नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ED Raid : राशन घोटाला मामले में कोलकाता के आधा दर्जन ठिकानों पर ED की छापेमारी

ED Raid : राशन घोटाला मामले में कोलकाता के आधा दर्जन ठिकानों पर ED की छापेमारी

 पश्चिम बंगाल। राशन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोलकता में मंगलवार को ईडी अधिकारियों ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में ईडी अधिकारी जांच करने पहुंचे हैं। राशन घोटाला मामले में पहले भी कई टीएमसी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

दरअसल प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राशन घोटाला मामले की जांच करने पर सामने आया कि, भारतीय करेंसी को विदेशी करेंसी में बदलकर विदेशों में ठिकाने लगाया गया है। ईडी की कोलकता जोनल यूनिट के अधिकारी इस मामले में और पूछताछ के लिए कोलकता में जांच कर रहे हैं।

राशन घोटाला मामले में इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कुछ लोगों की गिरफ्तारियां की गई थी। पूछताछ के बाद इस घोटाले में हवाला कनेक्शन और कई नए और बड़े नाम सामने आये हैं। इस इनपुट के आधार पर मंगलवार को ईडी द्वारा रेड डाली जा रही है।

राशन वितरण मामले से जुड़ी चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इसके पहले कई टीएमसी नेताओं जिनमें राज्य के मंत्री भी शामिल है के आवास और ठिकानों पर भी ईडी अधिकारियों ने जांच की थी।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जाने कैसे करें डाउनलोड

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जाने कैसे करें डाउनलोड

 UP Police Constable Admit Card 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा (Uttar Pradesh Police Constable Recruitment Exam) के एडमिट कार्ड (Admit Card) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. अभ्यर्थियों आज यानी 13 फरवरी से एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं. इसे अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board) की वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं.

17 व 18 फरवरी को होगी परीक्षा

बता दें, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को आयोजित होनी है. बोर्ड ने 10 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न जिलों के एग्जामिनेशन सेंटर्स की लिस्ट जारी की थी. सरकार की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती के लिए तकरीबन 50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. जबकि 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती होनी है.परीक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6484 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपनी परीक्षा देंगे. जिसके लिए आज से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं.

उसके बाद अब एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

पंजीकरण नंबर और पासवर्ड रजिस्टर करे.

उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल के रखे लें.

इस अनोखे बैंक में नहीं होता पैसों के लेन-देन, 35 हजार लोगों ने खुलवाया खाता, आइए जाने क्या है शर्त…

इस अनोखे बैंक में नहीं होता पैसों के लेन-देन, 35 हजार लोगों ने खुलवाया खाता, आइए जाने क्या है शर्त…

  अयोध्या। आज हम आपको अयोध्या के एक ऐसे अनोखे बैंक के बारे में बताने जा रहे है। जहां किसी भी तरह के पैसों का लेन-देन नहीं होता है। फिर भी दुनिया भर से करीब 35 हजार लोगों ने इस बैंक में खाता खुलवाया है। यह बैंक श्रीराम की राजधानी में स्थित है और इसका नाम सीताराम बैंक है। इस बैंक में खाता खुलवाने के लिए आपको 5 लाख बार ‘सीताराम’ लिखना होता है।

बता दें कि अयोध्या में स्थित इस बैंक को ‘अंतर्राष्ट्रीय श्री सीताराम बैंक’ नाम दिया गया है। इस बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए भक्तों की भावना जरूरी है। दरअसल यह बैंक आस्था और मानसिक शांति के उद्देश्य से खोला गया है। अयोध्या का यह बैंक महंत नृत्यगोपाल दास ने 1970 में खोला था और आज इसमें यूके, कनाडा, नेपाल, फिजी और यूएई के लोगों ने भी अपना अकाउंट खाता खुलवा रखा है। नृत्यगोपाल दास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।

कैसे काम करता है ये बैंक-
इस बैंक में खाता खुलवाने वाले लोगों को एक बुकलेट जारी किया जाता है। इसके साथ में लाल रंग का पेन भी मिलता है। इस बुकलेट पर श्रद्धालुओं को ‘सीताराम’ लिखना होता है। बैंक में खाता खुलवाने वाले को 5 लाख बार ‘सीताराम’ लिखकर अपने अकाउंट में जमा कराना होता है। इसके बाद बैंक की तरफ से ग्राहकों को पासबुक भी मिलती है, जिसमें आपकी तरफ से जमा कराई गई बुकलेट के ब्योरे की जानकारी होती है। देश और विदेश में कुल मिलाकर इस बैंक की करीब 136 ब्रांच हैं। बैंक के बहुत से ग्राहक पोस्ट के जरिए भी बुकलेट मंगवा लेते हैं। बैंक के मैनेजर महंत पुनीत राम दास महाराज ने बताया कि बैंक के पास में भगवान राम के भक्तों की तरफ से दान किए गए 20,000 करोड़ ‘सीताराम’ बुकलेट का कलेक्शन है। पुनीत राम दास ने कहा कि अगर कोई 84 लाख बार सीताराम लिखता है तो उसे मोक्ष मिल जाता है।

फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार हुए पास, हासिल किए 129 वोट

फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार हुए पास, हासिल किए 129 वोट

  बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के रखे विश्वास मत प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। सदन में वोटिंग कराई गई। नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़ और विपक्ष में शून्य वोट मिला।बता दें बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही एनडीए गठबंधन सरकार का बहुमत साबित हो गया है।

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब पूर्व सीएम ने भी दिया इस्तीफा

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब पूर्व सीएम ने भी दिया इस्तीफा

 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले अशोक चव्हाण जैसे दिग्गज कांग्रेसी का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका कहा जा रहा है। क्योंकि न सिर्फ लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस को महाराष्ट्र में झटका लगा है बल्कि इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी होना है।

विधानसभा में गूंजा कर्मचारियों के पेंशन का मुद्दा

विधानसभा में गूंजा कर्मचारियों के पेंशन का मुद्दा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की छठवें दिन की कार्यवाही दो दिन के अंतराल के बाद सोमवार को फिर शुरू हो गई है। इस दौरान छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के पेंशन योजना का मुद्दा आज विधानसभा में उठा। भाजपा विधायक सुशांत शुक्‍ला के प्रश्‍न के जवाब में वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि केन्द्र सरकार से नही, अपितु पीएफआरडीए से कुल राशि रूपये 19136.81 करोड़ राज्य सरकार को प्राप्त होना है।

उन्‍होंने बताया कि ओपीएस की सहमति देने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के लिए एनपीएस खाते में नियमित राशि प्रतिमाह जमा नहीं होने पर उनके खाते को नियमित/जीवित रखने के संबंध में पीएफआरडीए अधिनियम में खाते के अप्रचलित होने संबंधी प्रावधान नहीं है। वर्तमान में एनपीएस विकल्प का चयन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से ही एनपीएस योजना के प्रावधान अनुसार नियमित कटौती की जा रही है। ओपीएस के विकल्प लेने वाले कर्मचारियों के पूर्व में एनपीएस अंशदान के रूप में वेतन से कटौती की जाकर एनएसडीएल में जमा की गई राशि में से शासकीय अंशदान एवं उस पर आहरण दिनांक तक अर्जित लाभांश की राशि शासकीय सेवक के मृत्यु/सेवानिवृत्त होने पर उनके एनपीएस खाते के अंतिम भुगतान से शासकीय कोष में जमा की जावेगी। I

एक प्रश्‍न के जवाब में मंत्री चौधरी ने बताया कि फिलहाल राज्‍य में पुरानी पेंशन योजना ही लागू रहेगी। इमसें बदलाव का कोई प्रस्‍ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।

चौधरी ने आरोप लगाया कि दरअसल ओपीएस लागू करने के पीछे तत्‍काली सरकार की मंशा वह 19 हजार करोड़ रुपये को हासिल करना था, जो पीएफआरडीए में जमा है। तत्‍कालीन सरकार की गिद्ध दृष्ठि उस पैसे पर थी। लेकिन यह राशि राज्‍य सरकार को नहीं मिलेगी बल्कि जैसे- जैसे कर्मचारी सेवानिवृत्‍त होंगे वैसे-वैसे राशि प्राप्‍त होती जाएगी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस और कार की टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोग जिंदा जले, CM ने जताया दुख

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस और कार की टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोग जिंदा जले, CM ने जताया दुख

 उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा आते समय एक स्लीपर बस की टक्कर एक तेज रफ्तार कार से हो गई. टक्कर होते ही बस और कार दोनों में आग लग गई. इस हादसे में कार सवार 5 लोगों के जिंदा जलने की खबर है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में स्विफ्ट कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए. कार फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अंशुल यादव ड्राइव कर रहा था. अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है. ये हादसा महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 117 पर हुआ. बस सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा सड़क हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.
आगरा से नोएडा आने वाले एक्सप्रेसवे पर यातायात पर  रोक

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल कुछ देर के लिए आगरा से नोएडा आने वाले एक्सप्रेसवे पर यातायात को रोक दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा में स्लीपर क्लास बस डिवाइडर से टकरा कर एक्सप्रेस वे के बीचों-बीच खड़ी ही गई थी. इसी दौरान पीछे से आ रही कार की बस से जोरदार टक्कर हो गई. फिर धमाका हुआ और दोनों गाड़ियां जलने लगीं

बाल सुधार गृह से भागे 22 नाबालिग, 8 रेप के और 13 हत्या के प्रयास के आरोपी

बाल सुधार गृह से भागे 22 नाबालिग, 8 रेप के और 13 हत्या के प्रयास के आरोपी

 उत्तरप्रदेश। जयपुर के बाल सुधार गृह से सोमवार सुबह 22 नाबालिग खिड़की तोड़कर फरार हो गए। इनमें 8 लड़कों पर रेप और 13 लड़कों पर हत्या के प्रयास का केस चल रहा हैं। जबकि एक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी।

घटना सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह की है। सोमवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच नाबालिग जाली काटकर फरार हो गए। इसकी जानकारी गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। साथ ही नाबालिग के घरों के पास वाले थाने को भी सूचना दी गई है। सभी बाल अपचारी करीब 2 साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश की अग्निपरीक्षा आज, BJP के 3 MLA गायब, फ्लोर टेस्ट से पहले जानें क्या है सीटों का अंकगणित…

मुख्यमंत्री नीतीश की अग्निपरीक्षा आज, BJP के 3 MLA गायब, फ्लोर टेस्ट से पहले जानें क्या है सीटों का अंकगणित…

 पटना. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट आज (सोमवार, 12 फरवरी) होना है. इसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ओर से ‘खेला होने’ के दावे किए जा रहे हैं. विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले नींद उड़ी हुई है, क्योंकि जेडीयू के 4 विधायक लापता बताए जा रहे हैं. फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार को जेडीयू के विधानमंडल की बैठक हुई. फ्लोर टेस्ट से पहले अमित शाह ने कमान संभाल ली है. गया में चल रही बीजेपी विधायकों की वर्कशॉप को शाह ने वर्चुअली संबोधित किया.

इस वर्कशॉप में 3 विधायकों के नहीं पहुंचने से पार्टी की चिंता बढ़ गई है. बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े गया में विधायकों के साथ मौजूद हैं. इधर, पटना में जगह-जगह तेजस्वी के समर्थन में पोस्टर लगे हैं. जिनमें में लिखा है- बिहार की है मंजूरी, तेजस्वी है जरूरी. अपने विधायक टूटें नहीं, इसके लिए आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और भाजपा ने बाड़ेबंदी की है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पहुंच चुके हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के सभी विधायकों को अपने आवास पर ठहराया हुआ है.

पार्टियों ने अपने विधायक घेरे
नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों की बैठक मंत्री विजय चौधरी के आवास पर बुलाई. बैठक में 4 विधायक नहीं पहुंचे हैं. चारों विधायक बीमा भारती, संजीव सिंह, दिलीप राय और सुदर्शन शनिवार को भी मंत्री श्रवण कुमार के बंगले पर आयोजित भोज में नहीं पहुंचे थे. रूपौली विधायक बीमा भारती का मोबाइल स्विच ऑफ है. इधर कांग्रेस के विधायक फ्लोर टेस्ट के लिए हैदराबाद से पटना पहुंचकर सीधे तेजस्वी के आवास पहुंच चुके हैं. आरजेडी के दो विधायक तेजस्वी के बंगले पर नहीं हैं. इनमें पटना की विधायक बाहर हैं. उनके बारे में कहा जा रहा है कि सत्ता पक्ष के तरफ से उन्हें लोकसभा का ऑफर है. सीवान के विधायक मुस्लिम राजनीति के चलते नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं.

स्पीकर को हटाने के लिए चाहिए 122 MLA
राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार विधानसभा में स्पीकर को हटाने के लिए असेंबली के एक्चुअल सदस्यों यानी 243 में से 122 चाहिए. यह सर्वोच्च न्यायालय का भी निर्देश है. महाराष्ट्र के मामले में भी ऐसा ही निर्देश है. इसमें किसी तरह का पेंच नहीं होना चाहिए. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पहली कार्यवाही स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव पर होगी.

क्या है विधानसभा का अंकगणित?

बता दें कि बिहार विधानसभा में 243 विधायक हैं और बहुमत का आंकड़ा 122 है. विपक्ष की नजर ओवैसी की पार्टी AIMIM के इकलौते विधायक पर है. अगर AIMIM ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया तो बहुमत हासिल करने का जादुई आंकड़ा 121 हो जाएगा. सत्तारूढ़ गठबंधन में बीजेपी के 78, जेडीयू के 45, हम के 4 और एक निर्दलीय विधायक हैं. इस तरह यह आंकड़ा 128 का है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े से 6 ज्यादा है. वहीं विपक्ष के पास 144 विधायक बताए जा रहे हैं. अगर जेडीयू के 4 विधायकों ने बागी तेवर अपनाए तब भी सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में 124 विधायक होंगे.

 

TMC ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें सूची

TMC ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें सूची

 कोलकाता : राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें सागरिका घोष, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर का नाम शामिल है।

टीएमसी ने एक्स अकाउंट में पोस्ट कर लिखा है कि ‘‘हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

’’ टीएमसी ने लिखा है कि ‘‘हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हर भारतीय के अधिकारों की रक्षा के लिए अदम्य भावना और मुखर होने की तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करें।’’

Rajya Sabha elections 2024 :  इन सीटों पर होना है चुनाव

राज्यसभा में 15 राज्यों की 56 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होना है। 50 सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि छह सदस्य तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। जिन राज्यों से सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 10, महाराष्ट्र में 6, बिहार में 6, पश्चिम बंगाल में 5, मध्य प्रदेश में 5, गुजरात में 4, कर्नाटक में 4, आंध्र प्रदेश में 3, तेलंगाना में 3, राजस्थान में 3, ओडिशा में 3, उत्तराखंड में 1, छत्तीसगढ़ में 1, हरियाणा में 1 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर राज्यसभा का मतदान होगा।

तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, युवक का शव फंदे पर तो मां-बेटे का शव जमीन पर मिला, इलाके में फैली सनसनी…

तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, युवक का शव फंदे पर तो मां-बेटे का शव जमीन पर मिला, इलाके में फैली सनसनी…

 यूपी के आगरा न्यू लायर्स कालोनी (न्यू आगरा) में शनिवार की रात पाइप व्यापारी तरुण चौहान ने अपनी मां और बेटे की हत्या करके खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी रविवार की सुबह आठ बजे नौकरानी के आने पर हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। छानबीन में तरुण के मोबाइल में सुसाइड से कई घंटे पहले बनाया एक वीडियो मिला। जिसमें वह बोल रहा है कि डेढ़ करोड़ के कर्ज से परेशान होकर ऐसा कर रहा है। वह अपनी पत्नी को भी मारना चाहता था। पत्नी शनिवार की शाम ननद के साथ खाटू श्याम दर्शन करने चली गई थी। इस कारण बच गई।

सुबह करीब आठ बजे गीता नाम की नौकरी तरुण चौहान के घर पहुंच। वह पिछले करीब चार साल से काम कर रही है। तरुण के पिता मान सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता थे। अप्रैल 2023 में उसकी मौत हो गई थी। गीता ने बताया कि तरुण की मां बृजेश देवी गठिया से पीड़ित थीं। वह उन्हें सारे काम कराती थी। सुबह वह आई तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। सीधे अम्मा के कमरे में पहुंची। आवाज लगाई। वह नहीं बोलीं। बिस्तर पर थीं। पास जाकर उसने उन्हें हिलाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। वह घबरा गई। चीखते हुए बाहर आई। पड़ोसियों को बताया कि अम्माजी नहीं रहीं। पड़ोसी आए। तरुण उर्फ जॉली को आवाज लगाई। पहली मंजिल पर उनका कमरा है। कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसी ऊपर गए। ऊपर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। एक कमरे में तरुण का शव फंदे पर लटका था। 12 वर्षीय कुशाग्र का शव उसके कमरे में पलंग पर था। बराबर में उल्टी पड़ी थी। नाखून नीले हो रहे थे।

सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय, एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद मौके पर आए। फील्ड यूनिट को बुलाया गया। जिस कमरे में तरुण का शव लटका था उसके अंदर वाले कमरे में पुलिस को दो मोबाइल मिले। मोबाइल की जांच करने पर वीडियो मिला। छह मिनट के वीडियो में तरुण ने बताया कि वह आत्मघाती कदम क्यों उठा रहा है। वीडियो में वह अपनी मां, पत्नी और बेटे को मारने की बात भी बोल रहा था। पुलिस को पता चला कि उसकी पत्नी रजनी ननद गुंजन के साथ खाटू श्याम गई है। पुलिस ने उससे संपर्क किया। वह घर के आगरा के लिए वापस आ रही थी। जयपुर तक आ गई थी। सूचना पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार आ गए। कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF जमा पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज…

करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF जमा पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज…

 नई दिल्ली : देश के रिटायरमेंट फंड निकाय ईपीएफओ ने शनिवार को साल 2023-24 के लिए ब्याज दर तय कर दी है। यह ब्याज दर 8.25 प्रतिशत रहेगी और यह बीते तीन वर्षों में सबसे ज्यादा है। मार्च 2023 में कर्मचारी भविष्य निधि फंड में सरकार ने 2022-23 के लिए ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय की थी। वहीं 2021-22 के लिए यह 8.10 प्रतिशत थी।

शनिवार को सीबीटी की बैठक में हुआ फैसला
मार्च 2022 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2021-22 के लिए ब्याज दर को बीते चार दशकों के मुकाबले कम करते हुए 8.1 प्रतिशत कर दिया था। यह 1977-78 के बाद सबसे कम था। ईपीएफओ में फैसले लेने वाली निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने शनिवार को हुई बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि के लिए 2023-24 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत करने का फैसला किया है। सीबीटी ने मार्च 2021 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत तक तय की थी।

जनवरी में ईपीएफओ ने आधार कार्ड को जन्मतिथि के लिए स्वीकार्य दस्तावेज मानने से इनकार कर दिया था। कर्मचारी भविष्य निधि, बीस या अधिक कर्मचारियों वाले संगठनों में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य योगदान है। इसके तहत कर्मचारी के वेतन से मासिक आधार पर 12 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में डाला जाता है और उतना ही योगदान नियोक्ता द्वारा दिया जाता है। नियोक्ता के हिस्से में से 3.67 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में और बाकी का 8.33 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) में जमा किया जाता है।

झाड़ियों में लेजाकर चार दिनों तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा सौतेला पिता, माँ ने दर्ज कराया केस

झाड़ियों में लेजाकर चार दिनों तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा सौतेला पिता, माँ ने दर्ज कराया केस

 खरगौन। मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के बड़वाह में एक सौतेले पिता ने दरिंदगी की सारी हद पार कर दी। पिता ने अपनी 13 साल की बेटी को एकांत में ले जाकर, धमकाकर 3, 4 दिन से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पिता के कुकर्म जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उसकी सच्चाई पीड़िता की माँ को बताई । उसने शनिवार को बड़वाह थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई हैवानियत की शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, इस पूरी घटना के बारे में बड़वाह थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी पिता मूल रूप से खंडवा जिले के अंतर्गत पुनासा तहसील क्षेत्र में रहने वाला है। हालांकि, वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ करीब दो महीने से बड़वाह क्षेत्र में रह रहा था। जहां उसका पूरा परिवार मजदूरी का कार्य कर रहा था। थाना प्रभारी ठाकुर के अनुसार, आरोपी की नियत शुरू से ही अपनी बेटी पर खराब थी। पिछले दिनों जब उसकी मां काम पर जाती, तब वह मौके का फायदा उठाकर अपनी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उससे लगातार चार दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी नाबालिग को उसकी मां को मार देने की धमकी देता, जिससे डरकर नाबालिग अपने साथ हो रहे इस अपराध को सहती रही।

 

झाड़ियों में लेजाकर बुझाता था हवस 

 

 

ठाकुर ने बताया कि दुष्कृत्य करने के लिए आरोपी अपनी बेटी को नदी-नाले के किनारे या झाड़ियों में लेकर जाता था। लेकिन ऐसा करते हुए उसे किसी परिचित ने देख लिया और उसकी मां को पूरी बात बता दी, जिसके बाद मां के पूछने पर बेटी ने डरकर पहले तो मना किया, लेकिन बाद में रोते-रोते पिता की सारी करतूत बताई।

 

 

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

 

घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता की मां अपनी बेटी को साथ लेकर बड़वाह पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई। इधर, पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था, जिसके बाद से ही उसने आरोपी से दूसरी शादी की थी और तब से ही वह आरोपी के साथ रह रही थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

 

LIC की इस पॉलिसी में रोजाना 45 रुपये के निवेश से बनेगा 25 लाख रुपये का मोटा फंड,जानें कैसे

LIC की इस पॉलिसी में रोजाना 45 रुपये के निवेश से बनेगा 25 लाख रुपये का मोटा फंड,जानें कैसे

 नई दिल्ली : जैसा की आपको पता है LIC देश की सबसे बड़ी पुरान जीवन बीमा पॉलिसी है। देश के सभी वर्गों के लिए एलआईसी अलग-अलग तरह की स्कीम लेकर आती रहती है आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में जानकारी जिसमें निवेश करने पर आपको दोगुना बोनस का लाभ मिलेगा।एलआईसी में हर उम्र के लोगों के लिए पॉलिसी उपलब्ध हैं ! जिसमें आप छोटी रकम निवेश करके भी बड़ा फंड जमा कर सकते हैं

हम जिसकी बात कर रहे है इस पॉलिसी का नाम जीवन आनंद पॉलिसी है। ये पॉलिसी एक प्रीमियम टर्म पॉलिसी है। जिसमें आपको प्रीमियम का पेमेंट सिर्फ केवल तब तक ही करना होता है। तब तक की आपकी पॉलिसी चलानी हैं। आइये इस पॉलिसी के बारे में अच्छे से जाने

एलआईसी जीवन आंनद पॉलिसी में आप कम प्रीमियम मोटा फंड बना सकते है अगर आप जीवन आनंद पॉलिसी के द्वारा 25 लाख रुपये तक प्राप्त करना चाहते हैं। इस पॉलिसी में आपको 35 साल तक का निवेश करना होगा। इस पॉलिसी में आपको 5 लाख का समएश्योर्ड मिलेगा। ऐसे मे आपको सिर्फ मंथली सिर्फ 1358 रुपये जमा करने होंगे। सालना आधार पर आपको 16300 रुपये का जमा करना होगा। ऐसे में हर रोज आपको सिर्फ 45 रुपये की सेविंग करनी होती है। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी पूरी होने के बाद आपको एकमुश्त 25 लाख रुपये की रकम मिलती है !

जीवन आंनद पॉलिसी की एक खास बात

 अगर आप भी यह पालिसी लेना चाहते हैं तो जरुरी कागजों के तौर पर आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड आदि की जरुरत होती है।जानकारी के लिए बता दें इस पॉलिसी में आपको डेथ बेनिफिट और राइडर बेनिफिट का फी लाभ प्राप्त होगा। अगर किसी पॉलिसीधारक की मैच्योरिटी से पहले मौत हो जाती है। ऐसी स्थिति में पॉलिसीधारक के नॉमिनी को 125 फीसदी तक का लाभ मिलेगा। इस स्कीम में आपको कम से कम एश्योर्ड 1 लाख रुपये तक का सम एश्योर्ड मिलता है।

वहीं मैक्जिमम इस पॉलिसी में कोई लिमिट नहीं है वहीं राइडर बेनिफिट में आपको एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म राइडर और न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार का टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है।एलआईसी जीवन आंनद पॉलिसी ( LIC Jeevan Anand Policy ) की एक खास बात है ! की इसमें आपको 2 बार बोनस दिया जाता है ! लेकिन इस बोनस का लाभ लेने के लिए आपको यह पॉलिसी 15 साल तक चलानी होती है !

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री : अमित शाह

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री : अमित शाह

 भारतीय जनता पार्टी नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को विपक्षी पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 370 सीट एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीट मिलेंगी और केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

शाह ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कोई संशय नहीं है और यहां तक कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें फिर से विपक्ष में बैठना होगा।

देश की जनता पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया भरोसा, कहा…

उन्होंने ‘ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024′ में कहा, ‘‘हमने (पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के) अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है, इसलिए हमें भरोसा है कि देश की जनता भाजपा को 370 सीट और राजग को 400 से अधिक सीट पर जीत दिलाकर अपना आशीर्वाद देगी।”

जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों के राजग में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने सत्तारूढ़ गठबंधन में और दलों के शामिल होने का संकेत दिया और कहा कि भाजपा ‘‘परिवार नियोजन में विश्वास करती है लेकिन राजनीति में इसे नहीं अपनाती।” शिअद के शामिल होने की संभावना को लेकर फिर से पूछे जाने पर शाह ने कहा, ‘‘वार्ता जारी है लेकिन कुछ भी तय नहीं हुआ है।”

विकास और महज नारे देने वालों के बीच का होगा 2024 चुनाव : शाह

शाह ने कहा कि 2024 का चुनाव राजग और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के बीच नहीं, बल्कि विकास और महज नारे देने वालों के बीच का चुनाव होगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में पूछे जाने पर कहा कि नेहरू-गांधी वंशज को इस तरह की यात्रा करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि 1947 में देश के विभाजन के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार थी। शाह ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कहा कि इससे पहले तुष्टिकरण की राजनीति के कारण और कानून-व्यवस्था का हवाला देकर राम मंदिर नहीं बनने दिया गया।

घूमते हुए शख्स को खेत में मिला ‘गड़ा खजाना’,बन गया करोड़पति,जाने क्या है पूरा मामला ?

घूमते हुए शख्स को खेत में मिला ‘गड़ा खजाना’,बन गया करोड़पति,जाने क्या है पूरा मामला ?

 Trending News: पहले के समय में ‘गड़े खजाने’ के बारे में अक्सर सुना करते थे,साथ ही ‘गड़े खजाने’ के बारे में फिल्मों में भी देखा है पुराने जमाने में लोगों के पास खूब धन होता था. सोने-चांदी के जेवर से शरीर लदा हुआ रहता था. कुछ मुल्‍कों में तो स्‍वर्ण मुद्राएं तक चलती थीं और इन्‍हें बचाने के ल‍िए लोग पोटली बनाकर घरों में गाड़ दिया करते थे. खेतों में गड्ढा खुदवाकर डाल देते थे, ताकि कोई चुरा न पाए. खेतों में घूम रहे एक शख्‍स को ऐसा ही ‘गड़ा धन’ मिला है. हालांकि पहले तो वो मिले सिक्कों को आम सिक्का समझ रहा था, पर बाद में पता चला कि इन सिक्कों ने उसे करोड़पति बना दिया

 क्या है पूरा मामला ?

Trending News:

 

 एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉस्पेक्टर नाम के इस शख्‍स ने टिकटॉक (@prospectortuck ) पर वीडियो शेयर कर बताया तो लोग हैरान रह गए. प्रॉस्पेक्टर को टक मेटल डिटेक्टर का शौक है. वह नियमित रूप से गड़ा हुआ खजाना ढूंढता रहता है. कई बार उसे अनोखी धातुएंं मिल जाती हैं. लेकिन इस बार तो वह मालामाल हो गया. एक खेत में ढूंढते समय उसे 2 मूल्‍यवान सिक्‍के मिले. पहले तो लगा क‍ि ये सामान्‍य सिक्‍के होंगे, जो अमेर‍िकी क्‍वाइन की तरह नजर आते हैं. लेकिन जब उन सिक्कों जी जांच की गई तो उन्हें खुद भी विश्वास नहीं हुआ कि इनका मूल्य इतना ज्यादा भी हो सकता है.

 वीडियो वायरल

जो वीडियो वायरल हुआ है उसे खेत में एक गहरा छेद करते हुए दिखाया गया है. जैसे ही मेटल डिटेक्‍टर जमीन के अंदर पहुंचता है, वह बीप-बीप की आवाज करने लगता है. प्रॉस्पेक्टर को यकीन हो जाता है कि नीचे कुछ तो है. वह खुदाई जारी रखता है और इन सिक्‍कों को निकालकर ही दम लेता है. जैसे उसने इन सिक्‍कों को एक्‍सपर्ट को दिखाया, वे खुद भी हैरान रह गए. इनमें से एक 1918 का स्टैंडिंग लिबर्टी क्वार्टर निकला. सिक्‍कों पर विवरण तो कुछ खास नजर नहीं आ रहा था, लेकिन इस पर डेनवर का “डी” मिंटमार्क जरूर नजर आया.

करोड़ो रुपये में बिका सिक्का

इन सिक्कों कि जब जांच कि गई तो पता लगा कि इनमे से एक सिक्का 1918 का स्टैंडिंग लिबर्टी क्वार्टर का सिक्का है. इस सिक्के की बिक्री 15.74 लाख रुपये में हुई और दूसरा सिक्का 1816 का एक मैट्रन हेड सेंट है. दूसरे सिक्के कि बिक्री 3.12 करोड़ में हुई. देखते ही देखते युवक कि किस्मत ऐसी बदली कि वो करोड़पति बन गया.

गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA

गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA

 नई दिल्ली। देश में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा एलान किया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।”

उन्होंने कहा, “जब देश का विभाजन हुआ और वहां पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता था। उस दौरान वह सभी भारत में भाग कर आना चाहते थे, तब कांग्रेस ने कहा था कि आप यहां आइए, आपको यहां नागरिकता दी जाएगी।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारे मुस्लिम भाइयों को सीएए को लेकर गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। सीएए केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है।”

उपमुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए लिखा- साथ छोड़कर चली गई….

उपमुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए लिखा- साथ छोड़कर चली गई….

 हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हो गया है। उप मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे साझा की गई है।

उपमुख्यमंत्री ने लिखा “हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गईं।“ मुकेश अग्निहोत्री की बेटी का नाम आस्था है। बताया जा रहा है कि सिम्मी गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर में ही थी कि अचानक उनका रक्तचाप घटने लगा। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन पंजाब के कुराली के पास उनकी मौत हो गई।

 
राज्य के कई स्थानों पर NIA की छापेमारी, जानें क्या है मामला

राज्य के कई स्थानों पर NIA की छापेमारी, जानें क्या है मामला

 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की है। इससे पहले जांच एजेंसी ने गुरुवार को हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी हैदराबाद एलबी नगर और हिमायतनगर समेत कई अन्य ठिकानों की गई थी। कार्रवाई कथित माओवादी संबंधों के शक में हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता और कवि पी वरावरा राव के दामाद वेणुगोपाल के आवास पर भी छापेमारी हुई थी। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पी वरावरा राव आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सीय आधार पर वरावरा राव को जमानत दी थी। वरावरा राव पर प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने के भी आरोप लगे थे।

ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ और भी आसान, घर बैठे मिनटों में ऐसे करें अप्लाई

ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ और भी आसान, घर बैठे मिनटों में ऐसे करें अप्लाई

 Driving License Apply: अगर आप रोड पर कार लेकर जा रहे हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस हैं. इसके बिना आप किसी भी वाहन को चला नहीं सकते हैं. आपको इसके कारण भारी जुर्माना और जेल तक भी जाना पड़ सकता है. अगर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आज हम आपको उस आसान तरीके के बारे में बताएंगे जिससे आप आराम से घर बैठे ही अपने नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सबसे पहले आपको बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस के पहले लर्निंग लाइसेंस बनाया जाता है, जिसके लिए आपको ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जन्म तारीख की पुष्टि के लिए 10वीं के सर्टिफिकेट की जरूरत होगी. इसके अलावा आपके पास राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल या पानी का बिल इनमें से कोई भी कागजात होना चाहिए. बेहतर होगा कि आप आधार कार्ड का ही इस्तेमाल करें, हालांकि लॉकडाउन और संक्रमण के कारण कई राज्यों में लाइसेंस के लिए होने वाली टेस्ट पर रोक लगी है तो पहले अपने राज्य के नियम के बारे में जानकारी हासिल कर लें, उसके बाद ही अप्लाई करें.

इन स्‍टेप्‍स को करें फॉलो

  • लर्निंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाना होगा.
  • यहां पर आपको सबसे पहले अपने स्‍टेट का विकल्‍प चुनना होगा. इसके बाद आपके सामने पूरी लिस्‍ट आ जाएगी. आपको उसमें से लर्नर लाइसेंस का विकल्‍प चुनना होगा.
  • लर्नर लाइसेंस के ऑप्‍शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आधार का ऑप्‍शन आएगा. उसमें आपको आधार की डिटेल्‍स भरनी होगी और कुछ जरूरी दस्‍तावेज अपलोड करने होंगे.
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर
  • एक ओटीपी आएगा. सभी चीजें दर्ज करने के बाद आपको पेमेंट का विकल्‍प चुनना होगा. पेमेंट फेल होने पर आपको 50 रुपए फीस दोबारा भरनी होगी.
  • इस प्रॉसेस से अप्‍लाई करने के करीब 7 दिनों के भीतर आपका लर्निंग लाइसेंस आपके घर के एड्रेस पर आ जाएगा. लेकिन अगर आप परमानेंट लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, तो आपको आरटीओ ऑफिस जाना होगा.