CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सीएम भूपेश ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किया यह अनुरोध...

सीएम भूपेश ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किया यह अनुरोध...

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर आकांक्षी जिलों के मॉनिटरिंग इंडिकेटर में स्थानीय बोली में शिक्षा, मलेरिया/एनीमिया में कमी, एमएसपी पर वनोपज खरीदी, जैविक खेती, वनाधिकार पट्टे इत्यादि को शामिल करने का अनुरोध किया। 

 

चरणदास महंत के पायलट वाहन से टकराया युवक, मौके पर हुई मौत....

चरणदास महंत के पायलट वाहन से टकराया युवक, मौके पर हुई मौत....

बेमेतरा : जिले से एक बड़ी दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। जहाँ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के काफिले के पायलेटिंग वाहन से एक युवक टकरा गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा जिले के नांदघाट के पास हुई है।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का काफिला बिलासपुर से रायपुर आ रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नांदघाट पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
 

CRIME NEWS : विवाह समारोह में युवक पर चलाया चाकू, तीन आरोपी गिरफ्तार..

CRIME NEWS : विवाह समारोह में युवक पर चलाया चाकू, तीन आरोपी गिरफ्तार..

कोरबा : इतवारी बाजार के सामुदायिक भवन में वैवाहिक समारोह के दौरान एक युवक से मारपीट कर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार संजय नगर का रहने वाला मिथिलेश जायसवाल 33 रविवार रात को अपने किसी पहचान के शख्स के यहां शादी में इतवारी बाजार क्षेत्र के सामुदायिक भवन में गया था। यहां बारात रायगढ़ से आई थी। बताया गया है कि बारात भवन में पहुंच गई थी। इसी वक्त कुछ लोग वहां पहुंचे और शराब के नशे में कुछ बारातियों से मारपीट करने लगे।

इसी बात का मिथिलेश ने विरोध किया था। आस-पास के लोगों का कहना है कि मिथिलेश ने जैसे ही उन्हें रोका तो वह उस पर टूट पड़े। पहले तो कुछ बदमाशों ने मिथिलेश पर चाकू से कई वार किए। फिर जमीन पर पटकर जमकर पीटा भी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। घटना के बाद युवक को अस्पताल लाया गया था।
 

शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे वीर चक्र हेतु माता-पिता को स्मृति चिन्ह की प्रस्तुति...

शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे वीर चक्र हेतु माता-पिता को स्मृति चिन्ह की प्रस्तुति...

रायपुर : ग्रुप कमांडर ए के दास वीएसएम रायपुर ग्रुप ,ने शहिद राजीव पांडे वीर चक्र को भारत के प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हस्ताक्षरित प्रतीक चिन्ह, सरकारी नागार्जुन पीजी कॉलेज ऑफ साइंस रायपुर के प्रांगण में स्थापित शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे वीर चक्र की प्रतिमा के समक्ष शहीद की माता श्रीमति शकुंतला पांडे एवम पिता कर्नल आर पी पांडे को नेशनल कैडेट कोर की ओर से भेंट प्रदान की गई।


शहीद राजीव पांडे वीर चक्र की साहसिक गाथा -विश्व के सबसे ऊँचे सामरिक क्षेत्र सियाचिन ग्लेसियर स्थित भारतीय चौकी, जहां का तापमान -30° सेल्सियस था ,पर पाकिस्तानियों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। राजीव पांडे के पूर्व में भी अन्य चार बटालियनों के विभिन्न अफसरों को चौकी कब्जा करने का कार्य सौंपा गया था किन्तु कार्य अपूर्ण ही रहा। किंतु भारत देश के वीर सैनिकों ने महत्वपूर्ण चौकी पर कब्जा कर लिया "जिसकी खबर 4 जुलाई 1987 की टाईम्स ऑफ इण्डिया अखबार में छपी। 26 जनवरी 1988 को शहीद राजीव पाण्डेय को मरणोपरांत उनके अदम्य साहस के लिए "वीरचक्र" प्रदान करने की घोषणा भारत सरकार द्वारा की गई।


एनसीसी कैडेटों ने देश के समर्पित एवं सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले सभी देशभक्त सैनिकों के लिए स्वरचित रचनाएं , कविता गायन एवं समूह गीत प्रस्तुत कर अपने भाव प्रकट करने का प्रयास किया ।


विशेष अतिथियों द्वारा माल्यार्पण सम्मान में कोसा कमांडर ब्रिगेडियर विग्नेश महंती एसएम, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री विकास उपाध्याय, कुलपति केशरी लाल वर्मा पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ,एजाज ढेबर मेयर, प्राचार्य डॉ पी सी चौबे साइंस कॉलेज , रजिस्ट्रार गिरीश कांत पांडे एवम अन्य एनसीसी अधिकारी भी शामिल रहे। समारोह का आयोजन एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर के मार्गदर्शन में 8सी जी गर्ल्स बटालियन के द्वारा सम्पन्न किया गया।
 

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: समाधान शिविर के माध्यम से लोगों के द्वार तक मिल रही राशन, पेंशन की सुविधा : सांसद

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: समाधान शिविर के माध्यम से लोगों के द्वार तक मिल रही राशन, पेंशन की सुविधा : सांसद

कोरबा : सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत रामपुर में वृहद समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में एक ही दिन में पांच हजार 874 लोगों को फौती, नामांतरण, राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड आदि शिविर स्थल में ही बनाकर ग्रामीणों को दी गई। शिविर में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं कलेक्टर श्रीमती रानू साहू भी शामिल हुई।

सांसद श्रीमती महंत ने शिविर में शामिल जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया। साथ ही दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, महिला समूहों को ऋण का चेक किसानों को कृषि उपकरण, मछली जाल, किसान क्रेडिट कार्ड, ई-श्रमिक कार्ड तथा तेन्दुपत्ता हितग्राहियों को सामाजिक सहायता योजना के अन्तर्गत सहायता राशि का चेक प्रदान किया। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से लोगों के द्वार तक राशन, पेंशन आदि सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। शिविर का उद्देश्य नागरिक गणों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना और उनकी सभी समस्याओं का हल करना है। उन्होंने कहा शिविर के माध्यम से घर-घर सर्वे करके आवेदन लेकर नागरिकों को शिविर में लाभान्वित किया जा रहा है।

नागरिकों को फौती, नामांतरण, बंटवारा आदि राजस्व प्रकरणों की सुविधाओं का लाभ शिविर के माध्यम से मिल रहा है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को राशन कार्ड, पेंशन निराकरण, किसान किताब आदि प्रदान करना ही प्रशासन का उद्देश्य है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समाधान शिविर में सेवाओं का लाभ लेने आए नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, वनाधिकार पट्टा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का लाभ सभी पात्र लोगों को देना ही समाधान शिविर का उद्देश्य है। कलेक्टर ने कहा कि शिविर के पहले घर-घर सर्वे करके लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविर में नागरिकों को सेवाएं प्रदान की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, जनप्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, आस-पास पंचायतों के सरपंच गण, समस्त विभागीय अधिकारीगण सहित भारी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।


समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के राशन, पेंशन, मजदूर कार्ड आदि से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर के पहले नागरिको से उनकी समस्याओं से संबंधित घर-घर सर्वे करके आवेदन लिए गए थे। आवेदनों के निराकरण पश्चात सेवाओं के दस्तावेजों को शिविर स्थल में ही ग्रामीणों को दिए गए। समाधान शिविर में रामपुर क्लस्टर के अंतर्गत 16 ग्राम पंचायतों के नागरिकगण सेवाओं का लाभ लिए। शिविर में 22 विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर स्थल में राजस्व विभाग के अंतर्गत मुआवजा प्रकरण, वनाधिकार पट्टे का वितरण, फौती नामांतरण, किसान किताब, सीमांकन एवं डिजिटल हस्ताक्षरित बी-1 वितरण आदि के 330 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला पंचायत मनरेगा के अंतर्गत 37 हितग्राहियों का जॉब कार्ड बनाकर दिया गया। एक महिला को मातृत्व भत्ता दिया गया। 54 चक्रीय निधि, गोधन न्याय योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। सामुदायिक निवेश कोष एवं सामाग्री वितरण के तहत कुल 22 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।


इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि दी गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 476 हितग्राहियों को दिव्यांग उपकरण, पेंशन, जन्म - मृत्यु प्रमााण पत्र एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत लाभांवित किया गया। खाद्य विभाग अंतर्गत 747 हितग्राहियों के नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड में संशोधन, नामिनी सुविधा एवं दिव्यांग, बुजुर्गो का राशन कार्ड निर्माण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही आयुष्मान काडर्, गंभीर बीमारी से पीडित मरीज का चिन्हाकन, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण, कोविड जांच, कोविड टीकाकरण एवं सिकलसेल जांच एवं उपचार के तहत कुल एक हजार 413 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। आदिवासी विभाग अंतर्गत स्थायी जाति और निवास प्रमाण तथा छात्रावास-आश्रमों में प्रवेश के तहत कुल 305 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। श्रम विभाग के अंतर्गत 214 हितग्राहियों का ई-श्रम कार्ड एवं 229 हितग्राही पंजीयन किया गया।

उद्यानिकी विभाग अंतर्गत कुल 24 किसानों को जायद फसल के लिए सब्जी सीडलिंग,एफआरए सामुदायिक बाड़ी चिन्हाकन कर लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 716 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पावर वीडर, पंप, स्प्रेयर, वर्मी कम्पोस्ट, मक्का बीज एवं मिनी राइस मिल का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 257 जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, 16 बच्चों को आवश्यक उपकरण एवं 111 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण किया गया। पशुधन विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को पशुओं के लिए मिनरल चारा का वितरण किया गया एवं मछली पालन विभाग द्वारा 14 हितग्राहियों को महाजाल एवं आईसबाक्स का वितरण किया गया। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 42, क्रेडा विभाग द्वारा 06 एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा 323 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। बिजली विभाग द्वारा 19 लोगों को लाभान्वित किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा 461 हितग्राहियों को अल्पकालीन कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड योजना से लाभान्वित किया गया।
 

शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद : नाबालिग लड़की को भगा कर ले पांच साल तक अपने पास रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा, अब रखने से इंकार किया तो नाबालिग युवक व उसके पिता के खिलाफ कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवक व उसके पिता को अनाचार व सहयोग के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे ने बताया कि अनाचार के मामले में नयापारा निवासी यादराम साहू पिता बिसंभर (20) व अपने बेटे का सहयोग करने के आरोप में बिसंभर साहू पिता परसु (46) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ नाबालिग लड़की ने थाना में एक दिन पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आरोपी यादराम साहू लड़की को 13 साल की उम्र से शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था। पांच साल बाद अब रखने से इंकार कर रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग को 13 साल की उम्र से भागकर अपने घर ले आया था। इस बात की जानकारी आरोपी के पिता को थी, लेकिन उसने न तो पुलिस को सूचना दी और ना ही विरोध किया। आरोपी युवक ने पांच साल तक नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाया। वर्तमान में वह एक माह के बच्चे की मां है। पांच साल बाद अब आरोपी रखने से इंकार कर रहा है।

बाइक व कार में भिड़त , 2 जवान की हुई मौत

बाइक व कार में भिड़त , 2 जवान की हुई मौत

दंतेवाड़ा : जिला मुख्यालय के डंकनी पुल के पास दुर्घटना जन्य क्षेत्र में आज बाइक और कार की जोरदार भिड़त से 02 जवान अशोक कुंजाम और सोमड़ा कोवासी की मौत हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता नंदलाल मुड़ामी और सत्यनारायण कर्मा के निजी सुरक्षाकर्मी अशोक कुंजाम और सोमड़ा कोवासी बाईक से दंतेवाड़ा शहर की तरफ जा रहे थे, विपरीत दिशा से अमित कलेक्शन कपड़ा दुकान संचालक अंशुल तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 20-सी-2161 से गीदम की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान डंकनी पुल के पास बाइक और कार में जोरदार भिड़त से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरे जवान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।  

नरवा विकास : वर्ष 2021-22 में कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत

नरवा विकास : वर्ष 2021-22 में कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत

रायपुर : राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 में 392 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 01 हजार 962 नालों के 8.17 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में लगभग 38 लाख भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बड़े तादाद में जल स्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य लिया गया है। कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के तहत प्रदेश के दो राष्ट्रीय उद्यान, दो टाईगर रिजर्व, 01 सामाजिक वानिकी तथा 01 एलीफेंट रिजर्व सहित 30 वन मंडलों के नालों में भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाएं निर्मित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकरात्मक वनरोपण, निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) मद से बनने वाली इन जल संग्रहण संरचनाओं से वनांचल में रहने वाले लोगों और वन्य प्राणियों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही नाले में पानी का भराव रहने से आस-पास की भूमि में नमी बनी रहेगी। इससे खेती-किसानी में सुविधा के साथ-साथ आय के स्रोत और हरियाली में भी वृद्धि होगी।

इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि नरवा विकास योजना के तहत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के अंतर्गत गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान सरगुजा के 50 नालों में 96 हजार 850 तथा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर के 7 नालों में 13 हजार 559 संरचनाओं का निर्माण किया किया जा रहा है। इसी तरह इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के 93 नालों में एक लाख 80 हजार 847 तथा अचानक मार्ग टायगर रिजर्व लोरमी के 52 नालों में एक लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा एलीफेंट रिजर्व सरगुजा के 64 नालों में एक लाख 23 हजार 580 तथा अनुसंधान एवं विस्तार जगदलपुर के अंतर्गत 33 नालों में 63 हजार से अधिक संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।

इसी तरह वन मंडलवार बिलासपुर के 50 नालों में 96 हजार 850, मरवाही के 128 नालों में 2 लाख 48 हजार 516, कोरबा के 83 नालों में एक लाख 59 हजार 802 तथा कटघोरा के 50 नालों में 96 हजार 850 संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। रायगढ़ के 19 नालों में 36 हजार 415, धरमजयगढ़ के 86 नालों में एक लाख 65 हजार 613, जांजगीर-चांपा के 5 नालों में 9 हजार 685 तथा मुंगेली के 35 नालों में 68 हजार 614 संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।

रायपुर के छह नालों में 12 हजार, बलौदाबाजार के 97 नालों में एक लाख 87 हजार 970, धमतरी के 10 नालों में 19 हजार 757, सुकमा के 65 नालों में एक लाख 24 हजार 936, बीजापुर के 28 नालों में 53 हजार 752 तथा दंतेवाड़ा के 5 नालों में 10 हजार 575 संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। जशपुर के 50 नालों में 96 हजार 850, सरगुजा के 49 नालों में 94 हजार 913, सूरजपुर के 35 नालों में 68 हजार 279, बलरामपुर के 136 नालों में 2 लाख 64 हजार 987 संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।

कोरिया के 123 नालों में 2 लाख 37 हजार 669, मनेन्द्रगढ़ के 85 नालों में एक लाख 63 हजार 676, कांकेर के 74 नालों में एक लाख 43 हजार 904 तथा पूर्व भानुप्रतापपुर के 25 नालों में 48 हजार 426 संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। वन मंडलवार केशकाल के 33 नालों में 64 हजार 260, पश्चिम भानुप्रतापपुर के 43 नालों में 82 हजार 710, दक्षिण कोण्डागांव के 75 नालों में एक लाख 44 हजार 451 तथा नारायणपुर के 60 नालों में एक लाख 16 हजार 220 संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। 

कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.66 लाख मीटरिक टन धान का उठाव

कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.66 लाख मीटरिक टन धान का उठाव

रायपुर : राज्य में कस्टम मिलिंग के लिए 11 अप्रैल तक 97.66 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 35.85 लाख मीटरिक टन चावल जमा कराया जा चुका है, जिसमें भारतीय खाद्य निगम में 18.97 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 16.88 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है।

खाद्य सचिव  टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही उठाव एवं कस्टम मिलिंग का काम तेजी शुरू करा दिया गया था। राज्य में अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 97.66 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। श्री वर्मा ने बताया कि 75 लाख 07 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 74 लाख 76 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 23 लाख 9 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 22 लाख 91 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराया जाना है।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीकृत 21 लाख 77 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी की एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत लगभग 20 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश के 1 लाख 24 हजार अर्थात् 6 प्रतिशत अधिक किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया। 

अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार, 39 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त...

अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार, 39 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त...

कबीरधाम : थाना कुण्डा क्षेत्राअंतर्गत जुआ-सट्टा, अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में 11 अप्रैल को थाना कुंडा के स्टाफ ने अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त अवैध शराब बिक्री की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया एनके बेंताल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक बीपी तिवारी के नेतृत्व में कुंडा स्टाफ ने 11 अप्रैल को ग्राम महका और ग्राम टाटाकसा में कुण्डा पुलिस ने रेड कार्यवाही कर अलग-अलग स्थान पर आरोपी रोहित पिता भागीरती चंद्राकर उम्र 46 साल साकिन महका थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम एवं मुकेश गेंदले पिता संतोष गेंदले उम्र 19 साल साकिन टाटाकसा चौकी दामापुर थाना कुण्डा जिला कबीरधाम को पकडा। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 210 रूपये एवं 39 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 3120रू).को जब्त कर कब्जे में लिया।

आरोपीयों का कृत्य 34(1)ख, 34(1)क आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कुण्डा द्वारा पृथक -पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक गोपाल सिंह राजपूत, प्रआर ज्ञानेश्वर केलकर, आर. महेश्वर ठाकुर, अजय चंद्रवंशी, सै. विकास पांडे,का विशेष योगदान रहा।
 

राजधानी में भीषण सड़क हादसा , खड़ी ट्रक में जा घुसी कार

राजधानी में भीषण सड़क हादसा , खड़ी ट्रक में जा घुसी कार

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक सड़क हादसा हो गया है .यहाँ विधानसभा रोड स्थित एमजीएम अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार 2 अज्ञात युवक घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगो ने पुलिस के आने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया। 

मिली जानकारी के मुताबिक 2 अज्ञात युवक विधानसभा रोड स्थित एक पार्टी लान से पार्टी अटेंड करके रायपुर की तरफ आ रहे थे कि उनकी तेज रफ्तार कार अस्पताल के सामने खड़े ट्रक में टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची विधानसभा थाना पुलिस ब्रेजा सवार दोनों युवकों की तलाश और पहचान में जुटी हुई है। 

 

शिक्षा विभाग ने 8 निजी स्कूलों में दी दबिश, 4 को नोटिस

शिक्षा विभाग ने 8 निजी स्कूलों में दी दबिश, 4 को नोटिस

रायपुर : जिला शिक्षा कार्यालय के 5 दल एवं विकासखण्ड स्तर के 4 दल कुल 9 दलों ने अशासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में निरीक्षण दल ने बच्चों ने स्कूलों में उपयोग किया जाने वाले गणवेश, पुस्तक ,कॉपी की खरीदी किस प्रकार की जाती है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई इसके साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार पढ़ने वाले बच्चे भौतिक रूप से उपस्थित हो रहे है या नहीं का भी भौतिक सत्यापन किया गया।

औचक निरीक्षण में निरीक्षण दलों ने यह भी परीक्षण किया गया की स्कूल ने निर्धारित शुल्क, फीस नियामक समिति ने अनुमोदित है या नहीं, फीस वृद्धि 8 प्रतिशत से अधिक हुई हैं या नहीं इसकी भी जांच की गई। पहल पर इसके अलावा स्कूलों में अग्निशमन यंत्र, पेय जल, शौचालयों की साफ-सफाई अध्यापन कक्ष की व्यवस्था, शिक्षकों की और बच्चों की उपस्थिति, बच्चो का (कोविड-19 ) टीकाकरण किया जा रहा है का भी निरीक्षण किया गया।

निजी स्कूलों के निरीक्षणो में नवकार पब्लिक स्कूल रायपुर, में कुछ शिक्षक अप्रशिक्षित पाए गए और साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी, अल्फा पब्लिक स्कूल में पेयजल व्यवस्था नहीं है, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टिकरापारा में शिक्षक की कमी पाई गई तथा मान्यता संबंधी और अन्य दस्तावेज निरीक्षण अधिकारियो का उपलब्ध नहीं कराया गया। इन सभी स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है। ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल विधान सभा रोड में सकारात्मक पहल पाई गई जैसे जिन छात्र/छात्रा के पिता की करोना के कारण या अन्य कारण से मृत्यु हुई है, उन बच्चो को 100 प्रतिशत या 50 प्रतिशत की छूट प्रादन की गई है।

निरीक्षण दल के अधिकारी ने सोमवार को कुल 8 निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। नवकार पब्लिक स्कूल रायपुर, अल्फा पब्लिक स्कूल रायपुर, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टिकरापारा, भारतमाता स्कूल टाटीबंध, भारतमाता स्कूल टाटीबंध, ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल विधान सभा रोड, भवन्स आर.के.सारडा विद्या मंदिर सडडू रायपुर, आदर्श विद्यालय मोवा रायपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

 

 दो युवको पर चाकू से जानलेवा हमला , 6 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

दो युवको पर चाकू से जानलेवा हमला , 6 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

रायपुर : शहर के टाटीबंद इलाके में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों पर बिना कारण के आरोपियों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 6 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
आमानाका थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमन दुबे पिता भूपेन्द्र 21 वर्ष निवासी खारून ग्रीन कुम्हारी दुर्गका रहने वाला है। बताया गया कि अमन 10 अप्रैल को रात में टाटीबंद स्थित मरीना बार गया था।

मरीना बार से निकल कर जब वो अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में वो आरोपियों निखिल मिश्रा, दीपक द्विवेदी और रवि उर्फ रूद्र से टकरा गया। इस बात पर आरोपियों ने प्रार्थी से विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद के दौरान आरोपियों में एक ने अमन के सीने में चाकू से वार कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 307, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

टाटीबंद इलाके में एक अन्य घटना में भी तीन शराबी अमनदीप सिंह और हरजिंदर और विक्की नामक आरोपियों ने प्रार्थी दीनू ठाकुर पिता राजूलाल ठाकुर 18 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर चोरहा कुम्हारी जो कि बाजा बजाने का कार्यक्रम करने के बाद देर रात में अपने घर लौट रहा था को अपना पेट्रोल पम्प के पास रिंग रोड के पास रोककर उसके साथ बिना कारण के गाली-गलौच व मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीनू के गला और चेहरे पर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 307, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,  37 नए लोगों को मिला मौका

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 नए लोगों को मिला मौका

रायपुर : राज्य सरकार के आदेश के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी पंकज चंद्रा और एडिशनल एसपी अमृता सोरी को मुंगेली और डोंगरगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया था। उस आदेश को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ 13 इंस्पेक्टर और आरक्षकों को एंटी करप्शन ब्यूरो से हटाकर पुलिस हेड क्वार्टर और अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इनकी जगह पर 37 नए कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो में शामिल किया गया है। 

नाबालिग ने की खुदखुशी, जाँच में जुटी पुलिस

नाबालिग ने की खुदखुशी, जाँच में जुटी पुलिस

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामंने आ रही है .यहाँ 17 वर्षीय छात्रा ने ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि युवती ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले में पुलिस प्रातः दृष्टया आत्महत्या की वजह ही मान रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये मामला पथरिया थाना इलाके के लौदा गांव का है जहां एक 17 वर्षीया नाबालिग ने ख़ुदकुशी कर ली है।

 

भूपेश के मुंह में राम, बगल में रामभक्तों के लिए छुरी- भाजपा

भूपेश के मुंह में राम, बगल में रामभक्तों के लिए छुरी- भाजपा

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि भूपेश बघेल के मुंह में राम, बगल में रामभक्तों के लिए छुरी है। रामसेतु मामले में भारत की सांस्कृतिक पहचान भगवान श्रीराम का अस्तित्व सुप्रीम कोर्ट में नकारने वाले रामधुन गाने का ढोंग कर रहे हैं। भूपेश बघेल के पिता प्रभु श्रीराम को सरेआम अपमानित करते हैं, गरियाते हैं तब ये तथाकथित मामा अपने भांजे को अपशब्द कहने को क्या नाना का अधिकार समझकर चुप हो जाता है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। यहां हम सभी के रोम रोम में राम बसे हैं लेकिन रोम रोम वाली मैडम के गुलाम यहां शकुनि मामा का रोल निभा रहे हैं। उनके मन में, कर्म में, संस्कार में, संस्कृति में भगवान राम के प्रति कोई आस्था नहीं है।

वे जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के जनमानस में भगवान राम और माता कौशल्या के लिए अगाध श्रद्धा भाव है, इसलिये राजनीतिक प्रपंच करके कालनेमि की तरह राम भक्ति का ढोंग कर रहे हैं। इस ढोंगी भक्त की हकीकत कवर्धा में उजागर हो चुकी है। तुष्टिकरण की घटिया राजनीति की खातिर, कवर्धा में भगवा ध्वज और सनातन संस्कृति का घोर अपमान करने वालों को संरक्षण देकर हिंदुत्व के ध्वजवाहकों के उत्पीड़न के जिम्मेदार, झूठे मुकदमे लादकर उन्हें जेल में ठूंसने वाले आज हिंदू संस्कृति के आराध्य के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह सत्य छत्तीसगढ़ की जनता से छुपा नहीं है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल राजधर्म का पालन करने की बजाय अपनी आराध्या की खुशामद में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को खुली छूट मिली हुई है। प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराये जाने का विरोध करने वालों को भूपेश बघेल की पुलिस के दमन का शिकार बनाया जा रहा है और भूपेश बघेल भगवान राम के पुजारी बनने का नाटक कर रहे हैं। भूपेश बघेल वह बहरूपिया हैं जो वक्त जरूरत के मुताबिक चोला बदल लेते हैं। अब खैरागढ़ में चुनाव है तो भूपेश बघेल हिन्दू मतदाताओं को फुसलाने के लिए राम राम जप रहे हैं और कांग्रेसी उनके साथ ढोल मंजीरा बजा रहे हैं।

क्या छत्तीसगढ़ की जनता नहीं जानती कि ये वही कांग्रेसी हैं जो राम को काल्पनिक बताते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत में इसका हलफनामा तक दे चुके हैं। ये वही कांग्रेसी हैं जो रामजन्मभूमि मामले में आतताई बाबर की औलादों की पैरवी करते थे। ये वही कांग्रेसी हैं जो रामजन्मभूमि पर सवाल उठाते थे। ये वही कांग्रेसी हैं जो रामलला के मंदिर का विरोध करते थे। ये वही कांग्रेसी हैं जिनके सीने में दर्द होता है कि अयोध्या में राम मंदिर क्यों बन रहा है। ये वही कांग्रेसी हैं जो जनता को राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने से रोकते हैं। ये वही कांग्रेसी हैं जो राम मंदिर निर्माण के काम पर अपनी रामद्रोही संस्कृति के तहत भ्रम फैलाने साजिश रचते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल और उनके पिता धर्म के नाम पर नूराकुश्ती खेल रहे हैं। दोनों की साठगांठ जगजाहिर है। 

'पुरंदेश्वरी ने खैरागढ़ में हार मान ली इसलिए दूर रहीं - कांग्रेस

'पुरंदेश्वरी ने खैरागढ़ में हार मान ली इसलिए दूर रहीं - कांग्रेस

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के प्रचार और चुनाव अभियान से दूर रहने पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे अपने प्रभार में हो रहे पहले विधानसभा उपचुनाव में हार का ठप्पा अपने ऊपर लगवाने से बचने के लिए ही खैरागढ़ से कन्नी काट गईं। जब खैरागढ़ उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, तब वे बस्तर की सैर का आनंद लेते हुए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किये गए विकास, शांति और जनता की खुशहाली से वाकिफ हो रही थीं लेकिन उन्होंने खैरागढ़ उपचुनाव में कोई रुचि नहीं ली। बल्कि उन प्रदेश भाजपा के उन मठाधीशों को एक बार फिर उनकी हैसियत बताने जनता के सामने कुछ कर दिखाने छुट्टा छोड़ दिया, जिन मठाधीशों की करतूतों से भाजपा बदहाल होकर सारे चुनाव हार रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने खैरागढ़ उपचुनाव में वैसे ही मार्गदर्शन दिया, जैसा 2018 के पहले से दे रहे हैं और कांग्रेस की जीत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मिलकर कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा के फाइव स्टार होटल जैसे दफ्तर के एयरकंडीशंड सभागार में जीत के लिए ज्ञान बांटने वाली भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी खैरागढ़ के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने इसलिए नहीं पहुंचीं क्योंकि वे जान चुकी हैं कि खैरागढ़ में भी भाजपा के लिए कोई उम्मीद नहीं है। अन्यथा क्या कारण है कि पार्षद चुनाव में गली गली घूमने वाली पुरंदेश्वरी ने विधायक चुनाव में पल्ला झाड़ लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव से भाजपा प्रभारी ने दूरी इसलिए भी बनाई है कि वे केंद्रीय नेतृत्व को यह स्पष्ट कर देना चाहती हैं कि छत्तीसगढ़ भाजपा के मठाधीशों की जनता के बीच क्या औकात है और इनको घर बैठाये बिना भाजपा की स्थिति में सुधार किसी के बस की बात नहीं है। पुरंदेश्वरी प्रदेश प्रभारी की बजाय बस्तर प्रभारी नजर आ रही हैं। वे कहती रही हैं कि नए और युवा चेहरे सामने लाये जाएंगे, उनकी यहां के भाजपा मठाधीशों के गिरोह के सामने एक नहीं चली। भाजपा ने खैरागढ़ में घिसे पिटे चेहरे पर दांव लगा दिया। 

सडक़ हादसे में  नाबालिग छात्र घायल..

सडक़ हादसे में नाबालिग छात्र घायल..

धमतरी : बागतराई के पास हुए सडक़ हादसे में 14 वर्ष का छात्र घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रुपेश मरकाम पीजी कॉलेज में एमए का छात्र है। वह गांव के ही तोमेश साहू 14 वर्ष के साथ स्कूटी में बागतराई होते हुए पीजी कॉलेज उत्तर पुस्तिका लेने आ रहा था। तभी बागतराई के पास विपरीत दिशा से आ रहे हरिवंश 40 वर्ष ने अपने बाइक से स्कूटी को ठोकर मार दी।

जिससे तोमेश का पैर फ्रैक्चर हो गया। और हरिवंश को भी चोट आई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। रुपेश मरकाम ने बताया कि बाइक चालक हरिवंश शराब के नशे में था। वह अपने साथी के साथ बाइक में आ रहा था। 

बड़ा हादसा : झुग्गी की आग से गोशाला भी जला, 38 गायों की मौत, कई झुलसीं..

बड़ा हादसा : झुग्गी की आग से गोशाला भी जला, 38 गायों की मौत, कई झुलसीं..

गाजियाबाद : जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गोशाला में आग लगने से 38 गायों की मौत हो गई है। आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। झुलस कर घायल हुई गायों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मृतक गायों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

घटनास्थल पर डीएम राकेश कुमार सिंह और कार्यवाहक एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कानावनी इलाके में श्रीकृष्ण गऊशाला के नाम से करीब दो बीघे जमीन पर सड़कों पर बेसहारा घूमने वाली गायों को लाकर रखा जाता था। गोशाला संचालक सूरज पंडित ने बताया कि गोशाला में करीब सौ गायें बंधी थीं। गोशाला की बगल में स्थित झुग्गियों और कबाड़ में सोमवार को करीब डेढ़ बजे आग लग गई। देखते-देखते आग की चपेट में पूरी गोशाला भी आ गई।

दम घुटने और जलने से हुई मौत गोशाला में गायों की देखभाल कर रहे राजकुमार ने इसकी सूचना की सूरज पंडित को दी और गायों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कुछ गायों को खोला जो बाहर की ओर भाग गईं, लेकिन ज्यादातर गायों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई। एक गाय की सांस चल रही थी तो एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि इस घटना को लेकर एक टीम बनाई गई है, जो इस आग लगने के कारणों की जांच करेगी। अधिकारियों से जल्दी ही जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। गायों के मरने की सटीक संख्या अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।  

CG NEWS : हाथियों के झुंड ने किशोरी को उतारा मौत के घाट...

CG NEWS : हाथियों के झुंड ने किशोरी को उतारा मौत के घाट...

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में हाथियों ने आज फिर 11 वर्ष के मासूम बच्ची और एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।
घटना नगरी वनपरिक्षेत्र के तुमबाहरा और चारगांव जंगल की है।


मिलीजानकारी के मुताबिक बच्ची सिमरन साहू अपने पिता शेखर साहू के साथ जंगल में महुआ बीनने गयी थी, इस दौरान हाथी सामने से हाथी आ गया जिससे देखकर दोनों भागने लगे...इस दौरान सिमरन गिर गयी और हाथी के चपेट में आ गयी जिन्हें हाथियों ने कुचलकर मार डाला...बताया गया कि सिमरन कक्षा पांचवी में थी और आज उसका एग्जाम भी था... वहीँ संबलपुर निवासी महिला को चारगांव के जंगल में हाथी ने मौत के घाट उतार दिया...वहीँ तीन दिन के अंदर हाथियों ने इलाके में मासूम बच्ची सहित पांच लोगो को मौत के घाट उतार दिया, जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है।
 

अरपा नदी में तैरती मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस...

अरपा नदी में तैरती मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस...

बिलासपुर : जिले के अरपा नदी के छठ घाट के आसपास का इलाका काफी सुनसान होता है। अक्सर यहां इस तरह की घटनाएं होती रहती है। नदी के आसपास अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

आम लोगों की शिकायत रहती है कि, यहां पुलिस की गश्ती नहीं होती है और अक्सर अपराधी तत्वों का जमावड़ा नदी के इस हिस्से में होता है। बिलासपुर के छठ घाट तोरवा क्षेत्र में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है।


लिहाजा पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर मृत पाई गई अधेड़ महिला की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने बताया की, इस मामले में कुछ हिस्ट्रीशीटर और आसपास के अपराधियों से भी पूछताछ की जाएगी।
 

CRIME NEWS : रामनवमी में जुलूस के दौरान युवक की चाकू से गोदकर हत्या...

CRIME NEWS : रामनवमी में जुलूस के दौरान युवक की चाकू से गोदकर हत्या...

धमतरी : जुलूस के दौरान चमेली चौक के पास भीड़ में संबलपुर के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों की पता तलाश में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संबलपुर निवासी सोनू नेताम 20 वर्ष पिता सुकालूराम सुकमा के राइस मिल में काम करता था। अपना जन्मदिन मनाने और व बहन की डिलीवरी के बाद मिलने पहुंचा था। रविवार को उसका जन्मदिन भी था। दोस्तों के साथ वह रामनवमी का जुलूस देखने आया था। इसी दौरान चमेली चौक के पास खून से लथपथ पाया गया। जिसे बाइक में उठाकर जिला अस्पताल लाया गया। सोनू की इलाज के दौरान थोड़ी देर में मौत हो गई।


कोतवाली थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग ने बताया कि चाकूबाजी में सोनू नेताम की मौत हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। यह घटना लगभग 11:45 बजे चमेली चौक की है।
 

19 बंधक श्रमिकों को बेंगलुरू से छुड़ाकर भेजा गया घर..

19 बंधक श्रमिकों को बेंगलुरू से छुड़ाकर भेजा गया घर..

कोण्डागांव : रविवार को जिला प्रशासन ने बेंगलुरू कर्नाटक से मुक्त कराकर लाये गये 19 बंधक श्रमिकों को उनके परिजनों के पास भेज दिया। ज्ञात हो कि विगत 23 मार्च को कोपाबेड़ा निवासी रामलाल नेताम ने अपने पुत्र तरसीम नेताम के बेंगलुरू कर्नाटक में बंधक बनाकर कार्य कराये जाने और मजदूरी भी प्रदान न किये जाने के संबंध में कार्यालय श्रम पदाधिकारी को आवेदन किया था। जिसके संबंध में संज्ञान प्राप्त होते ही कलेक्टर पुुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने श्रम विभाग और पुलिस विभाग को दल गठित कर जल्द से जल्द श्रमिकों को वापस लाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।


कलेक्टर के निर्देश पर श्रम पदाधिकारी आर जी सुधाकर ने पुलिस प्रशासन से समन्वय करते हुए बेंगलुरू के कर्नाटक पुलिस के अधिकारियों से चर्चा कर श्रमिकों के बंधक बनाये जाने के संबंध में जानकारी दी गई और कलेक्टर ने चार सदस्यीय दल गठित कर बेंगलुरू भेजा गया। इस दल में श्रम निरीक्षक अमरसिंह खाण्डे, राजस्व निरीक्षक अजय श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक पुलिस दिनेश डहरिया और प्रधान आरक्षक सुखराम कश्यप् शामिल थे।


जिसपर दल ने कर्नाटक पुलिस से समन्वय कर दिये गये ठिकानों पर दबिश देते हुए विभिन्न कार्यस्थलों से बंधक बनाये गये 19 श्रमिकों को मुक्त कराया गया। जिसमें कोण्डागांव के 11, बस्तर के 5, कांकेर के 2 और नारायणपुर जिले का 1 श्रमिक शामिल था। दल ने इन सभी श्रमिकों को कर्नाटक पुलिस से चर्चा कर नियोजकों के माध्यम से अब तक किये गये कार्य की उचित मजदूरी भुगतान कराकर 10 अप्रैल को कोण्डागांव लाया गया। जहां श्रमिकों से चर्चा कर प्रारंभिक जानकारी दर्ज कर उन्हें सकुशल उनके निवास पर भेज दिया है। कोण्डागांव पहुंच सभी श्रमिकों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए घर वापसी पर प्रसन्नता जाहिर की गई।
 

48 घन्टे 3 लोगो को हाथियों ने मार डाला, इलाके में दहशत...

48 घन्टे 3 लोगो को हाथियों ने मार डाला, इलाके में दहशत...

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाथियों के कहर ने 3 लोगों की जान ले ली है। हाथियों के दर सर लोग जान बचाकर घर से भाग रहे है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों ने 22 साल की युवती सहित तीन लोगों की जान ले ली है। हाथी के इस तरह खूंखार होते देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी ने लोगो की झोपड़ी को भी उजाड़ दिया है। हाथियों का यह दल ओडिशा के सिकाशेर से आया है।


जानकारी के अनुसार, पांवद्वार डैम के पास बिरनासिल्ली में रामसिंह ने झोपड़ी बना रखी है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे उसकी 22 साल की बेटी सुखबाई सोकर उठी और झोपड़ी से बाहर निकली। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने सूड़ से पटक-पटककर हमला के बाद कुचलकर मार डाला। वहीं हाथी ने झोपड़ी को भी तोड़ डाला है। गौरतलब हो कि 48 घंटे के भीतर हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें से दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को भी हाथियों ने महिलाओं सहित दो लोगों की जान ली थी। महिलाएं जंगल लकड़ी लेने गईं। तभी कक्ष क्रमांक 348 में महिलाओं को हाथियों ने दौड़ा लिया।

महिलाएं वहां से भागी। उनमें शामिल पाइकभाठा निवासी भूमिका उर्फ सत्तो मरकाम (36) गिर पड़ी, तभी हाथी ने उसे पकड़ लिया और सूंड़ से उठाकर पटक दिया। फिर पैर से कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अफसर दलबल के साथ घटना स्थल पर करीब 3 बजे आए। उन्होंने महिला का शव देखा। इसके बाद आसपास निरीक्षण करने लगे। तभी वहां से करीब 200 मीटर दूर पांवद्वार डैम के पास एक और ग्रामीण का शव मिला। उसकी पहचान बुधलाल (45) पुत्र नवलसिंग नेताम के रूप में हुई।
 

CG NEWS : नक्सलियों ने धारदार हथियार से पुलिसकर्मी की हत्या...

CG NEWS : नक्सलियों ने धारदार हथियार से पुलिसकर्मी की हत्या...

बीजापुर : जिले में नक्सलियों ने गांव के बाजार में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। नक्सलियों ने रविवार को पुलिसकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बीजापुर से 73 किलोमीटर दूर मिरतुर गांव में उस समय घटी जब सहायक आरक्षी गोपाल काडती साप्ताहिक बाजार में गए थे।


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावार सादे कपड़े में थे और उन्होंने धारदार हथियार से काडती पर हमला किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि काडती मिरतुर पुलिस थाने में तैनात थे।


अधिकारी ने बताया कि हमले के तरीके से पता चलता है कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया होगा। इसमें नक्सलियों के एक छोटे दल का हाथ हो सकता है। पुलिस टीम को हमलावरों की तलाश करने के लिए इलाके की छानबीन कर रही है।


उन्होंने बताया कि मृतक मिरतुर गांव के ही निवासी थे और पुलिस थाना परिसर में संतरी की ड्यूटी करने के बाद बाजार गए थे। अधिकारी ने बताया कि कडती वर्दी में नहीं थे और जब हमला हुआ तो उनके पास हथियार भी नहीं था।