नारायणपुर : रविवार की रात करीब डेढ़ बजे जिला नारायणपुर के थाना भरण्डा से 6 किमी. दक्षिण दिशा में पुल के पास डीआरजी नारायणपुर और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान एक अज्ञात माओवादी का शव बरामद किया गया है साथ ही एक भरमार हथियार के साथ भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है। घटना की पुष्टि एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने की है। मारे गए नक्सली के शव को पुलिस लाइन लाया गया है।
रायपुर : जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के चापकछार ग्राम में देर रात एक हाथी ने देवकुमारी (55) को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव के आसपास हाथियों का दल तकरीबन 4 घंटे तक भ्रमण करते रहा। वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद उनको वहां से भगाया।
रायपुर : रेल से रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को रेलवे ने कोरोनाकाल के लंबे समय बाद बड़ी सुविधा दी है। लोकल ट्रेनें अभी भले ही स्पेशल के रूप में चल रही हैं,। लेकिन मासिक टिकट पास का किराया नहीं बढ़ाया गया है। पहले जैसा ही रायपुर से आसपास के शहरों की एमएसटी बन रही हैं। 22 महीने बाद एमएसटी की सुविधा रेलवे ने लोकल ट्रेनों के लिए बहाल किया है।
पहले दिन रविवार होने की वहज से रायपुर टिकट काउंटर से 16 यात्रियों ने अपना एमएसटी बनवाया। अब वे आसानी से आ-जा सकेंगे। उन्हें रेलवे के टिकट काउंटरों से रोजाना टिकट लेने की झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उक्त जानकारी रायपुर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर राकेश सिंह ने दी।
कोरबा | कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित एफसीआई गोडाउन के पास धान से भरी ट्रक में आग लग गई। ट्रक में करीब 500 बोरी धान लोड था। बताया गया कि अचानक केबिन में आग लग गई। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से या अन्य कारणों से लगी है। आग इतनी बढ़ी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल को सूचना दी।
मौके पर स्थानीय लोगों और दमकल ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी अनुसार ट्रक रजकम्मा के संतोषी राइस मिल की थी जो कि धान भरकर एफसीआई में खाली करने के इंतजार में सड़क किनारे खडी ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को काबू में किया।
रायपुर | छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की प्रथम बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उद्योगों और बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाए, उन्हें प्रशिक्षण देकर विभिन्न ट्रेडों में दक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन किया जाए। इन उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और सर्टिफिकेशन के लिए छत्तीसगढ़ में स्थित उच्च तकनीकी संस्थानों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि नए स्टार्टअप के लिए बेहतर इको-सिस्टम तैयार किया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में रोजगार मिशन के स्वरूप, कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने रोजगार के नए अवसरों के सृजन की दिशा में तेजी से काम करने और नियमित रूप से रोजगार मिशन के कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आगामी पांच वर्षों में रोजगार के 12 से 15 लाख नये अवसरों का सृजन करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है।
मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के राज्य स्तरीय कार्यालय का राजधानी रायपुर में शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री उमेश पटेल, मुख्य सचिव एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के उपाध्यक्ष श्री अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने आई.आई.टी., आई.आई.एम., ट्रिपल आई.आई.टी. और एन.आई.टी. के डायरेक्टरों से भी रोजगार सृजन के संबंध में सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों के सर्टिफिकेशन और मानकीकरण के लिए उच्च शैक्षणिक संस्थान आगे आए। उन्होंने इन संस्थानों से नए स्टार्टअप के साथ ही देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों को छत्तीसगढ़ लाने में सहयोग का आग्रह किया। इन कम्पनियों के आने से छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षित युवाओं के लिए राज्य में ही अच्छे अवसर निर्मित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उद्योगों की जरूरतों के अनुसार युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर उनका कौशल उन्नयन किया जाए, इससे युवाओं को उद्योगों में आसानी से नियोजित किया जा सकता है। इसी प्रकार जिन क्षेत्रों में नए उद्योग लगने हैं वहां उद्योग लगने के पूर्व उस क्षेत्र के युवाओं का सर्वे कर उनकी शैक्षणिक योग्यता और आने वाले उद्योगों के जरूरतों के मुताबिक कौशल उन्नयन कराया जाए। जिससे स्थानीय युवाओं को इन उद्योगों में रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नए उद्योग लगने हैं उन क्षेत्रों में युवाओं का सर्वे कलेक्टरों के माध्यम से किया जाएगा। युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन्न टेªडों में आई.टी.आई., लाईवलीहुड कॉलेज आदि में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि शहरी क्षेत्रों के बाजारों में यह सर्वे कराया जाए कि किन उत्पादों की अच्छी खपत है। सर्वे के आधार पर ऐसे उत्पादों का गौठानों में विकसित हो रहे रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में उत्पादन कराया जाए। दुकानों से आर्डर लेकर सप्लाई की जाए। इस कार्य में स्थानीय लोगों को जोड़ा जाए। श्री बघेल ने कहा कि प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ईगिरी जैसे छोटे-छोटे काम करने वाले लोगों को आसानी से रोजगार मिल सके इसके लिए पूर्व में तैयार किए गए पोर्टल को पुनः सक्रिय किया जाए। शहरी क्षेत्र में इन कार्यों की बड़ी मांग है। लोगों को इन कामों के लिए लोग नहीं मिलते हैं।
प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.आलोक शुक्ला ने बैठक में छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र की प्रगति, गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू एडिशन से रोजगार के अवसर बड़े पैमाने पर निर्मित हुए हैं। शासकीय और निजी क्षेत्र में भी लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर घटकर मात्र 2.1 प्रतिशत रह गई है।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन रोजगार से संबंधित विभिन्न विभागों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, मत्स्य पालन, हार्टीकल्चर, वन, उद्योग, ग्रामोद्योग, नगरीय प्रशासन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास कार्यक्रम, गौठान, गोधन न्याय योजना, बाड़ी योजना और टी-कॉफी बोर्ड के कार्यों के मध्य समन्वय स्थापित करेगा। उन्होंने ने बताया कि मिशन रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, सेवा तथा उत्पादन क्षेत्रों में ब्रांडिंग और मार्केटिंग, निजी कम्पनियों के साथ सहयोग कर रोजगार के बेहतर अवसरों के निर्माण के दिशा में काम करेगा। मिशन द्वारा छत्तीसगढ़ के बेहतर उत्पादों और सेवाओं के संबंध में शोध को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्टार्टअप के लिए बेहतर इको-सिस्टम निर्मित करने में सहयोग करेगा। प्रस्तुतिकरण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि रोजगार के नए अवसरों को निर्मित करने के लिए इको-पर्यटन, एडवेंचर पर्यटन, होम-स्टे, फूड प्रोसेसिंग, वनौषधि, हस्तशिल्प और कोसा और रेशम का बेहतर मार्केट बनाने के लिए काम करेगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, वित्त सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी.,मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डॉ एस. भारती दासन, संचालक उद्योग श्री अनिल टुटेजा, आई.आई.एम. रायपुर के डायरेक्टर श्री भारत भास्कर, आई.आई.टी. भिलाई के डायरेक्टर श्री रजत मूना, ट्रिपल आई.आई.टी. नवा रायपुर के डायरेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा, एन.आई.टी. रायपुर के प्रोफेसर मनोज कुमार, मुख्यमंत्री की उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थी।
कोरबा : औद्योगिक नगर के सीतामढ़ी स्थित कुम्हार मोहल्ले में निवासरत परमेश्वर पाटकर का 12 वर्षीय बेटा नहर में बह गया। पतंग उड़ाते समय पांव फिसल जाने के कारण नहर में गिर गए तेज नारायण को खोजने का प्रयास जारी है।
जानकारी अनुसार 12 वर्षीय तेज नारायण पाटकर अपने दोस्त के साथ नहर के किनारे पतंग उड़ा रहा था अचानक उसका पांव फिसला और नहर में जा समाया। उसके दोस्त ने बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव में वह सफल नहीं हो सका। इसकी जानकारी जैसे ही तेज नारायण के परिजनों को मिली बदहवा सी छा गई।
सब भाग पड़े घटनास्थल की ओर लेकिन शिवाय रुदन के कोई कर भी क्या सकता है । पानी में अलोप हुए तेज नारायण के पिता परमेश्वर और उनका परिवार प्रशासन से विनय करता दिखाई दिया की नहर का पानी कम किया जाए ताकि तेज नारायण को खोजा जा सके । पुलिस अधिकारी और पाटकर परिवार के शुभचिंतक घटनास्थल पर मौजूद रहकर इंतजार कर रहे हैं लापता का।
जगदलपुर : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत धरमपुरा कालीपुर अटल आवास निवासी तनवीर ने एक सूदखोर से 15 हजार रुपये ब्याज पर लिया था। किन्तु अब सूदखोरों के द्वारा ब्याज जोड़कर 30 हजार की मांग किये जाने पर युवक नहीं चुका पा रहा था। सूदखोरों के द्वारा गुरूवार को रात 10 बजे तनवीर के घर पैसे की उगाही करने पंहुचे थे। सूदखोंरो ने जितनी रकम की मांग की उतनी रकम नही देने पर मारपीट किया गया जिससे युवक का चश्मा टूटकर कांच उसकी आंख में जा घुसा जिससे उसकी आंख बुरी तरह से खराब हो गई है। डीमरापाल में भर्ती पीडि़त युवक को डाक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया है।
पीडि़त के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात कुछ सूदखोर आये थे जिन्होंने मेरे पति पर पैसे नही देने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे जिससे उनकी आंख में काफी चोट आई है। उन्होने कहा कि हमने पुलिस को सूचना दे दी है, इस घटना की शिकायत के तीन दिन बाद भी पुलिस की कार्यवाही होती नजर नही आ रही है।
उल्लेखनिय है कि बस्तर जिला अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण यहां पर ब्याज पर राशि देने के लिए लाईसेंस भी जारी नही किया जाता है, अर्थात बस्तर संभाग में कानूनन सूदखोरी का काम पूर्णत: वर्जित है। बावजूद इसके बस्तर के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्राईवेट फाइनेंस कंपनी से लेकर शहर के कई रसूकदार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग इस अवैध सूदखोरी के व्यापार से जुड़े हुए हैं। जगदलपुर में सूदखोरी का धंधा बेरोकटोक धड़ल्ले से चल रहा है।
सूदखोरों के चंगुल में फंसने के बाद कम ही कर्जदार उनके जंजाल से बाहर आ पाते हैं। सूदखोर रकम और ब्याज की वसूली के नाम पर कर्जदार को जमकर लूटते हैं। कई बार तो ब्याज इतना ज्यादा हो जाता है कि कर्जदार का जेवर, मकान, प्लाट तक सूदखोर हथिया लेते हैं। यदि सूदखोरी के अवैध धंधे में लिप्त लोगों पर अंकुश नही लगाया गया तो आने वाले दिनों में इससे पीडि़तों के कई गंभीर मामले देखने के लिए मिलेंगे। कई आत्महत्या के मामले को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा हैं, यह जांच का विषय हो सकता है।
बलरामपुर : जिले में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। अचानक आसमान में बादल छाए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई जिले में जनवरी महीने में के दुसरे सप्ताह में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई थी वापस फिर से तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने से ठंड में इजाफा हुआ है अलाव जलाकर ताप रहे हैं।
सुबह से छाए रहे बादल
शनिवार और रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे जिसके कारण धूप भी बहुत हल्की निकल सकी। बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसकी वजह से बलरामपुर जिले में सर्दी का सितम और बढ़ सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बलरामपुर जिले में बारिश के साथ बह रही ठंडी हवाओं से मौसम में ठंड का प्रभाव ज्यादा दिख रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहा वहीं जिले में रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
रायपुर : चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है पुलिस ने एक मददगार चोर को पकड़ा है। हाल ही में इसने मदद के नाम कार ही चुरा ली थी। बदमाश को रायपुर की विधानसभा थाने की टीम ने पकड़ा है। हाल ही में गुमान यादव नाम के युवक ने अपनी शिकायत में बताया था कि रास्ते में मिले एक युवक ने मौके का फायदा उठाकर इसकी कार चुरा ली थी।
रायपुर की पुलिस ने एक मददगार चोर को पकड़ा है। हाल ही में इसने मदद के नाम पर पूरी की पूरी कार ही चुरा ली थी। बदमाश को रायपुर की विधानसभा थाने की टीम ने पकड़ा है। हाल ही में गुमान यादव नाम के युवक ने अपनी शिकायत में बताया था कि रास्ते में मिले एक युवक ने मौके का फायदा उठाकर इसकी कार चुरा ली थी।
अपनी गाड़ी को ले जाते देख, गुमान के होश उड़ गए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार और चोर की तलाश शुरू की। पेट्रोल पंप के पास जहां से गाड़ी चुराई गई थी, पुलिस ने CCTV कैमरा की जांच की। चोर के भागने के रूट को ट्रेस किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि खरोरा के देवगांव में आरोपी भागा है। वहां जाकर टीम ने छापा मारा तो पुरुषोत्तम विश्वकर्मा नाम को ये चोर गाड़ी को अपने घर के बाहर ही पार्क किए हुए था। इसके पास से आरंग में चुराई एक बाइक भी बरामद की गई है। अब चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नारायणपुर : बस्तर आईजी सुंदरराज पी के विशेष मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल अभियान के तहत शनिवार को आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के निर्देशानुसार हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी को गिरफ्तार किया गया है। हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी (पिता स्व0 सुखराम पदामी उम्र 20 वर्ष निवासी गुमटेर मुरियापारा) जो वर्तमान में पल्ली बारसूर निर्माणाधीन सड़क में कड़ेनार से कडेमेटा के बीच बड़ी नक्सल घटना को अंजाम देने के लिए लगातार रेकी करने तथा छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयामेटा में नक्सल गतिविधियों के विस्तार करने हेतु आया था। ये नक्सली आईटीबीपी के शहीद असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या और षडय़न्त्र में शामिल था साथ ही बुकिनतोर बस ब्लास्ट में 5जवानों की हत्या करते हुए 22जवानों को गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम देने देने में भी शामिल था।
उल्लेखनीय है कि उक्त नक्सली नक्सली संगठन में आदेरबेड़ा क्षेत्र का नक्सली सदस्य के रूप में सक्रिय होकर कार्य कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल को सूचना मिली कि उक्त घटना में सक्रिय रहने वाला हार्डकोर नक्सली वर्तमान में नक्सल विस्तार के लिये थाना छोटेड़ोंगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयामेटा आया है, प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री जायसवाल ने एसडीओपी छोटेड़ोंगर अभिषेक पैकरा को निर्देशित करते हुए कैम्प कड़ेनार से डीआरजी टीम रवाना किया था। उक्त टीम ने सक्रियता से घेराबंदी कर पण्डरू पदामी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली द्वारा दोनों मुख्य घटनाओं में अपनी सक्रियता सहित छोटे-बडे अनेको नक्सल गतिविधियों में सक्रिय रहने की बात को स्वीकार किया है। फलस्वरूप उक्त हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी को माननीय सीजेएम महोदय, नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
शहीद असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या और षडय़न्त्र में शामिल था पण्डरू पदामी
गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी 20.08.2021 को ग्राम कड़ेमेटा में घटित नक्सली घटना जिसमें असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर सिंदे तथा सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की गोली मारकर हत्या करने व एके-47 रायफल, मैग्जीन, राउण्ड और बीपी जैकट तथा मोटोरोला सेट लूटने की घटना का षडय़ंत्र करने, रैकी करने व घटना को अंजाम देने में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली पण्डरू पदामी अमदईघाटी एरिया कमेटी सचिव सुरेश सलाम के करीबी और हार्डकोर सक्रिय नक्सली है।
बुकिनतोर बस ब्लास्ट में 5जवानों की हत्या और 22जवानों को घायल करने की घटना में भी शामिल रहा है, पण्डरू पदामी :
हाल ही में नारायणपुर पुलिस द्वारा मारा गया 10 लाख रूपये के ईनामी नक्सली (कंपनी नंबर-06 कमाण्डर) साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के साथ मिलकर दिनांक 23.03.2021 को कैम्प कड़ेनार एवं कन्हारगांव के मध्य बुकिनतोर पुलिया के पास बस ब्लास्ट कर 5जवानों की हत्या करने तथा 22जवानों को घायल करने की घटना में शामिल रहा है।
श्री जायसवाल ने बताया कि आईजी बस्तर के निर्देशानुसार सीमावर्ती जिला एवं सीमावर्ती राज्यों के पुलिस/फोर्स के मध्य बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित होने से नक्सल विरोधी अभियान को गति मिली है।इसी का परिणाम है की कुछ ही समय मे बेहतर कम्युनिकेशन एवम आपरेशन के माध्यम से नारायणपुर पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में दण्डकारण्य स्पेशल जोनल के अंतर्गत कंपनी न. 6 एवम अमदेई एरिया कमेटी को भारी क्षति पहुचाया है।
श्री जायसवाल ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि आम लोग नक्सलियों के झांसे में आकर मानव अधिकारों और विकास के विरोध में खड़ा होने को मजबूर न होकर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस को पता है कि नक्सलियों ने सुरक्षा कैम्प एवं विकास कार्यों के विरोध प्रदर्शन हेतु ग्रामवार समय-सारणी (चार्ट) तैयार की है, जिसके तहत् नक्सल आन्दोलन में शामिल नहीं होने वाले ग्रामीणों के विरूद्ध शारीरिक दण्ड एवं जुर्माना हेतु माओवादियों की एरिया कमेटी तथा डिवीजनल कमेटी स्तर की बैठकों में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। यदि ऐसी कोई घटना अथवा कार्यवाही होने की संभावित जानकारी मिलती है तो आप उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए हम आपकी बेहतर सुरक्षा और समूचित विकास सुनिश्चित कर सकें।
कांकेर : जिले के भानुप्रतापपुर थाना अंर्तगत ग्राम पंचायत परवी के आश्रित ग्राम भुरका में मामूली पारिवारिक विवाद पर अपनी मां को नशे में धुत पुत्र बीरेन्द्र दुग्गा ने खपरैल बनाने के सांचा से मां के सिर में वार कर दिया। जिससे 55 वर्षीय वृद्धा गायत्री की मृत्यु हो गई। मां को मारने के बाद युवक बीरेन्द्र ने अपनी मां की लाश को घर के कमरे में ले जाकर बिस्तर में लिटा दिया, जिससे वह सोई हुई लगे। मृतका की पुत्री जो इन दिनों अपने मायके आई हुई थी, वह घटना के समय कहीं आसपास गई हुई थी।
जब वह वापस लौटी तो उसने अपनी मां का शव बिस्तर पर पड़ी देखने के बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी तेजराम वर्मा ने बताया कि आरोपित युवक मां की हत्या करने के बाद जंगल मे जा कर छुप गया था, जहां से उसे तलाश कर पकड़ा गया। आरोपित पर धारा 302 के तहत कार्यवाही की गई है।
गरियाबंद : जिले के राजिम एनीकट से एक युवक की लाश बरामद हुई है. राजिम पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को एनीकट से बाहर निकाला और शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान राजिम के वार्ड 3 निवासी जितेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है. राजिम पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र नहाने के लिए घर से साइकिल पर सवार होकर निकला था और उसकी लाश राजिम एनीकट में तैरती मिली. ग्रामीणों ने जब उसकी लाश को पानी मे उफनते देखा तो इसकी सूचना राजिम पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कोरबा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 को मनाया जाएगा। इस वर्ष मतदाता दिवस के कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में जुडेंगे। कार्यक्रम का सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मस् फेसबूक, ट्वीटर एवं यूट्यूब आदि पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
कार्यक्रम में लिंक के माध्यम से आमनागरिक मतदाता, महाविद्यालयीन छात्र - छात्राएं सीधा प्रसारण कार्यक्रम से जुड सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत् छात्र - छा़त्राओं, सिविल सेवा सोसाइटी के सदस्यों एवं अन्य हित साधकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर लिंक को क्लिक करके सीधा प्रसारण देखने के लिए अपील किया गया है।
कोरबा : कोरबा जिले के सभी गांवो में 23 जनवरी से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में खाद्यान्न योजनांतर्गत ग्रामीणों को राशन वितरण, हितग्राहियों को पेंशन, मनरेगा के तहत कार्य, पोषण अभियान एवं जल जीवन मिशन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गांवो में ग्राम सभा बैठक आयोजित करने और बैठक में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ग्रामीणों की शत-प्रतिशत उपस्थिति-गणपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होने ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। ग्राम सभा में गणपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व संबंधित गांव के सरपंच, पंच एवं सचिव को सौंपा गया है। जारी आदेशानुसार सभी विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामवार, ग्रामसभा के सम्मेलन के लिए समय सारणी निर्धारित कर अनुविभागीय अधिकारी के अनुमोदन से प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ग्राम सभा में विकासखण्ड स्तर के मैदानी-क्षेत्रीय कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम सभा की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा एवं पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन भी किया जाएगा। पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन किया जाएगा।
बैठक में विगत वर्ष में किए गए मिशन अंत्योदय सर्वे का अवलोकन कर अनुमोदन लिया जाएगा। ग्राम सभा बैठक में जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा से संबंधित ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में ग्राम गौठानों के प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में चर्चा तथा सुराजी गांव योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। बैठक ग्रामीण सचिवालय के संचालन पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
ग्राम सभा बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित अभिलेखों का सामाजिक अंकेक्षण भी कराया जाएगा। जरूरत लोगों के लिए पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन किया जाएगा। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी बैठक में दी जाएगी। पोषण अभियान के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के सभी घर, शाला, आंगनबाड़ी केन्द्र, आश्रम शाला, स्वास्थ्य केन्द्र आदि में नल-जल प्रदाय योजना द्वारा शुद्ध जल प्रदान करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। ग्राम जल स्वच्छता समिति-पानी समिति की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन करने एवं इस संबंध में जागरूकता फैलाने की भी चर्चा की जाएगी। बैठक में खसरा एवं बी-1 को पटवारी द्वारा पढ़ा जाएगा। डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ई-कोड के संबंध में आर ई- नामांतरण प्रक्रिया के बारे में पटवारियों द्वारा जानकारी दिया जाएगा। ऐसे हितग्राही जिनकी मृत्यु हो चुकी है एवं एसईसीसी-2011 की सूची में उनके उत्तराधिकारी का नाम नहीं है ऐसे हितग्राहियों को ग्राम सभा से अनुमोदन उपरांत उनके उत्तराधिकारी का चयन भी बैठक में किया जाएगा।
ग्राम सभा में नवीन गठित परिवारों के घरो में शौचालय निर्माण के लिए सूची का अनुमोदन भी किया जाएगा। भूमिहीन परिवारों को ग्रामसभा के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं खुले में जलाने को बैन करने संबंधी प्रस्ताव को बैठक में पारित करना एवं दण्ड का प्रावधान करना भी बैठक के एजेंडे में शामिल है। ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने का संकल्प लेना एवं ओडीएफ प्लस की स्थिति प्राप्त करने की तिथि का निर्धारण करना भी एजेंडे में शामिल है। अनुपयोगी शौचालयों को उपयोगी बनाने की कार्ययोजना निर्माण एवं आत्मा योजनांतर्गत कृषक मित्रों का चयन के संबंध में बैठक में चर्चा की जाएगी। एनआरएलएम अंतर्गत विलेज पॉवर्टी रिडक्शन प्लान पर चर्चा एवं कमजोर वर्ग के परिवारों के स्वसहायता समूहों में समावेशन पर भी चर्चा की जाएगी। जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अन्य विषय वस्तुओं को ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल किया जा सकता है।
जगदलपुर : जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत बड़े मारेंगा पुलिया के पास सिर में कपड़ा बंधे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। स्थानिय ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग नहाने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान उन्होने महिला का शव देखा गया, जिसके बाद पास जाकर देखा तो महिला के सिर को कपड़े से बाधा गया था, इसके अलावा हाथ में भी कपड़ा बंधा हुआ था। महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दिया, गांव वालों ने इसकी जानकारी परपा पुलिस को दिया। स्थानिय ग्रामीणों का कहना है कि महिला इस गांव की नही हो सकती है। प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है।
परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा का कहना है कि महिला के शव मिलने की सूचना मिली है, मामले की जांच किया जा रहा है, जांच के बाद इसके संबध में पूरी जानकारी दी जायेगी।
जगदलपुर : जिले के नेशनल हाईवे—30 में तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं चालक घायल है। घायल युवक को जवानों ने जगदलपुर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पूरन दास भारती (26) अपनी पत्नी शक्ति भारती (24) के साथ बाइक में सवार होकर बस्तर से जगदलपुर की तरफ आ रहे थे। इस बीच परचनपाल गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के पीछे बैठी पत्नी उछल कर काफी दूर फेंका गई।
सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूरन दास भारती को मामूली चोटें ही आई है। आस-पास के लोगों ने हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने पिकअप चालक दामू नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, घायल को अस्पताल रेफर किया गया है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रही है, हालांकि चपेट में आने वालों के साथ ही रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में मुकाबले में बेहतर है। ताजा जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना के ओमिक्रान वेरिएंट के 15 नए केस मिले हैं। इनमें बिलासपुर में सबसे अधिक 8 और राजनांदगांव जिले के 6 केस हैं। रायपुर के भी एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इनको मिलाकर प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 36 हो गई है।
गौर करने वाली बात यह है कि प्रदेश में लोग कोरोना की चपेट में तो आ रहे हैं, लेकिन किस वैरिएंट से प्रभावित हो रहे हैं, इस सच्चाई से बेखबर हैं। प्रदेश में तीसरी लहर जारी है, जिसमें लोग अधिकतम 7 दिनों के भीतर ठीक भी हो जा रहे हैं। देश में ‘ओमिक्रान’ की लहर की चर्चा है, ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या छत्तीसगढ़ में भी लोग ‘ओमिक्रान’ से ही प्रभावित हो रहे हैं।
बीते 23 दिनों के आंकड़ो पर यदि गौर किया जाए, तो शुरुआती 8 दिनों के बाद से आंकड़ा 5 हजार प्रतिदिन के इर्द—गिर्द ही बना हुआ है। ऐसे में यदि कुल संक्रमित लोगों की बात की जाए तो 70 हजार से ज्यादा लोग चपेट में आ चुके हैं, लेकिन रिकवरी अच्छी होने की वजह से एक्टिव मरीजों की तादाद 30 हजार के आसपास ही है।
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव होने वालों में ओमिक्रान वैरिएंट की जांच के लिए सेंपल भुवनेश्वर भेजना पड़ रहा है, जिसकी वजह से रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है, ऐसे में ना तो ज्यादा सेंपल भेज पाने की व्यवस्था हो पा रही है और ना ही वास्तविक स्थिति का पता चल पा रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर में लैब की सुविधा की मांग की है। बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जीनोम लैब की अनुमति जल्द देने का संकेत दिया है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रही है, हालांकि चपेट में आने वालों के साथ ही रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में मुकाबले में बेहतर है। ताजा जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना के ओमिक्रान वेरिएंट के 15 नए केस मिले हैं। इनमें बिलासपुर में सबसे अधिक 8 और राजनांदगांव जिले के 6 केस हैं। रायपुर के भी एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इनको मिलाकर प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 36 हो गई है।
गौर करने वाली बात यह है कि प्रदेश में लोग कोरोना की चपेट में तो आ रहे हैं, लेकिन किस वैरिएंट से प्रभावित हो रहे हैं, इस सच्चाई से बेखबर हैं। प्रदेश में तीसरी लहर जारी है, जिसमें लोग अधिकतम 7 दिनों के भीतर ठीक भी हो जा रहे हैं। देश में ‘ओमिक्रान’ की लहर की चर्चा है, ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या छत्तीसगढ़ में भी लोग ‘ओमिक्रान’ से ही प्रभावित हो रहे हैं।
बीते 23 दिनों के आंकड़ो पर यदि गौर किया जाए, तो शुरुआती 8 दिनों के बाद से आंकड़ा 5 हजार प्रतिदिन के इर्द—गिर्द ही बना हुआ है। ऐसे में यदि कुल संक्रमित लोगों की बात की जाए तो 70 हजार से ज्यादा लोग चपेट में आ चुके हैं, लेकिन रिकवरी अच्छी होने की वजह से एक्टिव मरीजों की तादाद 30 हजार के आसपास ही है।
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव होने वालों में ओमिक्रान वैरिएंट की जांच के लिए सेंपल भुवनेश्वर भेजना पड़ रहा है, जिसकी वजह से रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है, ऐसे में ना तो ज्यादा सेंपल भेज पाने की व्यवस्था हो पा रही है और ना ही वास्तविक स्थिति का पता चल पा रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर में लैब की सुविधा की मांग की है। बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जीनोम लैब की अनुमति जल्द देने का संकेत दिया है।
इन दो जगहों पर प्रस्तावित
प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए रायपुर AIIMS और जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब प्रस्तावित है। एम्स में मशीन तक तैयार है बस उन्हें जांच के लिए जरूरी सामग्री की खरीदी की अनुमति नहीं मिल रही है। वहीं रायपुर मेडिकल कॉलेज लैब में थोड़ा तकनीकी काम बाकी है।
प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए रायपुर AIIMS और जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब प्रस्तावित है। एम्स में मशीन तक तैयार है बस उन्हें जांच के लिए जरूरी सामग्री की खरीदी की अनुमति नहीं मिल रही है। वहीं रायपुर मेडिकल कॉलेज लैब में थोड़ा तकनीकी काम बाकी है।
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने ''तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा'' जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को मजबूती प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।
गरियाबंद, एक शिक्षक द्वारा अपने ही स्कूल के छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप किये जाने की रिपोर्ट किया ,इस रिपोर्ट के आधार पे सिटीकोटवाली पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 20/2022 धारा 354 ,8 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को 15 दिन की न्यायायिक रिमांड में लिया गया ।घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी सत्येन श्याम ने बताया कि गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सिटी कोतवाली गरियाबंद के नजदीकी गांव में पदस्थ एक प्रधानपाठक पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ गरियाबंद कोतवाली पहुचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई की 7 जनवरी दोपहर तीन बजे शिक्षक द्वारा प्रार्थी को चाय पत्ती लेने के लिए पैसा देने कमरे के बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ किया ।इस रिपोर्ट के आधार पे आरोपी को शनिवार को कोतवाली लाया गया जहाँ से न्यायिक रिमांड में भेजा गया।कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम निरंजन नागेश है। 55 वर्षीय आरोपी प्रधानपाठक निरंजन बेहराबुडा का रहने वाला है। 5 वी की छात्रा ने उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीडि़ता के बयान के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल किया गया है।
रायपुर, कोरोना संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व एनजीओ की टीम संभावित मरीजों की पहचान करने विभिन्न बस्तियों का दौरा कर रही है,विशेषकर झुग्गी बस्तियों में पहुँचकर यह टीम सर्दी, खांसी जैसे सामान्य लक्षण से पीडि़त लोगों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करा रही है।
Read Also:- कोरोना अपडेट 22 जनवरी : प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौत का कहर जारी है आज 11 की हुई मृत्यु, रायपुर में फिर फुटा कोरोना बम, देखे जिलेवार आकड़े
कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर आज रायपुर जिले में ऐसे मरीजों के चिन्हांकन के लिए कार्य दलों ने विभिन्न बस्तियों का भ्रमण किया। ऐसे ही अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जोन क्र.-4 के भगवतीचरण वार्ड के अरविंद नगर व कुंदरा पारा बस्ती में आज टास्क फ़ोर्स के साथ स्वयंसेवी संस्था सौभाग्य फाउंडेशन के वॉलिंटियर्स ने आवश्यक दवा की किट भी संभावित मरीजों को उपलब्ध कराई। फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पांडे के साथ अंकित निहाल, अनीता बोए सहित वॉलिंटियर्स ने कई झुग्गी-बस्तियों में जाकर ऐसे लोगों को जो सामान्य बुखार, सर्दी, खांसी जैसे लक्षणों से पीडि़त हैं उन्हें कोरोना से बचाव हेतु मेडिसिन किट नि:शुल्क वितरित की और उन्हें दवा के सेवन के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्र में भी रायपुर नगर निगम के सभी जोन में विभिन्न महिला समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य एवं नगर निगम की ज़ोन टीम दवाओं के वितरण व कोरोना मरीजों के चिन्हांकन में जुटी हुई है।
ज़िला प्रशासन के निर्देश पर कोरोना के संभावित मरीजों के चिन्हांकन, निःशुल्क दवा वितरण में टास्क फ़ोर्स को मदद कर रहे रायपुर के एनजीओ...https://t.co/K2PpFg5Jo1@ChhattisgarhCMO @RaipurDist @HealthCgGov @MoHFW_INDIA #COVID19 pic.twitter.com/2XqTd6C2BE
— Raipur Smart City (@RaipurSmartCity) January 22, 2022
रायपुर, रायपुर जिले में जिस तेज गति से नये कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है, उसी तेज गति से संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो रहे है। हालांकि संक्रमितों में एक-दो मरीजों की मृत्यु भी हो रही है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 9497 है।
इसी कड़ी में आज रायपुर जिले में कुल 7126 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 1789 लोग संक्रमित पाये गये, वहीं 01 संक्रमित मरीज की मृत्यु हुई है। संक्रमितों में 1285 लोग स्वस्थ भी हुए है। इस तरह जिले में आज पॉजीटिवीटी रेट 25.11 रहा।
इधर दुर्ग जिले में भी आज 665 नये संक्रमित मरीज पाये गये है। दुर्ग जिले में आज 3538 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 665 लोग संक्रमित पाये गये, वहीं 04 संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि इस जिले में आज 779 संक्रमित स्वस्थ भी हुए है।
रायपुर,नववर्ष एवं मकर संक्रांति पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि 8 मार्च को सम्मेलन द्वारा महिला दिवस के अवसर पर वैश्य समाज की सभी सक्रिय एवं प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में सम्मेलन को छत्तीसगढ़ में एक बड़ी ताकत के रूप में खड़ा किया जाएगा जिससे वैश्य समाज को सेवा के अनुसार राजनीतिक पार्टियों में सक्रिय भागीदारी मिल सके। विमोचन के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश संरक्षक सुभाष साहू, अशोक गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी, अनिता खंडेलवाल, सविता गुप्ता, अजय गुप्ता,जयंत गट्टानी, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के चार संभागों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर संभागों और उससे लगे रायपुर-दुर्ग संभाग के जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।चेतावनी में प्रशासन को सावधान और अपडेट रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम से ही सरगुजा-बिलासपुर संभागों में मौसम बदल जाएगा। 23 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। यहां एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। बिलासपुर से लगे रायपुर-दुर्ग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को भी सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना जताई है।
यह मौसमी सिस्टम कराएगा बरसात
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान के उपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना रहा है। इसके साथ पाकिस्तान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। ऐसे में यहां हवा का एक सम्मिलन क्षेत्र बनने की संभावना बन रही है।
बारिश से दिन ठंडा होगा, रात का तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बादल और बरसात की वजह से 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है। यानी दिन में ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद की हवाओं की वजह से ठंड का एहसास भी बढ़ेगा। मौसम साफ होने के बाद कोहरा बढ़ेगा।
गणतन्त्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली राज्यों की झांकियों का आज नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में प्रेस प्रीव्यू आयोजित किया गया। प्रेस प्रीव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ की गाँव और गौठान पर आधारित झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। इस दौरान झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने ककसाड़ नृत्य का प्रदर्शन किया।
राजपथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी गोधन योजना पर केंद्रित है। ग्रामीण संसाधनों के उपयोग के पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से एक साथ अनेक वैश्विक चिंताओं के समाधानों के लिए यह झांकी विकल्प प्रस्तुत करती है। झांकी के अगले भाग में गाय के गोबर को इकट्ठा करके उन्हें विक्रय के लिए गौठानों के संग्रहण केंद्रों की ओर ले जाती ग्रामीण महिलाओं को दर्शाया गया है। ये महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में हैं। उन्होंने हाथों से बने कपड़े और गहने पहन रखे हैं। इन्हीं में से एक महिला को गोबर से उत्पाद तैयार कर विक्रय के लिए बाजार ले जाते दिखाया गया है। उनके चारों ओर सजे फूलों के गमले गोठानों में साग-सब्जियों और फूलों की खेती के प्रतीक हैं। नीचे के ओर गोबर से बने दीयों की सजावट है। ये दीये ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आए स्वावलंबन और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं।
झांकी के पिछले भाग में गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित होते दिखाया गया है। नयी तकनीकों और मशीनों का उपयोग करके महिलाएं स्वयं की उद्यमिता का विकास कर रही हैं। वे गांवों में छोटे-छोटे उद्योग संचालित कर रही हैं। मध्य भाग में दिखाया गया है कि गाय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में रखकर किस तरह पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, पोषण, रोजगार और आय में बढ़ोतरी के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। सबसे आखिर में चित्रकारी करती हुई ग्रामीण महिला पारंपरिक शिल्प और कलाओं के विकास की प्रतीक है। झांकी में भित्ती-चित्र शैली में विकसित हो रही जल प्रबंधन प्रणालियों, बढ़ती उत्पादकता और खुशहाल किसान को दिखाया गया है। इसी क्रम में गोबर से बनी वस्तुएं और गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करती स्व सहायता समूहों की महिलाओं को दिखाया गया है।
रायपुर, तिरंगा वंदन मंच के संयोजक मुकेश शाह ने बताया उनके द्वारा " हमारी आशा - राष्ट्रभाषा " अभियान शुरू किया गया है । यह मुहिम है राष्ट्रीय पर्वों का बधाई संदेश हिंदी में देने का । क्रांतिकारियों और शहीदों ने वर्षों संघर्ष कर न केवल भारत को बल्कि हमारी भाषा और संस्कृति को भी आज़ादी दिलाई थी । इसी कड़ी में आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बधाई संदेश केवल हिंदी में ही दें तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित करें । हमारे शहीदों के प्रति आदर प्रकट करने का और हिंदी के लिए सम्मान के भाव को दर्शाने का यह एक उचित माध्यम है ।
तिरंगा वंदन मंच के इस मुहीम में just 36 news भी साथ है और आप सभी से अपील करता है आप भी अपनी देश की राष्ट्र भाषा में ही बधाई सन्देश प्रेषित करे।














