CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : नशे में था कार का मालिक, मदद करने के नाम पर गाड़ी ले भागा चोर...

CG NEWS : नशे में था कार का मालिक, मदद करने के नाम पर गाड़ी ले भागा चोर...

रायपुर : चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है पुलिस ने एक मददगार चोर को पकड़ा है। हाल ही में इसने मदद के नाम कार ही चुरा ली थी। बदमाश को रायपुर की विधानसभा थाने की टीम ने पकड़ा है। हाल ही में गुमान यादव नाम के युवक ने अपनी शिकायत में बताया था कि रास्ते में मिले एक युवक ने मौके का फायदा उठाकर इसकी कार चुरा ली थी।


रायपुर की पुलिस ने एक मददगार चोर को पकड़ा है। हाल ही में इसने मदद के नाम पर पूरी की पूरी कार ही चुरा ली थी। बदमाश को रायपुर की विधानसभा थाने की टीम ने पकड़ा है। हाल ही में गुमान यादव नाम के युवक ने अपनी शिकायत में बताया था कि रास्ते में मिले एक युवक ने मौके का फायदा उठाकर इसकी कार चुरा ली थी।


अपनी गाड़ी को ले जाते देख, गुमान के होश उड़ गए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार और चोर की तलाश शुरू की। पेट्रोल पंप के पास जहां से गाड़ी चुराई गई थी, पुलिस ने CCTV कैमरा की जांच की। चोर के भागने के रूट को ट्रेस किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि खरोरा के देवगांव में आरोपी भागा है। वहां जाकर टीम ने छापा मारा तो पुरुषोत्तम विश्वकर्मा नाम को ये चोर गाड़ी को अपने घर के बाहर ही पार्क किए हुए था। इसके पास से आरंग में चुराई एक बाइक भी बरामद की गई है। अब चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

CG NEWS : बस ब्लास्ट कर 5 जवानों की हत्या करते हुए 22 जवानों को गंभीर रूप से घायल करने वाले सक्रिय और हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी गिरफ्तार...

CG NEWS : बस ब्लास्ट कर 5 जवानों की हत्या करते हुए 22 जवानों को गंभीर रूप से घायल करने वाले सक्रिय और हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी गिरफ्तार...

नारायणपुर : बस्तर आईजी सुंदरराज पी के विशेष मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल अभियान के तहत शनिवार को आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के निर्देशानुसार हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी को गिरफ्तार किया गया है। हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी (पिता स्व0 सुखराम पदामी उम्र 20 वर्ष निवासी गुमटेर मुरियापारा) जो वर्तमान में पल्ली बारसूर निर्माणाधीन सड़क में कड़ेनार से कडेमेटा के बीच बड़ी नक्सल घटना को अंजाम देने के लिए लगातार रेकी करने तथा छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयामेटा में नक्सल गतिविधियों के विस्तार करने हेतु आया था। ये नक्सली आईटीबीपी के शहीद असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या और षडय़न्त्र में शामिल था साथ ही बुकिनतोर बस ब्लास्ट में 5जवानों की हत्या करते हुए 22जवानों को गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम देने देने में भी शामिल था।


उल्लेखनीय है कि उक्त नक्सली नक्सली संगठन में आदेरबेड़ा क्षेत्र का नक्सली सदस्य के रूप में सक्रिय होकर कार्य कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल को सूचना मिली कि उक्त घटना में सक्रिय रहने वाला हार्डकोर नक्सली वर्तमान में नक्सल विस्तार के लिये थाना छोटेड़ोंगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयामेटा आया है, प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री जायसवाल ने एसडीओपी छोटेड़ोंगर अभिषेक पैकरा को निर्देशित करते हुए कैम्प कड़ेनार से डीआरजी टीम रवाना किया था। उक्त टीम ने सक्रियता से घेराबंदी कर पण्डरू पदामी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली द्वारा दोनों मुख्य घटनाओं में अपनी सक्रियता सहित छोटे-बडे अनेको नक्सल गतिविधियों में सक्रिय रहने की बात को स्वीकार किया है। फलस्वरूप उक्त हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी को माननीय सीजेएम महोदय, नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।


शहीद असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या और षडय़न्त्र में शामिल था पण्डरू पदामी
गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी 20.08.2021 को ग्राम कड़ेमेटा में घटित नक्सली घटना जिसमें असिस्टेट कमाण्डेंट सुधाकर सिंदे तथा सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की गोली मारकर हत्या करने व एके-47 रायफल, मैग्जीन, राउण्ड और बीपी जैकट तथा मोटोरोला सेट लूटने की घटना का षडय़ंत्र करने, रैकी करने व घटना को अंजाम देने में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली पण्डरू पदामी अमदईघाटी एरिया कमेटी सचिव सुरेश सलाम के करीबी और हार्डकोर सक्रिय नक्सली है।


बुकिनतोर बस ब्लास्ट में 5जवानों की हत्या और 22जवानों को घायल करने की घटना में भी शामिल रहा है, पण्डरू पदामी :
हाल ही में नारायणपुर पुलिस द्वारा मारा गया 10 लाख रूपये के ईनामी नक्सली (कंपनी नंबर-06 कमाण्डर) साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के साथ मिलकर दिनांक 23.03.2021 को कैम्प कड़ेनार एवं कन्हारगांव के मध्य बुकिनतोर पुलिया के पास बस ब्लास्ट कर 5जवानों की हत्या करने तथा 22जवानों को घायल करने की घटना में शामिल रहा है।


श्री जायसवाल ने बताया कि आईजी बस्तर के निर्देशानुसार सीमावर्ती जिला एवं सीमावर्ती राज्यों के पुलिस/फोर्स के मध्य बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित होने से नक्सल विरोधी अभियान को गति मिली है।इसी का परिणाम है की कुछ ही समय मे बेहतर कम्युनिकेशन एवम आपरेशन के माध्यम से नारायणपुर पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में दण्डकारण्य स्पेशल जोनल के अंतर्गत कंपनी न. 6 एवम अमदेई एरिया कमेटी को भारी क्षति पहुचाया है।


श्री जायसवाल ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि आम लोग नक्सलियों के झांसे में आकर मानव अधिकारों और विकास के विरोध में खड़ा होने को मजबूर न होकर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस को पता है कि नक्सलियों ने सुरक्षा कैम्प एवं विकास कार्यों के विरोध प्रदर्शन हेतु ग्रामवार समय-सारणी (चार्ट) तैयार की है, जिसके तहत् नक्सल आन्दोलन में शामिल नहीं होने वाले ग्रामीणों के विरूद्ध शारीरिक दण्ड एवं जुर्माना हेतु माओवादियों की एरिया कमेटी तथा डिवीजनल कमेटी स्तर की बैठकों में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। यदि ऐसी कोई घटना अथवा कार्यवाही होने की संभावित जानकारी मिलती है तो आप उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए हम आपकी बेहतर सुरक्षा और समूचित विकास सुनिश्चित कर सकें।
 

CRIME NEWS : मामूली विवाद पर पुत्र ने मां की हत्या...

CRIME NEWS : मामूली विवाद पर पुत्र ने मां की हत्या...

कांकेर : जिले के भानुप्रतापपुर थाना अंर्तगत ग्राम पंचायत परवी के आश्रित ग्राम भुरका में मामूली पारिवारिक विवाद पर अपनी मां को नशे में धुत पुत्र बीरेन्द्र दुग्गा ने खपरैल बनाने के सांचा से मां के सिर में वार कर दिया। जिससे 55 वर्षीय वृद्धा गायत्री की मृत्यु हो गई। मां को मारने के बाद युवक बीरेन्द्र ने अपनी मां की लाश को घर के कमरे में ले जाकर बिस्तर में लिटा दिया, जिससे वह सोई हुई लगे। मृतका की पुत्री जो इन दिनों अपने मायके आई हुई थी, वह घटना के समय कहीं आसपास गई हुई थी।

जब वह वापस लौटी तो उसने अपनी मां का शव बिस्तर पर पड़ी देखने के बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी तेजराम वर्मा ने बताया कि आरोपित युवक मां की हत्या करने के बाद जंगल मे जा कर छुप गया था, जहां से उसे तलाश कर पकड़ा गया। आरोपित पर धारा 302 के तहत कार्यवाही की गई है।
 

CG NEWS : नहर में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी...

CG NEWS : नहर में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी...

गरियाबंद : जिले के राजिम एनीकट से एक युवक की लाश बरामद हुई है. राजिम पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को एनीकट से बाहर निकाला और शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान राजिम के वार्ड 3 निवासी जितेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है. राजिम पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र नहाने के लिए घर से साइकिल पर सवार होकर निकला था और उसकी लाश राजिम एनीकट में तैरती मिली. ग्रामीणों ने जब उसकी लाश को पानी मे उफनते देखा तो इसकी सूचना राजिम पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : 25 को ऑनलाइन होगा कार्यक्रम...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : 25 को ऑनलाइन होगा कार्यक्रम...

कोरबा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 को मनाया जाएगा। इस वर्ष मतदाता दिवस के कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में जुडेंगे। कार्यक्रम का सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मस् फेसबूक, ट्वीटर एवं यूट्यूब आदि पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

कार्यक्रम में लिंक के माध्यम से आमनागरिक मतदाता, महाविद्यालयीन छात्र - छात्राएं सीधा प्रसारण कार्यक्रम से जुड सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत् छात्र - छा़त्राओं, सिविल सेवा सोसाइटी के सदस्यों एवं अन्य हित साधकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर लिंक को क्लिक करके सीधा प्रसारण देखने के लिए अपील किया गया है।
 

बड़ी खबर : सभी गाँवों में आज से होंगी ग्राम सभाएँ ...

बड़ी खबर : सभी गाँवों में आज से होंगी ग्राम सभाएँ ...

कोरबा : कोरबा जिले के सभी गांवो में 23 जनवरी से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में खाद्यान्न योजनांतर्गत ग्रामीणों को राशन वितरण, हितग्राहियों को पेंशन, मनरेगा के तहत कार्य, पोषण अभियान एवं जल जीवन मिशन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गांवो में ग्राम सभा बैठक आयोजित करने और बैठक में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ग्रामीणों की शत-प्रतिशत उपस्थिति-गणपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होने ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। ग्राम सभा में गणपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व संबंधित गांव के सरपंच, पंच एवं सचिव को सौंपा गया है। जारी आदेशानुसार सभी विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामवार, ग्रामसभा के सम्मेलन के लिए समय सारणी निर्धारित कर अनुविभागीय अधिकारी के अनुमोदन से प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ग्राम सभा में विकासखण्ड स्तर के मैदानी-क्षेत्रीय कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम सभा की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा एवं पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन भी किया जाएगा। पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन किया जाएगा।

बैठक में विगत वर्ष में किए गए मिशन अंत्योदय सर्वे का अवलोकन कर अनुमोदन लिया जाएगा। ग्राम सभा बैठक में जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा से संबंधित ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में ग्राम गौठानों के प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में चर्चा तथा सुराजी गांव योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। बैठक ग्रामीण सचिवालय के संचालन पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।


ग्राम सभा बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित अभिलेखों का सामाजिक अंकेक्षण भी कराया जाएगा। जरूरत लोगों के लिए पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन किया जाएगा। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी बैठक में दी जाएगी। पोषण अभियान के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के सभी घर, शाला, आंगनबाड़ी केन्द्र, आश्रम शाला, स्वास्थ्य केन्द्र आदि में नल-जल प्रदाय योजना द्वारा शुद्ध जल प्रदान करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। ग्राम जल स्वच्छता समिति-पानी समिति की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन करने एवं इस संबंध में जागरूकता फैलाने की भी चर्चा की जाएगी। बैठक में खसरा एवं बी-1 को पटवारी द्वारा पढ़ा जाएगा। डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ई-कोड के संबंध में आर ई- नामांतरण प्रक्रिया के बारे में पटवारियों द्वारा जानकारी दिया जाएगा। ऐसे हितग्राही जिनकी मृत्यु हो चुकी है एवं एसईसीसी-2011 की सूची में उनके उत्तराधिकारी का नाम नहीं है ऐसे हितग्राहियों को ग्राम सभा से अनुमोदन उपरांत उनके उत्तराधिकारी का चयन भी बैठक में किया जाएगा।


ग्राम सभा में नवीन गठित परिवारों के घरो में शौचालय निर्माण के लिए सूची का अनुमोदन भी किया जाएगा। भूमिहीन परिवारों को ग्रामसभा के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं खुले में जलाने को बैन करने संबंधी प्रस्ताव को बैठक में पारित करना एवं दण्ड का प्रावधान करना भी बैठक के एजेंडे में शामिल है। ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने का संकल्प लेना एवं ओडीएफ प्लस की स्थिति प्राप्त करने की तिथि का निर्धारण करना भी एजेंडे में शामिल है। अनुपयोगी शौचालयों को उपयोगी बनाने की कार्ययोजना निर्माण एवं आत्मा योजनांतर्गत कृषक मित्रों का चयन के संबंध में बैठक में चर्चा की जाएगी। एनआरएलएम अंतर्गत विलेज पॉवर्टी रिडक्शन प्लान पर चर्चा एवं कमजोर वर्ग के परिवारों के स्वसहायता समूहों में समावेशन पर भी चर्चा की जाएगी। जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अन्य विषय वस्तुओं को ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल किया जा सकता है।
 

CG NEWS : पुलिया के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप....

CG NEWS : पुलिया के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप....

जगदलपुर : जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत बड़े मारेंगा पुलिया के पास सिर में कपड़ा बंधे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। स्थानिय ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग नहाने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान उन्होने महिला का शव देखा गया, जिसके बाद पास जाकर देखा तो महिला के सिर को कपड़े से बाधा गया था, इसके अलावा हाथ में भी कपड़ा बंधा हुआ था। महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दिया, गांव वालों ने इसकी जानकारी परपा पुलिस को दिया। स्थानिय ग्रामीणों का कहना है कि महिला इस गांव की नही हो सकती है। प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है।


परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा का कहना है कि महिला के शव मिलने की सूचना मिली है, मामले की जांच किया जा रहा है, जांच के बाद इसके संबध में पूरी जानकारी दी जायेगी।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा ठोकर, महिला की मौके पर हुई मौत....

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा ठोकर, महिला की मौके पर हुई मौत....

जगदलपुर : जिले के नेशनल हाईवे—30 में तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं चालक घायल है। घायल युवक को जवानों ने जगदलपुर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, पूरन दास भारती (26) अपनी पत्नी शक्ति भारती (24) के साथ बाइक में सवार होकर बस्तर से जगदलपुर की तरफ आ रहे थे। इस बीच परचनपाल गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के पीछे बैठी पत्नी उछल कर काफी दूर फेंका गई।


सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूरन दास भारती को मामूली चोटें ही आई है। आस-पास के लोगों ने हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने पिकअप चालक दामू नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, घायल को अस्पताल रेफर किया गया है।
 

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के इन जिलो में मिले ‘ओमिक्रान’ के 15 नए मरीज....

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के इन जिलो में मिले ‘ओमिक्रान’ के 15 नए मरीज....

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रही है, हालांकि चपेट में आने वालों के साथ ही रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में मुकाबले में बेहतर है। ताजा जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना के ओमिक्रान वेरिएंट के 15 नए केस मिले हैं। इनमें बिलासपुर में सबसे अधिक 8 और राजनांदगांव जिले के 6 केस हैं। रायपुर के भी एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इनको मिलाकर प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 36 हो गई है।


गौर करने वाली बात यह है कि प्रदेश में लोग कोरोना की चपेट में तो आ रहे हैं, लेकिन किस वैरिएंट से प्रभावित हो रहे हैं, इस सच्चाई से बेखबर हैं। प्रदेश में तीसरी लहर जारी है, जिसमें लोग अधिकतम 7 दिनों के भीतर ठीक भी हो जा रहे हैं। देश में ‘ओमिक्रान’ की लहर की चर्चा है, ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या छत्तीसगढ़ में भी लोग ‘ओमिक्रान’ से ही प्रभावित हो रहे हैं।
बीते 23 दिनों के आंकड़ो पर यदि गौर किया जाए, तो शुरुआती 8 दिनों के बाद से आंकड़ा 5 हजार प्रतिदिन के इर्द—गिर्द ही बना हुआ है। ऐसे में यदि कुल संक्रमित लोगों की बात की जाए तो 70 हजार से ज्यादा लोग चपेट में आ चुके हैं, लेकिन रिकवरी अच्छी होने की वजह से एक्टिव मरीजों की तादाद 30 हजार के आसपास ही है।

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव होने वालों में ओमिक्रान वैरिएंट की जांच के लिए सेंपल भुवनेश्वर भेजना पड़ रहा है, जिसकी वजह से रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है, ऐसे में ना तो ज्यादा सेंपल भेज पाने की व्यवस्था हो पा रही है और ना ही वास्तविक स्थिति का पता चल पा रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर में लैब की सुविधा की मांग की है। बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जीनोम लैब की अनुमति जल्द देने का संकेत दिया है।

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रही है, हालांकि चपेट में आने वालों के साथ ही रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में मुकाबले में बेहतर है। ताजा जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना के ओमिक्रान वेरिएंट के 15 नए केस मिले हैं। इनमें बिलासपुर में सबसे अधिक 8 और राजनांदगांव जिले के 6 केस हैं। रायपुर के भी एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इनको मिलाकर प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 36 हो गई है।

 

गौर करने वाली बात यह है कि प्रदेश में लोग कोरोना की चपेट में तो आ रहे हैं, लेकिन किस वैरिएंट से प्रभावित हो रहे हैं, इस सच्चाई से बेखबर हैं। प्रदेश में तीसरी लहर जारी है, जिसमें लोग अधिकतम 7 दिनों के भीतर ठीक भी हो जा रहे हैं। देश में ‘ओमिक्रान’ की लहर की चर्चा है, ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या छत्तीसगढ़ में भी लोग ‘ओमिक्रान’ से ही प्रभावित हो रहे हैं।

बीते 23 दिनों के आंकड़ो पर यदि गौर किया जाए, तो शुरुआती 8 दिनों के बाद से आंकड़ा 5 हजार प्रतिदिन के इर्द—गिर्द ही बना हुआ है। ऐसे में यदि कुल संक्रमित लोगों की बात की जाए तो 70 हजार से ज्यादा लोग चपेट में आ चुके हैं, लेकिन रिकवरी अच्छी होने की वजह से एक्टिव मरीजों की तादाद 30 हजार के आसपास ही है।

 

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव होने वालों में ओमिक्रान वैरिएंट की जांच के लिए सेंपल भुवनेश्वर भेजना पड़ रहा है, जिसकी वजह से रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है, ऐसे में ना तो ज्यादा सेंपल भेज पाने की व्यवस्था हो पा रही है और ना ही वास्तविक स्थिति का पता चल पा रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर में लैब की सुविधा की मांग की है। बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जीनोम लैब की अनुमति जल्द देने का संकेत दिया है।

इन दो जगहों पर प्रस्तावित
प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए रायपुर AIIMS और जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब प्रस्तावित है। एम्स में मशीन तक तैयार है बस उन्हें जांच के लिए जरूरी सामग्री की खरीदी की अनुमति नहीं मिल रही है। वहीं रायपुर मेडिकल कॉलेज लैब में थोड़ा तकनीकी काम बाकी है।

प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए रायपुर AIIMS और जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब प्रस्तावित है। एम्स में मशीन तक तैयार है बस उन्हें जांच के लिए जरूरी सामग्री की खरीदी की अनुमति नहीं मिल रही है। वहीं रायपुर मेडिकल कॉलेज लैब में थोड़ा तकनीकी काम बाकी है।

 

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने ''तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा'' जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को मजबूती प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे। 

CG NEWS: इस प्राचार्य पर लगा छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, पुलिस द्वारा भेजा गया जेल

CG NEWS: इस प्राचार्य पर लगा छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, पुलिस द्वारा भेजा गया जेल

गरियाबंद, एक शिक्षक द्वारा अपने ही स्कूल के छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप किये जाने की रिपोर्ट किया ,इस रिपोर्ट के आधार पे सिटीकोटवाली पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 20/2022 धारा 354 ,8 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को 15 दिन की न्यायायिक रिमांड में लिया गया ।घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी सत्येन श्याम ने बताया कि गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सिटी कोतवाली गरियाबंद के नजदीकी गांव में पदस्थ एक प्रधानपाठक पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ गरियाबंद कोतवाली पहुचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई की 7 जनवरी दोपहर तीन बजे शिक्षक द्वारा प्रार्थी को चाय पत्ती लेने के लिए पैसा देने कमरे के बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ किया ।इस रिपोर्ट के आधार पे आरोपी को शनिवार को कोतवाली लाया गया जहाँ से न्यायिक रिमांड में भेजा गया।कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम निरंजन नागेश है। 55 वर्षीय आरोपी प्रधानपाठक निरंजन बेहराबुडा का रहने वाला है। 5 वी की छात्रा ने उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीडि़ता के बयान के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल किया गया है। 

कोरोना के संभावित मरीजों के चिन्हांकन नि:शुल्क दवा वितरण में टास्क फोर्स को मदद कर रहे रायपुर के एनजीओ

कोरोना के संभावित मरीजों के चिन्हांकन नि:शुल्क दवा वितरण में टास्क फोर्स को मदद कर रहे रायपुर के एनजीओ

रायपुर, कोरोना संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व एनजीओ की टीम संभावित मरीजों की पहचान करने विभिन्न बस्तियों का दौरा कर रही है,विशेषकर झुग्गी बस्तियों में पहुँचकर यह टीम सर्दी, खांसी जैसे सामान्य लक्षण से पीडि़त लोगों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करा रही है।

Read Also:- कोरोना अपडेट 22 जनवरी : प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौत का कहर जारी है आज 11 की हुई मृत्यु, रायपुर में फिर फुटा कोरोना बम, देखे जिलेवार आकड़े
कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर आज रायपुर जिले में ऐसे मरीजों के चिन्हांकन के लिए कार्य दलों ने विभिन्न बस्तियों का भ्रमण किया। ऐसे ही अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जोन क्र.-4 के भगवतीचरण वार्ड के अरविंद नगर व कुंदरा पारा बस्ती में आज टास्क फ़ोर्स के साथ स्वयंसेवी संस्था सौभाग्य फाउंडेशन के वॉलिंटियर्स ने आवश्यक दवा की किट भी संभावित मरीजों को उपलब्ध कराई। फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पांडे के साथ अंकित निहाल, अनीता बोए सहित वॉलिंटियर्स ने कई झुग्गी-बस्तियों में जाकर ऐसे लोगों को जो सामान्य बुखार, सर्दी, खांसी जैसे लक्षणों से पीडि़त हैं उन्हें कोरोना से बचाव हेतु मेडिसिन किट नि:शुल्क वितरित की और उन्हें दवा के सेवन के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्र में भी रायपुर नगर निगम के सभी जोन में विभिन्न महिला समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य एवं नगर निगम की ज़ोन टीम दवाओं के वितरण व कोरोना मरीजों के चिन्हांकन में जुटी हुई है।

 

बड़ी खबर:  रायपुर जिले में आज फिर से बढे कोरोना के मरीज, 01 की मौत, इतने हुए ठीक

बड़ी खबर: रायपुर जिले में आज फिर से बढे कोरोना के मरीज, 01 की मौत, इतने हुए ठीक

रायपुर, रायपुर जिले में जिस तेज गति से नये कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है, उसी तेज गति से संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो रहे है। हालांकि संक्रमितों में एक-दो मरीजों की मृत्यु भी हो रही है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 9497 है।
इसी कड़ी में आज रायपुर जिले में कुल 7126 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 1789 लोग संक्रमित पाये गये, वहीं 01 संक्रमित मरीज की मृत्यु हुई है। संक्रमितों में 1285 लोग स्वस्थ भी हुए है। इस तरह जिले में आज पॉजीटिवीटी रेट 25.11 रहा।
इधर दुर्ग जिले में भी आज 665 नये संक्रमित मरीज पाये गये है। दुर्ग जिले में आज 3538 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 665 लोग संक्रमित पाये गये, वहीं 04 संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि इस जिले में आज 779 संक्रमित स्वस्थ भी हुए है।
 

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का कैलेंडर विमोचित

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का कैलेंडर विमोचित

रायपुर,नववर्ष एवं मकर संक्रांति पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि 8 मार्च को सम्मेलन द्वारा महिला दिवस के अवसर पर वैश्य समाज की सभी सक्रिय एवं प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

श्री अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में सम्मेलन को छत्तीसगढ़ में एक बड़ी ताकत के रूप में खड़ा किया जाएगा जिससे वैश्य समाज को सेवा के अनुसार राजनीतिक पार्टियों में सक्रिय भागीदारी मिल सके। विमोचन के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश संरक्षक सुभाष साहू, अशोक गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी, अनिता खंडेलवाल, सविता गुप्ता, अजय गुप्ता,जयंत गट्टानी, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।

 

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत इन जिलो में गिर सकते हैं ओले, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत इन जिलो में गिर सकते हैं ओले, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के चार संभागों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर संभागों और उससे लगे रायपुर-दुर्ग संभाग के जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।चेतावनी में प्रशासन को सावधान और अपडेट रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम से ही सरगुजा-बिलासपुर संभागों में मौसम बदल जाएगा। 23 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। यहां एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। बिलासपुर से लगे रायपुर-दुर्ग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को भी सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना जताई है।
यह मौसमी सिस्टम कराएगा बरसात
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान के उपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना रहा है। इसके साथ पाकिस्तान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। ऐसे में यहां हवा का एक सम्मिलन क्षेत्र बनने की संभावना बन रही है।
बारिश से दिन ठंडा होगा, रात का तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बादल और बरसात की वजह से 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है। यानी दिन में ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद की हवाओं की वजह से ठंड का एहसास भी बढ़ेगा। मौसम साफ होने के बाद कोहरा बढ़ेगा।
 

गोधन योजना पर आधारित राज्य की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना

गोधन योजना पर आधारित राज्य की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना

गणतन्त्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली राज्यों की झांकियों का आज नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में प्रेस प्रीव्यू आयोजित किया गया। प्रेस प्रीव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ की गाँव और गौठान पर आधारित झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। इस दौरान झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने ककसाड़ नृत्य का प्रदर्शन किया।
राजपथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी गोधन योजना पर केंद्रित है। ग्रामीण संसाधनों के उपयोग के पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से एक साथ अनेक वैश्विक चिंताओं के समाधानों के लिए यह झांकी विकल्प प्रस्तुत करती है। झांकी के अगले भाग में गाय के गोबर को इकट्ठा करके उन्हें विक्रय के लिए गौठानों के संग्रहण केंद्रों की ओर ले जाती ग्रामीण महिलाओं को दर्शाया गया है। ये महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में हैं। उन्होंने हाथों से बने कपड़े और गहने पहन रखे हैं। इन्हीं में से एक महिला को गोबर से उत्पाद तैयार कर विक्रय के लिए बाजार ले जाते दिखाया गया है। उनके चारों ओर सजे फूलों के गमले गोठानों में साग-सब्जियों और फूलों की खेती के प्रतीक हैं। नीचे के ओर गोबर से बने दीयों की सजावट है। ये दीये ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आए स्वावलंबन और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं।
झांकी के पिछले भाग में गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित होते दिखाया गया है। नयी तकनीकों और मशीनों का उपयोग करके महिलाएं स्वयं की उद्यमिता का विकास कर रही हैं। वे गांवों में छोटे-छोटे उद्योग संचालित कर रही हैं। मध्य भाग में दिखाया गया है कि गाय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में रखकर किस तरह पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, पोषण, रोजगार और आय में बढ़ोतरी के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। सबसे आखिर में चित्रकारी करती हुई ग्रामीण महिला पारंपरिक शिल्प और कलाओं के विकास की प्रतीक है। झांकी में भित्ती-चित्र शैली में विकसित हो रही जल प्रबंधन प्रणालियों, बढ़ती उत्पादकता और खुशहाल किसान को दिखाया गया है। इसी क्रम में गोबर से बनी वस्तुएं और गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करती स्व सहायता समूहों की महिलाओं को दिखाया गया है। 

आइए गणतंत्र दिवस के पूर्व एक संकल्प लें, तिरंगा वंदन मंच ने जनता से की ये अपील

आइए गणतंत्र दिवस के पूर्व एक संकल्प लें, तिरंगा वंदन मंच ने जनता से की ये अपील

रायपुर, तिरंगा वंदन मंच के संयोजक मुकेश शाह ने बताया उनके द्वारा " हमारी आशा - राष्ट्रभाषा " अभियान शुरू किया गया है । यह मुहिम है राष्ट्रीय पर्वों का बधाई संदेश हिंदी में देने का । क्रांतिकारियों और शहीदों ने वर्षों संघर्ष कर न केवल भारत को बल्कि हमारी भाषा और संस्कृति को भी आज़ादी दिलाई थी । इसी कड़ी में आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बधाई संदेश केवल हिंदी में ही दें तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित करें । हमारे शहीदों के प्रति आदर प्रकट करने का और हिंदी के लिए सम्मान के भाव को दर्शाने का यह एक उचित माध्यम है ।
तिरंगा वंदन मंच के इस मुहीम में just 36 news भी साथ है और आप सभी से अपील करता है आप भी अपनी देश की राष्ट्र भाषा में ही बधाई सन्देश प्रेषित करे।
 

शहर में अब कुत्तों की खैर नहीं! महापौर के निर्देश पर कुत्तों की धरपकड़ प्रारंभ

शहर में अब कुत्तों की खैर नहीं! महापौर के निर्देश पर कुत्तों की धरपकड़ प्रारंभ

भिलाई, महापौर नीरज पाल के निर्देश पर अब आवारा कुत्तो की खैर नहीं। इसके लिए खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू के प्रयासो से आवारा कुत्तों को पकड़कर डॉग हाउस में भेजा जायेगा। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवारा कुत्तों को पकडऩे का कार्यआदेश भी जारी हो गया है। कुत्तो को पकड़कर डॉग हाउस में रखा जायेगा और उनका वहां डॉक्टर बधियाकरण भी करेंगे ताकि कुत्तों की जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सके। कुत्तो को पकडऩे का काम भी एजेंसी ने प्रारंभ कर दिया है, इसके लिये 10 लोगो की टीम बनाई गई है तथा कुत्तो को मोहल्लो और सार्वजनिक स्थानो से पकडऩे के लिये आवश्यक संसाधन एवं विशेष वाहन की व्यवस्था की गई है। शहर में अब तक 50 से अधिक कुत्तो को पकड़ा जा चुका है और अब इन कुत्तों का बधियाकरण किया जायेगा।
पालतु कुत्ता सार्वजनिक स्थान में करेगा गंदगी तो भरना पड़ेगा जुर्माना -
पालतु कुत्तो पर भी निगम की अब नजर होगी। सार्वजनिक स्थानो पर अगर पालतु कुत्ता गंदगी करते पाया गया तो कुत्ते के मालिक पर जुर्माना लगेगा और कुत्ता मालिक को अर्थदण्ड भरना पड़ेगा, दोबारा गलती करने पर डबल जुर्माना भरना पड़ेगा। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस संबंध में अधिकारियों के निर्देश जारी किये है। यहीं नहीं खुले पर कचरा फेंकने पर तथा निर्माण एवं विध्वंश के कचरे फैलाने पर भी कार्रवाई की जायेगी। निगम आयुक्त ने सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को इस पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्रसारित किये है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारी तेज -
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारी भी तेज हो गयी है। निगम आयुक्त श्री सर्वे ने सभी जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा है कि गार्बेज फ्री सिटी, स्टार रेटिंग के अंतर्गत ओडीएफ प्लस-प्लस को देखते हुये भारत सरकार द्वारा जारी टूलकिट के निर्देशानुसार काम किया जाना है। इसके लिये सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयो में आवश्यक व्यवस्था, तालाबो के आस पास के क्षेत्रो की सघन सफाई, बैरन एरिया, खुले मैदान, ओडी स्पॉट, नालियो की सफाई, नाली में जाली, सेप्टिक टैंक की सफाई इत्यादि ओडीएफ प्लस-प्लस के प्रोटोकॉल, अनुसार कार्य करने अधिकारियो को निर्देश दिये गये है।

 

मदिरा प्रेमी ध्यान दे! जिला कलेक्टर ने इन दिनों को शुष्क दिवस किया घोषित

मदिरा प्रेमी ध्यान दे! जिला कलेक्टर ने इन दिनों को शुष्क दिवस किया घोषित

सूरजपुर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी कर 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) एवं 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) के उपलक्ष्य में एक-एक दिवस का शुष्क दिवस रखे जाने के प्रावधान अनुसार 26 जनवरी 2022 (गणतंत्र दिवस) एवं 30 जनवरी, 2022 (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त तिथि को जिले की समस्त देशी, विदेशी व कंपोजिट मदिरा दुकाने बंद रखी जायेगी तथा मदिरा का विक्रय पूर्णत: बंद रहेगा। 

बड़ी खबर: तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को राजधानी रायपुर से मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को राजधानी रायपुर से मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर, मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आज एक बड़े अॅापरेशन को अंजाम दिया। दरअसल मुंबई पुलिस को यहां तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को तलाश रही थी। इन शूटर्स पर फ ायरिंग कर और बंदूक के बल पर अवैध वसूली करने का आरोप है। मुंबई पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना पर रायपुर की तेलीबांधा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन कर मौलीपारा स्थित एक घर पर दबिश देकर शाहबाज उर्फ सद्दाम समेत 3 शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। बताया जा रहा है कि ये शूटर्स मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद रायपुर के मौलीपारा में किराए का मकान लेकर छिपे हुए थे। 6 जनवरी को इन शातिर शूटरों ने मुंबई के देवनार थाना इलाके में हीरा कारोबारी पर फायरिंग की थी और इसके बाद फरार हो गए थे। इन शूटर्स पर मुंबई के देवनार थाने में हत्या का प्रयास, फायरिंग और अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज है। अब पकड़े गए इन शूटर्स को मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड में रायपुर से मुंबई लेकर जायेगी। 

School open : प्रदेश के इस जिले कोरोना संक्रमण के बीच स्कूल खोलने का आदेश जारी

School open : प्रदेश के इस जिले कोरोना संक्रमण के बीच स्कूल खोलने का आदेश जारी

बलोदाबाज़ार-भाठापारा : जिले में कोरोना संक्रमण की सुधरती स्तिथि को देखते हुये जिला कलेक्टर ने फिर से पहली से आठवी तक की कक्ष कक्षाएं लगाने का आदेश जारी किया है . जिले में संचालित सभी निजी व शासकीय स्कूल में पहली से लेकर आठवीं की कक्षाएं 24 जनवरी से यथावत संचालित होगी ।

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान , मामले की जांच में जुटी पुलिस

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान , मामले की जांच में जुटी पुलिस

बिलाईगढ़ : छत्तीगसढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा इलाके के बड़ा भवानी नगर के सामने रेल पटरी में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका रायपुर के कोटा इलाके के ही रहने वाले हैं। इनके बीच पिछले 3-4 सालों से जान पहचान और प्रेम संबंध था। अब नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

नाबालिग प्रेमिका की उम्र 16 तो वहीं प्रेमी की उम्र 17 साल बताई जा रही है। शव का मर्ग कायम कर कबीर नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने शव का मर्ग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कबीर नगर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बड़े भवानी नगर के रेलवे ट्रैक पर नाबालिगों ने खुदकर जान दी है। शवों का मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी गई है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने की किसानों के लिये बड़ी घोषणा , बढ़ाई गई धान खरीदी की तारीख

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने की किसानों के लिये बड़ी घोषणा , बढ़ाई गई धान खरीदी की तारीख

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ी घोषणा की है .सीएम ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए धान ख़रीदी की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की है। पहले धान ख़रीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 थी जिसे अब 7 दिन और बढा दिया गया है।

प्रदेश में मौसम खराब होने के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई थी, जो किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। किसानों की चिंता और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं, किसानों के हित में निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री के निर्णय से किसानों में हर्ष का माहौल है।

 


 


 

CRIME NEWS : राजधानी में पर्स छीनने और चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : राजधानी में पर्स छीनने और चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में चोरी की दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर मोबाईल फोन व पर्स छीनने/चोरी करने वाले हरियाणा का अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया रूबी राव ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बूढ़ापारा स्थित एटीएम से 29000/-रू. हजार रूपये निकाल कर हैंड पर्स में रखी पर्स में पैसों के अलावा, एक सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन, 02 नग एटीएम कार्ड रखीं थी।

प्रार्थिया पर्स को अपने हाथ में लेकर पैदल अपने घर बूढ़ापारा दुर्गा मंदिर के सामने जा रही थी कि मरूधर अपार्टमेंट के कोई अज्ञात चोर मोटर सायकल से आकर प्रार्थिया के हाथ में रखें उक्त पर्स को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 13/22 धारा 356, 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही वाहन के संबंध में भी विश्लेषण किया गया।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त टाटीबंध आमानाका निवासी प्रदीप कुमार मलिक को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को कारित करने के अलावा दोपहिया वाहन में घुम – घुम कर शहर के अलग – अलग स्थानों से इसी तरीका वारदात के आधार पर 04 नग मोबाईल फोन छीनना/चोरी करना भी बताया गया।

आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से नगदी 2100 रूपए एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपी के कब्जे से जप्त शेष 04 नग मोबाईल फोन में आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 41(1+4)/379 भादवि. के तहत् कार्यवाही किया गया है।

आरोपी प्रदीप कुमार मलिक मूलतः हरियाणा का निवासी है, जो विगत कई वर्षो से रायपुर के आमानाका क्षेत्र में निवासरत था। आरोपी द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने वाले पल्सर वाहन को वर्ष 2015 में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से चोरी किया गया है, जिस पर थाना पुरानी बस्ती में धारा 379 भादवि. का भी अपराध पंजीबद्ध है।

 

 RAIPUR NEWS : वक्ता मंच द्वारा प्रकाशित 'नारी शक्ति 'स्मारिका विमोचित

RAIPUR NEWS : वक्ता मंच द्वारा प्रकाशित 'नारी शक्ति 'स्मारिका विमोचित

रायपुर : प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा प्रदेश की महिलाओ द्वारा जारी जन हितैषी कार्यो को प्रदर्शित करने हेतु धारावाहिक रूप से महिला सम्मान पुस्तिका का प्रकाशन कार्य जारी है। आज 22 जनवरी को इस क्रम में पुस्तिका क्र 2 का विमोचन पूर्व विधायक एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास द्वारा किया गया।

इस पुस्तिका में राजधानी मे समाज सापेक्ष कार्यो में संलग्न 13 महिलाओं का सचित्र परिचय प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही वर्ष 2021 में वक्ता मंच द्वारा प्रदान किये गये नारी शक्ति शिखर सम्मान से अभिनंदित 100 महिलाओं के विषय में भी जानकारी दी गई है।

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि संक्षिप्त विमोचन समारोह में आशीर्वचन प्रदान करते हुए महंत राजेश्री राम सुंदरदास ने कहा कि हमारे प्रदेश की नारी शक्ति प्रत्येक क्षेत्र में कीर्तिमानों को गढ़ रही है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवाली महिलाओ के सम्मान व उनका सचित्र परिचय प्रकाशित करने की वक्ता मंच की परंपरा सराहनीय है।वक्ता मंच विगत 12 वर्षो से निरंतर यह कार्य करते आ रहा है। \

आज इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, विवेक बेहरा, दुष्यंत साहू, खेमराज साहू, जितेंद्र नेताम, प्रमोद देवांगन, मनीष धीवर, अरविंद राव, ईश्वर साहू, हरिशंकर सोनी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। इस पुस्तिका के तृतीय अंक का भी शीघ्र प्रकाशन होने जा रहा है।