BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ट्रक की टक्कर से पिता और मासूम बेटी की मौत, बाइक के हुए दो टुकड़े, ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

ट्रक की टक्कर से पिता और मासूम बेटी की मौत, बाइक के हुए दो टुकड़े, ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

 बालोद। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए. यह घटना बालोद जिले के संजारी चौकी के अछोली गांव की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है

मृतक की पहचान सुरेश नेताम पिता स्वर्गीय कुंजीलाल, कुमारी नैना नेताम पिता सुरेश नेताम निवासी ग्राम कोड़ेकसा के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, सुरेश नेताम अपनी 10 साल की बेटी के साथ ससुराल जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया.

इस हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए. वहीं घटना स्थल पर ही पिता की मौत हो गई. वहीं पुत्री की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पर पहुंची. आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर घटना की जांच की जा रही है.

CG : नक्सिलयों की कायराना करतूत, शिक्षादूत को अपहरण कर उतारा मौत के घाट

CG : नक्सिलयों की कायराना करतूत, शिक्षादूत को अपहरण कर उतारा मौत के घाट

 बीजापुर. नक्सलियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शिक्षादूत लगातार उनके निशाने पर आ रहे हैं. शुक्रवार को नक्सलियों ने गंगालूर क्षेत्र में पदस्थ एक शिक्षादूत को अपहरण कर जंगल ले गए और उसकी हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक, नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती को नक्सलियों ने शुक्रवार शाम को स्कूल से लौटते समय अगवा कर लिया था.  देर रात अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई. मृतक मूल रूप से तोड़का गांव का निवासी था. 

27 अगस्त को सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की निर्मम हत्या कर दी थी. घटना सिलगेर इलाके के मंडीमरका में हुई, मृतक का नाम लक्ष्मण बारसे बताया गया. वह मूल रूप से बीजापुर के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था और लक्ष्मण सिलगेर में शिक्षादूत के रूप में कार्यरत था.

बता दें कि क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान नक्सलियों की यह दूसरी कायराना करतूत है. शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर ही एक 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी. बंद पड़े स्कूलों को पुनः खोलने के बाद से अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या हो चुकी है. लगातार नक्सलियों के खूनी खेल से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

आज से छह दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे मोहन भागवत, RSS के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर रहेगा फोकस

आज से छह दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे मोहन भागवत, RSS के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर रहेगा फोकस

 रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज से छह दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। भागवत 27 दिसंबर शुक्रवार को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरे में टोली बैठक, सांय और प्रातः शाखा में शामिल होंगे। इसके बाद डॉ. मोहन भागवत 1 जनवरी को दोपहर रायपुर से दिल्ली रवान होंगे।

शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर RSS का फोकस

बता दें अगले साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने वाले हैं। जिसको लेकर देशभर में आरएसएस इस शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान किस किस तरह के कार्यक्रम होंगे, इस पर मोहन भागवत लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान वे अलग-अलग सत्र में कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। शताब्दी वर्ष में आरएसएस का बड़ा फोकस पंच परिवर्तन पर है। इसके बारे में जानकारी देकर बताया जाएगा, क्या-क्या करना है।

स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा RSS

1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसके लिए देश के अलग-अलग प्रांतों में सरसंघचालक मोहन भागवत का प्रवास हो रहा है। इस प्रवास में संबंधित प्रांत में संगठनात्मक कार्यों पर वह चर्चा करते हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक विषयों व शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर वह संगठन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक

सरसंघचालक डॉ. भागवत अपने प्रवास के दौरान विषय आधारित विभिन्न बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करेंगे। सरसंघचालक की इन बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा होगी। संघ ने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र तक शाखा के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य रखा है। सरसंघचालक का प्रवास छत्तीसगढ़ में संघ कार्य को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

CM VISHNU DEO SAI विदेश प्रवास से पहुंचे दिल्ली, दोपहर में पहुंचेंगे रायपुर

CM VISHNU DEO SAI विदेश प्रवास से पहुंचे दिल्ली, दोपहर में पहुंचेंगे रायपुर

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 10 दिवसीय विदेश प्रवास के बाद विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये हैं। राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

ब्रेकिंग : इन NHM कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग : इन NHM कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे NHM कर्मचारी अगर काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसका आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी सीएमएचओ को जारी कर दिया है।

आदेश पत्र में कहा गया है कि आदेश के बाद भी अधिकांश जिलों में NHM अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जो लोकहित के विरुद्ध है और अनुचित है। कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर कर्मचारी को नोटिस जारी करें, जिसमें लिखा हो कि उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उनकी सेवा समाप्त की जाएगी। सभी सीएमएचओ को यह भी निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के कार्य नहीं वेतन नहीं के सिद्धांत पर इस माह का वेतन आहरित ना किया जाए।

प्रदेश में रासायनिक खाद की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को नैनो उर्वरक अपनाने के लिए किया जा रहा जागरूक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रदेश में रासायनिक खाद की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को नैनो उर्वरक अपनाने के लिए किया जा रहा जागरूक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को हर संभव रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं रासायनिक उर्वरक की लागत में कमी लाने तथा डीएपी खाद की आपूर्ति में कमी को ध्यान में रखते हुए नैनो उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए भारत सरकार द्वारा 14.62 लाख मीट्रिक टन विभिन्न रासायनिक खादों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के विरूद्ध सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में 15.64 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण कर लिया गया है। भंडारण के विरूद्ध किसानों को 13.19 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया गया है। समितियों एवं निजी क्षेत्रों में भी यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान भी उत्साह पूर्वक नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चालू खरीफ सीजन के लिए 25 अगस्त की स्थिति में 3 लाख 91 हजार 79 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 3 लाख 11 हजार 563 मीट्रिक टन इस तरह कुल 7 लाख 2 हजार 642 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है। भंडारण के विरूद्ध 6 लाख 38 हजार 599 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। इसमें 3 लाख 42 हजार 444 सहकारी क्षेत्र और 2 लाख 96 हजार 155 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र से वितरण शामिल है, जबकि पिछले खरीफ सीजन वर्ष 2024 में 6 लाख 17 हजार 798 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया था।

इसी तरह नैनो यूरिया का सहकारी क्षेत्र में 1 लाख 78 हजार 919 बॉटल (500 मि.ली.) एवं निजी क्षेत्र में 1 लाख 12 हजार 140 बॉटल इस तरह कुल 2 लाख 91 हजार 59 बॉटल भंडारण किया गया है। वहीं नैनो डीएपी का सहकारी क्षेत्र में 1 लाख 58 हजार 809 बॉटल तथा निजी क्षेत्र में 79 हजार 810 बॉटल इस तरह कुल 2 लाख 38 हजार 619 बॉटल भंडारण किया गया है। भंडारण के विरूद्ध नैनो यूरिया किसानों को 2 लाख 32 हजार 652 बॉटल और नैनो डीएपी 1 लाख 85 हजार 136 बॉटल (500 मि.ली.) वितरित किया जा चुका है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के किसानों को 2 लाख 32 हजार 652 बॉटल (500 मि.ली.) नैनो यूरिया का वितरण किया गया है जिससे 2 हजार 617 मीट्रिक टन परंपरागत यूरिया की आपूर्ति के बराबर प्रभाव पड़ा। वहीं 1 लाख 85 हजार 136 बॉटल (500 मि.ली.) नैनो डीएपी का वितरण किया गया जो 4 हजार 628 मीट्रिक टन परंपरागत डीएपी के बराबर है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नैनो उर्वरको का उपयोग परंपरागत उर्वरक भार को कम करने और आपूर्ति में संतुलन लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि नैनो यूरिया उपयोग से 80 से 90 प्रतिशत पोषक तत्व प्राप्त होता है इसके साथ ही लागत मंे भी कमी आती हैं वहीं साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होते है तथा प्रदूषण स्तर को घटाता है। नैनो यूरिया के उपयोग से परिवहन और भंडारण पर बचत होती है तथा पर्यावरण पर भी कम प्रभाव पड़ता है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की एक एकड़ फसल के लिए आवश्यक 50 किलोग्राम ठोस डीएपी खाद के स्थान पर केवल 25 किलोग्राम ठोस डीएपी तथा एक आधा लीटर नैनो डीएपी की बोतल पर्याप्त होती है। कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर कृषि चौपालों एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को डेमो दिखाए गए और विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नैनो उर्वरक से संबंधित पंपलेट, बैनर और पोस्टर सहकारी समितियों में प्रदर्शित किए गए हैं। कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारी द्वारा लगातार खेतों का भ्रमण कर रहे हैं और किसानों को नैनो उर्वरक के प्रयोग और इसके लाभों की जानकारी दे रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप किसान पूरे विश्वास के साथ अपनी धान की फसल में नैनो उर्वरक का उपयोग कर रहे हैं।

खेलों में भी हासिल करना है ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का दर्जा – अरुण साव…

खेलों में भी हासिल करना है ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का दर्जा – अरुण साव…

 रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में शामिल हुए। ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध आयोजनों के बीच उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के आह्वान पर खिलाड़ियों ने ‘हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ के जोरदार नारे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को गूंजा दिया।

राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में रायपुर प्रीमियर लीग के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी संभागीय मुख्यालयों में इसके आयोजन के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ऑडिटोरियम में मौजूद सभी लोगों को फिट रहने के लिए मैदान पर जाकर खेल खेलने और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। श्री साव और अन्य अतिथियों ने राज्य में खेल आयोजनों, खेल अलंकरण, युवा महोत्सव, खेल की सुविधाओं तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्री श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर श्री शशांक सिंह भी राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में पूरे मनोयोग से उतरें, पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलें। मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मान-सम्मान, करियर, नौकरी, धन सभी प्राप्त होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की नई तकनीकों और उपकरणों से अपडेट रहने तथा अपनी फिटनेस व खेल सुधारने के लिए इनका उपयोग करने को कहा। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भी पूरा देश ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहे, इसके लिए मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि खिलाड़ियों को जज्बे और जुनून से परिपूर्ण होना चाहिए। राज्य सरकार और केंद्र सरकार ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के माध्यम से खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्कूलों और छात्रावासों से समन्वय बनाकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें निचले स्तर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना है। श्री साव ने कहा कि फिट रहने के लिए हर व्यक्ति को रोज कम से कम एक घंटा कोई न कोई खेल खेलना चाहिए।

राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उतरने को कहा। खेलना, इनाम और पदक जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। श्री अग्रवाल ने बताया कि ‘फिट इंडिया’ मुहिम के तहत सभी सांसदों को खेलों का आयोजन करना है। वे इस आयोजन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दस हजार खिलाड़ियों को शामिल करने जा रहे हैं। इसके तहत 12 खेल होंगे। विकासखंड स्तर पर होने वाले इन आयोजनों में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले ‘सांसद खेल महोत्स’व का लोगो भी जारी किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हम सबको खेलने और फिट रहने के लिए प्रेरित करता है। उच्च स्तर पर खेलने के लिए बहुत मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। मैं उन माता-पिता को साधुवाद देता हूं जिन्होंने अपने बच्चों को खेल को करियर के रूप में चुनने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कई सत्रों का आयोजन किया गया है। लगातार तीन दिनों तक इसके तहत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप और खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

रायपुर नगर निगम में स्वच्छता के ब्रांड एम्बैसडर होंगे चार प्रसिद्ध खिलाड़ी

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में मौजूद चार प्रसिद्ध खिलाड़ियों को स्वच्छता के लिए रायपुर नगर निगम का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर जनसहभागिता बढ़ाएंगे। मंच पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्री श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर श्री शशांक सिंह ने उप मुख्यमंत्री श्री साव के अनुरोध पर ब्रांड एम्बैसडर बनने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस IAS को बनाया गया CGPSC की स्थायी अध्यक्ष….

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस IAS को बनाया गया CGPSC की स्थायी अध्यक्ष….

 रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया हैं बता दे रीता शांडिल्य 2002 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। रीता शांडिल्य कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पहले से ही दायित्व सम्हाल रही हैं। आज राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए पूर्व IAS रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के स्थायी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं।

 
रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं बनाने पर जारी किया गया नोटिस, 3623 भवन मालिकों की सुरक्षा निधि जब्त करने की चेतावनी

रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं बनाने पर जारी किया गया नोटिस, 3623 भवन मालिकों की सुरक्षा निधि जब्त करने की चेतावनी

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में गिरते भू-जल स्तर को रोकने और वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने कठोर कदम उठाया है। इसके तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण नहीं कराने वाले 3623 भवन मालिकों को निगम ने नोटिस जारी किया है।

भवन शाखा की ओर से इन सभी मालिकों को तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने को कहा गया है। यदि जवाब नहीं मिला तो भवन अनुमति के समय जमा की गई सुरक्षा निधि (एफडीआर) जब्त कर ली जाएगी। इतना ही नहीं, शासन के निर्देश के अनुसार प्रति 100 वर्ग मीटर पर 1000 रुपये का वार्षिक जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह जुर्माना तब तक वसूला जाएगा जब तक मालिक अपने भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कर उसका प्रमाण निगम को नहीं दे देते।

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि वर्षा जल संचय ही गिरते जल स्तर को संतुलित करने का सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने साफ कहा कि 2018 से 2022 तक जिन भवन मालिकों ने 1500 वर्ग फीट से अधिक जमीन पर निर्माण की अनुमति ली थी, उन्हें वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से करना होगा।

राज्य शासन ने पहले ही सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि 1500 वर्गफीट से अधिक भूखंडों पर भवन निर्माण की अनुमति तभी दी जाएगी जब मालिक 110 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से सुरक्षा निधि जमा करेंगे। यदि सिस्टम का निर्माण कर इसकी सूचना दी जाती है तो यह निधि वापस कर दी जाती है। लेकिन हजारों लोग इस नियम की अनदेखी कर चुके हैं।

 
तीज पर जिस पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना की, उसी ने रॉड से कर दी हत्या, वजह जान चौक जाएंगे आप!

तीज पर जिस पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना की, उसी ने रॉड से कर दी हत्या, वजह जान चौक जाएंगे आप!

 रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर के ग्राम टोकरो में एक पति ने अपनी पत्नी की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। आपकों बता दे कि पत्नी प्रियंका सेन अपने मायके तीज का त्यौहार मनाने गई हुई थी,अपने पति मुकेश सेन की लंबी आयु की कामना कर उसने तीज का व्रत रखा और निर्जला उपवास भी रखी, जिसे उसका पति तीज उपवास के दूसरे ही दिन लेने चले जाता है और पत्नी के मायके वालों को यह कहकर कि उसे उसके पिताजी घर से भगाना चाहते हैं घर से निकाल देंगे मुझे डर लग रहा है इसलिए प्रियंका को लेने आया हूँ हम दोनों साथ रहेंगे तो मेरे पिताजी कुछ नहीं कर पाएंगे। आरोपी पति के ऐसा कहने पर मृतिका के परिवार वाले उसे उसके साथ भेज देते हैं। उसके बाद मृतिका के परिजनों को सीधे उसके मौत की खबर मिलती है। आरोपी मुकेश सेन और उसकी पत्नी के शादी को हुवे 10 वर्ष हो गए थे उन दोनों के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि पति ने अपने पत्नी की हत्या कर दी।

पहले शारीरिक संबंध बनाए, फिर कर दी हत्या 

आरोपी पति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका थी, उसे शक था कि उसकी पत्नी उसके पीठ पीछे किसी और मर्द से मिलती थी उसके साथ उसके जिस्मानी संबंध थे, और इस बात को लेकर उन दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होते ही रहता था, घटना की रात पति के पुलिस को दिए बयान के आधार पर पहले पति पत्नी दोनों ने आपस में संबंध बनाए उसके बाद दोनों आपस में बाते करने लगे। उसी दौरान पति ने अपनी पत्नी को फिर से उसकी चरित्र को लेकर सवाल किया और अन्य लोगों के साथ उसके सम्बन्ध होने की बात कह कर उसके साथ विवाद करने लगा, विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहले से ही अपने कमरे में रखे लोहे की रॉड से अपने पत्नी की सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसे रात में ही आरोपी के परिजन और उसके पड़ोसी हॉस्पिटल पहुंचाए जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं मृतिका के परिजनों का कहना है कि आरोपी मुकेश सेन और उसका पूरा परिवार प्रियंका सेन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट के चलते प्रियंका दो बार अपने पति को छोड़कर मायके में आकर बैठ गई थी जिसे सामाजिक बैठक कर समझा बुझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था। मृतिका के परिजन अब आरोप लगा रहे हैं कि हत्या दहेज को लेकर हुई है और आरोपी अकेला नहीं बल्कि पूरा उसका परिवार है, सभी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं साथ ही आरोपी पति को फांसी की सजा देने की भी बात कर रहे हैं।

मृतिका प्रियंका सेन को ये कहा पता था कि वह जिस पति की लम्बी उम्र की कामना कर रही है वह पति ही उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच चुका है और इसी कारण वह उसे तीज उपवास के दूसरे दिन ही लेकर वापस घर आया।

CG : हड़ताल पर अड़े NHM कर्मचारी – सरकार ने दी सेवा समाप्ति की चेतावनी

CG : हड़ताल पर अड़े NHM कर्मचारी – सरकार ने दी सेवा समाप्ति की चेतावनी

 रायपुर। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम (NHM) कर्मचारियों पर अब गाज गिर सकती है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी जिलों के सीएमएचओ को सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगर कर्मचारी तत्काल काम पर नहीं लौटते तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

 सर्वे में देश के दूसरे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने सीएम साय, ऐतिहासिक उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी बधाई

सर्वे में देश के दूसरे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने सीएम साय, ऐतिहासिक उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी बधाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी, कर्मठ एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरते हुए देशभर में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी को बधाई देते हुए इस छत्तीसगढ़ के विकास युग का आरंभ कहा है। यह गौरवशाली क्षण न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, सतत परिवहन अधोसंरचना का निर्माण करना और रेलवे नेटवर्क को मज़बूत बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन दोनों कंपनियों के साथ साझेदारी से छत्तीसगढ़ की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और लॉजिस्टिक्स बैकबोन को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित कर कंपनी को प्रदेश में अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और सतत परिवहन अधोसंरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति 2024–30, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्होंने कहा—
“छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से न केवल स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को बल मिलेगा, बल्कि प्रदेश की जनता को बेहतर और आधुनिक परिवहन अवसंरचना भी उपलब्ध होगी। यह पहल भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण का उपहार देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।”

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इस निवेश से स्थानीय युवाओं के लिए व्यापक रोज़गार अवसर सृजित होंगे, राज्य में हरित तकनीकी कौशल का विकास होगा और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में सतत परिवहन नेटवर्क को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ModernTech Corp. का अनुभव और विशेषज्ञता छत्तीसगढ़ की ऊर्जा संक्रमण यात्रा को तेज़ करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर घटक निर्माण इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक उभरते हुए राष्ट्रीय हब के रूप में स्थापित होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ModernTech Corp. के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि “प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि निवेशक बिना किसी बाधा के अपने प्रोजेक्ट को शीघ्रता से क्रियान्वित कर सकें।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान UNECORAIL के सीईओ श्री डोंग पिल पार्क से मुलाकात की। यह कंपनी कोरिया की अग्रणी रेल मेंटेनेंस समाधान प्रदाता है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी हस्तांतरण और रेलवे अधोसंरचना विकास में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तेज़ी से बढ़ती औद्योगिक और लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे क्षेत्र में अत्याधुनिक समाधान बेहद अहम हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि UNECORAIL के अनुभव और विशेषज्ञता से राज्य में रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने, रखरखाव को बेहतर बनाने और लॉजिस्टिक्स बैकबोन को मजबूत करने में नई दिशा मिलेगी। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी बल्कि आम जनता को भी सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को नीति का केंद्रीय तत्व बना रही है। उन्होंने सभी निवेशकों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ के विकास भागीदार बनें और इस परिवर्तनकारी यात्रा में शामिल होकर राज्य को नए शिखरों पर पहुँचाएँ।

CG – बारिश का तांडव : 25 मकान ढहने से सैकड़ों लोग हुए बेघर, 100 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त…..

CG – बारिश का तांडव : 25 मकान ढहने से सैकड़ों लोग हुए बेघर, 100 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त…..

 बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र बस्तर में मानसूनी बारिश ने इस साल जमकर तबाही मचाई है। भारी बारिश ने सबसे ज्यादा अपना प्रकोप लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर पंचायत में दिखाया। प्रशासन से मिले आंकड़ों के मुताबिक लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर पंचायत में 25 मकान पूरी तरह से धराशाई हो गए और 100 से अधिक मकान भी क्षतिग्रस्त हुए है, 50 से अधिक मवेशी बाढ़ के पानी में बह गए और खेतों में भी खड़ी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या सैकड़ों में है। ऐसे में लोग कई दिनों से ना ही भरपेट भोजन कर पा रहे है और ना ही इनके घर में अनाज का एक दाना भी बचा है। बाढ़ उनका सब कुछ बहा ले गया। घरों में रखे कीमती सामान से लेकर पैसा, बर्तन, कपड़ा सब कुछ बह गया।

लौंहडीगुड़ा के राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के अनुसार प्रशासन के द्वारा नुकसान का किए गए आकलन में 100 से अधिक परिवार इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं वही 50 से अधिक मवेशी बह गए हैं, हालांकि लगातार आकलन किया जा रहा है, और सरकार से उचित मुआवजा मिल सके इसके लिए प्रशासन के द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है। वहीं बाढ़ प्रभावितों के लिए गांव के स्कूलों में राहत शिविर बनाया गया है, जहां उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है, इसके अलावा अलग-अलग सामाजिक संगठनों के द्वारा प्रभावित लोगों को कपड़े भी दिए जा रहे हैं।

CG : गणेशोत्सव पर अनोखी पहल, स्वच्छ पंडाल बनाने वाली समितियां होंगी सम्मानित

CG : गणेशोत्सव पर अनोखी पहल, स्वच्छ पंडाल बनाने वाली समितियां होंगी सम्मानित

 बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम ने इस बार गणेश उत्सव को खास बनाने के लिए स्वच्छता से जुड़ी एक अनोखी पहल की है। निगम ने सभी गणेशोत्सव समितियों और पंडाल आयोजकों को पत्र जारी कर साफ-सफाई बनाए रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया है। इस पहल के तहत जिन पंडालों में सबसे बेहतर स्वच्छता होगी और जहां लोग स्वच्छता के लिए प्रेरित होंगे, उन समितियों को न केवल पुरस्कृत किया जाएगा बल्कि ‘स्वच्छ पंडाल प्रशस्ति पत्र’ भी प्रदान किया जाएगा।

नगर निगम की यह पहल न केवल गणेशोत्सव को पर्यावरण हितैषी और स्वच्छ बनाने की दिशा में कारगर साबित होगी बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति नई सोच भी जगाएगी। निगम ने साफ कहा है कि पंडाल समितियां न केवल अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें बल्कि वहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता का महत्व समझाएं। इसके लिए समितियों को अलग से सफाई व्यवस्था करने और प्लास्टिक व गंदगी पर रोक लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।

निगम का मानना है कि गणेशोत्सव जैसे बड़े आयोजनों के जरिए अगर स्वच्छता का संदेश दिया जाए तो उसका प्रभाव समाज पर और गहरा होगा। यही वजह है कि इस बार स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता जैसी व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें सबसे स्वच्छ और प्रेरणादायक पंडाल को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। निगम की यह अनोखी पहल न केवल शहरवासियों को जागरूक करेगी बल्कि आने वाले आयोजनों के लिए एक आदर्श भी स्थापित करेगी।

Breaking : नक्सलियों ने आदवासी युवक का अपहरण कर धारदार हथियार से किया मर्डर

Breaking : नक्सलियों ने आदवासी युवक का अपहरण कर धारदार हथियार से किया मर्डर

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, नक्सलियों ने एक और आदिवासी युवक को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला बीजापुर थाना के मानकेलि का है, जहां नक्सलियों ने पहले मनकेली निवासी आदिवासी युवक सुदेश कोरसा का अपहरण किया उसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है लोग डरे सहमें हुए है।

लोकप्रियता के मामले में देश के दूसरे नम्बर के मुख्यमंत्री बने CM साय, इंडिया टुडे–MOTN सर्वे में 41.9% जनता का विश्वास

लोकप्रियता के मामले में देश के दूसरे नम्बर के मुख्यमंत्री बने CM साय, इंडिया टुडे–MOTN सर्वे में 41.9% जनता का विश्वास

 रायपुर।  इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) Survey में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज को लेकर जनता का भरोसा लगातार बढ़ता दिख रहा है। अगस्त 2025 के सर्वेक्षण में उनके गृह राज्य के 41.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने उनके कार्य को संतोषजनक बताया है, जो फरवरी 2025 के 39 प्रतिशत से बढ़कर दर्ज हुआ है। यानी महज़ छह महीनों में मुख्यमंत्री के प्रति जनता की संतुष्टि में 2.9 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। यह उपलब्धि बड़े राज्यों की श्रेणी में उन्हें दूसरे स्थान पर स्थापित करती है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर का व्यापक भ्रमण करते हुए आमजन की समस्याओं को सीधे सुना और शिकायत निवारण समाधान शिविरों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। इस पहल से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को जमीनी स्तर पर नई गति मिली। साथ ही निचले प्रशासनिक तंत्र की कमियाँ उजागर हुईं, जिन्हें तत्परता से दूर किया गया। मुख्यमंत्री की यह संवेदनशील और सक्रिय कार्यशैली जनता को निकटता से महसूस हुई, जिससे उनके प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय की टीम ने विभागों और जिला कलेक्टरों की कार्यप्रणाली की सतत मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन से फाइलों के निराकरण में गति आई, वहीं भ्रष्टाचार पर प्रहार और प्रशासनिक सुधारों ने शासन की कार्यक्षमता को नई ऊर्जा दी। केंद्र सरकार की मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों का पूरा होना, विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन और कृषक उन्नति योजना जैसे कार्यक्रमों ने गरीबों, महिलाओं और किसानों के बीच भरोसे और संतोष की भावना को और गहरा किया। भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, युवाओं के लिए रोजगार सृजन तथा निवेश और व्यापार-व्यवसाय के नए अवसरों ने प्रदेश में नई आशा और उत्साह का संचार किया।

मुख्यमंत्री साय की सरल, सौम्य और ईमानदार छवि, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें जनता के बीच अलग पहचान दिलाई है। विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सुधारों ने शासन के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत किया है और उन्हें ‘बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री’ के रूप में स्थापित किया है।

सर्वेक्षण के परिणाम यह संकेत देते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएँ और कार्यक्रम जनता तक सही तरीके से पहुँच रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण, किसानों को राहत पहुँचाने वाली कृषि योजनाएँ, युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम तथा गरीब परिवारों के लिए संचालित कल्याणकारी उपायों ने जनता की संतुष्टि को मज़बूती प्रदान की है।

इसी अवधि में मुख्यमंत्री का जापान और दक्षिण कोरिया का निवेशक दौरा भी महत्वपूर्ण साबित हुआ है। वहां आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से हुई सार्थक चर्चाओं ने प्रदेश को वैश्विक निवेश के नक्शे पर अग्रणी स्थान दिलाने की नींव रखी है। खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक सहयोग की दिशा में हुए समझौते जनता के भविष्य में विश्वास और आशा को और मजबूत करते हैं।

बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में भी सरकार ने निर्णायक कदम उठाए हैं। सड़कों, पुलों, सिंचाई और बिजली की परियोजनाओं को गति देने के साथ ही रेलवे और उद्योग आधारित ढाँचागत विकास को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री स्वयं जिलों का नियमित भ्रमण कर स्थानीय जरूरतों और चुनौतियों को समझते हैं और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हैं। इससे आम नागरिकों को सीधे शासन से जुड़ाव का अनुभव हो रहा है।

रजत जयंती वर्ष में आयोजित रजत जयंती महोत्सव, तीजा-पोरा महोत्सव और स्वच्छता संगम जैसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों में मुख्यमंत्री की सक्रिय भागीदारी ने जनता के साथ भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा किया है। इन आयोजनों ने यह संदेश दिया है कि सरकार केवल नीतियों और योजनाओं तक सीमित नहीं है बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को भी समान महत्त्व देती है।

 में दर्ज आंकड़े यह भी स्पष्ट करते हैं कि छत्तीसगढ़ के लोग मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व को विकास और स्थिरता की गारंटी मान रहे हैं। 41.9 प्रतिशत संतुष्टि दर का अर्थ है कि हर दो में से एक नागरिक राज्य सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। बड़े राज्यों में दूसरा स्थान इस बात की पुष्टि करता है कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय पटल पर एक मजबूत और उभरते हुए राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने राज्य के किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

उल्लखेनीय है कि जनता के विश्वास और सर्वेक्षण के नतीजे छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संकेत करते हैं। यह परिणाम न केवल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की पुष्टि है बल्कि पूरे प्रदेश के लिए आशा और प्रेरणा का संदेश भी है। छत्तीसगढ़ आज आत्मविश्वास और नए संकल्पों के साथ विकास के मार्ग पर अग्रसर है और जनता का यह समर्थन उस यात्रा को और अधिक मजबूत बना रहा है।

CG – MBBS के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

CG – MBBS के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र को उसके रूममेट ने फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने तत्काल अन्य छात्रों को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम ज्ञानेंद्र मिश्रा है और वह कानपुर से हाल ही में जगदलपुर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने आया था और MBBS प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक छात्र कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था। लेकिन अचानक ज्ञानेंद्र ने फंदे पर लटकर कर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन MBBS छात्र ने आखिर आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है।

छात्र ने पढ़ाई के दबाव में आकर सुसाइड किया या किसी निजी कारण से यह कदम उठाया, फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। छात्र के मोबाइल फोन, नोटबुक खंगालकर पुलिस आत्महत्या के कारण को जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी, जानिए अपने इलाके का हाल?

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी, जानिए अपने इलाके का हाल?

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त है, कई नदी नालें उफान पर है। बस्तर और सुकमा में बाढ़ जैसे हालात है। कई गांवों में सड़क संपर्क टूट गया है, निचले इलाकों में पानी भर चुका है। वहीं मौसम विभाग ने 29 और 30 अगस्त के लिए पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update : इन जिलों में अलर्ट जारी

राजधानी रायपुर में बीते कल से बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफ़ान चलने की संभावना भी जताई है।

विकास के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन की सरकार : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

विकास के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन की सरकार : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

 रायपुर: केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज रतनपुर नगर पालिका में 4 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें एक करोड़ 67 लाख 70 हजार रुपए की लागत से नगर पालिका के नवीन कार्यालय का भूमिपूजन, 30 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर निर्माण एवं 48 लाख 66 हजार रुपए की लागत से आश्रय स्थल का लोकार्पण शामिल हैं।

अटल जी के आशीर्वाद से तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

रतनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत एक करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 76 कार्य स्वीकृत हुए हैं। दोनों अतिथियों ने इनमें से 5-5 हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र और पूर्ण हो चुके आवास के लिए आवास की चाबी सौंपी। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी भी शामिल हुए।

अटल जी के आशीर्वाद से तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि आज हमने अटल परिसर का लोकार्पण किया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल जी का व्यक्तित्व सबसे ऊंचा है। उन्हें विपक्ष के लोग भी सम्मान देते थे। गांव में विकास की क्रांति लाने में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने किसानों को साहूकारों के चंगुल से छुटकारा दिलाया। किसान क्रेडिट योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई। श्री साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से सभी को फायदा हुआ है। रतनपुर को तालाबों की नगरी कहा जाता है। तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए हम कार्य कर रहे हैं। रतनपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

अटल जी के आशीर्वाद से तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी और आदिशक्ति मां महामाया धाम में हमने आज अटल परिसर का लोकार्पण किया है। हमारी सरकार सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर बना रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं।

अटल जी के आशीर्वाद से तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

आज यदि छत्तीसगढ़ विकास की ओर बढ़ रहा है तो अटल जी के कारण ही बढ़ रहा है। उन्होंने गांवों, गरीबों और किसानों की तरक्की के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। श्री साव ने रतनपुर में विकास कार्याें के लिए 4 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने नगर पालिका के पदाधिकारियों और अधिकारियों से कहा कि आप लोग तुरंत प्रस्ताव बनाकर भेजिए। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा तत्काल इन प्रस्तावों को मंजूर कर राशि जारी की जाएगी।

अटल जी के आशीर्वाद से तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि इस वर्ष को हमने अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रतनपुर में हमने भीषण पेयजल के संकट को दूर किया है। हमारी सरकार बनने के बाद यहां लगातार विकास के काम हो रहे हैं। यहां लगभग 2900 आवास स्वीकृत हुए हैं जिनमें से 2296 आवास पूर्ण हो चुके हैं। रतनपुर के वैभव के अनुरूप ही इसे संवारने के लिए हमने वृहद कार्ययोजना बनाई है। कार्यक्रम में उन्होंने रतनपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और किताब का भी विमोचन किया।

अटल जी के आशीर्वाद से तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

लोकार्पण+भूमिपूजन कार्यक्रम को बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती बीनू निराला, कोटा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, सीएमओ श्री के.के. पटेल, श्री रामदेव कुमावत, श्री दीपक सिंह और श्री मोहित जायसवाल सहित पार्षदगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच….

सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच….

 रायपुर: देश के सामाजिक सुरक्षा ढाँचे को और सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए SPREE 2025 योजना (Scheme for Promotion of Registration of Employers and Employees) की शुरुआत की है। यह विशेष पंजीकरण अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत नियोक्ताओं और श्रमिकों को ईएसआई (Employees’ State Insurance) योजना से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल को श्रमिक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा, “हमारी सरकार सभी श्रमिकों के लिए उदार और व्यापक सामाजिक सुरक्षा जाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस योजना का उद्देश्य लाखों असंगठित, अस्थायी और ठेका श्रमिकों को ईएसआई दायरे में लाना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, मातृत्व सहायता, आर्थिक सुरक्षा और अन्य सामाजिक लाभों का लाभ मिल सके। नियोक्ताओं के लिए भी कई राहतें दी गई हैंकृ पिछले बकाया अंशदान पर कोई पेनल्टी या मांग नहीं होगी, पुराने मामलों में निरीक्षण नहीं होगा और पंजीकरण उसी तारीख़ से मान्य होगा जो नियोक्ता घोषित करेगा।

अभियान का विशेष जोर छत्तीसगढ़ पर है, जहाँ ईएसआईसी (ESIC) अपने क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग के माध्यम से जागरूकता अभियान, हेल्प डेस्क और संगोष्ठियों का आयोजन कर रहा है। 10 या अधिक कर्मचारियों वाले वे नियोक्ता, जो अब तक ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत नहीं हुए हैं या जिन्होंने सभी पात्र कर्मचारियों को शामिल नहीं किया है, वे ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल या एमसीए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इसके साथ ही, सरकार ने अमनेस्टी स्कीम 2025 को भी मंजूरी दी है, जो 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके तहत नियोक्ताओं को ईएसआई अधिनियम से संबंधित विवादों और लंबित मुकदमों का निपटारा करने का एकमुश्त अवसर मिलेगा। ईएसआईसी ने प्रदेश के उद्योगों, एमएसएमई, सेवा क्षेत्र की इकाइयों और व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाएँ। पंजीकरण के लिए नियोक्ता वेबसाइट www-esic-gov-in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं।

 
CG : बिजली का लगेगा झटका, अब इतने यूनिट तक ही मिलेगी छूट, जानें डिटेल…..

CG : बिजली का लगेगा झटका, अब इतने यूनिट तक ही मिलेगी छूट, जानें डिटेल…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर में बड़ा झटका लगने वाला है। बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रहवासियों को बीते 6 साल 5 माह से बिजली उपभोक्ताओं को चार सौ यूनिट तक की खपत पर सीधे पचास प्रतिशत की छूट मिल रही थी। इसलिए उनका बिल आधा आता था। अब सरकार ने एक अगस्त से छूट को समाप्त कर दिया है, जिसका असर सितबंर में हाथ में आने वाले बिजली बिल में दिखेगा। उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 558 से 1223 रुपए अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

राज्य सरकार द्वारा 1 मार्च 2019 से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400 यूनिट तक बिजली की खपत करने पर सीधे 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। इस छूट का लाभ कम यूनिट से अधिक यूनिट तक खपत करने वाले सभी उपभोक्ताओं को मिलता था। इसमें चार सौ यूनिट से अधिक खपत करने वालों को भी चार सौ यूनिट तक आधी छूट मिलती थी।

वहीं चार सौ यूनिट से अधिक की खपत की बिलिंग पूरे दर से की जाती थी। इस छूट के बाद उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में 558 रुपए से 1223 रुपए तक की छूट मिलती थी। जिससे उनको काफी राहत मिल रही थी। यह छूट अगले माह से समाप्त हो रही है।

प्रदेश सरकार ने एक अगस्त से बिजली बिल हॉफ योजना को बंद करने का निर्णय लिया है। घरेलू उपभोक्ताओं को उसका लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए अगस्त पेड सितंबर के बिजली बिल में लोगों को पहले मिलने वाले बिजली बिल का दोगुना बिल मिलेगा। जो उनका मासिक बजट बिगाड़ने वाला होगा।

CG : भीख मांगने वाली महिला के घर ढाई लाख की चोरी, तीज मनाने गई थी तभी चोर ने किया हाथ साफ

CG : भीख मांगने वाली महिला के घर ढाई लाख की चोरी, तीज मनाने गई थी तभी चोर ने किया हाथ साफ

 बालोद। जिले के नाहंदा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपये की चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला तीज पर्व मनाने के लिए घर से बाहर गई थी। अज्ञात चोर ने सूने मकान का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। देवरी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहंदा गांव की निवासी अमृत वैष्णव, जो भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती हैं, ने बताया कि उनके पास कोई संतान नहीं है। वे गांव-गांव जाकर भीख मांगती हैं और इस तरह अपनी आजीविका चलाती हैं। 29 जुलाई 2024 को उन्होंने अपने आवास का एक हिस्सा गांव के जितेंद्र पटेल को 2 लाख 50 हजार रुपये में बेचा था। इसके अलावा, भीख से जुटाए 4 हजार रुपये भी उनके पास थे। ये पूरी रकम उन्होंने अपने घर में एक पेटी के अंदर स्टील के डिब्बे में रखी थी, जिसे दो तालों से सुरक्षित किया गया था।

महिला ने बताया कि 25 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 3 बजे वे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर तीज पर्व मनाने के लिए पीपरखार गांव में होम गिरी महराज के घर गई थीं। 27 अगस्त की शाम 4 बजे जब वे वापस लौटीं, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर पेटी के दोनों ताले कुंडे सहित उखड़े हुए मिले और उसमें रखे 2 लाख 50 हजार रुपये और थैले में रखे 4 हजार रुपये गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही अमृत वैष्णव ने आसपास के लोगों और ग्राम कोटवार को सूचित किया। इसके बाद उन्होंने देवरी थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है।

बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें सुनिश्चित - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें सुनिश्चित - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 प्रभारी सचिव बाढ़ प्रभावित जिलों का भ्रमण कर राहत कार्यों का करें निरीक्षण - मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा के दौरान दिए दिशानिर्देश

रायपुर, 28 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शीघ्र कम करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों व वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से हुई जनहानि और पशुहानि प्रभावित परिवारों को राहत राशि बिना विलंब के उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त आवासों के सुधार हेतु तिरपाल, बाँस-बल्ली और राहत राशि का वितरण प्राथमिकता से किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का भ्रमण करें और राहत कार्यों का सतत पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रभावित गाँवों से सड़क संपर्क बहाल करने, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत और बिजली आपूर्ति पुनर्स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की शीघ्र बहाली राहत कार्यों की सफलता की कुंजी है।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टरों से कहा कि यदि उन्हें शासन स्तर से अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता हो तो वे तुरंत प्रस्ताव भेजें, ताकि शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय लिया जा सके। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह ने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में भोजन, कपड़े और सूखा राशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि राहत शिविरों और प्रभावित गाँवों में स्वास्थ्य शिविर और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

बैठक के प्रारंभ में राजस्व सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्यमंत्री को बस्तर में बाढ़ की स्थिति और अब तक किए गए राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों को अतिरिक्त राशन का आबंटन भी कर दिया गया है और सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई जा रही है।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री श्री साय ने चारों जिलों के कलेक्टरों से सीधे संवाद कर उनके-अपने जिलों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टरों ने बताया कि अब अधिकांश बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी उतरने लगा है और स्थिति नियंत्रण में है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि वर्तमान में प्रशासन का पूरा ध्यान राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, बस्तर संभाग के आयुक्त श्री डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुन्दरराज उपस्थित थे।

CG : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

CG : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 कोंडागांव। जिले के जोबा के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी, इस घटना में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि बीती रात को कोंडागांव से वापस अपने घर जोबा जा रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।