22 मई को पुलिस की टीम ने प्रातः 7 बजे से थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, धरसींवा, चैकी सिलतरा, आमानाका, कबीर नगर, विधानसभा एवं मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत संचालित 25 से अधिक कबाड़ियों के यार्ड में रेड मारी। कई यार्ड में कबाड़ियों से अवैध रूप से रखें कबाड़ व लोहे का अन्य सामान जप्त किया गया है।

थाना धरसींवा क्षेत्र में कबाड़ी मोहम्मद आय्युब के यार्ड से अवैध रूप से रखें करीबन 500 किलोग्राम मैगनीज पत्थर, करीबन 700 किलोग्राम स्पंज आयरन पैलेट तथा करीबन 735 किलोग्राम स्पंज आयरन जुमला कीमती करीबन 107400/-रू. जप्त किया गया।



थाना उरला क्षेत्र में कबाड़ी राम नारायण खैरवार के यार्ड से अवैध रूप से वाहन में रखें कुल वजन वाहन सहित करीबन 14,300 किलोग्राम कबाड़ जुमला कीमती करीबन 4,38,750/-रू जप्त किया गया।

थाना आमानाका क्षेत्र में राकेश साहू के यार्ड से अवैध रूप से रखें कुल वजन करीब 2200 किलो कबाड़ कीमत 1,54,000/- जप्त किया गया।

थाना धरसींवा क्षेत्र में मनोज बंगाली के यार्ड से अवैध रूप से रखें करीबन 320 किलोग्राम लोहे का सरिया एवं कबाड़ जुमला कीमती करीबन 30,850/- रूपये जप्त किया गया।

थाना धरसींवा क्षेत्र में ग्राम धनेली पास एक स्थान से लावारिस हालत में लोहे का छड़ कुल वजनी करीबन 350 किलोग्राम जुमला किमती करीबन 28,000/-रू. को धारा 102 जा.फौ. के तहत् जप्त किया गया।

थाना उरला क्षेत्र में कबाड़ी युसूफ खान के यार्ड से अवैध रूप से रखें चारपहिया वाहन का इंजन-03 नग एवं वाहन के अन्य कबाड़ जुमला कीमती करीबन 1,00,000/-रू जप्त किया गया।

थाना उरला क्षेत्र में कबाड़ी रिंकू खान के यार्ड से अवैध रूप से रखें मैगनीज पत्थर वजन करीबन 5,230 कि.ग्रा. जुमला कीमती करीबन 2,35,350/-रू जप्त किया गया।

थाना उरला क्षेत्र में कबाड़ी जंतु यार्ड से अवैध रूप से रखें मैगनीज लोहे का सेटिंªग प्लेट एवं लोहे का अन्य सामान वजन करीबन 5,770 कि.ग्रा. जुमला कीमती करीबन 2,59,650/-रू जप्त किया गया।

थाना उरला क्षेत्र में कबाड़ी इकलाख खान के यार्ड से अवैध रूप से रखें वाहन के इंजन एवं अन्य पार्ट्स वजन करीबन 6,270 कि.ग्रा. जुमला कीमती करीबन 3,00,000/-रू जपत किया गया।

थाना खमतराई क्षेत्र में कबाड़ी उपेंद्र सिंह के यार्ड से अवैध रूप से रखें लोहे का कबाड़ वजन करीबन 05 क्विंटल जुमला कीमती करीबन 31,000/-रू जप्त किया गया।

थाना खमतराई क्षेत्र में कबाड़ी राजीव सिंह उर्फ़ राजू के यार्ड से अवैध रूप से रखें लोहा का कबाड़ एवं सरिया वजन करीबन 07 टन जुमला कीमती करीबन 2,80,000/-रू जप्त किया गया।

थाना विधानसभा क्षेत्र कबाड़ी अर्जुन के यार्ड से अवैध रूप से रखें लोहे का कबाड़ एवं दो नग पुराना मोटर सायकल कीमती करीबन 20,000/-रू जप्त किया गया।

इस दौरान अवैध रूप से कबाड़ के कारोबार में संलिप्त कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 41(1+4)/379 भा. द. वि. के तहत अग्रिम कार्रवाई की गई। रायपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

BIG BREAKING : राजधानी के माना क्षेत्र में व्यापारी से हुए 50 लाख की डकैती मामले में हुआ बड़ा खुलासा, व्यापारी के इस करीबी ने आरोपी को दी थी खबर

BIG BREAKING : राजधानी के माना क्षेत्र में व्यापारी से हुए 50 लाख की डकैती मामले में हुआ बड़ा खुलासा, व्यापारी के इस करीबी ने आरोपी को दी थी खबर

रायपुर |राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुए 50 लाख के डकैती मामले में एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि कारोबारी के मुंशी ने ही इस डकैती के मास्टरमाइंड देवेंद्र धृतलहरे को कारोबारी के बारे में जानकारी दी थी। देवेंद्र धृतलहरे ने एक आरोपी के साथ मिलकर इस पूरे वारदात की साजिश रची थी। बहरहाल माना पुलिस ने मास्टरमाइंड देवेंद्र धृतलहरे सहित 4 अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस मामले में अब तक 3 नाबालिग समेत कुल 14 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिन आरोपियों की गिरफ़्तारी रविवार को हुई उनमें देवेंद्र धृतलहरे, मुंशी विकास चतुर्वेदी, संजू श्रीहोल शामिल है। डकैती का एक और मास्टरमाइंड अजय उर्फ अज्जू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बता दें कि 16 मई की रात रायपुर के माना थाना इलाके में एक बड़ी लूट की घटना हुई थी। अनाज कारोबारी नरेश खेतपाल डूमरतराई में स्थित अपने दुकान से एक थैले में 50 लाख रुपए और एक थैले में हिसाब किताब का दस्तावेज लेकर स्कूटी से अपने टैगोर नगर स्थित घर के लिए निकले थे। तभी तीन अलग अलग मोटरसाइकिल के सवार 9 अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया। बीच रास्ते मे बदमाशो ने कारोबारी से पैसे लूटने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हुए। बदमाशों ने कारोबारी जब मिंटू पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा तो उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे सड़क पर ही लहूलुहान हालात में नरेश खेतपाल गिर गया। फिर बदमाशो ने स्कूटी में रखे थैले जिसमे 50 लाख रुपये थे और एक थैला जिसमे हिसाब किताब का कागजात था उसे लेकर फरार हो गए थे।

बाल संप्रेक्षण गृह का दीवाल फांद दो बच्चे हुए फरार, कलेक्टर ने दिए बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश

बाल संप्रेक्षण गृह का दीवाल फांद दो बच्चे हुए फरार, कलेक्टर ने दिए बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश

कोरबा | महिला एवं बाल विकास विभाग ने संचालित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह(बालक) रिस्दी चौक कोरबा के संचालन में लापरवाही बरतने के कारण संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक विकास सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने बाल गृह संचालन के देखरेख और सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने के कारण अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए हैं। अधीक्षक ने बच्चों के देखरेख और सुरक्षा में चूक के कारण रविवार को सुबह बालगृह से 2 बच्चे भाग गए थे। बच्चों का बाल गृह से भागना अधीक्षक की शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही दर्शाता है।

महिला बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी एमडी नायक ने बताया कि उक्त बाल गृह में कुल 41 विधि से संघर्षरत् किशोर निवासरत् है। जिनमे से दो बच्चे रविवार को प्रातः 7:30 बजे दीवाल को फांद कर भाग गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसमें से एक बच्चे की बरामदगी कर लिया गया है तथा दूसरे बच्चे की खोजबीन जारी है। अतः देखरेख एवं सुरक्षा चूक की वजह से दोनो बच्चे भागे। इस मामले में संप्रेक्षण गृह के संचालन में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर ने प्रभारी अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।

रायपुर निवासी युवक का भिलाई के जामुल में संदिग्ध हालत में मिला शव, फैली सनसनी

रायपुर निवासी युवक का भिलाई के जामुल में संदिग्ध हालत में मिला शव, फैली सनसनी

भिलाई | शहर के जामुल थाना के खेदा मारा में आज सुबह एक युवक के शव मिलने के कारण आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक की पहचान मंदिर हसौद निवासी मनोज मेहर के रूप में की है। और प्रथम दृष्टया हत्या का मामला जोड़कर अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

रविवार सुबह जामुल थाना क्षेत्र के खेदामारा इलाके में एक युवक के शव पाये जाने की सूचना पाये जाने के बाद जामुल पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त की। तब इस बात की पुष्टि हुई कि 30 वर्षीय मृतक मनोज मेहर मंदिर हसौद का रहने वाला है। जिसकी हत्या आसपास के ही अज्ञात लोगों द्वारा की गई है। जामुल पुलिस ने पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर शव को मर्चुरी भेज  दिया है। इस मामले को पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या से जोड़कर देख रही है।
मृतक के सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से हमला किया गया है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि  आपसी रंजिश के कारण युवक की हत्या करना प्रतीत हो रहा है।
जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की रिक्त पदों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 26 से 29 मई तक

जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की रिक्त पदों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 26 से 29 मई तक

रायपुर | कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे के प्रसाद की दिशा निर्देश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की रिक्त पदों की भर्ती की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माध्यम से शैक्षणिक योग्यता के कुल 90 प्रतिशत भारांश के आधार पर एकीकृत कुल पदों के 07 गुणांक अभ्यर्थियों का मेरिट क्रमानुसार दस्तावेज सत्यापन किया गया है। उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन उपरांत एकीकृत कुल पदों के 05 गुणांक अभ्यर्थियों को मेरिटक्रम में साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा। इस हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में 26 से 29 मई 2022 को प्रातः 09.30 बजे से विभिन्न विषयवार साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई है।

जिसके अंतर्गत 26 मई 2022 को विषय जीव विज्ञान के अंग्रेजी माध्यम, संस्कृत, वाणिज्य, भौतिकी, गणित विषय के अग्रेजी एवं हिंदी माध्यम, व रसायन, हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान विषय के व्याख्याता पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। 27 मई 2022 को कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक शिक्षक-सामाजिक विज्ञान, शिक्षक-विज्ञान,व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसी प्रकार 28 मई 2022 को सहायक शिक्षक विषय अंग्रेजी, गणित हिंदी माध्यम व गणित अंग्रेजी माध्यम तथा अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान, संस्कृत, हिन्दी विषयों के शिक्षकों का साक्षात्कार 29 मई 2022 को सहायक शिक्षक विषय हिन्दी, जीव विज्ञान, प्रयोगशाला सहायक का साक्षात्कार लिया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को साक्षात्कार के लिए निर्धारित समय के आधा घण्टा पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने साथ अपनी पहचान पत्र भी साथ में अवश्य लाये। निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी द्वारा तिथि एवं समय में परिवर्तन का मांग अस्वीकार्य होगा एवं साक्षात्कार हेतु कोई द्वितीय अवसर नहीं दिया जाएगा, ना ही साक्षात्कार के समय तिथि में परिवर्तन के किसी अनुरोध पर विचार किया जाएगा।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पहले की पत्नी की हत्या फिर पति भी झुला फांसी के फंदे से, इलाके में फैली सनसनी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पहले की पत्नी की हत्या फिर पति भी झुला फांसी के फंदे से, इलाके में फैली सनसनी

अंबिकापुर | एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना दरिमा थाना क्षेत्र के महेशपुर की है। दरसअल महेशपुर में महावीर नगेशिया नाम का एक शख्स अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। शनिवार की रात दोनों का विवाद हुआ और इस बीच पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

 पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक शख्स 17 साल पहले अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी थी। इस मामले में वो जेल से सजा काटकर बाहर आया और तीन साल पहले ही दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही शख्स अपनी पत्नी के साथ आये दिन विवाद और मारपीट करता रहता था। शनिवार को भी पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था और इस दौरान उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई भी की थी। इस घटना में उसकी मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
 
राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से श्री रावतपुरा महाराज ने की भेंट

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से श्री रावतपुरा महाराज ने की भेंट

रायपुर | राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री रावतपुरा महाराज ने भेंट की और सामाजिक, आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल को उन्होंने शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाये गए हैं। छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़ के निकट हसदेव नदी के तट पर समुद्री फॉसिल्स पाए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के इस स्थान के संरक्षण के लिए अगले महीने से यहां गोंडवाना मेरिन फॉसिल्स पार्क का काम भी शुरु हो जाएगा।

श्री बघेल ने कहा कि राज्य की जैव विविधता प्रबंधन समितियों को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2020-21 से जैव विविधता संरक्षण हेतु नए बजट मद का सृजन किया गया है। इससे इन समितियों को हर वर्ष राशि उपलब्ध होगी। इसी तरह राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी वनोपज के विक्रय मूल्य की 02 प्रतिशत राशि स्थानीय जैव विविधता समिति को दी जाए। केवल तेंदूपत्ता के विक्रय से प्रतिवर्ष लगभग 1000 करोड़ रुपए प्राप्त होते हैं। इस तरह जैव विविधता प्रबंधन समितियों को हर साल केवल तेंदूपत्ता से लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री निवास में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रुद्र कुमार, विधायक श्री शैलेष पांडेय और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम प्रदेश के विभिन्न जिलों के वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ भी शामिल हुए।

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैव विविधता बोर्ड का गठन वर्ष 2006 में कर लिया गया था, लेकिन इसके काम को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 में इसका पुनर्गठन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जन जैव विविधता पंजी तैयार करने के काम में भी अच्छी प्रगति हुई है। गिधवा परसदा क्षेत्र में पक्षी जागरुकता एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है। जैव विविधता संरक्षण के कामों को गति देने के उद्देश्य से राज्य शासन ने दिसंबर 2021 में राज्य वेटलैंड अथॉरिटी को पुनर्गठित किया गया है। इसी तरह प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के 07 वैटलैंड की सर्वे रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। राज्य के वनक्षेत्रों के कई जिलों में प्रागैतिहासिक काल के भित्त-चित्र मिले हैं, इन्हें भी संरक्षित करने की योजना तैयार की जा रही है।

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण और संवर्धन पर्यावरण संतुलन के लिए भी बहुत आवश्यक है। इसके असंतुलन से बाढ़, सूखा, तूफान जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गिधवा-परसदा में चिड़ियों के संरक्षण के लिए पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां देश-विदेश के 150 प्रकार के पक्षी आते हैं। श्री अकबर ने कहा कि राज्य के स्थानीय निकायों में 12 हजार 04 जैव विविधता प्रबंधन समितियों का गठन किया जा चुका है। ग्राम पंचायतों में लगभग 4246 जन जैव विविधता पंजी तैयार हो चुकी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के कार्याें को गति मिलने से रोजगार के अवसर बढे़ंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में जागरूकता आएगी। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षण करने के लिए लोगों में जागरूकता लाने आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जैव विविधता, पालतू पशुओं के संरक्षण, जैव सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं, व्यक्तियों एवं जैव प्रबंधन समितियों के लिए पुरस्कार घोषित किए। कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े वनमंडलाधिकारियों द्वारा सम्बन्धितों को पुरस्कृत किया। ये पुरस्कार वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं पालतू प्रजातियों के संरक्षण, जैव संसाधनों का पोषणीय उपयोग, सभ्यता संस्कृति एवं धरोहर से जैव विविधता संरक्षण तथा श्रेष्ठ जैव विविधता प्रबंधन समिति की श्रेणियों में दिए गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वन विभाग द्वारा मनेंद्रगढ़ फॉसिल पार्क, रॉक आर्ट पर आधारित- प्रथम अभिव्यक्ति एवं प्रस्तावित पक्षी जागरुकता संबंधी तैयार किए गए लघु वृत्त चित्रों का लोकार्पण तथा जैव विविधता से संबंधित 06 किताबों का विमोचन किया।

कार्यक्रम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के सचिव श्री अरूण कुमार पाण्डेय ने बोर्ड के कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी संरक्षण) श्री पी. व्ही. नरसिम्हा राव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव श्री प्रेम कुमार भी उपस्थित थे। बीरबल साहनी पुरा विज्ञान संस्थान लखनऊ के विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कुमार पिल्लई और शैल चित्र विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी दुबे पाठक भी कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी।

पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में शामिल हुई अनुसूइया उईके...

पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में शामिल हुई अनुसूइया उईके...

रायपुर : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार व क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय एकता शिविर 2022 ,रायपुर का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर की संगठन व्यवस्था में श्री रामचन्द्र मिशन योग आश्रम, अमलेश्वर में दिनाँक 21 मई से 27 मई 2022 तक किया जाना है।

जिसके प्रथम दिवस पर उदधाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अनुसूइया उईके राज्यपाल छत्तीसगढ़ ,विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पंकज कुमार सिंह आई पी एस ,डायरेक्टर राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय,नई दिल्ली ,अध्यक्षता के रूप में डॉ केशरी लाल वर्मा, माननीय कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर, ए एस कबीर क्षेत्रीय निदेशक ,क्षेत्रीय निदेशालाय भोपाल (मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़) ,राज्य एन एस एस अधिकारी व पदेन उपसचिव उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन डॉ समरेंद्र सिंह का आगमन हुआ।सर्वप्रथम क्षेत्रीय निदेशक ए एस कबीर ने स्वागत उदबोधन दिया तथा अतिथियों को शिविर के उद्देश्यों से अवगत कराया। इसी क्रम में माननीय कुलपति डॉ केशरीलाल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा मंच है जो हमें विभिन्न अवसर प्रदान करता है।

निदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडकर हम समाज की सेवा कर सकते है,हमे निरंतर समुदाय के मध्य रहकर काम करना होगा। माननीय राज्यपाल अनुसूइया उइके ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्ति में नेतृत्व व व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है।अगर हम दृढ़ संकल्पित होकर काम करे तो कोई भी काम कठिन नही होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ एल एस गजपाल जिला संगठक रायपुर तथा आभार प्रदर्शन डॉ समरेंद्र सिंह राज्य एन एस एस अधिकारी ने किया।

इस सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में देश के कुल 12 राज्यों के 210 स्वयंसेवक शिरकत कर रहे हैं। उदधाटन पश्चात प्रतिदिन इस शिविर में प्रातः योग अभ्यास व प्राणायाम , विविध विषयों पर आधारित बौद्धिक सत्र व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। सायं काल मे राष्ट्रीय सेवा योजना देशी खेलों का आयोजन किया जाएगा तथा विविध संस्कृति को समेटे हुए इस शिविर में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न राज्यो की टीम अपनी लोककला व लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगीं। 

शर्मनाक घटना  : शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला के कई वर्षों तक किया दैहिक शोषण...

शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला के कई वर्षों तक किया दैहिक शोषण...

बिलासपुर : शादी करने का झांसा देकर युवक ने खुद से बड़ी उम्र की शादीशुदा महिला से दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने साफ इन्कार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपित युवक फरार है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुंगेली के रहने वाले अजय टंडन (34) शादी करने का झांसा देकर दो साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला अपने पति से अलग रहती है। इसका फायदा उठाकर अजय महिला के घर में जाकर मिलता था। मना करने पर उसे पत्नी बनाकर साथ रखने का झांसा देकर संबंध बनाता था। इस बीच महिला ने शादी करने के लिए कहा। तब अजय टंडन ने इन्कार कर दिया। सरकंडा पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। 

खड़े ट्रेलर से भिड़ी ट्रक, स्टेयरिंग में फंसा ड्राइवर…

खड़े ट्रेलर से भिड़ी ट्रक, स्टेयरिंग में फंसा ड्राइवर…

बिलासपुर : सड़क किनारे खड़े खराब ट्रेलर को कोयला लोड ट्रेलर के चालक ने टक्कर मार दी। इससे कोयला लोड ट्रेलर का चालक स्टेयरिंग में फंस गया। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर मशीन से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। कोनी पुलिस के अनुसार शनिवार की रात बाबी ढाबा के पास खराब ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। रात 12.30 बजे रतनपुर की ओर से दूसरे ट्रेलर का चालक कोयला लेकर कोनी की आ रहा था।

ट्रेलर की रफ्तार तेज थी। अंधेरा होने के कारण चालक खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया। उसने खड़ी ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक स्टेयरिंग में फंस गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। चालक हरीभजन जगत (35) कोरबा के मादन पाली का रहने वाला है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

छत्तीसगढ़: 23 हजार किलो हर्बल गुलाल कीमत 41.95 लाख रूपए के किए जा रहे यूरोप एक्सपोर्ट

छत्तीसगढ़: 23 हजार किलो हर्बल गुलाल कीमत 41.95 लाख रूपए के किए जा रहे यूरोप एक्सपोर्ट

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में तैयार हर्बल गुलाल से भरे ट्रक को यूरोप एक्सपोर्ट करने के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हर्बल गुलाल स्व-सहायता समूह के सखी क्लस्टर संगठन अंजोरा राजनांदगांव एवं कुमकुम महिला ग्राम संगठन सांकरा दुर्ग की महिलाओं ने श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड के मार्गदर्शन में अपनी लगन और मेहनत से तैयार किया है। यूरोप एक्सपोर्ट किए जा रहे 23 हजार 279 किलो हर्बल गुलाल का मूल्य 41 लाख 95 हजार 302 रूपए है। छत्तीसगढ़ के हर्बल गुलाल से भरे ट्रक को यूरोप रवाना करने झंडी दिखाने के मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा एवं नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री अनुज गोयल एवं महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप महिला समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठानों में कई प्रकार की आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। गौठानों के सामुदायिक बाड़ियों में फूलों की खेती विशेषकर गेंदा फूल की खेती शुरू की गई है ताकि इससे महिला समूहों को और अधिक आय हासिल हो सके। फूल से हर्बल गुलाल के निर्माण के लिए 18 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड और छत्तीसगढ़ शासन के उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी के संचालक के मध्य एमओयू हुआ था। इसके प्रथम चरण में 150 महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हर्बल गुलाल एवं हर्बल पूजन सामग्री तैयार की जा रही है। महिला समूहों द्वारा तैयार 23 हजार 279 किलो हर्बल गुलाल को श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से यूरोप एक्सपोर्ट किए जाने के लिए रायपुर से गुजरात स्थित मुंदरा पोर्ट भेजा जाएगा। एक्सपोर्ट हर्बल गुलाल की पैकेजिंग अलग-अलग आकार और वजन में की गई है। हर्बल गुलाल का कुल मूल्य 54 हजार 491 यू.एस. डॉलर यानी भारतीय रूपए में इसकी कीमत 41 लाख 95 हजार 302 रूपए है। गौठान की महिला समूहों की मेहनत से तैयार हर्बल सामग्री का विदेशों में एक्सपोर्ट होना छत्तीसगढ़ राज्य और स्व-सहायता समूहों के लिए गौरव की बात है।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों और समूह की महिलाओं को दी 1804.50 करोड़ रूपए की सौगात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों और समूह की महिलाओं को दी 1804.50 करोड़ रूपए की सौगात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों मंे अंतरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसानों और समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने के लिए बीते तीन वर्षों के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम, महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, 65 तरह के लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी, सी-मार्ट की स्थापना जैसी अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिये व्यापक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। हम अपनी हर योजना का लगातार विस्तार कर रहे हैं, उसे ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का हमने विस्तार करते हुए इसमें खरीफ की प्रमुख फसलों, उद्यानिकी फसलों एवं कोदो, कुटकी, रागी सहित वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत इस वर्ष प्रथम किश्त के रूप में 1720 करोड़ 11 लाख रूपए की सब्सिडी दी गई है। इस साल राज्य के किसानों को लगभग 6900 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 3 लाख 55 हजार 402 हितग्राहियों को वर्ष 2022-23 की प्रथम किश्त के रूप में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार रुपए की राशि जारी की और कहा कि योजना के तहत अब वार्षिक सहायता राशि 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 7 हजार रुपए कर दी गई है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत कुल 13 करोड़ 31 लाख रुपए का अंतरण गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को किया। इसमें से 11 करोड़ 14 लाख रुपए गौठान समितियों और महिला समूहों को तथा 2 करोड़ 17 लाख रुपए का भुगतान संग्राहकों को अंतरित किया गया। अब तक स्व-सहायता समूहों तथा गौठान समितियों को कुल 110 करोड़ रुपए का लाभांश एवं भुगतान दिया जा चुका है। इसी तरह गोबर खरीदी के लिए हितग्राहियों को कुल 140.71 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।
इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से जुड़े कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते सभी वर्गों में खुशहाली और बदलाव दिखाई दे रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते तीन सालों में लगभग एक लाख करोड़ रूपए किसानों, भूमिहीन मजदूरों, वनोपज संग्राहकों और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में डाले हैं। कार्यक्रम के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह, राजस्व सचिव श्री एन.एन.एक्का, कृषि सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कृषि संचालक श्री यशवंत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सभी जिलों से मंत्रीगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान, मजदूर, समूह की महिलाएं और ग्रामीण जन ऑनलाइन शामिल हुए।
गौरतलब है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बीते 2 सालों में राज्य के किसानों को 11 हजार 180 करोड़ 10 रुपए का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत आज जारी की गई प्रथम किश्त की राशि और गन्ना उत्पादक कृषकों दी गई राशि को मिलाकर इनपुट सब्सिडी की यह राशि 13 हजार 22 करोड़ 45 लाख हो गई। इसी तरह गोधन न्याय योजना के तहत आज जारी की गई को मिलाकर अब तक गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला समूहों को 250 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। 

एनसीसी अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हुए सम्मानित

एनसीसी अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हुए सम्मानित

रायपुर, सीजी गर्ल्स बटालियन 8 में एनसीसी अधिकारी एवं कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कर्नल आशीष बडोला कमांडिंग ऑफिसर 8 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी रायपुर द्वारा एनसीसी अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स को उनके कार्यों एवं एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।
कर्नल आशीष बडोला ने पुरस्कृत जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुरुस्कार केवल आपको ही नहीं वरन आपसे से जुड़े हर उस व्यक्ति को वो उड़ान देता है जो उस कार्य से जुड़े है। नए उत्साह का उत्सर्जन पुरुस्कार के माध्यम से होता है अतएव उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास सदा जारी रखे।
8 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के अंतर्गत दुर्गा महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी कैप्टन अर्चना गुमास्ता को इस वर्ष के मुख्यमंत्री अवार्ड 50,000 रुपए एवं कल्याण महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट के नागमणि को एजुकेशन मिनिस्टर अवार्ड ₹25000 उनके निस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण भाव के लिए दिया गया।
सीनियर अंडर ऑफिसर फिजा अली पीजी कॉलेज रायपुर को सीनियर विंग में मुख्यमंत्री पुरस्कार ₹25000 एवं कैडेट वेलफेयर सोसाइटी बेस्ट कैडेट अवॉर्ड ₹4500, कैडेट ट्विंकल साहू शिवओम विद्यापीठ स्कूल को जूनियर विंग कैटेगरी में ₹15000, सार्जेंट प्रिया सिंह को शिक्षा मंत्री पुरस्कार ₹10000 एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए प्रदान किया गया।
एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कैडेट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कैडेट अनुश्री वर्मा शिवओम विद्यापीठ स्कूल को सी डब्ल्यू एस बेस्ट कैडेट अवॉर्ड एवं छात्रवृत्ति ₹6000 एवं ₹3500 कैडेट तुलसी ठाकुर नवीन कन्या महाविद्याल कैडेट नंदनी देवांगन नवीन कन्या महाविद्यालय, कैडेट हनु प्रिया ठाकुर कल्याण कॉलेज भिलाई, कैडेट कामाक्षी शर्मा शिवओम विद्यापीठ स्कूल कैडेट सुनिधि ठाकुर शिवओम विद्यापीठ स्कूल एवं कैडेट या श्री साहू को भी सी डब्ल्यू एस छात्रवृत्ति ₹6000 प्रदान की गई।
 

चित्रकोट जलप्रपात से छलांग लगाई महिला का शव 24 घंटे बाद जलप्रपात में 50 फिट नीचे मिला

चित्रकोट जलप्रपात से छलांग लगाई महिला का शव 24 घंटे बाद जलप्रपात में 50 फिट नीचे मिला

जगदलपुर। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव मिल गया है। एसडीआरएफ की टीम छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली युवती की तलाश में 24 घण्टे से जुटे हुए थे जिसे आज शनिवार को पानी से बहार निकलने में सफलता मिली। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। दरअसल, एक अज्ञात महिला आत्महत्या करने चित्रकूट जलप्रपात से नीचे कूद गई थी। महिला की जलप्रपात से नीचे कूदने वाली वीडियो वायरल होने पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग के ने मौके में पहुंचकर स्थानीय गोताखोर के साथ पानी में तलाश की लेकिन महिला का शव नहीं मिला उसके बाद आज सुबह जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ केटीएम ने लगातार महिला की तलाश की ऐसा पहली बार हुआ कि किसी शव को तलाश करने में पानी के अंदर में कैमरे का उपयोग किया गया अंततः 24 घंटे बाद चित्रकूट जलप्रपात से मृतक युवती का शव को बरामद किया गया है।

ये भी पढ़े:- BIG NEWS: पेट्रोल-डीज़ल होगा सस्ता, केंद्र सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी घटाने का किया एलान

एसडीआरएफ जवानों के बताया अनुसार शव को तलाश करने भारी मशक्कत करना पड़ा उन्होंने आगे ये भी कहा की झरने की पानी जहां गिरता है वहां से नीचे लगभग 50 फीट गहराई में शव फसा हुई था जिसे कैमरे की मदद से गोताखोरों की टीम ने शव को निकालने मे सफल रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

मुख्यमंत्री ने गोल बाजार के व्यापारियों को दी एक और बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने गोल बाजार के व्यापारियों को दी एक और बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गोल बाजार व्यापारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब विकास और निर्माण शुल्क भी माफ करने की घोषणा की है। इससे कोरोना संकट काल से उबरे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से आज गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के अनुरोध पर निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ करने की घोषणा की। इस घोषणा से गोल बाजार में व्यापार करने वाले लगभग एक हजार से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। व्यापारियों से मुलाकात के दौरान नगर-निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा और नगर-निगम के आयुक्त श्री प्रभात मलिक सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से सौजन्य मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गोल बाजार में कई व्यापारी छोटे-छोटे व्यवसाय करते हैं। कोरोना काल में इन व्यापारियों को भी मंदी का सामना करना पड़ा है। उनकी परिस्थितियों को देखते हुए इनका निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर संवेदनशील पहल करते हुए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोल बाजार में पिछले सौ साल से काबिज व्यापारियों को मालिकाना हक देने की घोषणा की है। इस तारतम्य में व्यापारियों के लिए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री को इस मौके पर गोल बाजार व्यापारी महासंघ की ओर से भागवत गीता की प्रति भेंट की गई। यह पुस्तक रिमोट से संचालित होती है। यह पुस्तक रिमोट के माध्यम से अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत भाषाओं में स्पीकर के माध्यम से सुनी और पढ़ी जा सकती है। मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष श्री धनराज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय देवांगन, जवाहर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।
 

बैंक में लगी आग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे लोग, तभी पड़ी नजर बड़ा हादसा टला...

बैंक में लगी आग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे लोग, तभी पड़ी नजर बड़ा हादसा टला...

भिलाई : प्रदेश से एक खबर निकल कर सामने आ रही है जहां शॉर्ट सर्किट से पंजाब नेशनल बैंक की नेहरू नगर शाखा में आग लग गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बैंक के अंदर से धुंआ निकलता हुआ देख लिया। इसके बाद तुरंत सुपेला पुलिस को फोन किया गया। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इससे समय रहते आग को बुझा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं होने पाया।

सुपेला पुलिस के मुताबिक सुबह उन्हें नेहरू नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम सूचना दी। दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फोम व पानी से आग को बुझाया। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इससे बैंक के अंदर की केबल वायर और AC जल गई थी। गनीमत यह रही कि आगजनी में बैंक के कोई भी दस्तावेज नहीं जले हैं। सब सुरक्षित है। अगर यह आग फाइल वींग और आसपास तक पहुंचती तो बैंक का बड़ा नुकसान हो सकता था।

बैंक में आग शनिवार तड़के लगी। शनिवार सुबह 5 बजे वहां रह रहे कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उस समय आग बढ़ना शुरू हुई तो बैंक के अंदर से काफी धुंआ निकल रहा था। लोगों ने धुंआ देखा तो वहां अपरा तफरी मच गई। तुरंत डायल 112 और सुपेला पुलिस स्टेशन में फोन किया गया।
 

गोल बाजार की जमीन का मालिकाना हक व्यवसायियों से 2 प्रतिशत दर लेकर दिया जाए  : बृजमोहन अग्रवाल..

गोल बाजार की जमीन का मालिकाना हक व्यवसायियों से 2 प्रतिशत दर लेकर दिया जाए : बृजमोहन अग्रवाल..

रायपुर : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गोल बाजार के व्यवसायियों से मालिकाना देने के नाम पर मनमानी वसूली का विरोध करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना की मार व आर्थिक परेशानी झेल रहे गरीब, छोटे-छोटे व्यापारियों से मनमानी वसूली का नगर निगम का प्रयास किसी स्थिति में बर्दास्त नही किया जाएगा। व्यापारियों के ऊपर थोपा जा रहा विकास शुल्क व निर्माण शुल्क पूरी तरह माफ किया जाना चाहिए।

श्री अग्रवाल ने कहा कि गोल बाजार 125 साल पुराना ऐतिहासिक धरोहर है, नगर निगम इसे सरकार से 1 रुपये में लेकर बेचने के धंधे में लगी हुई है। गोलबाजार सकरी गलियों में बसी हुई है सड़क, बिजली सहित सभी सुविधाएं पहले से है फिर किस बात का भारी भरकम विकास शुल्क लिया जा रहा है दूसरी ओर व्यापारियों ने अपनी दुकान का निर्माण खुद ही किया है नगर निगम ने गोलबाजार के किसी एक दुकान पर एक ईंट नही लगाई है तो किस बात का निर्माण शुल्क वसूला जा रहा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा रायपुर नगर निगम को गोल बाजार 1 रुपए में उपलब्ध कराया गया है। नगर निगम इसे बेचकर सैकड़ों करोड़ रुपया कमाने में लगी हुई है। विकास शुल्क के नाम पर 1000 रुपए प्रति फुट राशि वसूली जा रही है और वह भी हर मंजिल के हिसाब से ऐसी वसूली देश में कहीं नहीं हुई होगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि टाउन प्लैनिंग से उनकी योजना को पास कराया जाएगा, बिना पास करें आपने व्यपारियो को कैसे नोटिस दे दी। पैसे वसूली की बात कैसे कर रहे हैं। नगर निगम की योजना ले आउट पास ही नही और वसुली का नोटिस जारी?

श्री अग्रवाल ने कहा कि गोल बाजार अंग्रेजों के समय का बाजार हैं देश के आजादी के बाद इसे गांधी बाजार अ और ब का नाम दिया गया था। व्यापारी यहां पर 125 साल से व्यवसाय कर रहे हैं सरकार के राजस्व में नियम है 30 साल जिसका कब्जा हो गया वह मालिक हो गया 100 साल के बाद तो उनको बेचने का अधिकार मिल जाता है। ये कब्जाधारी नही है इन्हें तो बाकायदा 125 साल पहले जमीन व्यवसाय हेतु आबंटित की गई थी।
125 साल में कई पीढ़ी गुजर गई वे नियमो के हिसाब से स्वयं मालिक है। तो उन्हें मालिकाना हक कैसे देंगे? वे स्वयं नियमतः मालिक है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि गोल बाजार मामले के सारे दस्तावेज रिकॉर्ड जनता के सामने रखे जाने चाहिए। निगम हर बार गलत जानकारी देती हैं। नगर निगम को जमीन किस नियम के तहत किस उद्देश्य के तहत दिया गया है? एक रुपए में जमीन क्यो दी गई? नगर निगम स्थानीय संस्थाएं हैं उनका क्या उद्देश्य है? उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना है या पैसा कमाना है। निगम के क्या-क्या काम है इसके नियम बने हुए हैं? उनका काम पैसा कमाना नहीं है उनका काम लोगों की सेवा करना है। 1 रुपए में सरकार से जमीन लेकर उस जमीन से 159 करोड़ कमाने के लिए निगम लगी हुई है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि लोग 125 साल से काबिज है, उनको तो वैसे ही बुला कर माला पहनाया जाना चाहिए कि आप कई पीढ़ियों से काम कर रहे हो, उनका सम्मान करना चाहिए। गोल बाजार के दुकानदारों को फ्री में पट्टा दिया जाना चाहिए।

श्री अग्रवाल ने कहा कि जन्म से मृत्यु तक उपयोग होने वाला हर समान गोल बाजार में मिलता है। ताला बनाने वाले, चाबी बनाने वाले, फोटो फ्रेम बनाने वाले, रंगोली बेचने वाले, चूड़ी बेचने वाले, फुंदरी बेचने वाले, मटका बेचने वाले, नारियल बेचने वाल, रुई बेचने वाले हैं, पेटी बेचने वाले, छोटे छोटे व्यापारी वहां पर व्यवसाय करते हैं, संकरी संकरी गलियां है, 3 फीट की गलियां, 5 फीट की गली है। उनका भी रेट आपने वही रखा है जो मेन रोड का है बंजारी रोड का है बेचारे छोटे-छोटे व्यापारी 100 फुट, 150 फुट कल जो रेट आएगा वह 29 लाख रुपया आएगा वे इतना पैसा कहां से देंगे छोटे छोटे व्यापारी पहले ही कोरोंनाकाल व आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं। 150 फीट जमीन का ₹29000 होता है सरकार इन गरीब व्यापारियों का पूरा पैसा माफ करें और इनकी जमीन फ्री होल्ड करें फ्री होल्ड करने 2% शुल्क लगता है यही शुल्क इनसे लिया जाए।

गोलबाजार व्यवस्थित होना चाहिए, उनको मालिकाना हक मिलना चाहिए जिसके वे हकदार है। पर इन व्यापारियों को कभी 10,000 रुपए स्क्वायर फीट से देने के नोटिस नहीं दिया है आप तो विकास शुल्क के नाम पर 1,000 रुपए पर फिट उनसे वसूल रहे हैं। प्रथम मंजिल, द्वितीय मंजिल, तीसरी मंजिल का भी पैसा इसी दर पर ले रहे हैं। यह नियम कहां का है कि आपको तीनों मंजिल का विकास शुल्क देना पड़ेगा।

श्री अग्रवाल ने कहा कि गोल बाजार में होने वाले समस्त विकास के लिए स्मार्ट सिटी से राशि खर्च किया जाना चाहिए और व्यवसायियों से ली जा रही विकास शुल्क की राशि पूर्णता माफ किया जाना चाहिए। व्यवसायियों से लेने वाली सभी प्रकार का शुल्क माफ कर उन्हें 2% शुल्क लेकर जमीन का मालिकाना हक दिया जाना चाहिए। जब नगर निगम सरकार से 1 रुपए में जमीन ले सकते हैं तो व्यवसायियों को जो 125 साल से वहां काबिज है पीढ़ियों से वहां काबिज है उन छोटे छोटे व्यापारी को 1 रुपये में जमीन क्यो नही दिया जा सकता।
 

सडक हादसा : राहगीरों को टक्कर मारते हुए गिरा बाइकर, अस्पताल में हुई मौत…

सडक हादसा : राहगीरों को टक्कर मारते हुए गिरा बाइकर, अस्पताल में हुई मौत…

भिलाई : सीएम और एचएम के गृह जिले में इन दिनों बाईकर्स गैंस और बुलेट गैंग से लोग भारी हलाकान है। पुलिस इन पर लगाम लगाने में असहाय दिखाई दे रही है। वे केवल भोले भाले और सीधे साधे लोगों को पकडककर भारी भरकम चालान काटकर ही अपनी इतिश्री कर ले रही है। इसका खामियाजा तेज गति में बाईक चलाने वाले तो स्वयं भुगत ही रहे है, इसका खामियाजा आम पब्लिक को भारी भुगतना पड़ रहा है। भिलाई में दो गैंग ऐसे है जो स्वयं तो अपनी जान जोखिम में डाल ही रहे है, इसके साथ ही वे अन्य लोगों के जान से भी खिलवाड़ कर रहे है जिसमें पहला गैंग बाईकर्स और दूसरा बुलेट गैंग है।

जहां बाईकर्स प्रतिदिन शाम ढलने के बाद अत्यधिक तेज गति से रेसिंग कर रहे है तो दूसरा बुलेट गैंग अपने बुलेट में अलग टाईप के आवाज वाला साईलेंसर लगाकर फट फट और पटाखे की तेज आवाज को छोड़ते और भारी हल्ला करते हुए सड़क पर लोगों को हलाकान कर रहे है, इन बुलेट गैंग वालें के अचानक तेज साउंड में पटाखे कीआवाज करने से आस पास के लोग अनबैलेंस होकर गिर तो रहे ही है कई लोगों को दिल का दौरा भी पडऩे लगा है। पुलिस चाहे तो शहर का सीसीटीव्ही फुटेज देखकर कार्यवाही कर सकती है लेकिन पुलिस में इस प्रकार के कृत्यों पर लगाम लगाने की कार्य के लिए इच्छा शक्ति की कमी है।

आज इसी का नतीजा है कि गुरुवार रात सेक्टर 6 बीएसपी स्कूल के पास बाइकर्स गैंग का युवक अत्यधिक तेज गति से रेसिंग करते हुए प्रसाद लेकर जाती हुई महिलाओं को और एक युवक को जर्बदस्त ठोकर मारते हुए अपना संतुलन खो बैठा और दूर जा गिरा जिससे उसको अंदरूनी चोट आई और अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जांच में पता चला है जिस बाइक सवार दुर्गेश गोस्वामी (22 साल) की जान गई है। वह दुर्ग के बाइकर्स गैंग का सदस्य था। उसने गैंग में शामिल होने के लिए कुछ महीने पहले ही लगभग दो लाख रुपए में केटीएम की स्पोर्ट्स बाइक खरीदी थी। इस गैंग में करीब 10-15 लड़के हैं। ये सभी हर रोज देर शाम बाइक से रेसिंग व स्टंट करते थे। इसके बाद भी पुलिस इनकी स्पीड पर लगाम नहीं लगा पाई।

भिलाई नगर थाने के जांच अधिकारी एएसआई भोजराम साहू ने बताया कि मृतक की पहचान दुर्गेश गोस्वामी पिता स्व. विपिन गोस्वामी के रूप में हुई है। वह वार्ड 58 हॉस्पिटल सेक्टर का रहने वाला है। दुर्गेश के पिता नहीं हैं। मां प्राइवेट जॉब करके घर चलाती है। दुर्गेश दो भाई एक बहन में सबसे छोटा है। वह खुद प्राइवेट जॉब करता था। अपनी वेतन से पैसे जमा करके ही उसने दो तीन महीने पहले स्पोर्ट्स बाइक खरीदी थी। घरवालों को यह नहीं पता कि वह हर दिन वह सेक्टर की सड़कों पर बाइक रेसिंग करता है।

दुर्गेश हर दिन की तरह गुरुवार शाम घर में यह कहकर निकला था कि वह जॉब पर जा रहा है। इसके बाद वह गैंग के सदस्यों से सेक्टर 9 चौक में मिला और रोज की तरह उनकी रेसिंग शुरू हो गई। रात 9 बजे के करीब वह सेक्टर 5 में 7 मिलियन चौक के पास सेक्टर बीएसपी स्कूल के पास जैसे ही पहुंचा उसका संतुलन बिगड़ गया। खिचड़ी का प्रसाद लेने जा रही महिलाओं के बगल से उसने जिगजैग स्टाइल से बाइक निकाली तो महिलाएं हड़बड़ा गईं और बाइक से टकरा गई। इससे दुर्गेश दो महिलाओं एक युवक को टक्कर मारते हुए दूर जा गिरा। अंदरूनी चोट आने से वह वहीं बेहोश हो गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की स्पीड में दुर्गेश ने दो महिलाओं और एक पुरुष को टक्कर मारी थी। इसमें दोनों महिलाएं हवा में उछलकर दूर जा गिरीं और उनके हाथ पैर टूट गए। महिलाएं और युवक को कितनी चोटें आई और वे कौन थे इसके बारे में अभी पुलिस पता नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि उनका उपचार चल रहा है। जांच के दौरान उनका नाम पता नोट करके बयान दर्ज किए जाएंगे।

थानो के सामने से तेज रफ्तार में निकलते है बाइकर्स,
आपको बता दें बाइकर्स गैंग के सभी लड़के तेज साउंड वाले साइलेंसर का उपयोग करते हैं। इनके द्वारा फुल रफ्तार में सेक्टर 9 चौक से सेक्टर 1 चौक तक रेसिंग की जाती थी। हर दिन वो पुलिस कंट्रोल रूम और भिलाई नगर थाने के सामने से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार में निकलते थे। पुलिस अधिकारियों को इनके बारे में जानकारी भी होती थी, लेकिन वह इन्हें पकडऩे से डरती रही। कई बार पुलिस ने तेज साउंड और रफ्तार वाली बाइक की जब्ती की, लेकिन इन बाइकर्स गैंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।