CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सीमेन्ट फैक्ट्री में घूसे 30 से 40 लोग,व्यासायी को दी जान से मारने की धमकी, जानिये क्या है पूरा मामला...

सीमेन्ट फैक्ट्री में घूसे 30 से 40 लोग,व्यासायी को दी जान से मारने की धमकी, जानिये क्या है पूरा मामला...

रायपुर : बिलासपुर में सीमेंट प्रोडक्ट पाइप फैक्टरी में 30-40 युवक घुस गए और व्यवसायी की जमीन पर कब्जा करने को लेकर जान से मारने की धमकी देने लगे। पूरी घटना ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज में भी दिख रही है। फिर भी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ सामान्य धारा के तहत कार्रवाई किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।


तोरवा के मेन रोड में रहने वाले हरीश उभरानी व्यवसायी हैं। उनकी सीमेंट प्रोडक्ट फैक्ट्री है। गुरुवार सुबह 11.30 बजे वे अपनी फैक्ट्री में थे। उसी समय दयालबंद में रहने वाला ऋषभ पनीकर अपने 30-40 साथियों को लेकर फैक्ट्री में घुस गया। आरोप है कि भीड़ के साथ वह जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जमीन को विवादित बनाने और उसे छोडऩे की धमकी देने लगे। जमीन खाली नहीं करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। फैक्ट्री के ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज में भी युवक घुसते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने ऋषभ पनीकर के खिलाफ गाली-गलौज करने का सामान्य मामला दर्ज कर किया है।


व्यवसायी हरीश ने इस पूरे मामले की शिकायत स्क्क पारुल माथुर से भी की है। जिसमें उन्होंने फैक्ट्री में जबरिया घुसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व गुंडा तत्वों से पुलिस संरक्षण दिलाने की मांग की है। कहा कि उनकी फैक्ट्री में युवकों की भीड़ आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। जाते-जाते उन्होंने यहां रहने नहीं देने और जान से मारने की धमकी दी है। ऐसी स्थिति में आरोपी युवक और साथ आए युवकों की भीड़ गंभीर वारदातों को अंजाम दे सकते हैं।
 

CG NEWS : देररात राजधानी सहित अन्य जिलों में हुई बारिश, ठंड बढ़ी

CG NEWS : देररात राजधानी सहित अन्य जिलों में हुई बारिश, ठंड बढ़ी

रायपुर : राजधानी रायपुर में देर रात बारिश हुई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदल गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक बार फि र से छत्तीसगढ़ में ठंड बढऩे वाली है। इन दिनों अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नम हवाएं आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके चलते आने वाले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। इसके साथ ही नम हवाओं के प्रभाव से ठंड भी बढ़ेगी।


बुधवार को राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। हालांकि देर शाम थोड़ी ठंडी हवाएं भी चली। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही 12 फ रवरी तक छत्तीसगढ़ के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इस साल पिछले साल की अपेक्षा ठंड ज्यादा पडऩे के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री भी  काफी ज्यादा रही।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उपर ऊपरी हवा चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते ही गुरुवार 10 फ रवरी को मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 12 फ रवरी तक चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है
 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेंगे स्कूल-मंत्री प्रेम साय सिंह

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेंगे स्कूल-मंत्री प्रेम साय सिंह

रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही स्कूल खुलेंगे। इसके लिए पहले विचार किया जाएगा। इनमें 4% से कम संक्रमण वाले जिलों में स्कूल खोल सकते है। हम विभाग स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। वहीं जल्द ही स्कूल खोले जाने पर फैसला लिया जाएगा।

Read Also:- कोरोना अपडेट 9 फरवरी : राजधानी रायपुर में नहीं थम रहा कोरोना से मौत का तांडव, आज प्रदेश में इतने नए मरीजों की हुई पहचान
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मंत्री ने कहा परीक्षाएं ऑफ़लाइन ही होंगी सभी स्कूल को केंद्र बनाया गया है। मंत्री ने कहा कि खतरे को देखते हुए छात्रों को अपने स्कूल में परीक्षा देने का आदेश जारी हुआ है। वहीं किसी छात्र को कोविड रहा तो उनके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।

 

रायपुर: स्कूल के सफाई कर्मचारी ने स्कूल में फांसी लगाकर की आत्महत्या,मचा हड़कंप

रायपुर: स्कूल के सफाई कर्मचारी ने स्कूल में फांसी लगाकर की आत्महत्या,मचा हड़कंप

राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में एक सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी के मुताबिक अभनपुर के ग्राम परसदा स्कूल में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने स्कूल के ही एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है । जिससे स्कूल में और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है
मृतक सफाई कर्मचारी का शव स्कूल में ही सुबह 10 बजे फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मृतक के भाई ने थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच में जुटी है।
वहीँ मृतक के भाई से पुलिस ने पूछताछ कर बताया कि मृतक परमानंद ध्रुव 40 वर्ष निवासी परसदा स्कूल में ही कार्यरत था जो अपनी बीमारी से परेशान था। भाई के अनुसार मृतक को शुगर, BP के अलावा लीवर में भी शिकायत थी, जिससे वो बहुत परेशान था, शायद इसी कारण उसने ये कदम उठाया होगा। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
 

रायपुर: चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने वाले,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर: चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने वाले,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर, रायपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र नगर थाने की पुलिस ने राजेंद्र नगर निवासी हनी असरानी 26 वर्ष चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करता था। नेशनल क्राइम ब्यूरो की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार किया ?है। उसके मोबाइल की पुलिस ने जांच की तो उममें आपत्तिजनक वीडियो मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने आइटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया है। गौरतलब है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की एनसीआरबी निगरानी करती है। रायपुर में अब तक इस अपराध में आधा दर्जन लोगों पर एनसीआरबी की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

 

यूपी के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र, सीएम बघेल ने कहा…

यूपी के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र, सीएम बघेल ने कहा…

रायपुर । यूपी में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना यूपी में भी लागू होगी। इसके साथ ही 2500 में धान की खरीदी, किसानो का कर्ज़ा माफ, बिजली बिलकुल आधा भी शामिल है। इस घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ख़ुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- ‘मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए आज जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र ‘यूपी का उन्नति विधान में’ छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र हुआ है और पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गोधन न्याय योजना लागू करने का संकल्प लिया है।’ 

2 वर्षों तक कोरोना मरीज़ों के बीच रहने के बाद भी नहीं हुए संक्रमित डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, जारी है अनवरत सेवा

2 वर्षों तक कोरोना मरीज़ों के बीच रहने के बाद भी नहीं हुए संक्रमित डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, जारी है अनवरत सेवा

रायपुर, कोरोना की शुरूआत से आज दिनांक तक संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने एक रिकार्ड कायम किया है। दरअसल वे आज तक कोरोना संक्रमित नहीं हुए है। बता दें कि राजधानी रायपुर के डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी कोरोना की पहली लहर से ही संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे है। उनके दो छोटे बच्चे हैं, इस बात का भी उन्हें कभी भय नहीं सताया। मरीजों का कहना है कि उनके पास इलाज कराने के लिए जाने से उनमें ?जीवन जीने की चाह बढ़ जाती है। इसका कारण उनका मरीजों के साथ अपनापन है।
उन्होंने अपनी होमियोपैथिक चिकित्सा के माध्यम से लगभग 20000 से अधिक कोरोना संक्रमितो का इलाज अपने पास बिठाकर किया। उन्हें छूकर उनसे बात करके दवाइयों के उपचार के साथ साथ मरीजो को मानसिक रूप से मज़बूत कर इस बीमारी से लडऩे का हौसला भी बढ़ाया। ऐसे कई मरीज़ थे कोरोना काल में जिनका ऑक्सीजन लेवल 60 ,65 तक गिर चुका था। वैसे लोग भी आज पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
इस विषय पर जब डॉ त्रिवेदी से चर्चा करने पर उन्होने मानसिक रूप से मज़बूत रहना बताया और एक फर्ज की तरह बिना डरे निरंतर मरीज़ों की सेवा एक सामान्य रूटीन की तरह करना बताया।

 

BIG NEWS : राजधानी रायपुर की फोम कंपनी में लगी भीषण आग....

BIG NEWS : राजधानी रायपुर की फोम कंपनी में लगी भीषण आग....

 रायपुर : राजधानी रायपुर से फोम कंपनी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

कचना इलाके के आदित्य फोम कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई. जहां इस घटना से लाखों का सामान जलकर खाक हो गये. आग लगने की वजह अभी अज्ञात है. खम्हारडीह थाना पुलिस सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची है.
 

घर में अकेली देख किशोरी से किया अश्लील हरकत

घर में अकेली देख किशोरी से किया अश्लील हरकत

दुर्ग : दुर्ग कोतवाली थाना अंर्तगत किशोरी को अकेली पाकर आरोपी यशवंत निर्मलकर उर्फ लल्लू घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड कर अश्लील हरकते करने लगा। जब किशोरी चिल्लाने लगी तो आरोपी घर निकला और फ रार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को बघेरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 452, 354, 8 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दुर्ग सीएसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि घटना 5 फरवरी सुबह की है। 15 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर थाना पहुंची। उसने बताया कि घर में अकेली थी।

परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोपी बघेरा इंदिरा नगर निवासी यशवंत निर्मलकर उर्फ लल्लू 20 वर्ष घर में घुस गया। उसका बांह पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया। इसके बाद गंदी नियत से अश्लील हरकते करने लगा। पीडि़ता जोर से चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। टीआई भूषण एक्का के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की पतासाजी की। आरोपी यशवंत को बघेरा से गिरफ्तार कर लिया है। 

बड़ी खबर : शराबी पिता ने अपने ही पुत्र की गला दबाकर की हत्या...

बड़ी खबर : शराबी पिता ने अपने ही पुत्र की गला दबाकर की हत्या...

जशपुर : जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। उसने अपने पिता को इसलिए मार दिया क्योंकि वह आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। इस बीच जब फि र से उसने झगड़ा किया तो बेटे ने गला दबाकर उसे मार डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी झारखंड भाग गया था। मगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को पुलिस को पता चला था कि केराकछार गोर्रापारा गांव में संदिग्ध हालत में रामप्रसाद पायलेट 42 वर्ष की लाश पड़ी हुई है। जबकि एक दिन पहले तक वह सही था। उसके पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।

पुलिस को जांच में पता चला कि रामप्रसाद शराब तो पीता ही था। इसके अलावा वो घर में झगड़ा भी करता था। इसलिए पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की थी। पुलिस को जांच में पता चला कि रामप्रसाद के व्यव्हार के चलते उसका बेटा नीरज पायलेट 21 वर्ष भी उसके साथ नहीं रहता है। नीरज अपनी मां को लेकर दूसरे घर में रहता है। रामप्रसाद अकेले ही घर पर रहता था। इस बीच पुलिस को पीएम रिपोर्ट भी मिल गई। जिसमें पुलिस को पता चला कि उसकी हत्या की गई है। रामप्रसाद को गला दबाकर मारा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच और तेज की तो पता चला कि घटना के दिन से उसके बेटा नीरज गायब है। इसी पर पुलिस को नीरज पर शक हुआ तो पुलिस ने नीरज की तलाश शुरू की। तलाश करने पर पुलिस को पता चला कि नीरज झारखंड के छतरपुर में है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।
 

CG NEWS : 5 किलो का आईईडी बरामद, बीडीएस ने किया निष्क्रय, पढ़िये पूरी खबर...

CG NEWS : 5 किलो का आईईडी बरामद, बीडीएस ने किया निष्क्रय, पढ़िये पूरी खबर...

कोंडागांव : जिले के नवीन थाना पुंगरपाल क्षेत्र अंर्तगत मटवाल मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुचाने के लिए लगाये गये 05 किलो का आईईडी पुलिस ने बरामद कर पुलिस और बीडीएस की टीम ने मौके पर आईईडी को निष्क्रय कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी बस्तर डिवीजन के एलओएस, आमदई एवं बारसूर एलओएस के नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुचाने के लिए एवं पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नियत से आईईडी लगाया था।

जिसकी सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी, जिसे निष्क्रय कर नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकामयाब किया गया। इसकी पुष्टि कोंड़ागांव के अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक भोजराज अग्रवाल ने किया है। 

CG NEWS : ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर 2 लाख 50 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS : ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर 2 लाख 50 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : तिल्दा स्थित नेहा ज्वेलर्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। दुकान की अलमारी में रखे ढाई लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फ रार हो गए हैं। हालांकि चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चारों का चेहरा भी साफ-साफ नजर आ रहा है। बरहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

CG NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

CG NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

कांकेर : जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पीवी निवासी देवाशीष राय पिता रोहित दास उम्र 26 वर्ष ने दोपहर करीब 01 बजे घर से निकला था जो शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

इस दौरान आज सुबह करीब 06 बजे सूचना मिला कि वह पेड़ पर फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मौके पर पंहुचकर कार्यवाही उपरांत मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है। 

CG NEWS : पेड़ से गिरकर युवक की हुई मौत

CG NEWS : पेड़ से गिरकर युवक की हुई मौत

कांकेर : बांदे थाना क्षेत्र ग्राम गट्टापल्ली निवासी राजूराम आंचला उम्र 35 वर्ष रस निकालने के लिए ताड़ी के पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह जमीन पर गिर गया जिसे परिजनों ने गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर कार्यवाही उपरांत शव परिजनों को सौप दिया है। 

एटीएम कार्ड व ओटीपी नंबर पूछकर करते थे ठगी, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

एटीएम कार्ड व ओटीपी नंबर पूछकर करते थे ठगी, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रायपुर : जिले में तीन अंतरराज्यीय ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये ठग एटीएम कार्ड व ओटीपी नंबर पूछ कर घटना को अंजाम देते थे। देश के कई राज्यों के लोगों से ठगी कर चुके है। पुलिस ने इन आरोपियों को झारखंड के धनबाद व बंगाल के आसनसोल से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 8 नग मोबाइल कई एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है। इन ठग के खिलाफ सीतापुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। 

CG NEWS : जोगीडीपा बांध में मिली लाश,जांच में जुटी पुलिस...

CG NEWS : जोगीडीपा बांध में मिली लाश,जांच में जुटी पुलिस...

रायपुर : फिंगेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा बांध में 09 फरवरी की तड़के एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मृतक की पहचान कर जांच में जुट गई है।

बता दें कि बुधवार तड़के जोगिडीपा बांध में ग्रामीणों ने एक अधेड़ युवक की लाश पानी मे तैरते देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने फिंगेश्वर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान बसंत साहू के रूप में की है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्रामीण बसंत साहू 08 फरवरी की रात घर से गायब था, जिसकी लाश 09 फरवरी की सुबह जोगीडीपा के बांध में तैरते मिली। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

CRIME NEWS : राजधानी रायपुर  के इस स्थान में महिला की मिली लाश, लोगों में मचा हड़कंप....

CRIME NEWS : राजधानी रायपुर के इस स्थान में महिला की मिली लाश, लोगों में मचा हड़कंप....

रायपुर : घटना राजधानी रायपुर से लगे मंदिर थाना क्षेत्र की जहाँ महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पालोद मोड़ के पास महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी है. जिस पर पुलिस पहुंची है. और लोगों से जाँच पड़ताल कर रही है.

वही मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भी सबकुछ स्पष्ट होगा। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है. और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
 

भीषण सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से 2 की  हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल...

भीषण सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से 2 की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल...

जांजगीर/चांपा : शिवरीनारायण क्षेत्र के देवरी मोड़ पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसा रात करीब 09 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे।

इसके बाद ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया, जबकि तीसरा दूर गिरने के कारण बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। मृतक युवकों में सागर यादव 19 वर्ष और रितेश खूंटे 18 वर्ष हैं। वहीं परमनाथ साहू 18 वर्ष घायल है। तीनों युवक देवरी के ही रहने वाले थे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बिलासपुर- शिवरीनारायण मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू किया। 

शर्मनाक घटना : फेसबुक पर दोस्ती कर शादी शुदा व्यक्ति ने किया किया युवती से दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : फेसबुक पर दोस्ती कर शादी शुदा व्यक्ति ने किया किया युवती से दुष्कर्म

रायपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक पहले से शादीशुदा था। उसने युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती की और उसके साथ प्यार करने का नाटक किया। उसकी असलियत सामने आने के बाद युवती ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी है।


मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर के वार्ड क्रमांक 4 पड़रिया रोड में रहने वाला धर्मेंद्र टंडन शादीशुदा है। उसने करीब साल भर पहले कॉलेज छात्रा 28 साल की युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती की। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। युवक अपनी शादी की बात छिपाकर उससे प्यार का इजहार किया। युवती भी उसकी बातों में आकर उससे प्यार करने लगी।

इस दौरान उससे शादी करने का वादा कर युवक ने एक साल पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। कॉलेज छात्रा को कुछ दिन पहले ही धर्मेंद्र के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। इसके बाद वह मानसिक तनाव में आ गई। युवक के धोखेबाजी से परेशान होकर इसकी जानकारी उसने परिजन को दी। मामला सामने आने पर परिजन से सलाह लेकर वह शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

RAIPUR NEWS : आपसी विवाद में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू

RAIPUR NEWS : आपसी विवाद में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू

रायपुर : राजधानी में चाकूबाजी की लगातार वारदातें हो रही है। एक एक शख्स को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से हमला किया है। खून से लथपथ युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज जारी है। मामला अश्वनी नगर इलाके की बताई जा रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक टिल्लू नामक युवक ने सुनील डड़सेना पर चाकू से जानलेवा हमला किया। आपसी विवाद के चलते आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं जान से मारने के लिए सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से कई हमले किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी मौके से फ रार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची आजाद चौक पुलिस ने घायल को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी टिल्लू की तलाशी शुरू कर दी है।
 

 शासकीय कार्यालयों की कार्य अवधि सबेरे  इतने बजे से शाम इतने बजे तक किया गया निर्धारित , यहाँ देखे

शासकीय कार्यालयों की कार्य अवधि सबेरे इतने बजे से शाम इतने बजे तक किया गया निर्धारित , यहाँ देखे

रायपुर : राज्य शासन के समान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु पूर्व में निर्धारित समय को परिवर्तित करते हुए कार्य अवधि सुबह 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय कार्यालयों हेतु माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए, सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित की गई है।


समान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी संभाग आयुक्तों तथा जिला कलेक्टरों को इस आशय का पत्र जारी किया गया है। पत्र में यह भी उल्लेखित किया गया है कि सभी कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी निर्धारित किया जाए कि सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में सुबह 10 बजे उपस्थित होकर शाम 5:30 बजे तक कार्य संपादित करेंगें। उक्त निर्देश का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा सकेगी।
 

CG राज्य सरकार ने कई जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यो का किया तबादला, देखिए आदेश

CG राज्य सरकार ने कई जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यो का किया तबादला, देखिए आदेश

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। इनमें से कई को जिला शिक्षा अधिकारी तो कुछ को संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
देखे आदेश:-


 

बड़ी खबर: आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों को रायपुर लाया जा रहा है,ग्रीन कॉरिडोर जैसा रास्ता क्लियर रखने के दिए निर्देश

बड़ी खबर: आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों को रायपुर लाया जा रहा है,ग्रीन कॉरिडोर जैसा रास्ता क्लियर रखने के दिए निर्देश

बीजापुर/रायपुर, आईईडी ब्लास्ट में डिप्टी कमांडेंट समेत चार जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है। जवानों को एयरपोर्ट से सीधे नारायणा अस्पताल ले जाया जाएगा। ग्रीन कॉरिडोर जैसा रास्ता क्लियर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बीजापुर जिले में आज नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने की वजह से चार जवान घायल हो गए है। दोपहर करीब 3 बजे जब जवानों की यह टीम जैसे ही मुरकी नार रोड पर पहुंची तभी अचानक सुरक्षाबल के चार जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आ गए। जिसकी वजह से 4 जवान घायल हो गए। इस घटना में सीआरपीएफ 153 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पलवान विश्वास, एएसआई सदाशिव यादव, हेड कांस्टेबल राजीव रंजन और कांस्टेबल ओमप्रकाश घायल हुए हैं।

 

छत्तीसगढ़ के उर्वरक मांग में केन्द्र ने कर दी इतने फीसद की कटौती

छत्तीसगढ़ के उर्वरक मांग में केन्द्र ने कर दी इतने फीसद की कटौती

रायपुर,छत्तीसगढ़ राज्य को चालू रबी सीजन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मांग के अनुसार रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति न करने के कारण प्रदेश में किसानों को रासायनिक खादों को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चालू रबी सीजन के लिए विभिन्न प्रकार के कुल 7 लाख 50 हजार मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की डिमांड भारत सरकार से की गई है, परंतु आज की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य को मात्र 3 लाख 20 हजार मेट्रिक टन उर्वरक ही मिला है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के रासायनिक उर्वरकों के डिमांड कोटे में 45 फीसद की कटौती भी केन्द्र सरकार ने कर दी है। 7 लाख 50 हजार मेट्रिक टन के विरूद्ध केन्द्र ने मात्र 4 लाख 11 हजार मेट्रिक टन उर्वरक प्रदाय किए जाने की स्वीकृति दी है। जिसके चलते राज्य में रासायनिक उर्वरकों की कमी की स्थिति निर्मित हो गई है। इसके बावजूद भी राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता के आधार पर सोसायटियों से खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक यूरिया 1,17,522 मेट्रिक टन प्राप्त हुआ है, जो राज्य की मांग का मात्र 34 प्रतिशत है। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य को मांग का डीएपी मात्र 28 प्रतिशत, पोटाश 53 प्रतिशत, एनपीके काम्प्लेक्स 43 प्रतिशत प्राप्त हुआ है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में इस साल रबी सीजन में 18 लाख 50 हजार हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की बुआर्इ्र का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 15 लाख 76 हजार हेक्टेयर में बोनी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारत सरकार को 7.50 लाख मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की मांग भेजी गई थी, जिसमें यूरिया 3.50 लाख मेट्रिक टन, डीएपी 2 लाख मेट्रिक टन, पोटाश 50 हजार मेट्रिक टन, एनपीके काम्प्लेक्स 75 हजार मेट्रिक टन एवं सुपर फास्फेट (राखड़) 75 हजार मेट्रिक टन है। जिसके विरूद्ध भारत सरकार द्वारा 4,11,000 मेट्रिक टन स्वीकृति दी गई, जो छत्तीसगढ़ राज्य की मांग का 55 प्रतिशत है। यह राज्य की मांग के अपेक्षा काफी कम है।
राज्य को चालू रबी सीजन के लिए सहकारिता क्षेत्र में मात्र 93,214 मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरक प्राप्त हुआ है, जो गत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त मात्रा 1,52,027 मेट्रिक टन से 39 प्रतिशत कम है। छत्तीसगढ़ को यूरिया मात्र 31,500 मेट्रिक टन प्राप्त है, जो गत वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत कम है। डीएपी 19,434 मेट्रिक टन प्राप्त हुआ हुआ है, जो गत वर्ष की तुलना में 68 प्रतिशत कम है। इस साल पोटाश मात्र 4,191 मेट्रिक टन मिला है, जो गत वर्ष की 15,847 मेट्रिक टन की तुलना में 74 प्रतिशत कम है। इसी तरह एनपीके की भी गत वर्ष की तुलना में कम आपूर्ति हुई है।

 

शराब पीने मांगा पैसा,नहीं देने पर युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने मांगा पैसा,नहीं देने पर युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

कुरूद, कुरूद शराब दुकान के पास एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया।जिसमें धमतरी टिकरापारा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने शराब पीने युवक से पैसा मांगा। नही देने पर टूट पड़े। इस मामले में पुलिस ने कुरुद के पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम करीब 4 बजे धमतरी टिकरापारा निवासी पेशे से ड्राइवर सुरेश पिता स्व अजय तिवारी 32 साल चर्रा रोड में संचालित कुरूद शराब दुकान आया था। जहां उत्तम के चखना दुकान के पास कुरूद चंडी पारा के युवक राजा कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे उम्र 23 वर्ष ने सुरेश से दारू पीने पैसा मांगा। जिस पर दोनों में विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गई। जिसे लेकर राजा के भाई किस्मत कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे उम्र 32 वर्ष और उसके साथी मिथुन बंजारे पिता हरिदास बंजारे उम्र 24 वर्ष चंडी पारा कुरूद, ज्वाला जोशी पिता उमाशंकर जोशी उम्र 19 वर्ष चंडी पारा कुरूद, हकीम खान पिता हनीफ खान उम्र 20 वर्ष इंदिरा नगर कुरूद ने चाकू सहित बैट,लाठी, डंडे से बेदम पिटाई कर दी। जिससे सुरेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस हरकत मे आई,जिला अस्पताल में घायल का बयान के बाद पांचो आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया। टीआई उमेंद्र टंडन ने बताया कि सभी के विरुद्ध प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 307,327, 294, 323, 506,147,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।