CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.66 लाख मीटरिक टन धान का उठाव

कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.66 लाख मीटरिक टन धान का उठाव

रायपुर : राज्य में कस्टम मिलिंग के लिए 11 अप्रैल तक 97.66 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 35.85 लाख मीटरिक टन चावल जमा कराया जा चुका है, जिसमें भारतीय खाद्य निगम में 18.97 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 16.88 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है।

खाद्य सचिव  टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही उठाव एवं कस्टम मिलिंग का काम तेजी शुरू करा दिया गया था। राज्य में अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 97.66 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। श्री वर्मा ने बताया कि 75 लाख 07 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 74 लाख 76 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 23 लाख 9 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 22 लाख 91 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराया जाना है।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीकृत 21 लाख 77 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी की एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत लगभग 20 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश के 1 लाख 24 हजार अर्थात् 6 प्रतिशत अधिक किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया। 

अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार, 39 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त...

अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार, 39 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त...

कबीरधाम : थाना कुण्डा क्षेत्राअंतर्गत जुआ-सट्टा, अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में 11 अप्रैल को थाना कुंडा के स्टाफ ने अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त अवैध शराब बिक्री की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया एनके बेंताल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक बीपी तिवारी के नेतृत्व में कुंडा स्टाफ ने 11 अप्रैल को ग्राम महका और ग्राम टाटाकसा में कुण्डा पुलिस ने रेड कार्यवाही कर अलग-अलग स्थान पर आरोपी रोहित पिता भागीरती चंद्राकर उम्र 46 साल साकिन महका थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम एवं मुकेश गेंदले पिता संतोष गेंदले उम्र 19 साल साकिन टाटाकसा चौकी दामापुर थाना कुण्डा जिला कबीरधाम को पकडा। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 210 रूपये एवं 39 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 3120रू).को जब्त कर कब्जे में लिया।

आरोपीयों का कृत्य 34(1)ख, 34(1)क आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कुण्डा द्वारा पृथक -पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक गोपाल सिंह राजपूत, प्रआर ज्ञानेश्वर केलकर, आर. महेश्वर ठाकुर, अजय चंद्रवंशी, सै. विकास पांडे,का विशेष योगदान रहा।
 

राजधानी में भीषण सड़क हादसा , खड़ी ट्रक में जा घुसी कार

राजधानी में भीषण सड़क हादसा , खड़ी ट्रक में जा घुसी कार

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक सड़क हादसा हो गया है .यहाँ विधानसभा रोड स्थित एमजीएम अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार 2 अज्ञात युवक घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगो ने पुलिस के आने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया। 

मिली जानकारी के मुताबिक 2 अज्ञात युवक विधानसभा रोड स्थित एक पार्टी लान से पार्टी अटेंड करके रायपुर की तरफ आ रहे थे कि उनकी तेज रफ्तार कार अस्पताल के सामने खड़े ट्रक में टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची विधानसभा थाना पुलिस ब्रेजा सवार दोनों युवकों की तलाश और पहचान में जुटी हुई है। 

 

शिक्षा विभाग ने 8 निजी स्कूलों में दी दबिश, 4 को नोटिस

शिक्षा विभाग ने 8 निजी स्कूलों में दी दबिश, 4 को नोटिस

रायपुर : जिला शिक्षा कार्यालय के 5 दल एवं विकासखण्ड स्तर के 4 दल कुल 9 दलों ने अशासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में निरीक्षण दल ने बच्चों ने स्कूलों में उपयोग किया जाने वाले गणवेश, पुस्तक ,कॉपी की खरीदी किस प्रकार की जाती है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई इसके साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार पढ़ने वाले बच्चे भौतिक रूप से उपस्थित हो रहे है या नहीं का भी भौतिक सत्यापन किया गया।

औचक निरीक्षण में निरीक्षण दलों ने यह भी परीक्षण किया गया की स्कूल ने निर्धारित शुल्क, फीस नियामक समिति ने अनुमोदित है या नहीं, फीस वृद्धि 8 प्रतिशत से अधिक हुई हैं या नहीं इसकी भी जांच की गई। पहल पर इसके अलावा स्कूलों में अग्निशमन यंत्र, पेय जल, शौचालयों की साफ-सफाई अध्यापन कक्ष की व्यवस्था, शिक्षकों की और बच्चों की उपस्थिति, बच्चो का (कोविड-19 ) टीकाकरण किया जा रहा है का भी निरीक्षण किया गया।

निजी स्कूलों के निरीक्षणो में नवकार पब्लिक स्कूल रायपुर, में कुछ शिक्षक अप्रशिक्षित पाए गए और साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी, अल्फा पब्लिक स्कूल में पेयजल व्यवस्था नहीं है, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टिकरापारा में शिक्षक की कमी पाई गई तथा मान्यता संबंधी और अन्य दस्तावेज निरीक्षण अधिकारियो का उपलब्ध नहीं कराया गया। इन सभी स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है। ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल विधान सभा रोड में सकारात्मक पहल पाई गई जैसे जिन छात्र/छात्रा के पिता की करोना के कारण या अन्य कारण से मृत्यु हुई है, उन बच्चो को 100 प्रतिशत या 50 प्रतिशत की छूट प्रादन की गई है।

निरीक्षण दल के अधिकारी ने सोमवार को कुल 8 निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। नवकार पब्लिक स्कूल रायपुर, अल्फा पब्लिक स्कूल रायपुर, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टिकरापारा, भारतमाता स्कूल टाटीबंध, भारतमाता स्कूल टाटीबंध, ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल विधान सभा रोड, भवन्स आर.के.सारडा विद्या मंदिर सडडू रायपुर, आदर्श विद्यालय मोवा रायपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

 

 दो युवको पर चाकू से जानलेवा हमला , 6 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

दो युवको पर चाकू से जानलेवा हमला , 6 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

रायपुर : शहर के टाटीबंद इलाके में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों पर बिना कारण के आरोपियों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 6 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
आमानाका थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमन दुबे पिता भूपेन्द्र 21 वर्ष निवासी खारून ग्रीन कुम्हारी दुर्गका रहने वाला है। बताया गया कि अमन 10 अप्रैल को रात में टाटीबंद स्थित मरीना बार गया था।

मरीना बार से निकल कर जब वो अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में वो आरोपियों निखिल मिश्रा, दीपक द्विवेदी और रवि उर्फ रूद्र से टकरा गया। इस बात पर आरोपियों ने प्रार्थी से विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद के दौरान आरोपियों में एक ने अमन के सीने में चाकू से वार कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 307, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

टाटीबंद इलाके में एक अन्य घटना में भी तीन शराबी अमनदीप सिंह और हरजिंदर और विक्की नामक आरोपियों ने प्रार्थी दीनू ठाकुर पिता राजूलाल ठाकुर 18 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर चोरहा कुम्हारी जो कि बाजा बजाने का कार्यक्रम करने के बाद देर रात में अपने घर लौट रहा था को अपना पेट्रोल पम्प के पास रिंग रोड के पास रोककर उसके साथ बिना कारण के गाली-गलौच व मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीनू के गला और चेहरे पर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 307, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,  37 नए लोगों को मिला मौका

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 नए लोगों को मिला मौका

रायपुर : राज्य सरकार के आदेश के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी पंकज चंद्रा और एडिशनल एसपी अमृता सोरी को मुंगेली और डोंगरगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया था। उस आदेश को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ 13 इंस्पेक्टर और आरक्षकों को एंटी करप्शन ब्यूरो से हटाकर पुलिस हेड क्वार्टर और अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इनकी जगह पर 37 नए कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो में शामिल किया गया है। 

नाबालिग ने की खुदखुशी, जाँच में जुटी पुलिस

नाबालिग ने की खुदखुशी, जाँच में जुटी पुलिस

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामंने आ रही है .यहाँ 17 वर्षीय छात्रा ने ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि युवती ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले में पुलिस प्रातः दृष्टया आत्महत्या की वजह ही मान रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये मामला पथरिया थाना इलाके के लौदा गांव का है जहां एक 17 वर्षीया नाबालिग ने ख़ुदकुशी कर ली है।

 

भूपेश के मुंह में राम, बगल में रामभक्तों के लिए छुरी- भाजपा

भूपेश के मुंह में राम, बगल में रामभक्तों के लिए छुरी- भाजपा

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि भूपेश बघेल के मुंह में राम, बगल में रामभक्तों के लिए छुरी है। रामसेतु मामले में भारत की सांस्कृतिक पहचान भगवान श्रीराम का अस्तित्व सुप्रीम कोर्ट में नकारने वाले रामधुन गाने का ढोंग कर रहे हैं। भूपेश बघेल के पिता प्रभु श्रीराम को सरेआम अपमानित करते हैं, गरियाते हैं तब ये तथाकथित मामा अपने भांजे को अपशब्द कहने को क्या नाना का अधिकार समझकर चुप हो जाता है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। यहां हम सभी के रोम रोम में राम बसे हैं लेकिन रोम रोम वाली मैडम के गुलाम यहां शकुनि मामा का रोल निभा रहे हैं। उनके मन में, कर्म में, संस्कार में, संस्कृति में भगवान राम के प्रति कोई आस्था नहीं है।

वे जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के जनमानस में भगवान राम और माता कौशल्या के लिए अगाध श्रद्धा भाव है, इसलिये राजनीतिक प्रपंच करके कालनेमि की तरह राम भक्ति का ढोंग कर रहे हैं। इस ढोंगी भक्त की हकीकत कवर्धा में उजागर हो चुकी है। तुष्टिकरण की घटिया राजनीति की खातिर, कवर्धा में भगवा ध्वज और सनातन संस्कृति का घोर अपमान करने वालों को संरक्षण देकर हिंदुत्व के ध्वजवाहकों के उत्पीड़न के जिम्मेदार, झूठे मुकदमे लादकर उन्हें जेल में ठूंसने वाले आज हिंदू संस्कृति के आराध्य के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह सत्य छत्तीसगढ़ की जनता से छुपा नहीं है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल राजधर्म का पालन करने की बजाय अपनी आराध्या की खुशामद में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को खुली छूट मिली हुई है। प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराये जाने का विरोध करने वालों को भूपेश बघेल की पुलिस के दमन का शिकार बनाया जा रहा है और भूपेश बघेल भगवान राम के पुजारी बनने का नाटक कर रहे हैं। भूपेश बघेल वह बहरूपिया हैं जो वक्त जरूरत के मुताबिक चोला बदल लेते हैं। अब खैरागढ़ में चुनाव है तो भूपेश बघेल हिन्दू मतदाताओं को फुसलाने के लिए राम राम जप रहे हैं और कांग्रेसी उनके साथ ढोल मंजीरा बजा रहे हैं।

क्या छत्तीसगढ़ की जनता नहीं जानती कि ये वही कांग्रेसी हैं जो राम को काल्पनिक बताते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत में इसका हलफनामा तक दे चुके हैं। ये वही कांग्रेसी हैं जो रामजन्मभूमि मामले में आतताई बाबर की औलादों की पैरवी करते थे। ये वही कांग्रेसी हैं जो रामजन्मभूमि पर सवाल उठाते थे। ये वही कांग्रेसी हैं जो रामलला के मंदिर का विरोध करते थे। ये वही कांग्रेसी हैं जिनके सीने में दर्द होता है कि अयोध्या में राम मंदिर क्यों बन रहा है। ये वही कांग्रेसी हैं जो जनता को राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने से रोकते हैं। ये वही कांग्रेसी हैं जो राम मंदिर निर्माण के काम पर अपनी रामद्रोही संस्कृति के तहत भ्रम फैलाने साजिश रचते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल और उनके पिता धर्म के नाम पर नूराकुश्ती खेल रहे हैं। दोनों की साठगांठ जगजाहिर है। 

'पुरंदेश्वरी ने खैरागढ़ में हार मान ली इसलिए दूर रहीं - कांग्रेस

'पुरंदेश्वरी ने खैरागढ़ में हार मान ली इसलिए दूर रहीं - कांग्रेस

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के प्रचार और चुनाव अभियान से दूर रहने पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे अपने प्रभार में हो रहे पहले विधानसभा उपचुनाव में हार का ठप्पा अपने ऊपर लगवाने से बचने के लिए ही खैरागढ़ से कन्नी काट गईं। जब खैरागढ़ उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, तब वे बस्तर की सैर का आनंद लेते हुए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किये गए विकास, शांति और जनता की खुशहाली से वाकिफ हो रही थीं लेकिन उन्होंने खैरागढ़ उपचुनाव में कोई रुचि नहीं ली। बल्कि उन प्रदेश भाजपा के उन मठाधीशों को एक बार फिर उनकी हैसियत बताने जनता के सामने कुछ कर दिखाने छुट्टा छोड़ दिया, जिन मठाधीशों की करतूतों से भाजपा बदहाल होकर सारे चुनाव हार रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने खैरागढ़ उपचुनाव में वैसे ही मार्गदर्शन दिया, जैसा 2018 के पहले से दे रहे हैं और कांग्रेस की जीत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मिलकर कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा के फाइव स्टार होटल जैसे दफ्तर के एयरकंडीशंड सभागार में जीत के लिए ज्ञान बांटने वाली भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी खैरागढ़ के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने इसलिए नहीं पहुंचीं क्योंकि वे जान चुकी हैं कि खैरागढ़ में भी भाजपा के लिए कोई उम्मीद नहीं है। अन्यथा क्या कारण है कि पार्षद चुनाव में गली गली घूमने वाली पुरंदेश्वरी ने विधायक चुनाव में पल्ला झाड़ लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव से भाजपा प्रभारी ने दूरी इसलिए भी बनाई है कि वे केंद्रीय नेतृत्व को यह स्पष्ट कर देना चाहती हैं कि छत्तीसगढ़ भाजपा के मठाधीशों की जनता के बीच क्या औकात है और इनको घर बैठाये बिना भाजपा की स्थिति में सुधार किसी के बस की बात नहीं है। पुरंदेश्वरी प्रदेश प्रभारी की बजाय बस्तर प्रभारी नजर आ रही हैं। वे कहती रही हैं कि नए और युवा चेहरे सामने लाये जाएंगे, उनकी यहां के भाजपा मठाधीशों के गिरोह के सामने एक नहीं चली। भाजपा ने खैरागढ़ में घिसे पिटे चेहरे पर दांव लगा दिया। 

सडक़ हादसे में  नाबालिग छात्र घायल..

सडक़ हादसे में नाबालिग छात्र घायल..

धमतरी : बागतराई के पास हुए सडक़ हादसे में 14 वर्ष का छात्र घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रुपेश मरकाम पीजी कॉलेज में एमए का छात्र है। वह गांव के ही तोमेश साहू 14 वर्ष के साथ स्कूटी में बागतराई होते हुए पीजी कॉलेज उत्तर पुस्तिका लेने आ रहा था। तभी बागतराई के पास विपरीत दिशा से आ रहे हरिवंश 40 वर्ष ने अपने बाइक से स्कूटी को ठोकर मार दी।

जिससे तोमेश का पैर फ्रैक्चर हो गया। और हरिवंश को भी चोट आई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। रुपेश मरकाम ने बताया कि बाइक चालक हरिवंश शराब के नशे में था। वह अपने साथी के साथ बाइक में आ रहा था। 

बड़ा हादसा : झुग्गी की आग से गोशाला भी जला, 38 गायों की मौत, कई झुलसीं..

बड़ा हादसा : झुग्गी की आग से गोशाला भी जला, 38 गायों की मौत, कई झुलसीं..

गाजियाबाद : जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गोशाला में आग लगने से 38 गायों की मौत हो गई है। आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। झुलस कर घायल हुई गायों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मृतक गायों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

घटनास्थल पर डीएम राकेश कुमार सिंह और कार्यवाहक एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कानावनी इलाके में श्रीकृष्ण गऊशाला के नाम से करीब दो बीघे जमीन पर सड़कों पर बेसहारा घूमने वाली गायों को लाकर रखा जाता था। गोशाला संचालक सूरज पंडित ने बताया कि गोशाला में करीब सौ गायें बंधी थीं। गोशाला की बगल में स्थित झुग्गियों और कबाड़ में सोमवार को करीब डेढ़ बजे आग लग गई। देखते-देखते आग की चपेट में पूरी गोशाला भी आ गई।

दम घुटने और जलने से हुई मौत गोशाला में गायों की देखभाल कर रहे राजकुमार ने इसकी सूचना की सूरज पंडित को दी और गायों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कुछ गायों को खोला जो बाहर की ओर भाग गईं, लेकिन ज्यादातर गायों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई। एक गाय की सांस चल रही थी तो एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि इस घटना को लेकर एक टीम बनाई गई है, जो इस आग लगने के कारणों की जांच करेगी। अधिकारियों से जल्दी ही जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। गायों के मरने की सटीक संख्या अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।  

CG NEWS : हाथियों के झुंड ने किशोरी को उतारा मौत के घाट...

CG NEWS : हाथियों के झुंड ने किशोरी को उतारा मौत के घाट...

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में हाथियों ने आज फिर 11 वर्ष के मासूम बच्ची और एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।
घटना नगरी वनपरिक्षेत्र के तुमबाहरा और चारगांव जंगल की है।


मिलीजानकारी के मुताबिक बच्ची सिमरन साहू अपने पिता शेखर साहू के साथ जंगल में महुआ बीनने गयी थी, इस दौरान हाथी सामने से हाथी आ गया जिससे देखकर दोनों भागने लगे...इस दौरान सिमरन गिर गयी और हाथी के चपेट में आ गयी जिन्हें हाथियों ने कुचलकर मार डाला...बताया गया कि सिमरन कक्षा पांचवी में थी और आज उसका एग्जाम भी था... वहीँ संबलपुर निवासी महिला को चारगांव के जंगल में हाथी ने मौत के घाट उतार दिया...वहीँ तीन दिन के अंदर हाथियों ने इलाके में मासूम बच्ची सहित पांच लोगो को मौत के घाट उतार दिया, जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है।
 

अरपा नदी में तैरती मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस...

अरपा नदी में तैरती मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस...

बिलासपुर : जिले के अरपा नदी के छठ घाट के आसपास का इलाका काफी सुनसान होता है। अक्सर यहां इस तरह की घटनाएं होती रहती है। नदी के आसपास अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

आम लोगों की शिकायत रहती है कि, यहां पुलिस की गश्ती नहीं होती है और अक्सर अपराधी तत्वों का जमावड़ा नदी के इस हिस्से में होता है। बिलासपुर के छठ घाट तोरवा क्षेत्र में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है।


लिहाजा पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर मृत पाई गई अधेड़ महिला की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने बताया की, इस मामले में कुछ हिस्ट्रीशीटर और आसपास के अपराधियों से भी पूछताछ की जाएगी।
 

CRIME NEWS : रामनवमी में जुलूस के दौरान युवक की चाकू से गोदकर हत्या...

CRIME NEWS : रामनवमी में जुलूस के दौरान युवक की चाकू से गोदकर हत्या...

धमतरी : जुलूस के दौरान चमेली चौक के पास भीड़ में संबलपुर के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों की पता तलाश में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संबलपुर निवासी सोनू नेताम 20 वर्ष पिता सुकालूराम सुकमा के राइस मिल में काम करता था। अपना जन्मदिन मनाने और व बहन की डिलीवरी के बाद मिलने पहुंचा था। रविवार को उसका जन्मदिन भी था। दोस्तों के साथ वह रामनवमी का जुलूस देखने आया था। इसी दौरान चमेली चौक के पास खून से लथपथ पाया गया। जिसे बाइक में उठाकर जिला अस्पताल लाया गया। सोनू की इलाज के दौरान थोड़ी देर में मौत हो गई।


कोतवाली थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग ने बताया कि चाकूबाजी में सोनू नेताम की मौत हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। यह घटना लगभग 11:45 बजे चमेली चौक की है।
 

19 बंधक श्रमिकों को बेंगलुरू से छुड़ाकर भेजा गया घर..

19 बंधक श्रमिकों को बेंगलुरू से छुड़ाकर भेजा गया घर..

कोण्डागांव : रविवार को जिला प्रशासन ने बेंगलुरू कर्नाटक से मुक्त कराकर लाये गये 19 बंधक श्रमिकों को उनके परिजनों के पास भेज दिया। ज्ञात हो कि विगत 23 मार्च को कोपाबेड़ा निवासी रामलाल नेताम ने अपने पुत्र तरसीम नेताम के बेंगलुरू कर्नाटक में बंधक बनाकर कार्य कराये जाने और मजदूरी भी प्रदान न किये जाने के संबंध में कार्यालय श्रम पदाधिकारी को आवेदन किया था। जिसके संबंध में संज्ञान प्राप्त होते ही कलेक्टर पुुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने श्रम विभाग और पुलिस विभाग को दल गठित कर जल्द से जल्द श्रमिकों को वापस लाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।


कलेक्टर के निर्देश पर श्रम पदाधिकारी आर जी सुधाकर ने पुलिस प्रशासन से समन्वय करते हुए बेंगलुरू के कर्नाटक पुलिस के अधिकारियों से चर्चा कर श्रमिकों के बंधक बनाये जाने के संबंध में जानकारी दी गई और कलेक्टर ने चार सदस्यीय दल गठित कर बेंगलुरू भेजा गया। इस दल में श्रम निरीक्षक अमरसिंह खाण्डे, राजस्व निरीक्षक अजय श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक पुलिस दिनेश डहरिया और प्रधान आरक्षक सुखराम कश्यप् शामिल थे।


जिसपर दल ने कर्नाटक पुलिस से समन्वय कर दिये गये ठिकानों पर दबिश देते हुए विभिन्न कार्यस्थलों से बंधक बनाये गये 19 श्रमिकों को मुक्त कराया गया। जिसमें कोण्डागांव के 11, बस्तर के 5, कांकेर के 2 और नारायणपुर जिले का 1 श्रमिक शामिल था। दल ने इन सभी श्रमिकों को कर्नाटक पुलिस से चर्चा कर नियोजकों के माध्यम से अब तक किये गये कार्य की उचित मजदूरी भुगतान कराकर 10 अप्रैल को कोण्डागांव लाया गया। जहां श्रमिकों से चर्चा कर प्रारंभिक जानकारी दर्ज कर उन्हें सकुशल उनके निवास पर भेज दिया है। कोण्डागांव पहुंच सभी श्रमिकों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए घर वापसी पर प्रसन्नता जाहिर की गई।
 

48 घन्टे 3 लोगो को हाथियों ने मार डाला, इलाके में दहशत...

48 घन्टे 3 लोगो को हाथियों ने मार डाला, इलाके में दहशत...

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाथियों के कहर ने 3 लोगों की जान ले ली है। हाथियों के दर सर लोग जान बचाकर घर से भाग रहे है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों ने 22 साल की युवती सहित तीन लोगों की जान ले ली है। हाथी के इस तरह खूंखार होते देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी ने लोगो की झोपड़ी को भी उजाड़ दिया है। हाथियों का यह दल ओडिशा के सिकाशेर से आया है।


जानकारी के अनुसार, पांवद्वार डैम के पास बिरनासिल्ली में रामसिंह ने झोपड़ी बना रखी है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे उसकी 22 साल की बेटी सुखबाई सोकर उठी और झोपड़ी से बाहर निकली। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने सूड़ से पटक-पटककर हमला के बाद कुचलकर मार डाला। वहीं हाथी ने झोपड़ी को भी तोड़ डाला है। गौरतलब हो कि 48 घंटे के भीतर हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें से दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को भी हाथियों ने महिलाओं सहित दो लोगों की जान ली थी। महिलाएं जंगल लकड़ी लेने गईं। तभी कक्ष क्रमांक 348 में महिलाओं को हाथियों ने दौड़ा लिया।

महिलाएं वहां से भागी। उनमें शामिल पाइकभाठा निवासी भूमिका उर्फ सत्तो मरकाम (36) गिर पड़ी, तभी हाथी ने उसे पकड़ लिया और सूंड़ से उठाकर पटक दिया। फिर पैर से कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अफसर दलबल के साथ घटना स्थल पर करीब 3 बजे आए। उन्होंने महिला का शव देखा। इसके बाद आसपास निरीक्षण करने लगे। तभी वहां से करीब 200 मीटर दूर पांवद्वार डैम के पास एक और ग्रामीण का शव मिला। उसकी पहचान बुधलाल (45) पुत्र नवलसिंग नेताम के रूप में हुई।
 

CG NEWS : नक्सलियों ने धारदार हथियार से पुलिसकर्मी की हत्या...

CG NEWS : नक्सलियों ने धारदार हथियार से पुलिसकर्मी की हत्या...

बीजापुर : जिले में नक्सलियों ने गांव के बाजार में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। नक्सलियों ने रविवार को पुलिसकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बीजापुर से 73 किलोमीटर दूर मिरतुर गांव में उस समय घटी जब सहायक आरक्षी गोपाल काडती साप्ताहिक बाजार में गए थे।


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावार सादे कपड़े में थे और उन्होंने धारदार हथियार से काडती पर हमला किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि काडती मिरतुर पुलिस थाने में तैनात थे।


अधिकारी ने बताया कि हमले के तरीके से पता चलता है कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया होगा। इसमें नक्सलियों के एक छोटे दल का हाथ हो सकता है। पुलिस टीम को हमलावरों की तलाश करने के लिए इलाके की छानबीन कर रही है।


उन्होंने बताया कि मृतक मिरतुर गांव के ही निवासी थे और पुलिस थाना परिसर में संतरी की ड्यूटी करने के बाद बाजार गए थे। अधिकारी ने बताया कि कडती वर्दी में नहीं थे और जब हमला हुआ तो उनके पास हथियार भी नहीं था।
 

बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक ने दम तोड़ा..

बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक ने दम तोड़ा..

रायपुर : मोटरसायकल की टक्कर से घायल हुए युवक की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। विधानसभा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे महालेखा कार भवन के सामने आरोपी मोटरसायकल सीजी04एमडब्ल्यू4772 का चालक ने अपनी वाहन तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए राजाराम भारती पिता रामाधार 35 वर्ष निवासी नरदहा विधानसभा को पैदल जाते समय टक्कर मार दी, जिससे राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद राजाराम को बिहान अस्पताल सड्डू में भर्ती कराया गया था, जहां ईलाज के दौरान कल देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत अपराध दर्ज किया है।
 

प्रदेश के मौसम का हाल : आज हो सकती हैं कहि कहि बारिश...

प्रदेश के मौसम का हाल : आज हो सकती हैं कहि कहि बारिश...

रायपुर : राजधानी समेत प्रदेश भर में मौसम की उथल-पुथल जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है। रविवार को दिन भर गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोगों की स्वास्थ्यगत समस्याएं बढ़ गई हैं। शहर के प्रमुख अस्पतालों में लू या गर्मी के कारण उल्टी-दस्त और सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान दो दिन 40 के पार पहुंच गया है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ रायपुर में अभी लगातार तापमान बढऩे की संभावना है। वहीं उत्तरी इलाका में खासकर बस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है।


सोमवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड होने की संभावना है, लेकिन कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में खासकर पेंड्रारोड और मुंगेली में एक दो दिनोंमें ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बन सकती है।
 

कार व बाइक में जबर्दस्त भिंड़त, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, पत्नी की हालत गंभीर....

कार व बाइक में जबर्दस्त भिंड़त, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, पत्नी की हालत गंभीर....

दुर्ग : दुर्ग जिले में रविवार दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वही बाइक सवार की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार और बाइक की टक्कर से बाद पीछे से आ रही दो अन्य कारे भी ट्रक से जा भिड़ी है।


जानकारी के अनुसार, भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि वार्ड 44 श्रीराम चौक खुर्सीपार निवासी संदीप सिंह (32) अपनी पत्नी को साथ बाइक से भिलाई तीन की ओर जा रहा था। इसी बीच तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। कार की टक्कर से उसने सिर में गहरी चोट आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसकी पत्नी को भी काफी चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया है। बाइक को ठोकर मारने के बाद कार सवार काफी तेज से भागा। कार इतनी तेज रफ्तार में थी मनोज खुद को नहीं संभाल सका। वह डबरापारा चौक के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। उसके चलते एक चार पहिया वाहन और ट्रक से जा टकराया। इससे उसके परखच्चे उड़ गए। इस वाहन में सवार सात लोगों को गहरी चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना...

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना...

रायपुर। पिछले एक सप्ताह से बना अंधड़ वाला मौसम अब भी जारी है। इसके मुताबिक बलौदा बाजार, महासमुंद, कोण्डागांव, गरियाबंद और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक फैली हुई है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। इसके प्रभाव से 11 अप्रैल को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
 

BIG BREAKING : खैरागढ़ उप निर्वाचन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता को किया निलंबित

BIG BREAKING : खैरागढ़ उप निर्वाचन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता को किया निलंबित

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग राजनांदगांव चन्द्रशेखर बेलचंदन को विधानसभा उप निर्वाचन 2022 के तहत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ के लिए सौपे गए दायित्वों लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि कार्यपालन अभियंता चन्द्रशेखर बेलचंदन द्वारा बिना कलेक्टर की अनुमति के मुख्यालय से प्रवास करने, बिना जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्व स्वीकृति लिए अवकाश पर प्रस्थान करने एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की उपेक्षा करने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

कार्यपालन अभियंता बेलचंदन को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला रहेगा। कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग राजनांदगांव चन्द्रशेखर बेलचंदन को कई बार कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उपेक्षा की गई, जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया है।

राम नवमी के अवसर पर शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री ने किया रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण

राम नवमी के अवसर पर शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री ने किया रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को शिवरीनारायण में रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया। 90 लाख की लागत से तैयार सेंटर में रामायण कालीन घटनाओं को पेंटिंग्स के जरिए प्रदर्शित किया गया है। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर भावी पीढ़ी को रामायण काल की जानकारी देगा। इस सेंटर में पर्यटन सूचना केंद्र और कैफिटेरिया भी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने शिवरीनारायण में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 7 फिट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश ने दूधाधारी मठ में श्रीराम की पूजा-अर्चना....

मुख्यमंत्री भूपेश ने दूधाधारी मठ में श्रीराम की पूजा-अर्चना....

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामनवमी पर राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचकर वहां मंदिर प्रांगण में स्थित राम पंचायतन मंदिर, संकट मोचन भगवान हनुमान, भगवान बालाजी के मंदिरों में मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि के बीच विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मन्दिर प्रांगण स्थित राम पंचायतन मंदिर में भगवान राम, माता सीता और अपने तीनों भाइयों के साथ विराजे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने दूधाधारी मठ स्थित संकट मोचन हनुमान जी, बालाजी भगवान और श्री राम पंचायतन मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने महंत राजेश्री बलभद्र दास की समाधि के भी दर्शन किए।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री डॉ. रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूधाधारी मठ पहुंचने पर महंत राजेश्री रामसुंदर दास, मठ के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया गया।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युग, हर काल में छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। त्रेता युग से लेकर आधुनिक काल तक छत्तीसगढ़ का गौरवशाली योगदान और इतिहास रहा है, जरूरत इसे सहेजने, संवारने और देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने वनवास काल का सबसे अधिक समय छत्तीसगढ़ में बिताया था, इसलिए भगवान राम छत्तीसगढ़ में जहां-जहां से गुजरे थे, प्रथम चरण में उनमें से महत्वपूर्ण स्थलों का चयन कर उनका विकास राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि बीते वर्ष हमने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर के जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का तथा पर्यटकों के लिए विकसित की गई सुविधाओं का भव्य कार्यक्रम में लोकार्पण किया था। रामनवमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ शिवरीनारायण में इस पर्यटन परिपथ के तहत मंदिर के जीर्णाेद्धार और विकास कार्यों, पर्यटकों के लिए विकसित सुविधाओं, का लोकार्पण किया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य स्थलों को भी विकसित किया जाएगा। बघेल ने कहा कि त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम छत्तीसगढ़ आए थे।


बौद्ध काल का सबसे बड़ा स्मारक छत्तीसगढ़ के सिरपुर में है, जिसे भी विकसित किया जा रहा है। देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी हमारे यहां शहीद गुंडाधुर, अमर शहीद गेंदसिंह, अमर शहीद वीर नारायण सिंह जैसे सेनानी सन 1857 के पहले हुए, जिनकी शौर्य गाथा हमें गौरवान्वित करती है। उन्होंने कहा कि चाहे लेखन का या साहित्य का क्षेत्र हो छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली कहानी और पहले उपन्यास की रचना की गई। छत्तीसगढ़ के योगदान को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की जरूरत है।
 

बस में यात्रा के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत, लोगों में मचा हडकंप...

बस में यात्रा के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत, लोगों में मचा हडकंप...

दंतेवाड़ा : जिले के बचेली थाना क्षेत्र में पंहुचे कांकेर रोडवेज की बस में बीती रात मेहतरु टेकाम उम्र 60 वर्ष निवासी अंतागढ़ मृत अवस्था में पाया गया, बस में यात्रा के दौरान ही उनकी मौत हो गई, मौत का कारण अज्ञात है, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण ज्ञात होगा।


मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से मृतक मेहतरु टेकाम अपने पुत्र अमित टेकाम बचेली में रेलवे कर्मचारी है, उनसे मिलने के लिए शर्मा ट्रेवल्स बस में अंतागढ़ से बचेली के लिए निकले। जिसके बाद केशलूर के पास में बस खराब हो जाने की वजह से उन्हें बस बदलकर कांकेर रोडवेज क्रमांक सीजी 18 एफ 0927 में यात्रा करते हुए बचेली आना पड़ा।

बताया जा रहा है, कि बचेली पहुंचने के पश्चात जब बस के कंडक्टर ने उनको उठाने की कोशिश की तो उसने पाया कि शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है, जिसके बाद घबराकर उसने यह बात ड्राइवर को बताई इस बीच सारे यात्रियों को इस घटना की खबर लग चुकी थी, ड्राइवर एवं कंडक्टर ने थाना बचेली में बस खड़ी कर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित पाटले ने कार्यवाही करते हुए अस्पताल को सूचित किया, अस्पताल से एम्बुलेंस व स्टाफ पंहुचकर व्यक्ति के मृत होने की पुष्टी की व मृतक के जेब से आधार कार्ड मिलने के बाद शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया गया। आज पोस्टमार्टम के बाद मौत के करण का पता लग पायेगा।