BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
लंदन में नीरव मोदी नौ जुलाई तक हिरासत में

लंदन में नीरव मोदी नौ जुलाई तक हिरासत में

लंदन, ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को बृहस्पतिवार को नौ जुलाई तक और न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिये।भारत में अरबों रुपये के बैंक कर्ज घोटाले और मनीलांडरिंग के मामलों में अभियुक्त नीरव मोदी पिछले साल मई से लंदन की एक जेल में कैद है। नीरव मोदी को जेल से लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में वीडियो लिंक के जरिए पेश किया गया। वह पिछले साल मार्च में गिरफ्तारी के बाद से वैंड्सवर्थ जेल में है।

अदालत ने सुनवाई में उसकी हिरासत की अवधि नौ जुलाई तक बढ़ा दी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी के खिलाफ ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है। उसके प्रत्यर्पण के मामले पर सात सितंबर को सुनवाई होने वाली है। तब तक उसे हर 28 दिन इसी तरह सुनवायी के लिए पेश किया जाएगा।

जिला न्यायाधीश सैमुअल गूजी ने नीरव मोदी से कहा, आपके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के संबंध में सात सितंबर को होने वाली अगले चरण की सुनवाई से पहले आप की पेशी इसी तरह से वीडियो लिंक के जरिये होगी। इस दौरान नीरव मोदी ने सिर्फ अपना नाम और राष्ट्रीयता बताने के लिए मुंह खोला। वह (नीरव मोदी) सुनवाई के दौरान कागज पर कुछ लिख रहा था।न्यायाधीश गूजी ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के पहले चरण की पिछले महीने अध्यक्षता की थी। दूसरे चरण के तहत सात सितंबर से पांच दिन की सुनवाई शुरू होगी।

बता दें, भगोड़े नीरव मोदी को मार्च 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था, तब से वो ब्रिटेन की जेल में बंद है। भारत उसके खिलाफ वहां की अदालत में प्रत्यपर्ण की कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। पिछले दिनों सुनवाई के दौरान नीरव मोदी के वकील ने कहा था कि वो वर्तमान समय में गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रसित है, उसका भारत की जेल में विशेषकर आर्थर रोड जेल में उचित इलाज नहीं हो सकता हैं। जेल की स्थितियों पर भारतीय सरकार का आश्वासन अपर्याप्त हैं। ऐसे में उनका भारत को प्रत्यार्पण करना उचित नहीं होगा।

 

राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने कांग्रेस को गुजरात के बाद राजस्थान-कर्नाटक में भी उलझाया

राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने कांग्रेस को गुजरात के बाद राजस्थान-कर्नाटक में भी उलझाया

नई दिल्ली, आगामी 19 जून को 18 सीटों पर होने वाला राज्यसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर है। भाजपा ने मध्यप्रदेश के बाद गुजरात में कांग्रेस को उलझाने के बाद अब राजस्थान और कर्नाटक में भी उलझा दिया है। पार्टी की कोशिश दोनों राज्यों में कांग्रेस में जारी अंतर्कलह का लाभ उठाने की है। यही कारण है कि राजस्थान में जहां कांग्रेस ने अपने विधायकों को एक रिसोर्ट में जमा कर लिया है, वहीं कर्नाटक में अपने विधायकों पर कड़ी नजर रख रही है।

राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। संख्या बल की दृष्टिï से इनमें कांग्रेस को दो और भाजपा को एक सीट मिलनी तय है। चुनाव ने तब दिलचस्प मोड़ ले लिया जब भाजपा ने यहां दो प्रत्याशी उतार दिए। दरअसल चर्चा है कि कांग्रेस ने जिन दो नेताओं को चुनाव में उतारा है, उनमें केसी वेणगोपाल की उम्मीदवारी से पार्टी का एक धड़ा खुश नहीं है। भाजपा की निगाहें इसी अंतुष्ट धड़े पर है।

गणित की बात करें तो यहां एक उम्मीवार को जिताने के लिए 51 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पास आधिकारिक रूप से 107 तो भाजपा के साथ 75 विधायक हैं। इस दृष्टि से भाजपा को अपना दूसरा उम्मीदवार जिताने के लिए 27 और विधायकों की जरूरत पड़ेगी। जाहिर तौर पर अगर कांग्रेस ने भाजपा को सेंध लगाने के मौका नहीं दिया तो उसे एक ही सीट पर संतोष करना पड़ेगा।

कर्नाटक में भी पेच
राजस्थान की तरह भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में पेच फंसा दिया है। यहां चार सीटों पर चुनाव होने हैं। सीटों की दृष्टिï से यहां भाजपा और कांग्रेस-जदएस को दो-दो सीटें मिलनी है। मगर चुनाव मैदान में निर्दलीय संगमेश चिकनकरगुंडा के उतरने से लड़ाई दिलचस्प हो गई है। चर्चा है कि भाजपा ने ही निर्दलीय उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। यहां एक उम्मीदवार को जिताने के लिए 45 विधायकों का समर्थन चाहिए। भाजपा के पास 117 विधायक हैं। मतलब दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद उसके पास 27 अतिरिक्त वोट हैं। ऐसे में अगर निर्दलीय उम्मीदवार ने 22 अतिरिक्त वोट जुटा लिए तो कांगे्रस-जदएस के लिए मुश्किल होगी। इसी से बचने के लिए कांग्रेस की पहल पर देवगौड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। चूंकि पहले भी कांग्रेस-जदएस के विधायक टूट चुके हैं। इसलिए यहां सियासी लड़ाई दिलचस्प हो गई है।

मध्यप्रदेश-गुजरात में भी झटका
भाजपा मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य और उनके समर्थक विधायकों को तोड़ कर पहले ही कांग्रेस को झटका दे चुकी है। ज्योतिरादित्य को उम्मीदवार बना कर पार्टी यहां पहले ही दो सीट पक्की कर चुकी है। दूसरी तरह गुजरात में भाजपा ने कांग्रेस की राह में रोड़े बिछा दिए हैं। 8 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अपने दम पर दो सीट जीतने की हैसियत खो चुकी है। इस राज्य में एक सीट जीतने के लिए 35.1 विधायकों का समर्थन चाहिए। कांग्रेस के 8 विधायकों के इस्तीफे के बाद उसके विधायकों की संख्या 73 से घट कर 65 रह गई है। जबकि भाजपा के पास 103 विधायक हैं। उसे तीन सीटें जीतने के लिए 106 विधायकों का समर्थन चाहिए। ऐसे में सारा दारोमदार अब बीटीपी के दो, एनसीपी और निर्दलीय 1-1 विधायकों पर है। कांग्रेस के लिए मुश्किल यह है कि इन चार विधायकों के समर्थन के बावजूद उसका दूसरा उम्मीदवार सीधे तौर पर जीतने की स्थिति में नहीं है।

 

मैच के दौरान गेंदबाज नहीं लगा पाएंगे गेंद में मुंह की लार, मैदान पर सब्स्टीट्यूट की अनुमति

मैच के दौरान गेंदबाज नहीं लगा पाएंगे गेंद में मुंह की लार, मैदान पर सब्स्टीट्यूट की अनुमति

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के नेतृत्व वाली तकनीकी समिति के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी देते हुए गेंदबाजों के गेंद पर मुंह की लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और साथ ही किसी खिलाड़ी के संक्रमित होने पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी की अनुमति दे दी है। कुंबले के नेतृत्व वाली आईसीसी की तकनीकी समिति ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गेंद पर चमक लाने के लिए मुंह की लार के इस्तेमाल पर रोक लगाने की सिफारिश की थी जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर बहस चल रही थी। आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति ने तकनीकी समिति की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।

आईसीसी ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी की अनुमति भी दे दी है। आईसीसी के मौजूदा नियमानुसार मैच में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी की तभी अनुमति होती है जब किसी खिलाड़ी के सिर में चोट लग जाए और वह खेलने की स्थिति में ना रहे, लेकिन कोरोना सब्स्टीट्यूट की मांग की जा रही थी और आईसीसी ने टेस्ट मैच के दौरान किसी खिलाड़ी में कोरोना लक्षण दिखने पर कोरोना सब्स्टीट्यूट की इजाजत दे दी है।

मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी में कोरोना के लक्ष्ण दिखने पर मैच रेफरी सिर पर चोट लगने के मामले की तरह ही इस बाबत फैसला लेगा। हालांकि यह नियम सीमित ओवर की क्रिकेट में लागू नहीं होगा। तकनीकी समिति के मुंह पर लार के इस्तेमाल की सिफारिश पर क्रिकेट जगत की मिलीजुली प्रतिक्रिया आयी थी और कई गेंदबाजों ने इस सिफारिश का विरोध किया था। लेकिन आईसीसी ने गेंद को चमकाने के लिए मुंह की लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

आईसीसी ने हालांकि शुरुआती तौर पर नियम के उल्लंघन पर कुछ ढील देने की पेशकश की है क्योंकि गेंदबाजों को इसकी आदत है। आईसीसी के नियम के तहत अगर कोई खिलाड़ी गेंद पर मुंह की लार का इस्तेमाल करता है तो उसे चेतावनी दी जाएगी।

अंपायर टीम को दो बार इस नियम का उल्लंघन करने पर चेतावनी देंगे जिसके बाद फिर ऐसा होने पर बल्लेबाजी कर रही टीम को पांच अतिरिक्त रन दिए जाएंगे। गेंद पर मुंह की लार का इस्तेमाल अनजाने में हुआ है या नहीं इसका फैसला भी अंपायर करेंगे तथा अगली गेंद डालने से पहले गेंद को संक्रमण मुक्त करने की जिम्मेदारी भी अंपायर की होगी। कोरोना वायरस के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के चलते आईसीसी ने सभी प्रारुपों में तटस्थ मैच अंपायर रखने के फैसले को अस्थायी तौर पर समाप्त कर दिया है जिससे अब पैनल के कम अनुभवी स्थानीय अम्पायरों ज्यादा मैच मिल सकेंगे। आईसीसी ने इसके साथ ही टीमों को प्रत्येक पारी में अतिरिक्त डीआरएस देने का फैसला भी किया है।
युवती से दुष्कर्म के मामले में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार,जाने कहा की है घटना

युवती से दुष्कर्म के मामले में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार,जाने कहा की है घटना

हरिद्वार , पथरी क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मदरसे के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पीडि़त युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओ में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी परवश पुत्र लियाकत निवासी मुस्तफाबाद मगरूमपुर थाना बहादराबाद का रहने वाला है। कई वर्षों से वह पथरी थाने के एक गांव में मदरसा चला रहा था और बच्चों को पढ़ाता था। पीडि़त युवती के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब शादी करने की बात कही गई तो आरोपी जल्द शादी करने की बात कहकर उसे टाल दिया करता था। युवती ने जब शिक्षक पर शादी करने का दबाब बनाया तो शिक्षक ने साफ इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक युवती का रिश्तेदार है। एसओ पथरी सुखपाल सिंह मान ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है।
पंचायत में भी उठा था मामला
मामले को लेकर पहले गांव में पंचायत भी की गई। जब शादी की बात नहीं बनी तो पीडि़ता के पिता पुलिस के पास लिखित शिकायत लेकर चले गए।

 

बड़ा ऐलान: अब दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज- केजरीवाल

बड़ा ऐलान: अब दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज- केजरीवाल

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगतीं दिल्ली की सीमाएं सोमवार से खोली जाएंगी और केंद्र संचालित अस्पतालों को छोड़कर दिल्ली के सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में केवल राष्ट्रीय राजधानी के लोग ही इलाज करा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खुलंगे, वहीं होटल तथा बैंक्वेट बंद रहेंगे क्योंकि दिल्ली सरकार को आगामी समय में इन्हें अस्पतालों में तब्दील करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘90 प्रतिशत से अधिक लोग चाहते हैं कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान दिल्ली के अस्पतालों में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का ही इलाज हो। इसलिए, यह निर्णय किया गया है कि दिल्ली स्थित सरकारी और निजी अस्पताल राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का ही उपचार करेंगे।‘
 

बड़ा फैसला: मरकज में शामिल होने वाले विदेशी जमातियों के भारत आने पर आजीवन प्रतिबंध,साद के खिलाफ जांच तेज

बड़ा फैसला: मरकज में शामिल होने वाले विदेशी जमातियों के भारत आने पर आजीवन प्रतिबंध,साद के खिलाफ जांच तेज

नईदिल्ली, दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज मामले में गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में बिना इजाजत मरकज का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी जमातियों ने हिस्सा लिया था। भारत में कोरोना फैलाने में जमातियों का बड़ा हाथ माना जा रहा है।

जमातियों द्वारा कोरोना फैलाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय से सिफारिश की थी। जिसे गृहमंत्री अमित शाह ने स्वीकार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के सिफारिश के अनुसार मरकज में शामिल होने वाले विदेशी जमातियों के भारत आने पर आजीवन के लिए प्रतिबंध लग गया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

इसके अलावा अपराध शाखा ने मौलाना मोहम्मद साद के खिलाफ जांच तेज कर दी है। जल्द ही मौलाना साद के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। बीते सोमवार तक मौलाना साद ने अपराध शाखा को कोरोना टेस्ट की अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी थी। यह भी बताया जा रहा है कि मौलाना साद अभी भी जामिया नगर में परिवार के साथ रह रहे हैं।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तब्लीगी के कार्यक्रम में शामिल होने आए कुल 960 में से 723 विदेशी जमातियों ने ही अपने पासपोर्ट अपराध शाखा में जमा कराए हैं। बाकी विदेशियों ने अपना पासपोर्ट जमा नहीं कराया है।

ये विदेशी जमाती पासपोर्ट के बारे में तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। हालांकि यह भी हो सकता है कि जो विदेशी जमाती दिल्ली में जिस जगह पर थे वहां की थाना पुलिस ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए हो। अपराध शाखा अब संबंधित थाना पुलिस से संपर्क साध रही है।
अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि सभी विदेशी जमातियों के खिलाफ 14 विदेशी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी विदेशी जमातियों के खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई हो रही है।

ये सभी कोर्ट के आदेश के बाद बनाए गए नौ चरंटीन सेंटर में रह रहे है। ये केंद्र दिल्ली में अलग-अलग जगह बनाए गए हैं। अब विदेशी जमातियों के खिलाफ अगली कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर निर्भर है।

 

शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस ने छापा मारा तो सामने आई हकीकत, जाने कहा का है मामला

शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस ने छापा मारा तो सामने आई हकीकत, जाने कहा का है मामला

वाराणसी, जिले में सेक्स रैकेट का जाल बढ़ता जा रहा। शहर की बदनाम गलियों को छोड़ अब इस धंधे ने धीरे-धीरे शहर के एक बड़े हिस्से में अपना पांव पसार लिया है। कैंट पुलिस ने एक ऐसे ही रैकेट का भंडाफोड़ किया। कैंट पुलिस ने पांडेपुर के यशोदा नगर कालोनी नई छापेमारी कर जिस्मफरोशी में शामिल 3 पुरुषों और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया।

हाईटेक तरीके से संचालित होता है सेक्स रैकेट
एक वक्त था जब बनारस का मंडुवाडीह इलाका जिस्मफरोशी के धंधे के लिए बदनाम था। लेकिन हाल के सालों में सख्ती बढ़ने से अब इस धंधे ने दूसरा रुप ले लिया है। कैंट सीओ मुश्ताक अहमद के अनुसार शहर में अब हाईटेक तरीके से सेक्स रैकेट संचलित हो रहा है। सेक्स का धंधा पूरी तरह ऑनलाइन हो चुका है। व्हाट्सएप और मेल के जरिये पहले क्लाइंट तक लड़कियों की फ़ोटो पहुंचाई जाती है। इसके बाद सौदा तय होता है।

शहर की पॉश कालोनियों में ‘गंदा’ खेल
सेक्स रैकेट का खेल शहर की पॉश कालोनियों में संचालित होता है। रैकेट में शामिल लोग परिवार के साथ इन कालोनियों में किराए पर मकान लेते हैं। वक्त गुजरने के बाद घर में क्लाइंट के आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। रविवार को जब कैंट पुलिस ने यशोदा नगर कालोनी ने छापा मारा तो कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई। पुलिस ने एक घर से आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल रैकेट के मास्टर माइंड की तलाश कर रही है। साथ ही इस बात का पता लगाने में जुटी है की इसके तार और कहां से जुड़े हैं।

 

जल्द मिलेगा गर्मी से आराम, केरल पहुंचा मानसून,समय से होगी बारिश

जल्द मिलेगा गर्मी से आराम, केरल पहुंचा मानसून,समय से होगी बारिश

दक्षिण पश्चिमी मानसून अपने तय समय से पहले यानी 30 मई को ही केरल पहुंच गया है. आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने इस हफ्ते बताया कि 1 जून केरल तट पर मानसून दस्तक दे देगा. मौसम विभाग ने गुरुवार को इसके पूर्वानुमान में बदलाव किया.आईएमडी ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियां मानसून के आगमन को लेकर बेहद अनुकूल बन गई हैं. हालांकि, पहले 5 जून को मानसून के केरल पहुंचने की बात कही गई थी.
केरल पहुंचा मानसून- स्काइमेट ने दावा किया है कि मानसून केरल पहुंच चुका है. पिछले साल यह आठ दिन की देरी से 8 जून को केरल के समुद्र तट से टकराया था. भारत में जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश होती है.
मौसम विभाग ने अप्रैल में कहा था कि इस बार मानसून औसत ही रहने वाला है. विभाग के मुताबिक, 96 से 100% बारिश को सामान्य मानसून माना जाता है.
कब कहां पहुंचेगा मानसून –

आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल तट से टकराने के बाद आगे बढ़ते हुए 5 जून को गोवा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में दस्तक दे सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून को मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में प्रवेश कर सकता है.
इसके अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार में 15 को मानसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 20 जून को मानसून दस्तक दे सकता है.
हालांकि, 25 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हिमाचल में मानसून के छा जाने की संभावना है. यानी उत्तर प्रदेश और गुजरात में जून के अंत में जबरदस्त बारिश हो सकती है.
मानसून की सबसे अंतिम प्रवेश राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में होगा. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है.


 

इस देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 101 चिकित्साकर्मियों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

इस देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 101 चिकित्साकर्मियों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

मॉस्को | रूस में कोरोना वायरस से 101 चिकित्साकर्मियों की मौत हो गई है। रूस के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।हालांकि स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों ने इस आधिकारिक आंकड़े पर सवाल उठाए और उनका मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है। चिकित्साकर्मियों ने इस संक्रामक रोग से मरने वाले अपने सहकर्मियों की एक ऑनलाइन सूची बनाई है जिसमें 300 से अधिक नाम हैं।अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस दुनिया का तीसरा देश है जो कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित है। रूस में संक्रमण के 360,000 से अधिक मामले हैं और 3,807 लोगों की मौत हो चुकी है।देश में कम मृत्यु दर ने विशेषज्ञों के बीच संदेह पैदा कर दिया है कि उनका मानना है कि अधिकारियों ने आंकड़ों में हेरफेर किया है और राजनीतिक कारणों से मरने वाले लोगों की असल संख्या छुपाई है। रूस के अधिकारियों ने मंगलवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया और दलील दी कि कम मृत्यु दर इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए उठाए प्रभावी कदमों को दर्शाती है।

 

 
अभिनेता सोनू सूद की स्मृति ईरानी ने की तारीफ,किस बात के लिए की तारीफ़ पढ़े ये खबर

अभिनेता सोनू सूद की स्मृति ईरानी ने की तारीफ,किस बात के लिए की तारीफ़ पढ़े ये खबर

मुंबई,देश में कोरोनावायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरी है. देश के अलग-अलग राज्यों से प्रवासी मजदूरों के पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घर जाने से लेकर साइकिल, ट्रक या सीमेंट मिक्सर जैसे तरीकों से अपने घर पहुंचने की तस्वीर लगातार सामने आई. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कई प्रवासियों को बसों में उनके घर भेजने का बीड़ा उठाया है और अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उनकी तारीफ की है.


सोनू सूद लगातार मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में वापस भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं. ट्विटर के माध्यम से प्रवासी उनसे संपर्क कर रहे हैं और सोनू उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाने का भरोसा दिला रहे हैं.


सोनू के ऐसे ही एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए स्मृति ने सोनू की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें सोनू पर गर्व है. स्मृति ने लिखा, "सोनू, ये मेरा सौभाग्य है कि मैं एक प्रोफेशनल साथी के तौर पर 2 दशकों से आपको जानती हूं और एक्टर के तौर पर आपकी प्रगति पर खुशी मिली है. लेकिन ऐसे चुनौैतीपूर्ण हालात में आपने जिस तरह की दयालुता दिखाई है, उसे देखकर मुझे आप पर और भी ज्यादा गर्व होता है. जरूरतमंदों की मदद के लिए आपका शुक्रिया."

 


स्मृति के ट्वीट पर एक्टर रवि किशन ने भी सहमति जताई और सोनू की तारीफ करते हुए लिखा. "यही सब याद रहता है दुनिया में."


सोनू ने भी दिया जवाब


वहीं स्मृति ईरानी से तारीफ पर सोनू ने भी जवाब दिया और कहा कि स्मृति के शब्दों से उन्हें और भी ज्यादा काम करने का प्रोत्साहन मिला है. सोनू ने लिखा, "शुक्रिया मेरी दोस्त, आप हमेशा से प्रेरणा रही हो. आपके प्रोत्साहित करने वाले शब्दों ने मुझे और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है. मैं आपसे वादा करता हूं कि जब तक हमारे हर एक भाई और बहन अपने घर तक नहीं पहुंचते, मैं उनके साथ रहूंगा. जैसे आपने हमें गर्व महसूस कराया है, मैं भी वैसे ही करूंगा. आपको बड़ा सलाम."

 


अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं मदद


सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद में जुटे हुए हैं. वो ट्विटर पर लगातार आ रही रिक्वेस्ट पर जवाब दे रहे हैं और भावुक मैसेज के साथ ही लोगों को घर पहुंचाने का भरोसा दे रहे हैं.

 


इसके अलावा भी सोनू कई तरह से कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी ओर से मदद दे चुके हैं. सोनू ने मुंबई में अपने 6 मंजिला होटल को शहर के स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए उपलब्ध कराया है.


वहीं पंजाब में भी सोनू ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1,500 PPE किट उपलब्ध कराई थीं, जबकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुंबई में कई लोगों को फूड किट भी बांटे थे. सोनू के इन कदमों की लगातार तारीफ हो रही है और लोग उन्हें असली हीरो भी बोल रहे हैं.

 

 

 

सावधान : इस देश की पास्ता बनाने वाली कंपनी में फैला कोरोना वायरस, पढ़ें पूरी खबर

सावधान : इस देश की पास्ता बनाने वाली कंपनी में फैला कोरोना वायरस, पढ़ें पूरी खबर

स्पोकेन । अमेरिका में पास्ता बनाने वाली एक कंपनी ने स्पोकेन शहर में स्थित अपनी फैक्टरी में कोरोना वायरस फैलने की घोषणा की है। यह खबर ऐसे समय में सामने आयी है जब अमेरिकी सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की तैयारी कर रही है। अखबार 'द स्पोक्समैन-रिव्यू' की खबर के मुताबिक फिलाडेल्फिया मैक्रोनी कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसके 72 कर्मचारियों की कोविड-19 के लिए जांच की गई और 24 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि स्पोकेन काउंटी में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच 31 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामलों की वृद्धि हुई है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी के सभी कर्मचारियों की जांच की गई है और फैक्टरी को संक्रमण मुक्त किया गया है। कंपनी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए स्पोकेन रिजनल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट के साथ मिलकर काम कर रही है।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला- शॉपिंग मॉल्स में शराब की दुकानें खुलेंगी, बीयर और वाइन भी मिलेगी

यूपी सरकार का बड़ा फैसला- शॉपिंग मॉल्स में शराब की दुकानें खुलेंगी, बीयर और वाइन भी मिलेगी

नई दिल्ली,उत्तर प्रदेश में शॉपिंग मॉल्स में शराब बेचने की इजाजत दे दी गई है. यूपी कैबिनेट ने ये पैसला किया है. शापिंग माल्स में महंगी विदेशी शराब, बीयर और वाइन बेचने की इजाजत दे दी गई है. मौजूदा समय में विदेशी शराब की बिक्री फुटकर दुकानों और मॉडल शॉप्स में होती है. पहले मॉल में विदेशी शराब की फुटकर बिक्री का प्रावधान नहीं था. सील्ड बोतलों में मॉल में विदेशी शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे.


ये लाइसेंस किसी भी पात्र व्यरक्तिे, कम्पडनी, भागीदारी फर्म, प्रोपराइटरी फर्म या सोसाइटी द्वारा प्राप्त् किए जा सकते है. मॉल जिनमें ऐसी दुकाने खोली जायेंगी उनका न्यू नतम प्लिंथ ऐरिया 10000 वर्ग फीट होना चाहिए जिसमें डिपार्टमेंटल स्टोर्स या सुपर मार्केट या हाइब्रिड हाइपर मार्केट सम्मिलित हैं.


प्रीमियम रिटेल वेण्ड में न्यूमनतम 500 वर्ग फीट का कार्पेट एरिया होना चाहिए और इनमें ग्राहकों को प्रवेश करने और अपनी इच्छानुसार शेल्फ से ब्राण्ड चुनने की सुविधा प्रदान की जाएगी. दुकान सुसज्जित शेल्फ सहित वातानुकूलित होगी जिससे कि विभिन्न प्रकार के ब्राण्ड शेल्फ में व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किए जा सकें.

 

रेलवे ने राज्यों से अपनी जरूरत बताने को कहा,अगले 10 दिनों में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करेंगे लगभग 36 लाख

रेलवे ने राज्यों से अपनी जरूरत बताने को कहा,अगले 10 दिनों में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करेंगे लगभग 36 लाख

नई दिल्ली, रेल मंत्रालय ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि अगले 10 दिन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 36 लाख प्रवासी यात्रा करेंगे. रेलवे ने राज्यों को अपनी जरूरतें बताने को कहा है. अभी तक 2600 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाए जा चुके हैं और 35 लाख से अधिक प्रवासी को उनके राज्यों तक पहुंचाया जा चुका है.


विनोद कुमार यादव ने कहा कि 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेने शुरू हुई थीं. सभी यात्रियों को मुफ्त भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई के सही प्रोटोकॉल का टेन और स्टेशनों पर पालन किया जा रहा है. बिहार जाने वाली ट्रेन के ओडिशा जाने पर उन्होंने कहा, '' यूपी और बिहार मिलाकर 80 प्रतिशत ट्रेन चली है. इस नेटवर्क पर दबाव है. जब रोड पर ट्रैफिक जाम होता है तो कई बार हम लंबे रूट पर जाकर तेजी से पहुंचते हैं. हर ट्रेन के बारे में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं. रूट पर परिचालन के आधार पर निर्णय लिया गया. ये एक स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल है. जब किसी रूट में ज्यादा ट्रैफिक होता है तो उसे दूसरे रूट से ले जाया जाता है.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे के 17 अस्पतालों को कोविड-19 मरीज की देखभाल अस्पताल में तब्दील किया गया है.


देश में 1 जून से 200 ट्रेने रोजाना चलेंगी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 200 में से सिर्फ 10-12 ट्रेनों को छोड़कर बाकी ट्रेनों में जगह अभी भी खाली हैं. रेलवे द्वारा छूट खत्म किए जाने पर उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन के मामले में हम चाहते हैं कि जिनके लिए जरूरी हो वही ट्रैवल करें.


200 ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है. यात्रियों को ये जानना जरूरी है कि इन ट्रेनों में मास्क लगाना और मोबाइल में आरोग्य सेतु एप रखना अनिवार्य है. यात्रियों को स्टेशन ट्रेन चलने के समय से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा. केवल एसिम्प्टोमैटिक यात्री ही यात्रा कर सकेंगे. जिन्हें कोरोना लक्षणों के कारण यात्रा से रोका जाएगा उसके टिकट का पूरा पैसा वापस होगा. इन ट्रेनों में स्टॉपेज सामान्य ट्रेनों की तरह ही होंगे. इससे उन मजदूरों और सामान्य लोगों को भी फायदा मिलेगा जो स्टॉपेज ना होने के कारण एसी स्पेशल ट्रेनों में नहीं जा पा रहे थे.


1 जून से शुरू हो रही  ट्रेनें
नई दिल्ली स्टेशन से - 17 ट्रेनें चलेंगी और 3 अन्य ट्रेनें पास होंगी यानी उनका यहाँ स्टॉपेज होगा.
निजामुद्दीन स्टेशन से - 9 ट्रेनें चलेंगी, 1 का स्टॉपेज होगा.
आनंद विहार स्टेशन से - 5 ट्रेनें चलेंगी.
पुरानी दिल्ली स्टेशन से - 2 ट्रेनें चलेंगी, 2 का स्टॉपेज होगा.
दिल्ली सरायरोहिल्ला स्टेशन- 1 ट्रेन चलेगी.
लखनऊ जंक्शन स्टेशन से - 15 ट्रेनें चलेंगी , 2 का स्टॉपेज होगा.

 

बंगाल सरकार विशेष ट्रेनों से आने वाले प्रवासी मजदूरों का पूरा खर्चा उठाएगी – ममता बेनर्जी

बंगाल सरकार विशेष ट्रेनों से आने वाले प्रवासी मजदूरों का पूरा खर्चा उठाएगी – ममता बेनर्जी

कोलकाता,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को घोषणा की है कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी मजदूरों के परिवहन की पूरी लागत राज्य सरकार देगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रवासी मजदूर से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.


ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे प्रवासी श्रमिकों के कठिन परिश्रम को सलाम करते हुए, मुझे पश्चिम बंगाल सरकार के निर्णय की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दूसरे राज्यों से प्रवासी कामगारों को विशेष ट्रेनों द्वारा लाए जाने का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी. किसी भी प्रवासी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.’’

 

बड़ी ख़बर: विजय माल्या को ब्रिटेन सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका, अब पैसे लौटाने को तैयार

बड़ी ख़बर: विजय माल्या को ब्रिटेन सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका, अब पैसे लौटाने को तैयार

लन्दन,भगोड़े विजय माल्या को ब्रिटेन में बड़ा झटका लगा है. माल्या ने पिछले दिनों लंदन हाई कोर्ट के प्रत्यर्पण संबंधी फैसले के खिलाफ ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने की ब्रिटिश प्रशासन से अनुमति मांगी थी. जिसे अब खारिज कर दिया गया है. ऐसे में अब साफ है कि माल्या को भारत लौटना होगा.

शराब कारोबारी विजय माल्या ने सरकार से 100 प्रतिशत कर्ज चुकाने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए कहा. साथ ही उन्होंने सरकार से उनके खिलाफ मामले बंद करने की अपील भी की. माल्या ने हाल में घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज पर भारत सरकार को बधाई देते हुए अफसोस जताया कि उनके बकाया चुकाने के प्रस्तावों को बार-बार नजरअंदाज किया गया.


उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 राहत पैकेज के लिए सरकार को बधाई. वे जितना चाहें उतने नोट छाप सकते हैं, लेकिन क्या मेरे जैसे छोटे योगदानकर्ता की अनदेखी करनी चाहिए, जो सरकार के स्वामित्व वाले बैंक से लिया गया 100% कर्ज वापस करना चाहता है.’’


माल्या बंद हो चुकी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवर्तक हैं, और 9,000 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में उनकी तलाश है. उन्होंने कहा, ‘‘कृपया बिना किसी शर्त मुझसे धन लीजिए और (मामले को) बंद कीजिए.’’

 

कल सभी सीएम के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, सबसे ज्यादा मरीजों वाले राज्यों पर होगा फोकस

कल सभी सीएम के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, सबसे ज्यादा मरीजों वाले राज्यों पर होगा फोकस

नई दिल्ली,कल 11 मई को दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे. कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियो को बोलने का मौका मिलेगा. अब तक कि सबसे लम्बी बैठक होगी. सबसे ज़्यादा मरीज़ों की संख्या वाले राज्यों पर फोकस होगा.इसके साथ ही लॉक डाउन पर भी चर्चा होगी. 

शराब दुकान के पीछे सात लोगों ने युवती का किया गैंगरेप, फिर क्या हुआ पढ़े ये खबर

शराब दुकान के पीछे सात लोगों ने युवती का किया गैंगरेप, फिर क्या हुआ पढ़े ये खबर

बैतूल | मध्यप्रदेश के बैतुल में दरिंदगी की एक और खबर सामने आई है। भाई के साथ पेट्रोल लेने आई एक लड़की से गैंग रेप और उसके भाई को कुएं में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना पाढर की बताई जा रही है। पुलिस ने इस दुष्कर्म में शामिल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि 2 की तलाश जारी है। सूत्रों के मुताबिक पाढर के करीबी गांव से अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर आई युवती को पाढर में 7 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले युवती के भाई के साथ मारपीट की और फिर उसे पास ही एक कुएं में फेंक दिया। इसके बाद सातों ने युवती के साथ गैंग रेप किया। आरोपियों ने ये पूरी घटना पिसाझोडी की शराब दुकान के पीछे अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है। इधर घटना के बाद लॉकडाउन के दौरान हुए इस रेप कांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

 

इस इलाके में मिला बम, इलाके में सनसनी,जाने कहा का है मामला

इस इलाके में मिला बम, इलाके में सनसनी,जाने कहा का है मामला

सागर, शहर के केंट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बम मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे गेट के किनारे बम मिला है। इस बात की जानकारी मिलते ही BDS की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। वहीं, सेना के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कैंट क्षेत्र में सेना की कई कंपनियां हैं साथ ही इलाके में फायरिंग रेंज भी है। इस इलाके में लगातार सेना के जवान प्रैक्टिस के लिए फायरिंग करते हैं, जिसके चलते इलाके में बम मिलते रहते हैं। लेकिन इस बार जो बम मिला है वो नया बताया रहा है। फिलहाल सेना ने बम को कब्जे में ले लिया है।
 

इस देश में है 9 लाख से अधिक कोरोना से प्रभावित, 52 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत, जाने कहा की है ये खबर

इस देश में है 9 लाख से अधिक कोरोना से प्रभावित, 52 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत, जाने कहा की है ये खबर

वाशिंगटन । अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के चलते शनिवार तक जहां एक ओर 9 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए, वहीं कोरोना महामारी के चलते 52 हजार से ज्यादा मौतें देखने को मिली है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। वहीं, एक नए अध्ययन से संकेत मिले हैं कि इस बात की पूरी संभावना है कि जब तक किसी को पता चलता, उससे बहुत पहले ही वायरस यूएस के कई शहरों में फैल चुका था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा, देश में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 (1430जीएमटी) तक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 9 लाख पांच हजार 364 थी, जबकि महामारी के चलते अमेरिका में 52,042 मौतें दर्ज की गईं।

कोरोना संक्रमण से प्रभावित देश के किसी भी अन्य स्टेट की तुलना में न्यूयॉर्क कुल 21,411 मौतों सहित दो लाख 71 हजार 590 मामलों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद 5,683 मौतों और कुल एक लाख दो हजार 196 संक्रमित मामलों सहित न्यू जर्सी दूसरे स्थान पर है। वहीं 40 हजार से अधिक मामलों वाले अन्य स्टेट्स में मैसाचुसेट्स, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया शामिल हैं।

सीएसएसई के डेटा के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के चलते शनिवार तक वैश्विक रूप से दो लाख लोगों की मौत हो गई और अब तक कुल 28 लाख से अधिक मामले भी देखने को मिले हैं।

 
असम सरकार ने 3 दिनों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा चालू की ताकि फसे लोगो को मिले राहत

असम सरकार ने 3 दिनों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा चालू की ताकि फसे लोगो को मिले राहत

गुवाहाटीअसम सरकार ने आज 3 दिनों के लिए राज्य के भीतर फंसे लोगों के लिए असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) बसों का अंतर जिला आवागमन शुरू किया। हालांकि, रेड ज़ोन जिलों के लोग बाहर नहीं जा सकते।


सुरक्षा के समस्त उपायों को अपनाते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार को भी कुछ इसी तरह अपनी बस सेवा चालू कर फसे हुए लोगो को उनके मुकाम तक पहुचाने का प्रयास करना चाहिए