CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ :  पार्सल बोगी में मिली अज्ञात युवक की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ : पार्सल बोगी में मिली अज्ञात युवक की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रेलवे कोचिंग डिपो में खड़ी ट्रेन की पार्सल बोगी में एक युवक लाश मिली है। युवक की लाश फांसी पर लटका मिली है। लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक चिरमिरी बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह रेलवे स्टेशन में आने के बाद कोचिंग डिपो में साफ-सफाई के लिए खड़ी की थी। जब रेलवे कर्मचारी साफ सफाई करने के लिए गए तो पार्सल बोगी में एक युवक की लाश फांसी पर लटकी दिखी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। फंदे से मृतक का शव उतारकर मरच्यूरी में रखा गया है।

 

सड़क हादसा :  अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर, दो की मौके पर मौत,

सड़क हादसा : अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर, दो की मौके पर मौत,

कोरबा : जिले में सडक दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेंजरा बाइपास मार्ग में गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन का पहिया एक युवक के सिर से गुजर गया। हादसे में दो युवको की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी बाइक क्रमांक सीजी-12बीसी-8236 में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसा कैसे हुआ इसका कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला लेकिन खराब सड़क पर हुए हादसे को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरे और एक युवक का सिर उक्त वाहन के पहिए के नीचे आ गया। कटघोरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। युवकों के बारे में बताया जा रहा है कि वे ग्राम छिर्रा के आश्रित मोहल्ला भाठापारा के रहने वाले है ।

 

Accident : ट्रैक्टर ट्राली पुल से नीचे गिरी, हादसे में 150 बोरा धान भींग कर खराब

Accident : ट्रैक्टर ट्राली पुल से नीचे गिरी, हादसे में 150 बोरा धान भींग कर खराब

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि धमतरी जिल्रे के नजदीक कसावही गांव में धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में 150 बोरा धान भींग कर खराब हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक किसान धान बेचने के लिए सोसायटी ले जा रहा था. इस बीच ट्रैक्टर ट्राली नीचे गिर गई. इस हादसे में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है. वही ट्रैक्टर ट्राली को पुल से निकालने की कोशिश जारी है।
 

कार में महिला सहकर्मी के साथ अय्याशी करने वाला महासमुंद का डीईओ हुआ सस्पेंड

कार में महिला सहकर्मी के साथ अय्याशी करने वाला महासमुंद का डीईओ हुआ सस्पेंड

रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी परसराम चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़े:- कोरोना अपडेट 20 जनवरी : प्रदेश में आज कोरोना से मौत ने मचाया कहर इतने लोगो की हुई मृत्यु, नए मरीजो की संख्या में आई कमी, देखें जिलेवार आंकड़े
मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि चंद्राकर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। उनको उनकी मारुति सुजुकी बलेनो में एक विभागीय महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है, जो वीडियो फुटेज के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह कृत्य नैतिक पतन व कदाचार की श्रेणी में आता है।
जिस वाहन में यह घटना हो रही थी, वह भी चंद्राकर के नाम पर ही पंजीकृत है।
ज्ञात हो कि चंद्राकर का मूल पद प्राचार्य है और उनको जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के पद पर प्रभारी बनाया गया था। चंद्राकर का मुख्यालय संयुक्त संचालक रायपुर निर्धारित किया गया है।

देखे आदेश:-


 

जिले के देशी, विदेशी मदिरा दुकानों में शासन निर्धारित प्रक्रिया अनुसार मदिरा का किया जा रहा विक्रय....

जिले के देशी, विदेशी मदिरा दुकानों में शासन निर्धारित प्रक्रिया अनुसार मदिरा का किया जा रहा विक्रय....

बालोद : आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित डौण्डी ब्लॉक के अंतर्गत देशी मदिरा दुकान दल्लीराजहरा, कुसुमकसा तथा डौण्डी में मांग अनुसार देशी मदिरा का प्रदाय मद्य भण्डागार बालोद से प्राप्त कर, स्कैन कर विक्रय किया जाता है एवं ग्राहकों की मांग पर प्रिंटेड बिल दिया जाता है। मदिरा विक्रय से प्राप्त राशि को निगम के खाते में जमा कराया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार मदिरा का आमद लिया जाकर विक्रय किया जाता है और विक्रय राशि का नियमित रूप से निगम के खाते में जमा कराया जाता है।  

पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा 23 को

पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा 23 को

कांकेर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा 23 जनवरी दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए जिले में 24 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। भर्ती परीक्षा में 7,715 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रथम पाली पूर्वान्ह 09 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक खुली सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 24 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 6596 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से 5.15 बजे तक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए 03 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 1119 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा डिप्टी कलेक्टर सी.एल. ओंटी को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षार्थियों के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेण्डरी स्कूल, सेंट माइकल हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर, शासकीय इन्दरू केंवट कन्या महाविद्यालय, शासकीय पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविंदपुर, महिला आईटीआई कांकेर, डाईट कॉलेज कांकेर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लट्टीपारा कांकेर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आतुरगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदेभाटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदौद, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझापारा कांकेर, पैराडाईज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोकपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हारपुरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनेलीकन्हार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरडोंगरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिदेसर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागोडार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी और बालक आईटीआई माकड़ी में परीक्षार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था की गई है।
 

अवैध के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

अवैध के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

जगदलपुर : जिले के थाना करपावंड़ अंर्तगत ग्राम गारेंगा से एक स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी-07-एम-9384 की तलाशी लेने पर उक्त वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब 299 नग चर्टर गोवा व्हिस्की, मात्रा 53.8 लीटर बरामद कर आरोपी दिनेश बुनकर निवासी आबेडापारा कोंडागांव को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी के विरूद्ध थाना करपावंड में 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। जप्तशुदा शराब की अनुमानित बाजार मूल्य 31,395 रुपये आंकी गई है।

कूरियर भेजने का झांसा देकर महिला से की लाखों की ठगी, मामला दर्ज

कूरियर भेजने का झांसा देकर महिला से की लाखों की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर : गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जनता कॉलोनी में रहने वाली चित्ररेखा साहू ने बताया कि इन्हें एक लड़की ने मोबाइल नंबर 07585004381 से कॉल किया। कूरियर भेजने की बातें की। महिला से कहा कि प्रोसेस के लिए दो रुपए हमें भेजिए। महिला बातों में आ गई स्टेट बैक आफ इंडिया के खाते से 2 रुपए का डिजिटल पेमेंट किया।

ठग महिला ने एक एसएमएस भेजकर कहा कि इसे मोबाइल नं. 09223008333 पर फॉरवर्ड करो, इसके बाद एसबीआई के अकाउंट से 990 रुपए कट गए। ठग ने महिला से उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते की जानकारी ले रखी थी उसमें से भी 1 लाख रुपए कट गए। अब गुढिय़ारी थाने में 420 का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Covid vaccination : छत्तीसगढ़ 18 वर्ष से अधिक के  नागरिकों को कोरोना का पहला टीका लगाने के करीब पहुंचा

Covid vaccination : छत्तीसगढ़ 18 वर्ष से अधिक के नागरिकों को कोरोना का पहला टीका लगाने के करीब पहुंचा

रायपुर : छत्तीसगढ़ 18 वर्ष से अधिक के अपने सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाने के काफी करीब पहुंच गया है। इस आयु वर्ग के 99 प्रतिशत लोगों ने पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 68 प्रतिशत दोनों टीके लगवा चुके हैं।

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 55 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। यहां एक लाख 47 हजार 165 नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।

प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (19 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 38 लाख दो हजार 173 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 94 लाख सात हजार 335 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

वहीं एक करोड़ 33 लाख 41 हजार 649 नागरिकों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। राज्य में 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक नौ लाख छह हजार 024 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है।
 

RAIPUR NEWS : राजधानी में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

RAIPUR NEWS : राजधानी में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर :राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया में मयूर स्कूल के पीछे नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. नरकंकाल मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मंदिरहसौद पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और नरकंकाल को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई है।

मंदिरहसौद थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्रा ने बताया कि आज सुबह ग्राम उमरिया में मयूर स्कूल के पीछे चिकुटिया तालाब पार में कंकाल की सूचना ग्रामीण द्वारा मिली थी. मंदिरहसौद पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

घटना स्थल पर शराब की खाली शीशी,खाली पानी पाउच, खाली डिस्पोजल ग्लास तथा कीटनाशक दवाई का डिब्बा मिला है. आशंका है कि मृतक ने आत्महत्या की होगी. पुलिस मर्ग कायम कर जांच विवेचना में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ : शराब पीने से युवक की मौत , जाचं में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ : शराब पीने से युवक की मौत , जाचं में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि शराब पीने से युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वही एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

ये घटना जयरामनगर के पास भनेसर गांव की है. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान शराब बांटी गई थी. खबर फैलते ही जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। 

RAIPUR NEWS : सोना तस्कर गिरफ्तार , 3 किलों 332 ग्राम सोना

RAIPUR NEWS : सोना तस्कर गिरफ्तार , 3 किलों 332 ग्राम सोना

रायपुर : राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से कीमती धातु सोने की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) रायपुर जोनल और आरपीएफ रायपुर की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन से 3.332 किलोग्राम सोने के साथ आरोपी को पकडऩे में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा तस्कर से बरामद सोने की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। तस्कर दुरंतो एक्सप्रेस से सोने की तस्करी कर रहा था।
 

CRIME NEWS : गुस्साए बेटे ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी बेटे सहित नाबालिग 3 गिरफ्तार

CRIME NEWS : गुस्साए बेटे ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी बेटे सहित नाबालिग 3 गिरफ्तार

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग बच्चे ने अपने पिता की हत्या कर दी। बच्चे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सिलेंडर से पिता के सिर पर वार कर दिया।

पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ईधर घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला मनोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की मां और पिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद के बाद नाबालिग के पिता ने उनकी मां के घर से निकाल दिया था। इसी बात को लेकर एक बार फिर पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नाबालिग बच्चे ने दो दोस्तों के साथ मिलकर सिलेंडर से सिर पर वार कर दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मनोरा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

 CORONA POSITIVE : 21 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले, थाने में मचा हड़कंप

CORONA POSITIVE : 21 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले, थाने में मचा हड़कंप

सुकमा : जिले में 1212 लोगों की जांच में 46 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले के पुसपाल थाने में एक साथ 21 पुलिस कर्मियों की जांच रिपोर्ट, पॉजिटिव आने से थाने में हड़कंप मच गया। पुसपाल गांव में 04 अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

इधर कोंटा ब्लाक के दोरनापाल में पदस्थ सीआरपीएफ की 223 वीं बटालियन के 09, 74 वीं बटालियन के 01जवान, सुकमा में छुट्टी से बिहार से लौटा 01 जवान, सुकमा व कोंटा में 01-01 हेल्थ वर्कर भी संक्रमित मिले हैं। 

CORONA POSITIVE : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हुए कोरोना पाजीटिव, एमएमआई में भर्ती

CORONA POSITIVE : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हुए कोरोना पाजीटिव, एमएमआई में भर्ती

रायपुर : छग प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। राजधानी रायपुर की बात की जाए तो यहां प्रति 24 घंटे में 12 सौ से अधिक सक्रिय मरीजों की संख्या मिल रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी कोरोना पाजीटिव पाये गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी चीफ मोहन मरकाम कुछ दिनों से सर्दी खासी से पीडि़त थे। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पाजीटिव आया। रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें राजधानी रायपुर के ही मेडिसाइन अस्पताल में ही ईलाज कराया जा रहा है। मरकाम ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है।
 

CG WEATHER :  प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना , आकाशीय बिजली व ओले गिरने के असार

CG WEATHER : प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना , आकाशीय बिजली व ओले गिरने के असार

रायपुर : प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है। उत्तर छग में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छग में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है। इसके कारण प्रदेश में 21 से 23 जनवरी न्युनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान में 22 जनवरी तक 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है, उसके बाद प्रदेश में बादल छाने तथा वर्षा का दौर प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की संभावना है।

उक्त जानकारी स्थानीय मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं 21 जनवरी को भी शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को शाम या रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

23 जनवरी को भी प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर सम्भाग के जिलों में मध्यम से हल्की वर्षा अनेक स्थानों पर होने के साथ एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओला वृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा 23 जनवरी को ही दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। 24 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।
 

CG BREAKING : जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, ईनामी नक्सली ढेर

CG BREAKING : जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, ईनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा : नक्सलियों के साथ जवानों की एक और जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों की बड़ी कामयाबी मिली है। चिकपाल और मारजूम के जंगलों में घंटों चली मुठभेड़ के बाद मारे गये नक्सली का शव जब बरामद हुआ तो वो 5 लाख का ईनामी नक्सली मुया मड़काम निकला। दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुष्टी की है की इस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली मुया मड़काम मारा गया है। 

Accident News : पोस्ट मास्टर को ट्रेलर ने रौंदा,  मौके पर हुई मौत

Accident News : पोस्ट मास्टर को ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

कोरबा : डाकघर से ड्यूटी कर बुधवार शाम बाइक पर शहर के एमपी नगर स्थित घर लौट रहे पोस्ट मास्टर को रलिया के पास ट्रेलर चालक ने रौंद डाला। एमपी नगर निवासी 50 वर्षीय राम सहाय अरविंद की हरदीबाजार के डाकघर में पोस्ट मास्टर के पद पर पदस्थापना थी।

बुधवार शाम डाकघर बंद होने पर ड्यूटी से घर लौटने वे अपनी बाइक सीजी.12.जी.0136 पर रवाना हुए। शाम 5.20 बजे वे हरदीबाजार-कुसमुंडा मार्ग पर रलिया के पास पहुंचे, जहां नर्सरी की ओर से सड़क पर चढ़ते ही कुसमुंडा की ओर से आ रहे ट्रेलर सीजी.07.सी.6791 के ड्राइवर ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाइक समेत सड़क पर गिरने के दौरान उक्त ट्रेलर के चक्के से कुचल जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर हरदीबाजार चौकी प्रभारी निरीक्षक अभय बैस मौके पर पहुंचे। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रेलर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

पोस्ट मास्टर राम सहाय अरविंद की हरदीबाजार के डाकघर में 3 माह पहले ही पदस्थापना हुई थी। वे रोजाना बाइक पर एमपीनगर स्थित अपने घर से डाकघर के लिए आवाजाही करते थे। इस दौरान हेलमेट भी पहनते थे। दुर्घटना के दौरान भी वे हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन चक्के के नीचे आने से हेलमेट टूट गया और सिर पर चोट लगने से मौत हो गई।
 

मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, लाखो का माल जलकर स्वाहा

मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, लाखो का माल जलकर स्वाहा

रायगढ़ : शहर के केवड़ाबाड़ी के सामने अजंता मोबाइल शॉप में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग से दूकान में रखा लाखों का मोबाइल और सामान जलकर खाक हो गया।

दुकान से धुआं उठने देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस के जवान तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर मौके पर दमकल की गाडिय़ां बुलवा कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे।
 

RAIPUR NEWS : प्रतिबंधित दवा बेचते 3 गिरफ्तार , मामला दर्ज

RAIPUR NEWS : प्रतिबंधित दवा बेचते 3 गिरफ्तार , मामला दर्ज

रायपुर : राजधानी के सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित मरीन ड्राईव तालाब पास कुछ लड़के एक्टिवा वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखकर बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर तेलीबांधा पुलिस मरीन ड्राइव जाकर मुखबीर द्वारा बताए वाहन एवं हुलिये के लड़कों की पतासाजी करते हुए वाहन और 03 लड़कों को पकड़ा।

पूछताछ करने पर लड़कों ने अपना नाम रोहित सोनी, मो. चांद और करीम अली होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके एक्टिवा वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर डिक्की में नाइट्रोजेपम एवं अल्प्राजोलम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग स्ट्रीप में रखें कुल 1120 नग नाइट्रोजेपम एवं अल्प्राजोलम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं एक्टिवा वाहन को जप्त किया गया. और आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

Accident News : ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत,अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Accident News : ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत,अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर : दो-पहिया वाहन के पीछे बैठे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टुंडरी बलौदा बाजार निवासी सुमीत कुमार पाटले 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अविनाश क्वीन सिटी कुम्हारी मे सेंक्रेट्री गार्ड का काम करता है।

19 जनवरी को अपने गांव के संजिव कुनाल रात्रे को अपनी बाइक पर बैठा कर जा रहा था तभी शाम 5 बजे के करीब रायपुर बलौदाबाजार मेन रोड,अनंत अस्पताल के पास खरोरा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक के पीछे बैठे संजीव कुनाल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस जांच में जुटी है।
 

बड़ी खबर: रायपुर जिले में बुधवार को इतने नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले , एक की मौत

बड़ी खबर: रायपुर जिले में बुधवार को इतने नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले , एक की मौत

रायपुर, रायपुर जिले में बुधवार को कोरोना के 1547 संक्रमित नये मरीजों की पहचान की गई, जिसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10480 पहुंच गयी है, वहीं आज एक मरीज की मौत भी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 7722 लोगों की कोरोना जांच की गई है, जिसमें 1547 लोग संक्रमित पाये गये है। इस तरह जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10480 पहुंच गई है। इसके अलावा आज 1486 मरीज स्वस्थ्य भी हुए है। हालांकि एक मरीज की मौत भी हुई है। जिले में पाजीटिविटी रेट 20.03 प्रतिशत हो गई है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत से दो लोगों की मौके पर हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत से दो लोगों की मौके पर हुई मौत...

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ राज्य के नवागढ़ से मुंगेली मार्ग में गाडामोड़ के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतना भयानक थी कि दोनों बाइक बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी, जिसमें दोनों वाहन सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

ईधर हादसे के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन की सहायता से मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों का नाम राहुल पटेल निवासी नवागढ़ वही दूसरा मृतक भानु साहू उम्र 28 वर्ष मुंगेली जिला करूपान का निवासी है।
 

CORONA VACCINE : कोरोना वैक्सीन के नाम पर फर्जीकॉल, ठगों से रहें सावधान

CORONA VACCINE : कोरोना वैक्सीन के नाम पर फर्जीकॉल, ठगों से रहें सावधान

कवर्धा : कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वालों से लोगों को बचाने के लिए जिले की पुलिस व साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रही है। यह कदम जिला पुलिस ने लोगों को वैक्सीन के पंजीकरण के लिए लगातार कॉल किए जाने की जानकारी आने के बाद उठाया है। इसमें आधार के साथ मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है।

ऐसे झांसा दे रहे हैं साइबर ठग
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने लोगों से किसी के झांसे में न आने की हिदायत दी है। किसी भी जानकारी के लिए संबंधित जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। एस.पी. का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाले झांसा देते हैं। पंजीकरण के नाम पर संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड और मेल से संबंधित जानकारी मांगी जाती है। आधार कार्ड के सत्यापन के लिए नाम पर मोबाइल में आए ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है। ओटीपी और आधार नंबर देने पर बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें। साइबर ठग पंजीकरण के नाम पर बैंक खातों में डाका डाल सकते हैं। अपने आधार कार्ड व मोबाइल पर आने वाले बैंक खाते की जानकारी किसी को न दे। ठग कोविड-19 के टीके के नाम पर लिंक भेजते हैं तो उससे बचा जाए। लिंक को खोलने से बैंक खातों का डाटा चोरी होने के साथ रुपयों की ठगी हो सकती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश पर टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में किसी तरह के फर्जी ठगों के झांसे में न आने लोगों से अपील की जा रही है। कोरोना वैक्सीन के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण अभी तक नहीं किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी साझा की जाएगी तो वह अधिकारिक रूप से होगी। कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी।
 

कोरोना वायरस : अंतिम संस्कार के बाद युवक का कोरोना रिपोर्ट आया पाजेटिव, गाव में मचा हड़कंप

कोरोना वायरस : अंतिम संस्कार के बाद युवक का कोरोना रिपोर्ट आया पाजेटिव, गाव में मचा हड़कंप

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक के अंतिम संस्कार के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी. युवक की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. परिजनों द्वारा दोपहर में उसके शव का स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

शाम को उसकी कोरोना रिपोर्ट आई, जिसमे युवक पॉजिटिव निकला. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल, शहर के गढियापारा निवासी 32 वर्षीय एक युवक कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. इलाज के लिए उसे रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था. युवक का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।

परिजन युवक के शव को छुरा ले आये और दोपहर में स्थानीय मुक्तिधाम में उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद शाम को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया, क्योंकि तब तक मृतक के परिजनों के संपर्क में कई लोग आ चुके थे. छुरा बीएमओ डॉ सुनील भारती ने मृतक के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए सभी को जांच कराने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में गरियाबंद जिले में मंगलवार को बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. जिले में 39 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजो के आंकड़े ने भी शतक पार कर लिया है. जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 135 पार पहुंच गया है. प्रदेश के आंकड़ो में भी बढ़ौतरी देखी गयी. प्रदेश में 5614 मरीज सामने आए है।