नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 सदन में आज से अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत, 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

सदन में आज से अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत, 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

 नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी। वर्तमान लोकसभा का यह आखिरी सत्र है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।

 बता दें कि यह मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल का 12वां बजट और सीतारमण का छठा बजट होगा। देश में इस साल अप्रैल-मई में आम चुनाव होने वाले हैं। इसकी वजह से फरवरी माह में पूर्ण के बजाय अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है।

 बता दें कि अंतरिम बजट सिर्फ नई सरकार के आने तक सरकारी खर्चों को पूरा करने के लिए पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनावों के बाद चुनी गई नई सरकार की तरफ से जुलाई में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

 लोकसभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, वहीं चुनाव को देखते हुए बजट में आम जनता के लिए राहत की उम्मीद की जा रही है। हालांकि बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेर सकती है।

ड्रग्‍स बनाने की फैक्‍ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, करोड़ों की ड्रग्‍स के साथ चार विदेशी गिरफ्तार

ड्रग्‍स बनाने की फैक्‍ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, करोड़ों की ड्रग्‍स के साथ चार विदेशी गिरफ्तार

 दिल्‍ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में छापा मारकर ड्रग्‍स बनाने की एक फैक्‍ट्री का पर्दाफाश किया है। मामले में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्‍स सेल ने फैक्‍ट्री से करोड़ों की ड्रग्‍स और ड्रग्‍स बनाने के लिए रखी गई काफी मात्रा में रॉ मैटेरियल की बरामदगी की है।

ग्रेटर नोएडा के फैक्ट्री में छापा मारकर करोड़ों की ड्रग्स और उसे बनाने वाला मैटेरियल बरामद किया है। फैक्‍ट्री से एंफेटामाइन ड्रग्स बरामद किया गया है। इस मामले में अफ्रीका मूल के चार नागरिकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

BREAKING : कौन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री? 7 बजे विधायक दल की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन कर सकते हैं बड़ा ऐलान..

BREAKING : कौन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री? 7 बजे विधायक दल की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन कर सकते हैं बड़ा ऐलान..

 रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को विधायकों के साथ बैठक में उनकी सीएम के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) भी मौजूद रहीं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सीएम सोरेन गिरफ्तारी होती है तो उनकी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। थोड़ी देर में हेमंत सोरेन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं जहां वे बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वहीं शाम 7 बजे एक बार फिर विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आखिरकार मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं जहां उन्होंने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। पिछले कई घंटों तक उनके पते और ठिकाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बाद में रांची स्थित अपने आधिकारिक आवास पहुंचे और बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में सीएम की पत्नी भी मौजूद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोरेन आधी रात के बाद अपने आधिकारिक आवास पर पहुंच गए थे। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री बैठक में हिस्सा लेने से पहले सोरेन का अभिवादन करते नजर आए। बैठक में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी नहीं छोड़ने और बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया था।

एक विधायक ने कहा कि यह बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति और बुधवार को मुख्यमंत्री से ED की प्रस्तावित पूछताछ के बारे में रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। सोरेन ने ईडी को ईमेल भेजकर सूचित किया था कि वह बुधवार को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।

जानिए क्या है मनी लॉन्ड्रिंग मामला 

ED की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक एसयूवी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए हैं।

ACCIDENT : ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत, 32 घायल

ACCIDENT : ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत, 32 घायल

 मध्य प्रदेश। छतरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जटाशंकर धाम जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में 35 लोग सवार थे। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हैं। जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

छतरपुर जिले के जुझारपुरा गांव में रहने वाले बृजेश लोधी के घर पर नया ट्रैक्टर आया था। नए ट्रैक्टर की खुशी में बृजेश लोधी उसकी पूजा पाठ करने के लिए 35 लोगों के साथ जटाशंकर धाम जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

14 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, खाद्य विभाग एप के जरिये कर सकते है आवेदन

14 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, खाद्य विभाग एप के जरिये कर सकते है आवेदन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 29 जनवरी की स्थिति में 14 लाख राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई। ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

कांग्रेस ने पुष्पा सिंह को बनाया दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष...आदेश जारी

कांग्रेस ने पुष्पा सिंह को बनाया दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष...आदेश जारी

 नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुष्पा सिंह को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

महिला SDM की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा...पति ही निकला हत्यारा

महिला SDM की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा...पति ही निकला हत्यारा

 मधयप्रदेश। डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला SDM निशा नापित शर्मा की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बालाघाट रेंज के आईजी मुकेश श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि एसडीएम निशा नापित शर्मा के पति मनीष शर्मा ने ही तकिए से मुंह दबाकर अपनी पत्नी को मार डाला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए महिला के कपड़ों को वाशिंग मशीन में धोकर सुखाया भी था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हत्या की धाराओं और सबूत छुपाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को हुई थी मौत

बता दें कि डिंडौरी जिले के शाहपुरा में पदस्थ एसडीएम निशा नापित शर्मा का रविवार को निधन हो गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी। घटना के वक्त आरोपी पति भी मौके पर मौजूद था। महिला एसडीएम निशा नापित शर्मा छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले की रहने वाली थी, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED करेगी पूछताछ, CM ने 31 जनवरी का दिया समय

मुख्यमंत्री से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED करेगी पूछताछ, CM ने 31 जनवरी का दिया समय

  झारखंड : झारखण्ड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी को 31 जनवरी के लिए का समय दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ED को उनकी उपलब्धता की सूचना देते हुए आज एक मेल भेजा गया है. पार्टी के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. ईडी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ये तय करने को कहा था कि 29 से 31 जनवरी के बीच कब पूछताछ की जाए.

जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आरोप है कि बीजेपी की केंद्र सरकार झारखंड में उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग कर रही है. सोरेन को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत जमीन घोटाला मामले से संबंधित कथित धन शोधन की जांच के संबंध में 10 समन जारी किए गए. जांच एजेंसी दो प्रमुख मामलों की जांच की जा रही है, जिसमें राज्य की राजधानी में अवैध खनन और जमीन घोटाला शामिल है.

जमीन घोटाले का मामला सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है. फर्जी नाम-पता के आधार पर झारखंड में सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई. इस सिलसिले में रांची नगर निगम ने एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. ईडी ने उसी एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज करके जांच शुरू की थी. दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री के अलावा आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे के सिलसिले में मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए ED की ओर से बार-बार समन भेजा जा रहा था.

जमीन घोटाला मामले में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन और दो व्यापारियों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है., जो राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत रहे थे. इस महीने की शुरुआत में जांच एजेंसी ने राज्य में कथित अवैध खनन की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत सोरेन के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज जिले के अधिकारियों और एक पूर्व विधायक के परिसरों पर भी छापेमारी की थी. ईडी 2022 से राज्य में अवैध खनन से हुई आय के 100 करोड़ रुपए की जांच कर रही है.

दूसरों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, खुद पर ध्यान केंद्रित करने का करें प्रयास : पीएम मोदी

दूसरों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, खुद पर ध्यान केंद्रित करने का करें प्रयास : पीएम मोदी

 नई दिल्ली/कटक: जब परीक्षा हॉल के अंदर की स्थिति काफी डरावनी हो तो कोई ठंडे दिमाग से परीक्षा का सामना कैसे कर सकता है? सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में परीक्षा से संबंधित तनाव पर चर्चा करने और उसे दूर करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सातवें संस्करण के दौरान कटक में ओडिशा आदर्श विद्यालय की छात्रा राजलक्ष्मी आचार्य ने सबाल पूछा।प्रश्न का उत्तर देते हुए, पीएम ने कहा: “दूसरों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, खुद पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यह आपको प्रश्न पत्र पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा, जिससे धीरे-धीरे उत्तर ढूंढने में मदद मिलेगी और अंततः सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।”

प्रधानमंत्री ने अभिभावकों के अति उत्साह या छात्रों की अति ईमानदारी के कारण होने वाली गलतियों से बचने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे नए कपड़े, अनुष्ठान या स्टेशनरी खरीदकर परीक्षा के दिन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें। उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि वे अंतिम समय तक तैयारी न करें और निश्चिंत होकर परीक्षा दें। उन्होंने उन्हें अंतिम क्षण में घबराहट से बचने के लिए प्रश्न पत्र पढ़ने और उसके अनुसार समय आवंटित करने की भी सलाह दी।

पीएम मोदी ने छात्रों को यह भी याद दिलाया कि ज्यादातर परीक्षाएं अभी भी लिखित होती हैं और कंप्यूटर और फोन के कारण लिखने की आदत कम हो रही है। उन्होंने उनसे लिखने की आदत बनाए रखने को कहा। उन्होंने उनसे अपने पढ़ने के समय का 50 प्रतिशत लिखने में समर्पित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब आप कुछ लिखते हैं तभी आप उसे सही मायने में समझते हैं। उन्होंने उनसे अन्य छात्रों की गति से न घबराने को कहा।

छात्रों को खुद से प्रतिस्पर्धा करने का सुझाव देते हुए, दूसरों से नहीं, उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चे के रिपोर्ट कार्ड को अपना विजिटिंग कार्ड न मानने की भी सलाह दी। “यह कार्यक्रम मेरे लिए भी एक परीक्षा की तरह है। दबाव इतना भी नहीं होना चाहिए कि उसका असर किसी की क्षमताओं पर पड़े. हमें चरम स्तर तक नहीं बढ़ना चाहिए, बल्कि किसी भी प्रक्रिया में क्रमिक विकास होना चाहिए, ”उन्होंने आगे कहा।

पीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनौतियों से ही छात्र मजबूत होकर उभर सकते हैं। उन्होंने न केवल अध्ययन के घंटों के दौरान बल्कि अन्य समय में भी स्क्रीन पर बिताए जाने वाले समय को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “किसी को यह समझना चाहिए कि इंटरनेट के सकारात्मक फलों का लाभ कैसे उठाया जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि शरीर को रिचार्ज करना बहुत जरूरी है. “स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन का पर्याय है। सूरज की रोशनी आपके शरीर को रिचार्ज करने का सबसे आसान तरीका है। व्यक्ति को स्वस्थ नींद का शेड्यूल भी याद रखना चाहिए। हममें से ज्यादातर लोग लेटकर रील्स देखकर या सोशल मीडिया पर सर्फिंग करके अपना कीमती समय बर्बाद करते हैं। स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए अच्छी नींद बेहद ज़रूरी है। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि दिन के लिए मेरे शेड्यूल की परवाह किए बिना मुझे अच्छी नींद आए। पोषण शरीर को रिचार्ज करने का एक और तरीका है। छात्रों और अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें पौष्टिक आहार मिले। भारी भोजन करना पौष्टिक नहीं है। बल्कि उन्हें संतुलित आहार लेना चाहिए। इसका पालन करते हुए, छात्रों को कुछ प्रकार का व्यायाम भी करना चाहिए।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विश्वास का रिश्ता बनाने के लिए बातचीत जरूरी है, जो छात्रों के सफल होने के लिए जरूरी है। “यह घर और स्कूल में मुक्त-प्रवाहित होना चाहिए। छात्रों को यह महसूस करना चाहिए कि उनकी बात सुनी जाती है और उन पर भरोसा किया जाता है क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और सकारात्मक संबंध बनता है।” इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे.

ईडी का 10वां समन मिलते ही सोरेन दिल्ली में

ईडी का 10वां समन मिलते ही सोरेन दिल्ली में

 दिल्ली झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली रवाना हो गए. उन्होंने एक चार्टर फ्लाइट से उड़ान भरी. रविवार को वे दिल्ली पहुंचे, जहां वे कानून के जानकारों से सलाह ले रहे हैं. ईडी ने उन्हें 10वां समन भेजा है और 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच पेश होने को कहा है. अगर वह ईडी के सामने पेश नहीं होते हैं तो एजेंसी उनके आवास पर जाकर पूछताछ करेगी.

गौरतलब है कि ईडी भूमि घोटाले से जुड़े मनी- लॉनडूंग मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक नया समन भेजा है. सीएम से 29 या 31 जनवरी को पेश होने को कहा है.

पहले आवास पर की थी पूछताछ

इस बीच, 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय भूमि घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री से पूछताछ करने के लिए रांची पहुंची थी. इस महीने की शुरुआत में, सोरेन ने केंद्रीय एजेंसी को पत्र लिखकर कहा था कि वह भूमि घोटाला मामले में उनका बयान उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज कर सकती है. 20 जनवरी को ईडी ने सोरेन को 13 जनवरी को आठवां समन जारी कर 16 से 20 जनवरी के बीच मौजूद रहने को कहा था.

अगर वह पेश नहीं होंगे तो खुद ईडी की टीम उनसे पूछताछ के लिए पहुंचेगी. सीएम से आखिरी पूछताछ के लिए भी ईडी की टीम को उनके आवास पर जाना पड़ा था. इससे पहले 25 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उन्हें जारी किए गए समन का जवाब दिया था.

फर्ज़ी आईपीएस बनकर कर ली सगाई, लोगों पर खूब जमाया धौंस, बस ये गलती पड़ गई भारी

फर्ज़ी आईपीएस बनकर कर ली सगाई, लोगों पर खूब जमाया धौंस, बस ये गलती पड़ गई भारी

 उदयपुर: उदयपुर से फर्जी आईपीएस का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक लोगों में धौंस ज़माने फर्ज़ी आईपीएस बन गया. आईपीएस बनने की झूठी कहानी सुनका कर गांववालों और पुलिस अधिकारीयों से खूब सम्मानित भी हुआ. इन सब के बीच युवक ने सगाई भी कर ली. बीते शनिवार को पुलिस ने इस फ़र्ज़ी आईपीएस को गिरफ्तार कर लिया हैं. बताया जा रहा है कि युवक बीते डेढ़ साल से फर्ज़ी आईपीएस बनकर सबको मुर्ख बना रहा था. लेकिन उसकी एक गलती ने पुरे मामले का पर्दाफाश कर दिया.एक समाचार पत्र के मुताबिक, युवक अपने होने वाले साले और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ उदयपुर घूमने पहुंचा था. तभी सर्किट हाउस के मैनेजर ने उसकी एक गलती पकड़ ली. मैनेजर ने इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सैल्यूट करने को कहा, युवक ने जैसे ही बाएं हाथसे सैल्यूट किया उसकी चोरी पकड़ी गई. जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की. साथ ही उसके सोशल मीडिया अकाउंट भी छान मारे. पुलिस इस फर्ज़ी आईपीएस की प्रोफाइल देखकर दंग रह गई. उसने कई यू-ट्यूब चैनल को फर्जी इंटरव्यू भी दिए है.

Fake IPS arrested
 मामले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने फ़र्ज़ी आईपीएस सुनील सांखला के साथ उसके तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सामने आया कि सुनील ने 2020 की भर्ती में यूपीएससी की तैयारी की थी, लेकिन उसका इसमें सिलेक्शन नहीं हुआ. युवक ने गांव वालो के सामने रौब ज़माने ये झूठी कहानी गढ़ी थी. उसने गांव वालों को बताया था कि उसने 263वीं रैंक हासिल की है.

 

 गिरफ्तार युवक ने गांव और परिवार के लोगों को ये भी बताया था कि, उसकी राज्य पुलिस और इनकम टैक्स में क्लर्क की नौकरी लगी है, जबकि ये बात भी झूठ निकली. गांव और परिवार के लोग यही समझ रहे थे कि दोनों सरकारी नौकरी छोड़ कर उसने यूपीएससी की परीक्षा पास की है. एक साल पहले उसने सगाई की थी. पूछताछ में सामने आया कि यहां भी उसने लड़की वालों को झूठी जानकारी दी. पुलिस ने इस फ़र्ज़ी आईपीएस को गिरफ्तार कर लिया हैं.

BREAKING: प्रशासनिक सर्जरी; 18 IAS अफसरों का हुआ तबादला, संजय शुक्ला बने राज्यपाल के प्रमुख सचिव, देखिए पूरी लिस्ट

BREAKING: प्रशासनिक सर्जरी; 18 IAS अफसरों का हुआ तबादला, संजय शुक्ला बने राज्यपाल के प्रमुख सचिव, देखिए पूरी लिस्ट

  भोपाल। मध्य प्रदेश में आज रविवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। प्रदेश के 18 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को राज्यपाल के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी है। 

मनोज मनु अपर मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यपाल के मुख्य सचिव  डीपी आहूजा को पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी मिली है। सुखबीर सिंह प्रमुख सचिव पीडी और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण को मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, दो डिप्टी सीएम समेत 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ

9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, दो डिप्टी सीएम समेत 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ

 बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज नौवीं बार बतौर सीएम पद की शपथ ली. जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज ही महागठबंधन से अलग होने का एलान कर एनडीए (NDA) में शामिल हुए थे.

वहीं बिहार में सीएम के आलावा आठ और मंत्रियों ने शपथ ली है. इसमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है. बीजेपी की तरफ से डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, हम (HAM) से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

जानिए सम्राट चौधरी के बारे में 

सम्राट चौधरी पहले भी सम्राट राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहे हैं. उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार के विधायक रहे हैं जबकि मां पार्वती देवी भी विधायक रही हैं. पिछले साल मार्च में उन्हें बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. वह बिहार विधान परिषद में बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं.

विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं विजय सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा बीजेपी-जेडीयू की पूर्ववर्ती सरकार में श्रम मंत्री रहे हैं. वह 2010 से लखीसराय विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह वर्ष 2020 से 2022 तक विधानसभा स्पीकर रहे हैं. विजय सिन्हा को साल 2000 में बीजेवाईएम का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था. वह फिलहाल एचएएम के विधान परिषद सदस्य हैं. वह 2020-2022 के बीच एनडीए सरकार में मंत्री रहे हैं.

बिहार के नए सरकार जातिगत समीकरण

बिहार के नवगठित मंत्रियों के समूह में जातिगत समीकरण पर विशेष ध्यान रखा गया है. सीएम नीतीश कुमार जहां कुर्मी समाज से आते हैं तो विजय कुमार चौधरी भूमिहार हैं और श्रवण कुमार भी कुर्मी समाज से हैं. दूसरी तरफ निर्दलीय सुमित सिंह राजपूत हैं तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से और विजय कुमार सिन्हा कायस्थ समाज से आते है. वहीं, संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्कुल रखते हैं.

BREAKING : घर में फंदे पर लटकती मिली परिवार के 3 लोगों की लाश...मचा हड़कंप

BREAKING : घर में फंदे पर लटकती मिली परिवार के 3 लोगों की लाश...मचा हड़कंप

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर परिवार के तीन सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटकते हुए मिले है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है वहीँ मामले की जाँच में जुट गई है। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस घर में परिवार ने आत्महत्या की वह दो दिनों से बंद था, आस पास के लोगों ने जब दो दिन घर बंद देखा तो उन्हें उन्होने अनहोनी होने का अंदेशा हुआ, जिसपर उन्होंने पुलिस को इसकी सुचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडा और घर में घुसी तो उनके होश उड़ उड़ गए। घर में तीन लोग फांसी के फंदे पर लटके मिले, मृतकों में पति पत्नी और बेटे है। वहीं पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जाता कर मामले की जांच कर रही है। ,

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, अब बीजेपी के साथ बनाएंगे सरकार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, अब बीजेपी के साथ बनाएंगे सरकार

 NITISH KUMAR : बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को राजभवन में अपना इस्तीफा सौंपा है। नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नई सरकार में जीतन राम मांझी की पार्टी भी शामिल होगी।

बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। आज शाम 5 बजे NDA के सीएम के तौर पर नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।

दिल दहला देने वाली वारदात, 16 साल की बेटी हुई गर्भवती तो पिता ने 60 साल के बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा

दिल दहला देने वाली वारदात, 16 साल की बेटी हुई गर्भवती तो पिता ने 60 साल के बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा

 उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की लड़की से अवैध संबंध होने के शक में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के न्यूलीवासा गांव में 16 साल की लड़की गर्भवती हो गई। घरवालों ने एक जनवरी को उसका गर्भपात करा दिया। लेकिन आरोप लगाया कि बच्ची के पेट में पल रहा बच्चा गांव के ही 60 साल के रामआसरे कुशवाहा का था। जिस कारण लड़की के परिवार वाले रामआसरे से रंजिश रखने लगे। 21 जनवरी की सुबह ससुर रामआसरे अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी लड़की का पिता कुल्हाड़ी लेकर आया और उनके ऊपर हमला कर दिया।उसने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किया। घायल हालत में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म...पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म...पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से रिश्तों को तार-तार करने देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के छपारा थाना क्षेत्र का है. जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है. डर-सहमी पीड़िता ने अपनी नानी को आपबीती सुनाई. जिसके बाद दाेनों थाने पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को धर दबाेचा.

फिलहाल, पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच करवाकर और बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. गौरतलब है कि पिछले दिनों रीवा जिले में शादी के एक दिन पहले दुल्हन के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

भाजपा नेता और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने जताई लूटपाट की आशंका

भाजपा नेता और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने जताई लूटपाट की आशंका

 मध्यप्रदेश। उज्जैन में देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में भाजपा नेता पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार की सुबह हुई है। उज्जैन के देवास रोड पर स्थित पिपलौदा गांव में पूर्व सरपंच रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की उनके घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना डकैती की कोशिश के दौरान की होगी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की जांच के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

Bank Holidays Feb 2024 : फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक...यहां देखें लिस्ट

Bank Holidays Feb 2024 : फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक...यहां देखें लिस्ट

 नई दिल्ली। इस बार फरवरी माह में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसलिए अगर आपके कुछ काम बचे हैं, तो इन्हें जल्द निपटा लें। तो चलिए जानते हैं फरवरी महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी:-

4 फरवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
10 फरवरी को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
11 फरवरी को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
14 फरवरी को बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के चलते पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और उड़ीसा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
15 फरवरी को लुइ-नगाई-नी होने के कारण मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
18 फरवरी को रविवार है इसलिए देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती है, इसलिए महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 20 फरवरी के दिन स्टेट डे के होने के कारण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंकों का अवकाश रहेगा।
24 फरवरी को महीने का आखिरी शनिवार होगा, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।
25 फरवरी को रविवार की पूरे बैंकों में छुट्टी रहेगी।
26 फरवरी के दिन Nyokum होने के कारण सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा और यहां छुट्टी रहेगी।

ACCIDENT : बस और ट्रक में भिड़ंत, 3 छात्रों की मौत, 11 की हालत गंभीर

ACCIDENT : बस और ट्रक में भिड़ंत, 3 छात्रों की मौत, 11 की हालत गंभीर

 भुवनेश्वर: नयागढ़ के दसपल्ला पुलिस सीमा के तहत शालभंगा जंगल रोड पर बुगुड़ा के पास एक पिकनिक बस ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में तीन बच्चों की जान चली गई. वहीं 11 अन्य घायल हुए हैं. दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई. जब दसपल्ला के एक कोचिंग सेंटर से 50 से ज्यादा छात्र पिकनिक के लिए बलांगीर के हरिशंकर और नृसिंघनाथ जा रहे थे.

हादसे के बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 11 घायलों में से चार घायल बच्चों को दसपल्ला अस्पताल भेजा गया. जबकि सात को इलाज के लिए नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया. बस में बैठे एक यात्री ने कहा कि हम पिकनिक के लिए हरिशंकर और नृसिंहनाथ जा रहे थे. तभी एक ट्रक ने अचानक हमारी बस को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी. टक्कर के प्रभाव से कुछ बच्चे ऊपर स्लीपर बर्थ से नीचे गिर गए.

इधर घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे दसपल्ला विधायक रमेश चंद्र बेहरा ने कहा कि ये एक निजी कोचिंग संस्थान के छात्र हैं. जब वे दसपल्ला से थोड़ा आगे शालभंगा जंगल पार कर रहे थे तो एक ट्रक ने उनकी बस को टक्कर मार दी. घटनास्थल से तीन शव बरामद किये गए हैं. हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं. उनमें से कुछ गंभीर हैं. हमने उन्हें तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई है. इलाके के आस-पास की सभी 108 एम्बुलेंस को काम पर लगा दिया गया है. नयागढ़ एसपी राहुल जैन घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.