CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
भीषण गर्मी एवं लू से बचाव-प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी

भीषण गर्मी एवं लू से बचाव-प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी

कोरबा : जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण छत्तीसगढ़ सहित जिले के कुछ भागों में अप्रैल से जून महीने के दौरान भीषण गर्मी पडऩे एवं लू चलने की प्रवृत्ति देखी गई है। भीषण गर्मी के कारण जन-जीवन प्रभावित होता है एवं जन साधारण को स्वास्थ्य गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी की स्थिति में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, दैनिक मजदूरों एवं यातायात पुलिस आदि को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कोरबा जिला औद्योगिक एवं वनांचल क्षेत्र होने के कारण मई एवं जून माह में भीषण गर्मी पड़ती है। जिला प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी एवं लू से बचाव-प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को लू जैसी स्थिति में सावधानी बरतने लू के लक्षण, बचाव एवं लू लगने पर किए जाने वाले उपचार संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने लू और संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य केन्द्रो में जीवन रक्षक घोल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने लू से बचने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले के नागरिकों से लू से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अत्यधिक गर्मी से पीडि़त बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।


लू के लक्षण - भीषण गर्मी से बचाव संबंधी जारी दिशा-निर्देशानुसार सूर्य की तेजी गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान नियंत्रण प्रणाली में वितरीत प्रभाव पड़ता है जिसके कारण शरीर का तापमान अनियंत्रित होकर अत्यधिक बढ़ जाता है। जिससे शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाती है। इस स्थिति को लू लगना (हीट स्ट्रोक) के नाम से जाना जाता है। लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना तथा सिर में तेज दर्द होना, अधिक प्यास लगना, पेशाब कम होना व जलन होना, पसीना नहीं आना व भूख कम लगना, चक्कर आना, मांसपेशियों में दर्द, थकावट तथा कभी-कभी बेहोश हो जाने जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल ही उपचार कराया जाना चाहिए।
लू से बचाव के उपाय - जारी निर्देशानुसार लू से बचने के लिए उपाय भी बताए गए हैं। बहुत अनिवार्य न हो तो बाहर नहीं जाना चाहिए। धूप में निकलते समय चेहरा, सिर व कान कपड़े या गमछे से अच्छी तरह से ढक लेना चाहिए, ताकि गर्म हवाएं सीधे शरीर में प्रवेश न कर सके। बीच-बीच में पानी अधिक मात्रा में व अन्य पेय पदार्थ लेते रहना चाहिए। अधिक समय तक धूप में नहीं रहना चाहिए।

गर्मी के दौरान नरम-मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए जिससे हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। चक्कर आने, मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेयजल, फल का रस, लस्सी एवं मठा आदि का सेवन करते रहना चाहिए। गर्म से ठंडे तथा ठंडे स्थान से गर्म स्थानों पर तुरन्त नहीं जाना चाहिए तथा खुले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रारंभिक सलाह के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों से नि:शुल्क परामर्श लिया जा सकता है। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्रों से जरूरी सलाह लेना चाहिए।


लू से प्रभावित होने पर किये जाने वाले उपचार - लू के प्रारंभिक उपचार के तहत मरीज को छायादार एवं हवादार स्थान पर रखना चाहिए। मरीज को ठंडे पानी या बर्फ से तब तक गीला करते रहना चाहिए जब तक तापमान कम न हो जाए। मरीज को तापमान नियंत्रण प्रणाली सामान्य होते तक आराम करना चाहिए। अधिक पानी या अन्य उपलब्ध पेय पदार्थ जैसे कच्चे आम का पना, जल-जीरा,मठ्ठा, शर्बत, नीबू पानी आदि पिलाते रहना चाहिए। ओ.आर.एस. का घोल या स्वंय बनाया गया जीवन रक्षक घोल (एक ग्लास पानी में एक चम्मच शक्कर व एक चुटकी नमक) देना चाहिए। गांवो में मितानीन के पास प्राथमिक उपचार की दवाईयां उपलब्ध करायी गई है उनसे दवाई प्राप्त कर आपात स्थिति से बचा जा सकता है। प्रारंभिक उपचार के बाद मरीज को नजदीक के अस्पताल या चिकित्सक के पास ले जाकर भर्ती कर उपचार कराना चाहिए।
 

CRIME NEWS : नाबालिग बालिकाओं को अपहरण कर ले जा रहे आरोपी को किया गिरफ्तार...

CRIME NEWS : नाबालिग बालिकाओं को अपहरण कर ले जा रहे आरोपी को किया गिरफ्तार...

अंबिकापुर : बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र से 2 नाबालिग बालिकाओं का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने मामले की शिकायत पर जांच करने पहुंची तो पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने दोनों बालिकाओं को राजस्थान निवासी पिता-पुत्र के साथ भेज दिया है। पिता-पुत्र बालिकाओं को कार में बैठाकर राजस्थान ले जा रहे थे। इसी बीच 5 अप्रैल को पुलिस ने लोकेशन के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र को मध्यप्रदेश के खजुराहो में धरदबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से दोनों बालिकाओं को भी बरामद किया। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र और ग्रामीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिगवां निवासी 2 नाबालिग लड़कियों को 31 मार्च को अज्ञात आरोपी अपहरण कर कहीं ले गए थे। परिजनों की लिखित शिकायत पर रघुनाथनगर पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर बालिकाओं की तलाश में जुट गई थी। जांच के दौरान पता चला कि बालिकाओं को ग्राम हरिगवां के ही रामबिलास प्रजापति ने राजस्थान के कालू राम नामक व्यक्ति के साथ राजस्थान भेज दिया है। इस पर थाना प्रभारी कृष्णा पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम मध्यप्रदेश और राजस्थान गई।


पुलिस टीम ने अप्रैल को आरोपी कारुलाल उर्फ कालूराम पिता स्व. मन्नालाल 53 वर्ष और उसके पुत्र सुरेश चंद 28 वर्ष निवासी ग्राम श्यामपुरा झालवाड़ा राजस्थान को मध्यप्रदेश के खजुराहों में धरदबोचा। उनके कब्जे से कार क्रमांक आरजे 28 सीए 8003 में सवार दोनों नाबालिग बालिकाओंको सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने कार भी जब्त किया है। रघुनाथनगर थाना क्षेत्र से 2 नाबालिग बालिकाओं का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था।


पुलिस टीम ने 5 अप्रैल को आरोपी कारुलाल उर्फ कालूराम पिता स्व. मन्नालाल 53 वर्ष और उसके पुत्र सुरेश चंद 28 वर्ष निवासी ग्राम श्यामपुरा झालवाड़ा राजस्थान को मध्यप्रदेश के खजुराहों में धरदबोचा। उनके कब्जे से कार क्रमांक आरजे 28 सीए 8003 में सवार दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने कार भी जब्त की है।
 

ठेकेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, फिर महिला ने उठाया यह कदम....

ठेकेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, फिर महिला ने उठाया यह कदम....

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी घर में खाना बनाने आई महिला के साथ ठेकेदार ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीन महीने तक पीड़ित परेशान रही। आखिरकार उसने घटना की शिकायत सकरी थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला मजदूरी करती हैं।

वे ठेकेदार लवकुमार यादव(55) निवासी बेलसरी थाना तखतपुर के साथ शादियों में खाना बनाने के लिए जाती थीं। उसके साथ अन्य महिलाएं और पुस्र्ष भी काम पर जाते थे। ठेकेदार ने 23 जनवरी को लाखासार में आयोजित शादी में खाना बनाने के लिए ठेका लिया था। महिला वहां काम के लिए गई थी। काम के दौरान लकड़ी ठीक से नहीं जल रही थी। उसके साथ काम करने वाली महिला ने पास के कमरे में रखी लकड़ी लाने के लिए कहा। इस पर महिला कमरे से लकड़ी निकाल रही थी।

इसी बीच ठेकेदार वहां आ गया। उसने महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी के दौरान बज रहे डीजे के कारण उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। घटना से महिला सहम गई थी। तीन महीने बाद गुस्र्वार को महिला ने घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

 

छत्तीसगढ़ : बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप

छत्तीसगढ़ : बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप

रायपुर : छत्तीसगढ़ का सबसे उत्कृष्ट तथा आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा का नया स्वरूप में कायाकल्प हुआ है। यह कायाकल्प वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य के अंतर्गत कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) के वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 में स्वीकृत राशि से किया गया है। इसके तहत 5 हजार 920 हेक्टेयर रकबा में सघन लेन्टाना उन्मूलन तथा यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य हुआ है। जिसमें से बारनवापारा अभ्यारण्य के 19 कक्षों में कुल 950 हेक्टेयर रकबा में लेन्टाना उन्मूलन का कार्य और 32 कक्षों में कुल 4 हजार 970 हेक्टेयर रकबा में यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में अभ्यारण्य को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं।

वन्यप्राणियों के रहवास तथा चारागाह के लिए अच्छी सुविधा विकसित
राजधानी रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर बलौदाबाजार वनमंडल अंतर्गत स्थित बारनवापारा अभ्यारण्य में हुए वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य से वहां मृदा में नमी होने के कारण घास प्रजाति शीघ्रता से बढ़ने लगी हैं। साथ ही इससे अभ्यारण्य में वन्यप्राणियों को अब घास चरने के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिससे वे लेन्टाना तथा यूपोटोरियम के उन्मूलन कार्य के बाद स्वच्छंद विचरण भी करने लगे हैं। इससे पर्यटकों को वन्यप्राणियों की सहजता से दृष्टता हुई है और वन्यप्राणी भी स्वस्थ व तन्दुरूस्त दिखाई देने लगे हैं। अभ्यारण्य में वन्यप्राणी रहवास उन्मूलन कार्य के उपरांत घास पुनुरोत्पादन में स्पष्ट अंतर देखा जा सकता है।

बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप
बारनवापारा अभ्यारण्य का कुल क्षेत्रफल 244.86 वर्ग किमी है जिसमें मुख्यतः मिश्रित वन, साल वन व पूर्व के सागौन वृक्षारोपण है। बारनवापारा में मुख्य रूप से कर्रा, भिर्रा, सेन्हा, मिश्रित वनों में पाये जाते हैं। सागौन वृक्षारोपण क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगे सागौन है तथा साल वन क्षेत्र कम रकबे में है। उक्त छत्रक प्रजाति के अतिरिक्त शाकिय प्रजाति जैसे यूपोटोरियम, लेन्टाना, चरोठा आदि प्रमुख खरपतवार हैं, जिनके कारण बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में पाये जाने वाले शाकाहारी वन्यप्राणियों को घास आदि नहीं मिलती, वन्यप्राणियों को आवागमन में भी दिक्कत होती है तथा मॉसभक्षी प्राणियों से भी बचाव कठिन हो जाता है।

बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप
प्रधान एवं मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिंगराव ने बताया कि इसे दृष्टिगत रखते हुए अभ्यारण्य में वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य के तहत सघन लेन्टाना एवं यूपोटोरियम के उन्मूलन का कार्य किया गया है, जिससे बारनवापारा अभ्यारण्य में अब वन्यप्राणियों को वर्षभर हरी खाद्य घास उनके भोजन व चारा के रूप में उपलब्ध हो सके। गौरतलब है कि बारनवापारा अभ्यारण्य में तेन्दुए, गौर, भालू, साम्भर, चीतल, नीलगाय, कोटरी, चौसिंघा, जंगली सुअर, जंगली कुत्ता, धारीदार लकड़बग्घा, लोमड़ी, भेड़िया एवं मूषक मृग जैसे वन्यप्राणी बहुतायत में मिलता है एवं आसानी से दिखते भी है। 

छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर अनियंत्रितहोकर पलटा, 4 की मौत

छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर अनियंत्रितहोकर पलटा, 4 की मौत

महासमुंद : महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भालू कोना में एक सड़क दुर्घटना में 4 की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष बताए गए हैं।

जानकारी मिली है कि सभी लोग ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम भालू कोना जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर के दूर खेत में जाकर पलट गई जिससे ट्रैक्टर ट्राली में दबने की वजह से 4 की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस की मदद से निकटतम अस्पताल में भेजे जाने की खबर मिली है।

सभी लोग बसना के ग्राम जमड़ी से भालू कोना एकसिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर के खेत में जाकर पलट गई ट्रैक्टर के पलटते ही चीख-पुकार मचने लगी और ट्रैक्टर ट्राली में दबने की वजह से दो महिलाओं और दो पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई आसपास के ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के अंदर दबे लोगों को निकाला गया और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था किए जाने की खबर मिली है। फिलहाल ट्रैक्टर किन कारणों से पलटी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
 

शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने स्कूलों का किया जा रहा सघन निरीक्षण

शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने स्कूलों का किया जा रहा सघन निरीक्षण

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जिले में संचालित स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल शैक्षिक समन्वयक, संकुल केन्द्र प्रभारी द्वारा स्कूलों का नियमित रूप से सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए विगत 25 मार्च से स्कूलों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों पर अवैतनिक की कार्रवाई की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 7 अप्रैल को स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड गौरेला में 2 और मरवाही में 3 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थिति शिक्षकों को उक्त दिवस अवैतनिक किये जाने के निर्देश दिये हैं। 

पेयजल समस्या नियंत्रण के लिए जिले में विशेष प्रकोष्ठ का गठन

पेयजल समस्या नियंत्रण के लिए जिले में विशेष प्रकोष्ठ का गठन

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जिले में गर्मी के मौसम में किसी भी तरह से पेयजल की समस्या नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ एक अप्रैल से प्रभावशाली हो गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संपूर्ण जिले सहित तीनों विकास खंडों में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण प्रकोष्ठ में पेयजल से संबंधित शिकायत, सुझाव दर्ज किया जा सकेगा। सम्पूर्ण जिल के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी श्री पी के पाठक मोबाइल +91-9425853244 की ड्यूटी लगाई गई है।

विकासखण्ड मरवाही के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ सहायक उप अभियंता यू. एस. पवार मो. +91-9425255062, हैंडपंप तकनीशियन आई. एस. मार्को मो. +91-9407740322, सहपाल लक्ष्मी नारायण गेडरे +91-9893325124, हैंडपंप तकनीशियन अरविन्द कुमार बंजारे +91-7974660468 इन अधिकारियों-कर्मचारियों से बिगडे हुए हैण्डपम्पों के सुधार तथा आवश्यक शिकायत एवं सुझाव सूचित कर सकते है।
इसी तरह विकासखण्ड पेण्ड्रा के लिए उप अभियंता यू.एस. पवार +91-9425255062, हैंडपंप तकनीशियन दीपक कुमार भुआर्य +91-7974660468, हैंडपंप तकनीशियन श्री खिलावन सिंह सरोता +91-9617292111, हैंडपंप तकनीशियन  जीवन सिंह पेन्द्रो +91-9869441466 की ड्यूटी लगाई गई है, इनसे पेयजल की समस्या के संबंध में संपर्क किया जा सकता है।

विकासखंड गौरेला के लिए उप अभियंता एन. एस. कंवर +91-9301576591,  सुरेश कुमार बैरागी +91-7067242438, हैंडपंप तकनीशियन  मंगल प्रसाद राठौर +91-9685171027, हैंडपंप तकनीशियनसोहनलाल कोल +91-7024315644 की ड्यूटी लगाई गई है। मैदानी स्तर पर इन अधिकारी-कर्मचारी को बिगड़े हुए हेण्डपम्पो के सुधार हेतु आवश्यक शिकायत एवं सुझाव के लिए सूचित कर सकते है इसके अलावा टोलफ्री नम्बर +91-1800230008 पर भी शिकायत एवं सुझाव दर्ज किया जा सकता है। 

नकली दस्तावेज बनाकर दूसरे की जमीन का सौदा,  महिला व जमीन दलाल के खिलाफ मामला दर्ज

नकली दस्तावेज बनाकर दूसरे की जमीन का सौदा, महिला व जमीन दलाल के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर : दूसरे की जमीन के नकली दस्तावेज व आधार कार्ड तैयार कर उसका सौदा करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने एक महिला और जमीन दलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुराना आरटीओ नाका रोड मुंगेली-बिलासपुर निवासी आशा महाड़ी पति भुनेश्वर राव 73 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी ग्राम जरौंद में 8.40 एकड़ जमीन है।

उक्त जमीन का आरोपी महिला श्रीमती आशा कुमारी पति भुनेश्वर राव निवासी न्यू शुभम विहार पोस्ट मंगला थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के द्वारा नकली आधार और और जमीन का नकली ऋण पुस्तिका व दस्तावेज तैयार कर जमीन दलाल रमेश कुमार तिवारी निवासी दुबे कालोनी मोवा के माध्यम से सौदा कर दिया। पुलिस ने प्रार्थियां की शिकायत पर मामले में धारा 420, 467, 468 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।

 

नशा करने के लिए पैसे नहीं दिये तो नुकीली चीज से किया हमला, घायल

नशा करने के लिए पैसे नहीं दिये तो नुकीली चीज से किया हमला, घायल

रायपुर : शहर के जोरापारा रायपुरा में बीती रात करीब 10 बजे आरोपी अर्जुन धृतलहरे पिता जीतेन्द्र 19 वर्ष ने जोरापारा निवासी आकाश पाण्डे पिता संतोष 22 वर्ष से नशा करने के लिए पैसे मांगे। अर्जुन ने जब पैसे देने से इंकार कर दिए तो आरोपी ने नुकीली चीज से उस पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में अर्जुन के कमर के पास चोट आई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 294, 327 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

ऑनलाईन आईडी लेकर चला रहे थे आईपीएल सट्टा, 2 गिरफ्तार

ऑनलाईन आईडी लेकर चला रहे थे आईपीएल सट्टा, 2 गिरफ्तार

रायपुर : आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वाले दड़ो लोगों को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम और सायबर यूनिट टीम ने सूचना पर यह कार्रवाई की है। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सत्ती मंदिर पास स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति लखनऊ सुपर ग्लैण्डस बनाम देलही कैपिटल्स मैच के दौरान मोबाईल फोन में आई.डी. लेकर ऑन-लाईन सट्टा का संचालन कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, रेड कार्रवाई के दौरान मकान में 02 व्यक्ति उपस्थित थे, जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम विजय जैन उर्फ गोलू एवं पवन साखरे निवासी सत्ती बाजार फौव्वारा चौक कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर दोनों के द्वारा मोबाईल फोन में गोल्ड़ 24 प्रो नामक आई.डी. से क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरियों द्वारा नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी बाबू कसार नामक व्यक्ति से अपने मोबाईल फोन में गोल्ड़ 24 प्रो नामक आई.डी. लेकर क्रिकेट मैच में ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया।

जिस पर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, नगदी 12,500/- रूपये एवं लाखों रूपये के सट्टा का हिसाब जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही किया गया। आरोपियों के मोबाईल फोन की विस्तृत जांच की जा रहीं है।
 

आईपीएल सट्टे का बड़ा अड्डा बना रायपुर, एक ही रात में 4 संचालक गिरफ्तार

आईपीएल सट्टे का बड़ा अड्डा बना रायपुर, एक ही रात में 4 संचालक गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, यहां वैसे तो मामूली अपराध ही पुलिस दर्ज करती है, लेकिन इन दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पुलिस काफी मुस्तैद नजर आ रही है। रायपुर पुलिस सीएम के निर्देश के बाद हर रात सटोरियों को पकड़ रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गुरूवार रात भी 4 संचालकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक आरोपी पुरानी बस्ती, दो कोतवाली और एक खरोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यहां एक सबसे बड़ा सवाल है, यदि सीएम के निर्देश के बाद पुलिस अब इन सटोरियों को पकड़ रही है, तो अभी तक इन्हें किसका संरक्षण मिल रहा था।

पुलिस के अनुसार, एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर रिंग रोड स्थित एक पान दुकान में एक व्यक्ति मैच के दौरान मोबाईल फोन में लाईन लेकर ऑन-लाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताये स्थान स्थित पान दुकान में जाकर छापा मार कार्रवाई की। कार्यवाही के दौरान पान दुकान में उपस्थित व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सचिन कुमार चिच्चड़ निवासी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में लाईन लेकर ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया। आरोपी से पुलिस ने 2 मोबाईल फोन और 11,300 रूपये नकद जप्त किया।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत सत्ती मंदिर के पास स्थित एक मकान से एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विजय जैन उर्फ गोलू और पवन साखरे बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने 2 नग मोबाईल फोन, नगदी 12,500/- रूपये और लाखों रूपये के सट्टा का हिसाब जप्त किया है।

तीसरे मामले में पुलिस ने खरोरा थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 08 स्थित एक गली में एक व्यक्ति व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। टीम के सदस्यों को पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ताराचंद यादव बताया। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक कर सट्टा संचालित करना पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरिये को अपने मोबाईल फोन में आई.डी. लेकर क्रिकेट मैच में ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, नगदी 10,000/- रूपये और सट्टा का हिसाब जप्त किया गया।


 

बड़ी खबर : 4 साल के बच्चे का पहले अपहरण फिर कर दी हत्या...

बड़ी खबर : 4 साल के बच्चे का पहले अपहरण फिर कर दी हत्या...

रायपुर : उरला थाना में 5 अप्रैल की रात्रि 8 बजे बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस ने दर्ज की। मामला दर्ज करते ही जांच में जुटी पुलिस को आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। आरोपी ने स्वीकार किया कि, उसने पहले बच्चे का अपहरण किया फिर उसकी आग लगाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उरला पुलिस ने बताया, पंचराम सुबह 10 बजे पीड़ितों के घर आया और दोनों बेटों दिव्यांश 6 वर्ष और हर्ष चेतन 4 वर्ष घूमने के नाम पर अपनी बाइक में लेकर गया। लगभग आधे घंटे बाद दिव्यांश को घर लाकर छोड़ दिया और हर्ष चेतन 4 वर्ष को लेकर चला गया। काफी देर तक नही आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया और रात्रि में पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल अपहृत बच्चे और संदेही पंचराम की खोजबीन शुरू की।

आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सघन पूछताछ शुरू की गई। जानकारी मिली कि पंचराम ने उसी दिन दोपहर में अपनी बाइक दुर्ग में बेच दी है। तकनीकी जानकारी के आधार पर पंचराम के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली और तत्काल एन्टी क्राइम व सायबर यूनिट तथा थाना उरला की टीम रवाना हुई। महाराष्ट्र में पंचराम बार-बार आरोपी अपना लोकेशन बदल कर छिप रहा था। इसके बाद एक और बैकअप टीम रवाना किया गया। टीम ने 7 अप्रैल को रात्रि में नागपुर के पास पंचराम को ट्रेस कर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू किया। शुरू में पुलिस को गुमराह करने के बाद पंचराम ने अपराध काबुल किया।

पंचराम ने बताया 5 अप्रैल को सुबह लगभग 10-10:30 बजे बालक हर्ष चेतन को अपने साथ ले जाने के लगभग आधे घंटे बाद ही ग्राम हसदा जिला बेमेतरा के मरघट के पास ले जा कर हर्ष चेतन के ऊपर मिट्टी तेल डालकर उसकी हत्या कर दिया था और फरार हो गया था। आरोपी पंचराम के निशादेही पर बालक हर्ष चेतन का शव बरामद कर लिया है। फोरेंसिक व पुलिस की टीम शव व घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसके बाद वह बड़े बेटे की भी हत्या करना चाहता था हत्या के कारण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
 

 इंस्टाग्राम के LOVE ने युवक को पहुंचा दिया जेल, कही आप न करे यहाँ गलती....

इंस्टाग्राम के LOVE ने युवक को पहुंचा दिया जेल, कही आप न करे यहाँ गलती....

धमतरी : मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का है जहाँ एक सड़क छाप युवक को उसकी गलत हरकतों ने जेल पहुंचा दिया। युवक पहले तो इंस्टाग्राम पर अपने साथ एक युवती की फोटो लगाकर मैसेज पोस्ट करता रहा। जब लड़की के परिजनों ने समझाया तो उसी के घर के बाहर चक्कर लगाने और अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया। इस पर परिजनों ने FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोर्ट ने भी जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया।


यह सारा मामला भखारा क्षेत्र के ग्राम सुपेला का है। यहां रहने वाला विकास उर्फ नानू (24) ने पहले तो एक युवती की फोटो अपने साथ लगाई और उसे I LOVE YOU लिखकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर मैसेज फैला तो परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर करीब 8 माह पहले आरोपी को पकड़ लिया। उस वक्त सबने उसे दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने के लिए समझाया और हिदायत देकर छोड़ दिया।


इसके बाद भी आरोपी विकास बाज नहीं आया। अब उसने युवती के मोबाइल पर ही LOVE YOU का मैसेज लिखकर पोस्ट करना शुरू कर दिया। वहीं रोजाना लड़की के घर के आसपास मंडराता रहता। जब भी युवती को देखता तो अश्लील हरकत और इशारे करता। इससे परेशान होकर युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर परिजन इस बार थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने भी उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

 

खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा के पास नकारात्मकता के सिवा कुछ भी नहीं- सुशील आनंद शुक्ला

खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा के पास नकारात्मकता के सिवा कुछ भी नहीं- सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर,  खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रचंड मतो से चुनाव जीतने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव में भाजपा के पास नकारात्मकता के सिवा कुछ भी नहीं है। इसके विपरीत कांग्रेस अपने सरकार के सवा तीन साल के काम और घोषणा पत्र को लेकर जनता के पास जा रही है। जनता कांग्रेस सरकार के जनहितकारी कार्यो और 2018 के विधानसभा चुनाव के जन घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को देखते हुये खैरागढ़ चुनाव के लिये बनाये गये घोषणा पत्र पर भरोसा कर रही है। लोग भाजपा से सवाल कर रहे 15 साल तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, भाजपा ने खैरागढ़ को जिला बनाने के लिये पहल क्यों नहीं किया? कांग्रेस तो चुनाव जीतने 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ को जिला बना कर क्षेत्र के विकास के नये मार्ग खोलने जा रही है। भाजपा के पास क्षेत्र के विकास का कोई विजन नहीं है। भाजपा के नेता कांग्रेस का विरोध करते-करते जन सरोकारों का भी विरोध करने लग गये है। रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल जिला बनाने का विरोध कर रहे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल 2500 में धान खरीदी का विरोध कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा के गंडई के लोग जब तहसील बनाने की मांग लेकर आंदोलन कर रहे थे तब रमन सरकार ने उन पर लाठी चार्ज करवाया था, दर्जनों लोगों को विभिन्न गंभीर धाराओं में गिरफ्तार करवाया गया था। आज कांग्रेस खैरागढ़, छुईखदान, गंडई को जिला बना रही है तो भाजपाईयों को इसमें भी पीड़ा हो रही है।
कांग्रेस खैरागढ़ के विकास के लिये हमेशा से कृत संकल्पित रही है जब खैरागढ़ के स्व. विधायक देवव्रत सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुरोध किया तब मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिये 600 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किया। खैरागढ़ में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल को बजट में स्वीकृत किया गया। साल्हेवारा को तहसील बनाने और जालबांधा को उप तहसील बना कर संपूर्ण क्षेत्र के लोगों की सहूलियत और प्रशासनिक कठिनाई दूर करने का काम कांग्रेस सरकार करेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष देवव्रत सिंह की आदम कद जीवंत प्रतिमा लगाने के कांग्रेस के संकल्प ने क्षेत्र के लोकप्रिय दिवंगत नेता के प्रति आदर और सम्मान का भाव प्रदर्शित किया है। 

CG NEWS : स्कूल बस में बैठे दो छात्र चलती बस से बाहर गिरे....

CG NEWS : स्कूल बस में बैठे दो छात्र चलती बस से बाहर गिरे....

दंतेवाड़ा : जिले के किरंदुल नगर में निजी स्कूल प्रकाश विद्यालय की स्कूल बस में बैठे दो छात्र चलती बस के इमरजेंसी दरवाजे से बाहर गिर गये, दोनों छात्रों के चलती बस से बाहर गिरने के बाद भी बस चालक बस को रोकने के बजाय वह बस लेकर बस स्टैंड की तरफ बढ़ गया। स्थानिय लोगों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पंहुचाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। अब इस लापरवाही को स्कूल प्रबंधन लीपापोती करने में जुट गया है।


मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश विद्यालय की बस क्रमांक सीजी18 टी 5001 प्रकाश विद्यालय से जब स्कूली छात्रों को लेकर किरंदुल अंबेडकर चौक के पास पहुंची, तभी बस में बैठे दो छात्र चलती बस के इमरजेंसी दरवाजे से बाहर गिर गये। बस चालक की इस लापरवाही से गनीमत रही कि किसी बच्चे के साथ अनहोनी नही हुई अन्यथा यह मामला कितना गंभीर हो सकता है, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है।
 

यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं से 65 स्कूटी-बाइक किए जब्त

यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं से 65 स्कूटी-बाइक किए जब्त

अंबिकापुर : शहर में यातायात पुलिस ने नाबालिग वाहन चालक पर कार्रवाई करते हुए। 65 वाहनों को जब्त कर चालान की कार्रवाई की।
विगत दिनों में शहर में नाबालिग स्कूल छात्रों के सडकों पर लापरवाही में वाहन चलने की घटना सामने आ रही थी। इस पर एक महीने पूर्व ही एडिशनल एसपी ने निर्देश जारी किए थे। एएसपी ने स्कूल प्रबंधकों की बैठक लेकर ऐसे छात्र-छात्राओं का लिस्ट मांगी थी । जो छात्र–छात्रा बाइक-स्कूटी से स्कूल आते हैं।जिसके बाद गुरुवार को शहर की यातायात पुलिस ने होलीक्रॉस स्कूल के सामने से ऐसे 65 स्कूटी-बाइक जब्त किए।

पुलिस ने कई वाहनों पर चालानी कार्रवाई की।
यातायात पुलिस ने 18 वर्ष से कम उम्र के स्कूटी-बाइक चलाने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने शहर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित होलीक्रॉस कान्वेंट स्कूल के सामने खड़े 65 स्कूटी-बाइक को जब्त किया है। स्कूल में छुट्टी होते ही जब यह खबर छात्र-छात्राओं को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया ।


बाद में जैसे-तैसे कुछ लोग घर पहुंचे तो कुछ ने फोन से अपने अभिभावकों को कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद अभिभावक वाहन लेने घड़ी चौक स्थित यातायात कार्यालय पहुंचे।


एएसपी ने जारी किए थे निर्देश
नाबालिग बाइक-स्कूटी चालकों के खिलाफ पुलिस अब कार्रवाई के मूड में है, खासकर ऐसे छात्र-छात्राएं जो बाइक-स्कूटी से स्कूल पहुंचते हैं। एक महीने पूर्व ही एएसपी ने स्कूल प्रबंधकों की बैठक लेकर ऐसे छात्र-छात्राओं की लिस्ट मंगाई थी जो बाइक या स्कूटी से स्कूल आते हैं।इस दौरान पुलिस ने यह भी कहा गया था कि कोशिश रहे कि नाबालिग छात्र-छात्राएं वाहन चलाकर स्कूल नहीं आएं। इसके बाद भी छात्र-छात्राएं खुद वाहन चलाकर स्कूल पहुंचे थे।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को देंगे 127.83 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को देंगे 127.83 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल शुक्रवार 8 अप्रैल को नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर वासियों को 127 करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 101 विकास कार्यों की सौगात देेंगं। इनमें 72 करोड़ 8 लाख 25 हजार रूपए की लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण और 55 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत के 55 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री  बघेल सामूहिक कन्या विवाह योजना में शामिल होने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को चेक एवं उनकी जरूरत के समानों का वितरण करेंगें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणपुर जिले के 251 जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह योजनांर्तगत विवाह समारोह में शामिल होंगें एवं नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान करेंगें। इसके अलावा मुख्यमंत्री  बघेल बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अबूझमाड़ क्षेत्र के 500 किसानों को मसाहती पट्टे वितरित करेंगें।  बघेल समाज कल्याण विभाग के 36 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, ट्रायसिकल, बैटरी चलित ट्रायसिकल, दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनातर्गत राशि प्रदाय, रेशम विभाग के हितग्राहियों को 100 नग टसर बुनियादी रीलिंग मशीन, महिला रेशम कृमिपालन समूह को चेक वितरण, कृषि विभाग के हितग्राहियों को उड़द बीज, स्पेयर पंप, स्प्रिंकलर, श्रम विभाग के हितग्राहियांे को भागिनी प्रसूति सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांगजन सहायता योजना एवं 26 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण करेंगें।
मुख्यमंत्री  बघेल नारायणपुर जिले जिन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगें, उनमें ब्रेहबेड़ा से मेटाडोंगरी वृहद पुल निर्माण लागत 7 करोड़ 67 लाख रूपए, जिला नारायणपुर में सर्किट हाउस का निर्माण कार्य लागत 5 करोड़ 89 लाख रूपए, सुलेंगा से तिरकानार 5 करोड़ 50 लाख रूपए, नारायणपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रशासनिक एकेडमिक भवन निर्माण लागत 5 करोड़ 55 लाख रूपए, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण अंतर्गत ग्राम महिमागवाड़ी से ताडोनार तक सड़क निर्माण लागत 3 करोड़ 20 लाख रूपए, स्कूलपारा से कोहकापारा लागत 3 करोड़ 33 लाख रूपए, नयापारा कुकड़ाझोर से खासपारा के लिए लागत 3 करोड़ 35 लाख रूपए सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणुर जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 24 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से स्थापित होने वाली 36 सोलर आधारित नल-जल योजना, खोडगांव से चिचाडीपारा लागत 6 करोड़ 22 लाख रूपए, जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर ड्यूल पंपों की स्थापना कार्य लागत 5 करोड़ रूपए, मढोनार से कावानार लागत 3 करोड़ 82 लाख रूपए, 37 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 5 लाख रूपए सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगें। 

 आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा , 4 लोग गिरफ्तार

आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा , 4 लोग गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खिलाते फिर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 03 आरोपियों को तेलीबांधा थाना क्षेत्र से एवं 01 आरोपी को दीनदयालनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से कुल 13560 रूपये, 04 नग मोबाईल फोन, रेनाल्ड कार जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 6 अप्रैल की रात 11.20 बजे मरीन ड्राईव के सामने से आरोपी रोशनलाल पिता महेन्द्र देवांगन 26 वर्ष एवं एकांत पिता अश्वनी साहू 28 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 10500 रूपये, 02 नग मोबाईल फोन व रेनाल्ड कार जब्त किया है। आरोपी कार में बैठकर सट्टा खिला रहे थे, वहीं तेलीबांधा में ही श्यामनगर गुरूद्वारा के सामने आकाश पिता हेमंत मंधवानी 28 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 1100 रूपये, 01 नग मोबाईल फोन जब्त किया।

इसी प्रकार दीनदयालनगर थाना क्षेत्र में सांई पान पैलेस गोल चौक के पास कल शाम 5.30 बजे परमानंद पिता डाक्वर प्रसाद सिन्हा 34 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 2060रूपये व 01 नग मोबाईल फोन जब्त किया गया। पुलिस चारो आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 4 क के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन,18 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन,18 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन दिनांक 02 मई 2022 को सुहेला में किया जायेगा। इसकी तैयारी के निर्देश कलेक्टर द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया गया है।उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल को 2022 को ग्राम-जर्वे (पलारी) के सामाजिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा यह घोषणा किया गया कि पात्रता अनुसार जोड़ों का विवाह मई माह में सुहेला में 2 मई 2022 को लाभान्वित किया जावेगा।

कन्या विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो को विभाग की ओर से प्रति जोड़े कोंब 25 हजार रूपये स्वीकृत किया जाता है। जिसमें 19 हजार रूपये का उपहार सामग्री 1 हजार रूपये का चेक/बैंक ड्राफ्ट तथा शेष 5 हजार रूपये राशि विवाह आयोजन में खर्च किया जाता है। विवाह हेतु कन्या का उम्र 18 वर्ष तथा वर का उम्र 21 वर्ष पूर्ण होना चाहिए।

कन्या विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़े एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालयों से फार्म प्राप्त कर दिनांक 18 अप्रैल 2022 तक फार्म जमा कर जोड़ों का पंजीयन करा सकते है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री कच्छप द्वारा मैदानी अमलों को अधिक से अधिक जोड़े तैयार करने एवं आमजनों से अधिक से अधिक लोगो को योजना का लाभ लेने की अपील की गई है 

मानी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज

मानी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज

सूरजपुर : धान उपार्जन केंद्र मानी की जांच खाद्य अधिकारी एवं उप पंजीयक के उपस्थिति में सहकारी निरीक्षक तैरस टोप्पो, खाद्य निरीक्षक नीतिश कुमार, शाखा प्रबन्धक जिला सहकारी केन्द्रीय सूरजपुर संतोष जायसवाल एवं क्षेत्र सहायक सुभाष चंद्र पटेल के द्वारा किया गया। धान उपार्जन केन्द्र मानी में इस वर्ष 2021-22 में कुल 843 किसानों से 50947.60 क्विंटल धान की खरीदी किया गया है। जिसमें से मिलर्स को 43850.00 क्विंटल तथा संग्रहण केद्र को 4991.85 क्विंटल धान का परिदान किया गया है। उपार्जन केन्द्र की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार 2105.75 क्विंटल धान शेष होना दर्ज है।

खरीदी प्रभारी द्वारा फड़ का भौतिक सत्यापन कराया गया जिसमें मात्र 8 बोरे धान वजन 3.2 क्विटल अनुमानित पाया गया। शेष 2102.55 क्विंटल धान खरीदी केन्द्र में कम पाया गया जिसकी कीमत 4078947 रूपये अनुमानित है। यह धान 5264 बोरे में भण्डारित होना था जिसकी कीमत 78960 रूपये अनुमानित है। वर्ष 2021-22 में उपार्जन केन्द्र मानी में 849 नग पुराने खाली बारदाने कम पाया गया जिसका मूल्य 12735 रूपये अनुमानित है। उपरोक्तानुसार खरीदी प्रभारी अम्बर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रामप्यारी देवागंन, बारदाना प्रभारी खेलसाय राजवाड़े, फड़ प्रभारी मनोज कुमार राजवाड़े, ईश्वर सिंह एवं शिवराम सिंह, मुकेश सिंह एवं राकेश सिंह के साथ मिली भगत कर आदिम जाति सेवा सहाकारी समिति मर्या. मानी के अमानत में खयानत किया गया है जिससे शासन को 4170642.00 रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।

जांच में पाया कि उपार्जन केंद्र मानी में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में अम्बर सिंह पिता शिवराम सिंह निवासी पोड़ी द्वारा खरीदी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रामप्यारी देवागंन बारदाना प्रभारी खेलसाय राजवाड़े, फड़ प्रभारी मनोज कुमार राजवाड़े के पद पर का कार्य किया गया है। धान खरीदी की संपूर्ण देख रेख, नियंत्रण एवं अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर अम्बर सिंह के द्वारा किया गया है। उपरोक्त सभी के द्वारा धान खरीदी में की गई गड़बड़ी के कारण धान खरीदी प्रभारी अम्बर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रामप्यारी देवागंन, बारदाना प्रभारी खेलसाय राजवाड़े, फड़ प्रभारी मनोज कुमार राजवाड़े, ईश्वर सिंह एवं शिवराम सिंह तथा मुकेश सिंह एवं राकेश सिंह के विरूद्ध पुलिस थाना सूरजपुर में आईपीसी की धारा 420, 408 एवं 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। 

फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी की शिकायत ,  स्टाफ नर्स बर्खास्त

फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी की शिकायत , स्टाफ नर्स बर्खास्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही : फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी की शिकायत पर जिला चिकित्सालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में पदस्थ स्टाफ नर्स सुनिता को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है।

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर द्वारा 8 मार्च 2021 को सुनिता पिता रामलाल की नियुक्ति स्टाफ नर्स के पद पर जिला चिकित्सालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में में हुई थी। इनके विरुद्ध फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी प्राप्त करने कि शिकायत की जांच की गई।

शिकायत सही पाए जाने पर संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर संभाग द्वारा सुनिता पिता रामलाल को स्टाफ नर्स के पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है एवं उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की जा रही है। 

खेल -खेल में हो गई दो बच्चोँ की मौत , नहाने के दौरान हुआ हादसा

खेल -खेल में हो गई दो बच्चोँ की मौत , नहाने के दौरान हुआ हादसा

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर से बड़ी खबर निकलर आ रही है। तालाब मे डूबने से कक्षा 4थी व कक्षा 3री मे पढऩे वाले दो बच्चो की अकाल मौत हो गई है। कक्षा 3री मे पढऩे वाले बच्चे अनुराग यादव को बचाने के दौरान कक्षा 4थी मे पढऩे वाली बच्ची गायत्री की मौत हो गई। मामला जशपुर जिले के आरा चौंकी क्षेत्र की है। एसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंच गये हैं। दोनो बच्चो के शव का पीएम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया जायेगा।

गायत्री सिंह पिता विकदोर सिंह उम्र 10 साल शासकीय प्राथमिक शाला बरटोली मे पढ़ती थी वहीं व अनुराग यादव पिता संजय यादव उम्र 9 साल भी प्राथमिक शाला बरटोली मे कक्षा 3री का छात्र था। बुधवार 6 अप्रेल को पूर्वान्ह 11:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनो बच्चे रानीदाह मार्ग से लगे तालाब की ओर चले गये। बताया जा रहा है अनुराग यादव तालाब मे नहाने के लिये कपड़ा उतारकर गहरे पानी मे चला गया होगा, जब वह गहरे पानी मे डूबने लगा तो बचाने की आवाज सुनकर कक्षा 4थी की बालिका स्कूल गणवेश पहने ही तालाब मे छलांग लगा दी।

पानी गहरा होने की वजह से दोनो बच्चे पानी मे डूब गये और उनकी मौत हो गई। बुधवार को जब रात होने पर भी दोनो बच्चे अपने-अपने घर नहीं लौटे जिसके बाद परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है रात के 9 बजे दोनो बच्चो के शव को तालाब से निकाला गया।
बोखी पंचायत की सरपंच कांति रानी और सचिव देवनंदन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ सरकार की श्रद्धांजली योजना के तहत दोनो बच्चो के परिजनो को अंतिम संस्कार के लिये दो-दो हजार रूपया दे दिया गया है।

चलती बस से गिरे दो छात्र, बच्चों को छोड़कर आगे बढ़ गया बस चालक

चलती बस से गिरे दो छात्र, बच्चों को छोड़कर आगे बढ़ गया बस चालक

दंतेवाड़ा: जिले के किरंदुल नगर में निजी स्कूल प्रकाश विद्यालय की स्कूल बस में बैठे दो छात्र चलती बस के इमरजेंसी दरवाजे से बाहर गिर गये, दोनों छात्रों के चलती बस से बाहर गिरने के बाद भी बस चालक बस को रोकने के बजाय वह बस लेकर बस स्टैंड की तरफ बढ़ गया। स्थानिय लोगों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पंहुचाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। अब इस लापरवाही को स्कूल प्रबंधन लीपापोती करने में जुट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश विद्यालय की बस क्रमांक सीजी18 टी 5001 प्रकाश विद्यालय से जब स्कूली छात्रों को लेकर किरंदुल अंबेडकर चौक के पास पहुंची, तभी बस में बैठे दो छात्र चलती बस के इमरजेंसी दरवाजे से बाहर गिर गये। बस चालक की इस लापरवाही से गनीमत रही कि किसी बच्चे के साथ अनहोनी नही हुई अन्यथा यह मामला कितना गंभीर हो सकता है, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है।


 

आकार लेने लगी है छत्तीसगढ़ में पर्यटन तीर्थों की नयी श्रृंखला

आकार लेने लगी है छत्तीसगढ़ में पर्यटन तीर्थों की नयी श्रृंखला

रायपुर : छत्तीसगढ़ से जुड़ी भगवान श्रीराम के वनवास काल की स्मृतियों को सहेजने तथा संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 9 पर्यटन तीर्थों का तेजी से कायाकल्प कराया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत इन सभी पर्यटन तीर्थों की आकर्षक लैण्ड स्कैपिंग के साथ-साथ पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। 139 करोड़ रूपए की इस परियोजना में उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से लेकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले तक भगवान राम के वनवास काल से जुड़े स्थलों का संरक्षण एवं विकास किया जा रहा है। चंदखुरी के बाद अब शिवरीनारायण में भी विकास कार्य पूरा हो चुका है, जिसका लोकार्पण 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। इसके लिए तीन दिवसीय भव्य समारोह की शुरुआत 08 अप्रैल से हो जाएगी।

10 अप्रैल को लोकार्पित करेंगे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में वर्ष 2019 में भूमिपूजन कर राम वनगमन पर्यटन परिपथ के निर्माण की शुरूआत की थी। इस परिपथ में आने वाले स्थानों को रामायणकालीन थीम के अनुरूप सजाया और संवारा जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की इस महात्वाकांक्षी योजना से भावी पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से परिचित होने के अवसर के साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों को उच्च स्तर की सुविधाएं भी प्राप्त होगी। 07 अक्टूबर 2021 को तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय आयोजन के साथ माता कौशल्या मंदिर, चंदखुरी के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्याे का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है, जिसके पश्चात् पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है, जो कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ निर्माण की सफलता का परिचायक है।

पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है, जो कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ निर्माण की
छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा में प्रभु श्री राम रचे-बसे है। जय सिया राम के उद्घोष के साथ यहां दिन की शुरूआत होती है। इसका मुख्य कारण है कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए श्री राम केवल आस्था ही नहीं है बल्कि वे जीवन की एक अवस्था और आदर्श व्यवस्था भी हैं। छत्तीसगढ़ में उनकी पूजा भांजे के रूप में होती है। रायपुर से महज 27 कि.मी. की दूरी पर स्थित चंदखुरी, आरंग को माता कौशल्या की जन्मभूमि और श्रीराम का ननिहाल माना जाता है। छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कोसल है।

रघुकुल शिरोमणि श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या है लेकिन छत्तीसगढ़ उनकी कर्मभूमि है। वनवास काल के दौरान अयोध्या से प्रयागराज, चित्रकूट सतना गमन करते हुए श्रीराम ने दक्षिण कोसल याने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के भरतपुर पहुंचकर मवई नदी को पार कर दण्डकारण्य में प्रवेश किया। मवई नदी के तट पर बने प्राकृतिक गुफा मंदिर, सीतामढ़ी-हरचौका में पहुंचकर उन्होनें विश्राम किया। इस तरह रामचंद्र जी के वनवास काल का छत्तीसगढ़ में पहला पड़ाव भरतपुर के पास सीतामढ़ी-हरचौका को माना जाता है।
छत्तीसगढ़ की पावन धरा में रामायण काल की अनेक घटनाएं घटित हुई हैं जिसका प्रमाण यहां की लोक संस्कृति, लोक कला, दंत कथा और लोकोक्तियां हैं।

राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत प्रथम चरण में सीतामढ़ी-हरचौका (जिला कोरिया), रामगढ़ (जिला सरगुजा), शिवरीनारायण (जिला जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (जिला बलौदाबाजार), चंदखुरी (जिला रायपुर), राजिम (जिला गरियाबंद), सप्तऋषि आश्रम सिहावा (जिला धमतरी), जगदलपुर और रामाराम (जिला सुकमा) को विकसित किया जा रहा है।

कोरिया जिले का सीतामढ़ी रामचन्द्र जी के वनवास काल के पहले पड़ाव के नाम से भी प्रसिद्ध है। पौराणिक और ऐतिहासिक ग्रंथों में रामगिरि पर्वत का उल्लेख आता है। सरगुजा जिले का यही रामगिरी-रामगढ़ पर्वत है। यहां स्थित सीताबेंगरा- जोगीमारा गुफा की रंगशाला को विश्व की सबसे प्राचीन रंगशाला माना जाता है। मान्यता है कि वन गमन काल में रामचंद्र जी के साथ सीता जी ने यहां कुछ समय व्यतीत किया था, इसीलिए इस गुफा का नाम सीताबेंगरा पड़ा।

जांजगीर-चांपा जिले में प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण शिवनाथ, जोंक और महानदी का त्रिवेणी संगम स्थल शिवरीनारायण है। इस विष्णुकांक्षी तीर्थ का संबंध शबरी और नारायण होने के कारण इसे शबरी नारायण या शिवरीनारायण कहा जाता है। ये मान्यता है कि इसी स्थान पर माता शबरी ने वात्सल्य वश बेर चखकर मीठे बेर रामचंद्र जी को खिलाए थे। यहां नर-नारायण और माता शबरी का मंदिर है जिसके पास एक ऐसा वट वृक्ष है, जिसके पत्ते दोने के आकार के हैं। चंदखुरी के बाद अब शिवरीनारायण में भी विकास कार्य पूरा हो जाने से राज्य में पर्यटन तीर्थों की नयी श्रृंखला आकार लेने लगी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 अप्रैल को शिवरीनारायण के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए 08 अप्रैल से समारोह की शुरुआत हो जाएगी। 

पर्यटन के विश्व मानचित्र पर होगा छत्तीसगढ़ का नाम

पर्यटन के विश्व मानचित्र पर होगा छत्तीसगढ़ का नाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। वनवास काल में श्रीराम ने यहाँ महत्वपूर्ण समय व्यतीत किया, यहां के ऋषि आश्रम, प्रकृति के मध्य वनवास काटा, इसलिए यहाँ की जनश्रुतियों, लोककथाओं, आम जनजीवन में राम रचे-बसे हैं। जनमान्यताओं के सम्मान में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संकल्पना पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा भगवान श्रीराम के ननिहाल प्राचीन दक्षिण कौशल वर्तमान छत्तीसगढ़ में श्रीराम पथ वनगमन परिपथ के रूप में प्राचीनतम महत्व के वैश्विक पर्यटन क्षेत्रों का विस्तार किया जा रहा है।

मान्यता है कि श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण ने 12 साल छत्तीसगढ़ में बिताये थे। जिन जगहों पर भगवान राम आए थे ऐसे 75 स्थानों को चिन्हांकित कर वैश्विक पर्यटन के अनुरूप विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में कोरिया से सुकमा तक 2260 किमी की लंबाई तक 9 जगहों को रामायणकाल के वातावरण के अनुकूल विकसित करने का कार्य जारी है। कोरिया जिले से सुकमा तक कदम-कदम पर भगवान श्रीराम के दर्शन होंगे और उनसे जुड़ी महत्व की कथाएं देखने और सुनने को मिलेंगी।

राम वन गमन पथ पर्यटन योजना में सीतामढ़ी हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (सरगुजा), शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बलौदाबाजार), चंदखुरी (रायपुर), राजिम (गरियाबंद), सिहावा सप्तऋषि आश्रम (धमतरी), जगदलपुर (बस्तर) और रामाराम (सुकमा) शामिल हैं। लगभग 133 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से इन क्षेत्रों में पर्यटन के विकास का कार्य मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लगातार जारी है। श्री राम वन गमन पर्यटन परिपथ के माध्यम से राज्य में न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में नए वैश्विक अवसर भी बढ़ रहे हैं। पर्यटन में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही श्री राम वन गमन पथ ग्रामीण अर्थव्यवथा को स्वावलंबी और मजबूत बनाएगा।

इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री 10 अप्रैल को शिवरीनारायण धाम में श्री राम वन गमन पर्यटन पथ के परियोजना कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसी अवसर पर शिवरीनारायण में तीन दिवसीय भव्य आयोजन में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ के भी प्रतिष्ठित कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें चयनित 25 जिलों के मानस मंडलियों के लगभग 350 कलाकार शिवरीनारायण में 8,9 और 10 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

राम वनगमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण की शुरूआत 8 अप्रैल को महंत डॉ रामसुंदर दास,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के द्वारा किया जाएगा। 9 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत शिवरीनारायण महोत्सव में मौजूद रहेंगे। राम वनगमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण का समापन 10 अप्रैल को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं विशिष्ट गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।