नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
परसा कोल ब्लॉक के भूविस्थापितों की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए मंजूर की

परसा कोल ब्लॉक के भूविस्थापितों की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए मंजूर की

 

0 सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग अस्वीकार की, परन्तु अंतिम सुनवाई शीघ्र करने के निर्देश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सरगुजा स्थित परसा कोल ब्लॉक के भू विस्थापित आदिवासियों की याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। जस्टिस भूषण गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की खंडपीठ ने कोल प्रोजेक्ट पर रोक लगाने के मांग अस्वीकार कर दी, परन्तु प्रकरण की सुनवाई शीघ्र करने की मांग को स्वीकार कर लिया। बीते 11 मई को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने इन याचिकाओं को अत्यंत देरी से दाखिल करने और मेरिट न होने की बात कह कर ख़ारिज कर दिया था। हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

परसा कोल ब्लॉक का भूमि अधिग्रहण 2017-18 में कोल बेयरिंग एक्ट के तहत किया गया। इसके विरोध में सरगुजा के मंगल साय और अन्य प्रभावित लोगों ने सितंबर 2020 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि उक्त खदान का हस्तांतरण राजस्थान राज्य विदूयत उत्पादन निगम ने अडानी की निजी कंपनी को कर दिया है जबकि कोल बेयरिंग एक्ट से केवल केंद्र सरकार की सरकारी कंपनी को ही जमीन अधिग्रहित की जा सकती है। साथ ही नए भूमि अधिग्रहण के प्रावधान लागू नहीं करने से प्रभवितों को बड़ा नुकसान हो रहा है। इसी तरह वन अधिकार कानून तथा पेसा अधिनियम की भी आवंटन में अवहेलना की गई है। ग्राम सभा का प्रस्ताव फर्जी तरीके से बनाये गया है। इसके अतिरिक्त हाथी प्रभावित क्षेत्र में खदान खोलना अनुचित है। साथ ही अधिग्रहण प्रक्रिया में सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया।

इस प्रकरण की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में गत 21 नवंबर को भी हुई थी। उस दिन कोर्ट ने कोल बेयरिंग एक्ट और नए भू अधिग्रहण क़ानून के तहत अधिग्रहण से कैसे प्रभावितों को नुकसान होता है, के लिए अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति दी थी। शुक्रवार को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ताओं की और से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि ने भू-अधिग्रहण कानून की धारा 2 सी के तहत केवल भू-स्वामी ही नहीं, बल्कि प्रभावित क्षेत्र के समस्त नागरिक प्रभावित परिवार माने जाते हैं, परन्तु कोल बेयरिंग एक्ट में केवल भूमिधारक ही प्रभावित माना जाता है। इसके अलावा प्रभावित व्यक्ति की वन उत्पादों से होने वाली आय का अलग मुआवजा होता है तथा भूमि हीन और मज़दूर को भी मुआवजा मिलता है। याचिकर्ताओं की ओर से उपस्थित वरिष्ठ वकील संजय पारीख ने अडानी के साथ संयुक्त कंपनी का मुद्दा उठा कर कहा कि कोल बेयरिंग एक्ट के तहत यह आवंटन अवैध है। नए भूमि अधिग्रहण कानून में अनुसूची 5 क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण अंतिम विकल्प के रूप में करने का नियम है। इन सभी प्रावधानों की उपेक्षा की गई है।
केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और संयुक्त उपक्रम की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने याचिकाओं का विरोध किया।

18 बीएलओ सस्पेंड: इस लापरवाही के चलते कलेक्टर ने की कार्रवाई

18 बीएलओ सस्पेंड: इस लापरवाही के चलते कलेक्टर ने की कार्रवाई

 भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर ने भोपाल में 18 बीएलओ को सस्पेंड कर दिया है. वोटर लिस्ट अपडेशन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है.

दरअसल प्रदेश में 9 नवंबर से वोटर लिस्ट अपडेशन का काम शुरू हुआ था. मतदाता सूची के संशोधन और निर्वाचन कार्यालय में बीएलओ नहीं मौजूद थे. जिसके बाद उन पर गाज गिरी है.

 

BREAKING: बीजेपी ने बदले तीन जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले इन्हें सौंपी नई जिम्मेदारी

BREAKING: बीजेपी ने बदले तीन जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले इन्हें सौंपी नई जिम्मेदारी

 डिंडोरी। मध्यप्रदेश में अगले साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने संगठन में फेरबदल करते हुए तीन जिलों के अध्यक्ष बदले है। इनमें डिंडोरी, सीधी और आगर मालवा के जिलाध्यक्ष शामिल है।

डिंडोरी जिले के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत को हटाकर अवध राज बिलैया को जिम्मेदारी सौंपी है। नरेंद्र सिंह राजपूत को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी गई है। वहीं सीधी में देवकुमार सिंह और आगर मालवा में चिंतामणि राठौर को कमान सौंपी गई है।

 

रातोंरात बदली भिखारी बच्चे की किस्मत, कम उम्र में बना करोड़पति...जाने कैसे

रातोंरात बदली भिखारी बच्चे की किस्मत, कम उम्र में बना करोड़पति...जाने कैसे

 उत्तराखंड (uttarakhand) मां की मौत के बाद पेट भरने के लिए दर-दर भटकने वाले मासूम की किस्मत रातों-रात बदल गई और वो करोड़ों का मालिक निकला. दरअसल, कोरोना की चपेट में आने की वजह से बच्चे की मां का निधन हो गया थे।

बच्चे के पिता और दादा, दोनों का निधन हो चुका था, लेकिन वो नहीं जानता था कि उसके दादा ने उसके नाम करोड़ों की संपत्ति छोड़ रखी है. उसके दादा ने मरने से पहले अपनी आधी संपत्ति अपने पोते के नाम कर दी थी. इसके बाद से ही परिवार वाले उस बच्चे की तलाश में थे।

कैसे हुई पहचान?

बच्चे के परिजनों ने उसकी तस्वीर को व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर शेयर कर उसकी खबर देने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी। उनके दूर के रिश्तेदार( family member) को बच्चा बाजार में दिखा और तभी उन्होंने बच्चे की तस्वीर से उसके चेहरे का मिलान किया।

मेरा पोता आएगा तो उसे मेरी आधी संपत्ति दे दी जाए

बच्चे के दादा की तबीयत बहू के जाने और फिर बेटे (बच्चे के पिता) की मौत के बाद खराब हो गई थी. दो साल पहले उनकी भी मौत हो गई थी. लेकिन मरने से पहले उन्होंने अपनी जायदाद की वसियत तैयार करवाई और उसमें लिखा कि जब भी मेरा पोता आएगा तो उसे मेरी आधी संपत्ति दे दी जाए।

छात्राओं ने हेडमास्टर को बेरहमी से झाड़ू और डंडों पीटा, वीडियों हुआ वायरल, जानें क्या है पूरा मामला…

छात्राओं ने हेडमास्टर को बेरहमी से झाड़ू और डंडों पीटा, वीडियों हुआ वायरल, जानें क्या है पूरा मामला…

 बेंगलुरु. कर्नाटक के मंड्या जिले के कटेरी गांव में एक छात्रावास में कथित रूप से एक छात्रा को परेशान करने के बाद एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को छात्राओं ने झाडू और डंडों से पीटा. पुलिस के अनुसार, आरोपी, जिसे गर्ल्स हॉस्टल का प्रभार दिया गया था, हर शाम सुविधा का दौरा करता था और छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर उन्हें परेशान करता था.

छात्राओं का आरोप है कि आरोपी प्रधानाध्यापक उन्हें अश्लील वीडियो देखने और गलत तरीके से छूने के लिए मजबूर करता था. आरोपी ने छात्राओं को यह धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने मामले के बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह यह सुनिश्चित करेगा कि छात्राओं के ट्रांसफर सर्टिफिकेट पर अभद्र टिप्पणी की जाएगी.

छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने आरोपी के उत्पीड़न को वर्षो तक सहन किया. बुधवार (14 दिसंबर) की शाम भी आरोपी प्रधानाध्यापक ने एक छात्रा को छात्रावास में अपने कमरे में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. लेकिन इस बार पीड़िता ने मदद के लिए आवाज लगाई, तो सभी लड़कियां उसके बचाव में आईं और आरोपी का पीछा किया. इतना ही नहीं, छात्रों ने आरोपी हेडमास्टर को झाड़ू और डंडों से पीटा. बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

घटना के बाद ग्रामीण भी छात्रावास के पास जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. केआरएस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया. गर्ल्स हॉस्टल वार्डन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदे की पार, डेढ़ साल के मासूम का सिर काटकर धड़ से किया अलग, गांव वालों ने आरोपी को पकड़ किया ऐसा हाल…

पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदे की पार, डेढ़ साल के मासूम का सिर काटकर धड़ से किया अलग, गांव वालों ने आरोपी को पकड़ किया ऐसा हाल…

 बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं। यहां के खानपुर गांव सौंझना झाया एक शख्स ने पड़ोसी के बच्चें को अगवा करने के बाद उसकी सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी ने बच्चे का धड़ खेत में फेंक दिया और उसका सिर कुछ दूर एक अन्य जगह पर फेंक दिया गया। यह देखकर लोगों ने उसे मौके से ही पकड़ लिया और बुरी तरह से पिटाई कर उसे भी मार डाला।

पूरा घटनाक्रम यूपी के बुलंदशहर स्थित खानपुर गांव का हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव में रहने वाले सौरभ का डेढ़ साल का बेटा वैभव बुधवार सुबह घर में अकेला खेल रहा थां। सुबह करीब 7ः30 बजे वह अचानक घर से लापता हो गया। इसके बाद सौरभ की पत्नी और अन्य परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाला 35 साल का काजू उर्फ किशनपाल बच्चे को लेकर खेतों की ओर गया है। परिजन जब खेतों की तरफ गए, तो रास्ते में मासूम वैभव का जूता पड़ा हुआ मिला।

उससे कुछ दूरी पर ही आरोपी किशनपाल एक खेत के पास खड़ा हुआ था। परिजनों ने खेत में जाकर जब देखा, तो वैभव का सिर विहीन शव वहां पड़ा हुआ था। कुछ दूरी पर आरोपी ने सिर को फेंक दिया था। इस घटना के बाद जहां परिजन बदहवाश होकर मौके पर ही गिर गये। वही घटना से गुस्साए ग्रामीणों और पीड़ित के परिवार वालों ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घयाल हो आरोपी किशनपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। वही पुलिस अब हत्यारें को पीट-पीटकर मारने वालों के संबंध में भी जांच कर रही हैं। पुलिस और ग्रामीणों का कहना हैं कि आरोपी ने जब जानलेवा हमला उन पर किया तब, बचाव में उस पर भीड़ ने हमला कर दिया था।

टीचर बनी हैवान, छात्रा को पहले कैंची मारा फिर फर्स्ट फ्लोर से फेंका

टीचर बनी हैवान, छात्रा को पहले कैंची मारा फिर फर्स्ट फ्लोर से फेंका

 नई दिल्ली। दिल्ली के एक प्राइमरी स्कूल की टीचर की हैवानियत सामने आई है। स्कूल की दो महिला टीचर्स ने आपसी झगड़े में 5वीं क्लास की बच्ची को पहले पेपर कटर से मारा फिर पहली मंजिल से फेंक दिया। इसमें बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज हिंदूराव अस्पताल में चल रहा है।

डीबीजी रोड थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फिल्मिस्तान के मॉडल बस्ती प्राथमिक विद्यालय की 5वीं क्लास की छात्रा को टीचर गीता देशवाल ने फर्स्ट फ्लोर से फेंक दिया है। इस जानकारी के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। इससे पहले टीचर ने उसकी पिटाई भी की थी। घायल बच्ची के सिर में चोट आई है और उसे इलाज के लिए बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी टीचर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गवाहों के बयान के आधार पर टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर किया है।

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आरोपी आफताब ने कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, इस दिन होगी सुनवाई

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आरोपी आफताब ने कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, इस दिन होगी सुनवाई

 नई दिल्ली। देशभर को झकझोर देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने जमानत के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस याचिका पर साकेत कोर्ट शनिवार को सुनवाई करेगी। फिलहाल आफताब न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस को इस मामले में ठोस सबूत इकट्ठा करने में परेशानी हो रही है। पुलिस आफताब से पूछताछ के आधार पर ही जांच कर रही है, इसी कारण आफताब की न्यायिक हिरासत में बढ़ोतरी के आदेश कोर्ट से जारी होते है। मामले के जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने जंगलों से कई हड्डियां बरामद की थी, जिसे DNA जांच के लिए भेजा गया था। बरामद की गई हड्डियों में से कुछ हड्डियों का श्रद्धा के पिता के DNA से मिलान हो गया है। इस DNA रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने हड्डियों के पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से स्थिति और भी साफ होने की उम्मीद है।

नार्को टेस्ट की रिपोर्ट का हो रहा इंतजार
हड्डियों के पोस्टमॉर्टम के बाद यह केस नया मोड़ ले सकता है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में DNA के साथ-साथ पॉलीग्राफ जांच की रिपोर्ट भी मिल गई है। पुलिस का मानना है कि इन रिपोर्ट से मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी। हालांकि, पुलिस को नार्को टेस्ट की रिपोर्ट हासिल नहीं हुई है, जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।

REEL बनाना पड़ा मंहगा, ट्रेन की चपेट में आकर 3 की मौत, परिजन बोले – नहीं था ऐसा कोई शौक

REEL बनाना पड़ा मंहगा, ट्रेन की चपेट में आकर 3 की मौत, परिजन बोले – नहीं था ऐसा कोई शौक

 गाजियाबादगाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे एक युवती और दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोगों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस मामले में युवकों के परिजनों का कहना है कि दोनों को रील बनाने का शौक नहीं था पता नहीं वे तीनों वहां कैसे पहुंचे।

इस पूरे मामले में डीसीपी इराज राजा ने बताया कि रात करीब 9 बजे थाना मसूरी पर रेलवे स्टेशन मास्टर के जरिए खबर मिली थी कि कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन से तीन लोग टकरा गये हैं। पुलिस ने जब मौके पर पहुंच जांच की तो एक य़ुवक के टूटे हुए फोन के आधार पर तीनों की शिनाख्ती हो पाई। मृतकों में नदीम (23), उसकी पत्नी जैनब (20) और शकील (30) शामिल है तीनों मोबाइल फोन पर वीडियो बना रहे थे।

 

इसी दौरान वे दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये और तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस पूरे मामले में नदीम के भाई वसीम ने कहा कि नदीम सामान लेने के लिए घर से गए थे लेकिन पूरी रात वह घर वापस नहीं लौटे। उन्होंने उसके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं मिला। गुरूवार को सुबह उन्हें नदीम के दोस्त शकील के परिजनों से हादसा होने की जानकारी मिली है। वसीम ने बताया कि उनके भाई को वीडियो रील्स बनाने का कोई शौक नहीं था। वह खुद अचंभे में है कि वह वहां क्यों गया?

 

फर्जी एनकाउंटर पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 43 पुलिसवालों को 7 साल की जेल

फर्जी एनकाउंटर पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 43 पुलिसवालों को 7 साल की जेल

  UP News: Pilibhit Encounter: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 10 सिखों के वर्ष 1991 में फर्जी एनकाउंटर मामले में 43 पुलिस वालों को सात-सात साल के जेल की कड़ी सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने सभी दोषियों को 7 साल के सश्रम कारावास और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। बता दें कि इससे पहले इन सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

यह मामला खालिस्तानी गतिविधियों में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए 10 सिखों की हत्या से संबंधित है। लखनऊ बेंच के जस्टिस रमेश सिंह और जस्टिस सरोज यादव की अदालत ने यूपी पुलिस के 43 पुलिसकर्मियों को 7 साल जेल सजा सुनाई है।

तीन जगहों पर बताई थी मुठभेड़

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 1991 में 12-13 जुलाई की रात को पीलीभीत जिले में तीन अलग-अलग जगहों (निओरिया, बिलसंडा और पूरनपुर) में कथित तौर पर आतंकवादियों और पीलीभीत पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस का दावा था कि उन्होंने इस मुठभेड़ में दस कथित आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके बाद पीलीभीत के थाना निओरिया, बिलसंडा और पूरनपुर में कुल मिलाकर 13 मुकदमे दर्ज कराए गए।

ट्रायल कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सभी पहलुओं को देखने के बाद विश्वास किया जाता है कि पुलिसकर्मियों ने तीर्थयात्रियों की बस से अपहरण किए जाने के बाद दस सिख युवकों को एक फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया था।

हाईकोर्ट ने कही ये बात

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा सकता था और उन पर मुकदमा चलाया जा सकता था। पुलिस अधिकारियों का यह कर्तव्य नहीं है कि वे आरोपी को केवल इसलिए मार दें क्योंकि वह एक खूंखार अपराधी है। साथ ही कोर्ट ने यह बात भी कही कि ये मामला 304 आईपीसी यानी गैर इरादतन हत्या के तहत आता है।

इस मामले में शामिल आरोपियों ने वर्ष 2016 के आदेश को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी थी। इस पर आज उच्च न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 7 वर्ष की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Aaj Ka Mausam: देश के 10 राज्यों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के 10 राज्यों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

 Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के आज भी हिमपात के साथ-साथ बरसा के आसार है। इसका असर उत्तर भारत में साफ तौर दिख रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लगतार ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में असर आज भी बारिश की संभावना है।

वहीं दक्षिण राज्यों में हो रही बारिश के बीच पहाड़ियों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में कमी देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान का पारा तेजी से नीचे लुढ़कता जा रहा है। आलम यह है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही देश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने लगी है। इससे लोगों की मुश्किलें लगतार बढ़ती दिख रही है।

दरअसल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कई दिनों लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) की मानें तो अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों से आगे बढ़ने की संभावना के बीच अगले तीन-चार दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

वहीं पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों पर साफ देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों तेजी से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में ठंड का असर धीरे-धीरे दिखने लगा। हालांकि, अभी भी ठंड उतनी नहीं है जितनी दिसंबर के महीने में आमतौर पर होती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्लीवालों को अभी कड़कड़ाती ठंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

इस बीच मैदानी इलाकों में सुबह-शाम को धुंध पड़ने और पहाड़ों में प्रातः काल पाला पड़ने की संभावना है। कई जगहों पर तो अभी से कोहरे की मार भी पड़ने लगी है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर हल्कि से भारी बारिश की संभावना है। मध्यम हवाओं के कारण दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रहेगा।

New Software : Google की छुट्टी, अब ये सॉफ्टवेयर देगा आपके हर सवालों के जवाब

New Software : Google की छुट्टी, अब ये सॉफ्टवेयर देगा आपके हर सवालों के जवाब

 आप गूगल सर्च पर कुछ ना कुछ हमेशा सर्च करते ही रहते हैं. ये आपको जरूरी जानकारियां( information) पहुंचाने का काम करता है और आपको इसमें कुछ सेकेण्ड( second) का ही समय लगता है। हालांकि लोगों ने अब इसे पुरानी तकनीक कहना शुरू कर दिया है।

ChatGPT का मतलब जेनरेटिव प्री ट्रेन सॉफ्टवेयर जो कि AI सोफ्टवेयर है और लोगों के सवालों के जवाब देता है. आपको लग रहा होगा इसमें नया क्या है तो बता दें कि ये सॉफ्टवेयर( software) किसी इंसान की तरह सोच-समझकर आपके सवालों के जवाब देता है और आपको ऐसा लगेगा ही नहीं कि आपको एक मशीनी जवाब मिल रहा है. ये जवाब ठीक वैसा ही होगा जैसा कोई इंसान देता है।

सॉफ्टवेयर कुछ नौकरियों के लिए खतरा साबित

आपको बता दें कि ये सॉफ्टवेयर कुछ नौकरियों के लिए खतरा साबित हो सकता है. दरअसल ये सॉफ्टवेयर( software) इंसान की भाषा समझता है और इंसान की तरह जवाब देता है.

VIDEO : अधेड़ व्यक्ति के ऊपर चढ़ी बस, जिंदा बचा, फिर जो किया, देखें वीडियो

VIDEO : अधेड़ व्यक्ति के ऊपर चढ़ी बस, जिंदा बचा, फिर जो किया, देखें वीडियो

 मुंबई। पवई में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति को एक बस ने टक्कर मार दी। भयभीत राहगीर देखते रहे और बस उस शख्स के ऊपर से गुजर कर आगे चली गई। यह घटना मंगलवार दोपहर 2.40 बजे की है। फैशनेबल पवई क्षेत्र में लेकसाइड कॉम्प्लेक्स के पास एवरेस्ट हाइट्स बिल्डिंग के ठीक बाहर हुआ यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। एक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीट किया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

45 सेकंड के इस आश्चर्यजनक वीडियो में संकरी और भीड़-भाड़ वाली सड़क पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते वाहनों और कई पैदल चलने वालों को सावधानी से सड़क पार करते देखा जा रहा है। अचानक, सफेद कुर्ता-पायजामा में एक आदमी सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, तभी छात्रों से भरी बस उसे टक्कर मार देती है। वह लड़खड़ाता है और गिर जाता है उसके बाद बस उसके ऊपर से गुजर जाती है।

देखें वीडियो 

इस हादसे को देखकर वहां मौजूद लोग डर जाते हैं और बस ड्राइवर को चिल्लाते हुए रोकते हैं। ड्राइवर बस को रोक देता है। थोड़ी ही देर बार जिस व्यक्ति के ऊपर से बस गुजरी थी वह उठ खड़ा होता है और चिल्लाते हुए ड्राइवर के पास जाता है।

स्थानीय प्रदीप एस मेनन ने कहा कि पवई-चांदीवली क्षेत्रों में यातायात का हाल बुरा है। मुंबई यातायात पुलिस और BMC को ऐसी घटनाओं से बचने के लिए तत्काल ध्यान देना चाहिए, हमेशा चमत्कार नहीं हो सकता।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे बीजेपी वार्ड 157, स्थानीय बीजेपी सांसद पूनम महाजन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, स्थानीय लोगों, नागरिक संघों और पवई क्षेत्र के अन्य लोगों को टैग किया गया है और वायरल किया जा रहा है।

दरिंदगी की हदें पार…, हैवान ने 70 साल की वृद्धा से की घिनौनी हरकत, पुलिस कर रही तलाश

दरिंदगी की हदें पार…, हैवान ने 70 साल की वृद्धा से की घिनौनी हरकत, पुलिस कर रही तलाश

 मध्यप्रदेश। नर्मदापुरम में शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में 55 साल के अधेड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद लगातार ब्लडिंग होने से बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में भर्ती कराया गया है। इसके बाद ही रेप की घटना उजागर हुई। सूचना पर सोहागपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता दोनों आदिवासी समाज के हैं। घटना 13 दिसंबर शाम की है। घर में बुजुर्ग महिला अकेली थी। उसके नाती-पाते काम पर गए थे। आरोपी अमरसिंह मौका पाकर उनके घर में घुसा और बुजुर्ग से जबरदस्ती की। इसके बाद रेप कर आरोपी भाग गया।

बुधवार दोपहर तक लगातार बुजुर्ग को ब्लडिंग होने से परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने कारण पूछा, तब उन्होंने रेप होने की बात कही। सूचना पर सोहागपुर थाने से एसआई उदेनिया अस्पताल पहुंचीं। पीड़िता के बयान लिए गए। एसडीओपी मदनमोहन समर ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रहे है।

भगोड़े नीरव मोदी को लौटना होगा भारत, प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटेन में आखिरी अपील खारिज

भगोड़े नीरव मोदी को लौटना होगा भारत, प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटेन में आखिरी अपील खारिज

 ब्रिटेन की लंदन हाईकोर्ट ने हीरा व्यापारी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के आवेदन को गुरुवार को खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय ने नीरव मोदी के धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करने के लिए भारत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने के आवेदन को खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय ने नौ नवंबर को उसके भारत प्रत्यर्पण को हरी झंडी दे दी थी।

पिछले हफ्ते ही भारतीय प्राधिकारियों ने ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली उसकी याचिका पर जवाब दिया था। ब्रिटेन की अदालतों में भारत सरकार की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रही क्राउन प्रासीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने 51 वर्षीय नीरव मोदी की अपील के खिलाफ अदालत में अपना जवाब दाखिल किया था। नीरव मोदी 2018 में पंजाब नेशनल बैंक में करीब 11 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोपी है। नीरव मोदी भारत छोड़कर भाग गया है। अभी वह लंदन में है।
ऐसा माना जा रहा है कि भारत प्रत्‍यर्पण का रास्‍ता साफ है, लेकिन इसमें कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। बीते सप्‍ताह हाई कोर्ट ने नीरव के वकीलों को फटकार लगाई थी और कहा था कि नीरव में सुसाइड की प्रवृत्तियां दिखना, प्रत्‍यर्पण से बचने का आधार नहीं बन सकता है।

Shraddha murder case : श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा खुलासा : जंगलों से मिली श्रद्धा के हड्डियों से पिता का DNA सैंपल हुआ मैच

Shraddha murder case : श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा खुलासा : जंगलों से मिली श्रद्धा के हड्डियों से पिता का DNA सैंपल हुआ मैच

 नई दिल्ली: Shraddha murder case : श्रद्धा मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस केस में पुलिस को श्रद्धा की हत्या के मामले में कुछ अहम् सबूत मिले हैं। महरौली के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा के पिता के DNA से सैंपल मैच हुआ है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि वो हड्डियां श्रद्धा की ही थीं।

Shraddha murder case : DNA सैंपल से हुआ खुलासा

मई में श्रद्धा के प्रेमी आफताब पूनावाला को उसके हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने महरौली के जंगलों से कुछ हड्डियां मिली। एक मानव जबड़ा भी बरामद था। पुलिस ने इसे DNA सैंपल के लिए लैब भेजा जिसका मिलान श्रद्धा के पिता के DNA से हुआ है।

Shraddha murder case :  18 मई को हुई थी श्रद्धा की हत्या

अभीतक मिले सबूतों की लिस्ट में पुलिस के पास उसके “कबूलनामे” के अलावा कथित रूप से आफताब द्वारा हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए कुछ चाकू हैं। आरोपी आफताब पर 18 मई को श्रद्धा की हत्या का आरोप है। महाराष्ट्र के वसई की रहने वाली वालकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने इस साल मई में दिल्ली में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे, और शव के टुकड़ों को दिल्ली शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगाने से पहले तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर फ्रिज में रखा था।

Shraddha murder case :  मोबाइल की लोकेशन से आफताब तक पहुंची पुलिस

श्रद्धा की हत्या के बाद आरोपी आफताब उसी फ्लैट में रहता था। पुलिस और लोगों को चकमा देने के लिए आफताब श्रद्धा का सोशल मीडिया अकाउंट्स भी चलता रहा। लेकिन पुलिस ने श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन और बैंक अकाउंट डिटेल के सहारे आफताब तक पहुंच गई। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया है।

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो का आज 99वां दिन, गोल्या से शुरू हुई आज की पदयात्रा, साथ में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल…

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो का आज 99वां दिन, गोल्या से शुरू हुई आज की पदयात्रा, साथ में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल…

 राजस्थान। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गोल्या से की। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पिछले कई दिनों से राजस्थान के अलग-अलग जिलों से निकल रही है. बुधवार को ये यात्रा दौसा पहुंच गई जहां पर राहुल गांधी ने एक बार फिर RSS और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. अब उनके निशाने पर बीजेपी तो रही ही, लेकिन साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा भी आ गए. एक नुकड़ सभा के दौरान डोटसरा ने राहुल की तुलना महात्मा गांधी से कर दी थी, इसी बात से कांग्रेस नेता नाराज हो गए.

गोविंदसिंह डोटासरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस तरह से अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने संघर्ष किया था, अब राहुल गांधी भी उसी तर्ज पर संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ रास नहीं आई. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में दो टूक कह दिया कि कोई भी उनकी तुलना महात्मा गांधी से नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि महात्मा गाधी एक महान शख्सियत थे, उन्होंने तो अपनी पूरी जिंदगी देश को आजाद करवाने के लिए निकाल दी, उन्होने 10-12 साल जेल में भी काटे. ऐसे में उनसे मेरी तुलना बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए. अब राहुल गांधी सिर्फ यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने अपने बयान में आगे ये भी कह दिया कि कांग्रेस नेताओं को हर मीटिंग में इस बात का जिक्र नहीं करना चाहिए कि राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने क्या काम किया, जो किया अच्छा किया. लेकिन हमे जनता को ये बताना चाहिए हम उनके लिए क्या करने वाले हैं.

लाभार्थियों के ​लिए काम की खबर, इस योजना की बढ़ाई गई तारीख, जानें अब कब तक मिलेगा मुफ्त अनाज

लाभार्थियों के ​लिए काम की खबर, इस योजना की बढ़ाई गई तारीख, जानें अब कब तक मिलेगा मुफ्त अनाज

 नई दिल्ली। Ration Card Latest News : देश में करोड़ो लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। सरकार समय-समय पर राशन कार्ड पर अपडेट करती रहती है। वहीं इससे संबंधित कई योजनाएं भी चलाती है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत लाभार्थी हैं तो यह खबर आपके काम की है। मोदी कैब‍िनेट की 28 स‍ितंबर को हुई बैठक में गरीबों के ल‍िए चलाई जाने वाली अन्‍न योजना को तीन महीने के ल‍िए बढ़ाने का फैसला क‍िया गया था। इस फैसले के अनुसार योजना को 31 द‍िसंबर 2022 तक के ल‍िए बढ़ाया गया था। एक बार फ‍िर से योजना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है।

जानकारी अनुसार ऐसा खबर सामने आ रही है कि सरकार की तरफ से फ्री राशन योजना को अगले तीन महीने के ल‍िए बढ़ाने पर व‍िचार चल रहा है। इस पर कैब‍िनेट की अगली कैब‍िनेट में ऐलान हो सकता है। फ‍िलहाल 10 से 15 द‍िसंबर तक मौजूदा महीने के राशन का व‍ितरण क‍िया जाएगा। इस महीने का राशन कोटेदारों के यहां पहुंचना शुरू हो गया है। पीएम गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना को अप्रैल 2020 में शुरू क‍िया गया था।

राशन कार्ड लाभार्थियों को अनाज मुफ्त –

पीएम गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना में नेशनल फूड स‍िक्‍योर‍िटी एक्‍ट के तहत देश के 80 करोड़ लाभार्थ‍ियों को 5 क‍िलो अनाज मुफ्त द‍िया जाता है। सरकार की तरफ से फ्री राशन स्‍कीम को लॉकडाउन के दौरान शुरू क‍िया गया था। अप्रैल 2020 शुरू हुई इस योजना मार्च 2022 में छह महीने के ल‍िए बढ़ाकर स‍ितंबर तक के ल‍िए कर द‍िया गया था। बाद में इसे तीन महीने तक के ल‍िए बढ़ाकर द‍िसंबर 2022 तक कर द‍िया गया। अब इसे एक बार फ‍िर तीन महीने के ल‍िए बढ़ाने पर व‍िचार क‍िया जा रहा है।

कब तक चलेगी यह अन्‍न योजना

ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार इस योजना को 2024 तक जारी रखेगी। सरकार की तरफ से एक बार फ‍िर से योजना को बढ़ाने पर व‍िचार क‍िया जाता है तो इससे 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा। योजना पर सरकार की तरफ से अब तक 3.50 लाख करोड़ से भी ज्‍यादा खर्च क‍िया जा चुका है। आपको बता दें पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना दुनिया की सबसे बड़ी अन्‍न योजना है।

भाजपा नेता के कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, तीन की मौत

भाजपा नेता के कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, तीन की मौत

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

कहा जा रहा है कि सामूहिक सभा के लिए उचित अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता, भाजपा के शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उनके जाने के बाद भगदड़ मची। रिपोर्ट में कहा गया है कि अफरा-तफरी मची, क्योंकि लोग उस मंच के करीब पहुंचने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे, जहां आयोजक, एक धार्मिक संगठन कंबल बांट रहे थे। इसमें पांच लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया

गुरूवार को झाड़ू का ये उपाय बना देगा आपका बिगड़ा काम, मां लक्ष्मी भी होगी प्रसन्न, हर काम में मिलेगी सफलता…

गुरूवार को झाड़ू का ये उपाय बना देगा आपका बिगड़ा काम, मां लक्ष्मी भी होगी प्रसन्न, हर काम में मिलेगी सफलता…

 Broom Remedies in Thursday : अधिकतर देखा जाता है कि सुबह के समय सबसे पहले घरों में झाड़ू लगाई जाती है, जिस झाड़ू का इस्तेमाल हम घर की सफाई में करते हैं उसी को दिवाली पर लक्ष्मी जी की पूजा में भी रखा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार झाड़ू को शुभ माना जाता है. ऐसे में लोग झाड़ू को न सिर्फ साफ-सफाई बल्कि कई तरह के उपायों में भी इस्तेमाल करते हैं.

झाड़ू से घर की नकारात्मक ऊर्जा को किया जा सकता है दूर
वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार झाड़ू से घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है. इसके साथ ही झाड़ू के उपाय से आप दुर्भाग्य को भी दूर कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये काम
जैसे अगर आप घर में नई झाड़ू लाने का सोच रहे हैं तो हमेशा बृहस्पतिवार को ही खरीदें और इसी से घर की साफ-सफाई करें. हर दिन घर की सफाई करने के बाद इसे ऐसी जगह रख दें यहां किसी की नजर न पड़े. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. मान्यता है कि गुरुवार को मंदिर में नई झाड़ू दान करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है.

गुरुवार को यह काम करने से घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के गुरुवार को किसी मंदिर में नई झाड़ू दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खुलते हैं. इसके अलावा आप सोने की एक छोटी सी झाड़ू बनवाकर गुरुवार को उसे घर के मंदिर में रख दें और कुछ समय बाद घर की तिजोरी में रख दें. इससे हमेशा आपके घर मे मां लक्ष्मी का वास रहेगा.

इस समय नहीं लगानी चाहिए घर में झाड़ू
इसके अलावा ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर घर का मुखिया या फिर कोई मेहमान आपके घर से जाता है तो उसके जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. ऐसा करने से आपके घर से लक्ष्मी जी घर से चली जाती हैं. इसके साथ ही बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं.