BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने दर्ज किए 105 मामले, 36 आरोपी गिरफ्तार

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने दर्ज किए 105 मामले, 36 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट (Intelligence Fusion & Strategic Operations) ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) से मिले इनपुट पर गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी और पीडोफिलिया नेटवर्क के खिलाफ ऑपरेशन मासूम (MASOOM- Mitigation of Adolescent Sexually Offensive Online Material) चलाया। पूरी दिल्ली में छापेमारी के बाद पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े 105 केस दर्ज किए और 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री (Child Sexual Abuse Material) साझा करते पाए गए।

पुलिस की यह कार्रवाई अमेरिका स्थित एजेंसी नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) से मिली जानकारी के आधार पर की गई है। NCMEC ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के साथ समन्वय करता है और सूचना साझा करने में मदद करता है। एनसीईएमसी का फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के साथ भी टाइअप है। यह एजेंसी विभिन्न उपकरणों का उपयोग करके इन सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर किए जा रहे कॉन्टेंट की निगरानी करती है, और बच्चों से संबंधित किसी भी अश्लील सामग्री के मिलने पर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अवगत कराती है।

Govt Job News : टाटा मेमोरियल सेंटर में 360 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया से लेकर सबकुछ

Govt Job News : टाटा मेमोरियल सेंटर में 360 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया से लेकर सबकुछ

टाटा मेमोरियल सेंटर एक ऑटोनॉमस बॉडी है जो डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा फंडेड और कंट्रोल की जाती है। टीएमसी ने एलडीसी, अटेंडेंट, नर्स आदि पदों पर भर्ती निकाली है।

वैकेंसी डिटेल्स( vacancy details) 

लोअर डिवीजन क्लर्क – 18 पद

अटेंडेंट – 20 पद

ट्रेड हेल्पर – 70 पद

नर्स – ए – 212 पद

नर्स – बी – 30 पद

नर्स – सी – 55 पद

सैलरी( salary) 

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार अलग-अलग है। लोअर डिवीजन क्लर्क की सैलरी 18,000 रुपये है।

कैसे करें आवेदन( how to apply) 

 

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन( online) होंगे। आवेदन करने के लिए आपको टीएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट tmc.gov.in पर जाना होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन( educational qualification) 

  • लोअर डिवीजन क्लर्क : ग्रेजुएट कैंडिडेट जिन्हें एमएस ऑफिस का नॉलेज हो।
  • अटेंडेंट और ट्रेड हेल्पर : एसएससी या समकक्ष पास।

नर्स : नर्सिंग में डिप्लोमा।

COVID एडवाइजरी : विदेश यात्रा से बचें लोग, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहनें मास्क

COVID एडवाइजरी : विदेश यात्रा से बचें लोग, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहनें मास्क

 नई दिल्ली देश के शीर्ष डॉक्टरों के निकाय, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जनता से अपील की है कि वे तत्काल प्रभाव से कोविड से संबंधित उचित व्यवहार का पालन करें। एक एडवाइजरी में आईएमए (IMA) ने संभावित कोविड के प्रकोप को दूर करने के लिए आवश्यक कदमों को सूचीबद्ध किया है, जिसमें सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, साबुन और पानी या सैनिटाइज़र से नियमित रूप से हाथ धोना शामिल है।

IMA ने सार्वजनिक समारोहों जैसे विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से बचने की भी सलाह दी। इसने लोगों से बुखार, गले में खराश, खांसी, लूज मोशन आदि जैसे किसी भी लक्षण के मामले में डॉक्टरों से परामर्श करने और जल्द से जल्द एहतियाती खुराक सहित कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है।

 

कहा गया है, “विभिन्न देशों में COVID मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जनता को तत्काल प्रभाव से COVID उचित व्यवहार का पालन करने के लिए अलर्ट और अपील की है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्राजील जैसे प्रमुख देशों में लगभग 5.37 लाख नए मामले सामने आए हैं। भारत ने पिछले 24 घंटों में 145 नए मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से चार मामले चीन के नए संस्करण BF.7 हैं।”

 

एडवाइजरी में सरकार से अपील की गई है कि वह संबंधित मंत्रालयों और विभागों को आपातकालीन दवाएं, ऑक्सीजन आपूर्ति और एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करे। साथ ही 2020-21 में देखी गई ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयारियों को बढ़ाए। इसमें कहा गया है, “फिलहाल, स्थिति चिंताजनक नहीं है और इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। रोकथाम इलाज से बेहतर है।”

जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा- पहले आरोप…

जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा- पहले आरोप…

 नई दिल्ली। महाठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें परमिशन देने से मना कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि पहले आरोप तय होने दीजिए। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ले ली।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या आपने बहरीन का वीजा लिया है। इस पर जैकलीन के वकील ने बताया कि वीजा पहले से ही था। वकील ने कहा कि मेरी तरफ से कोई कमी नहीं रही है। मैंने कभी भी नियम नही तोड़ा। जमानत की शर्तों को भी हमने स्वीकार किया है। वहीं, ईडी ने कहा कि मैटर बहुत ही क्रुशियल स्टेज पर है। ये विदेशी नागरिक है।कोर्ट ने पूछा कि जांच अहम मोड़ पर है, तो इस सूरत में जाने की जरूरत क्या है। हम समझ रहे है कि आपके लिए इमोशनल मामला है। आप अपनी बीमार मां से मिलना चाहते है। पहले चार्जेस फ्रेम हो जाने दीजिए। कोर्ट ने जैकलीन के वकील से कहा कि आप पहले जैकलीन से बात कर लीजिए। आप याचिका वापस ले सकते है। इसके बाद बहरीन जाने की इजाजत की मांग वाली अर्जी जैकलीन फर्नाडिस ने वापस ली।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले एक साल से जैकलीन फर्नांडिस का नाम कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था। दोनों की पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया गया था। उस पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया था।

जेल से बाहर नहीं आना चाहता श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड का आरोपी आफताब, वापस ली जमानत याचिका

जेल से बाहर नहीं आना चाहता श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड का आरोपी आफताब, वापस ली जमानत याचिका

 नई दिल्ली। श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने साकेत कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है। आफताब की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 बजे शुरू हुई। इससे पहले 17 दिसंबर को साकेत कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी के समक्ष आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था।

आफताब ने कोर्ट में बताया कि वह जमानत याचिका दायर नहीं करना चाहता है। बता दें कि आफताब की जमानत याचिका उसके वकील की तरफ से दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि इसके लिए पहले आफताब की सहमति जरूरी है। अपने वकील से बात करने के बाद आफताब ने जमानत याचिका को वापस ले लिया। इसके बाद कोर्ट ने याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी और मामले की सुनवाई को खारीज कर दिया।

अस्पताल की अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की लाश मिलने से हड़कंप

अस्पताल की अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की लाश मिलने से हड़कंप

 गुजरात। अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। यहां भुलाभाई पार्क के एक अस्पताल में एक महिला का शव अस्पताल में बेड के नीचे मिला है, जबकि उसकी बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर की अलमारी से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मां-बेटी अस्पताल में इलाज के लिए आए थे।

अस्पताल में डबल मर्डर का मामला सामने आने के बाद कागड़ापीठ पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थियेटर से पहले 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान उसकी मां का शव भी मिला। पुलिस ने इस सिलसिले में अस्पताल में कार्यरत मनसुख नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है। मां-बेटी की हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

Donation Tips: भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

Donation Tips: भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

 शास्त्रों में दान देने का विशेष महत्व है और हिंदू धर्म में इसे पुण्य काम बताया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जब हम दान करते हैं तो भगवान प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. इसके साथ ही हम जो भी दान करते हैं, वह पुण्य के रूप में कई गुणा होकर हमे वापस मिल जाता है।

(Jyotish Shastra) में शनि अथवा राहु-केतु की दशा खराब होने की स्थिति में काले कपड़े दान करने का महत्व है, लेकिन अगर सामान्य स्थिति में काले कपड़ों का दान करते हैं तो इसका असर आपके हेल्थ पर पड़ेगा और आप बीमार हो सकते हैं. इसलिए, कभी भी काले कपड़े या काला कंबल किसी को दान में ना दें।

लोहा खरीदने को लेकर भी नियम बताए गए

शनि देव नाराज हो जाते हैं और इसकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है. इसलिए, कभी भी बिना ज्योतिष सलाह के गलती से भी लोहा दान ना करें. इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में लोहा खरीदने को लेकर भी नियम बताए गए हैं और कभी भी शनिवार को लोहा नहीं खरीदना चाहिए।

इस राज्य में अप्रैल माह से 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सीएम ने की घोषणा

इस राज्य में अप्रैल माह से 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सीएम ने की घोषणा

 राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अभी से तैयारी कर ली है। इसके मद्देनजर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल से BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। आपको बता दें कि सीएम ने यह घोषणा सोमवार को अलवर के मालखेड़ा में आयोजित जनसभा में की।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के नाम पर नाटक किया था। गैस सिलेंडर 1036 रुपये का मिल रहा है। मगर हमारी सरकार इस दायरे में आने वाले लोगों की स्टडी करवा रही है। लेकिन मैं घोषणा करता हूं कि एक अप्रैल से बीपीएल और उज्जवला योजना में आने वाले परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से देंगे।

हसदेव में राजस्थान की खनन परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, कहा- विकास के रास्ते में नहीं आएंगे

हसदेव में राजस्थान की खनन परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, कहा- विकास के रास्ते में नहीं आएंगे

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार की छत्तीसगढ़ स्थित परसा खदान और हसदेव क्षेत्र के विकास को रोकने वाली याचिका को अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया है।

न्यायमूर्ति बीआर गवई और विक्रम नाथ की पीठ ने अंतरिम याचिका की सुनवाई करते हुए अपने आदेश में यह स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य वन क्षेत्र में परसा कोयला ब्लाक के लिए भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं के लंबित रहने को कोयला खनन गतिविधियों के खिलाफ किसी भी तरह के प्रतिबंध के रूप में नहीं माना जाएगा।

इसके साथ ही सुरगुजा में राजस्थान राज्य की विज इकाई राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड(आरआरवीयूएनएल) द्वारा प्रस्तावित 100 बिस्तर वाले आधुनिक चिकित्सा सुविधा से युक्त अस्पताल और आदिवासियों को मुफ्त शिक्षा देने वाली अंग्रेजी माध्यम की स्कूल को भी दसवीं से बारहवीं तक विस्तारित करने का रास्ता साफ हो गया है।

क्या है मामला
परसा कोल ब्लाक का भूमि अधिग्रहण 2017-18 में कोल बेयरिंग एक्ट के तहत किया गया था। इसके विरोध में सरगुजा में मंगल साय समेत अन्य प्रभावितों ने सितंबर 2020 में याचिका दायर की गई थी। इसमें कहा गया कि खदान का हस्तांतरण राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने अडानी की निजी कंपनी को कर दिया है। जबकि कोल बेयरिंग एक्ट के तहत केवल केंद्र सरकार की सरकारी कंपनी के लिए जमीन अधिग्रहित हो सकती है। साथ ही नए भूमि अधिग्रहण के प्रविधान लागू ना करने से प्रभवितों को बड़ा नुकसान हो रहा है। इसी तरह वन अधिकार कानून तथा पैसा अधिनियम की भी अवहेलना की गई है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ताओ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने ने पैरवी की। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से सालिसिटर जनरल तुषार मेहता और संयुक्त उपक्रम की और से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने याचिकाओं का विरोध किया।

BIG NEWS : एक और पुल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, उद्घाटन से पहले ही ले लिया जल समाधि

BIG NEWS : एक और पुल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, उद्घाटन से पहले ही ले लिया जल समाधि

 BIG NEWS : बिहार में पुल के गिरने और चोरी होने के मामले आम हो गए हैं. बिहार में पुल के गिरने का नया मामला बेगूसराय से आया है जहां बूढ़ी गंडक नदी (budhi gandak river) पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही धाराशायी हो गया और नदी के पानी में समा गया. हालांकि, राहत रही कि इस हादसे किसी को चोट नहीं आई. लेकिन पुल के गिरने के साथ ही नीतीश कुमार सरकार के काम को लेकर सवाल उठने लगे हैं. भ्रष्टाचार के प्रति उनकी नीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस पुल के गिरने से दो दिन पहले ही लोगों की इस पर आवाजाही को बंद कर दिया गया था. दरअसल, इस पुल में दरार दिख रही थी जिसके बाद लोगों के इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी. बेगूसराय के डीएम ने बताया कि पुल को उपयोग के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि पुल गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

5 साल में नहीं बन सका ये पुल

इस पुल की कहानी बेहद दिलचस्प है. ये एक हाईलेवल आरसीसी पुल था जिसके निर्माण की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. इसे अगस्त 2017 तक बनकर तैयार हो जाना था. लेकिन इस पुल का उद्घाटन अभी तक भी नहीं हो पाया है और उससे पहले ही ये टूट गया. इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री नावार्ड योजना के तहत हुआ था, जिसे बनाने में 13.43 करोड़ रुपए का खर्च आया था. इस पुल को आहोक कृति टोल और विष्णुपुर के बीच बनाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, पुल तक पहुंचने वाला एप्रोच रोड का निर्माण नहीं हो पाया था फिर लोग किसी तरह इसका इस्तेमाल कर रहे थे. ट्रैक्टर भी इस पुल के रास्ते आवाजाही कर रहे थे. कुछ पहले इसमें दरार दिखी तो इस पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई. लेकिन किसे पता था कि ये पुल उद्घाटन से पहले ही पानी में समा जाएगा.

BREAKING : मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल

BREAKING : मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल

 हिमाचल प्रदेश। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में हैं औऱ सोमवार को उन्हें शिमला लौटना है।

जानकारी के अनुसार, 18 दिंसबर को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सैंपल लिया गया था। इसके बाद देर शाम को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके गले में खराश की दिक्कत थी।

दरअसल, बीते तीन दिन से हिमाचल के सीएम दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वह राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। बाद में वहां से दिल्ली लौट आए थे। दिल्ली में सुक्खू ने बीते दो दिन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की और साथ ही हिमाचल कैबिनेट के गठन को लेकर भी मंथन किया।

कांग्रेस को मेघालय में लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- दिशाहीन हुई पार्टी

कांग्रेस को मेघालय में लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- दिशाहीन हुई पार्टी

 मेघालय में कांग्रेस यहां बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री डॉक्टर अम्पारीन लिंगदोह ने सोमवार को पार्टी का दामन छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि एक और विधायक के साथ लिंगदोह सत्तारूढ़ एनपीपी (नेशनल पीपुल्स पार्टी) में शामिल होने के लिए तैयार हैं। बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

डॉक्टर अम्पारीन लिंगदोह ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “मैंने कांग्रेस से अपना औपचारिक इस्तीफा दे दिया है।” ट्वीट करते हुए उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को भी टैग किया है। बताते चलें कि नेशनल पीपुल्स पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है। अपने पत्र में डॉ अम्पारीन लिंगदोह ने कहा है कि वह अपने जीवन के अधिकांश समय में कांग्रेस की सिपाही रही हैं।

पत्र में लिखा है, “हालांकि, पार्टी के भीतर हाल के घटनाक्रमों ने मुझे विश्वास दिलाया है कि इसने अपनी दिशा खो दी है। पार्टी और नेतृत्व को इस पर विचार करने की सख्त जरूरत है। मुझे विश्वास है कि इस तरह के आत्मनिरीक्षण का नेतृत्व करने के ईमानदार और ईमानदार प्रयास विफल रहे हैं।” मेघालय में अगले साल की शुरुआत में मतदान होना है। त्रिपुरा एक अन्य पूर्वोत्तर राज्य है जहां मार्च तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

बता दें कि यह घटनाक्रम भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के साथ दोनों राज्यों में चुनावी बिगुल फूंकने के एक दिन बाद आया है। पिछले महीने मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के दो और विपक्षी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के एक विधायक ने भाजपा में शामिल होने के लिए अपनी-अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

अगर Online करते है बिजली बिल का भुगतान, तो हो जाये खुश, पूरे पैसे वापस दे रही कंपनी, बस करें इस कोड का इस्तेमाल…

अगर Online करते है बिजली बिल का भुगतान, तो हो जाये खुश, पूरे पैसे वापस दे रही कंपनी, बस करें इस कोड का इस्तेमाल…

 नई दिल्ली : आम जनता के जीवन में एक से बढ़कर एक परेशानियां होते है, उन्ही में से एक है ज्यादा बिजली बिल का आना और अगर आप भी उन्ही में से एक है तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है, दरअसल, महंगे बिजली बिल से परेशान लोगों के लिए पेटीएम बड़ी राहत लेकर आया है। पेटीएम ने बिजली बिल पर 100 फीसदी तक कैशबैक का ऑफर पेश किया है। यानी घर बैठे आप फ्री बिजली का लाभ उठा सकते हैं। पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए Bijlee Days की शुरूआत की है, जिसमें आपको बिजली बिल के भुगतान पर सौ फीसदी तक का कैशबैक मिल रहा है। कैशबैक के अलावा कंपनी रिवॉर्ड प्वाइंट्स, डिस्काउंट वाउचर्स भी ऑफर कर रही है।

दरअसल पेटीएम का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है और ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस ऐप की मदद से बिजली बिल का भुगतान करने पर अब आपको बड़ा फायदा मिलने वाला है। दरअसल कंपनी ने बिजली डेज ऑफर शुरू किया है जिसमें बिजली बिल का भुगतान ऐप की मदद से करने पर आपको सौ परसेंट तक डिस्काउंट हासिल करने का मौका दिया जा रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपका 500 का बिजली बिल आया है और आप इसका भुगतान करते हैं तो इस बात की काफी संभावना रहती है कि पूरे 500 का कैशबैक आपको वापस मिल जाए और ऐसा होने का मतलब यह है कि बिजली का बिल पूरी तरह से आपके लिए फ्री हो जाएगा।

इस ऑफर से जुड़ी एक जरूरी बात यह है कि जब यूजेस बिजली बिल का पेमेंट करेंगे तो उन्हें 10 से 15 तारीख के बीच ही पेमेंट करनी पड़ेगी। पेमेंट एप 100% कैशबैक और 2000 तक का फायदा कम से कम 50 यूजर्स को दिया जाएगा। आपको बता दें कि पहली बार बिल पेमेंट करने वाले यूजर्स को 200 तक का कैशबैक दिया जाएगा हालांकि इसके लिए आपको एक प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना पड़ेगा जो ELECNEW200 है।

Paytm से कैसे करें बिजली बिल का भुगतान

इसके लिए आपको सबसे पहले Paytm ऐप या वेबपेज ओपन करना होगा। इसके बाद होमपेज पर Recharges and Bill Payments का ऑप्शन दिखेगा। इस पर टैप करें। इन ऑप्शन में से Electricity बिल के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

अब आपको इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को चुनना होगा। आप अपना कस्टमर आइडेंटिटीफिकेशन नंबर डालें। आप CA नंबर अपने बिजली बिल पर देख सकते हैं। फिर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करें। Paytm अब आपको बिल अमाउंट दिखाएगा। बिल पे करने के लिए आपको प्रीफर्ड पेमेंट मोड सेलेक्ट करना है और proceed with the payment पर क्लिक करना है।

पेमेंट करने के लिए आप Paytm UPI, Paytm Wallet, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होने पर आप पेमेंट रिसिप्ट को डाउनलोड करके रख सकते हैं।

एक्सप्रेस-वे पर बस और कंटेनर में जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 10 घायल

एक्सप्रेस-वे पर बस और कंटेनर में जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 10 घायल

 महाराष्ट्रमुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मुंबई की तरफ जाने वाली लेन पर एक बस और एक कंटेनर के बीच टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शादी समारोह के बाद सिंधुदुर्ग से शहापुर लौट रही निजी बस को एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में 35 यात्री सवार थे। टक्कर के कारण बस चालक बस से बाहर गिर गया और कंटेनर के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटनास्थल से वाहनों को हटा दिया गया है और यातायात शुरू हो गया है।

स्कूली छात्रा से दरिंदगी, गैंगरेप के बाद फोड़ी आंखे, नदी किनारे दफनाया शव

स्कूली छात्रा से दरिंदगी, गैंगरेप के बाद फोड़ी आंखे, नदी किनारे दफनाया शव

 बिहार। बगहा के पठखौली ओपी क्षेत्र के पोखभिंडा गांव के हरहा नदी किनारे शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव छठवीं में पढ़ने वाली छात्रा का है जिसका चार दिन पहले अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को दफना दिया गया। उसकी बायीं आंख भी फोड़ दी गई।

पठखौली ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में छठवीं की छात्र थी। 15 दिसंबर को गांव का जितेन्द्र यादव अपने साथ गन्ना का पत्ता लाने के लिए सरेह में लेकर गया था। उसी समय उसका अपहरण कर लिया गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आवेदन में गांव के लड्डू आलम, नूर आलम ,सदरे आलम, साहेब अंसारी, आफताब आलम को नामजद किया।

रविवार की सुबह हरहा नदी के पास जमीन ताजी खुदी हुई थी। उसके ऊपर बेर के पेड़ के कांटे रखे थे। शक होने पर ग्रामीणों ने जमीन की खुदाई की तो छात्रा का शव मिला। गड्ढे के पास ही उसका स्कूल का ड्रेस व समीप में गन्ने के खेत से उसका चप्पल मिला। बताया जा रहा है कि गन्ने के पत्ते से बच्ची का गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक गन्ने के खेत में पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हत्या के बाद में नदी किनारे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।

मौके पर पहुंचे बगहा एसडीपीओ व स्थानीय पुलिस को शव उठाने में घंटों लोगों का विरोध झेलना पड़ा। स्वजन का आरोप था कि जब पुलिस को छात्रा के अपहरण होने की सूचना दी गई तो तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अगर समय से कार्रवाई हुई होती तो उसकी जान बच जाती।

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई, चलती ट्रेन से फेंका, दूसरी ट्रेन से कटकर मौत

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई, चलती ट्रेन से फेंका, दूसरी ट्रेन से कटकर मौत

 उत्तर प्रदेश। दिल्ली जा रही अयोध्या एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को ट्रेन से फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जनरल कोच में मोबाइल चोरी के शक में पहले युवक को पीटा गया फिर तिलहर के पास ट्रेन से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो मामले के आरोपी गाजियाबाद निवासी आरोपी नरेंद्र कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्‍या 14205 अयोध्‍या-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस की जनरल बोगी में एक महिला का फोन चोरी हो गया था। जब डिब्‍बे में यात्रियों की तलाशी ली गई तो एक शख्‍स के पास फोन बरामद हो गया। गुस्‍साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे तिलहर के पास चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

किसानों की गर्जना रैली आज, भारतीय किसान संघ करेगा विरोध प्रदर्शन, रामलीला मैदान में जुट रहे हैं हजारों किसान

किसानों की गर्जना रैली आज, भारतीय किसान संघ करेगा विरोध प्रदर्शन, रामलीला मैदान में जुट रहे हैं हजारों किसान

 भारतीय किसान संघ (‌BKS) अपनी मांगें पूरी नहीं करने के विरोध में सोमवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा।

BKS कई दिनों से देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की मांग सहित कई अन्य मांगें कर रहा है। इनमें ग्रामीण कृषि बाजार (ग्राम) में 22,000 हाट डेवलप करने की मांग भी शामिल है।

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख रुपए

इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने, कार्डधारकों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से प्रमाणपत्र की जरूरत के बिना माइक्रो-प्रोसेसिंग फूड यूनिट्स लगाने का लाइसेंस देने की मांग कर रहा है।

Big News : सुरंग के अंदर फटा तेल का टैंकर, 19 लोगों की मौत, 32 से अधिक घायल, राहत व बचाव कार्य जारी…

Big News : सुरंग के अंदर फटा तेल का टैंकर, 19 लोगों की मौत, 32 से अधिक घायल, राहत व बचाव कार्य जारी…

 काबुल : अफगानिस्तान में राजधानी काबुल की एक सुरंग में तेल के टैंकर में विस्फोट होने की घटना में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 32 लोग जख्मी हो गए हैं। सालंग सुरंग देश के उत्तरी हिस्से को दक्षिण से जोड़ने के लिए अहम मार्ग है। इसका निर्माण 1960 के दशक में सोवियत संघ को हमला करने में मदद करने के लिए किया गया था।

19 लोगों की मौत-
परवान प्रांत के प्रवक्ता सईद हिमतुल्लाह शमीम के मुताबिक, शनिवार रात को सुरंग में हुए विस्फोट की वजह से कम से कम 19 लोगों की जान चली गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित मलबे में फंसे हुए हैं और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है कि घटना की वजह क्या थी। यह विस्फोट रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।

कई लोगों की नहीं हो पाई पहचान-
स्थानीय अधिकारी डॉ अब्दुल्लाह अफगान के मुताबिक, परवान के स्वास्थ्य विभाग को अबतक 14 शव मिले हैं और 24 लोग जख्मी हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे हैं, बाकी पुरुष हैं, जो गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं और उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। लोक निर्माण मंत्रालय के प्रवक्ता मौलवी हमीदुल्लाह मिस्बाह ने रविवार को कहा कि आग बुझा दी गई है और सुरंग को साफ करने के लिए दल अब भी काम कर रहे हैं।

Big Accident : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइकसवार माता-पिता सहित दो बच्चो को कुचला, मचा हड़कंप

Big Accident : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइकसवार माता-पिता सहित दो बच्चो को कुचला, मचा हड़कंप

 उत्तर प्रदेश : Big Accident : UP की पीलीभीत जिले में भीषण सड़क हादसे में माता-पिता सहित दो बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई। यहां बाइक पर जा रहे महिला-पुरुष और दो बच्चों को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद डाला। मौके पर ही चारों की मौत हो गई। अभी तक चारों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और वहां मौजूद लोगों का मानना है कि मरने वाले माता-पिता और उनके बच्चे हैं। पुलिस आसपास के इलाके में पहचान के प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पीलीभीत जिले में शाहजहांपुर हाईवे स्थित बरखेड़ा के पास नोबल शुगर मिल के सामने हुई है। यहां बाइक पर सवार होकर एक शख्स, महिला और दो बच्चे कहीं जा रहे थे। उसी दौरान एक रफ़्तार लोडेड ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। दर्दनाक दुर्घटना में चोरों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि ये पति-पत्नी और उनके बच्चे थे। इस घटना के  बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ट्रक चालक गिरफ्तार 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीलीभीत के SSP पीएम त्रिपाठी ने बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र में ट्रक-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति, महिला और दो बच्चों की मौत हो गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।

22 साल की युवती की गला रेतकर हत्या, इलेक्ट्रिक कटर से काटकर किए गए 50 टुकड़े, सिर लापता, दो महीने पहले हुई थी लव मैरिज

22 साल की युवती की गला रेतकर हत्या, इलेक्ट्रिक कटर से काटकर किए गए 50 टुकड़े, सिर लापता, दो महीने पहले हुई थी लव मैरिज

 CRIME NEWS : झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा से भी क्रूर हत्या हुई है। आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन साहिबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। हत्या के बाद उसके शव के इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए।

कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब तक पुलिस को 18 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है।

रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहिबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी। इसे लेकर दिलदार के घर में रोजाना झगड़े होते थे। रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। रिबिका 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी।

बोरे में कुछ टुकड़े मिले,फर्श पर फैले थे

पुलिस को शव के कुछ टुकड़े मिले हैं। बेला टोला से दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझ टोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।

जहां से शव मिला है, वह दिलबाग के मामा का घर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिबिका की गला रेतकर हत्या की गई। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े किए। पुलिस को शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले।

शादी के बाद हो रहा था झगड़ा: डीआईजी

डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि दिलदार की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। शादी के बाद से ही घर में झगड़ा हो रहा था, इसी वजह से महिला की हत्या की गई है।

अब तक की जांच में 18 टुकड़े मिले हैं। साथ ही हथियार भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है। पति ने रिबिका की गुमशुदगी को लेकर थाने में सनहा (एनसीआर) भी दर्ज कराया था, जबकि वारदात में वो और उसका परिवार शामिल था। दोनों 2 साल से रिलेशन में थे और एक महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।

डीआईजी मंडल ने बताया- शव के टुकड़े क्यों किए, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक की जांच में यही लग रहा है कि साक्ष्य छिपाने के लिए शव को काटा गया। परिवार के लोगों को भी पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

रिबिका और दिलदार में काफी समय से अफेयर था, लेकिन दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। शव के टुकड़े मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दिलदार के घर पहुंचकर रिबिका के बारे में पूछा। फिर पूरा मामला सामने आया।

युवती के मां-बाप को मंजूर नहीं थी शादी

हत्या किस वजह से की गई। इसे लेकर पुलिस ने अब तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। पुलिस ने शुरुआती जानकारी देते हुए कहा कि दोनों ने एक महीने पहले शादी की थी। युवती के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। हाल में ही दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

पिता ने कहा-100 टुकड़े किए गए हैं

रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया का कहना है कि पुलिस और बेटी के पति का फोन आया था। वो बोल रहे थे बेटी की हत्या हो गई है। लाश के 100 टुकड़े किए गए हैं। इसके बाद हम थाने पहुंचे।

इलाके में कैंप कर रहे हैं पुलिस अधिकारी

इस मामले के बाद पुलिस एक्शन मोड में हैं। साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी साहेबगंज में कैंप कर रहे हैं। आरोपी दिलबाग से पूछताछ भी जारी है।

लड़की की बहन बोली- लड़के का फोन आया था

लड़की की बड़ी बहन ने बताया कि उसके पति का फोन आया था। वो बोल रहा था तुम्हारी बहन की हत्या हो गई है। मैं घर से बाहर था। मेरे घरवालों ने उसे मार दिया है। हमें डर है कि वे हमारे पूरे परिवार को मार देंगे। लड़की की बहन ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है।