नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Big News : नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, बरामद किये 35 लाख रूपए…

Big News : नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, बरामद किये 35 लाख रूपए…

 राजकोट : गुजरात की राजकोट पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड के लिए मांगेगी।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गैंग ने अंगदिया पेढ़ी (पारंपरिक कूरियर सेवा) के माध्यम से बाजार में 35 लाख रुपए के नकली नोटों को उतारा था। जांच अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अंगड़िया पेढ़ी के एक कर्मचारी ने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी कि दो व्यक्ति ढाई लाख रुपए जमा करने आए हैं और इसे अन्य शहरों में स्थानांतरित करना चाहते हैं, लेकिन नोट नकली लग रहे हैं।

सूचना के बाद एक पुलिस अधिकारी अंगदिया पेढ़ी कार्यालय पहुंचा और ढाई लाख रुपए मूल्य के नकली नोटों के साथ दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ के दौरान, उन्होंने भरत बोरिचा और महाराष्ट्र के कमलेश पूनावाला को गैंग का सरगना बताया। पुलिस हरकत में आई और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया और देर रात तक पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, बोरिचा और पूनावाला ने पुलिस को बताया कि अब तक उन्होंने 10 से 15 अगंडिया पेढ़ी के जरिए 35 लाख रुपए के नकली नोट उड़ाए हैं।

BIG ACCIDENT : तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

BIG ACCIDENT : तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

 हिमाचल : BIG ACCIDENT : हिमाचल के करसोग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ये भयानक हादसा मंडी जिला के करसोग में हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे शिमला-करसोग मुख्यमार्ग पर कलंगार के पास तेज रफ़्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 350 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। आस- पास के लोगों को जब इस हादसे का पता चला तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इस हादसे में मृतकों की पहचान होम कृष्ण (22) पुत्र नंदराम निवासी गांव गरियाला, नुपा राम(26)पुत्र मुनिलाल निवासी गांव पलोड डाकखाना शंकरदेहरा जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों ही युवक घर के इकलौते चिराग थे। जिनकी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस ने हादसे की  कार्रवाई शुरू कर दी है।

TRANSFER NEWS : पुलिस अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थपना, आदेश जारी

TRANSFER NEWS : पुलिस अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थपना, आदेश जारी

बिहार न्यूज़।  सुपौल,  दिन प्रतिदिन पुलिस विभाग में तबादले हो रहे है। बिहार के समस्तीपुर के बाद अब सुपौल में बडी संख्या में पुलिस कर्मियों का फेरबदल किया गया है। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना भी सौंपी गई है। पुलिस अफसरों के तबादले के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द से जल्द सभी अधिकारियों को पदभार ग्रहण करना होगा। सुपौल में 22 अधिकारियों को नवीन पदस्थापन सौंपी गई है, जिस की सूची जारी की गई है।

जानें किसको कहां मिली नवीन पदस्थापना

महबूब आलम को थाना अध्यक्ष किशनपुर नियुक्त किया गया है।
सुमन कुमार को थाना अध्यक्ष भपटियाही थाना नियुक्त किया गया है
प्रभाकर भारती को कुनौली थाना क थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
राघव शरण को करजाइन थाना का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया
अभिषेक अंजन को प्रतापगढ़ थाना का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अमरनाथ कुमार को भीमपुर थाना का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अंगिशा कुमारी को महिला थाना, थाना अध्यक्ष नियुक्त किया।

बहुविवाह, निकाह-हलाला को SC में चुनौती, 5 सदस्यों की बेंच करेगी सुनवाई

बहुविवाह, निकाह-हलाला को SC में चुनौती, 5 सदस्यों की बेंच करेगी सुनवाई

 नई दिल्ली। मुस्लिम समाज में एक से ज्यादा शादी और निकाह हलाला की प्रथा पर बैन लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ सुनवाई करेगी। सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

वकील अश्विनी उपाध्याय ने इसको लेकर जनहित याचिका दायर की है। अश्विनी उपाध्याय ने अपनी जनहित याचिका में बहुविवाह और निकाह हलाला को असंवैधानिक और अवैध घोषित करने का निर्देश देने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने उनकी याचिका माना कि मामले में सुनवाई के लिए पांच जजों की पीठ गठित करने की आवश्यकता है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “पांच जजों की बेंच के सामने अभी कई महत्वपूर्ण मामले लंबित हैं। हम एक बेंच का गठन करेंगे और सुनवाई करेंगे।”

30 अगस्त को हुई थी सुनवाई

पांच जजों की बेंच ने 30 अगस्त को इस मामले में सुनवाई की थी। जस्टिस इंदिरा बनर्जी, हेमंत गुप्ता, सूर्यकांत, एमएम सुंदरेश और सुधांशु धूलिया ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) और अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय आयोग(एनसीएम) को पक्षकार बनाकर उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी। हालांकि, जस्टिस इंदिरा बनर्जी 23 सितंबर और जस्टिस हेमंत गुप्ता इस साल 16 अक्टूबर को रिटायर हो गए। इसी कारण बहुविवाह और निकाह हलाला के खिलाफ दायर 8 याचिकाओं पर सुनवाई के लिए बेंच का पुनर्गठन करना पड़ रहा है।

Accident News : बाइक को रौंदते हुए घर में जा घुसी बारातियों से भरी बस, 2 की मौत, 5 घायल…

Accident News : बाइक को रौंदते हुए घर में जा घुसी बारातियों से भरी बस, 2 की मौत, 5 घायल…

 मध्यप्रदेश। Accident News : विदिशा जिले में बीना से होशंगाबाद की ओर जा रही बारातियों से भरी बस ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के चक पाटनी गांव के पास शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार बस के आगे बाइक सवार आ गए। जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर बाइक को रौंदते हुए बस सड़क किनारे एक निर्माणाधीन घर में जा घुसी। इस हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत (Death) हो गई, जबकि पांच लोग घायल  हो गए। इधर बड़वानी जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्‍क्‍यू किया।

जानकारी के मुताबिक भोपाल-बैतूल मार्ग पर चलने वाली ये बस बारात लेकर नर्मदापुरम जिले के डोलरिया गांव से बीना शादी में जा रही थी। बीना से वापस आते समय ये हादसा हुआ। घटना सुबह 10 बजे के आसपास की बताई गई है। यहां ग्यारसपुर के नादौर गांव के दो मजदूर बाइक पर काम के लिए निकलते थे, तभी नेशनल हाईवे पर बाइक सवार सड़क क्रास कर रहे थे। उनके अचानक सामने आने से बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस बाइक सवारों को टक्कर मारती हुई पास में ही एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई।

घटना में बस चालक सहित 5 बाराती घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में करीब 55 बाराती थे। दूल्हा-दुल्हन एक अलग वाहन से आ रहे थे। बस के शेष सभी बारातियों को स्थानीय प्रशासन ने अलग वाहन से उनके गांव भेजने का इंतजाम किया है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

Arabian Gulf Cup: फाइनल मैच से पहले फुटबॉल स्टेडियम के बाहर भगदड़, 4 की मौत, कई घायल

Arabian Gulf Cup: फाइनल मैच से पहले फुटबॉल स्टेडियम के बाहर भगदड़, 4 की मौत, कई घायल

 इराक के फुटबॉल स्टेडियम में गुरुवार को भगदड़ मचने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 लोग घायल हो गए। घटना इराक में 4 दशक बाद हो रहे इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक बसरा इंटरनेशनल स्टेडियम( stadium) की कैपिसिटी 65 हजार लोगों की है। हालांकि गुरुवार को अरेबियन गल्फ कप का फाइनल मैच देखने के लिए 65 हजार से कहीं ज्यादा लोग जुट गए थे।

Vegetable Refined Oil की जगह कर सकते हैं इन तेलों का इस्तेमाल, सेहत के लिए Healthy …

Vegetable Refined Oil की जगह कर सकते हैं इन तेलों का इस्तेमाल, सेहत के लिए Healthy …

 सब्जी बनाना हो या डाल Fry करना हो या फिर तलना हो पूरी भजिया सभी के लिए Oil का इस्तेमाल होता ही है. Vegetable Refined Oil बहुत सारे रसायनों का उपयोग करके बनाए जाते हैं और यह अत्यधिक प्रोसेस्ड होते हैं. इसके अलावा इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इन्हें प्रोसेस्ड और दुर्गन्धित करके ठंडा किया जाता है.

इसके बाद इन्हें ब्लीच किया जाता है और अधिक रसायनों के साथ मिलाया जाता है, जिससे ये अनहेल्दी हो जाते हैं. आज हम आपको Vegetable Refined Oil के कुछ Option बताएंगे जिसका Use आप खाने में कर सकते हैं.

अखरोट का तेल विटामिन K और E जिंक, कोलीन और फास्फोरस से भरपूर होता है, जो इसे Vegetable Refined Oil का एक स्वस्थ विकल्प बनाते हैं. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अधिक मात्रा मौजूद है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने, मधुमेह को नियंत्रित करने और बेहतर त्वचा प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं.

तिल का तेल

तिल के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं. इसके अलावा इसमें मौजूद सीसमोल और सेसमिनॉल दिल के लिए काफी अनुकूल हैं और ये पार्किंसंस रोग के खिलाफ न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव प्रदान करने के लिए भी जाने जाते हैं. यह तेल खाना पकाने के लिए उपयुक्त है और इसमें हल्का पौष्टिक स्वाद होता है, जो कई तरह के व्यंजनों के साथ अच्छी तरह से काम कर सकता है.

एवोकाडो का तेल

एवोकाडो का तेल जैतून के तेल जितना ही अच्छा और स्वस्थ होता है. इस तेल में ज्यादा स्वाद नहीं होता है, जो इसे पकाने के लिए और अधिक उपयुक्त बनाता है. इसके अलावा इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होने के साथ-साथ विटामिन E भी होता है, जो अवशोषित करने के लिए अच्छा है. बाजार में एवोकाडो का तेल महंगा मिल सकता है, लेकिन यह अन्य तेलों से बेहतर है

घी

घी बनाने के लिए सफेद मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें विटामिन A, D, E, K, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं. दुनियाभर के कई अध्ययनों में घी को इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करने में मददगार बताया गया है. हालांकि, यह उन लोगों के लिए अनुकूल नहीं है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं. फिर भी यह रिफाइंड तेलों की तुलना में खाना पकाने के लिए एक बेहतर विकल्प है.

जैतून का तेल

जैतून का तेल सबसे स्वस्थ और बहुमुखी खाना पकाने के तेलों में से एक है. इसका उपयोग तब तक किया जा सकता है जब तक यह अतिरिक्त कच्चा हो. अतिरिक्त कच्ची जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड वसा और कुछ पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर के लिए स्वस्थ होते हैं. इसके अलावा कई अध्ययनों में इस तेल को बेहतर हृदय स्वास्थ्य से भी जोड़ा गया है.

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का गाजीपुर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का गाजीपुर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 गाजीपुर. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय यूपी के दौरे पर पहुंचे हैं. जेपी नड्डा गुरुवार को देर शाम काशी पहुंचे. इसी बीच आज शुक्रवार को नड्डा गाजीपुर पहुंचेंगे. आज 11.40 बजे नड्डा गाजीपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे.

सुबह 11.50 बजे जेपी नड्डा पवहारी बाबा आश्रम पहुंचेंगे. पवहारी बाबा आश्रम में नड्डा दर्शन पूजन करेंगे. आश्रम में बीजेपी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. दोपहर 12.25 बजे एक होटल में वे पूर्व सैनिकों से मिलेंगे.

तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व सैनिकों से संवाद और सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 1:30 बजे आईटीआई मैदान में रैली को सम्बोधित करेंगे.

जेपी नड्डा दोपहर 2:40 बजे बीजेपी जिला कार्यालय पहुंचेंगे. बीजेपी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वे लोकसभा संचालन समिति के बैठक में भी शामिल होंगे. दोपहर 3:15 बजे वे गाजीपुर से वाराणसी रवाना होंगे.

सहकारिता विभाग के डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड, राजधानी कार्यालय किया गया अटैच, जानिए क्यों हुई कार्रवाई ?

सहकारिता विभाग के डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड, राजधानी कार्यालय किया गया अटैच, जानिए क्यों हुई कार्रवाई ?

 भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना (Satna) जिले के सहकारिता विभाग के डिप्टी कमिश्नर काडमू पाटनकर (Cooperative Deputy Commissioner) को निलंबित कर दिया गया है. पाटनकर को सतना से हटाकर भोपाल सहकारिता आयुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है. डिप्टी कमिश्नर पाटनकर को अनियमित नियुक्ति और पदोन्नतियों के प्रस्तावों पर अनुमोदन देने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

सहकारिता विभाग (Cooperative Department) की तरफ से जारी निलंबन आदेश में निलंबन के दौरान पाटनकर का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ भोपाल होगा. सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि विभाग में अनियमिता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

वर्तमान में सतना जिले में पदस्थ उपायुक्त सहकारिता पाटनकर ने पूर्व में छतरपुर जिले में पद-स्थापना के दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध 5 प्राथमिक साख सहकारी संस्थाओं में विक्रेताओं/सहायक समिति प्रबंधकों की अनियमित नियुक्तियों और पदोन्नतियों के प्रस्तावों पर अनुमोदन कर स्वीकृति दी थी.

छतरपुर जिले की प्राथमिक साख सहकारी समिति मर्यादित पिपट बिजावर, गुलगंज, मउखेरा में सहायक प्रबंधक से प्रबंधक के पद पर पदोन्नति और वेतन आहरण की स्वीकृति दिए जाने में आयुक्त सहकारिता के वर्ष 2010 एवं 2011 में जारी निर्देशों का पाटनकर द्वारा उल्लंघन किया गया था.

Anant Radhika Engagement: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में जश्न, राधिका मर्चेंट-अनंत की हुई गोल धना रस्म, देखें तस्वीरें

Anant Radhika Engagement: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में जश्न, राधिका मर्चेंट-अनंत की हुई गोल धना रस्म, देखें तस्वीरें

 उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका की आज सगाई हो गई है। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं।

गोल धना का मतलब होता है गुड़ और धनिया के बीज। यह गुजराती परिवारों में शादी से पहले की एक रस्म होती है जिसमें लड़के के घर पर गुड़ और धनिया बांटा जाता है। दुल्हन के परिवार वाले मिठाइयां और तोहफे लेकर दूल्हे के घर आते हैं।

राधिका के पिता के बारें में

राधिका के पिता वीरेन गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। वे ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ-साथ ‘एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ के CEO और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका ने अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की।

SEX RACKET : किराये के मकान में चल रहा था देह वयापार का धंधा, ग्राहक भेजकर पुलिस ने दी दबिश, 3 महिला समेत 6 लोग पकड़ाए

SEX RACKET : किराये के मकान में चल रहा था देह वयापार का धंधा, ग्राहक भेजकर पुलिस ने दी दबिश, 3 महिला समेत 6 लोग पकड़ाए

 SEX RACKET : बिहार के सीतामढ़ी महिला थाना के पास किराये के मकान में वर्षो से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। दिल्ली से आई जीबीआई एनजीओ इसकी सूचना एसपी सीतामढ़ी को दी। एसपी ने हेड क्वार्टर डीएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में नगर थाना की महिला हेल्पलाइन रश्मि कुमार एंड टीम और मेहसौल ओपी पुलिस टीम का गठन किया गया। वहीं धंधेबाज को पकड़ने के लिए एनजीओ का एक सदस्य ग्राहक बनकर घर में पहुंचा। मामला सही पाने पर उसने पुलिस को इशारा किया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की।

हेड क्वार्टर डीएसपी के नेतृत्व में गठित नगर थाना, महिला हेल्प लाइन और मेहसौल ओपी की पुलिस के संयुक्त रूप से कार्रवाई कर मकान मालिक समेत धंधेबाजों को दबोचा है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई दिल्ली व सीतामढ़ी की एक एनजीओ से मिली सूचना के आधार पर की गयी है। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

देहव्यपार का धंधा चल रहा

एनजीओ के सदस्य ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि महिला थाना के सामने एक आवासीय घर में अवैध रूप से देहव्यपार का धंधा चल रहा है। इसके सत्यापन के लिए टीम स्थानीय टीम के सदस्यों से पुष्टि की गई। इसके बाद इसकी सूचना सीतामढ़ी एसपी को दी गई। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जैसे ही एनजीओ सदस्य द्वारा इसकी पुष्टि की गई। वैसे ही महिला हेल्पलाइन प्रभारी रश्मि कुमारी समेत तीन महिला पुलिस की टीम मकान मालिक मोहम्मद ईशा के घर में घुस गयी। जहां से पुलिस ने तीन महिला, दो लड़की को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक समेत छह को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है।

Rozgar Mela: PM मोदी कल युवाओं को देंगे बड़ा तोहफा, 71 हजार को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela: PM मोदी कल युवाओं को देंगे बड़ा तोहफा, 71 हजार को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

 नई दिल्ली : Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 20 जनवरी को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए रोज़गार मेले में 71 हज़ार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस दौरान पीएम युवाओं को संबोधित भी करेंगे. इसकी जानकारी पीएमओ ने गुरुवार को दी है.

PMO ने कहा कि रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है. रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा.

इस अभियान के तहत केंद्र सरकार 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी. देश के युवाओं को सरकारी विभागों में जैसे जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट्स, टेक्नीशियन, इंस्पेक्टर, सोशल सिक्योरिटी ऑफ़िसर, टीचर, नर्स, इन्कम टैक्स ऑफ़िसर जैसे पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी.

इस कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कर्मी कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल के बारे में अपने अनुभव भी साझा करेंगे. कर्मयोगी प्रारम्‍भ मॉडयूल विभिन्‍न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्‍त कर्मियों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम है. इसमें सरकारी सेवकों के लिए आचार-संहिता, कार्यस्‍थल पर नैतिकता, सत्‍यनिष्‍ठा और मानव संसाधन नीतियां शामिल हैं.

इस मशहूर संगीतकार का निधन...अस्पताल में चल रहा था इलाज...पढ़िय पूरी खबर

इस मशहूर संगीतकार का निधन...अस्पताल में चल रहा था इलाज...पढ़िय पूरी खबर

 मुंबई: कला जगत से बेहद ही दुःखद खबर सामने आई है. दरअसल मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार 17 जनवरी को उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. निर्मल मुखर्जी 72 साल के थे, जो अपने पीछे पत्नी, बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्मल मुखर्जी जब सिर्फ 10 साल के थे, तब संगीतकार राजेश रोशन के सहायक के तौर पर करियर शुरू किया था. वे कई वाद्य यंत्र बजाने में कुशल थे. उन्होंने राजेश रोशन के अलावा पंचमदा, अनु मलिक, कल्याणजी-आनंदजी, जतिन-ललित और विशाल-शेखर जैसे मशहूर संगीतकारों के साथ कांगो, बोंगो, दारबुका, तुम्बा और डी-जेम्बे जैसे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाए थे.

निर्मल पश्चिम के सभी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने में कुशल थे. वे हिंदी के अलावा बंगाली भाषा के अच्छे जानकार थे. वे मालवणी और मराठी भी बहुत अच्छे से बोल लेते थे. उन्होंने हिंदी फिल्म ‘इही है जिंदगी’ के अलावा मराठी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था. वे आनंद-निर्मल के नाम से संगीत देते थे. उनके कुछ एल्बम भी रिलीज हुए थे.
26 जनवरी नहीं बल्कि 29 जनवरी को मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, जानें क्यों …

26 जनवरी नहीं बल्कि 29 जनवरी को मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, जानें क्यों …

 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस अब से कुछ ही दिन बाद में आने वाला है जिसे लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। सन 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिसके बाद से हर साल 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। नियमानुसार पूरे देश भर में इसी दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है लेकिन एक जगह ऐसी है जहां 26 जनवरी नहीं बल्कि 29 जनवरी को मनाया जाता है।

धर्मनगरी उज्जैन में एक मंदिर ऐसा है, जहां इस बार गणतंत्र दिवस 26 को नहीं, बल्कि 29 जनवरी को मनाया जाएगा। यह पहली बार नहीं है, बल्कि हर साल यहां गणतंत्र दिवस अलग तिथियों पर ही मनाया जाता है। ऐसा करने के पीछे मंदिर प्रशासन की अपनी खास वजह है।

दरअसल, कई दशकों से बड़े गणेश मंदिर में तारीखों पर नहीं, बल्कि तिथियों के अनुसार राष्ट्रीय पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की तिथि भी 29 जनवरी को पड़ रही है, जिस कारण यहां 29 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के सेवादार कहते हैं कि अंग्रेजी तारीख के मुताबिक तीज, त्योहार, वर्षगांठ मनाने की परंपरा शास्त्रों में नहीं है, हमें पंचांग के अनुसार ही इन्हें मनाना चाहिए। मंदिर में ऐसा वर्षों से होता आ रहा है।

Whatsapp में आया नया फीचर, जानें यूजर्स को क्या मिलेगा नया एक्सपीरियंस …

Whatsapp में आया नया फीचर, जानें यूजर्स को क्या मिलेगा नया एक्सपीरियंस …

 यूजर्स के लिए Whatsapp कुछ न कुछ नया फीचर लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में इंस्टैंट मैसेजिंग एप में एक नया फीचर एड किया गया है. इस नए फीचर के अंतर्गत अब आप वाइस नोट्स को स्टेटस अपडेट में शेयर कर सकते हैं. फिलहाल यूजर्स अपने फोटो या वीडियो को ही स्टेटस बनाकर शेयर कर सकते हैं. इसमें अब वाइस नोट के रूप में नया फीचर जोड़ा गया है. हालांकि यह फीचर एंड्रायड के बीटा वर्जन में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

बता दें कि यह फीचर स्टेटस सेक्शन में मिलेगा. इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स वाइस नोट तैयार कर शेयर कर सकेंगे. यही नहीं, रिकॉर्डिंग को शेयर करने से पहले डिलीट करने का भी ऑप्शन मिलेगा. आने वाले एक-दो हफ्तों में यह फीचर सभी एंड्रायड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाट्सएप के नए फीचर में 30 सेकंड का वाइस नोट शेयर कर सकते हैं. जो भी स्टेटस अपडेट शेयर किए जाएंगे, वे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे. फोटो और वीडियो की तरह वाइस नोट भी स्टेटस से 24 घंटे के भीतर डिसअपीयर हो जाएगा. 

जैसा कि बाकी स्टेटस ऑप्शन यानी फोटो, वीडियाे या टेक्स्ट के लिए सुविधा है, उसी तरह वाइस नोट को भी आसानी से डिलीट किया जा सकता है. जो भी यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट बीटा वर्जन इंस्टाल करते हैं तो उन्हें यह फीचर उपलब्ध हो जाएगा. बाकी के लिए यह आने वाले दिनों में उपलब्ध होगा.

EPFO Service News: ईपीएफओ ने शुरू कीं नई सुविधाएं, अब घर बैठे कर सकेंगे ये काम…

EPFO Service News: ईपीएफओ ने शुरू कीं नई सुविधाएं, अब घर बैठे कर सकेंगे ये काम…

 How To Check EPF Balance Passbook Statement Online: देश भर में 6 करोड़ से अधिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य अब आसानी से अपनी ऑनलाइन ईपीएफ पासबुक तक पहुंच सकते हैं। अब यह शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईपीएफओ में तकनीकी खराबी की वजह से जनवरी 2023 की शुरुआत से ऑनलाइन पासबुक की सुविधा बंद कर दी गई थी, जिसे अब शुरू कर दिया गया है.

तकनीकी खराबी के कारण काम रुका

तकनीकी खराबी के कारण UMANG ऐप के माध्यम से एक्सेस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। उमंग विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं तक पहुंचने के लिए भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है। ईपीएफओ सदस्य पोर्टल के बजाय उमंग ऐप के जरिए स्टेटमेंट एक्सेस कर सकते हैं। जब ईपीएफ की वेबसाइट पर जाने की कोशिश की गई तो ईपीएफओ की वेबसाइट पर एक संदेश दिखा जिसमें कहा गया कि वेबसाइट शाम सवा पांच बजे तक बहाल हो जाएगी।

ईज ऑफ लिविंग सुविधा
ईपीओएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जानकारी दी है कि पेंशनरों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ की सुविधा सुनिश्चित की गई है. ईपीओएफ ने एक बड़ी सेवा की घोषणा की है, जिससे पेंशन धारक अपने घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह नई सेवा खासतौर पर पेंशनभोगियों के लिए शुरू की जाएगी।

उमंग ऐप क्या है
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन ने भारत में ई-गवर्नेंस को चलाने के लिए UMANG ऐप लॉन्च किया है। उमंग केंद्र से लेकर स्थानीय सरकारी निकायों और अन्य नागरिक केंद्रित सेवाओं तक सभी भारतीय ई-गवर्नेंस सेवाओं का उपयोग करने के लिए सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक एकल मंच प्रदान करता है।

इन सुविधाओं का लाभ उठाएं

आप ट्विटर पर कुछ सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसमें जानकारी दी गई है जिसे एक नजर में देखा जा सकता है।

पेंशन दावों को ऑनलाइन जमा करना (ईपीएफओ सदस्य पोर्टल/उमंग ऐप के माध्यम से)।
पेंशन पासबुक ऑनलाइन देखें।
डिजिलॉकर से पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) डाउनलोड करना।
मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना।

LIC Pension Plan News: इस प्लान में निवेश से तगड़ा मुनाफा, आजीवन मिलेगी पेंशन की सुविधा…

LIC Pension Plan News: इस प्लान में निवेश से तगड़ा मुनाफा, आजीवन मिलेगी पेंशन की सुविधा…

 LIC New Jeevan Shanti Yojana News: अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपको अच्छी खासी पेंशन मिले तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। इस खबर में हम आपको देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी एलआईसी के शानदार पेंशन प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। जानिए क्या है इस प्लान में खास..

नई जीवन शांति योजना

एलआईसी के इस प्लान का नाम न्यू जीवन शांति है। इसमें निवेश करने से पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी जरूर जान लेनी चाहिए। इसमें निवेश करने पर आपको रिटायरमेंट के बाद आजीवन पेंशन की सुविधा मिलती है।

जानिए क्या है प्लान

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के कई तरह के पेंशन प्लान बाजार में उपलब्ध हैं। नौकरी में उम्र या किसी और वजह से रिटायर होना पड़ जाए तो अक्सर लोगों की आमदनी का जरिया खत्म हो जाता है।

रिटायरमेंट के बाद आपकी सामान्य जिंदगी में खर्चों का बोझ काफी बढ़ जाता है। एलआईसी की नई जीवन शांति योजना एक वार्षिकी योजना है, यानी इसे लेते समय आपकी पेंशन राशि तय हो जाती है। इसमें आपको हर महीने पेंशन की सुविधा भी मिलेगी।

प्लान में दो विकल्पों की सुविधा
इस योजना के तहत आपको दो तरह के विकल्पों की सुविधा मिलती है। इसमें पहला विकल्प सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी है। और दूसरा है जॉइंट लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी। पहले विकल्प में आप एक व्यक्ति के लिए पेंशन योजना खरीद सकते हैं।

मौत पर नॉमिनी को मिलेगा पैसा

अगर किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है और उसके पास सिंगल लाइफ प्लान के लिए डिफर्ड एन्युटी है तो उसके खाते में जमा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाएगा। अगर पॉलिसीधारक जीवित रहता है तो उसे पेंशन मिलेगी। संयुक्त जीवन के लिए आस्थगित वार्षिकी में यदि एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो दूसरे को पेंशन की सुविधा मिलती है। वहीं अगर दोनों की मौत हो जाती है तो सारा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाएगा।

वार्षिकी भुगतान क्या है

भुगतान का तरीका अर्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक है। वार्षिकी भुगतान का तरीका वार्षिकी भुगतान का तरीका वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक है या नहीं, इस पर निर्भर करते हुए वार्षिकी के निहित होने की तारीख से 1 वर्ष, 6 महीने, 3 महीने और 1 महीने के बाद होगा। पॉलिसी की शुरुआत में वार्षिकी दरों की गारंटी दी जाती है और आस्थगित अवधि समाप्त होने पर वार्षिकी देय होती है।

एलआईसी ने वार्षिकी दर में वृद्धि की

हाल ही में एलआईसी ने नई जीवन शांति योजना के लिए वार्षिकी दरों में वृद्धि की है। एलआईसी ने 5 जनवरी 2023 से वार्षिकी दरों में वृद्धि की है। वार्षिकी दरों वाली इस योजना का संशोधित संस्करण बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हो गया है। यह खरीद मूल्य और चयनित आस्थगन अवधि के आधार पर 3 रुपये से लेकर 9.75 रुपये या 1000 रुपये तक है।

एक नजर में समझिए क्या है खास

इस योजना में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
न्यू जीवन शांति योजना का न्यूनतम योजना मूल्य 1.5 लाख रुपये है।
इस प्लान में आप कम से कम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।
आप अपनी आवश्यकता के अनुसार सालाना, 6 महीने, 3 महीने या मासिक आधार पर पेंशन ले सकते हैं।
अगर आप 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको जीवन भर हर महीने 1000 रुपये की पेंशन मिलेगी।

प्रेमिका के सामने प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाया ये गंभीर आरोप…

प्रेमिका के सामने प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाया ये गंभीर आरोप…

 अंबेडकरनगर. उत्पीड़न से तंग एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने ही जहर खा लिया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक युवक की मां की तहरीर पर आरोपी युवती और उसके मां बाप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. 

पूरा मामला अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र का है. ख्वाजापुर की राजदेई पत्नी बुद्धिराम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पुत्र विकास का प्रेम प्रसंग गांव की ही युवती दीपशिखा से था. दीपशिखा उसके पुत्र को ब्लैकमेल कर आए दिन पैसा वसूलती थी. विकास के शादी से इंकार करने के बाद दीपशिखा ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया था.

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोमवार को उसके पुत्र विकास ने लालजी सिंह की बाग में प्रेमिका दीपशिखा को सुलह समझौते के लिए बुलाया, जहां पर दीपशिखा ने उसे बहुत परेशान किया. इस पर विकास ने दीपशिखा के सामने ही जहर खा लिया. जहर खाने के बाद विकास घर आया तो उसने बताया कि दीपशिखा ने समझौता करने के लिए बुलाया था लेकिन उसके मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर उसने जहर खा लिया है. 

परिजन विकास को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के लिए रेफर कर दिया गया. परिजन उसे अकबरपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक की मां ने पुत्र की मौत के लिए युवती दीपशिखा के साथ ही उसके पिता श्यामनारायण और माता संगीता को भी जिम्मेदार ठहराया है.

OMG : यहां मीट से तीन गुना ज्यादा है प्याज के दाम, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

OMG : यहां मीट से तीन गुना ज्यादा है प्याज के दाम, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

 Onion News: एक किलो प्याज की कीमत 900 रुपये हो गया है। जबकि, इस देश में एक किलो चिकन की कीमत चार डॉलर या लगभग तीन सौ रुपए ही है। अगर भारत की बात करें तो यहां प्याज की कीमत 20 रुपये किलो है।

फिलीपींस में एक किलो प्याज का दाम इस हफ्ते 11 डॉलर यानी करीब 900 रुपये हो गया है। जबकि, एक किलो चिकन की कीमत चार डॉलर या लगभग तीन सौ रुपए ही है। वहीं, भारत में प्याज की कीमत 20 रुपये किलो है।

फिलीपींस में प्याज की कीमतों ने तो चिकन और बीफ के दामों को भी पीछे छोड़ दिया है। प्याज का यह दाम फिलीपींस के किसी औसत मजदूर की एक दिन की मजदूरी से भी ज्यादा है। जनवरी की शुरुआत में फिलीपींस में तीन लाख 10000 डॉलर के प्याज की खेप पकड़ी गई थी। ये प्याज कपड़ों के नाम पर चीन से तस्करी करके लाया जा रहा था।

प्याज के दाम में आग लगने की वजह

फिलीपींस में प्याज के दाम में आग लगने की कम से कम दो बड़ी वजहें हैं। कृषि विभाग द्वारा प्याज के उत्पादन के जारी पूर्वानुमान से उत्पादन कम हुआ और प्याज की फसल भयंकर समुद्री तूफान के कारण आशंका से कहीं अधिक खराब हो गई। इसके प्याज का आयात तब शुरू किया गया, जब देश में हाहाकार मच गया।

दुनिया के प्याज सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में तीसरे नंबर पर

बता दें फिलीपींस में जितना प्याज पैदा होता है, वहां के लोग उससे कहीं ज्यादा खाते हैं। यहां जो प्याज होता है, वो ज्यादा दिन टिकता नहीं है। दुनिया के प्याज सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में तीसरे नंबर पर है, जबिक, दुनिया में सबसे आधिक मात्रा में उगाई जाने वाली सब्जियों में भी प्याज तीसरे पायदान पर आता है। प्याज से अधिक खीरा और टमाटर ही उगाए जाते हैं।

दिल्ली में प्याज ने गिराई सरकार

भारत में प्याज और राजनीति का यह रिश्ता पुराना है। कई पार्टियां बीते दौर में राष्ट्रीय राजधानी में प्याज का रुतबा देख चुकी हैं। प्याज ने केंद्र की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को भी रुलाया है। साल 1998 में पार्टी को दिल्ली राज्य की सत्ता गंवानी पड़ी थी। इस साल दिल्ली में प्याज के दाम 60 रुपये किलो तक चले गए थे।विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्याज की महंगाई का मुद्दा जब गरमाया तो बीजेपी ने दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को हटाकर सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन सत्ता नहीं बची और विधानसभा चुनाव में उसे मुंह की खानी पड़ी।

इंदिरा गांधी को प्याज ने दिलवाई थी सत्ता

1980 में प्याज की महंगाई चुनावी मुद्दा बनी। इसके बाद हुए चुनाव में इंदिरा 1980 में लोकसभा चुनाव जीतकर दोबारा सत्ता में आईं थी। कहा जाता है कि जनता पार्टी की सरकार भले ही अपनी वजहों से गिरी हो, लेकिन कांग्रेस ने उसके बाद का चुनाव प्याज की वजह से जीत लिया। इसके अलावा अटल बिहारी बाजपेयी की सत्ता को भी प्याज ने हिलाया था।

दिल्ली पुलिस ने दो और आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश को देने वाले थे अंजाम

दिल्ली पुलिस ने दो और आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश को देने वाले थे अंजाम

 नई दिल्ली। राजधानी में फिर दो आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की स्पेशल सेल ने इससे पहले ही दोनों को दबोच लिया। बता दें कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दो आतंकवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी जगप्रीत उर्फ जग्गा औऱ गुरुप्रीत के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई हैं। ये पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके से दो संदिग्ध आतंकी नौशाद और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। दोनों दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में थे और राइट विंग लीडर की हत्या करना चाहते थे। दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। नौशाद पर पूर्व में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। नौशाद और जगजीत के पास से 3 पिस्टल और 22 कारतूस मिलें थे। आतंकी अर्श डल्ला इन्हें कंट्रोल कर रहा था। ये बात भी सामने आई थी कि 15 दिसंबर को इन्होंने एक आदमी की हत्या की थी। इस वादरात को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान में इसकी सूचना भी दी थी।