BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जेपी सीमेंट प्लांट बायलर का सिलेंडर फटा, तीन झुलसे

जेपी सीमेंट प्लांट बायलर का सिलेंडर फटा, तीन झुलसे

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र में नैबस्ता स्थित जेपी सीमेंट प्लांट में गत दिवस बायलर का सिलेंडर फटने से तीन मजदूर झुलस गए। तीनों को कंपनी प्रबंधन ने ही संजय गांधी स्मृति अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया है। दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई गई है।

पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना नहीं मिली है। जेपी सीमेंट के अंदर पावर प्लांट का स्ट्रक्चर बन रहा है। इसी दौरान वेल्डिंग करते समय बायलर के सिलेंडर की पाइप लाइन फट गई। झुलसे मजदूरों के नाम मोहम्मद लतीफ, मलकेंद्र सिंह और रामानुज कोरी हैं।  

पाखंडी तांत्रिक ने समस्याओं से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर युवती से किया रेप, हुआ गिरफ्तार

पाखंडी तांत्रिक ने समस्याओं से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर युवती से किया रेप, हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने तंत्र-मंत्र और काले जादू के जरिए समस्याओं का निवारण करने वाले पाखंडी तांत्रिक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम यामिन अहमद है. ये पाखंडी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में तंत्र-मंत्र के जरिये लोगो की समस्याएं दूर करने का पाखंड कर रहा था. आरोप है कि इस पाखंडी तांत्रिक ने अपनी समस्या लेकर आई एक 20 साल की युवती को पहले कुछ नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ हैवानियत की.
बहन के साथ तांत्रिक के पास पहुंची थी पीड़िता
दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता 29 जनवरी को अपनी बहन के साथ इस पाखंडी तांत्रिक के पास अपनी समस्या के निवारण के लिए पहुचीं थी. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक इस तांत्रिक ने उसकी बहन को बाहर बिठा दिया. फिर कर्मकांड के नाम पर युवती को कुछ पिला दिया, जिससे युवती बेहोश हो गयी. उसके बाद इस पाखंडी तांत्रिक ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने ये बात तब किसी को नहीं बताई, लेकिन बाद में युवती को उसके परिवार ने परेशान देखा तो उसने सब बता दिया. अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी युवती ने परिजनों को दी. जिसके बाद परिवार ने 12 फरवरी को पुलिस में इस वारदात की शिकायत दर्ज कराई.
फरार तांत्रिक को दिल्ली में ही पुलिस ने धर दबोचा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भनक लगते ही पाखंडी तांत्रिक अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गया. पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई, जिसके बाद सोमवार को इस पाखंडी तांत्रिक की गिरफ्तारी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से हुई. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
 

वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पत्नी ने पुलिस को दी सूचना...

वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पत्नी ने पुलिस को दी सूचना...

मल्लावां/हरदोई : कमरे में सो रहे वृद्ध की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। रात में पत्नी ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी जिसपर एसपी ने मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन कर कोतवाल को जल्द हत्या के खुलासे के निर्देश दिए।


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव गंजजलालाबाद निवासी शफीक उर्फ चंदा उम्र 65 पुत्र मो रफीक पत्नी परवीन के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। पत्नी परवीन के अनुसार, रविवार की रात करीब 9 बजे शफीक खां भोजन करने के बाद कमरे में सो गए। जबकि वह पड़ोस के दूसरे कमरे में सो गई। रात करीब 2 बजे वह लघुशंका के लिए गई तो घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। जिस पर घर के अन्य कमरे देखे। इसके बाद वह पति के कमरे में गई जंहा पर पति चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। मौके की हालात देखकर उनके होश उड़ गए। जिसपर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग व पड़ोसी मौके पर पहुँच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। परिवार के लोगों ने मृतक के बेटों को भी सूचना दी।

सूचना पर आनन फानन में कोतवाल सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।मृतक के बेटे भी लखनऊ से मौके पर पहुँच गए है तो। सोमवार की सुबह एसपी राजेश द्विवेदी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचकर गहनता से जांच कर कोतवाल से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। फोरेसिंक टीम के सदस्यों ने कमरे के अलावा घर की अन्य जगहों के नमूने लिए। मृतक के बेटे मोहसिन के मुताबिक, परिवार की किसी से कोई रंजिश नही है। आखिरकार पिता की हत्या क्यों की गई है। इसका उसे अंदाजा नही है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रतियोगी छात्र की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रतियोगी छात्र की हुई मौत...

प्रयागराज : करछना थाना क्षेत्र में कुसगढ़ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार प्रतियोगी छात्र की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


करछना के कौवा गांव निवासी चन्दन पटेल (22) दो भाई और एक बहन में छोटा था। उसकी मां श्यामकली एवं पिता खेती करके उसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खर्च दे रहे थे। शनिवार रात चन्दन पटेल मोटरसाइकिल से कहीं गया था। वापस घर लौटते समय रास्ते में कुसगढ़ गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
 

महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, हुई मौत...

महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, हुई मौत...

बांदा : महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे पति ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। जिंदा होने की उम्मीद पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी मीनू (28) पत्नी जय किशोर ने रविवार को शाम कमरे के अंदर सीलिंग हुक पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पति ने कमरे के दरवाजे बंद देखे। उसने कुंडी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। खिड़की तोड़कर पति कमरे के अंदर पहुंचा तो उसने पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटकते देखा। आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। जिंदा होने की उम्मीद पर उसे जिला अस्पताल लेकर आया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि वह 10 दिनों से पत्नी से बोलता नहीं था। रात में वह जल्दी सो जाता था। इसी बात को लेकर मीनू गुस्सा रहती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी मृतका के भाई देवीचरण ने बताया कि मीनू की शादी पांच साल पहले हुई थी। मृतका अपने पीछे पुत्र छोड़ गई है।
 

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो महिलायें हुई घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  कराया गया भर्ती...

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो महिलायें हुई घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती...

जौनपुर : षाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बद्दौपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला घायल हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।

उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से उर्मिला (32)पत्नी दिनेश व प्रियंका (24) पत्नी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । 

87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, पुलिस ने पहले दर्ज किया था चोरी का केस, पढ़िये पूरी खबर...

87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, पुलिस ने पहले दर्ज किया था चोरी का केस, पढ़िये पूरी खबर...

नई दिल्ली : दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स द्वारा घर में घुसकर 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीडि़त महिला अपनी 65 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिस्तर पर पड़ी 87 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसका यौन उत्पीडऩ किया और फिर उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है, जब महिला की 65 वर्षीय बेटी अपने एक दोस्त से मिलने बाहर गई थी। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें यौन उत्पीडऩ और चोरी से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं।


पुलिस का कहना है कि 13 फरवरी को बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दी थी, जिस पर एफआईआर की गई थी, आज पुलिस को दुष्कर्म होने की शिकायत दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पहली एफआईआर में ही दुष्कर्म की धारा जोड़ दी हैं।
वहीं, बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की और उनकी शिकायत नहीं ली। हालांकि, अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।


दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए परिवार के एक करीबी ने ट्वीट किया, मेरे दोस्त की 87 वर्षीय दादी के साथ कल दिल्ली के तिलक नगर में बलात्कार किया गया था। उन्हें भी चोटें आई हैं। पुलिस सहयोग नहीं कर रही है और एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है।
पुलिस ने कहा कि बीती रात को केवल चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी और इसके आधार पर तिलक नगर पुलिस स्टेशन में तुरंत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि सोमवार को शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका यौन उत्पीडऩ भी किया गया और इससे संबंधित आईपीसी की धाराओं को एफआईआर में जोड़ा गया है।


दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, रविवार को तिलक नगर के एक घर से एक वरिष्ठ नागरिक की बेटी से मोबाइल फोन चोरी की लिखित शिकायत मिली, जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आज, शिकायतकर्ता द्वारा यौन उत्पीडऩ का और आरोप लगाया गया है। एफआईआर में कानून की प्रासंगिक धाराएं जोड़ी गई हैं और जांच की गई है। पीडि़त को परामर्श और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।


पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, अज्ञात शख्स घर में घुस गया और जब बुजुर्ग महिला ने उसे देखा और पूछताछ की तो उसने कहा कि वह एक गैस एजेंसी के लिए काम करता है और उसे काम के लिए घर पर बुलाया गया था। जब महिला को उस पर संदेह हुआ तो उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, उसका यौन उत्पीडऩ किया और उसका मोबाइल फोन चुराकर भाग गया।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि जब उसकी बेटी घर पहुंची, तो उसने अपनी मां को घायल पाया और पुलिस से संपर्क किया।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने सोमवार को कहा कि पीडि़ता की पहली शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर तिलक नगर पुलिस स्टेशन में चोरी से संबंधित आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। अब, पीडि़ता द्वारा यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाए गए हैं, हम एफआईआर में प्रासंगिक धाराएं जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा और कहा कि आरोपियों को पकडऩे के लिए टीमों का गठन किया गया है।
 

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत...

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत...

मेरठ : कंकरखेड़ा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर करीब 45 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान यशवीर पुत्र तेजपाल निवासी बहादुरपुर थाना सरधना के रूप में हुई है। 

बताया गया है कि वह एक पब्लिक स्कूल में गाड़ी चलाने का काम करता था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद यशवीर के परिजनों को घटना की सूचना दी। 

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, लोगों में मचा हडकंप...

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, लोगों में मचा हडकंप...

जालौन/उरई : ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। ससुरालीजन युवक को अस्पताल लाये जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके ओर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा। वहीं, युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी जीतू कुशवाहा (24) पुत्र कमलेश कुशवाहा की 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पिता कमलेश ने बताया कि रविवार की शाम करीब 3 बजे जीतू के ससुराल पक्ष के बाबा नाथूराम निवासी ग्राम खर्रा थाना जालौन जीतू के पास पाए और नातिन के खर्चे के लिए कुछ रुपये लेकर साथ चलने के लिए कहा। जिस पर जीतू 5 हजार रुपये लेकर उनके साथ चला गया। सुबह करीब 6 बजे फोन आया कि जल्दी से अस्पताल चले आओ। जब वह नगर में स्तिथ सीएचसी पहुंचे तो वहां उनके बेटे का शव मिला। बताया कि जीतू और उसकी पत्नी डोली के बीच विवाद भी चल रहा था। लगभग डेढ वर्ष पहले डोली अपने मायके चली गई थी। जिसका मामला न्यायलय में विचाराधीन है। कुछ लोगों के समझाने के बाद वह पुत्र के साथ अलग रहने लगी।

इसके बाद फिर से झगड़ा कर मायके चली गई। बता दें, मृतक के एक डेढ़ वर्ष की पुत्री मुन्नी भी है। पिता ने विवाद को लेकर ससुरालीजनों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। उक्त संदर्भ में कोतवाल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

पीएम ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की...

पीएम ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की...

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में आज ही के दिन हुये पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनकी अभूतपूर्व सेवाओं को स्मरण किया।


एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है: मैं वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में शहीद होने वाले सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अभूतपूर्व सेवा को स्मरण करता हूं। उनका शौर्य और उनका सर्वोच्च बलिदान देश को मजबूत और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने के लिये हर भारतीय को प्रेरणा देता है।
 

 दर्दनाक हादसा : मतदानकर्मी समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

दर्दनाक हादसा : मतदानकर्मी समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में महिला मतदान कर्मी को पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस ने कुचल दिया, वहीं हाफिजगंज मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार को बताया कि बीती देर शाम जिले के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज से पोलिंग पार्टियों के साथ जा रही आंगनबाड़ी महिला मतदान कर्मी बैजंती माला (35) को पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला कर्मी को मीरगंज सीएचसी भेजा गया जहां से महिला को बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गया। जिला अस्पताल में महिला कर्मी को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के गांव भीटा में रहने वाली थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर में पोलिंग पार्टियों को कॉलेज के पीछे वाले गेट से निकाला जा रहा था। बैजती बस में बैठने के लिए जा रही थी। गेट के पास दलदल होने से चालक ने तेज गति से बस को निकाला , इस बीच बस की चपेट में बैजंती माला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

एक अन्य घटना में बीती देर शाम को क़स्बा सेंथल निवासी नदीम हुसैन (50) अपनी पत्नी सबीहा जैदी (48) के साथ बाइक से सेंथल जा रहे थे कि जादोपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। 

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन, जाने क्या है आदेश में

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन, जाने क्या है आदेश में

जयपुर | राजस्थान के गृह विभाग ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है. प्रदेश में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है. शादी समारोह और अन्य आयोजनों में केवल 250 लोगों के शामिल होने की लिमिट भी खत्म कर दी गई है. 16 फरवरी से नई गाइडलाइन लागू होगी. कोरोना के संबंध में पूर्व में जारी सभी आदेश और निर्देश निरस्त कर दिए गए हैं. कार्यालयों-संस्थानों, प्रतिष्ठानों के बाहर वैक्सीनेशन संबंधी सूचना चस्पा करनी होगी. विदेश से अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर राजस्थान आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी होगी.

घरेलू हवाई यात्रा और ट्रेन से यात्रा कर राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगी. रिपोर्ट निगेटिव आने तक 7 दिन क्वारंटाइन रहना पड़ेगा. सभी शैक्षणिक गतिविधियां बुधवार से शुरू होंगी. पांचवी तक की कक्षाएं खोलने को भी अनुमति मिली है. माता-पिता की लिखित सहमति के बाद ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा. ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था जारी रहेगी

BIG BREAKING : पंजाब दौरे के दौरान सीएम का हेलिकॉप्टर हुआ खबर, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

BIG BREAKING : पंजाब दौरे के दौरान सीएम का हेलिकॉप्टर हुआ खबर, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

अंबाला | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी। एसी में तकनीकी खराबी के कारण चालक ने अंबाला सिटी में हेलिकॉप्टर लैंड करवाया। जिसके बाद तकनीकी खामी ठीक होने के बाद सीएम उसी हेलीकाप्टर से गुरुग्राम रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर पुराना हो गया है। जिसके चलते सरकार नया खरीदने की तैयारी कर रही है, लेकिन नया हेलिकॉप्टर आने तक सरकार को इसी से काम चलाना होगा।

दरअसल मुख्यममंत्री मनोहर लाल को आज पंजाब दौरे पर जाना था। चूंकि पंजाब में चुनाव है लिहाजा वहां सरकारी हेलीकाप्टर से नहीं जा सकते। इसलिए पार्टी ने किराए का हेलीकाप्टर करने की कोशिश की, लेकिन हेलिकॉप्टर खाली न होने के कारण मुख्यमंत्री पंजाब नहीं जा सके। जिस हेलिकॉप्टर से सीएम को जाना था अचानक उससे किसी केंद्रीय नेता को जाना पड़ गया। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 फरवरी को पंजाब में चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे।

100 घंटे ही उड़ान भर सकता है यह हेलिकॉप्टर
नया हेलिकॉप्टर करीब 70 से 80 करोड़ की लागत से आएगा। वर्तमान हेलिकॉप्टर अब सिर्फ 90 या 100 घंटे की उड़ान ही भर सकता है। इंजन बदला जाएगा तब भी लंबा चौड़ा खर्च आएगा। लिहाजा अधिकारियों ने सलाह दी है कि डबल इंजन नया हेलीकाप्टर ही लिया जाए। वर्तमान में जो हेलिकॉप्टर चल रहा है। उसे 2005 में हुड्डा सरकार के कार्यकाल में खरीदा गया था। अभी सरकार के पास इस हेलिकॉप्टर के अलावा एक स्टेट प्लेन और है।

प्रशासन के फूले हाथ-पांव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर की शनिवार शाम करीब 4.25 बजे सिटी पुलिस लाइन मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। इस दौरान बीच में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी में अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में लैंड करवाया गया।

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह, एसडीएम हितेश कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस लाइन मैदान के आसपास भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस दौरान एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। करीब आधा घंटा यानी 5.08 मिनट तक क्षेत्र को पूरी तरह से सील रखा गया। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में रुके होने तक प्रशासन की सांसें अटकी रहीं।

वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी
उधर, पूरा क्षेत्र सील होने के बाद इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। पुलिस ने इन वाहन चालकों को वापस भेजने को मजबूर कर दिया। जिस वजह से वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लंबे रूट का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई एकाएक इस सख्ती से लोगों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।

ये शख्स 8 बीवियों के साथ रहता है खुश, इस फार्मूले पर हर बीवी से करता है प्यार

ये शख्स 8 बीवियों के साथ रहता है खुश, इस फार्मूले पर हर बीवी से करता है प्यार

अक्सर आपने देखा होगा कि घर परिवार में पति अपनी पत्नी से परेशान होता है लेकिन थाईलैंड में एक ऐसा शख्स है जो अपनी 8 बीवियों के साथ रहता है. और फिर भी खुश है. यह सभी पत्नियां अपने पति के साथ रहती है और एक-दूसरे से झगड़ती भी नहीं है. एक इंटरव्यू में खुद इस शख्स ने इस बात की जानकारी दी. शख्स का नाम ओंग डैम सोरोट है. वो थाईलैंड में एक टैटू कलाकार है.
एक इंटरव्यू में इस शख्स ने बताया, "उसकी 8 पत्नियाँ हैं और सभी एक ही छत के नीचे रहती हैं. यदि आपको लगता है कि ये सभी आपस में लड़ती होंगी या एक दूसरे से चिढ़ती होंगी तो आपको गलत लगता है. सोरोत ने बताया, "सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर रहती हैं और इन सभी में आपस में प्यार भी है." सोरोट ने बताया, "वह अपनी पहली पत्नी नोंग स्प्राइट से एक दोस्त की शादी में मिले थे. उसने उसे पसंद किया और उससे पूछा कि क्या वह उससे शादी करना चाहेगी और फिर दोनों ने शादी कर ली. इसी तरह, उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी नोंग एल को एक बाजार में देखा, तो यह पहली नजर का प्यार था."
इस फार्मूले पर हर बीवी से करता है प्यार
शख्स ने इंटरव्यू में यह भी बताया है कि उसकी हर बीवी उसके प्यार के लिए इंतजार करती है. उसने बताया कि वह अपनी हर बीवी से रोटेशन से प्यार करता है. शख्स का कहना है कि हर बीवी अपनी बारी का आराम से इंतजार करती है. शख्स ने इंटरव्यू में बताया कि वह इसी सिंपल फार्मूले के आधार पर अपनी सभी बीवियों को प्यार करता है और सभी पत्नियां भी इससे एतराज नहीं करती हैं.
सोरोट ने इंटरव्यू के दौरान बताया, " वह अपनी तीसरी पत्नी से एक अस्पताल में मिले थे, जबकि उनका परिचय उनकी चौथी, पांचवीं और छठी पत्नियों से क्रमशः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिकटॉक पर हुआ था." उन्होंने बताया, "एक बार अपनी मां के साथ एक प्रसिद्ध मंदिर गए थे जहां उनकी मुलाकात सातवीं पत्नी नॉन्ग फिल्म से हुई थी. इसके बाद आठवीं पत्नी नॉन्ग माई से वो छुट्टियों के दौरान मिले थे जहां उनकी अन्य पत्नियां भी उनके साथ थीं."
सोरोट की आठों पत्नियों ने बताया , " सोरोट उन सभी से एक समान प्यार करते हैं और सभी का ध्यान रखते है इसलिए लड़ाई का मुद्दा ही नहीं है." वहीं सोरोट का कहना है कि उन्होंने पत्नियों को साफ कह दिया है कि अगर उन्हें कोई दूसरा पुरुष पसंद आता है तो वह आसानी से उन्हें तलाक देकर उस युवक से शादी कर सकती है
 

बड़ी खबर : 10 साल के बच्चे के साथ हुए कुकर्म और हत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा, आरोपियों की गन्दी नियत ने मवेशियों को भी नहीं छोड़ा

बड़ी खबर : 10 साल के बच्चे के साथ हुए कुकर्म और हत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा, आरोपियों की गन्दी नियत ने मवेशियों को भी नहीं छोड़ा

कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित नर्वल के एक गांव में बीते हफ्ते 10 साल के एक बच्चे के साथ कुकर्म के बाद नृशंस हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस केस में गिरफ्तार तीन आरोपियों बबलू, चंदन और कुलदीप उर्फ बिल्ली को जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात के वक्त तीनों शराब और गांजे के नशे में धुत्त थे.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इन तीनों ने अपने पुराने अपराध भी कबूल किए हैं. इनमें से बिल्ली सबसे क्रूर है. कुछ दिन पहले उसने एक मवेशी को पीट-पीटकर मार डाला था. सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने बताया कि आरोपी बिल्ली कई बार मवेशियों के साथ भी कुकर्म कर चुका है.

वहीं एएसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि वारदात के दिन बच्चा साइकिल का टायर डंडे से मारकर घर के बाहर चला रहा था. खेलते-खेलते वह खेत तक जा पहुंचा. वहीं बच्चे को अकेला खेत के पास देखकर पीछे से बबलू और चंदन भी वहां पहुंच गए. वहां से कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में कुलदीप काम कर रहा था. वह भी वहां आ गया और तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि चंदन और बिल्ली ने उस बच्चे के साथ कुकर्म किया था. फिर बिल्ली ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया था और उसके बाद बबलू ने दस्ताने पहनकर कील पकड़ी और चंदन ने ईंट से कील ठोक दी.

बच्चे के पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने उसके सिर से कील निकाली थी. वहीं पुलिस ने ईंट और खून से सने दस्ताने व डंडा बरामद कर लिया है. आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन में सैकड़ों अश्लील वीडियो मिले हैं, जिससे पता है कि वे इसके आदी थे.

शर्मनाक घटना : नाबालिग को खेत मे अकेली देख किया था रेप

शर्मनाक घटना : नाबालिग को खेत मे अकेली देख किया था रेप

जिले के खींवसर क्षेत्र से शर्मनाक घटना आ रही है जहाँ एक 17 साल की नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म की घटना 3 दिन पुरानी है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी खेत में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया। उसका रेप कर दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। पीड़िता ने ये बात जब परिजनों को बताई तो अगले दिन खींवसर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।


खींवसर SHO गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी अजयपाल उर्फ़ अजमाल पुत्र मंछाराम जाट (24) निवासी गोवाखुर्द को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अजयपाल को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया है। फिलहाल नागौर CO विनोद कुमार सीपा मामले की जांच कर रहे है और आरोपी अजयपाल से पूछताछ चल रही है।
 

तीन ट्रांसजेंडर लूटपाट की घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

तीन ट्रांसजेंडर लूटपाट की घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

नई दिल्ली : पुलिस ने तीन किन्नरों को किया गिरफ्तार है जो सड़कों पर लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे , पुलिस के मुताबिक, उन्हें 11 फरवरी को पीसीआर कॉल पर किशनगढ़ इलाके एक शख्स के साथ लूटपाट की वारदात की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जब वो मुनिरका से लाडो सराय अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी 3 किन्नरों ने उसे रोका और जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां उन्होंने उसके साथ लूटपाट की.


पीड़ित ने बताया कि उस जगह पर काफी अंधेरा था. पहले किन्नरों ने उसे जमकर पीटा और डरा-धमकाकर उससे कैश और एटीएम कार्ड के अलावा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए. फिलहाल पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और तमाम बस स्टैंड और उन जगहों की तलाशी ली जहां पर किन्नर छुपे रहते हैं. तलाशी के दौरान पुलिस को तीन किन्नर मिले जिन्हें पीड़ित ने पहचान लिया.


पुलिस ने इन तीनों को फौरन गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए इन किन्नरों ने अपना नाम श्रेया, कवीना और चांदनी बताया गया. ये लोग पिछले काफी समय से इस तरह की लूट को अंजाम दे रहे थे. पूछताछ में तीनों किन्नरों ने बताया की उन्हें शराब और ड्रग्स की लत लग चुकी है. पैसे और ड्रग्स की लत को पूरा करने के लिए वो देर रात को सड़क पर गुजरने वाले लोगों को रोक कर उनसे लूटपाट करते थे. पुलिस इनसे पूछताछ लगातार कर रही है इन्होंने कहां कहां पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है.

 

नर्मदा घाटी परियोजना की टनल में बड़ा हादसा, मिट्टी में 9 लोग दबे, रेस्क्यू जारी...

नर्मदा घाटी परियोजना की टनल में बड़ा हादसा, मिट्टी में 9 लोग दबे, रेस्क्यू जारी...

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बीती शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां के स्लीमनाबाद में नर्मदा घाटी परियोजना की टनल की मिट्टी धंस गई। मिली जानकारी के अनुसार सुरंग में कुल 9 मजदूर धस्स गए। सुरंग के धंसने के बाद मलबे में फंसे 9 मजदूर में से 5 को बचा लिया गया। जबकि स्ष्ठश्वक्रस्न की टीम द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है।


राजधानी भोपाल से इस पूरे मामले की गृह विभाग लाइव मॉनिटरिंग कर रहा है। खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पल-पल की अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं। इस मामले में जांच कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी के स्लीमनाबाद में हुई घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने कटनी कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली। वह निरंतर कटनी जिला प्रशासन से संपर्क में हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं।


ये हादसा बरगी के दायें तट पर नहर के लिए बनाई जा रही अंडरग्राउंड टनल के निर्माण के दौरान शनिवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ। टनल की मिट्टी धंस गई और उसमें 9 मजदूर दब गए। इनमें से 3 मजदूरों को तो उसी वक्त सुरक्षित निकाल लिया गया था। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है।
 

इंसानियत हुई शर्मसार : सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की को रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका, 2 घंटे तक बिजली के पोल से लटकी रही

इंसानियत हुई शर्मसार : सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की को रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका, 2 घंटे तक बिजली के पोल से लटकी रही

चुरू : राजस्थान राज्य के चुरू में एक असम की रहने वाली 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर उसे दूसरी मंजिल से फेंक दिया गया। गनीमत रही कि वह बिजली के पोल से लटक गई और जान बच गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना को चुरू जिला मुख्यालय के धर्मस्तूप पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर चार व्यक्तियों ने अंजाम दिया। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में चूरू के इंद्रपुरा निवासी विक्रम सिंह, भवानी सिंह, देवेंद्र सिंह और चैनपुरा के बुल्ला उर्फ सुनील के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।


पीडि़ता के मुताबिक चार लोग शराब के नशे में आए और फिर उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब सभी को लगा कि कहीं लड़की मुंह न खोल दे तब उसे रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल की खिड़की से बाहर फेंक दिया। गनीमत रही कि रस्सी बिजली के पोल में उलझ गई और वह अटक गई। मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन कोई मदद नही मिल सकी।


ऊपर से फेंकने के बाद पीडि़ता लगभग दो घंटे तक बिजली के पोल से लटकी रही और मदद के लिए चिल्लाती रही। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारा। उसे स्थानीय डेडराज भरतीया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने बताया कि पीडि़ता मूल रूप से असम की रहने वाली है। वर्तमान में वह दिल्ली में रहती है और छोटा-मोटा काम कर घर चलाती है।

पीडि़ता के अनुसार उसे चूरू निवासी सुनील उर्फ राजू ने उसे काम के अधिक पैसे दिलाने का भरोसा देकर चुरू बुलाया था। सुनील के झांसे में आकर वह जब चुरू पहुंची को एक युवक उसे बस स्टैंड लेने के लिए आया। इसके बाद युवती को कार में बैठाकर कमरे पर ले गया और कहा कि कल काम दिलवा देंगे। पीडि़ता ने आगे बताया कि कमरे में विक्रम राजपूत, भवानी, देवेंद्र सिंह उर्फ बुल्ला और सुनील ने पहले शराब पीना शुरू किया फिर आरोपी देवेंद्र ने धमकाते हुए कहा कि वह काम दिलाने के लिए नहीं बल्कि किसी और काम से बुलाया है। फिर सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
 

हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन बनेगी भारत की प्रधानमंत्री : ओवैसी

हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन बनेगी भारत की प्रधानमंत्री : ओवैसी

नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उनका यह बयान कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच आया है। उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में मुस्लिम छात्रों के एक समूह को हिजाब पहनने के कारण उनके क्लास में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हिजाब पहनकर महिलाएं कॉलेज जाएंगी, जिला कलेक्टर, मजिस्ट्रेट, डॉक्टर, व्यवसायी वगैरह बनेंगी। एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैं इसे देखने के लिए जीवित नहीं हो सकता, लेकिन मेरे शब्दों पर ध्यान दें। एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की प्रधानमंत्री होगी।


उन्होंने कहा, अगर हमारी बेटियां फैसला करती हैं और अपने माता-पिता से कहती हैं कि वे हिजाब पहनना चाहती हैं, तो उनके माता-पिता उनका समर्थन करेंगे। देखते हैं कि उन्हें कौन रोक सकता है!


ओवैसी से उनके बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देने से परहेज किया।
कर्नाटक में हिजाब विवाद
कर्नाटक हिजाब विवाद तब शुरू हुआ जब युवा मुस्लिम छात्राओं के एक समूह को हिजाब पहनने के कारण उडुपी जिले के एक सरकारी कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया गया।


यह मुद्दा पूरे राज्य में फैल गया। कई कॉलेजों और स्कूलों ने इसी तरह के फरमान जारी किए। छात्रों के विरोधी समूहों ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने के अधिकार के खिलाफ और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मुस्लिम लड़कियों का विरोध करने वालों ने भगवा स्कार्फ पहन रखा था और विचारधारा में टकराव कुछ इलाकों में हिंसक हो गया।
इस मुद्दे पर राष्ट्रीय राजनीतिक दलों द्वारा एक-दूसरे पर हमला करने के साथ विवाद और बढ़ गया। विरोध अब देश के विभिन्न हिस्सों में फैल गया है और मामला वर्तमान में उच्च न्यायालय में है।