नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Nepal new PM : नेपाल में बनेगी नई सरकार! नए प्रधानमंत्री होंगे प्रचंड, ढाई साल के लिए संभालेंगे पद

Nepal new PM : नेपाल में बनेगी नई सरकार! नए प्रधानमंत्री होंगे प्रचंड, ढाई साल के लिए संभालेंगे पद

 पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड नेपाल( nepal) के अगले प्रधानमंत्री होंगे। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने रविवार शाम यानी 25 दिसंबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

बता दे पहली बार वे 2008 से 2009 और दूसरी बार 2016 से 2017 में प्रधानमंत्री ( prime minister) थे। समझौते के तहत शुरुआती ढाई साल तक प्रचंड PM रहेंगे। इसके बाद CPN-UML सत्ता संभालेगी।

ढाई साल सत्ता में रहने के बाद सीपीएन कोई बहाना बनाकर समर्थन वापस न ले

नेपाली कांग्रेस सीपीएन का रिकॉर्ड( record) देखते हुए उस पर भरोसा करने को तैयार नहीं थी। लिहाजा, आशंका ये थी कि कहीं ढाई साल सत्ता में रहने के बाद सीपीएन कोई बहाना बनाकर समर्थन वापस न ले ले। यहीं आकर पेंच फंसा।

Aaj Ka Mausam: अगले 24 घटें इन राज्यों पर भारी, होगी आफत की बारिश, जानें मौसम का ताजा मिजाज

Aaj Ka Mausam: अगले 24 घटें इन राज्यों पर भारी, होगी आफत की बारिश, जानें मौसम का ताजा मिजाज

 Aaj Ka Mausam: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर भी अब अपने ढलान पर है और क्रिसमस के बाद नया साल 2023 दस्तक देने को तैयार है। अपने मिजाज के मुताबिक क्रिसमस के बाद देश के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। पूरे उत्तर भारत में मौसम बिलकुल सर्द हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का भीषण प्रकोप है। हालांकि कई जगहों पर दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर शीतलहर का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच आज उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना हैं। जबकि दक्षिण भारत के कई जगहों पर आज भी बारिश के जारी रहने के आसार हैं।

दरअसल पिछले कई दिनों से हिमालयी इलाकों में हिमपात के साथ-साथ बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। हिमालयी इलाकों में पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में चला गया है। पानी तक जम चुका है। जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ा दी है। कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जैसी हालात है। ठं़ का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है।इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा है।

इतना ही नहीं ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धुंध और कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जाती है जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत कई जगहों पर कोल्ड डे स्थिति हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब के कुछ हिस्सों और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा संभव है। जबकि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, कर्नाटक, केरल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और पश्चिमी हिमालय में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

PAN holders: यदि आप मार्च 2023 से पहले यह काम नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड बंद हो जाएगा

PAN holders: यदि आप मार्च 2023 से पहले यह काम नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड बंद हो जाएगा

 Big ALERT for PAN holders: आयकर विभाग ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की कि अगले साल मार्च के अंत तक जिन स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से नहीं जोड़ा गया है, उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा। विभाग ने एक पब्लिक एडवाइजरी में कहा, ‘जो अनिवार्य है, आवश्यक है। देर न करें, आज ही लिंक कर लें!’

कहा गया, ‘आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, सभी पैन धारकों के लिए यह अनिवार्य है, जो छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं, 31.3.2023 से पहले अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। 1.04.2023 से, बिना लिंक किया हुआ पैन निष्क्रिय हो जाएगा।’

छूट किन्हें हैं?

मई 2017 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, ‘छूट श्रेणी’ असम, जम्मू और कश्मीर और मेघालय राज्यों में रहने वाले व्यक्ति हैं; आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार एक अनिवासी; पिछले वर्ष के दौरान किसी भी समय 80 वर्ष या उससे अधिक की आयु और भारत का नागरिक नहीं होने वाला व्यक्ति।’

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा 30 मार्च को जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि एक बार पैन निष्क्रिय हो जाने के बाद, एक व्यक्ति आई-टी अधिनियम के तहत सभी परिणामों के लिए उत्तरदायी होगा और उसे कई तरह के प्रभावों का सामना करना पड़ेगा।

भारत में फिर मंडरा रहा कोरोना महामारी का खतरा! तीन दर्जन जिलों में कोरोना संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, जानें आपके राज्य का हाल

भारत में फिर मंडरा रहा कोरोना महामारी का खतरा! तीन दर्जन जिलों में कोरोना संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, जानें आपके राज्य का हाल

 नई दिल्ली। चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना की से मचे हाहाकर के बीच अब भारत में भी इस महामारी का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। देश में कोरोना की औसत राष्ट्रीय दर अभी 0.21 फीदी पर है।

लेकिन देश के तीन दर्जन जिले ऐसे भी हैं, जहां यह एक फीसदी से अधिक है। वहीं, आठ जिलों में यह आंकड़ा पांच फीसदी से भी ज्यादा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पोर्टल पर 16-22 दिसंबर की अवधि में जो आंकड़े दर्ज किए गए हैं, उसमें कोरोना को लेकर मिले आकड़े चिंता पैदा कर रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार 684 जिलों में से आठ जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है। इनमें अरुणाचल प्रदेश का लोहित (5.88), मेघालय का री भोई (9.09), राजस्थान का करौली (5.71) और गंगानगर (5.66), तमिलनाडु का डिंडिगुल (9.80) तथा उत्तराखंड का नैनीताल (5.66) शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संक्रमण दर 14.29 फीसदी और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 11.11 फीसदी दर्ज की गई।

इन जिलों की हालत भी चिंताजनक

इन आकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी में संक्रमण दर 2.67 फीसदी, दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में 1.13 फीसदी और दक्षिण गोवा में 1.10 फीसदी है। वहीं केरल के आठ जिलों में संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक है। इसमें पथानामथिट्टा (2.30), कोट्टयम (2.16), कोलम (1.97), एर्नाकुलम (1.85), इडुकी (1.31), कन्नौर (1.29), तिरुवनंतपुरम (1.15) और कोझिकोड (1.04) शामिल हैं।

राजस्थान के आठ जिलों में संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक रही है। इसमें करौली (5.71), गंगानगर (5.66), नागौर (4.88), जयपुर (3.37), भारतपुर (1.85) चूरू (1.72), झुंझनू (1.59) और आमेर शामिल हैं। कर्नाटक के बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 1.98 फीसदी है।

इन राज्यों में संक्रमण की दर सबसे ज्यादा

वहीं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 4.04 फीसदी, मंडी में 1.89 फीसदी और शिमला में कोरोना की संक्रमण दर 1.50 फीसदी दर्ज की गई है। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में 3.30 फीसदी, डोडा में 1.64 प्रतिशत और अनंतनाग में यह 2.33 फीसदी है। महाराष्ट्र के अकोला में 1.63 और पुणे में 1.15 फीसदी, पंजाब के श्री मुख्तर साहिब में 1.15 फीसदी और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में संक्रमण दर 2.48 फीसदी दर्ज की गई।

24 घंटे में मिले कोविड-19 के 227 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आए हैं। इनके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 हो गई है।

crime News : रायपुर के गोलबाजार जाने से पहले हो जाये सावधान, पढ़े यह खबर

crime News : रायपुर के गोलबाजार जाने से पहले हो जाये सावधान, पढ़े यह खबर

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोलबाजार में चोर गैंग सक्रिय है. गोलबाजार में आए दिन चेन या झुमका चोरी की शिकायतें सामने आ रही है, लेकिन पुलिस खामोश है. यही कारण है कि शातिर चोरों के हौसले बुलंद हैं. गोलबाजार थाना में शनिवार को चोरी के दो मामले सामने आए हैं. दोनों ही मामलों में महिलाओं के पर्स में रखे सोने चादी के जेवर पार कर दिए गए हैं. गोलबाजार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस बाहरी गैंग की आशंका जता रही है।

एक ही दिन में दो मामले: 

राजधानी रायपुर के गोलबाजार में न केवल रायपुर बल्कि अन्य प्रदेश के लोग भी पहुंचते हैं. शहर का सबसे बड़ा मार्केट होने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गोलबाजार में नहीं है. देवेंद्र नगर की रहने वाली कल्याणी ठाकुर अपनी बेटी दीप्ति के साथ शनिवार को सोने के हार को मरम्मत कराने गोलबाजार पहुंची थी. उसी दौरान थाने के सामने चीनी मिट्टी का कप लेने रुके और ठेले वाले से कप लेकर भंसाली ज्वेलर्स पहुंची. वहां पर्स का चैन खोलकर देखा तो 4 तोला सोने का हार जिसकी कीमत करीब 98 हजार रुपये नहीं था. कोई शातिर चोर पर्स से सोने का हार चुरा ले गया।

उसी दिन एक और घटना हुई है. भटगांव निवासी लक्ष्मी गोस्वामी अपनी मां और दो बहनों के साथ चांदी का आभूषण खरीदने गोलबाजार पहुंची थी. पंजाब ज्वेलर्स से कमरबंध करीबन 15-20 तोला खरीद कर हेंड बेग में रखा और फैंसी स्टोर जा रही थी. उसी समय उसका कमरबंध चोरी हो गया. उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

Raipur crime News : रायपुर के गोलबाजार जाने से पहले हो जाये सावधान, पढ़े यह खबर 

पहले भी हुई थी चोरी 

गोलबाजार में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं. मठपुरैना के राजेश कुमार ने भी थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है. उन्होंने बताया कि तिजा के समय उसकी मां और दो बहने गोलबाजार गई थी. इस दौरान पर्स में रखा एक जोड़ी सोने का झुमका चोरी हो गया. जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है. इसकी लिखित शिकायत थाने में की थी, लेकिन अब एक एफआईआर नहीं हुआ है. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस उसी समय मामले पर कार्रवाई करती तो इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होती।

बाहरी गैंग की सम्भावना 

इधर सोने चांदी के जेवर चोरी होने के मामले को लेकर गोलबाजार थाना प्रभारी सुदर्शन सिंह ध्रुव कहते हैं “शिकायत हुई है. हमने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं. बुर्के पहनी महिलाएं दिख रही है. संभवतः बाहरी गैंग हो सकता है. त्यौहारी सीजन में बाहरी गैंग बाजार में सक्रिय हो जाते हैं. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश करेगी.”

 Crime News : नौकरी से निकाले जानें पर फैक्ट्री मालिक सहित 3 की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Crime News : नौकरी से निकाले जानें पर फैक्ट्री मालिक सहित 3 की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

 गुजरात : Crime News: सूरत के अमरोली इलाके में 3 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां नौकरी से निकाले जाने से नाराज दो कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मालिक सहित उसके पिता और मामा की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में शामिल नाबालिग और एक अन्य आरोपी को धरदबोचा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अंजनी इंडस्ट्रियल एरिया में वेदांत टैक्सो नाम की कढ़ाई की फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों कर्मचारियों को कुछ दिन पहले फैक्ट्री मालिक ने काम से हटा दिया था। रविवार को कर्मचारियों और फैक्ट्री के मालिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने फैक्ट्री के मालिक कल्पेश ढोलकिया पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे कल्पेश के पिता धनजीभाई और मामा घनश्यामभाई पर भी घातक हमला कर तीनों को मार डाला। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है

सुबह 10 बजे की है घटना

DCP हर्षद मेहता ने बताया कि घटना आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अमरोली स्थित वेदांता टैक्स में हुई। कुछ दिन पहले कारीगरों ने कढ़ाई फैक्ट्री में काम करना शुरू किया था। पुलिस जांच में पता चला कि नाइटशिफ्ट में काम नहीं करने के कारण दोनों आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसलिए दोनों आरोपियों ने फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की हत्या की है।

राजधानी में भीषण सड़क हादसा; नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौके पर मौत

राजधानी में भीषण सड़क हादसा; नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौके पर मौत

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां एक तेज रफ्तार कार नाले में गिर गई. जिससे कार सवार 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, पूरी घटना राजधानी के आई आई एम के पास शेरपुर के नरहरपुर इलाके की है. जहां सरकारी नंबर की कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. जिसमें उपभोक्ता फोरम के सेवानिवृत्त जज के ड्राइवर के बेटे समेत पांच लोग सवार थे. जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त जज के ड्राइवर अमरनाथ यादव का बेटा संदीप अपने दोस्त निखिल शुक्ला अंकित श्रीवास्तव सत्यम पांडे के साथ शनिवार देर रात कार से कहीं जा रहा था. इसी दौरान कार नरहरपुर के पास IIM रोड के पास पहुंची ही थी कि तभी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी.

पुलिस को घटना की जानकारी सुबह 7:00 बजे लगी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर आसपास लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.

 
सास ने दिया बहू को हुक्म, बोली- सुबह चौखट पर झाड़ू लगा देना, फिर दुल्हन ने कर दिया कुछ ऐसा

सास ने दिया बहू को हुक्म, बोली- सुबह चौखट पर झाड़ू लगा देना, फिर दुल्हन ने कर दिया कुछ ऐसा

 नई दिल्ली। सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर के कई देशों से दूल्हे-दुल्हन की वायरल खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक ऐसी दुल्हन वायरल हुई जो अपनी सास की तारीफ करते ही नहीं थक रही है। जबकि उसकी शादी को मात्र दो दिन हुए हैं। शादी के तीसरे दिन ही उसे सास की तरफ से ऐसा सरप्राइज मिल गया कि वह चौंक गई।

दरअसल, यह घटना चीन के एक प्रांत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही एक महिला की शादी हुई और वह अपने ससुराल पहुंची। पहले दिन तो उसने कोई काम नहीं किया इसके बाद अगले दिन उसकी सास उसके कमरे में आई और उससे कहा कि कल सुबह तुमको कमरे की चौखट पर एक झाड़ू मिलेगी. उसी झाड़ू से तुमको पूरे घर की सफाई करनी है।

यह सुनकर पहले तो दुल्हन को अजीब लगा। इसके बाद उसने सोचा कोई बात नहीं कल देखा जाएगा। अगले दिन उसने घर देखा तो घर कोई बहुत ज्यादा गंदा भी नहीं था। लेकिन फिर भी वह उस जगह पर गई जहां झाड़ू रखा हुआ था। जैसे ही उसने झाड़ू उठाया, उसके नीचे नोटों की इतनी गड्डियां पड़ी हुई थी कि वह हैरान रह गई।

इतना ही नहीं इसके साथ और भी कई गिफ्ट वहां रखे गए थे। वह पहले तो कंफ्यूज हो गई लेकिन इसके बाद इतना खुश हो गई कि अपनी सास को गले लगा लिया। बाद में पता चला कि यह एक स्थानीय रिवाज था। जिसमें शादी के तीसरे दिन सुबह सुबह हर बहू को यह सरप्राइज दिया जाता और ऐसे ही सरप्राइज किया जाता है। सोशल मीडिया पर दुल्हन ने इस बारे में बताते हुए सास की सराहना की है।

Ducati New Bike : नए साल में लॉन्च होगी नई डुकाटी, स्पोर्ट्स बाइक लवर को खूब आएगा पसंद, जाने खासियत

Ducati New Bike : नए साल में लॉन्च होगी नई डुकाटी, स्पोर्ट्स बाइक लवर को खूब आएगा पसंद, जाने खासियत

 नई दिल्ली। Ducati New Bike अगर आप नई स्पोर्ट्स बाइक का इंताजार कर रहे है तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं। दरअसल टू-व्हीलर निर्माता कंपनी डुकाटी नए साल में डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 S को लॉन्च करने जा रही हैं। कंपनी ने हाल ही में अपनी ऑफ रोड बाइक Ducati DesertX की भारत में लॉन्चिंग भी की थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

इसका मूल्य 17.91 लाख रुपये हैं। इस एडवेंचर बाइक में 937cc का एल-ट्विन इंजन के साथ साथ LED DRL के साथ ट्विन LED हेडलाइट्स, 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले, मल्टीपल राइडिंग मोड्स भी भी प्रदान किए जा रहे है। ये बाइक स्टार व्हाइट सिल्क रंग में मौजूद है। वहीं अब पता चला है कि कंपनी अपनी मोटरसाइकिलों के दाम बढ़ाने वाले है। कंपनी ने इस बात का एलान भी कर दिया है, लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि कंपनी अपने वाहनों की कीमत में कितनी बढ़ोत्तरी भी करने वाली है।

डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 S : इस बाइक को भी हाल ही में लॉन्च भी किया जाने वाला है. ये भी लग्जरी और प्रीमियम बाइक है. इंडिया में इस मोटरसाइकिल का मूल्य 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस बाइक के पावर के बारें में बात की जाए तो, इसमें 1,158cc CC का पावरफुल इंजन मिलता है. जो 10,750rpm पर 167.6bhp की अधिकतम पावर और 8,750rpm पर 121Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस कर रहा है।

 

इस वजह से बढ़ाई जा रही कीमते

डुकाटी ने इसकी वजह कच्चे माल और उत्पादन लागत की कीमतों में हो रही वृद्धि को और भी बताया है। कंपनी के अनुसार वह बहुत समय से कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर रही थी। जिसकी वजह से कंपनी पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने लगा है। इसलिए अब कंपनी को कीमत बढ़ाने का निर्णय करना होगा। कंपनी की तरफ से जो बढ़ोत्तरी भी की जा चुकी है वो नई दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, कोच्चि, हैदराबाद और कोलकाता में मौजूद डीलरशिप के जरिये, कंपनी के सभी मॉडलों और वेरिएंट पर लागू की जाएगी।

क्या रात को आपको भी देती है कुत्तों के रोने की आवाज, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

क्या रात को आपको भी देती है कुत्तों के रोने की आवाज, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

 हिंदू शास्त्र( hindu shastra) में हर किसी चीज का शुभ और अशुभ अर्थ होता है. इन्हीं में से एक है कुत्तों का रोना।जी हां, हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यदि घर के आसपास कोई कुत्ता रोता है तो इसका मतलब होता है कि कुछ अशुभ होने वाला है।

मान्यता है कि यदि कुत्ता रात के समय अचानक से भौंकना शुरू कर देता है तो इसका मतलब यह है कि कोई अनहोनी होने वाली है।

आसपास पूर्वज या आत्मा दिखाई दे रहे है

यदि रात के समय कुत्ता रोता है तो इसका मतलब यह है कि उन्हें अपने आसपास पूर्वज या आत्मा दिखाई दे रहे है. उन्हें देखकर कुत्ते अचानक से रोना शुरू कर देते हैं. ऐसी मान्यता है कि कुत्ते की देखने और सोचने की शक्ति इंसानों के मुकाबले बहुत तेज होती है।

घर में कोई बड़ा संकट आने वाला है

घर में पालतू कुत्ता है और वो अचानक से रोना शुरू कर दे या उसकी आंखों से आंसू आने शुरू हो जाएं तो इसका मतलब यह है कि उस घर में कोई बड़ा संकट आने वाला है. ऐसे में सतर्क होने की जरूरत है।

अपने साथियों को करते हैं सूचित

कुत्ता जब जोर से रोता है तो वह अपनी आवाज से आसपास के एरिया में मौजूद अपने साथी कुत्तों को खुद की उपस्थिति और परेशानी के बारे में अवगत कराते हैं.

ऑनलाइन पेमेंट करने वालों पर पड़ेगा असर! नए साल से बदल जाएंगे नियम, इन बातों का रखना होगा ध्यान

ऑनलाइन पेमेंट करने वालों पर पड़ेगा असर! नए साल से बदल जाएंगे नियम, इन बातों का रखना होगा ध्यान

  नए साल से बैंक सर्विस से लेकर गूगल जैसे कई टेक फ्रेंडली सर्विस में नए नियम जुड़ने वाले हैं।1 जनवरी से देश में कई नियमों में भारी बदलाव होने वाला है।अगर आप इनके बारे में नहीं जानते हैं तो हो सकता है आपको नुकसान( loss) उठाना पड़े।कार्ड से पेमेंट करने वाले लोग इस बात का ध्यान रखें कि 1 जनवरी 2023 से गूगल कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी डीटेल पहले से सेव नहीं रखेगा।आपको मैन्युअली ऑनलाइन( online) पेमेंट करने के लिए कार्ड नंबर के साथ एक्सपायरी डेट याद रखनी होगी. यानि हर बार जब आप पेमेंट ( payment)करेंगे तो आपको ये डिटेल( detail) अलग से डालनी होंगी।

लैपटॉप में 1 जनवरी 2023 से लोग गूगल क्रोम ( google chrome)नहीं चला सकेंगे

विंडो 7 और 8.1 वाले लैपटॉप में गूगल क्रोम चला रहे हैं वे इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ऐसे में पुराने लैपटॉप में 1 जनवरी 2023 से लोग गूगल क्रोम( chrome) नहीं चला सकेंगे।

गेमिंग सर्विस स्टेडिया (Stadia) बंद

गेमिंग सर्विस स्टेडिया (Stadia) बंद कर रहा है. 18 जनवरी तक प्लेयर्स इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. गूगल ने जितना भी स्टेडिया स्टोर से हार्डवेयर और गेम और ऐड ऑन कंटेंट खरीदा है वो उसे वापस कर देगा।

Jio लेकर आया हैं धांसू प्लान, मात्र इतने रुपये में मिलेगा 336 दिनों तक Unlimited Calling, जानें डिटेल्स

Jio लेकर आया हैं धांसू प्लान, मात्र इतने रुपये में मिलेगा 336 दिनों तक Unlimited Calling, जानें डिटेल्स

 नई दिल्ली। अपर आप भी Jio के यूजर्स है तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं। दरअसल प्रीपेड कंपनी ने सालभर के लिए सस्ता वाला प्लान लांच किया हैं। जिसके लिए मात्र 1559 रुपये खर्च करने होंगे। जिसमें आपको Unlimited Calling की सुविधा मिलगी। प्लान की वैलिडिटी 336 दिन के लिए दी जाती है। इसे Jio Affordable Pack का नाम दिया गया है।

इसमें आपको 3600 SMS भी दिए जाते हैं। साथ ही ये प्लान 24GB Data भी ऑफर करता है जो पूरे साल के लिए वैलिड होता है। हालांकि ये डाटा खत्म होने के बाद भी नेट रुकेगा नहीं, लेकिन इसकी स्पीड बहुत ज्यादा कम हो जाएगी। वहीं Vodafone-Idea के Annual Plan की बात करें तो आपको यहां भी 1799 के Recharge पर Unlimited Calling की सुविधा दी जाती है।

इसमें 3600 SMS की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही इसमें आपको 24GB Data भी मिलता है जिसे आपको 365 दिन में खत्म करना होता है। अगर आप भी इस रिचार्ज को खरीदना चाहते हैं तो आपको पहले वोडाफोन का नंबर खरीदना होगा। वहीं Airtel 1799 Prepaid Plan भी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। Airtel के यूजर्स को इसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

यानी इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 साल के लिए मिलती है। इस प्लान में आपको पूरे साल के लिए Unlimited Calling मिलती हैं। साथ ही इसमें आपको 3600 SMS दिए जाते हैं। ये प्लान आपको 24GB Data भी देता है। इसमें Free Hello Tunes और Wynk Music का Subscription भी दिया जाता है।

ITR Deadline : काम की खबर, सरकार ने जारी की ITR की डेडलाइन, यहां जानिए पूरी डीटेल

ITR Deadline : काम की खबर, सरकार ने जारी की ITR की डेडलाइन, यहां जानिए पूरी डीटेल

 टैक्स भरने वालों के लिए जरूरी खबर है।  आपको बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी डेट (Last Date for ITR) भी 31 दिसंबर है।

आयकर नियम के अनुसार, अगर आपने आखरी तारीख तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (Tax Filing Return) नहीं किया है तो आप विल्बित आईटीआर यानी Belated ITR फाइल कर सकते हैं।इस साल इनकम टैक्स ( income tax) भरने की लास्ट डेट ( last date)31 जुलाई, 2022 थी और अगर कोई इस तारीख तक रिटर्न फाइल( file) नहीं कर पाया है।

क्या कहता है नियम ( rule) 

जानकारी के अनुसार, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 139(4) के तहत विलंबित आईटीआर ( ITR)फाइल कर सकते हैं. विलंबित आईटीआर फाइल करने की प्रकिया भी सेम है. लेकिन फिर भी अगर आप विलंबित आईटीआर फाइल( file) कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि रिटर्न में फॉर्म चुनने से लेकर पेनल्टी अमाउंट, ब्याज दर और बकाया टैक्स के बारे में विस्तृत जानकारी( information) देना होगा।

श्रीकृष्ण जन्मस्थली : मथुरा में शाही ईदगाह का होगा सर्वे, 20 जनवरी तक देनी होगी रिपोर्ट

श्रीकृष्ण जन्मस्थली : मथुरा में शाही ईदगाह का होगा सर्वे, 20 जनवरी तक देनी होगी रिपोर्ट

 मथुरा। श्रीकृष्ण जन्म भूमि विवाद पर सुनवाई करते हुए मथुरा कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। ज्ञानवापी परिसर की तरह शाही ईदगाह का सर्वे करने का आदेश दिया है। 2 जनवरी से सर्वे शुरू होगा। जिसकी रिपोर्ट 20 जनवरी को कोर्ट में पेश की जाएगी। कोर्ट ने यह फैसला हिंदू पक्ष की अपील पर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह में हिंदू प्रतिक स्वास्तिक का चिह्न, मंदिर होने के प्रतीक के साथ मस्जिद के नीचे भगवान का गर्भ गृह है। हिंदू पक्ष ने कहा की ईदगाह के नीचे हिंदू स्थापत्य कला के सबूत मौजूद हैं। ये वैज्ञानिक सर्वे के बाद सामने आ जाएंगे। याचिका पर सुनवाई के बाद विल जज सीनियर डिविजन तृतीय सोनिका वर्मा की अदालत ने सर्वे कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 20 जनवरी तक नक्शा समेत विवादित स्थल की सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने आदेश दिया है।सिविल कोर्ट ने साथ ही मामले से भी जुड़े सभी पक्षों को नोटिस हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया कि मुग़ल बादशाह औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनवाई थी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर मंदिर बनने तक का पूरा इतिहास अदालत के समक्ष पेश किया गया। हिंदू पक्ष के वकील ने साल 1968 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ बनाम शाही ईदगाह के बीच हुए समझौते को भी अवैध बताते हुए निरस्त किए जाने की मांग की है।जिसके बाद कोर्ट ने हिंदू सेना के दावे पर सुनवाई करते हुए मथुरा की कोर्ट ने ईदगाह का अमीन सर्वेक्षण करने का आदेश जारी किया।भी जारी कर दिए।

BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

 BIG NEWS : नए साल के आने में कुछ ​ही दिन बचे हुए है। चारों ओर क्रिसमस को लेकर तैयारियां चल रही हैं। वहीं कई प्रदेशों में ठंड का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। कई प्रदेशों की सरकार ने भी शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। अन्य राज्यों की तरह अब पंजाब सरकार ने भी शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। वही स्कूल खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे।

पंजाब सरकार के जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी स्कूलों में रविवार 25 दिसंबर 2022 से 1 जनवरी 2023 तक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके तहत पंजाब में सभी सरकारी, प्राइवेट, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में अवकाश रहेंगे। इस संबंध में सभी समूह जिला शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रिंसिपल समेत वेबसाइट के माध्यम से भी सूचना दी गई है

कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, रेलवे इंजीनियर समेत 4 की मौत

कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, रेलवे इंजीनियर समेत 4 की मौत

 मध्यप्रदेश बैतूल में नेशनल हाइवे 47 पर भीषण हादसे में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर सहित चार की मौत हो गई। हाइवे पर चलते ट्रक के पीछे से कार घुसने से यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हादसा बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एनएच 47 पर हुआ। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संजीव कांत भगत और ट्रैक मैन राजकुमार सिसोदिया कार में बैतूल से नागपुर जा रहे थे। उनके साथ दो महिलाएं भी थी। कार ओवरटेक करते समय भिलाई गांव के पास एक ट्रक के पीछे घुस गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर थी, उसे नागपुर रैफर किया गया था। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, भाजपा विधायक समेत बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी जख्मी

पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, भाजपा विधायक समेत बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी जख्मी

 महाराष्ट्र। सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी के विधायक जयकुमार गोरे की कार एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह घायल हो गए। घटना सुबह शनिवार सुबह की है। हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

कार में जयकुमार गोरे के अलावा उनके बॉडीगार्ड, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हो गये। घटना शनिवार सुबह की है। कहा जा रहा है कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई। हादसे में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए। गोरे को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

गोरे सतारा जिले में मान विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। जयकुमार गोरे के फेसबुक अकाउंट से जानकरी दी गई कि विधायक जयकुमार गोरे (भाऊ) की कार फलटन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का स्वास्थ्य अच्छा है। फिलहाल पुणे के रूबी हॉल में इलाज चल रहा है और सांसद रंजीत सिंह नाइक निंबालकर और उनका परिवार उनके साथ है।

तीन माह की गर्भवती लिव इन पार्टनर का कत्ल, सात माह बाद खुला राज

तीन माह की गर्भवती लिव इन पार्टनर का कत्ल, सात माह बाद खुला राज

 उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 7 माह पहले अपनी तीन माह की गर्भवती प्रेमिका को कुल्लू ले जाकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी और शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया था।

वसुंधरा के भोपुरा में गाड़ी सर्विस का गैराज चलाने वाले रमन ने अपनी लिव इन पार्टनर दिव्या (35) की कुल्लू ले जाकर कार में चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। दूसरी प्रेमिका के साथ रहने के लिए ही उसने शादी के 15 दिन बाद ही तीन माह की गर्भवती दिव्या की जान ली। दिव्या और उसकी दो साल की बेटी भी है।

पुलिस और दिव्या के परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने न केवल इंदिरापुरम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई बल्कि सात महीने तक उसे तलाश करने का नाटक भी करता रहा। पुलिस का कहना है कि उसके बदलते बयानों से दिव्या की मां बिट्टो को शक होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसकी साजिश से पर्दा उठ गया।

रमन एक साथ दो युवतियों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दिव्या के साथ वसुंधरा के सेक्टर पांच में किराए के फ्लैट में और दूसरी के साथ दूसरी जगह। दिव्या को जब पता चला कि उसने दूसरी के साथ शादी कर ली है, तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर उसने साजिश के तहत दिव्या से शिमला चलने के लिए कहा। वह दिव्या और दो साल की बेटी को लेकर कार से शिमला के लिए गया।

रमन शिमला से कुमारसेन थाना क्षेत्र के कुल्लू ले गया था। वहां हत्या कर अगले दिन ही घर लौट आया था और इंदिरापुरम थाने में दिव्या की गुमशुदगी की तहरीर दी। इंदिरापुरम पुलिस ने रमन की कार भी बरामद कर उसे सीज कर दिया। शनिवार को कुमारसेन थाना पुलिस इंदिरापुरम थाने पहुंचेगी और मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी को अपने कब्जे में लेगी।

पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, गुप्त तहखाना से निकली 26 लड़कियां, जिस्म के 4 सौदागर गिरफ्तार…

पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, गुप्त तहखाना से निकली 26 लड़कियां, जिस्म के 4 सौदागर गिरफ्तार…

 मुंबई।  पुलिस ने एक और सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ दिया है. पुल‍िस ने एक घर में विशेष रूप से बनाए गए तहखाने में रखी गई 26 महिलाओं को मुक्त कराया है. जहां से देह व्यापार गिरोह संचालित किया जा रहा था. मामल में 3 महिला समेत एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा (एसएसबी) ने भरोसेमंद सूचना के आधार पर मंगलवार को लेमिंगटन रोड इलाके स्थित एक इमारत में नकली ग्राहकों को भेजने के बाद छापा मारा. अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को पकड़ायें है. जो कथित रूप से गिरोह चलाने में लिप्त थे, लेकिन उनके दस साथी मौके से फरार हो गए.

उन्होंने कहा कि परिसर की गहन तलाशी के बाद, पुलिस को वहां एक विशेष रूप से बनाया गया तहखाना मिला, जहां 26 महिलाओं को रखा गया था. अधिकारी ने कहा कि छुड़ाए जाने के बाद अलग-अलग राज्यों की रहने वाली महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया. एसएसबी ने बाद में गिरफ्तार किए गए लोगों और बचाई गई महिलाओं को आगे की जांच के लिए डीबी मार्ग पुलिस थाने को सौंप दिया. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Accident Breaking : बड़ा हादसा, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

Accident Breaking : बड़ा हादसा, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

 सबरीमाला से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की शुक्रवार को थेनी जिले के कुमिली माउंटेन पास( mountain) पर एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।वाहन में सवार सभी यात्री थेनी-एंडिपेट्टी के रहने वाले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए केरल और तमिलनाडु( tamilnadu) के पुलिसकर्मियों ( police)को सेवा में लगाया गया. पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार 10 यात्रियों( passenger ) में से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. बाकी दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के मौसम के साथ अपने चरम समय पर

मौजूदा समय में, हजारों तीर्थयात्री प्रतिदिन केरल में भगवान सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। सबरीमाला मंदिर वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के मौसम के साथ अपने चरम समय पर है. पीक सीजन के दौरान हर साल सबरीमाला में 10 से 15 मिलियन दर्शन होते हैं।