BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
PNB ग्राहक कृपया ध्यान दें, 12 दिसंबर से पहले करा लें ये काम, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसा

PNB ग्राहक कृपया ध्यान दें, 12 दिसंबर से पहले करा लें ये काम, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसा

 पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने बैंक अकाउंट होल्डर्स को अपना KYC अपडेट कराने को कहा है। बैंक के अनुसार जिन ग्राहकों का KYC 12 दिसंबर के बाद पेंडिंग रहेगा, उन्हें अपने खाते से लेन-देन करने में परेशानी आ सकती है।

पंजाब नेशनल बैंक ने ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि जिन ग्राहकों का KYC अपडेशन बाकी है, उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर दो नोटिस और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचना दे दी गई है।

ऐसे करें चेक- KYC हुई है या नहीं?

आपके पंजाब नेशनल बैंक की KYC हुई है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आपको कस्टमर केयर पर फोन करना होगा। बैंक ने कहा कि ग्राहक कस्टमर केयर नंबर 18001802222या 18001032222 पर फोन करके अधिक जानकारी ले सकते हैं।

क्या है KYC?

केवाईसी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाती हैं। केवाईसी यानि “नो योर कस्‍टमर” यानि अपने ग्राहक को जानिये।

शर्मनाक : दो का पहाड़ा न सुना पाया छात्र तो हाथ पर चला दी ड्रिल मशीन

शर्मनाक : दो का पहाड़ा न सुना पाया छात्र तो हाथ पर चला दी ड्रिल मशीन

 उत्तर प्रदेश। कानपुर के प्रेम नगर के उच्च प्राथमिक मॉडल स्कूल में पांचवी के छात्र के हाथ में ड्रिल मशीन चलाने का मामला सामने आया है। अनुदेशक पर आरोप है कि उसने कक्षा पांच के छात्र के हाथ पर केवल इसिलिए ड्रिल मशीन चला दी क्योंकि वो छात्र दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया। मशीन चलाने के कारण छात्र के कपड़े फट गए और वो घायल हो गया। मामले का खुलासा होने पर अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा करना शुरू कर दिया। बीएसए ने जब आरोपी पर कर्रवाई करने की बात कही तब जाकर लोग शांत हुए।

सीसामऊ के रहने वाले शिवकुमार और सविता का बेटा विवान इस स्कूल में पढ़ाई करता है। यूनिसेफ द्वारा चयनित संस्था शहर के चार परिषदीय स्कूलों मे आठवीं पास युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए इलेक्ट्रीशियन आदि का तकनीकी प्रशिक्षण देती है। कक्षा एक से आठ तक संचालित इस स्कूल में संस्था की ओर से अनुज पांडे बतौर अनुदेशक प्रशिक्षण देता था। अब उसका तबादला दूसरे स्कूल में कर दिया गया है। इसके बाद भी वो गुरुवार को स्कूल आया था। वो कमरे में बुक सेल्फ लगाने के लिए ड्रिल मशीन से छेद कर रहा था। इसी दौरान उसने पास खड़े विवान को दो का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा और जब छात्र नहीं सुना पाया तो उसके बाएं हाथ में ड्रिल मशीन चला दी।

विवान के पास ही खड़े साथी छात्र ने मशीन का प्लग निकाल दिया, वरना उसके हाथ में छेद हो जाता। स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र बीएलओ की ड्यूटी के चलते गुरुवार को स्कूल नहीं आए थे। शिक्षिका अल्का त्रिपाठी उनकी जगह पर प्रभार संभाल रही थी। जब उन्होंने छात्र को रोते हुए देखा तो आरोपी से घटना के बारे में पूछा। इस पर उसने छात्र के पेड़ से गिरने की बात कह दी।

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ा झटका, जेल में ‘स्पेशल फूड’ वाली याचिका खारिज

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ा झटका, जेल में ‘स्पेशल फूड’ वाली याचिका खारिज

 नई दिल्ली। तिहाड़ में बंद दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पेशल फूड देने वाली याचिका को राउव एवेन्यू कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दिया है। याचिका में सत्येंद्र जैन ने जेल में ड्राई फूड्स और फल देने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे सिर से नकार दिया। बता दें, सत्येंद्र जैन की ओर से उनके धार्मिक उपवास पर रहने के चलते विशेष भोजन की मांग की थी। बीते शुक्रवार को भी इस पर सुनवाई हुई थी।

सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया था कि जेल में उन्हें सामान्य भोजन और चिकित्सा सुविधा भी मुहैया नहीं कराई जा रही है। अर्जी में आरोप लगाया गया था कि 31 मई को सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के दिन से ही वह जैन मंदिर नहीं जा पा रह हैं। जैन धर्म का पक्का अनुपालक होने के नाते वह धार्मिक उपवास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पका भोजन दालें, अनाज और दुग्ध उत्पाद नहीं दिया जा रहा।

यह दावा किया गया है कि वह जैन धर्म का कड़ाई से पालन करते हैं। वहीं, जेल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया था और अदालत को बताया था कि संबंधित प्रशासन से यह अपेक्षा करना गलत है कि वह किसी कैदी को विशेष सुविधा देंगे। जेल प्रशासन ने दावा किया था कि सभी कैदियों को पोषक और संतुलित भोजन दिया जाता है और इसमें जाति, नस्ल और धर्म के आधार पर कोई भेद-भाव नहीं किया जाता है।

धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किए गए थे सत्येंद्र जैन

बता दें, जैन को सीबीआई द्वारा 2017 में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मामले से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने जैन को इस मुकदमे और दो अन्य मामलों में जमानत देने से 17 नवंबर को इनकार कर दिया था। सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने खुद से कथित रूप से जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से धन शोधन किया है।

संविधान दिवस; संविधान को समझें युवा, कई समस्याएं खुद हो जाएंगी हल : पीएम मोदी

संविधान दिवस; संविधान को समझें युवा, कई समस्याएं खुद हो जाएंगी हल : पीएम मोदी

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के चलते ही आज देश के गरीब और महिलाएं सशक्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि युवाओं को देश के संविधान की जानकारी होना जरूरी है, जब वो इसे जानेंगे तो उन्हें कई सवालों के जवाब खुद मिलेंगे।

पीएम ने कहा कि आज के वैश्विक हालात में पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हैं। भारत के तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और इसकी मजबूत वैश्विक छवि के चलते दुनिया हमें बड़ी उम्मीदों के साथ देख रही है। पीएम ने कहा कि इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान ही है।

26/11 आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन मुंबई में 26/11 आतंकी हमला हुआ था। पीएम ने कहा कि 14 साल पहले जब भारत अपने संविधान और नागरिकों के अधिकारों का जश्न मना रहा था, तब मानवता के दुश्मनों ने भारत पर सबसे बड़ा आतंकी हमला किया था। हमले में जान गंवाने वालों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।

ई-कोर्ट परियोजना को किया लांच

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सबसे पहले ई-कोर्ट परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना के तहत वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, डिजिटल कोर्ट और जस्टिस मोबाइल एप 2.0 शुरू की जाएगी। पीएम ने लांचिंग के बाद कहा कि 1949 में आज ही के दिन स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नीव डाली थी। इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत ने अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं

देश को संविधान देने वाले महानुभावों को श्रद्धांजलि : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले एक ट्वीट के जरिए संविधान देने वाले देश के महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले, इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

अटॉर्नी जनरल बोले- सामाजिक विभाजन को मिटाने की जरूरत

अटार्नी आर वेंकटरमनी ने कार्यकर्म को संबोधित करते हुए कहा कि जाति और अन्य सामाजिक विभाजन की कुछ हानिकारक समस्याओं को मिटाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समानता का दावा जटिल है और नए विभाजन पैदा किए बिना कानून, समाज और अदालतों के बीच समन्वय के लिए आवास बनाया जाना चाहिए।

स्वतंत्रता ने हम पर बड़ी जिम्मेदारियां डाली : रिजिजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि डा बीआर अंबेडकर ने कहा था कि इस स्वतंत्रता ने हम पर बड़ी जिम्मेदारियां डाली हैं, जिसे हमे आज भी याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई मौकों पर अदालतों में स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है ताकि न्यायिक प्रणाली में हमारे देश के आम लोगों का विश्वास बढ़ाया जा सके और उन्हें भी जुड़ा हुआ महसूस कराया जा सके।

इसलिए मनाया जाता है संविधान दिवस

देश के संविधान के निर्माता डा बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को 26 नवंबर को देश संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। इसका उद्देश्य देश के लोगों को संविधान के बारे में जागरुक करना भी है। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो इसके लिए संविधान दिवस मनाने का फैसला हुआ था।

दिग्गज एक्टर का निधन...77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज एक्टर का निधन...77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 मुंबई। सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है हिन्दी और मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। 77 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

विक्रम गोखले पुणे में एक एक्टिंग स्कूल चलाते थे। वो पिछले कई सालों से पत्नी के साथ वही रह रहे थे। इस दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी दादी और पिता मराठी सिनेमा और स्टेज के काफी जाने माने अभिनेता थे। विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बदौलत तारीफ बटोरीं थी। उनकी आखिरी फिल्म इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा थी।

बता दें कि पहले भी विक्रम गोखले के निधन की खबरें आई थीं। बॉलीवुड सेलेब्स ने तो इस पर दुख प्रकट करना शुरू कर दिया था जिसके बाद परिवार ने साफ कहा कि वो अभी भी हमारे बीच हैं निधन की खबरें झूठी हैं और डॉक्टर्स उन्हें बचाने के हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

राज्यों को 17,000 करोड़ रुपये का GST मुआवजा जारी, MP-CG और UP समेत जानिए इन प्रदेशों को कितनी मिली राशि ?

राज्यों को 17,000 करोड़ रुपये का GST मुआवजा जारी, MP-CG और UP समेत जानिए इन प्रदेशों को कितनी मिली राशि ?

 (GST compensation News: सरकार ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के लिए शेष जीएसटी मुआवजे (GST compensation) के लिए 17,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राज्यों को अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि 1,15,662 करोड़ रुपये है, जिसमें 2022-23 के दौरान 17,000 करोड़ रुपये की राशि शामिल है.

वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
यह इस तथ्य के बावजूद है कि अक्टूबर, 2022 तक कुल कर संग्रह केवल 72,147 करोड़ रुपये है. शेष 43,515 करोड़ रुपये केंद्र (Central government) द्वारा अपने संसाधनों से जारी किए जा रहे हैं. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इसके साथ ही केंद्र ने मुआवजे के भुगतान (Central government paid compensation) के लिए राज्यों को इस साल मार्च (March) के अंत तक प्राप्त होने वाली अनुमानित उपकर की पूरी राशि अग्रिम (payment of compensation) रूप से जारी कर दी है.”

चालू वित्त वर्ष में अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 1.15 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं. यह निर्णय राज्यों को उनके संसाधनों के प्रबंधन में सहायता करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि उनके कार्यक्रम, विशेष रूप से पूंजीगत व्यय, वित्तीय वर्ष के दौरान सफलतापूर्वक खर्च किए जाते हैं.

बयान में कहा गया कि केंद्र सरकार ने 24 नवंबर 2022 को अप्रैल से जून 2022 के बकाया जीएसटी के मुआवजे के तौर पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 17,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की. बयान में कहा गया है कि इस राशि को मिलाकर एक रुपये, चालू वित्त वर्ष में अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 15,662 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं.

केंद्र सरकार (central government) ने बकाया जीएसटी मुआवजे (GST compensation) के रूप में राज्यों को 17,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं. इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष (current financial year) में अब तक कुल 1.15 लाख करोड़ रुपये जारी (1.15 lakh crore released) किए जा चुके हैं. राज्यों की क्षतिपूर्ति के लिए कुछ मदों पर उपकर लगाया जाता है. उपकर की राशि क्षतिपूर्ति कोष में जमा कर दी जाती है.

 

मोदी है तो मुमकिन है, AIIMS से 4 करोड़ मरीजों का डेटा चोरी, अटल बिहारी-सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों का हुआ है इलाज…

मोदी है तो मुमकिन है, AIIMS से 4 करोड़ मरीजों का डेटा चोरी, अटल बिहारी-सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों का हुआ है इलाज…

 दिल्ली : दिल्ली एम्स के ऑनलाइन सिस्टम पर बड़े साइबर अटैक का खुलासा हुआ है। एम्स के सिस्टम से करीब चार करोड़ मरीजों का डाटा चोरी हुआ है। यह देश के मेडिकल सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी हैकिंग है। आठ साल पहले एम्स का डाटा पूरी तरह से डिजिटल हुआ था। उसके बाद एम्स में अटल बिहार सहित कई पूर्व प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का इलाज हो चुका है। इन सभी का पर्सनल डाटा एम्स के सर्वर से हैक हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, डाटा हैक में इंटरनेशनल साइबर क्राइम का कनेक्शन होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कि ये साइबर टेरर से जुड़ा मामला है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली एम्स का सर्वर बुधवार सुबह सात बजे से डाउन है, जिसे करीब 48 घंटे बाद भी रिकवर नहीं किया जा सका है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कतें आ रही हैं। जांच एजेंसियां एम्स में ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से जुड़े सभी कम्प्यूटर्स को खंगाल रही हैं। साइबर एक्सपर्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर डाटा हैक के सोर्स और रिसीवर की तलाश में जुटी है। साथ ही साइबर अटैक के संभावित खतरे से निपटने के उपाय भी किए जा रहे हैं।

इंटरनेट बंद, सभी काम मैन्युअली हो रहे

एम्स में इंटरनेट बंद कर दिया है। ई-हॉस्पिटल डाटाबेस और लैब इन्फॉर्मेशन सिस्टम के डाटा बेस को एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव में लिया गया है। चार एक्सट्रा सर्वर लगाए गए हैं। ओपीडी और आईपीडी में सभी काम मैन्युअली हो रहे हैं।

दिल्ली पुलिस रैनसमवेयर अटैक की आशंका जता रही

पुलिस शुरूआती जांच में रैनसमवेयर अटैक मान रही है। जबरन वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
फार्मा कंपनियां, सर्जिकल इंस्टूमेंट कंपनियां और अन्य मेडिकल कंपनियां इस डेटा का फायदा अपने हितों के लिए उठा सकती हैं।

Today Gold Price : सोने में आयी भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Today Gold Price : सोने में आयी भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

  नई दिल्ली। Today Gold Price : महंगी धातु सोने  Gold ने आज भारी गिरावट दर्ज की है। वहीं चांदी भी नरमी की राह पर चल पड़ी है। सोना महिलाओं के सजने का प्रमुख साधन के साथ-साथ इनवेस्ट का भी अच्छा जरिया है। विवाह का सीजन होने के चलते सोने में इन दिनों अच्छी डिमांड देखी जा रही है। लंबे समय के उछाल के बाद सोने में आज गिरावट देखी जा रही है।

आपको बता दें कि अगर आप सोने के शाकिन हैंतो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। चौबीस कैरेट सोना प्रति दस ग्राम आज 50290 रुपये में कारोबार कर रहा है। सोने ने आज 490 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। यह निवेशको व शौकिनों के लिए अच्छी खबर है।

आपको बता दें कि प्रति एक ग्राम सोना 22 कैरेट आज 4610 रुपये में बिक रहा है। जिसमें 45 रुपये की गिरावट आयी है। वहीं प्रति 100 ग्राम सोना 22 कैरेट 461000 में बिक रहा है। इसमें 4500 की गिरावट देखी जा रही है।

बीएसएफ जवानों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके में सर्च अभियान जारी

बीएसएफ जवानों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके में सर्च अभियान जारी

 अमृतसर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दाओके गांव के पास पड़ने वाले क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे ड्रोन (क्वाडकाप्टर) को मार गिराने में सफलता प्राप्त की है। जवानों ने जैसे ही ड्रोन की आवाज सुनी, उस पर फायरिंग कर उसे रोकने की कोशिश की। गोलियां लगने से ड्रोन जमीन पर गिर पड़ा।

ड्रोन मार गिराए जाने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके बाद, पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया। यह ड्रोन क्वाडकाप्टर डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (चीनी ड्रोन) है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हलांकि यह आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ या हेरोइन की खेप सीमा के इस पार पहुंचाई गई है। बीएसएफ की ओर से फिलहाल मौके पर सर्च अभियान चलाया गया है। डीआइजी प्रभाकर जोशी स्वयं इसमें भाग ले रहे हैं।

Viral Video : महिला को काटने आ रहा था जहरीला सांप, अपने बचाव में चप्पल फेंककर मारी, फिर चप्पल लेकर भागा सांप, देखें वीडियों…

Viral Video : महिला को काटने आ रहा था जहरीला सांप, अपने बचाव में चप्पल फेंककर मारी, फिर चप्पल लेकर भागा सांप, देखें वीडियों…

 नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी! दरअसल, एक सांप को अपनी तरफ आता देख महिला ने उसे चप्पल फेंककर मारी, जिसके बाद सांप ने चप्पल को मुंह में दबाया और भाग निकाला। भागने के दौरान उसका फन हवा में था और चप्पल मुंह में। है। यह देखकर महिलाएं हंसने लगती है और कहती है कि चप्पल कहां लेकर जा रहा है। यह वीडियो एक आईएफएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है।

यह वीडियो ट्विटर पर IFS अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर यह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है। वीडियो कहा का है इसकी जानकारी नहीं है। अबतक इस वीडियो को 6 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Amitabh Bachchan : अब अमिताभ बच्चन की आवाज, तस्वीर नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाईं रोक, जाने पूरा मामला

Amitabh Bachchan : अब अमिताभ बच्चन की आवाज, तस्वीर नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाईं रोक, जाने पूरा मामला

 नई दिल्‍ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश पारित करके अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज, छवि, नाम या उनकी खास खूबियों आदि के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगा दी. अदालत का अंतरिम आदेश अमिताभ बच्चन की उस याचिका पर आया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘‘एक नामचीन हस्ती होने के नाते उनके प्रचार के अधिकार” का उल्लंघन किया जा रहा है और इसमें ‘केबीसी लॉटरी’ चलाने वालों सहित कई व्यक्ति शामिल हैं. बच्चन एक मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के ‘प्रस्तोता’हैं. जस्टिस नवीन चावला ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बच्चन एक लोकप्रिय शख्सियत हैं और यदि उन्हें इस स्तर पर राहत नहीं दी गई तो उन्हें एक अपूरणीय क्षति और बदनामी का सामना करना पड़ सकता है.

 

 
 

Amitabh Bachchan :  जस्टिस चावला ने कहा कि उनका मानना है कि वादी ने एक पक्षीय अंतरिम राहत हासिल करने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त दलील पेश की है. अदालत ने आदेश दिया, ‘‘एकपक्षीय अंतरिम रोक आदेश जारी रहेगा.”अदालत ने कहा, ‘‘प्रतिवादी अपनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनकी (बच्चन की) अनुमति के बगैर उनके रुतबे का इस्तेमाल करते प्रतीत होते हैं. इसलिए वादी की प्रतिष्ठा को गंभीर अपूरणीय क्षति या नुकसान होने की संभावना है. वास्तव में, शिकायत की गई कुछ गतिविधियों से बदनामी भी हो सकती है.”अदालत ने दूरसंचार अधिकारियों को उन वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिन पर बच्चन के अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री मौजूद हैं. दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को ऐसे संदेशों को प्रसारित करने वाले टेलीफोन नंबर को भी ‘ब्लॉक’ करने का निर्देश दिया गया.

 

 

 वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि राहत न केवल मुकदमे में नामित लोगों के खिलाफ है, बल्कि उन अनाम या अज्ञात पक्षों के खिलाफ भी है जो बच्चन के प्रचार अधिकारों का उल्लंघन करते हैं. उन्होंने कहा कि लॉटरी के अलावा कई अन्य काम भी उनके नाम पर चलाए जा रहे हैं. ऐसी टी-शर्ट भी बेची जा रही हैं, जिन पर उनकी तस्वीर छपी है.अधिवक्ता अमित नाइक और प्रवीण आनंद भी उच्च न्यायालय के समक्ष बच्चन की ओर से पेश हुए.साल्वे ने दलील दी कि लॉटरी के अलावा, अभिनेता के नाम पर डोमेन नाम पंजीकृत किए गए थे; जहां ‘‘अमिताभ बच्चन वीडियो कॉल” सेवा और यहां तक ​​कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट भी थी.याचिका में कहा गया है कि एक अन्य प्रतिवादी, टेलीविजन क्विज शो में भाग लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बच्चन की छवि के साथ एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक बेच रहा है.याचिका में कहा गया है, ‘‘वादी के नाम, आवाज, छवि, समानता और वादी के व्यक्तित्व के अन्य सभी तत्वों की रक्षा के लिए वर्तमान मुकदमा दायर किया जा रहा है, जो विशिष्ट हैं और तीसरे पक्ष द्वारा अनधिकृत उपयोग से जनता के बीच भ्रम और धोखे पैदा होने की संभावना है.” मामले की अगली सुनवाई मार्च में होगी.

मात्र 15 रुपये में मिल रहा LED Bulb, साथ ही मिलेगी 3 साल की गारंटी, जानें प्रोसेस…

मात्र 15 रुपये में मिल रहा LED Bulb, साथ ही मिलेगी 3 साल की गारंटी, जानें प्रोसेस…

 नई दिल्ली। LED Bulb 2022 सरकार ग्रामीण उजाला योजना के तहत केंद्र सरकार अब गावो में शहरो में और कस्बाई इलाको में काफी सस्ते दामो पर अब बल्ब उपलब्ध करा रहे है। भारत देश के कोने-कोने में इन दिनों एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनके इस्तेमाल से बिजली बिल में कटौती जरूर होती है। इनकी कीमत मार्केट में ज्यादा होने के कारण इस बल्ब को बहुत से लोग ख़रीद नहीं पाते है।

बता दे की 7 और 12 वॉट तक का एलईडी बल्ब 10 रुपये में मिल रहा है। सस्ते एलईडी बल्ब की योजना सरकार ने शुरू की है और इन बल्बों पर 3 साल की गारंटी भी दी जा रही है।

सीईएसएल ने इस साल मार्च से कई गांवों में सस्ती कीमत यानी कि 10 रुपये में एलईडी बल्ब वितरित करने की योजना शुरू की थी। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस, 2021 के अवसर पर सीईएसएल ने एक दिन में ही 10 लाख एलईडी बल्ब वितरित करने का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया था। वही 2022 में भी इस लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। खुले बाजार में बल्ब की कीमत 100 रुपये के करीब आएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मांगी NPS की राशि, कहा- राज्य का हिस्सा अलग से पेंशन फंड में होगा जमा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मांगी NPS की राशि, कहा- राज्य का हिस्सा अलग से पेंशन फंड में होगा जमा

नई दिल्ली। बजट पूर्व बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के मानेक शॉ सेन्टर पहुंचे। जहाँ बजट 2023 को लेकर वित्त मंत्री से अहम मुद्दों पर चर्चा शुरू है। इस दौरान बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एनपीएस की 17240 करोड़ रुपये की राशि लौटाने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य का हिस्सा अलग से पेंशन फंड में जमा होगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 2023-24 के बजट पूर्व चर्चा को लेकर नई दिल्ली में चल रही राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में केंद्र से की माँग। बैठक नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में चल रही है। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसे अनेक राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान दिया जा रहा है, जो विगत कई वर्षों से लगातार बड़े राजस्व घाटे में चल रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के प्रारंभ से ही बेहतर वित्तीय प्रबंधन एवं कड़े वित्तीय अनुशासन के फलस्वरूप केवल 4 वर्षों को छोड़कर लगातार राजस्व आधिक्य की स्थिति में रहा है। हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ जैसे बेहतर वित्तीय प्रबंधन वाले राज्यों को प्रोत्साहन अनुदान दिया जाये, ताकि अन्य राज्य भी वित्तीय अनुशासन हेतु प्रेरित हो सकें।

कोविड-19 आपदा से प्रभावित 2 वित्तीय वर्षो 2019-20 एवं 2020-21 में केन्द्र सरकार से अपेक्षित आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं होने के कारण राजस्व घाटे के उपरांत छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021-22 के दौरान बेहतर वित्तीय प्रबंधन एवं कड़े वित्तीय अनुशासन के फलस्वरूप 4,642 करोड़ का राजस्व आधिक्य रहा है। राज्य ने गत वर्ष मात्र 1,243 करोड़ का शुद्ध ऋण लिया था तथा इस वर्ष भी राज्य द्वारा अभी तक कोई ऋण नहीं लिया गया है। हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ जैसे बेहतर वित्तीय प्रबंधन वाले राज्यों को प्रोत्साहन अनुदान दिया जाये, ताकि अन्य राज्य भी वित्तीय अनुशासन हेतु प्रेरित हो सकें।

गत वर्ष राज्य द्वारा जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान की व्यवस्था को जून 2022 के पश्चात् आगामी 05 वर्षों के लिये और जारी रखे जाने का अनुरोध किया गया था, किन्तु केन्द्र द्वारा इस समयावधि में वृद्धि नहीं की गई है। इससे राज्य को इस वित्तीय वर्ष में लगभग 4,500 करोड़ की राजस्व में कमी अनुमानित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून, 2022) की जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि रूपये 1,875 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया गया है, किन्तु आज दिनांक तक क्षतिपूर्ति की राशि अप्राप्त है। अतः उक्त क्षतिपूर्ति की राशि तत्काल राज्य को प्रदाय की जाये ।

भीषण आग से पूरी रात धधकती रही मार्केट, 100 से ज्‍यादा दुकानें खाक, करोड़ों का नुकसान

भीषण आग से पूरी रात धधकती रही मार्केट, 100 से ज्‍यादा दुकानें खाक, करोड़ों का नुकसान

 नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के भगीरथ पैलेस की इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में गुरूवार रात भीषण आग लग गई। रात 9.19 बजे फायर ब्रिगेड की आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद शुरुआत में 18 फायर टेंडर भेजे गए। लेकिन, जब स्थिति कंट्रोल में नहीं आई तो मौके पर अन्य टेंडर और टीमें भेजी गईं। यहां 40 दमकल वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि रास्ते संकरे होने से आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही है। दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग आग बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल से चलने वाली अग्निशमन मशीन का इस्तेमाल कर रहा है। मौके पर देर रात पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी पहुंचे। उन्होंने बताया था कि चांदनी चौक में आग लगने वाली मुख्य इमारत धीरे-धीरे गिर रही है। दो मंजिलें पूरी तरह से डैमेज हो गई हैं। दमकल की गाड़ियां और पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भगीरथ पैलेस मार्केट में आग बुझाने का काम शुक्रवार सुबह भी जारी है। काफी हद तक आग काबू में आ चुकी है मगर कुछ दुकानें अब भी धधक रही हैं।

दिल दहला देने वाली वारदात, मूक-बधिर दलित युवती से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में पुलिस

दिल दहला देने वाली वारदात, मूक-बधिर दलित युवती से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में पुलिस

 राजस्थान। बाड़मेर जिले में 20 साल की मूक-बधिर दलित युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला आया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना धोरीमन्ना थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे युवती पास ही के खेत में बकरियां चरा रही थी। इस दौरान बोलेरो सवार बदमाश आए, जिन्होंने दलित युवती के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद युवती को धोरीमन्ना के अस्पताल ले गए। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

एसएचओ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने धोरीमन्ना अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी ली। साथ ही एसएचओ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार युवती के मूक-बधिर होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है।

धू-धूकर जली 21 मंजिला बिल्डिंग, 10 जिंदा जले…

धू-धूकर जली 21 मंजिला बिल्डिंग, 10 जिंदा जले…

 China : चीन के उरुमकी में एक 21 मंजिला आवासीय बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 9 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

चीन के शिनजियांग उइगर में बड़ा हादसा हो गया। यहां की राजधानी उरुमकी में एक 21 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं नौ अन्य घायल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आग बीती रात गुरुवार को लगी है। वहीं अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस फोटो में छिपी बैठी है दो बिल्लियां ? ढूंढने वाला कहलाएगा मास्टरमाइंड…

इस फोटो में छिपी बैठी है दो बिल्लियां ? ढूंढने वाला कहलाएगा मास्टरमाइंड…

 नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर आप अक्सर तरह-तरह के क्विज और गेम्स खेलते होंगे. आज हम आपके लिए एक ऐसा ही गेम लेकर आए हैं, जिसमें आपको तस्वीर में छिपा एक चूहा ढूंढना है. चूहा ठीक आपकी नजरों के सामने ही है, फिर भी बड़े-बड़े लोग उसे ढूंढने में फेल हो गए।

क्या है तस्वीर

आप इस तस्वीर में देखेंगे कि कमरे में एक माता-पिता और बच्ची मौजूद है. जिसमें आदमी सोफे पर बैठे हुए अखबार पढ़ रहा है और महिला उसके सामने कुर्सी पर बैठी है. दोनों के बीच में मेज है और छोटी बच्ची फर्श पर बैठी हुई खेल रही है. लेकिन इस तस्वीर में दो बिल्लियां भी है. क्या आप इन्हें देख पा रहे हैं ? ये दो बिल्लियां आपके सामने हैं लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें आसानी से नहीं देख पाते.लेकिन अगर आप इन दो बिल्लियों को देख प रहे हैं तो आप वाकई मास्टरमाइंड हैं. लेकिन अगर आप इन्हें नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपको बता देते हैं.

इस तस्वीर में एक काली और एक सफेद रंग बिल्ली है. लेकिन ये रंग में इस तरह मिल गई हैं कि इन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है. सफेद रंग की बल्ली लेडी की गोद में बैठी है और काली बिल्ली आदमी के पैरों के नीचे है. अब आपको दोनों बिल्लियां मिल गई होंगी.

इसी महीना निपटा ले अपना काम, दिसम्बर में तैयार है बैंक के छुट्टी की पूरी लिस्ट…

इसी महीना निपटा ले अपना काम, दिसम्बर में तैयार है बैंक के छुट्टी की पूरी लिस्ट…

 Bank Closed In December: कुछ ही दिनों बाद दिसंबर माह की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा आपका कोई भी काम पेंडिंग है, तो उसे फटाफट निपटा लीजिये क्योंकि दिसंबर में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर में अगर दिसंबर महीने पर नजर डालें तो 3,12,19,24,26,26,29,30,31 को छुट्टी रहेगी. ध्यान रहे ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों के लिए अलग-अलग होंगी.

वहीं, 4,10,11,24,25 दिसंबर को दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है. बता दें, कि बैंकों में होने वाली छुट्टियां राज्यों और शहरों में अलग-अलग होती हैं. दरअसल, बैंक छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने त्योहारों पर निर्भर करती हैं. हालांकि इस दौरान भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बैकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं.ये सर्विस 24 घंटे चालू रहेगी.

कब कौन सी है छुट्टी-

3 दिसंबर – सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व पणजी (गोआ) में बैंक बंद रहेंगे
4 दिसंबर – साप्ताहिक अवकाश
10 दिसंबर – दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश, सभी जगह)
11 दिसंबर – ( रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह)
12 दिसंबर (पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा शिलांग में अवकाश)
18 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश सभी जगह)
19 दिसंबर – गोआ लिब्रेशन डे (पणजी, गोआ)
24 दिसंबर – क्रिसमस पर्व ( शिलांग)
25 दिसंबर – रविवार/क्रिसमस पर्व (अवकाश, सभी जगह)
26 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन/लोसूंग/नामसूंग एजावल, गंगटोक, शिलांग
29 दिसंबर – गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिवस (चंडीगढ़)
30 दिसंबर -यू कियांग नांगबाह (शिलांग)
31 दिसंबर न्यू ईयर ईव एजावल

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 79वां दिन, खरगोन से शुरू हुई आज की पदयात्रा…

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 79वां दिन, खरगोन से शुरू हुई आज की पदयात्रा…

 भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है. आज यात्रा का 79वां दिन है. सुबह खरगोन से राहुल और प्रियंका गांधी पदयात्रा पर निकले। बता दें कि कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर एक और तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि जब पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहा था, दक्षिणपंथी अंग्रेजों का समर्थन कर रहे थे। राहुल गांधी ने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

Sex के दौरान 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, नौकरानी से बना रहा था संबंध…

Sex के दौरान 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, नौकरानी से बना रहा था संबंध…

 कर्नाटक। बीते सप्ताह बेंगलुरु में एक शख्स का शव जेपी नगर इलाके में सड़क के किनारे मिला था. 67 वर्षीय शख्स की मौत को लेकर अब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि 17 नवंबर को जिस शख्स का शव मिला था, उसकी मौत का राज सामने आ गया है. पुलिस ने कहा कि 67 साल के कारोबारी की सेक्स के दौरान एपिलेप्टिक (मिर्गी) अटैक यानी ब्रेन स्ट्रोक के चलते मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड और उसके पति ने कारोबारी की लाश को ठिकाने लगाते हुए एक प्लास्टिक बैग में भऱकर सड़क पर फेंक दिया था. पुलिस ने कारोबारी की फोन कॉल की जांच के आधार पर यह खुलासा किया है.

इसके बाद शाम को बुजुर्ग के घर न लौटने पर बेटे-बहू ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला. देर रात तक उनका घर पर इंतजार होता रहा. आखिरकार बेटे ने सुब्रमण्य नगर थाने जाकर अपने बुजुर्ग पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई. उधर, दूसरे दिन यानी 17 नवंबर को जेपी नगर 6 फेज के पास पुलिस को एक शव मिला. शव संदिग्ध हालत में प्लास्टिक कवर और बेडशीट में लिपटा हुआ था. पड़ताल करने पर शव की शिनाख्त गुमशुदा बाला सुब्रमण्यन के रूप में हुई. परिवार को भी मौके पर बुलाकर मृतक की पहचान कराई गई. फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पीएम रिपोर्ट में पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत हुई है.