BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें सुनिश्चित - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें सुनिश्चित - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 प्रभारी सचिव बाढ़ प्रभावित जिलों का भ्रमण कर राहत कार्यों का करें निरीक्षण - मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा के दौरान दिए दिशानिर्देश

रायपुर, 28 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शीघ्र कम करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों व वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से हुई जनहानि और पशुहानि प्रभावित परिवारों को राहत राशि बिना विलंब के उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त आवासों के सुधार हेतु तिरपाल, बाँस-बल्ली और राहत राशि का वितरण प्राथमिकता से किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का भ्रमण करें और राहत कार्यों का सतत पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रभावित गाँवों से सड़क संपर्क बहाल करने, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत और बिजली आपूर्ति पुनर्स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की शीघ्र बहाली राहत कार्यों की सफलता की कुंजी है।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टरों से कहा कि यदि उन्हें शासन स्तर से अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता हो तो वे तुरंत प्रस्ताव भेजें, ताकि शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय लिया जा सके। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह ने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में भोजन, कपड़े और सूखा राशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि राहत शिविरों और प्रभावित गाँवों में स्वास्थ्य शिविर और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

बैठक के प्रारंभ में राजस्व सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्यमंत्री को बस्तर में बाढ़ की स्थिति और अब तक किए गए राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों को अतिरिक्त राशन का आबंटन भी कर दिया गया है और सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई जा रही है।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री श्री साय ने चारों जिलों के कलेक्टरों से सीधे संवाद कर उनके-अपने जिलों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टरों ने बताया कि अब अधिकांश बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी उतरने लगा है और स्थिति नियंत्रण में है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि वर्तमान में प्रशासन का पूरा ध्यान राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, बस्तर संभाग के आयुक्त श्री डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुन्दरराज उपस्थित थे।

CG : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

CG : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 कोंडागांव। जिले के जोबा के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी, इस घटना में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि बीती रात को कोंडागांव से वापस अपने घर जोबा जा रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीएम साय ने दक्षिण कोरियाई निवेशकों के समक्ष प्रदेश की अपार संभावनाओं को किया साझा

सीएम साय ने दक्षिण कोरियाई निवेशकों के समक्ष प्रदेश की अपार संभावनाओं को किया साझा

 रायपुर। सीएम साय ने दक्षिण कोरियाई निवेशकों के समक्ष प्रदेश की अपार संभावनाओं को साझा किया। सीएम साय ने एक्स में जानकारी दी कि आज छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में KITA के साथ मिलकर, दक्षिण कोरियाई निवेशकों के समक्ष प्रदेश की अपार संभावनाओं को साझा किया।

हमारी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024-30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और कुशल मानव संसाधन, छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश और साझेदारी के लिए आदर्श गंतव्य बनाते हैं। आगे उन्होंने बताया, भारतीय राजदूत से @IndiainROK में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

स्टील और खनिज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स व फूड प्रोसेसिंग तक हमने मजबूत द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

आयुष्मान के लंबित भुगतान के लिए 375 करोड़ जारी, क्लेम की बकाया राशि का भुगतान जल्द

आयुष्मान के लंबित भुगतान के लिए 375 करोड़ जारी, क्लेम की बकाया राशि का भुगतान जल्द

 रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपना एक बयान जारी कर कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत निजी अस्पतालों के लंबित क्लेम दावों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रावधानित राशि में से 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है.

उन्होंने बताया कि वित्त विभाग द्वारा राशि रिलीज होने के साथ ही निजी अस्पतालों को उनके बकाया दावों का भुगतान होना शुरू हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि शासन राज्य नागरिकों के हितों के प्रति सजग है और निजी अस्पतालों को राशि को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

राज्य शासन स्तर से अस्पतालों को भुगतान शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ही समस्त बकाया राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि प्रदेश के निजी अस्पताल संचालकों ने गत दिनों आयुष्मान योजना का भुगतान लंबित होने के चलते आगामी एक सितंबर से योजना के तहत इलाज नहीं करने की चेतावनी दी थी. इस चेतावनी के बाद कई अस्पातलों ने आयुष्मान योजना से इलाज भी बंद कर दिया था. इसे मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने गंभीर मुद्दा बताते हुए राज्य सरकार पर हमला शुरू कर दिया था.

750 करोड़ से ज्यादा बकाया

आईएमए के मुताबिक आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों का 750 करोड़ से ज्यादा का भुगतान बाकी है. पिछले 6 माह से इस योजना के तहत भुगतान नहीं होने पर आईएमए ने 1 सितंबर से इस योजना के तहत इलाज बंद करने की चेतावनी दी थी.

बहन के साथ दुष्कर्म, दो ममेरे भाइयों ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम, दृष्टिहीन पीड़िता जब गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा…

बहन के साथ दुष्कर्म, दो ममेरे भाइयों ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम, दृष्टिहीन पीड़िता जब गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां दो ममेरे भाईयों ने नेत्रहीन बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता जब गर्भवती हुई तब इसकी जानकारी परिजनों को लगी। पीड़िता की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

घटना सरगुजा थाना क्षेत्र के सीतापुर की है। 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता पिछले एक वर्ष से अपने मामा के यहां रह रही थी। इसी दौरान ममेरे भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पेट में जब तेज दर्द हुआ तो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेडिकल जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने शिकायत में ममेरे भाइयों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इधर, पीड़िता के परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, आरोपी भाई फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी भाई पिछले दो माह से फरार चल रहे है। पुलिस घटना के संबंध में पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे कोर्ट से जुड़े नोटिस और दस्तावेज…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे कोर्ट से जुड़े नोटिस और दस्तावेज…

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है. अब कोर्ट से जुड़े नोटिस और दस्तावेज अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे. इससे नोटिस और दस्तावेज की डिलीवरी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होने के साथ न्यायिक कार्रवाई में तेजी आएगी.

हाईकोर्ट का ताजा फैसला न्यायिक प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. इस फैसले के साथ ही अब अधिकारियों और पक्षकारों की बहानेबाजी नहीं चलेगी, अब देरी का हवाला नहीं दे पाएंगे. इसके साथ ही लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी.
बस्तर में बारिश का कहर,जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क,सेना के हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

बस्तर में बारिश का कहर,जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क,सेना के हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

 रायपुर – बस्तर संभाग में बीते 48 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। सड़कों पर पानी भर गया है, पुल बह गए हैं और नदियाँ उफान पर हैं। यहां के कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। पुल और सड़कें टूट चुकी हैं, वाही तेज बारिश के कारण जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है जहां स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर लगातार उड़ान भर रहे हैं और राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। वही मुख्यमंत्री ने भी अपनी विदेश यात्रा के बीच बस्तर के हालात पर चिंता जताई हैं।

 
जगदलपुर में दर्दनाक हादसा : बाढ़ के पानी में बही कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा : बाढ़ के पानी में बही कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

 जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एनएच 30 पर दरभा के पास एक दुखद हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. हादसा उस समय हुआ जब परिवार की स्विफ्ट डिजायर कार बाढ़ के पानी में बह गई. जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु का यह परिवार बस्तर घूमने आया था. कार में सवार ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन परिवार के चार सदस्य पानी के तेज बहाव में फंस गए.

एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि की है. एसडीआरएफ की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शांति और विकास की ओर अग्रसर बस्तर, 30 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

शांति और विकास की ओर अग्रसर बस्तर, 30 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां 81 लाख रुपए के 20 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने समर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने के पीछे प्रमुख कारणों में बस्तर में विकास कार्यों की तेज रफ्तार शामिल है। बता दें कि, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई नक्सली लंबे समय से पुलिस की नक्सल सूची में शामिल थे और कई बड़ी वारदातों में भी सक्रिय रहे हैं।

वहीं इस पर सीएम साय ने ट्वीट कर कहा कि,’आज बीजापुर में 81 लाख रुपए के 20 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आत्मसमर्पण हमारी सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का परिणाम है।

 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता है, उसी का परिणाम है कि लगातार माओवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं और बड़ी संख्या में वे हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं। बस्तर अंचल में नक्सलवाद कमजोर हो रहा है और बस्तर तेजी से शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। हमारी डबल इंजन की सरकार मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

CRIME : सुकमा में नक्सलियों का खूनी खेल – शिक्षादूत लक्ष्मण बारसे की धारदार हथियार से हत्या

CRIME : सुकमा में नक्सलियों का खूनी खेल – शिक्षादूत लक्ष्मण बारसे की धारदार हथियार से हत्या

 सुकमा। जगरगुंडा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिलगेर इलाके के मंडीमरका में नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय लक्ष्मण बारसे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बीजापुर जिले के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था और सिलगेर में शिक्षादूत के रूप में कार्यरत था।

“बेटर भारत फाउंडेशन” एवं “माँ फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

“बेटर भारत फाउंडेशन” एवं “माँ फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

रायपुर, 30 अगस्त 2025 –“बेटर भारत फाउंडेशन” एवं “माँ फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वावधान में दावरा विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की समग्र जांच सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी और स्वेच्छा से आए हुए दाताओं से रक्त संग्रह किया जाएगा, जो जीवन बचाने के महत्वपूर्ण कार्य में उपयोगी होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों एवं आम नागरिकों के सहभाग की अपेक्षा है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन से युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना प्रबल होती है और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान मिलता है।
छत्तीसगढ़ के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी बने आईपीएस, भारत सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी बने आईपीएस, भारत सरकार ने जारी किया आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 अगस्त 2025 को अधिसूचना जारी कर दी।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी दी थी। यह सूची चयन समिति की बैठक में 6 अगस्त 2025 को तैयार की गई थी। इस सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के सात अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नत किया गया है।

आईपीएस में पदोन्नत होने वाले अधिकारी

1. पंकज चंद्रा (जन्म : 21 जून 1972)
2. भावना पांडेय (जन्म : 11 नवम्बर 1974)
3. विमल कुमार बाईस (जन्म : 1 जुलाई 1968)
4. हरीश राठौर (जन्म : 6 जुलाई 1971)
5. वेदव्रत सिरमौर (जन्म : 22 फरवरी 1972)
6. राजश्री मिश्रा (जन्म : 19 जून 1970)
7. श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (जन्म : 8 जुलाई 1977)

CG New IPS : बता दें कि, गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। इस पदोन्नति से न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है बल्कि राज्य पुलिस सेवा के अन्य अधिकारियों में भी उत्साह का माहौल है।

CM Sai Visit South Korea: सीएम साय ने की ATCA के चेयरमैन से मुलाकात, दिया छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण

CM Sai Visit South Korea: सीएम साय ने की ATCA के चेयरमैन से मुलाकात, दिया छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण

 रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ने आज सियोल में निवेशक गोलमेज बैठकों में शामिल होकर सियोल इन्वेस्टर्स से मुलाकात की। साथ ही सियोल में ATCA (एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन) के चेयरमैन से विशेष मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर की है।एक्स में पोस्ट करते हुए सीएम साय ने लिखा कि, ‘सियोल में ATCA (एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन) के चेयरमैन ली जे जेंग और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात हुई। आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल के क्षेत्र की 60 से अधिक कंपनियों का यह बड़ा नेटवर्क है। मैंने उन्हें भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ आने और हमारी निवेशक-अनुकूल नीति के अंतर्गत निवेश, सहयोग के अवसरों पर चर्चा करने हेतु आमंत्रित किया।’

CM Sai Visit South Korea: ATCA ने छत्तीसगढ़ की कंपनियों के साथ B2B साझेदारी में रुचि दिखाई है। आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और एम्स जैसे संस्थानों की उपस्थिति से राज्य में विश्वस्तरीय प्रतिभा उपलब्ध है। साथ ही, हमारी ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा और मजबूत लॉजिस्टिक नेटवर्क छत्तीसगढ़ को ATCA के रिसर्च, डेवलपमेंट और भारत में विस्तार के लिए एक अनुकूल केंद्र बनाते हैं।

साले ने जीजा को मार डाला, पत्नी को लेने गया था ससुराल, तभी की जमकर पिटाई….

साले ने जीजा को मार डाला, पत्नी को लेने गया था ससुराल, तभी की जमकर पिटाई….

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पत्नी को लाने गये पति की ससुराल में हत्या कर दी गई। आरोपी साले ने घर आये जीजा से विवाद किया और फिर मारपीट करते हुये उसके पेट पर एक जोरदार लात मार दी। दर्द से कराहते हुये युवक अपने घर पहुंचा और फिर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, थाना सिटी कोतवाली के लोखंडी निवासी मृतक रामसाय राम दिनाक 16 अगस्त को पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला नाराज होकर अपने ग्राम लोखंडी के ही बस्ती बनडीपा स्थित मायके चली गई थी। 21 अगस्त की रात में रामसाय राम अपनी पत्नी को लेने उसके मायके बनडीपा लोखंडी गया था। रात करीब 11 बजे ससुराल से वापस अपने घर लौटा और परिजनों को बताया कि उसकी पत्नी के मायके में उसका साला सत्यम राम ने बहन को तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगा कहते हुए वाद विवाद किया। गुस्से में आरोपी साले ने रामसाय राम के पेट पर जोरदार लात मार दिया, जिससे उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। 22 अगस्त की शाम 4 बजे दर्द से कराहते युवक की मौत हो गई।

अंतड़ी फट जाने से मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पेट में लगी चोट के कारण अंतड़ी फट जाने से होना बताये। पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में हत्या के लिए आरोपी सत्यम राम उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध बी एन एस की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम राम को हिरासत में लिया गया। आरोपी सत्यम राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक जय सिंह मिर्रे, आरक्षक विनोद तिर्की व रामप्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में, हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार, फिर शादी… कुछ दिन बाद बोरे में मिली युवती की लाश, जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार, फिर शादी… कुछ दिन बाद बोरे में मिली युवती की लाश, जानें पूरा मामला

 बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ शिवनाथ नदी में एक नवविवाहिता महिला की लाश मिली है. महिला की लाश बारे में बंधी हुई मिली है.

मामला बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्राबंधा का है. सोमवार को बिलासपुर पुलिस को शिवनाथ नदी में बहती हुई नवविवाहिता युवती की लाश मिली थी. महिला की लाश बोर में बंधी हुई थी. महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. जिसके बाद से पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई थी.

वहीँ, महिला के हाथ में बनी टैटू से महिला की पहचान हो गयी है. मृतिका संगीता निषाद भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्राबंधा की रहने वाले थी. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसकी युवक से दोस्ती हुई थी. दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदली.

दोनों की हाल ही में शादी में हो गयी थी. संगीता 7 माह की गर्भवती थी. 18 अगस्त को लापता हो गयी थी. 20 अगस्त को भाटापारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी. वहीँ, कुछ ही दिनों बाद उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. वहीँ अब महिला की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है. जल्द ही इसका खुलासा हो जायेगा.

CG : भारी बारिश के चलते बस्तर संभाग मुख्यालय का अनेक गांवो से टूटा संपर्क, कई गांव डूबने की कगार पर

CG : भारी बारिश के चलते बस्तर संभाग मुख्यालय का अनेक गांवो से टूटा संपर्क, कई गांव डूबने की कगार पर

 बस्तर ।  बस्तर जिला में भारी बारिश के चलते बस्तर संभाग मुख्यालय से जुड़े अनेक गांव का संपर्क टूट गया है, आपको बता दें कि विगत 24 घंटों से लगातार हो रहे बारिश से नदी नाले का पानी उफान पर है, बस्तर संभाग के अनेक गांव बाढ़ से डूबने की कगार पर है, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अनेक गांवों में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों की स्थितियों का जायजा लिया।

बस्तर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई मुख्य सड़कें बाधित हो गई हैं। जिले के दरभा , बास्तानार, तोकापाल और लोहंडीगुड़ा का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। वहीं जगदलपुर में लालबाग और धरमपुरा सहित कई वार्डो के निचली बस्ती में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने ग्राम गढ़िया,परियागुड़ा पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।

CG : विधायक और पूर्व विधायक के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

CG : विधायक और पूर्व विधायक के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

 कोंडागांव / फरसगांव। तेज बारिश और जलजमाव के चलते NH-30 पर चित्रकूट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप के काफिले की तीन गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं। हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटला ढाबा के समीप हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था, जिससे वाहन तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठे और काफिले की तीन कारें एक-दूसरे से भिड़ गईं।

हालांकि राहत की बात यह रही कि विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार में सवार कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत विधायक गोयल स्वयं लेकर फरसगांव अस्पताल पहुंचे।

विधायक ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों को घायल कार्यकर्ता का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

ब्रेकिंग : निरीक्षकों समेत इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : निरीक्षकों समेत इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

 मुंगेली। मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तीन निरीक्षकों समेत 13 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए है। कार्तिकेश्वर जांगड़े को मुंगेली, प्रसाद सिन्हा को पथरिया और निरीक्षक रघुवीर चंद्रा को चिल्फी थाने का प्रभारी बनाया गया है।

नाबालिग से दुष्कर्म : नेत्रहीन बहन को दो ममेरे भाइयों ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा…!!

नाबालिग से दुष्कर्म : नेत्रहीन बहन को दो ममेरे भाइयों ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा…!!

 सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बचपन से नेत्रहीन नाबालिग लड़की को उसके दो ममेरे भाइयों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग के पेट मे दर्द और उभार आने लगा। अपनी नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ हुए अनाचार से आहत माता पिता ने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों युवक विगत तीन माह से गांव से फरार बताए जा रहे है।

यह पूरी अमानवीय घटना ग्राम बनेया की है। जहां अपने मामा के घर रहने वाली नेत्रहीन नाबालिग लड़की को उसके दो ममेरे भाइयों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। यह घटना सात आठ महीने पहले की है, जब नाबालिग लड़की घर मे अकेली थी। उसे घर मे अकेली पा पहले उसके सगे मामा के नाबालिग बेटे ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसके चचेरे मामा के बालिग लड़के ने उसके साथ अनाचार किया। विगत सात आठ माह से दोनों भाईयों के हवस की शिकार बनी नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ने लगी और उसके पेट मे दर्द होने लगा।

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

इस बात की खबर लड़की के माता पिता को लगी तो आकर उसे अपने साथ घर ले गए। जहां उन्होंने लड़की की बीमारी को टोना टोटका मानते हुए झाड़फूंक के जरिए उसका इलाज कराया। इलाज कराने के कुछ दिन वो लड़की को फिर उसके मामा के घर छोड़ गए। यहां आने के बाद नाबालिग फिर से अपने ममेरे भाइयों के हवस का शिकार बनने लगी। इस बीच उसकी तबियत फिर बिगड़ी और पेट मे दर्द होने के साथ उभार दिखने लगा। तब घरवालों को समझ मे आया कि, नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई है। घरवालों के पूछताछ के दौरान लड़की ने आवाज के आधार पर ममेरे भाइयों द्वारा अनाचार करने की बात बताई गई।

यह पूरी घटना सुनने के बाद लड़की के माता पिता उसे लेकर थाने पहुँचे और इस घटना की सूचना थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि, इस मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 5 (2) 5 (क) 6 (5) एवं बीएनएस की धारा 70(2)के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

ब्रेकिंग : प्रमोशन पोस्टिंग मामले में एक्शन,इतने शिक्षकों का प्रमोशन हुआ रद्द, देखिए आदेश….!!

ब्रेकिंग : प्रमोशन पोस्टिंग मामले में एक्शन,इतने शिक्षकों का प्रमोशन हुआ रद्द, देखिए आदेश….!!

 रायपुर। प्रमोशन के बाद पोस्टिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर बड़ा एक्शन हुआ है। संयुक्त संचालक ने कांकेर जिले के 94 प्रधान पाठकों का प्रमोशन निरस्त कर दिया है। इस मामले में जांच के आदेश दिये गये थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रमोशन रद्द करने का आदेश दिया गया है। आरोप है कि इन प्रधान पाठकों की पदस्थापना काउंसिलिंग नियम के खिलाफ किया गया है।

राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी : महिला शिक्षक दिनदहाड़े हुई उठाईगिरी की शिकार, ई-रिक्शा में लाखों रूपए के जेवर पार…..

राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी : महिला शिक्षक दिनदहाड़े हुई उठाईगिरी की शिकार, ई-रिक्शा में लाखों रूपए के जेवर पार…..

 रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला सामने आया हैं। सुकमा से अपनी बेटी से मिलने और इलाज के लिए रायपुर आई एक शिक्षिका के साथ लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात महिलाओं ने ई-रिक्शा और ऑटो में सफर के दौरान उनके सोने-चांदी के जेवरों से भरा डिब्बा पार कर लिया। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुकमा जिले के शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 02, सोडीपारा की निवासी और शासकीय हाईस्कूल मुतोण्डा में शिक्षिका हैं। वे इलाज के लिए रायपुर आई थीं। न्यूरोलॉजिस्ट के पास लालगंगा बिजनेस पार्क में इलाज कराने के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे वे ई-रिक्शा से कालीबाड़ी चौक पहुंचीं। वहां अपनी बेटी नताशा साहू के साथ वे ऑटो में सवार होकर गोलबाजार सामान खरीदने गईं। सामान खरीदने के बाद वे दोबारा कालीबाड़ी चौक लौटीं।

शाम करीब 3.45 बजे, कालीबाड़ी चौक से पचपेड़ी नाका जाने के लिए पीड़िता और उनकी बेटी एक अन्य ऑटो में सवार हुईं। इस दौरान तीन अन्य महिलाएं भी ऑटो में बैठीं। पचपेड़ी नाका पहुंचने पर, करीब 3.55 बजे, पीड़िता ने अपने हैंडबैग की जांच की तो पाया कि उसमें रखा जेवरों का डिब्बा गायब है। डिब्बे में 27.560 ग्राम वजनी सोने की चेन, 8.660 ग्राम का सोने का लॉकेट, और 6 ग्राम की सोने की बालियां थीं। सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी संभावना, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी संभावना, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर :- रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां तेज मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। वहीं हवा की रफ्तार 60-80 KMPH की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना है। लगातार बारिश से सरगुजा और बस्तर संभाग के नदी-नाले अभी भी उफान पर है। इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों के रेड, 17 जिलों के ऑरेंज और 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का मुख्य केंद्र उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में 190 और बस्तर जिले में 160 मिमी तक बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की एक्टिविटी में तेजी आएगी और अगले एक सप्ताह तक पूरे छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां तेज मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। वहीं हवा की रफ्तार 60-80 KMPH की संभावना है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलौदाबाजार, जशपुर, दुर्ग, जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज और यलो अलर्ट वाले जिले में हवा की रफ्तार 30 से 40 KM प्रति घंटे चलने हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट आगामी तीन घंटों के लिए जारी किया है।

इस सिस्टम से हो रही बारिश

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। वहीं एक द्रोणिका हरियाणा से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के केंद्र तक समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर तक बनी हुई है। मानसूनी रेखा बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग और उससे लगे जिले में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

 राज्य में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा होगी स्थापित: कृषि मूल्य शृंखला और रोजगार को मिलेगा नया आयाम

रायपुर, 26 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी को छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई तथा उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये परियोजनाएँ न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मज़बूत करेंगी बल्कि उच्च-तकनीकी विनिर्माण को भी प्रोत्साहित करेंगी और राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नए रोजगार अवसर सृजित करेंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण, सुगम प्रक्रिया और प्रत्येक स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आशा व्यक्त की कि एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड की प्रस्तावित खाद्य प्रसंस्करण इकाई से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि आधारित उद्योगों को नई मजबूती प्राप्त होगी। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा राज्य को उच्च-तकनीकी उत्पादन का नया केंद्र बनाएगी और युवाओं को आधुनिक उद्योगों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि ये निवेश परियोजनाएँ आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उद्योग और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समृद्धि, युवाओं का भविष्य और निवेशकों का विश्वास है, और इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

दिल दहला देने वाली घटना : बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां को उतारा मौत के घाट, शव के किया टुकड़े-टुकड़े, फिर लाश के पास बैठकर गाता रहा गाना…

दिल दहला देने वाली घटना : बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां को उतारा मौत के घाट, शव के किया टुकड़े-टुकड़े, फिर लाश के पास बैठकर गाता रहा गाना…

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह बेदरभद्रा बस्ती में एक युवक ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को कई टुकड़ों में काट दिया और फिर पास में ही बैठकर गाना गाता रहा। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पर काबू पाया और उसे हिरासत में लिया।

जानकरी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम जीत राम यादव है, वहीं उसकी मां का नाम गुल बाई था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपनी मां की हत्या के बाद जीत राम उसकी लाश के पास बैठा रहा और गाना गाने लगा। यह देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी हाथ में कुल्हाड़ी लेकर किसी को भी पास नहीं आने दे रहा था। वह जिस किसी को देखता, कुल्हाड़ी लहराने लगता, जिससे लोग पीछे हट जाते।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीत राम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार वालों ने बताया कि वह कुछ समय पहले केरल में काम करता था, तभी से उसकी मानसिक हालत बिगड़ने लगी थी। इसी वजह से घरवालों ने उसे दो दिन पहले ही कुनकुरी वापस बुला लिया था। घटना के समय घर में अन्य परिजन भी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई और बेहद विभत्स दृश्य देखा। आरोपी हत्या के बाद काफी आक्रामक हो गया था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि हत्या के बाद भी वह गाना गा रहा था।

एसपी ने बताया कि अभी आरोपी की मानसिक बीमारी, नशे की स्थिति और पारिवारिक विवाद इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर उससे पूछताछ और जांच की जा रही है।

CG – निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, PWD करेगा संपत्तियों की जांच, ACB ने मांगी रिपोर्ट…

CG – निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, PWD करेगा संपत्तियों की जांच, ACB ने मांगी रिपोर्ट…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल स्कैम और डीएमएफ घोटाले में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रायपुर के तुलसी गांव स्थित उनके आलीशान मकान, फार्म हाउस और दुकान की जांच अब लोक निर्माण विभाग PWD करेगा। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो ACB द्वारा पीडब्ल्यूडी से प्रतिवेदन मांगने पर की जा रही है।

जांच का दायरा

एसीबी ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद मुख्यालय ने रायपुर संभाग क्रमांक-2 को विस्तृत जांच करने का जिम्मा सौंपा है। टीम जल्द ही संपत्ति स्थल का निरीक्षण करेगी।

जांच में यह बिंदु शामिल रहेंगे

• फार्म हाउस और मकान का निर्माण कब हुआ।

• निर्माण में कुल कितना खर्च हुआ।

• भवन सामग्री और इंटीरियर की वर्तमान बाजार कीमत।

• दरवाजे, खिड़कियां, फॉल सीलिंग, प्लाई वर्क, पेंट, प्लंबर वर्क, बाउंड्री वाल और लॉन पर कितना व्यय।

• मॉड्यूलर किचन, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, नल–पाइप, शॉवर, बेसिन, बाथ टब, कपवर्ड, जुकोजी जैसी सुविधाओं पर खर्च का आकलन।

• ग्रिल्स, रेलिंग, वार्डरोब, झूमर, पंखे, एसी, कूलर, लाइट्स, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, होम थिएटर और सबमर्सिबल पंप जैसी सामग्री पर वास्तविक लागत।

• मकान यदि कृषि भूमि पर बना है तो क्या इसके लिए गांव के सरपंच से अनुमति ली गई थी।

जमीन और स्वामित्व की स्थिति

तुलसी गांव की कृषि भूमि पर निम्न खसरा नंबरों में भवन निर्माण किया गया है

• खसरा नंबर 398/1 रकबा 0.1410 हेक्टेयर

• खसरा नंबर 407/1 रकबा 0.0710 हेक्टेयर

• खसरा नंबर 407/2 और 407/3 रकबा 0.4100 हेक्टेयर

इन संपत्तियों का स्वामित्व अरुण कुमार साहू और लक्ष्मी साहू (निवासी पांडुका, छुरा, गरियाबंद) के नाम पर दर्ज है। जांच से पहले पीडब्ल्यूडी टीम पंचनामा तैयार करेगी और उसके बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया होगी।

ईडी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई का सिलसिला

रानू साहू को 22 जुलाई 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डीएमएफ और कोल स्कैम घोटाले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी की कार्रवाई पर आधारित होकर EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने भी एफआईआर दर्ज की थी।

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत

मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था, जहां से रानू साहू को 3 मार्च 2025 को जमानत मिली। कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ राहत दी है। आदेश के अनुसार, उन्हें आगामी निर्देश तक राज्य से बाहर ही रहना होगा। वे केवल ट्रायल कोर्ट या जांच एजेंसी द्वारा बुलाए जाने पर ही छत्तीसगढ़ आ सकती हैं।

ACB ने कसा शिकंजा

वर्तमान में मामले की जांच एसीबी कर रही है। एजेंसी ने पीडब्ल्यूडी से यह रिपोर्ट मंगवाकर मकान निर्माण और उसमें लगे आधुनिक साज-सज्जा पर खर्च का विस्तृत ब्यौरा हासिल करने की कवायद तेज कर दी है। माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट आगे की जांच और संभावित आरोपपत्र (चार्जशीट) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।