CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बेकाबू ट्रेलर आधी रात को घुसी मकान में, चार घायल

बेकाबू ट्रेलर आधी रात को घुसी मकान में, चार घायल

कोरबा : करतला थाना क्षेत्र के चचिया बस स्टैंड में निवासरत परदेशीराम पटेल के घर की दीवार तोड़ कर हाटी से कोरबा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर घुस गया। आधी रात को हुई इस घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

इससे चार लोगों को चोटें आई। इसमें नेहा 16 वर्ष, पूर्णिमा 30 वर्ष, सीमान तीन वर्ष और कमलाबाई 65 वर्ष को शामिल हैं। घटना के बाद डायल 112 व संजीवनी 108 की मदद से घायलों को इलाज के लिए करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।

 

अब से इतने समय तक ही खुले रहेंगी शराब की दुकाने, आदेश जारी....

अब से इतने समय तक ही खुले रहेंगी शराब की दुकाने, आदेश जारी....

कोण्डागांव : जिले में भी शराब दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में हुआ बदलाव अब से सभी शराब दुकाने सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले शराब दुकानों का संचालन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होता था।

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी आयुक्त के निर्देश पर ये बदलाव किया गया है। अब सभी शराब दुकाने के समय सुबह 10 बजे से बजाय 9 बजे खुलेगी। वहीं रात 10 बजे बंद होने बजाय अब रात 9 बजे बंद होगी। यह आदेश जिले देशी और विदेशी शराब दुकानों पर लागू होगा।
 

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त....

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त....

कोरिया : कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से 24 अप्रैल 2022 रविवार को समय सुबह 10:00 बजे से 01:15 बजे तक आयोजित पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर व मुख्य कायर्पालन अधिकारी, जनपद पंचायत, खड़गवां मूलचन्द चोपड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं।

उन्होंने चोपड़ा को केन्द्र निर्धारण, गोपनीय सामग्री प्राप्त, जमा करने गोपनीय सामग्री वितरण करने परीक्षा के दौरान केन्द्रों में उड़नदस्ता भेजने एवं मूल्यांकन आदि कार्यों के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित अन्य सुसंगत व्यवस्थाओं में सहयोग करने की जिम्मेंदारी दी हैं। 

मां को अपशब्द कहने पर युवक ने मुर्गा-मटन काटने वाले चाकू से दिनदहाड़े भरे बाजार में युवक की हत्या...

मां को अपशब्द कहने पर युवक ने मुर्गा-मटन काटने वाले चाकू से दिनदहाड़े भरे बाजार में युवक की हत्या...

​​​​​​​रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार दोपहर एक युवक ने दर्दनाक घटना को अंजाम दिया जहाँ भरे बाजार दूसरे युवक की गर्दन काट दी। आरोपी ने वहीं दुकान में रखा मुर्गा-मटन काटने वाला धारदार हतियार से युवक के गले पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। दिनदहाड़े हुई हत्या के चलते लोग और व्यवसायी दहशत में है। वहीं आरोपी खुद को पुलिस के हवाले करने की बात कहता हुआ वहां से भाग निकला और थोड़ी देर बाद थाने में सरेंडर कर दिया। मामला चक्रधर नगर क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर आवास निवासी कृष्णा सिंह (30) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से रेलवे लाइन के पास स्थित मटन-मुर्गा बाजार गया था। इसकी जानकारी उसके पड़ोस में रहने वाले नंदकिशोर भुईहर (20) को लगी तो वह भी वहां पहुंच गया। दोनों बंगाल मटन मुर्गी दुकान के पास खड़े थे और उनमें विवाद शुरू हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर नंद किशोर ने दुकान में रखा धारदार हथियार उठाया और कृष्णा के गले पर वार कर दिया।


जब तक दुकानदार और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते कृष्णा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह देखकर आसपास के लोग डर गए। इसके बाद आरोपी वहां से थाने जाने की बात कहकर भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। वहीं आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।


मां को अपशब्द कहने का लिया बदला
होली के दिन आरोपी और कृष्णा में विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कृष्णा ने उसकी मां को लेकर अपशब्द कहे थे। इसके बाद से नंदकिशोर काफी गुस्से में था। बदला लेने की फिराक में उसे जब कृष्णा के अकेले बाजार में होने का पता चला तो वहां पहुंच कर मार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी नंदकिशोर से पूछताछ कर रही है। वहीं वारदात के बाद अब भी बाजार में दहशत का माहौल है।
 

CG NEWS : 210 लीटर डीजल के साथ 2 चोर गिरफ्तार...

CG NEWS : 210 लीटर डीजल के साथ 2 चोर गिरफ्तार...

कोरबा : कोरबा पुलिस ने खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 210 लीटर डीजल बरामद हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग दीपका खदान में लगे वाहनों से डीजल चोरी कर ग्राम दर्राखांचा हरदीबाजार, दीपका बाईपास रोड के पास किनारे में छिपा कर रखे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए उप थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में हरदीबाजार पुलिस सूचना स्थल के लिए रवाना हुई।

मुखबीर के बताए स्थान पर पुलिस पार्टी पहुंची तो 2 लोग पार्टी को देखकर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर 2 लोगों को मौके पर पकड़ा। इनके कब्जे 35-35 लीटर के 6 प्लास्टिक जरीकेन,जिसमें प्रत्येक में 35-35 लीटर डीजल भरा हुआ बरामद किया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम राज कुमार रोहिदास पिता जगत राम रोहिदास उम्र 23 वर्ष चौकी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा (छ.ग.), तथा रोहित चौहान पिता सावन सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष ग्राम अण्डीकछार, चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.) का रहने वाले बताए। डीजल के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि एसईसीएल दीपका खदान में लगे वाहनो से डीजल चोरी कर लाए हैं।


आरोपियों के कब्जे से कुल 210 लीटर डीजल जुमला कीमती 21,000/- रूपये को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है।
 

CRIME NEWS : दो भाइयों में विवाद, छोटे भाई ने बड़े का सिर फोड़ा....

CRIME NEWS : दो भाइयों में विवाद, छोटे भाई ने बड़े का सिर फोड़ा....

कोरबा : हसदेव नदी में नौका चलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कुछ देर बाद छोटे भाई ने बड़े भाई का सिर फोड़ दिया। पीडि़त की रिपोर्ट पर मोरगा चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। चौकी प्रभारी सुखदेव सिदार ने बताया कि आज सुबह 5 बजे के आसपास यह घटना केंदई हसदेव घाट क्षेत्र में घटित हुई। बोकराभाठा गांव के टिहरीसराई का रहने वाला गणेश राम मंझवार इस मामले में आरोप नामजद हुआ है।

उसने अपने बड़े भाई ढोलसाय मंझवार के साथ विवाद करते हुए बांस से हमला कर दिया। इस घटना में ढोलसाय को काफी चोट आई। जानकारी मिली कि दोनों भाई हसदेव में लोगों को पार करने के लिए नाव चलाते हैं। बारी.बारी से ये काम किया करते हैं। आज सुबह गणेश राम ने नाके पर जाने की जिद्द करने के साथ कढ़ाई सहित अन्य सामान ले जाने की बात कही। यहां से ही मामला बिगड़ा।

इसी दौरान गणेश राम ने घर में मौजूद बांस के डंडे से सिर पर दे मारा और भाग खड़ा हुआ। कुछ घंटे बाद पीडि़त मोरगा पुलिस चौकी पहुंचा और शिकायत कराई। जिस पर आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम किया किया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय उत्पादों के सहारे महिलाएं बना रही अलग पहचान

स्थानीय उत्पादों के सहारे महिलाएं बना रही अलग पहचान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए खुल रही इकाईयां महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोल रही हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्थानीय उपज का लाभ वहां के लोगों को देने के लिए कई इकाईयां स्थापित की गई हैं। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के ग्राम पालकी में कोदो-कुटकी प्रसंस्करण कार्य से जुड़कर मॉं दन्तेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। विगत दो वर्षों में समूह की महिलाओं द्वारा 4 लाख 50 हजार रूपए की कोदो कुटकी का विक्रय कर शुद्व 2 लाख 50 हजार रूपए की आय प्राप्त की है। समूह के सदस्यों को प्रतिमाह 8 से 10 हजार रूपये की आय हो जाती हैं।

महिलाओं ने बताया कि उनके समूह में 10 महिलायें हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के माघ्यम से उन्हें प्रशिक्षण देने के साथ कोदो, कुटकी रागी प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई प्रदाय किया गया। कोदो, कुटकी रागी प्रसंस्करण कार्य प्रारंभ करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना बिहान से बैंक लिंकेज 5 लाख और चक्रिय निधि 15 हजार रूपए दिये गए, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि समूह के 3 सदस्य गांव-गांव जा कर किसानों से कोदो, कुटकी रागी खरीदते है। इसके बाद कोदो-कुटकी का प्रसंस्करण और पैकेजिंग कर स्थानीय बाजार, दुकान और बाहरी बाजार में थोक एवं चिल्लर विक्रय करते है।

समूह की महिलाओं ने बताया कि समूह में जुड़ने के पहले वे रोजी-मजदूरी का काम करती थी, जिसमें उन्हें 120 से 150 प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलती थी, जो जीवन यापन के लिए पर्याप्त नहीं था। घर के आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वें गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में भी काम करती थीं। प्रसंस्करण का काम शुरू होने के बाद धीरे-धीरे समूह को अच्छी आमदनी होने लगी। पहले की अपेक्षा अब उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। बच्चें अब अच्छे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और जीवन स्तर में बदलाव आ रहा है। इससे महिलाएं काफी खुश हैं। 

कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही, प्रदेश भर में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 88

कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही, प्रदेश भर में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 88

रायपुर : कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज बहुत कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 88 है। राज्य के सात जिलों बेमेतरा, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर और नारायणपुर में वर्तमान में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। अभी प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर 0.17 प्रतिशत है।

प्रदेश के 20 जिलों में 4 अप्रैल को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 7217 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 4 अप्रैल को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन दुर्ग, रायपुर, धमतरी, बलरामपुर-रामानुजगंज और बीजापुर में एक-एक, कोरबा और सुकमा में दो-दो तथा बिलासपुर में तीन नए संक्रमित मिले हैं। 

 प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे

रायपुर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। दोनों आयु वर्गों में क्रमश: एक करोड़ 68 लाख 47 हजार 820 और सात लाख 89 हजार 423 नागरिकों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

प्रदेश में अब तक (4 अप्रैल तक) एक करोड़ 76 लाख 37 हजार 243 लोग कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। वहीं चार लाख 40 हजार 754 स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों प्रिकॉशन डोज लगाया गया है। प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के चार लाख 13 हजार 301 बच्चों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है।

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के करीब शत-प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 69 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 98 लाख 39 हजार 909 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के 11 लाख 34 हजार 701 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में इन दोनों आयु वर्गों में लगाए गए दोनों टीकों तथा प्रिकॉशन डोज एवं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक कुल तीन करोड़ 94 लाख 65 हजार 908 टीके लगाए गए हैं। 

RAIPUR NEWS : इलाज न मिलने पर खुदखुशी करने की कोशिश , स्काईवॉक से लगाई छलांग

RAIPUR NEWS : इलाज न मिलने पर खुदखुशी करने की कोशिश , स्काईवॉक से लगाई छलांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह एक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के ठीक सामने बने स्काईवॉक पर एक युवक चढ़ गया और इसके बाद उसने वहाँ से छलांग लगा दी। फायर डिपार्टमेंट की दूसरी टीम नीचे मौजूद थी पुलिस के साथ मिलकर इस युवक को पकड़ा गया। युवक को हल्की चोटें भी आई हैं। अब इसे अंबेडकर अस्पताल में ही इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम साकेत है और वह मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला है । अस्पताल में इलाज ना मिल पाने की वजह से इसकी अस्पताल के स्टाफ से भी बहस हुई इसके बाद यह भागकर अस्पताल के बाहर गया और सामने स्काईवॉक पर चढ़ गया। पास के ही देवेंद्र नगर चौक से भागते हुए विधायक कुलदीप जुनेजा पहुंचे ।

युवक को समझाने का प्रयास किया, मगर युवक नहीं माना। वो कहता रहा एसपी को बुलाओ कलेक्टर को बुलाओ तब नीचे उतरूँगा। युवक को करीब 45 मिनट तक पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोग समझाते रहे मगर वह नहीं मान रहा था। वह लगातार नीचे छलांग लगाने की धमकी दे रहा था। कभी ब्रिज के मुहाने पर लटक जाता तो कभी पास आने पर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता।

 

 


 

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई बाइक सवार की मौत

रायपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसायकल सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पवन पारधी 55 वर्ष निवासी करियादामा चौक खरोरा 03 अप्रैल की रात्रि करीब 3.30 बजे मोटरसायकल से तिल्दा मेन रोड राजपूत ढाबा के पास से गुजर था तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश में आईपीएल सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रायपुर पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 69 मोबाइल और 7 लैपटाप जब्त किए थे। इन सटोरियों से पुलिस ने लाखों रूपए की सट्टापट्टी जब्त की थी। प्रदेश में आईपीएल पर सट्टा खिलाने की लगातार शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर सभी पुलिस अधीक्षकों को सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर अमल करते हुए प्रदेश में आईपीएल पर सट्टा खिलाने को लेकर पुलिस सभी जिलों में सटोरियों पर नजर रखे हुए है और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है।

विगत दिनों आईपीएल टूर्नांमेंट प्रारंभ होते ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में आनलाइन एवं आफलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार में सटोरियों के सक्रिय होने की शिकायत मिल रही थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर पुलिस द्वारा सूचना एकत्र कर एक साथ पूरे प्रदेश में संगठित रूप से सट्टे के इस अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 48 घंटे में ही क्रिकेट के आफलाइन/आनलाइन सट्टे में पुलिस द्वारा रायपुर रेंज में 15 प्रकरणों में 17 सटोरियों, दुर्ग रेंज में 08 प्रकरणों में 15 सटोरियों, बिलासपुर रेंज में 28 प्रकरणों में 38 सटोरियों, सरगुजा रेंज में 05 प्रकरणों में 05 सटोरियों एवं बस्तर रेंज में 13 प्रकरणों में 21 सटोरियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विगत 48 घंटे में प्रदेश में आईपीएल के सट्टे में सक्रिय कुल 96 सटोरियों को गिरफ्तार कर 10 लाख रूपए से अधिक राशि एवं सट्टे मे प्रयुक्त कंप्यूटर, मोबाइल इत्यादि जब्त किए गए हैं। 

पीएससी-व्यापम के बाद अब इस परीक्षा का शुल्क भी माफ़, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पीएससी-व्यापम के बाद अब इस परीक्षा का शुल्क भी माफ़, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में शुल्क माफी की घोषण कर चुके है।

एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री से परीक्षा शुल्क माफ करने मांग की थी। ज्ञातव्य है कि बस्तर और सरगुजा में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी पद के लिए यह परीक्षा आयोजित होती है। 

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक 7 को खैरागढ़ में

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक 7 को खैरागढ़ में

रायपुर : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक राजनांदगांव व्यापार प्रकोष्ठ के आतिथ्य में 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे खैरागढ़ स्थित बाफना भवन में प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना की अध्यक्षता में आयोजित की गई है,उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि बैठक में खैरागढ़ चुनाव में व्यापार प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका एवं केंद्र सरकार द्वारा व्यापारी हित मे चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से खैरागढ़ के व्यापारियों को अवगत करवाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने हेतु रणनीति बनाई जाएगी।

राठी ने बताया कि बैठक में प्रदेश सहसंयोजक सुभाष अग्रवाल, मुकेश शर्मा, कांतिलाल बोथरा, संजय खटवानी,प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेश गुप्ता, नितेश दुबे सहित पूरे प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य सहित राजनांदगांव व सभी जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम, देखे बेरोजगारी दर...

छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम, देखे बेरोजगारी दर...

रायपुर : सीएमआईई (सेंटर फार मानीटरिंग इंडियन इकॉनामी) के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसर बढ़े है। पूरे देश की बेरोजगारी दर जहां 7.6 प्रतिशत वहीं छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 0.6 प्रतिशत है। यह आंकड़े राज्य के युवाओं को सुकून देने वाले है। एक तरफ जहां देश में रोजगार के अवसर घटे है। छत्तीसगढ़ में रोजगार के नये अवसर बढ़ रहे है। यह भूपेश बघेल के नये विश्वसनीय छत्तीसगढ़ मॉडल का कमाल है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद योजना बना कर रोजगार के नये अवसर पैदा करने की मुहिम चलाई गयी। कांग्रेस सरकार ने 3 साल में ही 5 लाख से अधिक युवाओं के लिये नौकरियों की व्यवस्था की है। सत्ता परिवर्तन के पहले 2018 में जहां राज्य का बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत से ऊपर था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के तीन साल के कार्यकाल में युवाओं को सरकारी नौकरी में अवसर देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं अनेक रोजगार मूलक कार्यों के चलते घटकर 0.6 प्रतिशत हो गई है जो राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 7.6 प्रतिशत से 126 प्रतिशत कम है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन राज में 15 साल तक छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिये सरकारी नौकरी दिवास्वप्न बन गयी थी। भाजपा सरकार 15 सालों में पीएससी की 15 परीक्षाएं भी नहीं आयोजित करवा पाई थी। व्यापम तो भाजपा राज में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के सरकारी नौकरी में भर्ती के द्वार खोले गये। नियमित और अनियमित दोनों प्रकार की भर्तियां निकाली गयी। राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से 2885 नौकरियां व्यापम के माध्यम से 4530 नौकरियां, 14580 शिक्षकों की भर्तियां, बिजली कंपनी में 3000 नौकरियां, स्वास्थ्य विभाग में 4000 नौकरियां, पुलिस विभाग में 8292 नौकरियां, राजस्व विभाग में 392 नौकरियां, वन विभाग में 3861 नौकरियां, महिला एवं बाल विकास विभाग में 800 से अधिक भर्तियां, 250,000 विभिन्न विभागों में नियमित भर्तियां की गयी, 44 विभागों में 3155 अनुकंपा नियुक्तियां, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज 1041 अन्य मेडिकल कॉलेजों में 230 नियुक्ति कृषि उद्यानिकी में 1200 नियुक्तियां इसके अलावा 147000 अनियमित को नियमित कर रोजगार दिया। यह तो सरकारी विभागों के रोजगार है। 30000 निजी क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार ने 14 लाख परिवारों को वन के माध्यम से रोजगार से जोड़ा तथा 26 लाख से अधिक लोगों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिया गया। 59175 बुनकरों को प्रत्यक्ष रोजगार दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार में युवाओं के नौकरी को आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेचा जाता रहा है। आरएसएस और भाजपा समर्थित एनजीओ संगठनों को लाभ पहुंचाने के लिए आउटसोर्सिंग की शुरुआत की गई और राज्य के बाहर के लोगों को नौकरी पर रखा गया। छत्तीसगढ़ के युवा सरकारी नौकरी के लिए तरसते रहे हैं रमन सरकार 15 साल में राज्य के 45 लाख हाथों को काम देने में असफल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार व्यक्ति विकास की अवधारणा से काम कर रही है इसीलिए छत्तीसगढ़ खुशहाल हो रहा है छत्तीसगढ़ में रोजगार हैं शासकीय सेवाओं में भर्ती हो रही है।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
 

युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ संपन्न, इन चीजों पर हुई चर्चा...

युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ संपन्न, इन चीजों पर हुई चर्चा...

रायपुर : उत्तराखंड समाज, रायपुर द्वारा 3 अप्रैल को स्थानीय वृंदावन हाल सिविल लाइन्स में " युवा सम्मेलन " का आयोजन किया गया
आरंभिक परिचय के बाद युवाओं ने अपने कैरियर के बारे , समाज की संस्कृति और लोक रिवाज को बढ़ावा देने और युवा संगठन को मजबूती प्रदान करने व्यापक चर्चा की


बाद में वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए
आज की बैठक मे शेखर सिंह रावत, प्रकाश काण्डपाल, कोकिला सिंह, एम एम तिवारी, हर्षवर्धन सिंह बिष्ट, नवीन मलेथा, निर्मल सिंह रावत सहित बहुत सारे युवा सदस्य सम्मिलित थे l
 

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत ...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत ...

उदयपुर : ग्राम गुमगा में अदानी गेस्ट हाउस के सामने एक बड़ा सड़क हो गया। जिसमे युवक की मौके पर मौत हो गई। सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदर टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार की मौके पर हुई मौत। सूचना के बाद मौके पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने शव को सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर भेजा दिया गया। प्राप्त जानकरी के अनुसार मृत युवक के ग्राम शिवनगर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेलर के अपने कब्जे में ले लिया है। 

छत्तीसगढ़ :  पुरानी पेंशन लागू होने से भविष्य की चिंता खत्म हुई : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ : पुरानी पेंशन लागू होने से भविष्य की चिंता खत्म हुई : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज यहां इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री पेंशन दृष्टा सम्मान समारोह में शामिल हुए । फेडरेशन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री  बघेल का अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, आयुक्त  सी. आर. प्रसन्ना, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवँ आयुक्त हाउसिंग बोर्ड डॉ.अय्याज तम्बोली, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक  कमल वर्मा, फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे ये जानकर प्रसन्नता हुई कि पुरानी पेंशन लागू होने से आप सभी में अपार उत्साह का संचार हुआ है । अब आपके भविष्य की चिंता खत्म हो गयी है । विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी समस्याएं बताई हैं सभी का निराकरण किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को अंशदायी पेंशन योजना से जो कठिनाई आ रही थी इसका मुझे अंदाजा था। सभी लोग सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान से जीवन गुजारना चाहते हैं। किसी सरकार की ताकत अधिकारी-कर्मचारी होते हैं, आप चिंतित रहेंगे तो कार्य भी प्रभावित रहेगा, इसलिए ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई ताकि आपका मनोबल ऊंचा बने रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने कोरोना में बहुत काम किया, इस महामारी में कई लोगों की जान भी गई फिर भी आप सभी डटे रहे और एकजुटता के साथ काम किया । इसका परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ के महामारी के दौरान प्रबंधन को देशभर में सराहा गया। इस दौरान कोरोना की वजह से जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों का भी हमने ध्यान रखा । ऐसे परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति की छूट की समय सीमा को खत्म किया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोनाकाल में वेतन कटौती की लेकिन हमारी सरकार ने वेतन नहीं काटा । मैंने अपने अधिकारियों से दो टूक कह दिया था कि वेतन से बिल्कुल भी कटौती नही होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश में नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है । इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख शासकीय सेवकों को लाभ मिलेगा । फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल को पेंशन दृष्टा सम्मान से अलंकृत किया गया । 

शीघ्रलेखक हिन्दी अंग्रेजी, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य पद के लिए आवेदन आमंत्रित....

शीघ्रलेखक हिन्दी अंग्रेजी, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य पद के लिए आवेदन आमंत्रित....

बेमेतरा : कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेमेतरा की स्थापना में शीघ्रलेखक हिन्दी के 4 पद, शीघ्रलेखक अंग्रजी के दो पद एवं सहायक ग्रेड-3 के 19 पद, भृत्य/फर्राश के पांच पद के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अपै्रल 2022 निर्धारित किया गया है।

शीघ्रलेखक हिन्दी एवं अंग्रेजी के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, छ.ग. या म.प्र. शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन बोर्ड या शासन द्वारा मान्याता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सहायक ग्रेड तीन के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, छ.ग. या म.प्र. शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन बोर्ड या शासन द्वारा मान्याता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

भृत्य फर्राश पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांचवी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अवेदक अवेदन पत्र जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा के कार्यालय में रखे गये ड्राप बॉक्स में डालकर प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक, ई-मेल या अन्य किसी माध्यम से भेजे गये आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे। आवेदन का प्रारुप जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा की वेबसाईट http://districts.ecorts.gov.in/bemetara से डाउनलोड की जा सकती है। 

छत्तीसगढ़ : वन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, प्रतिबंधित लकड़ी मिलने से 2 आरामशीन सील

छत्तीसगढ़ : वन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, प्रतिबंधित लकड़ी मिलने से 2 आरामशीन सील

बेमेतरा : वनमंडलाधिकारी दुर्ग शशि कुमार भा.व.से. के निर्देशन में अवैध प्रतिबंधित काष्ठ चिरान पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। कुछ दिन पहले बेमेतरा जिले के ग्राम पाहंदा (कुम्हारी) में काफी मात्रा में प्रतिबंधित कहुआ काष्ठ एवं चिरान पाये जाने से 2 आरामशीन सील किया गया है।

बेरला ब्लॉक के ग्राम सरदा में 46 नग कहुआ चिरान, 0.609 घनमीटर काष्ठ जप्त करते हुये आरामशीन सील किया गया, काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 का उल्लघंन होने से वन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए आरामिल मालिक संदीप कुमार सुराना एवं अन्य के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।

छापेमारी एवं दबिश कार्यवाही होने से आरामिल मालिकों में दहशत व्याप्त है , उक्त कार्यवाही के समय उप वनमण्डलाधिकारी बेमेतरा एम.आर. साहू, परिक्षेत्राधिकारीगण श्री सलीम मोहम्मद कुरैशी, आर. एस. चंदेल एवं अन्य वन कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटी,चालक की मौत

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटी,चालक की मौत

अंबिकापुर : सीतापुर मार्ग पर लुचकी घाट के नजदीक बेकाबू ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक मोटरसाइकिल गृहग्राम जाने के लिए घर से निकला था। निर्माणाधीन सड़क पर उसे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।मृतक रोमानुस एक्का निवासी नकबार पंडरीपानी कांसाबेल का रहने वाला था।

वह अंबिकापुर में रहकर मजदूरी किया करता था। रविवार को रोमानुस एक्का, रविवार छुट्टी होने पर मोटरसाइकिल घर जा रहा था,तभी लुचकी घाट के पास तेजरफ्तार ट्रक के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जहां पर हादसा हुआ, वहीं पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। बारातियों से भरी बस भी इसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

छत्तीसगढ़ : स्वावलंबी गौठान स्वयं की राशि से खरीदने लगे हैं गोबर

छत्तीसगढ़ : स्वावलंबी गौठान स्वयं की राशि से खरीदने लगे हैं गोबर

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान तेजी से स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक 3006 गौठान स्वावलंबी हो चुके है। स्वावलंबी गौठान अब स्वयं की राशि से गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों में अपनी स्वयं की राशि से 13 करोड़ 18 लाख रूपए का गोबर क्रय किया है। स्वावलंबी गौठानों की संख्या राज्य में निर्मित एवं संचालित गौठानों की संख्या के एक तिहाई से भी अधिक है। राज्य में 8366 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं। रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 279 गौठान स्वावलंबी हुए है। दूसरे नंबर राजनांदगांव जिले में 221 तथा तीसरे क्रम जांजगीर-चांपा जिला है, जहां 190 गौठान स्वावलंबी हुए हैं।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले में 26, धमतरी में 130, बलौदाबाजार में 101, महासमुंद में 170 तथा रायपुर जिले में 85, कबीरधाम में 141, दुर्ग में 185, बालोद में 67, बेमेतरा में 78, कोरबा में 175, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 28, बिलासपुर में 101, मुंगेली में 82, कोरिया में 121, जशपुर में 75, बलरामपुर में 80, सरगुजा में 105, सूरजपुर में 94, कांकेर में 144, कोण्डगांव में 80, दंतेवाड़ा में 64, नारायणपुर में 7, बस्तर में 102, बीजापुर में 23 तथा सुकमा जिले में 52 गौठान स्वावलंबी बन चुके हैं।

गौरतलब है कि राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अब तक 10591 गांवों में गौठान के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिसमें से 8366 गौठानों का निर्माण पूरा हो चुका है और वहां पर गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण सहित अन्य आयमूलक गतिविधियां संचालित हो रही है। वर्तमान में 1750 गौठानांे का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है शेष 475 गौठानांे के निर्माण का कार्य अभी शुरू कराया जाना है। गौठानों में पशुधन के देखरेख, चारे-पानी एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 

नाबालिग बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

नाबालिग बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

कोरबा : 03 अपै्रल 2022 को गोकुल गंज सीतामढ़ी कोरबा निवासी थाना कोतवाली कोरबा उपस्थित आकार रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक बेटी उम्र 07 वर्ष को पप्पू मांझी उर्फ रितेश मांझी 16 मार्च 2022 के शाम 06-07 बजे अकेले घर से दुकान का सामान लेने गई थी उसी बीच घर वापस आते समय आरोपी पप्पू उर्फ रितेश मांझी जो रिश्ते में मामा है के द्वारा एक कमरे में ले जाकर नाबालिग बालिका के साथ गलत काम किया है और इस बात को किसी को नहीं बताने के लिए बोला था। रिपोर्ट पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी के पारा टीम गठित कर आरोपी को गोकुलगंज सीतामढ़ी में मिलने पर पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल करने पर विधि अनुरूप गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली श्री रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक भावना खंडारे, उपनिरीक्षक लालन पटेल, आर संदीप टंडन, महिला आर राजेश्वरी लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

 

मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज सेवी और छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की 04 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दाऊ कल्याण सिंह दानशीलता के लिए प्रसिद्ध हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने रायपुर स्थित डी के अस्पताल के अलावा कई अस्पताल , पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। इससे समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि दाउ जी के पुण्यकर्म हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनका नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा। 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन जिलों के आसमान में दिखे रहस्यमयी नज़ारे, लोगों ने कैमरे में किया कैद, देखें विडियो

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन जिलों के आसमान में दिखे रहस्यमयी नज़ारे, लोगों ने कैमरे में किया कैद, देखें विडियो

धमतरी | ये नजारा धमतरी, कांकेर व बालोद जिले में शाम से 7 बजकर 40 मिनट से करीब 8.10 बजे तक लोगों ने अलग-अलग हिस्सों में आकाश में उस रहस्यमयी नजारे को देखा, जिसे देखकर लोग डरे सहमे भी हैं, कहीं ये कोई मिसाइल तो नही है। शुरुआत में रोशनी की सिर्फ दो लाइन गुजर रही थी, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ते हुए कई भागों में बंटते चली गई।

रोशनी काफी तेजी से आसमान में गुजर रही थी। आसमान में दिखे इस अद्भुत नजारें को हर कोई आश्चर्यचकित होकर देखने लगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि आसमान में उल्कापिंड हो सकते हैं। हालांकि नवरात्र के पहले दिन दिखे इसे घटनाक्रम को कई लोग दैवीय चमत्कार भी मान रहे हैं। उल्कापिंड की तरह दिखने वाली चमकीली चीज का एक हिस्सा छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र गढ़चिरौली जिले के गांव में भी गिरा। बताया जा रहा है कि आसमान से जो गिरा वह लोहे की तरह दिख रहा था और काफी गर्म था।

विशेषज्ञों की मानें तो ये वायुमंडल में प्रवेश करने वाले उल्कापिंड हो सकते हैं या फिर राकेट बूस्टर के टुकड़े भी हो सकते हैं। जो उपग्रह प्रक्षेपण के बाद गिर जाते हैं। इसको लेकर लोगो मे तरह तरह की चर्चे है। इस मामले में अभी तक स्पष्ट कोई जानकारी नहीं आई है।