BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : शहर के इस सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा से कर डाली न्यूड फोटो भेजने के डिमांड, फिर हुआ कुछ ऐसा की टीचर के उड़े होश

बड़ी खबर : शहर के इस सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा से कर डाली न्यूड फोटो भेजने के डिमांड, फिर हुआ कुछ ऐसा की टीचर के उड़े होश

अजमेर | राजस्थान के अजमेर में सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर ने छात्रा को मोबाइल पर न्यूड फोटो भेजने के लिए कहा। छात्रा ने जब इस मामले में विरोध जताया और अपने भाई से भी बताया। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ओर पीटीआई ने छात्रा ओर उनके भाई को टीसी काटने की धमकी दी। हालांकि मामला बढ़ने के बाद 13 टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह था मामला
पूरा मामला अजमेर जिले के चितिवास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। भूगोल विषय के लेक्चरर सागर सिंह ने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से नहाते समय का फोटो मोबाइल पर भेजने को कहा । छात्रा ने जब इस बात का विरोध किया तो टीचर सागर मीणा ने उसको परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्रा ने इस बात जी जानकारी अपने भाई को दी। भाई ने जब टीचर सागर सिंह की शिकायत प्रिंसिपल चांदमल खटीक व पीटीआई शैतान सिंह मीणा से की तो दोनों ने छात्रा की टीसी काटने की धमकी दी। इसके बाद भाई ने गांववालों से बात बताई। नाराज ग्रामीण स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे और स्कूल का ताला नहीं खोलने दिया।

गांव वालों का गुस्सा देख पहुंचे अधिकारी
स्कूल पर उग्र प्रदर्शन की खबर केकड़ी ब्लॉक के अफसरों को पता चली। इसके बाद आनन-फानन में सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां अधिकारियों को गुस्से का सामना करना पड़ा। बाद में शिक्षा अधिकारियों ने पूरी बात जानी तो उनके होश फाख्ता हो गए। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने अपने ऊपर के अधिकारियों से बातचीत कर मुख्य आरोपी सागर सिंह, प्रिंसिपल चांदमल खटीक सहित पीटीआई शैतानसिंह को एपीओ करते हुए स्कूल के दस टीचर्स का तबादला कर दिया जिसके बाद ग्रामीण माने। गौरतलब है कि छात्रा को परेशान करने वाला मुख्य आरोपी टीचर सागर सिंह 2011 में एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर का गोल्ड मेडलिस्ट है।

पत्नी की सुंदरता बनी पति के लिए मुसीबत, शादी के 3 दिन बाद पत्नी हुई फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

पत्नी की सुंदरता बनी पति के लिए मुसीबत, शादी के 3 दिन बाद पत्नी हुई फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

छतरपुर | आमतौर पर लड़के पढ़ी-लिखी और सुंदर पत्नी चाहते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर में सुंदर पत्नी युवक के लिए मुसीबत बन गई है। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी ज्यादा सुंदर है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इस बात को लेकर युवक ने पुलिस में अप्लीकेशन दी है।

बस तीन दिन रही, फिर चली गई
बांदा जिले के मटोंध गांव के रहने वाले नंदूपाल पिता राममिलन पाल की शादी छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव नगरौली में रहने वाली रीनापाल पिता भैयापाल के साथ हुई थी। शादी 30 अप्रैल 2021 को हुई थी। युवक का कहना है कि शादी में पत्नी को यथासंभव जेवरात भी चढ़ाए थे। उसका कहना है कि पत्नी केवल तीन दिन उसके साथ रहने के बाद चली गई और अब उसके साथ नहीं रहना चाहती।

ससुराल वालों ने मारा-पीटा
युवक का कहना है कि वह अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल भी गया था। लेकिन वहां पर ससुराल के लोगों ने उसे कमरे में बंद करके मारा। इस दौरान न तो उसकी पत्नी उसे देखने ही आई और न ही उसके साथ जाने को तैयार हुई। घटना के बाद फरियादी नंदूपाल लवकुशनगर थाने गया। लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह छतरपुर एसपी ऑफिस में अपनी आपबीती सुनाने और ससुरालवालों पर कार्यवाही के लिए शिकायती आवेदन लेकर पहुंचा था।

भीषण सड़क हादसा खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही कार टकराई एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर हुई मौत...

भीषण सड़क हादसा खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही कार टकराई एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर हुई मौत...

बाराबंकी : उत्तरप्रदेश के बाराबंकी के नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह करीब तीन बजे नारायणपुर के पास सड़क पर पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही कार जा टकराई दुर्घटना में कार सवार पति पत्नी सहित दो बच्चे समेत एक ही परिवार के छ: लोगों की मौके पर मौत हो गई जानकारी के अनुसार अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा पटरंगा थाना क्षेत्र रसूलपुर मजरे हयातनगर के रहने वाले 35 वर्षीय अजय गुजरात के सूरत शहर में परिवार के साथ रहकर साड़ी बनाने का काम करते थे मंगलवार को अपनी 28 वर्षीय पत्नी सपना, 10 वर्षीय बेटे यस, 8 वर्षीय बेटे आयांश, 36 वर्षीय बड़े भाई आदर्श ,और गांव के ही 26 वर्षीय रामजन्म, के साथ कार से घर वापस जा रहे थे तभी नारायणपुर के समीप खड़े कंटेनर से कार टकरा गई और सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई


एनएच पर पहले से खड़े कंटेनर से टकराई कार
कार सवार अजय का परिवार खुशी से घर जा रहा था अजय के भाई आदर्श गाड़ी चला रहे थे करीब दो बजे इन लोगों की बात घर पर परिजनों से मोबाइल के जरिए हुई थी लेकिन सुबह में करीब तीन बजे उनकी कार नारायणपुर के पास सामने पहले से खड़े कंटेनर से टकरा गई टक्कर इतना भयंकर था कि कार का परखच्चे उड़ गए उसमें बैठे सभी लोग पति पत्नी सहित छह लोगों की मौत हो गई


कंटेनर के ड्राइवर ने ही दी पीआरबी को सूचना
आपको बता दें कि इस दुर्घटना की जानकारी कोई और नहीं कंटेनर के ही ड्राइवर ने दी पीआरबी को सूचना कार के दुर्घटना होने की सूचना कंटेनर के ड्राइवर ने पीआरबी पुलिस को दी और मौके से फरार हो गया घटना की सूचना पीआरबी कर्मियों ने वहां पहुंचकर हालात देखने के बाद थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी को सूचना दी कोतवाल मौके पर पहुंचकर इसके बाद पुलिस ने सभी शव को बाहर निकलवा कर सीएससी भिजवाया शव में मिले मोबाइल से घर के नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचना दी मृतक के परिजनों शव देखकर पुष्टि की


एक ही परिवार से 6 लोगों के मौत से गांव में मचा कोहराम

सुबह करीब 5:00 बजे गांव में जानकारी होने से गांव के साथ क्षेत्र में कोहराम मच गया परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है वही इसकी सूचना रिश्तेदारों को लगने पर परिजन के साथ रिश्तेदार मौके पर ही पहुंचे व गांव में यह दुर्घटना से कोहराम मचा हुआ है
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव


घटना की सूचना मिलते ही रुदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव रामसनेहीघाट पहुंचकर दुख संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से वार्ता किया विधायक रामचंद्र यादव गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के सिक्रेटरी को पूरे मामले की जानकारी एवं डीएम बाराबंकी आदर्श सिंह से भी फोन पर की वार्ता। श्री यादव ने कहा विधानसभा रुदौली की बहुत दुखद घटना है जो एक ही परिवार से छह लोगों की मौके मौत हो गई श्री यादव ने बताया की इस दी घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है और बहुत दुख की बात है जो एक ही परिवार से छ: लोगो की मौत का सूचना प्राप्त हुआ है। क्षेत्रीय विधायक दुख संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से वार्ता किया और एक बयान भी जारी किया है।
 

सड़क के किनारे खड़ी महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,गंभीर रूप से हुई घायल...

सड़क के किनारे खड़ी महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,गंभीर रूप से हुई घायल...

हरदोई : अरवल थाना क्षेत्र के तेरापुरसौली गंगा घाट पर बुधवार को माह की पूर्णिमा के लिए अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने महिला गई थी, सड़क के किनारे जब वह खड़ी थी तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


अरवल थाना क्षेत्र के तेरा पुरसौली गांव निवासी अनुराग अपनी पत्नी पूनम 25 वर्ष को लेकर तेरापरसौली गंगा घाट पर बुधवार महा की पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए गया था। गंगा स्नान करने के बाद वापस आ रहा था, तभी उसकी पत्नी सड़क के किनारे खड़ी थी, गंगा घाट पर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से महिला को जोरदार टक्कर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया,जहां पर चिकित्सक ने महिला के दोनों पैर टूट जाने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
 

3 साल के मासूम बेटे को पिता ने नहर में डुबोकर मारा ...

3 साल के मासूम बेटे को पिता ने नहर में डुबोकर मारा ...

रुद्रपुर : साढ़े तीन वर्षीय बेटे को उसके पिता ने ही नहर में डुबोकर मार डाला। उसका शव अपने पैतृक गांव थाना बहेड़ी स्थित ढकिया नहर में फेंक दी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलभट्टा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने ढकिया से बच्चे का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सिरोली कलां निकट रजा मस्जिद वार्ड नंबर 19 निवासी तारिक पुत्र मो. जाकिर का साढ़े तीन वर्ष पुत्र शाबान हीमोफीलिया बीमारी से पीडि़त था। उसके शरीर से खून निकलने पर रिसाव लगातार जारी रहता था। साढ़े तीन वर्षीय बेटे शाबान की बीमारी से तंग आकर तारिक ने उसकी हत्या करने का मन बना लिया। मंगलवार सुबह वह बाइक पर बेटे को लेकर घर से निकला और अपने पैतृक गांव ढकिया थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश में ले जाकर उसकी नहर में डूबो कर हत्या कर शव नहर में ही फेंक दिया। जब शाबान वापस नहीं लौटा तो तारिक की पत्नी आयशा बी ने उससे मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने अपने आपको बहेड़ी होने की बात कहीं। परेशान आयशा ने बच्चे की खोजबीन की पर उसका कहीं पता नहीं लगा।


मंगलवार शाम मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तारिक से पूछताछ की तो उसके बयान में लगातार विरोधाभास होने पर पुलिस ने वहां लगे कैमरे खंगालने शुरु कर दिए। एक होटल में लगे सीसीटीवी में तारिक शाबान को ले जाता दिखाई दिया तो पुलिस से उससे पूछा लेकिन वह बहाने बनाने लगा, जिस पर पुलिस को उस पर शक हो गया। बुधवार दोपहर ढकिया नहर किनारे बच्चे लकड़ी बीनने गए तो वहां बच्चे का शव देख कर उन्होंने पूर्व प्रधान अनवार मलिक को इसकी जानकारी दी। तब तक ढकिया में भी बच्चे के सिरोली से गायब होने की बात पहुंच चुकी थी। अनवार ने सिरोली निवासी अदील मलिक को मोबाइल पर फोटो भेजा तो पुष्टि हो गई कि शव शाबान का ही है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ ओपी शर्मा, पुलभट्टा एसओ राजेश पांडेय भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।


पुलिस को लगातार करता रहा गुमराह
तारिक सीसीटीवी में बच्चे को लेकर बरा की तरफ जाता दिखाई दिया तो पुलिस तारिक से मंगलवार रात संपर्क का प्रयास किया। लेकिन तारिक ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। बुधवार तड़के बामुश्किल पुलिस ने तारिक का पता लगाया तो उसके बाद वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। जिससे पुलिस का शक लगातार गहराता चला गया। दोपहर में शव मिलने के बाद तारिक टूट गया और उसने पुलिस को सब बता दिया।
 

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

मेरठ : थाना सरधना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद परिजनों में मातम का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पी.एम के लिए भेज दिया है।सरधना के मुल्हेडा गांव में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर शाम की है जब प्रिंस बागड़ी नामक युवक ने कमरे का दरवाजा बंद करके घटना को अंजाम दिया।


घटना के समय वह घर में अकेला था। पंखे में रस्सी बांधकर उसने मौत को गले लगा लिया। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रिंस शोभायात्रा में झांकी निकलने के काम से जुड़ा था। चर्चा है कि वह अपने साथ काम करने वाली एक लड़की से परिजनों की मर्जी के बैगर शादी करना चाहता था।
आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
 

बड़ी खबर : गंगा स्नान कर आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 21 लोग हुये घायल...

बड़ी खबर : गंगा स्नान कर आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 21 लोग हुये घायल...

हरदोई : गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार,बिलग्राम कन्नौज तिराहे के पास गंगा स्नान कर वापस घर जा ट्रेक्टर को ओवर टेक कर रही डीसीएम की कट लगने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।सभी घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया गया जिसके बाद दस लोगों की हालत को नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुँचे पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह व थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने वहां पर लग रही लम्बी जाम को हटवाया। लगभग एक घण्टे तक रोड पर लम्बी जाम लगी रही,जब जेसीबी की मदद से ट्राली को हटाया गया तब जाकर वाहनों का आवागमन बहाल हुआ। घायल सभी श्रद्धालु थाना सांडी क्षेत्र के छीतेपुर गांव के बताए जा रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सकों के अनुसार, घायल 21 में से दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया ,बाकी श्रद्धालुओं का सीएचसी बिलग्राम में उपचार चल रहा है।
 

रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक की मिली लाश, जाच में जुटी पुलिस...

रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक की मिली लाश, जाच में जुटी पुलिस...

रतनपुरा, मऊ : रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी बसनही पुल के समीप एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। घटना बुधवार के अपराहन 2 बजे के लगभग की है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि दोपहर के समय जब ग्रामवासी पुल की तरफ गए तो वहां पर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश बसनहीं नाले के समीप पड़ी मिली। जिसकी सूचना हलधरपुर पुलिस को दी गई।

थानाध्यक्ष हलधरपुर शत्रुंजय कुमार सिंह अपने अमले के साथ मौके पर पहुंच गए और लाश के बाबत आसपास के लोगों से पूछताछ की परंतु लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे और वह एक बनियान तथा जींस पहने हुए था। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

भीषण सड़क हादसा : चार युवक शराब के नशे में थे धुत, सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर हुई मौत.....

भीषण सड़क हादसा : चार युवक शराब के नशे में थे धुत, सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर हुई मौत.....

मऊ : घोसी कोतवाली क्षेत्र घोसी-मझवारा पर माऊरबोझ के निकट मंगलवार की रात्रि घोसी की तरफ से जा रही अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड एवं पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिर गयी। बता दे कि बाइक पर चार युवक सवार थे। चारो युवक नशे में धुत थे। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से बाइक टकरा गयी। जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी।

तो वही दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि मंगलवार की रात्रि घोसी मझवारा मार्ग स्थित माऊरबोझ के निकट घोसी की तरफ से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर निवासी राम प्रसाद राय उम्र 35 वर्ष एवं भोला यादव उर्फ अरविंद यादव उम्र 25 वर्ष, राजकुमार 19 वर्ष एवं अखिलेश 31 वर्ष एक ही बाइक सवार होकर मझवारा की तरफ जा रहे थे कि माऊरबोझ के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड एवं पुलिया से टकरा कर गड्ढे में गिर गए।

जिसमे रामप्रसाद राय एवं भोला यादव उर्फ अरविन्द की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तो वही बाइक पर पीछे बैठे राजकुमार एवं अखिलेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो आनन फानन में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी जहाँ घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मृतकों का शव कब्जे में लेकर घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों द्वारा घायल राजकुमार व अखिलेश स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

यमुना किनारे अज्ञात युवक का मिला शव, लोगों में मचा हडकंप...

यमुना किनारे अज्ञात युवक का मिला शव, लोगों में मचा हडकंप...

मथुरा : थाना क्षेत्र के अक्रूर खादर स्थित बेरिया बाबा आश्रम के समीप यमुना नदी में लोगों ने एक युवक का शव बहता देखा। जिसकी सूचना तत्काल जैत पुलिस को दी गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को यमुना नदी से बाहर निकालकर शिनाख्त शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जैत पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव गांव अक्रूर स्थित बेरिया बाबा आश्रम यमुना नदी किनारे बहकर आ गया है। जिसने शरीर पर कपड़ो के साथ जूते भी पहने हुए है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को यमुना से निकलवाकर शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र तकरीबन 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। 

सेक्स पॉवर बढ़ाने अरब देशों में इस जीव की डिमांड, गुजरात के रास्ते दुर्ब तक तस्करी कर भेजा जा रहा...

सेक्स पॉवर बढ़ाने अरब देशों में इस जीव की डिमांड, गुजरात के रास्ते दुर्ब तक तस्करी कर भेजा जा रहा...

इंदौर : इंदौर और आसपास पाए जाने वाले सफेद गिद्धों को गुजरात के रास्ते दुर्ब तक तस्करी कर भेजा जा रहा है। इनका यूज सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवाओं में होता है। खाड़ी देशों में इन गिद्धों की डिमांड ज्यादा है। अरब देशों में लोग इन्हें पालते हैं। गिद्धों से जुड़ी स्पोटर््स एक्टिविटीज भी वहां होती हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा तस्करों से पूछताछ में हुआ है।

खंडवा रेलवे स्टेशन पर 19 जनवरी को फरीद शेख को सात गिद्धों के साथ पकड़ा था। उन्नाव (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला फरीद स्टेट टाइगर टास्क फोर्स (एसटीएसएफ) की हिरासत में है। पूछताछ में उसने गुजरात के रहने वाले तीन और तस्करों के नाम बताए। फरीद की निशानदेही और नेशनल जांच एजेंसियों के इनपुट के बाद एसटीएसएफ ने गुजरात के जामनगर स्थित सिक्का बंदरगाह से तीनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। एसटीएसएफ के इंदौर रेंजर धर्मवीर सिंह सोलंकी की टीम आरोपी हुसैन, मोम्मद और गुजरात के जामनगर स्थित सिक्का बंदरगाह पर काम करते है। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था।

यहां से उनका दो दिनों की रिमांड मिली है। आरोपी मीट के बीच गिद्धों को छिपाकर बंदरगाह तक भेज देते थे। यहां से दलाल इनकी डिलीवरी लेकर आगे भेज देते थे। इन गिद्धों को समुद्र के रास्ते खाड़ी के देशों में भेज दिया जाता है। एसटीएसएफ इस नेटवर्क को भी खंगालने में लगा है। तस्कर फरीद के पकड़े जाने से पहले बड़े पैमाने पर समुद्र के रास्ते गिद्धों की तस्करी का इनपुट एजेंसियों को मिल रहा था। गुजरात से पकड़े गए तीनों तस्करों के बारे में नेशनल एजेंसियों से ही इनपुट मिला था।

गिद्ध सेक्स पावर बढ़ाने की दवाएं बनाने के काम आते हैं। खाड़ी देशों में इन दवाओं की अधिक मांग होने के चलते वहां तस्करी की जाती है। दुबई और खाड़ी देशों में गिद्धों को पालने का शौक है। भारत में गिद्धों का उपयेाग जादू-टोने में किया जाता है। इंदौर में गिद्धों की संख्या के सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पांच साल पहले गिद्धों के एकमात्र स्थान देवगुराडिय़ा पहाड़ी पर इनकी संख्या 83 थी, जो अब घटकर केवल 12 ही रह गई है। मध्यप्रदेश में गिद्धों की सात प्रजाति पाई जाती है। सफेद गिद्ध की डिमांड मार्केट में ज्यादा है। इसलिए इनकी संख्या लगातार कम हो रही है।  

Jammu and kashmir : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी , कश्मीर में आतंकी संगठन के 10 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

Jammu and kashmir : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी , कश्मीर में आतंकी संगठन के 10 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने दक्षिण और मध्य कश्मीर के इलाकों में छापेमारी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के 10 ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि ये छापेमारी रात में अलग-अलग जगहों पर की गई।
ये छापे जेईएम के नेटवर्क पर केंद्रित थे। दस व्यक्ति ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल का हिस्सा थे और जेईएम कमांडरों से निर्देश ले रहे थे। उन सभी को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने कहा, इस मॉड्यूल के सदस्यों को वर्टिकल के रूप में उप-मॉड्यूल में व्यवस्थित किया गया ताकि एक सदस्य का पता लगाने की स्थिति में बड़े नेटवर्क से समझौता न हो इसलिए इसे सावधानीपूर्वक निगरानी के माध्यम से खोजा गया है जिसमें पुष्टि करने वाली खुफिया जानकारी मिल सकती है। अदालत में स्वीकार्य साक्ष्य में परिवर्तित इन व्यक्तियों की ओजीडब्ल्यू सदस्यता का पता लगाने और पुष्टि करने के लिए इस्तेमाल किया है। एसआईए का गठन हाल ही में उग्रवाद और अलगाव से जुड़े मामलों की जांच के लिए किया गया था।

 

यूपी के गांव में दो लोगों को आग के हवाले किया गया, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के गांव में दो लोगों को आग के हवाले किया गया, आरोपी गिरफ्तार

अमेठी : बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के हरखौ गांव में दो युवकों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरखौ गांव के रहने वाले राम अवध और राम आधार दोनों पड़ोसियों के साथ विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी बीती शाम जीत बहादुर ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

दोनों पीडि़त गंभीर रूप से जल गए, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से राम अवध को उन्नत उपचार के लिए एक अन्य चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया।

राम अवध की पत्नी राम काली की शिकायत पर पुलिस ने जीत बहादुर के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कहा कि जीत बहादुर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

कर्नाटक में हिजाब पर हंगामा : शिवमोग्गा कॉलेज से बाहर निकली 30 छात्राएं, सीएम ने की शांति की अपील

कर्नाटक में हिजाब पर हंगामा : शिवमोग्गा कॉलेज से बाहर निकली 30 छात्राएं, सीएम ने की शांति की अपील

बेंगलुरु : कर्नाटक के शिवमोग्गा स्थित एक कॉलेज में 30 छात्राओं को हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हिजाब हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने कॉलेज का यह आदेश मानने से इनकार कर दिया और अपनी कक्षाओं से बाहर चले गए। कथित तौर पर उन्हें पहले कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति दी गई थी।

कोर्ट के आदेश का सम्मान करें, सीएम बसवराज बोम्मई की अपील
वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने छात्रों से हाईकोर्ट की कॉलेज आज फिर से खुल रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि अदालत के आदेश का सम्मान किया जाए। हम अंतिम आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कॉलेज के अंदर, प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों को मतभेदों को सुलझाना चाहिए। सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। बच्चों के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। एक अच्छा वातावरण बनाया जाना चाहिए।

हिजाब पहनकर क्लास में बैठने की अनुमति को लेकर कॉलेज में हंगामा
दूसरी तरफ कर्नाटक के विजयपुरा जिले के एक कॉलेज के छात्रों और अधिकारियों के बीच सुबह आमना-सामना हुआ। अधिकारियों ने एक खाली कमरे की पेशकश की जहां छात्राएं अपना हिजाब हटा सकती थीं और कक्षओं में प्रवेश कर सकती थी। हालांकि, छात्राओं ने हिजाब के साथ कक्षा में बैठने पर जोर दिया।

हिजाब उतारने को कहा तो छात्राओं ने किया परीक्षा का बहष्किार
इससे पहले शिवमोग्गा के ही राजकीय उच्च विद्यालय की 13 छात्राओं ने मंगलवार को अध्यापिका द्वारा हिजाब उतारने की मांग के बाद एसएसएलसी प्रारंभिक परीक्षा में बैठने से मना कर दिया। अध्यापिका ने छात्राओं से कहा था कि वे अपना हिजाब उतार दें लेकिन छात्राओं ने हिजाब पहन कर परीक्षा में बैठने की मांग की। आलिया महत नामक एक छात्रा ने कहा, मेरे लिए परीक्षा नहीं, धर्म महत्वपूर्ण है। यदि हिजाब को अनुमति नहीं दी जाती है तो मैं स्कूल नहीं आऊंगी। मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा है कि यदि हिजाब उतारने के लिए कहा जाए तो मैं वापिस घर आ जाऊं।

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में बढ़ा न्यूनतम तापमान, कुछ में बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में बढ़ा न्यूनतम तापमान, कुछ में बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अब लोगों को ठंड से राहत मिलते दिख रही है. न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड का असर अब कम होते दिख रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत समेत उत्तर पश्चिम और पहाड़ियों में भी कुछ हिस्सों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होते दिख रही है. हालांकि, पंजाब से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अब भी शाम के वक्त कोहरा और धुंध बनी हुई है. आईएमडी के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों में मौसम साफ होते दिख सकेगा.
आइये देखते हैं देश के कुछ राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम
दिल्ली
आईएमडी ने कहा कि बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को शाम सात बजकर 20 मिनट पर दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 219 था जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.
पंजाब
पंजाब (Punjab) के कई जिलों में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, तो वहीं कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे. दूसरी तरफ प्रदेश का तापमान लगातार बढ़ रहा है. पंजाब में आज अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान के 8 डिग्री रहने की संभावना है तो वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है.
राजस्थान
राजस्थान (Rajasthan) के कई जगहों पर ठंड का सिलसिला जारी है, लेकिन राहत की बात ये है कि दिन में तेज धूप भी निकलने लगी है, जिसकी वजह से सर्दी का असर कम होता जा रहा है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के रहने के अनुमान हैं तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तक देखा जा सकता है.
बिहार
मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बिहार के कई शहरों की सुबह घने कोहरे के साथ होने की उम्मीद है. आज और कल सुबह और रात में घना कोहरा पड़ सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 18 फरवरी को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में बीते दिन दोपहर के वक्त बर्फबारी होते दिखी है जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है. वहीं आज हिमाचल के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान के 2 डिग्री के आसपास रहने के अनुमान हैं तो वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है. वहीं, अगले दो से तीन दिन हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के मौसम में आज से बड़ा बदलाव हुआ है. जम्मू संभाग में मौसम तो साफ रहने की संभावना है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक कश्मीर संभाग में बीते दिन से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है, जो कई दिनों तक चलेगा. जम्मू में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है.
छत्तीसगढ़
मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज मौसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की उम्मीद है.
 

भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्च्यिों समेत चार की हुई मौत....

भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्च्यिों समेत चार की हुई मौत....

सीतापुर : इमलिया सुल्तानपुर इलाके में नेशनल हाइवे पर हेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दो बच्चियों समेत चार की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक मौके से भाग गया। बाइक पर 6 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार पिसावां इलाके के ग्राम मूड़ाकलां निवासी नीरज अपनी पत्नी, तीन बच्चे और साले रोहित के साथ पुरैना रिश्तेदारी में जा रहा था सभी एक बाइक पर सवार थे बाइक रोहित चला रहा था। नेशनल हाइवे पर हेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे नीरज 35 वर्ष उसका साला रोहित 24 वर्ष तथा बेटियां किरन 3 वर्ष, साधना 5 वर्ष की मौके पर ही ट्रक के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टक्कर लगने के बाद नीरज की पत्नी व बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक मौके से निल गया। सूचना मिलते ही महोली कोतवाली,112 व रिछाही चैकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। नेशनल हाइवे पर हुए इस सड़क हादसे से लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने पहले मौके से शवों को हटावा कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजवाया। तत्पश्चात काफी मश्क्कत के बाद जाम खुलावाया गया। पति व भाई समेत बच्चियों के पड़े शवों को देख नीरज की पत्नी बिलख बिलख कर भगवान को कोस रही थी एक ही झटके में उसका पूरा घर संसार तितर बितर हो गया। बदहवास नाम पता भी सही से नहीं बता पा रही थी। हादसे में उसे व उसके बच्चे को हल्की चोंटे आई। घटना की जानकारी पहुंचे अन्य लोगों ने जानकारी दी।


एक दिन पहले 4 लोगों की हुई थी मौत
सोमवार को महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया था। महमूदाबाद सिधौली मार्ग पर बोलेरो और कार में भीषण टक्कर हो गई थी। जिसमें मां बेटी सहित 4 लोगों की मौत हो गई थी।
 

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...

बांदा : सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के माटा गांव में 15 वर्षीय रीना पुत्री सियाराम निवासी महोखर (देहात कोतवाली) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वह अपने ननिहाल में रहती थी। रात सभी के साथ खाना खाने के बाद रीना पढ़ाई करने को कह कर अपने कमरे चली गई थी, देर सुबह तक रीना का कमरा बन्द रहने पर दरवाजा खटखटाया गया तो कोई जवाब नहीं मिला, खिड़की से अंदर देखा तो रीना दुप्पटे से छत के हुक से लटकी हुई थी, सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

माटा गांव निवासी नाना राजाभैया वर्मा ने बताया कि रीना पांच माह से यही रहकर जीजीआईसी में कक्षा 9 में पढ़ती थी। रीना 3 बहनों व 2 भाइयों में दूसरे नम्बर की थी। पिता सियाराम गांव में मजदूरी करता हैं।इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के मुताबिक रीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, परिजन कारण नही बता सके, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

घर में घुसकर बुजुर्गो के साथ की मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामला...

घर में घुसकर बुजुर्गो के साथ की मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामला...

हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी महिला ने घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने की तहरीर चार लोगों के खिलाफ थाने में दी है। वही महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के पतारा गांव निवासी पारुल मिश्रा पत्नी जयकुमार मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया की बीती रात 11 बजे मैं अपने घर मे बृद्ध दादा दादी के साथ सो रही थी।

तथा मेरे पति काम से कानपुर गए हुए थे तभी गांव निवासी लवलेश सिंह, अखिलेश सिंह, अजयराज उर्फ नाती राजा, पंकज सिंह डंडे लेकर मेरा दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए तथा बृद्ध बाबा ब्रम्हदीन मिश्रा व दादी देवकुमारी को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने लगे शोर सुनकर जब मैं उनको बचाने गयी तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट की तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। वही पीडि़त महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। 

दर्दनाक सड़क हादसा : पौड़ी में चुनाव कर्मियों की कार खाई में गिरी, हुई एक की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : पौड़ी में चुनाव कर्मियों की कार खाई में गिरी, हुई एक की मौत

पौड़ी : पौड़ी से चुनाव ड्यूटी कर अपने निजी वाहन से घर देहरादून लौट रहे कर्मचारियों की कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि एक घायल कर्मचारी का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

पौड़ी के डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा में चुनाव ड्यूटी में लगे चार कर्मचारी अपना काम निपटाकर मंगलवार की सुबह अपने घर देहरादून जा रहे थे। खोलाचौंरी के समीप भटकोट में इन कर्मचारियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कर्मचारी रणवीर नेगी (50) निवासी भानियावाला देहरादून की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि जय सिंह (54) निवासी सुमन बिहार बापूग्राम ऋषिकेश, सुरेंद्र रावत (54) निवासी हाथीबड़कला देहरादून और नरेंद्र गुसाईं (45) निवासी विकासनगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचाया गया। जिसमें से 2 कर्मचारियों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि 1 कर्मचारी का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। बताया कि मृत कर्मचारी का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मचारियों का हालचाल जाना। कहा कि घायल कर्मचारियों की हरसंभव मदद की जाएगी। 

बड़ी खबर : पुलिस ने दबिश देकर नशीली कप सीरप पकड़ा...

बड़ी खबर : पुलिस ने दबिश देकर नशीली कप सीरप पकड़ा...

रीवा : मनगवां पुलिस ने दबिश देकर इलाहाबाद मोड में एक सरकारी क्वार्टर में नशीली कफ सिरप रखकर बेच रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा अवैध नशीली बेचे जाने की खबर मनगवां एसडीओपी कृपा शंकर द्विवेदी को लगी इसके बाद स्वयं एसडीओपी मनगवां थाना प्रभारी आरके वर्मा के साथ मौके में पहुंचकर दबिश दिए जिसमें केवल 8 बोतल नशीली कप सीरप पकड़ा गया आरोपी गोविंद दुबे को पुलिस हिरासत में ले लिया है

बताया जाता है कि उक्त आरोपी काफी समय से नशीली का सिरप की बिक्री कर रहा है इसके पहले भी तीन बार पकड़ा जा चुका है बावजूद नशीली कसेरा बेचने का कारोबार नहीं छोड़ रहा है मनगवां पुलिस ने बताया है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया