BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बीजेपी की बड़ी संगठनात्मक बैठक शुरू,बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी ले रहे बैठक

बीजेपी की बड़ी संगठनात्मक बैठक शुरू,बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी ले रहे बैठक

 रायपुर – भारतीय जनता पार्टी की आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यशाला आयोजित किया गया हैं इस बड़ी बैठक में बीजेपी के नए पदाधिकारी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक में कैसे और मजबूती आये और संगठन की क्या रणनीति होगी तमाम चीजों पर जानकारी दिया जा रहा हैं इस बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद।

पुष्पा फिल्म के तर्ज पर 50 लाख के गांजा तस्करी करते दो अंतरराज्यीय आरोपी गिफ्तार,ट्रक में बनाया था अनोखा जुगाड़

पुष्पा फिल्म के तर्ज पर 50 लाख के गांजा तस्करी करते दो अंतरराज्यीय आरोपी गिफ्तार,ट्रक में बनाया था अनोखा जुगाड़

 रायपुर– प्रदेश में लगातार नशे के फिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं और नशे के काला कारोबार करने वाले लोगो पर भी पुलिस कार्यवाही तो कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश में नशे सामान की सप्लाई नहीं रुक रहा हैं। नशे के काला कारोबार करने वाले लोग नशे के सामान को सप्लाई करने के लिए एक से बड़ कर एक नयाब तरीका निकाल ले रहे हैं। ताजा मामला कवर्धा जिले से आया हैं जहा गांजा का बड़ा खेप कवर्धा पुलिस ने पकड़ा है और 2 अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं बताया जा रहा हैं गांजा को उड़िसा से दिल्ली लेकर जा रहे थे इस बिच पुलिस ने धार दबोचा किसी को शक न हो इसके लिए पुष्पा फिल्म जैसे फिल्मी अंदाज में ट्रक में खुफिया चैम्बर बनाकर तस्करी किया जा रहा था वही मुखबिर की सूचना में नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ा, जब्त गांज लगभग दो क्विंटल से अधिक बतया जा रहा हैं जब्त गांजा की बाजार कीमत लगभग 50 लाख रूपए आंकी गई हैं फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

 
वर्क फ्रॉम होम से पैसे कमाने झांसा :  गृहिणी ने तीन दिन में गंवाएं 11 लाख रुपए

वर्क फ्रॉम होम से पैसे कमाने झांसा : गृहिणी ने तीन दिन में गंवाएं 11 लाख रुपए

 रायपुर। कम रकम लगाकर अधिक पैसे कमाने के झांसे में आकर गृहिणी ने तीन दिन में 11.18 लाख रुपए गंवा दिए। एक महिला और उसके अन्य साथियों ने मिलकर यह आनलाइन ठगी की है।बसंत विहार कालोनी गोंदवारा निवासी कनु अग्रवाल ने  खमतराई थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। कनु ने पुलिस को बताया कि साढ़े तीन महीने पहले 14 मई की रात 9.30 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक काल आया। संगीता देवी नाम की कॉलर ने कनु से पहले इधर उधर की बात की। फिर संगीता ने कुछ रूपयों के निवेश कर वर्क फ्रॉम होम से अधिक मुनाफा कमाने का ऑफर दिया।

झांसे में आकर कनु ने पहले दिन कुछ हजार रुपए , संगीता और उसके साथियों के बताए खाते में ट्रांसफर किए। इस पर उन लोगों ने उसे कुछ प्रॉफिट ट्रान्सफर किया। इस पर विश्वास करते हुए अगले तीन दिनो में 17 मई तक कनु ने कुल 11,18,800 रूपए पेमेंट कर दिया। और प्राफिट के लिए आज तक इंतजार कर रही है। ठगे जाने का एहसास हुआ तो कनु ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 316-4,3-5 का अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।

Breaking : बड़ी वारदात के फिराक में थे नक्सली, 2 लाख इनामी सहित 4 गिरफ्तार

Breaking : बड़ी वारदात के फिराक में थे नक्सली, 2 लाख इनामी सहित 4 गिरफ्तार

 सुकमा। छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवानों को बड़ी सफलता मिली है, थाना केरलापाल से डीआरजी और जिला बल की संयुक्त पार्टी सामसट्टी व आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल गस्त हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम सामसट्टी के पगडण्डी रास्ते के पास 4 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया।

पकड़े गये नक्सलियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. मुचाकी देवा (गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया कमाण्डर, ईनामी 2 लाख रूपये) 2. मुचाकी गुड्डी उर्फ महेश(गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य) 3. सोड़ी हिड़मा (गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य) 4. सोड़ी देवा (गोगुण्डा मिलिशिया सदस्य) होना तथा प्रतिबंधित संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये।

विस्फोटक सामग्री बरामद 

इनके कब्जे से 2 नग टिफिन बम वजनी लगभग 05-05 किग्रा., 4 नग डेटोनेटर, 02 मीटर कोर्डेक्स वायर, 04 नग जिलेटिन रॉड, 15 मीटर इलेक्ट्रिीक, 04 नग पेंसिल सेल को बरामद किया गया। बरामद विस्फोटक पदार्थ रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने की नीयत से मौके पाकर प्लांट करने के लिए रखे जाना बताये गये।

उपरोक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से पकड़े गये नक्सलियों के खिलाफ थाना केरलापाल में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।

मौसम का बदला मिजाज, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी, बस्तर से लेकर रायपुर तक बादलों का रहेगा डेरा

मौसम का बदला मिजाज, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी, बस्तर से लेकर रायपुर तक बादलों का रहेगा डेरा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों को उमस और गर्मी से राहत मिलने वाली है. राजधानी रायपुर में सुबह से बारिश का दौर जारी है. इसके अलावा, रायगढ़, बिलासपुर, कांकेर समेत कई जिलों में तेज हवालों के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन घटों तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बना हुआ है. इसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 2 सितंबर से 5 सितंबर तक, तेज वर्षा होने की संभावना बन रही है. इसका प्रभाव मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रह सकता है.

कोहकामेटा में सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज

बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बस्तर के कोहकामेटा में 60 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा भोपालपट्नम में 40 मिलीमीटर ,गंगालूर और भैरमगढ़ में 30 मिलीमीटर, बड़े बचेली और रामचंद्रपुर में 30 मिलीमीटर, बारसूर और बेलगहना में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

चूहों ने घर में मचाई तबाही? जानिए कैसे आप घर पर ही बना सकते हैं चूहों भगाने की असरदार दवा

चूहों ने घर में मचाई तबाही? जानिए कैसे आप घर पर ही बना सकते हैं चूहों भगाने की असरदार दवा

 Rats Home Remedies: घर में चूहों का आना किसी भी घरवाले के लिए सिरदर्द बन सकता है. ये छोटे मेहमान न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को बर्बाद करते हैं, बल्कि किताबें, कपड़े, बर्तन और कई जरूरी सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं. चूहों का घर में रहना सिर्फ गंदगी फैलाने का काम नहीं करता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि ये बैक्टीरिया और वायरस अपने साथ लाते हैं.

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा फैसला: 30 ट्रेनों का रद्द और 6 ट्रेनों का रूट बदला, जानें पूरी लिस्ट

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा फैसला: 30 ट्रेनों का रद्द और 6 ट्रेनों का रूट बदला, जानें पूरी लिस्ट

 रायपुर । त्योहारी सीजन में रेलवे यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कई ट्रेनों को रद्द और रूट बदलने की घोषणा की गई है. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 30 ट्रेनों को 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 6 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.

रेलवे के इस फैसले से पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जाने वाले यात्रियों को लगातार 16 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के कई स्टेशनों पर 52 ट्रेनों का स्टॉपेज भी किया गया है.

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें

  • बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक

  • टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 3 सितंबर

  • इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस: 3 सितंबर

  • पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 1 सितंबर

  • कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस: 31 अगस्त

  • कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस: 2 सितंबर

  • हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 1 सितंबर

  • पुणे-हटिया एक्सप्रेस: 31 अगस्त और 3 सितंबर

  • शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस: 31 अगस्त

  • सूरत-मालदा एक्सप्रेस: 1 सितंबर

  • जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस: 1 सितंबर

  • पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस: 31 अगस्त

  • हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस: 2 सितंबर

  • मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस: 3 सितंबर

  • शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस: 31 अगस्त

ई कॉमर्स कंपनियां अब भी बेच रही हैं घातक हथियार, पुलिस ने ऑनलाइन मंगाए गए दर्जनों चाकू किए जब्त

ई कॉमर्स कंपनियां अब भी बेच रही हैं घातक हथियार, पुलिस ने ऑनलाइन मंगाए गए दर्जनों चाकू किए जब्त

 बलौदाबाजार। प्रदेश भर में पुलिस की तमाम चेतावानी के बावजूद ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स चाकू जैसे घातक हथियार अब भी बेच रहे हैं। ऐसे ही साइट्स के माध्यम से मंगाए जा रहे धारदार हथियारों के खिलाफ बलौदाबाजार जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो जैसी साइट्स से ऑर्डर किए गए चाकू और अन्य धारदार हथियार बरामद किए।

सोशल मीडिया में हथियार की फोटो कर रहे अपलोड

पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा चाकू और हथियारों के साथ फोटो-वीडियो अपलोड करने के कई मामले सामने आए हैं। जांच में यह भी पाया गया कि कई घटनाओं में इस्तेमाल चाकू ऑनलाइन साइट्स से मंगवाए गए थे।

इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने विगत एक वर्ष में ऑर्डर किए गए चाकुओं का रिकॉर्ड खंगाला और कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले भी अगस्त में 8 प्रकरणों में 15 लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।  पुलिस ने बताया कि अधिकतर चाकू घरेलू उपयोग के नाम पर खरीदे गए थे, लेकिन इनके दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए बरामदगी की गई है। जांच में किसी भी खरीदार के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया

जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन माध्यम से धारदार हथियार न मंगवाएं और न ही इन्हें अपने पास रखें। पुलिस का यह कदम सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

 
ई कॉमर्स कंपनियां अब भी बेच रही हैं घातक हथियार, पुलिस ने ऑनलाइन मंगाए गए दर्जनों चाकू किए जब्त

ई कॉमर्स कंपनियां अब भी बेच रही हैं घातक हथियार, पुलिस ने ऑनलाइन मंगाए गए दर्जनों चाकू किए जब्त

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग में जल्द ही बड़े प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) समेत कई अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। इसकी शुरुआत उन वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति से हो रही है, जिन्होंने वन एवं पर्यावरण क्षेत्र में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी विदेश दौरे से लौट आए है। ऐसे में जल्द ही इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

1988 बैच के PCCF (वन्य प्राणी) सुधीर अग्रवाल और 1993 बैच के आलोक कटियार 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सुधीर अग्रवाल ने सिविल इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता प्राप्त कर वन विभाग में आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। वहीं, आलोक कटियार ने बॉटनी में एमएससी की शिक्षा ली और वर्किंग प्लान जैसी अहम शाखाओं में योगदान दिया। दोनों ही अधिकारियों की विदाई के साथ विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

बता दे कि सितंबर में 2006 बैच के प्रभाष मिश्रा भी सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा अक्टूबर में 1991 बैच के मोरिश नंदी और 1994 बैच के सुनील मिश्रा की भी सेवानिवृत्ति तय है, जिससे विभाग में उच्च स्तर पर पुनर्गठन की संभावना और प्रबल हो गई है।

 
CG : “बीजापुर में नक्सली हमले की तैयारी नाकाम, जवानों ने बरामद किया शक्तिशाली IED”

CG : “बीजापुर में नक्सली हमले की तैयारी नाकाम, जवानों ने बरामद किया शक्तिशाली IED”

 बीजापुर।  जिले में नक्सलियों की एक और खतरनाक साजिश सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गई। गोरना-मनकेली मार्ग पर शनिवार को डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 किलो का शक्तिशाली कमांड IED बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को इसी गांव में नक्सलियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पूरे इलाके में पहले से ही दहशत का माहौल था। इसके अगले ही दिन नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए सड़क पर विस्फोटक प्लांट किया, लेकिन उनकी यह साजिश नाकाम साबित हुई।

शनिवार को डीआरजी बीजापुर, थाना बीजापुर और बीडीएस टीम संयुक्त रूप से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। तलाशी के दौरान जवानों को सड़क किनारे एक इलेक्ट्रिक तार दिखाई दी। शक होने पर इलाके को तुरंत घेराबंदी कर सघन तलाशी ली गई।

सर्चिंग में सुरक्षाबलों को एक स्टील के टिफिन बॉक्स में छिपाकर रखा गया करीब 10 किलो IED मिला। यह लगभग 70 से 80 मीटर लंबी बिजली की तार से जुड़ा था। बीडीएस टीम ने सतर्कता और विशेषज्ञता का परिचय देते हुए विस्फोटक को सावधानीपूर्वक निष्क्रिय कर दिया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक को नष्ट करने का वीडियो भी सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की यह योजना जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की थी। लेकिन सुरक्षाबलों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और नक्सलियों के मंसूबे ध्वस्त हो गए।

CG – पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, आग की लपटों के साथ हुआ जोरदार धमाका, चालक और परिचालक ने ऐसे बचाई अपनी जान

CG – पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, आग की लपटों के साथ हुआ जोरदार धमाका, चालक और परिचालक ने ऐसे बचाई अपनी जान

 बलौदाबाजार। जिले के सेमरिया गांव में पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा टैंकर आग की लपटों में घिर गया और जोरदार ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना पलारी थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि हादसे में टैंकर चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पलारी और गिधपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आग की चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित दूरी पर रोका। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए थे।

जानकारी के मुताबिक, यह पेट्रोल टैंकर रायपुर से लवन की ओर जा रहा था और उसमें बड़ी मात्रा में पेट्रोल भरा हुआ था। इसी रोड से महानदी से रेत का परिवहन होता है, जिसके कारण इस क्षेत्र की सड़कों की हालत बदतर है। बताया जा रहा है कि अचानक टैंकर का संतुलन बिगड़ने से यह पलट गया, जिसके कारण चिंगारी उठते ही उसमें आग लग गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है।

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने सरकार की नई पहल,दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुरुआत

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने सरकार की नई पहल,दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुरुआत

 रायपुर– राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (www.onlineradiofm.in/stations/all-india-air-raipur) पर भी उपलब्ध रहेगी। इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को पूरे समाज तक पहुँचाना उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन की राह दिखाना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीण महिलाओं के नाम विशेष संदेश और प्रेरणादायी शुभकामनाएँ प्रसारित की जाएंगी। दीदी के गोठ का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना है। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ सुनाई जाएंगी—कैसे उन्होंने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से न सिर्फ़ आर्थिक रूप से मजबूती हासिल की, बल्कि समाज में भी एक नई पहचान बनाई।

फ्रेशर्स ने वेलकम पार्टी में लगाए जमकर ठुमके

फ्रेशर्स ने वेलकम पार्टी में लगाए जमकर ठुमके

 रायपुर :- महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के पहले सांस्कृतिक आयोजन में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने सीनियर्स के साथ मिलकर लगभग 1000 से वही अधिक छात्र छात्रओं ने जमकर ठुमके लगाए उमस और गर्मी की परवाह किए बिना यह मस्ती का दौर शाम 5:00 बजे तक चलता रहा इसी बीच आयोजन के मुख्य अतिथि डॉक्टर वर्णिका शर्मा अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ शासन डॉ अंबर व्यास कुलसचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं विशेष अतिथि श्री अजय तिवारी अध्यक्ष प्रबंध समिति श्री अनिल तिवारी महासचिव प्रबंध समिति व प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी की उपस्थिति रही इन सभी अतिथियों ने जोश और उत्साह में शामिल बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया इसके बाद फिर एक बार मस्ती का दौर शुरू हुआ और मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नए पुराने गीत में खूब मस्तियां की और सभी का मनोरंजन कियायह मस्ती का दौर तब और दुगना हो गया जब इस तरह के गीत ए पान वाला बाबू और मैं निकला गड्डी लेकर के संगीत से पूरा माहौल शराब और हो गया शिक्षकों के चेहरे में भी मुस्कान थी कि उनके विद्यार्थियों ने मौसम का और कार्यक्रम का जमकर मजा लिया है सीनियर छात्रों द्वारा मिस फ्रेशर्स व मिस्टर फ्रेशर्स का भी चयन किया गया कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी छात्रों के चहरे पर खुशी के साथ साथ एक मीठी यादे संजोने का भाव भी परिलक्षित हुई.

 

Breaking : बिलासपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Breaking : बिलासपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में होंगे शामिल

 बिलासपुर : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का आगमन हुआ, जहां से वे सीधे जूना बिलासपुर स्थित संघ कार्यालय के लिए रवाना हुए। शहर में उनके आगमन को लेकर संघ कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गईं।बताया जा रहा है कि भागवत शाम 6 बजे सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली है, वहीं कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा जोश दिखाई दे रहा है।

CG : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट ने 3 आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास

CG : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट ने 3 आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास

 बलरामपुर-रामानुजगंज।  अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट शुभ्रा पचौरी ने नाबालिग पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास एवं 20000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता अपने दीदी के यहां शादी सम्मिलित होने गई थी। अभियुक्त विनोद एक्का उम्र 25 वर्ष, चंद्र प्रकाश मिंज उम्र 25 वर्ष, संदीप तिर्की उम्र 19 वर्ष, हंसपुर थाना करौंधा के रहने वाले हैं। जिन्होंने जबरदस्ती पीड़िता को स्कूटी पर बैठाया और जंगल ले गए। वहां बांध के पास बारी-बारी से तीनों युवकों के द्वारा दुष्कर्म किया गया। वहीं, उसे रात्रि 10 बजे किसी को नहीं बताने की बात धमकी देते हुए कहते हुए घर पर छोड़ दिया।

पीड़िता के द्वारा घटना के दूसरे दिन लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई। कुसमी थाना के द्वारा जांच पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास एवं 20000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

Madarsa Board Exam : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 सितंबर से होंगे शुरू

Madarsa Board Exam : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 सितंबर से होंगे शुरू

 CG Madarsa Board Exam 2025-26 : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्य परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया पूरे 30 दिनों तक चलेगी। इस दौरान मदरसा शिक्षा के अंतर्गत पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित केंद्र पर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त, बोर्ड द्वारा द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ अवसर की परीक्षाओं के लिए भी फॉर्म आमंत्रित किए जा रहे हैं।

यह प्रक्रिया 1 सितंबर से 20 सितंबर तक संचालित होगी। इन सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए भारतीय नगर स्थित नेशनल कॉन्वेंट स्कूल को समन्वय केंद्र के रूप में चुना गया है। जिले के सभी मदरसा स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यार्थियों के आवेदन यहीं जमा करें। इस बार भी पिछली बार की तरह भारी संख्या में विद्यार्थियों के फॉर्म जमा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिन छात्रों को मदरसा बोर्ड के अंतर्गत परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें निर्धारित समयावधि में अपना आवेदन जमा करना होगा।

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध एक मान्यता प्राप्त संस्था है, जो मुख्य परीक्षाओं का आयोजन उसी के अंतर्गत करती है। इच्छुक परीक्षार्थियों से समय पर फॉर्म भरने की अपील की गई है, जिससे वे परीक्षा में बिना किसी बाधा के सम्मिलित हो सकें।

मुख्यमंत्री साय विदेश दौरे से लौटे रायपुर ,छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री साय विदेश दौरे से लौटे रायपुर ,छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया भव्य स्वागत

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने 10 दिवसीय विदेश दौरे से आज राजधानी रायपुर पहुंचे है। जैसे ही मुख्यमंत्री रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे वैसे ही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय का फूल माला के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य से भव्य स्वागत किया। बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान और साउथ कोरिया के दौरे पर थे। इस दौरे में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जापान और साउथ कोरिया में बड़े उद्योगपतियों से निवेश करने का आग्रह किया है।

Chhattisgarh : मानवता शर्मसार; युवक ने गौवंश से किया दुष्कर्म

Chhattisgarh : मानवता शर्मसार; युवक ने गौवंश से किया दुष्कर्म

 Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना खमतराई क्षेत्र से सामने आई है, जहां गौवंश भी सुरक्षित नहीं है. अखिलेश सूर्यवंशी नामक युवक ने गौवंश के साथ दुष्कर्म किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

जिस गाय को लोग माता का दर्जा देकर पूजा करते हैं, उसी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर इंसानियत को कलंकित कर दिया गया. यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि उस मानसिकता का आईना है, जहां इंसान अपनी हैवानियत में इतना गिर चुका है कि अब पशु भी सुरक्षित नहीं रहे. समाज में बढ़ते ऐसे मामलों पर सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इंसान और जानवर में फर्क ही क्या बचा है?

पति बना हैवान : सेक्स के बाद पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर पति ने किया सरेंडर, इस वजह दिया वारदात को अंजाम

पति बना हैवान : सेक्स के बाद पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर पति ने किया सरेंडर, इस वजह दिया वारदात को अंजाम

 अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पति ने रॉड से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। फिर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने चरित्र शंका होने पर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा कि आरोपी पति ने वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी पत्नी से सेक्स किया था। इसके बाद चरित्र शंका को लेकर विवाद होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला टोकरो गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, टोकरो निवासी मुकेश सेन अपनी पत्नी प्रियंका सेन की चरित्र पर शंका करता था। तीजा पर पत्नी प्रियंका अपने मायके गई हुई थी। उपवास के दूसरे दिन मुकेश ससुराल पहुंचा और कहने लगा कि उसे उसके पिताजी घर से भगाना चाहते हैं इसलिए प्रियंका को लेने आया हूं। हम दोनों साथ रहेंगे तो मेरे पिताजी कुछ नहीं कर पाएंगे। आरोपी पति के ऐसा कहने पर प्रियंका अपने पति के साथ टोकरो आ गई।

पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था। घटना से पहले पति-पत्नी दोनों ने आपस में संबंध बनाए। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी से अफेयर को लेकर विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने रॉड से अपने पत्नी की सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं मृतिका के मायके वालों ने मुकेश और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि आरोपी मुकेश सेन और उसका पूरा परिवार प्रियंका सेन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट के चलते प्रियंका दो बार मायके में आकर बैठ गई थी, जिसे समझा बुझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था। अभनपुर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

CG – इस कंपनी की दवाओं पर CGMSC ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, स्टॉक वापसी के दिए निर्देश…..!!

CG – इस कंपनी की दवाओं पर CGMSC ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, स्टॉक वापसी के दिए निर्देश…..!!

 रायपुर। 9एम इंडिया लिमिटेड द्वारा 2024 में निर्मित और सप्लाई की गई पैरासिटामोल के सभी बैच के इस्तेमाल पर CGMSC ने रोक लगा दी है। छत्तीसगढ़ के जिन अस्पतालों व सीएचसी सेंटर में इन दवाओं की आपूर्ति की गई थी,तत्काल डिपो भेजने का निर्देश दिया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड CGMSC Ltd स्टोर ऑफिसर (ड्रग स्टोर) ने पत्र लिखकर दवाओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही डिपो वापस भेजने की बात कही है। Paracetamol 500mg Tab. IP (Drug Code- D395) एवं Paracetamol 650mg Tab (Drug Code-SP19448) के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

जारी पत्र में लिखा है कि दवा गोदाम रायपुर द्वारा आपके व आपके अधिनस्थ स्वास्थ्य संस्था को फर्म मेसर्स 9M India Ltd. द्वारा निर्मित औषधि Paracetamol 500mg Tab. IP (Drug Code- D395) एवं Paracetamol 650mg Tab (Drug Code- SP19448) आपूर्ति की गई है। प्रधान कार्यालय से प्राप्त संदर्भित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि उक्त औषधि के निर्माण वर्ष (MFG) 2024 वाले उपलब्ध समस्त वैचों की सम्पूर्ण मात्रा को फर्म को वापस किया जाना है। आपके एवं आपके अधिनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं में निमार्ण वर्ष (MFG) 2024 वाली उपलब्ध समस्त बैचों की उक्त औषधि Paracetamol 500mg Tab. IP (Drug Code- D395) एवं Paracetamol 650mg Tab (Drug Code- SP19448) को दवा गोदाम रायपुर को यथाशीघ्र वापस करने का कष्ट करेंगे ताकि अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

इन अफसरों को लिखा पत्र-

अस्पताल अधीक्षक, डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल, रायपुर (छ.ग.)।
अस्पताल अधीक्षक, डीकेएस स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केन्द्र, रायपुर (छ.ग.)।
प्राचार्य, शासकीय डेंटल कॉलेज, रायपुर (छ.ग.)।
समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार।
समस्त सीविल सर्जन, जिला अस्पताल, जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार।
समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार।
समस्त चिकित्सा प्रभारी. प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र, जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार।
शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिला रायपुर एवं बलौदाबाजार

दवा की गुणवत्ता में गंभीर खामियां

लैब टेस्ट में 9M इंडिया लिमिटेड द्वारा 2024 में निर्मित और सप्लाई की गई पैरासिटामोल दवा की गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड CGMSC ने उपयोग और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। रोक लगाने के साथ ही अस्पतालों से स्टाक को डिपो में वापस मंगा लिया है। महासमुंद स्थित कंपनी की आपूर्ति की गई विभिन्न खेपों की जांच के बाद यह फैसला लिया गया है। लैब टेस्ट में पैरासिटामोल 500mg और 650mg की गोलियों पर काले धब्बे पाए गए थे। गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाई गई थी। ये खामियां दवा की गुणवत्ता को संदेह के घेरे में लाती हैं और मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

CG – बम्लेश्वरी मंदिर के कर्मचारी ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पन्ने के सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह

CG – बम्लेश्वरी मंदिर के कर्मचारी ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पन्ने के सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह

 डोंगरगढ़। मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना स्थानीय अंडरब्रीज के ऊपर स्थित रेल ट्रैक पर हुई। मृतक की पहचान परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू के रूप में हुई है। जो मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी था। परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू 20 साल से मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति में काम कर रहे थे।

लिखा तीन पन्नों का सुसाइड नोट

इस घटना से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के पास से एक तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।

मंदिर प्रसाद समिति पर आरोप

सुसाइड नोट में मंदिर प्रसाद समिति पर पैसों की वसूली का दबाव का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के अनुसार, मंदिर प्रसाद समिति ने उसपर 2-3 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता का झूठा आरोप लगाया था। जिसके लिए उसे परेशान किया जा रहा था। इससे वो मानसिक रूप से परेशान हो गया था। जिससे तंग आकर उसने अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली। सुसाइड नोट में मंदिर प्रसाद समिति के कुछ सदस्यों और ट्रस्ट के अन्य लोगों के नाम भी लिखे हैं जिसके खिलाफ मृतक ने कार्रवाई की मांग की है।

जाँच में जुटी पुलिस

इस घटना से मंदिर प्रसाद समिति पर सवाल उठाये जा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। लोगों से पूछताछ की जा रही हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

“नो हेलमेट नो पेट्रोल”..पेट्रोल पंप एसोसिएशन का बड़ा फैसला, इस तारीख से होगा लागू

“नो हेलमेट नो पेट्रोल”..पेट्रोल पंप एसोसिएशन का बड़ा फैसला, इस तारीख से होगा लागू

 रायपुर।  सड़क हादसे में कमी और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत बिना हेलमेट बाइक सवारों को अब पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। ये नियम 1 सितंबर से रायपुर के सभी पेट्रोल पंप में लागू होगा।

 इसे लेकर धगट ने कहा कि रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल और कुछ मामलों में मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इन घटनाओं में गौर करने लायक बात है कि अधिकतर दो-पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट लगी।

 धगट ने कहा कि इसे देखते हुए एसोसिएशन की बैठक में सामाजिक हित में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। आगामी 1 सितम्बर से यह अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को ही पंप पर पेट्रोल दिया जाएगा। श्री धगट ने जनहितकारी इस सामाजिक कार्य में शासन-प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया है।

नशे में टल्ली हेडमास्टर..सीएम-पीएम का नाम ही नहीं पता…कुर्सी पर पैर रखकर फरमा रहा था आराम…अधर में नौनिहालों का भविष्य

नशे में टल्ली हेडमास्टर..सीएम-पीएम का नाम ही नहीं पता…कुर्सी पर पैर रखकर फरमा रहा था आराम…अधर में नौनिहालों का भविष्य

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रतला ब्लॉक के परसाभांठा प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर कुर्सी पर सो गए। स्कूल पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने हेडमास्टर का वीडियो बना लिया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि, जिसके भरोसे स्कूल के नौनिहालों का भविष्य है, उन्हें खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और जिले के कलेक्टर का नाम मालूम ही नहीं है। हेडमास्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

परसाभांठा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर का नाम चंद्रपाल पैकरा है. मामला बीते गुरुवार का है. हेडमास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर दोनों पैर फैलाकर सो गया. दोपहर के वक्त ग्रामीण अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे. तब उन्होंने देखा कि, बिनी किसी चिंता फिक्र के हेडमास्टर आराम से गहरी नींद में सो रहे हैं.

तब ग्रामीणों ने सोते हुए हेडमास्टर का मोबाइल से वीडियो बना लिया. जब हेडमास्टर की नींद टूटी तो उन्होंने अपने आसपास ग्रामीणों को देखा. जब ग्रामीणों ने हेडमास्टर से पूछा कि, प्रधानमंत्री का पूरा नाम क्या है, तो मोदी कहा और बोला मेरे को परेशान मत करो.इसके अलावा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन है पूछने पर कहा कि रमन सिंह। इसके साथ ही ब्यूटीफुल का स्पेलिंग पूछने पर हेडमास्टर जवाब नहीं दे पाए। वायरल वीडियो में हेडमास्टर का कहना है कि, स्कूल घर से पास है, इसलिए यहां आ गया.

46 बच्चों पर सिर्फ 2 टीचर

परसाभांठा प्राथमिक स्कूल में 46 बच्चे अध्धयनरत है. यहां पर सिर्फ 2 ही शिक्षक तैनात है. गुरुवार के दिन शिक्षक देव प्रसाद बर्मन क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे, वहीं, दूसरी क्लास के बच्चे मस्ती कर रहे है. ग्रामीणों का आरोप है कि, इससे पहले भी कई बार टीचर शराब पीकर स्कूल आया है. जिसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की गई है, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई. इसका सीधा नुकसान बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पढ़ रहा है.

 
लोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज,निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने का दिया भरोसा..

लोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज,निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने का दिया भरोसा..

 रायपुर,30 अगस्त। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के मूल्यांकन को लेकर कुछ न्यूज वेबपोर्टल्स में प्रकाशित खबरों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा है कि 03 मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर कर परीक्षा प्रक्रिया पर प्रश्न उठाने का प्रयास किया गया, जबकि आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मूल्यांकन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विषय के प्रश्न-पत्र, प्रश्न और उप-प्रश्नों के मूल्यांकन हेतु बड़ी संख्या में विषय-विशेषज्ञों को आहूत किया जाता है। साथ ही मूल्यांकन की प्रक्रिया कई स्तरों पर जांच से गुजरती है और इसमें गोपनीयता बनाए रखना सभी की बाध्यता है।

आयोग का मानना है कि कुछ व्यक्तियों ने व्यक्तिगत द्वेष की भावना से मूल्यांकनकर्ताओं, जो एक ही संस्था में कार्यरत हैं, को निशाना बनाकर जानबूझकर आयोग की प्रक्रिया को संदिग्ध ठहराने का प्रयास किया है।

आयोग ने कहा कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही, मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर करने के स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है और विभागीय या अन्य विधिक कार्यवाही यथासमय की जाएगी।

छत्तीसगढ़ से गुजरेगी 4 पूजा स्पेशल ट्रेन, आगामी त्योहार को देखते रेलवे ने लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ से गुजरेगी 4 पूजा स्पेशल ट्रेन, आगामी त्योहार को देखते रेलवे ने लिया निर्णय

 बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने त्योहारों में इस बार 150 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4 पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों की 30 फेरों की घोषणा की गई है। दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के 8 फेरे चलाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी।

यह गाड़ी दुर्ग से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी और अगली दिन सुबह 11.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और पलवल स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08761 हजरत निजामुद्दीन से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार को रवाना होगी।