CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ को आज मिलने जा रही है चार ऐतिहासिक सौगातें, राहुल गाँधी करेंगे सौगातों का शुभारम्भ

छत्तीसगढ़ को आज मिलने जा रही है चार ऐतिहासिक सौगातें, राहुल गाँधी करेंगे सौगातों का शुभारम्भ

रायपुर | लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी 3 फरवरी को राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूरों के लिए लागू की जा रही ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को तीन किश्तों में प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। श्री राहुल गांधी योजना के शुभारंभ के अवसर पर इस योजना के 3 लाख 55 हजार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त के रुप में 2 हजार रुपए की राशि जारी करेंगे। इस योजना के बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक तथा समय-समय पर नियत अन्य वर्ग भी पात्र होंगे। योजना के हितग्राहियों में बड़ा तबका अन्य पिछड़ा वर्ग में आता है। राज्य सरकार अन्य वर्गों को भी पात्रतानुसार योजना में शामिल कर सकेगी। इस योजना में ऐसे लोगों को पात्र बनाया गया है, जिनके पास आवासीय भूमि तो है, लेकिन कृषि भूमि नहीं है।
श्री राहुल गांधी कार्यक्रम के दौरान यहां नवा रायपुर में बनने वाले सेवाग्राम का भूमिपूजन भी करेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए वर्धा के सेवाग्राम आश्रम की तर्ज पर नवा रायपुर में ‘सेवाग्राम’ की स्थापना आधुनिक भारत के तीर्थ के रूप में की जाएगी। ‘सेवाग्राम’ गांधी जी के विचार, चिंतन दर्शन और गांधीवाद के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सेवा-ग्राम के निर्माण में मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए किया जाएगा। सेवाग्राम में गांधीवादी सिद्धांतों, ग्रामीण कला और शिल्प के केंद्र विकसित किए जाएंगे। यहां छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को प्रोत्साहन साथ ही वहां वृद्धाश्रम तथा वंचितों के लिए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप नवा रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भर-ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। यह परियोजना गांधी-दर्शन को याद रखने और सीखने की प्रेरणा देगी। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन की यादों और राष्ट्रीय इतिहास को भी इसके माध्यम से जीवंत रखा जा सकेगा।

    लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी कार्यक्रम में माना रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में नई दिल्ली इंडिया गेट की तर्ज पर स्थापित की जाने वाली ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखेंगे। शहीदों के सम्मान में स्थापित की जा रही ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ अनवरत प्रज्जवलित रहेगी। छत्तीसगढ़ के जिन सपूतों ने वर्दीधारी सेवाओं में जाकर देश के लिये प्राण न्यौच्छावर किये, साथ ही छत्तीसगढ़ में देश भर के जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी उनकी शहादत का सम्मान हम ’छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ के माध्यम से करेंगे। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति में शहीदों की नामावली सूची की दीवार, मेमोरियल टावर एवं वीवीआइपी मंच भी तैयार किया जाएगा । शहीदों की नामावली सूची की दीवार का निर्माण ब्राउन मार्बल से एवं शहीदों के नाम को उसी मार्बल में खुदाई कराकर लिखा जाएगा। यह दीवार लगभग 25 फीट ऊंची एवं लगभग 100 फीट की लंबाई के अर्धचंद्राकार रूप में रहेगी इस दीवार की मोटाई 3 फीट होगी। मेमोरियल टावर की स्थापना अर्धचंद्राकार दीवार के सामने बलुआ पत्थर ब्राउन व्हाइट मार्बल ग्रेनाइट से की जाएगी। इसके शीर्ष में स्मृति चिन्ह का निर्माण कराया जाएगा। मेमोरियल टावर के सामने आधार पर राइफल एवं हेलमेट प्रतीक चिन्ह के रूप में रहेगा। इसी प्रतीक चिन्ह के सामने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्वलित होगी जो भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से ईंधन सप्लाई द्वारा 24 घंटे प्रज्वलित होगी। मेमोरियल टावर के ठीक सामने किलानुमा दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के सामने 16 बिगुलरों के खड़े होने के लिए 16 गुंबदों का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के प्रथम तल पर शहीदों की चित्र प्रदर्शनी एवं द्वितीय तल पर शस्त्र प्रदर्शनी रखी जाएगी। इस इकाई में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस के दौरान सम्मिलित शहीदों के परिजनों के ठहरने हेतु सर्व सुविधा युक्त मेस एवं आवासीय कमरों का निर्माण कराया जाएगा।
 छत्तीसगढ़ के युवाओं को संगठित कर उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में करने, उनमें नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जा रहे हैं ताकि युवा इस क्लब में शामिल होकर रचनात्मक कार्यों से जुड़ सके। इसके तहत प्रदेश में 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब गठित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। प्रत्येक क्लब में 20 से लेकर 40 तक युवा शामिल होंगे। जिनकी आयु 15 से 40 वर्ष के बीच हो। इन क्लबों को हर तीन माह में 25-25 हजार रुपए के मान से वर्षभर में एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। ये क्लब सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियों के साथ राज्य के विकास में योगदान देंगे। युवा मितान क्लब योजना के संचालन के लिए राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक समिति गठित की गयी है। श्री राहुल गांधी कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ भी करेंगे।
 इस अवसर पर साईंस कॉलेज मैदान में थीम आधारित विकास प्रदर्शनी 03 से 05 फरवरी तक लगाई गयी है। प्रदर्शनी में गोधन न्याय योजना से जुड़ी विभिन्न आय मूलक गतिविधियों, आजीविका मिशन की गतिविधियों, बस्तर संभाग की विशिष्ट पहचान और उपलब्धियों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। तीन से पांच फरवरी तक आयोजित होने वाले इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की विचारधारा, युवाओं के योगदान, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर, शहीदों को नमन जैसे विषयों पर संगोष्ठी-परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल पर थीम आधारित डोम लगाए गए हैं। जिसमें नि

BIG BREAKING : सांसद राहुल गाँधी के स्वागत हेतु सीएम भूपेश बघेल इतने बजे जायेंगे विवेकानंद एयरपोर्ट, सीएम का शेड्यूल हुआ जारी

BIG BREAKING : सांसद राहुल गाँधी के स्वागत हेतु सीएम भूपेश बघेल इतने बजे जायेंगे विवेकानंद एयरपोर्ट, सीएम का शेड्यूल हुआ जारी

रायपुर | लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर राजधानी रायपुर आ रहे हैं। राहुल गांधी की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ को आज 4 ऐतिहासिक सौगतें मिलेगी। राहुल गांधी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी अगुवानी व स्वागत करेंगे। इस संबंध में शेड्यूल जारी किया गया है। इसके मुताबिक 11 बजे मुख्यमंत्री बघेल कार से मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11:55 बजे राहुल गांधी को साथ लेकर साइंस कॉलेज मैदान आएंगे। यहां 12 से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम होंगे। इनमें राजीव गांधी ग्रमीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ, राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत राशि हस्तांतरण, शिलान्यास कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्थल, नवा रायपुर सेवाग्राम, संगोष्ठी गांधी विचार प्रसंग। कार्यक्रमों के बाद 3:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर युवती की हुई मौत..

दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर युवती की हुई मौत..

सुकमा : जिला के सुकमा-गादीरास मार्ग पर संथालीपारा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई। जिससे 108 वाहन की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, इस दौरान अस्पताल पहुंचने पहले रास्ते में घायल युवती मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब संथालीपारा के पास अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सीजी 18 जी 0819 पलट गई। जिसमें चालक व एक युवती सवार थी, इस दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर पूरी तरह से उल्टा पलट गया था।

युवती ट्रैक्टर के सामने वाले हिस्से में नीचे दब चुकी थी, जिससे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर उठाकर घायल युवती को निकाला गया। युवती को गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं वाहन चालक श्रवण बघेल घायल है। 

CG NEWS : चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फू ड लिमिटेड कंपनी की संपत्ति नीलामी से प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी

CG NEWS : चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फू ड लिमिटेड कंपनी की संपत्ति नीलामी से प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी

कोरबा : कलेक्टर रानू साहू द्वारा जिले के चिटफंड पीडि़तो को राहत दिलाने के लिए चिटफंड कंपनी पर कार्रवाई की गई है। मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के टीपी नगर कोरबा में स्थिति परिसंपत्तियों को कुर्क किया गया है। कुर्क किए गए संपत्ति को नीलाम की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि को कंपनी में निवेश किए गए निवेशको को लौटाई जाएगी। कंपनी का साई वंदा कॉम्पलेक्स विजया टॉकिज के पास टीपी नगर में पटवारी हल्का नं. 16 के अंतर्गत खसरा नं. 188/1/क/1 भूखंड क्रमांक 177 में दो मंजिला भवन है। यह संपत्ति 40 बाई 60 कुल दो हजार 400 वर्गफुट में फैला हुआ है। यह पूरी संपत्ति नीलाम की जाएगी। संपत्ति की ऑफसेट मूल्य सरकारी कीमत पर एक करोड़ 33 लाख 91 हजार 355 रूपये है। नीलामी की कार्रवाई 12 फरवरी 2022 को तहसील कार्यालय कोरबा में की जाएगी। इच्छुक खरीदारों को 11 फरवरी शाम 5:30 बजे तक अमानत राशि के रूप में ऑफसेट मूल्य का दस प्रतिशत 13 लाख 39 हजार 135 रूपये एफ.डी.आर. या डिमांड ड्राफ्ट ÓÓकलेक्टर कोरबाÓÓ के नाम से तहसील कार्यालय कोरबा में जमा करना होगा।


उल्लेखनीय है कि मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक गुरूशरण सिंह के विरूद्ध थाना बालको नगर मेें लोगों को झांसा देकर अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए अवैध रूप से पैसा जमा करवाने का अपराध पंजीबद्ध है। न्यायालय द्वारा पारित आदेशानुसार गुरूशरण सिंह को भारतीय दंड विधान के विभिन्न धाराओं, ईनामी चिटफंड धन परिचालन अधिनियम 1978 एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितो के संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत आरोपी घोषित किया गया है।
 

CG NEWS : नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर 6 महीने तक किया रेप...

CG NEWS : नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर 6 महीने तक किया रेप...

राजनांदगांव : चिखली चौकी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। युवक ने उससे 6 महीने तक रेप किया। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इसके बाद इस बात की जानकारी परिजनों तक पहुंची। फिर पीडि़ता के पिता के शिकायत के बाद अब आरपी युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पीडि़ता के पिता ने पुलिस को बताया की हेमेंद्र देवांगन ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद उसने शादी का वादा किया और पिछले 6 महीने से उसकी बेटी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बन रहा था। अब उसकी बेटी 3 महीने की गर्भवती हो गई है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हेमेंद्र के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की और युवक के बीच कुछ समय पहले दोस्ती हुई थी। उसके बाद युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। लड़की ने बताया कि संबंध बनाने के बाद भी वह उससे कहती रही कि शादी कर लो। लेकिन उसने शादी नहीं की। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कन्हारपुरी का रहने वाला है। 

CG NEWS : चिटफंड कंपनी संचय इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड का फरार डायरेक्ट ओडिशा से गिरफ्तार..

CG NEWS : चिटफंड कंपनी संचय इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड का फरार डायरेक्ट ओडिशा से गिरफ्तार..

रायपुर : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुरूप चिटफंड कंपनियों में निवेश किये गये राशि को चिटफंड कंपनी एवं उनके डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर उनके चल अचल संपत्ति की कुर्की कर राशि वापस निवेशको को वापस किये जाने के आदेशानुसार श्री बद्रीनारायण मीणा ( भापुसे ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में श्री संजय ध्रुव ( रापुसे ) अति पुलिस अधीक्षक महोदय ( शहर ) , श्री अनंत साहू अति . पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) एवं नोडल अधिकारी चिटफंड , जिला दुर्ग एवं श्री जितेन्द्र कुमार यादव ( भा.पु. से . ) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग , श्री नसर सिद्धिकी उप पुलिस अधीक्षक काईम जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टरो की गिरफ्तारी एवं उनके चल अचल संपत्ति की कुर्की कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 318/2017 धारा 420 , 34 भादवि , छ.ग. के निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं 3 , 4 , 5 धन परिचालन अधिनियम अंतर्गत चिटफंड कंपनी संचय इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के डायरेक्टरो द्वारा जिले के 13 निवेशको से अधिक व्याज का लालच देकर राशि जमा कराकर लगभग 25,00,000 रू . से अधिक राशि धोखाधडी किया गया था ।

प्रकरण में पूर्व में डायरेक्टर प्रवीण मोहंती को भुनेश्वर उडिसा से गिरफ्तार किया गया था । प्रकरण के 02 आरोपी फरार थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष रूप से टीम गठीत कर भुनेश्वर उडिसा रवाना किया गया था । उडिसा पहुंचकर पुलिस टीम के द्वारा लगातार 03 दिनो तक फरार डायरेक्टर अरविन्द मिश्रा के घर की गोपनीय तरीके से की जा रही थी निगरानी आरोपी के संबंध में सुराग मिलने पर कि वह अपने एम . जी . हेक्टर कार से घुम रहां है कार तथा आरोपी अरविन्द मिश्रा का वेरीफाई कर पकड़ा गया । आरोपी को गिरफ्तार कर भुनेश्वर उडिसा से दुर्ग छ.ग. लाया गया है । गिरफ्तार डायरेक्टर अरविन्द मिश्रा के चल अचल संपत्ति चिन्हित किया जाकर शीघ्र कुर्की हेतु शासन की ओर भेजी जा रहीं है । जिससे निवेशको को निवेश की गई राशि वापस की जा सके ।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा , निरीक्षक गौरव तिवारी , सउनि अशोक साहू , प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर बंजीर , आरक्षक अमर नायक , अलाउद्दीन खान , शहबाज खान , निखिल साहू , रवि बिसाई की सराहनीय भूमिका रही ।
गिरफ्तार ( डायरेक्टर ) आरोपी- अरविन्द मिश्रा पिता स्व . रजनीकांत मिश्रा उम्र 34 साल पता प्लाट नंबर 558 रूद्रपुर थाना पहाल जिला खूरदा भुनेश्वर उडिसा।


चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता
चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जो पुलिस ने लगातार शिकंजा कसना शुरू कर दिया है इसी मामले को लेकर आज दुर्ग एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने प्रेस वार्ता लेकर एक मामले का खुलासा किया।
 

Chhattisgarh Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की इस तारीख से शुरुआत  , अधिसूचना जारी

Chhattisgarh Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की इस तारीख से शुरुआत , अधिसूचना जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा ने बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी की है. जारी किये गए अधिसूचना में बताया गया है कि बजट सत्र  7 मार्च से प्रारंभ होकर शुक्रवार 25 मार्च तक रहेगा। इस सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण, वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किये जायेंगे।


 

छत्तीसगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

छत्तीसगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

महासमुंद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मामला सांकरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर का है। रूपधर पटेल ने बताया कि सोमवार सुबह उनके बड़े पिता रतिलाल पटेल बाइक में खेत से वापस नारायणपुर अपने घर आ रहे थे। एनएच-53 में अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

BIG BREAKING : भूपेश सरकार ने 5 कार्य दिवस का आदेश किया जारी, माह के प्रत्येक शनिवार को रहेगा अवकाश, देखें आदेश

BIG BREAKING : भूपेश सरकार ने 5 कार्य दिवस का आदेश किया जारी, माह के प्रत्येक शनिवार को रहेगा अवकाश, देखें आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हित में माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति अब माह के प्रत्येक शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है | राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है|

देखें आदेश :-

Accident News : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर , मौके पर हुई छात्रा की मौत

Accident News : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर , मौके पर हुई छात्रा की मौत

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक शनिचरी रपटा में सामने से आ रही हाइवा ने बाइक को ठोकर मार दी. इस हादसे में मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. वही बाइक चला रहे युवक घायल हो गया. हादसे के बारें में पुलिस ने बताया कि मृतका डीएलएस कॉलेज में फस्र्ट इयर की छात्रा थी. देर रात घर लौटते वक्त हादसा हुआ है. वही हाइवा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. और तलाश में जुट गई है। 

 छत्तीसगढ़ : कलयुगी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार , 5 सालों तक डरा धमकाकर करता रहा दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ : कलयुगी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार , 5 सालों तक डरा धमकाकर करता रहा दुष्कर्म

बिलासपुर : जिले के कोनी थाना क्षेत्र में अपनी ही मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता 11 साल की अपनी बेटी को डरा-धमकाकर पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। शासकीय संस्थान में काम करने वाली मां को पिता की हरकतों पर शक हुआ,तब उसकी बेटी ने आप बीती बताई। मामला सामने आने पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी।

टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका पिता रोजी-मजदूरी करता है और मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है। लड़की जब 11 साल की उम्र की थी, तब से उसका पिता उसके साथ गंदी हरकतें करता था। तब मासूम बच्ची को उसने जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया और अपनी मां को कुछ भी बताने से मना किया था। डर के चलते पांच साल तक छात्रा अपने पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही।

बताया गया बेटी धीरे-धीरे कर बड़ी हुई, तब उसके पिता उसे घर से बाहर जाने से मना करते थे। डर के कारण बच्ची खेलने के लिए बाहर भी नहीं जा पाती थी। बड़ी होने के बाद भी आरोपी पिता उसे घर में रहने पर मजबूर करता था। इस दौरान उसकी मां ड्यूटी पर रहती थी। ये सब काफी दिन तक चलता रहा, बेटी के बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां को उस पर शक हुआ। तब उसने अपनी बेटी को सच्चाई बताने का दबाव बनाया और उन्हें छोड़कर अकेली रहने की धमकी दी। मां के सख्त रुख को देखकर बेटी सहम गई और पिता की करतूतों की कहानी बताई। मामला सामने आने पर उसकी मां उसे लेकर कोनी थाना पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारी के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक लिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बैठक में उपस्थित रहे

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारी के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक लिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बैठक में उपस्थित रहे

रायपुर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों के लिये प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थित में संपन्न हुयी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के आगमन ओर उनके कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दिये। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी माना विमानतल 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे रायपुर आयेंगे।

वहां पर मंत्रियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, विधायकों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। विमानतल से राहुल गांधी साईंस कॉलेज मैदान कार्यक्रम स्थल आयेंगे। जहां पर वे विभिन्न विभागों की योजनाओं के स्थलों का अवलोकन करेंगे। यहां पर मुख्य मंच पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत करेंगे, पहली किस्त हितग्राहियों के खाता में ट्रांसफर करेंगे। राजीव मितान क्लब के सदस्यों को पहली किस्त का चेक प्रदान करेंगे।

अमर जवान ज्योति निर्माण एवं वर्धा के तर्ज मे नवा रायपुर में बनने वाले सेवाग्राम आश्रम की आधारशिला रखेंगे। तत्पश्चात् न्याय योजना एवं राजीव मितान क्लब के हितग्राहियों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी का दो वर्ष बाद आगमन हो रहा है। हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से और अनुशासन के साथ उनका स्वागत करना है। सभी को मिली अपनी जिम्मेदारियों को अनुशासन के साथ पालन करना है।

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ आगमन हम सबके लिये सौभाग्य की बात है। वे हमारी सरकार की जनहितकारी योजनाओं से रूबरू होंगे। जिन योजनाओं ने छत्तीसगढ़ में आमूल चूल परिवर्तन लाया है। राहुल जी उनको देखेंगे उसके लाभार्थियों से मिलेंगे।

इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मो. अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, अनिला भेडिय़ा, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष- गुरूमुख सिंह होरा, वाणी राव,, अरूण सिंघानिया, अंबिका मरकामम, चुन्नीलाल साहू, पी. आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री- डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, अमरजीत चावला, राजेन्द्र साहू बैठक में उपस्थित थे ।

वही आरती सिंह, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, सीमा वर्मा, शाहिद खान, सदस्य कार्यसमिति- कैलाश पोयाम, लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, विष्णु यादव, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्षगण- गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, शरद लोहाना, गया पटेल, निर्मल कोसरे, बंशी पटेल, कुलबीर सिंह छाबड़ा, पद्म कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, राजीव शर्मा, बलराम मौर्य, सुभद्रा सलाम, अवधेश गौतम, विजय पाण्डेय,उपस्थित थे ।

विजय केशरवानी, मनोज गुप्ता, सागर सिंह बैस, सपना चौहान, राघेवन्द्र सिंह, भागवती राजवाड़े, मोर्चा संगठन- अरूण ताम्रकार, पूर्णचंद पाढ़ी, संजय सिंह, इम्तियाज हैदर, देवा देवांगन, नितिन सिन्हा, राजकुमार अंचल, रामविलास साहू, जनक राम धु्रव, चौलेश्वर चंद्राकर, हसन खान, जयवर्धन बिस्सा, एम. आर. निषाद, आलोक पाण्डेय, इंदरीश गांधी, राकेश गुप्ता, मो. अजमद, सद्दाम सोलंकी, प्रवीण जैन, दिलीप षडंगी, राजेन्द्र जग्गी, महेन्द्र कोचर उपस्थित थे। 

CG WEATHER : प्रदेश में तापमान में बढोतरी ,  ठंड में आई कमी, रात का पारा चढ़ा

CG WEATHER : प्रदेश में तापमान में बढोतरी , ठंड में आई कमी, रात का पारा चढ़ा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। दिन का तापमान जहां सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक तीन दिन में बढ़ गया। हालांकि प्रदेश में न्यूनतम तापमान मंगलवार को पांच डिग्री तक कम रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।

वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में रात का तापमान 13.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन और चार फरवरी को प्रदेश के उत्तरी इलाके के कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है। 

साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में 3 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालकों के लिए बनाया गया रूट प्लान

साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में 3 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालकों के लिए बनाया गया रूट प्लान

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दिनांक 3 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं वीआईपी एवं सामान्य वाहन चालकों के बीच सुगम सुचारू व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा रूट मैप तैयार किया गया है जिसके तहत कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी , वीआईपी एवं सामान्य नागरिकों के वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है जो निम्नानुसार है।
01. बलोदा बाजार, महासमुंद सरायपाली-बसना, धमतरी, गरियाबंद की ओर से आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होकर रिंग रोड नंबर 1 से टाटीबंध चैक होकर महोबा बाजार चैक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल प्रवेश करेंगे।
02. दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर टाटीबंध चैक से महोबा बाजार चैक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट के भीतर एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क है पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
रायपुर शहर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालक जी.ई. रोड से होते हुए आश्रम तिराहा होकर निर्धारित एनआईटी पार्किंग स्थल एवं आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
03. शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाहन साइंस कॉलेज ग्राउंड स्थित गोरे हॉस्टल पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
वीवीआइपी एवं वीआईपी मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी एवं वीआईपी गणों का वाहन रिंग रोड नंबर 1 से होकर रायपुरा चैक, ओवरब्रिज से यू-टर्न होकर ठाकुर बार टर्निंग से गोल चैक-रोहणीपुरम हॉस्टल चैक से साइंस कॉलेज ग्राउंड में प्रवेश कर ऑडिटोरियम एवं प्रैक्टिस हॉकी ग्राउंड के सामने वाहन पार्क कर सकेंगे। 

बड़ी खबर: रायपुर जिले में आज मिले 500 के लगभग नए मरीज

बड़ी खबर: रायपुर जिले में आज मिले 500 के लगभग नए मरीज

रायपुर, आज 1 फरवरी को कोरोना संक्रमण के 493 मामले सामने आए, वही चार संक्रमित की मृत्यु हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3899 हो गई है, मंगलवार को जिले में 1835 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं वहीं कोरोना के 5950 टेस्ट हुए हैं. 

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में दिखेगी छत्तीसगढ़ के विकास की झलक

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में दिखेगी छत्तीसगढ़ के विकास की झलक

छत्तीसगढ़ सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण योजना आगामी 3 फरवरी को शुरू करने जा रही है। ग्रामीण मजदूर वर्ग के लिए लॉन्च की जा रही इस योजना को ‘‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ नाम दिया गया है। इसका शुभारंभ सांसद श्री राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में किया जाएगा। इसके साथ ही ‘‘राजीव मितान क्लब योजना’’ के तहत राशि का आवंटन किया जाएगा। वहीं वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम की आधारशिला रखी जाएगी। इस समारोह के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस पूरे आयोजन के दौरान साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न स्टॉलों के जरिए छत्तीसगढ़ के विकास की झलक देखने को मिलेगी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद ‘‘न्याय रू सब्बो बर-सब्बो डहर’’ के ध्येय को लेकर काम शुरू किया गया। राज्य सरकार सबसे पहले किसानों के लिए न्याय की योजना ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’’ लेकर आयी, जिससे किसानों को उनकी लागत की उचित कीमत मिले। ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के जरिए किसानों को फसल विविधीकरण एवं उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आदान सहायता (इनपुट सब्सिडी) के रूप में बड़ी धनराशि दी जा रही है। वहीं ‘गोधन न्याय योजना’ लागू कर राज्य सरकार गौपालकों, किसानों से दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी कर उन्हें सीधा लाभ दे रही है। इस योजना में खरीदे गए गोबर से गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट जैसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं, जिससे जैविक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में काम हो रहा है। साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं व उनके परिवार को आर्थिक संबलता और समृद्धि मिल रही है। अब ‘न्याय’ की कड़ी में अब ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के लिए ‘न्याय’ मिलने जा रहा है, जिसमें ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके लिए अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना का शुभारंभ सांसद श्री राहुल गांधी की मौजूदगी में होगा। कार्यक्रम में सांसद श्री राहुल गांधी योजना के पात्र 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषक मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों राशि अंतरण करेंगे।
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम स्थल पर सात डोम होंगे। मुख्य डोम में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें वे ‘‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ का शुभारंभ करेंगे। इन डोमों में अलग-अलग जिलों द्वारा छत्तीसगढ़ में विकास गाथा को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहां शासन की प्रमुख योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं को विभिन्न मॉडलों के माध्यम से दिखाया जाएगा।
सेवा ग्राम की आधारशिला रखी जाएगी, लगेगी प्रदर्शनी -
देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर महात्मा गांधी की ग्राम-स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ के नवा-रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर सेवा-ग्राम की स्थापना की जा रही है। इसके लिए नवा-रायपुर में 75 एकड़ जमीन चिन्हांकित की गई है। सेवा ग्राम में देश की आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों को भी रेखांकित किया जाएगा। सांसद श्री राहुल गांधी 03 फरवरी को साइंस कॉलेज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में इस सेवा ग्राम की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सेवा ग्राम से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
बस्तर का डोम होगा आकर्षण का केन्द्र -
छत्तीसगढ़ का प्रमुख हिस्सा बस्तर की बात करें वहां पर बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए एक डोम बनाया जा रहा है। इस डोम में प्रवेश द्वार पर वैश्विक ब्रांड बन चुके डेनेक्स का स्टॉल होगा। वहीं डोम के चारों ओर बस्तर में विश्वास, विकास और सुरक्षा के ध्येय को लेकर काम को शिक्षा, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, सुपोषण, कृषि, वनोपज व हर्बल उत्पाद, उद्यानिकी और कलागुड़ी के स्टॉल में दर्शाया जाएगा। बस्तर के डोम के केन्द्र में धार्मिक आस्था को मनोरम अंदाज में दर्शाते देवगुड़ी का मॉडल देखने को मिलेगा, जिसके अग्र भाग में आंगा को विराजित किया जाएगा।

 

भाजपा अगर काला झंडा दिखाएगी, तो सभी भाजपा नेताओं को काला झंडा दिखायेंगे : कांग्रेस

भाजपा अगर काला झंडा दिखाएगी, तो सभी भाजपा नेताओं को काला झंडा दिखायेंगे : कांग्रेस

रायपुर, भाजपा द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन पर काले झंडे दिखाने संबंधी बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यदि यह अभद्र परंपरा शुरू करना चाहती है तो यही सही। कांग्रेस, भाजपा को उसी तर्ज पर जवाब देगी। भारतीय जनता पार्टी के कोई भी बड़ा-छोटा राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आयेगा तो कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा से दो कदम आगे बढ़कर उसी तर्ज पर काले झंडे दिखायेंगे, मंच पर चढ़कर मुंह पर कालिख पोत कर स्वागत करेंगे। स्वागत प्रदेश के बाहर के ही नहीं राज्य में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी प्रदेश में जहां-जहां कार्यक्रम में जायेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता उनको काला झंडा दिखायेंगे, उनके ऊपर कालिख पोतेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम इस प्रकार की अपशिष्ट और अभद्र परंपराओं की शुरुआत नहीं चाहते यह शुरुआत भाजपा करती है तो हम उसका जवाब उसी के तरीके से देंगे। 

CG NEWS : शिवनाथ नदी में मिला नवजात का शव,सिर पर चोट और खून के मिले निशान,जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS : शिवनाथ नदी में मिला नवजात का शव,सिर पर चोट और खून के मिले निशान,जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव : लालबाग थाना क्षेत्र में एक बार फिर मानवता और हमे बार-बार शर्मसार करती हैं। अब एक नवजात को किसी ने शिवनाथ नदी में फेंक दिया। उसके सिर पर चोट और खून के निशान मिले हैं।

लोगों ने सोमवार को शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को लेकर आसपास जानकारी जुटा रही है ।जानकारी के मुताबिक, ग्राम भोथली निवासी कुछ ग्रामीण सोमवार को शिवनाथ नदी नहाने के लिए गए हुए थे।

इस दौरान उन्होंने नदी किनारे बच्चे का शव पड़ा था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इसे लेकर मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जानकारी जुटाई जा रही है। तीन दिन में यह दूसरे नवजात का शव मिला है। 

साधु ने महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

साधु ने महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

दुर्ग : भिलाई नगर थाना क्षेत्र में राह चलते साधु पर भरोसा करना एक महिला को भारी पड़ गया। घर में पूजा कराने के दौरान साधु ने महिला से नजदीकी बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन माह से फरार बलात्कार के आरोपी पुजारी को भिलाई नगर पुलिस ने उज्जैन, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर दुर्ग न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ने घर में पूजा कराने के दौरान महिला से नजदीकी बढ़ाया और फिर अपनी बातों से प्रभावित कर दैहिक शोषण करता रहा। लेकिन शादी नहीं कर फरार हो गया था।

आरोपी को दबोचने भिलाई नगर पुलिस की एक टीम को उप निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व में उज्जैन भेजा गया था। आरोपी दीपक त्रिवेदी पिता कैलाश त्रिवेदी 35 वर्ष निवासी लबाईचा, थाना इंगोरिया, जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर टीम दुर्ग लेकर पहुंची, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक, बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक, बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम छोटे -बड़े फैसले लिए गए. बैठक में 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई.

बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भूखण्ड आरक्षित किए जाएंगे जो कि भू-प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत दर तथा एक प्रतिशत भू-भाटक की दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

राज्य में धान उपार्जन हेतु बड़ी मात्रा में जूट बैग की आवश्यकता को देखते हुए राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत ‘‘जूट बैग निर्माण प्रोजेक्ट‘‘ हेतु विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य में वृहद, मेगा एवं अल्ट्रा मेगा उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत ‘‘इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं लीथियम आयन बैटरीज क्षेत्र‘‘ हेतु विशेष प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया।

कौशल्या मातृत्व योजना के तहत सामाजिक आर्थिक जनगणना में पात्र हितग्राहियों को द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर 5 हजार रूपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान करने हेतु पात्र हितग्राहियों का निर्धारण एवं योजना क्रियान्वयन की अनुमति प्रदान की गई।

छत्तीसगढ़ राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी एवं रागी का प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से क्रय करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि - पांचवी अनुसूची के तहत बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों में उद्भूत रिक्तियों पर भर्ती हेतु उक्त संभाग के मात्र स्थानीय निवासी ही पात्र होंगे, जो कि दिनांक 31 दिसंबर 2023 की कालावधि के लिए निरंतर प्रवृत्त रहेगा।

नगर निगम और उनके निवेश क्षेत्र की संपत्तियों की गाईड लाईन दरों में 30 प्रतिशत के स्थान पर 10 प्रतिशत की छूट में वृद्धि करते हुए 40 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह उल्लेखित क्षेत्र में पंजीयन शुल्क की दर 4 प्रतिशत की दर में वृद्धि करते हुए 5 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया। यह छूट और वृद्धि विभागीय अधिसूचना जारी होने की तिथि से 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य की युवा शक्ति को संगठित करने एवं प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 के राज्यांश राशि 762.81 करोड़ रूपए ऋण के माध्यम से शासकीय गारंटी के रूपए छत्तीसगढ़ रूरल हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड को अनुमति प्रदान की गई।
छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अध्यादेश-2022 एवं छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण नियम-2002 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।


छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम-2001 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में निजी क्षेत्र में स्थित वृक्षों की कटाई एवं परिवहन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा के आधार पर 32 प्रकार के वृक्षों के काष्ठ एवं जलाऊ को परिवहन अनुज्ञा पत्र की अनिवार्यता से मुक्त किया गया। इसके साथ ही किसी व्यक्ति के स्वयं के स्वामित्व के बांस की समस्त प्रजातियों को अब 9 जिलों के स्थान पर छ.ग. राज्य के समस्त जिलों में परिवहन की अनुज्ञा पत्र की अनिवार्यता से मुक्त किया गया।

वाणिज्यिक कर विभाग में उच्च श्रेणी पंजीयन लिपिक और रिकार्ड कीपर को उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति हेतु एक जनवरी 2022 की आगामी पदोन्नति में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया।

वाणिज्यिक कर विभाग अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण फीस की सारणी में पुनरीक्षण के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन तथा राजीव युवा मितान क्लब योजना के वित्तीय पोषण के लिए उपकर राशि लिए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत रिक्त भूमि के तथा कृषि के प्रयोजन भूमि के अंतरण पर जो विक्रय, दान के रूप में या 30 वर्ष या उससे अधिक अवधि के पट्टे के रूप में या भोग बंधक के रूप में ली जाए, उपकर की राशि भारित होगी।

स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत गठित विशेष प्रयोजन यान (एसपीव्ही) रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की संरचना में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत विशेष प्रयोजन यान के संचालक मण्डल में संबंधित आयुक्त नगर पालिक निगम को संचालक के रूप में रखते हुए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में प्रबंध संचालक सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद में पदस्थापना सामान्य प्रशासन विभाग से करने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के परिप्रेक्ष्य में निजी क्षेत्र मंे वृक्षों की कटाई हेतु पूर्व नियमों के संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव : कलेक्टोरेट में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपए ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसलिकोंटा निवासी प्रार्थी नरेन्द्र कुमार ठाकुर ने मर्दापाल थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि फॉरेस्ट कॉलोनी नहरपारा निवासी बिरेन्द्र कुमार बंजारे ने उसकी और बहन की नौकरी लगवाने की बात कहकर 2.50 लाख रुपए ठग लिए, 01 वर्ष से नौकरी नहीं लगी और पैसे भी नहीं लौटाए। नरेन्द्र की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। 

CG NEWS : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को मारी ठोकर , मौके पर हुई मौत

CG NEWS : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को मारी ठोकर , मौके पर हुई मौत

जगदलपुर : जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम सोनारपाल के चपका मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को ठोकर मारने से शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार बस्तर निवासी शिक्षक राधेलाल ठाकुर 45 वर्ष की बाइक को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे शिक्षक दूर फेंका गया एवं वहीं पर उसकी मृत्यु हो गयी। 

 ट्रक चालक काफी नशे में था एवं बाइक को टक्कर मारने के बाद चपका मोड़ से घसीटते हुए सोनारपाल बाजार स्थल तक भगाकर ले आया जहां कुछ स्थानीय लोगों ने को घेर लिया। मृतक शिक्षक कुम्हली हाई स्कूल में प्राचार्य के पद पर थे। 

RAIPUR NEWS : फिल्मी अंदाज में स्ट्राबैरी बेचने वाले का अपहरण , मार पीट कर हत्या करने की दी धमकी

RAIPUR NEWS : फिल्मी अंदाज में स्ट्राबैरी बेचने वाले का अपहरण , मार पीट कर हत्या करने की दी धमकी

रायपुर : राजधानी रायपुर में फिल्मी अंदाज में स्ट्राबैरी बेचने वाले कारोबारी का अपहरण कर आरोपी उसे अपने साथ नवा रायपुर लेकर गए। वहां मारा-पीटा रुपए छीन लिए और दोबारा दुकान लगाने पर मर्डर करने की धमकी देते हुए उसे नवा रायपुर में घुमाने के बाद उसे सुनसान जगह पर छोड़ भाग गए। मामले में रायपुर की पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने ही इस अपहरण कांड की प्लानिंग की थी।

मामला शंकर नगर के भारत माता चौक इलाके का है। यहां नसीम नाम का व्यवसाय स्ट्राबेरी बेचने का काम करता है। कुछ दिन पहले इसे अमजद शेख नाम के युवक ने फोन कर धमकी दी थी, अमजद ने दावा किया था कि उसके पिता भी यहीं स्ट्राबेरी बेचने का काम करते हैं। अगर नसीम स्ट्राबेरी बेचेगा तो उसके पिता का धंधा ठप होगा।

अमजद ने नसीम को धमकी भी दी थी और शहर छोड़कर चले जाने को कहा था। नसीम ने इसकी बात नहीं मानी। कल भारत माता चौक के पास नसीम स्ट्राबेरी बेच रहा था तभी सफेद रंग की टाटा सफारी कार में चार लोग आए और अपने साथ जबरदस्ती नसीम को उठा ले गए। चारों बदमाश नसीम को नवा रायपुर लेकर गए नसीम के पास रखे 30 हजार रुपए आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट लूट लिए।

आरोपियों ने नसीम को धमकी देते हुए कहा कि अमजद के कहने के बावजूद स्ट्राबेरी यहां बेच रहे हो तुम्हारी हत्या कर देंगे। शहर छोड़कर चले जाओ। देर रात उन्होंने नसीम को छोड़ा और भाग गए इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। फौरन जांच टीम ने नवा रायपुर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

नसीम ने धमकियों के बारे में भी  बताया इसके बाद अमजद और उसके भाई अफजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने ही इस अपहरण कांड को अंजाम दिया था। अपहरण में दो और युवक शामिल थे, जिनका नाम पंकज सोनी और हिमांशु वासनिक है। अमजद और अफजल को गिरफ्तार कर लिया गया है इनके दो साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस को है। आरोपियों ने बताया कि इनकी दुकान के करीब स्ट्राबेरी बेचने की वजह से रास्ते से हटाने के मकसद से नसीम का अपहरण किया था। 

छत्तीसगढ़ : एक लाख का इनामी मिलिशिया कमाण्डर के साथ 4 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : एक लाख का इनामी मिलिशिया कमाण्डर के साथ 4 नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर : बस्तर जिले की पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर एक लाख का इनामी मिलिशिया कमाण्डर समेत चार नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार चारों नक्सलियों के खिलाफ पखनार चौकी में गोपनीय सैनिक की हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज थे, पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी। गिरफ्तार चारों नक्सलियों पर जान से मारने, आईईडी लगाने, धमकी मारपीट और हत्या की वारदातों में शामिल थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के तहत 30 जनवरी को डीएफ व डीआरजी की संयुक्त टीम के द्वारा चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है इन नक्सलियों में एक लाख का ईनामी जनमिलिशिया कमाण्डर जयराम उर्फ जिबो मड़कामी, जनमिलिशिया सदस्य हड़मा मड़कामी निवासी ग्राम नडेगार डोंगरीपारा थाना कटेकल्याण जनमिलिशिया सदस्य, बुधराम माड़वी निवासी ग्राम नडेनार डोंगरीपारा सीएनएम सदस्य, एवं जनमिलिशिया सदस्य भीमा उर्फ बिन्दु मड़कामी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार नक्सलियों विरूद्ध पखनार चौकी में हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।  

Bjp Protest : धान खरीदी की तिथि बढ़ाने और किसानों के अन्य मांगों को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन

Bjp Protest : धान खरीदी की तिथि बढ़ाने और किसानों के अन्य मांगों को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन

नगरी : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने कृषि उपज मंडी के समने धरना प्रदर्शन किया गया। धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए,रवि फसल के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए,बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि तत्काल दी जाए, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिए जाए,पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस का शीघ्र भुगतान किया जाए, नगरी में सोंढूर जलाशय से रवि फसल के लिए पानी दिया जावे।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य एवं आज के धरना प्रभारी राजेंद्र गोलछा,नगर पंचायत नगरी आराधना शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, नन्द यादव, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदीप जैन,राजशेखर नायर, विनोद गिरी,यतिन्द्र साहू, गुरू प्रसाद साहू,कार्तिक विश्वकर्मा, कमला बाई साहू, हेमलता साहू, चेलेश्वरी यादव, गज्जु शर्मा, दीनदयाल यादव, नरेंद्र नाग, बंशीलाल शोरी, दुर्गेश गंजीर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।